पूर्व इंचार्ज/क्राइम रिपोर्टर दैनिक जागरण उरई (जालौन), मेरठ, बिजनौर, धामपुर, मुजफ्फरनगर। समाचार संपादक दैनिक प्रयाण हरिद्वार। पूर्व महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन।
श्रीराम मंदिर निर्माण होने से प्रत्येक सनातनी व्यक्ति को मिल रही है ऊर्जा : डा. पुष्पेन्द्र पासी
महाप्रसाद के लिये प्रत्येक सनातनी घर से एकत्र किया जा रहा एक एक मुट्ठी चावल
मलिहाबाद में निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा
~पंचदेव यादव
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई।
सोमवार को मलिहाबाद में सागर लान माल रोड से इस कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डा0 पुष्पेन्द्र पासी ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा0 पुष्पेन्द्र पासी ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण होने से प्रत्येक सनातनी व्यक्ति को ऊर्जा मिल रही है।
इस मौके पर प्रत्येक विधानसभा में निमन्त्रण स्वरूप यह पूजित अक्षत घर घर भेजे जा रहे हैं। साथ ही मंदिर में बनने वाले महाप्रसाद के लिये प्रत्येक सनातनी घर से एक एक मुट्ठी चावल एकत्र किया जा रहा है। लान से शुरू हुई यात्रा की अगुवाई हाथों में कलश लेकर चल रही सैकडों माताओं ने की। मलिहाबाद चौराहा, डाकघर तिराहा, गुन्नी का चौराहा होते हुए यह यात्रा बुढिया का शिवालय होते हुए चिंताहरण हनुमानजी के दर्शन कर समाप्त हुई।
यात्रा में श्री गोपेश्वर गौशाला के जिला संघ चालक वीरेंद्र, प्रांत गौ संवर्धन प्रमुख उमाकांत, विहिप जिलाध्यक्ष भूपेंद्र, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पंकज गुप्ता, पूर्व सभासद नरेन्द्र यादव काटू, पतंजलि योग पीठ के रूपेश मिश्रा, मण्डल महामंत्री आशीष द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक, राजेश लोधी समेत तमाम कार्यकर्ता एवं सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे। यात्रा के पीछे वाहनों की लम्बी कतारें चलती रहीं।
विकासखंड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत गढ़ी जिन्दौर में हुआ आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार
~पंचदेव यादव
लखनऊ/मलिहाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत गढ़ी जिन्दौर में किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण ने अपने-अपने विभाग के स्टॉल के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं संबंधित लाभार्थियों की समस्याओं को दूर किया एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। इस जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ, लगभग सभी विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। अपार संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस द्वारा उनके समस्याओं के निदान होने तथा इस भव्य कार्यक्रम के लिए सरकार की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश, विशिष्ट अतिथि विनय प्रताप सिंह, विधायक श्रीमती जयदेवी कौशल, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा तथा क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं जिले से अधिकांश विभागों के विभागाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, मलिहाबाद से एसडीएम मीनाक्षी पांडे, खंड विकास अधिकारी रविंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान 64 शिकायतों को सुनकर कार्यवाही के निर्देश
“जन चौपाल” में ग्राम वासियों से समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक, नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 64 शिकायतों को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
वहीं थानाध्यक्ष, नगीना देहात द्वारा थाना क्षेत्र के गांव रावलहेड़ी एवं सत्तारवाला में “जन चौपाल” का आयोजन कर ग्राम प्रधान, संभ्रांत व्यक्तियों एवं अन्य ग्राम वासियों से गांव की समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान चौपाल में उपस्थिति लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया गया। सभी से अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत गांव में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई।
दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छल द्वारा थाना नहटौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर/कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा, हवालात आदि को चेक कर सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धामपुर मौजूद रहे।
लखनऊ। फरियादी बनकर पुरंदरपुर थाने पहुंचे महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दरोगा को निलंबित कर दिया। रविवार को आम आदमी की तरह थाने पहुंचे एसपी को फरियादियों की समस्या सुन रहे उप निरीक्षक राज रोशन कनौजिया नहीं पहचान पाए और उनकी शिकायत भी ठीक से नहीं सुनी।
एसपी सोमेंद्र मीना रविवार को आम आदमी की तरह पुरंदरपुर थाने पहुंचे। वहां खड़े लोगों के बीच अपनी शिकायत बतई। एसपी को आम आदमी समझकर थाने पर सादी वर्दी में ही बैठे उप निरीक्षक राज रोशन कनौजिया ने लापरवाही बरतते हुए कोई एक्शन नहीं लिया।
आम आदमी की तरह पहुंचे थाने
बताया गया है कि एसपी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जनसुनवाई की स्थिति सही नहीं है। इस पर एसपी स्वयं फरियादी बनकर थाने पहुंच गए। पहले उन्होंने पुरन्दरपुर थाने के बाहर आम लोगों से मिलकर अपनी समस्या बताई। लोगों ने थाने पर तैनात उप निरीक्षक राज रोशन कनौजिया से मिलने को कहा। एसपी अपनी शिकायत लेकर उप निरीक्षक के पास पहुंचे तो उन्होंने उनकी समस्या को नहीं सुना। इसके बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया।
घायल अवस्था मे मिले बारहसिंगा की इलाज से पहले ही मौत
~शाहिद रज़ा खान, बढ़ापुर
बिजनौर। साहुवाला वन रेंज के अंतर्गत एक गांव में घायल अवस्था में मिले एक बारहसिंगा की रविवार को मौत हो गई। वन रेंजर द्वारा बारहसिंगा का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात रेंज कार्यालय परिसर में गड्डा खुदवाकर दबवा दिया गया।
शनिवार को दोपहर बाद साहुवाला वन रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव जाफरपुर के समीप एक खेत में एक बारहसिंगा के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। इस पर साहुवाला वन रेंजर आरपी ध्यानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे तथा घायल बारहसिंगा को अपने साथ मौजा चकउदयचंद स्थित रेंज कार्यालय ले आये। रविवार को घायल बारहसिंगा के उपचार के लिये पशु चिकित्सक कौशल किशोर को बुलाया गया। घायल पशु का उपचार हो पाता, उससे पहले ही बारहसिंगा की मौत हो गई। सूचना रेंजर द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पशु चिकित्सक कौशल किशोर व फहीम जावेद द्वारा बारहसिंगा का पोस्टमार्टम कर बिशरा सुरक्षित रख लिया गया। इस मौके पर वन दरोगा राकेश मेंदोला, वन रक्षक ओमकार, विकास कुमार आदि वन कर्मचारी मौजूद रहे। इस बाबत जब साहुवाला वन रेंजर आरपी ध्यानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उम्र अधिक होने के कारण छलांग लगाते समय बारहसिंगा का पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इस कारण उसे रेंज कार्यालय ले आये थे, जहां पर ठंड के कारण रविवार को बारहसिंघा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
बीकानेर (एजेंसी)। राजस्थान लोकसभा सेवा आयोग द्वारा 7 जनवरी (रविवार) को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2023 के मद्देनजर बीकानेर की नगरीय सीमा, ग्राम खारा एवं ग्राम रायसर की राजस्व सीमाओं में प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया ने इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं द्वारा 2G, 3G 4G 5G, डाटा, इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के लिए इंटरनेट सेवाएं (सभी प्रकार की लैंडलाइन वॉइस कॉल, मोबाइल फोन, सभी लीज लाइन, ब्रॉडबैंड यथा संभव हॉस्पिटल, बैंक और इंडस्ट्रीज को छोड़कर) बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
संभागीय आयुक्त श्रीमती राजौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक सुरक्षा एवं लोक आपात की दृष्टिगत यह आदेश जारी किए गए हैं। सभी नागरिकों को आदेश की पालना करने और अवहेलना नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करता पाया जाने पर संबंधित के विरुद्ध सक्षम विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजन किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक (अपराध) के आदेश के बाद भी अनभिज्ञ हाईवे प्रभारी
कोर्ट के आदेश पर अब भगोड़े पार्षद को तलाशेगी पुलिस
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन के वार्ड 10 अडूकी से फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे पार्षद बने नेता जी का चुनाव न्यायालय ने कैंसिल कर दिया है। यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इस प्रकरण में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की। इसमें विवेचक तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रिफायनरी ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। आरोपी के खिलाफ कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए गए, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा और न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद अब न्यायालय ने इसको भगोड़ा घोषित करते हुए पुनः गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार स्पेशल एससी एसटी न्यायालय ने सुरेश चंद्र बघेल उर्फ सुरेश धनगर पुत्र किशन सिंह निवासी अडुकी थाना हाईवे के विरुद्ध विगत दिनों गैर जमानती वारंट जारी किए। इसके बावजूद न तो पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और ना ही स्वयं आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने आरोपी को भगोड़ा घोषित करते हुए पुनः गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक (अपराध) ने वादी के प्रार्थना पत्र पर आदेश के अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक को फोन करके भी त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए।
जानकारी ही नहीं थानेदार को
प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इंकार किया। जब उन्हें यह स्मरण कराया गया कि आपको पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा फोन करके कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तब उन्होंने कहा फोन तो आया था वारंट आया है कि नहीं कार्यालय में दिखवाता हूं। यहां प्रश्न यह है कि थाना हाइवे पुलिस अदालत से भगोड़ा घोषित हुए गैर जमानती वारंटी सुरेश चंद्र बघेल को गिरफ्तार कर अदालत में कब पेश कर पाएगी।
मंडावर पुलिस के लिए कोई मायने नहीं रखते डीएम एसपी के आदेश
मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर छोड़ी
पुलिस की मदद से खुलेआम खनन कर रहे माफिया!
बिजनौर। पुलिस की मिलीभगत से माफिया खुलेआम खनन कर रहे हैं। इसे लेकर मंडावर पुलिस पर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। मंडावर इनामपुरा रावली रोड पर रोटावेटर द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि थाना पुलिस ने 04 जनवरी 2024 को एक टैक्टर ट्राली पकड़ लिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ भी दिया गया।
मंडावर इनामपुरा रावली रोड पर रोटावेटर द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन खुलेआम किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि थाना पुलिस ने 04 जनवरी 2024 को एक टैक्टर ट्राली पकड़ी और कुछ ही देर बाद छोड़ भी दी।
कुछ दिन पूर्व डीएम अंकित कुमार व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिले के सभी थाना प्रभारी व खनन से जुड़े अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन मंडावर पुलिस के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेश कोई मायने नहीं रखते हैं। मंडावर में पुलिस के संरक्षण में खुलेआम खनन का अवैध कारोबार करने में माफिया जुटा है। क्षेत्र की उत्तराखंड की सीमा से लेकर रावली तक खनन माफिया का बोल बाला है। मंडावर क्षेत्र में हमेशा खनन चलता रहता है, लेकिन इन खनन माफिया से को कोई कुछ नहीं कहता और बड़े ही आसानी से यह अपना कार्य करते रहते हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जनप्रतिनिधियों के सम्मान में शासनादेश जारी किया है। सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों के ‘बैठने का क्रम, शिलापट्टों में नाम अंकित कराने और उपस्थिति प्रोटोकाल’ के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पत्र जारी कर अफसरों को आदेश पालन करने के आदेश दिए हैं।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा ने समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर निर्देश जारी किए हैं। श्री मिश्रा के लिखे पत्र में कहा गया है कि बैठकों, कार्यक्रमों और आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाना होगा। कार्यक्रमों में अग्रिम पंक्ति में बैठे जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और एमएलसी को सम्मान देना होगा। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर जानकारी देनी होगी। विकास निधि से काम करने पर निधि से भुगतान करना होगा। कार्यक्रमों के विज्ञापन में जनप्रतिनिधियों और योजनाओं के उद्घाटन में शिलापट्ट पर जनप्रतिनिधियों का भी नाम डालना होगा।
प्रदेश में माननीयों और अफसरों को सरकारी कार्यक्रमों में सम्मान देने के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार आदेश जारी किया। पत्र में मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय, जिला स्तर पर अयोजित बैठकों और आयोजनों में सांसद एवं विधान मण्डल के सदस्यों के बैठने के स्थान, सरकारी कार्यकमों में उन्हें आमंत्रित करने के लिए विज्ञापनों और शिलापट्टों पर उनका नाम अंकित कराना जरूरी है। इसको लेकर अध्यक्ष विधान सभा, सभापति, विधान परिषद एवं संसदीय कार्य मंत्री की 14 सितंबर को एक बैठक हुई थी। बैठक में जनप्रतिनिधियों को अनुमन्य प्रोटोकॉल तथा अन्य पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
माननीयों के सम्मान में शासन ने जारी किया आदेश
पत्र में बताया कि एक विधायक का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र होता है। लेकिन विधान परिषद के सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र विस्तार में एक जिले के साथ दूसरा जिला भी शामिल होता है। क्षेत्र में विकास निधि से अपने पूरे निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में कार्य करा सकते हैं। इसलिए उनके नाम के आगे अंकित जनपद से ही उनकी सारी व्यवस्था निर्धारित की जाती है। साथ ही पत्र में बताया कि किसी भी जिले की बैठक या कार्यकम में विधान परिषद के ऐसे सदस्य ही आमंत्रित किए जायेंगे, जिनका नाम जिले से जुड़ा हो या आवंटन के साथ अपनी विकास निधि से क्षेत्र में कार्य कराया हो। इसके साथ ही जो कार्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा हो उसको जिले के संबंधित कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रमों में सहयोग के लिए बाएं ओर बैठें अफसर
समीक्षा बैठकों और आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि या कार्यक्रम के अध्यक्ष से दाहिनी ओर जिले के सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य के क्रम में बैठने की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही समीक्षा बैठक या कार्यक्रमों में सांसद के सहयोग के लिए डीएम या अपेक्षित अधिकारी उनके बाएं ओर बैठेंगे।
अग्रिम पंक्ति में बैठेंगे सांसद, विधायक
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के जिलों में आयोजित कार्यक्रम को लेकर उनके मंच की पहली पंक्ति में सांसद, विधानमंडल के सदस्य, (विधायक) बैठेंगे। सीएम के आयोजनों में यदि जनप्रतिनिधियों की संख्या अधिक होती है तो उन्हें दूसरी, तीसरी पंक्ति में बैठाया जा सकता है। केवल मुख्य सचिव या जिस विभाग का कार्यकम आयोजित किया गया हो, उसके विभाग प्रमुख, यानि अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव ही मंच की अग्रिम पंक्ति में बैठ सकते हैं।
‘माननीय’ नहीं बैठेंगे अफसरों के पीछे
कार्यक्रमों के मंचों पर अधिकारियों को ये सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी जनप्रतिनिधि (माननीय) किसी अधिकारी के पीछे नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री के प्रदेश मुख्यालय ओर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में केवल उपस्थित होने की सहमति देने वाले जिले के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य के ही नाम शिलापट्ट या विज्ञापन में लिखे जायेंगे। जो कि जिले से ही संबंधित होंगे। विधान परिषद के ऐसे सदस्य, जिन्होंने नाम के आगे आवंटित जिले के अलावा अपने क्षेत्र विकास निधि से निर्वाचन क्षेत्र के दूसरे जिले में कार्य कराया है, तो ऐसे मामलों में उस कार्य के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पर, यदि वे अपनी उपस्थिति की सहमति देते हैं, तो उनके बैठने और शिलापट्ट, विज्ञापन में नाम दिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने दी जानकारी
~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा 7 जनवरी को नि:शुल्क उपकरणों का वितरण
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, युवा गरीब-मजदूर आदि के लिए नि:शुल्क उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए कैम्प का आयोजन 07 जनवरी को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पार्कर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर में सुबह 10:00 बजे से होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नि:शुल्क कंबल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कैलिपर्स आदि का दिव्यांग, गरीब, जरूरतमंद, वृद्ध, विधवा आदि को वितरण किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा हर वर्ष जनवरी माह में विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर कंबल, लिहाफ, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर्स, बैसाखी आदि का नि:शुल्क वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी विशाल कार्यक्रम का आयोजन 7 जनवरी 2024 को पार्कर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने सभी दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, युवा, गरीब-मजदूरों आदि से अपील की, कि सभी समय से पहुंच कर नि:शुल्क कंबल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कैलिपर्स आदि का लाभ उठाएं।
अपने मनोरंजन व स्वार्थ के लिए पक्षियों को ना करें कैद : महेश साहू
लखनऊ। राष्ट्रीय पक्षी दिवस के अवसर पर “मेरी प्यारी गौरैया” संरक्षण समिति के अध्यक्ष पंक्षी प्रेमी महेश साहू ने आम जनमानस से पंक्षियों एल के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
पंक्षी प्रेमी महेश साहू ने कहा कि पंक्षी असमान के रंग बिरंगे रंग है, इन्हें बचना हम का कर्त्तव्य है। हम अपने मनोरंजन व स्वार्थ के लिए बेजुबान पंक्षियों को पिंजड़े में कैद कर रखते हैं।… लेकिन उन्हे भी आजाद रहने का अधिकार है। तो आज ही संकल्प लें कि हम ना पंक्षियों को कैद करेंगे और करने वाले लोगों को जागरूक भी करेंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर विरोध भी करेंगे। …क्योंकि पक्षी, मनमोहक जीव हैं, जो आकाश की शोभा बढ़ाते हैं, स्वतंत्रता और प्राकृतिक सुंदरता के प्रतीक हैं। वे पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। पंक्षी केवल आकर्षक प्राणी नहीं हैं। वे पौधों को परागित करके, बीजों को फैलाकर, कीड़ों की आबादी को नियंत्रित करके और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के संकेतक के रूप में कार्य करके हमारे ग्रह के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
यूपी के टॉप 61 माफिया में शामिल बदमाश लड़ चुका था विधानसभा चुनाव
Encounter में पूर्वी उत्तर प्रदेश के खौफ का अंत
UP STF के एनकाउंटर में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश
विनोद उपाध्याय (फोटो साभार – सोशल मीडिया)
लखनऊ (एजेंसियां)। गोरखपुर के गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को यूपी एसटीएफ ने सुल्तानपुर में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। एक लाख के इनामी विनोद उपाध्याय के ऊपर 35 केस दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पास से कार, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
यूपी के टॉप 61 माफिया में शामिल
गैंगस्टर विनोद उपाध्याय का नाम यूपी के टॉप 61 माफिया की लिस्ट में शामिल है। मूल रूप से अयोध्या के माया बाजार थाना क्षेत्र निवासी विनोद उपाध्याय के ऊपर जमीन कब्जा, हत्या और हत्या का प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में इसका नाम शामिल था। वह गोरखपुर सदर सीट से 2007 में विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुका है।
गोली पर जवाबी फायरिंग
बताया गया है कि मुखबिर की सूचना पर यूपी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सुल्तानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में माफिया की घेराबंदी की। इस दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को गैंगस्टर के पास से एक स्विफ्ट कार, 30 बोर पिस्टल, स्टेट गन, 9 एमएम फैक्ट्री मेड जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस मिला है।
कोतवाली देहात थाना के प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि विनोद कुमार उपाध्याय और एसटीएफ के बीच थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार बाईपास के पास मुठभेड़ हुई।
कई जिलों में दर्ज थे 35 मामले
एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उपाध्याय को गोली लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि उपाध्याय के खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और लखनऊ में जघन्य अपराधों के 35 मामले दर्ज थे।
गोरखपुर पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का इनाम
सितंबर 2023 में गोरखपुर पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पिछले कई महीनों से एसटीएफ माफिया विनोद उपाध्याय की तलाश कर रही थी। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह ने सुलतानपुर में पत्रकारों को बताया कि गुरुवार रात सटीक सूचना मिलने पर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उपाध्याय को घेर लिया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश पर गोलियां चलाईं।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में लिया निर्णय
जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में जाएंगे नजीजाबाद
बिजनौर। नजीबाबाद में 11 जनवरी 2024 को होने वाले जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में जिला मुख्यालय बिजनौर से 20 – 25 वाहनों से व्यापारी जाएंगे। यह निर्णय कृष्णा ट्रेडर्स झालू रोड पर आयोजित व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बिजनौर की एक आवश्यक बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल ने तथा संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष खगेश कुमार शर्मा ने किया।
बैठक में 11 जनवरी 2024 को नजीबाबाद में होने वाले जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। निर्णय हुआ कि बिजनौर से 20 – 25 वाहनों से व्यापारी नजीबाबाद जाएंगे। सभी व्यापारी भाइयों से निवेदन किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर अपने संगठन को मजबूत बनाएं। बैठक में अनिल कंबोज जिला संरक्षक, संजीव चौधरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल जिला संगठन मंत्री, अजय सिंह फौजी जिला मीडिया प्रभारी, खगेश कुमार शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल वर्मा युवा जिला अध्यक्ष, आरके अहलावत नगर संरक्षक, अशोक कुमार शर्मा नगर उपाध्यक्ष, अमित शर्मा नगर कोषाध्यक्ष, विकास विश्वकर्मा नगर मंत्री, अंकित गोयल नगर मीडिया प्रभारी, प्रशान्त चौधरी, देवेश चौधरी नगर उपाध्यक्ष, संजू शर्मा नगर महामंत्री, सुनील अग्निहोत्री, ब्रह्मपाल सिंह, अरविन्द ठाकुर, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
11 जिलों के एसपी समेत 18 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 11 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात आदेश जारी किए गए हैं। कानपुर रेंज के आईजी प्रशांत कुमार द्वितीय को ईओडब्ल्यू और झांसी रेंज के डीआईजी जोगेंद्र कुमार को कानपुर रेंज का आईजी बनाया गया है।
वाराणसी के डीआईजी अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को झांसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है। बलिया के एसपी एस. आनंद को एसटीएफ भेजने के साथ ही बदायूं के एसपी ओमप्रकाश सिंह को वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
हाल ही में लखनऊ के एसपी रेलवे बनाए गए देवरंजन वर्मा को बलिया का एसपी और एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का एसपी बनाया गया है। वहीं संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर की जगह अलीगढ़ भेजा गया है। चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला को बहराइच का एसपी बनाया गया है। बहराइच के एसपी प्रशांत वर्मा को लखनऊ में एसपी रेलवे बनाया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज का एसपी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल को एसपी रायबरेली, श्रावस्ती की एसपी प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर, कासगंज के एसपी सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद, रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी को बदायूं, डीजीपी मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट और लीगल एंड पॉलिसी सेल में एसपी स्थापना घनश्याम को श्रावस्ती का एसपी बनाया गया है।
शुभाशीष समेत एसपी को भेंट किया बुके और स्मृति चिन्ह
किन्नर समाज ने की नजीबाबाद पुलिस की प्रशंसा
बिजनौर। किन्नर समाज द्वारा थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत सुपारी लेकर हत्या की योजना बना रहे अभियुक्तों को हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने से पूर्व ही स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर से भेंट कर नजीबाबाद पुलिस की प्रशंसा की गई। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उनके द्वारा एसपी व पुलिस स्टाफ को ढेर सारी शुभाशीष भी प्रदान की गईं।
गौरतलब है कि नजीबाबाद की हिना से बधाई को लेकर नैना का विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार नैना ने दो लाख की सुपारी देकर हिना की हत्या की योजना बनाई। नजीबाबाद पुलिस की सूझबूझ से हत्या की वारदात टल गई और दिनांक 01 जनवरी 2024 को किन्नर नैना, नियामतपुर के प्रिंस तोमर व नितिन, कनकपुर के शाहनवाज व सबलगढ़ के महरुद्दीन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
आर्म्स कॉरपोरेशन हाउस के मालिक समेत दो और गिरफ्तार
इस बीच षड्यंत्र में शामिल नियामतपुर के पुष्पेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि हत्या के लिए 315 बोर के 10 कारतूस बिजनौर के आर्म्स कॉरपोरेशन गन हाउस से खरीदे गए थे। पुलिस ने आर्म्स कॉरपोरेशन गन हाउस के शिव अवतार शर्मा को पिठलोखर सरधना मेरठ के यूनुस को 12 बोर के 10 कारतूस बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया है। युनूस के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बिना शस्त्र लाइसेंस धारक को अवैध रूप से जिंदा कारतूस उपलब्ध कराने के मामले में शिव अवतार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही इन तीनों को भी जेल भेज दिया है।
5 सौ लीटर लाहन बरामद, शराब माफिया फरार, पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह
पुलिस पीएसी व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया कच्ची शराब के खिलाफ अभियान
यक्ष प्रश्न: आखिर दबिश में क्यों मिलता है सिर्फ लाहन, माफिया नहीं?
~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर
बिजनौर। बढ़ापुर पुलिस व आबकारी टीम सहित पीएसी बल ने थाना क्षेत्र के गांव मधपुरी में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया परन्तु अभियान के दौरान टीम को केवल लाहन से ही संतोष करना पड़ा। कोई भी शराब माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया, जिस कारण पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कच्ची शराब का अवैध कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है, जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित होती चली आ रही है। थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों से सटे हुए आरक्षित वन क्षेत्र के समीप कच्ची शराब की सैकड़ो भट्टियां धधक रही हैं। प्रतिदिन सैकड़ो लीटर कच्ची शराब बनाई जाती है। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनने वाली यह कच्ची शराब बढ़ापुर थाना क्षेत्र सहित नगीना देहात, नजीबाबाद, नगीना, कोतवाली, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, जसपुर, काशीपुर आदि तमाम शहरों में सप्लाई की जाती है। कच्ची शराब के इस अवैध कारोबार को बंद कराना शायद बढ़ापुर पुलिस के बस की बात नहीं है। शराब माफियाओं के इस काले धंधे के सामने बढ़ापुर पुलिस बौनी साबित हो रही है।
कच्ची शराब के इस कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को बढ़ापुर पुलिस, आबकारी विभाग की नगीना, धामपुर टीम सहित एक प्लाटून पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र के गांव मधपुरी में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम को मौके से 500 लीटर लाहन तो मिला परंतु एक भी शराब माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया, जिस कारण पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
बताते चलें कि पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ नाम मात्र के लिए अभियान चलाती है। अभियान के दौरान पुलिस को मौके पर केवल लाहन ही मिल पाता है जबकि शराब एवं शराब माफिया पुलिस की पकड़ से बहुत दूर होते हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस के अभियान की सूचना शराब माफिया तक विभाग के ही लोग पहले ही पहुंचा देते हैं। इस कारण टीमों के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो जाते हैं। गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान भी पुलिस एवं आबकारी टीम को केवल 500 लीटर लाहन ही मिल पाया। इसके अतिरिक्त न ही पुलिस को शराब भट्टी मिली और न कोई शराब माफिया, जिस कारण टीमों को बैरंग लौटना पड़ा। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक बढ़ापुर कोमल सिंह, आबकारी निरीक्षक नगीना रमाशंकर सिंह, आबकारी निरीक्षक धामपुर उपेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक अंडर ट्रेनिंग अमित कुमार सहित थाना बढ़ापुर से उप निरीक्षक मनोज कुमार, सिपाही करतार सिंह, विपुल कुमार, अभिषेक, मोनिका, अभय, योगेंद्र, विजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
करणी फाउंडेशन ने भगवती एक्वा सेंटर पर अर्पित की पुष्पांजलि
माता सावित्री बाई फुले जी की 193 वी जयंती मनाई
बिजनौर। करणी फाउंडेशन ने प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जी की 193 वी जयंती बुखारा में भगवती एक्वा सेंटर पर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाई।
शिक्षा की देवी भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जी की 193 वी जयंती पर मोहल्ला बुखारा में भगवती एक्वा सेंटर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष रत्नेश पूषण, जिला अध्यक्ष अंकुश शर्मा, भीम सिंह, सोनू, धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार, सुनील कुमार और अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव मनाया।
ड्यूटी छोड़ चौकी पर खर्राटे ले रहा था हेड कांस्टेबल
बिजनौर। भीषण सर्दी और कोहरे का दौर चरम पर है। ऐसे में चोरी आदि आपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अधीनस्थ स्टाफ को बेहद सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दे रखे हैं। अपराध नियंत्रण/शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से वह स्वयं भी मुख्य मार्गो, बाजार व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त भी करते हैं और रात्रि भ्रमण भी। इसके बावजूद कुछ लापरवाह पुलिस कर्मी बेहतर पुलिसिंग की राह में बाधा बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला थाना हल्दौर क्षेत्र में सामने आया है। ड्यूटी छोड़ कर नदारद सिपाही चौकी पर जाकर सो गया। मामला जानकारी में आते ही एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
थाना हल्दौर पर नियुक्त मुख्य आरक्षी नीरज कुमार की ड्यूटी एल्फा टीम में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान बार – बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी वह कन्ट्रोल रुम को लाईव लोकेशन नहीं भेज रहा था। यही नहीं वह ड्यूटी पर उपस्थित भी नहीं था। उसकी खोजबीन की गई तो वह चौकी झालू पर सोते हुए पाया गया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इस संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी अपराध को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।
नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
प्रथम प्रेस महाकुंभ 06 जनवरी 2024 को हरिद्वार के पंत द्वीप में
देहरादून। उत्तराखंड वेब पोर्टल एसोसिएशन 06 जनवरी 2024 को जनपद हरिद्वार के पंत द्वीप में प्रथम प्रेस महाकुंभ का आयोजन करेगी। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।
इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक मामलों के विष्लेषक जीत मणि पैन्यूली ने कहा कि 350 से ज्यादा पत्रकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना काल में राष्ट्र की सेवा करते अपना बलिदान दिया है। उन्हें विश्वास था कि सरकारी सेवकों की तरह हमारे परिवार को सरकारें मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि देगी, किन्तु देश के लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ समझे जाने वाले पत्रकार और उसके परिवार को उनके हाल पर छोड़ने का काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमने 30 मई 2021 से 05 जून तक आपातकाल के समय धरना प्रदर्शन मौन व्रत अपने आवास लिखवार गाँव प्रतापनगर टिहरी उत्तराखंड में किया। इस खबर को देहरादून से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था। देश के युवा वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र कुमार् बीरानि ने सुप्रीम कोर्ट में पेश करवाने का कार्य किया। खबर का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया और 23 नवंबर 2022 को सरकार को भेज दिया। पैन्यूली ने कहा कि उस पर देश के महामहिम राष्ट्रपति को निर्णय लेना है।
झांसी (शादाब अनवर)। थाना सकरार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ बुधवार की रात तब हुई, जब थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने मुखबिर की सूचना पर फोर्स के साथ आरोपी की घेराबंदी कर दी। तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। नीलेश कुमारी की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
झांसी पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़
पिछले दिनों सकरार थाना क्षेत्र के जावन गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए बनाई गई टीमें लगातार दबिश दे रही थी। सकरार थाना प्रभारी नीलेश कुमारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी झाड़ी बाबा मंदिर के पीछे छिपा है। सूचना पर सीओ टहरौली अनुज कुमार श्रोति, थाना उल्दन समेत मऊरानीपुर, बरुआसागर एवं कटरा का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी। आरोपी के पास से एक कारतूस जिन्दा एवं तमंचा बरामद किया गया। इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया।
एसपी सिटी झांसी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम जवान टोरिया के राजकुमार पुत्र रामप्रसाद कुशवाहा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 10 दिसम्बर को घर में डस्टोन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम में गांव का ही चिंटू अहिरवार महिलाओं के साथ नाचने लगा, मना करने पर बुरा मानकर चला गया। इसी रंजिश के चलते 22 दिसम्बर को चिंटू उर्फ चिंतामन अहिरवार ने उसके पिता राम प्रसाद उर्फ पतई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।
लोकसभा चुनाव में सपा को मजबूती देने में जुटे अभिषेक मिश्रा
श्रावस्ती में क्षेत्रवासियों से संपर्क कर बताई समाजवादी पार्टी की नीतियां
हर वर्ग, हर समुदाय के हित में है समाजवादियों की सोच: ‘मुन्ना भैया’
लखनऊ (पंचदेव यादव)। लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते ही देश में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। श्रावस्ती लोकसभा सीट भी इससे अछूती नहीं है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर युवा नेता अभिषेक मिश्रा‘मुन्ना भैया’ लगातार क्षेत्र संपर्क कर सपा को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं।
अभिषेक मिश्रा ने शिवपुरा ब्लाक के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया और लोगों की समस्याओं को जाना। साथ ही लोगों को समाजवादी पार्टी के विजन और विकास नीति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जन – जन की पार्टी है, समाजवादियों की विकासवादी सोच हर वर्ग, हर समुदाय के हित में है। क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजागर जैसे बुनियादी सवाल से भटकाने के लिए भाजपा लोगों को धर्म, जात और समुदाय के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। इस भ्रष्ट और नफरत की राजनीति को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती से लड़ेगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
नया हिट एंड रन कानून कहीं अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून से ज्यादा ज़ालिम न सिद्ध जाए
हिट एंड रन कानून पर नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई चिंता
भारतीय न्याय संहिता कानून का हाल कहीं कृषि कानून जैसा ही न हो जाए : चंद्रभूषण पांडेय
लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन कानून पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते लोगों में हाहाकार मचा रहा। कहीं पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें दिखीं तो कहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट बाधित होने के चलते लोग सड़कों पर लिफ्ट मांगते दिखाई दिए। बता दें कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 104 में हिट एंड रन का जिक्र किया गया है, जिसमें ड्राइवर की लापरवाही से पीड़ित की मौत होने पर 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान है।
नए हिट एंड रन कानून को लेकर ड्राइवरों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए कांग्रेस की साथी नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता को लागू करने के पहले व्यापक चर्चा की जरूरत है, अन्यथा यह कानून अंग्रेजों द्वारा बनाये गये कानून से ज्यादा ज़ालिम सिद्ध हो सकता है। भारतीय न्याय संहिता कानून का हाल कहीं कृषि कानून जैसा ही न हो जाए? ड्राइवरों के भय का कारण इस देश का भीड़ तन्त्र है। अक्सर देखा गया है दुघर्टना के समय लोग दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को बचाने की फ़िक्र न कर ड्राइवर को मारने व गाड़ी की तोड़फोड़ करने लगते हैं। इस कारण ड्राइवर भाग जाते हैं। इसलिए कानून भीडतंत्र की मानसिकता को समझ कर होना चाहिए। चंद्रभूषण पांडेय ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज ड्राइवरों का विरोध है, कल किसी और का हो सकता है?
उन्होंने बताया, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा है कि ड्राइवर्स हमारी अर्थव्यवस्था और प्रगति के पहिये हैं। वे बेहद कम पैसे पर, तरह-तरह की मुश्किलें झेलते हुए कठिन जीवनशैली के साथ काम करते हैं। कानून और सिस्टम को इनके प्रति मानवीय होना चाहिए। हर जान कीमती है। हर एक की रक्षा सरकार का कर्त्तव्य है। कानून का उद्देश्य जनसामान्य के जीवन को आसान, सुरक्षित और न्याय देना है न कि लाखों लोगों को अत्याचार, वसूली, कैद व आर्थिक दिवालियेपन की ओर धकेलना। बिना राय-मशविरा, बिना विपक्ष को शामिल किए, एकतरफा तुगलकी कानून बनाने का काम बंद होना चाहिए।
लखनऊ (पंचदेव यादव)। अवध वन प्रभाग लखनऊ के कुकरैल रेंज अंतर्गत “मौलश्री” प्रेक्षागृह में बुधवार को प्रातः 11:00 बजे वन विभाग के फ्रंट लाइन स्टाफ को रेस्क्यू किट का वितरण अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त वन कार्मिकों को वन्य जीवों को सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। रेस्क्यू किट के अंतर्गत कुल 122 कार्मिकों को जैकेट, टार्च, कैमरा ट्रैप, स्नैक कैचिंग स्टिक आदि का वितरण किया गया।
वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, अवध वन प्रभाग, लखनऊ डा० रवि कुमार सिंह द्वारा रेंज कार्मिकों को सुरक्षित तरीके से वन्य जीवों को रेस्क्यू करने व प्राकृतवास में अवमुक्त किये जाने के संबंध में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा 2021 बैच के अधिकारी शिवशंकर, तपस, जयन्त, सुश्री स्वाति व सुश्री वन्दना सहित उप प्रभागीय वनाधिकारी लखनऊ हरी लाल व उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहनलालगंज चन्दन चौधरी तथा अवध वन प्रभाग लखनऊ के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी उपस्थित रहे।
सीनियर IPS का मानना कि मीडिया के सहयोग के बिना अपराध नियन्त्रण सम्भव नहीं
बिजनौर। तमाम पुलिस अधिकारी मानते हैं कि मीडिया के सहयोग के बिना अपराध नियन्त्रण सम्भव नहीं है। ऐसे में पुलिस और मीडिया के परस्पर सामंजस्य व सहयोग से अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है।
पुलिस व मीडिया के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित करने व अपराध नियंत्रण में उनका सहयोग लेने के उद्देश्य से जनवरी 2018 में कार्यभार संभालने वाले तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर सोशल मीडिया सैल का गठन कर कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए थे, ताकि मीडिया की मदद से अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। साथ ही पुलिस के गुडवर्क व विभिन्न घटनाओं में पुलिस की कार्यवाही आसानी से मीडिया तक पहुंच सके। इसी उद्देश्य के लिए प्रदेश के सभी पुलिस कार्यालय में सोशल मीडिया सैल कार्यालय स्थापित किए गए। बिजनौर में भी सोशल मीडिया सैल स्थापित है और बखूबी अपना काम भी कर रहा है। जनपद के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी इस मामले में गंभीरता से नजर रखते हैं।
…लेकिन इसके बिल्कुल उलट जनपद बिजनौर के थाना मंडावर में हो रहा है। यहां पर तैनात थानेदार को मीडिया से भी एलर्जी है और उनके मूल कार्य किसी मामले की कवरेज से भी। यही कारण रहा कि वाहन चैकिंग की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से उलझ गए!
बताया गया है कि मंडावर थाना अंतर्गत दयालवाला की मेन मार्केट में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, हलका इंचार्ज व उनकी समस्त टीम द्वारा दो पहिया वाहनों की हेलमेट को लेकर चैकिंग और चालान किए जा रहे थे। तभी वहां पर पहुंचे मीडियाकर्मी चैकिंग की कवरेज करने लग जाते हैं।
आरोप है कि उनके साथ मौजूद महिला पुलिस कर्मी जूही द्वारा कवरेज करने से रोका गया। यही नहीं थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि तुम हमें काम करने दोगे या नहीं, हमें तुम लोगों से परेशानी हो रही है। तुम लोग यहां से जाओ। एक मीडिया कर्मी ने कहा कि हम अपना कार्य कर रहे हैं, आप अपना करो, लेकिन पता नहीं थाना प्रभारी को क्या परेशानी हुई और वह उनसे बहस करने लगे।
यह सब जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान को दी गई। उन्होंने थाना प्रभारी से बात की, तो उन्होंने एक पत्रकार पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि यह तो पुलिस से उलझता रहता है। मीडिया कर्मियों मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, देवेंद्र कुमार का कहना है कि आज तक उक्त साथी किसी बात को लेकर कभी इन थाना प्रभारी से मिला नहीं। तो फिर यह सब शब्द हमारे पदाधिकारी से क्यों बोले गए। इससे तो साफ जाहिर होता है कि पुलिस को मनमानी करने दी जाए? मामले को लेकर मीडिया कर्मियों में भारी रोष है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर अवगत कराने का भी कार्यक्रम है।
वार्ता कर एसोसिएशन को विश्वास में लेना जरूरी: रामबाबू रस्तोगी
“हिट एण्ड रन” के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल
लखनऊ। केन्द्र सरकार के द्वारा बिना बस और ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन से वार्ता किए एवं विश्वास में लिए बगैर यदि “हिट एण्ड रन” नए कानून को लागू किया जाता है तो बस और ट्रक हड़ताल को समर्थन देते हुए सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल उ.प्र.सड़क पर उतर कर अनिश्चित कालीन आंदोलन करेगी। यह बात सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कही।
सड़क सुरक्षा को लेकर नए कानून “हिट एण्ड रन” के प्रावधान लागू होने के पहले ही, दिन सरकार के काले कानून के विरोध में सोमवार को वाहन चालक अचानक हड़ताल पर चले गए। हड़ताल का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ लगभग 12 राज्य जैसे उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी रहा। केंद्र सरकार द्वारा सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए हिट एंड रन कानून में बदलाव किया जा रहा है। ड्राइवर इस कानून का विरोध कर रहे हैं। दरअसल, भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर को 10 साल तक कैद और 7 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
रामबाबू रस्तोगी अध्यक्ष सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश
सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द देश के समस्त ट्रांसपोर्टरों के संगठनों से वार्ता कर सुझाव के आधार पर ही नए कानून को लागू करने की प्रक्रिया को अपनाना चाहिए। श्री रस्तोगी ने कहा कि देश में व कई प्रदेशों में बस और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से जन-सामान्य के वस्तुओं की उपलब्धता पर असामान्य स्थित हो सकती है, जिसके परिणाम स्वरूप दैनिक उपयोग की चीजों जैसे सब्जी, अनाज, दवाई इत्यादि की अनुपलब्धता होने से काला-बाजारी और महंगाई बढ़ सकती है, इसलिए सरकार को इस सम्पूर्ण प्रकरण पर तत्काल उचित एवं संतोषजनक कदम ही उठाना चाहिए।
…तो सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल छेड़ेगा हल्ला बोल आन्दोलन
रामबाबू रस्तोगी ने यह भी कहा कि यदि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने समय से बस एवं ट्रक ड्राइवरों की जरूरी मांग पर सकारात्मक विचार नहीं किया तो आगामी भविष्य में होने वाले जन-सामान्य की परेशानी को देखते हुए सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी अपने सभी प्रदेश संगठन के माध्यम से सभी जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ इस आंदोलन को समर्थन देते हुए जन-सामान्य को भविष्य में इस हड़ताल से होने वाली परेशानी के दृष्टिगत सड़क पर उतर कर हल्ला बोल आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की होगी।
कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूलों में 06 जनवरी तक अवकाश
बिजनौर। बढ़ती सर्दी और कोहरे को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूलों में 06 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार शीतलहर के कारण जिले के कक्षा एक से 8 तक के सभी राजकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त माध्यमिक परिषदीय व सभी बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड) के स्कूलों में 03 जनवरी 2024 से 06 जनवरी 2024 तक का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश सभी स्कूल पर अनिवार्य रूप से मान्य होगा। इससे पूर्व 02 जनवरी तक स्कूल बंद रहे थे। छुट्टी को अब 06 जनवरी तक बढाया गया है।
सरकार के आश्वासन के बाद ट्रक संचालकों और ड्राइवरों का फैसला
देशभर में हड़ताल समाप्त, अभी लागू नहीं होगा नया नियम
नई दिल्ली। दो दिन जारी वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल ख़त्म हो गई है। केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार ने कहा है कि नया नियम अभी लागू नहीं किया जाएगा। सरकार के इस आश्वासन के बाद ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल ख़त्म करने का फैसला किया है।
अंतिम फैसला ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर की सुनने के बाद
अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस की बैठक पर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, “हमने आज अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून और जुर्माने के प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श किया जाएगा। ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर की चिंंताओं को सुनने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
गृह मंत्री शाह से मिला आश्वासन
अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस (AIMTC) के अध्यक्ष अमृत लाल मदन ने गृह सचिव के साथ बैठक के बाद गतिरोध खत्म करने की अपील की। उन्होंने ड्राइवरों से कहा, आप सिर्फ हमारे ड्राइवर नहीं, सैनिक हैं। हम नहीं चाहते कि आप किसी भी असुविधा का सामना करें। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया है कि सरकार, कानून के तहत 10 साल की सजा और जुर्माने के प्रावधान पर रोक लगाएगी। अमृत लाल मदन के मुताबिक अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस की अगली बैठक तक कोई कानून लागू नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि, हिट एंड रन से जुड़े कानून पर विवाद के बीच देशभर में ट्रांसपोर्टर्स और ड्राइवर हड़ताल पर हैं। कानून के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए गृह मंत्रालय ने तत्काल हस्तक्षेप किया। केंद्रीय गृह सचिव और ट्रांसपोर्टर्स के बीच बैठक के बाद सुलह हो गई। अब सभी ट्रांसपोर्टर विरोध छोड़कर तत्काल काम पर वापस लौटेंगे।
एआईएमटीसी की कोर कमेटी के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा, “हमने ट्रक ड्राइवर्स की चिंताओं से सरकार को अवगत करा दिया है। यह कानून अभी लागू नहीं हुआ है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इस कानून को लागू नहीं होने देंगे। हम आपसे अपील करते हैं कि आप अपने वाहनों पर वापस जाएं और बिना किसी डर के गाड़ी चलाना शुरू करें।”
नई दिल्ली/झांसी/बिजनौर। देशभर के ट्रक ड्राइवर हिट एंड रन मामले में केंद्र सरकार के नए कानून के प्रावधानों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से विभिन्न राज्यों में पेट्रोल-डीजल, सब्जी जैसी अति आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर असर दिख रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, समेत 10 राज्यों से पेट्रोल-डीजल पंप ड्राई होने की खबरें हैं। यहां लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। फल, सब्जी, दूध, कृषि के सामानों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कई जगह प्रशासन ट्रांसपोटर्स से संपर्क कर आपूर्ति बहाल करवाने में लगा है। इधर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थिति को देखते हुए प्रयास तेज कर दिए हैं। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश चंद्र भूषण सिंह ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि बस यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ स्वयं बैठक कर आम जनमानस को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए पुनः बसों के सुगम संचालन किये जाने के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही कराएं।
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृतलाल मदान ने कहा, ‘अभी ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल की घोषणा नहीं की है। इस पर फैसला दिल्ली में होने वाली बैठक में होगा। अभी ड्राइवर खुद ही गाड़ियां छोड़कर उतर रहे हैं। दूसरों को भी चलाने नहीं दे रहे हैं। हरियाणा के पेट्रोल पंपों में अब एक हफ्ते का ही पेट्रोल-डीजल बचा हुआ है। निजी ट्रक चालक पानीपत स्थित रिफाइनरी और बहादुरगढ़ स्थित प्लांट से तेल नहीं भरवा रहे हैं। इससे पंपों पर तेल की कमी होने लगी है। पंजाब में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश के 4100 पंपों में से 30 प्रतिशत पंप कल रात ही खाली हो चुके थे। वहीं कई पेट्रोल पंपों पर मात्र एक दिन का तेल बचा है, जो आज शाम तक बिक जाएगा। छत्तीसगढ़ में बस-ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का असर पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर पड़ा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग रही है। सरगुजा जिले में 40 फीसदी और बिलासपुर के कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर में कुछ स्कूल बसों के ड्राइवर्स भी हड़ताल में शामिल हैं। ट्रकों के नहीं आने से सब्जियों की सप्लाई रुक गई है, जिससे उनके दाम बढ़ गए हैं। राजस्थान में नए हिट एंड रन कानून के विरोध में विरोध जारी है। प्रदेश में ट्रक और ट्रेलर एसोसिएशन के साथ प्राइवेट बस ऑपरेटर्स भी हड़ताल पर उतर आए हैं।
इस बीच शासन स्तर से इस मामले में प्रयास चल रहे हैं। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश चंद्र भूषण सिंह ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को विभागीय पत्र लिख कर कहा है कि उक्त कानून के प्राविधान अभी लागू नहीं हुए हैं। उक्त कानून लागू होने के पश्चात् ही इसका स्वरूप परिभाषित किया जा सकेगा। ऐसे में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक / सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, बस यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ स्वयं बैठक कर आम जनमानस को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए पुनः बसों के सुगम संचालन किये जाने के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही कराने का कष्ट करें।
कानून पहले क्या?
हिट एंड रन मामले को आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 304A (लापरवाही के कारण मौत) और 338 (जान जोखिम में डालना) के तहत केस दर्ज किया जाता है। इसमें दो साल की सजा का प्रावधान है। विशेष केस में आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ दी जाती है।
अब संशोधन क्या? संशोधन के बाद सेक्शन 104 (2) के तहत हिट एंड रन की घटना के बाद अगर कोई आरोपी घटनास्थल से भाग जाता है। पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचित नहीं करता है, तो उसे 10 साल तक की सजा भुगतनी होगी और जुर्माना देना होगा।
बिजनौर में लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। शहर के सभी पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की भीड़ लगी हुई है। हर सड़क जाम से जूझ रही है। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है। जिले के सभी
सिविल लाइंस स्थित मामचंद पेट्रोल पंप सिविल लाइंस में सड़क का नजारा
रायपुर सादातमें मुख्य चौराहे पर कृषक चालक गुरलाल सिंह, हरप्रीत सिंह, चंद्रशेखर, भूरा भाई, निशान मोहम्मद, अनीस गुलजार, विजयपाल, मोहम्मद अनवर, धनी पाल, गुलबहार, मेहताब, मिथुन, बाज सिंह, हबीब इत्यादि चालकों ने अपने वाहन छोड़कर विरोध दर्ज कराया और ई-रिक्शा तथा टेंपो चालकों से विरोध में सहयोग करने की अपील की।
नहटौर में मुख्य चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में संजय जोशी, शहनवाज उर्फ शानू, तसलीम अहमद, विजयपाल, बंटी, मोहम्मद फैसल, संजय सिंह, मोहम्मद शाकिर, शाहिद अंसारी, विनोद प्रजापति, मोहम्मद नौशाद, अमीर अहमद, रोहित कुमार, जहीर अहमद आदि बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद थे।
स्योहारा में ट्रक यूनियन अध्यक्ष शकील अहमद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद नईम, महफूज, बब्बू, इकबाल, इमरान जाफरी, उस्ताद फुरकान, अकील, नईम, राकिब, फुरकान, यासीन, हाजी कलवा, गुड्डू आदि सैकड़ों ट्रक चालकों ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया।
नजीबाबाद में वाहन चालकों ने डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालो में नौशाद अहमद, रमा शंकर, रोहित कुमार, कलदीप त्यागी, मनव्वर, लोकेन्द्र कुमार, जुनैद, जाहिर आलम, जीशान आदि बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल रहे।
धामपुर में चालकों ने रोडवेज बस स्टैंड नगीना चौराहा, आरएसएम तिराहा, नहटौर बाईपास आदि मार्गों पर घूम-घूम कर वाहनों में सवारी रहे प्राइवेट वाहनों भर के पहियों की हवा निकाल कर उनका पहिया जाम कर दिया। वाहनों का पहिया थमने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जिस जनपद बिजनौर में मां गंगा सर्वप्रथम प्रवेश करती है, अब उसको गंगा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इससे जनपद के विकास को पंख लगेंगे वहीं जनपदवासी आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद से ही जिले की राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि इस कार्य के लिए अब तक दिगंबर सिंह को सबसे ज्यादा सक्रिय देखा जा रहा था लेकिन लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए बहती गंगा में हाथ धोने के लिए कई नेता भी तैयार हैं। ये नेता इस अखाड़े में कूद गए हैं और इनमें क्रेडिट लेने की होड़ भी मचने वाली है।
प्रतीकात्मक चित्र
मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेस वे अब हरिद्वार से वाया बिजनौर होते हुए निकलेगा, जिससे जनपदवासियों को बड़ा लाभ होगा, वहीं बिजनौर जनपद की तरक्की होगी। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ बन जाने के बाद किसान अपनी फसलों को दिल्ली मंडी तक आसानी से लेकर जा सकेगा। दिल्ली के नजदीक होने के कारण जनपद बिजनौर के कृषि क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। वैसे तो कई राजनीतिक तथा गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा विभिन्न स्तरों पर मांग की जा रही थी, लेकिन चौधरी दिगंबर सिंह की भूमिका बेहद सक्रिय देखा जा रही थी। चुनाव नजदीक है, तो बहती गंगा में हाथ धोने के लिए कई ऐसे नेता भी तैयार देखे जा रहे हैं, जिनका योगदान या तो बिल्कुल शून्य रहा है अथवा न के बराबर। ये नेता इस मौके को भुनाने के लिए क्या-क्या प्रोपेगेंडा करते हैं, यह भी जल्दी सबके सामने आ जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी काफी हद तक बढ़ती देखी जा रही है। एक नहीं कई नेता ऐसे हैं जो इस कार्य का क्रेडिट लेने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन से नेता अपने दावों से अथवा अपने चमचों के माध्यम से कानाफूसी कराकर गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से निकलवाने वाले भागीरथ बनते हैं।
प्रयास करते हैं और सफल भी होते हैं: चौधरी दिगंबर सिंह
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह का कहना है कि बिजनौर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए भी हम और हमारा संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने गन्ना किसानों के लिए जिस दिन नूरपुर ब्लॉक के ग्राम चांगीपुर में शुगर मिल लगवाने का बीड़ा उठाया था, उस दिन लोगों ने मजाक उड़ाई थी कि ऐसा कैसे संभव है लेकिन वहां शुगर मिल बन गई और आज गन्ना पेराई कर रहा है, जिस कारण गन्ने की मांग जनपद में बढ़ गई है। सम्मान के साथ किसान अपना गन्ना बेचने का काम कर रहा है। ठीक उसी तरह जब उन्होंने गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से निकाले जाने की मांग को उठाते हुए बिजनौर जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों तथा जिले के प्रशासन को पत्र लिखा था तो उस समय किसी को भी यह आभास नहीं था कि इस मांग को भी पूरा कराया जा सकता है। उनके व संगठन के अथक प्रयास से 23 दिसंबर को नजीबाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कर यह सिद्ध कर दिया है कि ईमानदारी के साथ यदि गंभीर होकर लगातार प्रयास किया जाए तो हर मुश्किल से लड़ा जा सकता है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर डूडा के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी से मुलाकात कर वर्ष 2021 में ही असंभव से महसूस होने वाले इस कार्य की पटकथा लिख दी थी। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बिजनौर को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने का अनुरोध किया था और यह हवाला दिया था कि बिजनौर वह जनपद है, जहां से मां गंगा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती हैं। इसलिए गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से ही बनना चाहिए। पुनः 25 अक्टूबर 2023 को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मांग दोहराई गई। हाल ही में नजीबाबाद आए मुख्यमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर जनपद से निकाले जाने की घोषणा की गई है। इसके बाद बिजनौर जनपद को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़े जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इंतजार है तो धरातल पर गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकलता देखने का। गंगा एक्सप्रेसवे बनने से होने वाले फायदे पर प्रकाश डालते हुए दिगंबर सिंह ने बताया कि जब बिजनौर जिले से होकर ये हाईवे निकलेगा तो इसके लिए किसानों की जमीनें अधिग्रहीत होंगी और उन्हें मोटा मुआवजा भी मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस वे निकलने से रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इससे प्रयागराज व मेरठ की दूरी बहुत कम हो जाएगी। चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि हम गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का स्वागत करते हैं। आशा व्यक्त की, कि गन्ना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र ही गन्ने का भाव घोषित करेगी।
अक्सर होता है कि नए के साथ नई यादें ही जुड़ती- बनती हैं। 2024 साल नया था लेकिन यादें पुरानी ताज़ी हुईं। यह न आयोजित था न प्रायोजित! किस्मत अकस्मात देती है। मेहनत समय पर। ऐसा ही साल के पहले दिन कुछ अपन के साथ हुआ। उमर के जिस दौर से जीवन गुज़र रहा है, उसमें नया साल हो, कोई तीज-त्यौहार या राष्ट्रीय उत्सव! उल्लास मन का मारा हो जाता है। ‘आया राम-गया राम’ की तर्ज पर ही सब आते-जाते रहते हैं। युवावस्था में अपनी पूर्वज पीढ़ी में ‘निरुत्साह’ जीवन को देखकर मन में जो सवाल उमड़ते-घुमड़ते थे, उनका जवाब अब समय ही दे रहा है। पिताजी का उस समय का मौन अब मुखर होकर कह रहा है, समझ तो गए ही होगे बच्चू!
खैर, छोड़िए! तो बात हो रही थी, नए साल में पुराने दिनों में लौटने की। इसका पहिया इतनी तेजी से खुद-ब-खुद घूमा कि लौट आया पुराने दिनों का सुखद अहसास। घरों की तली पूड़ी। सुस्वादु सब्जी। तरह-तरह के अचार। प्लेट की जगह पुराना अखबार। हरी घास का बिछौने पर मिल-बांटकर खाने का मजा कुछ और ही होता है। फिर हरी-हरी घास ऐतिहासिक पार्क की हो तो क्या कहने? बचपन और इतिहास सब याद आने ही लगता है।
पद से दूर-परिवार सरीखा टूर…
रोजी-रोटी से दूर जिम्मेदारी से नया-नया ही जुड़ा है मां मनोहरा और मां मोहिनी के नाम का स्कूल। यह जानते हुए भी कि पद से कोई कद नहीं बनता लेकिन पद तो पद ही होता है। चाहें उसका कोई कद हो या न हो। नए साल के पहले दिन स्कूल में छुट्टी का रिवाज था, पर यह यादों के बियाबान में बिला गया। यह याद दिलाया प्रिंसिपल और पुत्र ने। ‘छुट्टी’ हो जाती तो आज का यह मजा तो छूट ही जाता। पर जब किस्मत साथ देती है तो छूटता कुछ नहीं, मिलता-ही-मिलता है। साल के पहले दिन जो मिला उसे अब साल भर क्या? जीवन भर भूला नहीं जा सकता।
परिवार केवल वही परिवार नहीं होता जो घर की चहारदिवारी में सीमित हो। परिवार की परिभाषा गढ़ी जाती है। बड़ी बनाई जाती है। जो ‘अपना’ वही परिवार। इस अर्थ में स्कूल से जुड़े लोग भी अपना परिवार ही हैं। ट्रिप पर निकलने के पहले ही ‘पद’ कई पग दूर कर दिया गया। केवल हमने ही नहीं, सबने। बचा सिर्फ परिवार। इसी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ साल के पहले दिन ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान वाले परियर (परि-हरि यानि जहां भगवान राम ने माता सीता का परित्याग किया) और बिठूर (ब्रह्मावर्त, जहां ब्रह्मा जी के चरण पड़े) के लिए निकल पड़े।
निकलना-घूमना तो अक्सर होता है पर आज का निकलना कई मायने में खास इसलिए रहा कि थोड़े समय के लिए ही सही पुराने दिन लौट से आए। एक गाना है-‘कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन..। वाकई में बीते दिन जैसे लौट ही आए। इस नए परिवार का कोई सदस्य केवल सब्जी बनाकर लाया और कोई सब्जी-पूड़ी-अचार, कोई खीर-रबड़ी। मात्रा इत्ती कि खाए न खाई जाए। ऐसे मौकों पर जैसे छात्र जीवन में या बचपन में घर की बनाई हुई पूड़ी-सब्जी एक साथ गोलाई में बैठकर खाई-खिलाई जाती थीं, वैसे ही अनुभव से आज फिर अपने इस नए परिवार के बीच गुजरना हुआ। पार्क में बैठकर सबने अपने-अपने टिफिन खोले। दूसरे का खाना खुद खाया। खुद का खाना दूसरे को खिलाया। फिर जिसको जो अच्छा लगा उसने बिना संकोच वही उठा लिया। दाल और आलू वाली कचौड़ी। पूड़ी। पनीर की रसेदार सब्जी। आलू-मटर की सूखी। हरी धनिया वाला नमक। मिर्च का मसाला। आम की कली। लिखने में ही लार टपकी जा रही है। खाने की बात तो दूर।
हद है यार! किले में किटी पार्टी..
सब जानते हैं, 1857 में स्वाधीनता की प्रथम क्रांति का केंद्र नाना राव पेशवा का बिठूर में बना किला ही था। वैसे तो विद्रोह की सजा के स्वरूप ब्रिटिश हुकूमत ने नाना राव के इस किले को तोपों से ध्वस्त कर दिया पर 1947 में आजादी के बाद सरकारों ने बचे-खुचे किले को सहेज कर क्रांतिवीरों की यादों को करीने से सहेजा है। घूमने फिरने, मन बहलाने और पुरानी यादों से जोड़ने के लिए किले वाली भूमि पर बनाए गए पार्क में नाना राव की आदमकद और उनके प्रमुख सेनापति तात्या टोपे की आवक्ष प्रतिमा प्रेरणादाई है।
एक हिस्से में स्वाधीनता संग्राम की याद दिलाने वाले संग्रहालय की स्थापना बिलाशक बेहतरीन। संग्रह भी अच्छा। प्रथम स्वाधीनता संग्राम से लेकर झंडा गीत के रचयिता श्याम लाल पार्षद तक की यादें। ‘प्रताप’ से लेकर ‘मतवाला’ मासिक पत्रिका के पृष्ठों का पृष्ठपेषण। ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा देने वाले मौलाना हसरत मोहानी से जुड़ी वीथिका। सब कुछ अच्छा। प्रेरक। खटकने वाली बात कोई थी तो बस यही कि संग्रहालय में तो जूते-चप्पल उतार कर जाने का नियम और स्वाधीनता की अलख जगाने वाले नाना राव पेशवा के प्रतिमा स्थल पर जूते-चप्पल पहनकर जाने में कोई रोक-टोक नहीं। वाह री! व्यवस्था। वाह रे! नियम। अरे, स्वाधीनता संग्राम से जुड़ा हर ‘वीर’ भगवान से कम नहीं। फिर नाना राव पेशवा की गिनती तो प्रथम स्वाधीनता संग्राम के उन गिने-चुने नायकों में है जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ क्रांति का झंडा पहले-पहल उठाया। प्रयागराज के आजाद पार्क में प्रतिमा स्थल पर सब जूते-चप्पल उतार कर ही जाते हैं। वह नियम यहां क्यों नहीं हो सकता? नाना राव पेशवा और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तो चंद्रशेखर आजाद के भी प्रेरक पूर्वज हैं।
एक और बात ने दिल कुछ ज्यादा ही दुखाया। ऐतिहासिक किले की प्राचीर में प्रवेश करते ही बाएं हाथ दीवार पर टंगे एक बोर्ड पर निगाह हर एक की टिकती है। हमारी भी टिकी। बोर्ड का मजमून है -‘ शुभ विवाह, मांगलिक कार्यक्रमों, किटी पार्टी, सेमिनार इत्यादि सभी आयोजनों हेतु मुक्ताकाशी मंच, लाॅन और वातानुकूलित कक्ष उपलब्ध है। (चित्र संलग्न) मुक्ताकाशी मंच के ठीक बगल में वह ऐतिहासिक कुआं स्थित है, जिसमें कूदकर नाना राव पेशवा के घर की महिलाओं और बच्चों ने ब्रिटिश फौजों की गिरफ्त में आने के बजाय मौत को गले लगाने को तरजीह दी थी। ‘रियल’ लड़ाई से जुड़े ऐसे ऐतिहासिक स्थान पर बॉलीवुड के भद्दे हेयर स्टाइल वाले लड़कों की ‘रील’ के लिए इधर-उधर की उछलकूद देखकर दिल और बैठ गया। बलिदान स्थल पर ऐसी फूहड़ता पर तो तत्काल रोक लगा ही देनी चाहिए। जिस स्वाधीनता के लिए नाना राव पेशवा, उनका परिवार मर मिटा, क्या उस स्थान को किटी पार्टी के लिए देना उचित है? बलिदान स्थल पर मंगल गीत का क्या मतलब?
इस किले की देखरेख का जिम्मा संभालने वाले उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अफसरों को इस मसले पर सोचना जरूर चाहिए। पैसा या सरकारी भाषा में कहें ‘राजस्व’ कमाने के लिए ऐसे ऐतिहासिक स्थल ही बचे हैं क्या? अच्छा तो यह होता कि पर्यटन विकास निगम यहां नाना राव पेशवा, बाजीराव पेशवा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे से जुड़े प्रसंगों पर मुक्ताकाशी मंच और परिसर में लाइट एंड साउंड शो शुरू करके कमाई कर ले। सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। आने वाले को पैसे के बदले कुछ तो सार्थक ज्ञान मिले।
कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञानस्थल पर गजब का लाइट और साउंड शो देखिए जाकर। क्या स्क्रिप्ट, क्या तकनीक और क्या प्रदर्शन। एक कुरुक्षेत्र नहीं, देश भर के तमाम ऐतिहासिक और पौराणिक स्थानों पर लाइट और साउंड शो का प्रचलन अब आम है। गदर की गद्दारी से जुड़े ग्वालियर के किले में साउंड शो हो सकता है तो बिठूर में क्यों नहीं? वफादारी का यह सिला! अफसरों को सोचना चाहिए कि किटी पार्टियों से बलिदान देने वाली ‘पुण्यात्माओं’ को कितना कष्ट हो रहा होगा। नया वर्ष तभी सार्थक होगा जब बिठूर के इस ऐतिहासिक किले में बलिदान देने वालों की कद्र बढ़े।
नए साल की बस एक यही इच्छा-प्रार्थना है। चाहें तो आप भी इस आवाज में अपनी आवाज मिलकर नया वर्ष शुभ बना सकते हैं।
स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वाले सभी महापुरुषों को शत्-शत् नमन के साथ आप सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं…
उत्तराखंड में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! Sc St कोर्ट नहीं बनने से CM सहित तीन के खिलाफ कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
देहरादून, हरिद्वार। एक दलित महिला मीनू की हक की जद्दोजहद ने उत्तराखंड में संवैधानिक राजकाज पर सत्ता की मनमानी की कलई खोलकर रख दी है। सत्ता के नशे में राज्य सरकार द्वारा संविधान और एससी-एसटी एक्ट का ही उल्लंघन नहीं किया जा रहा बल्कि सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करने का ढोल पीटने वाली धामी सरकार द्वारा, दलित हितों पर किस कदर बार-बार कुठाराघात किया जा रहा है, ताजा मामला उसका जीता जागता उदाहरण है। प्रकरण में हरिद्वार जिला कोर्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित 3 के खिलाफ वाद रजिस्टर्ड करते हुए, प्रमुख सचिव गृह को एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों और नियमों के तहत, जांच करा कर, एक माह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।”
फर्जी प्रमाणपत्र के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली महिला मीनू
उत्तराखंड में दलित हितों के लिए संघर्ष का चेहरा बनकर उभरी मीनू की कहानी किसी हीरो से कम नहीं है। अपनी लड़ाई को समाज की लड़ाई में तब्दील कर चुकी मीनू हरिद्वार जिले के सिकरोढा गांव की निवासी है। मीनू ने 2022 में दलित महिला के लिए रिजर्व गांव की प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह एक फर्जी जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ी महिला नीलम से चुनाव हार गई। मीनू की शिकायत पर जांच के बाद डीएम हरिद्वार ने उस महिला नीलम का निवास प्रमाण पत्र तो निरस्त कर दिया परंतु संविधान के अनुच्छेद 341 का उल्लंघन कर, बनाया गया फर्जी जाति प्रमाण पत्र निरस्त नहीं किया। इस पर मीनू ने आवाज उठाई तो पता लगा कि संविधान के आर्टिकल 341 का उल्लंघन कर उत्तराखंड सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) की एक उपजाति शिल्पकार की उपजातियां (पर्यायवाची नाम) बताते हुए, 48 अन्य जातियों को एससी में शामिल कर रखा है और अनुसूचित जाति के राजनैतिक और सरकारी नौकरियों के आरक्षण में बड़ी सेंध लगा रखी है।
गैर कानूनी और गैर संवैधानिक तरीके से बिना राष्ट्रपति व संसद के अनुमोदन के एससी की एक उपजाति की भी उपजातियां (पर्यायवाची नाम) बताकर दलितों के आरक्षण में सेंधमारी के खिलाफ मीनू के राज्य के बड़े अधिकारियों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे दर्ज कराए जो लगभग पेंडिंग पड़े हैं। इसका कारण भी संवैधानिक उल्लंघन ही निकला। जी हां, राज्य में एससी-एसटी एक्ट के तहत स्पेशल कोर्ट का गठन ही नहीं किया गया है। एससी-एसटी कोर्ट ना होने के कारण, एक्ट से संबंधित इन मामलों में समयबद्ध सुनवाई एक सपना ही बना हुआ है। इस पर मीनू ने एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ना बनाने को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित तीन के विरुद्ध हरिद्वार जिला कोर्ट में केस फाइल किया और संवैधानिक उल्लंघन करार देते धामी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस पर जिला जज ने सुनवाई के बाद, सीएम व मुख्य सचिव सहित 3 के विरुद्ध एससी- एसटी एक्ट की धारा 4 का केस रजिस्टर्ड करते हुए, एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रशासनिक जांच के आदेश देते हुए, प्रमुख सचिव गृह को एक माह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। मामले में 5 फरवरी 2024 को अगली सुनवाई होगी।
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जारी राजाज्ञा के अनुपालन में उत्तराखंड में अब तक नहीं बने एससी- एसटी एक्ट के विशेष न्यायालय
संविधान बचाओ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार, मीनू की इस लड़ाई में बतौर अधिवक्ता मामलों की पैरवी कर रहे हैं। एडवोकेट राजकुमार के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में विधि द्वारा स्थापित संसद द्वारा पारित महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित एससी-एसटी एक्ट 1989 की संशोधित राजाज्ञा दिनांक 01 जनवरी 2016 की धारा 14 के अनुपालन में आज तक एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायालय का गठन नहीं किया गया है। पूरे उत्तराखंड में अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग अपर जिला जज एससी- एसटी एक्ट के मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। जनपद हरिद्वार में जिला जज तो देहरादून में अपर जिला जज पंचम सुनवाई कर रहे हैं। स्पेशल कोर्ट का गठन नहीं किया गया है। इसलिए एससी-एसटी एक्ट के मुताबिक किसी भी केस में उत्तराखंड राज्य में अधिनियमानुसार प्रतिदिन सुनवाई कर 60 दिन में निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। जो न सिर्फ एक्ट का उल्लंघन है बल्कि राज्य में एक नए संवैधानिक संकट की ओर भी इशारा करता है।
इसी सब से हरिद्वार जनपद के ग्राम सिकरौढा निवासी मीनू ने उत्तराखंड राज्य में एससी-एसटी कोर्ट गठित ना होने पर इसे एक्ट का उल्लंघन माना और जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह को पक्षकार बनाते हुए एससी-एसटी एक्ट की धारा 4 एवं आईपीसी की धारा 166, 167 में फौजदारी प्रकीर्ण वाद संख्या 234/2023 योजित किया जिसे 22 दिसंबर 2023 को जिला जज हरिद्वार ने स्वीकार करते हुए आदेश पारित कर, उत्तराखंड राज्य के प्रमुख सचिव गृह को एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों व नियमों के अनुसार, एक्ट की धारा 4 के प्रकरण की प्रशासनिक जांच करा कर, आख्या एक माह में न्यायालय में प्रेषित करने के आदेश दिए हैं। खास बात यह है कि राजकुमार के अनुसार, एससी- एसटी एक्ट में लोक सेवक द्वारा एससी- एसटी एक्ट और उसके नियमों का उल्लंघन किए जाने पर, उसकी प्रशासनिक जांच एससी- एसटी एक्ट 1989 की नियमावली 1995 के नियम 8(1)IX के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक या पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच प्रकोष्ठ के जांच करने का प्राविधान है।
हत्या, गलत रिहाई, बंदियों से वसूली की घटनाओं में दोषी पाए गए अफसर
सेटिंग गेटिंग में माहिर जेल अफसरों के खिलाफ नहीं होती कार्यवाही
~by Rakesh Yadav, b4u
लखनऊ। शासन में सेटिंग गेटिंग रखने वाले जेल अफसरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सुल्तानपुर, लखनऊ, मैनपुरी और आगरा जेलों में हुई बड़ी घटनाएं इस सच की पुष्टि करती नजर आती है। सुल्तानपुर में बंदियों की हत्या, सीतापुर में बंदी की हत्या, लखनऊ और आगरा जेल में बंदियों की गलत रिहाई और मैनपुरी में बंदियों से वसूली किए जाने की पुष्टि होने के बाद भी शासन ने दोषी अफसरों के खिलाफ आजतक कोई कार्यवाही नहीं की। यह मामले विभागीय अफसरों और कर्मियों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है कि कमाकर देने वाले अफसरों के खिलाफ इस विभाग में कोई कार्यवाही की ही नहीं जाती है।
बीती 22 जून 2023 को सुल्तानपुर जिला जेल में दो बंदियों मनोज और करिया के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सुर्खियों में आया था। बंदियों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच सीजेएम सुल्तानपुर सपना त्रिपाठी ने की। जांच में उन्होंने जेल प्रशासन को दोषी ठहराया। इसके बाद भी अभी तक शासन ने कोई कार्यवाही नहीं की।
इसी प्रकार सीतापुर जनपद की जिला जेल में महिला डिप्टी जेलर विजया लक्ष्मी के उत्पीड़न और अवैध वसूली से तंग आकर एक विचाराधीन बंदी की जान चली गई। बंदी के परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। इस बवाल के बाद परिजनों ने जेल में तैनात महिला डिप्टी जेलर समेत चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है वसूली न देने पर बंदी की हत्या कर दी गई। इस मामले में अभी तक शासन और मुख्यालय के अफसरों ने कोई सुध तक नहीं ली है।
मैनपुरी जेल में एक कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने कार्यक्रम में मौजूद जेल सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता की अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मी बंदियों से वसूली करने में बाज नहीं आते हैं, वहीं कार्यक्रम में सहयोग देने से कतराते हैं। यह मामला आज भी फाइलों में कैद है।
इसी प्रकार प्रदेश के जेलमंत्री के गृह जनपद की आगरा जेल में बीते दिनों अधिकारियों ने एक विचाराधीन बंदी की गलत रिहाई कर दी। मामला जेल मंत्री से जुड़ा होने की वजह से इसमें कार्रवाई करने के बजाए पूरे मामले को ही दबा दिया गया। दूसरी ओर राजधानी की जिला जेल में एक विदेशी बंदी समेत तीन बंदियों की गलत रिहाई और प्रदेश के बहुचर्चित सनशाइन सिटी मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी जेल ने मामले की जांच की। इस जांच में अधीक्षक समेत कई अधिकारियों को दोषी भी ठहराया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी किसी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विभागीय अधिकारियों में चर्चा है कि बंदियों की हत्या, गलत रिहाई, अधिकारियों के सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता करने और पावर ऑफ अटार्नी जैसे गंभीर मामले होने के बाद शासन व जेल मुख्यालय स्तर से किसी भी दोषी अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से जेल अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। कार्रवाई नहीं होने अधिकारियों में शासन का कोई खौफ ही नहीं रह गया है।
कार्यवाही में भी दोहरा मापदंड
प्रदेश के कारागार विभाग में कार्यवाही के मामले में भी दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। कानपुर देहात जिला जेल में एक विचाधीन बंदी की गलत रिहाई के मामले में जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। उन्हें जेल प्रशिक्षण संस्थान से अटैच किया गया है। वहीं राजधानी लखनऊ की जिला जेल में विदेशी बंदी समेत तीन अन्य बंदियों की गलत रिहाई के मामले में कोई कार्यवाही तक नहीं की गई।
मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट की भी होगी जांच
मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट की भी होगी जांच। यह बात हम नहीं प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति कह रहे हैं। सुल्तानपुर जेल में जांच रिपोर्ट में दो बंदियों की हत्या का खुलासा होने के बाद जब जेल मंत्री से कार्यवाही के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जांच कराने के बाद कार्यवाही की जाएगी। मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट के बाद जांच कराए जाने की बात ने जेल मंत्री के बयान पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कानपुर। पहली जनवरी की देर रात युवा पत्रकार फुरकान खान का बीमारी के चलते निधन हो गया। शहर के हैलट अस्पताल में 32 वर्षीय पत्रकार ने अंतिम सांस ली। फुरकान सात वर्ष से भारत एटूजेड नामक चैनल में बतौर सिटी क्राइम इंचार्ज कार्यरत थे।
पारिवारिक सूत्रों द्वारा बताया गया है कि चार दिन पहले पेट में किसी समस्या के कारण उन्हें हैलट अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उपचार के दौरान कल देर रात उनका निधन हो गया। उनके साथ कार्यरत अन्य पत्रकार साथियों से उनकी पत्नी ने निधन की जानकारी साझा की है। फुरकान के निधन की सूचना मिलते ही उनसे जुड़े पत्रकार स्तब्ध रह गए। इस दु:खद समाचार से पत्रकार जगत में शोक छा गया है।
भयभीत हैं खेतों पर आने जाने वाले गांव मिर्जापुर के ग्रामीण
धूप चमके और बिल से बाहर निकले तो ही पकड़ा जा सकेगा अजगर
~मुकेश कुमार, मंडावर
बिजनौर। मंडावर क्षेत्र में काफी दिन से एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से खेतों पर आने जाने वाले किसान घबराए हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से अजगर को पकड़ने की मांग की है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास किसान नैन सिंह के खेत में एक विशालकाय अजगर (सांप) कई दिन से एक बिल में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि अजगर कभी तो बिल के बाहर निकल जाता है और कभी बिल के अंदर चला जाता है। गांव के लोग जब अपने खेतों में काम करने के लिए जाते हैं तो अजगर को देख घबरा जाते हैं। भयभीत लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से अजगर को पकड़ने की मांग की है।
वहीं वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया कि अजगर की सूचना मिली है। अजगर बिल के अंदर है, रेस्क्यू कर उसे पकड़ना अभी मुश्किल है। जब थोड़ी धूप चमके और अजगर बिल से बाहर निकले तो उसे पकड़ा जा सकेगा। बिल के बाहर आने पर ही उसे पकड़ा जाएगा।
सुधार के प्रयासों के बावजूद स्थिति हो गई बद से बदतर
जेल के भीतर होने वाले कारनामों की फेहरिस्त बहुत लंबी
बिजनौर। जिला कारागार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार, रुपए वसूलकर गिनती काटना, गुटका, बीड़ी, शराब, मीट मुर्गा, लजीज व्यंजन आदि मार्केट रेट से कई गुना कीमत में उपलब्ध हैं! हालात ये हैं कि जेल के भीतर की दुनिया दोयम दर्जे की है! चारदीवारी के अंदर होने वाले कृत्य से बाहरी दुनिया वाकिफ तक नहीं हो पाती। जेल अधिकारियों के इशारे पर होने वाले कारनामों की फेहरिस्त भी बहुत लंबी है?
धर्मवीर प्रजापति जेल मंत्री उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार जेल में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लाख प्रयास कर रही है लेकिन धरातल पर स्थिति उलट है। जेलों के आधुनिकीकरण के साथ ही सुधार के प्रयास जारी हैं। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी कई बार सुधार के निर्देशों के साथ कड़ी हिदायत दे चुके हैं। यहां तक कि सभी जेलों में कैदियों को उनके धर्म के अनुसार धार्मिक ग्रंथ भी बांटे जाने लगे। इसके बावजूद..
जेल महानिदेशक/महानिरीक्षक एसएन सावत ने भी कार्यभार संभालते हुए कहा था कि ‘सूबे की जेलों में अनुशासन और बंदी कल्याण व पुनर्वास हमारी प्राथमिकता होगी और होनी भी चाहिए।’
केस नंबर 1. बिजनौर सिविल कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे अधिवक्ता हरि सिंह के पुत्र 22 जनवरी 2023 को नुमाइश ग्राउंड चौराहे से अपने दो दोस्तों को छोड़ने मोहल्ला जाटान जा रहे थे। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, गंगा होटल के निकट जेल अधीक्षक ने अपनी गाड़ी से उनकी बाइक को रोका। बाइक को चोरी की बताते हुए उनके चालक पुष्पेंद्र शर्मा ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद जिला कारागार के पास जेल अधीक्षक के गार्डों ने उससे मारपीट कर चाबी निकाल ली। अधिवक्ता ने एसपी से कार्रवाई की लगाई थी। उधर, जेल अधीक्षक आदिति श्रीवास्तव ने दावा किया था कि रात में तीन युवक बिना हेलमेट के बाइक से उनकी गाड़ी के सामने स्टंट कर रहे थे। उनकी बाइक गाड़ी से टकराने से बाल- बाल बची। उनके साथ मारपीट नहीं की गई। एक युवक ने उनके साथ भी बदसलूकी की। बच्चे समझकर उन्होंने कार्रवाई नहीं की थी।
केस नंबर 2. जेल में बंद नजीबाबाद के मोहल्ला सेवाराम निवासी अनिकेत से उसकी किरतपुर निवासी प्रेमिका फर्जी आधार कार्ड से तीन बार मिल आई। गेट पर हर बार पांच हजार रुपए देकर। उसे प्रेमी के घर वालों ने ही पकड़ा। इसी प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी जेल में बंद था। शहर कोतवाली पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे भेज दिया गया। युवती ने प्रियंका के नाम से बनाए गए आधार कार्ड से प्रेमी से तीन बार मुलाकात की थी। इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए कि युवती फर्जी आधार कार्ड से जेल में तीन बार मुलाकात कर चुकी थी और जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।
बिजनौर जेल में बंद टीवी कलाकार भूपिंदर सिंह
केस नंबर 3. जेल में धारा 302/307 में बंद टीवी कलाकार भूपिंदर सिंह R/o बढ़ापुर का हाथ लाखों रुपए उगाही के लिए तोड़ा गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज नहीं रहे थे। आखिरकार 05 दिसंबर 2023 को भेजना पड़ा। जेल वापसी पर लेटने के लिए हाइट से कम लंबा तख्त दिया, साथ में दो बीमार बंदी और लिटाए जाते हैं, ताकि करवट तक न ले सके। आरोप है कि बिजनौर से लगे कालागढ़ क्षेत्र में उनकी चलाई गोली से एक वन गुर्जर की मौत हो गई थी, जबकि दो घायल हुए थे। भूपिंदर सिंह एक अभिनेता और लेखक हैं, जिन्हें कार्तिक पूर्णिमा (2020), लाल चूड़ा (1984) और प्यार का तराना (1993) के लिए जाना जाता है। वह टीवी सीरियल यह प्यार न होगा कम, मधुबाला – एक इश्क़ एक जुनून, 1857 क्रान्ति, एक हसीना थी, तेरे शहर में और टशन-ए-इश्क़ आदि में काम कर चुके हैं।
केस नंबर 4. एक बंदी पांच हजार रुपए देकर दूसरी बैरक में मिलने गया, शाम को गिनती हुई तो उसकी बैरक में एक बंदी कम मिलने पर हड़कंप मच गया और फिर पूरी जेल में तलाशी हुई। वो उसी बैरक में मिला, जिसमें सुबह गया था।
केस नंबर 5. दिसंबर की 02 तारीख को 15 लोग घूमने को बाहर गए, शाम को देर हुई तो खुलासा हुआ। इनमें से एक को तन्हाई में डाला गया। पहले भी कई बार सैर सपाटे को ये जाते रहे हैं। सवाल ये है कि बिना पुलिस इनफार्मेशन (PI) के बाहर कैसे गए?
केस नंबर 6. लूट के दौरान हत्या के मामले में बंद बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी शाने आलम पुत्र अतीक करीब तीन साल से गाजियाबाद की जेल में बंद था। उसे 03 नवंबर 2023 को चालान पर गाजियाबाद से बिजनौर कारागार लाया गया। यहां पर वह बैरक नंबर 02 में बंद है। उगाही की रकम पांच हजार रुपए न देने के कारण कई दिनों से उसकी बर्बर तरीके से पिटाई की जा रही थी। आखिरकार तंग आकर 23 दिसंबर को लोहे की धारदार पत्ती (अथवा चाकू) से उसने अपने सीना, सिर, गला समेत 08 स्थानों को बुरी तरह फाड़ दिया। लहूलुहान हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
केस नंबर (अनगिनत)~ बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार आम बात है। यहां गिनती (काम न करने की एवज में वसूली जाने वाली रकम) के एवज में पहले प्रति बंदी तीन हजार रुपए थे, अब पांच हजार कर दिए गए, न देने वाले को पीटा जाता है। ….रही बात सुख सुविधाओं की तो यहां सब कुछ उपलब्ध है, बस रकम खर्च करने की कुब्बत होनी चाहिए। इस चारदीवारी के अंदर गुटका, बीड़ी, शराब, मीट, मुर्गा लजीज व्यंजन आदि मार्केट रेट से कई गुना कीमत में बिकते हैं।
अदिति श्रीवास्तव जेल अधीक्षक बिजनौर
जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव से इस संबंध में संपर्क का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। एक दिन पूर्व भी जब जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति बिजनौर पहुंचे, तब भी बात हो सकी तो सिर्फ गेट पर तैनात फोन अटेंडेंट से। उनसे मंत्री जी और अधीक्षक जी से बात करने के लिए पूछा गया तो उन्होंने फोन किन्ही सज्जन को थमा दिया। उन सज्जन साहब ने सिर्फ इतना बताया कि मंत्री जी राउंड पर हैं। उनका परिचय पूछा तो फोन डिस्कनेक्ट….
माननीय के दबाव में हुआ श्रम विभाग का नियुक्ति घोटाला! श्रमिक मृत्यु अंत्येष्टि व विकलांग सहायता योजना में हुआ था घोटाला। बाद में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 12 लड़कों को धमका कर लिया इस्तीफा। उनकी जगह की गईं नियम विरुद्ध नई नियुक्तियां। एक माननीय के दबाव में रचा गया पूरा खेल! बिजनौर। श्रम विभाग बिजनौर में […]
माननीय के दबाव में हुआ श्रम विभाग का नियुक्ति घोटाला! श्रमिक मृत्यु अंत्येष्टि व विकलांग सहायता योजना में हुआ था घोटाला। बाद में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 12 लड़कों को धमका कर लिया इस्तीफा। उनकी जगह की गईं नियम विरुद्ध नई नियुक्तियां। एक माननीय के दबाव में रचा गया पूरा खेल!
बिजनौर। श्रम विभाग बिजनौर में एक और घोटाला हो गया। श्रमिक मृत्यु अंत्येष्टि व विकलांग सहायता योजना में हुए घोटाले के बाद इसी अगली कड़ी में विभाग द्वारा आउटसोर्सिंग पर की गई नियुक्ति में खेल किये जाने के संकेत मिले हैं। इस मामले का मुख्य सूत्रधार वर्तमान सपा विधायक एवं एक बोर्ड के तत्कालीन सदस्य को बताया जा रहा है!
धमका कर ले लिया 13 कर्मचारियों का इस्तीफा- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस विभाग में 2015-16 में आउटसोर्सिंग से कुल 13 नियुक्ति की गई थी, जिसमें से अत्यधिक दबाव व किसी भी मामले में फंसाने की धमकी मिलने के बाद 12 ने 7-1-19 में इस्तीफा दे दिया था। यहाँ गौर करने वाली बात है कि आज की बेरोजगारी में युवा संविदा में जहाँ भर्ती के लिए लाइन में लग जाते हैं ऐसे में श्रम विभाग में चार वर्ष तक आजीविका पर जमे 12 लड़कों को स्वयं इस्तीफा देकर नौकरी छोड़नी पड़ी।
हैरत में डालने वाली कहानी- इस्तीफा दिये जाने की कहानी भी हैरत में डालने वाली है, इस विभाग में पूर्व में कार्यरत रह चुके तथा वर्तमान में सपा के टिकट से विधायक बने एक माननीय को बताया जा रहा है। इस्तीफा दे चुके युवाओं ने बताया कि उस समय श्रम मन्त्री के काफी नजदीक रहे रामौतार सैनी उ० प्र० भवन एवं सह निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य पद पर नियुक्त थे। पहले इस विभाग में कार्यरत रहने के कारण यहाँ की उपयोगिता को जानते भी थे। इसलिए रामौतार सैनी ने इन लड़कों पर झूठी शिकायतें करवा कर उच्च स्तर पर दबाव बनाते हुए इस्तीफा देने को मजबूर किया ताकि इनकी इच्छा अनुसार इनके रिश्तेदार व निकटतम को विभाग में रक्खा जा सके। चूंकि रामौतार सैनी प्रदेश में विभाग के प्रतिष्ठित व प्रभावी पद पर आसीन थे, इन युवाओं पर दबाव बनाने में सफल रहे। नाम न बताने की शर्त पर कुछ युवाओं ने दावा किया कि अगर हम इस्तीफा नहीं देते तो हमें किसी भी झूठे मामलों में फंसाया जा सकता था।
तुरंत ही नौकरी पर रख लिये विधायक के रिश्तेदार- गौरतलब है कि इन बारह युवाओं के इस्तीफा देने के बाद ही रामौतार सैनी के भांजे राजवीर सैनी को रख लिया गया। इनके अलावा मेघनाथ सैनी, हिमांशु सैनी, रामौतार सैनी के ड्राइवर के भाई अंकुल व राहुल भारती भी नौकरी हासिल करने वालों में शामिल हैं। इन सभी को जनवरी में पुराने लड़कों के इस्तीफा देने के बाद इसी महीने में रख लिया गया।
मिला था प्रशस्ति पत्र- गौरतलब है कि जिन बारह लड़कों को हटाया गया, उन पर चार वर्षों में कभी कोई आरोप नहीं लगा, न किसी घपले में शामिल रहे। इस बात की पुष्टि में निवर्तमान सहायक श्रम आयुक्त सरजीत सिंह द्वारा इन सभी को सन्तोषजनक कार्य व ईमानदारी से करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना है। इन सभी लड़कों को निवर्तमान सहायक श्रम आयुक्त घनश्याम सिंह के समय हटाया गया था, जो वर्तमान में मेरठ में हैं तथा बातचीत में यह स्वीकार करते हैं कि रामौतार सैनी के दबाव के चलते इन लड़कों को हटाने के लिए इस्तीफे लिए गए थे। घनश्याम सिंह का कहना है कि रामौतार सैनी के दबाव में ही तीन लड़कों सिद्दार्थ चौहान, हेमंत व अभिषेक वालिया के विरुद्ध योजनाओं में अनियमितता बरतने के बारे में शिकायत उच्च स्तर पर की गई थी, जबकि सिद्दार्थ चौहान जो कि अनुसेवक के पद पर कार्यरत् था, उसका किसी योजना से दूर तक कोई लेना देना नहीं था। इन बारह लड़कों के इस्तीफा देने के बाद एक हफ्ते में ही पहले से तय लड़कों को रख लिया गया। इसके लिए विभाग ने नियुक्ति के लिए किसी समाचारपत्र में न कोई विज्ञप्ति जारी की, न ही कोई नोटिस कार्यालय पर चस्पा किया। रखे गए लड़कों के टाइपिंग टैस्ट तक लिया जाना जरुरी नहीं समझा गया। इस मामले में सपा विधायक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया!
पुण्यतिथि पर गजल सम्राट दुष्यंत कुमार का भावपूर्ण स्मरण
~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात
बिजनौर। गजल सम्राट दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
ग्राम महुआ स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारी समिति रहमापुर के पूर्व सभापति सुरेश भगत ने कहा कि दुष्यंत कुमार जनपद बिजनौर का गौरव थे। उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से जहां जनता की आवाज उठाई, वहीं जनपद को राष्ट्र पटल पर स्थान दिलाने का कार्य किया। दुष्यंत कुमार ने अपनी कविताओं के माध्यम से दबे कुचले वर्ग तथा मजलूमों की आवाज को बुलंद किया। दुष्यंत कुमार का कार्यक्षेत्र भोपाल रहा लेकिन वह जनपद से जीवन भर जुड़े रहे तथा लगातार यहां आते रहे।
इस अवसर पर उनकी कविताओं का काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन से रजनीश त्यागी ने कहा कि दुष्यंत कुमार की कविताओं में आमजन की आवाज सम्मिलित है। दुष्यंत कुमार की कविताओं को आज मुहावरों के रूप में भी प्रयोग किया जाने लगा है। संसद में दुष्यंत कुमार सबसे अधिक पढ़े जाने वाले कवि हैं। पक्ष विपक्ष सभी की आवाज दुष्यंत कुमार की कविताएं होती हैं।
इस दौरान दुष्यंत कुमार की कविता… हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए, एक गुड़िया की कई कठपुतलियों में जान है, कहां तो तय था चरागा हर एक घर के लिए, इस नदी की धार से ठंडी हवा आती तो है… का काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक कुलदीप त्यागी, बिजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सुबोध शर्मा, वसीम सिद्दीकी, नीता देवी, लक्षेंद्र शर्मा, लकी शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिक्शा यूनियन कार्यालय, सेंट मेरी स्कूल पहुंची ट्रैफिक पुलिस
रिक्शा चालकों, स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात का पाठ
जागरूकता के लिए बांटे गए ट्रैफिक सैंस पंपलेट
चौराहे से सौ मीटर दूर रिक्शा खड़ा कर उतारेंगे और बैठाएंगे सवारी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर/नोडल अधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा रिक्शा यूनियन कार्यालय पर रिक्शा चालकों को एकत्रित कर यातायात संबंधी जागरुकता पंपलेट वितरित किए गए। सभी रिक्शा चालकों को बताया गया कि यातायात के सभी नियमों का पालन करें, कोई भी रिक्शा चालक अपनी रिक्शा को चौराहे पर खड़ा नहीं करेगा तथा चौराहे से कम से कम 100 मीटर दूरी पर खड़ा करके ही सवारी को उतारेंगे और बैठाएंगे।
इसी क्रम में नगर बिजनौर के सेंट मेरी स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं कों यातायात के संबंध में जागरुक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए।
इसके अलावा नगर बिजनौर के शुगर मिल पर शीत ऋतु में पड़ने वाले घने कोहरे में दृष्यता बनाए रखने हेतु सड़क दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से गन्ना ढुलाई करने वाले मालवाहक वाहन यथा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी इत्यादि पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए ताकि कोहरे में कम दृष्यता के कारण सडक दुर्घटना से बचा जा सके। सभी को पैदल चलने से लेकर वाहन चलाने तक के नियमों के बारे में भी बताया गया।
अभियान के दौरान सभी को चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर कदापि वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा सड़क पर स्टंट न करने आदि समेत सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया गया।
⛳🌷 चम्पतराय! रामलला के पटवारी का बिजनौर से है गहरा नाता🌷⛳
साधारण,आसान पेंटिंग/एक्रेलिक पेंटिंग का तरीका
1975 में इँदिरा गाँधी द्वारा थोपे आपातकाल के समय बिजनौर के धामपुर स्थित आर. एस. एम. डिग्री कॉलेज में एक युवा प्रोफेसर चंपत राय, बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार करने वहां पुलिस पहुंची, चूँकि वे संघ से जुड़े थे और अपने छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय चंपतराय जी जानते थे कि उनके वहां गिरफ्तार होने पर क्या हो सकता है ! पुलिस को भी अनुमान था कि छात्रों का कितना अधिक प्रतिरोध हो सकता है। प्रोफ़ेसर चंपतराय ने पुलिस अधिकारियों से कहा , आप जाइये, मैं बच्चों की क्लास खत्म कर थाने आ जाऊँगा। पुलिस वाले इस व्यक्ति के शब्दों के वजन को जानते थे अतः वे लौट गए। क्लास खत्म कर बच्चों को शांति से घर जाने के लिए कह कर प्रोफेसर चंपतराय घर पहुँचे, माता पिता के चरण छू आशीर्वाद लिया और लंबी जेल यात्रा के लिए थाने पहुंच गए। बिजनौर जिले के नगीना तहसील के मोहल्ला सरायमीर के रहने वाले रामेश्वर प्रसाद बंसल के परिवार में 1946 में जन्मे चंपत राय बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे।
18 महीने उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बेहद कष्टकारी जीवन व्यतीत कर जब बाहर निकले तो इस दृढ़प्रतिज्ञ युवा के आत्मबल को संघ के सरसंघचालक श्री रज्जू भैया ने पहचाना और श्री राममंदिर की लड़ाई के लिए अयोध्या जी को तैयार करने का जिम्मा उनके कंधों पर डाल दिया। चंपतराय ने अपनी सरकारी नौकरी को लात मार दी और राम काज में जुट गए। वे अवध के गाँव गाँव-गाँव गए, हर द्वार खटखटाया। स्थानीय स्तर पर ऐसी युवा फौज खड़ी की, जो हर स्थिति से लड़ने को तत्पर थी। अयोध्या के हर गली कूँचे ने चंपतराय को पहचान लिया और हर गली कूँचे को उन्होंने भी पहचान लिया। उन्हें अवध का इतिहास, वर्तमान और भूगोल की ऐसी जानकारी हो गई कि उनके साथी उन्हें “अयोध्या की इनसाइक्लोपीडिया” उपनाम से बुलाने लगे। बाबरी ध्वंस से पूर्व से ही चंपतराय जी ने राम मंदिर पर “डॉक्यूमेंटल एविडेंस” जुटाने प्रारम्भ किये। लाखों पेज के डॉक्यूमेंट पढ़े और सहेजे। एक-एक ग्रंथ पढ़ा और संभाला उनका घर इन कागजातों से भर गया। साथ ही हर जानकारी उन्हें कंठस्थ भी हो गई। मशहूर वकील के. परासरण जी और अन्य साथी वकील जब जन्मभूमि की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरे तो उन्हें अकाट्य सबूत देने वाले यही व्यक्ति थे।
6 दिसंबर 1992 को मंच से बड़े बड़े दिग्गज नेता कारसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे थे। तमाम निर्देश दिए जा रहे थे। बाबरी ढांचे को नुकसान न पहुंचाने की कसमें दी जा रही थीं। उस समय चंपतराय मंच से कुछ दूर स्थानीय युवाओं के साथ थे। एक पत्रकार ने चंपतराय से पूछा “अब क्या होगा ?” उन्होंने हँस कर उत्तर दिया “ये राम की वानर सेना है, सीटी की आवाज पर पी टी करने यहां नहीं आयी…ये जो करने आयी है करके ही जाएगी…” इतना कह उन्होंने एक बेलचा अपने हाथ में लिया और बाबरी ढांचे की ओर बढ़ गये, फिर सिर्फ जय श्री राम का नारा गूंजा और… इतिहास रचा गया। आदरणीय चंपतराय को यूँ ही राम मंदिर ट्रस्ट का सचिव नहीं बना दिया गया है। उन्होंने रामलला के श्रीचरणों में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित किया है। प्यार से उन्हें लोग “रामलला का पटवारी” भी कहते हैं। यह व्यक्ति सनातन का योद्धा है। कोई मुंह फाड़ बकवास करता कायर नहीं… बाबरी ध्वंस के मुकदमों में कल्याण सिंह जी के बाद चंपतराय ने ही अदालत और जनसामान्य दोनों के सामने सदैव खुल कर उस घटना का दायित्व अपने ऊपर लिया है। चम्पतराय जी कह चुके हैं “जैसे ही राममंदिर का शिखर देख लेंगे युवा पीढ़ी को मथुरा की ज़िमेदारी निभाने को प्रेरित करने में जुट जाएंगे”।
चंपतराय धर्म की छोटी से छोटी चीजों का ध्यान रखने वाले तपस्वी और विद्वान हैं। एक बार वे किसी काम से काशी में किन्हीं के यहां रुके। तब रात्रि में देखा तो पाया कि बैड का डायरेक्शन कुछ ऐसा था कि सोते हुए पैर दक्षिण की तरफ हो जा रहे थे। उन्हें एक रात को भी यह स्वीकार नहीं था। रात में ही उन्होंने बैड का डायरेक्शन ठीक करवाया, तभी सोए। जो धोती-कुर्ता पहनकर भारत का गाँव-गाँव नापने वाला व्यक्ति अपने निजी जीवन में हिन्दू जीवनचर्या की छोटी छोटी बातों का हठ के साथ पालन करता है, वह श्रीराममंदिर के संदर्भ में किस हद तक विचारशील और जुझारू होगा, समझा जा सकता है। वास्तव में इन पर उंगली उठाने वाले इनकी पाँव की धूल समान भी नहीं…
समिति की ओर से भेंट किए गए बुके, बुक और स्मृति चिन्ह
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान में योगदान के लिए मंजू मिश्रा और डॉ भारत साह का अभिनंदन समारोह
अन्य देशों में भी जीवंत कराएंगे आचार्य की स्मृतियां : मंजु मिश्रा
रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए अमेरिका इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मंजु मिश्रा एवं निफ्ट के निवर्तमान निदेशक डॉ भारत साह का अभिनंदन किया गया। उन्होंने आचार्य जी की स्मृतियों को वैश्विक स्तर पर और अधिक बढ़ाने तथा हिंदी का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प व्यक्त किया।
श्रीमती मिश्रा ने कहा कि आचार्य द्विवेदी का आधुनिक हिंदी साहित्य में अद्भुत योगदान है। स्थान दौलतपुर को सरकारों को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित करना चाहिए ताकि भावी पीढ़ियां प्रेरणा ग्रहण कर सकें। डॉ साह ने कहा कि देश में हिंदी को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। हिंदी उन्नति के बिना हिंदुस्तान मजबूत नहीं होगा।
संयोजक गौरव अवस्थी, सह संयोजक विनय द्विवेदी, अध्यक्ष विनोद शुक्ल, महामंत्री अनिल मिश्र ने श्रीमती मिश्रा और डॉ साह के अभियान में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। श्रीमती मिश्रा, उनके पति सुधीर कुलकर्णी, इला कुलकर्णी, शिवानी और श्वेता का बुके, बुक और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में डॉ साह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आभा साह, बेटे कुशाग्र और प्रखर का भी अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर ग्रामीण बैंक कर्मचारी कल्याण परिषद के संरक्षक विनोद शुक्ला, रोटरी क्लब अध्यक्ष राकेश कक्कड़, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, डॉ सुशील चंद्र मिश्र, डॉ राकेश तिवारी, राजीव भार्गव, धर्मेंद्र तिवारी, राकेश मोहन मिश्रा, कृष्ण मनोहर मिश्र, करुणा शंकर मिश्रा, अमित सिंह, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, सुधीर द्विवेदी, स्वतंत्र पांडेय, डॉ निशांत मिश्र, अभिषेक मिश्रा, श्रीमती मधु कक्कड़, प्राची मिश्रा, राजेश द्विवेदी, नीलेश मिश्रा, इंदु मिश्रा, प्रिया पांडेय, मौजूद रहीं। आभार डॉ विवेक यादव ने व्यक्त किया।
दो वर्ष पहले अमेरिका इकाई की कमान संभाली
वर्ष 2017 में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान से सम्मानित श्रीमती मंजु मिश्रा कैलीफोर्निया में हिंदी का प्रचार-प्रसार करती है। उन्होंने 2 वर्ष पहले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिका इकाई की कमान संभाली थी। अमेरिका इकाई अब तक एक दर्जन से अधिक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। इन कार्यक्रमों में देश और विदेश के हिंदी के विद्वानों ने हिंदी भाषा के स्वरूप और आचार्य द्विवेदी के योगदान पर अपने महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए।
प्रेमचंद द्वारा संपादित विज्ञान वार्ता पुनर्प्रकाशित कराई
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने आचार्य द्विवेदी द्वारा सरस्वती में विज्ञान और तकनीक पर लिखे गए लेखों का संग्रह विज्ञान वार्ता शीर्षक से 1930 में अपने संपादन में प्रकाशित किया था। निफ्ट के निवर्तमान निदेशक डॉ भारत साह ने समिति के अनुरोध पर विज्ञान वार्ता पुस्तक का पुनर्प्रकाशन अपने निजी खर्चे से कराया। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने आचार्य द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान को कई प्रकार का सहयोग दिया।
25 से कम सवारी लेकर सरपट दौड़ीं यूपी रोडवेज की 727 बसें
लखनऊ। यूपी रोडवेज के 11 क्षेत्रीय प्रबंधकों की लापरवाही से 727 बसों में 25 से कम सवारी के साथ संचालन किया गया। एमडी ने इन अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
कुप्रबंधन से हुई रोडवेज की आय प्रभावित
यूपी रोडवेज बसों में यात्रियों से होने वाली आय को लेकर अफसरों की लापरवाही सामने आई है। प्रति बस यात्री और आय को लेकर गत 25 व 26 दिसम्बर को सर्वे कराया गया। इसमें 11 क्षेत्रीय प्रबंधकों की लापरवाही उजागर हुई। इन अफसरों ने अपने बसों की निगरानी नहीं की, उनके कुप्रबंधन से रोडवेज की आय प्रभावित हुई है। जांच में कई बसें ऐसी भी मिली, जिसमें एक से पांच यात्री ही सवार थे।
एमडी मासूम अली सरवर ने लापरवाही बरतने वाले 11 क्षेत्रीय प्रबंधकों से जवाबतलब किया है। रिपोर्ट में एमडी ने लिखा है कि लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी, अयोध्या के विमल राजन के अलावा गोरखपुर, नोएडा, हरदोई, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद और इटावा की चरित्र पंजिका में क्यों न परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज की जाए। इन्हें पहली जनवरी तक जवाब देना होगा।
ठंड और कोहरा है तो यात्री हों कम से कम 25
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि ठंड और कोहरे को देखते हुए रोडवेज बसों में 25 से कम सवारी लेकर जाना मना है। ऐसे में सवारियां कम होने पर उन्हें दूसरी बसों में बिठाया जाना चाहिए था, लेकिन ड्राइवर व कंडक्टरों ने ऐसा नहीं किया।
परिवहन मंत्री के आदेश दरकिनार: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आदेश दिया था कि 25 यात्री से कम वाली बसों को रूट पर न भेजा जाए। उन सवारियों को दूसरी बस में ट्रांसफर किया जाए। बस स्टेशन से जो आखिरी बस जा रही हो उसी बस का संचालन किया जाए।
शासन के निर्देश पर जारी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान
जागरूकता: आमजन को यातायात के नियमों संबंधी पंपलेट वितरित
बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी यातायात व यातायात पुलिस द्वारा नगर बिजनौर में बिना हेलमेट के जा रहे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही आमजन को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
मालवाहक वाहनों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर टेप
इसी क्रम में कस्बा नूरपुर, कस्बा धामपुर में शीत ऋतु में पड़ने वाले घने कोहरे में दृष्यता बनाये रखने हेतु सड़क दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से गन्ना ढुलाई करने वाले मालवाहक वाहन यथा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी इत्यादि पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।
पैदल चलने से लेकर वाहन चलाने तक के नियम बताए
इस दौरान सभी को पैदल चलने से लेकर वाहन चलाने तक के नियमों के बारे में बताया गया। सभी को चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर कदापि वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सड़क पर स्टंट न करने एवं सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया गया।
बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर संजीव कुमार बाजपेई ने गुरुवार की देर शाम को थाना मंडावर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर संजीव कुमार बाजपेई ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व थाने पर प्रचलित अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि थाने में जो भी फरियादी आए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। उनकी बातों को ध्यान से सुना जाए और गलत लोगों पर कार्रवाई की जाए। थाने के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब ठीक पाया। इस दौरान थाने में समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बिजनौर। घना कोहरा और हाड़ कंपाने वाली ठंड। … ऐसे में हर कोई अपने घर के अंदर रजाई कंबल में ही आराम फरमाना चाहता है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। दिन, रात चौबीसों घण्टे कोई आपके लिए है, जिसका एहसास आपको भी होना ही चाहिए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अधीनस्थ स्टाफ को जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने और पुलिस का इकबाल बुलंद रखने की मुहिम को जारी किया हुआ है। रिजर्व पुलिस लाइन के ग्राउन्ड में शुक्रवार सुबह परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया साथ ही पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कुल 33 शिकायतों को सुना। वहीं पुलिस कार्यालय में स्थित विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण भी किया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन के ग्राउन्ड में शुक्रवार सुबह परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई साथ ही यूपी-112 वाहनों/ड्रोन कैमरा, फैमिली लाइन व बच्चा पार्क आदि का निरीक्षण कर सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 33 शिकायतों को सुना। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इसी के साथ ही उन्होंने पुलिस कार्यालय में स्थित विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अयोध्या में राम मंदिर और अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर
जनवरी के बाद फरवरी में भी इतिहास रचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली (एजेंसी)। जनवरी के बाद फरवरी, 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही इतिहास रचा जाने वाला है। उन्होंने आमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है।
अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ इतिहास रचा जाने वाला है। देश-विदेश के नामी-गिरामी लोग इस समारोह में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से यह काम संपन्न होगा। वहीं 14 फरवरी 2024 में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में भी पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन से इतिहास रचा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने के लिए सहमत हो गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की ‘दिली इच्छा है कि यह मंदिर कोई साधारण नहीं, बल्कि एक विशाल हिंदू मंदिर हो। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित मंदिर के लिए अपना उत्साहपूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए विनम्रतापूर्वक निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
यूपी में हमारा वोट शेयर 13.5 प्रतिशत: बीएसपी सांसद
पीएम पद के लिए मायावती से बेहतर कोई नहीं: मलूक नागर
लखनऊ (एजेंसी)। अगर कांग्रेस पीएम पद के लिए दलित चेहरा चाहती है तो मायावती जी से बेहतर कोई नहीं हो सकता। बीएसपी सांसद मलूक नागर ने यह बात राजधानी लखनऊ में कही। उन्होंने कहा कि जब तक मायावती इंडिया गठबंधन के साथ नहीं आएंगी, तब तक गठबंधन का वजूद ही नहीं है। बिना बसपा के भाजपा को हराया नहीं जा सकता।
बीएसपी सांसद मलूक नागर ने पार्टी सुप्रीमो मायावती को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मायावती जी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। श्री नागर की यह टिप्पणी बहुजन समाज पार्टी द्वारा विपक्षी इंडिया गुट में शामिल होने की शर्त के रूप में देखी जा रही है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का संदर्भ देते हुए नागर ने कहा हमारे कुछ विधायकों को अपने साथ ले जाने के लिए कांग्रेस को मायावती जी से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। तभी 2024 में INDIA गठबंधन बीजेपी को रोक सकता है। अगर कांग्रेस पीएम पद के लिए दलित चेहरा चाहती है, तो मायावती जी से बेहतर कोई नहीं हो सकता। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बसपा ने भारत गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से दूर रहने की नीति बनाए रखना पसंद किया है। नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा वोट शेयर 13.5 प्रतिशत है और यह जिस भी दिशा में जाए, हमें बढ़त मिलेगी। अगर मायावती को प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया जाए तो हम 60 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं।
बसपा सांसद ने समाजवादी पार्टी के साथ अपनी पार्टी के मतभेदों से भी इंकार किया। यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने कभी भी मायावती के भारत गठबंधन में शामिल होने पर आपत्ति नहीं जताई। ऐसी खबरें कि अखिलेश, मायावती से नाखुश हैं, पूरी तरह से झूठी हैं। नागर ने कहा कि दरअसल, अखिलेश यादव हाल ही में संपन्न मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को सीटें नहीं देने के कारण कांग्रेस से नाराज थे।
बिजनौर। झालू के मोहल्ला महाजनान निवासी एक युवक ने अपने सीने में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ सिटी, थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार कस्बा झालू के मोहल्ला महाजनान निवासी मंजूर अहमद उर्फ गुड्डा (35) पुत्र अब्दुल वहीद ने नूरपुर में वैल्डिंग की दुकान खोल रखी थी। रहने के लिए उसने वहीं किराए पर कमरा ले रखा था।
आरोप है कि मंजूर नशे का आदी था और इस कारण घर में क्लेश रहता था। परिजन उसे नशा करने से मना करते थे। एक दिन पहले ही वह अपने घर आया था। बताया गया है कि गुरुवार की शाम मंजूर ने घर में ही अपने सीने में तमंचे से गोली मार ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुका था। परिजनों और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ सिटी संग्राम सिंह, थानाध्यक्ष हल्दौर रामप्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बिजनौर। दो शातिर दिमाग भाइयों ने एक मुकदमे में आरोपी अपने तीन साथी लोगों को मुक़दमा निपटाने का झांसा देकर दो लाख रुपए ठग लिए। इस संबंध में ठगे गए व्यक्ति ने दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
मंडावर कस्बा के मोहल्ला कस्साबान निवासी अकरम पुत्र घसीटा सिंह ने थाने में दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि सन 2019 के जुलाई महीने में आगजनी और लूटपाट का झूठा मुकदमा उनके विरोधियों ने उसके समेत चार लोगों पर लिखवाया था। इस झूठे मुकदमे में पूर्व चेयरमैन आजम अली खां और उनके भाई जमशेद अली खां पुत्रगण शाहिद अली खां निवासीगण मोहल्ला अफगानान को भी फंसाया गया था। साथ ही मोहल्ला अफगानान निवासी मो. वसी पुत्र शफी को भी मुल्जिम बनाया गया था। आरोप है कि मो. वसी पुत्र शफी और उसके भाई मो. सखी उर्फ मटरु पुत्र शफी ने उन्हें इस मुकदमे को खत्म कराने का झांसा देकर दो लाख रुपए ऐंठ लिए। ये रुपए मुकदमे में फंसे तीन लोगों ने आपस में इकठ्ठा किए। रुपए देते समय अकरम कुरैशी के साथ बाबू कुरैशी और मोहम्मद यासीन थे। जब मुकदमे में चार्जशीट दाखिल हुई तो तीनों आरोपियों को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ तब उन्होंने मो. वसी और उसके भाई मो. सखी से दी गई रकम वापस लौटाने के लिए कहा, तो उन्होंने कभी पांच दिन तो कभी दस दिन का समय का बहाना बनाना शुरु कर दिया। जब बार बार कहने पर भी ठगी गई रकम नहीं लौटाई तो मजबूर होकर अकरम कुरैशी ने थाने में दोनों शातिर भाइयों के विरुद्ध तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों व्यक्ति मो. वसी और मो. सखी उर्फ मटरु पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दीपिका पादुकोण बनीं टेक्नो स्मार्टफोन की ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली। एक अभूतपूर्व कदम के तहत, प्रीमियम वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो को भारतीय सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित करते हुए खुशी हो रही है यह कदम उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टाइलिश और सुलभ रहते हुए सर्वोत्तम नवाचार प्रदान करने के टेक्नो के प्रस्ताव में अगला कदम है। टेक्नो उत्साह से भर गया है क्योंकि दीपिका प्रतिभा, करिश्मा और प्रतिष्ठितता का अविश्वसनीय मिश्रण ला रही हैं! यह रणनीतिक साझेदारी सिर्फ एक सहयोग नहीं है यह युवा, विविध और गतिशील दर्शकों की धुन पर थिरकते हुए नवाचार की लहर पर सवार होने के लिए टेक्नो की ओर से पूर्ण प्रतिबद्धता है।
हाल ही में बनी साझेदारी के बारे में बोलते हुए, टेक्नो मोबाइल के सीईओ, अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “हम दीपिका पादुकोण को टेक्नो के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित करते हुए रोमांचित हैं। दीपिका का करिश्मा, टेक्नो के इनोवेशन फोकस के साथ मिलकर, एक शक्तिशाली तालमेल बनाता है जो हमारी ब्रांड धारणा को मजबूत करेगा और युवा दर्शकों के साथ तालमेल बिठाता है। एक स्मार्टफोन ब्रांड होने के अलावा, टेक्नो एक जीवनशैली साथी बनने की आकांक्षा रखता है। हमें उम्मीद है कि यह सहयोग हमारी ब्रांड छवि को बढ़ाएगा और विविध दर्शकों को जोड़ेगा, उत्कृष्टता की हमारी खोज और ‘स्टॉप एट नथिंग’ ब्रांड दर्शन को बढ़ावा देगा। दीपिका के साथ हम अभूतपूर्व लॉन्च, आकर्षक अभियानों और टेक्नो के सार को प्रतिबिंबित करने वाली साझेदारी के एक वर्ष की आशा करते हैं – जहां प्रौद्योगिकी स्मार्टफोन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए शैली से मिलती है।
नए सहयोग पर टिप्पणी करते हुए, दीपिका पादुकोण ने कहा, “मैं इनोवेशन और स्टाइलिश स्मार्टफोन के पर्याय ब्रांड टेक्नो में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। टेक्नो का जीवनशैली-अनुरूप दृष्टिकोण नई पीढ़ी की भावना के साथ प्रतिध्वनित होकर नवीनता, शैली, डिजाइन और पहुंच का सहज मिश्रण है। मैं इस साझेदारी और आगे आने वाले रोमांचक अवसरों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।‘’
उत्साह के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि दीपिका और टेक्नो अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं! उनकी चमकदार उपस्थिति – स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर – टेक्नो के तकनीकी दृश्य में लालित्य, बुद्धिमत्ता और बहुमुखी प्रतिभा की झलक जोड़ती है। टेक्नो न केवल मनोरंजन की दुनिया में बल्कि उससे परे बाधाओं को तोड़ने की दीपिका की प्रतिबद्धता का जश्न मनाता है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में, दीपिका केंद्र स्तर पर काम कर रही हैं, पूरे बोर्ड में टेक्नो का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और हर किसी के लिए नवीन और स्टाइलिश तकनीक को सुलभ बनाने के उनके दृष्टिकोण को मजबूत कर रही हैं। यह तकनीक का ग्लैमर से मिलन जैसा है, और यह एक एपिक शो बनने वाला है!
दीपिका पादुकोण के साथ साझेदारी करना टेक्नो के लिए सिर्फ एक रणनीतिक कदम नहीं है, बल्कि यह युवा और उत्साहित दर्शकों के साथ एक सुपर-मजबूत संबंध बनाने के लिए स्टाइल भागफल को बदलने जैसा है। दीपिका का फैशन-फ़ॉरवर्ड व्यक्तित्व टेक्नो द्वारा उपयोगकर्ताओं के लिए लाए गए स्टाइलिश नवाचारों के साथ सहज रूप से मिश्रित होता है। यह एसोसिएशन पूरे वर्ष सभी ब्रांड और उत्पाद लॉन्च में विस्तार करेगा, जिससे एक सुसंगत और प्रभावशाली उपस्थिति सुनिश्चित होगी।
इस गठबंधन के साथ टेक्नो आने वाले वर्ष में अपनी बड़ी योजना के शुरुआती बिंदु का जश्न मना रहा है। ब्रांड उपभोक्ताओं को एक प्रीमियम अनुभव देने और उपयोगकर्ताओं को किफायती मूल्य पर स्टाइलिश तकनीक लाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की तैयारी कर रहा है। टेक्नो और दीपिका पादुकोण एक साथ इस रोमांचक यात्रा पर निकल रहे हैं, जो मोबाइल प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार दे रही है और उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ रही है।
भारतीय सेना के उपकरणों एवं हथियारों की प्रदर्शनी 5 से 7 जनवरी तक
भारतीय सेना करेगी शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में तीन दिवसीय प्रदर्शनी
लखनऊ। राजधानी में आगामी होने वाली सेना दिवस के आयोजन में देश के योद्धाओं का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। जिसमें भारतीय सेना के उपकरणों एवं हथियारों की प्रदर्शनी 5 से 7 जनवरी तक कैंट स्थित सूर्या खेल परिसर में नो योर आर्मी फेस्टिवल के तहत लगाई जाएगी। बता दें कि यह कार्यक्रम सेना दिवस के उपलक्ष्य में परेड की तैयारी के रूप में पहली बार 15 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। लखनऊ छावनी में सूर्या खेल परिसर में यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी सभी के लिए खोला जायेगा।
इसमें हेरिटेज से लेकर अत्याधुनिक तकनीकि तक के हथियारों और उपकरणों की एक प्रभावशाली श्रृंखला को पेश किया जायेगा। वहीं भारतीय सेना की मार्शल आर्ट टीमों द्वारा मनमोहक प्रदर्शन, रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग प्रदर्शन, आर्मी डॉग शो, हॉट एयर बैलूनिंग और मिलिट्री पाइप बैंड की मनमोहक धुन की प्रस्तुति दी देंगे। इस महोत्सव युवाओं के लिए प्रेरणा हासिल करने और सशस्त्र बलों के बारे में उनकी समझ को बढ़ाने का एक अनूठा अवसर मिलेगा।
इस दौरान जोनल भर्ती मुख्यालय, भारतीय सेना में विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित करेगा। इसके अलावा आठ राज्यों तक फैले सूर्या कमान की परिक्षेत्रों में भी कई अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर और युवा आउटरीच कार्यक्रम भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि आजादी के बाद यह दूसरा वर्ष होगा, जब सेना दिवस समारोह नई दिल्ली के बाहर होने जा रहा है। भारतीय सेना की मध्य कमान जिसे सूर्या कमान भी कहा जाता है, इसमें सूर्या कमान सेना दिवस की मेजबानी करेगा। जिसमें एक भव्य सेना दिवस परेड के साथ-साथ शौर्य संध्या एक सैन्य प्रदर्शन और कार्यक्रम श्रृंखला के बीच एक भव्य सैन्य बैंड संगीत कार्यक्रम भी शामिल किया गया है।
भाजपा सत्ता का कर रही दुरुपयोग, संवैधानिक संस्थाएं हो रहीं कमजोर : अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का दुष्प्रचार जारी है। चारों तरफ लूट मची हुई है। भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया है, ऐसा तो किसी सरकार में नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र पर हमला जारी है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्पित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सावधानी और पूरी सतर्कता से पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी।
अखिलेश यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जनपदों से आए प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के झूठे वादों और काले कारनामों की सच्चाई से अवगत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा के झूठ की जानकारी हर बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देंगे। कार्यकर्ता अनुशासित रहकर हर बूथ पर मुस्तैदी से भाजपा को हराने का काम करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया है। अर्थव्यवस्था चौपट है। जनता का हर वर्ग असंतुष्ट है। विपक्षी कार्यकर्ताओं विशेषकर समाजवादी पार्टी के निर्दोष कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनका हर तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। गरीबों के साथ अन्याय करके उन्हें सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सब वादे हवा हवाई है। किसानों की हालत खराब है। भाजपा सरकार में घर-घर बेरोजगार बैठे हैं। सात हजार शिक्षामित्र जान गवां चुके हैं। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी विकास दिख रहा है वह सब समाजवादी सरकार की देन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पुलिस सेवा यूपी डायल 100 और महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा, प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 एम्बुलेंस और सड़क दुर्घटना में तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी जनहित की सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार से जनहित की किसी भी योजना की उम्मीद करना व्यर्थ है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव पर देश को बहुत भरोसा है। हर नौजवान उनके नेतृत्व में चलने को तत्पर है। जनता इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पीडीए-इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा के एनडीए को सत्ता से हटा देगी।
बैठक में राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, कुंवर देवेन्द्र सिंह पूर्व सांसद, कैलाश यादव पूर्व सांसद, मानपाल सिंह वर्मा पूर्व मंत्री, रणजीत सुमन पूर्व विधायक, नादिरा सुल्तान विधायक, जीनत खां पूर्व विधायक, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी पूर्व विधायक, देवेश शाक्य आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
बिजनौर। विवेचना में लापरवाही बरतने के कारण थाना शहर कोतवाली के एसआई को एसपी नीरज कुमार जादौन ने निलंबित कर दिया है। वहीं एक दरोगा तथा दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया।
थाना कोतवाली शहर पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक इलम सिंह द्वारा विवेचना में लापरवाही बरती गई साथ ही अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही न कर विवेचना को सरसरी तौर पर सम्पादित किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने इस सम्बन्ध में सीओ सिटी संग्राम सिंह को जांच सौंपी थी। उनसे प्राप्त आख्या के आधार पर एसपी ने उप निरीक्षक इलम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस संबंध में जांच नजीबाबाद सीओ अनिल कुमार को इस निर्देश के साथ दी गयी है कि सात दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।
वहीं थाना नजीबाबाद पर तैनात दरोगा सरवेज खां, मुख्य आरक्षी सोनू मलिक व आरक्षी अजय कुमार को अपने कार्य एवं आचरण के विपरीत अमर्यादित आचरण करने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय कार्यवाही के अन्तर्गत प्रकरण की जांच सीओ सिटी संग्राम सिंह के सुपुर्द की गयी है। एसपी ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि के प्रतिकूल हो। विधि के प्रतिकूल कृत्य/तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बिजनौर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज (25 दिसंबर को) 99वीं जयंती है। इस अवसर पर दिल्ली के सदैव अटल मेमोरियल पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कई साल पहले उनके बिजनौर आगमन पर विकास भवन के बाहर सांची रेस्टोरेंट के मालिक श्री अखिल डागा ने उनके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी। तत्कालीन चेयरमैन जनार्दन बाबू जी के घर पर उनका भरपूर स्वागत हुआ। तब डाक्टर बीरबल और रमेश तोमर भी साथ दिखा करते थे। अब उनकी राहें जुदा हो गई हैं, दोनों ही अलग राजनीतिक दलों में हैं।
१३ दिन के पीएम
जानकारी के अनुसार अटल जी को 1992 में पद्म विभूषण और 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अटल जी का 93 साल की उम्र में 16 अगस्त 2018 को निधन हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। पहली बार 1996 में वह 13 दिन के लिए PM बने। दूसरी बार वह 1998 में PM बने और 13 महीने तक पद पर रहे। 13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और कार्यकाल पूरा करने वाले देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने।
सस्ती कर दी कॉल
अटल जी के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनका फायदा देश को आज भी मिल रहा है। उनकी सरकार के फैसले की वजह से कभी 17 रुपए प्रति मिनट कॉलिंग वाले मोबाइल से फ्री कॉलिंग तक का दौर आना संभव हो पाया। उनकी सरकार ने टेलीकॉम फर्म्स के लिए फिक्स्ड लाइसेंस फीस को खत्म कर दिया और उसकी जगह रेवेन्यू शेयरिंग की व्यवस्था शुरू की। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।
BSNL का गठन
अटल सरकार में ही 15 सितंबर 2000 को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का गठन किया। इसके अलावा टेलीकॉम सेक्टर में होने वाले विवादों को सुलझाने के लिए 29 मई 2000 को टेलीकॉम डिस्प्यूट सेटलमेंट अपीलेट ट्रिब्यूनल (TDSAT) का भी गठन किया। देश के चारों महानगरों को जोड़ने के लिए उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना शुरू की।
बिजनौर। जिला कारागार की अधीक्षक लेडी डॉन के नाम से कुख्यात हो गई हैं। HIV पीड़ित बंदी के आत्महत्या के प्रयास की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनने से बौखलाई मैडम ने सभी अखबार खरीदकर जला डालने का फरमान अपने अधीनस्थों को सुना डाला! रविवार सुबह जेल का अमला अखबार बटोरने में लगा रहा! हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।
दरअसल बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी शाने आलम पुत्र अतीक को लूट के दौरान हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। करीब तीन साल से वह गाजियाबाद जनपद की जेल में बंद था। 03 नवंबर 2023 को उसे चालान पर गाजियाबाद से जनपद बिजनौर के कारागार में लाया गया। यहां पर वह बैरक नंबर 02 में बंद है। पहले काम न करने के लिए प्रति कैदी उगाही की रकम तीन हजार थी, जो बढ़ा कर पांच हजार कर दी गई है। उक्त रकम न देने के कारण पिछले कई दिनों से उसकी बर्बर तरीके से पिटाई की जा रही थी। आखिरकार उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया। शनिवार सुबह लोहे की धारदार पत्ती (अथवा चाकू) से उसने अपने सीना, सिर, गला समेत 08 स्थानों को बुरी तरह फाड़ दिया। उसकी लहूलुहान हालत देकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसके जख्मों पर टांके लगाए।
ये खबर मीडिया की सुर्खियां बन गई। बताया जाता है कि जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव ने अपने अधीनस्थों को फरमान सुना डाला कि रोडवेज पर जाकर सारे अखबार खरीद लाओ और जेल में जला डालो? रविवार सुबह जेल का अमला अखबार बटोरने में लगा रहा। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके और घर घर तक चारदीवारी के अंदर की करतूत उजागर हो गई।
बिजनौर। शराब पीकर पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता के आरोप में अफजलगढ़ थाने के हेड मोहर्रिर को एसपी ने निलम्बित कर दिया है। मामले की जांच सीओ धामपुर करेंगे।
अफजलगढ़ कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी के साथ शराब का सेवन करके अभद्रता करने के मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने हेड मोहर्रिर अमित कुमार को निलम्बित कर दिया है। एसपी ने सीओ धामपुर को प्रकरण की जांच सौंप कर 07 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसपी द्वारा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यों तथा दायित्वों के प्रति उदासीनता अथवा शिथिलता न बरतने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसके अलावा एसपी ने पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने संबंधी कोई भी कृत्य न करने का आह्वान किया है। पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में विधि विरूद्ध (प्रतिकूल) तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित अधिकारी तथा कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है। सीओ अफजलगढ अर्चना सिंह ने मोहर्रिर अमित कुमार के निलम्बन की पुष्टि की है।
दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
सस्पेंड: बिजली विभाग के एक्सईएन पर गिरी बिजली
बिजनौर। बिजली विभाग के एक्सईएन-प्रथम अनिल कुमार पांडेय को जोर का झटका लगा है। क्षतिपूर्ति वाद प्रकरण में शिथिलता बरतने व लापरवाही के आरोप में उन्हें निलम्बित कर दिया गया है। एमडी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम चैत्रा वी ने यह कार्रवाई की है। इस प्रकरण में एमडी को तीन माह की सजा सुनाई गई है, उसमें अब राज्य स्तर पर केस लड़ा जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बिजनौर ने एमडी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को तीन माह के कारावास व 25 हजार रुपए, अर्थदंड की सजा सुनाई थी। एक किसान की करंट से मौत के प्रकरण में पूर्व में जारी क्षतिपूर्ति के आदेश का पालन न होने पर यह सजा आयोग की अध्यक्ष दीपा जैन तथा सदस्य मनोज कुमार पंडित की पीठ ने सुनाई।
21 सितंबर, 2022 को जिला उपभोक्ता आयोग की पीठ ने मृतक किसान की क्षतिपूर्ति के रूप में पांच लाख रुपए की राशि 09% साधारण ब्याज सहित, 25 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति एवं सात हजार रुपए वाद- व्यय के रूप में निर्णय के 30 दिन के अंदर आयोग में जमा करने का आदेश दिया था। इसके अलावा 30 दिन के पश्चात ब्याज की दर 11% करने का आदेश भी दिया गया था। उक्त धनराशि मृतक किसान के विधिक-उत्तराधिकारियों में वितरित की जानी थी। प्रतिपक्षियों द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन न करने के कारण 05 दिसंबर 2022 को परिवादिनी द्वारा प्रतिपक्षियों के विरुद्ध विविधवाद पंजीकृत कराया गया था। 08 फरवरी, 2023 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा- 72 के अंतर्गत सजा हेतु नोटिस की तामील प्रतिपक्षियों पर हो गई किंतु फिर भी उनके द्वारा डिक्रीकृत धनराशि की अदायगी परिवादियों को नहीं की गई। एमडी, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ चैत्रा वी ने कार्य एवं दायित्वों में शिथिलता व लापरवाही बरतने के कारण एक्सईएन प्रथम बिजनौर अनिल कुमार पांडेय को निलम्बित कर दिया। इस प्रकरण में अब् राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अपील की तैयारी है।
चोरी रोकने के लिए यूपी सरकार ने की ई-स्टांप की व्यवस्था
घर बैठे डाउनलोड करें रुपए 100 तक के स्टांप पेपर
लखनऊ (एजेंसी)। छोटे स्टांप पेपर के लिए अब लोगों को कचहरी या वेंडर के यहां नहीं जाना होगा। जल्द ही लोग घर बैठे रुपए दस से लेकर रुपए 100 तक के स्टांप पेपर ऑनलाइन निकाल सकेंगे। स्टांप एवं पंजीकरण विभाग ने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है। उच्च स्तर पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की तैयारी है।
यूपी सरकार ने चोरी रोकने के लिए ई-स्टांप की व्यवस्था की है। लाइसेंस लेने वाले वेंडर को इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर निकालने की सुविधा दी गई है। लोगों को अभी छोटे स्टांप पेपर लेने के लिए वेंडर के यहां या कचहरी जाना पड़ता है और इसके एवज में कुछ शुल्क भी अदा करना पड़ता है। स्टांप एवं पंजीकरण विभाग का मानना है कि ई-स्टांप को ऑनलाइन किया जा चुका है। इसमें सभी कीमतों के स्टांप पेपर हैं, तो क्यूं न छोटे स्टांप पेपर लोगों को स्वयं डाउनलोड कर निकालने की सुविधा दे दी जाए। उनके द्वारा निकाले गए स्टांप पेपर को ही मान्य कर दिया जाए। इस मामले में उच्च स्तर पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की तैयारी है।
बिजनौर। जिला कारागार में आत्महत्या का प्रयास करने वाला शाने आलम एड्स रोगी बताया गया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शाने आलम के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी उन्हें स्वयं जेल प्रशासन के माध्यम से लिखित रूप में मिली है।
पिछले 03 साल से जेल में कैद बंदी ने शनिवार सुबह खुद को धारदार हथियार (सूत्रों के अनुसार चाकू) से जख्मी कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पिछले माह ही गाजियाबाद से बिजनौर जेल लाया गया था।
जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी शाने आलम पुत्र अतीक को लूट के दौरान हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। करीब तीन साल से वह गाजियाबाद जनपद की जेल में बंद था। 03 नवंबर 2023 को उसे चालान पर गाजियाबाद से बिजनौर जनपद की कारागार में लाया गया। यहां पर वह बैरक नंबर 02 में बंद था और उगाही की रकम न देने के कारण पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इसी के चलते उसने शनिवार सुबह लोहे की धारदार पत्ती से अपने शरीर को जख्मी करना शुरु कर दिया। उसने अपने सीना, सिर, गला समेत 8 स्थानों को बुरी तरह फाड़ दिया। उसकी लहूलुहान हालत देकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसके जख्मों पर टांके लगाए।
03 की जगह 05 हजार रुपए न देने पर रोज ही रही थी बर्बर तरीके से पिटाई?
गंभीर हालात में कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जेल: पिटाई से परेशान कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश!
बिजनौर। जिला कारागार में रंगदारी न देने पर एक कैदी ने चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। जेल के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
सर्वविदित है कि सभी जिला कारागार में बंदियों से काम कराया जाता है। जैसा काम, वैसा दाम। रसोई, बागवानी, साफ सफाई आदि सभी काम बंदियों, कैदियों से कराए जाते हैं। इसके बदले उन्हें मेहनताना भी अदा किया जाता है। यही सब कुछ बिजनौर के जिला कारागार में भी हो रहा है।
सूत्रों का कहना है कि बिजनौर जिला कारागार पहले काम न करने के एवज में प्रति माह रुपए तीन हजार वसूले जाते थे। अब ये रकम बढ़ाकर पांच हजार रुपए कर दी गई है। उक्त कैदी तीन हजार रुपए तो दे देता था लेकिन पांच हजार रुपए नहीं दे पा रहा था। इस वजह से उसे सुबह, दोपहर और शाम बर्बर तरीके से पीटा जा रहा था। आखिरकार उसने अपनी जिंदगी ही खत्म करने की ठान ली। शनिवार सुबह उसने खुद के शरीर पर चाकू (धारदार हथियार) के कई वारकिए। गंभीर हालत देख जेल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। बताया गया है कि लूट के दौरान हत्या के मामले में गाजियाबाद में उसे गिरफ्तार किया गया था। वह करीब तीन साल से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। उसे तीन नवंबर 2023 को गाजियाबाद से बिजनौर जेल शिफ्ट किया गया था।
फोन रिसीव नहीं करते अधिकारी
इस मामले में कारागार प्रशासन कुछ भी कहने से कतरा रहा है। जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, किसी ने भी फोन कॉल रिसीव करना गवारा न किया। आखिरकार जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव ने कॉल रिसीव की और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। साधारण तरीके से कारागार के अस्पताल में जांच हुई, बीमारी की वजह से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
जेल में पहुंचा कैसे चाकू?
सवाल ये है कि आखिरकार जेल के भीतर चाकू पहुंचा कैसे? या फिर किसी चीज को उसने नोकिला और धारदार बना लिया। बताया जाता है कि जेल गेट पर किसी भी चैकिंग सही से नहीं की जाती। मिलाई के दौरान भी एहतियात नहीं बरती जाती। निचले कर्मचारियों की जवाबदेही का खामियाजा बड़े अधिकारियों को भुगतना पड़ सकता है।
सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह को एंटी रोमियो स्क्वाड की भी जिम्मेदारी
संग्राम सिंह बने सीओ सिटी बिजनौर
बिजनौर। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले के 7 सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सीओ सिटी अनिल सिंह को नजीबाबाद सर्किल का सीओ बनाया गया है। उनके स्थान पर नगीना के सीओ संग्राम सिंह को सिटी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिले के सभी सर्किल के सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सीओ सिटी अनिल सिंह को नजीबाबाद में तैनाती दी गई है, जबकि नगीना के सीओ संग्राम सिंह अब सीओ सिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। धामपुर के सीओ भारत कुमार सोनकर को चांदपुर सर्किल में तैनाती दी गई है।
चांदपुर के सीओ सर्वम सिंह अब धामपुर सर्किल की जिम्मेदारी संभालेंगे। अफजलगढ़ सीओ अर्चना सिंह को एंटी रोमियो स्क्वाड की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। साथ ही जिले में नए आए देश दीपक सिंह को नगीना का सीओ बनाया गया है। इसी तरह नवागत संजय तलवार को सीओ कार्यालय, यातायात, एचटीयू, अपराध और 112 कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है।
10 दिन में निपटी नहीं शिकायत, तो निपटा दिए जाएंगे थानेदार
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक ने यूपी में लोक शिकायत समीक्षा पोर्टल (Public Grievance Review Portal in UP) की शुरुआत की है। इसके माध्यम से दर्ज हुई शिकायतों का निस्तारण अगर 10 दिन में नहीं हुआ, तो थानेदारों पर कार्रवाई होगी। डीजीपी खुद इस पर नजर रखेंगे।
डीजीपी विजय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि थाना स्तर पर आने वाली जन शिकायतों का दस दिनों के भीतर निपटारा किया जाए। इसके लिए उन्होंने विभागीय पोर्टल भी लांच किया है। अब थाना स्तर पर आने वाली हर शिकायत को पुलिस इसी पोर्टल अपडेट करेगी और उच्च अधिकारी उस पर नजर रखेंगे। अगर किसी शिकायत के निस्तारण में दस दिन से ज्यादा का समय लगेगा तो संबंधित पुलिस अधिकारियों को उच्च अधिकारियों को देरी के संबंध में जवाब देना होगा। पोर्टल को लांच करने के मौके पर डीजीपी ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करवाएंगे कि थानों में आने वाली हर प्रकार की शिकायतों को पोर्टल पर तत्काल अपडेट किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता का फोन नंबर व पता भी अलग से लिखा जाए। उच्च अधिकारी जरूरत पड़ने पर सीधे शिकायतकर्ता से संपर्क करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के कप्तान 15 दिनों में एक बार पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करें। पुलिस मुख्यालय स्तर पर शिकायतों के निस्तारण को लेकर गठित किए गए विंग द्वारा नियमित तौर पर इसकी निगरानी की जाएगी। शिकायतों का निस्तारण में जानबूझ कर देरी करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए योगी सरकार यूपी पुलिस को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में डीजीपी विजय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में लोक शिकायत समीक्षा पोर्टल (Public Grievance Review Portal) की शुरुआत की है। इस पोर्टल को पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया गया है। लोक शिकायत समीक्षा पोर्टल के जरिए मिलने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग यूपी पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा की जाएगी। इसका उद्देश्य जनता की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है।
10 दिन में करना होगा शिकायत का समाधान
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश के सभी थानों पर आने वाली शिकायतों का कितने समय पर निस्तारण हुआ, डीजीपी मुख्यालय खुद इस लोक शिकायत समीक्षा पोर्टल के जरिए नजर रखेगा। यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती गई, तो मुख्यालय स्तर पर एक्शन भी लिया जाएगा। थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों की फीडिंग इसी पोर्टल पर होगी और उन शिकायतों का 10 दिन में निस्तारण करना होगा। इसके अलावा इन शिकायतों की मासिक समीक्षा जोन और रेंज स्तर के अधिकारी करेंगे।
मिलेगी आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई की जानकारी
मैन्युअली शिकायतें पोर्टल पर डिजिटाइज्ड होंगी, ताकि पारदर्शिता रहे। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, पत्र संख्या एक ही क्लिक पर उपलब्ध होगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिले की पुलिस के सराहनीय कार्यों का व्यापक प्रचार तथा आपराधिक एवं कानून व्यवस्था की घटनाओं में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं समस्त जनपदों का व्हाट्सएप चैनल शुरू किया गया है। पूरे देश में यूपी पुलिस द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय एवं समस्त जनपदों के व्हाट्सएप चैनल लाँच करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है।
मैसेजिंग एप “whatsapp” द्वारा हाल ही में व्हाट्सएप चैनल नामक एक नया फीचर लॉन्च किया गया है। उक्त चैनल में असीमित संख्या में सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। जनपदीय पुलिस की विभिन्न कार्यवाही, सराहनीय कार्यों का प्रचार-प्रसार, भ्रामक खबरों का खण्डन, यातायात सम्बन्धी एडवाईजरी दिए जाने के साथ-साथ मीडिया को तथ्यात्मक जानकारी/सूचना सही समय पर संप्रेषित किए जाने मे व्हाट्सएप चैनल बहुत उपयोगी होगा।
डीजीपी मुख्यालय के द्वारा के व्हाट्सएप चैनल की उपयोगिता के दृष्टिगत UP Police के नाम से मुख्यालय स्तर पर तथा समस्त 75 कमिश्नरेट/जनपद के भी व्हाट्सएप चैनल शुरू किए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के इन व्हाट्सएप चैनल से जनता के व्यक्ति एवं मीडिया बन्धु जुड़कर पुलिस से सम्बन्धित खबरों की जानकारी कर सकते हैं।
अपने कार्यों का प्रचार करेगी पुलिस
शासन के निर्देश के बाद डीजीपी ने पुलिस द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों का लोगों में प्रचार करने के लिए व्हाट्स एप चैनल लांच किया है। सभी जिलों के अलग चैनल होंगे। इनमें असीमित संख्या में आम लोगों को जोड़ा जा सकेगा। इसी प्रकार मुख्यालय स्तर भी चैनल होगा। इनके माध्यम से पुलिस अपने सराहनीय कार्यों को लोगों के साथ साझा करेगी। इन चैनलों पर भ्रामक खबरों का खंडन भी प्रसारित किया जाएगा। साथ ही यातायात संबंधी सुझाव भी लोगों को दिए जाएंगे। चैनल का नाम यूपी पुलिस रखा गया है।
दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
तीन को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस
आशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी बबले नाटकीय ढंग से दिल्ली में गिरफ्तार
एनकाउंटर के डर से दिल्ली में कराई गिरफ्तारी?
नई दिल्ली/बिजनौर। एक हफ्ते से फरार आशु हत्याकांड के मुख्य आरोपी बबले को नाटकीय ढंग से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को बिजनौर पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तफ्तीश में सामने आए दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। वहीं चर्चा है कि एनकाउंटर के डर से बबले ने सोची समझी रणनीति के तहत दिल्ली में अपनी गिरफ्तारी करा दी?
13 दिसंबर को बिजनौर के आईटीआई के सामने सरेशाम आशु को गोली से उड़ाने का मुख्य आरोपी बबले तभी से फरार चल रहा था। उसके कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना पर थाना शहर कोतवाली पुलिस ने काफी घेराबंदी की। इससे पहले ही वह दिल्ली पहुंच गया। बुधवार सुबह दिल्ली के विजयनगर क्षेत्र की बवाना थाना पुलिस ने बबले को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर बिजनौर पुलिस को सूचित किया। अब पुलिस उसे बी वारंट पर बिजनौर लाने दिल्ली पहुंच गई है।
हत्या के अगले दिन ही मुख्य आरोपी बबले के भतीजे आलोक और दीपांशु को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी कृष मंगलवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी बबले, आदित्य, प्रियांशु फरार थे। दिल्ली की थाना बवाना पुलिस ने मुख्य आरोपी बबले को मंगलवार रात तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में 13 दिसंबर को नगीना रोड स्थित आईटीआई के सामने दो गुटों में मारपीट के दौरान कुटिया कॉलोनी निवासी आशु पुत्र नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतक का दोस्त भव्य उर्फ हैप्पी भी घायल भी हुआ था। मृतक के पिता नीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव आदमपुर निवासी बबले पुत्र घसीटा, आलोक पुत्र लोकेंद्र, दीपांशु पुत्र रुपचंद और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से मुख्य आरोपी बबले फरार चल था। बिजनौर थाना कोतवाली पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के तीन आरोपियों आलोक राठी पुत्र लोकेंद्र, दीपांशु पुत्र रूपचंद तथा कृष पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम आदमपुर थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
खेल की रंजिश ने खोल दिया जेल का रास्ता
हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस रंजिश की जड़ तक पहुंच गई है। तफ्तीश में सामने आया है कि करीब दो साल पहले मृतक आशु का दोस्त रिगांशु और हत्यारोपी आलोक राठी एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ही कबड्डी खिलाड़ी थे। स्कूल की कबड्डी टीम में आलोक का चयन हो गया था, जबकि रिगांशु का चयन नहीं हो पाया था। इसके चलते ही तब से दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। यही नहीं दोनों में झगड़ा भी हुआ और रिगांशु ने आलोक राठी को पीटा भी था। इसी के चलते आईटीआई के पास दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। आलोक के चाचा बब्ले ने आशु को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था।
एनकाउंटर के डर से दिल्ली में कराई गिरफ्तारी ?
लोगों के जेहन में ये सवाल कौंध रहा है कि आशु हत्याकांड को अंजाम देकर शातिराना अंदाज में जिला बिजनौर से दिल्ली तो पहुंच गया, लेकिन इतनी आसानी से वहां की पुलिस की गिरफ्त में कैसे आ गया! हो सकता है कि बिजनौर पुलिस के एनकाउंटर के डर से उसने सोची समझी रणनीति के तहत दिल्ली में अपनी गिरफ्तारी करा दी?
नई दिल्ली। लोकसभा सदस्य बिजनौर सांसद मलूक नागर ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे जाने के मामले को निंदनीय बताया। एक बयान में उन्होंने कहा कि यह संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। संविधान के ढ़ांचे में संविधान के अंदर हमारी जो परंपराएं हैं, उनमें एक तरफ देश के उपराष्ट्रपति हैं और वह राज्यसभा के उपसभापति भी हैं। ऐसा करना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। कल को ऐसा करने वालों की भी कोई नकल उतारे तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा। मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर उनका यह बयान फ्लैश हो रहा है।
साभार
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे जाने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। बुधवार को इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देखने या देखने को मिली। एक तरफ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर ने इस पर गहरा दु:ख प्रकट किया तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने इसे सांसदों के निलंबन के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश ठहराया।
खड़े होकर सभापति को सम्मान: इससे पहले सत्ता पक्ष के सांसदों ने बुधवार को धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में खड़े होकर प्रश्नकाल में हिस्सा लिया। बाद में सभापति के अनुरोध पर सदस्य अपनी सीट पर बैठे। वहीं बीजद, तेलुगूदेशम, वाईएसआर कांग्रेस सहित कुछ मनोनीत सदस्य खड़े रहे।
अधिवक्ता ने की पुलिस में शिकायत: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के खिलाफ एक अधिवक्ता ने बुधवार को डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत की। पुलिस के अनुसार अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। जांच के बाद साफ होगा कि किन धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।
भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा का सम्मान समारोह
~भुवन राजपूत, चांदपुर
बिजनौर। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की एक मीटिंग में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
बुधवार को हल्दौर रोड चौराहा के समीप मोहम्मद इमरान अंसारी पत्रकार के कार्यालय पर भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की एक मीटिंग का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर मुनेश चंद शर्मा की अध्यक्षता एवं पत्रकार सलीम अहमद के संचालन में किया गया। बैठक में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के मनोनीत जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा का नगर व क्षेत्र के समाजसेवियों तथा पत्रकार बंधुओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर राय बहादुर आर्य ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जाहिर की और उनसे भारतीय गौ रक्षा वाहिनी संगठन को जनपद में मजबूती के साथ चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. मुनेश चंद्र शर्मा पत्रकार ने गौ माता में आस्था व्यक्त की और कहा कि गाय को हमारे हिंदू समाज में गौ माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम संचालक सलीम अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने भी मुस्लिम समाज से गौ माता में पूर्ण आस्था व्यक्त करने की बात कही, उन्होंने संचालन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर ठाकुर राय बहादुर आर्य, डा मुनेश चंद्र शर्मा, सलीम अहमद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, पीयूष अरोड़ा विश्व हिंदू महासंघ मंडल सह प्रभारी मुरादाबाद, शक्ति शर्मा, दाताराम शर्मा, अब्दुल हफीज अ. स. नगर अध्यक्ष, मोहम्मद वसीम विधानसभा सचिव, पत्रकार मोहम्मद अजमल अंसारी, राम अवतार सिंह, श्याम बाबू गुप्ता, नरेंद्र सिंह, नसीम अहमद, वसीमुद्दीन, इरफान अंसारी, भुवन राजपूत, आफताब आलम, नवाब अली, निजामुद्दीन सैफी, इमरान अंसारी, सुधीर सैनी, बाबू खान अ. स. ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
बिजनौर। पालिका चेयरपर्सन इंद्रा सिंह और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल पुंडरी खुर्द ब्लॉक नजीबाबाद में लैब और कक्षा का उद्घाटन किया।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल पुंडरी खुर्द ब्लॉक नजीबाबाद में बैंक के कॉर्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के तहत कंप्यूटर लैब और डिजिटल कक्षा का उद्घाटन किया गया। बैंक ने 5 कंप्यूटर व 1 प्रोजेक्टर दान किया। इस अवसर पर बिजनौर पालिका अध्यक्ष इंद्रा सिंह व डॉ. बीरबल सिंह मुख्य अतिथि रहे। मैनेजर अजय कुमार, संसाधन प्रबंधक अभिनव मलिक, क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी श्रेया सिंह, चंदक शाखा प्रबंधक संदर्भ मिश्रा और कीरतपुर के अमरीश कुमार मौजूद रहे।
वेतन को लेकर आ रही समस्याओं पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने खोला मोर्चा
केजीएमयू में हड़ताल, मरीज परेशान
लखनऊ। वेतन को लेकर आ रही समस्याओं पर राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार देर रात से काम ठप कर दिया। हड़ताल के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में केजीएमयू प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है, कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
पूरे प्रदेश से लोग इलाज के लिए केजीएमयू आते हैं। सैलरी में आ रही दिक्कतों के चलते आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कल देर रात से कामकाज ठप कर दिया। केजीएमयू में तकरीबन 50 से 60 फीसदी आउटसोर्सिंग कर्मी काम करते हैं। ऐसे में हड़ताल से लोगों के लिए काफी परेशानी उत्पन्न हो गई है।
परेशान हो रहे मरीज और तीमारदार
हड़ताल के कारण मरीज और तीमारदार दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए पूरे कैंपस में कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मार्च निकाला।
“सही समय पर नहीं आता वेतन”
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेतन सही समय पर नहीं आता और अगर आता है तो उसमें अलग-अलग तरह की कटौतियां होती हैं। उनको कटौतियों के बाद वेतन मिलता है। उनको नियमित छुट्टियां नहीं दी जाती और अगर हफ्ते में कोई साप्ताहिक अवकाश लेते हैं तो इसमें भी कटौती की जाती है।
विकास भवन सभागार में हुई जिला मानीटरिंग समिति की बैठक
7046 कृषकों ने कराया बीमा, 1420 कृषक हुए 21.52 लाख रुपए की धनराशि से लाभान्वित
बिजनौर। विगत वर्ष 2022-23 खरीफ एवं रबी मौसम में कुल 7046 कृषकों द्वारा बीमा कराया गया और 1420 कृषकों को 21.52 लाख रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया गया। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी, जसवीर सिंह तेवतिया ने जिला मानीटरिंग समिति की बैठक में दी।
विकास भवन सभागार में जिला मानीटरिंग समिति की बैठक का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मानीटरिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी, जसवीर सिंह तेवतिया ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि वर्तमान रबी 2023-24 मौसम में जनपद हेतु गेहूं, सरसों, मसूर एवं आलू की फसलें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत आच्छादित हैं। गेहूं, सरसों, मसूर का बीमित धनराशि का 1.5 प्रतिशत तथा आलू में बीमित धनराशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक द्वारा देय है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, उप कृषि निदेशक एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं समस्त बैंक समन्वयक को निर्देशित किया गया कि उनके बैंक शाखा के जो ऋणी कृषक योजना में सम्मिलित नहीं होना चाहते, उन्हे अन्तिम तिथि से 07 दिन पहले तक आप्ट-आउट फार्म जमा करने संबंधी सूचना देना सुनिश्चित करें। शेष ऋणी किसानों के अधिसूचित फसलों का योजना की निर्धारित गाइड लाइंस के अनुसार प्रीमियम धनराशि की कटौती करते हुए समस्त वांछित सूचनाएं पोर्टल पर 15 जनवरी, 2024 तक अवश्य दर्ज करें, यदि नामित बीमा कम्पनी से इस संबंध मे कोई सहयोग अपेक्षित हो तो तत्काल अवगत कराएं। योजना का कवरेज बढाने के साथ-साथ बीमित किसानों को अधिक से अधिक क्षतिपूर्ति के भुगतान सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा रबी वर्ष 2022-23 में बीमित कृषकों की क्षतिपूर्ति की प्रगति तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विस्तृत समीक्षा की गई और खरीफ-2023 मे आपदा से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान समय से किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया गया कि बीमित किसानों को चिन्हित करते हुए उन्हे नोडल बीमा कम्पनी एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिको के द्वारा योजना की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराते हुए यह भी अवगत कराया जाए कि आपदा की स्थिति में यदि बीमित फसलें प्रभावित होती हैं तो किस प्रकार बीमा का अधिकतम व समय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बीमित किसानों को योजना में सम्मिलित न होने विषयक स्वः घोषणा पत्र दिनांक 24.12.2023 तक बैंकों को अवश्य उपलब्ध करा दें।
बिजनौर। जिला मुख्यालय के आशु हत्याकांड का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
विदित हो कि 13 दिसंबर को देर शाम साढ़े नौ बजे थाना कोतवाली नगर अंतर्गत नगीना मार्ग स्थित आईटीआई के सामने सेंट मैरी रेलवे फाटक के पास आदर्श नगर निवासी आशू अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतक का दोस्त भव्य उर्फ हैप्पी भी घायल भी हुआ था।
मृतक के पिता नीरज कुमार पुत्र राजाराम सिंह निवासी ग्राम मीमला मुस्तफाबाद थाना नहटौर जनपद बिजनौर ने थाना कोतवाली शहर पर बब्ले पुत्र घसीटा, आलोक पुत्र लोकेन्द्र, दीपांशु पुत्र रूपचन्द निवासीगण आदमपुर थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर व उनके दो तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले में थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 1248/23 धारा 147/148/149/302/323/504 भादवि बनाम बब्ले आदि पंजीकृत कराया गया था।
दो आरोपी पहले भेजे जा चुके हैं जेल
एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि आशु हत्याकांड में कृष पुत्र गजेंद्र को मंडावर मार्ग स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस हत्याकांड में आरोपी आलोक राठी पुत्र लोकेंद्र और उसके दोस्त दीपांशु पुत्र रूपचंद निवासी गांव आदमपुर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
खेल की रंजिश ने खोल दिया जेल का रास्ता
हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस रंजिश की जड़ तक पहुंच गई है। तफ्तीश में सामने आया है कि करीब दो साल पहले मृतक आशु का दोस्त रिगांशु और हत्यारोपी आलोक राठी एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ही कबड्डी खिलाड़ी थे। स्कूल की कबड्डी टीम में आलोक का चयन हो गया था, जबकि रिगांशु का चयन नहीं हो पाया था। इसके चलते ही तब से दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। यही नहीं दोनों में झगड़ा भी हुआ और रिगांशु ने आलोक राठी को पीटा भी था। इसी के चलते आईटीआई के पास दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। आलोक के चाचा बब्ले ने आशु को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता व बरामदगी –
कृष पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम आदमपुर थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर। एक तमंचा 12 बोर, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
2. एसएसआई इलम सिंह थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
एसआई यशदेव शर्मा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
आरक्षी संदीप कुमार थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर
आरक्षी प्रवेश कुमार थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
आरक्षी चालक पंकज भारद्वाज थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।
बलिया के चकबंदी विभाग में पदस्थ अधिकारियों की कारस्तानी
11 चकबंदी अधिकारी और 9 चकबंदी लेखपाल हैं आरोपी
चकबंदी आयुक्त ने डीएम व जिला उप संचालक चकबंदी को दिया कार्रवाई का निर्देश
बलिया में 33 अधिकारियों और लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट का आदेश
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में चकबंदी विभाग बलिया के 33 अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इनमें 11 चकबंदी अधिकारी और 9 चकबंदी लेखपाल आरोपी हैं। एक शिकायत की जांच के बाद चकबंदी आयुक्त ने डीएम व जिला उप संचालक चकबंदी को कार्रवाई का निर्देश दिया। भनक लगते ही विभाग में खलबली मच गई है।
कागजातों के रख-रखाव, अमल दरामद में गड़बड़ी करना बलिया के चकबंदी विभाग को महंगा पड़ गया है। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के साथ ही दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी सुशील पांडेय ने चकबंदी आयुक्त को शिकायती पत्र दिया था। इसकी जांच को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मुख्यालय मातादीन मौर्य व चकबंदी अधिकारी मुख्यालय अखिलेश कुमार की दो सदस्यीय टीम गठित किया गया। शिकायत में दलनछपरा गांव में कूटरचित आदेशों के माध्यम से अनियमितता तथा एक जमीन को मतरुक दिखाकर नवीन परती में करते हुए चकबंदी अधिकारी के फर्जी आदेश किसी अन्य का नाम अंकित करने की बात कही गयी थी। जांच में पता चला कि दलनछपरा 1987 में चकबंदी क्रियाओं में आया और 1999 में कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई की गई।
चक निगरानियों की सुनवाई भी 2000 में पूरी हो गयी। आदेश में कहा गया है कि अंतिम अधिकार अभिलेख बनाने में विधिक बाधा नहीं होने के बावजूद 2000 से 2023 तक करीब 23 साल का समय बीत जाने के बाद भी धारा 52 की कार्रवाई नहीं करना आपत्तिजनक है। इसके लिए सभी अधिकारी व लेखपाल दोषी हैं। इस बाबत अपर निदेशक चकबंदी तरुण कुमार मिश्र ने बताया कि चकबंदी आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र जारी किया गया है।
11 चकबंदी अधिकारी, नौ चकबंदी लेखपाल आरोपी
जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है उनमें तत्कालीन 11 चकबंदी अधिकारी ओंकार नाथ, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, कमलेश शर्मा, बरमेश्वर उपाध्याय, अमरेश चंद, विनय श्रीवास्तव, उमाशंकर, प्रभात कुमार पांडेय, शिवशंकर प्रसाद सिंह व वर्तमान में तैनात उमाशंकर शामिल हैं। इनके अलावा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राधेश्याम सिंह, दयानंद सिंह चौहान, धनराज यादव व अनिल कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी पुल्ली राम, हरिशंकर यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव तथा वर्तमान में तैनात जयदेव, चकबंदीकर्ता जुगेश लाल, संतराम, राजेश कुमार व केदारनाथ सिंह तथा चकबंदी लेखपाल राजेश पुत्र रामनिहोरा, राजेश पुत्र रामनाथ, शशिकांत, सुरेंद्र चौहान, अनिल गुप्ता, आयुष सिंह, लल्लन यादव, अवितेश उपाध्याय व कन्हैया लाल शामिल हैं।
जाम छलकाने वालों के लिए बैड न्यूज, 5 रुपए महंगी होगी शराब
लखनऊ। वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। नई नीति में लाइसेंस फीस में इजाफा करने के साथ ही विदेशी मदिरा बीयर भांग और माडल शाप दुकानों के लिए वार्षिक लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
आबकारी विभाग की ओर से दो प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
इसमें वाइन प्लांट्स के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
साथ ही फलों से वाइन बनाने के नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा आबकारी पॉलिसी को नए संशोधनों के साथ 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक लागू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
-अब (25%, 36% स्ट्रेंथ की शराब) शीरे से निर्मित होगी।
-अनाज से बनाई जाने वाली शराब में अब 42.8% स्ट्रेंथ के साथ, 36% स्ट्रेंथ वाली शराब को भी मंजूरी मिली है।
-प्रदेश की करीब 29 हजार दुकानों का ई-नवीनीकरण होगा। -देसी शराब के कोटे को 10% बढ़ाया गया।
-वर्ष 2024 -25 में विदेशी व देसी शराब की दाम में 5 रुपए की वृद्धि होगी।
-विदेशी शराब, बियर, भांग, मॉडल शॉप के बेसिक लाइसेंस फीस में 10% की वृद्धि होगी।
गाजीपुर में एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह का ट्रांसफर किया गया था बनारस
PCS अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह निलंबित
लखनऊ। नियुक्ति विभाग का आदेश नहीं मानने के आरोप में PCS अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गाजीपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह का ट्रांसफर बनारस किया गया था, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और बिना बताए गायब हो गए थे। उनकी विभागीय जांच पहले से चल रही थी और अब अनुशासनहीनता के आरोप में शासन ने निलंबित किया।
अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबन
नियुक्ति विभाग का आदेश न मानने के आरोप में पीसीएस अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित किया गया है। अपर मुख्य सचिव देवेश कुमार चतुर्वेदी ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
खबर संकलन में प्रशासनिक असहयोग पर सुल्तानपुर में पत्रकार आंदोलित
Deepankush Chitransh
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना से बुधवार को होगी सामूहिक वार्ता
~Deepankush Chitransh, December 19, 2023
सुल्तानपुर। खबर संकलन में प्रशासनिक सहयोग को लेकर प्रेस क्लब में पत्रकारों की आपसी वार्ता मंगलवार को हुई। इस दौरान समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने बैठक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार कवरेज के दौरान असहयोग और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पत्रकारों ने गुस्से का इजहार किया।
इस दौरान जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव से वार्ता करते हुए बुधवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना से 20 दिसंबर बुधवार दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट में मुलाकात का समय लिया गया है। डीएम से वार्ता कर समाचार संकलन के दौरान आने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा और इसके समाधान के लिए वार्ता की जाएगी।
बैठक में पत्रकार अवधेश शुक्ला, दर्शन साहू, दिनेश श्रीवास्तव, नरेंद्र द्विवेदी, पंकज पांडेय, राकेश तिवारी,श्रीकृष्ण पांडेय, संतोष यादव, बृजेश श्रीवास्तव, सुभाष पाठक, अंकित राय, आशुतोष मिश्र, सर्वेश सिंह, दीपांकुश चित्रांश, मंजुल निगम, धर्मेन्द्र सोनी, अनुराग द्विवेदी, जयशंकर दूबे, संतोष पांडेय, सतीश मिश्र, रवि दूबे, इम्तियाज रिजवी, केडी शुक्ला, रवि श्रीवास्तव, प्रेम श्रीवास्तव, मोहम्मद साकिब, जावेद अहमद, सूर्य प्रकाश तिवारी, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा, हसन मेंहदी, नारायण राय, सरफराज आदि पत्रकार मौजूद रहे।
सर्दियों में गुलदार के हमलों का खतरा और ज्यादा बढ़ा
इस साल 19 लोगों को अपना निवाला बना चुके हैं गुलदार
बिजनौर। लाख कोशिशों के बावजूद जिले में गुलदार का आतंक खत्म नहीं किया जा सका है। आधे से ज्यादा क्षेत्र में गुलदार की चहल कदमी जारी है। सर्दियों के मौसम में गुलदार के हमलों का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। इस साल विभिन्न क्षेत्रों में 19 लोग गुलदार का निवाला बन चुके हैं।
17 फरवरी 2023 को नगीना के गांव किरतपुर में किशोरी अदिति बनी शिकार।
04 मार्च 2023 को नहटौर के गांव बल्लाशेरपुर में मासूम पूर्वी (5 वर्ष) पुत्री अंकित को गुलदार ने मार डाला।
18 मार्च 2023 को नगीना के गांव काजीवाला में मिथिलेश (45 वर्ष) को मौत के घाट उतारा।
19 अप्रैल 2023 को अफजलगढ़ के गांव सीरवासुचंद में तुंगल सैनी (70 वर्ष) को मार डाला।
23 अप्रैल 2023 की रात रेहड़ के गांव उदयपुर चांदपुर में मासूम अशी (5 वर्ष) पुत्री रिजवान को गुलदार घर उठा कर ले गया और मार डाला।
25 अप्रैल 2023 की रात रेहड़ के गांव मूसापुर में मासूम खुशी (6 वर्ष) पुत्री देकटंद सैनी को घर से उठाकर ले गया और मार डाला।
26 अप्रैल 2023 की सुबह घूमने निकले युवक राहुल (25 वर्ष) पुत्र युद्धिष्ठिर पर हमला करते हुए मौत के घाट उतारा।
21 जून को अफजलगढ़ के मोहम्मदपुर राजौरी निवासी कमलेश को उत्तराखंड की सीमा में मार डाला।
22 जून को रेहड़ के गांव बादशाहपुर में गुलदार ने हमला कर दस वर्षीय बच्चे अभिजोत को मौत के घाट उतारा।
17 जुलाई को कोतवाली देहात गांव मखवाड़ा में खेत में काम कर रही महिला गुड्डी पत्नी धर्मवीर बनी गुलदार का निवाला।
27 जुलाई को नगीना थाना क्षेत्र के गांव तैलीपुरा में खेत से युवक संदीप उठा ले जा कर मार डाला।
30 जुलाई को रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी जमुना देवी (19 वर्ष) पुत्री शमशेर सिंह को बनाया निवाला।
02 अगस्त को कोतवाली देहात के गांव सिकंदरपुर में ब्रह्मपाल (65 वर्ष) को गुलदार ने बनाया निवाला।
27 अगस्त को अफजलगढ़ में भूतपुरी के शाहपुर जमाल में सुबह चारा लेने गई गोमती को मारा।
28 अगस्त को नगीना रेंज के बढ़ापुर के भोगपुर खदरी में गुलदार घर के आंगन से करन (13 वर्ष) पुत्र अमर सिंह के उठा ले जा कर मार डाला।
28 सितंबर को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जमाल में दुकान से लौट रहे नैतिक (10 वर्ष) पुत्र संजय को गुलदार ने बनाया निवाला।
02 नवबर 2023 की रात बढ़ापुर क्षेत्र के गांव खत्रीवाला निवासी पदम सिंह के पुत्र जिगर (14 वर्ष) को गुलदार घर से उठाकर ले गया और मार दिया।
30 नवंबर 2023 की दोपहर को हीमपुर दीपा के गांव सब्दलपुर रेहरा में गन्ने के खेत में अल्फेज पुत्र शमीम निवासी बेरखेड़ा को मार डाला।
18 दिसंबर 2023 को नहटौर के गांव बड़ियोवाला में नैना (6 वर्ष) पुत्री महेंद्र पर किया हमला, धामपुर में उपचार के दौरान मौत।
किसान पर भी गुलदार ने किया हमले का प्रयास
बिजनौर। नहटौर के गांव बड़ियोवाला में नैना (6 वर्ष) पुत्री महेंद्र को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार ने किसान यशवीर सिंह पर भी हमले का प्रयास किया था। यशवीर सिंह ने बताया कि जब वह बाइक से दीपक जलाने के लिए जा रहा था, तभी जिद करके नैना भी पीछे बैठ गई। कुछ दूरी पर बाइक को खड़ी कर पैदल ही देवता मंदिर पर जाते समय गुलदार ने पीछे से हमला नैना पर घायल कर दिया। पीछे मुड़कर गुलदार को देखा तो शोर मचाया, इस पर गुलदार ने हमले का प्रयास किया।
बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आम के हरे-भरे पेड़ काटते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। बिना परमिशन भारी मात्रा में आम के पेड़ काटे जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई गई है।
किरतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला इस्लाम भनेड़ा चौकी से 300 मीटर की दूरी पर आम के हरे-भरे आठ पेड़ ठेकेदार द्वारा सोमवार सुबह काट दिए गए थे। सूचना मिलने पर वन विभाग कर्मी व थाना प्रभारी उदय प्रताप मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन घेरकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ आरोपी भागने में कामयाब हो गए। मौके से कटी लकड़ी व काटने के औजार के साथ ही पुलिस ने तीन गाड़ियों में आम के हरे-भरे पेड़ की लकड़ी बरामद की। वन रेंजर संदीप शर्मा ने फोन पर बताया कि लकड़ी काटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई प्रचलन में है। मौके से बरामद लकड़ी की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में यातायात पुलिस बिजनौर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कस्बा नगीना के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया।
साथ ही सभी चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सड़क पर स्टंट ना करने आदि एवं सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा आमजन को जागरुक पंपलेट वितरित किये गए।
बड़ियोवाला के ग्रामीणों में दहशत, गुलदार के हमले में 19वीं मौत
गुलदार का 19वा शिकार बनी छह वर्षीय बच्ची
बिजनौर। जनपद में गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची को 19वा शिकार बनाया। नहटौर के ग्राम बड़ियोवाला में सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
नहटौर के ग्राम बड़ियोवाला निवासी यशवीर सिंह के यहां झारखंड निवासी महेंद्र सिंह परिवार के साथ नौकरी करता है। सोमवार शाम महेंद्र की छह साल की पुत्री नैना किसान यशवीर सिंह के साथ गांव के उत्तर में स्थित आम के देवता पर दीया जलाने गई थी। इसी दौरान गुलदार ने नैना पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार नैना को कुछ दूरी पर ही छोड़कर भाग गया। घायल नैना को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि डेढ़ वर्ष पहले महेंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। उसे अपने दोनों बच्चों की परवरिश की चिंता हुई तो वह 11 वर्षीय पुत्र रौशन व इस बेटी को अपने साथ यहां ले आया था। यहां हृदविदारक घटना हो गई।
उधर घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी एकत्र की। आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाएगा।
ठगों ने कोल्हू संचालक को दिया था रकम डबल करने का लालच
कोल्हू संचालक से ठगी करने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर
बिजनौर। कोल्हू संचालक को रुपए डबल करने का लालच देकर 17 हजार की ठगी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन लोगों को बढ़ापुर पुलिस ने ठगी की रकम सहित गिरफ्तार कर सभी आरोपियों का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।
बढ़ापुर पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी
बताया जाता है कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में हरेवली मार्ग पर पावर कोल्हू चलाने वाले आकाश पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरेवली थाना शेरकोट के पास रविवार को साधु के वेश में कुछ लोग पहुँचे। उन्होंने आकाश को रुपए डबल करने का लालच दिया साथ ही विश्वास जमाने के लिये पहले आकाश को कुछ अजीब कारनामे भी करके दिखाए। जब उन पर यकीन हो गया तो आकाश ने उन लोगों को 17000 रुपए की रकम डबल करने के लिए दे दी। इसके बाद साधु के वेश में आए ठग रकम लेकर मौके से फरार हो गए। अपने साथ ठगी होने की आशंका के चलते आकाश ने तत्काल थाना बढ़ापुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त आल्टो कार संख्या यूपी14बीजे 6972 को पकड़ लिया, जिसमें सवार छह लोगों के पास से पुलिस को तीन मोबाइल फोन व आकाश के पास से ठगी के 17000 रुपए की रकम भी मिली। थाना बढ़ापुर पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए सभी छह आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
ये हैं गिरफ्तार ठग…
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आधा दर्जन लोगों ने अपनेओ नाम रवि पुत्र बल्ली, काला पुत्र हीरा, ओमवीर पुत्र लखमी, जगदीश पुत्र बनवारी, प्रदीप पुत्र ठुकरी, अंकित पुत्र नरेंद्र निवासीगण ग्राम महमूदपुर सिखेड़ा थाना बहसूमा जनपद मेरठ बताए हैं।
चार आरोपियों पर गैर जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
पकड़े गए आरोपियों में से जगदीश, प्रदीप व ओमवीर के विरुद्ध थाना पिसावा जनपद सीतापुर में भी धोखाधड़ी, चोरी व बरामदगी की धारा में मुकदमा दर्ज है, जबकि अंकित के खिलाफ थाना जानसठ में शराब का मुकदमा दर्ज है। घटना के चंद घंटों में पुलिस द्वारा आरोपियों के पकड़े जाने की खबर से आकाश ने राहत की सांस ली। ठगी के इस मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना लाल गौतम, मुख्य आरक्षी प्रविंद्र, उमेश कुमार व आरक्षी सागर सैनी मोनू शामिल रहे।
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बिलाई मिल प्रशासन को चेतावनी
26 दिसंबर को बिलाई मिल पर होगी महापंचायत
गन्ना भुगतान में देरी पर महापंचायत करने का ऐलान
~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने बिलाई मिल पर गन्ना भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए महापंचायत करने का ऐलान किया है। साथ ही प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित करने की मांग की है।
समाधान नहीं हुआ तो शासन प्रशासन के खिलाफ लड़ी जाएगी आरपार की लड़ाई
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बैठक ग्राम सुनपता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है और बजाज शुगर मिल के गन्ने के भुगतान में देरी होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलाई मिल ने इस वर्ष का भी 45 दिन में लगभग 120 करोड रुपए का गन्ना खरीद लिया है। बिलाई मिल द्वारा अभी तक केवल हल्दौर समिति का 7 नवंबर तक का गन्ना भुगतान किया गया है। गन्ने के भुगतान के बारे में शासन प्रशासन भी मौन धारण किए हुए है। इसी को लेकर संगठन ने 26 दिसंबर को बिलाई मिल पर महापंचायत करने का ऐलान किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महापंचायत में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई शासन प्रशासन के खिलाफ लड़ी जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता वेदपाल सिंह मलिक व संचालन राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास नूरी, केशव सिंह, राकेश कुमार, जागेश कुमार, छोटन सिंह, मुनेन्द्र, चरण सिंह, रोहित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
UP में अब सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने वाली है। इस पेंशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान में योजना के दायरे में 52.77 लाख वृद्धों को पेंशन दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने वाली है। सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को इस बाबत दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। ऑनलाइन पोर्टल के लिए लोग इस पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य 56 लाख वृद्धों को योजना का लाभ देना है। वर्तमान में योजना के दायरे में 52.77 लाख वृद्धों को पेंशन दी जा रही है। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले वृद्धों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। शासन ने विभागीय अधिकारियों को विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर के माध्यम से वृद्धों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। यदि तय लक्ष्य से ज्यादा पात्र गरीब वृद्ध अगर मिलते हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ेगा गठबंधन, हमारे पास पीएम पद के लिए कई चेहरे
कोर्ट के आदेश पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण, भाजपा के दम पर नहीं: शिवपाल यादव
सहारनपुर। बीजेपी जिस राम मंदिर के निर्माण को लेकर राजनीति करने में लगी हुई है वह उसकी देन नहीं बल्कि उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। यह आरोप सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने देवबंद में प्रेसवार्ता के दौरान लगाया।
शिवपाल यादव ने रविवार को देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद के प्रतिष्ठान पर कहा कि देश की जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। हकीकत यह है कि राम मंदिर निर्माण में भाजपा की कोई भूमिका ही नहीं है। उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। शिवपाल यादव ने कहा कि किसान और जनविरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा। गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हैं। उन्होंने मथुरा विवाद पर कहा कि मामला न्यायालय में है कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा। सपा नेता ने भाजपा पर देश के संवैधानिक उपक्रमों को असंवैधानिक तरीके से कब्जा करने का आरोप भी लगाया। श्री यादव ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सपा को अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है। इस दौरान सपा सरकार के पूर्व काबीना मंत्री शाहिद मंजूदर, पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, असद जमाल फैजी आदि मौजूद रहे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से सागर शर्मा को जोड़ कर परिजनों से पूछताछ
संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर के घर लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस
लखनऊ (एजेंसी)। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर शर्मा के लखनऊ स्थित घर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से सागर शर्मा को भी जोड़ा गया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर सागर शर्मा की मां-पिता और बहन से पूछताछ की। घर के दरवाजे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
पुलिस खंगाल रही चार बैंकों में मिले खातों के लेनदेन का ब्यौरा
तफ्तीश में सामने आया कि सागर के चार बैंकों में खाते हैं। खातों में रकम तो अधिक नहीं है, लेकिन सभी की पासबुक कब्जे में लेने के साथ ही रकम के लेनदेन का ब्यौरा खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि संसद के भीतर घुसकर कलर स्प्रे छोड़ने में आलमबाग के रामनगर का रहने वाला सागर शर्मा भी शामिल था। फिलहाल वह जेल में है। घटना के बाद से उसके घर पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अलावा अन्य कई सुरक्षा एजेंसियां भी उसके घर जाकर तफ्तीश कर चुकी हैं। उसकी किताबें और डायरी पुलिस के कब्जे में हैं।
महिलाओं ने कहा मोदी-योगी ने जो किया है, वह कोई और नहीं कर सकता
वाराणसी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार, राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े देश के सभी लोग इस विकास भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना समय दे रहे हैं। इसलिए एक सांसद के रूप में वाराणसी, मेरी भी जिम्मेदारी थी कि मैं भी इस कार्यक्रम में समय दूं”.
रविवार को वाराणसी के सांसद और देश के मुखिया नरेंद्र मोदी के स्वागत में पूरी काशी पलके बिछा इन्तजार कर रही थी। सबसे ज्यादा उत्साह काशी की महिलाओं में देखने को मिला जब वे अपने लोकप्रिय नेता के आगमन को लेकर गगनभेदी नारे लगा रही थी, कि जो राम को लाया है हम उनको लाएंगे…महिलाओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, वो कोई और नहीं कर सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर काशी के लोगों में खास उत्साह दिखा। रविवार को शाम तीन बजे एयरपोर्ट पहुंचे पीएम की झलक पाने के लिए लोग दो घंटे पहले से नजरें जमाए खड़े थे। एयरपोर्ट से लेकर छावनी स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड और नमो घाट तक समर्थकों की भीड़ जमा रही। उत्साह इतना था कि मोदी-मोदी और हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा छावनी क्षेत्र गूंज उठा।
पीएम शाम 3.43 बजे छोटा कटिंग ग्राउंड पहुंचे। इसके पहले महिला समर्थकों ने बैंड बाजे पर नाचते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाए। वहीं, बाल समर्थकों में भी खासा उत्साह दिखा। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी के हाथों में भाजपा का झंडा दिखा। मेंट हाउस क्षेत्र में सुबह 11 बजे से ही लोग जमा होना शुरू हो गए और शाम 5.40 बजे तक सड़क की दोनों ओर उतनी ही भीड़ रही। लोग कभी नारा लगाते तो कभी बैंड पर थिरकते। पीएम का आगमन होते ही लोगों ने उन पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर दी। मिंट हाउस चौराहे से लेकर छोटा कटिंग मेमोरियल के गेट तक फूल वर्षा होती रही और लोग शोर मचाते रहे। प्रधानमंत्री भी अपनी जनता द्वारा भव्य स्वागत देखकर अह्लादित हुए। हल्की मुस्कान के साथ वे कभी हाथ जोड़ कर तो कभी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन कर रहे थे।
व्यवस्था मेयर व अन्य पदाधिकारियों ने संभाली
पीएम के आगमन के पहले ही समर्थक भारी संख्या में छावनी स्थित मेंट हाउस चौराहे पर जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के अलावा मेयर अशोक तिवारी समेत क्षेत्रीय पार्षद व अन्य पदाधिकारी लोगों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। सड़क के दोनों ओर प्लेटफार्म पर लोगों को व्यवस्थित कराया गया।
पीएम के पोस्टर संग ली सेल्फी
बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर मेंट हाउस व नमो घाट तक पीएम के प्रस्तावित रूट पर जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए गए। पीएम के इंतजार में जुटे समर्थकों ने उनके पोस्टर संग खूब सेल्फी ली। उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि मानों पोस्टर नहीं वे पीएम के साथ ही सेल्फी ले रहे हैं।
राम को लाने वाले ही पहली पसंद
महिला समर्थकों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। महिलाओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम येागी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, वो कोई और नहीं कर सकता। हमारे भगवान को लाने वालों को ही हम स्वीकार करेंगे। आज बदलती काशी की जो पूरी दुनिया कायल है उसका प्रमुख कारण हमारे प्रधानमंत्री ही हैं।
वाराणसी और काशी तमिल संगमम ट्रेंड करता रहा एक्स पर
पीएम का काशी दौरे के दौरान वाराणसी और काशी तमिल संगमम-2, एक्स पर शनिवार की रात से ही ट्रेंड करता रहा। पीएम के एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर काशी तमिल संगमम में शामिल होने तक की छोटी छोटी झलकियां लोग ट्वीट करते रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया की अन्य साइट्स पर भी लोग प्रधानमंत्री से जुड़ा पोस्ट करते रहे। कोई फेसबुक पर प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर लिख रहा था स्वागत है तो कोई कोई भारत विकास यात्रा तो कोई काशी तमिल संगमम् से जुड़ा पोस्ट साझा करता रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया, उन्होंने कहा, ”हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाएं बनाई गई हैं, उन सभी के अनुभव के आधार पर मुझे लगा कि देश के लिए सबसे जरूरी बात जिस पर ध्यान देना है” है कि सरकार की योजनाएं लोगों तक सही समय पर बिना किसी परेशानी के पहुंचे. प्रधानमंत्री आवास योजना है तो सरकार की मदद से घर बनें. सरकार के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. सरकार को आगे बढ़कर काम करना चाहिए और जब से आपने मुझे यह काम दिया है, लगभग चार करोड़ परिवारों को पक्के घर मिल गए हैं.”
public address system से सीट बेल्ट, हेलमेट लगाने, स्टंट न करने की हिदायत
देशभक्ति के गानों से सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन को जागरूकता मिशन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों व पुलिस चौकियों पर लगे पी० ए० (public address system) सिस्टम के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान देशभक्ति के गानों के साथ सड़क सुरक्षा नियमों व यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। सभी चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सड़क पर स्टंट ना करने आदि एवं सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
रोडवेज बस स्टैंड पहुंची यातायात पुलिस
वहीं यातायात पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज के चालक व परिचालकों को एकत्रित कर सभी को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। साथ ही अवगत कराया गया कि कोई भी रोडवेज चालक अपने वाहन को सड़क पर चलाते समय ओवर स्पीड से वाहन नहीं चलाएगा तथा यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा।
लखनऊ/बिजनौर। संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा में दोनों हमलावर बसपा सांसद मलूक नागर के पास कूदे थे। नागर ने आंखों-देखा हाल बताते हुए कहा कि सारे सांसद इस घटना के बाद दहशत में आ गए थे। बाद में उन्होंने अन्य सांसदों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया। सांसद मलूक ने तो यहां तक कहा कि हमले के बाद पहला ख्याल आया कि हम जिंदा बचेंगे कि नहीं? कहीं इनके पास हथियार न हो। बसपा सांसद ने बताया कि हमलावर तानाशाही नहीं चलेगी जैसा कुछ बोल रहे थे। उनके पास कोई पर्चे नहीं थे।
मलूक नागर ने अभूतपूर्व हिम्मत दिखाते हुए संसद में घुसकर हमला करने वाले युवक को दबोच लिया। संकट सामने देखकर ऐसा साहस दिखाने वाले मलूक स्वभाव से ही हिम्मती और जिद्दी प्रवृत्ति के हैं।
कौन हैं मलूक नागर
सदन में जिन मलूक नागर के पास हमलावर कूदे, वह बहुजन समाज पार्टी के बिजनौर से सांसद हैं। हापुड़ के गांव शकरपुर निवासी नागर फिलहाल, विदुर कुटी रोड बिजनौर में रहते हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है। पेशे से वह सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हैं। साल 2019 में वह बिजनौर से बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए। उनके खिलाफ 7 आपराधिक रेकॉर्ड दर्ज हैं। नागर 2019 में 249 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर उम्मीदवार थे। लोकसभा में बसपा के उपनेता रह चुके मलूक नागर के घर आयकर विभाग के छापे भी पड़े थे। वह इस वजह से भी काफी चर्चा में रहे।
साल 2019 से पहले साल 2014 में भी मलूक नागर बीएसपी से बिजनौर सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन तब उन्हें एक लाख से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने सपा और बसपा के गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे।
मलूक नागर ने बताया आंखों देखा हाल बिजनौर सांसद मलूक नागर ने बताया कि संसद की कार्रवाई 4 से 5 मिनट में खत्म होने वाली थी और भोजनावकाश होने वाला था। अचानक से मेरी सीट के पास धड़ाम की आवाज आई। हमने पलट कर देखा कि शायद कोई गिर गया है। तब तक पीछे से एक और युवक कूदा। हम समझ गए कि ये लोग किसी प्लानिंग के तहत आए हैं। उन्होंने बताया कि इन युवकों ने जूता निकालकर हमला करना चाहा लेकिन हम सबने उसे दबोच लिया। हम लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक युवक ने जूते से कुछ निकाला। उसमें से पीले रंग का धुआं निकलने लगा और बदबू आने लगी।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने लगाया आरोप
बहुजन एकता सम्मेलन का किरतपुर में आयोजन
सामाजिक, आर्थिक रूप से कमजोरों की उपेक्षा कर रही है केंद्र सरकार
~कपिल रस्तोगी, किरतपुर।
बिजनौर। केंद्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की उपेक्षा कर रही है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार मौन है। यह आरोप आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने लगाया। वह बसी कोटला किरतपुर स्थित इतवार बाजार के मैदान में शनिवार को बहुजन एकता सम्मेलन में विचार व्यक्त कर रहे थे।
बसी कोटला किरतपुर स्थित इतवार बाजार के मैदान में बहुजन एकता सम्मेलन
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। इसे बचाने के लिए असपा को ताकतवर होना जरूरी है। राजनीति में समानता जरूरी है। यदि समानता नहीं होगी तो देश मजबूत नहीं होगा। देश में मौजूदा सरकार सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। हमें अपना स्वाभिमान बचाने व आत्म सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के लिए सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन संसद में आवाज उठाने के लिए हमें अभी से ही गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और आगामी लोकसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
मंच पर विचार व्यक्त करते आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर ने स्थानीय बाल्मीकि बस्ती व गांव भनेड़ा में भी संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। अकरम खां की अध्यक्षता और जिला प्रभारी रजत कुमार व सभासद पति मौअजिज यार खां के संयुक्त संचालन में आयोजित सम्मेलन में नगराध्यक्ष दानिश खान, महक सिंह, ललित कुमार, विवेक सैन, वजाहतुल्लाह खां, पूर्व प्रधान बिशम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।
29 प्रजाति के पेड़ों को काटने के लिए पहले अनुमति लेना है अनिवार्य
बिना अनुमति पीपल, बरगद, आम के पेड़ पर चल रहा आरा
लखनऊ। लाख कोशिशों के बावजूद हरे भरे पेड़ों पर आरा चलने से रोका नहीं जा पा रहा है। यह हाल तब है, जब प्रदेश सरकार ने पेड़ों की अनियंत्रित कटाई को रोकने व पर्यावरण संरक्षण के लिए 29 प्रजाति के पेड़ों को काटने के लिए पहले अनुमति लेना अनिवार्य किया हुआ है।
कैबिनेट द्वारा जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को न्यून करने, अनियंत्रित पातन पर नियंत्रण, वृक्षावरण में वृद्धि वानिकी को बढ़ावा दिए के लिए चार साल पहले दिसंबर 2019 में यह फैसला किया गया था। अनुमति वाले पेड़ों की श्रेणी में (1) आम (देशी/तुकमी/कलमी), (2) नीम, (3) साल, (4) महुआ, (5) बीजा साल, (6) पीपल, (7) बरगद, (8) गूलर, (9) पाकड़, (10) अर्जुन, (11) पलाश, (12) बेल, (13) चिरौंजी, (14) खिरनी, (15) कैथा, (16) इमली, (17) जामुन, (18) असना, (19) कुसुम, (20) रीठा, (21) भिलावा, (22) तून, (23) सलई, (24) हल्दू, (25) बाकली/करधई, (26) धौ, (27) खैर, (28) शीशम एवं (29) सागौन प्रजाति के वृक्ष हैं। इन्हें काटने के लिए आनलाइन सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी।
एक पेड़ काटने से पहले देना होगा 10 पेड़ लगाने का खर्च
वृक्ष स्वामी द्वारा काटे गये प्रत्येक वृक्ष के स्थान पर कम से कम 10 वृक्ष अपनी जमीन पर लगाने होंगे। अगर जगह नहीं है तो मालिक द्वारा वन विभाग 10 पेड़ का पैसा जमा करना होगा। इसी से वन विभाग अपनी जमीन पर प्रतिपूर्ति पौध रोपण करवाएगा।
अंतर्विभागीय समन्वय के साथ मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने को कार्य योजना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए योगी सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसको लेकर सीएम योगी ने परिवहन विभाग को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सभी जनपदों में 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्विभागीय समन्वय के साथ मनाया जा रहा है।
अवेयरनेस बिल्ट करने की जरूरत
दरअसल ओवरस्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग एवं ड्रंकन ड्राइविंग सड़क दुघर्टनाओं के प्रमुख कारण होते हैं। यह एक मैन मेड डिजास्टर है, इसलिये इसमें कमी लाने के लिये अवेयरनेस बिल्ट करने की जरूरत है। यह एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मुद्दा है।
स्कूली वाहनों का फिटनेस टेस्ट
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रदेश के सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस तथा वाहन चालकों के मेडिकल फिटनेस की जांच करायी जाएगी। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रार्थना सभा में छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी एवं सुड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कराया जायेगा। कोहरे के दृष्टिगत प्रभावी पेट्रोलिंग की जायेगी। कॉमर्शियल चालकों हेतु हेल्थ कार्ड अनिवार्य रूप से जारी किये जाएंगे। ओवरलोडिंग को टास्क फोर्स द्वारा सोर्स प्वाइंट ही रोका जायेगा। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये समय-समय पर निर्गत आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस तरह से बहुत लोगों की जिन्दगी को बचा सकते हैं।
सड़क दुर्घटनाओं का एनालिसिस कर एक्शन
सभी मण्डल एवं जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इसके लिये सभी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी दिन निर्धारित करें। बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर उनके भी सुझाव लिये जाएं। इसके अलावा बैठक में विषय विशेषज्ञों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर सकते हैं। समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं का एनालिसिस कर एक्शन लिया जाए। एक्शन का रिजल्ट धरातल पर भी दिखना चाहिए।
03 से अधिक बार चालान पर निरस्त होगा DL
किसी भी चालक का लगातार तीन बार से अधिक चालान होने पर उसका लाइसेंस निरस्त किया जाए। इसके बावजूद भी उल्लंघन करने पर उसके वाहन का पंजीयन निरस्त कराया जाए। इसके अतिरिक्त जनपद में उपलब्ध क्रिटिकल केयर फैसिलिटी का भी समय-समय पर निरीक्षण करें, ताकि सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को जनपद में ही उपचार मिल सके। आपदा मित्रों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को बचाने की भी ट्रेनिंग दी गई है। सड़क दुर्घटना होने पर उन्हें भी सूचित करने की व्यवस्था की जाए।
पम्पलेट वितरित कर जनता को दी जा रही यातायात के नियमों की जानकारी
ऑडियो क्लिप के जरिए जागरूकता की अपील
ट्रैफिक सैंस: प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर मुस्तैद हुई पुलिस
लखनऊ/बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में प्रभारी यातायात एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत 01 ऑडियो क्लिप प्रदान की गई।
सड़क दुघर्टनाओं के प्रमुख कारण ओवरस्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग एवं ड्रंकन ड्राइविंग हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के लिए सीएम योगी ने परिवहन विभाग को सख्त दिशा-निर्देश दिए हुए हैं। इसके तहत सभी जनपदों में अंतर्विभागीय समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
ऑडियो क्लिप को समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगे पी०ए० (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) सिस्टम व लाउड स्पीकर के माध्यम से जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया। प्रभारी यातायात, बिजनौर द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं तथा जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों/महत्वपूर्ण मार्गों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जनता के व्यक्तियों को पम्पलेट वितरित कर यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ ही जागरुक किया गया।
“जन चौपाल” में ग्रामवासियों से समस्याओं व समाधान की चर्चा
बिजनौर। थानाध्यक्ष नगीना देहात द्वारा थाना क्षेत्र के गांव भोगली में “जन चौपाल” का आयोजन कर ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं व समाधान के बारे में चर्चा की गई।
इस दौरान चौपाल में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही सभी से अपराधों की रोकथाम में स्थानीय पुलिस को सहयोग करने एवं गांव में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई।
हमने रोती हुई आंखों को हंसाया है सदा, इससे बेहतर तो इबादत हमसे हो नहीं सकती: जमील अंसारी
इबादत से कम नहीं लोगों की मदद करना: जमील अहमद अंसारी
~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात
बिजनौर। लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है, यह बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन आज के इस युग में कोई किसी की मदद करने को तैयार नहीं है। इसके बावजूद कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम स्यालु नंगला के जमील अहमद अंसारी लोगों की सहायता करने के लिए इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। उनका मानना है कि इंसानियत हर धर्म पर भारी है।
स्यालु नंगला निवासी जमील अहमद अंसारी लोगों की मदद करने के लिए सबसे आगे खड़े दिखाई देते हैं। वो इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं, उनका मानना है कि लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है और पुण्य का काम भी। जमील अहमद अंसारी गरीब लोगों की सहायता के लिए हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इंसान की मदद करना भी एक इबादत है। उन्होंने संपन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक दूसरे के दुःख सुख में शामिल होकर अपनी हैसियत अनुसार लोगों की मदद को आगे आएं और बेसहारों का सहारा बनें। आखिर में कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी… “हमने रोती हुई आंखों को हसाया हैं सदा, इससे बेहतर तो इबादत हमसे हो नहीं सकती।”
बिजनौर। जिले भर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की भीड़ उमड़ी। नजीबाबाद में डीएम व एसपी ने फरियादियों की फरियाद को सुना। डीएम व एसपी ने सम्बंधित अधिकारियों से समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
शनिवार को नजीबाबाद तहसील प्रांगण के डवाकरा हॉल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अंकित अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर डीएम अंकित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि पुलिस पीड़ित की तहरीर पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करे, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ, सीएमओ, एसीएमओ, नजीबाबाद तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, बीडीओ ज्योति चौधरी, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार, थानाध्यक्ष नजीबाबाद राजेंद्र पुंडीर, थाना मंडावली सुदेश पाल, थाना नांगल अशोक कुमार आदि समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर बिजनौर पर जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध अभियान तेज
बिजनौर। जनपद में धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
बिजनौर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ ध्वनि विस्तारक यंत्रों को चेक कर हटवाया गया। इसी के साथ सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों/ सार्वजनिक स्थानों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
विदित हो कि ध्वनि प्रदूषण के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया हुआ है कि सभी धार्मिक और सर्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करके तेज आवाज में बजाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और उन्हे जागरूक किया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की मासिक गोष्ठी
31 दिसंबर 2023 तक चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद बिजनौर में दिनांक 15 से दिनांक 31 दिसंबर 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारम्भ ए०आर०टी०ओ० द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान जनपद के पी०टी०ओ०, प्रभारी यातायात व ट्रांसपोर्टर आदि मौजूद रहे।
वहीं इस सम्बन्ध में ए०डी०एम० प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रहीं। गोष्ठी में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को यातायात संबंधी शपथ ग्रहण दिलाई गई। इसी के साथ यातायात के नियमों से जनता को जागरुक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
लखनऊ। शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर 20 दिसंबर के बाद शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कहा है कि जनवरी तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने दी है।
संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय में पिछले सात साल से कोई वृद्धि नहीं की गई है। आज भी उन्हें 10 हजार रुपए मिल रहा है। ऐसे में उनके सामने अपना परिवार चलाने का संकट खड़ा है। इनको 12 माह की जगह 11 माह का ही मानदेय दिया जा रहा है। अब इनका मानदेय पूरे 12 माह तक किया जा सकता है। लखनऊ में 18 अक्तूबर को आंदोलन के दौरान प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता हुई थी। इसमें शासन स्तर पर कमेटी गठित कर वार्ता के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। बताया कि निदेशक बेसिक शिक्षा ने संगठन को आश्वस्त किया है कि 20 दिसंबर के बाद पदाधिकारियों को बुलाकर समस्याओं के समाधान लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बताया गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 1.48 लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर बैठक होने जा रही है। ये बैठक बेसिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बुलाई है। इस बैठक में बेसिक शिक्षा प्रमुख सचिव शासन भी शामिल होंगे। इसके बाद मानदेय बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा जायेगा। बता दें कि शासन स्तर पर कमेटी गठित कर वार्ता के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया था। इसी क्रम में निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा आश्वस्त किया गया है कि 20 दिसंबर के बाद प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की उपस्थिति में संगठन के पदाधिकारियों को बुलाकर शासन स्तर पर विचार विमर्श कर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कुछ समय पूर्व विपक्ष के सवाल के जवाब में विधानसभा सत्र के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी शिक्षामित्र मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया था। इस बारे में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि यदि शासन द्वारा जल्द ही शिक्षामित्र की समस्याओं पर विचार कर समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश के 1.48 लाख शिक्षामित्र जनवरी में अपनी समस्याओं को लेकर लखनऊ पहुंचने के लिए मजबूर होंगे।
दौराला में रालोद कार्यकर्ताओं ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत
11 लोकसभा और 55 विधानसभा क्षेत्रों से होकर दिल्ली में 23 दिसंबर को यात्रा का समापन
17 को बिजनौर पहुंचेगी चौ. चरण सिंह संदेश रथ यात्रा
बिजनौर/दौराला। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह संदेश रथ यात्रा सहारनपुर से चलकर रविवार 17 दिसम्बर को बिजनौर पहुंचेगी। रालोद खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह के नेतृत्व में चल रही रथयात्रा का समापन 23 दिसम्बर को दिल्ली में किसान घाट पर होगा। विभिन्न जिलों से होती हुई रथयात्रा 17 दिसम्बर रविवार को बिजनौर पहुँच रही है। सुबह नौ बजे नुमाइश ग्राउण्ड बिजनौर पर किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होकर मंडावर चंदक कामराजपुर में स्वागत के बाद 2 बजे बिजनौर प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। बिजनौर से चांदपुर में स्वागत के बाद यात्रा अमरोहा को प्रस्थान करेगी। रालोद खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ की ओर से उक्त जानकारी देते हुए चौ. चरण सिंह के अनुयायी, किसान व मजदूर भाइयों से रथयात्रा के कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की गई है।
2024 के चुनाव में सामने आएगा रथ यात्रा का परिणाम
दौराला। सहारनपुर से आरंभ हुई राष्ट्रीय लोकदल की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का दौराला स्थित तिरंगा चौराहा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।रथयात्रा संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का संदेश घर-घर पहुंचाना, किसानों व बेरोजगारों को जयंत चौधरी की नीति से अवगत कराना है। कहा कि इस रथ यात्रा का परिणाम 2024 के चुनाव में सामने आएगा, जब जागरूक युवा, किसान, मजदूर, व्यापारियों के सहयोग से रालोद देश की सरकार बनाने में अहम हिस्सेदारी निभाएगा। रालोद नेता संजय पनवाड़ी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी नीरपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर के नेतृत्व में सहारनपुर से शुरू होकर शामली, बागपत, बड़ौत होते हुए मेरठ पहुंची। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद चौधरी चरण सिंह पार्क में भी माल्यार्पण किया गया। संदेश यात्रा पल्लवपुरम, सिवाया टोल व इसके बाद दौराला पहुंची। कार्यकताओं ने जगह जगह यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मतलूब गौड, संगीता दोहरे, जिपं सदस्य पति प्रताप लोईया, कुंवरपाल, दर्पण सिवाच, नरेंद्र खजूरी, राहुल, अनुराग, विराट, अनुराग, सुरेश, आतिर, भूरा चिंदौड़ी, मोहित, शबाब आलम, लव, दीपक आदि मौजूद रहे।
खेलों से जोड़े जाएंगे किसानों के बच्चे: चौधरी नीरपाल सिंह
यात्रा का नेतृत्व कर रहे रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि संदेश रथयात्रा को हर जिले में समर्थन मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह के प्रति किसान, मजदूर, गरीब वर्ग के लोगों सहित युवाओं में प्रेम और जोश रहा। रथ यात्रा रुड़की रोड, दौराला, लावड़ होते हुए खतौली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 11 लोकसभा और 55 विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों से होकर दिल्ली पहुंचेगी, 23 दिसंबर को यात्रा का समापन होगा। खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के बच्चों को खेलों से जोड़ा जाएगा, फिर घर-घर मेडल आएगा।
हिन्दू रीति रिवाज से हुआ बिजनौर के दूल्हे, फिलिपींस की दुल्हन का विवाह
बिजनौर के दूल्हे से हुआ फिलिपींस की दुल्हनिया का विवाह
~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात।
बिजनौर। कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर निवासी सलिल गुप्ता का विवाह फिलिपींस की आनया के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ।
बिजनौर के एक बैंकट हॉल में संपन्न हुए विवाह में दुल्हन आनया के साथ उसकी माँ डिओलेटा वेराल्ला भी शामिल हुईं। दुल्हन आनया फिलिपींस के शहर सीबू की रहने वाली है तथा संयुक्त अरब अमीरात के शहर आबूधाबी में नर्स है।बताया गया कि फिलीपींस का परिवार बिजनौर आया और यहीं पर अपनी बेटी की शादी की। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि बेटा सलिल गुप्ता अबूधाबी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों ने वैदिक मंत्रोचार के मध्य सात फेरे लिए। विवाह के बाद शुक्रवार को नव दंपति ग्राम शादीपुर पहुंचे तथा देवस्थान और मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने अन्य वैवाहिक रस्में भी पूरी की। वहीं, शादी समारोह के दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया।
राजा भरत सिंह इंटर कालेज के खेल मैदान में हुई जनसभा
संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही काटी जा सकती हैं गुलामी की बेड़ियां: चंदशेखर आजाद
~प्रियांशु जोशी, नांगल सोती
बिजनौर। संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही गुलामी की बेड़ियों को काटा जा सकता है। यह विचार नांगल सोती स्थित राजा भरत सिंह इंटर कालेज के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदशेखर आजाद ने व्यक्त किए।
उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़ते हुए संविधान से छेड़छाड़ करने पर आमादा है। ये लोग गरीब जनता से वोट और आजादी का अधिकार छीनना चाहते हैं। आजादी और वोट का अधिकार बचाने के लिए एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों को आगे आकर, एकजुट होकर इन सत्ताधारी अमीर लोगों से लडाई लड़नी है। ताकत के साथ संघर्ष करना है ताकि अपने अधिकारों की रक्षा की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा की आजादी के 70 साल बाद भी लोगों के जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आया है। आज भी 80 प्रतिशत जनता सस्ते अनाज पर गुजारा करने को मजबूर है। गांवों में तमाम लोग छप्पर और कच्चे मकानों में रहकर जीवन व्यापन कर रहे है। देश की अधिकांश जनता शिक्षा, चिकित्सा से वंचित होने के साथ बेरोजगारी से जूझ रही है। समाज में आर्थिक और सामाजिक बराबरी करने का वक्त आ गया है।
सभा स्थल पर नांगल थाने से उप निरीक्षक यशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल अत्रि कुमार, निशांत कुमार, आकाश कुमार, रश्मि कुमारी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भीमसेन हल्दिया, बलराज सिंह, अशोक कुमार, ललित कुमार, शिव कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजपाल सिंह, महक सिंह, फईम अहमद, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडावर, शेरकोट और बढ़ापुर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से उड़े हुए हैं ग्रामीणों के होश
वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़वाने की मांग
सड़क किनारे बैठा गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप
बिजनौर। जिले के मंडावर, शेरकोट और बढ़ापुर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़वाने की मांग की है।
मंडावर क्षेत्र के गांव लायकपुरी मोड़ के निकट बुधवार की देर शाम ईंट भट्ठे के पास गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंम मच गया। वहां से निकल रहे, कार सवार युवकों ने गुलदार को बैठा देख गुलदार की वीडियो बना ली।
गुलदार के दिखाई देने से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। उन्हें डर है कि कहीं गुलदार किसी को अपना निवाला ना बना ले। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़वाने की मांग की है।
दूसरी ओर शेरकोट क्षेत्र में गुलदार ने फिर से एक गोवंश को अपना निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव उमरपुर आशा तिपरजोत मार्ग पर बंदे के निकट ग्रामीण रूपेंद्र सिंह बुधवार को गन्ना छीलने के लिए खेत पर पहुंचे, तो वहां गुलदार के हमले में मृत बछिया का शव देखा। इस पर गुलदार होने की आशंका में गांव वापस आ कर ग्रामीणों को सूचना दी। रूपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, दुष्यंत सिंह आदि ने बताया कि निराश्रित घूम रहे गोवंश में से एक बछिया को किसी समय गुलदार ने हमला कर अपना निवाला बना लिया।
बढ़ापुर क्षेत्र में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के पीछे गुलदार दौड़ पड़ा। युवक ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। बढ़ापुर के मोहल्ला गड़रियान निवासी मनोज रोजाना सुबह के समय घूमने के लिए बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर जाता है। बुधवार की सुबह नकटा नदी मैरिज हॉल के पास गुलदार खेत से निकलकर सामने आ गया। गुलदार को देखकर मनोज के होश उड़ गए और वह शोर मचाते हुए दौड़ पड़ा। शोर सुनकर पुल के पास साफ सफाई कर रहे नगर पंचायत कर्मी मौके की ओर दौड़े। लोगों को देख गुलदार खेतों में घुस गया। लोगों ने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है।
You must be logged in to post a comment.