असहाय व्यक्तियों के लिए सुविधा पूर्णतया नि:शुल्क
निर्धन व्यक्तियों के लिए न्यूनतम मुद्राओं पर सेवा उपलब्ध
आमजन व निर्धन व्यक्तियों की मदद को तनवीर फार्मेसी का शुभारंभ

सीतापुर। आमजन व निर्धन व्यक्तियों की हर संभव मदद करने के उद्देश्य से तनवीर फार्मेसी का शुभारंभ किया गया है। पुलिस लाइन के पीछे, सरदार कालोनी के समीप ग्वाल मंडी में डॉक्टर तनवीर मेराज के नवीनतम प्रतिष्ठान तनवीर फार्मेसी का शुभारंभ पशु सेवा समिति के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष विजय सेठ ने फीता काट कर किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के प्रति मंगल कामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष ने नवीन प्रतिष्ठान व डॉक्टर तनवीर मेराज पर ईश्वर से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि निर्धन व्यक्तियों के लिए ये सेवा न्यूनतम मुद्राओं पर उपलब्ध है जबकि असहाय व्यक्तियों के लिए पूर्णतया नि:शुल्क है।

उन्होंने बताया कि उनका स्वयं तथा डॉक्टर तनवीर का ये सदैव सपना रहा है किसी भी आमजन व निर्धन व्यक्तियों की हर संभव मदद हो सके। उसी क्रम में कम दर पर ये सेवा प्रारंभ की जा रही है, ताकि उपचार के अभाव में किसी गरीब व आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर डॉक्टर सफैयत हुसैन, पुलिस विभाग से सेवानिवृत मिराज अहमद आदि मौजूद रहे।

ज्ञातव्य हो कि श्री विजय सेठ द्वारा पशु सेवा समिति के माध्यम से विभिन्न धार्मिक कृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अप्रैल 2024 को वानर भंडारा के 1481 दिन पूर्ण हुए जबकि गौ कृपा रसोई 493 दिन पूर्ण हो गए हैं। इच्छुक व्यक्ति सहयोग प्रदान करने को 9506564444 पर संपर्क कर सकते हैं।
Leave a comment