newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

Category: politics

  • नई दिल्ली (एजेंसी)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। फायरिंग हुई और पथराव भी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस…

  • बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के वरिष्ठ व पुराने नेता डॉ. रमेश तोमर को बिजनौर सदर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बनाए जाने पर जहां कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं किसानों व जाट समाज के लोगों ने डॉ रमेश तोमर को प्रत्याशी बनाए जाने की खुशी में मिठाई बांटकर उन्हें…

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चांदपुर विधानसभा सीट पर बदला प्रत्याशी, स्वामी ओमवेश को दिया टिकट। रफी सैफी को टिकट का हो रहा था भारी विरोध। बिजनौर। सपा रालोद गठबंधन ने बिजनौर की चांदपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। रफी सैफी के स्थान पर अब स्वामी ओमवेश को टिकट दिया गया…

  • सामाजिक न्याय के मामले में बेनकाब होने के बावजूद क्यों भारी है भाजपा का पलड़ा भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दुत्व की छतरी को विराट बनाकर सामाजिक न्याय की मांग को उसके नीचे दबा दिया था लेकिन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भाजपा के कई मंत्रियों और विधायकों ने जिन आरोपों…

  • नई दिल्ली। राष्ट्रवादी ऑल इण्डिया माइनोरीटीज फ्रंट ने विधान सभा बिजनौर की जनता जनार्दन के हरदिल अजीज जनाब परवेज अकील को उम्मीदवार बनाया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय में मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएम आसीफ और राष्ट्रीय महासचिव अजारा अजहर खान ने यह फैसला लिया है। परवेज अकील ने पार्टी…

  • बिजनौर। नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह को टिकट मिलने के बाद मिठाई बांटने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक विपिन कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में विधानसभा चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में थे। इस दौरान वायरल हुई एक…

  • आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, हृदय को छू लेने वाले एक संदेश के साथ सभी देशवासियों से निवेदन है, कि जब हम अपनी बहन बेटी के लिए कोई वर ढूंढते हैं, तो ये देखते हैं कि वर ऐसा हो जो उसकी रक्षा, सुरक्षा हर हाल में करे, अच्छे सभ्य परिवार समाज…

  • लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में एंट्री लेने के साथ ही मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू बीजेपी की पोस्टर गर्ल बन गईं हैं। बीजेपी ने अपर्णा यादव को पोस्टर पर जगह देते हुए कानून व्यवस्था पर विपक्ष को जवाब दिया है। पोस्टर में अपर्णा के अलावा हाल ही में बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में गए स्वामी…

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, अखिलेश यादव का कारवां छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। पिछले कई दिनों से जारी इन अटकलों पर अपर्णा यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया…

  • बिजनौर। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह का चुनावी अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। जनसंपर्क अभियान में पूर्व सांसद को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। इसी क्रम में नजीबाबाद विधानसभा अंतर्गत भागुवाला मन्डल के ग्राम गढ़वाला, पदारथपुर, खलीलपुर व मुख्त्यारपुर में भाजपा प्रयाशी राजा भारतेंद्र सिंह द्वारा…

  • बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों के मीडिया प्रभारियों की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधानसभा चुनाव में पश्चिम क्षेत्र के मीडिया समन्वयक आलोक अवस्थी ने उप्र विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर मीडिया प्रभारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी…

  • रणनीति के चलते प्रचार अभियान में अन्य दलों से आगे निकलते दिख रहे बसपा प्रत्याशी डा. शकील हाशमी। चिकित्सा के माध्यम से कर रहे क्षेत्र की जनता की सेवा। चांदपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में बहुजन समाज पार्टी अन्य दलों से आगे निकलती दिख रही है। पार्टी प्रत्याशी डा. शकील हाशमी जनसंपर्क के…

  • नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनावी रैलियों, रोड शो आदि पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों, रोड शो आदि पर रोक लगा दी…

  • पहले चरण की अहम सीटों पर बीएसपी ने चर्चित सीट कैराना से राजेंद्र सिंह उपाध्याय और बुढ़ाना से मो. अनीश को टिकट दिया है। नोएडा से कृपाराम शर्मा को टिकट दिया गया है। अलीगढ़ से पार्टी ने रजिया खान को प्रत्याशी बनाया है। लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के…

  • बिजनौर। मिनी छपरौली के नाम से विख्यात जनपद की चांदपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक रहने के आसार हैं। 13 व 14वें विधानसभा चुनाव में स्वामी ओमवेश (पहले निर्दलीय, फिर राष्ट्रीय लोक दल) और 15वें व 16वें चुनाव में मोहम्मद इकबाल (बसपा) यहां से विधायक रह चुके हैं। 17 वें चुनाव के बाद चांदपुर विधानसभा…

  • 107 उम्मीदवारों की सूची में 20 फीसदी विधायकों के टिकट काटे। 10 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा। लिस्ट में 63 मौजूदा विधायकों के नाम, 21 नए चेहरे शामिल। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहले और दूसरे फेज के लिए 107 उम्मीदवारों…

  • रूचि वीरा का बड़ा ऐलान बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद से पूर्व विधायक कुँवररानी रुचि वीरा का जनसंपर्क अभियान तेजी से जारी है। विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचना खास रणनीति का हिस्सा है। इसी क्रम में उन्होंने बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में लतीफ भाई के आवास पर…

  • EC जल्द कर सकता है घोषणा। पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को 15 जनवरी तक रोड शो, वाहन रैली और पदयात्रा की नहीं है अनुमति। नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के एलान के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई प्रकार की…

  • लखनऊ। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गठबंधन के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सपा की ओर से जारी बयान के अनुसार सूची में 20 विधानसभा सीटों पर रालोद और नाै सीटों पर सपा के उम्मीदवार चुनाव…

  • बिजनौर। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन के बाद नूरपुर सीट से रालोद का प्रत्याशी होना लगभग तय लग रहा है। यह जानकारी रालोद नेता अजयवीर चौधरी के पास पहुंची तो पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और नूरपुर विधानसभा सीट पर आरएलडी से चुनाव लडऩे के लिए अपनी-अपनी…

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को उनके ही मंत्री ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा के बड़े नेता और योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा दे कर समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। श्रम…

  • लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही हैं। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं अब प्रचार के साथ चुनाव आयोग (EC) से शिकायत करने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने लिखा EC को…

  • यूपी में अभी भी चल रहा है जंगलराज। चुनाव को दिया जा रहा धार्मिक रंग। कहने से ज्यादा करने में विश्वास करती है बीएसपी। फ्री और फेयर होने चाहिए चुनाव। वर्तमान सरकार से यूपी की जनता परेशान। लखनऊ। बीएसपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनाव आचार संहिता सख्ती से लागू करने की जरूरत पर…

  • लखनऊ। 300 पार के मिशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व बेहद संजीदा है। यही कारण है कि रूठों को मनाने और साथ छोड़ कर जाने वालों को घर वापस लाने की प्रक्रिया पिछले काफी समय से जारी है। इसी क्रम में यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी गलियारों में एक बार…

  • किस राज्य में कितनी सीट उत्तर प्रदेश- 403 विधान सभा सीट गोवा- 40 विधान सभा सीट मणिपुर- 60 विधान सभा सीट पंजाब- 117 विधान सभा सीट उत्तराखंड- 70 विधान सभा सीट 2017 में किसे मिली थीं कितनी सीट … उत्तर प्रदेश के पिछले विधान सभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी। बीजेपी गठबंधन…

  • नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होगा। इसके अलावा उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 14 फरवरी को एक ही राउंड में मतदान होना है। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च…

  • उरई (जालौन)। माधौगढ विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मूलचंद्र निरंजन के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश चुनाव करीब आते ही जुबान से फूटने लगा है। भाजपा किसान मोर्चा की रैली में जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन को चोर है चोर है के नारों से संबोधित किया।…

  • प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट कर बिजली की दरों में कमी का एलान किया। अब शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर छह रुपए प्रति यूनिट से घटाकर तीन रुपए प्रति यूनिट हो जाएगी। लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों के बाद अन्य बिजली उपभोक्ताओं को भी बड़ा…

  • उरई (जालौन)। अब जब विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में कुछ समय बचा है। कभी भी निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में टिकट के दावेदार अपने घोड़े दौड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। विपक्ष के साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर मौजूदा विधायकों…

  • बिजनौर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व में निष्कासित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा और जिला प्रवासी…

  • 👉 उरई जालौन विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की टिकट के प्रबल दावेदार पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा को भरोसेमंद नहीं मानते सपा कार्यकर्ता। 👉लोकसभा विधानसभा एवं निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चला चुके हैं मुहिम, जालौन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में थोपन यादव के खिलाफ बागी प्रत्याशी के समर्थन में…

  • बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुस्तरीय जंग छेड़ दी है। समाज के हर स्तर तक सम्पर्क कर प्रदेश में एक बार फिर परचम लहराने का जोश भरपूर है। इसी क्रम में नूरपुर विधान सभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में जिला…

  • पूरे जोश और ऊर्जा के साथ फिर बनाएंगे भाजपा सरकार:राजेन्द्र अग्रवाल। भाजपा युवा मोर्चा ने किया युवा महासम्मेलन का आयोजन। बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर ही आज युवा वर्ग भाजपा के साथ है और योगी को फिर से 2022 में मुख्यमंत्री देखने का सपना संजोए हुए है। उक्त उद्गार मेरठ के…

  • मेरठ। सर्व दलीय गौरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अमित कुमार शांडिल्य ने मेरठ निवासी भूपेंद्र सिंह (सोनू ठाकुर) को मंच का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी के साथ उनसे संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा की है। उनके मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं मेरठ क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने हर्ष…

  • बिजनौर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों की सेक्टर बैठक का आयोजन मोहल्ला जाटान में जोगिंदर सिंह वालिया के निवास स्थान पर किया गया। इस दौरान सेक्टर संयोजक जोगिंदर सिंह वालिया, सेक्टर प्रभारी श्रीमती संगीता अग्रवाल अनु, मुख्य अतिथि श्रीमती कविता चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के अतिरिक्त बूथ अध्यक्ष…

  • भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में दिखी महिला शक्तिबिजनौर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में नारी शक्ति का अहसास हुआ। इस अवसर पर विधायक अशोक राणा ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष पूरी तरह से परेशान है। विपक्ष कोई भी चाल चल ले, पर प्रदेश की जनता कामयाब नहीं होने…

  • लखनऊ। चुनाव आयोग ने कोरोना संकट के फिर से उभरने की वजह से उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में निर्धारित समय से एक घंटा अधिक मतदान कराने सहित अन्य अहम फैसले किये हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।…

  • संडीला विधानसभा सीट पर बीजेपी हुई कमजोर सपा दे रही है जोरदार टक्कर! पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भावी प्रत्याशी विधानसभा 161 संडीला, सरोज यादव का जनसंपर्क के दौरान जगह जगह हुआ भव्य स्वागत लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं। हर सियासी दल अपनी रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं। इसी…

  • सेक्टर तिरगंवा में झंडा अभियान दौरान उमड़ा जनसैलाब। लोगों ने लगाए इंदल कुमार जिंदाबाद के नारे। मलिहाबाद (लखनऊ)। सेक्टर तिरगंवा में झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान के दौरान लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सेक्टर तिरगंवा के दर्जनों गांवों में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने झंडा लगाकर जनता से जनसंपर्क किया। झंडा अभियान के दौरान…

  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा कराये जा रहे संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जिला/महानगर लखनऊ द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा की अध्यक्षता अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव ने एवं संचालन जिला महासचिव सिद्धार्थ आनन्द ने…

  • इंदल रावत का झंडा अभियान जारी सेक्टर ईसापुर के दर्जनों गांवों में चला सरकार बनाओ कार्यक्रम लखनऊ। सपा के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत द्वारा झंडा अभियान लगातार जारी है। अभियान के सातवें दिन ईसापुर सेक्टर के दर्जनों गांवों में झंडे लगाकर सरकार बनाओ कार्यक्रम चलाया गया। गांव में मिल रहे अपार जनसमर्थन से पार्टी…

  • भाजपा को सता रहा हार का भय। समाजवादी पार्टी के विजय रथ यात्रा के पहिये रुकने वाले नहीं। बिजनौर। समाजवादी विजय रथ यात्रा का पहिया रुकने वाला नहीं है, जिसकी वजह से भाजपा में खौफ पैदा हो गया है और बौखलाहट में वह सपा नेताओं पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यह बात…

  • लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कनौजिया समाज की तरफ से स्वच्छता अभियान के जनक व कर्मयोगी राष्ट्रसंत गाडगे महाराज का सोमवार को परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया व मोनू कनौजिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की…

  • बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा के पूर्व सांसद किरणमय नन्दा दो दिवसीय दौरे पर जनपद बिजनौर आ रहे हैं। सपा जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि सभी विधान सभाओं के सेक्टर प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा सम्बन्धित विधानसभाओं के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का…

  • सांध्य दैनिक प्रयाण के एमडी नजीबाबाद निवासी एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध उद्यमी श्री अवनीश अग्रवाल (टांडेवाले) ने डेढ़ दशक का सफर तय करने के बाद बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कह दिया है। उनके इस निर्णय से समर्थकों में मायूसी है। बिजनौर। सांध्य दैनिक प्रयाण के एमडी नजीबाबाद निवासी जिला बिजनौर…

  • लखनऊ। जनपद जालौन के माधौगढ कस्बे में जन्मी एवं विभिन्न प्रांतों में सामाजिक गतिविधियों में किरदार निभाने वाली श्रीमती चेतना शर्मा को उनके सामाजिक व सांगठनिक योगदान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सक्रिय सदस्यता प्रदान कराते हुए प्रदेश कार्यालय पर शामिल किया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों…

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दिनांक-15 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ हो रहे चतुर्थ सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया। विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी दलीय नेताओं ने अध्यक्ष को सदन…

  • बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के धामपुर सीट से प्रत्याशी हाजी कमाल खान ने नगीना के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान के इंतकाल पर रंजो गम का इजहार करते हुए कहा है कि उनके दुनिया से चले जाने पर जनपद बिजनौर का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार को अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान नगीना के…

  • बिजनौर। भाजपा जिला कार्यालय पर “जन विश्वास यात्रा” को लेकर बैठक के माध्यम से रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 19 तारीख में 12:00 बजे से विदुर कुटी से किया जाएगा। जन विश्वास यात्रा बिजनौर विदुर कुटी से शुरू होकर चांदपुर, नूरपुर, नहटौर होते हुए…

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार दिनांक-15 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ हो रहे 2021-22 के चतुर्थ सत्र के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 का आय-व्ययक (अन्तरिम) तथा उसके एक भाग के लिए लेखानुदान को सदन में प्रस्तुत किये जाने पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष ने बताया…

  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय 6 लाजपत राय कैसरबाग भवन लखनऊ पर समाजवादी पार्टी लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत की उपस्थिति में युवजन सभा जिला अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना द्वारा शहजाद अहमद खान को जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा, शिवाकांत यादव को जिला सचिव युवजन सभा मनोनीत किया गया! इस दौरान अभिराज यादव जिला उपाध्यक्ष युवजन…

  • नूरपुर/बिजनौर. रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष गौहर इकबाल एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन की संस्तुति पर नूरपुर के मोहल्ला मौहम्मद नगर निवासी अंजार अहमद उर्फ अबरु को रुहेलखण्ड क्षेत्र मुरादाबाद व बरेली मंडल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।

  • दैनिक जागरण के लखनऊ कार्यालय में जो हंगामा हुआ था उसके बाद अखबार ने यह फैसला लेना चाहा था कि उसमें बसपा की खबरें नहीं छपेंगी लेकिन जागरण अपने इस संकल्प पर टिका नहीं रह सका। प्रतिद्वंद्वी अखबार कहीं दलित चेतना के विस्फोट की वजह से उभरे नये पाठक संसार को न हथिया लें इस…

  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 193 करोड़ की लागत से 235 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। नूरपुर/बिजनौर। खालसा इंटर कालेज के मैदान में बुधवार को 12 बजकर 20 मिनट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उडनखटोला उतरा। इसके बाद उन्होंने सीधे मंच पर पहुंचकर हाथ हिलाकर उपस्थित भीड का अभिवादन किया।…

  • ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने भीड़ जुटाकर दिखाया जलवा।डीजे और ढोल की थाप पर हजारों की भीड लेकर जनसभा में पहुंची। नूरपुर बिजनौर। बुधवार को खालसा इंटर कालेज के मैदान में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की आयोजित जनसभा में 24 नूरपुर विधान सभा सीट से भाजपा की प्रबल दावेदार ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान डीजे…

  • वर्तमान में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास गुप्ता उर्फ़ रॉकी को चांदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. 2001 से राजनीति में हैं सक्रिय रॉकी ने 2001 में भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति में पदार्पण किया. कुल 48…

  • नूरपूर (बिजनौर)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल बुधवार को खालसा इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका हैलीकॉप्टर पूर्वान्ह 11 बजे इसी मैदान में उतरेगा। उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासनिक अधिकारी जनसभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।…

  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार भारत के संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं…

  • गाजियाबाद (एजेंसी)।उत्तर प्रदेश के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल रहे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड वसीम रिजवी इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू बन गए हैं। गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें सनातन धर्म में शामिल करवाया। इस दाैरान अनुष्ठान भी किया गया। रिजवी ने कहा कि उन्हें इस्लाम से बाहर कर दिया गया है और हर शुक्रवार…

  • बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर समस्त विधान सभाओं एवं मंडलों के मीडिया प्रभारियों की एक परिचयात्मक बैठक रूपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी मीडिया प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के रूप में पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को सुचारू रूप से जन जन…

  • लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के…

  • नई दिल्ली। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 में शामिल गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी बनाने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले पार्टी के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनका जम्मू-कश्मीर में एक नई पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, उन्होंने…

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बगैर देश की विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने और उसका नेतृत्व करने का ख्वाब देख रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिवसेना ने माकूल जवाब दिया है। कांग्रेस को अलग रख भारतीय जनता पार्टी के सामने मजबूत विपक्ष खड़ा करने की कवायदों में जुटीं टीएमसी सुप्रीमो ममता…

  • नूरपुर/बिजनौर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगामी 8 दिसंबर को संभावित दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कमेटी पूरी तरह जुट गई है। प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से तैयारी में जुट गया है। उनका यह दौरा खालसा इंटर कालेज में प्रस्तावित है।उप मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना के चलते भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री…

  • बिजनौर। जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली में जिले भर से पहुंचे भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनाने का दावा किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी मैदान से नूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज तकट्रैक्टर रैली निकाली गई। सोमवार को भाजपा…

  • हाजी उसमान ने बसपा छोड़कर थामा सपा का दामन। बसपा के टिकट पर नूरपूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं कपड़ा उद्यमी हाजी उसमान अंसारी। नूरपुर/बिजनौर। क्षेत्र के गांव रवाना शिकारपुर निवासी कपड़ा उद्यमी हाजी उसमान अंसारी ने सोमवार को सपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि हाजी उसमान नूरपुर विधानसभा सीट…

  • बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशियों की घोषणानूरपुर विधानसभा सीट से हाजी जियाउद्दीन अंसारी की घोषणा नूरपुर/बिजनौर।सोमवार को खालसा इंटर कालेज के मैदान में बहुजन समाज पार्टी के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बसपा के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने डा, भीमराव अंबेडकर और पार्टी के संस्थापक कांसीराम…

  • आकांक्षा चौहान ने कराया ताकत का अहसास। उनके नेतृत्व में सौ ट्रैक्टरों का काफिला बिजनौर रवाना। नूरपुर/बिजनौर। सोमवार को बिजनौर में आयोजित भाजपा किसान रैली में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने सौ ट्रैक्टरों के काफिले के साथ रवाना होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। नूरपुर क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध चुने जाने के बाद भाजपा नेत्री…

  • लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस गरीबों के कल्याण के लिए प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं पर ब्रेक लगाना चाहती हैं। इनका प्रदेश के शोषित, वंचित और गरीबों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपनी झोली भरने की चिंता है। यही…

  • बिजनौर। नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र के ग्राम राजा रामपुर फाजिल उर्फ आलोपुर में पूर्व पालिका चेयरमैन डॉ. नवनीत गर्ग ने सघन जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए ग्राम वासियों को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार की सर्व स्पर्शी नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. गर्ग ने…

  • अखिलेश के आवास पर जयंत मंगलवार को पहुंचे और दोनों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार जयंत चौधरी का दावा 45 सीटों पर था। उन्होंने तर्क रखा कि यूपी की 45 सीटों पर उनकी मजबूत पकड़ है। इस लिहाज से उन्हें इतनी सीटें दी जानी चाहिए। बैठक के बाद रालोद को…

  • युवा भाजपा नेता प्रिन्स चौधरी का अभियान तेज। झालू मंडल के गंज में लगाया शिविर। लोगों को गृहण कराई भाजपा की सदस्यता। बिजनौर। सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल युवा दावेदार प्रिन्स चौधरी ने सदस्यता अभियान के लिये जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में झालू मंडल के अंतर्गत दारा नगर…

  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके भाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा में अपनी पार्टी के विलय का साफ संकेत दिया। यादव परिवार के गढ़ सैफई में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि वह समाजवादी…

  • सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन। एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की। नूरपुर (बिजनौर)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुरादाबाद रोड…

  • आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने की तैयारियां की समाजवादी आंदोलन पार्टी ने शुरू नूरपुर। समाजवादी आंदोलन पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने की तैयारियां शुरू कर दी है।शनिवार को समाजवादी आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी ने बयान कर बताया कि बहुत जल्दी महागठबंधन में शामिल पार्टियों की सभा का एक महा…

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा पर आंदोलनरत किसान नेता इसे अपनी जीत मान रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की छवि खराब हुई है। भाजपाई खुश हैं कि इससे उन्हें किसानों का विरोध नहीं झेलना होगा। इस राजनैतिक शतरंज की बाजी…

  • भारत के प्रधानमंत्री ने समय से आंदोलन कर रहे किसानों की मांग को मानते हुए तीनों कृषि बिल वापस लेने की घोषणा की है। इसे जहां भाजपा के लोग किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं वहीं सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसे चुनावी हथकंडा बता रहे हैं और मैं…

  • बिजनौर। गंगा मेले में हेलीकॉप्टर तो पहुंचा लेकिन पुष्पवर्षा नहीं हो सकी। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से माफी मांगी।  बुक किया जिला पंचायत ने, पहुंच गए नेता जी दरअसल, जिला पंचायत की ओर से बुक किया गया हेलीकॉप्टर पहुंच नहीं पाया और जो पहुंचा उसे मेला क्षेत्र पर उड़ने की अनुमति नहीं…

  • नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि कानूनों में बदलाव को लेकर करीब एक दर्जन बार केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। किसान नेताओं के कानूनों की पूरी तरह वापसी पर ही अड़ जाने के बाद केंद्र सरकार ने बातचीत ही बंद कर दी और यह आंदोलन एक साल तक जारी रहा। अब प्रकाश…

  • बिजनौर। बालावाली घाट पर गंगा स्नान पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री संकित राठी, गंगा स्नान में सदस्यता कैंप के संयोजक मंडल महामंत्री आकाश कुमार…

  • बिजनौर/मंडावर। राष्ट्रीय लोकदल के आह्वान पर बिजनौर विधान सभा के गांव दयालवाला में भाईचारा जनसम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी की संज्ञा दी। कार्यक्रम में अच्छी काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। रालोद नेताओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यक्रम के आयोजक की भरपूर …

  • जयंत के सामने रालोद का अस्तित्व बचाने की चुनौती। लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, प्रदेश की सभी पार्टियाँ कमर कसती नज़र आ रही हैं। लेकिन इन पार्टियों को इस बार के चुनाव में कड़ी चुनौती किसान, ख़ासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट किसान दे रहे हैं। यही…

  • महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अराजक तत्वों ने की अभद्रता, सरकारी डाकबंगले का मामला। सरकारी गेस्ट हाउस बना शराब का अड्डा। अक्सर लगा रहता है छुटभैये सफेदपोश नेताओं का जमावड़ा। बिजनौर। नूरपुर के सरकारी गेस्ट हाऊस में ठहरे महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के साथ शराब के नशे में पहुंचे तीन…

  • अब किसान आंदोलन में लालकिले पर हंगामा करने वालों की मदद। मदद के लिए दिया जाने वाला धन किसी मुख्यमंत्री की निजी संपत्ति नहीं होती। पंजाब सरकार अपराधी को मदद करती है तो प्रदेश की सारी जनता को दो−दो लाख क्यों नहीं देतीॽ लगता है वोट की राजनीति देश को बर्बाद करके छोड़ेगी। इसने तो…

  • बिजनौर। भाजपा के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी की शह पर एक किसान की जमीन कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है! किसान ने शिव सैनिकों के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर निवासी गौरव कुमार पुत्र कोमल सिंह ने शिव सेना जिला प्रमुख चौधरी…

  • गांवों में रालोद के बहुजन उदय अभियान का प्रचार शुरू नूरपुर (बिजनौर)। राष्ट्रीय लोक दल के बहुजन उदय अभियान को सफल बनाने के लिए गांवों का दौरा कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला महासचिव चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट ने मुस्तफा अंसारी देवेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, भावेश…

  • जिला पंचायत सदस्य डा.मुकेश ने सैकड़ों दलितों संग रालोद का दामन थामा नूरपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव बलदाना शफीपुर के प्रमुख चिकित्सक मुकेश कुमार ने बसपा से किनारा कर लिया है। सैकड़ों दलितों और समर्थकों के संग रालोद का दामन थामकर उन्होंने बसपा को भारी झटका दिया है।नहटौर में आयोजित रालोद के सदस्यता समारोह में…

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन हो गया। उन्होंने शनिवार (13 नवंबर) को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी। कई…

  • गुणवंत सिंह राठौर नूरपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद रोड स्थित आभा फाऊंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मेरा परिवार, भाजपा परिवार सदस्यता अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की जिला संयोजिका एवं आभा फ़ाउण्डेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने बडी संख्या में…

  • एबीपी न्यूज-सी वोटर का लेटेस्ट सर्वे। सपा को होगा फायदा, बसपा को झटका, कांग्रेस का हाल और भी बुरा। लखनऊ। अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश में जुट गईं हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी और किसकी…

  • लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि यूनियन की सक्रियता को बढाने के लिए बलीराम वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज कुमार लोधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अवधेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, वीरेन्द्र कुमार रावत राष्ट्रीय महामंत्री की सहमति से उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें…

  • चंडीगढ़ (एजेंसी) पंजाब विधानसभा में गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने BSF की सीमा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। इसमें केंद्र सरकार से 11 अक्तूबर को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना वापस लेने की मांग की गई। इसके बाद विधानसभा ने सर्वसम्मति से इस संबंध में केंद्र सरकार की अधिसूचना…

  • मीडियाकर्मियों को त्योहारों की आड़ में महंगे गिफ्ट और पैकेट देकर सम्मान। मतदाताओं को कंबल व लिहाफ देकर लुभाने का सिलसिला शुरू। कोरोना काल में घरों में दुबके थे, अब निकले। बिजनौर। विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सेटिंग का दौर शुरू हो गया है। नेता भी गिरगिट की तरह रंग बदलने…

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी दिसम्बर से अगले साल मार्च तक अन्त्योदय कार्डधारकों को चावल, गेहूं के साथ एक किलो दाल, एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो नमक और एक किलो चीनी फ्री में मिलेगा। इसके अलावा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न के साथ-साथ एक किलो दाल, एक लीटर खाद्य तेल और एक किलो…

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा है कि कांग्रेस के रवैये से भाजपा मजबूत हो रही है। उसके कार्यों से भाजपा को ताकत मिल रही है। देखने से लग भी ऐसा ही रहा है। कांग्रेस के उच्च नेतृत्व की गलती से पंजाब में कांग्रेस दो-फाड़ हो गई। पार्टी के प्रदेश…

  • लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर चाचा शिवपाल सिंह यादव को तोहफा देंगे। सैफई में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि चाचा की पार्टी प्रसपा से भी गठबंधन करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखीमपुर में मारे गए किसानों की याद में…

  • लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2022 तक नि:शुल्क राशन देने की घोषणा की है। अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन में 35 किलो चावल, गेहूं के साथ-साथ दाल, तेल और नमक के अलावा हर महीने चीनी भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा  अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान की। इस योजना से 15 करोड़ लोगों को…

  • लखनऊ। पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती के केंद्र सरकार के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल के दामों में 12 रुपए प्रति लीटर की कटौती का फैसला लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से…

  • लखनऊ (एजेंसी)। बसपा भाईचारा कमेटी के प्रदेश संयोजक चिंतामणि ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में वह लक्ष्यों व अपने पदीय दायित्वों को सामज के सामने स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं। विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगीं बसपा प्रमुख मायावती को…

  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच जल्द ही गठबंधन का ऐलान हो सकता है। इस बात के संकेत सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके लोगों को समाजवादी पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले शिवपाल कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि…