newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • मुंबई से आई चैकिंग टीम व स्योहारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    एक क्विंटल नकली TATA नमक बरामद

    बिजनौर। मुंबई से आई टाटा साल्ट कम्पनी की चैकिंग टीम व स्योहारा पुलिस ने TATA SALT ब्रान्ड का एक क्विंटल नकली नमक बरामद किया है। इस मामले में स्योहारा थाना क्षेत्र के दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    मुम्बई में मार्केटिंग व टाटा साल्ट कम्पनी में चैकिंग के लिए अधिकृत अजय कुमार ने स्योहारा थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह टाटा नमक से सम्बन्धित उत्पाद की सूचना संकलित करते हैं। आरोप लगाया कि थाना स्योहारा क्षेत्र में दो दुकानदार TATA SALT ब्रान्ड के नकली नमक का विक्रय कर रहे हैं। इस संबंध में थाना स्योहारा पर जीशान व नदीम के खिलाफ मु.अ.सं. 103/24 धारा 63/35 कॉपीराइट अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्योहारा की पुलिस टीम ने उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जीशान पुत्र अनीश अहमद निवासी मुरादाबाद रोड थाना स्योहारा एवं नदीम पुत्र रहीश मलिक निवासी मोहल्ला पीर का बाजार कस्बा व थाना स्योहारा को पुलिस हिरासत में लिया। इन दोनों की दुकानों से कुल 987 किग्रा. नकली नमक बरामद किया गया।

    कार्यवाही करने वाली टीम में थाना स्योहारा के उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव व मुख्य आरक्षी असकर खां के अलावा इआईपीआर कम्पनी इण्डिया प्रा० लि० यूनिट नंबर 14 AB प्रथम तल मित्तल चैम्बर 228 नरिमन प्वाइंट मुम्बई निवासी अजय कुमार पुत्र जगनिवास सिंह तथा सहायक ध्रुव कुमार शामिल रहे।

  • महा लोकतंत्र लागू  होते ही जनता ही होगी सरकार: न्याय धर्मसभा

    जनता को सुलभ होंगे 12 वोटिंग पावर और 12 वीटो पावर : ओम प्रकाश चौहान

    बिजनौर। एक न्याय धर्मी राजनैतिक पार्टी; न्याय धर्म सभा पहली बार लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग कर रही है। न्याय धर्म सभा के संस्थापक एवं 111 न्याय प्रस्तावों के जनक अरविंद अंकुर के मार्गदर्शन व न्याय नीतियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से न्याय धर्म सभा के प्रतिभागी जितेंद्र कुमार ने हल्दौर में जनसंपर्क के बाद टाट मोहरा स्थित चौधरी तिरमल सिंह मार्केट में एक जनसभा को संबोधित किया। लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मार्केट के मालिक एवं गौतम बुद्ध नगर सीट के प्रत्याशी ओम प्रकाश चौहान ने हल्दौर ब्लॉक क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तथा महा लोकतंत्र और चार जनाधिकार की जानकारी से अवगत कराते हुए जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा न्याय धर्म सभा का मुख्य उद्देश्य जनता को महा लोकतंत्र के साथ साथ आर्थिक न्याय, सांस्कारिक न्याय, व्यावहारिक न्याय, आध्यात्मिक न्याय एवं राजनैतिक न्याय प्रदान करना है। सत्ता में आते ही न्याय धर्म सभा द्वारा सर्वप्रथम न्याय प्रस्ताव नंबर 53; महा लोकतंत्र लागू करेगी। इसके लागू होते ही जनता को शासन संबंधी मामलों में 12 मताधिकार एवं प्रशासन सम्बन्धी मामलों में 12 निषेधाधिकार प्राप्त हो जाएंगे। न्याय धर्मसभा के न्याय प्रस्ताव क्रमांक 15 के अंतर्गत जनता को शिक्षा, रोजगार, आवास, चिकित्सा आदि संरक्षण प्राप्ति के चारों जनाधिकार प्राप्त हो जायेंगे। आने वाली पीढ़ी (छात्र-छात्राओं) को निःशुल्क शिक्षा, प्रति परिवार जीविका (रोजगार), प्रत्येक ग्राम पंचायत को बिजली, पानी, सड़क, इंटरनेट आदि की सुविधाएं तथा प्रत्येक संवर्ग संरक्षण प्रदान करना ही मुख्य उद्देश्य है।

    सभा में मयंक राजपूत, ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अभी देवड़ा, ओम प्रकाश चौहान, नरेश सिंह सिसोदिया, अंकित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे एडीजी

    सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खंडन जरूरी

    होली, रमजान एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा

    बिजनौर। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा ने आगामी त्योहारों के अलावा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत की गई तैयारियों व अपराध नियन्त्रण की समीक्षा की। रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    बरेली जोन के एडीजी पीसी मीणा गुरुवार को बिजनौर पहुंचे। पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ होली, रमजान एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही शांति व्यवस्था बरकरार बनाए रखने और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में होलिका दहन स्थल का भौतिक सत्यापन करें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई समय रहते कर ली जाए। होलिका दहन को लेकर कोई नई परंपरा नहीं पड़नी चाहिए और पांच सालों से लंबित विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर कराया जाए।

    एडीजी ने त्योहारों पर निकलने वाले जुलूसों के मार्ग का पहले ही निरीक्षण करते हुए मेला स्थलों, मंदिरों आदि पर भी सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रंजिशन हत्या और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों की सूची तैयार कर समीक्षा की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खंडन होना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कार्य योजना तैयार करने और लाइसेंसी असलाह का सत्यापन करते हुए जमा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    इससे पहले एडीजी पीसी मीणा के जनपद बिजनौर आगमन पर रिजर्व पुलिस लाइंस में सलामी दी गई। यहां सभागार कक्ष में जनपद बिजनौर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ उन्होंने बैठक की। इस दौरान एडीजी ने शासन की प्राथमिकताओं पर प्रभावी तरीके से अमल करने पर जोर दिया। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए।

    इस दौरान डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • लोकसभा प्रत्याशी आरके चौधरी का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

    पीडीए जनसंवाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार लखनऊ जनपद की 34 – मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज 14 मार्च 2024 को 168 – मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में I.N.D.I. एलाइंस द्वारा पीडीए जनसंवाद यात्रा आयोजित की गई। शीतला माता मन्दिर मोड़ काकोरी से प्रारम्भ होते समय प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद यादव ने जनसंवाद यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का गोहरामऊ, बहरू, तिलसुआ, रहिमाबाद, माल, कसमण्डी कला होते हुए जेहटा में समापन हुआ। जनसंवाद यात्रा में लगभग 500 गाड़ियों का काफिला रहा।

    जनसंवाद यात्रा के दौरान मोहनलालगंज लोकसभा प्रत्याशी आरके चौधरी का जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जनसंवाद यात्रा के दौरान मोहनलालगंज लोकसभा प्रत्याशी आरके चौधरी ने कहा कि 2024 का चुनाव देश के लोकतंत्र एवं संविधान को सुरक्षित रखने का चुनाव है। साथ ही पीडीए के हक और अधिकार को भी सुरक्षित रखने का चुनाव है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ अखिलेश यादव जिन्दाबाद और राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाए।

    जनसंवाद यात्रा के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नागेन्द्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष टीबी सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सोनीश कुमार मौर्या, प्रदेश सचिव रूपनारायण यादव, रामगोपाल यादव, राशिद अली, फैसल मकबूल खान, वसी अहमद खान, रामगोपाल यादव, सरोज यादव, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीएल वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, काकोरी चेयरमैन प्रत्याशी इब्राहीम मंसूरी, जीषान वली खान, शगीर अहमद ‘अंगूर चचा’, रंजीत कष्यप, पप्पू यादव, सरनाम सिंह यादव, वासुदेव यादव, अभय मुलायम यादव, लुकमान अली, मनोज सिंह प्रधान, लोहिया वहिनी जिलाध्यक्ष शशीलेन्द्र यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सालिम काकोरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, छात्रसभा जिलाध्यक्ष ओम लोधी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, हरिपाल यादव, अजय सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य पन्ना लाल रावत, जीत बहादुर ‘जीतू’, जितेन्द्र यादव ‘गुड्डू’, अजीत गौतम, अरूण रावत, सनी रावत, हरिशंकर यादव, हलीम खान, रईस अहमद ‘एडवोकेट’, रामसिंह यादव ‘एडवोकेट’, रामनाथ रावत, लाला रमीज, राजकुमार यादव, शिवम यादव ‘गोलू’, सुरेन्द्र यादव ‘अमित’, नजम मुस्तफा, भगमत मौर्या, चौधरी मुल्तान, पिन्नू यादव, अनिल यादव इं. मनीष, दिनेश सविता, सूरज रावत, अशोक कनौजिया, गामा सिंह, नौशाद अली, दिनेश भौकाली, राहुल यादव, चन्दन राठौर, संजय सिंह चौहान, लालबहादुर सविता, इन्द्रपाल सिंह, नवरंग सिंह, लालराम यादव के साथ हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • गौ पालन करने वालों को दी जाए पेंशन: स्वामी अंश चैतन्य महाराज

    गौ माता को दिया जाए राष्ट्र माता का दर्जा: स्वामी अंश चैतन्य महाराज

    प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उठाई गई मांग

    गौहत्या करने वालों पर हो 302 का मुकदमा: स्वामी अंश चैतन्य महाराज

    बिजनौर। गौहत्या करने वालों पर 302 का मुकदमा दर्ज कर उनको अपराधी घोषित कर दंडित करने, गौ पालन करने वालों को पेंशन देने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई है।

    इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू युवा सेना, संस्थापक अंतरराष्ट्रीय सूर्य उपासना आश्रम ट्रस्ट, प्रदेश अध्यक्ष संघ सुरक्षा मिशन एवं संस्थापक संचालक मां आदिशक्ति कामाख्या शक्तिपीठ महात्मा विदुर कुटी धाम, जनपद बिजनौर व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि पिछले 10 वर्ष में गौ माता की रक्षा के लिए एआरटीओ रामपाल जी के माध्यम से बहुत सारे आंदोलन प्रार्थना की गई हैं। इनके द्वारा अनुरोध किया गया है कि भारत में गौ माता को सुरक्षित किया जाए और गौ हत्या करने वालों पर 302 का मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। रामपाल सिंह जी के निधन के उपरांत अभी भी आंदोलन चल रहा है। अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंडित अधीर कौशिक जी, स्वामी अंश चैतन्य महाराज हिंदू युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक संचालक मां आदिशक्ति कामाख्या शक्तिपीठ महात्मा विदुर कुटी धाम जनपद बिजनौर की ओर से आपसे मांग की गई है कि भारत सरकार गोरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए। सभी अखाड़े और संत जनों के माध्यम से भी शांति प्रदेश से मांग की जा रही है। अंत में शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने बहुत उन्नति की है, बहुत सारे प्रभावशाली कानून लागू किए गए हैं और पूरा विश्वास है कि गौ माता के लिए कानून बनाकर राष्ट्र माता का दर्जा दे कर और गौ माता का वध करने वालों पर 302 का मुकदमा दर्ज कानून कारवाई करने के लिए संबंधित विभाग को आदेशित करेंगे।

  • झांसी आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को मिली सफलता

    एक लाख का गांजा तस्करी करते युवक युवती गिरफ्तार

    झांसी। उत्तर मध्य रेलवे की झांसी आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से युवक-युवती को गांजा तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा है। बरामद गांजे की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

    झांसी आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त करते हुए चेकिंग रही थी। इसी दौरान एक युवक व युवती संदिग्ध नजर आए। टीम ने उन्हें रोका और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 14 किलो 363 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुनील राय निवासी प्रयागचक थाना औराई जिला मुजफ्फरपुर बिहार और शांति सिंह निवासी नखास पिंड थाना मर्सलानी जिला पटना बिहार बताया।

    उन्होंने बताया कि गांजे को वह उड़ीसा से लेकर आ रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए वह ट्रेन बदलते हुए आ रहे थे। झांसी से वह इस गांजे को बेचने के लिए जयपुर राजस्थान जा रहे थे, लेकिन इससे पहले वही यहां पकड़ गए। पुलिस ने उनके खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • चाकू से सिर काट कर मालन नदी में फेंका

    तीन बच्चों की मां को भगा लाया था जालंधर से हरिद्वार

    हरिद्वार से जीजा संग बिजनौर लाकर रेत दिया गला

    एसपी की ओर से पुलिस टीम को 25 हजार रुपए पुरस्कार

    प्रेमी ने ही किया था महिला का कत्ल

    बिजनौर। नांगलसोती थाना क्षेत्र के ग्राम सबलपुर बीतरा में बरामद महिला की सिर कटी लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसी का प्रेमी निकला। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुरादाबाद द्वारा भी पुरस्कार की घोषणा की गई है।

    पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बुधवार दोपहर स्थानीय थाने में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 10 मार्च को थाना नांगल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सबलपुर बीतरा के खादर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसमें सिर नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं मौके पर फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में थाना नांगल पर मु.अ.सं. 55/24 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना के संबंध में 03 टीमों का गठन किया गया।

    वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक

    पिता व जीजा संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम

    पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में गहनता से जांच की गई तथा मृतका के सिर की बरामदगी के लिए घटनास्थल के आसपास खेत व नदी में स्थानीय गोताखोरों तथा अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी ली गई। मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों व गांवों में भी सम्पर्क किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा फॉरेंसिक व सर्विलांस का प्रयोग किया गया तो मृतका की पहचान पूनम पत्नी छोटे लाल निवासी ग्राम नई दाना मंडी जनपद जालंधर पंजाब के रुप में हुई। अभियोग में रोहताश पुत्र रघुवीर, रघुवीर पुत्र हरी सिंह निवासीगण ग्राम ताहरपुर उर्फ राजारामपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर, होरी सिंह पुत्र जुहारा निवासी ग्राम बेगावाला थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर व रोहित पुत्र चमनलाल निवासी कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आए। बुधवार को थाना नांगल पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण रोहताश, रघुवीर व होरी सिंह को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका का सिर व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

    पुलिस गिरफ्त में आरोपी

    जालंधर से महिला को ले आया था हरिद्वार

    अभियुक्त रोहताश ने पूछताछ में बताया कि वह नई मंडी जालंधर पंजाब में काम करता था तथा पूनम भी अपने पति के साथ वहीं काम करती थी, जिसके 03 बच्चे हैं। पंजाब में ही वह दोनों एक दूसरे के सम्पर्क में आए तथा साथ-साथ रहने लगे। करीब 5 माह पूर्व उसे पंजाब से लाकर हरिद्वार में रहने लगे। अब महिला उस पर शादी का दबाव बनाने लगी और शादी न करने पर उसे परिवार सहित मुकदमे में फंसवा देने की धमकी देने लगी। यह बात अपने पिता व भाइयों को बताई तो उन्होंने उसे मारने की बात कही। 10 मार्च को पूनम को वह और जीजा रोहित अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर ग्राम सबलपुर बीतरा थाना नांगल लेकर आए और योजनाबद्ध तरीके से सब ने मिलकर मालन नदी के तट पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद गर्दन चाकू से काट दी। पहचान छिपाने के लिये उसके सिर पर तेजाब डालकर बुडगरा के पास मालन नदी के पुल से पन्नी में डाल कर फेंक दिया था तथा चाकू भी पन्नी मे डालकर फेंका था। धड़ को ग्राम सबलपुर बीतरा के जंगल में छोड़ दिया था। अभियुक्तगण की निशानदेही पर थाना नांगल पुलिस द्वारा मालन नदी से मृतका महिला का सिर व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

    खुलासे के लिए 25 हजार का पुरस्कार, डीआईजी भी करेंगे पुरस्कृत

    पुलिस टीम में अशोक कुमार थाना प्रभारी नांगल, जयवीर सिंह, प्रभारी सर्विलांस टीम, उपनिरीक्षक योगेश कुमार थाना नांगल, आरक्षी अजय भारद्वाज, आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी सोनू कुमार, आरक्षी मोहित कुमार, आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी आकाश कुमार तथा आरक्षी विशाल चिकारा सर्विलांस टीम शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा थाना नांगल पुलिस टीम व सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है। उक्त घटना के खुलासे में सर्विलांस टीम में नियुक्त आरक्षी विशाल चिकारा की विशेष भूमिका रही, जिसके दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद द्वारा भी पुरस्कार की घोषणा की गई है।

  • उज्जवला योजना में कैसे लें गैस कनेक्शन, जानें ऑनलाइन प्रोसेस 

    PM Ujjwala Yojana Online Apply 2024: फ्री गैस सिलेंडर के लिए कैसे करें अप्लाई, जानें ऑनलाइन प्रोसेस

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए एक योजना है. इस योजना के तहत, लाभार्थी को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के साथ एक मुफ्त एलपीजी चूल्हा और एक सिलेंडर भी दिया जाता है. ये योजना ऐसे परिवारों के लिए काफी मददगार है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं. इस योजना में ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है.

    सबसे पहले official website- https://www.pmuy.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन करने के लिए Ujjwala Yojana 2.0 online Registration के option पर क्लिक करना होगा। इसके बाद गैस कंपनी का चयन करना होगा।

    PMUY के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    1. PMUY की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ पर जाएं.
    2. “Apply for New Ujjwala 2.0 Connection” लिंक पर क्लिक करें.
    3. अपना आधार कार्ड नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें.
    4. “Send OTP” बटन पर क्लिक करें.
    5. अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें.
    6. अपना नाम, पता, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.
    7. अपनी सहमति देकर “Submit” बटन पर क्लिक करें.।

    आप PMUY के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए, आपको अपने क्षेत्र के नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करना होगा.

    PMUY के लिए पात्रता मानदंड :

    1. आवेदक एक महिला होनी चाहिए.
    2. आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
    3. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1 लाख से कम और शहरी क्षेत्रों में ₹2 लाख से कम होनी चाहिए.
    4. आवेदक के परिवार के पास पहले से कोई LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

    PMUY के लिए आवश्यक दस्तावेज :

    1. आवेदक का आधार कार्ड.
    2. आवेदक के परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड.
    3. आवेदक का बैंक खाता पासबुक.
    4. आवेदक का निवास प्रमाण पत्र.

    PMUY के तहत, लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:

    मुफ्त एलपीजी कनेक्शन: लाभार्थी को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है.
    मुफ्त एलपीजी चूल्हा: लाभार्थी को मुफ्त में एक एलपीजी चूल्हा दिया जाता है.
    मुफ्त एलपीजी सिलेंडर: लाभार्थी को मुफ्त में एक एलपीजी सिलेंडर दिया जाता है.
    PMUY एक महत्वपूर्ण योजना है जो गरीब परिवारों को स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन प्रदान करने में मदद करती है.

  • बिजनौर सीट पर मायावती का सोचा समझा फार्मूला

    जेबकतरों की भी रही पौ बारह, कइयों की उड़ाई हजारों की रकम

    लोकदल प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह अब बीएसपी से लड़ेंगे चुनाव

    बिजनौर। लोक सभा चुनाव में भाजपा एवं रालोद के संयुक्त प्रत्याशी चंदन चौहान के नाम की घोषणा के बाद शांत पड़े बिजनौर का राजनीतिक माहौल यकायक सरगर्म हो गया है। दो दिन पहले ही लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने वाले चौधरी विजेंद्र सिंह हाथी पर सवार हो गए हैं।

    बसपा सुप्रीमो मायावती वेस्ट यूपी के लिए प्रत्याशियों के चयन में मुस्लिमों और पिछड़ों को तरजीह दे रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वेस्ट यूपी की बिजनौर सीट से पिछड़े वर्ग (जाट) के विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

    जिला मुख्यालय पर शहनाई बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मंगलवार 12 मार्च 2024 को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार उर्फ पिंटू जिलाध्यक्ष ने की जबकि संयुक्त संचालन पूर्व मंत्री धनीराम सिंह व जिला महासचिव नन्द राम प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर शमशुद्दीन राइन एवं लोकसभा क्षेत्र नगीना सांसद गिरीश चंद्र उपस्थित रहे। अब तक बिजनौर लोकसभा सीट पर लोक दल के प्रत्याशी के रूप में दावेदारी करने वाले चौधरी विजेंद्र सिंह ने शमशुद्दीन राइन के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी विजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा ने उन पर भरोसा जताते हुए बिजनौर लोकसभा सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए उद्योग स्थापना कराएंगे।

    इससे पहले सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, बामसेफ, डीएस-4 व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बाबा काशीराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि नगीना सांसद गिरीश चंद्र ने पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने बीएसपी की नीतियों एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पार्टी सुप्रीमो के द्वारा सर्व समाज के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र चार बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित करते हुए भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

    इस अवसर पर रणविजय सिंह, नरेश गौतम, विजय सिंह मुख्य मंडल प्रभारी, धनीराम सिंह, महेंद्र सिंह, महेश गौतम मंडल प्रभारी, चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ, नरेश पाल सिंह, कमलजीत गुर्जर, अरशद कुरैशी, अमित शिवांश, सुरजीत धनकर, लोकेंद्र भूमा, संध्या त्यागी, अखिलेश चौधरी, अखलाक प्रधान, नाजिम अहमद अल्वी, राजेंद्र सिंह, दीपक राज, महेंद्र सिंह एडवोकेट, संजय कुमार, जसवंत सिंह उर्फ पप्पू, अनिल कुमार, संजय पाल, अमिताभ, अमित चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, तिलक राज बौद्ध, राजवीर सिंह, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, करतार सिंह, बलकरण सिंह, रवि कुमार, समर सिंह एडवोकेट, कविराज सिंह, अजय पाल सिंह, अकील अंसारी, अमित विश्वकर्मा, सद्दाम राणा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती को देश की प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बिजनौर बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र बिजनौर, चांदपुर, हस्तिनापुर, मीरापुर व पुरकाजी विधानसभाओं से भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    सियासी जानकारों का मानना है कि मायावती एक बार फिर दलित, मुस्लिम और पिछड़ों को एक मंच पर लाने की दिशा में काम कर रही हैं। वेस्ट यूपी में अमरोहा से हाजी जमील, मुरादाबाद से इरफान और बरेली मंडल की पीलीभीत सीट से अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं अब बिजनौर लोकसभा सीट पर पिछड़ा कार्ड खेलते हुए चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बना दिया है।

    जेबकतरों ने किया जमकर हाथ साफ

    भीड़भाड़ के माहौल में जेबकतरों ने जमकर चांदी काटी। कई ऐसे शख्स रोते बिलखते दिखे, जो मजा लेने की सजा भुगतने को अभिशप्त रहे। एक सरकारी कर्मचारी के तो 16 हजार रुपए पर किसी जेबकतरे ने हाथ साफ कर दिया। सूत्रों का कहना है कि अतिथियों के प्रस्थान के बाद प्रत्याशी महोदय को जब इस वाकये की जानकारी मिली तो उन्होंने सहृदयता दिखाते हुए अपने खजांची से उक्त रकम का भुगतान करा दिया। दूसरी ओर कम से कम आधा दर्जन शिकार ठगे से रह गए।

  • पूर्व बार संघ अध्यक्ष आसिफ हुसैन की गिरफ्तारी से उपजी नाराजगी

    अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्यों से पूर्णत: विरत रहेंगे अधिवक्ता

    नजीबाबाद (बिजनौर)। पूर्व बार संघ अध्यक्ष आसिफ हुसैन एडवोकेट की गिरफ्तारी से नाराज अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्यों से पूर्णत: विरत रहने का निर्णय लिया है।

    पूजा बार हाल नजीबाबाद में मंगलवार 12 मार्च 2024 को प्रातः 10.00 बजे एक आवश्यक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व बार संघ अध्यक्ष आसिफ हुसैन एडवोकेट को पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाकर गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आसिफ हुसैन एडवोकेट को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग को लेकर समस्त अधिवक्तागण आज से अनिश्चितकालीन तक न्यायिक कार्यों से पूर्णत: विरत रहेंगे। सभा की अध्यक्षता धीरेन्द्र सिंह एडवोकेट तथा संचालन जितेन्द्र कुमार राजपूत एडवोकेट ने किया। इस दौरान काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।

    गौरतलब है कि थाना नजीबाबाद पुलिस ने मु.अ.सं. 100/24 धारा 376/323/504/506 भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित आसिफ हुसैन एडवोकेट को एक दिन पूर्व गिरफ्तार किया था।

  • दुर्घटना दर्शाने के लिए सड़क किनारे डाल दिया था शव

    एसपी ने की पुलिस टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा

    प्लॉट और लाखों रुपए हड़पने की सजा दी मौत

    बिजनौर। नूरपुर पुलिस ने जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनौरी मीर निवासी हत्या में वांछित अभियुक्त नाजिम पुत्र इकरामुद्दीन को घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

    गौरतलब है कि थाना नूरपुर के ग्राम गोहावर जैत निवासी मो. इकबाल पुत्र स्व० हाजी अकबर हुसैन ने दिनांक 11 मार्च 2024 को जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनौरी मीर निवासी नाजिम पुत्र इकरामुद्दीन के विरुद्ध अपने भाई अफजाल की गला दबाकर हत्या कर देने तथा शव को गोहावर गांव को जाने वाली सड़क किनारे डाल देने के संबंध में थाना नूरपुर पर मु.अ.सं. 77/24 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कराया था। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण के कड़े निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना नूरपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त नाजिम पुत्र इकरामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    शराब पिलाकर घोंटा गला और सड़क किनारे डाल दिया शव

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त नाजिम ने बताया कि उसने अफजाल पुत्र हाजी अकबर हुसैन से ग्राम गौहावर चौराहे पर स्थित एक प्लॉट का सौदा तय किया था। इस संबंध में अफजाल को 09 लाख 44 हजार रुपए दिये थे। अफजाल ने उक्त प्लॉट का बैनामा नाजिम के नाम न कराकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दिया। यही नहीं नाजिम द्वारा दिये गए रुपए मांगने पर भी वापस नहीं किये गए। इससे क्षुब्ध होकर नाजिम ने अफजाल को विश्वास में लेकर उसको अपने पास बुलाया तथा शराब पिलाई। जब अफजाल नशे में धुत हो गया तो उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद नाजिम ने अफजाल के शव को दौलतपुर के सामने से गौहावर गांव को जाने वाली सड़क के किनारे डाल दिया था, जिससे सबको लगे कि यह एक सड़क दुर्घटना है।

    आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना नूरपुर के इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार वशिष्ठ, उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र, मुख्य आरक्षी मान सिंह, आरक्षी नीरज पंवार तथा आरक्षी गौरव कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

  • एसपी ने की पुलिस टीम को 10,000/- रुपए पुरस्कार देने की घोषणा

    21 वर्ष 07 माह से फरार अभियुक्त को नजीबाबाद पुलिस ने दबोचा

    बिजनौर। जनपद में अपराध/अपराधियों, मफरुर व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा 21 वर्ष 07 माह से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10,000/- रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।

    पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि थाना नजीबाबाद पर पंजीकृत मु०अ०सं० 02/98 धारा 458/459/411 भादवि से संबंधित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र प्रकाश नाथ निवासी ग्राम परमावाला थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर, दिनांक 01 जनवरी 1998 से लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था एवं लगातार वांछित चल रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2002 को अभियुक्त सुनील कुमार उपरोक्त को मफरुर घोषित किया गया था।

    आपराधिक इतिहास :-

    1. मु.अ.सं.-02/98 धारा 458/459/411 भादवि थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    2. माननीय न्यायालय एडीजे 05 बिजनौर द्वारा अन्तर्गत धारा 299 सीआरपीसी में मफरुर।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. मोहम्मद कय्यूम, का. रजत कुमार एक का. रोहित कुमार थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर शामिल रहे।

  • अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

    CAA लागू होने के साथ ही हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस

    लखनऊ, प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी, बरेली, मेरठ, कानपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और गाजियाबाद समेत 14 जिले हाई अलर्ट पर

    लखनऊ/बिजनौर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही यूपी में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसे लेकर खासकर पश्चिमी यूपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी नजर रखी जा रही है। झूठ और भ्रामक पोस्ट व शेयर करने वालों के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए गए हैं।

    सीएए लागू होने के बाद यूपी के 14 जिलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। लखनऊ, प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी, बरेली, मेरठ, कानपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली,  मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और गाजियाबाद जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इन सभी इलाकों में रात्रि गश्त और पैदल गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स को तैनात किया गया है।

    बिजनौर जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ सड़कों पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी नजर रख रही हैं। वहीं आगामी त्योहारों, नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रभावी होने व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जिले भर में फ्लैग मार्च किया गया।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नगर बिजनौर में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कस्बा नगीना में, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ द्वारा थाना अफजलगढ क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी धामपुर द्वारा थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा नहटौर में, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा कस्बा नजीबाबाद में स्थानीय पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

  • टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को यूपी की 72 से 78 सीट मिलती दिख रही हैं।

    लोकसभा चुनाव: UP में मायावती-अखिलेश को कितनी सीट?

    नई दिल्ली/लखनऊ (एजेंसियां)। लोक सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। अगले कुछ दिनों में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
    सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी, एनडीए में शामिल अपना दल, राष्ट्रीय लोकदल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।

    तीसरी बार भी बीजेपी की बंपर जीत

    टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के सर्वे में बीजेपी के नेतृ्त्व वाले एनडीए को बंपर जीत मिलती नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीट में एनडीए 72 से 78 सीट पर जीत हासिल कर सकता है। वहीं I.N.D.I. गठबंधन के खाते में 02 से 06 सीट, जबकि बीएसपी को 0 से 01 सीट मिल सकती है। सर्वे के अनुसार पिछली दो बार की तरह ही बीजेपी फिर से प्रचंड जीत हासिल कर सकती है।

    मूड ऑफ द नेशन में भी बीजेपी

    इससे पहले हुए इंडिया टुडे ने मूड ऑफ द नेशन के सर्वे में भाजपा को 80 में 72 सीट जीतने का अनुमान लगाया गया था। दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन को 08 सीट और बीएसपी को शून्य सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। उस समय राष्ट्रीय लोकदल I.N.D.I. गठबंधन में शामिल था, जो अब एनडीए का हिस्सा है।

    सपा बसपा ने मिलकर लड़ा था 2019 का चुनाव

    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मिलकर लड़ा था, लेकिन बीजेपी के समीकरण के आगे विपक्षी दलों के सारे दांव पेंच फेल हो गए। भाजपा ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ा और 62 पर कमल खिलाने में कामयाब हो गई। बीजेपी के सहयोगी अपना दल एस को दो सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं बसपा को 10 और सपा को सिर्फ पांच सीट पर जीत हासिल हुई। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी, रामपुर, आजमगढ़, संभल और मुरादाबाद समेत कुल पांच सीट पर जीत हासिल की थी। इनमें से आजमगढ़ और रामपुर सीट से अखिलेश यादव और आजम खान के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव मैनपुरी सीट को बचाने में कामयाब रहीं थीं। बसपा को सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, लालगंज, घोसी, गाजीपुर सीट पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए बीजेपी ने राहुल गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी को भी छीन लिया। कांग्रेस महज एक रायबरेली सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी, जहां से सोनिया गांधी ने चुनाव जीता।

  • केस में घटनास्थल, घर का तहखाना पुलिस ने खंगाला!

    कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो सका था मामला

    पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी दबंग

    बिजनौर। थाना नजीबाबाद पुलिस ने मु.अ.सं. 100/24 धारा 376/323/504/506 भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस में घटनास्थल, घर का तहखाना भी खंगाला है! उक्त घर भी नगर पालिका परिषद की चुंगी पर अवैध कब्जा कर के बनाया गया है। इस मामले में मु.अ.सं. 392/19 दर्ज है।

    पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 मार्च 2024 को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 100/24 धारा 376/323/504/506 भादवि व 3 (2) (V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त आसिफ हुसैन उर्फ आशाराम उर्फ राहुल वर्मा पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम मोहल्ला मुगलूशाह थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मामले में विधिक कार्यवाही प्रचलित है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले के घटनास्थल घर के तहखाने का पुलिस ने मौका मुआयना किया है!

    गौरतलब है कि दिनांक 29 फरवरी 2024 को एक महिला ने अभियुक्त आसिफ हुसैन उर्फ आशाराम उर्फ राहुल वर्मा के खिलाफ थाना नजीबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।

    अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ~

    1. मु0अ0सं0 735/18 धारा 420/406/504/506 भादवि थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    2. मु0अ0सं0 246/19 धारा 420 भादवि थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    3. मु0अ0सं0 392/19 धारा 420/467/471/427/120बी भादवि व 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    4. मु0अ0सं0 100/24 धारा 323/376/504/506 भादवि व 3 (2) (V) एससी/एसटी एक्ट थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, आरक्षी विरेन्द्र कुमार एवं आरक्षी अरुण कुमार थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर शामिल रहे।

    मु0अ0सं0 392/19 धारा 420/467/471/427/120बी भादवि व 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम थाना नजीबाबाद से संबंधित मकान

    सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2018 के एक व वर्ष 2019 के दो मामलों में वांछित होने के बावजूद नजीबाबाद पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। महिला से दुष्कर्म का मामला भी दर्ज नहीं किया जा रहा था।

    पीड़ित महिला ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) बिजनौर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके रिश्तेदार रामस्वरूप ने आसिफ हुसैन धोबी उर्फ आशाराम उर्फ राहुल वर्मा निवासी मोहल्ला मुगलूशाह थाना नजीबाबाद के यहां अपने अन्तिम समय तक काम किया है। इस वजह से उसका आरोपी के घर आना जाना था। बताया गया कि आसिफ हुसैन अक्सर बथुवा आदि का साग मंगवाया करता था। पिछले वर्ष 29 दिसंबर को आसिफ हुसैन के कहे अनुसार उसकी घर पर साग देने गई थी, तभी आसिफ हुसैन उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। यही नहीं हथियार के बल पर आसिफ चोर दरवाजे से अपने घर के अंदर बने तहखाने में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया। इसके बाद घर से धक्के मारकर निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना नजीबाबाद और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अंततः कोर्ट के आदेश पर 29 दिसंबर 2023 की घटना का मामला मु0अ0सं0 100/24 पर दर्ज हो सका। आरोपी बार संघ नजीबाबाद का पूर्व अध्यक्ष बताया जाता है।

    सीओ नजीबाबाद देश दीपक ने बताया कि आरोपी आसिफ हुसैन के खिलाफ एक महिला के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

  • जीवन विद्या प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय सहचिंतन शिविर

    खेती किसानी का दर्शन विज्ञान पर मण्डल स्तरीय कार्यशाला

    बिजनौर। जीवन विद्या प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय सहचिंतन शिविर के अन्तिम दिन खेती किसानी का दर्शन विज्ञान पर मण्डल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय डल्लू धनोरा के छोटे छोटे बच्चों द्वारा संगीतमय योग की प्रस्तुति से किया गया।

    कार्यशाला के मुख्य वक्ता पद्मश्री से सम्मानित कृषक भारत भूषण त्यागी ने अपने सम्बोधन में कृषकों से अपील की, कि वह बाजार व्यवस्था को देखते कृषि विविधीकरण को अपनाते हुए कृषि फसलों का उत्पादन करें। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठनों की वर्तमान परिस्थितियों में कृषक व कृषि विकास की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि कृषक उत्पादक संगठन एक धुरी बनेंगे।

    जिलाधिकारी अंकित कुमार ने प्राकृतिक व जैविक एकीकृत कृषि प्रबंधन की आवश्यकता और उसे अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धान्तों को अपनाते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा व पहचान देने का काम बिजनौर के कृषक करेंगे।
    कार्यशाला में भगत सिंह पुरोहित गीर गौशाला अहमदाबाद द्वारा गोपामृत की जानकारी, डा. संजीव वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक केन्द्रीय अनुसंधान परिषद व डा. ओमकार मित्तल द्वारा देशी गाय की उपयोगिता व संवर्धन पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मण्डल ओमेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में जनपद के कृषक उत्पादक संगठन व प्रगतिशील कृषकों द्वारा जैविक खेती उत्पादन कर उनसे निर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे।
    इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार, गिरीश चन्द्र उपकृषि निदेशक, डा. केके सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके, आरएस चौहान प्रधानाचार्य आरएसएम कालेज धामपुर, योगेन्द्र पाल सिंह योगी कृषि विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कृषि निदेशक ओमेंद्र पाल सिंह ने तथा संचालन प्रशांत महर्षि द्वारा किया गया।

  • भारतीय चावल अनुसंधान परिषद हैदराबाद की अनुसूचित जाति उप परियोजना

    धान अनुसंधान केंद्र नगीना पर कृषक गोष्ठी व मेले का आयोजन

    बिजनौर। भारतीय चावल अनुसंधान परिषद हैदराबाद की अनुसूचित जाति उप परियोजना के अन्तर्गत धान अनुसंधान केंद्र नगीना पर कृषक गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि अनुसंधान केंद्र के भूतपूर्व केंद्र प्रभारी कमलेश कुमार रहे।

    इस अवसर पर कृषकों को धान की वैज्ञानिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, पौध संरक्षण व कीट रोग नियंत्रण की जानकारी डा. देवेश पाठक, औद्यानिकी फसलों व सब्जी की खेती की जानकारी डा. एसएल पाल, फल संरक्षण व मशरूम उत्पादन तकनीक पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी डा. शकुन्तला गुप्ता, डॉक्टर पुष्पेंद्र तोमर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग के विभिन्न योजना व कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए खुरपका मूंहपका, थैनला आदि बीमारियों से बचाव के बारे में बताया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉक्टर कमलेश कुमार ने फीता काटकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। धान अनुसंधान केंद्र प्रभारी द्वारा शिक्षकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। गोष्ठी को डा. श्योराज सिंह, डा कौशिक द्वारा भी संबोधित किया गया। प्रगतिशील व राज्य सरकार द्वारा सम्मानित कृषक कुंवर शरद कुमार सिंह व सुमन रानी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कृषक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धान अनुसंधान केंद्र प्रभारी डा. राजेन्द्र मलिक ने की, जबकि संचालन योगेन्द्र पाल सिंह योगी ने किया।

    कार्यक्रम में प्रगतिशील व राज्य सरकार द्वारा सम्मानित कृषक कुंवर शरद कुमार सिंह व सुमन रानी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कृषक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धान अनुसंधान केंद्र प्रभारी डा. राजेन्द्र मलिक ने की, जबकि संचालन योगेन्द्र पाल सिंह योगी ने किया।

  • बिजनौर मीरापुर लोकसभा सीट पर कर रहे हैं मेहनत

    लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह का इस्तीफा

    मेरठ/बिजनौर। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अप्रत्याशित कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है।

    चौधरी विजेंद्र सिंह ने लोकदल पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने के लिए आंदोलन चलाया। फरवरी माह में भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा की। चौधरी विजेंद्र सिंह लगातार किसान मजदूर की आवाज को बुलंद करते आ रहे थे।

    उन्होंने बिजनौर मीरापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया हुआ था। रविवार को दोपहर बाद उन्होंने लोकदल के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इसी के साथ राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई।

    जातिगत समीकरण साधने की कोशिश

    बिजनौर मीरापुर लोकसभा सीट से भाजपा रालोद गठबंधन के तहत पूर्व सांसद संजय चौहान के पुत्र चंदन चौहान का नाम घोषित हो चुका है। इस दावेदारी में जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की गई है। वर्तमान सांसद बहुजन समाज पार्टी से मलूक नागर हैं, जो गूजर बिरादरी से हैं जबकि चंदन चौहान भी इसी बिरादरी के हैं। इसलिए प्रत्याशी चयन में इस बेहद महत्वपूर्ण तथ्य को ध्यान में रखना ही होगा। समाजवादी पार्टी भी जातिगत आधार और राजनैतिक परिवार को ध्यान में रखकर टिकट घोषणा करेगी। सूत्रों का दावा है कि चौधरी विजेंद्र सिंह फिलहाल बसपा सुप्रीमो मायावती के संपर्क में हैं!

  • मारपीट के शिकार किसान पर पुलिस ने दबाव बना कर कराया समझौता?

    खूनी संघर्ष का गवाह खनन पट्टा एक बार फिर सुर्खियों में…

    बिजनौर। खूनी संघर्ष का गवाह बन चुके खनन के पट्टे पर एक बार फिर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस मामले में किसान द्वारा थाना बढ़ापुर में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई गई। वहीं पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गई। खनन का यह पट्टा किसी दिन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

    प्रतीकात्मक चित्र

    बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली खो नदी में बीते कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा खनन के एक पट्टे का आवंटन किया गया था। यहां पर हर कोई अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ता है। ताजा मामला रविवार का बताया जा रहा है, जहां पर खनन सामग्री भरने के लिए डम्पर स्वामी व खनन पट्टा धारकों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव सादातपुर गढ़ी निवासी लईक पुत्र साबिर की कृषि भूमि भी इसी इलाके में स्थित है। साथ ही लईक खनन सामग्री अपने डम्पर में भरकर स्टोन क्रशर तक पहुंचाने का कार्य भी करता है। रविवार को डम्पर का टोकन लेने को लेकर लईक की खनन पट्टे का काम करने वाले अजय नेगी व आशीष नामक व्यक्ति से गर्मा गरमाई हो गई। सूत्र बताते हैं कि मामला मारपीट में बदलने के बाद किसान लईक ने उक्त दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए थाना बढ़ापुर में लिखित शिकायत दी।

    कार्रवाई के बजाय फैसला कराने में जुटी पुलिस ?

    आरोप है कि जांच करने के लिए शिकायतकर्ता के गांव पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामले को दबाने के लिये उस पर ही फैसले करने को दबाव बनाना शुरू कर दिया। सूत्रों का दावा है कि खनन का यह पट्टा किसी भी दिन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। शायद किसी की मौत के बाद ही खनन के इस पट्टे पर प्रशासन अपनी कार्यवाही अमल में लाएगा! इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि खनन सामग्री भरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, उनके मध्य फैसला हो चुका है।

    प्रतीकात्मक चित्र

    आखिर माजरा है क्या?

    ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव शाहलीपुर कोटरा के नजदीक बह रही खो नदी में शाहिद नामक व्यक्ति का खनन का पट्टा चल रहा है। नजदीक के गांव सादातपुर गढ़ी का रहने वाला लईक अहमद पट्टे पर अपने वाहन से खनन सामग्री ढोने का कार्य करता है। बताया जाता है कि लईक अहमद वाहन लेकर टोकन कटवाने पहुंचा। वहां पर मौजूद टोकनकर्ता ने टोकन काटने से मना कर दिया। लईक अहमद वाहन को वहीं रास्ते में खड़ा कर पास के ढाबे पर खाना खाने चला गया। इस दौरान अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे नाराज पट्टा कर्मियों ने लइक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

  • कवि गोष्ठी आयोजन समिति का बरेली में कार्यक्रम

    पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि पर कवियों ने किया ओजस्वी काव्य पाठ

    बरेली, 10 मार्च। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड पर वरिष्ठ कवयित्री शिव रक्षा पांडेय के संयोजन में पृथ्वीराज चौहान जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। मुख्य अतिथि दीपक मुखर्जी ‘दीप’ एवं विशिष्ट अतिथिगण कवयित्री ज्ञान देवी सत्यम् एवं जगदीश निमिष रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कवि गोष्ठी में कवियों ने पृथ्वीराज चौहान के शौर्य का गुणगान करते हुए अपने ओजस्वी काव्य पाठ से खूब वाहवाही लूटी।

    इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजिका शिव रक्षा पांडेय, भारतेंद्र सिंह, राजबाला धैर्य, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, राम कुमार अफरोज, राम शंकर शर्मा प्रेमी, धर्मपाल सिंह चौहान धर्म, राम मूर्ति गौतम, अश्वनी कुमार तन्हा, राम प्रकाश सिंह ओज, कुमार आदित्य यदुवंशी, रामकृष्ण शास्त्री, प्रताप मौर्य,अतुल सक्सेना, ब्रह्मा पांडेय एवं राजकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

  • इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन जनपद बिजनौर का कार्यक्रम

    अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान

    बिजनौर। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन जनपद बिजनौर के द्वारा वेदांत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान मालती नगर बिजनौर में महिला सशक्तिकरण एवं महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    संस्थान की प्रमुख डॉक्टर लीना तोमर एवं आईएनओ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र, विश्व हिंदू महासभा भारत के नगर अध्यक्ष आदित्य चौधरी एवं उपाध्यक्ष राहुल तोमर ने मिलकर अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया। 

    मुख्य रूप से समाजसेविका के रूप में रश्मि गुप्ता, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर गोल्डी गुप्ता, समाजसेवीका साधना नेगी एवं शिक्षा के क्षेत्र से सीमा राजपूत, पिंकी अग्रवाल, चित्रा  सिंह, अदिति ठाकुर और दीपा राणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • सहारनपुर डीआईजी के पद से सेवानिवृत हुए सुधीर कुमार सिंह

    अमर उजाला मेरठ में संपादक हैं राजेंद्र सिंह

    उपलब्धि बिजनौर की…सूचना आयुक्त बने सुधीर कुमार सिंह और राजेंद्र सिंह

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद बिजनौर के दो लोगों को सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। ग्राम पुरैनी निवासी सेवानिवृत्त डीआईजी सुधीर कुमार सिंह और ग्राम नियामतपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह को ये बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों के ही परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है।

    29 जनवरी 1963 को ग्राम पुरैनी में किसान गुलशन सिंह के घर में जन्मे सुधीर कुमार सिंह पढ़ाई में होशियार थे। उन्होंने मुरादाबाद के जीआईसी से इंटरमीडिएट और हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से बीएससी व एमए की पढ़ाई पूरी की। वह 1989 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और 2008 में आईपीएस हो गए। उन्होंने बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, अमरोहा, गाजियाबाद सहित आठ जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में कार्य किया। जनवरी 2023 में वह सहारनपुर डीआईजी के पद से सेवानिवृत हुए। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। इनके अलावा ग्राम नियामतपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह को भी सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह को भी प्रदेश सरकार ने सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव नियामतपुर और नगीना कस्बे में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
    गांव नियामतपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र बनारसी सिंह की गिनती प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में होती है। वर्ष 1992 में दैनिक जागरण मेरठ से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत करने वाले राजेंद्र सिंह करीब 15 माह बाद ही अमर उजाला संस्थान से जुड़ गए थे। तीन दशकों में उन्होंने अमर उजाला के लिए मेरठ, लखनऊ, शिमला, अमृतसर, रोहतक आदि स्थानों पर सेवाएं दीं। सर्वाधिक 18 साल उन्होंने पत्रकारिता का कार्य मेरठ में ही किया।

    नगीना के मॉडल स्कूल से कक्षा आठ तक की शिक्षा पाने वाले राजेंद्र सिंह ने इंटर एमडीएस नजीबाबाद और बीएससी मेरठ से की। उन्होंने एमए पॉलिटिकल साइंस से किया था। वर्तमान में वह अमर उजाला मेरठ में संपादक के पद पर कार्य कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर प्रदेश सरकार की ओर से जारी सूचना आयुक्त की लिस्ट में राजेंद्र सिंह का नाम आने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर साहू संतोष कुमार अग्रवाल, प्रदीप जैन, मनीष राणा, शेख मुनीर आलम, यासीन सोनी, शेख जमशेद, साहू सुयश अग्रवाल, साहू अनुभव अग्रवाल आदि क्षेत्रवासियों ने उनके भाई धर्मेंद्र सिंह को मिठाई खिलाई। दोनों ही जिला बिजनौर की नगीना तहसील के निवासी है और दोनों का गांव बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कवि गोष्ठी आयोजन समिति का कार्यक्रम

    प्रो. डॉ. तूलिका सक्सेना महिला जागृति सम्मान से अलंकृत

    बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजेंद्र नगर में समाजसेविका चित्रा जौहरी के आवास पर अतुल सक्सेना के संयोजन में सम्मान कार्यक्रम एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ तूलिका सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि कवि आनंद गौतम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। संचालन कवयित्री किरण प्रजापति दिलवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. तूलिका सक्सेना को शिक्षा साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए महिला जागृति सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्था के सचिव गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, समाजसेवी अतुल सक्सेना एवं चित्रा जौहरी द्वारा उन्हें सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह  प्रदान किया गया। कवि गोष्ठी में कवियों ने नारी की महिमा का गुणगान करते हुए अपने सरस काव्य पाठ से देर शाम तक समां बांधे रखा।

    इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दीपक मुखर्जी, राज शुक्ल गजल राज, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, किरण प्रजापति दिलवारी, प्रमोद जौहरी एडवोकेट, रीतेश साहनी, सरोज शर्मा, शशि लता सक्सेना एवं अमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतुल सक्सेना ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

  • खबर छापने वाले भी निशाने पर

    दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी !

    बिजनौर। दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और साथ ही खबर छापने वालों को भुगतने की।पीड़िता ने एसपी नीरज कुमार जादौन को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

    जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़िता ने मु०अ०सं० 100/2024 थाना नजीबाबाद में लिखाया था। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा की जा रही है।

    पीड़ित महिला 03 मार्च 2024 को क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के समक्ष धारा 161 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराने गई थी। बयान दर्ज कराने के बाद शाम को जब किरतपुर स्थित अपने घर पहुंची तो आरोपी दबंग के साथी हरपाल, सौरभ खान उर्फ किटू, गैगस्टर दानिश उर्फ मकोड़ा थाना नजीबाबाद, मोन्टी उर्फ नूबी खान व अन्य लोग पहुंचे और फैसले का दबाव बनाने लगे। इसी के साथ धमकी भी दी कि यदि हमारी बात नहीं मानोगी तो जान से मार देंगे। डरी व सहमी महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से गुहार लगाई है कि थाना प्रभारी किरतपुर को आदेशित कर रिपोर्ट दर्ज करने और उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। 

    घर के अंदर है तहखाना?

    गौरतलब है कि नजीबाबाद क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला के साथ एक दबंग ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया और मारपीट कर घर से धक्के मारकर निकाल दिया! महिला की शिकायत पुलिस ने नहीं सुनी तो मजबूर होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। दो माह पुराने इस मामले में न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) बिजनौर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके रिश्तेदार रामस्वरूप ने आसिफ हुसैन धोबी उर्फ आशाराम उर्फ राहुल वर्मा निवासी मोहल्ला मुगलूशाह थाना नजीबाबाद के यहां अपने अन्तिम समय तक काम किया है। इस वजह से  उसका आरोपी के घर आना जाना था। बताया गया कि आसिफ हुसैन अक्सर बथुवा आदि का साग मंगवाया करता था। पिछले वर्ष 29 दिसंबर को आसिफ हुसैन के कहे अनुसार उसकी घर पर साग देने गई थी, तभी आसिफ हुसैन उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। यही नहीं हथियार के बल पर आसिफ अलमारी में बने चोर दरवाजे से तहखाने में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया। इसके बाद घर से धक्के मारकर निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना नजीबाबाद और एसपी बिजनौर को भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर पीड़ित महिला ने न्यायालय का रुख करते हुए शिकायती पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर थाना नजीबाबाद पुलिस ने आसिफ हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • एसपी ने जनसुनवाई के दौरान सुनीं 40 शिकायत

    संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश

    बिजनौर पुलिस है तत्पर, जनसुनवाई हो या आमजन में सुरक्षा का भाव

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 40 शिकायतों को सुना। पुलिस अधीक्षक ने समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) को ध्यान पूर्वक सुनकर और पढ़ कर प्रभावी कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को त्वरित निस्तारण को निर्देशित किया।

    अभी शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अंतर्गत माह फरवरी – 2024 में पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर व जनपद के 19 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर निर्धारित की जाने वाली रैंकिंग में  उक्त रैंकिंग प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ता/आवेदक द्वारा दिये गये फीडबैक, प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग आदि मानकों के आधार पर दी जाती है।

    गौरतलब है कि सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल भी चला रखा है। इस पोर्टल के जरिए आप सरकारी विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। संबंधित विभाग कम से कम समय में शिकायत का हल निकालेगा। वहीं जब तक शिकायत का हल नहीं निकल जाता तब तक शिकायतकर्ता, पीड़ित व्यक्ति ऑनलाइन जनसुनवाई शिकायत की स्थिति देख सकते हैं।

    वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने कस्बा धामपुर में स्थानीय पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करना था।

  • महिला कल्याण विभाग का विशेष आयोजन

    दैनिक जागरण के अभियान में साथ आए अधिकारी

    विकास एवं सुरक्षा के संबंध में महिलाओं को किया जागरूक

    बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व क़ानून मेरा संरक्षक अभियान के अंतर्गत विकास भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में किशोरियों तथा महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण महिला केंद्रित क़ानूनों जैसे PCPNDT, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 पर चर्चा की गई। उक्त अभियान का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में किया गया। इस अभियान में महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी, बाल संरक्षण अधिकारी रुबी गुप्ता, जिला समन्वयक आशु सिंह, फरहीन खान द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    वहीं विकास भवन सभागार कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा व जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विकास एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

  • अमर उजाला ने भी समाजसेवा के लिए किया सम्मानित

    शिव भक्तों की सेवा में जुटे शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह

    बिजनौर। ग्राम बागडपुर में शिव भक्तों के भंडारे में कांवड़तियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है।समाजसेवी एवं शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने बताया कि लोगों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। उन्हें इस प्रकार के कार्य करके आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है।

    इससे पहले इसी सप्ताह उन्हें अमर उजाला की ओर से आयोजित गांव महोत्सव, किसान मेले में दुर्घटनाओं में घायलों की सेवा, मदद करने पर गुड सेमिरिटन अवार्ड प्रदान किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम में एडीएम विनय कुमार, एसडीएम मनोज कुमार, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रजनीश त्यागी, एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह व किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह उर्फ सोनू उपस्थित रहे थे।

  • एसपी बिजनौर ने तैनाती में किया फेरबदल

    06 उप निरीक्षकों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

    बिजनौर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मुकम्मल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने 06 उप निरीक्षकों को स्थानांतरित किया है।

    पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार रात्रि 06 उप निरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक मिलाप सिंह को थाना नगीना देहात, उप निरीक्षक जगपाल सिंह को थाना शेरकोट एवं उप निरीक्षक मनोज कुमार को थाना अफजलगढ़ भेजा गया है। वहीं थाना साइबर क्राइम में तैनात उप निरीक्षक सचिन कुमार को कोतवाली नगर की चौकी सिविल लाइन्स की कमान सौंपी गई है। यहां पर तैनात कृष्णपाल सिंह कोतवाली नगर भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक वसीम अकरम का थाना स्योहारा से पुलिस लाइन किया गया स्थानांतरण संशोधित कर थाना किरतपुर भेजा गया है।

  • जनसुनवाई पोर्टल पर एसपी व 19 थानों को मिला पहला स्थान

    जनवरी में प्रथम स्थान पर रहे थे जिले के 17 थाने

    जनशिकायतों के निस्तारण में बिजनौर पुलिस अव्वल

    बिजनौर। शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर नीरज कुमार जादौन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) के निकट पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय/थानों पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया। फलस्वरुप शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर निर्धारित की जाने वाली रैंकिंग में माह फरवरी – 2024 में पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर व जनपद के 19 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उक्त रैंकिंग प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ता/आवेदक द्वारा दिये गये फीडबैक, प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग आदि मानकों के आधार पर दी जाती है।

    उल्लेखनीय है कि माह जनवरी 2024 में भी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली – जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर व जनपद के 17 थानों को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

    पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थाना प्रभारियों व आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

  • कई बार पकड़ा गया दुष्कर्म और अय्याशी करते

    धोखा देने के लिए हिंदुओं जैसा रखा खुद का नाम

    नए नहीं हैं दुष्कर्म के आरोपी दबंग के कारनामे!

    दुष्कर्म के आरोपी दबंग पर लग चुके हैं धर्म परिवर्तन कराने के भी आरोप!

    नए नहीं हैं दुष्कर्म के आरोपी दबंग के कारनामे। धर्म परिवर्तन कराने के भी लग चुके हैं आरोप। कई बार पकड़ा गया दुष्कर्म और अय्याशी करते। धोखा देने के लिए खुद का नाम भी रखा हिंदुओं जैसा।

    बिजनौर। नजीबाबाद में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी दबंग के कारनामे नए नहीं हैं। आरोपी दबंग को एक बार ग्रामीणों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करते दबोचा जा चुका है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं एक बार नगर में मोहल्ले वालों ने महिला के साथ अय्याशी करते हुए पकड़ा। खूब हंगामा हुआ और पुलिस भी आई और वीडियो भी वायरल हुई। यही नहीं उक्त दबंग व कुछ साथी महिलाओं (खासकर हिंदू) के धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण की फिराक में रहते हैं और मौका मिलते ही अपने मकसद को अंजाम दे डालते हैं। धोखा देने के लिए उसने खुद का नाम भी हिंदुओं जैसा रख लिया है। यह गैंग हिंदू महिलाओं को फंसाकर मुंबई ले जाता है और धर्म परिवर्तन कराता है! सबसे खास बात यह है कि पुलिस सब कुछ जानते बूझते हुए भी आज तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

    सूत्रों का कहना है कि कस्बा व तहसील नजीबाबाद के एक मोहल्ले में किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ अकेली रहने वाली महिला ने 04 जुलाई 2022 को पुलिस उपाधीक्षक नजीबाबाद को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि दिनांक 04 अक्तूबर 2021 को नजीबाबाद निवासी एक महिला, मोहल्ला मकबरा के आसिफ हुसैन पुत्र मो. हुसैन, जाब्तागंज के मुशर्रफ अली पुत्र मोहम्मद अली व मोहल्ला हवेली तला के लवी उर्फ इमरान पुत्र सदाकत अली ने उसके साथ मारपीट की। उक्त लोग उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं तथा उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। उक्त चारों आरोपी उसके साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं, जिसमें उसका दांत भी टूट गया था। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उसकी रिपोर्ट थाना पुलिस ने नहीं लिखी थी। आखिरकार 12 जुलाई 2022 को मामला दर्ज तो हुआ लेकिन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास संबंधी गंभीर तथ्य को उड़ा दिया गया। महज आईपीसी की धारा 323/504/506 के तहत रिपोर्ट लिखी।

    अलमारी के अंदर बने चोर दरवाजे से तहखाने का रास्ता

    नजीबाबाद क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की है। स्थानीय पुलिस ने पीड़िता की शिकायत नहीं सुनी तो मजबूर होकर उसने कोर्ट की शरण ली। अब कहीं जाकर दो माह पुराने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) बिजनौर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके रिश्तेदार रामस्वरूप ने आसिफ हुसैन धोबी उर्फ आशाराम उर्फ राहुल वर्मा निवासी मोहल्ला मुगलूशाह थाना नजीबाबाद के यहां अपने अन्तिम समय तक काम किया है। इस वजह से उसका आरोपी के घर आना जाना था। बताया गया कि आसिफ हुसैन अक्सर बथुवा आदि का साग मंगवाया करता था। पिछले वर्ष 29 दिसंबर को आसिफ हुसैन के कहे अनुसार उसकी घर पर साग देने गई थी, तभी आसिफ हुसैन उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। यही नहीं हथियार के बल पर आसिफ अलमारी के अंदर बने चोर दरवाजे से तहखाने में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया। इसके बाद घर से धक्के मारकर निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना नजीबाबाद और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर पीड़ित महिला ने न्यायालय का रुख करते हुए शिकायती पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर थाना नजीबाबाद पुलिस ने आसिफ हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घर के अंदर जांच पड़ताल करते पुलिस

    इसी प्रकार एक महिला द्वारा आसिफ हुसैन के खिलाफ 09 जून 2016 को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार अंतर्गत थाना श्यामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया कि वह किसी काम से हरिद्वार जा रही थी। रास्ते में आसिफ हुसैन मिला और खुद भी हरिद्वार जाने की बात कहकर उसे अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में रवासन नदी नहर के रपटे पर कार मोड़ दी और बलात्कार की नीयत से अश्लील हरकतें करने लगा। रोका तो मारपीट करते हुए उसे नहर में धक्के मार कर फेंकने लगा। तभी वहां से गुजर रहे दूधियों (दूध बेचने वालों) को देखकर जंगल से फरार हो गया। पुलिस ने यह मामला आईपीसी की धारा 354/323/504 के तहत दर्ज किया था।

    रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद

    दरअसल ये मामला जितना सीधा दिखता है, उतना है नहीं। विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि उक्त महिला पुरानी जान पहचान के नाते आरोपी के सारे राज जानती थी। आरोपी उससे छुटकारा पाने की गरज से अपने साथ ले गया और उक्त स्थान पर पहुंचते ही धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर कई वार किए। इसके बाद उसे मरा हुआ समझ कर नहर में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे दूध बेचने वालों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचित किया। बड़ी मुश्किल से चिकित्सक उसकी जान बचा सके थे। उसके जिंदा होने की सूचना पर आरोपी दबंग बैकफुट पर आ गया और रिपोर्ट दर्ज न कराने की मिन्नतें करने लगा। पीड़िता ने किन्हीं कारणों से रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार किया तो श्यामपुर पुलिस अड़ गई। आखिरकार केस हल्की धाराओं में दर्ज हुआ। सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि बाद में आरोपी ने हिंदू धर्म अपनाकर पीड़िता से विवाह कर लिया! यहां यह बात खुलनी भी जरूरी है कि उक्त महिला और आरोपी को पड़ोसियों द्वारा आपत्तिजनक हालत में पकड़ा जा चुका है। पुलिस भी पहुंची और वीडियो भी बनी।

  • कुछ चीजें थी जो पैदा कर सकती थीं अड़चन

    अखिलेश की 7 छोड़ बीजेपी की 2 सीट पर क्यों माने जयंत चौधरी ?

    https://x.com/ABPNews/status/1764998836399857918?t=zGt6U43HG3x-TfXe74iGuw&s=09

    “मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी सीट या किसी नेता के बारे में नहीं बोलूंगा. राजनीतिक कुछ मामले होते हैं, हर पार्टी के नेता को अपने दल के लिए सोचना पड़ता है” ~ जयंत चौधरी

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहली बार I.N.D.I.A गठबंधन छोड़कर बीजेपी नीत वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद खुलकर अपनी बात रखी. एबीपी के स्पेशल शो घोषणापत्र में रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के साथ हुए गठबंधन के टूटने पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है.

    जयंत चौधरी ने उस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें पूछा गया कि सपा की सात सीट की डील पर बीजेपी के साथ 2 सीट के फॉर्मूला पर वह क्यों माने. जब जयंत चौधरी से पूछा गया कि सपा लोकसभा चुनाव के लिए सात सीट दे रही थी बीजेपी ने दो सीटें दीं तो आप बीजेपी छोड़कर दो सीट पर क्यों राजी हो गए. इस पर रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा वो गठबंधन क्यों टूटा इस पर मैं नहीं बताउंगा. वहीं जयंत चौधरी ने इसका भी जवाब दिया कि सिंबल रालोद का और उम्मीदवार सपा का ऐसा कुछ भी फॉर्मूला था क्या. जयंत ने कहा कि जो बातचीत नेताओं के बीच होती है वह वहीं तक रहनी चाहिए. अगर इन लक्ष्मण रेखा को कोई और फांद रहा है मैं नहीं फांदूगां.

    वहीं जयंत चौधरी ने कहा कि मैं एक चीज क्लियर कर देना चाहता हूं कि सात नहीं थी वो 6 सीट रह गई थीं और उसमें भी कुछ चीजें थी जो अड़चन पैदा कर सकती थीं. हालांकि मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी सीट या किसी नेता के बारे में नहीं कहुंगा. राजनीतिक कुछ मामले होते हैं, हर पार्टी के नेता को अपने दल के लिए कुछ सोचना पड़ता है. अखिलेश यादव ने हमें सहयोग दिया हमने उनका सहयोग दिया है, मेरे उनके पारवारिक रिश्ते हैं. इसके साथ ही जयंत ने उस सवाल का भी जवाब दिया कि 47 साल में यह पहली बार होगा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार से कोई लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. जयंत चौधरी ने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत आसान है और नतीजे सामने आएंगे तो आपको पता चल जाएगा. इस बार जो हवा चल रही है वह बहुत अलग है.

  • बिग ब्रेकिंग न्यूज

    अपने आप लॉगआउट हो रहे फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट

    एक साथ सभी के फेसबुक अकाउंट हुए लॉगआउट

    फेसबुक ऐप में आई कोई कमी या हो गया पूरा ही फेसबुक हैक, कुछ कहना मुश्किल


    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से यूजर्स परेशान हो गए। ट्विटर पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा। यूजर्स मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। मंगलवार रात (05 फरवरी 2024) को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गए। यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट होने लगे।

    फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा। इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी देने लगे। फेसबुक डाउन होने के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। लोग मजेदार ट्वीट कर रहे हैं। इस दौरान लोग मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग के मजे लेने में भी पीछे नहीं रहे। लोगों ने जकरबर्ग की मार्फ्ड फोटो शेयर की, इसमें जुकरबर्ग तार काटते नजर आ रहे हैं।

    मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम इससे पहले भी डाउन हुए हैं। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत फेसबुक पर आ रही है। पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे। इसके बाद अकाउंट खोलते ही एक बार तो open होता दिखता है, लेकिन फिर कोड मांगने लगता है। परेशानी की बात ये है कि जिन लोगों को अपने कोड याद नहीं हैं, या जिन्होंने कहीं लिख कर नहीं रखा है, उन्हें अपना काम अटकने की चिंता सता रही है।

  • बैंड बाजे की धुन के बीच पूरे रीति रिवाज के साथ लिए फेरे

    प्रेम दिवानी ने रचा लिया कृष्ण कन्हैया संग ब्याह

    भगवान श्री कृष्ण की प्रेम दिवानी तो आपने बहुत देखी होंगी लेकिन आज हम ऐसी प्रेम दिवानी से आपको मिलाने जा रहे है जिसने अपना अपना सारा जीवन, तन, मन धन सब कुछ श्री कृष्ण को अर्पित करते हुए उन्ही के साथ जीवन बिताने की ठान ली और फिर श्री कृष्ण के साथ पूरे जोर शोर से रीति रिवाज के साथ बैंड बाजों और नाते रिश्तेदारों के बीच साथ फेरे लेकर शादी रचाई है। देखने वाले भी इस कृष्ण की प्रेम दिवानी की चर्चाएं दूर दूर तक ही नही देश भर में कर रहे हैं कि ये है कलयुग में कृष्ण दिवानी।

    मथुरा में शनिवार को शादियों की धूम थी, लेकिन इन सब शादियों से अलग एक ऐसी शादी भी यहां हुई जिसमें शामिल होने वाला हर शख्स अपने को धन्य मान रहा था। गोवर्धन रोड पर तंग गलियों के बीच स्थित हंसराज कॉलोनी के मकान में गाना बजाना हो रहा था तो घर के बाहर पंडाल भी लगा था। वहां से निकलने वाले लोग पहले समझे कि कोई कार्यक्रम चल रहा होगा लेकिन जब उनको पता लगा कि उस घर में शादी हो रही है और वह भी भगवान से तो वहां रुक कर इस अनोखी शादी में शामिल हुए बिना नहीं रह सका।

    इस अनोखी साधी के बारे में आपको बताते चलें कि गोवर्धन रोड पर स्थित हंसराज कॉलोनी के इस छोटे से घर में रहने वाली 24 वर्षीय गुंजन भारद्वाज का कान्हा से दिल लगा तो वह सब कुछ भूल कर उन्हीं की बनकर रह गई।

    BA कर चुकी गुंजन ने भगवान श्री कृष्ण को अपना पति बनाने की ठान ली। कान्हा के साथ जीवन बिताने के लिए उसने अपने परिवार की बातों को अनसुना कर दिया। गुंजन की जिद के आगे परिवार झुक गया और करवा दिया उसका कान्हा से विवाह। जब गुंजन नहीं मानी तो उसके माता, पिता और भाइयों ने कान्हा से शादी के लिए मुहूर्त निकाला। मुहूर्त निकला 02 मार्च का तो फिर घर में शुरू की गई शादी की तैयारी। सभी तैयारी करने के बाद, पहले लग्न हुई उसके बाद सगाई और फिर निकाली गई कान्हा की भव्य बारात। कॉलोनी की गलियों में से घूमते हुए बारात गुंजन के दरवाजे पर पहुंची जहां निभाई गई द्वार की रस्म।

    बारात के दरवाजे पर पहुंचने की रस्म निभाने के बाद बारी आई वर माला की। दरवाजे पर छोटा सा मंच बनाकर उस पर चौकी रखी गई जिस पर कान्हा की प्रतिमा विराजमान की गई। इसके बाद अपनी सहेलियों के साथ दुल्हन बनी गुंजन मंच के सामने पहुंची। जहां पहले उसने कान्हा को माला डाली और फिर उसके बाद कान्हा के हाथ लगवा कर खुद माला पहनी। इस दौरान वहां मौजूद महिला, पुरुष, बच्चे सभी भगवान राधा कृष्ण के जयकारे लगाने लगे लेकिन आज के दौर में भी इस तरह की भक्ति और श्रद्धा को लेकर लोग आश्चर्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कृष्ण की दिवानी है ये, उनसे शादी करके जीवन भर के लिए उन्ही की हो गई।

    ~अमित भार्गव मथुरा

  • लोकसभा चुनाव: RLD ने बिजनौर और बागपत सीट पर उतारे प्रत्याशी

    विधान परिषद की सीट पर योगेश चौधरी मैदान में

    बागपत से राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौहान

    नई दिल्ली। बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल ने अपने हिस्से की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन कर आरएलडी को बागपत और बिजनौर समेत दो लोकसभा सीट मिली हैं जबकि विधान परिषद की एक सीट भी आरएलडी को दी गई है। इन तीनों सीट पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में बागपत से राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौहान को टिकट दिया गया है। इसके अलावा विधान परिषद की एक सीट पर योगेश चौधरी प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर की गई है।

    आरएलडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे!”

    44 वर्ष से आरएलडी के साथ हैं राजकुमार सांगवान

    मेरठ के डॉ. राजकुमार सांगवान 44 वर्ष से आरएलडी से जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक छात्र और किसानों की राजनीति करने वाले डॉ. राजकुमार सांगवान ने शादी तक नहीं की और जमीनी राजनीति करते रहे हैं। वर्तमान में आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान (63) वर्ष 1980 में पहली बार बागपत के माया त्यागी कांड में हुए आंदोलन में जेल गए थे। इसके अलावा वे दर्जनों बाद छात्र और किसान आंदोलनों में जेल गए। उन्होंने मेरठ कालेज से एमए इतिहास और चौधरी चरण सिंह के ऊपर पीएचडी की। वह मेरठ कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर भी रहे। उन्हें वर्ष 1982 में मेरठ में आरएलडी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 1986 में वे छात्र आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। वर्ष 1990 में वह मेरठ के युवा आरएलडी के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद वे युवा आरएलडी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी बने। वर्ष 1995 में चौधरी अजित सिंह ने उन्हें झारखंड और बिहार के चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया था। इसके बाद वे आरएलडी में प्रदेश महामंत्री और प्रदेश महामंत्री संगठन बने।

    मीरापुर से विधायक चंदन चौहान

    महज 28 साल के चंदन चौहान मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से आरएलडी के विधायक हैं। चंदन चौहान के पिता संजय चौहान बिजनौर से सांसद रह चुके हैं। उनके दादा नारायण चौहान यूपी के डिप्टी सीएम रहे हैं। चंदन चौहान गुर्जर बिरादरी से हैं। हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने चंदन चौहान को युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था।

  • अधिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को होने वाली क्षति को लेकर हेल्प डेस्क

    आपदा प्रभावित किसानों के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क

    बिजनौर। जनपद में अधिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को होने वाली क्षति को लेकर कृषि विभाग द्वारा कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, बिजनौर में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई हैं। जनपद में शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद से रुक-रुक कर वर्ष हो रही है। इसको लेकर फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बन रही है।

    जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा से क्षति होने पर प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। उन्होंने सभी किसान भाईयों को अवगत कराया कि जिन किसान भाईयों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराया है और तेज हवा के साथ असामयिक वर्षा से यदि बीमित फसलें यथा-गेहूं, राई/सरसों, मसूर एवं आलू प्रभावित / क्षतिग्रस्त हुई हैं, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत अपनी फसलों की क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त करने हेतु 72 घन्टे के अन्दर कृषि विभाग के कन्ट्रोल रूम नम्बर-01342262282, बीमा कम्पनी के जिला प्रतिनिधि प्रदीप कुमार के नम्बर-7906748077 अथवा सीधे बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर-18001035490 या फसल बीमा पोर्टल http://www.pmfby.gov.in पर ऑनलाइन सूचित / आवेदन करना होता है अथवा लिखित रूप में संबंधित बैंक / कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भी सूचित करना आवश्यक होता है। इसमें किसान का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर व आपदा/प्रभावित फसल का नाम आदि सूचना अंकित होनी चाहिए। जिला कृषि अधिकारी ने योजनान्तर्गत बीमित किसान भाईयों से सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

  • कोर्ट के आदेश पर पुलिस को दर्ज करनी पड़ी रिपोर्ट

    दबंग ने हथियार के बल पर किया दलित महिला से दुष्कर्म

    बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला के साथ एक दबंग ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया और मारपीट कर घर से धक्के मारकर निकाल दिया! महिला की शिकायत पुलिस ने नहीं सुनी तो मजबूर होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कहीं जाकर  दो माह पुराने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    पीड़ित महिला ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) बिजनौर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके रिश्तेदार रामस्वरूप ने आसिफ हुसैन धोबी उर्फ आशाराम उर्फ राहुल वर्मा निवासी मोहल्ला मुगलूशाह थाना नजीबाबाद के यहां अपने अन्तिम समय तक काम किया है। इस वजह से  उसका आरोपी के घर आना जाना था। बताया गया कि आसिफ हुसैन अक्सर बथुवा आदि का साग मंगवाया करता था। पिछले वर्ष 29 दिसंबर को आसिफ हुसैन के कहे अनुसार उसकी घर पर साग देने गई थी, तभी आसिफ हुसैन उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। यही नहीं हथियार के बल पर आसिफ अपने घर के चोर दरवाजे से तहखाने में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया। इसके बाद घर से धक्के मारकर निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना नजीबाबाद और एसपी बिजनौर को भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर पीड़ित महिला ने न्यायालय का रुख करते हुए शिकायती पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर थाना नजीबाबाद पुलिस ने आसिफ हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • धर्मगुरूओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी

    कोतवाली देहात तथा नगीना देहात क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण

    कांवड़ यात्रा को लेकर सक्रिय पुलिस बरत रही सतर्कता

    बिजनौर। कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों के दृृष्टिगत थाना नहटौर पर अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी मार्छल तथा क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ द्वारा थाना रेहड़ पर क्षेत्र के सभी धर्मगुरूओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना नहटौर पर क्षेत्राधिकारी धामपुर भी मौजूद रहे।

    वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज द्वारा थाना कोतवाली देहात तथा नगीना देहात क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से वार्ता कर उनकी कुशलता जानी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • घटनास्थल पर पहुंचने का एवरेज रिस्पांस टाइम रहा 20 मिनट

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस बल को कराई मॉक ड्रिल

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत किसी भी अप्रिय/आकस्मिक घटना घटित होने पर तत्काल न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंच कर कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा मौके पर की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई द्वारा पुलिसबल को मॉक ड्रिल कराई गई। इससे किसी भी घटना की सूचना पर तत्काल एलओ स्कीम लागू कर स्थिति पर नियन्त्रण किया जायेगा।

    मॉक ड्रिल में क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी कोतवाली शहर, किरतपुर, हल्दौर, मण्डावर, हीमपुर दीपा व महिला थाना बिजनौर का दिए गए घटनास्थल पर पहुंचने का रेस्पॉन्स टाइम चेक किया गया। सूचना के क्रम में सभी का घटनास्थल पर पहुंचने का एवरेज रिस्पांस टाइम 20 मिनट रहा।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों को किसी भी घटना के घटित होने अथवा कानून व्यवस्था की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर कम से कम रेस्पॉन्स टाइम में घटनास्थल पर पहुंचने हेतु ब्रीफ कर सभी के दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया। इसके अलावा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  • “आज तक” पर (सीजन 2) का प्रसारण आज रात 08:00 बजे

    कांग्रेस की कल्चर बीजेपी में भी आ रही है: नागर

    “ऊपर वाला देख रहा है”: सांसद मलूक नागर

    “बिग बॉस” के तर्ज पर “ऊपर वाला देख रहा है” (सीजन 2) का प्रसारण “आज तक” न्यूज़ चैनल पर दिनांक 03 मार्च 2024, रविवार रात 08:00 बजे से होने जा रहा है। तीखे सवाल जवाब और अपनी पार्टियों की नुमाइंदगी कर रहे माननीयों की आपसी बहस। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मलूक नागर ने भी इसमें पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी।

    लोकसभा चुनाव निकट है। प्रत्येक राजनैतिक दल अपनी अपनी रणनीति तय कर मतदाताओं को भरमाने, लुभाने की कोशिश कर रहा है। लक्ष्य सबका सिर्फ एक, दिल्ली की सत्ता। एक तरफ सत्तारूढ़ पार्टी एनडीए की एकजुटता और दूसरी तरफ दिनप्रतिदिन बिखराव का शिकार इंडी एलायंस।

  • माह फरवरी 2024 में जनपद बिजनौर पुलिस की उपलब्धि

    न्यायालय में सशक्त एवं प्रभावी पैरवी का मिला परिणाम

    “ऑपरेशन कन्विक्शन”: 81 विचाराधीन अभियोगों में 100 अभियुक्त दण्डित

    बिजनौर। पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० के निर्देश पर सूबे में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत न्यायालय में सशक्त एवं प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिकाधिक सजा दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा माननीय न्यायालय में सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करने के साथ ही अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। परिणामस्वरुप माह फरवरी 2024 में जनपद बिजनौर के विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन 81 अभियोगों में 100 अभियुक्तों को दण्डित किया गया। इनमें से 11 अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

    WPS Office: PDF संपादक के साथ पूरे ऑफिस सुइट फ़ाइल की लिंक : https://in.docworkspace.com/d/sIJbVkv_iAeW_i68G

    PC के लिए WPS Office की लिंक : https://www.wps.com/d/?from=t

    नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक बिजनौर
  • यूपी से सियासी पारी शुरू करने की अटकलें

    सरकार ने मंजूर किया अफसर का इस्तीफा

    आईएएस की नौकरी छोड़ कर अब करेंगे नेतागिरी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के एक आईएएस अधिकारी के इस्तीफे को सरकार ने मंजूर कर लिया है। अब इस अफसर के राजनीतिक पारी शुरू करने की अटकलें जोरों पर हैं।

    दरअसल केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह का इस्तीफा राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है। अभिषेक ने अक्टूबर 2023 में इस्तीफा दिया था और वीआरएस के लिए आवेदन किया था। मंजूरी के बाद उनका इस्तीफा गुरूवार से प्रभावी माना जाएगा।

    पिता रह चुके हैं यूपी में आईपीएस अधिकारी

    आईएएस की नौकरी छोड़ने के बाद अभिषेक सिंह के राजनीति में जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। संभावना है कि वे वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव में अपनी सियासी पारी का आगाज कर सकते हैं और जौनपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। अभिषेक सिंह यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसर रह चुके हैं।

    बॉलीवुड से भी रहा है नाता

    अभिषेक इन दिनों जगह-जगह जाकर क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं। अभिषेक ने हाल ही में जौनपुर से अयोध्या के राम मंदिर के लिए नि:शुल्क बस सेवा की भी शुरुआत की है। पिछले वर्ष उन्होंने जौनपुर में भव्य गणेशोत्सव का आयोजन करवाया था, जिसमें कुछ बॉलीवुड के एक्टर भी शामिल हुए थे। अभिषेक सिंह बॉलीवुड की कुछ फिल्मों और एल्बम में एक्टिंग भी कर चुके हैं। जौनपुर में सक्रियता को लेकर अभिषेक के वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

    …आखिर मामला था क्या?

    अभिषेक सिंह को वर्ष 2015 में तीन साल के लिए दिल्ली में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। वर्ष 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि दो वर्ष के लिए बढ़ाई गई, लेकिन उस दौरान वह मेडिकल लीव पर चले गए। इसलिए सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को मूल संवर्ग यूपी वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने यूपी में लंबे समय तक ज्वाइनिंग नहीं दी। हालांकि, 30 जून 2022 को उन्होंने यूपी में ज्वाइनिंग दी। नियुक्ति विभाग ने 10 अक्टूबर 2022 को उनको नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा तो इतनी लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने का कोई उत्तर भी नहीं दिया। बाद में उनको निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया। अब सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

    चुनाव आयोग ने अभिषेक सिंह के खिलाफ लिया था एक्शन

    गुजरात विधानसभा चुनाव में अभिषेक सिंह को प्रेक्षक बनाकर भेजा गया था। इस दौरान कार के आगे फोटो खींच उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में निर्वाचन आयोग ने उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया था। इसके बाद वह काफी समय तक ड्यूटी से नदारद रहे, जिसके बाद यूपी सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबित होने के बाद फिर उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला लिया और अब उसका इस्तीफा मंजूर हो गया है।

    प्यार में मिला धोखा फिर…

    अभिषेक सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बताया जाता है कि कॉलेज के दिनों में वह किसी लड़की से बेइंतहा प्यार करते थे, मगर प्यार में धोखा मिला तो उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड करने की भी सोची थी। इसके बाद उन्होंने अपने आप को किसी तरह से संभाला और UPSC की तैयारी शुरू कर दी और 2011 में वह IAS अफसर बन गए।

    अभिषेक सिंह की पत्नी भी हैं IAS

    अभिषेक सिंह की पत्नी IAS दुर्गा शक्ति नागपाल हैं। वह दबंग छवि की मानी जाती हैं। खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह चर्चा में रहीं। अभिषेक सिंह और आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की मुलाकात 2009 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। दोनों ने 2012 में शादी की थी। इनकी दो बेटियां हैं।

  • https://wp.me/pcjbvZ-8EF

    दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में लगी मोहर
    यूपी की इन 14 सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों का बस एलान बाकी

    नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर चल रही भारतीय जनता पार्टी की रणनीति जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव लगाने की है। इसके लिए तैयारी हालांकि काफी पहले से ही शुरू कर दी गई थी। दरअसल रणनीति के तहत बीजेपी पिछली बार हारी हुई 14 सीट पर सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इनमें से कुछ सीट अपने सहयोगी दलों को भी देने की भी प्रबल संभावना है। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार दोपहर से शुरू होकर देर रात तक चली। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल मौजूद रहे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल मुहर लग चुकी है, बस एलान बाकी है।

    किन सीट पर प्रत्याशियों का हो सकता है एलान?

    बीजेपी को 2019 के चुनाव में गाजीपुर, घोसी, नगीना, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, लालगंज, जौनपुर, मैनपुरी, मुरादाबाद, संभल और रायबरेली समेत कुल 14 सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने हर सीट पर तीन-तीन नामों का पैनल सौंपा है। हालांकि इस लिस्ट में रामपुर और आज़मगढ़ का नाम भी शामिल है, लेकिन उपचुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इन हारी हुई सीटों के अलावा बीजेपी की सूची में वाराणसी और लखनऊ जैसी सीट भी शामिल हो सकती हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। यूपी में मिशन 80 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी वर्गों को साधने के लिए रणनीति बनाई गई है। सभी गांवों से संपर्क करने के ग्राम यात्रा अभियान के प्लान के तहत सरकार के मंत्री गांवों में प्रवास कर रहे हैं।

    छोड़ी जा सकती हैं सहयोगी दलों के लिए 6 सीट
    राज्य में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अपना दल, RLD और अन्य पार्टियों को 6 सीटें दे सकती है। अपना दल को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज, जबकि RLD को बिजनौर, बागपत सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को घोसी और संजय निषाद की निषाद पार्टी को खलीलाबाद सीट मिल सकती है।

  • जमीन खरीदने व बेचने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए कई बदलाव

    जमीन खरीदने के लिए करना होगा नए नियमों का पालन

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदने बेचने के लिए नए नियमों का पालन करना होगा। यूपी सरकार ने जमीन खरीदने व बेचने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन के विवरण को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। अपनी जमीन की कीमत और स्टाम्प शुल्क जिलाधिकारी से तय करवाना होगा। अपनी जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण भी ऑनलाइन करवाना होगा। इससे जमीन की खरीद-फरोख्त में समय और पैसा दोनों बचेंगे।

    इन नए नियमों का उद्देश्य जमीन की खरीद-फरोख्त को आसान करना है। इससे जमीन के विवादों को कम किया जा सकेगा और जमीन के मालिकों को अपनी सम्पत्ति का पूरा हक मिलेगा।

    1. तय सीमा से अधिक जमीन खरीदने के लिए ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। इसके लिए अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन का विवरण देना होगा। आपको अनुमति लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    2. अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की जमीन खरीदने के लिए भी ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। इसके लिए अपना जाति प्रमाण पत्र और जमीन का विवरण देना होगा। आपको अनुमति लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    3. जमीन का नामांतरण भी ऑनलाइन करवाना होगा। इसके लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन का विवरण और नामांतरण का कारण देना होगा। आपको नामांतरण करवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    4. जमीन की रजिस्ट्री भी ऑनलाइन होगी। इसके लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन का विवरण और रजिस्ट्री का शुल्क देना होगा। आपको रजिस्ट्री करवाने के लिए अपनी फोटो और अंगूठे का निशान भी देना होगा।

    5. जमीन की कीमत और स्टाम्प शुल्क को जिलाधिकारी तय करेंगे। इसके लिए अपनी जमीन का विवरण और लोकेशन देना होगा। जिलाधिकारी जमीन का मूल्यांकन करके एक ई-परवाना देंगे। इस ई-परवाने का प्रिंटआउट लेकर रजिस्ट्री करवाना होगा।

    (newsdaily24 फाइल से)

  • कोर्ट के तगड़े एक्शन के बाद अब होगी अकड़ ढ़ीली

    शर्ट टाइट थी, तो ACP ने जज साहब को दो अंगुली से कर डाला सैल्यूट!

    गुरुग्राम। शर्ट टाइट होने की दलील देकर जज को दो अंगुली से सैल्यूट करने वाले ACP की अकड़ कोर्ट के एक्शन पर ढ़ीली होने वाली है। पुलिस अधिकारी के सैल्यूट करने के तरीके पर कोर्ट ने आपत्ति जताई और फटकार भी लगाई। साथ ही पुलिस कमिश्नर को एसीपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

    हरियाणा के गुरुग्राम में ACP को न्यायाधीश को ठीक से सैल्यूट न करना भारी पड़ गया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास विक्रांत की अदालत ने पुलिस आयुक्त को एसीपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

    ACP के सैल्यूट करने के तरीके पर सवाल

    दरअसल, आठ फरवरी को एसीपी नवीन शर्मा अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी अनिल को अदालत में पेश करने पहुंचे। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जाते समय उन्होंने दो अंगुलियों से न्यायाधीश को सैल्यूट कर दिया। अदालत ने जब एसीपी से इस तरह सैल्यूट करने के तरीके के सीखने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन तरीके से सैल्यूट करने के बारे में सीखा है। पहला सिर्फ आंखों की भौंह उठाकर, दूसरा माथे पर हाथ लगाकर और तीसरा पूरे तरीके से सैल्यूट करने के बारे में। साथ ही बताया कि शर्ट टाइट होने के चलते वह ठीक से सैल्यूट नहीं कर पाए।

    उचित रूप से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता

    अदालत ने पंजाब पुलिस रूल्स 1934 का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी वर्दी में किसी अदालत में प्रवेश करते समय, जब ऐसी अदालत चल रही हो, अदालत को सैल्यूट करेगा, भले ही उस समय ऐसी अदालत में अध्यक्षता करने वाले न्यायिक अधिकारियों की रैंक या स्थिति कुछ भी हो। अदालत ने कहा कि उन्हें नियमों और प्रोटोकाल के बारे में जागरूक करते हुए उचित रूप से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। अदालत ने डीसीपी वेस्ट करण गोयल को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए मामले की रिपोर्ट अदालत में पेश करने के लिए कहा।

    कोर्ट क्यों पहुंचे थे एसीपी?

    फरवरी 2023 में पालम विहार थाना पुलिस से शिकायत करते हुए स्थानीय प्रवीण कुमार ने कहा था कि उनकी जमीन के मामले में काम कराने के लिए संदीप और अनिल से बात हुई थी। उक्त दोनों ने 25 लाख रुपए लेकर 10 दिन में काम कराने का आश्वासन दिया था। संदीप ने खुद को सीएम विंडो में कार्यरत बताया था। मांगी गई रकम देने के बाद भी जब प्रवीण का काम नहीं हुआ तो उसने रकम वापस मांगी। इस पर प्रवीण को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी संदीप हरियाणा पुलिस में सिपाही है। इसके बाद मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी जोड़ दी गई।

  • जिला कारागार बिजनौर का आकस्मिक निरीक्षण

    बिजनौर। अपर पुलिस नगर अधीक्षक संजीव वाजपेई व एडीएम (ई) जनपद बिजनौर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार बिजनौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

  • दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में फैसले की संभावना

    यूपी की इन 14 सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों का बस एलान बाकी

    नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर चल रही भारतीय जनता पार्टी की रणनीति जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव लगाने की है। इसके लिए तैयारी हालांकि काफी पहले से ही शुरू कर दी गई थी। दरअसल रणनीति के तहत बीजेपी पिछली बार हारी हुई 14 सीट पर सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इनमें से कुछ सीट अपने सहयोगी दलों को भी देने की भी प्रबल संभावना है। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार दोपहर से शुरू होकर देर रात तक चली। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल मौजूद रहे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल मुहर लग चुकी है, बस एलान बाकी है।

    किन सीट पर प्रत्याशियों का हो सकता है एलान?

    बीजेपी को 2019 के चुनाव में गाजीपुर, घोसी, नगीना, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, लालगंज, जौनपुर, मैनपुरी, मुरादाबाद, संभल और रायबरेली समेत कुल 14 सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने हर सीट पर तीन-तीन नामों का पैनल सौंपा है। हालांकि इस लिस्ट में रामपुर और आज़मगढ़ का नाम भी शामिल है, लेकिन उपचुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इन हारी हुई सीटों के अलावा बीजेपी की सूची में वाराणसी और लखनऊ जैसी सीट भी शामिल हो सकती हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। यूपी में मिशन 80 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी वर्गों को साधने के लिए रणनीति बनाई गई है। सभी गांवों से संपर्क करने के ग्राम यात्रा अभियान के प्लान के तहत सरकार के मंत्री गांवों में प्रवास कर रहे हैं।

    छोड़ी जा सकती हैं सहयोगी दलों के लिए 6 सीट
    राज्य में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अपना दल, RLD और अन्य पार्टियों को 6 सीटें दे सकती है। अपना दल को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज, जबकि RLD को बिजनौर, बागपत सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को घोसी और संजय निषाद की निषाद पार्टी को खलीलाबाद सीट मिल सकती है।

  • दोपहर 01 बजे की बड़ी खबरें

    ➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, 1944 में प्रदेश में अग्निशमन विभाग बना था- सीएम, अग्निशमन विभाग बेहतरीन काम कर रहा- सीएम, अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण, शिलान्यास किया- CM, एनओसी की प्रक्रिया को सरकार ने सरल किया- CM, संकट के समय अग्निशमन विभाग की भूमिका अहम- CM, रिस्पॉन्स टाइम को कम करने पर काम करना है- CM, जनधन की हानि रोकना हमारी पहली प्राथमिकता- CM, अग्निशमन विभाग को 1400 करोड़ दिए गए- CM, हमें किसान की फसल बचानी है – CM, गर्मी में लू से फसल में आग लगती है – CM, हर तहसील में फायर स्टेशन होने चाहिए – CM, आग से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करें- CM, हर घटना हमारे लिए सबक होनी चाहिए- CM योगी

    ➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, 1944 में प्रदेश में अग्निशमन विभाग बना था- सीएम,अग्निशमन विभाग बेहतरीन काम कर रहा- सीएम,अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण, शिलान्यास किया- CM, एनओसी की प्रक्रिया को सरकार ने सरल किया- CM, संकट के समय अग्निशमन विभाग की भूमिका अहम- CM,रिस्पॉन्स टाइम को कम करने पर काम करना है- CM, जनधन की हानि रोकना हमारी पहली प्राथमिकता- CM, अग्निशमन विभाग को 1400 करोड़ दिए गए- CM, हमें किसान की फसल बचानी है – CM, गर्मी में लू से फसल में आग लगती है – CM, हर तहसील में फायर स्टेशन होने चाहिए – CM,आग से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करें- CM, हर घटना हमारे लिए सबक होनी चाहिए- CM योगी.

    ➡लखनऊ- आज चुनाव आयोग की टीम पहुंचेगी लखनऊ, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक, आज से 3 दिवसीय यूपी दौरे पर चुनाव आयोग, आज 3.45 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक, पुलिस, CPF के नोडल अधिकारी साथ मौजूद रहेंगे, शाम 5 बजे राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी, योजना भवन में राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक, कल सुबह 9.30 बजे से डीएम-एसपी के साथ मीटिंग, पुलिस कमिश्नर भी आयोग की मीटिंग में बुलाए गए, 2 मार्च को सुबह 9.30 बजे प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक, आयकर, नारकोटिक्स, GST के अधिकारी बुलाए गए हैं, 2 मार्च को सुबह 11 बजे मुख्य सचिव, DGP से मीटिंग, 2 मार्च को दोपहर 12.30 बजे चुनाव आयोग की पीसी.

    ➡लखनऊ : सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान, राजपाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा- राजभर, ‘अखिलेश ने अपना आदमी हमारे सिंबल पर लड़ाया था’, उसी इंसान ने हमारी पार्टी से क्रॉस वोटिंग की- राजभर, उस विधायक की हम सदस्यता खत्म करेंगे – राजभर, बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा- ओपी राजभर, ‘भर जाति का राजपाट होली के दिन छीना गया था’, इसलिए मैं होली नहीं मानता हूं – ओम प्रकाश राजभर.

    ➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, विवाहित महिला, उसके लिव इन पार्टनर को बड़ा झटका, सुरक्षा की मांग में दाखिल याचिका को HC ने किया खारिज, याचियों पर हाईकोर्ट ने दो हजार का जुर्माना भी लगाया, अवैध संबंध को संरक्षित करने की आवश्यकता नहीं- कोर्ट, ‘ऐसे मामलों में अगर कोर्ट संरक्षण देगा तो अराजकता बढ़ेगी’, अलीगढ़ की पिंकी व अन्य ने दाखिल की थी याचिका, परिवार से जान का खतरा बताते हुए गुहार लगाई थी, जस्टिस रेनू अग्रवाल की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की.

    ➡वाराणसी : वाराणसी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान, 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द होने पर बयान, ‘व्हिप का उल्लंघन करने वाले की सदस्यता जानी नियम संगत, जो पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, यूपी में हुई क्रॉस वोटिंग पर अजय राय का बयान, यूपी में भी विधानसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए, हिमाचल में हुई कार्रवाई मिशाल बनी है- अजय राय, इसे अन्य प्रदेशों में भी तत्काल लागू करनी चाहिए- अजय.

    ➡मिर्जापुर – मिर्जापुर नगर में 40 घंटे भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, 1 मार्च को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आगमन, 2 मार्च को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आगमन, सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, कार्यक्रम को देखते हुए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, 2 मार्च रात 9:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा.

    ➡बदायूं – साइबर ठगों ने सर्राफा व्यापारी से की ठगी, ग्वालियर एसीपी बताकर 27 हजार रुपए ठगे, आवाज, फोटो देखकर उझानी पुलिस भी झांसे में आई, व्यापारी ने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया, रुपए भेजने का दबाव बनाने का आरोप लगाया, उझानी थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार का मामला.

    ➡उन्नाव- बाइक सवार छात्रों को डंपर ने मारी टक्कर, डंपर की टक्कर से 1 छात्र की मौत, 2 घायल, गुस्साए लोगों ने पुरवा दही चौकी मार्ग किया जाम, बाइक से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे तीनों छात्र, क्षेत्र के मंगत खेड़ा पेट्रोल पंप के पास की घटना.

    ➡वाराणसी- शहर के सुंदरीकरण, सुगम ट्रैफिक पर खर्च होंगे 602 करोड़ , ऊर्जा मंत्रालय ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने भेजी थी प्रोजेक्ट रिपोर्ट, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की पहल पर बनाई गई रिपोर्ट.

    ➡हमीरपुर – चोरों ने 3 घरों में की चोरी की वारदात , होमगार्ड के घर में चोरी करते समय किया हमला, परिवार जागा तो चोरों ने किया हमला, चोरों ने माता-पिता को कमरे में किया बंद, पत्नी ने किया विरोध तो पति को मारा चाकू, लाखों के गहने और नगदी ले उड़े 3 चोर, तीनों चोर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी,राठ के महबूब नगर फरसौलियाना इलाके का मामला.

    ➡बुलंदशहर – तेज रफ्तार पिकअप ने कैंटर में मारी टक्कर , हादसे में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला.

    ➡रामपुर – संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बेडरूम में मिली युवक की लाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, परिजन पोस्टमार्टम कराने से कर रहे मना, पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी, थाना शहजादनगर के मगरमउ गांव की घटना.

    ➡बरेली – भीषण अग्निकांड मामले में मिली आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवारों को आज मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने 16 लाख रुपए के चेक किए वितरित, झोपड़ी में आग लगने से 4 बच्चियों की हुई थी मौत, फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव का मामला.

    ➡अमेठी- बाइक सवार चोर पिकअप चुराकर फरार, सड़क किनारे दरवाजे पर खड़ी पिकअप को ले उड़े, चोरी की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जांच में जुटी, पीपरपुर थाना क्षेत्र कस्बे का मामला.

    ➡ग्रेटर नोएडा – शादी समारोह में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग, बारात में आए एक युवक को लगी गोली, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से अवैध तमंचा भी बरामद, रबूपुरा थाना क्षेत्र खेरली भाव गांव का मामला.

    ➡कुशीनगर- चचेरे भाइयों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई गालीगलौज, ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से हुई जमकर मारपीट, मारपीट में 14 लोग हुए गंभीर घायल, सभी का सीएचसी में हो रहा इलाज, कसया थाना के कसया नगर राम जानकी नगर की घटना.

    ➡फिरोजाबाद – नाबालिग बच्चों को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, चोरी के आरोप में चौकी में लाकर दी थर्ड डिग्री, प्लास से नाखून उखाड़ने की पुलिस ने दी धमकी, चोरी की घटना को जबरन कबूल करवा रही थी पुलिस, थाना उत्तर की कोटला रोड चौकी का मामला.

    ➡बलिया – बारात में दबंगों ने मचाया उत्पात, बारातियों की लाठी-डंडों से की पिटाई, मारपीट में बाराती हुए गंभीर घायल, महिलाओं से भी दबंगों ने की छेड़खानी, तहरीर के बाद भी चौकी इंचार्ज ने नहीं की कारवाई, दबंगों ने घर जाकर पीड़ित को धमकाया, सिकंदपुर थाने के सिंकदरपुर कस्बे का मामला.

    ➡प्रयागराज- फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा को हाईकोर्ट से झटका, गैर जमानती वारंट रद्द करने की याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जया प्रदा की याचिका खारिज की, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, भड़काऊ भाषण मामला, ट्रायल कोर्ट ने जया के खिलाफ जारी किया है NBW, ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ HC पहुंचीं थीं जया प्रदा.

    ➡ललितपुर- ललितपुर के बीएसए पर FIR दर्ज करने के आदेश, फर्जी प्रधानाचार्य की नियुक्ति के मामले में कोर्ट ने दिए आदेश, ललितपुर बीएसए रामकेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, बनारस के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए आदेश.

    ➡बलिया – ठेकेदारों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, बिना सुरक्षा के ही सड़क किनारे काट रहे विशाल पेड़, कटाई के दौरान गिरा पेड़, 2 महिलाएं गम्भीर घायल, कोतवाली क्षेत्र के बेहरी इलाके का मामला.

    ➡देहरादून- पुलिस चेकिंग में कैश से भरे 2 बैग बरामद, राजपुर रोड पर दिल्ली नंबर की गाड़ी से कैश मिला, दोनों बैग से 30 लाख रुपए की रकम बरामद हुई, पुलिस ने आयकर विभाग को दी मामले की सूचना।

  • जयंती (01 मार्च) विशेष

    अमरेश जी के साहित्य को संजोने की है जरूरत

    इसलिए याद किए जाने चाहिए अमर बहादुर सिंह ‘अमरेश’

    -गौरव अवस्थी, रायबरेली

    लेखक पत्रकार अमर बहादुर सिंह ‘अमरेश’ रायबरेली के एक ऐसे साहित्यकार और पत्रकार थे, जिनमें देश प्रेम कूट-कूट कर भरा था| 01 मार्च 1929 को ऊंचाहार तहसील के पूरे रूप मजरे कंदरावा में जन्म लेने वाले अमरेश जी बाल्यकाल से ही कविताएं लिखने लगे|पहली कविता ‘नागरिक’ उन्होंने कक्षा तीन में पढ़ते हुए लिखी|अपने जीवन के प्रारंभिक दौर में कालजई कविताएं लिखने वाले अमरेश जी उपन्यास और एकांकी, बालोपयोगी साहित्य लिखने के साथ-साथ संपादन कार्य से भी जुड़े रहे। हिंदी दैनिक “स्वतंत्र भारत” में उनका स्तंभ ‘गांव की चिट्ठी’ काफी लोकप्रिय रहा। जीवन के आखिरी वक्त तक वह स्वतंत्र भारत में इस कॉलम के लिए लिखते रहे।

    बाद में उनका जीवन एक अनुसंधानकर्ता के रूप में भी सामने आया। उन्होंने जनपद की पहचान सूफी काव्य धारा के जनक माने जाने वाले मलिक मोहम्मद जायसी, स्वाधीनता संग्राम के महान शूरवीर राणा बेनी माधव और हिंदी के युग प्रवर्तक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पर भी लेखनी चलाई। एक अनुसंधानकर्ता के रूप में उनकी जायसी पर लिखी किताबें ‘कहरानामा’, ‘मसलानामा’, ‘राणा बेनी माधव’ और ‘आचार्य द्विवेदी के गांव में’ काफी पसंद की गई। अमरेश जी ने आचार्य द्विवेदी के उस पक्ष को पुस्तक रूप में समाज के सामने रखा, जिस पर कभी चर्चा ही नहीं हुई| उनके द्वारा लिखी गई ‘आचार्य द्विवेदी के गांव में’ पुस्तक में आचार्य द्विवेदी के सरपंच और मजिस्ट्रेट के रूप में दी गई सेवा का विस्तार से उल्लेख किया गया है| यह पुस्तक साहित्य की अप्रतिम धरोहर है|

    लेखक पत्रकार अमर बहादुर सिंह ‘अमरेश’ (फाइल चित्र)

    निराला जी के समकालीन स्वर्गीय अमरेश जी ने उन्हें बहुत नजदीक से देखा और सुना|डलमऊ ससुराल में रहते हुए निराला जी से जुड़े उनके संस्मरण आज भी प्रेरणादाई हैं| एक चर्चित संस्मरण उस समय का है, जब निराला जी किसी विवाद में चोट खाकर रायबरेली जिला मुख्यालय पहुंचे| यहां कलेक्टर के बंगले के बाहर उन्हें रोका गया, लेकिन वह धड़धड़ाते हुए अंदर गए और केवल नाम बताने पर कलेक्टर सामने आकर हाथ जोड़कर खड़े हो गए| कलेक्टर ने निराला जी को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया| अमरेश जी का यह संस्मरण ‘लेखन’ मासिक पत्रिका के निराला विशेषांक में भी पढ़ा जा सकता है|

    जनपद के साहित्यिक आकाश के चमकते सितारे अमर बहादुर सिंह को आज जनपद भूल सा चुका है। उनकी यादें धुंधला गई हैं। कवि दुर्गाशंकर वर्मा “दुर्गेश” कहते हैं कि ऐसे कालजई साहित्यकार के साहित्य को पुर्नप्रकाशित कर समाज के सामने लाने की आवश्यकता है। शबिस्ता बृजेश ने कहा कि अमरेश जी की यादें जनपद के हिंदी साहित्य की धरोहर हैं। उनके पुत्र अशोक सिंह उनका साहित्य संजोए हुए हैं। वह किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो इस साहित्य की धरोहर को आगे बढ़ा सके।

  • युवा विकेट कीपर बल्लेबाज आदित्य शर्मा ने ग्रीन पार्क में दिखाया जलवा

    कानपुर में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच

    कर्नाटक को हराकर सेमी फाइनल में पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम

    21 चौक्के ठोंक कर आदित्य ने बटोरे 152 रन

    ~अली शेर, बास्टा

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश की टीम ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में बुधवार को कर्नाटक की टीम को हराया। कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में खेले गए मैच में जिला बिजनौर अंतर्गत कस्बा बास्टा के युवा विकेट कीपर, बल्लेबाज आदित्य शर्मा ने उत्तर प्रदेश की जीत में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने इस सत्र का अपना चौथा शतक लगाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आदित्य शर्मा ने 152 रनों की पारी में 21 चौक्के लगाए। आदित्य शर्मा लगातार चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कर्नाटक की टीम प्रथम पारी में 249 रन ही बना सकी, जबकि उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 746 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

    चार दिवसीय मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने कर्नाटक की टीम को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब मुकाबला मुंबई से होगा।

    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमेश यादव के साथ आदित्य शर्मा

    कर्नल सीके नायडू ट्राफी में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी टीम की सफलताओं में बास्टा के आदित्य शर्मा ने शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 152 रनों की पारी खेली, जिसमें 21 चौक्के शामिल रहे। आदित्य शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन किया। कस्बा बास्टा के निवासी शिक्षा प्रेमी इंजीनियर सुनील दत्त शर्मा के युवा पुत्र के प्रदर्शन से क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। आदित्य लगातार बास्टा तथा अपने जनपद बिजनौर का नाम रौशन कर रहे हैं।

  • शिकायत हुई, जांच हुई, दोषी भी पाए गए, फिर क्यों नहीं हुई कार्यवाही!

    शिकायतकर्ता ने 16 माह पहले उठाया था बीडीओ के समक्ष मुद्दा

    पंचायत निधि के लाखों रुपए हड़प गई प्रधान व सचिव की जोड़ी?

    बिजनौर। तहसील चांदपुर अंतर्गत ब्लॉक नूरपुर की ग्राम पंचायत पैजनिया में विकास कार्यों के लिए पंचायत निधि से आवंटित धनराशि में से लाखों रुपए हड़प कर लिए गए। भ्रष्टाचार इस कदर है कि धार्मिक स्थल की बाउंड्री के निर्माण, मछली पालन में इस्तेमाल हो रहे तालाब का सौंदर्यीकरण और तो और जिस रामलीला मैदान में हैंडपंप है ही नहीं, उसकी मरम्मत कार्य के नाम पर भी रकम का बंदरबांट कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने 16 माह पहले बीडीओ के समक्ष मुद्दा उठाया था। इसके बावजूद कार्यवाही न होने पर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।

    ब्लॉक नूरपुर तहसील चांदपुर, बिजनौर की ग्राम पंचायत पैजनिया निवासी अजय कुमार पुत्र राजेश सिंह ने पंचायत निधि की लाखों रुपए धनराशि के दुरूपयोग का मुद्दा जिलाधिकारी के दरबार में उठाया है। इस मामले में 27 फरवरी 2024 को एक प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पंचायत निधि से ग्राम में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि में से 6,11,434 /- रुपए की राशि ग्राम में धार्मिक स्थल (देवता स्थल) की बाउंड्री कराकर गलत तरीके से हड़प कर ली गई है। बताया कि बीडीओ से फोन पर कॉल कर अवगत कराते हुए पूछा गया था कि ग्राम पंचायत की निधि में आई धनराशि से क्या किसी धार्मिक स्थल की बाउंड्री आदि कराकर कार्य कराया जा सकता है? इस पर शिकायतकर्ता को उत्तर दिया गया कि उक्त धनराशि धार्मिक स्थल आदि पर व्यय नहीं की जा सकती। आरोप है कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने मिलीभगत से सरकारी धनराशि दुरूपयोग करते हुए हड़प कर ली है। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने जांच करा कर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्यवाही करने और उक्त धनराशि को राजस्व में जमा कराने की मांग की।

    इसके अलावा इसी ग्राम पंचायत पैजनिया में चौराहे पर स्थित बड़े तालाब पर सौंदर्यीकरण के नाम पर 2,48,284 /– रुपए का भुगतान किया गया है। उक्त तालाब का 10 वर्ष के लिए मछली पालन का पट्टा चल रहा है और उसमें पानी भरा हुआ है, तो उक्त तालाब का सौंदर्यीकरण कैसे संभव है? इस मामले को उजागर करते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 01-10-2022 को एक शिकायती पत्र दिया गया, जिस पर सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियन्ता ग्रामीण अनिल कुमार द्वारा जांच की गई। आरोपियों के दोषी पाए जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है। इसके अलावा आरोप है कि ग्राम पंचायत पैजनिया में ही निहाल के घर के पास रामलीला मैदान में हैंडपंप मरम्मत कार्य के नाम पर 6490/- रुपए का भुगतान किया गया, जबकि रामलीला मैदान में कोई हैंडपंप है ही नहीं। उक्त मामले में 27 फरवरी 2024 को शिकायती पत्र सौंप कर जिलाधिकारी से जांच कराने और कार्यवाही की मांग की गई है।

  • निर्मात्री रीना चौधरी ने दोनों फिल्मों के लिए किया अनुबंधित

    फिल्म निर्देशक दिलीप कुंवर जान शीघ्र शुरू करेंगे दो फिल्मों की शूटिंग

    लखनऊ। भोजपुरी फिल्म निर्देशक दिलीप कुंवर जान बहुत जल्द दो फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। संभावना है कि मार्च माह में शूटिंग शुरू होगी। निर्मात्री रीना चौधरी ने दोनों फिल्मों के लिए निर्देशक दिलीप कुंवर जान को अनुबंधित कर लिया है।

    फिल्मों को लेकर निर्देशक ने बताया कि कहानी पर काम चल रहा है। साथ ही कास्टिंग का काम भी किया जा रहा है। मार्च अंत तक उत्तरप्रदेश के विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की जायेगी। दिलीप जान की कई फिल्में पूर्व में रिलीज हो चुकी हैं जबकि, कई रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही इस वर्ष भोजपुरी में दिलीप जान लगातार कई फिल्में करेंगे। वहीं उक्त दोनों फिल्मों से जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

  • थाना नांगल परिसर में श्रेणी – 2 के 04 एवं श्रेणी – 3 के 01 आवास

    रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित साइबर क्राइम पुलिस थाना

    सीएम ने किया आवास निर्माण व साइबर क्राइम थाने का वर्चुअल लोकार्पण

    बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा थाना नांगल परिसर में 05 आवास के निर्माण तथा रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित साइबर क्राइम पुलिस थाने का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

    पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु थाना नांगल परिसर में श्रेणी – 2 के 04 एवं श्रेणी – 3 के 01 आवास के निर्माण का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

    नांगल थाने में एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ नजीबाबाद अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, किसान नेता दिगंबर सिंह, उत्तम शुगर मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह, ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य मौहम्मद युनुस, वीके शर्मा, हेमेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

    इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित साइबर क्राइम पुलिस थाने का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। उक्त कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया।

    बिजनौर पुलिस लाइंस में एएसपी ग्रामीण राम अर्ज, सीओ सिटी संग्राम सिंह, आरआई पुलिस लाइन देवेंद्र सिंह सिकबार, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, विवेक तोमर आदि मौजूद रहे।

  • 10 लाख की फिरौती न मिलने पर उतार दिया था मौत के घाट

    14 जुलाई 2016 को हुआ था गायब, 27 अगस्त 2016 को बरामद हुआ था कंकाल

    “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बिजनौर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

    बच्चे का अपहरण व हत्या के 03 अभियुक्तों को आजीवन कारावास

    बिजनौर। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बिजनौर पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से न्यायालय द्वारा 13 वर्षीय वासु के अपहरण कर हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 01 लाख 10 हजार रुपए (कुल तीन लाख तीस हजार रुपए) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

    शासकीय अधिवक्ता मुकेश चौहान के अनुसार गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार ने थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र वासु एएन इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर रोड बिजनौर में कक्षा सात में पढ़ता है। 14 जुलाई 2016 को रोजाना की तरह सुबह रिक्शा में स्कूल गया था, लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचा। उसने रिक्शा चालक महबूब पर शक जताया। तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपरोक्त मामला 18 जुलाई 2016 को धारा 364ए में तरमीम किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि सुनील के भांजे राजकुमार निवासी गांव मोहंडिया ने 10 लाख रुपए फिरौती के लिए वासु का अपहरण किया था। मांग पूरी न होने पर राजकुमार ने अपने ही गांव के राहुल पुत्र सुरेश पाल व लोकेश पुत्र नरेश के साथ मिलकर वासु की हत्या कर दी और शव छुपा दिया। अपहृत बच्चे का शव 27 अगस्त 2016 को कंकाल रुप में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत जंगल ग्राम बांकपुर से बरामद हुआ। इसके बाद अभियोग में धारा 302,201,120बी की वृद्धि की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा संपूर्ण विधिक कार्यवाही के उपरोक्त आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।

    गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने अक्टूबर 2023 में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ शुरू किया था। इसके तहत महज 30 दिन के अंदर जांच खत्म करके अपराधियों को सजा दिलाने का लक्ष्य रखा गया। इसमें रेप, हत्या, लूट, डकैती, धर्मांतरण और गोकशी जैसे अपराध शामिल है, जो सूबे के सभी 75 जिलों के लिए हैं।

    इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत न्यायालय में सशक्त एवं प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को अधिकाधिक सजा दिलाए जाने के लिए चिन्हित किया गया था। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा उक्त अभियोग की न्यायालय में प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही थी। इस अभियोग में बिजनौर पुलिस एवं मॉनिटरिंग सैल द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी के साथ ही अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। परिणामस्वरुप मंगलवार को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश,(पॉक्सो अधिनियम), बिजनौर अपर सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद शुक्ला द्वारा तीनों आरोपी अभियुक्तगण राजकुमार, राहुल एवं लोकेश निवासीगण ग्राम मोहडिया थाना मण्डावर बिजनौर को आजीवन कारावास व प्रत्येक को एक लाख दस हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड की कुल धनराशि तीन लाख तीस हजार रुपए में से तीन लाख रुपए मृतक के पिता को प्रतिकर के रुप में प्रदान किए जायेंगे।

  • कन्फैक्शनरी की दुकान और शादी समारोह में किया था हाथ साफ

    लाखों रुपए कीमत के जेवरात समेत शातिर चोर गिरफ्तार

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व चोरी की घटनाओं का अनावरण एवं चोरी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27 फरवरी 2024 को थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिसंबर 2023 व फरवरी 2024 को चोरी की दो घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्त मल्लू उर्फ अवधेश पुत्र राकेश निवासी अलीनगर पालनी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 05 लाख रुपए कीमत के पीली एवं सफेद धातु के आभूषण व नकदी बरामद की गई।

    थाना कोतवाली नगर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर मल्लू उर्फ अवधेश

    पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2023 को मौ० फैजी पुत्र स्व. इस्तेखार अहमद निवासी इमली वाली मस्जिद काजीपाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि उसकी पप्पू डेरी एण्ड कन्फैक्शनरी की दुकान से अज्ञात अभियुक्त द्वारा गल्ला तोड़कर नगदी चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु.अ.सं. 1277/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।

    वहीं दिनांक 19 फरवरी 2024 को नवल किशोर निवासी 211 आर्य नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर ने थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी कि अभियुक्त शंकर पुत्र प्रेमचन्द्र शर्मा निवासी रम्मू का चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर (शक के आधार पर) द्वारा काकरान वाटिका नजीबाबाद रोड पर शादी समारोह से एक कमरे में रखे सूटकेस से एक लाख रुपए व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु.अ.सं. 159/2024 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया।

    कार्यवाही के विषय में बताया गया कि काकरान वाटिका के शादी समारोह की सीसीटीवी फुटेज व शादी में बनी वीडियो के आधार पर अभियुक्त मल्लू उर्फ अवधेश पुत्र राकेश निवासी अलीनगर पालनी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश में आया। दूसरी ओर शंकर पुत्र प्रेमचन्द्र शर्मा निवासी रम्मू का चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर की नामजदगी गलत पाई गई। वहीं अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार अभियोगों में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई।

    पूछताछ में जुर्म का इकबाल –

    पूछताछ पर अभियुक्त ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि पप्पू डेरी एण्ड कन्फैक्शनरी की दुकान से उसने तीन हजार रुपए चोरी किए थे तथा काकरान वाटिका में शादी समारोह से कमरे में रखे सूटकेस से नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी किए थे। आज वह उक्त ज्वैलरी को बेचने की फिराक में था।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
    मल्लू उर्फ अवधेश पुत्र राकेश निवासी अलीनगर पालनी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर

    बरामदगी –
    पीली धातु की 04 चूड़ियां, 01 अंगूठी एवं 01 कान की बाली, सफेद धातु की 02 पायल, 04 बिछुवा के अलावा पीली धातु का लॉकेट लगी हुई 01 सफेद मोती की माला तथा 2600/- रुपए नकद।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
    थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर के उ.नि. कृष्णपाल सिंह, उ.नि. मीर हसन, कां. कपिल तोमर तथा कां. राजीव।

  • हर धर्म का व्यक्ति उठाए लाभ: महन्त धर्मेन्द्र गिरि जी महाराज

    ग्राम ऊमरी स्थित प्रसिद्ध श्री हीरानाथ आश्रम पर हुआ आयोजन

    सहस्त्रों श्रद्धालुओं ने उठाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व विशाल भंडारे का लाभ

    बिजनौर। धामपुर नूरपुर मार्ग पर ग्राम ऊमरी स्थित प्रसिद्ध श्री हीरानाथ आश्रम पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व विशाल भंडारे का अयोजन किया गया। इस दौरान सहस्त्रों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। आश्रम के व्यवस्थापक महन्त धर्मेन्द्र गिरि महाराज जी कहा कि सभी व्यक्ति चाहे वो किसी भी धर्म से हो इसका लाभ उठाएं।

    नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ अखिलेश सिसौदिया, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अंजली चौधरी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ इनामुल हक आदि मौजूद रहे ।

    आश्रम के व्यवस्थापक महन्त धर्मेन्द्र गिरि महाराज जी द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया। उनका कहना है कि सभी व्यक्ति चाहे वो किसी भी धर्म से हो, इसका लाभ उठाएं।

  • जज नाज़िम अक़बर ने फिर किया जनपद का नाम रौशन

    दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

    नाज़िम अक़बर: जिन पर नाज है बिजनौर वालों को…

    नई दिल्ली/बिजनौर। नाज़िम अक़बर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। बिजनौर के बुखारा रोड निवासी अकबर अली के पुत्र नाज़िम अक़बर वर्ष 2018 में सिविल जज बने थे।

    इससे पहले नाजिम अकबर एलएलएम जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली से वर्ष 2013-14 में एक एमएनसी में लीगल एसोसिएट के रूप में काम कर चुके हैं। वह दो बार यूजीसी नेट उत्तीर्ण भी कर चुके हैं। यूजीसी नेट उन्होंने 2014 और दूसरी 2015 में की। इसके बाद वह 2019 में यूपी में जज बने। इस बार उन्हें पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

    24/02/2024 को दिल्ली यूनिवर्सिटी में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की उपस्थिति में 100 वें दीक्षांत समारोह में उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। ये खबर मिलते ही परिजनों और जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मिलने वालों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

  • उत्तरोत्तर
    (द्विवेदी मेला के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक)
    प्रकाशक:
    आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास, रायबरेली
    मुद्रक:
    इंडियन प्रेस, प्रयागराज

    छप गई..छप गई..छप गई…

    इंडियन प्रेस प्रयागराज की नींव बांग्ला भाषी बाबू चिंतामणि घोष ने रखी| संपादक आचार्य रामानंद चट्टोपाध्याय के सुझाव पर उन्होंने वर्ष 1900 में हिंदी की मासिक पत्रिका ‘सरस्वती’ का प्रकाशन प्रारंभ किया|
    उनके उत्तराधिकारी बाबू हरि केशव घोष (पटल बाबू) ने इंडियन प्रेस और सरस्वती को निरंतर प्रकाशित करने में अपनी अत्यधिक ऊर्जा लगाई|

    आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने 1903 से 1920 तक अपनी अथक मेहनत से सरस्वती को उत्तरोत्तर उन्नति के पथ पर पहुंचाया|

    आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान के रजत पर्व पर रायबरेली और दौलतपुर में 11-12 नवंबर 2022 को आयोजित दो दिवसीय द्विवेदी मेला में देशभर के दस से अधिक राज्यों के करीब 80 लेखक, साहित्यकार, कवि और पत्रकार पधारे थे|

    मेले की स्मृतियां, पुस्तक रूप में प्रकाशित करने का संकल्प आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास ने लिया| करीब दो दर्जन आगंतुक कलमकारों ने मेले के संस्मरण लिपिबद्ध किए|

    संस्मरणों पर आधारित पुस्तक ‘उत्तरोत्तर’ नि:शुल्क प्रकाशित कर ऐतिहासिक इंडियन प्रेस (प्रयागराज) के वर्तमान स्वामी श्री सुप्रतीक घोष एवं श्री अरिंदम घोष ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान को एक नया आयाम प्रदान किया है| पुस्तक प्रकाशन में सरस्वती संपादक श्री अनुपम परिहार का भी अप्रतिम योगदान रहा|

    आचार्य जी की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाने के लिए संस्मरण लिपिबद्ध करने वाले सभी लेखकों, इंडियन प्रेस के यशस्वी स्वामियों और संपादक के प्रति आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति, रायबरेली कृतज्ञता ज्ञापित करती है।🌹

    गौरव अवस्थी
    संयोजक,
    आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
    स्मृति संरक्षण अभियान

  • 93वां बलिदान दिवस (27 फरवरी)

    शहीद आजाद कब कहां पैदा हुए? कंफर्म कीजिए सरकार

    आजाद: सही जन्मतिथि और स्थान से कब तक बेखबर रहेंगे हम?

    भारत की आजादी के लिए सशस्त्र क्रांति के सूत्रधार अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद कब और कहां पैदा हुए? इन सवालों के जवाब से आजाद आज भी आजाद हैं| उनका अभी तक न तो जन्म स्थान निश्चित हो पाया है और न ही जन्म तिथि| प्रमाणिक जानकारी के अभाव में यह अब भी असंभव बना हुआ है| यही कारण है कि भाबरा (मध्य प्रदेश), भौंती (कानपुर) और बदरका ( उन्नाव) के लोग उन्हें अपना मानकर प्रतिवर्ष मेला और जलसा आयोजित करके अपने दावे को मजबूत करते रहते हैं| बदरका का भव्य आजाद स्मारक अपने इस दावे को वर्ष, प्रतिवर्ष और मजबूत करता ही जा रहा है|

    आजाद से जुड़े अनेक मिथकों पर पिछले वर्ष एक नई किताब आई-‘चंद्रशेखर आजाद मिथक बनाम यथार्थ’| पुस्तक के प्रथम दो अध्याय जन्म स्थान और जन्मतिथि पर ही केंद्रित हैं| किताब का शीर्षक उम्मीद जगाता है कि आजाद के जन्मस्थान और जन्मतिथि का निर्धारण निश्चित हो गया होगा लेकिन किताब के लेखक आईपीएस अधिकारी प्रताप गोपेंद्र की गहन खोज भी निर्णायक मुकाम पर नहीं पहुंचा पाती| यह पुस्तक ब्रिटिश हुकूमत के सरकारी अभिलेखों, अखबारी कतरनों, आजाद के साथियों के संस्मरणों और सुनी सुनाई बातों के ईद गिर्द ही घूमती है| इस पुस्तक में उन्हीं सब बातों की चर्चा है जो पहले विभिन्न संस्मरणात्मक पुस्तकों और अभिलेखों में पढ़े जा चुके हैं| हां, पुस्तक की एक खासियत यह है कि आजाद के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और उपलब्ध आधे अधूरे प्रमाण एक ही छतरी (पुस्तक) के नीचे मिल जाते हैं| इससे और कुछ नहीं तो आपको अपना मत निर्धारित करने में मदद जरूर मिलती है|

    कोई आजाद का जन्म स्थान भाबरा मानता है तो कोई बदरका| किसी को भरोसा है कि आजाद का जन्म लखनऊ के काकोरी के पास ईटगांव में हुआ था और कोई ब्रिटिश हुकूमत के दौरान चले मुकदमों में खुद आजाद द्वारा लिखाए गए तथ्यों को ही प्रमाण मानकर उनका जन्म बनारस के बैजनाथ मोहल्ले का मानता है| कुछ विद्वान और आजाद के अधिकतर साथी आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा में ही मानते हैं| प्रमाणिक जानकारी के अभाव में आज तक यह तक तय कर पाना मुश्किल है कि आजाद के पिता कहां के रहने वाले थे? कई इतिहासकार उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी को भौंती-प्रतापपुर (कानपुर) का मानते हैं और कोई कोई उन्हें बदरका का| कहीं-कहीं उनके पिता का नाम पंडित बैजनाथ या स्वतंत्र शर्मा भी मिलता है|

    प्रताप गोपेंद्र अपनी पुस्तक में कई तरह के हवाले देते हैं लेकिन उनकी फाइनल फाइंडिंग आजाद के परिवार के वर्षों तक निकट रहे मनोहर लाल त्रिवेदी की सूचनाओं पर ही आधारित है| पुस्तक का अंश है-‘ इस प्रकार हम देखते हैं कि श्री मनोहर लाल त्रिवेदी के अलावा श्री सीताराम तिवारी तथा स्वर्गीय जगरानी देवी के संपर्क में इतने दिन कोई नहीं रहा| श्री सदाशिव और मास्टर रुद्र नारायण ने आजाद के पुरखों पर कुछ नहीं लिखा है| ऐसे में हमें श्री मनोहर लाल त्रिवेदी की बातों को प्रमाणिक मानना चाहिए’| पुस्तक में श्री गोपेंद्र यह हवाला-‘ श्री मन्मथनाथ गुप्त ने लिखा है- श्री चंद्रशेखर आजाद अत्यंत विराट मिथकों के खंडहर के नीचे- जो प्रतिवर्ष बढ़ता ही गया है- में इतने दब चुके हैं कि असली आजाद को सामने रखना कठिन ही नहीं बल्कि असंभव है’ देकर पाठक के सामने विरोधाभासी उद्धरण प्रस्तुत कर देते हैं| इससे पाठक स्पष्ट होने के बजाय सूचनाओं के फेर में फिर फंस जाता है|

    यही हाल आजाद की जन्म तिथि को लेकर भी है| उनकी जन्म तिथि का भी निर्धारण कर पाना इतिहासकारों के लिए इसलिए मुश्किल है कि आजादी के दीवाने आजाद ने ब्रिटिश फौजों से बचने के लिए अपनी सही जानकारी कभी बताई या दर्ज कराई ही नहीं| हालांकि लेखक प्रताप गोपेंद्र अपने एक अध्याय में आजाद की जन्म तिथि मां स्व. जगरानी देवी द्वारा झांसी प्रवास के दौरान भगवान दास माहौर को बताई गई हिंदी तिथि (सावन सुदी दूज सोमवार) के आधार पर 23 जुलाई 1906 मानने पर ही जोर देते हैं| इसके प्रमाण में अपनी वह खोज पुस्तक में प्रस्तुत करते हैं जो उन्होंने गूगल पर प्रोकेरला (prokerala.com) के माध्यम से जुटाई है| इस पुस्तक में ऐसी खोज का एक चार्ट भी प्रकाशित किया गया है| हालांकि उन्नाव वाले आजाद की जन्मतिथि 7 जनवरी मानते हैं| इसके लिए उनके अपने तर्क और आधार हैं| बदरका में आजाद की जयंती मनाने की परंपरा 1943 से चली आ रही है| यह आज भी कायम है और वृहत मेले का रूप ले चुकी है| इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रताप गोपेंद्र की पुस्तक नए तथ्यों की ओर पाठक का ध्यान आकृष्ट करती है लेकिन असल सवाल फिर वहीं अटक जाता है कि आखिर चंद्रशेखर आजाद का जन्म कहां का माना जाए और उनकी जन्मतिथि क्या है?

    यह तो सभी को पता है कि 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क (अब आजाद पार्क) में ब्रिटिश हुकूमत के हाथ आने के पहले चंद्रशेखर आजाद ने कनपटी पर गोली मार कर अपना प्राणांत करके अपने उस प्रण को पूरा किया था, जो अक्सर वह अपने साथियों के समक्ष इन शब्दों में व्यक्त किया करते थे-‘मेरी रिवाल्वर में आठ गोली हैं| एक मैगजीन अतिरिक्त| 15 गोली अंग्रेज आततायियों पर दागूंगा और सोलहवीं खुद पर|’ इसे उन्होंने आखिरी सांस में पूरा भी किया|उनकी शहादत के 93 साल बीत चुके हैं| 7 वर्षों बाद हम सब चंद्रशेखर आजाद की शहादत की शताब्दी मना रहे होंगे| ऐसे में अहम सवाल यही है कि आजाद भारत की सरकारें आज तक आजाद का जन्मस्थान और जन्म तारीख प्रमाणित करने की कोशिश तक क्यों शुरू नहीं कर पाईं? जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के रहस्योद्घाटन के लिए आयोग पर आयोग बन सकते हैं तो चंद्रशेखर आजाद की जन्मतिथि और जन्मस्थान पता करने के लिए क्यों नहीं?

    केवल ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले..’ से ही शहीदों के प्रति श्रद्धा प्रकट नहीं की जा सकती| आजाद के जीवन से जुड़े सही तथ्यों को जानना आजाद भारत के हर नागरिक का अधिकार है और सरकारों का कर्तव्य| इसलिए बलिदान की इस बेला पर हर देश प्रेमी और आजाद के अनुयायी को अपना अधिकार पाने के लिए सरकार से यह सवाल जरूर पूछने या करने का कर्तव्य निभाना ही चाहिए ताकि शहादत की शताब्दी तक सही तथ्य सामने अवश्य आ जाएं|

    -गौरव अवस्थी, रायबरेली (उप्र)

  • मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने दिए सख्त निर्देश

    प्रेरणा स्थल में निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण

    लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बसंत कुंज योजना स्थित (प्रेरणा स्थल) में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    मंडलायुक्त ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मैन पावर व मशीनरी की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए प्रेरणास्थल के संपूर्ण निर्माणधीन कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर, वाक-वे, लाइटिंग व मूर्ति के कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराते हुए कार्य में तेजी लाएं।

    निरीक्षण के दौरान प्रेरणा स्थल में कैफ़ेट एरिया, योगा सेंटर व टॉयलेट एरिया के सिविल कार्य पूर्ण पाए गए। मौके पर निर्माणाधीन म्यूजियम का कार्य भी तेजी से होते हुए पाया गया।

    मंडलायुक्त ने लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन सम्पूर्ण सिविल कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके पश्चात उन्होंने बताया कि बटर पैलेस के बगल में झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोग व कुकरैल नदी के बगल रह रहे लोगों के लिए अलग-अलग टावर चिन्हित करते हुए उन्हें बसंत कुंज (प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना) में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। साथ ही उक्त स्थान से आए हुए लोग शिफ्ट भी हो रहे हैं।

  • सपा विधायक इरफान सोलंकी राज्यसभा चुनाव में डाल नहीं सकेंगे वोट

    महाराजगंज जेल में वर्ष 2022 से बंद हैं कानपुर विधायक

    समाजवादी पार्टी को लगा तगड़ा झटका!

    UP Politics: 

    लखनऊ। जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी राज्यसभा चुनाव में वोट डाल नहीं सकेंगे। कोर्ट के आदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

    अदालत ने कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी को राज्यसभा चुनाव में वोट करने से रोक दिया है। इसी के साथ सपा के लिए अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। इससे पहले सुहेलदेव समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को भी अदालत ने मतदान में शामिल होने की अनुमति नहीं दी थी। सरकारी वकील भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में दलील दी कि इरफान की याचिका पैरोल या शॉर्ट टर्म बेल जैसी प्रतीत हो रही है। इसके बारे में निर्णय करने का अधिकार ट्रायल कोर्ट को नहीं है। उनके खिलाफ एक महिला ने प्लाट पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप लगाया था। उन पर कई अन्य आरोपों में भी मामले दर्ज हैं।

    आखिर माजरा है क्या?

    कई गंभीर आरोप में सपा विधायक इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में वर्ष 2022 से बंद हैं। समाजवादी पार्टी राज्यसभा में अपनी मजबूती के लिए रणनीति बना रही है। एक राज्य सभा प्रत्याशी की जीत के लिए 37 विधानसभा सदस्यों की जरूरत होती है। कोर्ट के आदेश के बाद तीसरे प्रत्याशी की जीत अब अधर में नजर आ रही है। बताया गया है कि कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने वकील के माध्यम से कानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में वोट डालने को लेकर अर्जी दाखिल की थी। सपा विधायक इरफान सोलंकी की राज्यसभा में वोट करने की अर्जी को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

    राज्यसभा चुनाव के लिए सपा ने जया बच्चन, रामलालजी सुमन और आलोक रंजन समेत तीन प्रत्याशियों को उतारा है। वहीं बीजेपी के 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब 10 सीट पर 11 प्रत्याशियों के चलते सभी पर मतदान होगा!

    वकील मोहम्मद आसिफ खान ने एमपी एमएलए में अर्जी दाखिल कर मांग की थी कि विधायक इरफान सोलंकी को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति प्रदान की जाए। उदाहरण के तौर पर विधायक इरफान के वकील ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का उदा।हरण पेश किया था कि ईडी की हिरासत में होने के बावजूद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए सोरेन को विधानसभा भेजा गया था, लेकिन कोर्ट ने वकील की इस दलील को दरकिनार कर सपा विधायक इरफान सोलंकी की अनुमति अर्जी को खारिज कर दिया।

  • कूड़ेदान में पड़े रसगुल्ले के डिब्बे पर लिखा था “ॐ”

    हिंदू ही नहीं जानते शब्द का अर्थ ?

    संसार में भूत, भविष्य और वर्तमान काल में एवं इनसे भी परे जो हमेशा हर जगह मौजूद है, वो ॐ है। यानी ॐ इस ब्रह्मांड में हमेशा से था, है और रहेगा।

    लखनऊ। चित्र में दिखाया गया मिठाई का डिब्बा रसगुल्ले का है। इस पर आगे, पीछे, ऊपर, नीचे, दाहिने और बाएं किसी भी स्थान पर कंपनी, दुकान, शहर, प्रदेश का नाम नहीं लिखा है (हालांकि जानकारी जरूर मिली है कि ये जिला पश्चिम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है)। यही नहीं, डिब्बे पर वजन और कीमत तक का उल्लेख भी नहीं किया गया है। किसी ने खरीद कर किसी को भेंट किया और वहां रसगुल्लों का उपभोग कर डिब्बा कूड़ेदान के हवाले कर दिया गया। देने और लेने वाले किसी अन्य समाज, बिरादरी के होते तो बात समझ में भी आती, लेकिन जब सनातन धर्मी हिंदू परिवारों में ही ऐसा होगा तो यह नासमझी और पतन के रास्ते का बेहद खास उदाहरण ही कहा जाएगा?

    डिब्बे पर अंग्रेजी में लिखा है कि KEEP BENGALI SWEETS IN REFRIGERATED CONDITION AND CONSUME SAME DAY (बंगाली मिठाइयों को फ्रिज में रखें और उसी दिन खाएं)

    डिब्बे पर अंग्रेजी में लिखा है कि KEEP BENGALI SWEETS IN REFRIGERATED CONDITION AND CONSUME SAME DAY (बंगाली मिठाइयों को फ्रिज में रखें और उसी दिन खाएं)

    अनन्त शक्ति का प्रतीक है

    ओम सिर्फ एक पवित्र ध्वनि ही नहीं, बल्कि अनन्त शक्ति का प्रतीक है। शब्द तीन अक्षरों से मिलकर बना है… अ, उ व म। “अ” का अर्थ होता है उत्पन्न होना, “उ” का अर्थ होता है उठना यानी विकास और “म” का अर्थ होता है मौन हो जाना यानी कि ब्रह्मलीन हो जाना। शब्द इस दुनिया में किसी न किसी रूप में सभी मुख्य संस्कृतियों का प्रमुख भाग है।

    उस एक के मुख से निकलने वाला पहला शब्द

    ओ३म् (ॐ) या ओंकार परमात्मा, ईश्वर, उस एक के मुख से निकलने वाला पहला शब्द है, जिसने इस संसार की रचना में प्राण डाले। ॐ, ओम की तीन मात्राएं हैं। अकार, उकार, और मकार, जो प्रकृति के तीन गुणों को बताती हैं। अकार सतोगुण को, उकार रजोगुण को तथा मकार तमोगुण की प्रतीक है।

    ॐ शब्द का उच्चारण क्या है?

    ॐ मात्र एक शब्द नहीं बल्कि अपने आप में एक पूर्ण मंत्र है। यह लगता आसान है पर उतना ही मुश्किल इसका उच्चारण है। ॐ बोलने पर ‘अ’ से निचले भाग (नाभि के हिस्से में) में कंपन होता है, ‘ऊ’ से शरीर के मध्य भाग (छाती के क़रीब) में कंपन होता है और ‘म’ से शरीर के ऊपरी भाग (गले) में कंपन उत्पन्न होता है।

    कैसे हुई ॐ शब्द की उत्पत्ति?

    कुछ मान्यताओं के अनुसार ॐ की उत्पत्ति शिव के मुख से हुई। हालांकि ऋग्वेद और यजुर्वेद से लेकर कई उपनिषदों में ॐ का जिक्र मिलता है। मंडूक उपनिषद में कहा गया है कि संसार में भूत, भविष्य और वर्तमान काल में एवं इनसे भी परे जो हमेशा हर जगह मौजूद है, वो ॐ है। यानी ॐ इस ब्रह्मांड में हमेशा से था, है और रहेगा।

    आखिर क्या है ॐ

    ॐ एक पवित्र ‘मंत्र’ है। इसे एक सार्वभौमिक ध्वनि माना जाता है, जो किसी विशिष्ट धर्म या भगवान के संदर्भ के बिना सभी शब्दों का बीज है। बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार, ओम वह ब्रह्मांडीय ध्वनि है, जिसने ब्रह्मांड के निर्माण की शुरुआत की । यह पवित्र शब्दांश केवल एक ध्वनि नहीं है, यह वास्तव में तीन हैं।

    इसे हिंदू धर्म में पूजा, ध्यान और जप के लिए उपयोग किया जाता है। ओम एक संस्कृत शब्द है, जिसे तीन ध्वनियों के एक संयोजन से बनाया जाता है – अ, उ और म। अर्थात, इसे ऐसे उच्चारित किया जाता है – ओ३म्। इसका अर्थ है – ब्रह्म।

    वास्तविक अर्थ

    सांस और ध्वनि के लुप्त हो जाने पर हमारे पास जो अवशेष या ऊर्जा बचती है। शांति से उत्पन्न होना, स्थिरता द्वारा बनाए रखा जाना और वापस शांति में लुप्त हो जाना… ओम इस तथ्य का प्रतिनिधित्व करता है कि सब कुछ लगातार बदलता रहता है – गति से शांति में, ध्वनि से शांति में; जीवन का अंतहीन चक्र ….

    राम और ॐ में क्या है अंतर

    वैसे तो ॐ और राम में कोई भेद नहीं है दोनो को अगर देर तक उच्चारण करें तो पाएंगे एक ही ध्वनि स्फुरित हो रही है , परंतु ॐ शब्द उकार , इकार , मकार से जबकि राम शब्द रकार , अकार , मकार से बना है । ॐ त्रिगुणात्मक है (सत रज तम ) जबकि राम शब्द त्रिगुणातीत है ।

  • एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर है संग्राम सिंह पटेल की फिल्म

    25 फरवरी को रिलीज़ होगा “इश्क नचाए बीच बाजार” का ट्रेलर

    लखनऊ। अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म “इश्क नचाए बीच बाजार” का ट्रेलर 25 फरवरी को सुबह 07 बजे “अवध गंगा म्यूजिक” यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संग्राम मुख्य भूमिका में हैं।

    उन्होंने बताया कि ट्रेलर के बाद म्यूजिक और फिर फिल्म भी जारी होगी, लेकिन उससे पूर्व फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक है। इसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। ट्रेलर से ही दर्शकों को फिल्म का अंदाजा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर सहित विभिन्न खूबसूरत व मनोरम स्थलों पर दृश्यों को फिल्माया गया है, जो आकर्षक व देखने योग्य हैं। संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने अभिनय किया है। अवध गंगा, संग्राम सिंह पटेल का होम प्रोडक्शन है, जिसमें वे लगातार काम कर रहें हैं। भोजपुरी फिल्मों का गीत संगीत हमेशा ही लोकप्रिय रहता है, जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक सचिन यादव, संगीतकार साजन मिश्रा, लेखक मनोज पांडेय, गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव, एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा हैं।

    अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान, अनूप अरोड़ा, संतोष पहलवान, विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्‍य प्रकाश सिंह, मदन चंद, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज, सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा, रितिक वर्मा, राम सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। ज्ञात रहे कि फिल्म आगमी माह में बिहार, मुंबई और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

  • आईटी पेशेवर से फिल्म निर्माता बने प्रदीप श्रीवास्तव की प्रस्तुति

    “संदेह द डाउट” 01 मार्च को होगी रिलीज़

    मुंबई। मित्तल एडवरटाइजिंग व डिस्ट्रीब्यूशन के द्वारा 01 मार्च को हिंदी फिल्म “संदेह द डाउट” सम्पूर्ण भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है।

    इंपल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित फिल्म 01 मार्च को पूरे भारत में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव हैं। उनके दोस्त और बिजनेस पार्टनर संजय राय ने उनके सपने को साकार करने में अपना साथ दिया। फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक अयाज़ खान ने किया है और श्वेता श्रीवास्तव फ़िल्म की लेखिका हैं। यह फिल्म कॉलेज के कुछ छात्रों की युवाओं पर आधारित है, जो यात्रा पर जाते हैं और उनके साथ घटित कुछ घटनाओं की श्रृंखला उनके जीवन को पूरी तरह से बदल देती है।

    फिल्म “संदेह द डाउट” के निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अभिनेता भी हैं। प्रदीप श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे सीतापुर में एक कायस्थ परिवार में हुआ। संस्कारों और सुसंस्कृत वातावरण में पले-बढ़े वे एक आईटी पेशेवर बने और अपनी जीवन यात्रा शुरू की, लेकिन और अधिक की ख्वाहिश थी और बॉलीवुड ने उन्हें बहुत ज्यादा लुभाया। अन्य लोगों की तरह उनकी बॉलीवुड में प्रवेश की कहानी भी आसान नहीं थी और वह केवल कुछ बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में ही भूमिकाएँ हासिल कर सके। ऑनस्क्रीन अपना हुनर दिखाने के अलावा वह ऑफस्क्रीन भी कुछ फिल्मों के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते रहे।

    गौरतलब है कि अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान अभिनेता अनिल धवन, फिल्मकार राजेश मित्तल, अरुण बख्शी, राजू श्रेष्ठ, कल्याणजी जाना, और बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में फिल्म निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव की हिंदी फिल्म ‘संदेह द डाउट’ का ट्रेलर जारी किया गया और फिल्म में शामिल गानों की स्क्रीनिंग भी की गई। इस अवसर पर अनिल धवन, राजू श्रेष्ठ, कल्याणजी जाना, अरुण बख्शी सहित कई अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संजय राय द्वारा प्रस्तुत की जा रही इस फिल्म को, पिछले 50 वर्षों से सिनेजगत में क्रियाशील लगभग 150 फिल्मों का निर्माण व वितरण कर चुके फिल्मकार राजेश मित्तल द्वारा संचालित मुम्बई की चर्चित फिल्म वितरण संस्था ‘मित्तल एडवरटाइजिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा 01 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रिया कपूर, पुलकित रायजादा, पवन विक्रम, नीतीश भलुनी, गौरव कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, रितिका गुप्ता, सोनम सैनी, दुष्यंत सिंह, शिवानी सौम्या, लोकेश मोहन खट्टर और संजय रायजादा आदि हैं।

  • साभार: सोशल मीडिया

    पति पत्नी का रिश्ता…

    शादी के दिन एक अटैची की तरफ इशारा करती नवविवाहित दुल्हन ने अपने पति से वादा लिया था कि वह उस अटैची को कभी नहीं खोलेंगे।
    उसके पति ने भी उससे वादा किया कि वह बिना उसके परमिशन के उस अटैची को कभी नहीं खोलेगा।

    शादी के पचासवें साल में, जब पत्नी बिस्तर पर ज़िंदगी की आखरी साँसे ले रही थी तो पति ने अपनी पत्नी को उस अटैची की याद दिला दी।

    पत्नी बोली: अब इस अटैची का राज़ खोलने का वक़्त आ गया है, अब आप इस अटैची को खोल सकते हो।

    पति ने जब अटैची को खोला तो उससे दो गुड़िया और एक लाख रुपए बाहर निकले। पति ने पूछा तो, पत्नी ने जवाब दिया…
    “मेरी माँ ने मुझे सफल शादी का राज़ दिया,
    उसने सलाह दी कि गुस्सा पीना बहुत अच्छा है।
    माँ ने मुझे ये तरीका बताया कि जब भी उसे अपने पति की किसी गलत बात पर ग़ुस्सा आए तो पति पर गुस्सा होने के बजाय एक गुड़िया सिल लिया करना।

    इसलिए जब भी तुम्हारे बारे में किसी गलत बात पर ग़ुस्सा आता तो मैं एक गुड़िया सी लिया करती थी,

    पति दो गुड़ियों को देखकर बहुत खुश हुआ कि उसने अपनी पत्नी को कितना खुश रखा हुआ है,
    सफल दाम्पत्य जीवन के पचास वर्ष पूरे होने के बाद उसकी पत्नी ने सिर्फ दो गुड़िया बनाई।

    जिज्ञासा में पति ने अटैची में रखे करीब एक लाख रुपए के बारे में पूछा तो पत्नी बोली,
    “मैंने ये एक लाख रुपए गुडिया बेचकर इकठ्ठा किए हैं”

    इतना सुनते ही पति को अपनी सभी गलतियों का एहसास हुआ और उसने अपनी पत्नी से सिर झुकाते हुए माफी मांगी।
    पत्नी का दिल इतना बड़ा था कि उसने माफ कर दिया।

    Note:- जीवन की खुशियों के लिए पति-पत्नी के रिश्ते को प्यार, विश्वास और समझदारी के धागों से मजबूत बनाना पड़ता है, छोटी-छोटी बातें इग्नोर करनी होती हैं, मुश्किल वक्त के समय में एक-दूसरे का सहारा बनना पड़ता है।
    पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है।

    पति पत्नी के रिश्ते में विश्वास होना चाहिए
    आपस में एक दूसरे के प्रति होने वाले विश्वास को कभी न डगमगाने दे,

    पति पत्नी के रिश्ते में एक दूसरे के प्रति सम्मान होना जरुरी है,
    पति-पत्नी के रिश्ते में क्रोध और घमंड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए,

    पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समय दें, एक दूसरे की इच्छाओं का आदर करें, एक दूसरे की भावनाओ को समझें,
    एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को कभी कम न होने दें,

    हमेशा मिलजुल कर अपने प्यार को बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ खास करना चाहिए,
    सबसे अहम बात दोनों को अपनी जिंदगी में एक दूसरे को बराबर समझना चाहिए

    ♥ हँसते रहो मस्त रहो
    व्यस्त रहो स्वस्थ रहो ♥
    ~ ✰धन्यवाद✲ ~

    Sanjay Saxena, newsdaily24

  • परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    गरीब नवाज मस्जिद मदरसा मछरिया में हिफ्ज का है छात्र

    मदरसे का छात्र पांच माह से लापता

    प्रतीकात्मक चित्र

    कानपुर (विनय प्रकाश मिश्रा)। बाबू पुरवा स्थित साबिर के मैदान में रहने वाले मोहम्मद राशिद का 16 वर्षीय पुत्र सैफ उर्फ (मुन्ना) 01 अक्टूबर 2023 से लापता है। सैफ के परिवार वालों ने पिछले पांच माह में रिश्तेदारों से लेकर सभी जगह बहुत तलाश कर लिया, किंतु कुछ पता नहीं चला।

    बेटे के गम में बिल्कुल टूट चुकी है मां

    सैफ उर्फ (मुन्ना) की मां बेटे के गम में बिल्कुल टूट चुकी है, और रो-रो कर उसका बुरा हाल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका बेटा गरीब नवाज मस्जिद मदरसा मछरिया में हाफिज की पढ़ाई कर रहा था, परंतु मदरसे वाले कहते हैं कि सैफ उर्फ (मुन्ना) 01 अक्टूबर 2023 को मदरसे से गया और वापस नहीं आया। पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि उनके बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना व दुर्घटना तो नहीं हो गई।

    बीते दिन सैफ उर्फ (मुन्ना) के पिता मोहम्मद राशिद ने थाना बाबू पुरवा पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लापता बच्चे की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। बहरहाल, अब मामला बाबू पुरवा थाने में दर्ज हो चुका है। अब जो भी कार्रवाई होगी, पुलिस करेगी। पीड़ित परिवार को पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि उसके साथ न्याय होगा।

  • पुलिस ने लोगों को सचेत करते हुए जारी किया बयान

    DGP की फोटो WhatsApp पर लगाकर साइबर ठगी की कोशिश

    लखनऊ/बिजनौर। साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार को भी न छोड़ा। डीजीपी की फोटो लगाकर कुछ साइबर ठग वाट्सअप पर लोगों से पैसों की अनुचित मांग कर रहे हैं। मामला वायरल होने पर इसे लेकर पुलिस ने लोगों को सचेत करते हुए बयान जारी किया है। 

    साइबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग अब नए-नए तरीके से ठगी कर रहे हैं। ठग आम जनता को तो ठग लेते थे लेकिन अब वह IAS और IPS अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया प्रशांत कुमार की फोटो वाट्सअप की डीपी में लगाकर कुछ साइबर ठगों द्वारा लोगों से पैसों की अनुचित मांग करने का बताया जा रहा है।

    पुलिस ने जारी की चेतावनी

    पुलिस कार्यालय द्वारा जारी चेतावनी में बताया गया है, यह संज्ञान में आया है कि पुलिस महानिदेशक महोदय की बावर्दी फोटो का दुरुपयोग कर अपने व्हाट्सएप की डीपी में लगाकर कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा कतिपय मोबाइल नंबरों से कुछ व्यक्तियों से अनुचित मांग की जा रही है। इस संबंध में अवगत कराना है कि डीजीपी महोदय द्वारा अपने निजी अथवा सरकारी नंबर पर अपनी व्हाट्सएप की डीपी में बावर्दी फ़ोटो का प्रयोग नहीं किया जा रहा है और ना ही व्हाट्सएप के माध्यम से किसी से कोई मांग की गई है। इस सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    सतर्क रहें और सूचित करें

    पुलिस विभाग के अनुसार “कृपया किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के कुत्सित प्रयास की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें या @uppolice पर हमें सूचना देने का कष्ट करें।”

    इससे पहले भी देश में साइबर ठगों की इसी प्रकार की करतूतें सामने आती रही हैं। इनमें से कुछ…

    जून 2022 में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की फोटो लगे फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए साइबर ठगों ने लोगों को शिकार बनाने की कोशिश की।

    अगस्त 2022 में राजस्थान पुलिस के डीजीपी एमएल लाठर की तस्वीर का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप पर डीपी लगा आईपीएस अफसरों को मैसेज भेज कैश और अमेजॉन गिफ्ट कार्ड की डिमांड की जा चुकी है। उस दौरान बीते कुछ माह में प्रदेश सरकार के 08 से भी ज्यादा मंत्रियों के अलावा 10 से भी ज्यादा आईपीएस और आईएएस अफसरों के नाम से रुपए मांग कर ठगी का प्रयास किया गया था।

    अक्टूबर 2022 में बिहार के डीजीपी एसके सिंघल का फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर पदाधिकारियों से रुपए मांगने का मामला सामने आया था। दरअसल व्हाट्सएप पर डीजीपी के नाम का एक फेक अकाउंट बनाया गया। गलत तरीके से उनके नाम का इस्तेमाल कर डीपी में उनकी फोटो भी लगाई गई। फिर इस अकाउंट के जरिए कई पुलिस अफसरों को मैसेज भी किया गया और पैसे की मांग की गई।

    जनवरी 2024 में साइबर ठगों के निशाने पर आईएएस अधिकारी डॉक्टर मनीराम शर्मा आ गए। उनका फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर उनके कुछ जानकारों से पैसे की मांग की गई। पंचकूला के रहने वाले आईएएस अधिकारी ने ऐसे फ्रॉड लोगों से सावधान रहने व किसी प्रकार की कोई राशि न भेजने की अपील की।

    क्या कर सकती है पुलिस ?

    इस तरह के केस में किसी भी राज्य की पुलिस सिर्फ दो ही काम कर सकती है। पहला, ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने में इस्तेमाल किए जा रहे नंबर को ब्लॉक करवाना। वहीं दूसरा विदेश में स्थित सोशल मीडिया कंपनी के सर्वर व कंपनी के प्रतिनिधि को मेल कर इसकी जानकारी देना। हालांकि इन दोनों ही तरीकों से बात बनना आसान नहीं है और पुलिस का शातिर ठगों तक पहुंच पाना मुश्किल।

  • हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में कर रहे हैं वकालत

    अर्पित वर्मा को बनाया सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी अपनी यूथ इकाइयों का विस्तार करते हुए संगठन को धार देने में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के साथ ही साथ संगठन में पदाधिकारियों की भी घोषणा सिलसिलेवार ढंग से चालू है। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अम्बेडकर नगर निवासी एडवोकेट अर्पित वर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

    अंबेडकर नगर में जन्मे अर्पित वर्मा (एडवोकेट) दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है एवं दिल्ली विवि से ही विधि की पढ़ाई कर वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में वकालत कर रहे हैं। भारत देश के सर्वोच्च सदन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संसद में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं, वर्तमान में अर्पित वर्मा विकासखंड बसखारी के वार्ड नंबर 73 बढ़ियानी कलां से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।

    अर्पित वर्मा छात्रों, गरीबों, मजलूमों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई देश बचाओ देश बनाओ साईकिल यात्रा में हजारों किलो मीटर साईकिल चलाई एवं पार्टी द्वारा चलाए गए अन्य कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं।

    इनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व मंत्री/विधायक राम मूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी अतहर खां, हीरालाल यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व प्रमुख विजय वर्मा, शेषकुमार वर्मा, उत्तम चौधरी, विधानचंद्र चौधरी, अखिलेश यादव, संदीप वर्मा, सिद्धार्थ मिश्र, एडवोकेट हैदर अब्बास, प्रद्युमन यादव, अंकुश पटेल, मो सईम, अंकित वर्मा, राम फूल गौतम, निखिल जैसवाल, विनोद कन्नौजिया, संजय गुप्ता, इंद्र देव मौर्य, विनय चौधरी, प्रकाश चंद्र पटेल, संतोष यादव, रणदीप वर्मा, प्रमोद चौरसरिया, फूलचंद वर्मा, आत्मा मौर्य, मो. अहमद, मो. परवेज, शिखर ने बधाई दी।

  • निभा चुके हैं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

    समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव बने कुंवर अतीक अहमद

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी की छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ईमरान इदरीस ने फ्रंटल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। लखनऊ के कुंवर अतीक अहमद को अहम जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

    2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों को चुस्त-दुरुस्त करते हुए एक के बाद एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी को घोषित करना शुरू कर दिया है। साथ ही सभी को जनता के बीच जाकर वोट मांगने की अपील करने को कहा है।

    कुंवर अतीक अहमद

    लखनऊ के अमीनाबाद निवासी कुंवर अतीक अहमद इससे पहले लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बतौर राष्ट्रीय सचिव पार्टी के लिए जमीनी तौर पर काम किया था, जिसके मद्देनजर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। कुंवर अतीक अहमद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ उठाते रहेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बूथों पर मजबूत करने का काम करेंगे।

  • QR कोड और क्रमांक युक्त होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

    55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

    22 फरवरी से 9 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षा

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड द्वारा 10 वीं व 12 वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 09 मार्च तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक होगी।


    22 फरवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
    55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
    प्रदेश में 8265 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
    2 लाख 75 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई
    बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बना
    कॉपियां सुरक्षित रखने के लिए हर जिले में स्ट्रॉन्ग रूम
    QR कोड और क्रमांक युक्त कॉपी तैयार की गई है
    10वीं में 29 लाख 99 हजार 507 परीक्षार्थी पंजीकृत
    12वीं में 25 लाख 25 हजार 801 परीक्षार्थी पंजीकृत

    12 दिन में संपन्न हो जाएंगी परीक्षाएं

    यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूर्ण होकर 09 मार्च को समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 10 वीं और 12 वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली सुबह 8.30 से 11.45 तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे खत्म होगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस साल यूपी बोर्ड ने पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एंटी चीटिंग प्लान तैयार किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर इस बार सख्ती बरती जाएगी।

    05 स्तरीय एंटी चीटिंग प्लान, नकल रोकने के लिए तगड़ी सुरक्षा

    यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन तरीके से आयोजित करवाने के लिए 05 स्तरीय एंटी चीटिंग प्लान बनाया गया है। इस साल 10 वीं और 12 वीं के 55,25,308 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन छात्रों के लिए पूरे राज्य में 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 566 राजकीय विद्यालय, 3479 सवित्त और 4220 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।

    सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में एक-एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना

    इस बार की बोर्ड परीक्षा में छात्रहित में कई नवीन व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें परीक्षाओं के व्यवधानरहित सुचारू संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड एवं क्रमांक युक्त Computerised परिचय पत्र भी तैयार किया गया है। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर सुरक्षात्मक क्यूआर कोड, क्रमांक और लोगो भी लगाए हैं। परीक्षा केंद्रों में नकल की घटनाओं और अन्य किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि रोकने के लिए परिषद मुख्यालय प्रयागराज और सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में एक-एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है।

    परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांगरूम की 24×7 ऑनलाइन निगरानी

    नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांगरूम की 24×7 ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है। 8265 परीक्षा केंद्रों के लगभग 1.35 लाख परीक्षा कक्षों और परिसर में 2.90 लाख से अधिक वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लखनऊ में भी निगरानी के लिए एक कमांड एंड कंट्रोल रूम सेंटर स्थापित किया गया है। अधिकारियों की टीमों का गठन कर स्ट्रांगरूम का रात में निरीक्षण कराए जाने के भी आदेश दिए गए हैं। परीक्षाओं में नकल की शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 18001805310 और 18001805312, व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक जैसे सूचना माध्यमों की भी व्यवस्था की गई है।

    16 अति संवेदनशील जनपद चिन्हित

    परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक और 416 फ्लाइंग स्क्वाड का भी गठन किया गया है। प्रदेश के 16 जनपद जिसमें मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आज़मगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशाम्बी, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, देवरिया और गोंडा अतिसंवेदनशील जनपद चिन्हित किए गए हैं।

    दंडनीय और गैर जमानती अपराध

    यहीं नहीं इस बार की यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उस विषय का कोई प्रश्न पत्र या उसके किसी भाग को या उसके हल को व्हाट्सएप या किसी सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से संचारित करने का प्रयास किया गया तो ऐसा कृत्य उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 1998 की धारा 4/10 के अंतर्गत दंडनीय अपराध और गैर जमानती अपराध होगा।

  • छोटा हाथी गाड़ी पर पलट गया तेज रफ्तार कंटेनर

    सड़क दुर्घटना में गाजियाबाद के तीन लोगों की मौके पर ही मौत

    बिजनौर। अनियंत्रित होकर पलटे तेज रफ्तार कंटेनर के नीचे दबकर छोटा हाथी गाड़ी (टाटा मैजिक) में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा गाजियाबाद जनपद के गांव भोजपुर निवासी तीनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैराज रोड स्थित माउंट लिटेरा स्कूल के पास एक कंटेनर संख्या यूपी 81 बी-टी 6389 बिजनौर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था।

    इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे छोटा हाथी गाड़ी संख्या यूपी 14 के-टी 1123 के ऊपर पलट गया। बताया गया है कि छोटा हाथी गाड़ी में सवार तीन लोग उसी में दब गए।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से कंटेनर को ऊपर से हटाया और छोटा हाथी में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों के नाम रविन्द्र पुत्र ओमप्रकाश, दिनेश शर्मा पुत्र किशन और मोनू बताए गए हैं। तीनों गाजियाबाद जनपद के गांव भोजपुर के रहने वाले थे। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • तीनों पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच शुरू

    थाना स्योहारा और कोतवाली शहर के मामले

    एक दरोगा, दो सिपाही लापरवाही में सस्पेंड

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मनमानी तरीके से विवेचना करने पर थाना स्योहारा के एक दरोगा और कोतवाली शहर के दो सिपाहियों को अवकाश समाप्ति के बाद भी ड्यूटी पर न आने के कारण सस्पेंड कर दिया है। तीनों पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

    नीरज कुमार जादौन एसपी बिजनौर

    पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा पर नियुक्त उ.नि. तनवीर अहमद को कई बार निर्देशित किये जाने के उपरान्त भी विवेचनाओं का विधिक निस्तारण नहीं किया जा रहा था। इस पर मनमानी तरीके से विवेचना करने तथा बरती गई लापरवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी धामपुर द्वारा आख्या प्रेषित की गई थी। इस आधार पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उ.नि. तनवीर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस संबंध में 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी अफजलगढ को दिए गए हैं।

    वहीं थाना कोतवाली शहर पर नियुक्त मुख्य आरक्षी अजय कुमार द्वारा 3 दिवस अवकाश पर रवाना होने के उपरान्त अवकाश समाप्ति के बाद समय से अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होकर राजकीय कार्यों से बचने के उद्देश्य से बिना अनुमति अवकाश के अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित हो जाने पर सस्पेंड किया गया। थाना कोतवाली शहर पर ही नियुक्त आरक्षी राहुल कुमार द्वारा 15 दिवस अवकाश पर रवाना होने के उपरान्त अवकाश समाप्ति के बाद भी ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर सस्पेंशन की कार्यवाही की गई है। इन दोनों के मामलों में जांच क्षेत्राधिकारी, नजीबाबाद को इस निर्देश के साथ दी गयी है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।

    “जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी” ~नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर।

  • “दिशा” समिति की बैठक में सांसद ने उठाया मिशन के तालाब का मुद्दा

    बिजनौर। विकास भवन सभागार कक्ष में सांसद नगीना ग्रीश चंद्र की अध्यक्षता एवं सांसद बिजनौर मलूक नागर की सह अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्रतिभाग किया। अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे ।

    बैठक में बिजनौर सांसद मलूक नागर ने जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने स्थित मिशन कंपाउंड के तालाब के मुद्दे को जोर शोर से उठाया। जिलाधिकारी ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की बात कही है। गौरतलब है कि डीएम बंगले के सामने मिशन कंपाउंड है, जहां चर्च के बराबर से थोड़ा आगे चलकर तालाब है। आसपास के घरों का गंदा पानी और कूड़ा यहीं एकत्र होता है। तालाब से सांप, बिच्छू, मक्खी, मच्छर, तरह तरह के पक्षी, जीव जन्तु लोगों के यहां घुसते हैं। दुर्गंध भी फैलती है। मिशनरीज वाले अपनी जमीन, अपना तालाब बताकर यहां सफाई कार्य नहीं होने देते।

    विवादित स्थल के रूप में कुख्यात

    प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की रही हो, लेकिन आज तक इसकी सफाई की सुध किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने नहीं ली। दरअसल कथित तौर पर विवादित स्थल के रूप में कुख्यात इस स्थान की ओर किसी भी राजनीतिक दल का नुमाइंदा तक ध्यान नहीं देता। बताया जाता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह यहां एक सोसायटी में बरसों रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ यहीं पास में ही रहते हैं। मंडावर क्षेत्र के एक गांव के कई बार के प्रधान का घर भी तालाब के एक किनारे है। ..और भी दर्जनों घरों में सैकड़ों लोग रहते तो हैं लेकिन या तो सबकी आदत हो चुकी है, अथवा उच्चाधिकारियों से शिकायत करना नहीं चाहते?

    संबंधित पोस्ट~~ https://newsdaily24.news.blog/2021/06/22/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8-2/

    फाइल फोटो
  • गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

    स्योहारा में महिला पर गुलदार का हमला, पैजनिया में ग्रामीणों ने गुलदार को घेरा

    बिजनौर। स्योहारा में महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, जबकि पैजनिया में ग्रामीणों ने गुलदार को घेर लिया। वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

    स्योहारा क्षेत्र के ग्राम गंगाधर पुर में बीती रात शादी में शामिल होने जा रही एक महिला को पीछे से गुलदार में दबोच लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम गंगाधर पुर निवासी कृष्णा देवी (45) बीती रात बाइक पर बैठकर शादी में जा रही थी। तभी गांव से बाहर आते ही घात लगाए गुलदार ने पीछे से कृष्णा देवी को दबोच लिया और कई जगह से काटकर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर किसी तरह ग्रामीणों ने उसको बचाया। महिला को इलाज के लिए मकसूद पुर ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसको रेफर कर दिया गया, घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

    वहीं चांदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पैजनिया में ग्रामीणों ने खेत में टहल रहे एक गुलदार को चारों ओर से घेर लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खेत में पिंजरा लगाकर उसके चारों ओर जाल लगा दिया गया। गुलदार की सूचना पर मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

    ग्राम पैजनिया निवासी राजपाल व देशराज, सेलपुरा बमनौला मार्ग पर स्थित अपने खेत में पानी चलाने गए थे। इसी बीच ईख में गुलदार को बैठा देख राजपाल व देशराज पाल उल्टे पांव वहां से भाग लिए और आसपास के किसानों को सूचना दी। किसानों ने हाथो में लाठी डंडे लेकर खेत को चारों ओर से घेर लिया तथा वन विभाग को मामले से अवगत कराया। गुलदार को घेरने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी चांदपुर दुष्यंत कुमार अपनी टीम के साथ पिंजरा और जाल लेकर मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने खेत में पिंजरा लगा कर उसके चारों ओर जाल लगा दिया। गुलदार एक बार जाल की ओर आया लेकिन भीड़ देखकर फिर से ईख में घुस गया। पिछले दो माह से गुलदार ने पैजनिया और उसके आसपास के क्षेत्र डेरा डाल रखा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने खेत को घेर रखा था। मौके पर राहुल कुमार, रमन कुमार, कल्याण त्यागी, संजय कुमार, मुकुल कुमार रक्षित त्यागी, अवनीश, कार्तिक बंटी, विपिन, विवेक, भूपेंद्र शर्मा, बशेश्वर दयाल, सिद्धांत त्यागी, अनुज कुमार, सुमित त्यागी, लिटिल त्यागी, शोभित कुमार, जगनेश पाल, यशपाल, देवेंद्र कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।

  • एसपी नीरज कुमार जादौन ने किया मौका मुआयना

    थाना किरतपुर क्षेत्रांतर्गत शेखपुर लाला का मामला

    विधवा प्रेमिका की हत्या कर खुद भी फांसी पर झूल गया प्रेमी

    बिजनौर। थाना किरतपुर क्षेत्रांतर्गत शेखपुर लाला में एक व्यक्ति ने गला घोंट कर विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी मौका मुआयना कर अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    बताया गया है कि सोमवार दिनांक 19 फरवरी 2024 को थाना किरतपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मण (उम्र करीब 43 वर्ष) पुत्र बाबूराम निवासी शेखपुर लाला थाना किरतपुर जनपद बिजनौर ने अपने गांव की ही रहने वाली विधवा महिला (उम्र 45 वर्ष) का गला घोंट दिया, जिससे महिला की मृत्यु हो गई तथा बाद में स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    सूचना पर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने स्थानीय पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन व शवों के पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों से जानकारी पर ज्ञात हुआ कि लक्ष्मण सिंह व धर्मवती की काफी समय से मित्रता थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है।

  • सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय : सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए हम कई तरह के तेल और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स से बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार बालों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है। इसलिए सफेद बालों की परेशानी को कम करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेना ही बेस्ट माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके सफेद बाल कुछ ही दिनों में काले और घने हो, तो इसके लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताएंगे।

    नारियल तेल हमारे बालों के लिए सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। इस तेल से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। साथ ही इससे बालों की नमी बरकरार रहती है। अगर आप नियमित रूप से नारियल तेल को लगाते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी कम होती है। इसके साथ आप कुछ चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं, इससे बालों को दोगुना फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

    नारियल तेल में मिलाएं मेथी के दाने

    सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी का दाना काफी ज्यादा प्रभावी होता है। यह आपके झड़ते बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है। इससे बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद गुण बालों को काला कर सकता है।

    कैसे करें प्रयोग?

    मेथी के बीजों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद करीब 3 से 4 चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच मेथी के पाउडर को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके सप्ताह में कम से कम 2 बार बालों में लगाएं। इससे सफेद बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

    नारियल तेल और करी पत्ता

    सफेद बालों की समस्याओं को कम करने के लिए नारियल तेल काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसमें आप करी पत्ता डालकर बालों में एप्लाई करते हैं, तो इससे आपके बालों को दोगुना फायदा पहुंच सकता है।

    इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले 01 कटोरी नारियल का तेल लें, इसमें मुट्ठीभर करी पत्ता डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म करें। जब तेल अपना रंग बदल दे, तो इसे ठंडा करके बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रखें कि इस तेल को रात में सोने से पहले लगाएं और सुबह अपने बालों को धोएं। इससे अच्छा रिजल्ट मिलेगा।


    बेकार पड़े आलू के छिलके से सफेद बालों को करें काला, सप्ताह में 2 बार इस तरह करें इस्तेमाल

    फल हो या फिर सब्जी का छिलका, हम इसे बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं, लेकिन ये सभी छिलके कहीं न कहीं और किसी न किसी तरह से आपके लिए काफी हेल्दी साबित होते हैं। फलों का छिलका खाने से स्वास्थ्य को लाभ होता है। वहीं, सब्जियों के छिलके का प्रयोग भी कई तरह से कर सकते हैं। इन छिलकों में आलू के छिलके की बात करें, तो इसका प्रयोग सफेद बालों को काला करने के लिए किया जा सकता है। जी हां, आलू का छिलका स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। वहीं, इस छिलके के इस्तेमाल से सफेद बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके के फायदे और कैसे करें इसका प्रयोग?

    बालों को काला करने में कैसे फायदेमंद है आलू का छिलका?
    सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आलू के छिलकों का प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, आलू के छिलके में पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज नामक एंजाइम होता है, जो सफेद बालों को काला करने के लिए प्रभावी होता है। इससे आपके बालों को गहराई से पोषण मिलता है। इसके अलावा आलू के छिलकों में कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों में जिंक, आयरन, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम, नियासिन और मैग्नीशियम इत्यादि शामिल है। इससे आपके बालों को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही यह बालों का काला करने में प्रभावी हो सकता है।

    आवश्यक सामग्री

    सफेद बालों को करना है काला तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं किचन में रखी ये 2 चीजें, हेयर डाई की नहीं पड़ेगी जरूरत
    बिना डाय काले करने हैं अपने सफेद बाल तो नारियल तेल में मिलाएं ये 1 चीज, किसी को पता नही चलेगा कि आपने किया है हेयर कलर
    किस विटामिन की कमी से सफेद होने लगते हैं बाल, जानिए बालों के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी

    साफ सूती कपड़ा
    आलू के छिलके – आधी कटोरी
    पानी – 2-3 कप
    गुलाब जल – 1 चम्मच
    विधि:

    बालों का काला करने के लिए आलू के छिलकों का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 पैन लें। इसे गैस स्टोव पर चढ़ाएं, इसके बाग इसमें पानी डालकर इसके करीब 3 से 4 मिनट तक उबालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसमें आलू के छिलकों को डालकर इसे ढक दें और करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसे एक सूती कपड़े की मदद से छानें। इस आलू के छिलके से निकले पानी को एक कटोरी में डालें और फिर इसमें गुलाबजल मिक्स कर लें। तैयार पानी को एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें

    कैसे करें इसका प्रयोग?
    आलू के छिलकों से तैयार मिश्रण को आप शैंपू के बाद अपने बालो में कर सकते हैं। इसके लिए बालों को शैंपू से धो लें। फिर इसे अच्छे से सूखने दें और बालों को दो से तीन हिस्सों में बांटकर इसपर आलू के छिलके से बने पानी को स्प्रे करें। इससे बालों को काला करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

    सफेद बालों को करना है काला तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं किचन में रखी ये 2 चीजें, हेयर डाई की नहीं पड़ेगी जरूरत
    White hair Remedies: सफेद बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में किचन में रखी ये दो चीजें मिलाकर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इस नुस्खे के बारे में विस्तार से –

    बालों के सफेद होने की समस्या आज के समय में काफी आम हो गई है। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं । अपनी सफेद होते बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को नैचुरल तरीके से काला करने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे करें इसका प्रयोग?

    सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में मेथी और लहसुन मिलाकर बनाएं हेयर ऑयल
    आवश्यक सामग्री
    1 कटोरी सरसों का तेल
    1 चम्मच मेथी
    4-5 लहसुन की कली

    विधि
    सबसे पहले एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें। अगले दिन इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक पैन में एक कटोरी सरसों का तेल गर्म करें। इसमें मेथी दाना का पेस्ट और 4-5 लहसुन की कली को कूटकर डालें और थोड़ी देर गर्म होने दें। अब इसे एक सूती कपड़े की मदद से छान लें।

    इस तरह करें अप्लाई
    इस तेल को अपने बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर बालों में लगा रहने दें। सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार इस मिश्रण के प्रयोग से आपके बाल काले हो सकते हैं। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी बेहतर होगी।

    बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे
    सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो ड्राई स्कैल्प को पोषण देते हैं और डैंड्रफ के दूर करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिलती है।

    बालों के लिए मेथी के फायदे
    मेथी दाना विटामिन-सी और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें आयरन भी पाया जाता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे न सिर्फ बाल लंबे और घने होते हैं, बल्कि काले भी होते हैं।

    बालों के लिए लहसुन के फायदे
    बालों के लिए लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सल्फर और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प की गंदगी को साफ करने और सफेद बालों की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं।

    सफेद होते बालों को काला करने के लिए ये उपाय काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से कोई एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

  • स्टीम बाथ, मिट्टी चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, शिरोधारा का उठाया लाभ

    आहार परिवर्तन के माध्यम से किया आम जनमानस का उपचार

    बिजनौर। नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी बिजनौर में किया गया।

    योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट साकेत कॉलोनी अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें रोगियों को स्टीम बाथ, मिट्टी चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, शिरोधारा की गई। आहार परिवर्तन के माध्यम से आम जनमानस का उपचार किया गया।

    उपचार कराने वालों में मुजफ्फरनगर से रुक्मिणी देवी, रविंद्र सिंह बिजनौर से संजीव कुमार, सुशीला कौशिक, इमरती देवी, रोहिताश सिंह, पंडित छोटन शर्मा गिनी, जसवीर सिंह, सविता, रामपुर से श्री दयानंद पुलिस इंस्पेक्टर, बैराज से पायल, अरुण, रिंकी ने प्राकृतिक उपचार कराया। ओपी शर्मा ने बॉडी एनालाइजर मशीन से रोगों का परीक्षण किया। उपचार करने वालों में सर्वश्री रामनाथ सिंह, श्रीमती सुनीता, सोमदत्त शर्मा, डॉ नरेंद्र सिंह ने बिना दवाई के प्राकृतिक उपचार किया। शिविर से पहले यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में राम सिंह पाल, राजवीर सिंह,ओपी शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

  • पत्रकार परिषद चांदपुर की नवीन कार्यकारिणी घोषित

    बिजनौर। पत्रकार परिषद, चांदपुर की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

    अध्यक्ष मो. अजमल ने बताया कि सर्वश्री गोविन्द मित्तल, नरेश जावा, पवन कुमार शर्मा व राजीव अग्रवाल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय कुमार कौशिक महामंत्री, सचिन शर्मा उपाध्यक्ष, जितेन्द्र शर्मा जीतू कोषाध्यक्ष, श्याम बाबू गुप्ता कार्यालय मंत्री, राम अवतार सिंह सचिव, गौरव त्यागी सह सचिव, सुभाष जावा एडवोकेट आडिटर, डा एम के कटारिया संगठन मंत्री एवं मनोज शर्मा सहसंगठन मंत्री बनाए गए हैं।


  • थाना शेरकोट पुलिस की सुपुर्दगी में सौंपा

    तहसीलदार व सीओ ने पकड़े अवैध खनन में लगे तीन डम्पर

    बिजनौर। अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार व सीओ अफजलगढ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सड़क पर मिट्टी से भरे हुए डम्पर को पकड़ कर थाना शेरकोट पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।

    फाइल चित्र

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीओ अफजलगढ अर्चना सिंह व नायब तहसीलदार ममता यादव ने हरेवली चौराहे पर मिट्टी से भरे हुए जा रहे डंपरों को रोककर उनके चालकों से मिट्टी से सम्बन्धित जानकारी की। डम्पर चालक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इस पर दोनों अधिकारियों ने तीनों डंपरों को थाने में खड़ा करा दिया। सीओ अफजलगढ अर्चना सिंह ने बताया कि मिट्टी से भरे इन डंपरों की जांच कर रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जाएगी। उसके आधार पर ही मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    चारागाह की भूमि के पास बरामद हुआ था शव

    आपसी संघर्ष में हुई थी मादा गुलदार की मौत

    बिजनौर। धामपुर तहसील क्षेत्र के गांव पुट्ठा-पुट्ठी में मादा गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में हुई थी। मादा गुलदार का शव चारागाह की भूमि के पास शुक्रवार को मिला था। गुलदार के शव का धामपुर रेंज कार्यालय में चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। बिसरा जांच को भेजा गया है।

    वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने बताया कि गांव पुट्ठा-पुट्ठी में गोशाला के पास चारागाह की भूमि है। शुक्रवार शाम कुछ ग्रामीण जंगल से लौटते हुए वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चारागाह की भूमि के पास एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर धामपुर के रेंजर गोविंद राम गंगवार, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह और वन दारोगा लक्ष्मीचंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव मादा गुलदार का था, जिसकी उम्र लगभग डेढ़ वर्ष थी। शनिवार को पशु चिकित्सकों की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। वन अधिकारियों के अनुसार गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में हुई थी।

  • सीसीटीवी कैमरा, यातायात व अन्य समस्त व्यवस्थाएं की चैक

    पुलिस सीधी भर्ती – 2023 के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे एसपी, एएसपी ग्रामीण

    Bijnor: पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती – 2023 के पदों पर लिखित परीक्षा के दृष्टिगत थाना कोतवाली शहर, थाना किरतपुर एवं नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, यातायात व अन्य समस्त व्यवस्थाओं को चैक किया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल व अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राम अर्ज सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

    इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राम अर्ज द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती – 2023 के पदों पर लिखित परीक्षा के दृष्टिगत थाना कोतवाली शहर, थाना हल्दौर एवं कस्बा झालू क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरा, यातायात व अन्य समस्त व्यवस्थाओं को चेक किया गया तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल व अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

  • दलित मुस्लिम गठजोड़ पर हो रहा काम

    13 मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर है पार्टी की नजर

    मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर जातीय समीकरण साध रही बसपा

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी पिछली बार से अधिक सीटें जीतने का गणित बैठा रही है।बसपा ने पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 10 सीटें जीती थीं। बसपा सुप्रीमो की नजर प्रदेश की उन मुस्लिम बाहुल्य 13 सीटों पर है, जहां पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था।

    13 मुस्लिम बाहुल्य सीट में से जीती थीं पांच

    वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा ने सपा से गठबंधन कर लड़ा था। पार्टी ने अपने हिस्से में आईं 38 सीट में से 10 पर जीत हासिल की थी। इनमें से मुस्लिम बाहुल्य 13 सीटों में पांच पर जीत दर्ज की। इनमें बिजनौर से मलूक नागर, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, सहारनपुर से हाजी- फजलुर रहमान, नगीना से गिरीश चंद्र और श्रावस्ती से राम शिरोमणी जीते थे। मेरठ में बसपा के हाजी महमूद याकूब दूसरे नंबर पर रहे थे। अन्य सीटों पर सपा व उसके कोटे पर रालोद उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

    एससीमुस्लिम गठजोड़ का समीकरण

    इस बार बसपा जातीय समीकरण को आधार बनाकर मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मुस्लिम या दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारने की योजना पर काम कर रही है। इसी आधार पर को~आर्डिनेटरों से उम्मीदवारों का पैनल भी मांगा गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती का मानना है कि दलित और मुस्लिमों को साथ आने में किसी तरह का कोई गुरेज नहीं होगा। इसलिए दोनों साथ आ गए तो इस बार पिछली की अपेक्षा अधिक सीटों पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

    दलबदल देखते हुए चेहरे बदलना भी मजबूरी

    बसपा के कई सांसद या पिछली बार के प्रत्याशी दूसरी पार्टियों के संपर्क में बताए जा रहे हैं। इसलिए पार्टी लोकसभा की अधिकतर सीटों पर उम्मीदवार बदलने का प्रयोग करेगी! यही कारण होगा कि अधिकतर सीटों पर नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

  • लोकसभा चुनाव से पूर्व फ्रंटल संगठनों को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद

    दीपांशु यादव बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने फ्रंटल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। लखनऊ के दीपांशु यादव को अहम ज़िम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों को चुस्त-दुरुस्त करते हुए एक के बाद एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी को घोषित करने शुरू कर दिया है। साथ ही सभी फ्रंटलों को जनता के बीच जाकर वोट की अपील करने को कहा है।

    बीबीएयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र व लखनऊ के ग्राम बेहसा निवासी दीपांशु यादव ने इससे पहले लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बतौर प्रदेश सचिव पार्टी के लिए जमीनी तौर पर काम किया था, जिसके मद्देनजर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी। दीपांशु यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ उठाते रहेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बूथों पर मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर ललित यादव, अधिवक्ता मुकुल सिंह, संग्राम सिंह, बदल यादव सम्राट, कैश शेख आदि ने दीपांशु को नई जिम्मेदारी पर बधाई दी।

  • पकड़ा गया बिहार निवासी अभियुक्त रेलवे में है तैनात

    पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत नूरपुर रोड पर आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 के रुट्स इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केन्द्र पर फिंगरप्रिंट की जांच करते समय सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पकड़ा गया युवक अभिनव आलोक पुत्र अनिल कुमार सिन्हा निवासी बरहरवा सिवान थाना ढाका जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) है, जो वर्तमान में रेलवे में ट्रैकमैन (ग्रुप – डी) के पद पर तैनात है।

    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अभिनव आलोक थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत नूरपुर रोड पर आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 के रुट्स इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केन्द्र पर आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी रामपुर फूना पोस्ट औरंगाबाद उर्फ सिकंदरपुर थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर के स्थान पर परीक्षा देने आया हुआ था। स्थानीय पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अभिनव आलोक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, प्रपत्र व आईड़ी कार्ड बरामद हुए है। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता – अभिनव आलोक पुत्र अनिल कुमार सिन्हा निवासी बरहरवा सिवान थाना ढाका जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार

    मूल अभ्यर्थी का नाम व पता – आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी रामपुर फूना पोस्ट औरंगाबाद उर्फ सिकन्दरपुर थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर

    थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आये अभियुक्त की गिरफ्तारी व स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर जनपद बिजनौर की बाइट…

    दूसरी ओर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती – 2023 के पदों पर लिखित परीक्षा के दृष्टिगत थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरा, यातायात व्यवस्था व अन्य समस्त व्यवस्थाओं को चेक किया गया तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसबल व अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

    वहीं पुलिस अधीक्षक, नीरज कुमार जादौन ने थाना नगीना क्षेत्रान्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरा, यातायात व अन्य समस्त व्यवस्थाओं को चेक किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा डयूटी में लगे पुलिस बल व अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसपी के साथ में क्षेत्राधिकारी नगीना मौजूद रहे।

  • UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका देने की तैयारी में लालगंज से बसपा सांसद

    BJP में शामिल हो कर मायावती को बड़ा झटका दे सकती हैं बीएसपी सांसद!

    नई दिल्ली (PTI)। लोकसभा चु्नाव में अकेले उतरने का एलान कर चुकी बसपा सुप्रीमो मायावती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका लग सकता है। दानिश अली के बाद अब यूपी की लालगंज लोकसभा सीट से सांसद संगीता आजाद पार्टी को छोड़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक़ वो इसी महीने बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं।

    चुनाव से पहले संगीता आज़ाद का बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होना लगभग तय हो गया है। बस इसका एलान होना बाक़ी है। वो इसी महीने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर उन्हें हरी झंडी मिल गई है। अब बस सही समय का इंतज़ार है। संगीता आज़ाद के बीजेपी में शामिल होने से आज़मगढ़ और पूर्वांचल की राजनीति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। साथ ही उनके पति और पूर्व बसपा विधायक अरिमर्दन सिंह का भी भाजपा में शामिल होना तय माना जा रहा है।

    संगीता आज़ाद का बीजेपी में जाना बसपा के लिए बड़ा झटका होगा। इसकी वजह ये है कि उनके ससुर गांधी आज़ाद बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वो पूर्वांचल के बड़े दलित नेता माने जाते थे। यहाँ के लोगों में उनके प्रति आस्था रही है। उन्होंने बसपा में रहकर कई बड़े पदों पर काम किया था। वो बसपा के राज्यसभा सांसद होने के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। संगीता आज़ाद के पति अरिमर्दन आज़ाद भी लालगंज से बसपा के विधायक रह चुके हैं। उनकी सास मीरा आज़ाद दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

    संगीता आज़ाद ने पिछले दिनों संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात की थी। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी, जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया था। हालांकि इस मुलाक़ात को उन्होंने औपचारिक मुलाक़ात बताया था। वो कई बार बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ भी कर चुकी हैं। यही नहीं पिछले काफ़ी समय से वो बसपा के कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आ रही हैं।

    गौरतलब है कि लालगंज सुरक्षित क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद ने भाजपा की प्रत्याशी व सांसद नीलम सोनकर को 1,61,597 मतों से पराजित किया था। सपा बसपा गठबंधन की प्रत्‍याशी संगीता आजाद को कुल 5,18,820 मत जबकि भाजपा की नीलम सोनकर को 3,57,223 मत मिले। सुभासपा के दिलीप कुमार 17,927 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर 17,700 मत हासिल कर कांग्रेस के पंकज मोहन सोनकर रहे थे।

  • त्वरित टिप्पणी…

    गांधी परिवार के उत्तराधिकारी को उसी तरह हाथों-हाथ लेंगे रायबरेली के लोग

    कायम रहेगा रायबरेली से परिवार का रिश्ता: सोनिया

    सोनिया की भावुक अपील से उठेगी सहानुभूति की लहर

    कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से नेहरू गांधी खानदान की एक और पीढ़ी की विदाई की इबारत लिख गई| पूरी तरह से विदाई के पहले सोनिया गांधी ने रायबरेली वालों के नाम एक भावुक अपील जारी की है| इस अपील में परिवार के पीढ़ियों पुराने संबंधों की याद दिलाते हुए परिवार के नए सदस्यों का साथ देने का आग्रह भी शामिल है लेकिन सवाल यह है कि क्या इस भावुक अपील से सोनिया गांधी या गांधी परिवार के प्रति रायबरेली में सहानुभूति की लहर अगले चुनाव में उठेगी?

    इस अपील में उन्होंने दो दशक के चुनावी सफर में दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रायबरेली से परिवार का रिश्ता कायम रहेगा| पत्र का मजमून है-‘ स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते अगला लोकसभा चुनाव लड़ने में अक्षम हूं| अब रायबरेली की सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा लेकिन मेरा मन रायबरेली में ही रहेगा| रायबरेली के बिना मेरा परिवार अधूरा है| रायबरेली से पीढ़ियों पुराना रिश्ता है| श्वसुर फिरोज गांधी और सास इंदिरा गांधी की तरह ही रायबरेली के लोग चट्टान की तरह मेरे साथ भी खड़े रहे| यह अहसान कभी भूल नहीं सकते| पिछले दो चुनाव में जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में आपने हमारा साथ दिया है| हमें विश्वास है कि इस तरह परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपना प्यार दुलार देते रहेंगे| ‘
    इसमें कोई दो राय नहीं है कि सोनिया गांधी ने अपने श्वसुर फिरोज गांधी और सास श्रीमती इंदिरा गांधी की तरह ही अपने दो दशक के प्रतिनिधित्व काल में रायबरेली के विकास की चिंता की| इस चिंता का एक आधार यह भी हो सकता है कि दोहरी आय के आरोप पर सांसदी से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2006 के उपचुनाव में उन्होंने कुल पड़े मतों का 80% वोट हासिल कर इंदिरा गांधी की लोकप्रियता को भी पीछे छोड़ दिया था| जनता के इस प्यार को उन्होंने विकास के रूप में लौटने की कोशिश भी अपने दो दशक के कार्यकाल में पूरी शिद्दत से की| दो दशक में करीब 15000 करोड़ की परियोजनाएं रायबरेली के लिए मंजूर कराई| रेल कोच कारखाना, रेल पहिया कारखाना, आयुर्विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी), 5-5 राजमार्गों की स्वीकृति, रायबरेली लखनऊ फोरलेन, लखनऊ अमेठी रेललाइन दोहरीकरण आदि विकास के कार्य सोनिया गांधी की ही देन हैं|

    जानने वाले जानते हैं कि सोनिया गांधी रायबरेली में सांसद के रूप में कम नेहरू-गांधी परिवार की बहू के रूप में में ही ज्यादा आती जाती रहीं| जब तक उनका स्वास्थ्य साथ देता रहा, वह अपने लोकसभा क्षेत्र में हर तीन महीने में एक बार भ्रमण के रिवाज को जारी रखे रहीं| बहुत कम मौके ऐसे आए होंगे जब सोनिया को सार्वजनिक सभा में सर पर पल्लू के बिना किसी ने देखा या सुना होगा| उनकी संजीदगी यहां के आम लोगों के दिलों पर राज करती है| आम लोगों के दु:ख-दर्द को जिस तरह से उन्होंने समझा और उसके निराकरण की कोशिश की, उसका प्रभाव भी यहां देखने को मिलता है लेकिन पिछले चुनाव के बाद से क्षेत्र में न आना विरोधी भाजपा को चुनाव के लिए मुद्दा जरूर देता है|
    पर्चा दाखिले के बाद से ही स्थानीय भाजपा नेता हमलावर हैं| भाजपा नेता इसे पराजय के डर से मैदान छोड़ना कहकर प्रचारित करना शुरू कर चुके हैं| विरोध को देखते हुए इस बात के कयास ज्यादा हैं क्या सोनिया गांधी की भावुक अपील गांधी परिवार के नए उत्तराधिकारी के प्रति सहानुभूति की लहर उठा पाएगी? इसका जवाब कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी देते हैं-‘ रायबरेली के लोगों की गांधी परिवार के साथ सहानुभूति पहले भी थी और परिवार की मुखिया सोनिया गांधी की भावुक अपील के बाद सहानुभूति की लहर उठेगी और जरूर उठेगी| रायबरेली के लोग गांधी परिवार के उत्तराधिकारी को उसी तरह हाथों-हाथ लेंगे जिस तरह उन्होंने सोनिया गांधी को दो दशक पहले लिया था|’ अब यह आने वाला लोकसभा चुनाव परिणाम बताएगा कि इस भावुक अपील का असर हुआ या बीजेपी का प्रचार परवान चढ़ा|

    -गौरव अवस्थी

  • नोएडा टॉप पर, दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं गाजियाबाद और मेरठ

    खपत में आधा योगदान दे रहे देसी पीने वाले

    115 करोड़ रुपए से अधिक की दारू रोजाना गटक रहे यूपी वाले

    लखनऊ (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोग अब ज्यादा शराब पी रहे हैं। पिछले कुछ साल के दौरान तो शराब की खपत में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। राज्य के आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हर रोज शराब की खपत 10-10 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इनमें पश्चिमी यूपी का शहर नोएडा टॉप पर है, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर गाजियाबाद और मेरठ हैं।

    राज्य में तेजी से बढ़ी शराब की खपत

    जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लोग हर रोज 115 करोड़ रुपए की शराब और बीयर गटक रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि पूरे राज्य में शायद ही कोई ऐसा जिला है, जहां शराब और बीयर की डेली बिक्री ढाई-तीन करोड़ रुपए से कम की है। पिछले कुछ साल के दौरान राज्य में शराब की खपत तेजी से बढ़ी है। सिर्फ 02 साल पहले राज्य में शराब की औसत खपत हर रोज करीब 85 करोड़ रुपए की थी। अब वो 35-40 करोड़ रुपए ज्यादा हो गई है।

    आबकारी विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि राज्य में कई ऐसे जिले हैं, जहां शराब की डेली खपत 12-15 करोड़ रुपए है। सबसे ज्यादा शराब की खपत करने वाले जिलों को देखें तो नोएडा और गाजियाबाद सबसे ऊपर है। इन दो जिलों में हर रोज 13 से 14 करोड़ रुपए की शराब व बीयर की खपत हो रही है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाला आगरा जिला भी बहुत पीछे नहीं है, यहां औसत रोजाना खपत 12-13 करोड़ रुपए की है। लखनऊ जिले में यह खपत 10-12 करोड़ रुपए रोजाना है। इसी तरह मेरठ और कानपुर भी दहाई अंकों का आंकड़ा रखते हैं। मेरठ के लोग हर रोज करीब 10 करोड़ रुपए की शराब पी रहे हैं, तो वहीं कानपुर में हर रोज 08 से 10 करोड़ रुपए की शराब की खपत हो रही है। वाराणसी भी 06-08 करोड़ रुपए की शरब की रोज खपत कर रहा है।

    यूं बढ़ रही है शराब की डिमांड

    आबकारी विभाग का दावा है कि पिछले 02- 03 साल के दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में शराब और बीयर की खपत बढ़ी है। मजेदार बात यह है कि शरब की खपत के कुल आंकड़े में 45 से 50 फीसदी योगदान देसी पीने वाले दे रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि कई कारण हैं, जो शाब की खपत को बढ़ा रहे हैं. लोगां की कमाई बढ़ रही है और उनके जीने के स्तर में सुधार हो रहा है। धीरे-धीरे शराब की सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ रही है और आबकारी विभाग की सख्ती से तस्करी पर अंकुश है।

    पूरे देश में बढ़ी है बिक्री

    इससे पहले ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत में लोगों ने करीब 40 करोड़ शराब की पेटियों की खरीदारी की। इसका औसत निकालें तो मतलब यह निकलता है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान शराब के शौकीनों ने 750 एमएल की करीब 4.75 अरब बोतलें खरीद ली। बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि शराब की मांग हर कैटेगरी में आई। चाहे व्हिस्की हो या रम, ब्रांडी हो या जिन अथवा वोदका… । हर तरह की शराबें खूब बिकीं। इनमें भी प्रीमियम यानी अधिक कीमत वाली शराब की बिक्री ज्यादा रही।

  • 37 साल से फरार डकैती के अभियुक्त को दबोचा

    सख्ती के चलते अपराधों पर लगा अंकुश

    03 महीने में अब तक 26 गांव में आयोजित की जा चुकी हैं जनचौपाल

    बिजनौर। थानाध्यक्ष नगीना देहात हम्बीर सिंह जादौन द्वारा जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों की समस्याओं के बारे में चर्चा की जाती है। इस दौरान वह अपराध नियंत्रण में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने, साइबर अपराध/महिला सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक करते हैं। इसी प्रकार अपराध नियंत्रण में उनका कोई सानी नहीं है। हालात ये हैं कि उनकी सख्ती के चलते अपराधों पर तो अंकुश लगा ही है, वहीं अपराधियों ने भी क्षेत्र छोड़ने में अपनी भलाई समझी है। मूलरूप से जिला अलीगढ़ के ग्राम मंडला निवासी हम्बीर सिंह जादौन वर्ष 2013 बैच के पुलिस इंस्पेक्टर हैं। उनकी पहली पोस्टिंग मेरठ में हुई। इसके बाद बुलंदशहर, गाजियाबाद, ओरैया और मुरादाबाद में सेवाएं देने के बाद फिलहाल जनपद बिजनौर के थाना नगीना देहात में पारी खेल रहे हैं। उनके अभी तक के कार्यकाल में कई ऐसे केस खोले गए, जो पुलिस के लिए चुनौती रहे। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह जादौन की गुड बुक में शामिल हम्बीर सिंह भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने में जुटे हुए हैं।

    दो दिन पूर्व ही थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव तेलीपाड़ा में “जन चौपाल” का आयोजन कर ग्राम के संभ्रांत व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक, महिला, बच्चियों व अन्य ग्राम वासियों से गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु योजना बनाई गई तथा चौपाल में उपस्थित लोगों से गांव में शराब, जुआ, भांग आदि नशे से बचाव पशु आदि चोरी के अपराध रोकथाम, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचाव, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया गया। सभी से स्थानीय पुलिस को सहयोग करने एवं गांव में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त आगामी लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सभी से शांतिपूर्ण मतदान की अपेक्षा की गई। अब तक 26 गांव में इसी प्रकार की जन चौपाल का आयोजन 03 महीने में किया जा चुका है। इसी कड़ी में नगीना देहात पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान अभियुक्त रवि कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम हरगनपुर थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर को प्रतिबंधित नशीली 220 गोलियां तथा 360 कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है।

    इसी प्रकार थाना बढ़ापुर क्षेत्र की एक डकैती में सजा पाए एक व्यक्ति को नगीना देहात पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त 37 वर्षों से फरार चल रहा था। हाई कोर्ट के वारंट पर नगीना देहात पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। हाशिम पुत्र बल्लू निवासी ग्राम आसाफपुर सैदपुर उर्फ बनोवाला थाना नगीना देहात को डकैती के एक मामले में बढ़ापुर पुलिस ने करीब 40 साल पहले गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध न्यायालय बिजनौर ने 07 वर्ष की सजा सुनाई थी। सत्रवाद संख्या 309/1979 तथा फौजदारी अपील संख्या 580/1981 धारा 395, 412 में हाशिम को 07 वर्ष की सजा हुई। सजा के उपरांत प्रयागराज हाईकोर्ट से अपील पर हाशिम छूट गया था। अपील विचाराधीन है, करीब 37 वर्षों से हाशिम फरार चल रहा था। हाई कोर्ट के वारंट को गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार आदि की टीम को साथ लेकर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध थाना नजीबाबाद, थाना बछरायूं, मुरादाबाद तथा थाना बढ़ापुर में संगीन धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन ने बताया आरोपी का वारंट के आधार पर चालान कर दिया गया है।

  • गौरव गाथा शीर्षक “हे रूद्र! तीसरा नेत्र खोल” की सराहना

    “योगी गौरव गाथा” काव्य कृति का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

    मेरठ। कवि शान्ति स्वरुप गुप्त ‘ओजस्वी’ द्वारा रचित काव्य कृति “योगी गौरव गाथा” का विमोचन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने योगी गौरव गाथा शीर्षक “हे रूद्र! तीसरा नेत्र खोल” की सराहना की और काव्य कृति के रचयिता वरिष्ठ कवि शांति स्वरूप गुप्त ‘ओजस्वी’ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि ललित तारा ने उप मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

    इस अवसर पर संपर्क प्रभारी मेरठ मंडल विकास पंडित, डॉ एके सिंघल चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक, अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, प्रणव गोयल, ब्रॉडवे मिडिया लिंक्स मेरठ के निदेशक मयंक अग्रवाल, मयंक लोधी आदि उपस्थित रहे। अनेक सामाजिक संस्थाओं ने कवि शान्ति स्वरुप गुप्त ‘ओजस्वी’ को बधाई दी।

  • युवती ने लगाया था रेप व अबॉर्शन कराने का आरोप

    एटीएस में एएसपी राहुल श्रीवास्तव सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

    एटीएस में एएसपी राहुल श्रीवास्तव सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के मीडिया प्रभारी और एटीएस में तैनात एएसपी राहुल श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। शासन ने ये कार्रवाई एएसपी पर रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व डीजीपी विजय कुमार की सिफारिश पर की है। एएसपी राहुल श्रीवास्तव पर एक युवती ने रेप व अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था। युवती ने शिकायत डीजीपी व मुख्यमंत्री से की थी, जिसके बाद गोमती नगर विस्तार थाने में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकी थी।

    29 नवंबर 2023 को लखनऊ की रहने वाली UPSC की तैयारी कर रही एक युवती ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में शिकायत की थी कि, यूपी एटीएस में तैनात एएसपी राहुल श्रीवास्तव ने उससे फेसबुक के माध्यम से मुलाकात की थी। इसके बाद अफसर ने उसे UPSC एग्जाम पास करवाने का भरोसा दिया था। इसी दौरान नोट्स देने के बहाने अफसर कई बार उससे मुलाकात करने लगा और वर्ष 2019 में अफसर ने उसे नोट्स देने के बहाने होटल में बुलाया और वहां नशीला पदार्थ खिला उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस बीच वह गर्भवती भी हुई, जिस पर दबाव डालते हुए उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, अफसर ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच ली थी, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैक मेल करता था।

    पीड़िता ने कई बार थाने में एएसपी के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नही हुई। इसके बाद पीड़िता ने डीजीपी, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी तब जाकर गोमती नगर विस्तार थाने में एएसपी राहुल श्रीवास्तव व उनकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पूर्व डीजीपी ने इस पूरे मामले की जांच महिला एवं बाल संगठन को सौंपी थी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने शासन को रिपोर्ट भेज दी थी, जिसमें राहुल श्रीवास्तव को निलंबित करने की सिफारिश की थी ताकि उनके खिलाफ होने वाली विभागीय जांच व मुकदमे की विवेचना में वो किसी भी प्रकार की दखल न दें सकें।

  • पट्टा अवधि खत्म होने के बावजूद अन्य स्थानों पर खनन जारी

    आधा दर्जन पोर्कलेन मशीनों द्वारा निकाली जा रही खनन सामग्री

    ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में हुआ खुलासा

    बिजनौर। हल्दौर थाना के गांव कान्हा नंगला में अवैध खनन करने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच के बाद अवैध खनन के खेल का खुलासा हुआ। विभाग ने सिर्फ दो खेतों से मिट्टी उठाने की परमिशन दी थी।

    खनन विभाग के खान निरीक्षक शिवम कुमार ने थाना हल्दौर में मुरादाबाद के थाना मंझौला के गांव शाहपुर तिगरी निवासी सत्येंद्र सिंह, हल्दौर के गांव कान्हा नंगला निवासी पवन व हुकम सिंह और परमेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि नवंबर 2023 में परवेंद्र ने खेत से एनओसी प्राप्त की थी। गौरतलब है कि खनन माफिया मानकों के विपरीत अवैध खनन कर रहे हैं। निर्धारित खनन पट्टे की सीमा से सैकड़ों मीटर दूरी तक कई-कई पोर्कलेन मशीन खनन करने में लगी हुई हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी मात्र जांच की बात कहकर इतिश्री कर लेते हैं।

    जिला प्रशासन द्वारा हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी खनन ठेकेदार को नगीना तहसील क्षेत्र के ग्राम शाह अलीपुर कोटरा स्थित खो नदी में अल फलाह कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के नाम खनन पट्टा आंवटित किया गया था। बताया गया है कि लगभग चार महीने से छह से ज्यादा पोर्कलेन मशीनों के द्वारा खनन सामग्री निकाली जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा आवंटित खनन पट्टा क्षेत्र से लगभग दो माह पहले ही ठेकेदार द्वारा खनन सामग्री की निकासी कर ली गई थी। इसके बाद से खनन माफिया दूसरे स्थानों से अवैध खनन कर रहा है। शिकायत पर खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह हमेशा छापेमारी कर जांच करने की बात कहते हैं।

    देर रात भी चालू रहता है खनन कार्य

    देर रात तक भी खनन पट्टा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।नियम के अनुसार सुबह सूरज निकलने के बाद खनन कार्य शुरू कर शाम को सूरज छिपने तक किया जाना चाहिए। इसके बावजूद बेखौफ खनन माफिया सुबह सूरज निकलने से पहले ही लगभग चार बजे से नदी में खनन सामग्री की निकासी शुरू कर देते हैं और देर रात लगभग नौ बजे तक अनवरत जारी रहता है। दूसरी ओर जिन रास्तों से खनन वाहन गुजरते हैं, वहां के ग्राम अलीपुरा, नरोलोपुर, रायपुर आदि गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर किसी अधिकारी ने ध्यान देना गंवारा तक नहीं किया। इन रास्तों से वाहन निकालना तो दूर की बात, पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।

  • किसी को रिवाॅल्वर, देशी कट्टा या पिस्टल लेनी हो तो संपर्क करें यह मैसेज सुनकर भले ही विश्वास नहीं हो, लेेकिन यह हकीकत सोशल मीडिया की है। हथियार तस्कर ऐसे विज्ञापन सोशल मीडिया पर खुलेआम पोस्ट कर रहे हैं। फेसबुक पर हथियार तस्कर वाट्सऐप नंबर उपलब्ध करा रहे हैं।

    गैंगस्टर Durlabh Kashyap के नाम से facebook पर चल रही कट्‌टा-पिस्टल की बिक्री

    कट्टा रिवाल्वर पिस्टल की खुलेआम होम डिलीवरी

    उज्जैन (सोशल मीडिया)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप भले ही गैंगवार में मारा जा चुका हो, लेकिन उसके गुर्गे एक्टिव हैं। गैंग के सदस्य फेसबुक के जरिए कट्टा पिस्टल की बिक्री कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पेज बनाया गया है। हथियारों की नुमाइश करते वीडियो शेयर किया गया है। इस पर लिखा हुआ है कि कोहिनूर ग्रुप उज्जैन देशी कट्टा पिस्टल ऑनलाइन होम डिलीवरी। इस पर मोबाइल नंबर भी दिया गया है। फिलहाल, इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

    गैंग के गुर्गों ने फेसबुक पर लोगों को धमकाने का काम शुरू कर दिया है। फेसबुक पर क्या दुर्लभ कश्यप जिंदा है टाइटल के नाम से पेज बनाया गया है। इसमें दुर्लभ कश्यप की फोटो लगाई गई है। 23 अप्रैल 2023 को फेसबुक पर पेज पर वीडियो के साथ विज्ञापन अपलोड किया गया है। इसके साथ दो वीडियो भी है, इसमें हथियारों की नुमाइश की जा रही है।
    पहले वीडियो में युवक का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसकी कमर में पिस्टल-कट्टा और कारतूस लटके हुए हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है और युवक हथियार को घुमा रहा है. दूसरे वीडियो में पिस्टल दिखाई दे रही है। टेबल पर रखी पिस्तौल दिखाई दे रही है। पिस्टल को उठाकर कोई दिखाता भी है, फिर वापस रख देता है। इस पेज के करीब 3 हजार फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही पेज पर उज्जैन पंवासा बदमाशों का क्षेत्र लिखा हुआ है।

    गैंगवार में हो चुकी है दुर्लभ की मौत

    दुर्लभ बहुत कम उम्र में कई बड़े अपराधों को अंजाम दे चुका था। दुर्लभ कश्यप सितंबर 2020 में अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से उज्जैन के हेलावाड़ी क्षेत्र में चाय पीने पहुंचा था। यह इलाका पूर्व से ही KKC गैंग का था. गैंग का लीडर रमीज हेलावाड़ी था। जिस दुकान में दुर्लभ चाय पीने गया, उसका मालिक रमीज का भाई अमन भूरा था। भूरा ने दुर्लभ को पहचान लिया था। इसके बाद दोनों गैंग के बीच गैंगवार शुरू हो गई। आरोपियों ने दुर्लभ पर चाकू से 30 से ज्यादा वार किए, जहां पर दुर्लभ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    pistol.jpg

    कमेंट में ही हथियार का मोलभाव

    वहीं आलम यह है कि सोशल मीडिया पर हथियार तस्कर ग्रुप व पेज बनाकर लगातार हथियार बिक्री की पोस्ट कर रहे हैं। कमेंट में ही हथियार का मोलभाव तक हो रहा है। हथियार की क्वालिटी के बारे में भी पूछा जा रहा है। यह पोस्ट ज्यादातर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के इलाकों से की जा रही है। कई मामलों में लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भी हथियार बेचे जा रहे हैं। इन नम्बरों पर सम्पर्क करने पर तस्कर राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में हथियार पहुंचाने को तैयार हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के तस्कर घर बैठे हथियारों की डिलीवरी दे रहे हैं। इसके लिए 20 प्रतिशत भुगतान अग्रिम और शेष भुगतान हथियार डिलीवर होने पर देने को कहा जा रहा है।

    पुलिस अभी किसी भी बड़े हथियार सप्लायर को दबोच नहीं पाई है। इन नंबरों की हकीकत जानने के लिए पत्रिका संवाददाता ने वाट्सऐप पर मैसेज करके संपर्क किया। हथियार के विज्ञापन डालने वाले ने काफी देर चैटिंग की और हथियारों के फोटोज व कीमत शेयर की। इसके बाद आरोपी ने वाट्सऐप कॉल किया और उसने खुद को उज्जैन का रहने वाला बताया।

    तस्कर ने कुछ यूं दिए जवाब…

    संवाददाता- हथियार उपलब्ध है क्या
    तस्कर- कौन सा चाहिए मिल जाएगा
    सवाल- पिस्टल चाहिए 7.65 एमएम
    तस्कर – हथियार की फोटो भेजी है बताओ कौन सा चाहिए
    संवाददाता- एक पिस्टल की फोटो का चयन करता है। रेट क्या है
    तस्कर- यह 18500 रुपए का है। इसमें पिस्टल, 24 बुलेट और दो लोडेड मैगजीन साथ में मिलेगा
    संवाददाता- डिलीवरी कहां होगी
    तस्कर- आपकी लोकेशन पर। मेरा आदमी आएगा डिलीवर करने।
    संवाददाता- पेमेंट कैसे करना है
    तस्कर – डिलीवरी करने पर कैश दे दीजिएगा। 20 प्रतिशत एडवांस दे दीजिएगा।
    संवाददाता- पूरा पेमेंट डिलीवरी के बाद दूंगा। दो पिस्टल चाहिए।
    तस्कर- अपनी लोकेशन भेजो
    संवाददाता- मेरा आदमी आपसे संपर्क करेगा।

  • जयंत चौधरी ने खत्म कर दिया बचा खुचा खेल

    प्रेस विज्ञप्तियों के सहारे लड़ी जा रही लोकसभा चुनाव की जंग

    भीड़ का मतलब कभी भी वोट नहीं होता

    मोदी के मास्टर स्ट्रोक से बिलबिला उठे राजनैतिक दल

    बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की सरगर्मियां अनवरत बढ़ती जा रही हैं। हरेक दल हर समाज को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मास्टर स्ट्रोक ने अन्य राजनैतिक दलों के अरमानों पर वज्रपात कर दिया। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाज कर किसानों, खासतौर पर जाट समुदाय को एकतरफा अपने पक्ष में कर लिया है। उनके इस कदम से अन्य राजनैतिक दल ठगे से रह गए हैं।

    भाजपा के अलावा अन्य राजनैतिक दलों में लगभग मातम की स्थिति हो गई है। क्या करें और क्या न करें की जद्दोजहद में फंसे राजनेता किंकर्तव्य विमूढ हो गए हैं। बचा खुचा खेल जयंत चौधरी ने खत्म कर दिया। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो खेल खेला, जयंत चौधरी कह उठे कि उन्हें किस मुंह से मना करूं? दिल जीत लिया है मोदी जी ने।

    Indi एलायंस में गठन के बाद से ही इससे जुड़े दलों के मुखियाओं की अतिमहत्वाकांक्षा हावी रही। यही कारण रहा कि एक मजबूत विपक्ष बनने की मनोकामना धराशाई हो गई। लोकतंत्र में सत्ताधारी दल के विपरित विरोधी दल की भूमिका हमेशा से ही सर्वोपरि रही है। सत्ताधारी दल खुद को सर्वेसर्वा न समझ कर लोकहित, जनहित के कार्य करे और उससे किसी को नुकसान न हो, यह देखने और करने की जिम्मेदारी विपक्ष में बैठे राजनैतिक दल की होती है। यदि वही पंगु हो जाए तो कुछ नहीं हो सकता। फिलहाल स्थिति यही हो चुकी है। विपक्ष भले ही सरकार के कामकाज, नीतियों पर उंगली उठा ले, लेकिन मजबूती से कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं है।

    उधर कश्मकश इस कदर हावी है कि लोकसभा चुनाव की जंग प्रेस विज्ञप्तियों के सहारे लड़ी जा रही है। जाट समाज के हितैषी होने की दुहाई देकर चुनाव पूर्व रैलियां कर रहे अन्य छद्म नामी दल रोजाना गांव, नुक्कड़ों पर अपने समर्थन में भीड़ जुटाने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन असलियत इससे कोसों दूर है। यह बात वह खुद भी समझते हैं, लेकिन मतदाताओं को लुभाने, भरमाने की कवायद जारी है।

    दरअसल भीड़ का मतलब कभी भी वोट नहीं होता। हर एक राजनैतिक दल की सभाओं में लोगों की भीड़ जुटती दिखाई देती है। स्टार नेताओं की सभाओं में तो भाड़े की भीड़ जुटाने की बात जग जाहिर है। ऐसा ही कुछ अन्य राजनैतिक दल भी अभी से कर रहे हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम में बहुजन समाज पार्टी एक किनारे खड़े होकर तमाशा देख रही है, ऐसा बहुत से लोगों का मानना है। … लेकिन ऐसा कुछ है नहीं। राजनीति के जानकारों का दावा है कि बीएसपी जितनी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, उतना ही बड़ा फायदा प्रत्यक्ष (अप्रत्यक्ष नहीं) रूप से भाजपा को ही मिलने जा रहा है!

  • उनकी शैली ने बहाई शैल श्रृंखला तोड़कर प्रतिभा की प्रखर धारा

    द्विवेदी जी की तरह निराला जी ने भी ”छद्म नामों’ से लिखी रचनाएं

    जिस तरह आचार्य द्विवेदी ने सरस्वती को प्रतिष्ठा दिलाई, उसी तरह होश वाले जोश, जुनून और अपने असीमित ज्ञान की बदौलत निराला जी ने भी मतवाला को लोकप्रिय बनाया। ‘द्विवेदी पथ’ का अनुसरण करते हुए निराला जी ने भी मतवाला में छद्म नामों से कविताएं, लेख और समालोचनाएं लिखकर आधुनिक हिंदी का मार्ग प्रशस्त किया। आचार्य द्विवेदी ने खड़ी बोली हिंदी को प्रतिष्ठापित करने के लिए 14 छद्म नाम से रचनाएं लिखीं और निराला जी ने 3-4 छद्म नाम से लेख, कविता और समालोचनाएं लिखीं।

    “समन्वय” का संपादन छोड़ने के बाद निराला जी मतवाला मंडल से जुड़े। मतवाला साप्ताहिक पत्र 26 अगस्त 1923 को कोलकाता से प्रकाशित होना शुरू हुआ। इसके प्रकाशक और संपादक महादेव सेठ थे।मतवाला मंडल में सेठ जी के साथ-साथ मुंशी नवजादिक लाल श्रीवास्तव, निराला जी और आचार्य शिवपूजन सहाय शामिल थे। निराला जी की काव्य साधना का महत्वपूर्ण बिंदु मतवाला ही बना। मतवाला के प्रथम अंक के मुख्य पृष्ठ पर दो कविताएं छपी इसमें एक ‘रक्षाबंधन’ के रचयिता का नाम ‘पुराने महारथी’ और दूसरी कविता के रचयिता का नाम निराला छपा था। माना जाता है कि दोनों कविताएं निराला जी ने ही लिखी थीं, तब उनका नाम निराला नहीं था।

    सरस्वती की समालोचना निराला जी ने मतवाला में ‘गरगज सिंह वर्मा साहित्य शार्दूल’ छद्म नाम से प्रकाशित की थीं। इसके अलावा उन्होंने जनाब अली, हथियार छद्म नाम से भी लिखा। आचार्य शिवपूजन सहाय लिखते हैं कि जिस तरह का सम्मान आचार्य द्विवेदी को बाबू चिंतामणि घोष से प्राप्त हुआ वैसा ही सम्मान निराला जी को महादेव प्रसाद सेठ से प्राप्त हुआ। मतवाला के प्रकाशन का एक साल पूरा होने पर महादेव सेठ ने आत्मकथन में स्वीकार किया- ‘मतवाला ने जो अपूर्व युगांतर उपस्थित किया, उसमें बंधुवर निराला का पूरा हाथ रहा। उनकी कृतियों ने क्रांति की लहर उमड़ाई। उनकी शैली ने शैल श्रृंखला तोड़कर प्रतिभा की प्रखर धारा बहाई। उनकी दी हुई विशेषता के बल पर मतवाला सर्वसाधारण के समक्ष योग परिवर्तन का दृश्य उपस्थित कर सका।’

    टैगोर की टक्कर में नाम ही जंचा ‘निराला’ :

    निराला अकस्मात निराला नहीं बने। इसके पीछे उनकी कठोर साधना परिलक्षित होती है। निराला जी के कवि जीवन का आरंभ 1920 से हुआ। बसंत पर उन्होंने अपने बचपन के सुर्ज कुमार तेवारी नाम से पहला गीत जननी जन्मभूमि लिखा। इस गीत का एक बंद यूं है-
    वन्दू मैं अमल कमल
    चिर सेवित चरण युगल
    शोभामय शांति निलय पाप ताप हारी
    मुक्त बंध घनानंद मुद मंगलकारी
    सुर्ज कुमार नाम उन्हें पसंद नहीं आया तो फिर नाम सूर्य कुमार तेवारी रखा। यह नाम भी उन्हें बंकिम चंद्र चटर्जी और टैगोर के टक्कर का नहीं लगा। तब उन्होंने अपना नाम सूर्यकांत त्रिपाठी रख लिया। मतवाला के 98 अंक में ‘जुही की कली’ नामक कविता प्रकाशित हुई| उसमें उनका पूरा नाम पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ पहली बार छपा। इसके पहले मतवाला में वह केवल निराला नाम से कई कविताएं खुद छाप चुके थे। बाद में वह निराला उपनाम से प्रसिद्ध होते चले गए और आज दुनिया उन्हें सूर्यकांत त्रिपाठी से कम निराला नाम से ज्यादा जानती है। निराला जी की रचनाओं का पहला संग्रह महादेव सेठ ने ही अनामिका नाम से निकाला था। अनामिका संग्रह की भूमिका में निराला जी ने स्वीकार किया है कि मेरा उपनाम निराला मतवाला के ही अनुप्रास पर आया।

    बेटी के विवाह से तोड़ा अंधविश्वास और रूढ़ियां :
    बेटी सरोज के निधन के बाद निराला जी द्वारा लिखी गई सरोज स्मृति कविता का रचनाकाल 1936 है। बेटी के असामयिक निधन से पिता के दिल में उपजे दर्द से भरा यह गीत दुनिया का महानतम शोक गीत माना जाता है। इसमें कठोर जीवन की गाथा है और प्रिय पुत्री के स्मृति चित्र। साहित्य के हर विद्यार्थी को सरोज स्मृति नामक यह कविता रटी ही होगी, लेकिन याद करने की बात यह है कि निराला जी ने रूढ़ियों और अंधविश्वास को तोड़कर सरोज के हाथ अपने पैतृक गांव गढाकोला में पीले किए थे। बिना दान-दहेज के। उन दिनों ब्राह्मणों में बिना दहेज की शादी की कल्पना ही बेमानी थी। वह महीना सावन था और ‘शुक्र‘ डूबा था। सब जानते हैं कि ऐसे दिनों विवाह तो दूर कोई शुभ काम हिंदू परिवारों में नहीं होता विद्रोही निराला जी ने इस रूढ़ि को तोड़ा। बैंड बाजा न बारात और न ही मंडप। पड़ोसी गांव के राधा रमन बाजपेई आदि ने मंडप छाया। पंडित की आन कहानी पर निराला जी ने खुद मंत्र भी पढ़े। निराला जी चाहते थे कि हिंदू खासकर ब्राह्मण इन कुप्रथाओं से बाहर निकले।

    गौरव अवस्थी
    रायबरेली (उ. प्र)

  • सिर्फ वोटर नहीं हैं हम: अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा

    भाजपा के प्रति बढ़ रही ब्राह्मणों की नाराजगी!

    बिजनौर। जिला और पश्चिम उत्तर प्रदेश में सम्मान न मिलने से ब्राह्मणों में नाराजगी पनप रही है। दोनों ही अध्यक्षों के बार-बार आश्वासन देने के बाद भी किसी ब्राह्मण को कार्यकारिणी में उचित स्थान नहीं दिया गया है। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा में इस तथ्य को लेकर गंभीर स्तर पर मंथन चल रहा है कि क्या भाजपा इसी प्रकार से ब्राह्मण वोट को इस्तेमाल करती रहेगी।

    इष्ट देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मई में मनाएंगे

    अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर जनपद में संचालित सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक स्थानीय बाल भारती जूनियर हाई स्कूल नई बस्ती के प्रांगण में आयोजित की गई। पंडित जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता एवं डॉ सत्येंद्र शर्मा अंगिरस के संचालन में आयोजित बैठक में ब्राह्मण महासभा, क्षेत्रीय ब्राह्मण कल्याण सभा एवं ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपने इष्ट देव भगवान परशुराम जन्मोत्सव को मई 2024 में जनपद के विभिन्न ब्राह्मण संगठन एक जुटता के साथ संयुक्त रूप से मनाएंगे। इस अवसर पर बिजनौर के अलावा अन्य जनपदों के ब्राह्मण बंधु भी शामिल होंगे।

    कार्यक्रम में सम्मेलन एवं शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी रविवार, 18 फरवरी 2024 को जनपद के सैकड़ों मुख्य ब्राह्मण बंधु एक विशेष बैठक करेंगे। इस बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 21 लोगों की एक समिति गठित की जाएगी। बैठक का निश्चित स्थान दो दिन पूर्व तय कर सूचित किया जाएगा।

    सिर्फ वोटर नहीं है ब्राह्मण

    बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को जिला और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं कोई सम्मान नहीं मिल रहा है। दोनों अध्यक्षों द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बाद भी जनपद बिजनौर के किसी ब्राह्मण को कार्यकारिणी में उचित स्थान नहीं दिया गया है। क्या ब्राह्मण वोट को भाजपा इसी प्रकार से इस्तेमाल करती रहेगी। इस पर भी विचार किया जाना चाहिए।

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए चंदा लेना गलत

    बैठक को संबोधित करते हुए पंडित कृष्ण वीर शर्मा फौजी ने कहा कि जनपद में कुछ ब्राह्मण युवकों ने निर्णय लेकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव तैयारी के लिए चंदा लेना शुरू कर दिया है, जो किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। न ही उन्होंने किसी ब्राह्मण संगठन की सहमति अथवा मार्गदर्शन लिया है। जबकि रसीद बुक में निवेदक में जनपद ब्राह्मण समाज लिखवा दिया गया है। ये लोग ब्राह्मण समाज को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। समाज के किसी भी बड़े कार्यक्रम को करने के लिए मुख्य लोगों की राय लेने के लिए विशेष समिति बनाई जानी चाहिए थी। समाज को आगे बढ़ाने के लिए अथवा अपनी पहचान बनाने के लिए एक दूसरे का सम्मान करना, अपना अभिमान छोड़ना और बुजुर्गों से सलाह लेना आवश्यक होता है। पंडित राकेश शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद बिना हम सफलता के विषय में सोच भी नहीं सकते हैं। बड़ों का तजुर्बा, ज्ञान और मार्गदर्शन ही हम लोगों को अच्छी राह पर चलने की प्रेरणा देता है। पंडित ब्रह्मदेव शर्मा, अमरपाल शर्मा, महेश चंद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, डॉ. रोशन लाल शर्मा, सुमन शर्मा, दीपक वशिष्ठ, राजीव शर्मा, प्रमोद मिश्रा, डीके कौशिक, पंडित संजय शर्मा एडवोकेट, सुभाष चंद्र शर्मा, विभोर कौशिक एडवोकेट, विपुल शर्मा एवं सुनील शर्मा ने भी अपने-अपने संबोधन में युवाओं के लिए बड़ों के मार्गदर्शन की आवश्यकता पर जोर दिया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव जनपद की विभिन्न संगठन इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जाने पर सहमति प्रकट की। इसके लिए आगामी 18 फरवरी, रविवार को एक निर्णायक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

  • जनकवि बृजलाल गुप्त सुपंथी जी की जयंती पर बरेली में हुआ आयोजन

    सुपंथी साहित्य सम्मान से रणधीर गौड़ अलंकृत

    बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति एवं अखिल भारतीय सुपंथी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जनकवि बृजलाल गुप्त सुपंथी जी की जयंती पर गुलाब नगर स्थित रानी साहिब की बगिया वाले मंदिर परिसर में हास्य व्यंग्यकार उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’ के संयोजन में सरस काव्य संध्या एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया‌। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ हास्य व्यंग्यकार पीके दीवाना एवं विशिष्ट अतिथि राम शंकर शर्मा प्रेमी रहे। संचालन राज शुक्ल गजलराज ने किया।

    इस अवसर पर अखिल भारतीय सुपंथी साहित्य परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ गीतकार डॉ दीपंकर गुप्त, कार्यक्रम संयोजक उमेश अद्भुत एवं गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट द्वारा  साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ को शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सुपंथी साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। सरस कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कर सद्भाव और सौहार्द्र का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, डॉ दीपंकर गुप्त, उमेश अद्भुत, दीपक मुखर्जी, शिव रक्षा पांडेय, मनोज दीक्षित टिंकू, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, रामधनी निर्मल, रामकुमार, अफरोज, राम प्रकाश सिंह ओज, प्रताप मौर्य मृदुल, अनुज चौहान वत्स, रजत कुमार, राजकुमार अग्रवाल एवं रीतेश साहनी आदि ने काव्य पाठ किया।

  • राम मंदिर को लेकर पार्टी नेताओं पर साध रहे थे निशान

    06 साल के निष्कासन पत्र ने आसान कर दी भाजपा के साथ जाने की राह

    आचार्य प्रमोद कृष्णम v/s कांग्रेस: टूटा 39 साल का नाता

    नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी की विपरीत गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में अगले 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसी के साथ जहां कांग्रेस से उनका 39 साल का नाता टूटा, वहीं बीजेपी में जाने का रास्ता भी खुल गया है। वहीं कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि राम और “राष्ट्र” पर “समझौता” नहीं किया जा सकता। शनिवार को कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पूर्व कांग्रेस नेता अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पोस्ट को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग किया है।

    वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम और कांग्रेस का 39 साल पुराना साथ नाता टूट गया है। वहीं कई महीने से कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर भी शनिवार को विराम लगने के साथ ही उनकी भाजपा के साथ राजनीतिक पारी की नई शुरूआत करने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अभी तक इस मुद्दे पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा है।

    प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रमोद कृष्णम ने 1993 में कांग्रेस से संभल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी किया था लेकिन वापस लेना पड़ा। फिर कौसर खां को टिकट दिया गया और आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चुनाव लड़ाया। हालांकि कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सत्यप्रकाश गुप्ता विजयी हुए थे। इसके अलावा वर्ष 2014 में संभल लोकसभा और वर्ष 2019 में लखनऊ से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दरअसल आचार्य प्रमोद कृष्णम ने छात्र जीवन में 1985 के बाद से ही कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया था। उन्होंने यूथ कांग्रेस में भी जिम्मेदारी निभाई। वह पिछले कुछ समय से कांग्रेस की नीतियों का काफी विरोध कर रहे थे। इसे कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता माना है।

    कल्कि धाम का महोत्सव में कांग्रेस से दूरी

    बताया गया है कि वर्षों से ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम का महोत्सव आयोजित होता आया है। इसमें कांग्रेस के कई मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार शिलान्यास कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र इन नेताओं को दिया गया या नहीं, ऐसी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं को शिलान्यास का न्यौता देकर भी कांग्रेस से दूरी बनाने का संकेत आचार्य प्रमोद कृष्णम दे चुके थे।

    आचार्य प्रमोद कृष्णम के निष्कासन का पत्र मिला है। वह छात्र जीवन से ही कांग्रेस के साथ जुड़े थे। पार्टी की ओर से कार्रवाई की गई है। इसमें मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। -विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस संभल उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस नेताओं को बताते रहे हिंदू विरोधी

    आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के नेताओं पर लगातार निशाना साध रहे थे। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र ठुकराने वाले नेताओं पर वह खूब भड़के। वह उनके बयानों से खफा थे और इसलिए ही उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं को हिंदू विरोधी भी बताया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में कुछ बड़े नेता ऐसे हैं, जिन्हें हिंदू शब्द से ही नफरत है। कुछ कांग्रेसी ऐसे नेता हैं, जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं, बल्कि भगवान राम से भी नफरत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के बाद भी अपनी ही पार्टी का खुलकर विरोध शुरू किया तो कयास लगाए जाने लगे थे कि अब वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शिलान्यास कार्यक्रम में ही उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस की कार्रवाई के बाद उनके लिए राह आसान हो गई है।

    क्या लिखा है निष्कासन पत्र में ?

    “अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाज़ी को ध्यान में रखते हुए माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।”

  • अंतिम संस्कार…8वें दिन जिंदा लौटा युवक

    गांव वाले चिल्लाने लगे ‘भूत-भूत’

    मां बोली-तू कहां चला गया था बेटा

    बेटा समझ दूसरे युवक का कर दिया था दाह संस्कार


    सहारनपुर। यहां एक अनोखा वाकया सामने आया है। एक अज्ञात युवक को अपना मरा बेटा समझकर एक परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मगर, इसके 8वें दिन शुक्रवार को परिवार वालों का असली बेटा जिंदा लौट आया। ये देखकर घरवालों के साथ ही मोहल्ले वाले भी हैरान रह गए। गांव वाले प्रमोद को देखते ही ‘भूत-भूत’ चिल्लाने लगे। वहीं, मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे को जिंदा देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
    दरअसल, 31 जनवरी को मुजफ्फरनगर में प्रमोद की शक्ल की तरह दिखने वाले एक मृत युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद घरवालों ने हाथ और आंख पर चोट के निशान से उसकी पहचान अपने बेटे प्रमोद के रूप में की। फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का है।

    ये है पूरा मामला….घर वालों ने प्रमोद का मान लिया अज्ञात शव

    गांव चिराऊ में चंद्र प्रजापति का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे हैं। इनमें प्रमोद कुमार दूसरे नंबर का है। 29 जनवरी को प्रमोद घर पर हरिद्वार में किसी ढाबे पर नौकरी करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। घरवाले उसके बारे में पता करने की पूरी कोशिश कर रहे थे।
    घरवाले प्रमोद के नंबर पर बार-बार फोन भी कर रहे थे, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। इससे घरवाले परेशान हो गए और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। इसी बीच मुजफ्फरनगर में प्रमोद की तरह दिखने वाले एक युवक का शव मिला।

    हाथ-आंख के निशान से की पहचान

    इसके बाद प्रमोद की फोटो को लेकर परिजन मुजफ्फरनगर मॉर्च्युरी में पहुंचे। शव की दाईं आंख के ऊपर कट का निशान और हाथ में PK लिखा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे प्रमोद के रूप में की और शव लेकर गांव आ गए। फिर घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार किया। उसकी फोटो भी खिंचवाई। रस्म पगड़ी 5 फरवरी को होनी थी। घरवालों ने उसकी तैयारी कर ली थी। रस्म पगड़ी भी कर ली गई थी।

    गांव पहुंचा प्रमोद, तो डर गए गांव वाले

    उधर, रस्म पगड़ी वाले दिन प्रमोद कुमार अपने गांव पहुंच गया। कई लोग उसे देखकर ‘भूत-भूत’ चिल्लाने लगे। एक दुकानदार ने तो उसे भूत समझकर कोल्ड ड्रिंक तक देने से मना कर दिया। वह दुकान के अंदर जाकर छुप गया। लेकिन, जब उसके जीवित होने की खबर गांव में फैली, तो उसको देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। इसी के साथ प्रमोद के जिंदा होने की खबर उसके घरवालों तक पहुंची। वे लोग भी उसको देखने के लिए दौड़ पड़े।

    फोटो पर माला देख गुस्सा हुआ प्रमोद

    प्रमोद के परिजन उसे घर लेकर गए। वहां उसकी मां बोहती देवी, जो पिछले सात दिनों से लगातार रो रही थी। उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मगर, बेटे को जिंदा देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मां ने कहा-बेटा तू कहां चला गया था? तेरा फोन भी नहीं लग रहा था। हमने सोचा यही मेरा बेटा है, जिसका शव मॉर्च्युरी में मिला। वहीं, फोटो पर माला देखकर प्रमोद नाराज हो गया। उसने माला उतार कर फेंक दी।

  • झूम उठे हैं बीजेपी आरएलडी कार्यकर्ता के साथ आमजन

    भारत रत्न: बिजनौर में खुशी का माहौल, मिष्ठान वितरण

    बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव व डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने दिए जाने पर जिले भर में खुशी का माहौल है। नेता, जनता सभी केंद्र सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    जिला मुख्यालय पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फैसले का स्वागत किया। भाजपाइयों ने राजनीति के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में अतुल्य योगदान देने के लिए देश की इन विभूतियों को सम्मान दिए जाने पर केंद्र के भाजपा सरकार का आभार जताया। नगर पालिका परिषद बिजनौर की चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ बीरबल सिंह, जिला महामंत्री विनय राणा, नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नगर महामंत्री मंदीप चौधरी, मानव सचदेवा, हिमांशु शर्मा, सुनील राजपूत, सूरज भान सिंह, रामपाल सिंह, सत्यवीर त्यागी, हुकम सिंह, अमित ठाकुर, राजवीर, सुमित कुमार, शैली, घनश्याम दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    चेयरपर्सन इंदिरा सिंह के कार्यालय पर भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत रत्न सम्मान के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया।

    लोकेन्द्र चौधरी चेयरमैन नगर पंचायत झालू

    हर वर्ग व सम्प्रदाय के लिए काम कर रहे हैं मोदी: लोकेन्द्र चौधरी

    झालू चेयरमैन लोकेन्द्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर जाटों का दिल जीत लिया है, करोड़ों लोगों की मांग पूरी करने का काम किया है। आज देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। देश के कोने कोने से एक ही आवाज आ रही है कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ग व हर सम्प्रदाय के लिए काम कर रहे हैं। उधर शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मा. गिरीराज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रसून चौधरी, राजकुमार व सलभ, नवीन चौधरी आदि ने भी भारत रत्न दिये जाने का स्वागत किया है।

    ब्लॉक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह के कार्यालय में मिष्ठान वितरण

    नजीबाबाद: ब्लॉक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह देशवाल के नेतृत्व में उनके कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गई। प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया गया। ब्लॉक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि किसानों के अग्रणी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान मिलना अत्यंत हर्ष का विषय तो है ही साथ ही किसानों व खेती किसानी से जुड़े लोगों के आर्थिक- सामाजिक सशक्तिकरण के उनके अथक व अभूतपूर्व कार्यों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट बृजराज सिंह देशवाल, जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी, मंडल अध्यक्ष जुगनेश चौधरी, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, चौधरी सुनील कुमार युवा जिला अध्यक्ष बीकेयू अराजनीतिक, सुखविंदर सिंह गोल्डी, ग्राम प्रधान चौधरी धीर सिंह, सतविंदर सिंह पोप, अर्पण अहलावत, नर्वेल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकू रघुवंशी, कृष्ण कुमार सिंह राणा, निखिल कुमार, नरेंद्र कुमार, मौ आसिफ आदि उपस्थित रहे।

    काजी तारिक अली ने बांटी मिठाई

    किरतपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर किरतपुर में रालोद कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रालोद के मंडल मुरादाबाद अध्यक्ष काजी तारिक अली ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ना सिर्फ किसानों के मसीहा थे बल्कि वास्तव में देश के रत्न थे। इस दौरान कल्लू सिंह सारंग, सऊद खां, चौधरी यशपाल, सुरेश आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

    चांदपुर में भारत रत्न से खुशी की लहर

    चांदपुर। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खुशी में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह, चौ. वीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बब्बू हनी तोमर, डा. लाखन सिंह, डा. महेन्द्र मलिक, इं. अनिल सिंह, डा. सुभाष सिंह, डा. विकास तोमर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर हनुमान मंदिर के नजदीक पंकज चौधरी, मनोज शर्मा, सतीश शर्मा, सुक्खे सैनी, ओमप्रकाश अग्रवाल, विवेक ठाकुर आदि ने भी एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।

    केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे चौधरी चरण सिंह

    बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव आशू राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करता है। किसान व मजदूर के सम्मान को सरकार ने बढ़ाया है। चौधरी साहब ने किसानों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया। किसानों को खेतों का मालिकाना हक दिलवाया तथा जमीदारी उन्मूलन कानून लाकर जमीदारी प्रथम नष्ट की। चौधरी चरण सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे।

    बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डाक्टर नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष नागेंद्र पवार, प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ आशु राणा, पूर्व चेयरमैन शमशाद अंसारी, चौधरी ब्रजवीर सिंह आर्य, चौधरी अलवेल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, कुलदीप चिकारा, पारितोष चंदेल, परम सिंह, जबरपाल सिंह, आकाश वर्मा, सनी चौधरी, विपिन चौधरी, कपिल चौधरी, धनगर पियूष चंदेल आदि उपस्थित रहे।

    खेत, खलिहान की पगडंडी से होकर गुजरता है देश की तरक्की का रास्ता

    बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के सच्चे मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव व डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार बधाई की पात्र है। प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की तरक्की का रास्ता खेत, खलिहान की पगडंडी से होकर गुजरता है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्त सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों, पिछड़ों के लिए बहुत काम किया है। वैसे तो उन्होंने सभी वर्गों के कल्याण व किसानों के अधिकार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।

    देश की भावना समझते हैं मोदीः मंदीप

    बिजनौर भाजपा नगर महामंत्री मंदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के धरती पुत्रों को जो सम्मान भाजपा सरकार दे रहीं है, वो आजतक किसी भी सरकारों ने नहीं दिया। अन्य सरकारों में ऐसे सम्मान भी परिवारवाद की भेट चढ़ जाते थे। पूरे देश के लिए आज एक बहुत बड़ा दिन है, मेरे लिए भावुक और यादगार पल भी है। मोदी जी ने यह साबित किया है कि वे देश की मूल भावना को समझते हैं।

  • 2014 और 2019 में नहीं मिल सकी थी एक भी सीट

    रालोद को संजीवनी नहीं दे सका अन्य दलों से गठबंधन

    10 साल वनवास के बाद अब भाजपा के सहारे ही पार होगी चुनावी वैतरणी

    लखनऊ। सपा-बसपा के साथ मजबूत गठबंधन भी रालोद को पिछली बार चुनावी वैतरणी पार नहीं करा पाया था। हालात ये रहे कि रालोद 2014 की तरह 2019 में भी एक बार फिर शून्य पर सिमट गई। न तो छोटे चौधरी मुजफ्फरनगर में सीट निकाल सके और न ही जयंत चौधरी को बागपत में अपनी राजनैतिक विरासत सौंपने की उनकी हसरत पूरी हो सकी। मथुरा में हेमा मालिनी ने करीब दो लाख 90 हजार वोट से रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी।

    मुजफ्फरनगर दंगे के बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में रालोद की सियासी जमीन खिसक चुकी थी और कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा और उसका एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया। वर्ष 2019 में सपा-बसपा का मजबूत गठबंधन और कांग्रेस का अघोषित समर्थन रालोद के साथ था। चौधरी अजित सिंह अपनी परंपरागत सीट बागपत को छोड़कर मुजफ्फरनगर से चुनाव मैदान में थे, जबकि उनके पुत्र जयंत चौधरी बागपत में अपने पिता की विरासत संभालने के लिए मैदान में थे। मथुरा में कुंवर नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। गठबंधन में यही तीनों सीटें रालोद के खाते में आईं, लेकिन इन तीनों ही सीट पर शिकस्त के बाद रालोद की गठबंधन के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की हसरत परिणाम घोषणा के साथ ही दम तोड़ बैठी।

    भाजपा के साथ मुफीद रहा गठबंधन

    रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के लिए 2009 में भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहा। सात सीटों पर चुनाव लड़ कर रालोद ने पांच पर जीत दर्ज की थी। बागपत से चौधरी अजित सिंह, बिजनौर से संजय चौहान, अमरोहा से देवेंद्र नागपाल, हाथरस से सारिका बघेल और मथुरा से जयंत चौधरी सांसद बने थे।
    इससे पहले 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बावजूद मात्र तीन प्रत्याशी ही जीत पाए। बागपत में स्वयं रालोद मुखिया, कैराना में अनुराधा चौधरी और बिजनौर में मुंशीराम पाल सांसद बने थे। वहीं 2014 के चुनाव में सभी समीकरण बदल गए क्योंकि 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे और मोदी लहर ने अन्य दलों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। ऐसे में रालोद की जमीन भी जाती रही। कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद रालोद एक भी सीट नहीं जीत पाई। वर्ष 2019 में बसपा-सपा के साथ 03 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन एक भी सीट नहीं मिली।

    लोकसभा चुनाव में रालोद की स्थिति
    वर्ष लड़ा जीते
    1999 15 02
    2004 32 03
    2009 09 05
    2014 10 00
    2019 03 00


    विधानसभा चुनाव के आंकड़े-

    यूपी विधानसभा चुनाव वर्ष 2002 में रालोद, बीजेपी के साथ 38 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी और 2.48% वोट लेकर 14 पर विजयी रही। वर्ष 2007 में रालोद अकेले 254 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 10 पर जीत हासिल कर सकी, उसे कुल मत में से 3.70% वोट मिले। वर्ष 2012 में कांग्रेस के साथ 46 सीटों पर चुनाव लड़ कर रालोद को 9 पर विजय हासिल हुई। उस चुनाव में रालोद को 2.33 फीसदी वोट मिले, फिर 2017 में रालोद ने अकेले चुनाव लड़ा और 277 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन 1.78 फीसदी वोट के साथ सिर्फ 1 सीट ही मिल सकी। इसके बाद 2022 में सपा के साथ रालोद ने 33 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ा, उसे 2.85 फीसदी वोटों के साथ 8 सीटों पर सफलता मिली।

    लोकसभा चुनाव

    वर्ष 1999 में 15 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने वाली रालोद सिर्फ 02 सीट पर जीत सकी और उसे 0.37 फीसदी वोट मिले। वहीं 2004 में रालोद ने सपा के साथ गठबंधन कर 10 सीटों पर भाग्य आजमाया और 4.49 फीसदी वोटों के साथ 03 सीटों पर जीत हासिल की। वर्ष 2009 में रालोद ने बीजेपी के साथ 07 सीटों पर चुनाव लड़ा और 01 फीसदी वोट के साथ 05 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 2014 में कांग्रेस के साथ 08 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली रालोद का 0.50 फीसदी वोट के साथ खाता भी नहीं खुल सका। वर्ष 2019 में रालोद ने बसपा-सपा के साथ 03 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा और 1.7 फीसदी वोट हासिल कर एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई।

    2022 विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन का प्रदर्शन

    वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन ने शामली जिले की सभी तीन सीट, मुरादाबाद की 6 में से 5, मुजफ्फरनगर की 6 में 4, संभल की 4 में से 3, मेरठ की 7 में से 4, रामपुर की 5 में से 3 और फिरोजाबाद की 5 में से 3, बिजनौर की 8 में से 4 सीट, अमरोहा की 4 में से 2, बदायूं की 6 में से 3 और मैनपुरी की 4 में से 2 सीट पर विजय का परचम फहरा कर भाजपा को कांटे की टक्कर दी थी।

  • आईओसी के महाप्रबंधक को केंद्रीय सूचना आयोग ने किया तलब

    आरटीआई कार्यकर्ता को थमा दीं भ्रामक सूचनाएं

    गैस एजेंसियों ने जांच के बहाने कस्टमर्स से वसूले करोड़ों रुपए

    रामपुर। गैस एजेंसियों ने अनिवार्य जांच के नाम पर 50 हजार उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपए वसूल लिए। शिकायत पर एजेंसी संचालक टालमटोल करते रहे। आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर इंडियन आयल कार्पोरेशन के लोक सूचना अधिकारी ने भ्रामक सूचनाएं थमा दीं। अब आईओसी के महाप्रबंधक को केंद्रीय सूचना आयोग ने सुनवाई के लिए 20 फरवरी 2024 को तलब कर लिया है। मामला टांडा नगर स्थित इंडियन आयल कार्पोरेशन के तहत संचालित दो गैस एजेंसियों का है।

    श्री इकबाल अहमद वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता

    रामपुर के टांडा नगर में इंडियन आयल कार्पोरेशन के तहत संचालित दो गैस एजेंसियां है। इन दोनों गैस एजेंसियों पर लगभग पचास हजार उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन हैं।
    मई 2022 में इन दोनों गैस एजेंसी संचालकों ने रसोई की अनिवार्य जांच के नाम पर 177/ रुपए प्रति उपभोक्ता वसूलने प्रारम्भ कर दिए। उपभोक्ताओं से वसूली गई रकम लगभग एक करोड़ रुपए हो गई। जांच करने वाली टीम में गुंडे जैसे दिखने वाले लगभग दस या बारह लोग थे। जब एजेंसी संचालकों से इस संबंध में बात की तब स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। तब नगर के आरटीआई कार्यकर्ता इकबाल अहमद ने इंडियन आयल कार्पोरेशन के लोक सूचना अधिकारी से कई बिंदुओं पर सूचना मांगी। आरोप है कि लोक सूचना अधिकारी ने भ्रामक व तथ्यों से परे सूचना थमा दी। इसके उपरांत श्री अहमद ने नियमानुसार विभाग के प्रथम अपीलीय अधिकारी के यहां प्रथम अपील प्रस्तुत की। प्रथम अपीलीय अधिकारी ने कॉल बाधित होने का बहाना बना कर प्रथम अपील खारिज कर दी। फिर श्री अहमद केंद्रीय सूचना आयोग की शरण में गए। वहां उनकी अपील को मंजूर कर लिया गया। श्री अहमद को आयोग से मिले पत्र के अनुसार इंडियन आयल कार्पोरेशन के नोएडा स्थित कार्यालय के महाप्रबंधक को आयोग में सुनवाई के लिए 20 फरवरी 2024 को तलब कर लिया गया है। श्री अहमद को भी आयोग में अपना पक्ष रखने के लिए रामपुर स्थित एनआइसी मे बुलाया है, जहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय सूचना आयोग के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।