newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० के निर्देशन में साइबर क्राइम मुख्यालय द्वारा तैयार “उ०प्र० पुलिस की साइबर वेबसाइट” की लॉचिंग

    उ०प्र० पुलिस की साइबर वेबसाइट लांच

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने शुक्रवार 17 जनवरी 2025 को अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम मुख्यालय द्वारा तैयार की गई “उ०प्र० पुलिस की साइबर वेबसाइट” की लॉचिंग की।

    उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर वेबसाइट एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जो आम नागरिकों तथा पुलिस को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी, संसाधन तथा सेवाएं प्रदान करने हेतु तैयार की गई है। वेबसाइट उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट uppolice.gov.in से भी लिंक है। वेबसाइट का लिंक cyberpolice.uppolice.gov.in है, जिसके मुख्य पृष्ठ पर Citizen centric से संबंधित निम्न लिंक प्रदर्शित हैं-

    • साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 कॉल करने हेतु

    • साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायत दर्ज करने हेतु http://www.cybercrime.gov.in

    • भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केन्द्र की वेबसाइट https://i4c.mha.gov.in

    • साइबर अपराध शिकायत की स्थिति जानने हेतु

    • मोबाइल नम्बर के खोने/ चोरी होने पर नम्बर को ब्लाक आदि कराने हेतु CEIR

    • संदिग्ध तथा धोखाधड़ी वाली कॉल को रिपोर्ट करने हेतु Chakshu

    • अपनी आईडी से सम्बन्धित मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी करने हेतु Tafcop

    • साइबर जागरुकता से सम्बन्धित सामग्री को देखने हेतु ISEA

    • वित्तीय अनियमिताओं सम्बन्धी शिकायत हेतु RBI का Sachet Portal

    • विदेश भेजने वाले वैध तथा अवैध भर्ती एजेन्टों (Recruiting Agents) की जानकारी हेतु emigrate

    • साइबर जागरुकता तथा समाचार से सम्बन्धित सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक

    • सोशल मीडिया से सम्बंधित विभिन्न प्लेटफार्मों संबंधी शिकायतों (Hack/Fake accounts) हेतु Citizen Centric रिपोर्टिंग लिंक

    • महाकुम्भ-2025 सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारियां

    इसके अतिरिक्त मुख्य डैशबोर्ड के माध्यम से सुरक्षा उपायों तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं तक पहुंचने हेतु विभिन्न category के अन्तर्गत लिंक प्रदर्शित किये गए जिनका विवरण निम्न है…

    1- About us- इसके माध्यम से हम साइबर क्राइम मुख्यालय का संगठनात्मक ढांचा तथा साइबर क्राइम थानों की स्थापना आदि के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    2- Nodal/Cyber Crime Police station इसके माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों के साइबर नोडल (राजपत्रित अधिकारी) तथा सभी साइबर क्राइम थानों के प्रभारी निरीक्षकों के मोबाइल नम्बर व मेल आईडी प्राप्त कर सकते हैं।

    3- Awareness- इसके माध्यम से साइबर अपराध से बचाव सम्बन्धी कन्टेन्ट (ऑडियो, वीडियो, पोस्टर्स) आदि देख सकते हैं।

    4- Act & Rules- इसके माध्यम से साइबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रचलित IT- Act. IT Rules, DPDP Act, BNS, BNSS, BSA आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    5- Cyber Literature इसके माध्यम से साइबर मुख्यालय द्वारा प्रकाशित की जाने वाली साप्ताहिक साइबर Digest तथा जागरूकता से सम्बंधित मैगजीन प्राप्त कर सकते हैं।

    6- Gallery- इसके माध्यम से पुलिस मुख्यालय तथा 75 जनपदों द्वारा अपलोड की फोटो व वीडियो प्रदर्शित होंगी।

    7- For Official Use इसके माध्यम से पुलिस अधिकारियों को साइबर संबंधी डीजी परिपत्रों तथा जांच / विवेचना, प्रशिक्षण में सहायक समन्वय, सहयोग, प्रतिबिम्ब, साइबर सेफ, Header information portal, cytrain आदि पोर्टल के लिंक प्राप्त होंगे।

    8- Press Release इसके माध्यम से साइबर क्राइम मुख्यालय तथा समस्त जनपदों द्वारा लॉगिन करके साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा जागरूकता से संबंधित प्रेस नोट आदि अपलोड किये जायेंगे।

    साइबर इको सिस्टम को मजबूत करना उद्देश्य: डीजीपी

    पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने वेबसाइट की लांचिंग के दौरान अपने संबोधन में कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिये सभी जिलों में साइबर क्राइम थाना खोला गया है।सभी थानों पर भी हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि थानों तथा डेस्क पर ट्रेंड कर्मी नियुक्त हों। साइबर वेबसाइट का मोटो है कि साइबर इको सिस्टम को मजबूत किया जाए। हमारे पास फॉरेंसिक साइन्स का एक विश्वस्तरीय इन्स्टीट्यूट भी है, जिसमें बहुत जानकार तथा विशेषज्ञ लोग तैनात हैं। इनके सहयोग से जोन, रेन्ज व जिले स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया जा सकता है तथा अधिक से अधिक अवेयरनेस कार्यकम भी हर स्तर पर आयोजित किये जाने चाहिए। सभी स्तर पर पूर्व में भी प्रशिक्षण कार्यकम व जागरूकता अभियान चलाए जा चुके हैं।

  • लखनऊ के DM को मिली मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    यूपी में 14 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 31  अधिकारियों का तबादला हुआ है. कुल 14 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. लखनऊ के जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है.

    यूपी में 14 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अभी तक लखनऊ के डीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे सूर्यपाल गंगवार अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे. सेल्वा कुमारी जे सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या, नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज, सुहास एलवाई महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त, ऋतु महेश्वरी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऋषिकेश भास्कर यशोध को मंडलायुक्त मेरठ की जिम्मेदारी मिली है.

    शैलेंद्र कुमार सिंह मंडलायुक्त आगरा, चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी मथुरा, श्रुति जिलाधिकारी बुलन्दशहर, चैत्रा वी महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, संगीता सिंह मंडलायुक्त अलीगढ़, अर्चना वर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, विशाख जी DM लखनऊ की भूमिका निभाएंगे. वहीं संजीव रंजन जिलाधिकारी अलीगढ़, शिव सहाय अवस्थी जिलाधिकारी प्रतापगढ़, अंकित कुमार अग्रवाल निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश, जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर, राकेश कुमार सिंह सचिव मुख्यमंत्री, जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर, अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत की जिम्मेदारी संभालेंगी। आदेश के अनुसार नागेन्द्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जेडीएम रिभा डीएम बाँदा, इन्द्र विक्रम सिंह सचिव कृषि विभाग, दीपक मीणा डीएम ग़ाज़ियाबाद, विजय कुमार सिंह डीएम मेरठ, आशुतोष कुमार द्विवेदी डीएम फ़र्रुख़ाबाद, सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री, शशांक त्रिपाठी डीएम बाराबंकी नियुक्त किए गए हैं. कृतिका ज्योत्सना विशेष सचिव राजस्व विभाग, कुमार हर्ष डीएम सुल्तानपुर, ईशान प्रताप सिंह वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

  • लखनऊ में 28 फरवरी को KDA ललकार महारैली

    ललकार महारैली में उठेगा लालबहादुर शास्त्री हत्याकांड मुद्दा -चौधरी किरन सिन्हा

    28 फरवरी KDA ललकार महारैली लखनऊ में उठेगा लालबहादुर शास्त्री हत्याकांड मुद्दा -चौधरी किरन सिन्हा जनता दल आई
    https://youtu.be/3COEP5homj4?si=kdZP_7sGffU-I27I

    लखनऊ। जनता दल आई (इन्द्र कुमार गुजराल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेत्री श्रीमती चौधरी किरन सिन्हा ने कहा कि अब तक की सरकारों मे भारत के द्वितीय एवं अद्वितीय प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत की जांच न करा पाना अत्यंत निंदनीय है।

    श्रीमती चौधरी किरन सिन्हा

    उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2025 शुक्रवार को सिन्हा सदन ईको गार्डन लखनऊ में विराट KDA अर्थात कायस्थ दलित अतिपिछड़ा ललकार महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लालबहादुर शास्त्री हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हेतु निर्णायक आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

  • यदि अभी नहीं हैं मेंबर, तो तुरन्त जुड़ें https://wji.org.in/wji-tatkal-sewa/

    25 जनवरी, शाम 4 बजे होनी है वर्कशॉप

    वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की वेबिनार

    WJI NATIONAL WORKSHOP ON 25 th JANUARY 2025, 4 P.M. NEW INFORMATION FOR DIGITAL MEDIA JOURNALISTS AND RADIO BROADCASTERS

    देशभर के पत्रकार साथियों, क्या आप जानते हैं कि केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय ने 29 सितंबर 2020 को सरकारी नोटिफिकेशन जारी करके “श्रमजीवी पत्रकार” की परिभाषा का नए सिरे से व्याख्या करते हुए, “डिजिटल मीडिया व रेडियो” से जुड़े साथियों को भी ” पत्रकार ” मान लिया है। इससे पहले सिर्फ प्रिंट मीडिया से जुड़े साथियों को ही पत्रकार माना जाता था। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, यूनियन की तरफ से डिजिटल मीडिया के साथियों व रेडियो से जुड़े साथियों को लेकर छेड़े गए एक बड़े आंदोलन के बाद सरकार ने यूनियन की आवाज सुनी और डिजिटल मीडिया व रेडियो से जुड़े साथी पत्रकार माने जाने लगे। उस 29 सितंबर 2020 की अधिसूचना के बाद ही केंद्र सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय में डिजिटल मीडिया का एक अलग विभाग बनाया गया व केंद्र सरकार ने डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को सूचीबद्ध करना शुरू किया व केंद्र व राज्य सरकारों ने उन्हें विज्ञापन भी देना शुरू किया। इन सबकी जानकारी, यूनियन की तरफ से 25 जनवरी, शाम 4 बजे होने वाली वर्कशॉप में वेबिनार के जरिए आपको जानकारी दी जाएगी। इस वेबिनार में सिर्फ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, यूनियन के मेंबर्स ही जुड़ सकते हैं, यदि अभी आप मेंबर नहीं है, तो

    https://wji.org.in/wji-tatkal-sewa/
    उपरोक्त लिंक को क्लिक करके मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खोलें और सिर्फ 340 रुपए की सालाना फीस देकर यूनियन से जुड़ें।

    Journalists across the country, do you know that the Ministry of Law and Justice of the Central Government issued a government notification on 29 September 2020, reinterpreting the definition of “serial journalist” and considering colleagues associated with “digital media and radio” as “journalists”. Earlier, only colleagues associated with print media were considered journalists. After a big movement launched by the Working Journalists of India Union regarding colleagues from digital media and radio, the government listened to the voice of the union and colleagues associated with digital media and radio started being considered journalists. It was only after that notification of 29 September 2020 that a separate department of digital media was created in the Ministry of Information and Broadcasting of the Central Government and the Central Government started listing the journalists of digital media and the Central and State Governments also started giving them advertisements. Information about all this will be given to you through a webinar in the workshop to be held on 25 January at 4 pm by the Union.  Only members of the Working Journalists of India Union can join this webinar. If you are not a member yet, open the membership registration form by clicking ,  https://wji.org.in/wji-tatkal-sewa/ on the above link and join the union by paying an annual fee of just Rs 340/-

    सेल्फी दो, वेबसाइट पर फोटो लो

    https://tinyurl.com/ID-Card-Accessory-Form 

    वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, यूनियन के मेंबर साथियों, जिस साथी को यूनियन का बैज, यूनियन का लेनयार्ड (डोरी, पट्टा), व्हीकल स्टिकर मिल जाता है, तो वह इन वस्तुओं के साथ एक सेल्फी खींचकर यूनियन के पास भेजे। उनकी फोटो यूनियन की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

    Working Journalists of India, Union member colleagues, if they get the union badge, union lanyard, vehicle sticker, then they should take a selfie with these items and send it to the union. Their photo will be uploaded on the union website. union website is http://www.wji.org.in

  • कैमरा इफेक्ट्स, सेल्फी स्टिकर्स और पर्सनलाइजेशन के नए विकल्प

    New WhatsApp Chat features

    Whatsapp पर अब मिलेंगे नए फीचर्स

    मेटा के मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए चैट को और रोचक और रचनात्मक बनाने के लिए कई नए फीचर्स और डिज़ाइन सुधार पेश किए हैं.

    नए फीचर्स और उनके फायदे (New WhatsApp Chat features)

    1. कैमरा इफेक्ट्स

    WhatsApp ने फोटो और वीडियो शेयरिंग को और मजेदार बनाने के लिए कैमरा इफेक्ट्स की शुरुआत की है. अब यूजर्स फोटो या वीडियो लेते समय 30 से अधिक बैकग्राउंड, फिल्टर्स और इफेक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं. पहले ये विकल्प केवल वीडियो कॉल्स के दौरान उपलब्ध थे, लेकिन अब इन्हें नियमित फोटो और वीडियो संदेशों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

    2. सेल्फी स्टिकर्स

    स्टिकर्स पसंद करने वालों के लिए व्हाट्सऐप ने सेल्फी स्टिकर्स का नया फीचर जोड़ा है. यूजर्स अब अपनी सेल्फी को स्टिकर में बदल सकते हैं. ‘क्रिएट स्टिकर’ विकल्प चुनकर ली गई सेल्फी तुरंत ही एक पर्सनलाइज्ड स्टिकर में बदल जाएगी, जिसे दोस्तों के साथ साझा किया जा सकता है. यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड पर उपलब्ध है और जल्द ही iOS पर भी आएगा.

    3. स्टिकर पैक साझा करना

    व्हाट्सएप ने स्टिकर पैक को दोस्तों के साथ साझा करना आसान बना दिया है. यदि किसी यूजर को कोई स्टिकर पैक पसंद आता है, तो वे इसे सीधे अपने चैट में साझा कर सकते हैं, जिससे उनके दोस्तों को इसे अलग से खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी.4. फास्ट रिएक्शंस

    4. फास्ट रिएक्शंस

    अब व्हाट्सएप में रिएक्शन देना और भी तेज हो गया है. यूजर्स किसी मैसेज पर डबल-टैप करके तेजी से रिएक्ट कर सकते हैं. साथ ही, उनकी सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली रिएक्शन लिस्ट भी दिखाई जाएगी, जिससे प्रतिक्रिया देना और आसान हो जाएगा.मिसइन्फॉर्मेशन रोकने के लिए रिवर्स इमेज सर्च

    मिसइन्फॉर्मेशन रोकने के लिए रिवर्स इमेज सर्च

    व्हाट्सएप अब गलत सूचना के खिलाफ एक नया फीचर, रिवर्स इमेज सर्च, भी पेश कर रहा है. यह फीचर फिलहाल व्हाट्सऐप वेब बीटा पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी आ सकता है.

    इस फीचर की मदद से यूजर्स गूगल रिवर्स इमेज सर्च का उपयोग करके किसी भी इमेज की सत्यता जांच सकते हैं. यह सुविधा यह सुनिश्चित करेगी कि तस्वीरें एडिटेड, गलत तरीके से उपयोग, या छेड़छाड़ की गई हैं या नहीं. खास बात यह है कि यूजर्स को इमेज डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी; व्हाट्सऐप वेब पर एक शॉर्टकट के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

    व्हाट्सएप के ये नए फीचर्स यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए तैयार किए गए हैं. चाहे वह चैट में क्रिएटिविटी जोड़ने की बात हो या फेक न्यूज़ पर लगाम कसने की, व्हाट्सएप अपने उपयोगकर्ताओं को बेहतर विकल्प और सुरक्षा देने की दिशा में लगातार काम कर रहा है.

    ­

  • प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया था सिपाही

    सगाई के चंद घंटे बाद पेड़ पर लटका मिला पीएसी जवान का शव

    बिजनौर। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में पीएसी के एक जवान का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है। सिपाही के दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। चंद घंटे पहले ही उसकी सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जिला बिजनौर के अफजलगढ़ का सिपाही लोकेंद्र मुरादाबाद की नौवीं बटालियन पीएसी में तैनात था। फिलहाल उसकी ड्यूटी प्रयागराज महाकुंभ में चल रही थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 15 जनवरी को सगाई होने की वजह से वह 3 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था।

    बुधवार दोपहर को उसकी सगाई की रस्म पूरी हुई और शादी की तारीख 14 फरवरी तय हो गई। सगाई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सिपाही लोकेंद्र किसी काम के लिए घर से बाहर निकला, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। इस पर खोजबीन शुरू हुई। उसकी लाश अपने ही खेत में खड़े पेड़ से लटकी हुई मिली। उसक दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी अभिषेक झा ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

    पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं पिछले दो-तीन महीने से परेशान हूं। मेरे परिजनों को इस घटना के बाद परेशान न किया जाए। फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

  • किरतपुर क्षेत्र का मामला, युवक के दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

    अंडे खाने के विवाद में दोस्तों ने ही मौत के घाट उतारा

    बिजनौर। शराब पीने के बाद अंडे खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू से गोदकर कर उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। एसपी सिटी ने मौका मुआयना कर थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना किरतपुर क्षेत्र का है।

    मृतक सोनित का फाइल फोटो

    गांव इस्लामपुर साहू निवासी सोनित (28 वर्ष) पुत्र दाताराम बुधवार शाम गांव छितावर आया था। देर शाम गांव के ही दोस्तों अंकित व सौरभ के साथ शराब पार्टी हुई। इस दौरान सोनित ने ज्यादा अंडे खा लिए। इस बात से नाराज दोस्तों ने उसे चाकू से गोद डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी दोस्त फरार हो गए। उधर सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

    थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि शराब पीने के बाद अंडे खाने को लेकर इनके बीच विवाद हो गया था, जिनमें युवक की हत्या कर दी गई। ग्राम इस्लामपुर साहू निवासी दोनों हत्यारोपी अंकित व सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

  • साइबर ठगी की नई तकनीक… Jump Technic

    इस नए स्कैम से बच के रहने को सतर्कता जरूरी

    Cyber Update

    https://youtube.com/shorts/BqYCzfjo8NA?si=_5sfpAd70aQ9YUyW

    फोनपे, गूगल पे, पेटीएम या इसी तरह की अन्य यूपीआई का प्रयोग करने वाले लोगों को अब एक नए तरह के तरीके से ठगा जा रहा है, जिसमें कोई भी आसानी से फंस सकता है। इस तकनीक को Jump Technic का नाम दिया गया है।
    इसमें साइबर ठग आपको कोई छोटी राशि जिस पर आप शक ना करें भेजता है, जैसे कि ₹2000, यह राशि सच में ही आपको भेजी जाती है और आपके पास इसका जमा होने का टैक्स्ट मेसेज या नोटिफिकेशन भी आता है। इसमें ठग द्वारा तकनीक के जरिए ऑटोमैटिकली अमाउंट निकालने का सिस्टम सेट कर दिया जाता है। आप बैलेंस चेक करने के लिए जैसे ही यूपीआई पर जाकर अपना पिन डालते हैं, वैसे ही आपके खाते से अमाउंट उसे ट्रांसफर हो जाती है।

    इससे बचने का तरीका है कि जब भी आपके पास बिना उम्मीद के या किसी unknown नंबर से पेमेंट आए तो आप यूपीआई पर चेक करने के लिए पहले एक बार जानबूझ कर गलत पिन डाल दें। ऐसा करने से ठग द्वारा सेट की हुई withdrawal अमाउंट अपने आप कैंसिल हो जाएगी।

    _ऐसे मामलों की रिपोर्ट 1930 या cybercrime.gov.in पर करें।_
    Be Alert, Be Safe

  • मेहंदी के दिन की घटना में प्रेमी की मौत

    शादी से पहले प्रेमिका ने प्रेमी संग खा लिया ज़हर

    मेरठ। मेहंदी रस्म के दिन युवती ने अपने प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार के अनुसार सारी जानकारी जुटाई जा रही है।

    जांच करती पुलिस

    जानकारी के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिवांश (24) के पड़ोसी गांव निवासी एक युवती से करीब तीन वर्ष से प्रेम संबंध था। युवती एक निजी मेडिकल कॉलेज में क्लर्क के पद पर काम करती है। युवक अपने चाचा की हार्डवेयर की दुकान पर बैठता था।

    मौके पर परिजन व पुलिस

    बताया गया है कि दोनों के प्रेम संबंधों का पता चलने पर युवती के परिजनों ने कस्बे के ही यूपी पुलिस में तैनात एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। मंगलवार को युवती के परिजन सगाई लेकर गए थे। बुधवार को हल्दी की रस्म होनी थी, जबकि शादी 18 जनवरी को तय हुई है।

    Three days before the wedding, girlfriend and boyfriend consumed poison, the young man died

    प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस

    ‘हम मर रहे हैं’।

    बुधवार सुबह युवती शादी की खरीदारी की बात कहकर घर से निकली। गांव के बाहर प्रेमी गाड़ी लेकर आया और प्रेमिका को साथ लेकर चला गया। दोपहर में युवक ने परिजनों को फोन कर बताया कि दोनों ने साथ मिलकर जहर खा लिया है, ‘हम मर रहे हैं’। परिजन तलाश करते हुए बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव के पास पहुंचे तो दोनों गाड़ी में तड़पते हुए मिले। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत नाजुक बताई गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार के अनुसार अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई संगठन के प्रति समर्पित रहने की शपथ

    राजेश कुमार रवि चुने गए डीपीए के जिलाध्यक्ष व संजय कुकरेती जिला मंत्री

    बिजनौर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर का द्विवार्षिक चुनाव जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित जिला कार्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी गजेंद्र कुमार शर्मा, सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र प्रसाद सेनवाल एवं रामावतार गुप्ता व चुनाव पर्यवेक्षक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत राहुल डीपीए मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी यतेन्द्र सिंह चौहान की देखरेख में हुआ।
    चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार रवि ने 64 मत प्राप्त कर 29 मतों से, जिला संगठन मंत्री पद पर सुधीर कुमार ने 60 मत प्राप्त कर 21 मतों से तथा संयुक्त मंत्री पर नृपेंद्र सिंह ने 60 मत प्राप्त कर 21 मतों से विजय प्राप्त की। जिला मंत्री संजय कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संप्रेक्षक अरविंद चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

    इस अवसर पर विवेकानंद दिव्या भारती के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह “योगी”, अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य परिषद के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह, चिकित्सा स्वास्थ्य के जिलाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन टीकम सिंह सेंगर, इरिगेशन मिनिस्ट्रियल संघ के जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिंचाई संघ के जिला अध्यक्ष शूरवीर सिंह, राजकीय वाहन चालक संघ के जिला मंत्री नरेंद्र कुमार, अनुराग कुमार, विपिन चौहान, सिद्धांत राजपूत, अभय कुमार, सुजीत कुमार, पंकज कुमार, सतपाल सिंह आदि ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन के प्रति  समर्पित रहने का आह्वान किया।

  • 31 जनवरी 2025 तक चल-अचल सम्पत्ति का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश

    बेसिक शिक्षा से जुड़े राज्यकर्मियों को अल्टीमेटम

    न मिलेगी पदोन्नति और न ही हो सकेगा स्थानांतरण

    नहीं दिया चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा तो…

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा से जुड़े राज्यकर्मियों ने 31 जनवरी तक अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया तो न उन्हें पदोन्नति मिलेगी और न स्थानांतरण हो सकेगा। वेतन के भुगतान पर भी रोक लगा दी जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने विभागीय अफसर, कर्मियों के लिए यह स्पष्ट आदेश जारी किया है। 

    बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के नियम 24 अनुसार मानव सम्पदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश हैं। 31 जनवरी 2025 तक पोर्टल पर अपलोड करना था। इसके बावजूद सकुर्लर के 27 दिन बाद भी बमुश्किल 19% कर्मियों ने ब्योरा अपलोड किया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने कड़े आदेश जारी कर हर हाल में सभी को 31 जनवरी तक संपत्तियों का ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं।

    दरअसल मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह ने 18 अगस्त 2023 को इस संबंध में आदेश जारी किया था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की सुस्ती के चलते स्थिति खराब है। इसलिए अति महत्वपूर्ण शीर्षक से 17 दिसम्बर 2024 को पुनः आदेश जारी किया गया।

  • 15 जनवरी 2025 तक अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण भरने का अल्टीमेटम ?

    सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट को UP पुलिस ने भ्रामक बताते हुए किया खण्डन

    नहीं रोका जाएगा पुलिसकर्मियों का वेतन

    लखनऊ/बिजनौर। डीजीपी मुख्यालय द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2025 तक अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं भरने वाले पुलिस कर्मियों का माह जनवरी का वेतन आहरित नहीं किए जाने का आदेश दिया गया है। ऐसा कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर प्रसारित किया जा रहा है।
    उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (ट्विटर) पर उक्त खबर को भ्रामक बताते हुए खण्डन किया है। कहा है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर यह भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है।

    https://x.com/Uppolice/status/1879433547997421597?t=xE-apW9x1dfgokSBIEnfnA&s=19

    उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के अनुसार वास्तविकता यह है कि समस्त पुलिस कार्मिकों को अपनी वर्ष-2024 की चल-अचल संपत्ति का विवरण दिनांक 31-01-2025 तक मानव संपदा पोर्टल पर भरने के निर्देश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शासनादेश संख्या-614/सैतालीस-का-5-2024- (1838120) के माध्यम से दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक संपत्ति का विवरण नहीं भरने पर इसे प्रतिकूल रूप में लिया जाएगा तथा ऐसे कार्मिकों की पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • करोड़ों रुपए की वन संपदा के कटान का मामला

    नजीबाबाद डिवीजन से हटाई गईं डीएफओ वंदना फोगाट

    रुहेलखंड जोन बरेली के उच्च अधिकारियों में मची खलबली

    वनरक्षक और रेंजर के निलंबन के बाद डीएफओ पर भी गिरी ट्रांसफर की गाज

    बिजनौर/बढ़ापुर। नजीबाबाद वन प्रभाग की एक रेंज में करोड़ों रुपए की वन संपदा के कटान के मामले में वन विभाग की जांच के बाद विभाग का अधिकारियों पर एक्शन जारी है। विभाग ने वनरक्षक और रेंजर के निलंबन के बाद अब डीएफओ नजीबाबाद वंदना फोगाट पर भी ट्रांसफर की गाज गिरा दी है। डीएफओ के विरुद्ध हुई इस कार्रवाई से रुहेलखंड जोन में खलबली मच गई है।

    गौरतलब है कि वन प्रभाग नजीबाबाद की साहूवाला रेंज में वन तस्करों ने बड़े पैमाने पर साल, खैर और सागौन के कीमती पेड़ों को काटकर रेंज को बुरी तरह से उजाड़ दिया है। वन तस्कर रेंज से करीब 450 पेड़ों को काटकर ट्रकों और डीसीएम के माध्यमों से लूट कर ले गए थे। लूटी गई वन संपदा की कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। रेंज में हुई वन संपदा की इस महालूट की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा वन संपदा की इस लूट की जांच वन संरक्षक मुरादाबाद और मुख्य वन संरक्षक बरेली से कराई गई थी। इस जांच के बाद प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ ने साहूवाला रेंज के रेंजर आरपी ध्यानी को निलंबित कर दिया था। रेंजर पर निलंबन की गाज गिराने के बाद विभाग चुप होकर बैठ गया था। वन विभाग द्वारा तस्करों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न किए जाने और डीएफओ नजीबाबाद द्वारा बरती गई लापरवाही को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से उजागर किया। इसके बाद विभाग ने वन तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए और डीएफओ नजीबाबाद वंदना फोगाट की भी जांच प्रारंभ करा दी। इस प्रकरण में आखिरकार उत्तर प्रदेश शासन और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन लखनऊ द्वारा जांच के बाद डीएफओ वंदना फोगाट को नजीबाबाद डिवीजन से हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग लखनऊ ने वन तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये हैं। विभाग के इस एक्शन से रुहेलखंड जोन बरेली के उच्च अधिकारियों में खलबली मच गई है। इसका प्रमुख कारण यह है कि रेंजर के निलंबन के बाद रुहेलखंड जोन बरेली के अधिकारी वन संपदा की करोड़ों रुपयों की इस लूट पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे थे। सूत्र बताते हैं कि जिन अधिकारियों ने इस प्रकरण पर पर्दा डालने का प्रयास किया था उन पर भी गाज गिरने की संभावना बन रही है।

  • मोहम्मद ईनाम अंसारी को भाकियू (हिन्द) युवा प्रदेशाध्यक्ष पश्चिमी उ०प्र० की जिम्मेदारी

    बिजनौर। धामपुर तहसील अंतर्गत शेरकोट निवासी मोहम्मद ईनाम अंसारी को भाकियू (हिन्द) को युवा प्रदेशाध्यक्ष पश्चिमी उ०प्र० की जिम्मेदारी दी गई है।

    भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष पश्चिमी उ०प्र० की जिम्मेदारी शेरकोट निवासी मोहम्मद ईनाम अंसारी को सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद अली ने ईनाम अंसारी का मनोनयन करते हुए उनसे संगठन के नीति व सिद्धांत का पालन एवं जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर यूनियन के हित में कार्य करने की आशा जताई है। मोहम्मद ईनाम अंसारी की ताजपोशी पर उनके समर्थकों में उत्साह है।

  • 161 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी, कवि गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर अमित मनोज सक्सेना को विवेकानंद सम्मान

    बरेली। अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती स्थानीय पांचालपुरी में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी के संयोजन में विचार गोष्ठी, कवि गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गईअध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं शारदे एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

    इस अवसर पर युवा कवि अमित मनोज सक्सेना को विवेकानंद सम्मान- 2025 से विभूषित करते हुए सम्मान स्वरूप शाॅल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह संस्था द्वारा प्रदान किया गया।

    सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान संत थे उन्होंने लोगों को अध्यात्म एवं वेदांत से परिचित कराया। अपने ज्ञान एवं शब्दों द्वारा पूरे विश्व में हिंदू धर्म के प्रति लोगों का नजरिया बदला। अल्प समय में उन्होंने इतना काम करके दिखाया जो अभूतपूर्व कहलाया।

    प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की विश्व धर्म महासभा में हिंदू धर्म पर अपने वक्तव्य से सभी को प्रभावित किया और दुनिया भर में हिंदू धर्म का प्रचार- प्रसार किया। हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने कायस्थ कुल में जन्म लिया।
    साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
    द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं जीवन- दर्शन पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रकाश डाला।
    वरिष्ठ कवि बृजेंद्र तिवारी अकिंचन ने विवेकानंद जी के प्रति अपना दोहा इस प्रकार प्रस्तुत किया –
    भारत की रूपाक्षरी संस्कृति रूपक छंद
    ज्ञान रूप साक्षात् थे संत विवेकानंद।
    कार्यक्रम में जगदीश निमिष, दीपक मुखर्जी दीप, सुभाष राहत बरेलवी, रामकुमार अफरोज, अश्वनी कुमार तन्हा, उमेश अद्भुत अभिषेक अग्निहोत्री, राजकुमार अग्रवाल, शंकर स्वरूप सक्सेना, समीर बिसारिया, राकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज टिंकू ने किया।

  • लगभग पौने सात करोड़ रुपए लाभ प्राप्त होने का अनुमान

    वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित

    सवा अरब रुपए से बिजनौर में होंगे विकास कार्य

    बिजनौर। नगर पालिका परिषद, बिजनौर का वर्ष 2025-26 के लिए सवा अरब रुपए का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित हो गया है। इतनी धनराशि खर्च करने के बाद पालिका को लगभग पौने सात करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होने का अनुमान है।

    नगर पालिका परिषद, बिजनौर बोर्ड की बैठक 13-01-2025 को दोपहर 11:00 बजे टाउन हॉल के पुस्तकालय कक्ष में पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने किया। बैठक में 32 सभासदों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी ने विशेष प्रस्ताव के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, बिजनौर का वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट (अंकन 1,29,23,00,000.00 रुपए व्यय अनुमान) प्रस्तुत किया गया। इसमें 6,86,59,831.00 रुपए का अनुमानित लाभ दर्शाया गया। इसे बोर्ड के द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

    04 स्थानों पर बनेंगे अस्थाई रैन बसेरे

    इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद, बिजनौर के मासिक आय-व्यय लेखे बाबत माह अगस्त 2024 व दिसम्बर 2024, गरीब असहाय व्यक्तियों को बचाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहर के 04 स्थानों यथा सरकारी अस्पताल महिला व पुरुष, रोडवेज बस स्टैण्ड तथा रेलवे स्टेशन के निकट अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण तथा मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था हेतु नियमानुसार ई-निविदा के माध्यम से पर बोर्ड की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

  • लखनऊ की एक कंपनी की ओर से जारी किया गया नियुक्ति पत्र

    मेडिकल कॉलेज में बिना भर्ती के थमा दिया नियुक्ति पत्र बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती के नाम पर लोगों के साथ ठगी चालू हो गई है। यह खुलासा मेडिकल प्रशासन के पास पहुंचे एक पत्र के बाद हुआ। मामले को लेकर […]

    मेडिकल कॉलेज में बिना भर्ती के थमा दिया नियुक्ति पत्र
  • UP पुलिस की पॉडकास्ट श्रृंखला “Beyond the badge”

    पुलिस के यूट्यूब चैनल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट उपलब्ध

    सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संघ (RESPOA) उ०प्र० का अधिवेशन

    तीन सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह

    सेवाकाल में विभिन्न चुनौतियों का कैसे सामना करते हैं पुलिस अधिकारी

    लखनऊ। अपने सेवाकाल में पुलिस अधिकारी विभिन्न चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं? यह सवाल सभी के मन में कौंधता तो होगा! कठिन परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाकर कैसे आमजन की सेवा व सुरक्षा की जाती है? साथ ही व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन के मध्य कैसे संतुलन स्थापित किया जाता है? ये सवाल भी कौतूहल के विषय हैं। इन्हीं सवालों के जवाब देने को उ०प्र० पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए “Beyond the badge” नामक पॉडकास्ट श्रृंखला की शुरूआत की गई है। यह जानकारी प्रदेश के पुलिस मुखिया प्रशांत कुमार ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संघ (RESPOA) के अधिवेशन में दी।

    राजधानी के सप्रू मार्ग स्थित पुलिस आफिसर्स मेस सभागार में सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संघ (RESPOA) का अधिवेशन रविवार को सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान 85 वर्ष से अधिक उम्र के तीन सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों श्री विजय शंकर माथुर (पूर्व पुलिस महानिदेशक उ०प्र०), जीबीएस सिद्धू (पुलिस महानिदेशक) एवं श्री केएन राय (पुलिस उपमहानिरीक्षक) को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ०प्र० प्रशान्त कुमार ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उनके 85 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं।

    अपने उद्बोधन में डीजीपी ने कहा कि उ०प्र० पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए “Beyond the badge” नामक पॉडकास्ट के श्रृंखला की शुरूआत की गयी है। इस एपिसोड में सेवाकाल के अनुभव एवं संस्मरण को पॉडकास्ट के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा।

    इस पॉडकास्ट को उ०प्र० पुलिस के यूट्यूब चैनल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देखा जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी के द्वारा अपने सेवाकाल में विभिन्न चुनौतियों का कैसे सामना किया जाता हैं, कठिन परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाकर कैसे आमजन की सेवा व सुरक्षा की जाती है तथा व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन के मध्य कैसे संतुलन स्थापित किया जाता है, यह बताने के लिए उक्त पॉडकास्ट अत्यंत उपयोगी माध्यम साबित होगा। यह पहल उ०प्र० पुलिस और आमजन के बीच में आपसी विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इस अवसर पर पुलिस आयुक्त लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, “सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संघ (RESPOA) उ०प्र० के अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के लिए कुल 102 मोर्चे: डीजीपी

    अचूक सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित करने को जबरदस्त व्यवस्था

    प्रयागराज के समीपवर्ती जिलों में ऑपरेशन चक्रव्यूह की अभेद्य सुरक्षा: प्रशांत कुमा

    newsdaily24

    लखनऊ। प्रयागराज के समीपवर्ती जनपदों में ऑपरेशन चक्रव्यूह की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद प्रयागराज को जोड़ने वाले 07 मार्गो तथा उन मार्गों में पड़ने वाले जनपद एवं सीमावर्ती जनपदों को मिलाकर प्रयागराज के चारों तरफ अभेद्य सुरक्षा का एक चक्रव्यूह बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे।

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के अनुसार उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी 07 सड़क मार्गों तथा उन मार्गों पर पड़ने वाले 08 जनपदों में आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग किए जाने के लिए कुल 102 मोर्चे बनाए गए हैं। मार्गों पर अचूक सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित करने हेतु कुल 1026 पुलिसकर्मियों (इनमें 71 निरीक्षक, 234 उपनिरीक्षक, 645 आरक्षी/मुख्य आरक्षी एवं 76 महिला आरक्षी शामिल है) एवं 113 होमगार्ड / पीआरडी के जवान तथा 11 कम्पनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CAPF) एवं 15 कम्पनी पीएसी को नियुक्त किया गया है. जल मार्ग की निगरानी हेतु 01 कम्पनी 02 प्लाटून पीएसी लगाई गई है।

    इसके अतिरिक्त कुल 10 वज्र वाहन, 15 ड्रोन, 20 एंटी सबोटाज टीम (AS Check Team) एवं 05 बॉम्ब डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDDS) द्वारा 24 घण्टे इन मार्गों एवं यहां से प्रयागराज में प्रवेश करने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस कृत संकल्पित है।

  • खेल में अधिक संख्या में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे हमारे प्रदेश के युवा

    पूर्व रणजी खिलाड़ी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा पत्र

    अन्य प्रदेश की भांति सभी खेलों की एक से अधिक हों टीम : मोहसिन रज़ा

    "25 करोड़ की आबादी के उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिये अन्य प्रदेश की भांति सभी खेलों की एक से अधिक हों टीम": मोहसिन रज़ा,
    पूर्व रणजी क्रिकेटर (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ)

    लखनऊ। पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने कहा है कि 25 करोड़ की आबादी के उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिये अन्य प्रदेश की भांति सभी खेलों की एक से अधिक हों टीम होनी चाहिए।

    पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने जनसंख्या के आधार पर उ०प्र० की सहभागिता खेलों में बढ़ाए जाने हेतु प्रदेश की एक से अधिक (यथासम्भव) टीम बनाए जाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था। बताया कि दिनांक 17 जुलाई 2023 को व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से सम्पर्क कर खेल एवं खिलाडियों के उत्थान हेतु प्रस्ताव विचारार्थ प्रस्तुत किया था।

    पूर्व रणजी क्रिकेटर का कहना है कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। हमारा प्रदेश जिस प्रकार से सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, उसी प्रकार पर्यटन के क्षेत्र में भी हम बहुत आगे हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में इसी साल हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लाखों करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। उसमें खेल के क्षेत्र में भी निवेश आए हैं, उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रदेश का युवा हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रहा है, यह सम्भावनाओं का प्रदेश है।

    इसी प्रकार से खेल के लिहाज से भी सम्भावनओं का प्रदेश है। यहां का युवा खेल के क्षेत्र में अपनी पूर्ण क्षमता / ऊर्जा लगाता है। इसका जीता जागता प्रमाण हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से उ०प्र० में हुए खेल महोत्सवों और अभी हाल में खेलो इण्डिया अंतर्गत यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत आयोजित खेलों में देखने को मिला। 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं, जिन्हें हमारी सरकार के प्रयासों से खेलने का अवसर तो मिलता है लेकिन छोटे राज्यों की तुलना में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर कम मिल पाता है। लिहाजा हमारे देश के सभी खेल बोर्डों और संघों से यह मांग है कि उत्तर प्रदेश की एक से अधिक टीमों को खेलने का अवसर दिया जाए। इससे हमारे प्रदेश के अधिक संख्या में युवा खेल में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे और प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र से एक से अधिक टीमें रणजी किकेट खेलती हैं। इसी तरह का उदाहरण अन्य खेलों एवं राज्यों में भी देखने को मिलता है। यदि उ०प्र० की भी ज्यादा टीमें खेलती, तो निश्चित तौर पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रदेश से खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या अधिक रही होती। यह उ०प्र० के खिलाड़ियों के साथ न्याय होता।

  • घायल अवस्था में पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

    वांछित अभियुक्त पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस

    मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

    बिजनौर। थाना नूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से खुद को घिरा देख आरोपी ने फायर कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में घायल वांछित अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व नकबजनी की घटनाओं में प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।

    बताया गया है कि थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम गौहावर हल्लू निवासी पतराम सिंह पुत्र बलवीर सिंह का एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र है। दिनांक 11 जनवरी 2025 को पतराम सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिनांक 10 जनवरी 2025 की रात्रि में रविन्द्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम गौहावर जैत, उसके ग्राहक सेवा केन्द्र के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह मौके पर पहुंच गया तो धमकी देते हुए रविन्द्र मौके से भाग गया। इस संबंध में थाना नूरपुर पर मु.अ.सं. 10/2025 धारा 62/305(ए)/331(4)/351 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

    इसी रात्रि में थाना नूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र में नकबजनी का प्रयास करने वाला अभियुक्त ग्राम गौहावर व आलमपुर एडवा नहर के पुल से जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर आम के पेड़ के पास बैठा है। वह आज फिर कहीं नकबजनी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे मौके पर ही घायल अवस्था में हिरासत में लिया गया। कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल सुशील कुमार को बांयी बाजू में गोली लगी। घायल पुलिसकर्मी व अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया गया।

    पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम गौहावर जैत थाना नूरपर जनपद बिजनौर बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक काले रंग के बैग में नकबजनी की घटनाओं में प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरण (हथौड़ा, लोहे का सरिया, प्लास व एक छोटी टार्च) बरामद हुए। इस संबंध में थाना नूरपुर पर मु.अ.सं. 11/2025 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त रविन्द्र द्वारा पहले भी इस ग्राहक सेवा केन्द्र में नकबजनी की गई थी। नूरपुर पुलिस ने अभियुक्त रविन्द्र को पूर्व में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    अभियुक्त रविन्द्र का आपराधिक इतिहास

    1. मु. अ. सं. 82/2019 धारा 4/25 आयुद्ध अधि० थाना नूरपुर जनपद बिजनौर

    2. मु. अ. सं. 282/2021 धारा 379/411 भादवि थाना नूरपुर जनपद बिजनौर

    3. मु. अ. सं. 27/2024 धारा 457/380/411 भादवि थाना नूरपुर जनपद बिजनौर

    4. मु. अ. सं. 10/2025 धारा 62/305 (ए)/331 (4)/351 (2) बीएनएस थाना नूरपुर जनपद बिजनौर

    5. मु. अ. सं. 11/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना नूरपुर जनपद बिजनौर

    गिरफ्तार करने वाली थाना नूरपुर जनपद बिजनौर की पुलिस टीम –

    1. प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार।
    2. उप निरीक्षक रवि कुमार।
    3. उप निरीक्षक सुशील पंवार।
    4. उप निरीक्षक कुलदीप कुमार।
    5. कांस्टेबल हरिओम।
    6. कांस्टेबल सुशील कुमार।
    7. कांस्टेबल गौरव कुमार।

  • किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ने को जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया की अपील

    इफको टोकियो जनरल इश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को किया गया नामित

    असफल बुवाई, खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटना, भूस्खलन आदि से मिलेगा कवर

    किसानों के लिए लाभकारी है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : जसवीर सिंह तेवतिया

    बिजनौर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जनपद में संचालित करने हेतु इफको टोकियो जनरल इश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को नामित किया गया है। इस योजना से जुड़े किसानों को असफल बुवाई, खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटना, भूस्खलन आदि से कवर मिलेगा।

    मिलेंगी ये सुविधाएं

    जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2023-24, 2024-25 2025-26 खरीफ व रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की कार्य योजना को जारी किया गया है। योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से अधिसूचित फसलों खरीफ मौसम हेतु धान, उर्द मूंगफली तथा रबी मौसम हेतु अधिसूचित फसलें गेहूं, राई/सरसों, मसूर एवं आलू हैं। फसल की बुवाई न कर पाना, असफल बुवाई, फसल की मध्य अवस्था में क्षति, खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटना, भूस्खलन, बिजली गिरने से क्षति, फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिन की अवधि तक खेत में सुखाई हेतु रखी हुई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम वर्षा, चक्रवाती वर्षा से नुकसान के जोखिम को कवर किया गया है। यह योजना स्वैच्छिक आधार पर लागू की गयी है। यदि कृषक योजना में शामिल नहीं होना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में अपने बैंक शाखा स्तर पर बीमा कराने की अन्तिम तिथि से 7 दिन पहले तक योजनान्तर्गत प्रतिभागिता नहीं करने के सम्बन्ध में लिखित रूप से अवगत कराना होगा। 

    जसवीर सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी बिजनौर

    तिथि बढ़ी लेकिन बचे हैं चार दिन

    गैर ऋणी कृषक अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड के साथ निकट के कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। निदेशक कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा, उत्तर प्रदेश, कृषि भवन लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार रबी 2024-25 मौसम योजना में भागीदारी की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दी गई है। इसलिए निर्धारित तिथि 15 जनवरी, 2025 से पूर्व ही जमा की गई प्रीमियम पर ही क्षति पूर्ति को धनराशि देय है, इसके बाद जमा की गई धनराशि पर फसल बीमित नहीं हो सकेगी व क्षति पूर्ति की धनराशि देय नहीं होगी।

  • रैंकिंग, माह दिसम्बर – 2024 में SP व 18 थानों को मिला प्रथम स्थान

    गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण है प्राथमिकता

    IGRS UP में बिजनौर पुलिस की बेहतरीन कामयाबी

    जनशिकायतों के निस्तारण में बिजनौर पुलिस को फर्स्ट

    बिजनौर। शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर अभिषेक झा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) संजीव कुमार वाजपेई के निकट पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय थानों पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया। इसके फलस्वरुप शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर निर्धारित की जाने वाली रैंकिंग में माह दिसम्बर – 2024 में पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर व जनपद के 18 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उक्त रैंकिंग प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ता/आवेदक द्वारा दिये गए फीडबैक, प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग आदि मानकों के आधार पर दी जाती है।

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थाना प्रभारियों व आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

  • यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी

    पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान कार्यस्थल पर नई नियुक्ति

    एक दिन पहले ही हुए थे 17 IPS के ट्रांसफर

    https://youtube.com/shorts/ZULotVIqhq8?feature=share

    6 DIG समेत 14 और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

    लखनऊ। यूपी के पुलिस विभाग में कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने 6 डीआईजी समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आठ पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति के बाद एसपी के पद पर तैनात किया गया है। नए वर्ष में पदोन्नति पाने वाले 14 आईपीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यस्थल पर ही नई नियुक्ति दी गई है। इस संबंध में डीजीपी मुख्यालय ने तबादला सूची जारी की है। एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया था।

    इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

    डीजीपी मुख्यालय से जारी तबादला सूची के अनुसार एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह, 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार, डा. अरविंद चतुर्वेदी, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार मौर्य व सुभाष चन्द्र शाक्य के नाम शामिल हैं।
    इसके अलावा पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत समीर सौरभ, मु.इरफान अंसारी, रश्मि रानी, लक्ष्मी निवास मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वजीत श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा व मायाराम वर्मा को भी उनके तैनाती स्थल पर ही एसपी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

    एक दिन पहले हुआ 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

    एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने मीरजापुर, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, मैनपुरी, बस्ती, कन्नौज, अमरोहा व भदोही समेत आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया था। इन आठ जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती के अलावा छह आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

    गौरतलब है कि 31 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी के पद से एसएन साबत की सेवानिवृत्ति के बाद उक्त पद पर दीपेश जुनेजा को तैनात किया गया है। उन्हें डीजी अभियोजन के साथ-साथ डीजी सीबीसीआईडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं पिछले दिनों डाॅ. संजीव गुप्ता का अपर पुलिस महानिदेशक/सचिव गृह से अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया।

  • स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: सरकार की अनदेखी ने स्वास्थ्य सेवाओं को किया बेपटरी

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, जो पहाड़ी क्षेत्रों में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, आज दुर्दशा का शिकार है। सरकार की घोषणाओं और जमीनी हकीकत में गहरा अंतर साफ दिखाई देता है। जहां नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की बातें हो रही हैं, वहीं पहले से स्थापित संस्थानों की अनदेखी जनता के साथ अन्याय है।

    चिकित्सकों की भारी कमी

    विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को हल्द्वानी या अन्य दूरस्थ स्थानों पर रेफर किया जा रहा है। न्यूरोसर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, और रेडियोलॉजिस्ट की स्थायी नियुक्ति अब तक नहीं हुई है।

    आवश्यक सेवाएं ठप: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी बंद: पिछले तीन महीने से यह सेवा बंद है, जिससे मरीज परेशान हैं।

    ऑक्सीजन प्लांट का बूस्टर उपकरण नहीं:  कोविड के समय लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर उपकरण की कमी के चलते ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग बाहरी स्थानों पर हो रही है।

    मानसिक रोगियों के लिए केंद्र नहीं:  मानसिक रोगियों के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर का अभाव उनकी समस्याओं को और गंभीर बना रहा है।

    छात्रों का भविष्य अधर में: मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी से बाधित हो रही है, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

    सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की पहल:

    संजय पाण्डे ने मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर आवाज उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (शिकायत क्रमांक CMHL-012025-8-680965) के जरिए शिकायत दर्ज कराई और स्वास्थ्य सचिव, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, और जिलाधिकारी से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

    संजय पाण्डे का कहना है“पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा जनता के साथ अन्याय है। सरकार को नए संस्थान खोलने से पहले मौजूदा संस्थानों की हालत सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
    समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव
    विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति: मरीजों को स्थानीय इलाज मिले, इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हो।
    उपकरणों का रखरखाव: ऑक्सीजन प्लांट का बूस्टर उपकरण जल्द लगाया जाए।
    नोडल अधिकारी की नियुक्ति: रेफरल और भर्ती में हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए नोडल अधिकारी का प्रावधान किया जाए।
    छात्र हितों की रक्षा: छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक सेवाओं को तत्काल बहाल किया जाए।
    स्थानीय संस्थानों को प्राथमिकता: प्रबंधन में पारदर्शिता लाकर स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए।
    जनता से अपील:
    संजय पाण्डे ने जनता से अपील की है कि वे एकजुट होकर इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करें। उन्होंने कहा,
    “यह समय है कि हम सब मिलकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों के लोग अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकें।”

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाना न केवल मरीजों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए बेहद जरूरी है। ~ संजय पाण्डे। 
  • शांति एवं कानून व्यवस्था मुकम्मल रखने की कवायद

    मुहिम: आमजन में जागृत हो सुरक्षा का भाव

    साधारण और आसान पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग सीखने का आसान तरीका

    https://youtube.com/shorts/3WjgubHoUas?si=p-_84Mpo2dqTjw_1

    बिजनौर। जनपद बिजनौर में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी खुद ही अधीनस्थ स्टाफ के साथ सड़कों पर उतरे हुए हैं। मुख्य मार्गों व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है। पैदल गश्त के दौरान दुकानों के सीसीटीवी कैमरों को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

    इसी क्रम में आज दिनांक 06 जनवरी 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार वाजपेई ने स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर बिजनौर में मुख्य मार्गों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने दुकानों के सीसीटीवी कैमरो को चेक किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी चांदपुर द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा चांदपुर में मुख्य मार्गाे व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

  • नव वर्ष के उपलक्ष्य में हुई सरस काव्य संध्या

    कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से की नूतन वर्ष में सर्वमंगल कामना

    साधारण पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग सीखने का आसान तरीका

    https://youtube.com/shorts/3WjgubHoUas?si=p-_84Mpo2dqTjw_1

    बरेली। साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली के तत्वावधान में स्थानीय इंदिरा नगर में समाजसेवी गांधी मोहन सक्सेना के संयोजन में सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया।

    महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस की चेतावनी

    https://wp.me/pcjbvZ-9Wg

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि कवयित्री शिखा चंद्रा रहीं। माॅं शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माॅं शारदे की वंदना गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रस्तुत की।

    नव वर्ष के उपलक्ष्य में हुई सरस कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नूतन वर्ष में सर्व मंगल की कामना करते हुए प्रेम, सद्भाव एवं सौहार्द्र का संदेश दिया।

    इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट,  दीपक मुखर्जी दीप, डॉ. रेनू श्रीवास्तव, किरन प्रजापति दिलवारी, गांधी मोहन सक्सेना, अशोक कुमार सक्सेना, सत्येंद्र बरेलवी, रामकुमार अफरोज, अश्वनी कुमार तन्हा, हरिकांत मिश्र चातक, राजकुमार अग्रवाल, रजत कुमार,सत्यवती सिंह सत्या एवं नरेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

  • ऑनलाइन होटल/गेस्ट हाउस/कॉटेज बुकिंग को लेकर साइबर ठगों ने बिछा रखा है जाल

    सिर्फ पंजीकृत वेबसाइट से ही कराएं बुकिंग

    महाकुम्भ में जाना है तो साइबर ठगों से रहें सचेत

    जादुई आर्ट और आसानी से सीखें पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग

    https://youtube.com/shorts/YCg0nbu1THk?si=NiXogZFZk69JojCr

    बिजनौर। महाकुम्भ – 2025 में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन होटल/गेस्ट हाउस/कॉटेज बुकिंग को लेकर साइबर ठगों द्वारा साइबर स्कैम के जाल में फंसाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए जनपद बिजनौर पुलिस ने सभी आमजन को सूचित किया है कि आप ऑनलाइन होटल/गेस्ट हाउस/कॉटेज को बुकिंग करने के दौरान सिर्फ पंजीकृत वेबसाइट से ही बुकिंग कराएं।

    सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

    प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने के अधिकृत स्थानों की सूची निम्न लिंक से डाउनलोड करें-
    https://drive.google.com/file/d/15a56U4f_TK8YtdyVUsm3HFVE8ULMPRpM/view?usp=sharing

    UP Police film – Accommodation Scam, Mahakumbh 2025.mp4

    https://x.com/Uppolice/status/1875846280972259694?t=52PDvzBmKO4o9oZKoAOpcA&s=19

  • थाना कोतवाली शहर पुलिस को मिली सफलता

    चोरी की दो बाइक समेत तीन गिरफ्तार

    साधारण और आसान पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग सीखने का तरीका…

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने 03 शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

    जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2025 को थाना कोतवाली शहर पर तहरीर देकर जकीउद्दीन पुत्र रशीद उद्दीन निवासी स्थानीय मौ० काजीपाड़ा ने अवगत कराया कि  दिनांक 25 दिसंबर 2024 को शाम के समय चर्च के बाहर से अज्ञात चोरों उसकी मोटरसाइकिल ग्लैमर नं० UP20AH3753 चोरी कर ली। इस सम्बंध में थाना कोतवाली शहर पर मु.अ.सं. 3/25 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को चोरी की मोटर साईकिल ग्लैमर नं0 UP20AH3753 सहित गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे UP20BX7053 भी बरामद की गई।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –

    1. नीरज पुत्र अशोक निवासी ग्राम गुजरपुरा जसपाल थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर
    2. हरिश पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम गुजरपुर जसपाल थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर
    3. संजीत पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम गुजरपुर जसपाल थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर

    ये हुई बरामदगी –

    चोरी की मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर नं0 UP20AH3753

    मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे UP20BX7053 (सीज अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट)

    गिरफ्तार करने वाली थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर की पुलिस टीम

    1. उ. नि. सुरेशपाल सिंह

    2. हे. कां. अमित कुमार

    1. कां. मोहित कुमार
    2. कां. दीपक कुमार
    3. कां. अरुण कुमार
    4. कां. अक्षय कुमार
    5. कां. संदीप कुमार
    6. कां. गौरव कुमार
  • बधाई देने के साथ एसपी ने लगाया रैंक प्रतीक/स्टार

    बेहद आसानी से सीखें जादुई आर्ट, एक्रेलिक पेंटिंग https://youtube.com/shorts/YCg0nbu1THk?si=NiXogZFZk69JojCr

    11 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति

    बिजनौर। जनपद में एक उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षियों तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 11 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत उदयवीर सिंह, मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत रविन्द्र कुमार, अवधेश चन्द्र शर्मा व हरिओम सिरोही तथा जनपद में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) के 11 पुलिसकर्मियों को कम्प्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड- बी) के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर रैंक प्रतीक / स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी।

    कम्प्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड बी) के पद पर पदोन्नत कम्प्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) दीपक नैन

    पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निष्ठापूर्वक कर्त्तव्यपालन के लिये निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद देश दीपक सिंह भी मौजूद रहे।

  • बिल पास करने को लेकर एकाउंटेंट मांग रहा था कमीशन!

    एक माह बाद एई की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट

    कमीशनबाजी को लेकर AE और अकाउंटेंट के बीच गाली गलौज, मारपीट

    बिजनौर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में कमीशनबाजी को लेकर सहायक अभियंता एवं अकाउंटेंट के बीच गाली गलौज तथा मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। सहायक अभियंता की शिकायत पर एक महीने पुराने इस मामले में पुलिस ने अब जाकर अकाउंटेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    साधारण और आसान पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग सीखने का तरीका https://youtube.com/shorts/hKyBq_t8Frc?si=EEsshret_qKEimYj

    अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अभिशारी अभियंता की मौजूदगी में उनके कैंप कार्यालय पर दो अधिकारियों के बीच हुआ विवाद थाना कोतवाली तक पहुंच गया है। आरोप है कि अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर अक्सर कमीशनखोरी को लेकर सुर्खियों में रहता है।

    अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर कार्यालय का मुख्य गेट

    सहायक अभियंता पवन कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी अफजलगढ़ सिंचाई खंड कार्यालय धामपुर ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह एक महीने पूर्व 03 दिसंबर 2024 को अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा के कैंप कार्यालय पर विभागीय कार्यों की समीक्षा, सफाई के कार्यों की प्रोग्रेस एवं सत्यापन समीक्षा हेतु गए थे। एई पवन कुमार के अनुसार जब वह अधिशासी अभियंता से वार्ता कर रहे थे तो इसी दौरान इसी खंड कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर तैनात उज्जवल वहां पहुंचा तथा कहने लगा कि उनके क्षेत्र के कुछ ठेकेदारों के बिल उसने पास कर दिए हैं। इसकी एवज में ठेकेदारों से बात करके कमीशन दिलवाओ। सहायक अभियंता पवन के अनुसार उन्होंने जब अकाउंटेंट से कहा कि वह कमीशन का खेल नहीं खेलता तथा इस कार्य से उसका कोई वास्ता नहीं है। इस बात को सुनकर अकाउंटेंट गुस्से में आकर गाली- गलौज करने लगा, साथ ही एकाउंटेंट ने इसकी शिकायत प्रयागराज के वरिष्ठ अधिकारी से करके नौकरी न करने देने तक की धमकी दी। सहायक अभियंता पवन कुमार ने जब गाली-गलौच न करने को कहा तो एकाउंटेंट ने मारपीट करते हुए कुर्सी से गिरा दिया तथा गिरेहबान पड़कर घसीटते हुए गेट तक ले गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा, जूनियर इंजीनियर देवेंद्र कुमार शर्मा आदि ने अकाउंटेंट से किसी तरह सहायक अभियंता को छुड़वाया। पवन कुमार का कहना है कि उक्त पूरी घटना कैंप ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है तथा उसकी फुटेज उनके पास सुरक्षित है।

    सहायक अभियंता पवन कुमार ने इस प्रकरण की शिकायत 01 महीने बाद पुलिस से करते हुए आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी उज्जवल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • शीतलहर के चलते लोगों की कंपकंपी छूटी

    साधारण और एक्रेलिक पेंटिंग सीखने का आसान तरीका

    https://youtube.com/@creative_ideas1319?si=Yk9uNSEzJ0MHZyJh

    मेरठ में ठंड ने तोड़ डाला 14 साल का रिकॉर्ड

    मेरठ। नए साल का पहला दिन मेरठ में 14 साल में सबसे ठंडा दिन रहा। शीतलहर के चलते लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम के बाद मौसम ओर ज्यादा सर्द हो गया। दिन का अधिकतम तापमान बुधवार को 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनवरी महीने में 14 साल में बुधवार का दिन सबसे ठंडा रहा।

    पहाड़ों सी ठंडक का अहसास

    कुछ देर धूप निकलने के बावजूद दिनभर लोग कांपते रहे। शीत लहर के चलते ठंड से बुरा हाल हो गया। शाम को ठंड और ज्यादा बढ़ने से पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास हुआ। सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

  • नव वर्ष पर ADG बरेली जोन रमित शर्मा का संदेश और शुभकामनाएं

    साधारण,आसान पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग का तरीका

    https://youtube.com/shorts/3LO3zZ5gq-8?si=_ewHDycqY2eZqBET

    अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने नव वर्ष पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि नए साल का स्वागत जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित ढंग से करें।

    1. शराब पीकर वाहन न चलाएं।
    2. हमेशा हेलमेट का उपयोग करें।
    3. गति सीमा का पालन करें।

    ADG ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई छेड़खानी या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर समय तत्पर है।

  • आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 भैंस, तमंचे और कारतूस बरामद

    मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा पशु चोर गिरोह, तीन गिरफ्तार

    लखनऊ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर में पुलिस ने पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 भैंस, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के है। बताया गया है कि गैंग में 6 लोग शामिल हैं।

    बिजनौर शहर कोतवाली और थाना हल्दौर में पशु चोरी के केस दर्ज किए गए थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों थानों की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी घायल हुए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े गए आरोपियों के नाम रईस उर्फ भूरा पुत्र सफीक निवासी मोहल्ला कस्साबान किरतपुर, गुलफाम पुत्र मोहम्मद अली निवासी मुंढाला थाना कोतवाली शहर, अनवर पुत्र अब्दुल निवासी जटपुरा बोंडा, थाना मंडावली और नासिर पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गांव बेंडपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार गुलफाम, अनवर और नासिर मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़े गए हैं। इन लोगों ने घेराबंदी के वक्त पुलिस पर फायर किया था। जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

    पुलिस ने अलग-अलग जगह से चोरी की गई 10 भैंस और दो उनके बच्चे बरामद किए। साथ ही इनके पास से तीन तमंचे तीन जिंदा कारतूस और एक पिकअप बरामद की गई है।

    शहर कोतवाली बिजनौर और हल्दौर थाने में पशु चोरी के केस दर्ज किए गए थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के है। इस गैंग में 6 लोग शामिल हैं। ~संजीव बाजपेई, एसपी सिटी बिजनौर।

  • समाज के बच्चों को एजुकेशन किट वितरित

    भुइयार समाज के उत्थान को उच्च शिक्षा जरूरी : राजेंद्र कुमार

    साधारण,आसान पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग का तरीका

    बिजनौर। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए सतत प्रयास करने की सीख दी। सोसायटी की ओर से बच्चों को एजुकेशन किट वितरित की गई। सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने समाज के उत्थान को उच्च शिक्षा को जरूरी बताया।

    ग्राम सुमालखेड़ी में भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना जरूरी है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सोसायटी के महामंत्री केशव शरण ने कहा कि सोसायटी द्वारा गांव-गांव जाकर बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा के माध्यम से ही समझ में राष्ट्र का नवनिर्माण किया जा सकता है। उन्होंने
    कहा कि शिक्षा से ही किसी समाज की तरक्की संभव है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि भले ही अपने घर में किसी तरह की तंगी का सामना करें, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे जरूर बढ़ाएं।

    बच्चों से प्रेम करें लेकिन कड़ी निगरानी भी रखें

    कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि बच्चे माता-पिता की पूंजी हैं। उनसे प्रेम करें लेकिन कड़ी निगरानी भी रखें कि कहीं बच्चे किसी बुरी आदत का शिकार तो नहीं हो रहे। कामेंद्र सिंह ने कहा कि बुरे तत्व बच्चों को बुराई की तरफ खींचते हैं। इसलिए अपने बच्चों को लेकर सतर्क रहें। इस मौके पर गांव के अन्य छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त बीएससी नर्सिंग में 20वीं रैंक हासिल कर एम्स में प्रवेश लेने वाली छात्रा आकांक्षा और गांव की बुजुर्ग महिला चंद्रो देवी को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उमेश कुमार, राहुल कुमार, हरिप्रकाश, संदीप कुमार, गिरिराज सिंह, मनोज कुमार, टीकम सिंह, पंकज कुमार और सुनील कुमार आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जगराम सिंह ने तथा संचालन समिति के महामंत्री केशव शरण ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शौपाल सिंह, मेघराज सिंह, रामेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, पीतम सिंह, पुष्पा, बबीता आदि मौजूद रहे।

  • संपत्ति के लिए रिश्तों का खून बहाने का एक बड़ा मामला

    दुल्हन पसन्द करने आए छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

    बिजनौर। संपत्ति के लिए रिश्तों का खून बहाने का मामला सामने आया है। नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धौलागढ़ में बड़े भाई ने मकान के लिए अपने ही छोटे भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और कुछ देर के प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

    नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धौलागढ़ में विनेश सैनी पुत्र रामकुमार सैनी और उसके छोटे भाई मोहित सैनी (24 वर्ष) के बीच नए मकान को लेकर तनातनी चल रही थी। इसी बात को लेकर रविवार देर रात दोनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया गया है कि विनेश ने अपने छोटे भाई मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने नूरपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्यारोपी विनेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    ग्रामीणों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नौकरी करने वाला मोहित सोमवार को अपने विवाह के लिए लड़की देखने  को छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार रात साढ़े नौ बजे मोहित ने अपना खाना बनाने के लिये बड़े भाई विनेश से सिलेंडर मांगा। इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि विनेश ने रसोई में रखा चाकू छोटे भाई मोहित के पेट में घोप दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मकान को बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोहित व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। मोहित के बड़े दिव्यांग भाई पिंटू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया तथा पंचनामा कर शव को बिजनौर भेज दिया।

    "घटना रविवार रात 9 बजे की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि नए बनाए गए मकान को लेकर भाई से उसका विवाद चल रहा था। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।" ~ राम अर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बिजनौर।

    वहीं, पिंटू का कहना है कि मकान निर्माण को लेकर काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। सोमवार को मोहित को अपनी शादी के लिए लड़की देखने जाना था, लेकिन रविवार रात यह अनहोनी घटना घट गई।

  • साधारण और एक्रेलिक पेंटिंग सीखने के आसान तरीके https://youtube.com/shorts/L4VtXt7qnsM?si=bNXkjYzVHKP2-NIv

    Fleshback: PM पद के लिए मायावती से बेहतर कोई नहीं: मलूक नागर

    https://newsdaily24.news.blog/2023/12/29/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac/

    बीएसपी के सांसद मलूक नागर आरएलडी में हुए शामिल

    हालांकि टिकट न मिलने से नाराज मलूक नागर ने अप्रैल में आरएलडी का दामन थाम लिया था।

  • साधारण और आसान तरीके से सीखें पेंटिंग, क्रिएटिव आर्ट

    https://youtube.com/shorts/4pPUK-EHq1Y?si=K2NwzMkbmkpFmL4r

    मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर, क्या है मंदिर और मंदिर के महंत के चमत्कारों की कहानी? जानें धाम से सम्बंधित सभी जानकारी  आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर ~शैली, शालिनी सक्सेना खाटू श्याम का वास्तविक मंदिर राजस्थान के खाटू नामक शहर में स्थित है। इस मंदिर में ही खाटू श्याम […]

    आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर
  • हरियाणा के जींद में सामने आया अजीबोगरीब मामला

    निजी पशु गृह से 180 चूहे, 3500 चुहिया और फीड चोरी

    मालिक ने दर्ज कराया मैनेजर समेत दो पर केस

    …लो जी अब चोरी हो गए हजारों चूहे और चुहिया

    नई दिल्ली (एजेंसी)। हरियाणा के जींद जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अनुसंधान, गैर अनुसंधान और वाणिज्यिक उद्देश्य से ब्रीडिंग के लिए बने निजी पशु गृह से 180 चूहे, 3500 चुहिया और फीड चोरी कर लिए गए। इस मामले में मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

    हरियाणा के जिला जींद अंतर्गत ढाठरथ गांव में स्थानीय राजेश का पशु गृह है। इसमें छोटे पशुओं पर अनुसंधान के साथ ब्रीडिंग का कार्य भी होता है। केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त इस पशु गृह पर पिछले चार साल से जम्मू का सुनील मैनेजर है।

    राजेश ने 17 दिसंबर को अपने पशु गृह में स्टाक देखा तो 180 चूहे और 3500 चुहिया कम पाई गईं, उनके फीड के 12 कट्टे भी कम थे। इस पर उसने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखनी शुरू कर दी। 19 दिसंबर को फीड के 12 कट्टे एक छोटे कैंटर में लोड कर ले जाते दिखाई दिए। उसने छोटे कैंटर का पीछा किया तो पता चला कि बिरौली निवासी संजय पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी लेकर आया और वहां फीड को उतार कर अपने साथ ले गया। राजेश ने आरोप लगाया कि हाउस के मैनेजर सुनील व संजय ने मिलीभगत कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में उक्त दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    साधारण और आसान तरीके से सीखें पेंटिंग, क्रिएटिव आर्ट

    https://youtube.com/shorts/4pPUK-EHq1Y?si=K2NwzMkbmkpFmL4r

  • मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश, बाल बाल बचे कोतवाल

    सगे भाई हैं दोनों बदमाश, दर्ज हैं 19 मुकदमे

    गोकशी के आरोपियों ने झोंक दिया कोतवाल पर फायर

    बिजनौर। थाना चांदपुर पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। घटना में थाना प्रभारी अपनी पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल बाल बचे। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से गौवंशीय अवशेष, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार दोनों बदमाश सगे भाई हैं। इनमें से एक पर 13 व दूसरे पर 06 मुकदमे दर्ज हैं।

    जानकारी के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2024 को ग्राम दरबाडा के तालाब में गोवंशीय अवशेष बरामद हुए थे। शुक्रवार 27 दिसंबर को थाना चांदपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में संलिप्त 02 शातिर बदमाश गोवंशीय अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए ग्राम मिर्जापुर बेला को जाने वाले रास्ते के विपरीत जंगल में आ रहे हैं। इस पर थाना चांदपुर पुलिस टीम ने तत्काल जंगल में घेरा डाल दिया। इस दौरान 02 व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उनको रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अभियुक्त ने फायर कर दिया। गोली थानाध्यक्ष चांदपुर उ. नि. पुष्कर सिंह को पहनी हुई बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली उक्त अभियुक्त के पैर में लगी। पुलिस ने उक्त घायल अभियुक्त के साथ ही दूसरे को भी मौके पर ही पकड़ लिया। घायल को उपचार हेतु सीएचसी स्याऊ मे भर्ती कराया गया।

    पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम फईम उर्फ काला पुत्र हफीज निवासी ग्राम मसीत थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर बताया तथा साथी अभियुक्त उसका सगा भाई रईस है। फईम के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, रईस के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। साथ ही अभियुक्तों से 01 कट्टा जिसमें गौवंशीय पशु के अवशेष (सिर) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया। इस संबंध में थाना चांदपुर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

    ठिकाने लगाने जा रहे थे अवशेष

    अभियुक्त रईस ने पूछताछ में बताया कि 03-04 दिन पहले ग्राम मिर्जापुर बेला के जंगल में उनके द्वारा एक घुमंतु गौवंशीय पशु का वध कर उसके अवशेष ग्राम दरबाडा के तालाब में डाल दिये थे। बचे हुए अवशेष आज कहीं डालने जा रहे थे।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –

    1. फईम उर्फ काला पुत्र हफीज निवासी ग्राम मसीत थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    2. रईस पुत्र हफीज निवासी ग्राम मसीत थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    ये हुई बरामदगी

    1. एक कट्टे मे गौवंशीय अवशेष।

    2. दो अवैध तमन्चे 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।

    3. घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल स्टार सिटी।

    रईस का आपरधिक इतिहास –

    1. मु. अ. सं. 353/2010 धारा 3/5/8 गौवध अधि० व 11 पशु क्रूरता व 295 भादवि थाना हीमपुर दीपा बिजनौर।

    2. मु. अ. सं. 74/2011 धारा 120बी/379/411/414/420/467/468/471 भादवि व 102/41 सीआरपीसी थाना चांदपुर बिजनौर।

    3. मु. अ. सं. 161/2011 धारा 379/411 भादवि थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    4. मु. अ. सं. 269/2011 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट चांदपुर जनपद बिजनौर।

    5. मु. अ. सं. 124/2016 धारा 323/452/504/506 भादवि0 थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    6. मु. अ. सं. 220/2012 धारा 3/5/8 गौवध अधि० व 11 पशु क्रुरता अधि० थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    7. मु. अ. सं. 218/2018 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    8. मु. अ. सं. 347/2020 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर।

    9. मु. अ. सं. 421/2021 धारा 3/5ए/8 गौवध अधि० थाना नूरपुर जनपद बिजनौर।

    10. मु. अ. सं. 280/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना नूरपुर जनपद बिजनौर।

    11. मु. अ. सं. 10/2024 धारा 429 भादवि0 व 11 पशु क्रुरता अधि० थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    12. मु. अ. सं. 220/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि० थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर।

    13. मु. अ. सं. 718/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि० थाना चादपुर जनपद बिजनौर।

    आपराधिक इतिहास फईम उर्फ काला –

    1. मु. अ. सं. 353/2010 धारा 3/5/8 गौवध अधि० व 11 पशु क्रू० अधि० व 295 भादवि थाना हीमपुर दीपा बिजनौर।

    2. मु. अ. सं. 220/2012 धारा 3/5/8 गौवध अधि० व 11 पशु क्रू० अधि० थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    3. मु. अ. सं. 17/2023 धारा 147/148/323/332/336/353/504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    4. मु. अ. सं. 57/2024 धारा 269/270/420/429 भादवि व 3/11 पशु क्रू० अधि० थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर।

    5. मु. अ. सं. 220/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि० थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर।

    6. मु. अ. सं. 718/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि० थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर।

    मुठभेड़ में शामिल थाना चांदपुर की पुलिस टीम –

    1. थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा।

    2. उ. नि. राजेन्द्र कुमार।

    3. उ. नि. जुगेन्द्र तेवतिया।

    4. उ. नि. धर्मेन्द्र सिंह।

    5. उ. नि. प्रमोद कुमार।

    6. उ. नि. मसर्रत हुसैन।

    7. कांस्टेबल चरणदास।

    8. कांस्टेबल जगदीश।

    9. कांस्टेबल मोहित कुमार।

    10. कांस्टेबल इंशाद खान।

    11. कांस्टेबल मौ0 सिराज।

    12. कांस्टेबल जैकी।

    13. कांस्टेबल धन सिंह।

    आसानी से सीखें सामान्य और एक्रेलिक पेंटिंग https://youtube.com/shorts/OTYqIF8-7fY?feature=shared
  • डीपीसी की बैठक में निर्णय, 1992 बैच के दीपेश जुनेजा बनेंगे डीजी

    इनके साथ ही आठ एडीजी भी बन जाएंगे डीजी

    विभागीय जांच के चलते पदोन्नति की सूची से हटाए गए कई अफसरों के नाम

    नए साल में 70 से अधिक आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति

    लखनऊ। नए वर्ष में 70 से अधिक आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति होने वाली है। वर्ष 1992 बैच के आइपीएस एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को पदोन्नत कर डीजी के पद पर बैठाया जाएगा। हालांकि विभागीय जांच के चलते कई अफसरों के नाम पदोन्नति की सूची से हटा दिए गए हैं।

    मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इसी के साथ वर्ष 1992 बैच के आइपीएस एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सबसे पहले डीजी के पद पर पदोन्नत किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। डीजी सीबीसीआइडी एसएन साबत के 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वहीं वरिष्ठता क्रम के अनुसार गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, लखनऊ के आइजी प्रशांत कुमार और एटीएस के चीफ नीलाब्जा चौधरी एडीजी के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इनके अलावा 2007 बैच के जिन अफसरों को आइजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा उनमें अमित पाठक, जोगेंद्र कुमार, विनोद कुमार, रवि शंकर छवि, भारती सिंह, राकेश प्रताप सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, योगेश कुमार सिंह व गीता सिंह तथा बाबू राम के नाम शामिल हैं।

    आठ एडीजी हो जाएंगे सेवानिवृत्त

    नए वर्ष पर आठ एडीजी को भी डीजी के पद पर प्रमोशन दिया जाएगा। दरअसल अविनाश चंद्रा, प्रशांत कुमार, पीवी रामाशास्त्री, आदित्य मिश्रा, बीके मौर्या, संजय एम तरडे, तिलोत्तमा वर्मा और अभय कुमार प्रसाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद इनके स्थान पर वरिष्ठता के क्रम में अधिकारियों को डीजी बनाया जाएगा।

    ये आईजी बनेंगे डीआइजी 

    गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार डीआइजी के पद पर पदोन्नत होने वाले अफसरों में शैलेश पांडेय, अभिषेक सिंह, अजय पाल शर्मा, राजेश एस, आलोक प्रियदर्शी, सुधा सिंह, राम बदन सिंह, तेज स्वरूप सिंह, हृदयेश कुमार, सूर्यकांत त्रिपाठी, हेमंत कुटियाल, शालिनी, प्रदीप कुमार, कमला प्रसाद यादव, अरुण श्रीवास्तव, विकास कुमार वैद्य, राजेश सक्सेना, डा. अरविंद चतुर्वेदी, सुनीता सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार मौर्य व सुभाष चंद्र शाक्य के नाम शामिल हैं। विभागीय जांच के चलते कई अफसरों के नाम पदोन्नति की सूची से हटा दिए गए हैं।

    साधारण और आसान तरीके से सीखें पेंटिंग, क्रिएटिव आर्ट

    https://youtube.com/shorts/4pPUK-EHq1Y?si=K2NwzMkbmkpFmL4r
  • पीएम पद पर पहुंचने वाले पहले सिख नेता थे श्री सिंह

    नहीं रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

    नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश की आर्थिक सुधारों के वास्तुकार डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से 92 वर्षीय डॉ. सिंह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचाराधीन थे। डॉ. सिंह ने 2004 से 2014 त क देश के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी और वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले सिख नेता थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

    26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान में) में जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी शिक्षा कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त की। वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने 1991 में वित्त मंत्री के रूप में भारत में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी। उनकी नीतियों ने भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया। इसके अलावा, वे भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्य आर्थिक सलाहकार जैसे प्रमुख पदों पर भी कार्यरत रहे।

    डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी सरलता, ईमानदारी और नीतिगत समझ के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा और प्रगति के लिए समर्पित किया। उनके निधन से देश ने न केवल एक महान नेता, बल्कि एक सच्चा मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत खो दिया है। उनके योगदान को याद करते हुए पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

    साधारण और आसान तरीके से सीखें पेंटिंग, क्रिएटिव आर्ट

    https://youtube.com/shorts/4pPUK-EHq1Y?si=K2NwzMkbmkpFmL4r
  • राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने उठाई “पत्रकार सुरक्षा कानून” बनाने की मांग

    देश की राजधानी में जुटे दिग्गज पत्रकार व हस्तियां

    सोई सरकारों को जगाने का काम करेंगे पत्रकार

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में पत्रकारों पर बढ़ते हमले बड़ी चिंता का विषय पर बुधवार को इंडियन न्यूज़ पेपर समिति के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस ज्वलंत मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों को मोमेंटो और शाल देकर किया गया। इसके बाद उपस्थित मुख्य अतिथियों ने पत्रकारों पर बढ़ते हमले को लेकर अपने विचार रखे। सभी ने एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सरकार से पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की।

    पत्रकारों पर हो रहे हमले चिंताजनक: पवित्र मोहन सामंत राय

    सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवित्र मोहन सामंत राय ने पत्रकारों पर हो रहे हमले को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोखिमपूर्ण कार्य है। सच को उजागर करने वाले पत्रकारों को आज विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। कई मामलों में पत्रकारों को जान भी गंवानी पड़ी है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा गंभीर चुनौती बन रही है। कई मामलों में सरकारों की उदासीनता का खामियाजा भी पत्रकारों को भुगतना पड़ रहा है। हमें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, लेकिन इसको सुरक्षित करने के लिए कोई कानूनी प्रावधान न होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज नेताओं, वकीलों, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधान है लेकिन पत्रकारों के हित में कोई कानून नहीं बना है। वर्तमान समय के पत्रकार उपेक्षा के शिकार हैं। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। श्री पवित्र राय ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के तर्ज पर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी कानूनी प्रावधान बनाया जाना चाहिए। उनका संगठन देश के दूसरे प्रदेशों में पत्रकारों के हितों की रक्षा कर रहा है। दिल्ली एनसीआर में भी संगठन पत्रकारों के हित में काम करेगा।

    हर संभव मदद का आश्वासन

    विशिष्ट अतिथि डॉ. मल्लिका गौतम लॉयर सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया न्यू दिल्ली ने पत्रकारों के अधिकारों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया और पत्रकारों के ऊपर वर्षों से घटित हो रहे हमलों को सरकारी अधिनियम पारित करा कर कम किए जाने की बात की। सूर्यकांत केलकर संस्थापक भारत रक्षा मंच पूर्व प्रमुख प्रचारक आरएसएस ने वर्षों से पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों की चर्चा करते हुए पत्रकारों की मूकहीनता को समाप्त करने की बात की।

    दिल्ली एनसीआर यूनिट की स्थापना, प्रदेश अध्यक्ष बने वीरेंद्र सैनी

    सेमिनार के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवित्र मोहन सामंत राय ने दिल्ली एनसीआर यूनिट की स्थापना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं जनभावना पत्रिका के संपादक वीरेंद्र सैनी को दिल्ली एनसीआर का अध्यक्ष और श्रीमती केडी मिश्रा को महासचिव नियुक्त किया।

    महासंघ के दिल्ली प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने कहा कि दिल्ली और आसपास के पत्रकार आएदिन प्रताड़ित होते रहते हैं, लेकिन सरकारी क्षेत्र की ओर से उनकी सुरक्षा का कोई इंतज़ाम नहीं किया जा रहा है। पत्रकारों के भविष्य के प्रति आशंका बनी हुई है। श्री सैनी ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी कानूनी प्रावधान किए जाने की जरूरत बताया।

    विशिष्ट वाचकों में चीफ गेस्ट नरेश बंसल एमपी राज्यसभा उत्तराखंड एवं डेप्युटी नेशनल इलेक्शन इंचार्ज बीजेपी, डॉक्टर क्षितिज गौतम एडवोकेट व लीगल एडवाइजर,  अरुण गोयल चैयरमेन IFSMN न्यू दिल्ली, विजय चतुर्वेदी प्रेसिडेंट एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, जवाहर जयरथ वेटेरन जर्नलिस्ट फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर न्यू दिल्ली, संजय राय प्रेसिडेंट आईएमए न्यू दिल्ली, सुशील कुमार शर्मा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री आरपीएम, सूर्यकांत केलकर ऑल इंडिया कंसर्न्ड भारत रक्षा मंच, विवेक शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, अजेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए। सेमिनार में पत्रकार कुश अरोड़ा, विजेंद्र गोयल, राकेश कुमार, दीपक आनंद, सुरेश कुमार, तीर्थ राज, हरि सिंह रावत, एसके दीक्षित, अजीत दबाई, तबजील अहमद, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद नौसेब, अनिल कुमार सहित कई नामी पत्रकार उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन आकांक्षा द्वारा किया गया।

    Simple easy painting/ acrylic painting for beginners https://youtube.com/shorts/K1RWFIVjTWU?si=84dy6dSGfAen0WAd
  • TRAI ने बदले नियम, डबल सिम कार्ड यूजर्स को राहत

    एक साल तक रिचार्ज न कराने पर बंद नहीं होगा सिम

    अब ₹10 में भी मोबाइल हो सकेगा रीचार्ज

    TRAI New Guidelines:

    स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) ने सिम कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे 2जी और डबल सिम कार्ड यूजर्स के साथ-साथ वाईफाई यूजर्स को भी राहत मिलने वाली है। साथ ही महंगे और अनावश्यक रिचार्ज के झंझट से भी निजात मिलेगी। अब एक साल तक रिचार्ज करने पर भी सिम कार्ड बंद नहीं होगा। इससे लाखों लोगों को लाभ होगा।

    बताया गया है कि TRAI ने वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए स्पेशल ट्रैफिक वाउचर को अनिवार्य कर दिया है। अब यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकेंगे। इस फैसले से उन वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों को फायदा जो जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है। इसके अलावा स्पेशल ट्रैफिक वाउचर (एसटीवी) और कॉम्बो वाउचर (सीवी) की अधिकतम वैलिडिटी को भी बढ़ाया गया है। रिचार्ज न कराने पर सिम कार्ड 90 दिन में नहीं बल्कि 365 दिन बाद बंद होगा।

    10 रु का टॉप अप रखना जरूरी

    नए नियमों के तहत जियो, एयरटेल समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों को अब कम से कम एक 10 रुपए का रिचार्ज रखना होगा। वाउचर्स के लिए कलर कोडिंग भी खत्म कर दी गई है।

    प्रेस विज्ञप्ति संख्या 96/2024 ट्राई ने “दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (बारहवां संशोधन) विनियम, 2024” (2024 का 08) और “दूरसंचार टैरिफ (सत्तरवां संशोधन) आदेश, 2024” (2024 का 02) जारी किये जाने के संबंध में ।https://t.co/oqJdXN8pjv

    — TRAI (@TRAI) December 23, 2024

    जुलाई से जारी थी कवायद

    टीआरएआई ने 26 जुलाई 2024 को टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2012 को लेकर कन्सल्टेशन पेपर जारी कर हितधारकों से सुझाव मांगा था। इसमें ट्रैफिक उपलब्धता के लिए चॉइस, वाउचर की वैलिडिटी, कलर कोडिंग और कई मुद्दे शामिल थे। इसके बाद 21 अक्टूबर को कंसल्टेशन पेपर पर चर्चा हुई और नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया गया।

    आसानी से सीखें पेंटिंग~https://youtube.com/shorts/Xir5IBj8ACY?feature=share
  • बिहार भागने के प्रयास में थे बदमाश

    लखनऊ बैंक में चोरी कांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ओवरसीज बैंक की दीवार तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इनमें से एक आरोपी सोबिंद कुमार (29) ₹ 25,000 का इनामी बदमाश था। इसे सोमवार की देर रात लखनऊ के चिनहट में ढेर किया गया। दूसरा आरोपी सनी दयाल (28) मंगलवार सुबह गाजीपुर जिले के गहमर क्षेत्र में मारा गया।

    बताया गया है कि सन्नी दयाल मुंगेर का रहने वाला था और वह अपने एक साथी के साथ बिहार की ओर जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे अपनी मोटरसाइकिल पुलिस के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहार बॉर्डर की ओर भाग निकले। पुलिस की जानकारी के मुताबिक चिनहट में मारे गए आरोपी सोबिंद कुमार के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, कुछ सामान और 35,500 रुपए बरामद किए हैं

  • कंपनी को सभी केंद्र शुरू करने के निर्देश

    सरकारी अस्पतालों के जन औषधि केंद्र बंद होने मरीज परेशान

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के 12 सरकारी अस्पतालों के जन औषधि केंद्र बंद पड़े हैं। इस कारण मरीजों को मेडिकल स्टोर्स से महंगी दर पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी करीब दस दिन से बंद इन केंद्रों को एक सप्ताह के अंदर शुरू करा देने का दावा कर रहे हैं।

    सूत्रों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्रों के संचालन के लिए निजी वेंडर से करार किया गया था। पांच साल का अनुबंध पूरा होने के बाद पुरानी कंपनी ने सभी केंद्र बंद कर दिए। केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, बीआरडी महानगर, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, मोहनलालगंज व गोसाईंगंज सीएचसी के साथ ही एक अन्य जन औषधि केंद्र बंद है।

    हो चुका है नया टेंडर

    स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (सांचीज) इस योजना की नोडल एजेंसी है। केंद्रों के बंद होने के सवाल पर सांचीज की निदेशक संगीता सिंह ने कहा कि नया टेंडर हो चुका है। नई कंपनी को केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। कंपनी को सभी केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    पेंटिंग क्लास ttps://youtube.com/shorts/duV4jsx cxcçb4oqFks?feature=share
  • बदमाश के पैर में लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली दरोगा की जान

    मेरठ और बिजनौर पुलिस ने घोषित किया था 25-25 हजार रुपए इनाम

    फिल्म अभिनेता का अपहर्ता इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

    एक्रेलिक पेंटिंग सीखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
    https://youtube.com/shorts/LXFJj3c7lVw?feature=share

    बिजनौर। फिल्म अभिनेता मुश्ताक मौहम्मद खान के अपहरण कांड में फरार इनामी आकाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से एक दरोगा की जान बाल बाल बची। मेरठ और बिजनौर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

    फिल्म अभिनेता मुश्ताक मौहम्मद खान

    फिल्म अभिनेता मुश्ताक मौहम्मद खान के अपहरण का मुकदमा उनके इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने 09 दिसंबर 2024 को थाना कोतवाली शहर पर दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना में संलिप्त पांच आरोपियों सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की, सबीउद्दीन उर्फ सैबी, अजीम, शशांक कुमार व शिवा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अर्जुन कर्णवाल रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। इस मामले में इनामी अभियुक्त आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेन्द्र पुत्र आशाराम निवासी मौहल्ला चाहशीरी नई बस्ती बिजनौर फरार चल रहा था।

    थाना शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर उदयप्रताप आकाश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात्रि मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल के नीचे उक्त बदमाश को घेर लिया। इस पर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। एक गोली उ.नि. अवनीत मान की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आकाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल अवस्था में उसे दबोच कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

    मेरठ में एक, बिजनौर में दो मुकदमे

    गिरफ्तार बदमाश आकाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस व 10,200 रुपए की नगदी बरामद की गई। शहर कोतवाल के अनुसार आकाश पर मेरठ में एक और कोतवाली शहर में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक उदयप्रताप के साथ उ.नि. अवनीत मान, उ.नि. शौकत अली, उ.नि. तेजवीर सिंह, हे.का. विपिन, हे.का. अमित कुमार, का. संदीप, का. विशाल व का. दीपक जावला शामिल रहे। वहीं एएसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस टीम को शाबाशी दी।

    अपर पुलिस अधीक्षक, नगर संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर अभिषेक झा द्वारा उक्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 25,000/- रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं जनपद मेरठ पुलिस द्वारा भी 25,000/- रुपए का इनाम घोषित था। अपहरण की घटना में फरार अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम लगातार प्रयासरत हैं।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :- आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेन्द्र पुत्र आशाराम निवासी मौहल्ला चाहशीरी नई बस्ती थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।

    बरामदगी :-
    1-10200/- रुपए नगद
    2- एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर।

    आपराधिक इतिहास :-
    1- मु.अ.सं. 244/24 धारा 138/140 (2)/3(5)/308(2)/308(5) बीएनएस थाना लालकुर्ती मेरठ, 2- मु.अ.सं. 1138/24 धारा 140 (2)/317 (3) बीएनएस थाना कोतवाली शहर बिजनौर, 3- मु.अ.सं. 1157/24 धारा 109 (1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली शहर बिजनौर।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
    1. निरीक्षक उदयप्रताप थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
    2. उ. नि. अवनीत मान थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
    3. उ. नि. शौकत अली थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
    4. उ. नि. तेजवीर सिंह थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
    5. हे. का. विपिन थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
    6. हे. का. अमित कुमार थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
    7. का. संदीप थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
    8. का. विशाल सर्विलांस सेल जनपद बिजनौर।
    9. का. दीपक जावला सर्विलांस सेल जनपद बिजनौर।

  • आग का गोला बन गया पूरा इलाका, चपेट में आईं 40 से ज्यादा गाड़ियां

    जयपुर अजमेर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा

    LPG टैंकर फटने से 5 जिंदा जले, 35 लोग झुलसे

    जयपुर। अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने ट्रक की टक्कर से एलपीजी भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए और 35 से अधिक लोग झुलस गए। हादसे के दौरान पूरा इलाका आग का गोला बन गया और 40 से ज्यादा गाड़ियां चपेट में आ गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


    जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह करीब अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5.44 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। टैंकर से बाहर निकलने के बाद गैस 200 मीटर दूर तक फैल गई और उसने आग पकड़ ली। इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया। हादसे में 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। कई गाड़ियां ऐसी थीं, जिनमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई।

    ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ट्रक की आग हादसे के करीब 3 घंटे बाद बुझाई जा सकी, बाद में पता चला कि ट्रक का ड्राइवर और खलासी उसके अंदर ही थे। धमाके और आग के कारण हाईवे बंद किया गया है। हादसे की जगह गैस फैलने से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्रियों ने घटनास्थल पर हादसे के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

    एक्रेलिक पेंटिंग सीखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
    https://youtube.com/shorts/LXFJj3c7lVw?feature=share
  • जिला अस्पताल में की गई दो नई जनरल एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन मशीनों की स्थापना

    सर्जरी सेवाओं की गुणवत्ता में होगा उल्लेखनीय सुधार

    सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयासों से अल्मोड़ा को मिली नई सौगात

    अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर देखभाल प्रदान करने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अल्मोड़ा जिला अस्पताल में दो नई जनरल एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन मशीनों की स्थापना की गई है। यह उपलब्धि सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिनके अथक समर्पण ने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा दी है। ये मशीनें अब ऑपरेशन थियेटर में स्थापित की जा चुकी हैं और इन्हें शीघ्र ही चालू किया जाएगा, जिससे अस्पताल में सर्जरी सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    “स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इन अत्याधुनिक मशीनों से जटिल ऑपरेशनों में चिकित्सकों को बड़ी सहायता मिलेगी और मरीजों को जल्दी राहत मिल सकेगी। यह स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” आने वाले समय में अस्पताल की अन्य सेवाओं में भी सुधार किया जाएगा, ताकि हर मरीज को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके। ~ संजय पाण्डे, सामाजिक कार्यकर्ता

    कार्य क्षमता में होगी वृद्धि

    अस्पताल प्रशासन ने संजय पाण्डे के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन मशीनों के आगमन से सर्जरी विभाग में कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में और भी स्वास्थ्य सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी।

    संजय पाण्डे

    गौरतलब है कि संजय पाण्डे ने पहले भी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में कई आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है, जिनमें एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण शामिल हैं। उनके निरंतर प्रयासों से अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है, जो समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

    विडंबना: समाप्त होने वाला है एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का कार्यकाल

    इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि इन मशीनों की स्थापना ऐसे समय में हुई है, जब अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इस मुद्दे पर भी संजय पाण्डे ने अस्पताल प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा है। पिछले महीने ही उन्होंने अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की सूची प्रशासन को सौंपते हुए चिकित्सकों की कमी को दूर करने की अपील की थी। उसी दिशा में यह नई मशीनें अस्पताल में स्थापित की गई हैं, जो रोगियों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    एक्रेलिक पेंटिंग सीखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
    https://youtube.com/shorts/LXFJj3c7lVw?feature=share
  • प्रकाशन ग्रुप से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर व आर्किटेक्ट के बंगलों पर भी छापेमारी

    मेरठ में उद्यमियों के यहां लगातार इनकम टैक्स की कार्रवाई से मची खलबली

    अरिहंत प्रकाशन की प्रेस, ऑफिस और कोठी पर IT की रेड

    लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में अरिहंत प्रकाशन की साकेत स्थित कोठी, प्रेस और ऑफिस पर गुरुवार की सुबह सुबह income tax की टीम ने छापेमारी की है। पॉश इलाके साकेत की कोठी नंबर 147 में अरिहंत प्रकाशन के मालिक योगेश जैन रहते हैं।

    सुबह आयकर की कई टीम उनके यहां पहुंची और दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। बड़े प्रकाशकों में शुमार अरिहंत प्रकाशन की छापी किताबें, गाइडें और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों की पुस्तकें देशभर में चलती हैं। अरिहंत प्रकाश की प्रेस टीपी नगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर है। इस बीच शहर में लगातार उद्यमियों के यहां इनकम टैक्स की रेड से खलबली मची हुई है।

    मेरठ बाईपास पर बिग बाइट के पास अरिहंत प्रकाशन के कार्यालय और साकेत स्थित आवास पर आयकर विभाग की कई टीम ने छापा मारा। आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान न किसी को घर से बाहर निकलने दिया गया और नहीं बाहर से किसी को घर के अंदर प्रवेश करने दिया गया। अरिहंत प्रकाशन के संचालक योगेश चंद जैन के तीन बेटे दीपेश जैन, रितेश जैन और प्रवेश जैन पूरे व्यापार का संचालन करते हैं। कॉम्पिटेटिव बुक पब्लिकेशन में अरिहंत प्रकाशन देश के 5 बड़े पब्लिशर्स में प्रमुख नाम है।

    वहीं अरिहंत प्रकाशन के लिए जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम देखने वाले मनोज सिंघल के सुशांत सिटी स्थित बंगले में भी टीम ने छापा मारा। इसके अलावा अरिहंत जैन की कोठियां और ऑफिस बनाने वाले आर्किटेक्ट असित गुप्ता के घर पर भी आयकर की टीमें पहुंची। नेहरु नगर में असित गुप्ता के आवास पर सुबह सुबह आयकर की टीम पहुंची और सर्वे शुरू कर दिया। सभी जगह कई टीम ने एक साथ रेड डाली।

    एक्रेलिक पेंटिंग सीखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
    https://youtube.com/shorts/LXFJj3c7lVw?feature=share
  • प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

    अवैध खनन: सीओ दरोगा समेत 4 वनकर्मी निलंबित

    मुजफ्फरनगर। अवैध खनन के मामले में जानसठ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी सहित चार वन कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    बताया गया है कि मीरापुर क्षेत्र के सेंचुरी एरिया और गंगा किनारे से अवैध तरीके से मिट्टी और रेत का खनन कर हाईवे निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि अवैध खनन में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया गया। डीएफओ मुजफ्फरनगर कन्हैया लाल पटेल के मुताबिक, सेंचुरी क्षेत्र में खनन की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और जांच में दोषी पाए जाने पर वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी, वन दरोगा रमेश चंद्र, और वनरक्षक दीपक कुमार व प्रवेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

    डीएफओ मुजफ्फरनगर कन्हैया लाल पटेल ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बहरहाल इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन अवैध खनन और विभागीय भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। प्रशासन का यह रुख उन अधिकारियों के लिए चेतावनी है, जो अपने कर्तव्यों के विपरीत जाकर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। वन विभाग में इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसी किसी भी गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • अंकुश लगाने की प्रशासनिक मंशा धराशाई

    कुख्यात S.S.I. के बल पर खुल्लमखुल्ला अवैध खनन और परिवहन

    लखनऊ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में S.S.I. के नाम से कुख्यात सूट बूट और टाई वाला सिंडिकेट प्रशासनिक मंशा पर भारी पड़ रहा है। अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को डीएम की मंशा धराशाई हो गई है। कुल मिलाकर अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के सभी उप जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

    प्रतीकात्मक चित्र

    गौरतलब है कि बिजनौर के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने दो महीने पहले समीक्षा बैठक के दौरान सभी एसडीएम को निर्देश दिये थे कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाया जाए। उन्होंने अंतर्राज्यीय अथवा अंतर्जनपदीय स्तर पर अवैध रूप से खनन का परिवहन करने वाले वाहनों पर समुचित रूप से नियंत्रण स्थापित करने के लिए गुजरने वाले संभावित मार्गों पर चेकिंग करने के कड़े निर्देश भी दिए और वहां पर आवागमन करने वाले वाहनों का रजिस्टर भी मेंटेन रखने को कहा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्धारित चेक प्वाइंट पर निरंतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा कर्मचारियों के साथ ज्वाइंट मीटिंग करने, उनके कार्यों की मॉनिटरिंग करने एवं अवैध खनन व परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों का चालान कर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए थे।

    इन सब के बावजूद जिला बिजनौर मुख्यालय से सटे गांव पृथ्वीपुर, मोलहड़पुर, जुड्डी आदि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों, लोडर आदि वाहनों से खनन सामग्री कालिका मंदिर के पास नवनिर्मित कालोनियों में खपाई जा रही है। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों की चुप्पी आम जनमानस को खल रही है। वैसे पाठकों के मन में कौतूहल तो जरूर होगा कि ये S.S.I. आखिर है कौन बला? दरअसल कुख्यात सूट बूट और टाई वाले सिंडिकेट की तिकड़ी को इस गोरखधंधे में शामिल लोगों ने ही यह नाम नवाजा है।

  • श्री गोपेश्वर गौशाला में दो दिवसीय आयोजन संपन्न

    व्यस्त जीवनशैली में टूटते रिश्तों को सुधारने और समाज में खुशियों की बहाली के प्रयास करें- डॉ. गिरीश गुप्ता

    मलिहाबाद (लखनऊ)। गोल्डन फ्यूचर ट्रस्ट और श्री गोपेश्वर गौशाला द्वारा आयोजित दो दिवसीय रिट्रीट आयोजित किया गया। गुरांग क्लिनिक एवं रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. गिरीश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस समय पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में संवाद और सहानुभूति की गहराई की जरूरत है। यह रिट्रीट समाज में रिश्तों को नई दिशा देने का एक सशक्त प्रयास है। रिट्रीट का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में बढ़ती खटास और तनाव को कम करने के व्यवहारिक उपायों पर चर्चा करना था। यह आयोजन प्रतिभागियों को जीवन में रिश्तों की अहमियत को समझने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया। शोभित नारायण अग्रवाल ने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए संवाद और सहनशीलता पर बल दिया।

    विशेष आकर्षण का केंद्र रही हैप्पीनेस एक्टिविटी

    डॉ. अंजलि गुप्ता वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक ने मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों के बीच गहरे संबंध की व्याख्या की और समाज में बढ़ती चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया। डॉ. मंजू गुप्ता क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ने पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मकता बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव दिए। गीता रावत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि छोटे-छोटे मतभेदों को दूर किया जाए। कार्यक्रम में आयोजित हैप्पीनेस एक्टिविटी प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस गतिविधि ने न केवल तनाव को दूर किया, बल्कि रिश्तों में नई ऊर्जा और खुशी का संचार किया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस आयोजन को अपने जीवन में बदलाव लाने वाला बताया।रिट्रीट के समापन सत्र में कोतवाल सतीश साहू ने पारिवारिक मतभेदों और उनके समाधान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “एक सशक्त परिवार ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बना सकता है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पंकज गुप्ता, कैवल्य गिरी महाराज, गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, गुप्ता सोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • अपना सीयूजी नंबर बंद न करें कोई अधिकारी: शैलेंद्र चौधरी

    अपना दल (एस) ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

    बिजनौर। अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक के अलावा मुख्य विकास अधिकारी को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आप जन समस्याओं को लेकर कार्य करें।

    ज्ञापन में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने जनपद बिजनौर में ओवरलोड और अनधिकृत वाहनों, स्कूलों में टाईमवार वाहनों, ट्रैक्टर ट्रालों, फुल ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने जनपद के किसी भी अधिकारी को अपना सीयूजी नंबर बंद न करने की व्यवस्था करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं को आला कमान तक पहुंचा कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर अनु वाल्मीकि, सूर्य प्रताप सिंह, पवन चौधरी, वकील अहमद, वाजिद यतेंद्र, कृपाल सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • कानून-व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए 04 इंस्पेक्टर और 12 SI के तबादले

    बिजनौर। पुलिस कप्तान अभिषेक झा ने सोमवार देर रात्रि  16 निरीक्षक और उपनिरीक्षक के तबादले कर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने का काम किया है।

    जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सोमवार देर रात्रि 04 निरीक्षक और 12 उपनिरीक्षक के तबादले कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र गंगवार को पुलिस लाइन से निरी. अपराध थाना नहटौर, योगेंद्र सिंह पुलिस लाइन से निरी. अपराध थाना नजीबाबाद, पुष्पा देवी पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस, निरी. सुनील कुमार सेल प्रभारी आईजीआरएस से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल भेजा गया है।

    इनके अलावा उ.नि. दीपक कुमार को पुलिस लाइन से थाना नगीना देहात, उ.नि. महेन्द्र सिंह नागर को पुलिस लाइन से थाना हीमपुर, उ. नि. गोपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना धामपुर, उ. नि. ललित मोहन शर्मा पुलिस लाइन से थाना बढ़ापुर, उ. नि. राजीव कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रानी बाग धामपुर, उ.नि. राजेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना स्योहारा, उ. नि. प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना स्योहारा,उ. नि  विनोद कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार सेल, उ. नि. रोबिन सिंह को थाना किरतपुर, उ.नि. शौकत अली को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बेगा वाला कोतवाली शहर की कमान सौंपी गई है।

  • न्यायालय में बिजनौर पुलिस ने की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी

    “ऑपरेशन कन्विक्शन”: पांच अपराधियों को आजीवन कारावास और जुर्माना

    बिजनौर। पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत न्यायालय में सशक्त एवं प्रभावी पैरवी कर बिजनौर पुलिस ने पांच अपराधियों को सजा दिलाई है।

    “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बढ़ापुर पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से न्यायालय द्वारा हत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोपी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 30,000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। इसी प्रकार थाना स्योहारा पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से न्यायालय द्वारा छेड़छाड़ व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 04 अभियुक्तों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 40-40 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

    एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 30,000/- रुपए अर्थदण्ड

    बताया गया है कि दिनांक 26 सितम्बर 2021 को श्रीमती दयावती पत्नी स्व० हरस्वरुप निवासी ग्राम अल्हैदादपुर खजवा उर्फ कोपा थाना बढ़ापुर ने थाने पर तहरीर दी थी। इसमें बताया कि प्रातः करीब 07- 08 बजे उसकी 20 वर्षीय पुत्री का शव घर से पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। तहरीर के आधार पर थाना बढ़ापुर पर मु.अ.सं. 151/21 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उक्त अभियोग में अभियुक्त नौबहार उर्फ निव पुत्र राजाराम उर्फ राजन सैनी निवासी ग्राम आराजी भैंसा थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश में आया। विवेचना उपरांत पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। इस अभियोग में स्थानीय पुलिस एवं मॉनिटरिंग सैल द्वारा न्यायालय में सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की गई तथा अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गई।परिणामस्वरुप दिनांक 16 दिसंबर 2024 को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, नगीना जनपद बिजनौर द्वारा अभियुक्त नौबहार उर्फ निव को आजीवन कारावास व 30,000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

    चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 40-40 हजार रुपए अर्थदण्ड

    दूसरी ओर दिनांक 14 मार्च 2018 को द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर बलात्कार करने व गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने आदि के संबंध में थाना स्योहारा पर मु.अ.सं. 126/18 धारा 376घ/34/354/506 भादवि व 3(2)5 एस०सी० / एस०टी० एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त पुलिस द्वारा न्यायालय में अभियुक्तगण 1. अर्जुन पुत्र सतपाल सिंह, 2. चरन सिंह पुत्र घसीटा सिंह, 3. सुमित पुत्र सरदार सिंह एवं 4. अनिल पुत्र रामचरन सिंह निवासीगण ग्राम पितुपुरा मढैया थाना स्योहारा जनपद बिजनौर के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया। उक्त अभियोग में स्थानीय पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी की गई एवं अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। दिनांक 16 दिसंबर 2024 को न्यायालय एडीजे स्पेशल कोर्ट / एससी एसटी एक्ट, जनपद बिजनौर द्वारा उक्त चारों अभियुक्तों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 40-40 हजार रुपए (कुल 1,60,000 रुपए) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

    पुलिस कार्यालय द्वारा बताया गया कि दोषसिद्ध अपराधी सुमित पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम पितुपुरा मढैया थाना स्योहारा जनपद बिजनौर थाना स्योहारा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 10A है तथा थाना स्योहारा का टॉप-10 अपराधी है।

    सुमित का आपराधिक इतिहास –

    1- मु.अ.सं. 311/16 धारा 308/324/352/504/506 भादवि थाना नूरपुर जनपद बिजनौर।
    2- मु.अ.सं. 126/18 धारा 376डी/354/506 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना स्योहारा जनपद बिजनौर।
    3- मु.अ.सं. 398/19 धारा 279/386/427/506 भादवि थाना नूरपुर जनपद बिजनौर।
    4- मु.अ.सं. 571/20 धारा 307 भादवि थाना स्योहारा जनपद बिजनौर।
    5- मु.अ.सं. 599/20 धारा 323/325/504 भादवि थाना स्योहारा जनपद बिजनौर।
    6- मु.अ.सं. 28/20 धारा 308/323/504/427 भादवि व 3(2)(5)क एससी/एसटी एक्ट थाना स्योहारा जनपद बिजनौर।b
    7- मु.अ.सं. 305/21 धारा 386/504/506 भादवि थाना स्योहारा जनपद बिजनौर।

  • शहर की दूसरी लिफ्टों का क्या हाल होगा: रफीक अंसारी

    कोर्ट की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे सपा विधायक

    मेरठ। मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी आज शनिवार 14 दिसंबर 2024 को लिफ्ट हादसे का शिकार होते-होते बचे। रफीक अंसारी के साथ वकील, विधायक का गनर कुल मिलाकर 8 से 9 लोग कचहरी की नई नवेली लिफ्ट में फंस गए। लगभग 15 मिनट तक विधायक सहित ये लोग लिफ्ट में ऊपर-नीचे झूलते रहे।

    पूरे 15 मिनट बाद लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आकर धम्म से रुकी तो सारे लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले। सपा विधायक ने कहा कि आए दिन शहर में लिफ्ट में हादसे हो रहे हैं। कचहरी की लिफ्ट में ही खराबी है तो शहर की दूसरी लिफ्टों का क्या हाल होगा यह सभी समझ सकते हैं।

  • मोटी मलाई खाने वाले एक थाना प्रभारी को फिर से मिला चार्ज!

    पुलिस लाइन में फिर भी रह गए तेज़ तर्रार थ्री स्टार

    कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सात थानाध्यक्ष इधर से उधर

    बिजनौर। पुलिस कप्तान ने जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए देर रात सात थानाध्यक्ष को इधर से उधर किया है। उधर सूत्रों का कहना है कि काफी समय से थाने पर कुंडली मार कर बैठ बहुत मोटी मलाई खाने वाले एक थाना प्रभारी को फिर से चार्ज मिल गया है? वहीं काफी समय से पुलिस लाइन में पड़े तेज़ तर्रार थ्री स्टार कोतवाल को इस बार भी मौका नहीं मिल सका!

    पुलिस कप्तान अभिषेक झा ने शुक्रवार देर रात सात थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया है। वहीं काफ़ी दिनों से पुलिस लाइन में तैनात एक थ्री स्टार के अलावा कई दरोगाओं को इस बार भी मौका नहीं मिल सका। इसके विपरीत सालों साल चार्ज पर रह कर बहुत मोटी मलाई खाने वाले एक महाशय को फिर से चार्ज मिल गया? पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर राजेश कुमार कोतवाली देहात से धामपुर, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह धामपुर से कोतवाली देहात, इंस्पेक्टर राकेश कुमार नांगल से किरतपुर, इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह किरतपुर से नजीबाबाद, इंस्पेक्टर शैलेन्द्रपाल सिंह चौहान मंडावली से हल्दौर भेजे गए हैं।

    इनके अलावा सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को नजीबाबाद से नांगल और सब इंस्पेक्टर रामप्रताप सिंह को हल्दौर से हटाकर मंडावली थाने का चार्ज दिया है। पुलिस कप्तान अभिषेक झा ने सभी को तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी फरियादियों की फरियाद को अच्छे से सुने और उसका त्वरित निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी‌।

  • चार दिन में दो बार झेला हार्ट अटैक का दंश

    डॉक्टर्स ने तत्काल मोर्चा सम्भाल कर बचाया

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुभाष गुप्ता ने मौत को दिया गच्चा

    देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुभाष गुप्ता को जिंदगी ने मौत के हाथों से झपट लिया। चार दिन में उन्हें दो बार हार्ट अटैक पड़ा। तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा मिलने के कारण वे आज खतरे से बाहर निकल आए हैं। newsdaily24 परिवार उनकी दीर्घायु की कामना करता है।

    डॉ. सुभाष गुप्ता ने अमर उजाला, एनडीटीवी, सहारा समय, जी न्यूज में न्यूज एडिटर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हैड आदि के रूप में कार्य करके अपनी पहचान बनाई। डॉ. सुभाष गुप्ता पिछले 13 साल से देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में पत्रकारिता व जन संचार के प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं। वे लगातार स्वतंत्र पत्रकार के रूप में लिखते रहे हैं। बरेली, मेरठ, आगरा में पत्रकारिता कर चुके डॉ. सुभाष गुप्ता ने देहरादून में दो दशक पत्रकार के रूप में धाक जमाई।
    शनिवार की सुबह उन्हें पहला हार्ट अटैक पड़ा। उन्होंने इसे एसिडिटी के कारण सीने में होने वाला दर्द समझा, लेकिन उस समय ठंड होने के बावजूद काफी पसीना आने की बात उनकी बेचैनी बढ़ा रही थी। रविवार और सोमवार इसी ऊहापोह में गुज़रे कि वो वाकई एसिडिटी ही थी या हार्ट अटैक… मंगलवार को वे ग्राफिक एरा अस्पताल के एक्सपर्ट डॉ. राज प्रताप सिंह से बात करके उन्हें दिखाने पहुंचे। वहीं उन्हें दूसरा अटैक पड़ा। टोपाई टेस्ट, ईसीजी और ईको की रिपोर्ट से पता चला कि मामला ज्यादा गंभीर है।
    सुभाष गुप्ता का समय जरूर खराब था, लेकिन कुदरत के निज़ाम ने उन्हें सही जगह पहुंचा दिया था। लिहाजा दूसरे अटैक के बाद वे सुरक्षित हैं। डॉक्टर्स ने तत्काल मोर्चा सम्भाल लिया और स्टंट डाल कर उन्हें बचा लिया। newsdaily24 परिवार उनकी दीर्घायु की कामना करता है।

  • जिला कृषि अधिकारी, जसवीर सिंह तेवतिया की किसानों से अपील

    ग्राम स्वाहेड़ी बुजुर्ग में हुई ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला

    फसलों के अवशेष जलाने से खत्म होती है मिट्टी की कार्बन मात्रा

    बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी, जसवीर सिंह तेवतिया ने किसानों से फसलों के अवशेष न जलाने की अपील की है।ग्राम स्वाहेड़ी बुजुर्ग में ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला में उन्होंने बताया कि फसलों के अवशेष जलाने से मिट्टी की कार्बन मात्रा खत्म होती है, जिसका असर हमारे फसलों के उत्पादन पर पड़ता है।

    जिला कृषि अधिकारी कार्यालय द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला का आयोजन ग्राम स्वाहेड़ी बुजुर्ग में किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया।

    जिला कृषि अधिकारी, जसवीर सिंह तेवतिया ने किसान पाठशाला में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे मैं जानकारी देते हुए अवगत कराया कि फसलों के अवशेष न जलाएं, फसलों के अवशेष जलाने से मिट्टी की कार्बन मात्रा खत्म होती है, जिसका असर हमारे फसलों के उत्पादन पर पड़ता है। साथ ही उनके द्वारा गुलदार से बचाव के उपाय एवं अन्य कृषि विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में न्याय पंचायत प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • एसपी ने ली परेड की सलामी

    टोलीवार ड्रिल और यूपी-112 वाहनों/ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस लाइंस के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार दिनांक 13.12.2024 को परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।

    पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। परेड के उपरान्त यूपी-112 वाहनों/ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण कर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह मौजूद रहे।

  • सीएमओ ने पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी के पाले में डाली गेंद

    नोडल अधिकारी ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से कर दिया साफ इंकार

    अवैधानिक अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की भरमार ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    ~अवनीश त्यागी, Target TV

    बिजनौर। जनपद में अवैधानिक अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की भरमार ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। सूत्रों के अनुसार, जिले में मात्र 57 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं, जबकि क्षेत्र में सक्रिय अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की संख्या दर्जनों में होने का दावा किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कई सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।

    पीसीपीएनडीटी वेबसाइट ने खोला

    इस मामले को समझने के लिए पीसीपीएनडीटी की वेबसाइट “प्यारी बिटिया” पर जानकारी ली गई। साइट पर उपलब्ध डेटा में स्पष्ट तौर पर जिले में पंजीकृत 57 सेंटर ही दिखाए गए हैं। यह आंकड़ा सवाल खड़े करता है कि अन्य सेंटर कैसे और किसकी सहमति से संचालित हो रहे हैं?

    जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी

    जब इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई सीधा उत्तर देने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस मामले में जवाब पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी ही दे सकते हैं, लेकिन नोडल अधिकारी ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया।

    प्रशासन की भूमिका संदिग्ध

    सीएमओ की यह प्रतिक्रिया प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर करती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने नोडल अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया है, तो उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारियों से बच रहा है।

    जनता में रोष

    अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर्स के संचालन से न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि यह महिला और भ्रूण सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। ऐसे में प्रशासनिक लापरवाही ने आमजन को नाराज कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

    समस्या का समाधान आवश्यक

    यह मामला केवल प्रशासनिक लापरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या भी है। अवैधानिक सेंटरों को बंद कर, पीसीपीएनडीटी एक्ट को सख्ती से लागू करना ही इस समस्या का समाधान है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और जनता को विश्वास में लेना चाहिए।

    (यह समाचार जनता के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है। यदि आपके पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी है, तो साझा करें।)

    जनपद में अवैधानिक अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की बाढ़,जिम्मेदार अधिकारी ने साधी चुप्पी – Target TV

    https://targettv.live/crime/12391/

  • डीएम के माध्यम से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भेजा ज्ञापन

    हाईकोर्ट के जजों के आचरण को लेकर कांग्रेस में उबाल

    बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश शेखर कुमार यादव व न्यायाधीश दिनेश पाठक के भाग लेने, उद्घाटन करने व कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया है।

    कलक्ट्रेट में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के प्रभारी व कॉंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन जनाब शाहनवाज़ आलम साहब के निर्देशानुसार और वसीम अकरम (एङ) ज़िलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश शेखर कुमार यादव व न्यायाधीश दिनेश पाठक के भाग लेने, उद्घाटन करने व कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में ज्ञापन दिया।

    बताया गया कि द वायर, द लॉ, हिंदुस्तान टाइम्स व द फ़ेडरल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार रविवार 08 दिसंबर 2024 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया व न्यायाधीश दिनेश पाठक ने उद्घाटन किया। जस्टिस शेखर कुमार यादव और जस्टिस दिनेश पाठक किसी गैर सरकारी और गैर विभागीय मंच पर कैसे जा सकते हैं। यह जजों के कोड ऑफ़ कंडक्ट के खिलाफ़ है।

    कांग्रेस नेताओं का कहना रहा कि यू०सी०सी (यूनिफार्म सिविल कोड) भाजपा का चुनावी एजेंडा है, जिस पर अधिकतर राजनैतिक दलों में मतभेद है। कानून बनाना विधायिका का काम है, न्यायपालिका का नहीं। न्यायपालिका का काम केवल विधायिका द्वारा बनाए गए कानून की व्याख्या करना और उसके क्रियान्वयन को निर्देशित करना है, परन्तु यू०सी०सी० लागू करने के पक्ष में जस्टिस यादव का बयान भाजपा के एजेंडे को किर्यान्वित करना है।

    जस्टिस शेखर कुमार यादव का कहना कि मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि यह भारत है और यह अपने बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार चलेगा; ये बताता है कि जस्टिस यादव संविधान तक को नहीं मानते, जो भारत को बहुसंख्यकवादी राज्य नहीं बल्कि सेकुलर और लोकतांत्रिक राज्य मानता है। इसके अनुसार देश को संविधान के हिसाब से चलना है। जस्टिस शेखर यादव संविधान को नहीं मानते तो वो संविधान की अभिरक्षा के लिए बने न्यायपालिका के सदस्य कैसे रह सकते हैं? जस्टिस यादव का विवादित बयानों से पुराना नाता है, जिन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाए जाने संबंधी बयान देते हुए कहा था कि गाय एकमात्र ऐसी जानवर है, जो ऑक्सीजन लेती और छोड़ती है। ऐसी अवैज्ञानिक बात करना संविधान के आर्टिकल 51-ए (एच) के खिलाफ़ है, जो वैज्ञानिक चिंतन के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी हर नागरिक को देता है।

    ज्ञापन के माध्यम से संविधान में आस्था रखने वाले हम लोग आप से पूछते एवं मांग करते हैं कि –
    ● क्या सेक्युलर राज्य के न्यायाधीश जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का राजनैतिक पार्टियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेना संवैधानिक आचरण के अनुरूप है?
    ● क्या इन दोनों जजों के पूर्व के फैसलों की समीक्षा सुप्रीम कोर्ट को नहीं करनी चाहिए?
    ● अमर्यादित भाषा व अलोकतांत्रिक व्यवहार को ख़ुद संज्ञान लेकर, सुप्रीम कोर्ट को इन दोनों जजों को पद से हटा देना मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी है!
    ● विधायिका और कार्यपालिका से कहीं ज़्यादा लोग अब भी न्यायपालिका पर विश्वास करते हैं। इस विश्वास को कायम रखना और मजबूत करना आपकी ज़िम्मेदारी है। इसमें आपकी विफलता संवैधानिक मूल्यों को कमज़ोर करेगी।

    इस दौरान साथ में अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष हुमांयू बेग, कांग्रेस वरिष्ठ नेता वकार, कांग्रेस वरिष्ठ नेता मौ. मोहसिन, डॉक्टर जुनैद अली, डॉक्टर अजीम अहमद, मौ. आदिल, मौ. हिफजांन, नसीम अहमद, नवाजिश अंसारी, गुलाम हैदर, नौशाद मलिक, अजीम अहमद, वसीम अहमद, मौ. रिजवान, फिरोज अहमद  एवं कॉंग्रेस अल्पसंख्यक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

  • इवेंट्स के बहाने मुंबई से बुलाया दिल्ली और ले गए मेरठ

    मेरठ व मुजफ्फरनगर में की लगभग 2 लाख रुपए खरीदारी व कैश ट्रान्सफर

    फिल्म अभिनेता को बंधक बनाकर हड़पे लाखों रुपए

    बिजनौर। फिल्म अभिनेता को बंधक बनाकर लाखों रुपए की रकम हड़प ली गई। अपहर्ताओं के चंगुल से किसी प्रकार से बच निकले पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार मुश्ताक मौहम्मद खान एक सिने अभिनेता हैं। उनके द्वारा विभिन्न फिल्मों में अभिनय किया गया है। दिनांक 15.10.2024 को जनपद मेरठ से राहुल सैनी नामक व्यक्ति द्वारा मुश्ताक मौहम्मद खान को वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने हेतु इवेन्टस के संबंध में फोन पर वार्ता की गई तथा इवेन्टस के लिये राहुल सैनी ने पैसे दिये व दिनांक 20.11.2024 को मुबंई से दिल्ली के लिये एक फ्लाइट टिकट बुक कराया। दिनांक 20.11.2024 को मुश्ताक मौहम्मद खान को दिल्ली एयरपोर्ट से राहुल सैनी द्वारा बुक कराई गई कैब से रिसीव किया गया, जो उनको मेरठ लेकर आने वाली थी। कैब में ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। रास्ते में कैब ड्राइवर द्वारा गाड़ी को रोककर मुश्ताक मौहम्मद खान को एक अन्य गाड़ी में यह कहकर बैठाया गया कि यह गाड़ी मेरठ जायेगी। इस गाड़ी को पुरानी गाड़ी का ड्राइवर ही चला रहा था। ड्राइवर ने गाड़ी को कुछ दूर चलाने के बाद रोककर, उसमें 02 अन्य व्यक्तियों को सवार कर लिया। मुश्ताक मौहम्मद खान द्वारा आपत्ति करने पर उन लोगों द्वारा मुश्ताक मौहम्मद खान पर बल प्रयोग करके अपने कब्जे में ले लिया तथा एक अज्ञात घर में ले गए और मुश्ताक मौहम्मद खान से पैसों की मांग करने लगे। इसके पश्चात उनका मोबाइल लेकर एकाउंट से पैसे ट्रान्सफर कर लिये। सुबह मौका पाकर मुश्ताक मौहम्मद खान वहां से भाग निकले। बताया गया है कि अपहर्ताओं के चंगुल से निकल कर भागते समय उन्होंने रास्ते में एक मस्जिद देखी। इस संबंध में मुश्ताक मौहम्मद खान के इवेन्ट मैनेजर शिवम यादव की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 1138/24 धारा 140(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।

    कई टीम गठित, तलाश जारी

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तीन टीमें गठित की गई हैं। यथाशीघ्र  संपूर्ण घटना का अनावरण किया जाएगा। अब तक की जानकारी के अनुसार अभियुक्तों ने उनका मोबाइल लेकर उससे मेरठ व मुजफ्फरनगर में खरीदारी की व कुछ कैश वि‌ड्रॉल किया। उनसे कुल लगभग 2 लाख रुपए खरीदारी व कैश ट्रान्सफर के माध्यम से लिए गए।

  • घोर वित्तीय अनियमितताओं की सीडीओ से शिकायत

    ब्लॉक हल्दौर की ग्राम पंचायत तुल्ला का नवादा का मामला

    ग्राम प्रधान, प्रधान पति और सचिव ने हड़प ली लाखों की रकम !

    बिजनौर। ब्लॉक हल्दौर की ग्राम पंचायत तुल्ला का नवादा में ग्राम प्रधान, प्रधान पति और तत्कालीन सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा कथित तौर पर बरती गई घोर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई है। गांव के दर्जनों लोगों ने शिकायती पत्र देकर जांच की मांग उठाई गई है।

    सीडीओ से की गई शिकायत में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान सोनम देवी, उनके पति मुन्नू सिंह व सेक्रेट्री ने ग्राम पंचायत नवादा में तमाम घोर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दे कर ग्राम पंचायत को लाखों रुपया का गबन कर चूना लगा दिया है।

    शिकायत करने वालों में जगत सिंह, परविंदर सिंह, सोमेंद्र, महिपाल सिंह, अमित सिंह, स्वयं, विपिन कुमार, संदीप कुमार, सुनील और वीर सिंह शामिल हैं।

  • यातायात नियम तोड़ते काफिले का वीडियो वायरल, हो रही जबरदस्त किरकिरी

    मंत्री संजय सिंह गंगवार के काफिले ने उड़ा डालीं कानून की धज्जियां

    ~विनीत सिन्हा

    लखनऊ। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जंगल से गुजरता काफिला यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता साफ नजर आ रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में  राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार का काफिला पीलीभीत टाइगर रिजर्व जंगल के अंदर तेज रफ्तार से गुजरता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उनके साथ पुलिस की गाड़ियों पर लगी लाइटें जलती दिख रही हैं एवं हूटर भी बज रहा है। संभवतः यह वीडियो किसी टूरिस्ट ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर मंत्री के काफिले पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

    वायरल वीडियो में काफिले में सबसे आगे पुलिस की गाड़ी के बाद मंत्री की सरकारी गाड़ी और अन्य निजी गाड़ियां हैं। टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का काफिला जंगल के नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की आलोचना कर मंत्री पर सरकार के नियमों के उल्लंघन का सीधा सीधा आरोप लगा रहे हैं।

  • खुल्लमखुल्ला सरेआम किया जा रहा अवैध खनन और परिवहन

    डीएम की अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मंशा पर भारी पड़ रहे माफिया

    अवैध खनन में जुटा सूट बूट और टाई वाला सिंडिकेट

    बिजनौर। जनपद में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को डीएम की मंशा पर सूट बूट और टाई वाला सिंडिकेट भारी पड़ रहा है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश फिलहाल बेमानी साबित हो रहे हैं।

    सूत्रों का कहना है कि पृथ्वीपुर, मोलहड़पुर में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। वहां से रोजाना दर्जनों लोडर आदि भारी वाहनों से खनन सामग्री जिला मुख्यालय पर कालिका मंदिर के पास नवनिर्मित कालोनियों में डाली जा रही है। सब कुछ जानने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों का मौन साधे रहना बड़े गोलमाल की ओर इशारा कर रहा है।

    गौरतलब है कि दो महीने पहले डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने अवैध खनन की समीक्षा के दौरान जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने को सभी एसडीएम को निर्देश दिये थे। डीएम ने कहा था कि अंतर्राज्यीय अथवा अंतर्जनपदीय स्तर पर अवैध रूप से खनन का परिवहन करने वाले वाहनों पर समुचित रूप से नियंत्रण स्थापित करने के लिए गुजरने वाले संभावित मार्गों पर चेकिंग करें तथा वहां पर आवागमन करने वाले वाहनों का रजिस्टर भी मेंटेन रखें।अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाए जाने की मंशा से आयोजित इस बैठक में डीएम ने निर्देश दिये थे कि निर्धारित चेक प्वाइंट पर निरंतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया था कि कर्मचारियों के साथ ज्वाइंट मीटिंग करने के साथ ही उनके कार्यों की मॉनिटरिंग कराई जाए। यह भी निर्देश दिए थे कि अवैध खनन परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों के लाइसेंस निरस्त करें। चेकिंग के दौरान अवैध खनन परिवहन पाए जाने पर वाहनों का चालान कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करें।

  • सड़कों पर मय फोर्स पैदल गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी

    बांग्लादेश में हिन्दू नरसंहार पर अभूतपूर्व बंद

    बिजनौर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार अनाचार के खिलाफ बिजनौर में रविवार को अभूतपूर्व बंद रहा। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पूरा शहर छावनी में तब्दील रहा। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने को पुलिस अधिकारी मय फोर्स सड़कों पर पैदल गश्त करते रहे। सनातन धर्म सभा बिजनौर के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च का आयोजन किया गया है।

    गौरतलब है कि सनातन धर्म सभा के आह्वान पर 08 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बिजनौर भी आंदोलन में शामिल रहा। जनपद के समस्त कैमिस्टों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिला चेयरमैन देवेश चौधरी, जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, नगर अध्यक्ष संजीव चौधरी, नगर महासचिव मनोज शर्मा ने इस मामले में अपने व्यापारी साथियों से सहयोग का आह्वान किया था।

    वहीं प्रदर्शन में शामिल होने को लोग प्रातः 11 बजे से खोखरा मैदान में पहुंचने लगे। भारी संख्या में वाहनों की व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी व स्टाफ भी मुस्तैदी से जुटे रहे।

    इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजीव कुमार वाजपेई ने सनातन धर्म सभा बिजनौर के तत्वाधान तथा अन्य हिंदू संगठन की संयुक्त देखरेख में खोखरा ग्राउंड निकट पॉलिटेक्निक कॉलेज बैराज रोड नगर बिजनौर में सभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण/भ्रमण किया। तत्पश्चात पैदल मार्च के आयोजन के दृष्टिगत व्यवस्थापित पुलिस बल को ब्रीफ किया।

    वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज द्वारा सनातन धर्म सभा बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित पैदल मार्च के दौरान तैनात समस्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। इस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने पैदल मार्च की सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    BSA कार्यालय में बिना पैसे नहीं होता कोई काम, कृपया लेकर ही आएं !

    ~विनीत सिन्हा

    लखनऊ। इस कार्यालय में बिना पैसे कोई काम नहीं होता, कृपया पैसे लेकर ही आएं – एक शिक्षक। मुरादाबाद मंडल के जनपद बिजनौर स्थित बीएसए कार्यालय के बाहर हाथ में पोस्टर लिए खड़े एक व्यक्ति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्टर पर व्यक्ति ने खुद को अध्यापक दर्शाते हुए उक्त स्लोगन लिखा है। उधर वायरल वीडियो की पुष्टि करने के लिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी तैयार नहीं है।

    बीएसए कार्यालय के सामने पोस्टर लेकर खड़ा व्यक्ति

    जिला बिजनौर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने पोस्टर लिए खड़ा व्यक्ति का फोटो रात का है। माना जा रहा है कि गुरुवार की रात किसी ने पहुंच कर यह फोटो खिंचवाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक विभागीय अधिकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह व्यक्ति शिक्षक प्रतीत नहीं होता।

    जांच कराएंगे बीएसए

    बीएसए योगेन्द्र कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह व्यक्ति शिक्षक प्रतीत नहीं होता। सीसीटीवी फुटेज से इस व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि अगर इस व्यक्ति को कोई परेशानी थी तो मुझसे आकर समस्या बता सकता था। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।

    कठघरे में बेसिक शिक्षा विभाग

    खैर कुछ भी हो इस वाकए ने बेसिक शिक्षा विभाग को कठघरे में ला कर खड़ा कर दिया है। अधिकारी जितनी भी सफाई दें, सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता। इसी कार्यालय के कई क्लर्क करोड़पति भी बन चुके हैं। उनके आलीशान बंगले हैं, जमीन जायदाद है और अथाह बैंक बैलेंस भी। बरसों से तमाम शिकायतों के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई न करना भी आश्चर्यजनक है?

  • मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

    मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली। राजधानी में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें तब गोली मारी जब वह स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं वारदात के दिल्ली की सियासत गरमा गई है। दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

    शाहदरा के थाना फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि कृष्णा नगर निवासी बर्तन कारोबारी सुनील जैन (52) रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक को निकले थे। बाद में मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन पर उस वक्त हमला किया जब वह स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक क्राइम टीम को मौके पर आगे की जांच कर रही है।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पीसीआर पर यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील जैन को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    एक्स पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा

    दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘क्राइम कैपिटल- शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी हैं’।

    केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा है ‘अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी’।

  • नगर पालिका परिषद, बिजनौर कार्यालय में कार्यक्रम

    आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित

    बिजनौर। नगर पालिका परिषद, बिजनौर कार्यालय में संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, “भारत रत्न” बाबा साहब डा० भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

    इस अवसर पर नगर पालिका परिषद, बिजनौर की अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डा० बीरबल सिंह, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, सभासद संजय विश्नोई, अभिषेक, शमशाद अंसारी, अमित ठाकुर, तुफैल उर्फ छिद्दन, दीपक गर्ग उर्फ मोनू एवं पालिका के सफाई निरीक्षक गोविन्द कुमार, अवर अभियन्ता यशवंत कुमार, राजस्व निरीक्षक सुन्दरलाल, ऋषिपाल सिंह, निर्माण लिपिक श्रीमती सोनिका, कर लिपिक नदीम अहमद खान, संदीप लिपिक, दिलीप कुमार कर संग्रहकर्ता, हिमांशु, प्रतीक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

  • बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का अनशन शुरू

    शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में लिया शिक्षक संघ ने निर्णय

    संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही निरस्त न हुई तो तेज होगा आंदोलन : भूपेंद्र

    अनशन के पहले दिन अटेवा व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने दिया समर्थन

    बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा है कि ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव के खिलाफ की गई कार्रवाई निरस्त नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। अनशन के पहले दिन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व अटेवा ने शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की है।

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक किरतपुर इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव कुमार का प्रशासनिक स्थानांतरण करने के विरोध में संघ ने आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को कार्रवाई निरस्त करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कई राउंड की वार्ता के बाद भी कार्रवाई निरस्त नहीं की गई। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान, जिला मंत्री प्रशांत सिंह के नेतृत्व में शिक्षक विद्यालय के उपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे तथा अनशन पर बैठ गए।

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि जिले में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यालय में आएदिन भ्रष्टाचार की घटनाएं घट रही हैं।शिक्षकों के उत्पीड़न के बजाय बीएसए अपने कार्यालय के भ्रष्टाचार पर काबू पाने में भी विफल हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निरस्त नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश से जूनियर हाई स्कूल शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने पहुंचकर शिक्षकों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की। साथ ही अटेवा के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत ने भी शिक्षकों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की है।

    अनशन के पहले दिन शिक्षक गौरव कुमार, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, अंशु कुमार, अंकित कुमार, राजकुमार, अनीस अहमद को संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास ने माला पहनाकर बैठाया। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, सुहेल अख्तर बेग, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन कुमार चौहान, अरविंद चौधरी, गर्वित चौधरी, गुलशन सिंह, अमरदीप सिंह, कुलदीप चौधरी, नवनीत चौहान, अमित चौहान, अल्फिया जावेद, नजमा खातून, हेमंत रानी, निर्देश कुमारी, तरन्नुम जहां, मोहम्मद जावेद, रेहान अली, धर्म सिंह, रणजीत सिंह, संजय कुमार, गौरव चौधरी, कुड़वा सिंह, गरिमा त्यागी, तरन्नुम जहां, मोहिनी, अनीता रानी, गीता रानी, कहकशा परवीन, स्वीटी चौधरी, अनुराधा, नैना, शाहिद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

  • जांच को लिए गए 57 बीजों के नमूने

    प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

    107 बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर आकस्मिक छापेमारी

    बिजनौर। जिले में 107 बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर आकस्मिक छापेमारी की गई। इस दौरान जांच को 57 बीजों के नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया और चार अलग-अलग तहसीलों चान्दपुर, बिजनौर, नगीना और नजीबाबाद के उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में की गई। वहीं प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

    उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश के  अनुपालन में जिले में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर आकस्मिक छापेमारी की गई। यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया और उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में चार अलग-अलग तहसीलों चान्दपुर, बिजनौर, नगीना और नजीबाबाद में की गई।

    इस छापेमारी के दौरान कुल 107 बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जांच को 57 बीजों के नमूने लिए गए। इसके अलावा धीवरपुरा स्थित मैसर्स ओम एंटरप्राइजेज और दत्तियाना स्थित मैसर्स ऋषभ राजपूत एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप के प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर इन दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

    निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को अनिवार्य रूप से कैश मेमो प्रदान करें, अपने रिकॉर्ड पूर्ण रखें, और केवल गुणवत्तायुक्त बीज ही निर्धारित दरों पर बेचें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगामी निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बीज अधिनियम-1966, बीज नियंत्रण आदेश-1971, और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में विभिन्न अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें उपजिलाधिकारी और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाली।

  • एलडीसी ओपन ऑल और ओपीएस ही हमारा चुनावी मुद्दा- अजय सरोज/ राकेश वर्मा

    एआईआरटीयू के सहयोग से हम रेलवे मान्यता के चुनाव में जीत का इतिहास लिखेंगे- डॉ कमल उसरी

    रेलवे में मान्यता चुनाव: “कुर्सी” और “शेर” चुनाव चिन्ह पर वोट करने की अपील

    ओपीएस एवं एलडीसी ओपन ऑल के लिए रेलवे के मान्यता चुनाव में एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस व नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन को जिताएं- एआईआरटीयू

    भारतीय रेलवे में मान्यता के लिए हो रहे चुनाव में पेंशन विहीन युवा रेलवे कर्मचारियों के बीच अति लोकप्रिय एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस NERMC और नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन NREU को ऑल इंडिया ट्रैक मेन्टेनर यूनियन AIRTU ने किया समर्थन

    इस बार परिवर्तन का मन बना चुके हैं पेंशन विहीन रेलवे कर्मचारी – विजय कुमार बंधु

    लखनऊ, गीतांजलि सिंह। पूर्वोत्तर रेलवे, एआईआरटीयू जोनल अध्यक्ष अजय कुमार सरोज एवं महासचिव राकेश कुमार वर्मा द्वय ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम लोग स्वयं अपने बैनर पर चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन मान्यता प्राप्त यूनियनों की साजिश की वजहों से चुनाव नहीं लड़ पा रहें हैं, इसलिए समान विचारधारा की यूनियन एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस को मान्यता के चुनाव में ट्रैक मेन्टेनर साथियों के हित मे एलडीसी ओपन ऑल के लिए ट्रैक मेन्टेनर एवं रेलवे कर्मचारियों के हितों के, उनके मान सम्मान और बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन के लिए समर्थन करने की घोषणा करते हैं।

    BRMS को भी मान्यता से रखना होगा बाहर

    अजय कुमार एवं राकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से सभी ट्रैक मेन्टेनर साथियों से अपील करते हुए कहा कि रेलवे के दोनों फेडरेशन एनएफआईआर और एआईआरएफ (NFIR/AIRF) के साथ केंद्र सरकार की बी टीम भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) को भी मान्यता से बाहर रखना होगा। क्योंकि एनपीएस व यूपीएस लागू करवाने के साथ रेलवे का निजीकरण करवाने में इनकी बड़ी भूमिका है, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि एलडीसी ओपन ऑल के साथ रेलवे सहित देश भर में एक सौ दस प्रतिशत हूबहू पुरानी पेंशन बहाल हो के रहेंगी।

    परिवर्तन के लिए करें सपोर्ट

    NMOPS राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस (NERMC) एवं नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (NREU) लगातार एनएमओपीएस (NMOPS) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करता रहा है, इसीलिए आज ऑल इंडिया ट्रैक मेन्टेनर यूनियन (AIRTU) ने एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस और नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन को समर्थन किया है जो बहुत ही सराहनीय और ऐतिहासिक कदम है, मैं देश भर के सभी जोन में कार्यरत ट्रैक मेन्टेनर सहित पेंशन विहीन रेलवे कर्मचारियों से अपील करता हूं, कि वो परिवर्तन के लिए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) से संबद्ध सभी यूनियनों का सपोर्ट करें एवं उत्तरीय रेलवे में “शेर” और पूर्वोत्तर रेलवे में “कुर्सी” को वोट करें, ओपीएस के लिए एनपीएस, यूपीएस पर चोट करें।

    लिखेंगे जीत का इतिहास: डॉ. कमल उसरी

    प्रेस वार्ता का संचालन करते हुए नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे NMSR के राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ. कमल उसरी ने कहा कि 11 वर्षों बाद रेलवे में यूनियन के मान्यता के चुनाव हो रहे हैं, उसमे एआईआरटीयू का साथ पूर्वोत्तर रेलवे में मिलने से अब हम जीत का इतिहास लिखेंगे, यह चुनाव न केवल रेलवे कर्मचारियों का भविष्य तय करेगा बल्कि जनता की सवारी भारतीय रेलवे जनता के पास बची रहेगी कि नहीं, यह भी तय करेगा। यह चुनाव यह भी तय करेगा कि रेलवे में नई भर्ती होंगी की नहीं? रेलवे में यात्रियों को मिल रही पूर्व सुविधाएं बहाल होंगी कि नहीं, इस चुनाव को रेलवे कर्मचारी बहुत गम्भीरता से ले रहे हैं, इसलिए हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि रेलवे में हो रही लगातार दुर्घटनाओं के लिए शतप्रतिशत रेलवे का निजीकरण जिम्मेदार है, हम आप तमाम साथियों को विश्वास दिलाते हैं कि रेलवे के हो रहे निजीकरण को जनता की भागीदारी से यकीनन रोकेंगे।

    12 दिसंबर को पुनः उदय होगा ओपीएस का सूरज

    नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन लखनऊ मंडल मंन्त्री कॉम तुलसी राम यादव ने कहा कि ट्रैक मेन्टेनर के सहयोग से अब 12 दिसंबर को ओपीएस का सूरज पुनः उदय होगा, हमें सभी कटेरिगल एसोसिएशन समर्थन दे रही हैं, हम सभी रेलवे कर्मचारी के साथ मिलकर लड़ रहे हैं, हम यकीनन जीतेगें। एआईआरटीयू के जोनल अध्यक्ष एवं महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं आभार वक्त करते हुए धन्यवाद “एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस”, लखनऊ मंडल मंन्त्री -सतीश कुमार एवं बलबीर सचान और “नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन” लखनऊ मंडल मंन्त्री- तुलसी राम यादव ने किया।

    प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अटेवा जिला संयोजक सुनील वर्मा, एनएमओपीएस राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश यादव, एलरसा लखनऊ शाखा मंन्त्री कॉम राघवेंद्र सिंह, एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस से सुधीर वर्मा, ईवेंद्र नागबंशी, राजकुमार, बृजेश पाण्डेय, आदित्य पाल, अमरजीत, नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन से अमित केशरी, पवन यादव, श्रीकांत, अतुल रंजन, ऑल इंडिया ट्रैक मेन्टेनर यूनियन से राज कुमार पाल, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, दीपू पाल के साथ रेलवे में कार्यरत एलरसा, गार्ड कॉउंसिल, ट्रैक मेन्टेनर, एस्मा सहित सभी कटेरिगल एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • रंग लाई सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की वर्षों की मेहनत

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू: क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

    अल्मोड़ा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए, मेडिकल कॉलेज में 6 दिसंबर 2024 से अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू हो जाएंगी। डॉक्टर प्रतिभा ने 05 दिसंबर को रेडियोलॉजी विभाग का कार्यभार संभाल लिया है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि अब नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस उपलब्धि के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की वर्षों की मेहनत और दृढ़ संकल्प है। उन्होंने लगातार इस विषय को प्राथमिकता दी, प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस सुविधा को अल्मोड़ा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया।

    "यह मेरे माता-पिता और ईश्वर का आशीर्वाद है कि अब मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू हो रही है। मेरा सपना है कि हर व्यक्ति को समय पर इलाज और सुविधाएं मिलें, ताकि कोई भी मरीज स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में न रहे।" ~संजय पाण्डे (सामाजिक कार्यकर्ता)

    मरीजों को काफी राहत: अल्ट्रासाउंड सेवाओं के शुरू होने से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें अन्य शहरों में जाकर महंगी और समय-साध्य जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कदम स्थानीय जनता के लिए वरदान साबित होगा।

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: रेडियोलॉजी विभाग के शुरू होने से न केवल मरीजों को लाभ होगा, बल्कि यह अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की सेवाओं को भी और सशक्त बनाएगा। यह कदम क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    स्थानीय निवासियों ने इस प्रयास के लिए संजय पाण्डे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह बदलाव संभव हुआ है। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

  • भारत रत्न की 141 वीं जयंती पर पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में सिटी शमशान भूमि पर पौधारोपण

    बरेली। अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के तत्वावधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की 141 वीं जयंती बरेली सिटी शमशान भूमि पर पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट ने की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि  डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी एक सच्चे देशभक्त और एक महान नेता थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा। वह भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष रहे।

    वर्ष 1960 में अपने राष्ट्रपति पद के द्वितीय कार्यकाल में बरेली सिटी शमशान भूमि में चंदन का पेड़ लगाया था, जो संरक्षण के अभाव में चोरी हो गया था। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उनकी जयंती पर बेल, नीम, आम, जामुन एवं अमरूद आदि के पौधे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। सुनील सक्सेना ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी सादगी व  शालीनता की मिसाल थे। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकेश कुणाल सिन्हा की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी द्वारा संगठन और समाज को मजबूत करने का आह्वान करते हुए अतुल सक्सेना को अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार, बरेली महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी, अतुल सक्सेना, सुनील सक्सेना, पूर्व पार्षद महेश पंडित, विनीत सक्सेना, राकेश सक्सेना, आदेश कुमार सैनी, पारस, शंकर स्वरूप सक्सेना, संजय सक्सेना, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश निमिष ने किया।

  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया एक बड़े खाद्य घोटाले का पर्दाफाश

    पुराने आलू को नया बनाकर बेचने का घोटाला उजागर, 180 कुंटल आलू जब्त

    हरेन्द्र दुबे, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़े खाद्य घोटाले का पर्दाफाश किया है। व्यापारी पुराने आलुओं को खतरनाक रसायनों से नया दिखाने की प्रक्रिया अपनाकर उन्हें बेच रहे थे, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। महेवा मंडी में छापेमारी के दौरान 180 कुंटल रसायन युक्त आलू जब्त किए गए और दूषित स्टॉक को नष्ट कर दिया गया। 

    बनाने की प्रक्रिया और स्वास्थ्य पर खतरनाक प्रभाव

    जांच में यह पाया गया कि पुराने आलुओं को गड्ढों में दबाने के बाद रसायनों से उपचारित किया जाता है। फिर छिलके को हटाने के लिए बूटों से कुचला जाता है और ताजा दिखाने के लिए लाल मिट्टी मिलाई जाती है। ये आलू मुख्य रूप से बाराबंकी और उन्नाव से लाए जाते थे। सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इन रासायनिक आलुओं के सेवन से लीवर डैमेज, आंतों की समस्या और अन्य गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं।

    उपभोक्ताओं के लिए सतर्कता निर्देश

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं को असली और नकली आलू की पहचान के लिए सुझाव दिए हैं:

    • पानी में भिगोकर देखें, छिलका रह जाए तो सतर्क रहें।

    • आलू दबाने पर यदि दब जाए, तो यह पुराना हो सकता है।

    • सतह पर लाल मिट्टी या अन्य संदिग्ध चीजें दिखें तो ऐसे आलू न खरीदें।

    कानूनी कार्रवाई और सतर्क रहने की अपील

    नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना विभाग को दें। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में यह जागरूकता आवश्यक है।

  • गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा गौरैया संस्कृति महोत्सव का आयोजन

    भारतीय संस्कृति की विविधता और सुंदरता की गवाह बनीं सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां

    ~गीताजंली सिंह

    लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा गौरैया संस्कृति महोत्सव का आयोजन संगीत नाटक अकादमी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने सायं 5 बजे किया। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और कला को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां दर्शकों के सामने भारतीय संस्कृति की विविधता और सुंदरता की गवाह बनीं।

    इस खास मौके पर पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम और सुषमा खर्कवार संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी पवन सिंह और उग्रसेन धर द्विवेदी अपर आयुक्त रहे। महोत्सव में नृत्य, संगीत और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिली। आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है। संस्था लगातार भारतीय संस्कृति और पर्यावरण के लिए विशेष रूप से काम करती रही है।

    इसी कड़ी में 5, 6, और 7 दिसंबर 2024 को संगीत नाटक अकादमी में भव्य आयोजन हो रहा है।
    महोत्सव का उद्देश्य है कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर और अपनी परंपराओं को संजोकर रखने के लिए हम सब वचनबद्ध हों और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और विधाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

    इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष रंजना मिश्रा, संयोजक संजय दुबे, मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश तिवारी ने अतिथियों का सम्मान किया।

  • समाज, साहित्य, पत्रकारिता, कला और संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सम्मानित

    सत्यपथ हस्ताक्षर इंडिया अवार्ड 2024: समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तित्वों का सम्मान

    ~गीताजंली सिंह

    लखनऊ, 5 दिसंबर 2024 “सत्यपथ हस्ताक्षर इंडिया अवार्ड 2024” का आयोजन आज बुद्धा ऑडिटोरियम, गोमतीनगर, लखनऊ में भव्यता के साथ हुआ। इसमें समाज, साहित्य, पत्रकारिता, कला और संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर समाज सेवा, कला, शिक्षा, पत्रकारिता, संगीत, अभिनय और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

    सम्मानित व्यक्तित्वों की सूची:

    श्री राजेश पांडेय (पूर्व IG, पुलिस सेवा)

    सुश्री जया तिवारी (वीमेन रॉक बैंड)

    श्री बृजेश सिंह (पत्रकार)

    श्री मिलिंद राज (ड्रोन मैन)

    श्री अनिल रस्तोगी (अभिनय, रंगमंच एवं फ़िल्म)

    सुश्री फराह नाज़ (गायन)

    श्री गुलशन भारती (संगीतकार)

    डॉ. अरुण पांडेय (चिकित्सा एवं समाज सेवा)

    श्री कलीमुल्ला खान (मैंगो मैन)

    श्री संजय गुप्ता (व्यापार)

    श्री बिलाल सहारनपुरी (शायर)

    श्री कुदरतुल्लाह खान (सामाजिक सेवा, रक्तदान)

    श्री नमन तिवारी (क्रिकेटर)

    सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन (शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान)

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति श्री सी.बी. पांडेय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर संदीप सक्सेना, वंदना सिंह (एडवोकेट, हाई कोर्ट), साहिल (अंतर्राष्ट्रीय शायर), हबीबुल हसन (शायर, पुलिस अधिकारी), राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन, संरक्षक सत्यपथ), मुकेश वर्मा (निदेशक सत्यपथ), विनोद मिश्रा (अधिवक्ता, मुख्य संरक्षक सत्यपथ), नौशाद अली राहत (निर्देशक, आइरिस फिल्म क्रिएशन), रितेश सिंह (सचिव, सत्यपथ) उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के संयोजन में राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अद्वितीय कार्यों को सम्मानित करने और प्रेरणा देने वाला ऐतिहासिक अवसर बना।

    समारोह को मीडिया संस्थानों ने व्यापक रूप से कवर किया, जिससे इसका संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचा। कार्यक्रम आईरिस, सुबोही फाउंडेशन, रीत फाउंडेशन, वोमेन जर्नलिस्ट एसोसिएशन और अवधी विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • तीन दिन हड़ताल पर रहे थे फुटकर फल व्यापारी

    7 से घटाकर कमीशन 6 पर्सेंट करने की मांग

    कमीशन को लेकर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल

    बिजनौर। सब्जी व्यापारियों ने आढ़तियों द्वारा वसूले जा रहे 7 पर्सेंट कमीशन के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि कमीशन को कम कर 6 पर्सेंट लगाया जाए।

    तीन दिन से जारी फुटकर फल व्यापारियों की हड़ताल समाप्ति के बाद अब फुटकर सब्जी व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मंडी पामरगंज स्थित सब्जी मंडी के फुटकर व्यापारियों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल की घोषणा कर दी। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि आढ़तियों द्वारा मनमाने तरीके से 7 पर्सेंट आढ़त वसूली जा रही है। इससे पहले फुटकर फल व्यापारियों ने भी कमीशन कम कराने को लेकर तीन दिन तक हड़ताल की थी। समझौते के बाद फल आढ़तियों ने आढ़त 6 पर्सेंट कर दी, जिसके बाद आज से फल मंडी खुल गई। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि फल वालों की तरह उनसे भी 6 प्रतिशत ही आढ़त वसूली जाए। उनकी मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

    प्रदर्शन करने वालों में दिलशाद अंसारी, नजाकत कुरैशी, अशोक कुमार सैनी, शराफत गुग्गु, नासिर, बब्बू, पंकज सैनी, इरफान राईन, महेंद्र सैनी, यासीन राईन, नंदराम सैनी, गम्भीर सैनी, रईस राईन, बलराम सैनी, श्यामा सैनी आदि शामिल रहे। इधर फुटकर सब्जी व्यापारियों की हड़ताल के चलते जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि प्रशासनिक स्तर पर समस्या का समाधान करने के  प्रयास किए जा रहे हैं।

  • राज कपूर की विरासत का मनाइए जश्न 

    सिनेमाघरों में देखिए उनकी कुछ टाइमलेस क्लासिक्स

    40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में 10 फिल्में की जाएंगी प्रदर्शित

    राज कपूर की अमर जादूगरी: सौ साल बाद भी शो जारी

    ~गीताजंली सिंह

    लेजेंड्री राज कपूर की 100 वीं जयंती पर आरके फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, एनएफडीसी, एनएफएआई एंड सिनेमाज साथ मिलकर एक उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इसका शीर्षक ‘राज कपूर 100 – सेलिब्रेटिंग द सेंटेनरी ऑफ द ग्रेटेस्ट शोमैन’ है। यह तीन दिवसीय उत्सव 13 दिसंबर को शुरू होगा और 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की 10 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। स्क्रीनिंग पीवीआर-इनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघरों में होगी, ताकि दर्शकों को यह सुनिश्चित हो सके कि देश भर में अत्याधुनिक स्थानों पर इस ट्रिब्यूट का अनुभव कर सकते हैं।

    खास बात यह है कि हर सिनेमा घर में टिकट की कीमत मात्र ₹100 रखी गई है, ताकि हर कोई इस जादुई सफर का हिस्सा बन सके।

    राज कपूर (1924–1988) भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने विश्व सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। “द ग्रेटेस्ट शोमैन” के नाम से मशहूर राज कपूर ने फिल्म निर्माण, अभिनय और निर्देशन में ऐसा अद्भुत काम किया, जो आज भी प्रेरणा देता है। अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के कदमों पर चलते हुए राज कपूर ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने इंकलाब (1935) में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। इसके बाद 1948 में उन्होंने आर.के. फिल्म्स स्टूडियो की स्थापना की और कई ऐतिहासिक फिल्में बनाई।

    उनकी फिल्मों में आज़ादी के बाद के भारत के आम आदमी के सपने, गांव और शहर के बीच का संघर्ष और भावनात्मक कहानियां जीवंत हो उठती थीं। आवारा (1951), श्री 420 (1955), संगम (1964) और मेरा नाम जोकर (1970) जैसी फिल्में आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसी हुई हैं। उनका प्रसिद्ध किरदार, चार्ली चैपलिन से प्रेरित एक ‘आवारा’, दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ, खासकर सोवियत संघ में।

    राज कपूर को पद्म भूषण (1971), दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (1988) और कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आवारा और बूट पॉलिश जैसी उनकी फिल्में कांस फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुईं, और जागते रहो ने कार्लोवी वैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्रिस्टल ग्लोब जीता।

    अभिनेता और फिल्म निर्माता रणधीर कपूर का मानना है कि, “राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं थे, वे एक दूरदर्शी थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की भावनात्मक परंपरा को आकार दिया। उनकी कहानियां केवल फिल्में नहीं, बल्कि भावनात्मक यात्राएं हैं जो पीढ़ियों को जोड़ती हैं। यह उत्सव उनकी दृष्टि को हमारा छोटा सा ट्रिब्यूट है।”

    रणबीर कपूर, अभिनेता, “हमें बहुत  गर्व है कि हम  राज कपूर परिवार के सदस्य हैं। हमारी पीढ़ी एक ऐसे दिग्गज के कंधों पर खड़ी है, जिनकी फिल्मों ने अपने समय की भावनाओं को दर्शाया और दशकों तक आम आदमी को आवाज दी। उनकी टाइमलेस  कहानियाँ प्रेरणा देती रहती हैं, और यह फेस्टिवल उस जादू का सम्मान करने और सभी को बड़े पर्दे पर उनकी विरासत का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करने का हमारा एक तरीका है। सी यू एट थे मूवीज !”

    इस उत्सव में राज कपूर की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

    • आग (1948)
    • बरसात (1949)
    • आवारा (1951)
    • श्री 420 (1955)
    • जागते रहो (1956)
    • जिस देश में गंगा बहती है (1960)
    • संगम (1964)
    • मेरा नाम जोकर (1970)
    • बॉबी (1973)
    • राम तेरी गंगा मैली (1985)

    तो आइए, 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक राज कपूर के जादुई सफर को फिर से जीएं और भारत के इस महान शोमैन की अद्भुत विरासत का जश्न मनाएं।

  • लोगों के दिलों को निश्चित रूप से छू जाएंगे इसके बोल

    “छू कर मेरे मन को ” गाने के साथ सभी का दिल चुराने को तैयार हैं मोनालिसा भागल

    ~गीताजंली सिंह

    अश्विन महाराज एक बार फिर एक शानदार रोमांटिक सॉन्ग के साथ हम सभी को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी यूनिक स्टाइल की वजह से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और ठण्ड के इस मौसम में वे लेकर आ रहे हैं एक रोमांटिक गाना छू कर मेरे मन को…।

    अश्विन महाराज द्वारा प्रोड्यूस किये गए इस गाने को एंडी भाकुनी ने निर्देशित किया है। सतीश त्रिपाठी द्वारा कंपोज़ और लिखे गए इस गाने के म्यूजिक वीडिओ में मोनालिसा भागल और संतोष कुमार की केमेस्ट्री देखने लायक है। मुस्कान गौतम और उत्कर्ष शर्मा ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है। यह गाना अश्विन महाराज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

    https://youtube.com/clip/Ugkxk08YO1nNFVGYLEiVF3bXIzFHL4stq8f3?si=9NR_RO3O0KVd1z8t

    अश्विन महाराज द्वारा रीक्रिएट किये गए इस गाने में बेहद ही खूबसूरत मोनालिसा भागल और संतोष कुमार नज़र आ रहे हैं। समंदर किनारे शूट किया गया यह गाना, इसके बोल लोगों के दिलों को निश्चित रूप से छू जाएंगे। इस गाने में मोनालिसा की खूबसूरती देख लोग अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे।

  • फाउंडेशन के जमीन से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर जागरूकता अभियान

    दिव्यांग बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कीर्ति फाउंडेशन ने गांधी भवन में मनाया विश्व दिव्यांग दिवस समारोह

    ~गीताजंली सिंह

    लखनऊ। कीर्ति फाउण्डेशन द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर अपना वार्षिकोत्सव मनाते हुए दिव्यांग दिवस समारोह का आयोजन गांधी भवन लखनऊ में किया गया।फाउण्डेशन की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पाण्डेय ने बताया कि कीर्ति फाउंडेशन जमीन से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर जागरूकता अभियान के साथ- साथ निर्धन बच्चों व दिव्यांगजनों को उनके जीवन शैली की दशा और दिशा बदलने के लिए सदैव प्रयासरत है।

    फाउण्डेशन ने मंगलवार दिनांक 03/12/2024 को अपना पांचवा वार्षिकोत्सव मनाते हुए विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कुलदीपपति त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन व डॉ. हीरालाल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अध्यक्ष व प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेविका डॉ. रूबी राज सिन्हा, वी0के0 दीक्षित व रूपाली जी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर डॉ. कीर्ति पाण्डेय ने इस सत्र में संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों पर किए जा रहे रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कीर्ति फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही महिला स्वरोजगार योजना व समय समय पर कुशल चिकित्सकों के माध्यम से लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों, दिव्यांग बच्चों व वृद्धजन के लिए फिजियोथेरेपी शिविर, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों की जानकारी दी। उन्होंने फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व विद्वान अधिवक्ताओं के माध्यम से निर्धन व बेसहारा लोगों को नि:शुल्क कानूनी परामर्श दिलाए जाने की जानकारी भी दी।

    समारोह में दिव्यांग बच्चों द्वारा बड़े ही धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न स्कूलों से आए सामान्य बच्चों के द्वारा भी दिव्यांग बच्चों को उत्साहित व प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मानसिक बीमारी ऑटिज्म से ग्रसित दिव्यांग बच्चे सौरभ चक्रवर्ती ने उत्कृष्ट योगा का प्रदर्शन किया, जिसे सभी के द्वारा सराहा गया। कुछ दिव्यांग बच्चों द्वारा अपनी चित्रकला, गायन का रचनात्मक प्रदर्शन भी किया गया।

    इस मौके पर फाउंडेशन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया तथा दिव्यांग बच्चों द्वारा किये गए प्रदर्शन के अनुरूप उनको मेडल का वितरण किया। सभी प्रतिभागी बच्चोंके मनोबल को बढ़ाने हेतु विभिन्न उपहार व प्रशस्ति पत्र दिये गए। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत अधिवक्ता दया शंकर त्रिपाठी, अधिवक्ता अवनीश राय, डा. एस के साहू, पवन कुमार राय जी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पाण्डेय ने सभी अतिथिगण व सभी आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त किया।

  • पत्रकारों व अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त

    वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन के पुत्र का असामयिक निधन

    बिजनौर। नजीबाबाद नगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन के पुत्र एडवोकेट मनीष जैन का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं नगर के पत्रकारों व अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

    एड. मनीष जैन (फाइल फोटो)

    नजीबाबाद नगर के मोहल्ला संतोमालन निवासी वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन के सुपुत्र मनीष जैन (47 वर्ष) काफी समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हे बिजनौर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मनीष जैन अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व एक बेटी छोड़ गए हैं। वह एक अच्छे इंसान होने के साथ अधिवक्ता थे तथा नजीबाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके निवास पर नगर के मीडियाकर्मियों अवधेश शर्मा, नौशाद मुल्तानी, राजेश मिश्रा राजू, अधिवक्ताओं पंकज विश्नोई एड., संजय त्यागी एड. के साथ उमापति गर्ग, दिनेश गुप्ता, सरदार जितेंद्र सिंह कक्कड़, पंकज शर्मा, नीरज जैन सहित जैन समाज के काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दोपहर 12 बजे हरिद्वार मार्ग स्थित मालिनी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा में काफी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए। newsdaily24 परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को यह दारुण दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने को ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • बहुचर्चित औषधि अनुवेशक भगीरथ सिंह का जनपद संभल के लिये तबादला

    जांच करने वाली इंस्पेक्टर के खिलाफ भी बैठी जांच

    औषधि विक्रेताओं ने ली राहत की सांस

    बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के बहुचर्चित औषधि अनुवेशक भगीरथ सिंह का जनपद संभल के लिये तबादला कर दिया गया है। उनके विरुद्ध अनेक शिकायतों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अनुभाग 2 की विशेष सचिव रेखा एस चौहान ने उनके स्थानान्तरण का आदेश जारी किया। विभाग में भगीरथ सिंह की तूती बोलती थी। उनके बिना विभाग में पत्ता भी नहीं हिल सकता था।

    बताया गया है कि भगीरथ सिंह के विरुद्ध औषधि विक्रेताओं के शोषण, आय से अधिक सम्पत्ति तथा भ्रष्टाचार संबंधी अनेक शिकायतें थीं। इसके बावजूद वह पिछले 15 वर्षों से बिजनौर में ही कार्यरत थे। औषधि विक्रेता भी काफी परेशान थे। जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार द्वारा मण्डलायुक्त मुरादाबाद से भगीरथ सिंह के विरुद्ध अत्यधिक भ्रष्टाचार करने, आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने एवं मेडिकल स्टोर वालों को धमकाने की शिकायत की गई थी। पूर्व में हुई जांच में भगीरथ सिंह के पास आय से अधिक सम्पत्ति पाई गई, जिस पर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली शहर बिजनौर में 4 अक्टूबर 2023 को एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच श्रीमती रश्मि सिंह पुलिस इंस्पेक्टर मुरादाबाद द्वारा की जा रही है, जो कि अभी तक लम्बित है। इस संबंध में सुबोध कुमार द्वारा की गई शिकायत पर मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार विरोधी संगठन मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद को इंस्पेक्टर रश्मि सिंह के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। मण्डलायुक्त ने अपने निर्देशों में कहा कि भगीरथ सिंह के प्रकरण को अनावश्यक अत्यधिक समय तक लम्बित रखने से इंस्पेक्टर रश्मि सिंह की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। कुल मिलाकर भगीरथ सिंह के तबादले से औषधि विक्रेताओं ने राहत की सांस ली है।

  • महोत्सव में पद्मश्री अनूप जलोटा का कार्यक्रम होगा विशेष 

    गौरैया संस्कृति संस्थान का तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव 5 दिसंबर से

    ~गीताजंली सिंह

    लखनऊ। “गौरैया संस्कृति महोत्सव” का आयोजन 05, 06 और 07 दिसंबर 2024 को “संगीत नाटक अकादमी” में किया जाएगा।

    राजधानी लखनऊ के यू.पी. प्रेस क्लब में गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा “गौरैया संस्कृति महोत्सव” के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की संरक्षक रंजना मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार भारतीय संस्कृति और पर्यावरण के लिए विशेष रूप से काम करती रही है। इसी कड़ी में आगामी 05, 06 और 07 दिसंबर 2024 को “संगीत नाटक अकादमी” में भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव में पद्मश्री अनूप जलोटा, सर्वेश अस्थाना, आलोक पांडे, अमित दीक्षित एवं अन्य प्रख्यात गायक कलाकार व सूफी बैंड महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

    महोत्सव का उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक धरोहर और अपनी परंपराओं को संजोकर रखने के लिए हम सब वचनबद्ध हों और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और विधाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

    महोत्सव में शिल्प कला और हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल भी हैं। साथ साथ महाकुंभ की भी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम किया जाएगा।

    प्रेस वार्ता के अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक संजय दुबे एवं गगन शर्मा, संरक्षक कुमार केशव, आभा शुक्ला, राखी अग्रवाल, अल्सिफा ताहिर, मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  • हरिद्वार में ठगों ने दिया वारदात को अंजाम, पांच भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    T सीरीज म्यूजिक कंपनी के ट्रस्ट से 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी

    हरिद्वार। प्रॉपर्टी की डील कराने के नाम पर भारत की सबसे अमीर म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के ट्रस्ट से 85 लाख रुपए ठग लिए गए। कंपनी के संस्थापक के नाम से संचालित गुलशन कुमार ट्रस्ट ने 2022 में हरिद्वार में जमीन के लिए सहदेवपुर में जमीन खरीदने का सौदा किया था। हरिद्वार पुलिस ने पांच भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    छह करोड़ में खरीदनी थी 77 बीघा जमीन

    जानकारी के अनुसार, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को गुलशन कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट व्हाइट हाउस अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली के प्रतिनिधि रमेश चंद्र भट्ट, निवासी सेक्टर-20 नोएडा ने शिकायत देकर बताया कि वह ट्रस्ट के लिए हरिद्वार में जमीन तलाश रहे थे। उन्होंने बताया कि 2022 में 77 बीघा जमीन खरीदी जानी थी। सौदा 6,19,36,100 रुपए में तय हो गया था। एडवांस में 85 लाख रुपए दे दिए गए थे, लेकिन बाद में जमीन की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया गया। साथ ही पैसे भी नहीं लौटाए।

    अन्य लोगों को भी बेची गई एक ही संपत्ति

    24 मई व 16 जून 2022 को ज्वालापुर तहसील में इकरारनामा हुआ था। उक्त लोगों ने 85 लाख रुपए लेने के बाद 30 सितंबर 2022 तक बैनामा करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि समय पूरा होने के बाद भी बैनामा करने के लिए टाल-मटोल करते रहे। 16 अगस्त 2024 को ट्रस्ट के अधिकारी विनोद कुमार सिक्का के साथ पांचों से संपर्क कर शेष रकम लेकर बैनामा करने के लिए कहा, तब उन्होंने साफ मना कर दिया। साथ ही धमकी दी न तो संपत्ति बेचेंगे और न ही पैसे वापस करेंगे। आरोप है कि उन्होंने गांव में अपनी भूमि दिखाते हुए बेचने की बात कही थी। यह भी आरोप है कि एक ही संपत्ति को अन्य लोगों को भी बेचा गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि ग्राम हरदेवपुर सहदेवपुर उर्फ रानी माजरा पोस्ट शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी कुलदीप सिंह, उसके भाई कुलजीत सिंह, निर्मल सिंह, जुझार सिंह, मलागार सिंह  के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • पूर्व पुलिस अधिकारी व अन्तर्राष्ट्रीय शायर मोहम्मद अली साहिल का तीसरे ग़ज़ल संग्रह

    ग़ज़ल नाइट से बंधा समा, कई बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद

    “तलाश साहिल की” ग़ज़ल संग्रह का भव्य विमोचन

    ~पंचदेव यादव

    लखनऊ। पूर्व पुलिस अधिकारी व अन्तर्राष्ट्रीय शायर मोहम्मद अली साहिल के तीसरे गजल संग्रह “तलाश साहिल की”, का विमोचन कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी, गोमतीनगर, लखनऊ में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। गजल संग्रह को हिन्दुस्तान के ख्याति प्राप्त वाणी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। इससे पूर्व इनके 02 गजल संग्रह ‘पहला कदम’‘किरदार’ प्रकाशित हो चुके हैं, जिनका भव्य लॉच वर्ष 2012 में भारतेन्दु नाट्य अकादमी व 2015 में संगीत नाटक अकादमी में हो चुका है। साहिल की 06 गज़लों का वीडियो गज़ल एल्बम “तेरी सूरत” वर्ष 2018 में मशहूर म्यूज़िक कम्पनी टी सीरीज द्वारा जारी किया, जिसको यू-ट्यूब चैनल पर अभी तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

    मोहम्मद अली साहिल ने वर्ष 1990 से पुलिस की सेवा प्रारम्भ की और विगत 31 अगस्त, 2024 को वीमेन पॉवर लाइन 1090 से निरीक्षक गोपनीय के पद से बेदाग छवि के साथ सेवानिवृत्त हुए हैं। इसका ज्वलन्त उदाहरण यह है कि इनको इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। यह भारतीय फिल्म राईटर्स एसोसियेशन व आई०पी०आर०एस० के सदस्य भी हैं। हिन्दुस्तान की कई पत्र- पत्रिकाओं व मीडिया में इनके साक्षात्कार व शायरी को जगह मिली है तथा आकाशवाणी व दूरदर्शन पर इनकी शायरी का प्रसारण हुआ है। यह हिन्दुस्तान के बाहर दोहा (कतर) व जेददा (सउदी अरब) में भी अपनी शायरी व इन्केसारी से लोगों का दिल जीत चुके हैं।

    गजल संग्रह पुस्तक के विमोचन के साथ ही इस अवसर पर गज़ल संध्या का कार्यकम भी हुआ, जिसमें मशहूर गजल सिंगर कमाल खान, प्रदीप अली, मिथिलेश लखनवी व आकांक्षा ने साहिल की गजलों को सुरबद्ध किया, जिसकी उपस्थित लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी व आनन्द लिया गया।।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी व चेयरमैन, इस्लामिक सेण्टर आफ इण्डिया मौलाना खालिद रशीद ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा० हरि ओम, आई०ए०एस०,पूर्व आई०ए०एस० डा० अनीस अंसारी, पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, पूर्व आईजी आर के चतुर्वेदी, अन्तर्राष्ट्रीय शायर इंजी० यासिफ फारूकी, समीर शेख, मनीष शुक्ला, बिलाल सहारनपुरी, अजीज खान, संजय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई आई०ए०एस०, आई०पी०एस०, फिल्म डायरेक्टर नौशाद सिददीकी, मारूफ खान, नवेद खान, अजीज सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, एड०मो० आरिफ, सुशील दुबे, एड०अनल्प कुमार, डा० एस०के० माथुर, डा० ए०एम० सिददीकी, देव शर्मा, फारूख चौधरी, शाहिद सिददीकी, मंजू श्रीवास्तव, जुबैर अहमद, मुर्तुजा अली, कुदरत उल्ला खान, परवेज अख्तर आदि के साथ ही कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शायर तथा नगर के अनेक विशिष्ट महानुभाव आदि उपस्थित रहे। प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के कई सम्पादक व ब्यूरो चीफ तथा संवाददाता भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन फ्रेण्डस संस्था के अध्यक्ष वामिक खान द्वारा किया गया।

  • पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के मामले

    कोरोना महामारी के बाद से इसकी दर में और भी बढ़ोतरी

    अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस: मेडिसिन की बजाय थेरेपी से ठीक हो रहा बचपन

    ~पंचदेव यादव

    लखनऊ। दिव्यांगता को समाज में आज भी एक कलंक के तौर पर देखा जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में दिव्यांगों की आबादी कहीं न कहीं चिंता का विषय है। हालांकि, शारीरिक दिव्यांगता के खिलाफ जंग का बिगुल जरूर फूंका गया है, जिसमें काफी हद तक भारत की स्थिति सुधरी है लेकिन मानसिक दिव्यांगता आकंड़ों को देखने के बाद चिंता और बढ़ जाती है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार, दुनिया भर में सात में से कम से कम एक किशोर-किशोरियां मानसिक विकार के शिकार हैं। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के मामले पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं, विशेषतौर पर कोरोना महामारी के बाद से इसकी दर में और भी बढ़ोतरी आई है।

    ‘द होप रिहैबिलिटेशन एंड लर्निंग सेंटर’ के  प्रबंध निदेशक दिव्यांशु कुमार ने बताया हमारा उद्देश्य यही हैं कि नई पीढ़ी को मानसिक दिव्यांगता और मानसिक विकारों से निजात दिला सकें। हमने यह भी नोटिस किया है कि मानसिक विकारों से जूझ रहे बच्चों को नार्मल स्कूल में एडमिशन मिलने में काफी दिक्कतें होती है। बच्चों का एकेडमिक भी सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए हमनें स्कूल रेडिनेंस प्रोग्राम भी चलाया है। ‘द होप ग्लोबल प्ले स्कूल’ इसका एक जीता-जागता उदाहरण है।

    लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन, डाइट और थेरेपी का प्रयोग

    मनोचिकित्सक डॉ. पारुल प्रसाद कहती हैं, इन दिनों चिंताजनक ये है कि सात से आठ साल के बच्चे मानसिक तनाव की समस्या लेकर हमारे पास आ रहे हैं। चैलेंज ये रहता है कि बच्चों को मेडिसिन की बजाय थेरेपी से ठीक किया जाए हालांकि, जहां जरूरत पड़ती है, वहां मेडिकेशन का आप्शन भी इस्तेमाल किया जाता है। लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन, डाइट और थेरेपी के माध्यम से बच्चों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने की भरपूर कोशिश की जाती है। हमारे सामने ये चैलेंज रहता है कि बच्चों को मेनस्ट्रीम में शामिल कराया जाए। हमारा लक्ष्य है कि जैसे हम शारीरिक दिव्यांगता के खिलाफ जारी जंग में जीत स्थापित कर रहे हैं ठीक वैसे ही मानसिक दिव्यांगता से भी देश को जीत दिलाएं। इसके लिए हम सीआरसी की टीम से जुड़े हुए हैं। जो भी बच्चे किसी भी प्रकार की मानसिक दिव्यांगता से जूझ रहे हैं, वे थेरेपी के माध्यम से ठीक किए जाते हैं। इसी माह हम एक सेंटर की भी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर से जूझ रहे बच्चों का इलाज किया जाएगा।

    चेक करते हैं डेवलपमेंटल माइलस्टोंस

    पीडियाट्रिशियन डॉ. तरुण आनंद बताते हैं कि अगर अभिभावकों को सही समय पर सही जानकारी मुहैया करा दी जाए तो काफी हद तक बच्चों में मानसिक विकारों को सही किया जा सकता है। उन्होंने बताया,‘टीकाकरण के दौरान या फिर रूटीन चेक-अप के दौरान जब भी मां-बाप बच्चे को हमारे पास लेकर आते हैं, उस वक्त हम डेवलपमेंटल माइलस्टोंस को चेक करते हैं। आसान भाषा में समझाएं तो, बच्चे की मसल पॉवर, उसका बोलना, चलना, उसकी फिजिकल एक्टिविटीज को परखा जाता है।

  • 3.5 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा तगड़ा झटका

    बिजली कंपनियों ने घाटा दिखाया रुपए 13 हजार करोड़

    2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को भेजा प्रस्ताव

    UP में 20 प्रतिशत महंगी हो सकती है बिजली

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 3.5 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल यूपी में बिजली की दरें 20 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। बिजली कंपनियों ने 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भेज कर करीब 13 हजार करोड़ रुपए का घाटा दिखाया है। साथ ही 1.16 लाख करोड़ रुपए का एआरआर (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) प्रस्ताव दाखिल किया है। ऐसे में आयोग बिजली दरों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकता है।

    प्रदेशवासियों को पांच साल बाद महंगी बिजली का तगड़ा झटका लगने वाला है। कंपनियों ने 2025-26 के लिए 16 हजार करोड़ यूनिट बिजली की आवश्यकता बताई है। बिजली खरीद की लागत लगभग 92 हजार से लेकर 95 हजार करोड़ के बीच है। कंपनियों ने साल 2025-26 में 12800 से 13000 करोड़ के घाट का अनुमान जताया है। हालांकि, घाटे की भरपाई के लिए कंपनियों की ओर से बिजली दर बढ़ाने संबंधी टैरिफ प्रस्ताव आयोग में दाखिल नहीं किया गया है। घाटे की भरपाई आयोग पर छोड़ दिया है। ऐसे में आयोग इस घाटे को पूरा कराने का फैसला लेता है तो बिजली दरों का बढ़ना लगभग तय है। वर्ष 2023-24 का ट्रू-अप और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनियों का 1.16 लाख करोड़ रुपए का एआरआर प्रस्ताव आयोग में दाखिल किया गया है। प्रस्ताव में आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत 13.25 प्रतिशत वितरण हानियों का अनुमान लगाते हुए लगभग 1.60 लाख मिलियन यूनिट बिजली की आवश्यकता बताई गई है। खास बात यह है कि इस प्रस्ताव में दक्षिणांचल-पूर्वांचल को अलग नहीं किया गया है। यहां सरकार ने निजीकरण के लिए PPP मॉडल लागू करने का फैसला लिया है। जानकारों का कहना है कि आयोग को ही कंपनियों के घाटे को देखते हुए दरें बढ़ाने पर निर्णय करना होगा। कंपनियों द्वारा बताया जा रहा घाटा यदि सही निकलता है तो उसकी भरपाई के लिए आयोग बिजली की मौजूदा दरों में औसतन 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकता है।

    बताया गया है कि कमियां दूर होने के बाद विधिवत उसे स्वीकारने के 120 दिनों के अंदर आयोग को एआरआर प्रस्ताव पर निर्णय करना होगा। चूंकि अगले वित्तीय वर्ष के दौरान विधानसभा का चुनाव नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि सरकार को भी इस बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी से जनता की नाराजगी का खामियाजा भुगतने का कोई डर नहीं है। ऐसे में आयोग पांच वर्ष बाद बिजली की दरों को बढ़ाने पर 31 मार्च से पहले निर्णय कर सकता है ताकि नई दरें पहली अप्रैल से लागू हो जाएं।

    5 साल से नहीं बढ़ी है बिजली दर

    यूपी में बिजली दर पिछले 5 साल से नहीं बढ़ी है। बिजली की मौजूदा दरें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से लागू हैं। आयोग में लगातार प्रस्ताव खारिज होता रहा है। कोविड के दौरान दो साल तक बिजली बिल बढ़ाने पर कोई बात नहीं हुई थी। पिछले साल कॉर्पोरेशन ने ARR में 11 हजार करोड़ का घाटा दिखाया था। कुल लागत लगभग 80000 करोड़ से 85000 करोड़ के बीच में आंकी थी।

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा

    विरोध में उपभोक्ता परिषद

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि  नियामक आयोग में इसके खिलाफ प्रस्ताव दाखिल किया जाएगा। बिजली कंपनियों को 30 नवंबर तक नियामक आयोग में वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR) दाखिल करना होता है। 30 नवंबर को देर रात बिजली कंपनियों ने गुपचुप तरीके से साल 2023-24 का टू अप और साल 2025-26 का ARR नियामक आयोग को सौंप दिया।

    कंपनियों के पास है 33 हजार करोड़ रुपए

    अवधेश वर्मा ने बताया कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 33,122 करोड़ रुपए बकाया है। इस रकम के बदले में उन्हें बिजली दरों में कमी का प्रस्ताव देना चाहिए था, लेकिन बिजली कंपनियां बिजली दरों में इजाफा करवाना चाहती हैं। यही वजह है कि खुद अंतर का जिक्र करके सब कुछ नियामक आयोग पर छोड़ दिया। उन्होंने एआरआर में 42 जिलों वाले दक्षिणांचल व पूर्वांचल डिस्कॉम के निजीकरण संबंधी पीपीपी माडल का जिक्र न किए जाने पर भी सवाल उठाया। वर्मा ने आरोप लगाया कि निजीकरण संबंधी जानकारी आयोग को न देकर बिजली दरों में जबरदस्त बढ़ोतरी का रास्ता साफ कर बिजली कंपनियां निजी घरानों को फायदा पहुंचाना चाहती हैं। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन की मंशा यदि साफ होती तो उसे एआरआर में बिजली की दर न बढ़ाने के संबंध में लिखना चाहिए था।

  • छह दिसम्बर को मथुरा पहुंचेंगे देहरी पूजन कार्यक्रम में कई हिन्दूवादी संगठन

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देहरी पूजन कर शौर्य दिवस मनाएगी अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा

    ~गीतांजलि सिंह

    लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा छह दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर देहरी पूजन कर कई हिन्दूवादी संगठनों के साथ शौर्य दिवस मनाएगी। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि हजारों की संख्या में पहुंच रहे पार्टी कार्यकर्ता यमुना जी का जल लेकर छह दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की देहरी पर जल अर्पण कर पूजन करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से मथुरा के लिए कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो चुका है और अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दल लखनऊ में पांच दिसम्बर को सैकड़ों की संख्या में रवाना होगा।

    श्री त्रिवेदी ने बताया कि शान्तिपूर्ण ढंग से देहरी पूजन कार्यक्रम की सफलता के लिए मथुरा जिला इकाई की अध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योगी सरकार पर भरोसा जताते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि में हो रहे देहरी पूजन कार्यक्रम को कराने में जिला प्रशासन का सहयोग रहेगा। संभल मामले में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि इतिहास साक्षी है कि देश में मुगल आक्रांताओ ने हिन्दू धार्मिक स्थलों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण कराया, जिसमें संभल का हरी मन्दिर ही नहीं बल्कि अयोध्या में रामजन्म भूमि, श्री कृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ, भोजशाला, लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला सहित हजारों ऐसे कई मन्दिर शामिल हैं। श्री त्रिवेदी ने न्यायिक रास्ते से मन्दिरों को मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता पिता-पुत्र हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन के रास्ते पर चलते हुए अधिवक्ता समाज के अन्य हिन्दूवादी नेताओं को भी गुगल आक्रांताओ के शिकार हुए हिन्दू धार्मिक मन्दिरों को मुक्त कराने के लिये आगे आने की अपील की।

    श्री त्रिवेदी ने लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला को लेकर बताया कि पुरातत्व विभाग दो बार जिलाधिकारी को पत्र भेजकर वहां टीले वाली मस्जिद के विकास के नाम पर तात्कालिक अखिलेश सरकार में किए गए निर्माण को अवैध बताते हुए हटाने के लिये कह चुका है, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। पत्रकार वार्ता में मौजूद पार्टी के प्रवक्ता बाबा महादेव ने कहा कि सनातनियों की एकजुटता और हिन्दू राष्ट्र के लिये देश में अलख जगने लगी है, जिसको अब बुझने नहीं देना है और इसे देश को हिन्दू राष्ट्र बनाए तक जलाए रखना है। उन्होंने बाबा बागेवश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा सहित विभिन्न साधू संतों और कथावाचकों द्वारा सनातन के प्रति हिन्दुओं में जागरुकता लाने के लिये चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और बताया कि अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा मन्दिर-मन्दिर चलो अभियान चला रही है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न मन्दिरों में सामूहिक सुन्दरकांड और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

    पत्रकार वार्ता में पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, लखनऊ महिला मंडल अध्यक्ष अनीता तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

  • मध्य प्रदेश निवासी थे युवा आईपीएस हर्षवर्धन

    पहली पोस्टिंग पर जा रहे IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    बेंगलुरु, (एजेंसी)। कर्नाटक में पहली पोस्टिंग पर जा रहे IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मध्य प्रदेश के निवासी युवा आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए जिला हासन जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय हर्षवर्धन ने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी मध्य प्रदेश के निवासी थे। यह दुर्घटना तब हुई जब पुलिस वाहन का टायर फट गया और चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन सड़क किनारे एक घर और एक पेड़ से टकरा गया। हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।

    सीएम सिद्धारमैया ने हादसे पर जताया दु:ख

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने X पर लिखा, “हासन-मैसूर राजमार्ग की किट्टाने सीमा के पास एक भीषण हादसे में प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मृत्यु के बारे में सुनकर दु:ख हुआ। यह बहुत दु:खद है कि हादसा तब हुआ जब वह वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आईपीएस कार्यालय में कार्यभार संभालने के लिए जा रहे थे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

  • प्रतिष्ठित इकाना इवेंट ग्राउंड में हुआ एसकेडी एकेडमी की पांच शाखाओं का संयुक्त कार्यक्रम

    शिक्षा के क्षेत्र में 27 वर्षों की शानदार विरासत के साथ अग्रणी

    एसकेडी एकेडमी ने मनाया वार्षिक खेल और सांस्कृतिक उत्सव 2024

    लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में 27 वर्षों की शानदार विरासत के साथ अग्रणी, एसकेडी एकेडमी ने अपने वार्षिक खेल और सांस्कृतिक उत्सव 2024 का आयोजन अद्वितीय भव्यता के साथ किया। एसकेडी एकेडमी की पांच शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम लखनऊ के प्रतिष्ठित इकाना इवेंट ग्राउंड (फुटबॉल ग्राउंड) में हुआ।

    प्रतिभा, टीम वर्क और रचनात्मकता के उत्सव ने सभी उपस्थित लोगों पर अमिट छाप छोड़ते हुए, एक यादगार अनुभव प्रदान किया। 5,000 से अधिक छात्रों ने इस आयोजन में भाग लिया, जबकि 12,000 से अधिक अभिभावक और मेहमान इस उत्सव के साक्षी बने।

    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका नेतृत्व मुख्य अतिथियों स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण कैबिनेट मंत्री,
    डॉ. राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनी नगर, दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र ने किया।

    इस अवसर पर प्रख्यात खेल हस्तियों रणवीर सिंह अर्जुन पुरस्कार विजेता, तनुश्री पांडेय रजत पदक विजेता विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप, राम सिंह यादव ओलंपियन, डॉ. नीरज जैन सॉफ्टबॉल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुमित सांगवान बॉक्सिंग ओलंपियन ने भी सुशोभित किया।

    अतिथियों का स्वागत एसकेडी समूह के शिक्षा अध्यक्ष एसकेडी सिंह, मनीष सिंह (निदेशक), श्रीमती निशा सिंह (उप निदेशक) और श्रीमती कुसुम बत्रा (सहायक निदेशक) ने किया।

    एसकेडी एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह ने प्रतिष्ठित इकाना स्टेडियम में वार्षिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए देश को गौरवान्वित करने वाले प्रसिद्ध एथलीटों की उपस्थिति को छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। निदेशक श्री सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य के चैंपियंस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

    उत्सव का शुभारंभ एथलीटों के मार्च पास्ट से हुआ, जिनके साथ एक उत्साही बैंड की धुनें गूंज रही थी।
    रोमांचक एथलेटिक प्रतियोगिताएं और मनमोहक सांस्कृतिक प्रदर्शन।
    खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 55 छात्रों को सम्मानित किया गया।
    विक्रांत खंड शाखा की छात्राओं द्वारा बटर फ्लाई रेस का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नंदिनी यादव ने पहला, जबकि शिवानी झा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और प्रिया वर्मा ने शीर्ष तीन में जगह बनाई।

    कार्यक्रम का समापन डॉ. शैली श्रीवास्तव द्वारा हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने इस दिन को सफल बनाने में छात्रों, स्टाफ और आयोजकों के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की।

  • “जीवंत भारत – विविधता का उत्सव” थीम पर आधारित था कार्यक्रम

    विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों का प्रदर्शन

    धूमधाम से मनाया टाउन हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल्स का वार्षिकोत्सव

    ~ गीतांजलि सिंह

    लखनऊ। टाउन हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल्स का वार्षिक उत्सव कला मंडपम ऑडिटोरियम में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा सदस्य उत्तर प्रदेश विधान सभा (लखनऊ उत्तर क्षेत्र), उमेश द्विवेदी सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद (शिक्षक क्षेत्र) तथा श्रीमती सुषमा कहरवाल महापौर लखनऊ ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    कार्यक्रम “जीवंत भारत – विविधता का उत्सव” थीम पर आधारित था तथा इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र छात्राओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस वर्ष के उत्सव की थीम के अनुरूप छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने भारत भर के समुदायों द्वारा प्रचलित संस्कृति, त्योहारों, जीवन शैली, संगीत/नृत्य के बारे में अपनी समझ को शैक्षिक एवं रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया।

    मुख्य अतिथियों ने छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। संस्थापक प्रबंधक डॉ. आई.डी. रस्तोगी ने अपने संबोधन में विभिन्न प्रतिष्ठित आयोजनों/प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं की अनेक उपलब्धियों का जिक्र किया और संस्थान की 30 साल की यात्रा में महत्वपूर्ण मील के पत्थर को रेखांकित किया। उन्होंने संस्थान द्वारा अपने शिक्षण को आज के अभिभावकों की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने और छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक नया आयाम शामिल करने के लिए की जा रही अनेक पहलों का भी उल्लेख किया।

    सफलता का नहीं है कोई शॉर्टकट: डॉ. नीरज बोरा

    मुख्य अतिथियों द्वारा अपने-अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरक संदेश दिए गए। डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है, समर्पण और कड़ी मेहनत ही उनके चुने हुए क्षेत्र में अपनी क्षमता हासिल करने की कुंजी है। उमेश द्विवेदी द्वारा अभिभावकों को याद दिलाया गया कि वे अपने बच्चों की प्रगति में सबसे महत्वपूर्ण भागीदार हैं और स्कूल अधिकारियों के साथ उनका सहयोग उनके बच्चों के विकास की दिशा में वांछित परिणाम दे सकता है।

  • स्पीड रडार से ओवर स्पीड में चलने वाले 315 वाहनों के  चालान

    बिजनौर यातायात पुलिस की अभूतपूर्व कार्यवाही

    यातायात निदेशालय द्वारा चलाया गया यातायात माह नवम्बर-2024

    14112 वाहनों का चालान कर वसूला 1832600/-रुपए का शमन शुल्क

    बिजनौर। यातायात निदेशालय द्वारा मनाए गए यातायात माह नवम्बर-2024 के दौरान जनपद बिजनौर की यातायात पुलिस द्वारा अभूतपूर्व कार्यवाही की गई।

    यातायात निदेशालय द्वारा चलाए गए यातायात माह नवम्बर-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर अभिषेक झा के निर्देशानुसार जनपद में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की गई। इस क्रम में यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरुक किया गया।

    माह नवम्बर 2024 में नागरिक पुलिस/यातायात पुलिस जनपद बिजनौर द्वारा वाहन चैकिंग की गई। वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14112 वाहनों के चालान किये गए, जिसमें 1832600/-रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। इसमें यातायात पुलिस द्वारा 11410 वाहनों के चालान किए गए एवं 1351700/-रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही अनाधिकृत रुप चल रहे डग्गामार वाहन / दुपहिया वाहनों को जुगाड़ वाहन बनाकर माल ढोने वाले एवं अन्य 52 वाहनों को सीज किया गया।

    पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में ओवर स्पीड में चलने वाले 315 वाहनों के स्पीड रडार लगाकर चालान किये गए, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े पाए गए 70 ट्रक, 75 डग्गामार वाहन व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले के 108 वाहनों के चालान किए गए। इसी दौरान 125 ओवर लोड ट्रक / ट्रैक्टरों के भी चालान किए गए। पुलिस द्वारा एवं कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ट्रैक्टर ट्रॉली पर 2608 रिफ्लेक्टर टैप लगाए गए। यातायात माह के समापन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार वाजपेई, क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी यातायात द्वारा बिजनौर शहर के शक्ति चौराहे व सैन्ट मैरी चौराहे पर आमजन मानस को यातायात के नियमों से जागरुक करते हुए हेलमेट बांटे गए।

    इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार वाजपेई द्वारा थाना हल्दौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर/कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा आदि व थाने पर प्रचलित अभिलेखों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर मौजूद रहे।