खुशी के माहौल में शामिल हुए आसपड़ोस के बच्चे
धूमधाम से मनाया कोको का जन्मदिन
मेरठ। पशु – पक्षी, मानव समाज के अभिन्न अंग हैं। पशुओं के प्रति हमारा व्यवहार मानव की तरह ही प्रतिष्ठापूर्ण, दया और नम्रता भरा होना चाहिए। हमें पशुओं के बिना बोले ही उनके दु:ख कष्टों को समझकर दूर करने का प्रयास करना चाहिए। पशुओं को कठोरता से मारना पीटना व उन्हें सजा देने जैसा हमारा व्यवहार नहीं होना चाहिए। बल्कि हमें, पशुओं की रक्षा के साथ उनकी देखभाल के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए।
जिस तरह हम इंसान के साथ व्यवहार व आचरण का प्रयास करते हैं, आदर भाव के साथ उनका हालचाल भी जानने की कोशिश करते हैं, इसी तरह पशु पक्षियों के प्रति भी मानव को संवेदनशील होने की जरूरत है। इन पंक्तियों को साकार किया है उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की कनिष्का और अंजली ने…

जनपद हापुड़ में एक परिवार ने घर के मेंबर की तरह बिल्ली के तीन वर्ष की होने पर केक काटकर उसका जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया। परिवार ने बिल्ली का नाम कोको रखा है और उसके जन्मदिन पर आसपड़ोस के बच्चे भी बुलाए गए। कोको के जन्मदिन पर सभी को केक और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। परिवार के लोगों ने KOKO के जन्मदिन पर उसकी फेवरेट डिश भी बनाई।
बिल्ली (कोको) का जन्मदिन मनाने वाली कनिष्का और अंजली ने बताया कि उनकी कैट का नाम कोको है। वो हर साल उसका जन्मदिन मनाते हैं।

अब कोको तीन साल की हो गई है। उसका जन्मदिन मनाना उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। एक फैमिली मेंबर की तरह वो उसको सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन उसकी फेवरेट डिश बनई जाती है और उसका केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। कोको के जन्मदिन पर आस पड़ोस से भी बच्चों को बुलाया गया। बच्चों को देखकर कोको भी बहुत ख़ुश होती है।
Leave a comment