Category: politics
-
सपा प्रत्याशी सोनू कनौजिया ने जनसंपर्क कर जीत की भरी हुंकार सपा प्रत्याशी सोनू कनौजिया ने 168 विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र में किया जनसंपर्क जनसंपर्क के दौरान सपा प्रत्याशी सोनू कनौजिया का सपाइयों ने जगह-जगह फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत। लखनऊ। समाजवादी पार्टी के 168 विधानसभा मलिहाबाद से प्रत्याशी सोनू कनौजिया ने क्षेत्र के आंट…
-
लखनऊ। भाजपा ने लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव को विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया है। लखनऊ पश्चिम में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। भाजपा का प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है। प्रचार प्रसार के इसी क्रम में लखनऊ पश्चिम में अंजनी श्रीवास्तव ने राजाजीपुरम के हरीदीन रॉय नगर वार्ड का भ्रमण कर…
-
बिजनौर। चाँदपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी डॉ शकील हाशमी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। जगह जगह जनसंपर्क के दौरान लोग उन्हें हाथों हाथ ले रहे हैं। यही नहीं उन्हें तन-मन-धन से चुनाव लड़ाने का यकीन भी दिला रहे हैं। ग्राम शेख पुरा मडयो में उनके समर्थन में जन सैलाब उमड़ पड़ा। यहां मोहसिन…
-
बिजनौर। सोमवार को वर्धमान कालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं महात्मा विदुर की धरती पर सभी का स्वागत करता हूं। आप सब जानते है कि बिजनौर जनपद यूपी का महत्वपूर्ण जनपद है। महात्मा विदुर के जिले में राजकीय मेडिकल कालेज बन रहा है। इसके लिए मैं अपनी…
-
मौसम खराब होने के कारण टला पीएम का बिजनौर दौरा। वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित। जन चौपाल में मोदी की जगह पहुंचे योगी आदित्यनाथ। भ्रष्टाचार, अपराध, विकास के मुद्दे पर मोदी ने टटोली नब्ज बिजनौर। मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिजनौर नहीं पहुंच सके। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बिजनौर, अमरोहा व मुरादाबाद…
-
आज बड़े हो गए हैं, कल तो छोटे से थे! बिजनौर। वर्तमान के हालात में नेताओं की रंगत गिरगिट को फेल करने पर तुली हुई है। यह सभी जगह का हाल है। इक्का दुक्का को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश नेता निचले पायदान से धीरे धीरे ऊपर तक पहुंचे गए। जो पैदल थे, आज उनके…
-
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट के चलते चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों से रोक हटा दी है। सियासी दलों को चुनाव आयोग ने खुले मैदान में रैली की इजाजत दे दी है। इनडोर के लिए 50 प्रतिशत क्षमता की अनुमति दी गई है। आउटडोर रैलियों के लिए 30 प्रतिशत क्षमता की…
-
बिजनौर। वेस्ट यूपी के पहले चरण के मतदान से पूर्व माहौल बनाने के लिए भाजपा ने सोमवार 7 फरवरी को बिजनौर में पीएम मोदी की पहली प्रत्यक्ष रैली कराने का फैसला लिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिजनौर में यूपी की अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। वर्धमान कालेज के मैदान में होने जा…
-
मलिहाबाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक इन्दल रावत ने किया जनसम्पर्क, मिला अपार जनसमर्थन। मलिहाबाद की जनता हमारे साथ किये गये अन्याय का बदला लेगी- पूर्व विधायक इन्दल कुमार रावत मलिहाबाद, लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस मलिहाबाद विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक इन्दल रावत ने जनसम्पर्क कर…
-
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात फरवरी को महात्मा विदुर की धरती पर पधारेंगे। बिजनौर मुख्यालय स्थित वर्धमान कालेज के मैदान में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। मोदी के आने से जहां एक ओर भाजपाईयों के चुनाव में ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है वहीं जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है।…
-
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा को ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारिक संगठनों का भी मिल रहा समर्थन। बिजनौर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा को ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। समर्थन देने वाले व्यापारियों का कहना है कि भाजपा राज में…
-
बिजनौर। चांदपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी डॉक्टर शकील हाशमी का आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़की में सभी ग्राम वासियों ने फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। भारी तादाद में उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने अपना समर्थन बसपा प्रत्याशी डॉक्टर शकील हाशमी को दिया। सभी ग्राम वासियों ने एक सुर में कहा कि इस…
-
झालू में वृद्ध और विकलांगों को पोलिंग पार्टी ने घर घर जाकर डलवाए वोट। सभी वार्डों में कुल 13 मत पड़े 6 महिलाएं 7 पुरुष शामिल। बैलट पेपर द्वारा हुआ मतदान। बिजनौर। 22 विधानसभा क्षेत्र बिजनौर के कस्बा झालू में चुनाव आयोग के आदेशानुसार पहली बार वृद्ध एवं दिव्यांगों के घर-घर जाकर पोलिंग पार्टियों द्वारा…
-
बिजनौर। रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर विवादित वीडियो में छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी के…
-
पूर्व विधायक इन्दल कुमार रावत को मलिहाबाद से कांग्रेस पार्टी ने विधायक प्रत्याशी बनाया है लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र की देव तुल्य जनता के सेवक इन्दल कुमार रावत पूर्व विधायक मलिहाबाद को कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार विधान सभा में आ रहा…
-
ओवैसी को मिली Z+ सुरक्षा, भारत सरकार ने किया ऐलान। CRPF जवानों का काफिला देशभर में करेगा सुरक्षा। UP में काफिले पर हुई थी फायरिंग। नई दिल्ली (एजेंसी)। हैदराबाद के लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। भारत सरकार ने इसका ऐलान किया है।…
-
डोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा प्रदेश सचिव दीपांशु यादव ने पार्टी के लिए मांगे वोट लखनऊ। कोविड के बीच हो रहे यूपी विधानसभा चुनाव में न जमीनी रैलियों का शोर है और न ही मेगा जनसंपर्क पर जोर है। इसके बाद भी सत्ता में वापसी के लिए समाजवादी पार्टी के नामी चेहरे संवाद और…
-
बौखलाहट में भाजपा को नहीं दिख रहा आकिब व पाकिस्तान में फर्क बिजनौर। डॉक्टर नीरज चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं को बौखलाहट में आकिब की जगह पाकिस्तान दिख रहा है।दरसल मामला बीती रात का है, जब मोहल्ला जुलाहान निवासी सभासद आकिब अंसारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ नीरज चौधरी पहुंचे। उनके समर्थकों…
-
हमारा विधायक शिक्षित और योग्य हो जो विधानसभा में क्षेत्र की सभी समस्याओं को उजागर करें। हमारे क्षेत्र के विधायक मे वह सभी गुण होने चाहिए जो जनता के बीच जीतने के बाद उनके दु:ख सुख एवं उनकी सभी समस्याओं का ध्यान पूर्वक सुनवाई करे और इसके साथ ही सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र की…
-
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस ने ट्वीट कर एक बड़ा इशारा किया है। अपने ट्विटर हैंडल से शेयर मैसेज में सीएम के चेहरे की आधिकारिक घोषणा के लिए शाम 7 बजे तक का इंतजार करने के लिए कहा गया है। कांग्रेस के ट्वीट में पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और…
-
आगरा। सत्ता में आने पर गुंडे, माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जेल में होंगे। यह बात आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में पहली चुनावी रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कही। उन्होंने सपा को गुंडों और भाजपा को जातिवादी पार्टी बताया। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा…
-
लखनऊ। योगी सरकार में मंत्री रहे और समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट बदल दी गई है। अब स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर की फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पहले वह पडरौना विधानसभा सीट से लड़ने वाले थे। सरोजिनी नगर से अभिषेक मिश्रा और सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया…
-
विधानसभा चुनाव को लेकर मौजूदा हालात का जायजा लेने नजीबाबाद पहुंचे एसपी सिटी डाॅ. प्रवीन रंजन सिंह। अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने वाले स्थानों का भ्रमण कर सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। सोशल मीडिया पर भी है पुलिस की पैनी नजर। शान्ति भंग होने के साथ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली कोई…
-
बिजनौर। आम आदमी पार्टी के बिजनौर विधानसभा से प्रत्याशी विनीत शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर, गोपालपुर, आवास विकास, खारी पहुंचकर डोर टू डोर प्रचार किया। विनीत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली मे किये गए काम बहुत लोकप्रिय हो…
-
चांदपुर (बिजनौर)। विधानसभा क्षेत्र चांदपुर के ग्राम बास्टा एवं बीबीपुरा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ शकील हाशमी ने डोर टू डोर पहुंच कर जनता से वोट व सपोर्ट की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता ने भारी समर्थन और प्यार देने का काम किया है, उसके वह…
-
बिजनौर। चांदपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी ओमवेश का बास्टा कस्बे में दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे के प्रसिद्ध समाजसेवी आसिफ हुसैन के निवास पर सपा प्रत्याशी स्वामी ओमवेश, रालोद के जिला अध्यक्ष अली अदनान, परवीन दैशवाल, प्रधान असलम, शिराजुद्दीन, नजाकत खान, लव कुमार, रवि धारीवाल, शेर अली सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं…
-
साहनपुर सल्तनत में सेंध लगा कर भाजपा को सपा रालोद गठबंधन ने दिया तगड़ा झटका। भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेन्द्र के भाई भतीजे की सपा प्रत्याशी हाजी तसलीम अहमद का चुनाव तन मन धन से लड़ाने की घोषणा। बिजनौर। नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र का चुनावी माहौल बेहद दिलचस्प हो गया है। सपा-रालोद गठबंधन ने साहनपुर सल्तनत…
-
बिजनौर। चांदपुर विधायक व भाजपा प्रत्याशी कमलेश सैनी के प्रचार प्रसार के दौरान बागड़पुर में जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाने से बिजनौर विधानसभा के सैनी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सैनी समाज के लोगों का कहना है कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है, लेकिन इस तरीके की हरकतों…
-
जयंत चौधरी के बाद अखिलेश यादव के कार्यक्रम में पिटा पत्रकार, देखते रहे नेताजी हाल ही में RLD सुप्रीमो जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर पहुंचे। वहां उनके कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई। अब गाजियाबाद में उनके साथी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भी पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया है।…
-
मौसम व तकनीकी खराबी के चलते उपमुख्यमंत्री केशव देव मौर्य का नहटौर कार्यक्रम में आना हुआ रद्द। विधायक/प्रत्याशी ओम कुमार के मोबाइल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को किया संबोधित। बिजनौर। प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के न पहुंचने से सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। केशव…
-
बिजनौर। समाजवादी पार्टी से बिजनौर विस क्षेत्र का सिंबल मिलने के बाद प्रचार में जुटे डॉ. रमेश तोमर ने नामांकन नहीं कराया। उन्होंने अचानक पत्रकार वार्ता बुलाकर साफ कर दिया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर वह अपना नामाकंन नहीं करा रहे हैं। वह गठबंधन के प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ायेंगे।…
-
युवा कांग्रेस नेता साकिब ज़ैदी सपा में हुए शामिल। अब संभालेंगे जिला सचिव लोहिया वाहिनी की जिम्मेदारी। बिजनौर/नजीबाबाद। युवा कांग्रेस नेता साकिब ज़ैदी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। विधायक हाजी तस्लीम अहमद और जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी हनी फैसल की संस्तुति पर मोहम्मद साकिब ज़ैदी पुत्र मोहम्मद वासिफ अली को शाहिद…
-
राजधानी की मध्य विधानसभा सीट पर दिख सकता है दिलचस्प मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही राजनीतिक घमासान चरम पर है। सत्ताधारी बीजेपी समेत सभी प्रमुख सियासी दल जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि, जनता इस बार किस पर अपना भरोसा जताएगी ये तो…
-
धामपुर में मुख्यमंत्रीयोगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धामपुर के नगीना रोड स्थित विनायक मंडप में आयोजित जनसभा में पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगे। योगी आदित्यनाथ यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आपको कैराना मुजफ्फरनगर के दंगे याद होंगे और बिजनौर के उपद्रवियों की याद है? योगी…
-
जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं आजाद उम्मीदवारों द्वारा कुल 43 नामांकन पत्र किए गए प्रस्तुत-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बिजनौर। जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं आजाद उम्मीदवारों द्वारा कुल 43 नामांकन किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को…
-
बिजनौर जिले के उम्मीदवार तय करेंगे प्रदेश व देश का भविष्य: योगी। गुंडे बदमाश या तो जेल में हैं, या हो चुका है उनका राम-नाम सत्य। बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के शासन में गुंडे बदमाश या तो जेल में हैं, या उनका राम-राम सत्य हो चुका है। वह जिला मुख्यालय स्थित…
-
गठबंधन के लिए डॉ रमेश तोमर ने किया 50 से अधिक गांवों में डोर टू डोर संपर्क। लोगों ने दिया पूरा समर्थन देकर तन, मन और धन से चुनाव लड़ाने का भरोसा। बिजनौर। समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. रमेश तोमर ने 22 बिजनौर विधानसभा के गांवों में अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है।…
-
बिजनौर। धामपुर पुलिस ने सांसद गिरीश चंद के आवास के निकट कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन और आचार संहिता उल्लंघन मामले में 6 नामजद और 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी मजिस्ट्रेट की ओर से यह मुकदमा दर्ज धामपुर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। विदित हो कि बुधवार सुबह स्योहारा रोड स्थित…
-
बिजनौर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी कमाल का टिकट कटने की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में ज़बरदस्त रोष व्याप्त हो गया। हाजी कमाल के समर्थकों ने बसपा सांसद गिरीश चन्द्र की कोठी का घेराव किया और वहां मौजूद बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन को बाहर…
-
बिजनौर। नहटौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। प्रत्याशी ओम कुमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलक राज सैनी व अन्य नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि प्रत्याशी ओमकुमार ने जिला अध्यक्ष को भुगत लेने की धमकी दी। बैठक में जिले के पदाधिकारी भी मौजूद…
-
सपा-रालोद के साथ गुरुवार को चुनावी मैदान में नामांकन कराएंगे: डॉक्टर रमेश तोमर बिजनौर। समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. रमेश तोमर ने कहा कि वह जल्दी ही नामांकन कराएंगे। कहा कि हाईकमान के निर्देश पर वह चुनावी मैदान में है।सपा प्रत्याशी डॉक्टर रमेश तोमर ने मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय बुद्धा हॉस्पिटल में मीडिया…
-
बिजनौर। नजीबाबाद नगर के मोहल्ला मकबरा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उनके समर्थकों ने घर-घर जा कर मत एवं समर्थन की अपील की। लोगों में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। नजीबाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला मकबरा में घर-घर जाकर लोगों…
-
बिजनौर। गठबंधन के तहत सपा प्रत्याशी के तौर पर डॉ रमेश तोमर 25 जनवरी 2022 दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे बिजनौर (विधानसभा क्षेत्र 22) सदर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बुद्धा हॉस्पिटल सिविल लाइन बिजनौर पर प्रेस वार्ता में अपनी आगामी चुनावी रणनीति बताएंगे। सपा प्रत्याशी डॉ रमेश…
-
बिजनौर। नामजदगी के तीसरे दिन सोमवार को प्रत्याशियों ने बहुत ही सादगी के साथ नामांकन कराया। इस दौरान प्रस्तावक सहित केवल दो लोगों को ही अंदर जाने की इजाजत दी गई। 21 जनवरी से शुरू नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी, लेकिन जिले में अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामजदगी नहीं कराई थी।…
-
लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी की ओर से सरकार बनने के बाद 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने के वादे के साथ रजिस्ट्रेशन कराने पर चुनाव आयोग ने जवाब मांगा है। सपा के इस अभियान को लेकर आयोग से शिकायत की गई थी। इसे प्रलोभन देने का मामला बताते हुए शिकायत की गई थी। अब आयोग…
-
बसपा प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज बिजनौर। नगीना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श चुनाव संहिता व कोविड 19 महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।एसआई अजय कुमार की ओर से…
-
नहटौर (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं पालिका सभासद नबील अहमद ने असपा से नाता तोड़ कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। जिलाध्यक्ष अली अदनान ने उन्हें रालोद का जिला सचिव नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला सचिव नबील अहमद ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, वह उसे…
-
बिजनौर। विधानसभा-17 नजीबाबाद से भाजपा प्रत्याशी राजा कुंवर भारतेंद्र सिंह के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। रविवार को नजीबाबाद – जलालाबाद मार्ग पर विधानसभा-17 में भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधि विधान पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजा भारतेंद्र सिंह…
-
बिजनौर। विधायक ओम कुमार हैट्रिक लगाकर नहटौर (सुरक्षित) सीट पर कमल खिलाने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं, यह सवाल क्षेत्र के मतदाताओं के जेहन में कौंध रहा है! इस सीट पर भाजपा के ओमकुमार के अलावा, सपा-रालोद गठबंधन के मुंशीराम पाल, बसपा से प्रिया सिंह व कांग्रेस से मीनाक्षी सिंह चुनावी समर में हैं।…
-
नई दिल्ली (एजेंसी)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। फायरिंग हुई और पथराव भी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस…
-
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के वरिष्ठ व पुराने नेता डॉ. रमेश तोमर को बिजनौर सदर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बनाए जाने पर जहां कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं किसानों व जाट समाज के लोगों ने डॉ रमेश तोमर को प्रत्याशी बनाए जाने की खुशी में मिठाई बांटकर उन्हें…
-
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चांदपुर विधानसभा सीट पर बदला प्रत्याशी, स्वामी ओमवेश को दिया टिकट। रफी सैफी को टिकट का हो रहा था भारी विरोध। बिजनौर। सपा रालोद गठबंधन ने बिजनौर की चांदपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। रफी सैफी के स्थान पर अब स्वामी ओमवेश को टिकट दिया गया…
-
सामाजिक न्याय के मामले में बेनकाब होने के बावजूद क्यों भारी है भाजपा का पलड़ा भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दुत्व की छतरी को विराट बनाकर सामाजिक न्याय की मांग को उसके नीचे दबा दिया था लेकिन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भाजपा के कई मंत्रियों और विधायकों ने जिन आरोपों…
-
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी ऑल इण्डिया माइनोरीटीज फ्रंट ने विधान सभा बिजनौर की जनता जनार्दन के हरदिल अजीज जनाब परवेज अकील को उम्मीदवार बनाया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय में मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएम आसीफ और राष्ट्रीय महासचिव अजारा अजहर खान ने यह फैसला लिया है। परवेज अकील ने पार्टी…
-
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह को टिकट मिलने के बाद मिठाई बांटने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक विपिन कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में विधानसभा चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में थे। इस दौरान वायरल हुई एक…
-
आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, हृदय को छू लेने वाले एक संदेश के साथ सभी देशवासियों से निवेदन है, कि जब हम अपनी बहन बेटी के लिए कोई वर ढूंढते हैं, तो ये देखते हैं कि वर ऐसा हो जो उसकी रक्षा, सुरक्षा हर हाल में करे, अच्छे सभ्य परिवार समाज…
-
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में एंट्री लेने के साथ ही मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू बीजेपी की पोस्टर गर्ल बन गईं हैं। बीजेपी ने अपर्णा यादव को पोस्टर पर जगह देते हुए कानून व्यवस्था पर विपक्ष को जवाब दिया है। पोस्टर में अपर्णा के अलावा हाल ही में बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में गए स्वामी…
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, अखिलेश यादव का कारवां छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। पिछले कई दिनों से जारी इन अटकलों पर अपर्णा यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया…
-
बिजनौर। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह का चुनावी अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। जनसंपर्क अभियान में पूर्व सांसद को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। इसी क्रम में नजीबाबाद विधानसभा अंतर्गत भागुवाला मन्डल के ग्राम गढ़वाला, पदारथपुर, खलीलपुर व मुख्त्यारपुर में भाजपा प्रयाशी राजा भारतेंद्र सिंह द्वारा…
-
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों के मीडिया प्रभारियों की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधानसभा चुनाव में पश्चिम क्षेत्र के मीडिया समन्वयक आलोक अवस्थी ने उप्र विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर मीडिया प्रभारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी…
-
रणनीति के चलते प्रचार अभियान में अन्य दलों से आगे निकलते दिख रहे बसपा प्रत्याशी डा. शकील हाशमी। चिकित्सा के माध्यम से कर रहे क्षेत्र की जनता की सेवा। चांदपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में बहुजन समाज पार्टी अन्य दलों से आगे निकलती दिख रही है। पार्टी प्रत्याशी डा. शकील हाशमी जनसंपर्क के…
-
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनावी रैलियों, रोड शो आदि पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों, रोड शो आदि पर रोक लगा दी…
-
पहले चरण की अहम सीटों पर बीएसपी ने चर्चित सीट कैराना से राजेंद्र सिंह उपाध्याय और बुढ़ाना से मो. अनीश को टिकट दिया है। नोएडा से कृपाराम शर्मा को टिकट दिया गया है। अलीगढ़ से पार्टी ने रजिया खान को प्रत्याशी बनाया है। लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के…
-
बिजनौर। मिनी छपरौली के नाम से विख्यात जनपद की चांदपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक रहने के आसार हैं। 13 व 14वें विधानसभा चुनाव में स्वामी ओमवेश (पहले निर्दलीय, फिर राष्ट्रीय लोक दल) और 15वें व 16वें चुनाव में मोहम्मद इकबाल (बसपा) यहां से विधायक रह चुके हैं। 17 वें चुनाव के बाद चांदपुर विधानसभा…
-
107 उम्मीदवारों की सूची में 20 फीसदी विधायकों के टिकट काटे। 10 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा। लिस्ट में 63 मौजूदा विधायकों के नाम, 21 नए चेहरे शामिल। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहले और दूसरे फेज के लिए 107 उम्मीदवारों…
-
रूचि वीरा का बड़ा ऐलान बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद से पूर्व विधायक कुँवररानी रुचि वीरा का जनसंपर्क अभियान तेजी से जारी है। विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचना खास रणनीति का हिस्सा है। इसी क्रम में उन्होंने बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में लतीफ भाई के आवास पर…
-
EC जल्द कर सकता है घोषणा। पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को 15 जनवरी तक रोड शो, वाहन रैली और पदयात्रा की नहीं है अनुमति। नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के एलान के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई प्रकार की…
-
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गठबंधन के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सपा की ओर से जारी बयान के अनुसार सूची में 20 विधानसभा सीटों पर रालोद और नाै सीटों पर सपा के उम्मीदवार चुनाव…
-
बिजनौर। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन के बाद नूरपुर सीट से रालोद का प्रत्याशी होना लगभग तय लग रहा है। यह जानकारी रालोद नेता अजयवीर चौधरी के पास पहुंची तो पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और नूरपुर विधानसभा सीट पर आरएलडी से चुनाव लडऩे के लिए अपनी-अपनी…
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को उनके ही मंत्री ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा के बड़े नेता और योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा दे कर समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। श्रम…
-
लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही हैं। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं अब प्रचार के साथ चुनाव आयोग (EC) से शिकायत करने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने लिखा EC को…
-
यूपी में अभी भी चल रहा है जंगलराज। चुनाव को दिया जा रहा धार्मिक रंग। कहने से ज्यादा करने में विश्वास करती है बीएसपी। फ्री और फेयर होने चाहिए चुनाव। वर्तमान सरकार से यूपी की जनता परेशान। लखनऊ। बीएसपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनाव आचार संहिता सख्ती से लागू करने की जरूरत पर…
-
लखनऊ। 300 पार के मिशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व बेहद संजीदा है। यही कारण है कि रूठों को मनाने और साथ छोड़ कर जाने वालों को घर वापस लाने की प्रक्रिया पिछले काफी समय से जारी है। इसी क्रम में यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी गलियारों में एक बार…
-
किस राज्य में कितनी सीट उत्तर प्रदेश- 403 विधान सभा सीट गोवा- 40 विधान सभा सीट मणिपुर- 60 विधान सभा सीट पंजाब- 117 विधान सभा सीट उत्तराखंड- 70 विधान सभा सीट 2017 में किसे मिली थीं कितनी सीट … उत्तर प्रदेश के पिछले विधान सभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी। बीजेपी गठबंधन…
-
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होगा। इसके अलावा उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 14 फरवरी को एक ही राउंड में मतदान होना है। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च…
-
उरई (जालौन)। माधौगढ विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मूलचंद्र निरंजन के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश चुनाव करीब आते ही जुबान से फूटने लगा है। भाजपा किसान मोर्चा की रैली में जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन को चोर है चोर है के नारों से संबोधित किया।…
-
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट कर बिजली की दरों में कमी का एलान किया। अब शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर छह रुपए प्रति यूनिट से घटाकर तीन रुपए प्रति यूनिट हो जाएगी। लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों के बाद अन्य बिजली उपभोक्ताओं को भी बड़ा…
-
उरई (जालौन)। अब जब विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में कुछ समय बचा है। कभी भी निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में टिकट के दावेदार अपने घोड़े दौड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। विपक्ष के साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर मौजूदा विधायकों…
-
बिजनौर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व में निष्कासित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा और जिला प्रवासी…
-
👉 उरई जालौन विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की टिकट के प्रबल दावेदार पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा को भरोसेमंद नहीं मानते सपा कार्यकर्ता। 👉लोकसभा विधानसभा एवं निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चला चुके हैं मुहिम, जालौन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में थोपन यादव के खिलाफ बागी प्रत्याशी के समर्थन में…
-
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुस्तरीय जंग छेड़ दी है। समाज के हर स्तर तक सम्पर्क कर प्रदेश में एक बार फिर परचम लहराने का जोश भरपूर है। इसी क्रम में नूरपुर विधान सभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में जिला…
-
पूरे जोश और ऊर्जा के साथ फिर बनाएंगे भाजपा सरकार:राजेन्द्र अग्रवाल। भाजपा युवा मोर्चा ने किया युवा महासम्मेलन का आयोजन। बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर ही आज युवा वर्ग भाजपा के साथ है और योगी को फिर से 2022 में मुख्यमंत्री देखने का सपना संजोए हुए है। उक्त उद्गार मेरठ के…
-
मेरठ। सर्व दलीय गौरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अमित कुमार शांडिल्य ने मेरठ निवासी भूपेंद्र सिंह (सोनू ठाकुर) को मंच का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी के साथ उनसे संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा की है। उनके मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं मेरठ क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने हर्ष…
-
बिजनौर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों की सेक्टर बैठक का आयोजन मोहल्ला जाटान में जोगिंदर सिंह वालिया के निवास स्थान पर किया गया। इस दौरान सेक्टर संयोजक जोगिंदर सिंह वालिया, सेक्टर प्रभारी श्रीमती संगीता अग्रवाल अनु, मुख्य अतिथि श्रीमती कविता चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के अतिरिक्त बूथ अध्यक्ष…
-
भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में दिखी महिला शक्तिबिजनौर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में नारी शक्ति का अहसास हुआ। इस अवसर पर विधायक अशोक राणा ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष पूरी तरह से परेशान है। विपक्ष कोई भी चाल चल ले, पर प्रदेश की जनता कामयाब नहीं होने…
-
लखनऊ। चुनाव आयोग ने कोरोना संकट के फिर से उभरने की वजह से उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में निर्धारित समय से एक घंटा अधिक मतदान कराने सहित अन्य अहम फैसले किये हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।…
-
संडीला विधानसभा सीट पर बीजेपी हुई कमजोर सपा दे रही है जोरदार टक्कर! पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भावी प्रत्याशी विधानसभा 161 संडीला, सरोज यादव का जनसंपर्क के दौरान जगह जगह हुआ भव्य स्वागत लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं। हर सियासी दल अपनी रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं। इसी…
-
सेक्टर तिरगंवा में झंडा अभियान दौरान उमड़ा जनसैलाब। लोगों ने लगाए इंदल कुमार जिंदाबाद के नारे। मलिहाबाद (लखनऊ)। सेक्टर तिरगंवा में झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान के दौरान लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सेक्टर तिरगंवा के दर्जनों गांवों में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने झंडा लगाकर जनता से जनसंपर्क किया। झंडा अभियान के दौरान…
-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा कराये जा रहे संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जिला/महानगर लखनऊ द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा की अध्यक्षता अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव ने एवं संचालन जिला महासचिव सिद्धार्थ आनन्द ने…
-
इंदल रावत का झंडा अभियान जारी सेक्टर ईसापुर के दर्जनों गांवों में चला सरकार बनाओ कार्यक्रम लखनऊ। सपा के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत द्वारा झंडा अभियान लगातार जारी है। अभियान के सातवें दिन ईसापुर सेक्टर के दर्जनों गांवों में झंडे लगाकर सरकार बनाओ कार्यक्रम चलाया गया। गांव में मिल रहे अपार जनसमर्थन से पार्टी…
-
भाजपा को सता रहा हार का भय। समाजवादी पार्टी के विजय रथ यात्रा के पहिये रुकने वाले नहीं। बिजनौर। समाजवादी विजय रथ यात्रा का पहिया रुकने वाला नहीं है, जिसकी वजह से भाजपा में खौफ पैदा हो गया है और बौखलाहट में वह सपा नेताओं पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यह बात…
-
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कनौजिया समाज की तरफ से स्वच्छता अभियान के जनक व कर्मयोगी राष्ट्रसंत गाडगे महाराज का सोमवार को परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया व मोनू कनौजिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की…
-
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा के पूर्व सांसद किरणमय नन्दा दो दिवसीय दौरे पर जनपद बिजनौर आ रहे हैं। सपा जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि सभी विधान सभाओं के सेक्टर प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा सम्बन्धित विधानसभाओं के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का…
-
सांध्य दैनिक प्रयाण के एमडी नजीबाबाद निवासी एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध उद्यमी श्री अवनीश अग्रवाल (टांडेवाले) ने डेढ़ दशक का सफर तय करने के बाद बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कह दिया है। उनके इस निर्णय से समर्थकों में मायूसी है। बिजनौर। सांध्य दैनिक प्रयाण के एमडी नजीबाबाद निवासी जिला बिजनौर…
-
लखनऊ। जनपद जालौन के माधौगढ कस्बे में जन्मी एवं विभिन्न प्रांतों में सामाजिक गतिविधियों में किरदार निभाने वाली श्रीमती चेतना शर्मा को उनके सामाजिक व सांगठनिक योगदान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सक्रिय सदस्यता प्रदान कराते हुए प्रदेश कार्यालय पर शामिल किया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों…
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दिनांक-15 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ हो रहे चतुर्थ सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया। विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी दलीय नेताओं ने अध्यक्ष को सदन…
-
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के धामपुर सीट से प्रत्याशी हाजी कमाल खान ने नगीना के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान के इंतकाल पर रंजो गम का इजहार करते हुए कहा है कि उनके दुनिया से चले जाने पर जनपद बिजनौर का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार को अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान नगीना के…
-
बिजनौर। भाजपा जिला कार्यालय पर “जन विश्वास यात्रा” को लेकर बैठक के माध्यम से रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 19 तारीख में 12:00 बजे से विदुर कुटी से किया जाएगा। जन विश्वास यात्रा बिजनौर विदुर कुटी से शुरू होकर चांदपुर, नूरपुर, नहटौर होते हुए…
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार दिनांक-15 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ हो रहे 2021-22 के चतुर्थ सत्र के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 का आय-व्ययक (अन्तरिम) तथा उसके एक भाग के लिए लेखानुदान को सदन में प्रस्तुत किये जाने पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष ने बताया…
-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय 6 लाजपत राय कैसरबाग भवन लखनऊ पर समाजवादी पार्टी लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत की उपस्थिति में युवजन सभा जिला अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना द्वारा शहजाद अहमद खान को जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा, शिवाकांत यादव को जिला सचिव युवजन सभा मनोनीत किया गया! इस दौरान अभिराज यादव जिला उपाध्यक्ष युवजन…