newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • बच्चों को मेडल और स्कूल का स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

    सेंट्रल पब्लिक स्कूल के खेल उत्सव 2024 में बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

    लखनऊ। राजधानी के रजनी खंड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को “खेल उत्सव द ग्रैंड फिनाले” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ. मुकेश कुमार सिंह डिप्टी डायरेक्टर समग्र शिक्षा विभाग, सुधाकर त्रिपाठी फॉर्मर अध्यक्ष, डॉ. महेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य कैबिनेट मिनिस्टर यूपी गवर्नमेंट द्वारा कबूतर उड़ाकर और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    खेल उत्सव में शामिल हुए बच्चों को मेडल और स्कूल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समग्र शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मुकेश के वक्तव्य से परिसर में बैठे अभिभावक और बच्चों में जैसे खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने स्कूल के कार्यक्रम की जमकर सराहना की और स्कूल की पहल के लिए उन्हें बधाई दी।

    स्कूल के संस्थापक जगत नारायण पांडे ने खेल उत्सव में शामिल हुए बच्चों को उनके द्वारा दिखाई के प्रतिभा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल उत्सव को मना रहा है और बच्चों को खेल के प्रति जागरूक कर रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिव्या पांडे, स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक शामिल हुए।

  • एसपी सिटी द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित

    यातायात माह-नवम्बर 2024 के समापन पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक

    बिजनौर। यातायात माह-नवम्बर 2024 का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किये गए।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार वाजपेई द्वारा यातायात माह के समापन के अवसर पर नगर बिजनौर के सेंट मेरी चौराहा व शक्ति चौक पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

    इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किये गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

    यातायात माह-नवम्बर 2024 के समापन के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बिजनौर संजीव कुमार वाजपेई ने जनपदवासियों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

  • अधीनस्थों संग खुद उतरे सड़कों पर पुलिस अधिकारी

    कानून एवं शान्ति व्यवस्था, आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त

    बिजनौर। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ जुमे की नमाज, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई, उप-जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर बिजनौर में पुलिस बल के साथ जुमे की नमाज, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई।

    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा कस्बा नगीना में पुलिस बल के साथ जुमे की नमाज, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई।

    क्षेत्राधिकारी धामपुर द्वारा थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ जुमे की नमाज, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गस्त की गई।

  • ग्लोबल स्टार राम चरण और कियारा अडवाणी के बीच दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री 

    10 जनवरी, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है सिनेमाई तमाशा

    तेलुगु, तमिल और हिंदी में मूवी का लुत्फ उठाएंगे दर्शक

    “गेम चेंजर” के रोमांटिक सॉन्ग “जाना हैरान सा हुआ” के लिए दर्शकों में बेताबी

    ~गीताजंली सिंह

    ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म  ‘गेम चेंजर’ 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नज़दीक आ रही है, वैसे वैसे प्रशंसकों के बीच फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है। लोग शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को देखने के लिए उत्सुक हैं।

    खैर, इंतजार खत्म हुआ क्योंकि फिल्म का पहला रोमांटिक गाना तेलुगु में ‘नाना हिराना (Naanaa Hyraanaa), हिंदी में ‘जाना हैरान सा (Jaana Hairaan Sa’)’ और तमिल में ‘लायराणा’ (Lyraanaa) रिलीज हो गया है। आप को बता दें कि तमिल बोल विवेक ने लिखे हैं, वहीं हिंदी बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। वास्तव में, इस सिंगल के BTS को भी सर्वसम्मति से ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली है। यह गाना राम चरण और कियारा आडवाणी के प्यार की पवित्रता और मासूमियत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। जैसे ही मेकर्स ने गाना रिलीज किया, यह तुरंत दर्शकों को पसंद आने लगा और वे इसे और सुनने देखने के लिए बेताब हो गए!

    सारेगामा के ऑफिशियल म्यूजिक पार्टनर होने के नाते, इस गाने को श्रेया घोषाल और कार्तिक ने गाया है, सरस्वती पुत्रा ने लिखा है, बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है और तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ किया गया है। इससे पहले, निर्माताओं ने गाने के पोस्टर के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया था और अब जब गाना रिलीज़ हो गया है, तो दर्शकों के प्यार का यह सबूत है कि यह भावपूर्ण ट्रैक उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है। ‘गेम चेंजर’ के पहले दो ट्रैक ‘जारागंडी ‘ और ‘रा माचा माचा’ ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया और अब, तीसरे गाने ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

    इससे पहले, निर्माताओं ने नेटिज़न्स के समक्ष ‘गेम चेंजर’ का टीज़र पेश किया था। इस टीज़र में ग्लोबल स्टार एक ऐसे अवतार में नज़र आ रहे हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था। अभिनेता को एक शक्तिशाली नौकरशाह (आईएएस अधिकारी) के साथ-साथ समाज में योगदान देने की इच्छा रखने वाले एक उत्साही व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा, फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स, पॉलिटिकल एलिमेंट दर्शाया गया है, यह फिल्म दमदार कहानी और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन से भरी हुई है।

    गेम चेंजर को तमिल में एसवीसी और आदित्य राम मूवीज द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है, जबकि एए फिल्म्स के अनिल थडानी हिंदी रिलीज़ की बागडोर  संभाल रहे हैं। पहले यह घोषणा की गई थी कि गेम चेंजर के लिए एक भव्य प्री-रिलीज़ इवेंट 21 दिसंबर को डलास यूएसए में होगा, जिसका आयोजन करिश्मा ड्रीम्स राजेश कल्लेपल्ली द्वारा किया जाएगा।

    एस. थिरुनावुक्कारासु की सिनेमैटोग्राफी, एस. थमन के शानदार म्यूजिक और वैश्विक स्टार राम चरण, कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, समुथिराखानी, अंजलि, नवीन चंद्रा, सुनील और श्रीकांत जैसे कलाकारों के साथ ‘गेम चेंजर’ मनोरंजन का एक रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले दिल राजू और शिरीष द्वारा निर्मित, यह सिनेमाई तमाशा 10 जनवरी, 2025 को तेलुगु, तमिल और हिंदी में दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

    https://youtu.be/o60rqA4CZDA?si=1FExyVqFAkWTPPz8

  • भारतरत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

    धूमधाम से मनाई गई डा. काशी प्रसाद जायसवाल जयंती

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति द्वार का लोकार्पण, मेधावियों का सम्मान

    ~गीतांजलि सिंह

    लखनऊ। राष्ट्रवादी इतिहासकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मुद्रा शास्त्री डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 144 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के नाम से स्मृति द्वार का लोकार्पण कुर्सी रोड स्थित सेक्टर ~ वन विकास नगर में तथा मेधावी सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान गोमती नगर में हुआ। वहीं समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री से डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारतरत्न से सम्मानित किए जाने की मांग भी उठाई।

    गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति एवं डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह कुर्सी रोड विकासनगर, सेक्टर-एक में डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति द्वार का लोकार्पण महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया।

    शाम के समय गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूर्व मंत्री व विधायक अनुपमा जायसवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि, एमएलसी संतोष सिंह समेत अन्य अतिथियों ने समाज के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी गणों के सम्मान के साथ ही स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

    कार्यक्रम संयोजक एड. मनीष जायसवाल ने बताया कि अखिलेश जायसवाल, जीपी जायसवाल अध्यक्ष, सुरेश जायसवाल महामंत्री, राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, इ. हरीश चन्द्र जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, दीपू जायसवाल, राकेश जायसवाल चीफ मैनेजर, रोहित जायसवाल, हरपाल सिंह कर्नवाल, श्रीकांत जायसवाल, शिवम जायसवाल, प्रीति जायसवाल, हरीराम जायसवाल (YSS), इ. केके जायसवाल, इ. हरीश चंद्र जायसवाल, प्रोफेसर सुरेन्द्र जायसवाल आदि ने अपने विचार रखे व कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर जायसवाल समाज के पूरे प्रदेश व देश के राष्ट्रीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ व नगीना से संबंधित हैं मामले

    चार थानों की पुलिस द्वारा 06 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

    गैंगस्टर के तीन अभियुक्तों को सश्रम कारावास व अर्थदण्ड

    बिजनौर पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से न्यायालय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित तीन अभियुक्तों को 02 – 02 वर्ष के सश्रम कारावास व पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

    बिजनौर। जनपद पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से न्यायालय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित तीन अभियुक्तों को 02 – 02 वर्ष के सश्रम कारावास व पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। ये मामले थाना अफजलगढ़ व नगीना से संबंधित हैं। इसके अलावा चार थानों की पुलिस द्वारा 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक मामला ढाई साल और दूसरा साढ़े 12 साल पुराना है।

    पुलिस कार्यालय द्वारा बताया गया है कि दिनांक 17.04.2022 को काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) के मोहल्ला विजयनगर निवासी हैदर पुत्र सरताज तथा मोहल्ला अली खां निवासी रहमान पुत्र जीशान उर्फ गुड्डू के विरुद्ध थाना अफजलगढ पर मु.अ.सं. 83/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा दिनांक 18.06.2012 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना नगीना जनपद बिजनौर विनोद कुमार सिंह द्वारा थाना नगीना क्षेत्रांतर्गत ग्राम ज्ञानपुर निवासी सुरजा पुत्र श्रीराम व बब्लू पुत्र श्रीराम आदि कुल 03 अभियुक्तों के विरुद्ध संगठित गिरोह बनाकर आम जनता से भौतिक एवं आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु धन उपार्जित कर भय व आतंक व्याप्त करने के संबंध में थाना नगीना पर मु.अ.सं. 299/12 धारा 3 (1) गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त दोनों थाना पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।

    उक्त मामलों में स्थानीय पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी की गई एवं अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। परिणामस्वरुप दिनांक 27.11.2024 को न्यायालय ऐ०डी० जे०-06/ गैंगस्टर अधि०, जनपद बिजनौर द्वारा अभियुक्त हैदर पुत्र सरताज तथा सुरजा पुत्र श्रीराम व बब्लू पुत्र श्रीराम को 02 – 02 वर्ष के कारावास व पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

    वहीं दूसरी तरफ जनपदीय पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में थाना हल्दौर, किरतपुर, नूरपुर व बढ़ापुर के 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

  • पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा एक नया आयाम

    संजय पाण्डे के प्रयासों से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बना स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त केंद्र

    अल्मोड़ा, उत्तराखंड। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में संजय पाण्डे के प्रयासों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल्द ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगी। इससे न केवल अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं नियमित होंगी, बल्कि मरीजों को सही समय पर जटिल बीमारियों का निदान भी मिल सकेगा। यह बदलाव न केवल डेंगू और अन्य बीमारियों के इलाज में मददगार साबित होगा, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को एक नया आयाम देगा।

    संजय पाण्डे के प्रयासों की झलक

    रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति: लंबे समय से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी थी, लेकिन संजय पाण्डे के अथक प्रयासों से अब यह समस्या समाप्त हो रही है। रेडियोलॉजिस्ट के जुड़ने से यहां नियमित अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें सुनिश्चित होंगी।

    डेंगू मरीजों के लिए विशेष सुविधा:

    संजय पाण्डे के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स चढ़ाने और जांच की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इससे मरीजों को हल्द्वानी या अन्य मैदानी क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    बच्चों के इलाज के लिए PICU बहाल:

    बंद पड़े पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) को भी संजय पाण्डे की पहल से पुनः चालू कर दिया गया है। अब छोटे बच्चों को बेहतर और तत्काल इलाज मिल सकेगा।

    विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के प्रयास:

    न्यूरोसर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन की नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रशासन और उच्च अधिकारियों से लगातार संवाद हो रहा है, स्वास्थ्य सुधारों मैं बदलाव एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें लगातार ही सुधार की गुंजाइश रहती है।

    संजय पाण्डे का दृष्टिकोण

    संजय पाण्डे ने कहा, “मेरा सपना है कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड का सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बने। मेरी कोशिश है कि कोई भी मरीज इलाज के अभाव में अपने जीवन की लड़ाई न हारे।”

  • ट्रेसेबिलिटी उपाय लागू करेंगे JIO, Airtel, VI और BSNL 

    01 दिसंबर से बदल जाएगी पूरी व्यवस्था

    अब मोबाइल पर देर से मिलेगा OTP

    नई दिल्ली। इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते चलन और इन तकनीकों की सुविधाओं के साथ-साथ लोग कई तरह के खतरों से भी जूझ रहे हैं। स्मार्टफोन ने जहां कई काम आसान कर दिए हैं, वहीं इसने स्कैमर्स और साइबर अपराधियों को लोगों को धोखा देने के नए रास्ते भी मुहैया कराए हैं। इसे देखते हुए, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने पिछले दिनों लोगों को धोखाधड़ी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए कई उपाय लागू किए हैं। 

    ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों को संदेश ट्रेसेबिलिटी लागू करने का निर्देश दिया है। इस बड़े फैसले की घोषणा सबसे पहले अगस्त में की गई थी, जिसमें वाणिज्यिक संदेशों और ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) पर ध्यान केंद्रित किया गया था। शुरुआत में, दूरसंचार कंपनियों को इन ट्रेसेबिलिटी उपायों को लागू करने के लिए 31 अक्टूबर की समय सीमा दी गई थी, लेकिन JIO, Airtel, VI और BSNL जैसी प्रमुख कंपनियों के अनुरोधों के बाद इस समय सीमा को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। अब 01 दिसंबर से ये कंपनियां वाणिज्यिक और ओटीपी संदेशों को ट्रैक करने के लिए ट्राई के नियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं।

    OTP के लिए करना होगा इंतजार

    यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि JIO, Airtel, VI और BSNL द्वारा 01 दिसंबर से इन ट्रेसेबिलिटी उपायों को लागू करने के बाद ओटीपी संदेश मिलने में देरी हो सकती है। मतलब, यदि आप बैंकिंग या आरक्षण बुकिंग जैसी गतिविधियों में लगे हुए हैं, तो आपको अपने ओटीपी के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

    TRAI के फैसले की वजह

    दरअसल स्कैमर्स अक्सर व्यक्तियों के उपकरणों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए नकली ओटीपी संदेशों का फायदा उठाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान होता है। ट्राई का लक्ष्य इस नियम को सभी दूरसंचार कंपनियों में  लागू करके उपभोक्ताओं को अधिक प्रभावी ढंग से सुरक्षित करना है।

  • संभल के पत्थरबाजों के खिलाफ योगी सरकार का रवैया सख्त 

    सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की कराई जाएगी भरपाई

    वसूली और पोस्टर का अध्यादेश पूर्व में जारी कर चुकी है सरकार

    सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर

    लखनऊ। संभल में हुए बवाल के बाद योगी सरकार अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने जा रही है। अब प्रदेश में पत्थरबाजों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार सार्वजनिक स्थानों पर पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर लगाएगी और उनसे वसूली भी करेगी। सरकार पूर्व में उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ नुकसान की वसूली और पोस्टर का अध्यादेश जारी कर चुकी है।

    फाइल फोटो

    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ नुकसान की वसूली और उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए अध्यादेश जारी कर चुकी है। इसके तहत, उन अपराधियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी, जिन्होंने राज्य में हिंसा या उपद्रव किया हो, ताकि उन्हें समाज से बहिष्कृत किया जा सके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

    गांव, कस्बों तक ढूंढ़े जा रहे बवाली

    संभल शहर के अलावा आसपास के कस्बों और गांवों में भी बवालियों को ढूंढा जा रहा है। दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उनसे अलग-अलग थानों में पूछताछ करके अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।यानि स्पष्ट है कि उपद्रवियों से सरकार को हुए नुकसान की वसूली की जाएगी। अपराधियों की वजह से किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को हुए की भरपाई कराई जाएगी। 

    फाइल फोटो

    सरकार को बदनाम करने की सुन‍ियोज‍ित साज‍िश !

    संभल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि “प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए…यह कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकार को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश थी…फिलहाल वहां माहौल शांतिपूर्ण है, बाजारों में दुकानें भी खुली हैं।

    फाइल फोटो

    पहचान छिपाने को उपद्रवियों ने ईंट-डंडों से तोड़ डाले CCTV

    संभल हिंसा मामले में एक और तथ्य सामने आया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि बवाल से पहले जामा मस्जिद वाले रूट पर लगे कैमरों की बाकायदा रेकी की गई थी। रेकी के बाद बवाल से ठीक पहले कैमरों को निशाना बनाना था, जिससे पहचान की किसी भी दशा में गुजांइश ही ना रह जाए। पुलिस द्वारा कराई गई ड्रोन से वीडियोग्राफी के बचे सीसीटीवी कैमरों में दिखा कि कुछ युवक सीसीटीवी कैमरे की ओर इशारा करते हैं और कुछ ही देर में उसको ईंट मार कर तोड़ देते हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति डंडे से दूसरे सीसीटीवी को तोड़ता दिख रहा है।

  • आगरा, संत रविदास नगर, कन्नौज, बरेली और बिजनौर के रहने वाले थे मृतक

    नींद की झपकी और ओवर स्पीड बनी हादसे की वजह

    सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कालेज के पांच डॉक्टर्स की मौत

    लखनऊ। कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई। हादसा कन्नौज के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मृतक आगरा, संत रविदास नगर, कन्नौज, बरेली और बिजनौर के रहने वाले थे। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश दिए।

    जानकारी के अनुसार सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी स्कार्पियो कार से आगरा जा रहे थे। इस दौरान कार एक ट्रक से टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। दुर्घटनास्थल के हालात देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। इस बीच आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे।

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण सड़क हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई। उनकी स्कॉर्पियो कार एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई, जहां तेजी से आते ट्रक से टकराकर उसके परखच्चे उड़ गए। पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है।

    बताया गया है कि हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे हुआ। करीब सौ की स्पीड में चल रही स्कार्पियो (UP80 HB0703) डिवाइडर से टकराकर पलटी खाते हुए दूसरी लेन में आ गई। तभी आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक (RJ09 CD3455) से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई। स्कार्पियो में छह लोग सवार थे। इनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे और मंगलवार को एक शादी में शामिल होकर लखनऊ से लौट रहे थे।

    पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह पिचक गई। पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला। सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया, एक गंभीर घायल को भर्ती किया गया है।

    मृतकों के नाम

    1- अनिरुद्ध वर्मा (29) पुत्र पवन कुमार वर्मा। निवासी A 5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा।

    2- संतोष कुमार मोर्य पुत्र जीत नारायण। निवासी राजपुरा भाग 3 भदोही संत रविदास नगर।

    3- अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल। निवासी तेरा मल मोतीपुर कन्नौज।

    4- नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार। निवासी नवाबगंज, बरेली।

    5- राकेश कुमार पुत्र कलुआ सिंह (38 वर्ष) निवासी जीवनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर।

    डॉ. जयवीर की हालत गंभीर होने से सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

    सैफई मेडिकल कॉलेज से कर रहे थे पीजी

    हादसे में मारे गए डा. अरुण कुमार के एक दोस्त ने बताया कि पांचों लोग उनके साथ सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे। सभी लोग लखनऊ में डॉक्टर चेतन की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। सुबह चार बजे हादसे की जानकारी मिली। अंतिम कॉल हमारे पास सुबह 2:30 बजे आया था कि हम लोग आने वाले हैं। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में मेडिकल स्टूडेंटस और जूनियर डाक्टर मौके पर पहुंच गए।

  • स्टाफ संग जिले भर में पैदल गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी 

    संभल में हुई हिंसक घटना के बाद अलर्ट मोड में है पुलिस

    मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

    बिजनौर। संभल में हुई हिंसक घटना के बाद बिजनौर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त के साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस अफसर हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर जिले भर में संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस संदिग्धों पर खास नजर रख रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में छतों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। एक तरफ जहां पुलिस के अफसर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं तो वहीं पुलिस आसामाजिक तत्वों पर भी निगाह रखे हुए है।

    बिजनौर शहर में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहर के कई चौराहों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शहर कोतवाल उदय प्रताप ने पुलिस टीम के साथ घनी आबादी क्षेत्र में पैदल गश्त की। शहर भर में ड्रोन उड़ाकर मकानों की छतों की गहनता से निगरानी कराई।

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गए हैं। उद्देश्य ये है कि लोगों से संवाद बना रहे। ड्रोन से छतों की निगरानी के विषय में बताया कि ये एक टेक्निकल टूल है। कहीं घरों आदि की छतों पर ईंट पत्थर आदि दिखाई दिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह की कोई असामान्य जानकारी सामने आई तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

    अपराध नियन्त्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अफजलगढ द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना शेरकोट क्षेत्रान्तर्गत तथा क्षेत्राधिकारी धामपुर द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा नहटौर में पैदल गश्त की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की गई। 

  • याद किए गए संविधान की मूल भावना और उद्देश्य

    इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने अपनाया भारत का संविधान

    “संविधान दिवस” पर पुलिस ने ग्रहण की शपथ

    बिजनौर। “संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का स्मरण करते हुए संविधान की मूल भावना और उद्देश्यों को याद किया गया।

    हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन बेहद अहम है तथा भारतीय संविधान के महत्व और उसकी मूलभूत धारणाओं को समझने व सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान का तैयार खाका अपनाया। इसके बाद ही 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने कई चर्चाओं और संशोधनों के बाद संविधान को अंतिम रूप दिया था। पहले 26 नवंबर के दिन राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता था। बाद में साल 2015 से संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।

    “संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने रिजर्व पुलिस लाइन में संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण कराई। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का स्मरण किया गया।

    कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना और उद्देश्यों को याद किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार वाजपेई व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

    इनके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज द्वारा पुलिस कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा थाना किरतपुर प्रांगण, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ द्वारा अपने कार्यालय तथा जिले के सभी थानों पर भी संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण कराई गई।

  • पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर, डेढ़ दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

    पुलिस मुठभेड़ में एक पशु चोर गिरफ्तार, तीन फरार

    बिजनौर। नांगल थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक पशु चोर को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। घटनास्थल से चोरी किए दो पशु, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    थाना पुलिस को सराय आलम की नहर पुलिया के पास पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश आम के बाग में चोरी के पशुओं के साथ मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए।

    एएसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुबहान भनेड़ा का रहने वाला है। उस पर किरतपुर थाने में 19 अभियोग पंजीकृत हैं। 

    नांगल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुबहान पुत्र बाबू कुरैशी एक हिस्ट्रीशीटर है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने फरार आरोपियों के नाम सादक पुत्र शमीम, वसीम उर्फ चीची पुत्र अब्दुल समी और भोला पुत्र शमीम बताए। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

  • जिला हापुड़ के बृजघाट स्थित कृष्णा धाम में आयोजित हुई विहिप की प्रांत बैठक

    प्रांत के 26 जिला महानगरों से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता व मातृशक्ति

    यह वक्त भारत के बड़े होने व भारत माता के अखंड होने का वक्त: आलोक कुमार

    ~ललित जोशी

    बृजघाट (हापुड)। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा अब यह भारत के बड़े होने का वक्त चल रहा है, इस वक्त हिंदू संगठित हो रहा है, संघर्ष कर रहा है और विजयी हो रहा है। यह बात उन्होंने जिला हापुड़ के बृजघाट स्थित कृष्णा धाम में आयोजित परिषद की प्रांत बैठक में कही। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद मेरठ प्रांत के 26 जिला महानगरों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह वक्त भारत के बड़े होने का वक्त है, भारत माता के अखंड होने का समय है। उन्होंने वर्तमान शताब्दी को हिंदू शताब्दी बताया और कहा कि आज विश्व में भगवा पताका लहरा रही है। हिंदू हमेशा विजय के पर्व मनाता है। भगवान श्री राम जिस उद्देश्य से आए थे उसको पूर्ण कर उन्होंने पृथ्वी से राक्षसों का खात्मा किया था और समरसता की भावना से बनवासी, वंचित सभी को संगठित कर विजय प्राप्त की थी। हम इस उत्सव को विजयदशमी, दीपावली के रूप में मनाते आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका में दीपावली मनाई गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली पर संदेश दिया था। हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करेंगे। हम हिंदुओं की आजादी के लिए लड़ेंगे।उन्होंने बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की थी। परिणाम आपके सामने हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को चुन लिया गया।

    उन्होंने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर बड़ा अत्याचार हुआ सच है, मंदिर तोड़े गए सच है, महिलाओं पर अत्याचार हुए सच है, लेकिन 5 दिन बाद हिंदुओं ने सामर्थ्य दिखाया। हिंदू संगठित हुआ और 100 से अधिक देशों में प्रदर्शन हुए, हमले की कड़े शब्दों में निंदा हुई और बांग्लादेश पर दबाव बना। उक्त संबंध में विश्व हिंदू परिषद केंद्र से मिला और बांग्लादेशी हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के बीच शांति, विश्वास की बहाली के लिए तीन मांग रखी गईं। इनमें 1- अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जाए, 2- उन लोगों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए, जहां परिवार के किसी सदस्य की हत्या कर दी गई हो या उन्हें नुकसान पहुंचाया गया हो, 3- दोषी व्यक्तियों को कानून के अनुसार कानून के दायरे में लाया जाए, मुकदमा चलाया जाए और दंडित किया जाए। बांग्लादेश स्थित ढकी देवी के मंदिर में प्रधानमंत्री डॉ. मुहम्मद यूनुस पहुंचे और तीनों मांगे मानी गईं।

    बांग्लादेश में हिंदू अपने अधिकार को डटा रहा, भगवा झंडा लेकर अपने अधिकार के लिए डटा रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र चुनाव विजय, कुंदरकी सीट विजय के सन्दर्भ में भी जानकारी देते हुए कार्यकर्ता से आज के वातावरण को समझ उसके अनुरूप कार्य करेंने को कहा।
    बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने पूर्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों बजरंग दल की शौर्य यात्रा, जिला केंद्र पर व्याख्यान, धर्म रक्षा दिवस, धर्म रक्षा निधि की योजना बनवाई। वहीं प्रांत की समितियों व सत्संग का सत्यापन भी किया गया। 

    बैठक में प्रांत के मंत्री राजकुमार डूंगर ने धर्म रक्षा निधि अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मेरठ प्रांत से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रही। बैठक को प्रांत अध्यक्ष अमन सिंह, कार्य अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष छाया सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन डा. विकास पवार ने किया।

  • अंदर था स्टाफ व अन्य लोग और बाहर से लगा दी सील

    मेरठ के कैंट क्षेत्र में संपदा अधिकारी की कार्रवाई, व्यापारियों में आक्रोश

    वोल्गा रिसोर्ट, लाइव किचन और दुबई स्टोर पर लगाई गई सील

    मेरठ। कैंट क्षेत्र के वोल्गा रिसोर्ट, लाइव किचन और दुबई स्टोर पर संपदा अधिकारी ने सोमवार सुबह बजे सील लगा दी। बताया गया है कि वोल्गा रिसोर्ट में आज शादी का कार्यक्रम है और वहां हलवाई बैठे हैं। दुबई और लाइव किचन में खाद्य सामान रखा है, अगर निकाला नहीं गया तो खराब हो जाएगा। संपदा अधिकारी की कार्रवाई का पता चलते ही व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

    संपदा विभाग ने कैंट स्थित बंगला 284 सरला देवी, नापेंद्र गोयल और बीपी गोयल को लीज पर दिया है। इस जमीन पर देवेंद्र गोयल का वोल्गा रिसोर्ट, सुधीर भल्ला व शम्मी सपरा का दुबई स्टोर और अर्पित शर्मा का लाइव किचन नाम से रेस्टोरेंट है।

    इस पर रक्षा संपदा अधिकारी द्वारा अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए पीपीई एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। सोमवार को उक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पीपीई एक्ट के अंतर्गत डेमेज/लीज रेंट न जमा कराए जाने और अवैध कब्जाधारी निर्धारित करते हुए रक्षा संपदा अधिकारी विनीत कुमार के आदेश पर सीलिंग की कार्यवाही की गई लेकिन बिना पुलिस और कैंट बोर्ड स्टाफ को साथ लिए सील लगाने पहुंचे रक्षा संपदा एसडीओ वी के गुप्ता को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

    अंदर स्टाफ व अन्य लोग थे और बाहर से सील लगा दी गई। हंगामा होते देख मुख्य गेट पर सील लगाकर एसडीओ वीके गुप्ता सदर थाने पहुंचे तो थाने में भी व्यापारियों ने हंगामा किया । इसके उपरांत व्यापारी नेता जीतू नागपाल शैंकी वर्मा के साथ अन्य व्यापारी रक्षा संपदा कार्यालय पहुंचे वहां भी हंगामा किया। रक्षा संपदा की टीम को भूसा मंडी में भी किसी जगह सील लगाने जाना था, लेकिन पुलिस बल न मिलने और व्यापारियों के हंगामे के चलते भूसा मंडी की कार्यवाही रुक गई।

    व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने कहा, ‘उन्होंने संपदा अधिकारी को 4 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि सील नहीं खोली गई तो व्यापार संघ के लोग बाजार बंद कर विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।’ दरअसल कैंट बोर्ड क्षेत्र का नगर निगम में विलय होना है। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को दिया गया है। उधर व्यापारियों का कहना है कि भारत सरकार द्वारा कमर्शियल लैंड की सील एक साल के लिए बढ़ा दी है, उसके बावजूद भी कार्रवाई की गई।

    व्यापारियों का कहना है कि सोमवार को प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। उसके बावजूद भी सुबह 5 बजे टीम प्रतिष्ठान पर पहुंची और सील लगा कर चली गई। जबकि प्रतिष्ठानों के अंदर कर्मचारी मौजूद थे। उन्हें इसकी जानकारी चौकीदार ने दी। व्यापारियों कहना है कि वह जीएसटी सरकार को देते हैं, यदि लीज समाप्त भी हो रही है तो इसकी जानकारी व्यापारियों को पहले देनी चाहिए। इस तरह संपदा विभाग के अधिकारियों का व्यवहार गलत है।

  • परिवार डेवलप अथॉरिटी बन कर रह गया समाजवादी पार्टी का पीडीए

    यूपी में आगामी हर चुनाव में खिलेगा कमल: रामनिवास यादव

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा के उपचुनाव में एक बार फिर कमल खिला है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामनिवास यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 9 सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत पार्टी संगठन और पीएम मोदी एवं सीएम योगी के कुशल नेतृत्व के चलते ही संभव हुई है। भाजपा गठबंधन ने मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटों पर बड़ी जीत दर्ज किया है। रामनिवास यादव ने कहा कि ये कमल खिलने का युग चल रहा है। समाजवादी पार्टी एवं इनके सहयोगी दलों को जनता ने नकार दिया है। समाजवादी पार्टी का पीडीए परिवार डेवलप अथॉरिटी बन कर रह गया, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता ने नकार दिया।

    जब उनसे पूछा गया कि अभी तक मैनपुरी की करहल विधानसभा में भाजपा कभी नहीं जीत पाई, तो उन्होंने कहा कि आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का हमारा नेतृत्व भी सम्मान करता है। पार्टी भी सम्मान करती है। हम उनका व्यक्तिगत सम्मान करते हैं। इसलिए उनके खिलाफ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यूपी उपचुनाव से दूर रहे। यदि मोदी जी करहल में एक भी चुनावी सभा कर देते तो निश्चित ही यहां पर भी कमल ही खिल जाता। हम तो लोगों की सेवा करने का अवसर मांगते हैं। निश्चित तौर से 2027 में करहल और सीसामऊ भी हम जीतेंगे। कुंदरकी व कटहरी को समाजवादी पार्टी अपना गढ़ समझती थी, जहां अब कमल के फूल का गढ़ बन गया है। अब सपा मैनपुरी को अपना गढ़ बता रही है। रामनिवास यादव ने कहा कि यूपी में उपचुनाव की ही तरह पंचायत चुनाव से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सीएम योगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में कमल खिलेगा और पंचायत से लेकर विधानसभा तक भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार हर जगह बनेगी।

  • रबी किसान मेला / गोष्ठी में दी वेस्ट डीकंपोजर बनाने एवं उपयोग की जानकारी

    कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम

    मसूर बीज मिनिकिट और वेस्ट डीकंपोजर का नि:शुल्क वितरण

    बिजनौर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय रबी किसान मेला / गोष्ठी का आयोजन राजकीय कृषि निवेश भंडार गजरोला अचपल विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल जनपद बिजनौर में किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ शिव कुमार राजपूत निवासी ग्राम पदमपुर द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक गिरीशचंद्र एवं जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया रहे। मंच का संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह द्वारा किया गया।

    इस दौरान जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया द्वारा मेले में कृषि निवेशों की जानकारी दी गई। कृषि मेले / गोष्ठी में मसूर बीज मिनिकिट और वेस्ट डीकंपोजर का नि:शुल्क वितरण किया गया। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र द्वारा कृषकों को वेस्ट डीकंपोजर बनाने एवं इसके उपयोग की जानकारी देने के साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि के विषय में पूर्ण जानकारी दी गई। विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी और सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री के बनवाने में सहयोग करने के लिए कहा गया।

    अंत में मेले की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार जी द्वारा कृषकों को किसान मेले में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बताई गई नवीनतम तकनीकी अपनाने को कहा गया। सभी कृषकों को लंच करवाने के बाद धन्यवाद कर मेले का समापन किया गया।

    मेले में सर्वश्री आदित्य वीर एसएमएस, सहायक कृषि विकास अधिकारी अशोक कुमार, सचिन कुमार प्रभारी कृषि निवेश भंडार, प्लांट प्रोटक्शन  सुपरवाइजर महेश कुमार, कपिल कुमार एवं अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर एक हफ्ते के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी

    कृपया ध्यान दें…सभी वाहनों के लिए मार्ग पूर्णतः बन्द रहेगा

    दिनांक 25.11.2024 से दिनांक 01.12.2024 तक राष्ट्रीय राजमार्ग-119 नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग को किमी 134+910 पर स्थित सुखरो नदी पर निर्मित सेतु के Expansion Joint & Bearing का रिपलेसमेंट का कार्य होने कारण रूट डायवर्जन। 

    बिजनौर। नजीबाबाद से कोटद्वार की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए मार्ग दिनांक 25 नवंबर 2024 से 01 दिसंबर 2024 तक पूर्णतः बन्द रहेगा। पुलिस विभाग ने अवगत कराया है कि दिनांक 25 नवंबर 2024 से 01 दिसंबर 2024 तक राष्ट्रीय राजमार्ग-119 नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर किमी 134+910 पर स्थित सुखरो नदी पर निर्मित सेतु के Expansion Joint & Bearing का रिप्लेसमेंट का कार्य किया जाएगा। इस कारण समय 12.00 बजे से 16.00 तक के लिए कार्य पूर्ण होने तक के लिए प्रतिदिन नजीबाबाद से कोटद्वार की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए मार्ग पूर्णतः बन्द रहेगा।

    निम्न प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

    नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाले समस्त हल्के वाहन चौकी गंगनहर समीपुर से नगीना रोड (नगीना हेड) से गंगनहर टांडामाईदास से, टांडामाईदास से घासीवाला (रायपुर रोड) से शंकरपुर से कोटद्वार जाएंगे व इसी मार्ग से वापस आएंगे। सम्पूर्ण डायवर्जन मार्ग पक्की सड़क लम्बाई लगभग 28 किमी है।

    रोक दिए जाएंगे समस्त भारी वाहन

    नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाले समस्त भारी वाहनों को दिनांक 25.11.2024 से 01.12.2024 तक समय 12.00 बजे से 16.00 बजे तक प्रतिदिन किसान सहकारी चीनी मिल के पास रोका जाएगा व समय 16.00 बजे के बाद भेजा जाएगा।

    रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य

    दिनांक 26.11.2024 को चांदपुर धनौरा मार्ग पर धनौरा फाटक स्थित रेलवे समपार संख्या 26/बी मार्ग बन्द होने कारण रूट डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है।

    बताया गया है कि दिनांक 26 नवंबर 2024 की प्रातः 06.00 बजे से लेकर दिनांक 27 नवंबर 2024 की शाम 20.00 बजे तक चाँदपुर धनौरा मार्ग पर स्थित रेलवे समपार संख्या 26/बी पर रेलपथ की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिस कारण रेलवे फाटक चाँदपुर धनौरा फाटक सभी वाहनों के लिए पूर्णतः बन्द रहेगा।

    ऐसे गुजारे जाएंगे सभी प्रकार के वाहन

    चाँदपुर की ओर से धनौरा गजरौला की ओर जाने वाले हल्के व भारी सभी प्रकार के वाहन कस्बा चाँदपुर में फीना तिराहा से वाया बेलवाला चौकी थाना शिवाला कला से होकर अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे व इसी मार्ग से वापस आएंगे। सलाह दी गई है कि किसी भी प्रकार की असुविधा के बचने के लिए उपरोक्त रूट डायवर्जन का पालन करें।

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    गरिमामयी परेड का किया आयोजन

    डीजीपी मुख्यालय में मनाया गया ‘पुलिस झंडा दिवस’

    लखनऊ/प्रयागराज/बिजनौर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डीजीपी मुख्यालय में पुलिस झंडा दिवस सुबह 10:30 बजे मनाया गया। झंडारोहण 112 एडीजी नीरा रावत ने किया। पुलिस कर्मियों द्वारा सलामी देते हुए झंडारोहण किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक आईपीएस मौजूद रहे।

    उत्तर प्रदेश पुलिस के 73वें पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पुलिस झण्डा (स्टीकर) लगाया और पुलिस झंडा प्रतीक चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस जनों को शुभकामनाएं दी। इनके अलावा डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर फ्लैग लगाकर सम्मानित करने के साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं, सीएम योगी ने पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी।

    उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया। यूपी पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है, जो प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। झंडा दिवस के विशेष अवसर पर डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी एलओ अमिताभ यश एवं जीएसओ टू डीजीपी एन रविन्दर उपस्थित रहे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “भयमुक्त, अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों और उनके परिजनों को पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् भाव को चरितार्थ कर रही यूपी पुलिस पर हमें गर्व है।”

    प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने झंडारोहण कर सलामी दी। इस दौरान उन्होंने डीजीपी का संदेश पढ़कर पुलिस कर्मियों को सुनाया। साथ ही जवानों को कर्तव्य निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि 23 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन है। शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक, लाल एवं नीले रंग के ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक गौरवमयी पहचान दी है। पुलिस विभाग के प्रति निष्ठावान हमारे वीर साथियों की जन-सेवा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम व आत्म बलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद पुलिस ध्वज प्राप्ति की। पुलिस ध्वज के फहराने और उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय सभी में कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊर्जा संचरित होती है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर आईजी प्रेम गौतम ने झंडा रोहण किया। साथ ही जवानों को कर्तव्यनिष्ठा होकर दायित्व का निर्वहन करने की सलाह दी। इस अवसर पर पुलिस के आलाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    इधर बिजनौर में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने पुलिस मुख्यालय, बिजनौर, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजीव वाजपेई ने पुलिस लाइन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छल ने अपने कार्यालय पर झंडारोहण किया।

    इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह दिवस पुलिस बल की वीरता, बलिदान और समर्पण को सम्मानित करने का प्रतीक है।

  • शिव शनि मंदिर सिविल लाइंस, श्री मां कालिका मंदिर ग्राम सीमला के प्राचीन शिव मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम

    भक्ति भाव से हुए श्रृंगार, भजन, कीर्तन, भंडारे के आयोजन

    कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

    बिजनौर। कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बिजनौर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सिविल लाइंस पंजाबी कालोनी स्थित शिव मंदिर में न्याय के देवता भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापना के सात वर्ष पूर्ण होने पर श्रृंगार, भजन, कीर्तन, भंडारे का आयोजन किया गया।

    वहीं झालू रोड स्थित श्री मां कालिका मंदिर परिसर में भगवान शिव के रौद्र एवं रक्षक भाव को समर्पित काल भैरव जयंती पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाई गई। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा।

    मुख्य आयोजक मोहल्ला नई बस्ती निवासी देवेन्द्र शर्मा के परिवार ने प्रातः बाबा को स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र धारण कराए। तत्पश्चात हवन व पूजा आरती की गई। नौ देवियों की प्रतीक नौ कन्याओं को जिमाकर शर्मा परिवार द्वारा छठे विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने हलवा-पूरी व उड़द-चावल का प्रसाद ग्रहण किया।

    मुख्य यजमान देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती सत्यवती, रजनीश शर्मा, निशा शर्मा, दुष्यंत व मनोयोग से भण्डारे की व्यवस्था में लगे रहे। फूलों, गुब्बारों व वंदनवारों से सजे मंदिर में दिन भर बाबा भैरवनाथ के गुणों का बखान करते भजनों, मंत्रोच्चारण व बाबा की आरती, घंटे घड़ियाल की मंगल ध्वनि गूंजती रही। मंदिर में मेले जैसा वातावरण था। इस अवसर पर भाजपा नेता पीयूष राज (शानू), आशीष अग्रवाल, कुलदीप एडवोकेट मुकेश कुमार (रिंकू) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    दूसरी ओर ग्राम सीमला स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गौरी-शंकर, गणेश जी, हनुमान जी की झांकियां शामिल रहीं।

    कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर सुंदर कलश धारण किये हुए थीं। कलश यात्रा से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सर्वश्री चरण सिंह, लाल बहादुर सिंह, ऋषिराम सिंह, रोमांशु चौहान, अनुज कटारिया, विशाल चौहान, सचिन कटारिया, बेगराज सिंह, वीर सिंह चौहान, सोवेन्द्र कटारिया, जयवेन्द्र कटारिया, अरूण कटारिया, अर्चित चौहान, रक्षित चौहान, प्रांकुश चौहान, राहुल कटारिया, पुलकित कटारिया, धीरेन्द्र कटारिया आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

  • …और अब परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व आधुनिक लाइब्रेरी

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालयों में किए जाएंगे बदलाव

    आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 65 हजार परिषदीय स्कूल

    लखनऊ/प्रयागराज प्रदेश के 65 हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों को अगले पांच साल में आदर्श विद्यालय के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत, आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण भी देने का प्रयास किया जाएगा। इन विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए क्लासरूम, सीट-बेंच, स्मार्ट क्लास, आधुनिक लाइब्रेरी, किचेन-कैंटीन के साथ ही साफ शौचालय व पेयजल आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी।यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जा रहा है। इससे बच्चों के पठन-पाठन के स्तर में बदलाव आएगा।

    एनईपी के तहत अगले पांच साल में (2029 तक) प्रदेश के 1.32 लाख में से आधे (65 हजार से अधिक) परिषदीय विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत, आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण भी देने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत इन विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए आवश्यक कमरे, स्मार्ट क्लास, अलमारी, आधुनिक लाइब्रेरी, किचेन-कैंटीन के साथ ही साफ शौचालय व पेयजल आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी। इन स्कूलों में खेल के मैदान बेहतर किए जाएंगे और इन्हें पर्यावरण की दृष्टि से भी हरा-भरा बनाया जाएगा। इन स्कूलों में अगर शिक्षकों की कमी है तो उसको भी पूरा किया जाएगा। विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • नहटौर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

    सड़क हादसे में 8 दिन की मासूम समेत 4 की मौत

    बिजनौर। नहटौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सवार 8 दिन की बच्ची समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल ने बताया कि शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी सुल्तान (35) पुत्र असरफ अली अपनी पत्नी गुलअफ्सा (28), पुत्री अनादिया (8 दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद (5), बहन चांद बानो (35) और भांजी अदिबा (14) के साथ नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मेला देखने गया था। रात करीब 11 बजे वे घर लौट रहे थे। नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास उनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों पुत्रियां अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई जबकि सुल्तान, उसका पुत्र शाद और भांजी आदिबा घायल हो गए।

  • बिजनौर के पहले विश्वविद्यालय के संचालन से पूरे जनपद का होगा बहुमुखी विकास

    मुख्यमंत्री योगी जी का बिजनौर को तोहफा

    यू०पी० कैबिनेट ने दी विवेक विश्वविद्यालय बिजनौर को मंजूरी

    बिजनौर। सभी बिजनौर वासियों के लिये गर्व की बात है कि यू०पी० कैबिनेट से विवेक विश्वविद्यालय बिजनौर को संचालन हेतु अनुमती प्राप्त हो गई है। संस्था के चेयरमैन अमित गोयल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च 2023 को विश्वविद्यालय की स्थापना की अनुमति प्राप्त हुई थी। इसी क्रम में अब यू०पी० कैबिनेट ने विश्वविद्यालय के संचालन की अनुमति भी प्रदान कर दी है। विवेक विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के कारण यह अनुमति प्रदान की गई है।

    अमित गोयल चेयरमैन

    चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि कक्षाएं इसी सत्र से प्रारम्भ की जा रही हैं तथा अगले सत्र से एग्रीकल्चर, माइक्रो बायोलोजी, बायो टैक्नोलोजी, लाइफ सांइस, एनीमल सांइस, मेडिकल साइंस आदि में विभिन्न पाठयक्रम संचालित किये जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह से पीएचडी के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो जाएंगे। श्री गोयल ने बताया कि विश्व स्तर पर बिजनौर शिक्षा के लिए जाना जाये, यह हमारा संकल्प है। हम बिजनौर में खेलकूद, कला, नृत्य, नाटक, जर्नलिज्म आदि प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षण कार्य प्रारम्भ करेंगे। इसके लिए विवेक विश्वविद्यालय में एक मिनी स्टेडियम बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसमें विभिन्न खेलों के कोच के निर्देशन में बिजनौर क्षेत्र के खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बिजनौर की धरती से राष्ट्र को समर्पित किये जायेंगे।

    उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा उद्देश्य है। इसके लिये हम देश विदेश के अच्छे विश्वविद्यालयों के साथ आपसी सहमति से समझौता कर रहे हैं। इसके तहत भारत से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को विदेश भेजा जायेगा तथा विदेश के विश्वविद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं यहां भारत में विवेक विश्वविद्यालय बिजनौर में आकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। हम कॉर्पोरेट सेक्टर की मांग के अनुसार सिलेबस पर कार्य कर रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के प्लेसमेन्ट में आसानी होगी। विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सैल की स्थापना की जा चुकी है।

  • मेरठ का रहने वाला सिपाही अमित सहारनपुर में था तैनात

    एसएसपी बंगले पर सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया

    सहारनपुर। एसएसपी के बंगले पर ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार की रात उसने सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर एसएसपी आवास में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े तो उन्हें सिपाही लहूलुहान मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    सिपाही की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी अमित कुमार (37) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, सिपाही पारिवारिक वजह से डिप्रेशन में था। 2010 में उसकी भर्ती हुई थी। नौकरी लगने से 2 साल पहले ही उसकी शादी शिल्पा नाम की युवती से हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा- सिपाही अमित कुमार कप्तान के आवास पर ड्यूटी कर रहा था। तभी उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, वह तनाव में था। मामले की जांच की जा रही है। वह 7 साल से सहारनपुर में तैनात था। डेढ़ साल से एसएसपी आवास पर उसकी तैनाती थी।

  • यादगार बना दिया जन्मदिन

    जीना इसी का नाम है…

    साभार~ दैनिक सांध्य प्रयाण।

    बिजनौर। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है… ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित फिल्म अनाड़ी का यह सुपरहिट गाना भले ही साल 1959 का हो, लेकिन यह आज भी समय समय पर चरितार्थ होता देखा जाता है।

    ऐसा ही नजारा ग्राम काजीशोरा में देखने को मिला। जहां एक ओर पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में युवा अपना जन्मदिन यादगार बनाने के लिए कार के बोनट पर रखकर केक काटते हैं और उसे एक दूसरे के मुंह पर लगा कर बर्बाद करते हैं अथवा शराब पार्टी कर जन्मदिन मनाते हैं, वहीं ग्राम रामजीवाला निवासी अंकित चौधरी अपने साथी एडवोकेट अभिषेक वत्स, शिवम बालियान, दीपक तोमर, विमल कुमार, जितेंद्र कुमार के साथ आशीष तोमर के पास पहुंचे। आशीष तोमर की किडनी खराब है और महंगे उपचार को आर्थिक सहायता जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही है।

    अंकित चौधरी ने अपने जन्मदिन पर खर्च करने के लिए रखे 8100 रुपए आशीष तोमर को उपचार के लिए दे दिए। साथ ही आशीष की माता को हिम्मत बंधाते हुए भविष्य में और सहायता करने का भरोसा दिया। अंकित चौधरी ने बताया कि वह भाकियू (अराजनैतिक) के सिपाही हैं। उन्हें और उनके साथियों को संगठन से प्रेरणा मिलती है कि अपने लिए तो दुनिया जीती है, दूसरों के लिए भी जीना जीवन है। उधर संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि अंकित चौधरी के इस पुण्य कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमें मानव जन्म देकर धरती पर भेजा है, अब मानवता का परिचय देना हमारा फर्ज है। भाकियू (अराजनैतिक) का एक एक सिपाही समाज के हर व्यक्ति और हर वर्ग के साथ प्रत्येक मुसीबत की घड़ी में खड़ा है।

  • डीएम, एसपी ने किया कार्तिक पूर्णिमा मेले का निरीक्षण

    पचनदा व यमुना में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर लगाई डुबकी

    उरई/जालौन/रामपुरा/कालपी/माधौगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुरा स्थित पचनद, कालपी स्थित यमुना में दीपदान कर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अकाल मृत्यु व पापों की मुक्ति के लिए साधु-संतों से लेकर आम श्रद्धालुओं शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिरों में दर्शन कर पूजा पाठ की। वहीं मेले में लगी दुकानों से खरीदारी कर लुत्फ उठाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन नदी के आसपास मौजूद रहा। लोगों ने अपने घरों में भी तुलसी की पूजा की।

    राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी

    जालौन। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने पचनदा धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। जालौन जिले के माधौगढ़ पचनदा धाम में पांच नदियों के संगम पर सुबह से ही लोग स्नान करते हैं। इसके बाद पूजा अर्चना कर मेले का लुत्फ उठाते हैं। घाटों पर मगरमच्छ की सुरक्षा के लिए मेटल नेट लगाया गया। इसके अलावा कोई चिन्हित जगह से बाहर स्नान न करे इसकी भी व्यवस्था की गई। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई। सादी वर्दी में फोर्स लगाई गई। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला फोर्स भी लगाई गई।

    दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक

    रामपुरा। पचनद में स्नान करने कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था डुबकी लगाई। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने आरती कर शाही स्नान का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों ने बाबा साहब मंदिर पर पूजा अर्चना कर आरती की। पचनद पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी कर झूला का लुत्फ उठाया। मेले में कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन भिंड से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही ट्रैक्टर, लोडर, कार, ऑटो व बाइकों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसके साथ ही कालपी स्थित यमुना में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी।

    सुबह चार बजे से लोगों ने यमुना स्थित किलाघाट, पीलाघाट और ढोडेश्वर घाट पर स्नान शुरू कर दिया था। दोपहर स्नान करने के बाद उन्होंने वेद व्यास मंदिर व बनखंडी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन ने घाटों पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था की थी। वहीं घाटों के आसपास नाविकों व गोताखोरों को भी लगाया गया था। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी।

    इटावा/औरैया। यमुना, चंबल, सिंध, पहूंज, क्वारी पांच नदियों के पवित्र संगम पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। दीपदान कर कुंवारी कन्याओं ने सुंदर और योग्य वर की मन्नत मांगी। विवाहित महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए बाबा कालेश्वर से कामना की। कार्तिक मेले में सुबह 4 बजे से स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला। स्नान दान करके भक्तों ने उस पार जालौन जिले में लगने वाले मेला का भी लुत्फ़ उठाया, वहीं बाबा साहब पर बीड़ा बताशा आदि चढ़ाया गया। पचनद मेला में बकरियों की भी जमकर खरीददारी हुई। व्यापारी अपनी अपनी बकरियों को सजाकर मेला में लाए थे। क्षेत्र में बकरियों का एक मात्र मेला है, जो कार्तिक पूर्णिमा पर ही लगता है। इस मेले का बकरी पालक पूरे वर्ष इंतजार करते है। मेला कमेटी के अध्यक्ष बापू सहेल सिंह परिहार ने बताया कि करीब रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया है। एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया, एसडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्रा आदि अधिकारी मेला में डेरा जमाए रहे। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, थाना प्रभारी बिठौली विद्यासागर सिंह, थानाध्यक्ष भरेह प्रीती सेंगर, इंस्पेक्टर अलमा अहिरवार, संतोष कुमार कुशवाहा, सहित 14 पुलिस अधिकारी अपने अपने चेकपोस्ट पर मुस्तैद रहे।

    स्नान घाट पर गड्ढे में फंसा बच्चे का पैर, मची अफरातफरी

    चकरनगर (इटावा) कार्तिक मेले में मध्यप्रदेश के मुरैना के पोरसा से आये अबलाख सिंह तोमर के सात वर्षीय पुत्र विनय प्रताप का पैर एक गड्ढे में फंस जाने से अफरातफरी मच गयी। सेंचुरी विभाग की टीम से दरोगा विष्णुपाल सिंह चौहान व रोहित कुमार यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका पैर निकाला। बताया गया है कि पुलिस बेरीकेटिंग के लिए गाड़ी घाट तक गई थी ऐसे में लकड़ी को उखाड़ने से गड्ढा हो गया। इसे लापरवाही कहे या उदासीनता गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद नहीं किया गया।

    पांडवों ने चकरनगर में काटा था अज्ञातवास

    पचनद पर यमुना, चंबल, क्वारी, सिध व पहुज नदियों का संगम होता है। इसी संगम किनारे महाभारत कालीन महा कालेश्वर मंदिर है। किवदंतियों के मुताबिक अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने चकरनगर में बकासुर दानव की हत्या के बाद छिपने के लिए इस मंदिर की स्थापना की थी। यहां पूजा अर्चना कर अज्ञातवास का कुछ समय भी व्यतीत किया। पचनद तट किनारे पश्चिम दिशा में विशाल पीपल का वृक्ष मौजूद है, जिसके नीचे बैठकर संत तुलसीदास ने संत मुकुंदमन महाराज से वार्तालाप किया था। तुलसीदास की सलाह के बाद पचनद के सुंदर संगम पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान पर्व की परंपरा शुरू की गई थी। पचनद के दूसरे किनारे जालौन सीमा पर कालेश्वर मंदिर के संत मुकुंदमन महाराज (बाबा शाह) की सैकड़ों वर्ष पुरानी समाधि स्थापित है। मान्यता के मुताबिक लोग महाकालेश्वर के दर्शन उपरांत बाबा शाह के मंदिर में माथा टेकने जरूर जाते हैं।

  • मां और बहन ने उठाया ये खौफनाक कदम, अपने ही खेत में मिले दोनों के शव

    बेटे ने तय शादी तोड़कर प्रेमिका को पहना दिया मंगलसूत्र

    बेटे की हरकत से आहत मां ने बेटी समेत दे दी जान

    बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर की एक महिला व उसकी पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

    थाना मंडावर क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी रामपाल सिंह की पत्नी ऊषा देवी (49 वर्ष) तथा पुत्री स्वाति रानी (21 वर्ष) के शव शनिवार सुबह घर के समीप उनके ही खेत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची मंडावर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    बेटे को लानत दे रहे ग्रामीण

    ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि गृह कलेश के चलते मां बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। रामपाल व ऊषा के बेटे गौरव की शादी तय होने के बाद सिर्फ जयमाल और फेरे की रस्म ही बाकी रह गई थी। इसके बावजूद उसने परिवार वालों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। लोग उसे लानत देते हुए कह रहे हैं कि वह पहले ही मना कर देता तो ये हादसा न हुआ होता।

    बताया गया कि बेटे की प्रेमिका से शादी करने से नाराज मां और बेटी ने मौत को गले लगा लिया। वहीं बेटा प्रेमिका को अपनी पत्नी बनकर चला गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

    एएसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि रामपाल सिंह के पुत्र गौरव की शादी तय हो गई थी। इसके बावजूद परिवार की मर्जी के विरुद्ध जा कर उसने 13 तारीख को किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। प्रधान, रामपाल सिंह, ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले से क्षुब्ध होकर दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जान दे दी। मौके पर सल्फास, गिलास और उल्टी पाई गई है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

  • मुरादाबाद से आते थ्री व्हीलर में कार ने मारी टक्कर

    धामपुर क्षेत्र की घटना से मचा हाहाकार

    सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना, अफसरों को निर्देश

    भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित सात की मौत

    बिजनौर। दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के छह लोगों समेत सात की मौत हो गई। कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब परिवार शादी के बाद दुल्हन को लेकर मुरादाबाद से अपने घर धामपुर लौट रहा था। नेशनल हाईवे 74 पर तेज रफ्तार कार ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    जिला बिजनौर की तहसील धामपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव तिबड़ा के खुर्शीद ने अपने पुत्र विशाल की शादी झारखंड में की। वहां से परिवार दुल्हन को विदा करा कर ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचा। शुक्रवार/शनिवार अर्धरात्रि के बाद टेंपो (थ्री व्हीलर) से अपने गांव तिबड़ा जा रहे थे। बताया गया है कि धामपुर नगीना मार्ग नेशनल हाईवे 74 पर पीछे से क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। फायर स्टेशन के पास, गांव से महज 2 किलोमीटर दूर, यह भीषण हादसा हुआ। घटना में थ्री व्हीलर सवार सभी छह घायलों की उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाते समय मौत हो गई। थ्री व्हीलर चालक अजब सिंह ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल क्रेटा सवार शेरकोट निवासी सोहेल, अल्वी व अमन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में हालत चिंताजनक देख संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर रेफर कर दिया गया।

    मृतक व घायल

    मृतकों में खुर्शीद (65 वर्ष), बेटा दूल्हा विशाल (25 वर्ष), बहू खुशी (22 वर्ष), पत्नी मुमताज (45 वर्ष), बेटी रूबी (32 वर्ष) और बेटी बुशरा (10 वर्ष) के अलावा थ्री व्हीलर चालक अजब सिंह शामिल हैं। वहीं क्रेटा कार सवार घायलों के नाम शेरकोट निवासी सोहेल, अल्वी व अमन बताए गए हैं।

    सीएम ने हादसे पर जताया दु:ख

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

  • तीसरे शुक्रवार को कोतवाली सभागार में बैठक का निर्णय

    पत्रकारों की समस्या समाधान को हर महीने बैठक

    ~रामबाबू कौशल

    उरई (जालौन)। नगर क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों की निजी समस्याओं को लेकर गंभीरता दिखाई है। निराकरण के लिए अब प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को कोतवाली सभागार में पत्रकारों के साथ बैठक का निर्णय लिया गया है।

    जनपद मुख्यालय उरई कोतवाली सभागार में पत्रकारों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों की निजी समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कोई समस्या हो, तो नि:संकोच बताएं। जल्द से जल्द समस्या का निराकरण किया जाएगा। नगर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि इसके लिए प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को पत्रकारों के साथ बैठक कोतवाली में की जाएगी। इस निर्णय का पत्रकारों ने स्वागत किया।

    बैठक में मुन्नेश कुमार, उपेन्द्र गुर्जर, राघवेन्द्र शर्मा, अवनीश दुबे, ब्रजेश बादल, कैलाश कुमार, सुरेश कुमार सोनी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

  • बच्चों और युवाओं ने स्नान करते समय खूब की मस्ती

    जलेबी, समोसा से लेकर खूब बिके चाट पकौड़ी, चाऊमीन, डोसा, बर्गर

    अलर्ट मोड पर रहे पुलिस प्रशासन, जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी

    लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    बिजनौर। विदुर कुटी गंज में भगीरथी के तट पर गंगा स्नान मेले में लाखों की संख्या में बच्चों, युवाओं, वृद्धों, महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।  बच्चों और युवाओं ने स्नान करते समय खूब मस्ती की। मेले में जलेबी, समोसा, मूंगफली, पेठा, चाट पकौड़ी, फल, चाऊमीन, डोसा, बर्गर, आइस्क्रीम आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहे।

    विदुर कुटी गंज गंगा स्नान मेले में लोग ट्रैक्टर ट्राली, भैंसा बुग्गी और बैल बुग्गी, बाइक व कार से पहुंचे। श्रद्धालुओं को धूल से परेशानी ना हो इसके लिए जिला पंचायत की ओर से रास्तों पर पानी का छिड़काव कराया गया। लोगों ने अपने पशुओं को भी गंगा में स्नान कराया। गंगा स्नान मेले में युवा कबड्डी तथा वॉलीबॉल का आनंद लिया। बच्चों ने झूलों में झूलकर खूब मस्ती की। महिलाओं ने भी मीना बाजार में अपनी पसंद का सामान खरीदा। काफी लोग अपने रिश्तेदारों से मिले तथा न्यौता देने पर उनके डेरों में पहुंचे। उनकी खातिरदारी मावे के लड्डू से हुई। सभी जगह खिचड़ी बना कर खाई और खिलाई गई। हर तरफ तम्बू ही तम्बू दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने जहां भी जगह मिली अपना डेरा डाल दिया।

    सरकारी योजनाओं के स्टाल

    कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं को नि:शुल्क दवाई देने के लिए गंगा स्नान मेले में कैंप भी लगाए गए।

    विदुर कुटी गंगा मेला का दृश्य

    शो पीस बन कर रह गए मोबाइल फोन

    श्रद्धालुओं के जन सैलाब के आगे मेला क्षेत्र में मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए। मेले में एक दूसरे के फोन कम लग रहे थे। फोन लगते थे तो आवाज नहीं आ रही थी। मेले में लोगों ने अपनों से संपर्क साधने के लिए खोया पाया केंद्र आदि पर अनाउंसमेंट का प्रयोग किया। गंगा के बढ़े जलस्तर की लगातार निगरानी

    गंगा का जलस्तर बढ़ा होने और पानी का बहाव तेज होने पर सतर्कता बरती गई। जिला पंचायत ने गंगा स्नान के लिए बैरीकेडिंग लगाई। नाव के साथ गोताखोर पूरी तरह अलर्ट रहे। वॉच टावर से स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पूरी तरह से नजर रखी गई।

    गंगा के बढ़े जलस्तर की लगातार निगरानी

    गंगा का जलस्तर बढ़ा होने और पानी का बहाव तेज होने पर सतर्कता बरती गई। जिला पंचायत ने गंगा स्नान के लिए बैरीकेडिंग लगाई। नाव के साथ गोताखोर पूरी तरह अलर्ट रहे। वॉच टावर से स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पूरी तरह से नजर रखी गई।

    पुलिस मुस्तैद

    अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी धर्म सिंह मार्छल द्वारा गंगा स्नान मेले के दृष्टिगत थाना अफजलगढ़ क्षेत्रान्तर्गत रामगंगा नदी, भूतपुरी में मेले की सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    क्षेत्राधिकारी धामपुर द्वारा थाना स्योहारा क्षेत्रान्तर्गत लगे गंगा स्नान मेला स्थल का मेला कमेटी के साथ भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    बैराज पर भी जुटे श्रद्धालु

    बिजनौर पौड़ी मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की भरी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती की, दीपदान किया और खिचड़ी का प्रशाद चखा। लोगों की आवाजाही से जाम लगा रहा।

  • जिले के गंगा स्नान मेला स्थल का पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

    विदुर कुटी के पास मोक्षदायिनी के तट पर आस्था और उल्लास का वातावरण

    बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिले के गंगा स्नान मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के दृृष्टिगत सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार दिनांक 15 नवंबर 2024 को होने वाले मुख्य स्नान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

    इसी क्रम में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले गंगा स्नान मेले का उद्धघाटन कर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराए जाने के दृृष्टिगत सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

    क्षेत्राधिकारी धामपुर ने थाना स्योहारा क्षेत्रान्तर्गत एवं उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने थाना नांगल क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले गंगा स्नान मेला स्थल का मेला कमेटी के साथ भ्रमण/निरीक्षण किया।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने गंगा स्नान मेले के दृष्टिगत थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत विदुर कुटी दारानगर गंज में मेले की सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    विदुर कुटी के पास मोक्षदायिनी के तट पर आस्था और उल्लास

    बिजनौर विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले का आगाज होते ही मोक्षदायिनी के तट पर आस्था और उल्लास का वातावरण है। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में विदुर कुटी गंगा पर पहुंच कर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा में दूध प्रवाहित कर आस्था के मेले का शुभारंभ हो चुका है। शाम ढलते ही गंगा स्नान मेला रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर है।

    विदुर कुटी के पास मोक्षदायिनी के तट पर लगने वाला गंगा स्नान मेला इस बार छह जोन में बांटा गया है। विदुर कुटी मंदिर से लगभग दो किलोमीटर दूर गंगा के तट पर जिला पंचायत की ओर से मेले का आयोजन किया गया है। शरारती तत्वों से निपटने के लिए आसमान से लेकर धरती तक मेले के चारों ओर ड्रोन कैमरे से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला पंचायत के जेई सुशील कुमार ने बताया कि मेले में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। रात में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए अलग से स्नान घाट बनाए गए हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के लिए जगह पहले से ही जगह चिह्नित कर ली थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मनोरंजन के सभी साधन एक ही स्थान पर लगाए गए हैं।

    श्रद्धालुओं की मदद के लिए “मे आई हेल्प यू”

    एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर इस बार मेले के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं को घाट और बाजार के विषय में जानकारी देकर मदद करने के लिए मे आई हेल्प यू के नाम से पुलिस दल का एक दस्ता तैनात किया गया है। जगह जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। महात्मा विदुर की नगरी में लगे वाला गंगा स्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और तंबू लगाकर तीन से चार दिन तक ठहरते हैं। मेले में श्रद्धालुओं के लिए हैंडपंप, शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। स्नान घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से मचान एवं गोताखोर के साथ-साथ गहरे जल में बैरिकेडिंग की गई है।

  • सीओ सिटी को सौंपी गई है मामले की जांच

    सोशल मीडिया पर सिपाही की रील वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

    बिजनौर। पुलिस के एक सिपाही को वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारी पड़ गया। एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

    जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली शहर बिजनौर की आबकारी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही विशाल मलिक ने पुलिस वर्दी में अपनी एक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।

    दिनांक 14 नवंबर 2024 को वायरल इस रील में सिपाही विशाल मलिक हाथ में मोबाइल फोन लेकर स्टाइल में चहलकदमी करते साफ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सिपाही विशाल मलिक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह के सुपुर्द की गई है।

  • छात्रों ने डिवाइड एंड रुल बताते हुए किया आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    RO/ARO का एक्जाम स्थगित, अब एक दिन-एक शिफ्ट में ही होगी UPPSC प्री परीक्षा

    प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रदर्शनकारी प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने UPPCS प्री और RO/ARO परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद आयोग ने फैसला किया।

    आयोग ने PCS परीक्षा एक दिन में आयोजित करवाने की मांग मान ली है। इसी के साथ RO/ARO परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। ऐसे में अब इसमें नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। यह दोनों परीक्षाएं 7-8 दिसम्बर और 22-23 दिसम्बर को होनी थी। अभी इसकी नई तारीखें नहीं घोषित की गई हैं। गिरफ्तार छात्रों को छोड़ा जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि पीसीएस की परीक्षा एक दिन और एक शिफ्ट में होगी।

    प्रयागराज डीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा, यूपीपीएससी द्वारा जल्द ही परीक्षा (पीसीएस) की तारीख जारी की जाएगी। वहीं प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। छात्रों ने इसे डिवाइड एंड रुल बताते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। मौके पर हजारों की संख्या में छात्र जमा हैं.

  • विषम संख्या में जलाने चाहिए दीए

    शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक

    देव दीपावली पर भगवान शिव के लिए जलाएं कितने मुख वाला दीया ?

    ~ शैली सक्सेना

    कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर शाम के समय देव दीपावली मनाई जाती है. देव दीपावली के पावन पर्व पर भगवान शिव के लिए दीए जलाने का विधान है. इस वर्ष यह पावन पर्व शुक्रवार 15 नवंबर को है. शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दीप दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

    देव दीपावली पर जलाएं कितने दीए ?
    देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त में 5, 7, 9, 11, 51, 101 की विषम संख्या में दीए जलाने चाहिए. इससे भी अधिक दीपक जलाने हों तो विषम संख्या का ध्यान रखना चाहिए.

    जलाएं कितने मुख का दीपक ?
    भगवान भोलेनाथ के लिए 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और भक्तों के दु:खों को दूर करेंगे. उनके संकट मिटेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

    दीपदान के नियम:  देव दीपावली पर दीप जलाने से पूर्व स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए. फिर भगवान शिव की पूजा करने के बाद दीपदान करना चाहिए. 

    1. दीपदान के लिए मिट्टी के दीपक का उपयोग करना चाहिए. दीप जलाने से पहले उसे पानी में भीगों दें. जब वो सूख जाए तो दीप जलाएं.

    2. देवताओं के लिए गाय के घी का दीपक जलाने की मान्यता है. इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है. घी उपलब्ध न तो तिल या सरसों के तेल का भी दीपक जलाया जा सकता है.

    3. भगवान शिव के लिए घी वाला 8 या 12 मुखी दीपक जलाना चाहिए. घी वाले दीपक में रुई की बाती का उपयोग करना चाहिए, अन्य दीप तेल से जलाए जा सकते हैं.

    4. दीपदान किसी भी पवित्र नदी, मंदिर, पूजा स्थान पर किया जा सकता है.

    5. इष्ट देव के लिए 1 मुखी दीपक जलाने का विधान है. यदि भगवान शिव आपके इष्ट देव हैं तो उनके लिए घी वाला 1 मुखी दीपक भी जला सकते हैं.

    6. यदि देव दीपावली का दीपक घर के पूजा स्थान पर जलाना है तो उसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने, पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में जलाएं. पूर्व दिशा में दीप जलाने से आयु वृद्धि, उत्तर में जलाने से धन प्राप्ति और पश्चिम में जलाने से संकटों से मुक्ति मिलती है.

    दीप जलाने का मंत्र
    शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते।। दीपो ज्योति परंब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:। दीपो हरतुमे पापं संध्यादीप नमोस्तुते।।

    नोट: संपूर्ण सामग्री विभिन्न स्रोतों एवं ज्योतिषियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है।

  • सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर पर पुलिस ने साझा की वस्तुस्थिति

    “बिजनौर में 03 दिन में 07 हत्याओं से मचा हड़कंप” का मामला

    तीन थाना क्षेत्रों की घटनाओं का हुआ खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

    बिजनौर। सोशल मीडिया पर प्रसारित “बिजनौर में 03 दिन में 07 हत्याओं से मचा हड़कंप” के संबंध में पुलिस ने वस्तुस्थिति साझा की है।

    सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर “बिजनौर में 03 दिन में 7 हत्याओं से मचा हड़कंप” के संबंध में बिजनौर पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने अवगत कराया है कि उक्त खबर में थाना कोतवाली शहर, नगीना, रेहड़ व शिवाला कलां की घटना दर्शाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के कुशल निर्देशन में उपरोक्त थाना क्षेत्र में घटित घटनाओं में से थाना कोतवाली शहर, रेहड़, शिवाला कलां की घटनाओं का खुलासा कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा नगीना की घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गई हैं, जिनका शीघ्र अनावरण किया जाएगा। इनका विवरण निम्न है –

    थाना शिवाला कलां – दिनांक 12.11.2024 को थाना शिवाला कलां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम युसुफा में दो पक्षों के मध्य कमेटी की किश्त जमा करने को लेकर विवाद व मारपीट हुई थी। इस घटना में 50 वर्षीय बुजुर्ग छुट्टन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना शिवाला कलां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा 04 अभियुक्तगणों को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

    थाना रेहड़ – दिनांक 03.11.2024 को पति पत्नी में वैवाहिक मतभेद के कारण झगड़ा हुआ था। लड़की ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया था। मायके पक्ष द्वारा ससुरालीजनों के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान मायके पक्ष द्वारा पत्नी की ननद मीनू के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार हेतु उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में तत्काल थाना रेहड़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 13.11.2024 को उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग में सुसंगत धाराओं की वृद्धि की गई है तथा 04 अभियुक्तगणों को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

    थाना कोतवाली शहर – दिनांक 10/11.11.2024 की रात्रि में समय करीब 01.30 बजे पिता व पुत्र शराब के नशे में झगडा कर रहे थे, जिसमें पिता द्वारा अपने पुत्र को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान अस्पताल में पुत्र की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

    थाना कोतवाली शहर – दिनांक 10.11.2024 को थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात अभियुक्त द्वारा मौ० मिर्दगान खस्सो में पति-पत्नी व बेटे की हत्या की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर 05 टीमों का गठन किया गया। दिनांक 13.11.2024 को उपरोक्त घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

    थाना नगीना – दिनांक 13.11.2024 को थाना नगीना क्षेत्रान्तर्गत फतेहपुर-कोटरा मार्ग पर मिले एक व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। डॉग स्क्वायड व फॉरेसिंक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये गए हैं। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कई टीमों का गठन किया गया है। आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

  • रंग लाई स्वाट सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस की मेहनत

    दबोचा गया ट्रिपल मर्डर का आरोपी दोस्त

    बिजनौर। स्वाट सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस ने तीन व्यक्तियों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला मिर्दगान खस्सो में रविवार 10 नवंबर 2024 की सुबह बुजुर्ग दम्पति मंसूर उर्फ भूरा पुत्र महबूब (60 वर्ष) व जुबैदा पत्नी मंसूर (59 वर्ष) के शव उन्हीं के घर में बरामद किए गए थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव वाजपेई स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान घर के अन्दर से दम्पति के पुत्र याकूब का भी शव बरामद हुआ। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया। घटनास्थल से चाकू, पेंचकस व ईट बरामद की गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई गुलाम नबी पुत्र महबूब की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा अपराध संख्या 1062/24 धारा 103(1) / 3 (5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मोहल्ले के नाजिम उर्फ नाजू पुत्र सलीम का नाम प्रकाश में आया।

    एडीजी, डीआईजी ने भी किया मौका मुआयना

    एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी मुरादाबाद मुनीराज जी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। पुलिस ने इस मामले में परिवार, दोस्त, रिश्तेदार और मोहल्लेवासियों समेत दो दर्जन लोगों से पूछताछ की। मोहल्ले और आसपास के कई नशेड़ी युवकों को भी हिरासत में लिया गया। 

    चोरी का सोना चोरी करने का था इरादा

    एएसपी सिटी संजीव वाजपेई ने पुलिस लाइंस सभागार में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार दिनांक 13 नवंबर 2024 को स्वाट सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अभियुक्त नाजिम उर्फ नाजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर उसी के घर से घटना के समय पहनी हुई पैंट शर्ट व चप्पल बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल घटनास्थल से ही बरामद किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त नाजिम उर्फ नाजू से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आए कि दिनांक 09/10 नवंबर 2024 की रात्रि को पड़ोस में ही डीजे बज रहा था। उस पर डांस को लेकर नाजिम की याकूब से धक्का मुक्की हुई। डीजे बन्द होने के बाद दोनों ने बाहर आ कर फ्ल्यूड से नशा किया। नशे में याकूब ने बताया कि उसके पास चोरी का सोना है। सोना चोरी करने के लालच में नाजिम उर्फ नाजू, याकूब के घर चला गया। अभियुक्त ने बताया कि घर पहुंचने पर याकूब के पिता मन्सूर ने दरवाजा खोला था, जो नशे की हालत में था। दरवाजा खोलने के बाद मन्सूर जाकर सो गया। इन दोनों ने घर में बैठकर खाना खाया। इसके बाद याकूब भी सो गया। याकूब के सो जाने के बाद अभियुक्त ने बाहर आकर कमरे का हैण्डल चढा दिया। चूँकि याकूब के पिता नशे में थे, इसलिये अभियुक्त ने पहले चाकू से याकूब की माँ की हत्या की तथा इसके बाद याकूब के पिता मन्सूर उर्फ भूरा की पेंचकस व चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला तथा याकूब के सिर पर ईंट मारी तथा चाकू से गला काट दिया। तीनों की हत्या करने के बाद नाजिम उर्फ नाजू ने घर की तलाशी ली तो उसे किसी तरह का सोना व अन्य चीजें नहीं मिली। इसके पश्चात वह दीवार फांदकर घर से बाहर आया। दोबारा नशा किया तथा उन्हीं कपड़ों में अपने घर चला गया।

    हत्यारोपी की बहन ने धोई खून सनी शर्ट

    एएसपी सिटी ने बताया कि नाजिम उर्फ नाजू द्वारा घटना के समय पहनी शर्ट को उसकी बहन ने धोया था। फील्ड यूनिट द्वारा केमिकल्स के माध्यम से चेक करने पर अभियुक्त द्वारा पहनी गयी शर्ट एवं चप्पलों पर रक्त होने की पुष्टि हुई। अभियुक्त की बहन ने भी अपने कथनों में इस बात का समर्थन किया है कि जब नाजिम घर आया था तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। अभियुक्त नाजिम की जब घर पर याकूब से झडप हुई थी तो नाजिम की शर्ट का एक बटन टूट गया था, जो घटनास्थल से बरामद हुआ है। अन्य नामित अभियुक्तगण की घटना में संलिप्तता नहीं पायी जा रही है। मृतक मन्सूर उर्फ भूरा व याकूब भी आपराधिक किस्म के व्यक्ति थे, जिनके विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं।


    अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –

    1. मु.अ.सं. 444/2020 धारा 4/25 आयुध अधिनियम अधि० थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर।

    2. मु.अ.सं. 571/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर।

    3. मु.अ.सं. 1062/2024 धारा 103 (1)/3 (5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर।

  • सुबह से दिन भर आसमान में छाया रहा कोहरा

    हेड लाइट ऑन कर ही रोड पर निकले वाहन चालक

    नई दिल्ली/बिजनौर। नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में मौसम ने करवट ले ली है। सूर्य देव के दर्शन दोपहर बीतते समय ही हो सके। सुबह से दिन भर आसमान में कोहरा छाया रहा। सुबह के समय वाहन चालक हेड लाइट ऑन कर ही रोड पर निकले। वहीं दिन भर लोग सड़कों पर स्वेटर व गर्म कपड़े पहने नजर आए।

    पहले कभी दीपावली से पूर्व ही दशहरा तक लोग गर्म कपड़े पहनने लगते थे। कुछ वर्ष से देखने में आया कि लोग दीपावली तक भी गर्म कपड़े नहीं पहनते। इस बार दीपावली समाप्त होते ही गर्मी भी खत्म हो गई और मौसम में सुबह शाम की ठंड बढ़ गई।

    दरअसल मंगलवार से मौसम में ठंडक दिखी और आज तो आसमान में दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर लोग स्वेटर, जैकिट पहने हुए नजर आए। कुछ लोगों ने तो टोपे भी ओढ़ रखी थी।

  • बिजनौर में 16 व 17 नवंबर को होगा आयोजन

    ऑल इंडिया महिला एवं पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी

    बिजनौर। चौधरी क्लब बूढ़पुर द्वारा ग्राम बूढपुर में दिनांक नवंबर को 16 व 17 नवंबर को आल इंडिया महिला एवं पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप का शुभारंभ आकांक्षा चौहान ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड नूरपुर द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेंद्र पाल सिंह “योगी”, डायरेक्टर भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिजनौर, एमपी सिंह चेयरमैन नगर पंचायत नूरपुर, दिनेश चौधरी अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बिजनौर, लोकेन्द्र सिंह चेयरमैन नगर पंचायत झालू, सीपी सिंह व प्रिंस चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता, आयुश चौहान सदस्य जिला पंचायत, राजा इन्द्रजीत सिंह को आमंत्रित किया गया है।

    चैम्पियनशिप में दिल्ली, हरियाणा एवं अन्य राज्यों की टीम प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी देते हुए अतुल चौधरी अध्यक्ष व शेखर चौधरी संयोजक आयोजन समिति ने बताया कि चैंपियनशिप की समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों को अच्छी कब्बड्डी देखने को मिलेगी, इससे जनपद में कब्बड्डी के खेल का और अधिक प्रचार प्रसार होगा।

  • कानून नहीं होने का भय दिखाता है बुलडोजर एक्शन

    बुलडोजर एक्शन पर गाइडलाइन जारी करेगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली। बुलडोजर एक्शन कानून नहीं होने का भय दिखाता है। कोर्ट बुलडोजर एक्शन पर पूरे देश के लिए गाइडलाइन जारी करेगी। अपराधियों पर बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए यह बात कही।

    जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने अपनी टिप्पणी में कई अहम बातें कही हैं। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। पिछली सुनवाई में, अदालत ने अपराधों के आरोपियों को निशाना बनाने वाली अवैध विध्वंस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस तरह की कार्रवाई का एक भी उदाहरण संविधान की भावना के खिलाफ है। साथ ही इस तरह के मामलों में अखिल भारतीय दिशा-निर्देश बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार बुलडोजर एक्शन के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। आरोप लगाया था कि भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने दलील दी थी कि किसी की भी प्रॉपर्टी इसलिए नहीं गिराई गई है, क्योंकि उसने अपराध किया है। कानून के तहत आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर एक्शन लिया गया है।

  • थाना चांदपुर पुलिस ने मु. अ. सं. 607/19 धारा 302/394/201/411 भादवि में वांछित तथा 50,000 रुपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

    05 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

    बिजनौर। थाना चांदपुर पुलिस ने पांच साल पहले लूट और हत्या में वांछित 50,000 रुपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

    थाना चांदपुर क्षेत्र में दिनांक 31 अगस्त 2019 को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाश वाजिद, उसके साथी हसीनुद्दीन व रईस को तमंचे से गोली मारने के बाद नगदी लूट कर फरार हो गए थे। घायल वाजिद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक वाजिद के भाई साजिद पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला मुफ्ती सराय थाना चांदपुर जनपद बिजनौर ने थाना चांदपुर पर तहरीर दी थी। इस आधार पर थाना चांदपुर पर मु. अ. सं. 607/19 धारा 302/394 भादवि पंजीकृत किया गया था।

    तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चांदपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्तों पवन पुत्र रामपाल निवासी ग्राम कौशल्या थाना चांदपुर, वीर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जगदीश निवासी कुण्डा माफी थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा व रईस पुत्र तौफिक निवासी अकौन्धा थाना चांदपुर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    इस मामले में वांछित अभियुक्त रवि उर्फ मोहित कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम चुखैडी थाना चांदपुर जनपद बिजनौर काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किये गए और धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही भी कराई गई थी। दिनांक 03 जून 2024 को थाना चांदपुर पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के संबंध में अभियुक्त रवि के विरुद्ध थाना चांदपुर पर मु. अ. सं. 268/24 धारा 174ए भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध जनपद बिजनौर के विभिन्न थानों पर करीब 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

    पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद द्वारा अभियुक्त रवि उर्फ मोहित की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

    थाना चांदपुर पुलिस द्वारा 50,000/- रुपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज की बाइट

    आपराधिक इतिहास-

    1. मु. अ. सं. 228/11 धारा 392/411 भादवि थाना नगीना जनपद बिजनौर।

    2. मु. अ. सं. 264/11 धारा 307 भादवि0 थाना नगीना जनपद बिजनौर।

    3. मु. अ. सं. 265/11 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना नगीना जनपद बिजनौर।

    4. मु. अ. सं. 360/11 धारा 356/392/411 भादवि0 थाना चादपुर बिजनौर।

    5. मु. अ. सं. 410/11 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नगीना जनपद बिजनौर।

    6. मु. अ. सं. 21/14 धारा 323/392/411 भादवि0 थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।

    7. मु. अ. सं. 157/14 धारा 379/392/411 भादवि व 197 मो०वि० एक्ट थाना को०शहर बिजनौर।

    8. मु. अ. सं. 207/14 धारा 147/148/149/307/392/411/414/420 भादवि थाना को०शहर।

    9. मु. अ. सं. 208/14 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली शहर बिजनौर।

    10. मु. अ. सं. 59/2015 धारा 302/120बी भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर।

    11. मु. अ. सं. 66/2015 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर।

    12. मु. अ. सं. 443/16 धारा 147/148/149/452/504/506 भादवि थाना हल्दौर बिजनौर।

    13. मु0अ0सं0 444/16 धारा 147/148/149/307/34 भादवि थाना हल्दौर जनपद बिजनौर।

    14. मु. अ. सं. 607/2019 धारा 302/394 भादवि थाना चांदपुर जनपद बिजनौर।

    15. मु0अ0सं0 268/24 धारा 174ए भादवि थाना चांदपुर जनपद बिजनौर।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा, उप निरीक्षक  प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह व कांस्टेबल बालेन्द्र कुमार।

  • योगासन प्राणायाम आहार चिकित्सा का शंखनाद

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभा भवन बिजनौर में हुआ कार्यक्रम

    बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभा भवन में योगासन, प्राणायाम, आहार चिकित्सा की गोष्ठी का आयोजन किया गया। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुशील कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआरएचएम, डॉक्टर विश्वकर्मा जीडीपीओ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमसीडी डॉक्टर सोमवीर भटनागर ने कार्यक्रम में प्रतिभाग़ किया। दिल्ली से पधारे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हॉलिस्टिक हेल्थ के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कश्यप, डॉक्टर अशोक वीसीएमएस और ज़ीटीवी हॉस्पिटल दिल्ली, आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष एवं संरक्षक वेद अजय गर्ग, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा, भारत स्वाभिमान से जिला प्रभारी बीआर पाल, कोषाध्यक्ष राम सिंह पाल, उपाध्यक्ष प्रभोध रंजन, इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन जनपद बिजनौर योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने आहार चिकित्सा चक्रों का जागरण, ध्यान, भ्रामरी, प्राणायाम एवं आहार परिवर्तन के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।ओपी शर्मा ने हास्यास सूक्ष्म व्यायाम कराए, सोमदत्त शर्मा ने मसाज एक्यूप्रेशर से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। राम सिंह पाल जिला कोषाध्यक्ष भारत स्वाभिमान ने हवन से बीमारी समाप्त होने की जानकारी दी। दिल्ली से पधारे डॉक्टर विनोद कश्यप ने प्राकृतिक चिकित्सा पर विस्तार से वर्णन किया। वीसीएमएस और ज़ी टीवी हॉस्पिटल दिल्ली से डॉ. अशोक कुमार ने स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

    कार्यक्रम का संचालन ओपी शर्मा ने किया। एनआरएचएम के सीसीएचओ शिवानी दुबे, सुधा चौधरी, आसिफ, मीनाक्षी, लक्ष्मी देवी, नितिन प्रताप सिंह, आंचल, सुधीर, मानसी राजपूत, अंकुश कुमार, नगमा, श्रीकांत, गौरव कुमार, अलका रानी, महावीर सिंह, मुनेश कुमार, अक्षय चौधरी, उपासना देवी, सुमित कुमार, ज्योति, साक्षी, वर्षा, मानसी, अनम, अफजल, अंशु, कबीर सिंह, रॉबिन बाबू, राजेश गिरी, सुशील कुमार शर्मा, फारूक, अजीज एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉक्टर सुशील कुमार एसीएमओ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुनः भारतीय चिकित्सा पद्धति पर आने का आह्वान करते हुए कहा दवाई खाने से बेहतर है कि परहेज़ी कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि आहार के माध्यम से, योगासन प्राणायाम के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ दीर्घायु बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर सुशील कुमार ने सभी योगाचार्य को योगासन प्राणायाम आहार चिकित्सा पर गोष्ठी करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

  • एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ का मामला

    फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहा नर्सिंग स्टाफ

    साभार ~ दैनिक उदयवाणी, मेरठ

    मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जीत कंपनी के नुमाइंदों से शिकायत करने के बाद कंपनी ने तीस ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया है, जो फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे हैं। वहीं मेडिकल प्रशासन का कहना है ऐसे कर्मचारियों के भुगतान के लिए कंपनी को दिया गया पैसा भी रिकवर किया जाएगा।

    दैनिक उदयवाणी ने रविवार के अंक में मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मेडिकल प्रशासन की नींद टूटी और आनन-फानन में आऊटसोर्सिंग कर्मचारी मुहैया कराने वाली जीत कंपनी से जवाब-तलब किया गया। इसके बाद कंपनी ने ऐसे तीस कर्मचारियों को चिन्हित किया है, जिनके दस्तावेजों पर संदेह है। अब कंपनी इन कर्मचारियों को वापस बुलाने की तैयारी कर रही है।

    मालूम हो कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है, जबकि शासन स्तर से नई नियुक्तियां भी बंद हैं। ऐसे में कर्मचारियों की पूर्ति के लिए आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्तियां कराई जाती है। इसका ठेका जीत कंपनी के पास है जो लंबे समय से मेडिकल को आऊटसोर्सिंग कर्मचारी उपलब्ध करा रही है। इन कर्मचारियों से सफाई से लेकर वार्ड ब्वॉय समेत स्टाफ नर्स का काम लिया जाता है, जबकि नर्सिंग स्टाफ का काम काफी जिम्मेदारी वाला होता है। इसके लिए किसी नर्सिंग कॉलेज से कम से कम डिप्लोमा जरूरी है। वहीं, ऐसे दर्जनों कर्मचारी हैं, जो इस समय मेडिकल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीत कंपनी के माध्यम से नौकरी कर रहे हैं। अब मेडिकल प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों को लेकर सख्ती करनी शुरू कर दी है।

    जीत कंपनी की है पूरी जिम्मेदारी: आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की पूरी जिम्मेदारी जीत कंपनी की है, उसके पास ही लंबे समय से ठेका है। अब हमने कंपनी से जानकारी मांगी है कि उसके द्वारा भेजे गए कर्मचारी वास्तव में यहां नर्सिंग स्टाफ की नौकरी के पात्र है।

    डा. तरुणपाल, इंचार्ज आऊट सोर्सिंग स्टाफ, मेडिकल कॉलेज।

  • 7 महीने पहले ही हुई थी शादी, दो हफ्ते पहले हुई थी दूसरे जवान बेटे की मौत

    शराब के नशे में पिता ने मौत के घाट उतार दिया बेटा

    बिजनौर। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। इस बेटे की शादी महज 7 महीने पहले ही हुई थी, वहीं दो हफ्ते पहले दूसरे जवान बेटे की मौत भी बीमारी के चलते हो चुकी है। कालोनी के लोग हत्या की वारदात पर दु:ख जता रहे हैं, वहीं लोगों में हत्यारोपी पिता के प्रति रोष भी व्याप्त है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    कहा जाता है कि जब तक पिता का साया सिर पर हो तो बेटे का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता, लेकिन ये भी कहावत सत्य है कि शराब जो चाहे, इंसान से वो करा देती है। शराब का नशा जब सिर चढ़ता है तो इंसान हैवान बन जाता है और उस घटना को अंजाम दे देता है, जिसकी कल्पना सपने में भी मुश्किल होती है। ऐसा ही मामला कोतवाली थाना शहर क्षेत्र की आवास विकास कालोनी के आगे स्थित काशीराम कॉलोनी से सामने आया है।

    पुलिस के अनुसार कांशीराम कॉलोनी के चतर सिंह और उसके बेटे अक्षय के बीच शराब के नशे में अक्सर बहस होती रहती थी। रविवार/सोमवार मध्य रात्रि भी इन दोनों के बीच बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि शराब के नशे में धुत चतर सिंह ने अपने कलेजे के टुकड़े अक्षय को चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल अक्षय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, वहीं हत्यारोपी चतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अक्षय की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी और वह मजदूरी करके अपनी जीविका चला रहा था।

    बदनसीबी की दास्तान

    बताया गया है कि बीमारी के चलते चतर सिंह ने दो सप्ताह पहले ही अपना जवान बेटा खो दिया था। इस मौत के दु:ख से परिवार ठीक से उबर भी नहीं पाया था कि घर से एक और बेटा चला गया। इस बार बेटे की मौत का कारण और कोई नहीं बल्कि उसी का पिता बना।

  • अध्यापक की पत्नी ने ही दिया वारदात को अंजाम

    पति के साथ सोई महिला ने रात में चुपके से कर डाली अपने ही घर में चोरी

    झालावाड़ (एजेंसी)। राजस्थान के झालावाड़ जिले की पुलिस ने देवश्री नगर कॉलोनी में चार दिन पहले एक घर में हुई चोरी के मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पारिवारिक अनबन से खफा होकर घर की मालकिन ने अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

    झालरापाटन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी

    झालरापाटन थाना पुलिस के अनुसार देवश्री कॉलोनी निवासी adhyapk कैलाशचंद मेघवाल ने अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 3 नवंबर की रात को वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ मकान की कुंडी लगाकर सो गए थे। सुबह जब वह उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। बक्से और आलमारी का ताला खुला हुआ था।

    सोने, चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए की नकदी चोरी

    पत्नी को उठाकर घटना की जानकारी दी तो उसने चौंकते हुए पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। चैक करने पर पता चला कि बक्से में रखे सोने और चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए की नकदी गायब थी। उसके बाद थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू की। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की।

    घर में चल रही थी पारिवारिक अनबन

    पूछताछ के दौरान पीड़ित की पत्नी सुमित्रा बाई मेघवाल कुछ असहज लगी तो पुलिस को उस पर शक हुआ। बाद में घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ी तो पुलिस सन्न रह गई। उसके बाद पुलिस ने सुमित्रा से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला से चुराए हुए जेवर और नकदी बरामद कर ली। पूछताछ में सुमित्रा ने बताया कि उनके घर में पारिवारिक अनबन चल रही है। इसी को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

  • पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे हैं पैदल गश्त

    शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस है तत्पर

    बिजनौर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्य मार्गो व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं।

    पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद व क्षेत्राधिकारी नगर ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना रेहड क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की।

    इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह भी मौजूद रहे।

  • लहूलुहान हालात में मिले शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    बिजनौर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

    पेचकस से गोदकर पति-पत्नी और बेटे की हत्या !

    बिजनौर। जिला मुख्यालय की खलीफा कालोनी में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई हैं।

    बिजनौर की खलीफा कालोनी में भूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और बेटे याकूब (18 वर्ष) की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के अनुसार तीनों को पेंचकस  से गोदकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया।

    बताया गया है कि रविवार सुबह पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर झांककर अंदर देखा तो बरामदे में खून फैला हुआ था और तीन शव पड़े हुए थे। पड़ोसियों ने शनिवार शाम को घर में तीनों को देखा था, उसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस को शुरुआती जांच में संदेह है कि हत्या किसी परिचित ने ही की होगी, क्योंकि किसी तरह की लूटपाट के निशान नहीं मिले हैं। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई और कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। आसपास के लोगों और अन्य परिजनों से पूछताछ और छानबीन की जा रही है।

    पुलिस की थ्योरी!

    पुलिस के अनुसार मृतकों के घर के दोनों ओर खाली प्लॉट हैं और घर की बाउंड्री छोटी है। आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और हत्या को अंजाम देने के बाद छत से ही कूदकर फरार हो गए? परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इसलिए लूटपाट की संभावना नहीं है। बताया गया है कि इनका कबाड़ का कारोबार था।

    हर संभव एंगल से मामले की जांच; बोले एसपी

    एसपी अभिषेक झा ने कहा कि पुलिस हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। पूछताछ के लिए कई संभावित संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। घटनास्थल से कुछ सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं।

  • शीरा नीति वर्ष 2024-25 का शत प्रतिशत होगा क्रियान्वयन

    मुजफ्फरनगर। शीरा नीति वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन को अधिकारी मुस्तैद हो गए हैं। शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रयागराज के दिशा निर्देश के अनुपालन को तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षकों एवं चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ शीरा नीति वर्ष 2024-25 के सम्बन्ध में कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर में बैठक का आयोजन किया गया।

    शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा शीरा नीति वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन हेतु समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया गया है। इन दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शनिवार दिनांक 09 नवंबर 2024 को जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय में उन्हीं की अध्यक्षता में जनपद के समस्त चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षकों एवं चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में शीरा नीति 2024-25 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ ही इस सम्बन्ध में उनकी पृच्छाओं का उत्तर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षकों एवं प्रतिनिधियों को शीरा नीति वर्ष 2024-25 का शत-प्रतिशत अनुपालन करने को निर्देशित किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, 2, 3 व 4, जनपद मुजफ्फरनगर को खाण्डसारी इकाईयों का भी निरीक्षण करते हुए शीरा नीति वर्ष 2024-25 के प्राविधानों का अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया। उक्त के अतिरिक्त अद्यतन चीनी मिलों में ANPR कैमरा स्थापित न कर पाने वाली चीनी मिलों में तत्काल ANPR कैमरे लगवाकर संचालित कराने के निर्देश दिये गए।

  • एएसपी ग्रामीण ने मेला कमेटी के साथ किया भ्रमण/निरीक्षण

    गंगा स्नान मेला को लेकर चौकस है पुलिस

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने शनिवार को थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले गंगा स्नान मेला स्थल का मेला कमेटी के साथ भ्रमण/निरीक्षण किया। 

    उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के दृृष्टिगत सर्व सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चांदपुर भी मौजूद रहे।

  • – पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हुआ आयोजन
    – मलिहाबाद विधानसभा के गायब रहे दिग्गज नेता
    – मलिहाबाद क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक हैं प्रदेश सचिव
    – जिला उपाध्यक्ष ने की पत्रकार से अभद्रता

    काकोरी में विधानसभा की मासिक बैठक में गुटबाजी के चलते नदारत रहे सपा के दिग्गज नेता

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी मलिहाबाद विधानसभा की मासिक बैठक शुक्रवार को ऐतिहासिक नगरी काकोरी के डीके लॉन पर पूर्व चेयरमैन नजमी खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता डॉ. संतोष यादव एडवोकेट एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य ने किया। मासिक बैठक से जिलाध्यक्ष के राजधानी से बाहर होने के कारण गुटबाजी के चलते जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने दूरी बनाई, वहीं बैठक समाप्त होने के बाद पहुंचे जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार विनय कौशिक के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया, पत्रकार ने भी खरी खोटी सुनाते हुए सभी के सामने उनकी नेतागिरी निकाल दी। इस दौरान वहां पर मौजूद पत्रकारों ने भी कड़ा विरोध जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

    बताया जाता है कि मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक प्रदेश सचिव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी हैं। इनमें से कोई भी बैठक में जिला संगठन की गुटबाजी के चलते शामिल नहीं हुआ।

    मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा व सांसद आरके चौधरी ने कहा कि 22 नवम्बर को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई जायेगी, जिसके लिए सभी नेताओं से विचार-विमर्श भी किया। वहीं 16 नवम्बर को वीरांगना ऊदा देवी जी के शहीद दिवस पर दुर्गागंज, काकोरी चौराहा स्थित मुस्कान मैरिज लॉन में मनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत पोलिंग बूथों पर पदाधिकारियोें एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची का सत्यापन करने और नए मतदाताओं के नाम बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिये। साथ ही बताया कि चिनहट ब्लाक प्रमुख ऊषा सेन यादव द्वारा सैरपुर बाजार बीकेटी लखनऊ में 20 नवम्बर 2024 को संविधान मेला ‘युवा महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके लिए उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संविधान मेला ‘युवा महोत्सव’ में पहुंचकर उसे सफल बनाने की अपील की।

    इस मौके पर मुख्य रूप से सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व विधायक श्याम किशोरी यादव के पुत्र दुर्गेश यादव सोनू,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मुईन खान, विधानसभा उपाध्यक्ष विजयश्री गौतम, प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद यादव, जय सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, शायन अख्तर अल्वी, रंजीत सिंह कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष इशाक गाजी, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत, चौधरी मुल्तान सिंह यादव, लालमुन यादव, अवधेश पासी, लाला रमीज खान, मोहम्मद आसिफ इश्तियाक, औसान कनौजिया, राम नारायण रावत, अमर सिंह, मनोज सिंह, आलोक मौर्य, शम्भू यादव, रेखा यादव, ममता रावत, नुजहत खान, दिनेश सविता, सुरेश कुमार पाल, राहुल यादव, महेश यादव, करुणेश रावत, अनिल सिंह, दिनेश सिंह, हर्षित निगम, दशरथ यादव, राजकमल यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • वर्ष महोत्सव को लेकर 08 से 10 नवंबर तक भव्य कार्यक्रम

    बिजनौर को जिला बने हुए साल 200

    बिजनौर। जिला बने 200 वर्ष पूरे होने पर बिजनौर महोत्सव का आयोजन 08 से 10 नवंबर तक किया जा रहा है। महोत्सव में जिले की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित किया जाएगा।

    इतिहास 02 सौ वर्ष का..

    वर्ष 1824 में बिजनौर को आधिकारिक तौर पर जिला घोषित किया गया था। इस ऐतिहासिक पर्व पर कलक्ट्रेट के बाहर विशाल बिजनौर महोत्सव का द्वार लगाया गया है।मुख्य चुनाव स्थल पर चित्रकारों ने दीवारों पर बिजनौर की सांस्कृतिक धरोहर को उकेर दी हैं। प्रदर्शनी चौक पर भी कुछ ऐसा ही है।

    महोत्सव की जागरूकता को विवेक ग्रुप की रैली

    बिजनौर महोत्सव की जागरूकता हेतु विवेक ग्रुप के छात्र छात्राओं, शिक्षक एवं प्रबंध समिति द्वारा रैली का आयोजन किया गया। विवेक ग्रुप के इस कदमताल रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, विवेक ग्रुप के अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल एवं डॉ. एनके गुप्ता द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर किया गया। रैली नुमाइश ग्राउंड से प्रारंभ होकर शक्ति चौक, सिविल लाइन, पोस्ट ऑफिस, कलक्ट्रेट होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुई। इस अवसर छात्र छात्राओं ने हाथों में बैनर एवं स्लोगन लेकर नारे लगाते हुए बिजनौर का भ्रमण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. दीप्ति डिमरी, डॉ. सर्वेश शीतल, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. संदीप अग्रवाल एवं सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। रैली में लगभग 3000 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

  • एमडी इंटरनेशनल स्कूल व कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज की भागीदारी

    बिजनौर हो गया 200 साल का, खुशहाली चहुंओर

    बिजनौर। जनपद के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नुमाइश ग्राउंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़ कर और शंखनाद कर विधि-विधान से फीता काट कर उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया।

    जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सूचि चौधरी ने बिजनौर के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिजनौर को देश में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए आयोजित बिजनौर महोत्सव का शुक्रवार दोपहर 12ः30 बजे नुमाइश ग्राउंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़ कर एवं शंखनाद कर विधि-विधान से फीता काट कर उद्घाटन कर शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर आरजेपी स्कूल के स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेट ने जिलाधिकारी एवं विधायक सदर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उनके द्वारा शांति के दूत सफेद कबूतर एवं गुब्बारे उड़ा कर बिजनौर महोत्सव का आगाज किया गया।

    जिलाधिकारी एवं विधायक सदर ने बिजनौर एक्सपो एवं हमारा बिजनौर प्रदर्शनी और पुण्य धरा-बिजनौर चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों एवं चित्रकारों के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में बनाई गई विभिन्न प्रकार की सुंदर कलाकृतियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनसे चित्रकारी को बनाने के पीछे के उद्देश्यों एवं विचारों को जाना। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी में लगे जिला बिजनौर के महानुभावों एवं महान विभूतियों के जीवन परिचय पर आधारित पोस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं उद्योगों के स्टॉल का विस्तृत निरीक्षण कर अवलोकन भी किया। इसके बाद जिलाधिकारी एवं विधायक ने बिजनौर के विद्यालयों/कॉलेज के बालकों का प्रतिभा प्रदर्शन स्टेज शो कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गान के माध्यम से अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

    बहुत ही खास है ये महोत्सव: अंकित अग्रवाल

    इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिजनौर वासियों के लिए यह महोत्सव बहुत खास है। राजा दुष्यंत (कण्व आश्रम) के पुत्र राजा भरत की जन्मस्थली भी बिजनौर रही है, जिनके नाम से देश का नाम भारत पड़ा। महात्मा विदुर की धरती कहलाई जाने वाली बिजनौर में विदुर कुटी का भी ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है तथा बिजनौर जिले में कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

    उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय संस्कृति और कला के विविध पहलुओं को पेश किया जा रहा है। यह महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकगीतों, नृत्यों और कला प्रदर्शन के माध्यम से बिजनौर की धरोहर को संजोने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस महोत्सव के माध्यम से न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का एक मंच प्राप्त हुआ है, बल्कि यह पूरे जिले और राज्य के सांस्कृतिक रंगों को भी दर्शाता है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से अनुरोध करते हुए आह्वान किया कि वे इस महोत्सव का पूरा आनंद लें और इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

    विधायक सूचि चौधरी ने कहा कि बिजनौर जिला अपने आप में ऐतिहासिक, पौराणिक और प्राकृतिक सभी धरोहर को समेटे हुए है। जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य को जिले की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण धरोहरों से बिजनौर महोत्सव के माध्यम से परिचित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे समस्त देश प्रदेश के लोग बिजनौर की विशिष्ठता से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित बिजनौर महोत्सव यहां के पौराणिक धरोहर को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। बिजनौर महोत्सव इस क्षेत्र की कला, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करने का एक बहुत बड़ा मंच है साथ ही यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

    इससे पहले बिजनौर महोत्सव के प्रथम दिन सुबह 06 बजे जिलाधिकारी ने नेहरू स्टेडियम से हरी झण्डी दिखा कर हाफ मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। फिर 09 बजे बिजनौर कुश्ती चैम्पियनशिप एवं 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

    बिजनौर महोत्सव के प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रमों में अपरान्ह 05ः30 से 07ः00 बजे के दौरान बैराज पर गंगा आरती, नुमाइश ग्राउण्ड में 07 से 08 बजे नाटक “दुआ” का मंचन तथा रात्रि 08ः15 से 10ः30 बजे तक कवि सम्मेलन एव मुशायरा शामिल हैं।

    उद्घाटन समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अवनीश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य और अवाम मौजूद रहे।

    एमडी इंटरनेशनल के बच्चों की प्रतिभा

    सिविल लाइंस में महावीर स्कूल के सामने एमडी इंटरनेशनल स्कूल के अर्पित, एकांश ने पियानो, ध्रुव ने आक्टोपैड, दिव्य ने गिटार, जलज ने बेस गिटार और यश ने ड्रम के देश भक्ति के गीतों से लोगों को झकझोर के रख दिया।

    वहीं कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी की हेड डॉ. ज्योत्सना सिंह, रजविंदर कौर के निर्देशन में बच्चों ने जनपद के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराजा विदुर के साथ कृष्ण मिलाप की प्रस्तुति के जरिए भरपूर प्रशंसा बटोरी।

  • बिजनौर। क्षेत्राधिकारी अफजलगढ ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना रेहड क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्य मार्गो व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

  • पुलिस अधिकारी कर रहे हैं मुख्य मार्गों, बाजार व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त

    आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने को पुलिस का अभियान

    बिजनौर। त्योहारों, शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जनपद बिजनौर पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। पुलिस अधिकारी मुख्य मार्गों, बाजार व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर रहे हैं।

    इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा नूरपुर में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छल ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा स्योहारा में, पैदल गश्त की।

    क्षेत्राधिकारी नगीना ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा बढ़ापुर में, क्षेत्राधिकारी धामपुर ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा धामपुर में, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना रेहड़ क्षेत्र में और क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना नांगल क्षेत्र में पैदल गश्त की।

    गंगा स्नान मेले स्थल का निरीक्षण

    क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने थाना नांगल क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले गंगा स्नान मेले स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की सघन चेकिंग

    क्षेत्राधिकारी, नजीबाबाद द्वारा थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

    जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सुनीं शिकायतें

    दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान शिकायतों को सुना गया। उन्होंने समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

    एसपी सिटी ने किया परेड का निरीक्षण

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। परेड के उपरान्त परिवहन शाखा, मैस आदि का निरीक्षण कर सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • सरसों एवं गेहूं की बुवाई से पूर्व खेतों में अवश्य करें जिप्सम का प्रयोग…

    …जिला कृषि अधिकारी की कृषकों को सलाह

    किसानों को गेहूं की उन्नत प्रजातियों के बीज का वितरण

    बिजनौर। प्राची कृषि निवेश भंडार जलीलपुर और राजकीय कृषि निवेश भंडार जलीलपुरपर किसानों को गेहूं की उन्नत प्रजातियों के बीज का वितरण किया गया।सोमवार दिनांक 04 नवंबर 2024 को हुए कार्यक्रम में गेहूं की डीबीडब्ल्यू 303, डीबीडब्लू 187 प्रजातियों एवं जिप्सम का वितरण पोस मशीन के माध्यम से कृषकों के आधार कार्ड से अंगूठा लगाकर किया गया। इस दौरान कृषकों को 50% अनुदान तत्काल उपलब्ध कराया गया। साथ ही कृषकों को नि:शुल्क सरसों की मिनी किटों का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कृषकों को अवगत कराया कि सरसों एवं गेहूं की बुवाई से पूर्व खेतों में जिप्सम का प्रयोग अवश्य करें। इस से सरसों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा गेहूं की कतार विधि से बुवाई करें। साथ ही बुवाई के समय संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जाए।

    इस अवसर पर अलंकार लाम्बा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) जलीलपुर, उमेश कुमार प्रभारी राजकीय कृषि निवेश भंडार जलीलपुर एवं क्षेत्र के किसान भाई उपस्थित रहे।

  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा

    खाई में बस गिरी, 36 यात्रियों की मौत

    अल्मोड़ा (एजेंसी) उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खाई में गिरने से बस में सवार 36 लोगों की मौत हो गई। चार घायलों को एयरलिफ्ट किया गया, तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।

    बताया गया है कि नैनीडांडा के किनाथ से एक बस रामनगर जा रही थी। अल्मोड़ा जिले के मार्चुला में सारड बैंड के पास बस नदी में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। बस 40 सीटर थी, जबकि 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। अल्मोड़ा के आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। दुर्घटनाग्रस्त बस के अदंर फंसे शवों को कटर से काट कर बाहर निकाला गया।

    मुआवजे का एलान, एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल घटना की मजिस्ट्रेट जांच करेंगे।

    हादसे पर पीएम मोदी व सीएम योगी ने जताया दु:ख

    हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताते हुए कहा; सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में 36 लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

  • UP, केरल और पंजाब विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव

    चुनाव आयोग ने बदली तीन राज्यों की 14 विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख

    नई दिल्ली। भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को 14 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर करने की घोषणा की है। जिन राज्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव की डेट में बदलाव किया गया है, उनमें केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने कुल 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर की तिथि तय की थी। मतदान की तिथि अचानक तब बदली गई, जब नामांकन की प्रक्रिया काफी पहले पूर्ण हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के बाद इतने बड़े पैमाने पर मतदान की तिथि बदलने का चलन नहीं रहा है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारी भी लगभग पूरी कर ली थी। नेताओं के प्रचार कार्यक्रम के बीच आयोग ने मतदान की तारीख में बदलाव करके इसे अब 20 नवंबर कर दिया है।

    बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम

    चुनाव आयोग ने इस संबंध में कहा, “विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों (BJP, कांग्रेस, BSP, RLD सहित) और कुछ सामाजिक संगठनों से 13 नवंबर, 2024 को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख में बदलाव के लिए आयोग को ज्ञापन प्राप्त हुए हैं, क्योंकि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, विभिन्न लॉजिस्टिक मुद्दे पैदा हो सकते हैं और मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।”

    इन निर्वाचन क्षेत्रों की तारीख बदली

    केरल का पलक्कड़, पंजाब का डेरा बाबा नानक, छबेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा, बरनाला विधानसभा क्षेत्र के अलावा उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (एससी), करहल, शीशमऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीट पर भी 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसमें कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं। वहीं सीसामऊ से इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता हो जाने की वजह से सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है।

  • थाना नूरपुर पुलिस ने वांछित 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    कबूतर उड़ाने के विवाद में चल गए लाठी डंडे व धारदार हथियार

    बिजनौर। थाना नूरपुर पुलिस ने मु. अ. संख्या 426/2024 धारा 191 (2) /191(3)/190/115(2)/117(2)/118(1)/109/125 बीएनएस में वांछित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार दिनांक 01 नवंबर 2024 को थाना नूरपुर जनपद बिजनौर पर तैनात उप निरीक्षक देवीप्रसाद गौतम ने थाना नूरपुर पर तहरीर दी कि ग्राम अस्करीपुर में एक पक्ष के 1. विजेन्द्र उर्फ छोटू, 2. जयवीर पुत्रगण बलकरन सिंह, 3. अंकित पुत्र रामकुँवर, 4. नरेश पुत्र सुखदेव सिंह नि०गण ग्राम अस्करीपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर व दूसरे पक्ष के 1. नौशाद, 2. सद्दाम, 3. राजा पुत्र गण मो0 आलम, 4. सलमान पुत्र महबूब, 5. मो0 आलम पुत्र वनिया नि०गण अस्करीपुर थाना नूरपुर जनपद-बिजनौर के मध्य कबूतर उड़ाने को लेकर झगड़ा हो गया था तथा लाठी डंडों व धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से एक दूसरे पर वार तथा मारपीट की गई। दोनों पक्षों की तरफ से कुछ लोग घायल हो गए थे। तहरीर के आधार पर थाना नूरपुर पर मु0अ0सं0 426/2024 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/117(2)/118 (1)/109/125 बी0 एन० एस० पंजीकृत किया गया। थाना नूरपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों ग्राम अस्करीपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर निवासी विजेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र बलकरन सिंह उर्फ बलराम, अंकित पुत्र रामकुमार, नौशाद अली पुत्र मौ० आलम, सद्दाम उर्फ शादाब पुत्र मौ० आलम, राजा पुत्र मौ० आलम को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

    1. विजेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र बलकरन सिंह उर्फ बलराम, 2. अंकित पुत्र रामकुमार, 3. नौशाद अली पुत्र मौ० आलम, 4. सद्दाम उर्फ शादाब पुत्र मौ० आलम तथा 5. राजा पुत्र मौ० आलम नि० ग्राम अस्करीपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक देवीप्रसाद गौतम, उप निरीक्षक सागर चौधरी, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल अकुल तथा कांस्टेबल हरिओम शामिल रहे।

  • अत्यधिक सराहा गया “स्थानीयमान की समझ”

    पूजा सिंह के TLM का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

    बिजनौर। पंचम राज्य स्तरीय कला, क्रॉफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 25 अक्टूबर के बीच राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) लखनऊ में किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन – डायट ईस्माइलपुर में किया गया।

    प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के लिए विकास क्षेत्र नूरपुर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रा. वि. बड़ी ऊमरी की सहायक अध्यापिका पूजा सिंह ने प्रतिभाग किया। क्रॉफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से बने प्राथमिक स्तर के गणित TLM “स्थानीयमान की समझ” को अत्यधिक सराहा गया तथा राज्य उत्तर प्रदेश के टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। पूजा सिंह सुपुत्री महेन्द्र सिंह निवासी चांदपुर (बिजनौर) के शून्य निवेश पर आधारित TLM को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया। स०अ० ने अपनी प्रस्तुति में बताया कि इसके माध्यम से बच्चों में गणित के प्रति बेहतर समझ एवं रुचि उत्पन्न होगी।

  • पुलिस कर रही है दो साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास

    पुलिस के हत्थे चढ़े दो कुख्यात शातिर चोर

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 03 मोबाईल फोन, एक ईयर फोन, एक मोबाईल चार्जर व एक बैग आदि बरामद किया है। इनके दो साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को जीत कुमार पुत्र स्व० मूला सिंह निवासी ग्राम फरीदपुर भोगी उर्फ धनुवाला थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर ने थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी कि उसके घर से सोने की चेन, कानों के कुण्डल, रुपए व तीन मोबाईल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर मु०अ०सं० 986/2024 धारा 305 बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया।

    विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में अभियुक्तगण 1- सुबोध पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम मारकपुर थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर, 2- इश्तेकार पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मौ० पठानपुरा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर, 3 – नीटू पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम बाखरपुर गढी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर, 4 – दीपू उर्फ दीपेन्द्र पुत्र परम सिंह निवासी ग्राम हमीदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश में आए। इस पर थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों 1- सुबोध पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम मारकपुर थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर 2- इश्तेकार पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मौ० पठानपुरा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर को 03 मोबाईल फोन, एक ईयर फोन, एक मोबाईल चार्जर व एक बैग आदि सहित गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियोग में धारा 317 (2)/317 (5) बी०एन०एस० की वृद्धि की गई। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    आपराधिक इतिहास सुबोध –

    1. मु0अ0स0 294/2018 धारा 380/457/411 भादवि थाना नूरपुर जनपद बिजनौर, 2. मु0अ0स0 123/2020 धारा 380/457/411 भादवि थाना मण्डावली जनपद बिजनौर, 3. मु0अ0स0 124/2020 धारा 380/411 भादवि थाना मण्डावली जनपद बिजनौर, 4. मु0अ0स0 126/2020 धारा 4/25 आयुद्ध अधि० थाना मण्डावली जनपद बिजनौर, 5. मु0अ0स0 205/2019 धारा 380/411 थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर, 6. मु0अ0स0 986/2024 धारा 305/317 (2)/317 (5) बी0एन0एस0 थाना को० शहर जनपद बिजनौर

    आपराधिक इतिहास इश्तेकार –

    1.मु0अ0स0 18/2016 धारा 363/366/504/506 भादवि थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर 2.मु0अ0स0 986/2024 धारा 305/317 (2)/317 (5) बी0एन0एस0 थाना को० शहर जनपद बिजनौर

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर के उ0नि0 प्रशान्त सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, संदीप और अरूण पवार शामिल रहे।

  • डीएम एसपी ने दिखाई हरी झंडी

    यातायात माह नवम्बर 2024: रैली का शुभारंभ

    बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने यातायात माह – नवम्बर 2024 के अवसर पर पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली का शुभारंभ किया।

    रैली में यातायात पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स/स्कूली बच्चों द्वारा स्लोगन/पोस्टर/बैनर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।

    इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन में सर्वसम्मति से सौंपी गई जिम्मेदारी

    संजीव चौधरी नगराध्यक्ष व मनोज शर्मा चुने गए नगर महामंत्री

    बिजनौर। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन में सर्वसम्मति से संजीव चौधरी (पूजा मेडिकल स्टोर) को नगराध्यक्ष तथा मनोज शर्मा (आयुष्मान हैल्थ केयर) को नगर महामंत्री चुना गया है।

    राजकुमार गोयल जिला अध्यक्ष कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन

    सिविल लाइन स्थित शिप्रा होटल में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में दवा व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने संजीव चौधरी को नगर अध्यक्ष और मनोज शर्मा को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, जिला चेयरमैन देवेश चौधरी तथा राजकुमार मंचासीन रहे।

    कार्यक्रम में सर्वश्री कृष्ण कुमार अग्रवाल, दिपेश दुबे, संजीव चौधरी केयर कैमिस्ट, इंद्र देव सिंह, संतोष धीमान, मनोज वर्मा, अमित कौशिक, अमित शर्मा, सचिन गुप्ता, सुधाकर रस्तौगी, राकेश त्यागी, वीशु अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अरविंद कुमार, राकेश रस्तौगी, सीपी सिंह, शिव कुमार गोयल, नेतराम सिंह, महेश चौधरी, जनरल सिंह टिंकू गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

    त्योहारों पर कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष रूप से ध्यान

    28 अक्तूबर से 15 नवंबर तक 24 घंटे अनवरत मिलेगी बिजली

    ~शैली सक्सेना

    लखनऊ। दीपावली और छठ सहित आने वाले प्रमुख त्योहारों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। साथ ही त्योहारों पर कानून व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारु आयोजन, स्वच्छता, बेहतर कानून व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस संबंध में समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (ज़ोन), पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक आदि वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

    कई त्योहार, संवेदनशील है समय

    आने वाले दिनों में धनतेरस, अयोध्या दीपोत्सव, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, देवोत्थान एकादशी, वाराणसी देव दीपावली और छठ महापर्व जैसे विशेष त्योहार हैं। इसके अलावा अयोध्या में पंचकोसी, 14 कोसी परिक्रमा, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आदि मेलों का आयोजन भी इसी अवधि में है। शांति, सुरक्षा और सुशासन के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है।

    24×7 अलर्ट पर उत्तर प्रदेश

    पर्व- त्योहारों के इस समय में पुलिस और प्रशासन सहित पूरी टीम यूपी को 24×7 अलर्ट रहना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि उल्लास और उमंग के इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे अनवरत बिजली आपूर्ति हो। पॉवर कॉर्पोरेशन को इस संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

  • दो दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या

    29 अक्टूबर से 03 नवंबर तक दीपोत्सव

    05 नहीं 06 दिन का होगा इस साल दीपोत्सव

    ~शैली सक्सेना

    कार्तिक मास की अमावस्या 31 अक्टूबर और 01 नवंबर दो दिन रहने से इस साल दीपावली की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं। यही कारण है कि इस बार दीपोत्सव 5 नहीं 6 दिन का रहेगा।

    29 अक्टूबर को धनतेरस

    दीपोत्सव मंगलवार, 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इस दिन धनतेरस मनाई जाएगी। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि जयंती भी मनाते हैं। धनतेरस की रात में यमराज के लिए दीपक जलाने की परंपरा है। इस तिथि पर देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।

    30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी

    नरक चतुर्दशी बुधवार, 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी, इसे रूप चौदस भी कहते हैं। इस दिन उबटन लगाने की परंपरा है।

    31 अक्टूबर को दीपावली

    इस साल कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर करीब 03 बजे से शुरू हो जाएगी और अगले दिन अर्थात 01 नवंबर की शाम करीब 4.40 बजे तक रहेगी। कार्तिक अमावस्या की रात में लक्ष्मी पूजा करने की परंपरा है। इसलिए 31 अक्टूबर की रात लक्ष्मी पूजा करनी चाहिए, क्योंकि 31 की रात में ही अमावस्या तिथि रहेगी और 01 नवंबर की रात में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसलिए 31 तारीख को दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को स्थिर लग्न वृषभ शाम 6:27 बजे से रात 8:23 बजे तक है। यह सबसे अच्छा मुहूर्त है।

    01 तारीख को स्नान दान की अमावस्या

    01 तारीख को स्नान दान की अमावस्या होगी। इस दिन कोई त्योहार तो नहीं है, लेकिन स्नान और दान पुण्य का विधान उत्तम है।

    02 नवंबर शनिवार को गोवर्धन पूजा

    कार्तिक अमावस्या 01 नवंबर तक रहने वाली है। वहीं गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। ऐसे में प्रतिपदा तिथि 01 नवम्बर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन का पर्व शनिवार, 02 नवंबर को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है। गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 34 मिनट से सुबह 08 बजकर 46 मिनट तक। गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त – दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 35 मिनट तक

    Disclaimer: इस लेख फीचर में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। newsdaily24 लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। 
  • जिले भर की पुलिस कर रही मुख्य मार्गों, बाजार व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त

    शांति एवं कानून व्यवस्था, आमजन में जगाना है सुरक्षा का भाव

    बिजनौर (SMC Bijnor)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्योहार को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों, बाजार व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है।

    इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी धामपुर, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ, क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) महिला थाना बिजनौर, क्षेत्राधिकारी अपराध, क्षेत्राधिकारी नगीना द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में एवं क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा किरतपुर में पैदल गश्त की गई। मंशा थी आगामी त्योहार को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करना।

    वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा चांदपुर में आगामी त्योहार को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों, बाजार व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त के दौरान शराब की दुकानों, पिकेट ड्यूटी आदि को चेक किया गया। उन्होंने सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दियेे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चांदपुर मौजूद रहे।

  • मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाने पर जताई आपत्ति

    प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी को हटाया और एक हाथ में तलवार की जगह संविधान

    न्याय की देवी की मूर्ति: बार एसोसिएशन से क्यों नहीं लिया गया परामर्श?

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की मूर्ति में तब्दीली को लेकर बार एसोसिएशन ने सवाल खड़ा किया है।न्याय की देवी की मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाने पर आपत्ति जताते हुए प्रस्ताव पारित कर कहा कि परिवर्तन से पहले बार एसोसिएशन से कोई परामर्श नहीं किया गया!

    पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की मूर्ति में तब्दीली किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सवाल उठाते हुए पुरानी मूर्ति में परिवर्तन करके लगाई गई नई मूर्ति पर अपनी आपत्ति जताई है। बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा है कि इस परिवर्तन से पहले बार एसोसिएशन के सदस्यों से किसी भी तरह का परामर्श नहीं किया गया है!

    बार एसोसिएशन ने कहा कि किस परिभाषा के आधार पर यह परिवर्तन किए गए हैं, इस बाबत हमें कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में लगी न्याय की देवी की मूर्ति को लेकर कुछ समय पहले ही कुछ परिवर्तन किए गए थे, जिसमें प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी को हटा दिया गया है और एक हाथ में तलवार की जगह संविधान ने ले ली है।

  • भुइयार एजूकेशनल सोसायटी ने शिक्षा के लिए किया प्रेरित

    गांव धौकलपुर में बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री

    शिक्षा की अलख जगा कर ही होगा समाज का विकास : राजेंद्र कुमार

    बिजनौर। शिक्षा की अलख जगा कर ही समाज का विकास किया जा सकता है, यह बात भुइयार एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। गांव धौकलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भुइयार समाज के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को तकनीकी शिक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई।

    भुइयार एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांव धौकलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया।‌ उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही हम समाज व राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है।‌ समाज के नन्हे मुन्ने बच्चे ही कल का भविष्य हैं।‌ महामंत्री केशव शरण ने तकनीकी शिक्षा सहित उच्च शिक्षा के कई कोर्स के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

    कोषाध्यक्ष मास्टर तेजपाल सिंह भुइयार ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर ही हम विकसित समाज की कल्पना कर सकते हैं।‌ उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए समिति की ओर से जन जागरण अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए नई ऊर्जा देना है। उन्होंने समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर सोसायटी की ओर से समाज कक्षा एक से पांच तक अध्यनरत कई छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चे खुश हुए। बच्चों ने कहा कि हम मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।‌ पूर्व प्रधान सुनील कुमार भुइयार ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे ही कल का भविष्य हैं। बच्चों का भविष्य संवारने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। समिति द्वारा शुरू किए गए जन जागरण अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने नन्हे मुन्ने बच्चों से काफी देर तक शिक्षा पर बातचीत की।

    निर्मल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, केशव शरण, तेजपाल सिंह, कार्मेंद्र सिंह भुइयार, मास्टर दीपक कुमार भुइयार, हरि प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार, टीकम सिंह भुइयार, राधेश्याम सिंह, बलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, हरि सिंह, पूर्व प्रधान सुनील कुमार रामपाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री केशव शरण ने किया।

  • फूड सेफ्टी वैन के जरिए लोगों को किया गया जागरूक

    खाद्य विभाग की टीम के छापे से हड़कंप, कई जगह से लिए गए नमूने

    बिजनौर। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जगह-जगह छापेमारी अभियान चला रखा है। इसी क्रम में मिठाई, मावा व अन्य खाद्य पदार्थो के 10 नमूने भरे गए। फूड सेफ्टी वैन के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया। दूसरी ओर एसडीएम सदर व एफडीए की एक संयुक्त टीम ने शहबाजपुर में मावा रसगुल्ला निर्माण इकाई पर भी छापा मारकर पांच नमूने भरे।

    जांच को भेजे गए मिठाई, मवाना समेत कई चीजों के सैंपल

    सहायक आयुक्त (खाद्य) नादिर अली ने बताया, कि जनपद के मुख्य बाजारों में खाद्य पदार्थ के नमूना संग्रहण की कार्यवाही कर व्यापारियों, विक्रेताओं को खराब / पुराना/एक्सपायर्ड प्रकार के खोया, पनीर एवं रंगीन मिठाईयां को न बेचने के संबंध में जागरूक किया गया। फूड सेफ्टी वैन के जरिए खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग कर अधिक रंग से तैयार मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थ एवं सिंथेटिक रंग से बने खाद्य पदार्थों के सेवन नहीं करने के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया गया।

    मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल टीम में राजीव कुमार, अनिल कुमार, शंभू दयाल, डीके वर्मा, नरेश कुमार, रेनू सिंह, अनुपम यादव आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। नगीना खोया मंडी, नगर पालिका बिजनौर बाजार खोया मंडी पर औचक निरीक्षण कर कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी ओर एसडीएम सदर व एफडीए की एक संयुक्त टीम ने शहबाजपुर में मावा रसगुल्ला निर्माण इकाई पर भी छापा मारकर पांच नमूने लिए।

  • जान देने से पहले पति को फोन कर किया पश्चाताप

    बेटी का जन्मदिन मनाने को मायके से मंगाए थे 40 हजार रुपए

    लूडो में 50 हजार रुपए हारने पर दो बच्चियों की मां ने लगाई फांसी

    मुरादाबाद। ऑनलाइन गेम लूडो में 50 हजार रुपए हारने पर शुक्रवार को बाजपुर में दो बच्चों की मां ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने अपने पति को फोन कर गेम में हारने की जानकारी देते हुए कहा कि अब वह जीना नहीं चाहती। पति के घर पहुंचने से पहले ही महिला जान दे चुकी थी। अगले महीने नवंबर में बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए उसने बिजनौर स्थित अपने मायके से 40 हजार रुपए मंगवाए थे।

    पुलिस के अनुसार बाजपुर के वार्ड नंबर 12 भौना कॉलोनी जीजीआईसी स्कूल के पास रहने वाली पल्लवी शर्मा (25 वर्ष) पत्नी अनुभव शर्मा ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने पति को फोन कर रोते हुए बताया कि वह आज फिर ऑनलाइन लूडो में 40 हजार रुपए हार गई है। इससे पहले भी वह करीब 10 हजार रुपए हार चुकी है। इसका पश्चाताप करने के लिए वह अब जीना नहीं चाहती, फिर उसने फोन काट दिया। इस पर पति तुरंत घर पहुंचा, लेकिन तब तक पल्लवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर नरेश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फंदे से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पल्लवी अपने पीछे ढाई साल और एक साल की दो पुत्रियां छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है।

    ■ फांसी लगाने से पहले महिला ने पति को फोन कर बताया

    ■ बाजपुर के अनुभव से हुई थी बिजनौर की पल्लवी की शादी

    पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी पल्लवी: पल्लवी शर्मा पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी। उसने करीब तीन महीने पहले ऑनलाइन लूडो खेलना शुरू किया था। नवंबर में बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए उसने बिजनौर यूपी स्थित अपने मायके से 40 हजार रुपए मंगवाए थे। बताया गया है कि वह शुक्रवार को लूडो में उक्त रुपए हार गई।

  • सेवा में,

    महोदय, सहर्ष अवगत कराना है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक तीसरा विकल्प न्यूज़ इस वर्ष भी दीपावली एवं त्योहार श्रृंखला के शुभ अवसर पर विशेषांक का प्रकाशन करने जा रहा है।

    अस्तु आप व्यक्तिगत अथवा अपने विभाग से संबंधित विज्ञापन जारी करने का कष्ट करें।

    धन्यवाद।

    ~ संजय सक्सेना, विशेष संवाददाता जनपद बिजनौर

    पूर्व इंचार्ज/क्राइम रिपोर्टर दैनिक जागरण उरई (जालौन), झांसी, मेरठ, बिजनौर, धामपुर, मुजफ्फरनगर। पूर्व जिला संवाददाता राष्ट्रीय स्वरूप लखनऊ व दैनिक जनप्रिय ललितपुर, रायबरेली। पूर्व नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई जालौन। पूर्व जिला प्रवक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा उरई जालौन। पूर्व जिला प्रवक्ता हिन्दू जागरण मंच उरई जालौन। पूर्व महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन।

    mob:- 8273928100 sanjaydjagran@gmail.com

  • कोतवाली देहात में सलीम ने सास को उतारा था मौत के घाट

    गंज के महेंद्र ने मां को सुला दिया मौत की नींद

    दामाद और बेटे को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा

    घोर कलियुग, कठोर फैसला

    बिजनौर। कलियुग के इस दौर में रिश्ते नातों का तानाबाना तार तार हो चुका है। कहीं जमीन जायदाद के लिए रिश्तों का खून बहा दिया जाता है तो कहीं मामूली सी बात पर भी अपने ही हत्या तक घिनौनी वारदात कर बैठते हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में अदालत ने एक दामाद और एक बेटे को कड़ी सजा सुनाई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते सास की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में दामाद समेत दो को फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक के अपर जिला जज खुशतर दानिश ने उम्रकैद की सजा का सुनाई है और दोनों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। एडीजीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात के मोहल्ला शेखनान निवासी गुलनाज पुत्री अब्दुल रशीद ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी शादी धामपुर थाना क्षेत्र के गांव बगदाद अंसार निवासी सलीम पुत्र शकील से आठ साल पहले हुई थी। सलीम एक अपराधी प्रवृत्ति का था, इसके कारण दोनों में आएदिन विवाद होता था। इसके चलते सलीम और उसका तलाक हो गया। 24 जुलाई 2019 को वादी गुलनाज, उसकी बहन जोया और माता नूरजहां घर पर थे, तभी रात में सलीम अपने एक साथी इमरान के साथ घर आया। दोनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए तमंचे से उसकी मां नूरजहां को गोली मार दी। इलाज के लिए मेरठ से दिल्ली ले जाते समय नूरजहां की मौत हो गई थी।

    दोषी का अपनी पत्नी से चल रहा था विवाद, हो चुका था तलाकअपने साथी के साथ मिलकर आरोपी दामाद ने की थी सास की हत्या 

    कोर्ट में पेश किए गए कुल नौ गवाह

    पूछताछ में सलीम ने पुलिस को अपने साथी इमरान उर्फ छोटू पुत्र रियासत निवासी भीखनपुर छजलैट जिला मुरादाबाद का नाम भी बताया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। विचारण के दौरान अभियोजन ने मामले के समर्थन में अदालत में नौ गवाहों को पेश किया। गुरुवार को कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा का फैसला सुनाया है और चार लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

    मां की हत्या के दोषी पुत्र को 10 साल कठोर कारावास

    दूसरी तरफ पॉक्सो कोर्ट के अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला ने मां की हत्या में दोषी में दोषी पुत्र को दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। बेटे ने हत्या के बाद मां के शव को बाग में छिपा दिया था। एडीजीसी मुकेश चौहान ने बताया कि कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के दारानगर गंज निवासी ऋषिपाल सिंह पुत्र चतरू सिंह हाल निवासी देहरादून ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह अपने दो भाइयों के साथ देहरादून में रहता है, जबकि उसका छोटा भाई महेंद्र व मां यशोदा गांव में ही रहते हैं। छोटा भाई महेंद्र शराब पीकर अकसर मां के साथ झगड़ा करता था। मां यशोदा 22 अगस्त 2017 को घर से अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने तीन दिन बाद उनका शव एक बाग से बरामद किया। पुलिस ने शव को लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया। वादी ने यह भी आरोप लगाया था कि लापता से होने से एक दिन पहले मां यशोदा ने फोन पर बताया कि उसका छोटा भाई महेंद्र शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वादी ऋषिपाल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और कपड़ों से यशोदा की पहचान की थी।

    संपत्ति विवाद में मारपीट के दौरान हुई थी मौत

    पुलिस की जांच में सामने आया कि महेंद्र ने संपत्ति विवाद में डंडा मारकर यशोदा की हत्या करने के बाद शव को बाग में छिपा दिया था। अभियोजन की ओर से इस मामले में छह गवाह पेश किए गए। गुरुवार को अदालत ने मृतका के छोटे पुत्र महेंद्र को 10 साल कठोर कारावास सजा सुनाई और 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।

  • गौवध अधिनियम में दर्ज है मुकदमा, पुलिस कर रही थी तलाश, साथी फरार

    मुठभेड़ में दबोचा गौकशी का आरोपी, सिपाही घायल

    बिजनौर। थाना नूरपुर पुलिस ने गौवध अधिनियम में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 02 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस से घिरने के बाद आरोपियों की फायरिंग में गोली लगने से आरक्षी घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में उक्त आरोपी को दबोच लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व गौवध करने के उपकरण बरामद किये गए हैं।

    बताया गया है कि दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम गुनियाखेडी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर ने थाना नूरपुर पर तहरीर दे कर बताया था कि ग्राम गुनियाखेडी के जंगल में प्रतिबन्धित गौवंशीय अवशेष मिले हैं। इस संबंध में थाना नूरपुर पर मु0अ0सं0 416/24 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर, घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में शमशाद निवासी ग्राम गुनियाखेड़ी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के मकान से गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गए। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में नाजिर पुत्र मेहन्दी निवासी ग्राम बेड़ा खुर्द थाना नूरपुर जनपद बिजनौर, शाहरूख पुत्र नईमुद्दीन, श्रीमती गुलशन पत्नी शमशाद व शोएब पुत्र फईमुद्दीन निवासीगण ग्राम गुनियाखेड़ी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आए।

    गौकशी करने की फिराक में थे आरोपी

    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में बताया गया कि दिनांक 23/24 अक्टूबर 2024 की रात्रि में थाना नूरपुर पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुनियाखेडी के जंगल में गौकशी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण ग्राम गुनियाखेडी के जंगल में खड़े हैं और गौकशी करने की फिराक में हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल गुनियाखेडी के जंगल में पहुंचकर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में एक गोली आरक्षी कुलदीप खोखर के बाएं बाजू में लगी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 02 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायल को उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश ने अपना नाम शाहरुख पुत्र नईमुद्दीन निवासी ग्राम गुनियाखेडी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर बताया तथा अपने फरार साथियों का नाम; नाजिर पुत्र मेहन्दी निवासी ग्राम बेड़ा खुर्द थाना नूरपुर जनपद बिजनौर व शोएब पुत्र फईमुद्दीन निवासी ग्राम गुनियाखेड़ी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर बताए।

    तमंचा कारतूस व गौवध करने के उपकरण बरामद

    अभियुक्त शाहरुख के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गौवध करने के उपकरण बरामद किये गए। इस संबंध में थाना नूरपुर पर मु०अ०सं० 418/2024 धारा 3(5)/109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 22/23 की रात्रि में उसने अपने दो अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर गुनियाखेडी के रहने वाले अपने चाचा शमशाद के घर गौकशी की घटना की थी, जिसमें चाची गुलशन भी शामिल थी। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जा रही है। शेष अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार, उप निरीक्षक रवि कुमार, राहुल कुमार थाना नूरपुर जनपद बिजनौर । 4-का0 सोनू कुमार के अलावा कांस्टेबल कुलदीप खोखर, परमवीर पंवार तथा संदीप कुमार शामिल रहे।

  • अभियान चला कर कसा जाएगा शिकंजा

    प्राइ‌वेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर लगेगी रोक

    लखनऊ। प्राइ‌वेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है।औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम जल्दी ही अभियान चला कर इस गोरखधंधे को पकड़ेगी।

    अपर आयुक्त (प्रशासन) रेखा एस. चौहान ने उत्तर प्रदेश के समस्त औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को प्राइ‌वेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों के संबंध में विभागीय पत्र लिखा है। दिनांक 21 अक्टूबर, 2024 को प्रेषित इस पत्र में कहा गया है कि प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम में मरीजों को औषधियों उपलब्ध कराये जाने हेतु औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथान्तर्गत बनी नियामवली के अधीन यथावश्यक फुटकर एवं थोक औषधि विक्रय लाईसेंस प्राप्त किये जाते हैं, जिनके माध्यम से मरीजों को औषधियों की बिक्री की जाती है। यह संज्ञान में लाया गया है कि कतिपय अस्पताल नर्सिंग होम द्वारा दवा निर्माता कंपनियों से साठ-गांठ करके ऐसी औषधियों को अपने भण्डार में रखा जाता है, जो अन्य दवा विक्रेता के यहां उपलब्ध नहीं होती हैं। इसके अलावा, अस्पताल नर्सिंग होम संचालक द्वारा मरीजों को अस्पताल एवं नर्सिंग होम में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठान से ऊंचे दामों पर औषधियों को क्रय करने के लिये बाध्य भी किया जाता है, जबकि उसी औषधि का दूसरा ब्राण्ड सस्ते दाम पर अन्य औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर उपलब्ध होता है। इस प्रकार कतिपय प्राइवेट अस्पताल/नर्सिंग होम द्वारा एकाधिकार बनाकर मरीजों से अधिक धन लिया जाता है। पत्र में कहा गया, उल्लेखनीय है कि जन सामान्य को उचित मूल्य पर गुणवत्तापरक औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिये आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अधीन औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश (Drug Price Control Order- DPCO), 2013 लागू किया गया है। डीपीसीओ के अंतर्गत औषधियों का अधिकतम खुदरा मूल्य एवं उनकी उपलब्धता नियंत्रित किया जाता है, जिसके प्राविधानानुसार कोई दवा निर्माता किसी औषधि विक्रेता को अकारण औषधि विक्रय करने से इंकार नहीं कर सकता है।

    यह भी संज्ञान में आया है कि कतिपय अस्पताल, नर्सिंग होम में स्थित फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में गैर तकनीकी व्यक्तियों द्वारा औषधियों की बिक्री की जाती है, जो लाईसेंस की शर्तों एवं औषधि नियमावली, 1945 के नियम 65 का उल्लंघन है।

    उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत निम्न निर्देश निर्गत किये गए हैं-

    1. अस्पताल/नर्सिंग होम में स्थित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करके यह सुनिश्चित करें कि औषधियों की बिक्री तकनीकी व्यक्ति/फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही किया जा रहा है।

    2. अस्पताल/नर्सिंग होम में स्थित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों में उपलब्ध औषधियों का परीक्षण डीपीसीओ के प्राविधानों के अधीन करें तथा एनपीपीए द्वारा निर्धारित खुदरा मूल्य से अधिक मूल्य पर जाने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

    3. यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल/नर्सिंग होम में स्थित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध औषधियां आस-पास के औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर भी उपलब्ध हों तथा यदि कोई निर्माता फर्म/डिस्ट्रीब्यूटर/पोक औषधि विक्रेता वांछित औषधियों की आपूर्ति करने से मना करता है तो, उसके विरुद्ध डीपीसीओ एवं अन्य सुसंगत नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

  • जुर्माना वसूला गया रुपए 03 हजार

    पॉलीथीन के प्रयोग से वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया

    पालिका प्रशासन ने जब्त की 4 किलो पॉलीथीन

    बिजनौर। पालिका प्रशासन ने अभियान चला कर 4 किलो पॉलीथीन जब्त की। वहीं 03 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया। दुकानदारों / ठेलों/ फड़ धारकों एवं आम जनता को पॉलीथीन के प्रयोग से वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से भी अवगत कराने के साथ ही पॉलीथीन (प्लास्टिक बैग) आदि का प्रयोग न करने की अपील की गई।

    जिला प्रशासन/शासन के निर्देशों के अनुपालन में अतिक्रमण हटाओ अभियान एवं पॉलीथीन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के उपरान्त 23 अक्टूबर, 2024 को शहर बिजनौर में पॉलीथीन उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका टीम व पुलिस प्रशासन के द्वारा अभियान चलाया गया।

    इस दौरान विभिन्न दुकानों/ठेलों / फड़‌ धारकों से लगभग 04 किग्रा0 पॉलीथीन जब्त कर 03 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान संपूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी भी की गई। सभी को निर्देश दिये गए कि वह पॉलीथीन आदि का प्रयोग बिलकुल न करें। कपड़ा / पेपर बैग से बने थैले का ही प्रयोग करें। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि भविष्य में पॉलीथीन अथवा प्लास्टिक बैग एवं डिस्पॉज़ल ग्लासेस आदि का उपयोग भण्डारण विक्रय करते पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। दुकानदारों / ठेलों/ फड़ धारकों एवं आम जनता को पॉलीथीन के प्रयोग से वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया और पॉलीथीन (प्लास्टिक बैग) आदि का प्रयोग न करने की अपील की गई।

    अभियान के दौरान नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविन्द कुमार, संदीप कुमार लिपिक, सफाई नायक शुभम, विशाल, विवेक, योगेश, नीरज राणा आदि संयुक्त रूप से रहे। अभियान में पुलिस बल एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। (नायब तहसीलदार का नाम लिख लें और हमें भी बता दें।)

  • कृष्णा कॉलेज, बिजनौर में “अमर उजाला फाउंडेशन” का कार्यक्रम

    पुलिस की पाठशाला में समझाया कानून का सम्मान, कानून से जीवन

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा कृष्णा कॉलेज, बिजनौर में “अमर उजाला फाउंडेशन” द्वारा आयोजित कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान विषय पर संबोधित किया।

    साथ ही यातायात नियमों, साइबर क्राइम, विभिन्न कानूनों एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के सदुपयोग तथा दुरुपयोग के बारे में जागरुक किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के अलावा छात्र छात्राओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

  • पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, साध्य योग, अमृत सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का सुंदर संयोग

    गुरु पुष्य योग में खरीदारी का विशेष महत्व

    24 अक्टूबर गुरुवार को 5 शुभ संयोग में है अहोई अष्टमी व्रत

    बिजनौर। इस वर्ष अहोई अष्टमी 24 अक्टूबर गुरुवार को है।अहोई अष्टमी व्रत इस बार 5 शुभ संयोग में है। इस दिन गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, साध्य योग, अमृत सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का सुंदर संयोग बन रहा है। गुरु पुष्य योग का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति और शनि से जोड़ा जाता है। बृहस्पति को शुभ कार्य, भाग्य के लिए महत्वपूर्ण समझा जाता है जबकि शनि को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गुरु पुष्य योग में खरीदारी का विशेष महत्व है। इस योग में खरीदी हुईं वस्तुएं अक्षय फल देती हैं।

    उक्त जानकारी देते हुए सिविल लाइंस स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि अहोई अष्टमी के दिन माताएं अपनी संतान की कुशलता के लिये उषाकाल, अर्थात भोर से लेकर गोधूलि बेला, सायंकाल तक उपवास करती हैं। सायंकाल के समय आकाश में तारों का दर्शन करने के पश्चात व्रत सम्पूर्ण किया जाता है। कुछ महिलाएं चन्द्रमा के दर्शन करने के पश्चात व्रत पूर्ण करती हैं, किन्तु इसका अनुसरण करना कठिन होता है, क्योंकि अहोई अष्टमी की रात्रि में चन्द्रोदय विलम्ब से होता है। अहोई अष्टमी व्रत का दिन करवा चौथ के चार दिन पश्चात तथा दीवाली पूजा से आठ दिन पूर्व पड़ता है। अहोई अष्टमी का दिन अहोई आठें के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह व्रत अष्टमी तिथि को किया जाता है। आकाश में तारों का दर्शन करने के पश्चात ही उपवास का पारण किया जाता है।

    अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त

    इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 42 मिनट से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक है। इस दौरान महिलाएं अहोई माता और भगवान गणेश की उपासना कर सकती हैं।

    माताएं क्यों देती हैं अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य

    अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य देने के पीछे उद्देश्य ये है कि जिस तरह आकाश में तारे हमेशा चमकते रहते हैं, वैसे ही हमारे परिवार के सभी बच्चों का भविष्य भी चमकता रहे, आयु लंबी हो। माताएं अहोई माता से यही प्रार्थना कर तारों को अर्घ्य देती हैं।

  • अगर आप बिना किसी की इजाजत के फोन कॉल रिकॉर्ड करते हैं तो यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है और आपके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हो सकती है। बिना किसी की इजाजत के कॉल recording निजता के अधिकार का उल्लंघन कॉल रिकॉर्डिंग करने पर लगती है कौन सी धारा ? अगर आप किसी की इजाजत […]

    बिना किसी की इजाजत के कॉल recording निजता के अधिकार का उल्लंघन
  • मलबे में अभी भी कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

    आर्डनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से दो कर्मचारियों की मौत, 13 घायल

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ-6 अनुभाग में मंगलवार सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। ब्लास्ट के वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों का महाकौशल हॉस्पिटल में उपचार जारी है। गंभीर घायलों के नाम श्यामलाल और रणधीर बताए गए हैं। अन्य मामूली घायलों का उपचार किया जा रहा है। मलबे में अभी भी कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

    जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ-6 अनुभाग में मंगलवार सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। ब्लास्ट के वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंचकर दबे हुए कर्मचारियों को निकालने में जुट गई। प्रशासन भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • प्रोफेसर बनना है वर्धमान कॉलेज की छात्रा रजनी का लक्ष्य

    हिन्दी विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण

    शाबाश ! रिक्शा चालक की बेटी ने तोड़ा नेट परीक्षा का जाल

    बिजनौर। साधन व सुविधाओं की मोहताज नहीं होती प्रतिभाएं… वह अपनी लगन व मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेती हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर की ऐसी ही एक प्रतिभाशाली छात्रा है कु. रजनी, जिसने तमाम अभावों के बीच अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में प्रयास अनवरत जारी रखा। … और नतीजा ये कि उसने हिन्दी विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।

    दरअसल रजनी के पिता रोहताश सिंह रिक्शा चलाते हैं। रजनी पढ़ – लिखकर कुछ बनना चाहती है। वर्धमान कॉलेज बिजनौर से बीए और एमए की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने वाली रजनी का लक्ष्य प्रोफेसर बनना है। इसके लिये उसने हिन्दी विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।इसका श्रेय मुख्य रूप से रजनी अपने जॉनी भैया को देती है। इसके साथ ही वर्धमान कालेज हिन्दी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर शशिप्रभा, डा. अंजू बंसल और डा. ओपी सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उसे निरन्तर प्रोत्साहित किया। रजनी के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ newsdaily24 की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

  • सौ से ज्यादा टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स

    होटल हारमनी इन में पकड़ा गया कैसीनो, मालिक समेत 15 गिरफ्तार

    मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में कैसीनो पकड़ा गया है। दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स सौ से ज्यादा टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। छापे में बीजेपी नेता नवीन अरोड़ा समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 6 युवतियां भी शामिल हैं।

    मेरठ एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के अलावा इन सर्किल के थानेदारों को भी साथ लिया गया।

    देर रात एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में होटल पर छापा मार कर 6 युवतियों और दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से डेढ़ करोड़ की कॉइन भी बरामद हुई, जिससे पता चलता है कि काफी दिनों से होटल में यह सब चल रहा था।

    होटल मालिक नवीन अरोड़ा

    पुलिस ने होटल मालिक नवीन अरोड़ा समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक नवीन अरोड़ा बीजेपी महानगर के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सभी के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा लिखा गया। बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।

    पुलिस टीम को मिला चलता हुआ कैसीनो

    होटल हारमनी इन होटल के फर्स्‍ट फ्लोर पर दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स कैसीनो चलाती मिलीं। कैसिनो की एंट्री फीस एक लाख रुपए रखी गई थी। यही नहीं ऑनलाइन पार्टी बुक की जा रहीं थी। यहां अर्द्धनग्न अवस्था में मॉडल्स डांस करती देखी गईं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया है।

    फिर भी लीक हो गई छापे की सूचना !

    पुलिस के छापे सूचना लीक होने पर होटल में अंधेरा कर दिया गया। अंधेरे का फायदा उठा 35 से ज्यादा लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। जो भाग नहीं पाए वो टेबल के नीचे छिप गए। एसपी सिटी ने बताया कि होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हुए लोगों की पहचान कर रही है।पूरे होटल की जांच पड़ताल हो रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    नौचंदी पुलिस की मिलीभगत ?

    आशंका जताई जा रही है कि यह सब खेल नौचंदी पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था। इसीलिए छापे के दौरान नौचंदी पुलिस को साथ नहीं लिया गया और पुलिस की रेड कामयाब रही।

  • “पुलिस स्मृति दिवस-2024” पर मुख्यमंत्री की पुलिस कर्मियों को सौगात

    शहीद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिजनों का सम्मान

    शहीद पुलिस कर्मियों को नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि

    अभिषेक झा पुलिस अधीक्षक बिजनौर

    लखनऊ /बिजनौर। “पुलिस स्मृति दिवस-2024” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बिजनौर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा नमन किया गया व भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक

    पुलिस लाइंस बिजनौर

    सिपाही रोहित कुमार की शहादत: फतेहगढ़ के नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित कुमार आठ जून, 2024 को अपने चौकी प्रभारी संतोष कुमार व साथी विजय सिंह के साथ खनन की सूचना पर पहुंचे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी ले जाई जा रही थी। एक बाइक से अवैध खनन वाले जा रहे थे। सिपाही रोहित ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने तेजी से सामने कट मारा, जिससे ट्रॉली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।

    शहीद हुए सचिन राठी: कन्नौज के छिबरामऊ थाने में तैनात सिपाही सचिन राठी 25 दिसम्बर, 2023 को थानेदार व फोर्स के साथ मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त बदमाशों के घर दबिश देने गए थे। टीम जैसे ही तस्कर अशोक कुमार के घर पहुंची, तो अशोक, उसके बेटे टिंकू, पत्नी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सचिन राठी को लगी। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    “पुलिस स्मृति दिवस-2024” पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को दीं कई सौगातें

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर सोमवार को पुलिस कर्मियों को कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्यूटी पर शहीद पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों तथा भारतीय सेवा में तैनात रहे 115 शहीदों के आश्रितों को 36 करोड़ 20 लाख की मदद दी गई है। पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाओं के लिए साढ़े तीन करोड़, कल्याण के लिए चार करोड़, पुलिसकर्मी व उनके आश्रितों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 30 लाख 56 हजार रुपए दिए गए हैं। पांच लाख से अधिक चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 12 करोड़ 60 लाख दिए गए। 306 मृतक पुलिस कर्मियों के आश्रितों को लगभग नौ करोड़ रुपए और आश्रितों को कैशलेस उपचार के तहत 31 लाख 16 हजार रुपए, पुलिस कर्मियों के 205 मेधावी बच्चों को 53 लाख 30 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी गई। 1000 से अधिक पुलिस कर्मी अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित मुख्यमंत्री ने कहा कि 114 पुलिस अफसरों व जवानों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 1,013 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 729 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। तीन राजपत्रित अधिकारियों के साथ कई कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिया गया। डीजीपी के उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से 455 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

    बढ़ाया गया पुलिस कर्मचारियों का वर्दी और बैरक भत्ता

    पुलिस कर्मचारियों का वर्दी और बैरक भत्ता बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा शहीद पुलिसकर्मियों के पत्नी और माता-पिता के जीवित नहीं रहने की दशा में परिवार के अन्य सदस्यों को एकमुश्त अनुग्रह राशि सरकार उपलब्ध कराएगी।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ-साथ बैरक में रहने वाले कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के एकोमोडेशन अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इससे पहले वर्ष 2019 में वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी। अब इसमें 70 फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने से 58 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। इससे इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के करीब चार लाख पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे। पहले इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआई को पांच वर्ष में वर्दी भत्ते के 7500 रुपए मिलते थे। घोषणा के बाद प्रति वर्ष तीन हजार रुपए मिलेंगे। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल को तीन हजार के बजाय पांच हजार और चतुर्थ श्रेणी कर्मी को दो हजार की जगह तीन हजार रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण-आहार और अन्य मदों के लिए बजट को 70 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इन सब पर सरकार करीब 115 करोड़ रुपए खर्च करेगी। शहीद पुलिसकर्मियों के पत्नी और माता-पिता के जीवित नहीं रहने की दशा में परिवार के अन्य सदस्यों को एकमुश्त अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिसकर्मियों के लिए बने करीब 200 बहुमंजिला भवनों और प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए 1,380 करोड़ रुपए के कॉरपस फंड की घोषणा भी की गई। इससे लिफ्ट, अग्निशमन उपकरण, सोलर संयंत्र, एसटीपी का रखरखाव किया जाएगा। लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्ष में 17 जवानों ने अपनी शहादत दी, जबकि 1,618 पुलिसकर्मी घायल हुए। डिप्टी एसपी आभा पांडेय शहीद पुस्तिका को सलामी मंच तक लेकर आईं, सीएम ने डीजीपी प्रशांत कुमार के जरिए इसे मंच पर प्रतिस्थापित किया।

    बैरक में रहने वाले कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल

    वर्ष 2013 में पुलिस एकोमोडेशन अलाउंस की व्यवस्था किए जाने के बाद से बैरक में रहने वाले कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल को बतौर आवासीय भत्ता अभी 456 रुपए प्रति माह मिलते हैं। 25 फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद अब उन्हें 750 रुपए प्रति माह मिलेंगे। इस पर सरकार करीब 47 करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी।

    आश्रितों को 36.20 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद

    पुलिस, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए यूपी के 115 जवानों के आश्रितों को 36.20 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

  • नाराज परिजनों ने किया था क्लीनिक पर जमकर हंगामा

    स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे एसीएमओ

    जच्चा बच्चा की मौत के मामले में क्लीनिक सील

    बिजनौर। जच्चा बच्चा की मौत के मामले में एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ हल्दौर पहुंचकर डिलीवरी करने वाली डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया। कार्यवाही से नगर के अन्य झोलाछापों में भी हड़कंप मच गया।

    रविवार को एक जच्चा बच्चा की मौत के बाद उसके परिजनों ने नगर के एक क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया था। प्रकरण संज्ञान में आने पर सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह के निर्देश पर एसीएमओ डा.अनिल कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर क्लीनिक को सील कर दिया।

    जानकारी के अनुसार हल्दौर नगर के मोहल्ला सराय में संचालित एक क्लीनिक पर रविवार सुबह प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई थी। वहीं महिला की भी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जबकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए परिजनों ने घर में संचालित उक्त क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि क्लीनिक पर कोई भी डिग्री धारक डॉक्टर तैनात नहीं है। इस दौरान गुस्साए परिजनों की एक महिला एएनएम व उसके पुत्र के साथ नोकझोंक भी हुई। मायके वालों ने लड़के पक्ष पर भी महिला को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती नहीं कराने का आरोप लगाया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने उक्त क्लीनिक की जांच कराने और अनाधिकृत चिकित्सा अभ्यास करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही थी।

    एक साल पहले भी हुआ था सील

    क्षेत्र के लोगों के अनुसार इस क्लीनिक को डिप्टी सीएमओ द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व सील किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही क्लीनिक फिर से शुरू हो गया।

  • कम होने का नाम नहीं ले रही जंगली जानवरों की दहशत

    हेमराज कालोनी के पास एक साथ घूम रहे चार गुलदार

    खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से भय का माहौल

    मलकपुर के जंगल में फिर देखा गया गुलदार

    शहर के करीब टहल रहे हैं चार गुलदार

    बिजनौर। जंगली जानवरों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले के लगभग हर हिस्से में इनका आतंक चरम पर है। हालात यहां तक खराब हो गए हैं कि अब तो शहर के करीब इनकी आमद बढ़ गई है।

    बिजनौर में घेर राम बाग के जंगल से लेकर हेमराज कालोनी तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में एक साथ चार गुलदार खेतों में घूमते दिखाई दे रहे हैं! कुछ माह पहले एक व्यक्ति ने तीन गुलदार की वीडियो भी बनाई थी। अब यह संख्या चार बताई जा रही है। जंगल में गन्ने के खेतों में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। इस क्षेत्र में गन्ने के खेतों में मरे हुए गोवंश भी किसानों को मिल रहे हैं। ऐसे में गुलदार द्वारा खेतों में घूम रहे गोवंशों को निवाला बनाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में भी गुलदार का डर बना हुआ है। हालात ऐसे है कि ग्रामीण खेतों पर जाते डर रहे हैं। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वाने के लिए वन विभाग के अफसरों से पिंजरा लगवाने की मांग की है। पिछले दिनों चांदपुर चुंगी से ग्राम कंभौर के रास्ते में भी गुलदार देखे गए थे।

    पिंजरा लगवाएगा वन विभाग

    रेंजर महेश गौतम ने कहा कि गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया जाएगा। एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगवाया जाएगा। गुलदार को पकड़ने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

    बैल बुग्गी के सामने आ गया गुलदार

    दूसरी ओर नहटौर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मलकपुर में जंगल से लौटते समय किसान की बैल बुग्गी के सामने आ कर एक गुलदार बैलों पर हमला करने की फिराक में था। किसान ने परिवार के साथ शोर शराबा करते हुए गुलदार को भगाया। ग्राम मलकपुर निवासी अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र बाले अपने परिवार के साथ धान की कटाई करके बैल बुग्गी से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम से पूरब की ओर रास्ते में गुलदार अपने दो बच्चों के साथ रास्ते पर आकर खड़ा हो गया और बैलों पर हमला करने का प्रयास किया। गुलदार को देखकर किसान व उसके परिवार में दहशत फैल गई। उन्होंने शोर मचाया। शोरगुल होने पर गुलदार ईख के खेत में घुस गया। पांच दिन पूर्व गुलदार के हमले से ग्राम मलकपुर निवासी बिलंद कुमार की आठ वर्षीय पुत्री तानिया की मौत हो चुकी है। हालात यह हैं कि धान की कटाई के लिए किसान व मजदूर जान जोखिम में डालकर जंगल जाने को मजबूर हैं। वन विभाग ने गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया भी था, लेकिन गुलदार अभी भी पकड़ से दूर हैं।

  • कार्यक्रम में बोलीं दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका

    दुर्गा वाहिनी ने मेरठ प्रांत के जिला/ महानगरों में लगाए हिंदू बहनों को मेहंदी लगाने के शिविर

    त्योहारों के चलते हिंदू बहनों के सहयोग का लिया गया निर्णय

    मातृशक्ति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का भी सहयोग

    समरसता का भाव रखकर हम पूरी दुनिया में बन सकते हैं श्रेष्ठ: काजल

    मेरठ (ललित जोशी)। करवा चौथ के अवसर पर मेरठ महानगर में आयोजित मेहंदी शिविर में प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी काजल सैनी ने कहा आज परिवार टूट रहे हैं और संस्कार समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि परिवार को जोड़कर समाज में समरसता का भाव उत्पन्न किया जाए। ऐसा करने से हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौती से लड़ा जा सकता है और पूरी दुनिया में हम श्रेष्ठ बन सकते हैं। उन्होंने कहा दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सदैव राष्ट्र, धर्म, संस्कृति के लिए कार्य करते हैं।

    करवा चौथ के अवसर पर मेरठ महानगर सहित प्रांत के जिला महानगरों में मेरठ महानगर 11, संभल 2, बागपत 4, अनूपशहर 4, गाजियाबाद 1, मुरादाबाद महानगर 7, नोएडा महानगर 6, लक्ष्मी नगर 13 सहित अन्य जिला महानगरों में भी कई स्थानों पर ‘मेहंदी शिविर’ आयोजित किये गए और हिंदू बहनों से आग्रह किया गया कि वह मेहंदी शिविरों में पहुंचकर मेहंदी लगवाएं। जिहादियों को हिंदू महिलाओं के हाथों में मेहंदी न लगाने दें और मेहंदी जिहाद से बचें। यह ‘शिविर’ हिंदू त्योहार करवा चौथ पर आयोजित हुए, जो कि शुक्रवार से शुरू हो कर रविवार करवा चौथ तक जारी रहे।

    प्रांत संयोजिका काजल सैनी ने कहा, देश के गौरवशाली इतिहास को पढ़कर आने वाली पीढ़ी संस्कार युक्त रहे, इसके लिए जरूरी है कि हमारा हिंदू समाज लव जिहाद जैसी समस्याओं से मुक्त हो। हमारे समुदाय की छोटी-छोटी बच्चियां इन लोगों के पास जाकर मेहंदी लगवाती हैं और इस दौरान ये लोग उनके हाथ पकड़ते हैं। इसके साथ ही अगले कार्य के लिए मोबाइल नंबर का लेनदेन करती हैं और इसी से लव जिहाद को बढ़ावा मिलता है। “जिहादी लड़के पवित्र धागा (जिसे हिंदू अपनी कलाई पर बांधते हैं) पहनकर अपनी पहचान छिपाते हैं। हिंदू लड़कियों के साथ अपने फोन नंबर का आदान-प्रदान करते हैं। यह लव जिहाद का पहला कदम है।”

    उन्होंने कहा कि शुरुआत में दुकानदारों को ऐसे मेंहदी कलाकारों को काम पर न रखने के लिए राजी किया गया था और अब लोगों को उनके दरवाजे पर ही विकल्प देने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनसे हम हिंदू लड़कियों को लव जिहाद, धर्म परिवर्तन आदि जिहादी गतिविधियों से बचा सकेंगे।

  • पुलिस व आबकारी विभाग का सात दिवसीय अभियान

    अवैध शराब के पाउच और केन समेत गिरफ्तार

    बिजनौर। थाना बढ़ापुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

    पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद के आदेश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार संचयन निष्करण परिसंचरण /तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम एवं संलिप्त अपराधियों के सत्यापन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु शनिवार से सात दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व सीओ नगीना के निकट पर्यवेक्षण में थाना बढ़ापुर पुलिस व आबकारी टीम ने दो अलग अलग मामलों में दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

    बताया गया है कि टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम हमजापुर कठेर स्कूल से भगवानपुर जाने वाले रास्ते से कपिल कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सुनामी नामक देसी शराब के 200 मिलीलीटर शराब के करीब 16 पाउच मिले। इस संबंध में बढ़ापुर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

    वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेनीपुर कोपा से आगे गन्ना सेंटर के पास से अमित कुमार पुत्र हरस्वरूप सिंह निवासी ग्राम बेनीपुर थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक केन में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी अमित के खिलाफ भी बढ़ापुर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।अमित कुमार व कपिल कुमार पर पूर्व में भी कच्ची शराब के कई मामलों दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार, आबकारी आरक्षी विपुल चौधरी शामिल रहे।

  • दो नामजद समेत चार के खिलाफ तहरीर

    मार्निंग वॉक के दौरान हिंदूवादी नेता पर प्राणघातक हमला

    बिजनौर। झालू में मॉर्निंग वॉक पर निकले हिंदू वादी नेता प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दो को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

    हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में छतरी वाला कुआं के पास रहने वाले चौधरी ज्ञानेश्वर सिंह दशकों से हिंदू राजनीति में सक्रिय हैं। वह विभिन्न हिन्दू संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह वह रविवार सुबह साइ‌किल से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह करीब 6 बजे जब वे झालू से गोलबाग के बीच स्थित गौशाला के सामने पहुंचे तो आरोप है कि दो बाईकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। ज्ञानेश्वर चौधरी के अनुसार उनमें से एक ने डंडे से हाथ पर हमला किया, जबकि दूसरे ने सिर पर कोई धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर अपनी बाईकों समेत खेतों के रास्ते से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में किसी तरह ज्ञानेश्वर चौधरी झालू पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को इस संबंध में अवगत कराया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण ज्ञानेश्वर चौधरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने झालू के ही दो लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।

    उधर परिजनों का आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद सुबह के समय तो पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी थी, लेकिन उसके बाद पुलिस ने दबिश नहीं दी। नामजद हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में हल्दौर थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश जारी है।

  • दबिश की भनक लगते ही आरोपी पुलिसकर्मी फरार

    दिल्ली में करोड़ों की लूट के 28 लाख हैड कांस्टेबल के घर से बरामद

    नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर/मेरठ। दिल्ली पुलिस ने जानी खुर्द कस्बे में यूपी पुलिस के एक हैड कांस्टेबल के मकान पर छापा मारकर दिल्ली में हुई करोड़ों की लूट में अठाईस लाख रुपए बरामद किए हैं। बताया गया है कि लूट का आरोपी पुलिस के कब्जे में था। वहीं दिल्ली पुलिस की भनक पाकर यूपी पुलिस का हैड कांस्टेबल फरार हो गया।

    रविवार को दिल्ली कीर्ति नगर थाना पुलिस दो गाड़ियों से कस्बा जानी खुर्द स्थित मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात हेड कास्टेबल बीर सिंह के मकान पर पहुंची। दिल्ली पुलिस की भनक पाकर दीवान बीर सिंह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेरकर तलाशी ली तो दो थैलों में भरे करीब अठाईस लाख रुपए बरामद हुए।

    सूत्रों के अनुसार इस करोड़ों की लूट को दिल्ली पुलिस ने चोरी की धाराओं में दर्ज किया था। पुलिस शातिर बदमाश सोहनबीर को साथ लेकर आई थी। पुलिस ने बताया कि यूपी पुलिस का दीवान बीर सिंह मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। उसकी बेटी की शादी शातिर बदमाश सोहनवीर सिंह के बेटे से हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश ने लूट की इस रकम को यहां छुपा दिया था। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी घटना को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • पुलिस ने किया चोरी की 10 घटनाओं का खुलासा

    बिजनौर की हीमपुरदीपा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    पांच चोर और माल खरीदने वाले तीन सर्राफ गिरफ्तार

    बिजनौर। हीमपुरदीपा थाना पुलिस ने चोरी की 10 घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच चोरों के साथ ही चोरी के आभूषण खरीदने के आरोपी तीन सर्राफ को भी गिरफ्तार किया है। कुल 26 हजार रुपए नकद और गहने समेत चोरी का अन्य बरामद किया गया है।

    एएसपी ग्रामीण रामअर्ज ने शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हीमपुर दीपा पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर पांच अलग-अलग स्थानों पर 10 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरों ने नूरपुर के गांव सेलपुरा में तीन घरों, 17 दिन पहले गांव कुंडा खुर्द में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव अखलासपुर में धर्म कांटे की दुकान से गल्ला तोड़कर 50 हजार रुपए चोरी किए थे। तीन दिन पहले चांदपुर के गांव इस्माइलपुर में भी एक घर से सोने के दो टॉप्स चोरी किए थे। स्योहारा के गांव गैंडाजूड में एक बाइक और घर में रखे रुपए चोरी किए थे।डेढ़ महीना पहले गांव पिलाना, गांव रोनिया में बिजली की दुकान से चोरी की थी। 

    सुनार ने गला दिए सभी आभूषण

    अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने चोरी के आभूषण किरतपुर में एक सुनार को बेच दिए थे। सुनार ने सभी आभूषण गला दिए थे। चोरी के आभूषण खरीदने और गलाने के मामले में भी तीन सर्राफ को पकड़ा गया है।

    पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी, दरोगा जगत सिंह, मुकेश, हिमांशू गोस्वामी और धर्मेद्र आदि शामिल रहे।

    इन्हें किया गया गिरफ्तार: 1. शांतनु पुत्र जगदेव निवासी मुस्तफापुर थाना किरतपुर, 2. रवि पुत्र पप्पू निवासी खत्रियान थाना कोतवाली शहर, 3. मोहित पुत्र समर सिंह निवासी रजपुरा थाना नगीना देहात, 4. विशाल पुत्र नरेंद्र निवासी मदनपुर, 5. मोहित पुत्र धर्मेद्र निवासी भूदपुर, 6. संतोष पुत्र सदाशिव निवासी डब्लेश्वर जनपद सांगला महाराष्ट्र हाल निवासी किरतपुर, 7. फिरोज पुत्र मुस्तकीम निवासी किरतपुर, 8. अफजल सुनार निवासी किरतपुर को गिरफ्तार किया गया है।

  • क्या है पुलिस स्मृति दिवस का महत्व

    pib के अनुसार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    पुलिस स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर देखें सुनें डीजीपी का संदेश

    https://www.youtube.com/watch?v=UG97m-d8Hbg


    आकाशवाणी का लिन्क 👆
    दिनांक : 20.10.2024
    समय : 19:31 बजे सायं

    👆👆👆👆👆
    पुलिस स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार के सन्देश को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर उपलब्ध कराए जा रहे लिंक के माध्यम से दिनांक 20.10.2024 को निर्धारित समय पर देखा व सुना जा सकता है।

    pib के अनुसार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    गौरतलब है कि 21 अक्‍तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्‍त्र चीनी टुकड़ी द्वारा किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन शहीदों एवं ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले अन्‍य सभी पुलिसकर्मियों की स्‍मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्‍मृति द‍िवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान को चिरस्मरणीय बनाने तथा राष्‍ट्रीय सुरक्षा व एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्‍कृष्‍ट भूमिका का सम्‍मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में चाणक्‍यपुरी, नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक (NPM) देश को समर्पित किया।

    केंद्रीय शिल्पकृति के अलावा ‘शौर्य की दीवार’ तथा एक संग्रहालय

    यह स्‍मारक पुलिस बलों में राष्‍ट्रीय पहचान, गर्व, उद्देश्‍यों में एकरूपता, एक समान इतिहास और भविष्‍य की भावना भरने के साथ-साथ उनकी इस प्रतिबद्धता को भी और मजबूत करता है कि उन्‍हें अपने प्राणों की कीमत पर भी देश की रक्षा करनी है। पुलिस स्‍मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति के अलावा ‘शौर्य की दीवार’ तथा एक संग्रहालय भी है। केंद्रीय शिल्पकृति के रूप में मौजूद एक 30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खंड पुलिस कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और नि:स्‍वार्थ सेवा का प्रतीक है। इसी प्रकार “शौर्य की दीवार” जिस पर शहीदों के नाम उत्‍कीर्ण हैं, कर्तव्‍य के पथ पर अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान के अचल प्रतीक के रूप में उपस्थित है। यहॉं मौजूद संग्रहालय की संकल्‍पना में भारतीय पुलिस व्‍यवस्‍था के इतिहास और विकास यात्रा के दर्शन होते हैं। यह स्‍थान पुलिस बल और आम नागरिकों, दोनों के मन में एक तीर्थ जैसा आदर रखता है। यह स्‍मारक आम जनता के लिए सोमवार के अलावा अन्‍य सभी दिन खुला रहता है। केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों (CAPFs) द्वारा प्रत्‍येक शनिवार और रविवार को सूर्यास्‍त से एक घंटा पूर्व यहॉं बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन भी किया जाता है।

    देश भर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि

    ‘पुलिस स्‍मृति द‍िवस’ अर्थात् 21 अक्‍तूबर को देश भर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जबकि मुख्‍य कार्यक्रम राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक में आयोजित किया जाता है, जिसकी अध्‍यक्षता परंपरागत रूप से केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा की जाती है। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों और दिल्‍ली पुलिस की एक संयुक्‍त परेड भी आयोजित की जाती है। गृह मंत्री, गृह राज्‍य मंत्री, सांसदों, CAPF/CPO प्रमुखों द्वारा शहीदों को पुष्‍पांजलि अर्पित की जाती है। इसके पश्‍चात्, गृह मंत्री शहीदों को स्‍मरण करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हैं और पुलिस व्‍यवस्‍था से जुड़ी चुनौतियों का उल्‍लेख करते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्‍त महानिदेशक, पुलिस अधिकारी तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल होते हैं। यह कार्यक्रम हॉट स्प्रिंग्‍स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर गृह मंत्री द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के साथ संपन्‍न होता है।

    22 से 30 अक्‍तूबर के बीच CAPFs/CPOs द्वारा विभिन्‍न स्‍मृति कार्यक्रम

    पुलिस स्मृति दिवस के पश्‍चात् 22 से 30 अक्‍तूबर के बीच CAPFs/CPOs द्वारा राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर विभिन्‍न स्‍मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शहीदों के परिजनों को स्‍मारक पर आमंत्रित करना, पुलिस बैंड डिस्‍पले, मोटर साईकल रैली, शहीदों के निमित्‍त दौड़ आदि का आयोजन करने के साथ-साथ पुलिस बल कर्मियों के बलिदान, शौर्य तथा सेवा को दर्शाने वाली फिल्‍में भी दिखाई जाती हैं। इस अवधि के दौरान सभी पुलिस बलों द्वारा देश भर में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

  • एसपी सिटी के व्यापारियों को सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों संबंधी दिशा-निर्देश

    व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    बिजनौर। एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने व्यापारियों को सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों संबंधी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के हर संभव समाधान का आश्वासन भी दिया है।

    नगर पालिका परिषद स्थित एजाज अली हाल के पुस्तकालय कक्ष में शुक्रवार दोपहर व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन पुलिस विभाग की ओर से किया गया।

    इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारियों को सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। व्यापारियों ने भी बेबाकी से विभिन्न मुद्दों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा।

    कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह के अलावा व्यापारी नेता मनोज कुच्छल, मुनीश त्यागी, राहुल वर्मा, विकास विश्वकर्मा, तूफैल अहमद, वार्ड सभासद गोपाल धीमान, शिवम शर्मा, मंजू चौधरी, सुरेंद्र कपूर, अनिल गंभीर आदि भी मौजूद रहे।

  • जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई

    कृषि और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम की मुहिम

    छापे की भनक लगते ही दुकानें बन्द कर हुए रफूचक्कर

    बिजनौर। जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर कृषि और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आकस्मिक छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे की भनक लगते ही अपने उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द कर भाग गए। धामपुर क्षेत्र के इस मामले में संबंधित को नोटिस जारी किए गए हैं।

    कुल 39 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

    उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गुरुवार 17.10.2024 को जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया एवं उपजिलाधिकारी नजीबाबाद की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नजीबाबाद, मनोज रावत जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी नगीना, धामपुर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नगीना एवं धामपुर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए कार्यालय जिला कृषि अधिकारी बिजनौर एवं उप जिलाधिकारी बिजनौर, चांदपुर में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई। दौरान कुल 39 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

    कुल 11 उर्वरकों के लिए गए नमूने

    निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान/गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों के स्टॉक का मिलान पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार किया गया तथा कुल 11 उर्वरकों के नमूने लिए गए। छापे की भनक लगते ही मै. आरव खाद भंडार धामपुर, मै. इफको कृषक सेवा केंद्र धामपुर, मै. भगवती देवी कृषि बीज भंडार धामपुर, मै. तत्सत बीज भण्डार हरेवली, मै. अभिषेक ट्रेडर्स धामपुर अपने उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द कर भाग गए। इस पर इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  

    … अन्यथा होगी आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई

    निरीक्षण के दौरान जसवीर सिंह तेवतिया, उर्वरक निरीक्षक/जिला कृषि अधिकारी बिजनौर द्वारा समस्त थोक/फुटकर/विनिर्माता उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कृषकों को उनकी तत्कालीन आवश्यकता के अनुसार ही फास्फेटिक उर्वरकों, विशेषकर डीएपी, एनपीके, उर्वरक का वितरण निर्धारित दर पर किया जाए।

    साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि बिना पोस मशीन के उर्वरकों का वितरण न किया जाए तथा किसी भी दशा में उर्वरकों की बिक्री बल्क में न की जाए। कृषक को उनकी जोतबही/खतौनी एवं फसलवार संस्तुति के अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जाए, यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करता हुआ एवं प्रचलित उर्वरकों के साथ-साथ अन्य उर्वरकों की टैगिंग करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • १७ अक्टूबर/इतिहास स्मृति
    =====================
    श्री गुरुजी और राजा हरिसिंह की ऐतिहासिक भेंट
    =====================

    १५ अगस्त, १९४७ का दिन स्वतन्त्रता के साथ अनेक समस्याएँ भी लेकर आया। एक ओर देश-विभाजन के कारण अपना सब कुछ लुटाकर पंजाब और बंगाल से हिन्दू आ रहे थे, तो दूसरी ओर कुछ लोग भारत में ही गृहयुद्ध का वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। अंग्रेजों ने जाते हुए एक भारी षड्यन्त्र किया। वे सभी रियासतों को यह अधिकार दे गये कि वे अपनी इच्छानुसार भारत या पाकिस्तान में मिल सकते हैं या स्वतन्त्र भी रह सकते हैं।

    इस सुविधा का लाभ उठाकर भारत की कुछ रियासतों ने पाकिस्तान में मिलने या स्वतन्त्र रहने का विचार बनाया। ऐसी सब रियासतों को सरदार पटेल ने साम, दाम, दण्ड और भेद का सहारा लेकर भारत में विलीन कर लिया; पर जम्मू-कश्मीर के विलीनीकरण का प्रश्न प्रधानमन्त्री नेहरू जी ने अपने हाथ में ले लिया; क्योंकि वे मूलतः कश्मीर के ही निवासी थे। इसके साथ ही उनके वहाँ के एक पाकिस्तान प्रेमी मुस्लिम नेता शेख अब्दुल्ला से कुछ अत्यन्त निजी व गहरे सम्बन्ध भी थे। वे उसे भी उपकृत करना चाहते थे।

    जम्मू-कश्मीर रियासत के राजा हरिसिंह अनिर्णय की स्थिति में थे। वे जानते थे कि पाकिस्तान में मिलने का अर्थ है अपने राज्य के हिन्दुओं की जान और माल की भारी हानि; पर नेहरू जी से कटु सम्बन्धों के कारण वे भारत के साथ आने में भी हिचकिचा रहे थे। स्वतन्त्र रहना भी एक विकल्प था; लेकिन ऐसा होने पर यह निश्चित था कि धूर्त पाकिस्तान हमलाकर उसे हड़प लेगा। जिन्ना और शेख अब्दुल्ला इस षड्यन्त्र का तानाबाना बुन रहे थे।

    कश्मीर घाटी के कुछ मुसलमानों को यदि छोड़ दें, तो पूरे राज्य की प्रजा भारत के साथ मिलना चाहती थी। इस राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने कश्मीर के अनेक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की ओर से प्रस्ताव पारित कर राजा को भेजे कि वे भारत से मिलने में देर न करें और विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दें। पंजाब के संघचालक बद्रीदास जी स्वयं राजा से मिले; पर राजा असमंजस में ही थे।

    उधर पाकिस्तान तथा कश्मीर घाटी के मुसलमानों का साहस बढ़ रहा था। १४ अगस्त, १९४७ को श्रीनगर के डाक तार कर्मियों ने डाकघर पर पाकिस्तानी झण्डा फहरा दिया। संघ के स्वयंसेवकों को यह सब षड्यन्त्र पता थे। उन्होंने रात में ही वह झण्डा उतार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने हजारों तिरंगे झण्डे तैयार कर पूरे नगर में बाँट रखे थे। १५ अगस्त की सुबह जब सब ओर तिरंगा फहराता दिखाई दिया, तो पाक समर्थकों के चेहरे उतर गए।

    इधर सरदार पटेल बहुत चिन्तित थे। कश्मीर के विलय का काम नेहरू जी के जिम्मे था, इसलिए वे सीधे रूप से कुछ कर नहीं सकते थे। अन्ततः उन्होंने संघ के सर संघचालक श्री गुरुजी गोलवलकर जी से आग्रह किया कि वे कश्मीर जाकर राजा हरिसिंह से बात करें और उन्हें विलय के लिए तैयार करें।

    १७ अक्तूबर, १९४७ को श्री गुरुजी विमान से श्रीनगर पहुँचे और महाराजा हरिसिंह से मिले। इस भेंट में राजा ने भारत में विलय के लिए अपनी स्वीकृति दे दी।

    श्री गुरुजी दो दिन श्रीनगर में रुक कर १९ अक्तूबर को दिल्ली आ गये। यद्यपि इसके बाद भी कई बाधाएँ आईं; पर अंततः २६ अक्तूबर, १९४७ को महाराजा हरिसिंह ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय स्वीकार कर लिया। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर घाटी के काफी हिस्से पर कब्जा कर लिया। राजनेताओं की ढिलाई और मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण कश्मीर समस्या आज भी नासूर बनी है; पर जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के लिए श्री गुरुजी का प्रयास सदा अविस्मरणीय रहेगा!

    ~पनपा  “गोरखपुरी”

  • दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है साइबर क्राइम: डीआईजी

    इसलिए सबसे जरूरी है साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता

    लखनऊ में हुआ वन डे मास्टर्स ट्रेनर ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन साइबर सेफ

    ज्यादातर पढ़े लिखे लोग हो रहे हैं साइबर क्राइम का शिकार: एसपी

    लखनऊ। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से सीडैक और इनोवेशन हब के सहयोग से वन डे मास्टर्स ट्रेनर ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन साइबर सेफ उत्तर प्रदेश का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से पुलिस के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि बहुत तेजी और विविध तरीके से साइबर क्राइम बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए सबसे जरूरी कदम है जागरूकता। साइबर सुरक्षा को लेकर जितना अधिक सचेत रहेंगे उतना ही इसके शिकार होने से बचा जा सकता है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए डीआईजी साइबर क्राइम पवन कुमार ने विभिन्न तथ्यों के आधार पर साइबर खतरे की ओर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के दौर में साइबर क्राइम दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। यह तेजी से फैल रही है। इसके फ्रॉड के तरीके भी रोज बदल रहे हैं। साइबर क्राइम करने वाला किसी को भी आसानी से अपना शिकार बना लेता है। जितनी तेजी से तकनीकी विकसित हो रही है उसी अनुसार उसके कई खतरे भी हैं।

    तकनीकी के फायदे हैं तो कई तरह के खतरे भी

    एसपी साइबर क्राइम राजेश कुमार यादव ने कहा कि हम डिजिटल युग में जी रहे हैं। हर काम डिजिटली हो रहा है। तकनीकी के फायदे हैं तो कई तरह के खतरे भी हैं। साइबर क्राइम उन्हीं खतरों में से एक है। साइबर क्राइम का ज्यादातर शिकार पढ़े लिखे लोग हो रहे हैं। इसलिए साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता सबसे जरूरी है। पुलिसवालों को सबसे पहले खुद साइबर सुरक्षा और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जानने की जरूरत है। फिर आम जनता को भी जागरूक करें। सीडैक के एम जगदीश बाबू ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक होने को सबसे जरूरी बताया। संचालन वंदना शर्मा ने तो धन्यवाद इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह ने दिया।

  • पीएम कुसुम योजना अन्तर्गत अब तक स्थापित कराए कुल 2548 सोलर पम्प

    सोलर पम्पों के संचालन एवं रख-रखाव के लिए कृषकों को प्रशिक्षण

    2548 सोलर पम्प से बचाई गई 95 लाख यूनिट से अधिक बिजली

    बिजनौर। पीएम कुसुम योजना अंतर्गत जिले में अब तक कुल 2548 सोलर पम्प स्थापित कराए जा चुके हैं। इन सोलर पम्पों से 95 लाख यूनिट से अधिक बिजली की बचत हुई। इसी कड़ी में सोलर पम्पों के संचालन एवं रख-रखाव हेतु कृषकों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण दिलाया गया।

    उपनिदेशक कृषि गिरीश चन्द ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम – कुसुम) योजना अन्तर्गत स्थापित कराए गए सोलर पम्पों के संचालन एवं रख-रखाव हेतु कृषकों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संस्थाओं के इंजीनियर/तकनीशियन के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित कराने के निर्देश दिये गए हैं। इसी के अनुपालन में बुधवार 16 अक्टूबर, 2024 को कृषि भवन के सभागार कक्ष में सोलर पम्प स्थापित करने वाली संस्थाओं के तकनीशियनों के माध्यम से कृषकों को प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण में जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदित्यवीर, प्रीमियर इनर्जी/इकोजन प्रा. लि. के तकनीशियन सुरेन्द्र मौर्य, प्रकाश गोल्ड इंडस्ट्रीज़ के तकनीशियन राहुल कुमार, शक्ति पम्प इण्डिया के तकनीशियन भानुप्रताप, केएसबी प्रा. लि. के तकनीशियन अभिषेक शर्मा एवं जनपद के दूर-दराज ग्रामों से आए लगभग 125 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
    सर्वप्रथम सुरेन्द्र मौर्य तकनीशियन द्वारा प्रशिक्षण में आए कृषकों को सोलर पम्प के संचालन के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो मेरे मोबाइल नम्बर 9838258468 पर संपर्क करें, समस्या का समाधान किया जायेगा। इसी प्रकार अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने मोबाइल नम्बर कृषकों को उपलब्ध कराए गए। इनमें राहुल कुमार (7668107980), भानुप्रताप (9756229246) अभिषेक शर्मा (798207992) शामिल हैं।

    वर्ष 2024-25 में 1380 सोलर पम्प स्थापित कराने का लक्ष्य

    उपनिदेशक कृषि गिरीश चन्द ने बताया कि जनपद में पीएम कुसुम योजना अन्तर्गत कुल 2548 सोलर पम्प कृषकों के यहां स्थापित कराए गए हैं। (वर्ष 2015-16 में 123 सोलर पम्प, वर्ष 2016-17 में 120 सोलर पम्प, वर्ष 2017-18 में 92 सोलर पम्प, वर्ष 2018-19 मेें 362 सोलर पम्प, वर्ष 2019-20 में 231 सोलर पम्प, वर्ष 2020-21 में 138 सोलर पम्प, वर्ष 2022-23 में 906 सोलर पम्प एवं वर्ष 2023-24 में 576 सोलर पम्प)। यह जानकारी भी दी कि वर्ष 2024-25 में कृषि निदेशालय द्वारा 1380 सोलर पम्प स्थापित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 368 कृषकों द्वारा ऑन लाइन बुकिंग की जा चुकी है। वर्ष 2015-16 से वर्ष 2022-23 तक स्थापित सोलर पम्पों से 95 लाख यूनिट से अधिक बिजली की बचत हुई है।

  • दून हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    शराब दुकानों के कैशियर से 5 लाख की लूट

    मेरठ। दिल्ली देहरादून हाईवे के खिर्वा फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े शराब की दुकानों के कलेक्शन एजेंट अंकुर सोम से लगभग 05 लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। शराब की दुकानों से कैश एकत्र कर अंकुर सोम वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके हथियारों के बल पर अंकुर की बाइक को रोक लिया और बैग लूट कर फरार हो गए। घटनास्थल हाईवे पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ विपिन ताडा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों की घेराबंदी के लिए कंकरखेड़ा थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस समेत तीन टीम लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

    चड्ढा ग्रुप से कोई संबंध नहीं

    वारदात की सूचना पर थाने पहुंचे लिकर कलेक्शन कंपनी के अनिल शर्मा ने बताया कि हम अलग-अलग नाम से दुकानों से रकम लेते हैं। अंकुर सोम रोजाना कैश कलेक्शन का काम करता है। आज बुधवार को भी वो 5-6 दुकानों से कैश कलेक्ट कर वापस लौट रहा था। लास्ट कैश जिटौली की दुकान से लेकर वापस लौटते समय खिर्वा रोड पर उसके साथ यह वारदात हुई। तीन बदमाश एक बाइक पर आए और कैश लूट ले गए। कहा कि चड्ढा ग्रुप से उनका कोई संबंध नहीं है। यह भी बताया कि कुछ रकम हमें पेटीएम से मिलती है कुछ पेमेंट कैश आता है।

  • प्रशासन योजना में मनमाने ढंग से किया संशोधन ?

    संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मण्डल मुरादाबाद को भेजा प्रार्थना पत्र

    आर्य समाज बिजनौर के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार शर्मा ने भेजी शिकायत

    असामाजिक तत्वों ने डी.ए.वी. इंटर कालेज पर जमा रखा है अधिकार!

    बिजनौर। वर्ष 1956 से आर्य प्रतिनिधि सभा उ.प्र. लखनऊ द्वारा संचालित डी.ए.वी. इंटर कालेज की प्रशासन योजना में मनमाने ढंग से संशोधन कर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस संस्था पर अधिकार जमा लिया गया है! यह आरोप आर्य समाज बिजनौर के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार शर्मा ने लगाया है। उनका कहना है कि वर्ष 1991 में मातृ संस्था के साथ छल व कपटपूर्ण व्यवहार कर उक्त साजिश को अंजाम दिया गया। इस संशोधित/अनुमोदित प्रशासन योजना को निरस्त करने के संबंध में श्री शर्मा ने 14-10-2024 को संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मण्डल मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र दिया है।

    आर्य समाज बिजनौर के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा उ.प्र. लखनऊ एक पंजीकृत संस्था है। इसका नवीनीकरण दिनांक 16-01-2021 को सहायक निबंधक लखनऊ द्वारा किया गया है। इसी पंजीकृत संस्था द्वारा समूचे उ.प्र. में आर्य समाज एवं तत्संबंधी शिक्षण संस्थाओं का संचालन भी किया जाता है। ये सभी संस्थाएं पंजीकृत आर्य प्रतिनिधि सभा उ.प्र. लखनऊ की अनुमोदित नियमावली से नियंत्रित व संचालित होती हैं। इसी क्रम में सतेन्द्र कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि वह स्वयं आर्य समाज बिजनौर के अध्यक्ष हैं। नियमावली की संगत धाराओं में वर्णित सूत्रों के अनुसार आर्य समाज का प्रधान ही सभी शिक्षण संस्थाओं का भी पदेन अध्यक्ष होता है।

    1956 से ही मातृ संस्था आर्य प्रतिनिधि सभा उ.प्र. लखनऊ द्वारा संचालित

    संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मण्डल मुरादाबाद को भेजे प्रार्थना पत्र में श्री शर्मा ने कहा कि संस्था डी.ए.वी. इंटर कालेज बिजनौर वर्ष 1956 से ही मातृ संस्था आर्य प्रतिनिधि सभा उ.प्र. लखनऊ द्वारा संचालित है। आरोप है कि वर्ष 1991 में प्रशासन योजना में मनमाने ढंग से संशोधन कर मातृ संस्था के साथ छल व कपटपूर्ण व्यवहार कर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा इस संस्था पर अधिकार जमा लिया गया है। अनेक बार उच्च अधिकारियों को इस समस्या के समाधान हेतु लिखा भी गया है। डी.ए.वी. इंटर कालेज बिजनौर की प्रशासन योजना में कूटरचित योजना षड्यंत्र एवं दस्तावेज़ों में तथ्यों को छुपाकर मातृ संस्था के साथ धोखा किया गया है, जिसका निरस्त किया जाना अति आवश्यक है। शासनादेश संख्या 11-54/15-09-08-25/8 दिनांक 20 अक्टूबर 2008 के आलोक में जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर द्वारा चुनाव को मान्य किए जाने के आदेश पारित किए हैं, यद्यपि वस्तुस्तिथि बिल्कुल इसके विपरीत है। प्रार्थना पत्र में अध्यक्ष श्री शर्मा ने वर्ष 1991 में मातृ संस्था के साथ छल कपट कर मनमाने ढंग से संशोधित /अनुमोदित प्रशासन योजना को निरस्त करने के आदेश पारित करने के साथ ही वर्ष 1991 से पूर्व मूल प्रशासन योजना के अनुसार ही चुनाव संबंधी क्रियान्वयन किए जाने के आदेश देने की मांग की है।

    आर्य समाज बिजनौर के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार शर्मा ने इसकी प्रतिलिपि प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा उ.प्र. लखनऊ एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) 18 पार्क रोड लखनऊ को भी प्रेषित की है।

  • कवि गोष्ठी में भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का संदेश

    डॉ. राम शंकर प्रेमी रामदूत सम्मान से विभूषित

    बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय पांचालपुरी में सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जौहरी के संयोजन में कवि गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार भारद्वाज अफरोज ने की।

    बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयदशमी पर्व के दूसरे दिन  रविवार को आयोजित कवि गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम शंकर शर्मा “प्रेमी” को संस्था के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ धीर एवं सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट द्वारा रामदूत सम्मान से विभूषित किया गया। इससे पहले माँ शारदे की वंदना एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।

    वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने भगवान श्री राम के प्रति अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की –
    नाम जो मुख पर कभी श्री राम का लाता नहीं
    वह नरक को भोगता है स्वर्ग को पाता नहीं।
    गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की-
    सीखो ‘रामचरितमानस’ से, जीने के आयाम।
    राम -नाम ही सत्य जगत में, बोलो जय श्री राम।
    अश्वनी कुमार तन्हा ने अपनी रचना के माध्यम से कहा कि
    सर्वोपरि है मनुजता, खुद पर कर उपकार
    सत्य प्रेम के तीर से रावण- तम को मार।
    प्रताप मौर्य मृदुल ने अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की-
    जन्मभूमि के रख वालों का, दोष मिटा है तिरपालों का
    भव्य भुवन में चार कला के, दर्शन कर लो राम लला के।
    राज कुमार अग्रवाल ने अपनी ग़ज़ल इस प्रकार कही-
    तेरी हर बात जाने जां पुरानी याद आती है
    हसीं लम्हात की दिलकश कहानी याद आती है
    कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की-
    रावण मारा राम ने, गया स्वर्ग के धाम
    रावण रावण ही रहा, राम हैं अब भी राम।
    कवि किशन बेधड़क नें सुनाया-
    ईमान गया सब कुछ गया
    मानुष मृत समान।
    कवि गोष्ठी में कवियों ने भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान किया और अपनी एक से बढ़कर एक रचनाओं के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। अंत में सभी के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजन योगेश जौहरी ने प्रकट किया।

  • शरद पूर्णिमा की खीर और सेहत का क्या है कनेक्शन

    सांस व दमा के रोगियों को खिलाई जाएगी 17 अक्टूबर को औषधि युक्त खीर

    बिजनौर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 अक्टूबर को नहटौर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नन्हेड़ा में नरेन्द्र वर्मा के आवास पर सांस एवं दमा के मरीजों को निःशुल्क खीर खिलाई जायेगी।

    उक्त जानकारी देते हुए आयोजक नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि दवाइयों से निर्मित यह खीर शरद पूर्णिमा को चांद की रोशनी में रखकर 17 अक्टूबर की प्रातः अजान के समय (5 बजे) सांस व दमा के मरीजों को खिलाई जायेगी। उन्होंने सांस व दमा के रोगियों को समय पर पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

    शरद पूर्णिमा की खीर और सेहत का कनेक्शन

    धार्मिक दृष्टि से शरद पूर्णिमा के दिन का बहुत महत्व है। यह दिन स्वास्थ्य, धन, संपदा, शुभ कार्य, धार्मिक भावना सहित अन्य रूप से शुभ दिवस होता है। कहा जाता है आश्विन शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली इस पूर्णिमा के दिन अमृत की वर्षा होती है। इस दिन चंद्रमा हल्‍के नीले रंग (blue moon) का दिखाई देता है। इस दिन रात को खीर बनाकर चंद्रमा को खीर में रखा जाता है। अगली सुबह उसका सेवन किया जाता है। इसका सेवन करने से कई प्रकार के रोगों से निजात मिलती है या रोगों का असर कम होता है। विद्वानों का कहना है कि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं का होता है और इससे निकलने वाली किरणें अमृत समान मानी जाती हैं। इसीलिए खीर में चंद्रमा की किरणें पड़ने से यह कई गुना लाभकारी हो जाती है। अत: दूध या खीर को चंद्रमा के प्रकाश में रखकर इसका सेवन किया जाता है। इस संबंध में यह भी माना जाता है कि किसी दिव्य औषधि को खीर में मिलाकर शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में रखने से उसके औषधीय गुण तो कई गुना बढ़ ही जाते हैं, इसके अलावा दूध में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड, चांद की किरणों से मिलने वाला अमृत तत्व तथा चावलों में पाए जाने वाला स्टार्च के कारण यह खीर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। वहीं चांदी के बर्तन में रोग-प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। अत: यदि खीर को चांदी के बर्तन में भरकर शरद पूर्णिमा की रात बाहर खुले आसमान में रखा जाए तो वो और भी अधिक लाभदायी होती है।

    सेहत के लाभ-

    1. दमा- दमा के मरीजों को शरद पूर्णिमा की खीर का सेवन जरूर करना चाहिए। इस खीर को चांद की रोशनी में रखकर सुबह 4 बजे इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। सालभर में शरद पूर्णिमा का दिन दमा रोगियों के लिए अमृत के समान माना जाता है।


    2. आंखों की रोशनी – शरद पूर्णिमा के दिन खीर का सेवन तो किया जाता है। साथ ही चांद की रोशनी में 100 बार सुई में धागा पिरोने की परंपरा भी है। कहा जाता है कि ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इस दिन खीर का सेवन करने से आंखों से संबंधित परेशानी दूर होती है। चंद्रमा को एकटक देखने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है।


    3. स्किन समस्या – शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा घुली हुई खीर खाने से चर्म रोग में आराम मिलता है। स्किन समस्या से जूझ रहे हैं तो इस दूध का सेवन करें। स्किन केयर के साथ त्वचा का ग्लो भी बढ़ता है।


    4. दिल की सेहत – हृदय रोगियों के लिए भी इस खीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। इस दिन खासकर चांदी के बर्तन में खीर या दूध रखना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और विषाणु भी दूर होते हैं। साथ ही उच्च रक्तचाप में भी आराम मिलता है।


    5. मलेरिया – इन दिनों मौसम ठंडा-गरम होने पर मच्‍छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया का खतरा होता है। हालांकि बैक्टीरिया उपयुक्त वातावरण में पनपते हैं। लेकिन बैक्टीरिया जब पित्त के संपर्क में आते हैं तो वह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। पित्त को नियंत्रित कर के मलेरिया की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इसलिए इस खीर को खाने की परंपरा है।

  • आज से ही शुरू कर दें इन चीजों का सेवन

    घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के घरेलू उपाय

    घुटनों में ग्रीस की प्रॉब्लम है और चलते समय आपको दर्द होता है, तो आज से ही इन चीजों का सेवन करना शुरू कर दें।

    घुटनों का दर्द या ग्रीस कम होने के कारण

    बॉडी में कैल्शियम की कमी, कम मात्रा में पानी पीना या खड़े होकर पानी पीना, तली हुई चीजें बहुत ज्‍यादा खाना, फास्ट-फूड का अधिक सेवन खाना, जल्दी-जल्दी खाने की आदत, कब्ज रहना, अधिक वजन होना, गिरने से चोट लगना, अधिक चिंता करना और रात को जागने की आदत इस समस्या के कारण हो सकते हैं।

    अखरोट खाकर बढ़ाएं घुटनों की ग्रीस

    घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है। आप हर रोज दो अखरोट का सेवन जरूर कीजिए। ऐसा करने से घुटनों का ग्रीस बढ़ने लगता है। इसलिए क्‍योंकि अखरोट में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी-6, कैल्शियम और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में एंटी-ऑक्‍सीडेंट के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक प्रकार का फैट है जो सूजन को कम करने में हेल्‍प करता है।

    जादू कर देंगे हरसिंगार के पत्ते

    हरसिंगार को पारिजात और नाइट जैस्मिन भी कहते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसके पौधे आपको अपने घर के आसपास भी देखने को मिल जाएंगे। इसके पत्ते जोड़ों के दर्द को दूर करने और घुटनों की ग्रीस बढ़ाने में मददगार होते हैं। इन पत्तों में टेनिक एसिड, मिथाइल सिलिसिलेट और ग्लूकोसाइड होता है। ये द्रव्य औषधीय गुणों से भरपूर हैं। घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए हरसिंगार के 3 पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को 1 बड़े गिलास पानी में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी आधा से भी कम रह जाए तब इसे छानकर हल्का ठंडा करके पियें। इस काढ़े का सेवन सुबह खाली पेट करें।

    नारियल पानी भी है बेहतरीन उपाय

    खाली पेट नारियल का पानी पीने से भी घुटनों में लचीलापन आता है। एक महीना इस उपाय को करके देखें। आपको बहुत फायदा मिलेगा। जरूरी विटामिन और मिनरल के अलावा यह मैग्नीज जैसे तत्वों से भरपूर है। सूखने के दौरान इसमें नेचुरल ऑयल बनने लगता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। newsdaily24 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।