newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

वानर भंडारा के 1505 दिन एवं गौ कृपा रसोई 513 दिन पूर्ण

हमारा सपना कोई भूखा न सोए अपना: विजय सेठ

विशाल गौ भंडारे में लगाया गया 1500 किलो कद्दू का भोग

सीतापुर, उत्तर प्रदेश। पशु सेवा समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक कृत्य की श्रृंखला में कई वर्ष से वानर भंडारा एवं गौ कृपा रसोई का निर्बाध रूप से आयोजन किया जा रहा है। वानर भंडारा के 1505 दिन पूर्ण होने के साथ ही गौ कृपा रसोई 513 दिन पूर्ण हो गए हैं।

24 मई 2024 को पशु सेवा समिति द्वारा आयोजित विभिन्न धार्मिक कृत्य की श्रृंखला में वानर भंडारा के 1505 दिन पूर्ण होने के साथ ही गौ कृपा रसोई 513 दिन पूर्ण हो गए। समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय सेठ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सहयोग प्रदान करने हेतु 9506564444 का प्रयोग किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पशु सेवा समिति के साथियों द्वारा बटसगंज गौ आश्रय केंद्र सीतापुर में विशाल गौ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ माता को 1500 किलो कद्दू का भोग लगाया गया।

Posted in , ,

Leave a comment