newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान

    छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में यातायात पुलिस बिजनौर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में कस्बा नगीना के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया।

    साथ ही सभी चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सड़क पर स्टंट ना करने आदि एवं सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा आमजन को जागरुक पंपलेट वितरित किये गए।

  • बड़ियोवाला के ग्रामीणों में दहशत, गुलदार के हमले में 19वीं मौत

    गुलदार का 19वा शिकार बनी छह वर्षीय बच्ची

    बिजनौर। जनपद में गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची को 19वा शिकार बनाया। नहटौर के ग्राम बड़ियोवाला में सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

    नहटौर के ग्राम बड़ियोवाला निवासी यशवीर सिंह के यहां झारखंड निवासी महेंद्र सिंह परिवार के साथ नौकरी करता है। सोमवार शाम महेंद्र की छह साल की पुत्री नैना किसान यशवीर सिंह के साथ गांव के उत्तर में स्थित आम के देवता पर दीया जलाने गई थी। इसी दौरान गुलदार ने नैना पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार नैना को कुछ दूरी पर ही छोड़कर भाग गया। घायल नैना को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि डेढ़ वर्ष पहले महेंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। उसे अपने दोनों बच्चों की परवरिश की चिंता हुई तो वह 11 वर्षीय पुत्र रौशन व इस बेटी को अपने साथ यहां ले आया था। यहां हृदविदारक घटना हो गई।

    उधर घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी एकत्र की। आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाएगा।

  • चंद घंटों में बढ़ापुर पुलिस ने ठगों को धर दबोचा

    ठगों ने कोल्हू संचालक को दिया था रकम डबल करने का लालच

    कोल्हू संचालक से ठगी करने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर

    बिजनौर। कोल्हू संचालक को रुपए डबल करने का लालच देकर 17 हजार की ठगी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन लोगों को बढ़ापुर पुलिस ने ठगी की रकम सहित गिरफ्तार कर सभी आरोपियों का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।

    बढ़ापुर पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी

    बताया जाता है कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में हरेवली मार्ग पर पावर कोल्हू चलाने वाले आकाश पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरेवली थाना शेरकोट के पास रविवार को साधु के वेश में कुछ लोग पहुँचे। उन्होंने आकाश को रुपए डबल करने का लालच दिया साथ ही विश्वास जमाने के लिये पहले आकाश को कुछ अजीब कारनामे भी करके दिखाए। जब उन पर यकीन हो गया तो आकाश ने उन लोगों को 17000 रुपए की रकम डबल करने के लिए दे दी। इसके बाद साधु के वेश में आए ठग रकम लेकर मौके से फरार हो गए। अपने साथ ठगी होने की आशंका के चलते आकाश ने तत्काल थाना बढ़ापुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त आल्टो कार संख्या यूपी14बीजे 6972 को पकड़ लिया, जिसमें सवार छह लोगों के पास से पुलिस को तीन मोबाइल फोन व आकाश के पास से ठगी के 17000 रुपए की रकम भी मिली। थाना बढ़ापुर पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए सभी छह आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।

    ये हैं गिरफ्तार ठग…

    पुलिस के अनुसार पकड़े गए आधा दर्जन लोगों ने अपनेओ नाम रवि पुत्र बल्ली, काला पुत्र हीरा, ओमवीर पुत्र लखमी, जगदीश पुत्र बनवारी, प्रदीप पुत्र ठुकरी, अंकित पुत्र नरेंद्र निवासीगण ग्राम महमूदपुर सिखेड़ा थाना बहसूमा जनपद मेरठ बताए हैं।

    चार आरोपियों पर गैर जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

    पकड़े गए आरोपियों में से जगदीश, प्रदीप व ओमवीर के विरुद्ध थाना पिसावा जनपद सीतापुर में भी धोखाधड़ी, चोरी व बरामदगी की धारा में मुकदमा दर्ज है, जबकि अंकित के खिलाफ थाना जानसठ में शराब का मुकदमा दर्ज है। घटना के चंद घंटों में पुलिस द्वारा आरोपियों के पकड़े जाने की खबर से आकाश ने राहत की सांस ली। ठगी के इस मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना लाल गौतम, मुख्य आरक्षी प्रविंद्र, उमेश कुमार व आरक्षी सागर सैनी मोनू शामिल रहे।

  • भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बिलाई मिल प्रशासन को चेतावनी

    26 दिसंबर को बिलाई मिल पर होगी महापंचायत

    गन्ना भुगतान में देरी पर महापंचायत करने का ऐलान

    ~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात

    बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने बिलाई मिल पर गन्ना भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए महापंचायत करने का ऐलान किया है। साथ ही प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित करने की मांग की है।

    समाधान नहीं हुआ तो शासन प्रशासन के खिलाफ लड़ी जाएगी आरपार की लड़ाई

    भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बैठक ग्राम सुनपता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है और बजाज शुगर मिल के गन्ने के भुगतान में देरी होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलाई मिल ने इस वर्ष का भी 45 दिन में लगभग 120 करोड रुपए का गन्ना खरीद लिया है। बिलाई मिल द्वारा अभी तक केवल हल्दौर समिति का 7 नवंबर तक का गन्ना भुगतान किया गया है। गन्ने के भुगतान के बारे में शासन प्रशासन भी मौन धारण किए हुए है। इसी को लेकर संगठन ने 26 दिसंबर को बिलाई मिल पर महापंचायत करने का ऐलान किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महापंचायत में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई शासन प्रशासन के खिलाफ लड़ी जाएगी।

    बैठक की अध्यक्षता वेदपाल सिंह मलिक व संचालन राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास नूरी, केशव सिंह, राकेश कुमार, जागेश कुमार, छोटन सिंह, मुनेन्द्र, चरण सिंह, रोहित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

  • जिला समाज कल्याण अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी

    UP में अब सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन

    लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने वाली है। इस पेंशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान में योजना के दायरे में 52.77 लाख वृद्धों को पेंशन दी जा रही है। 

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने वाली है। सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को इस बाबत दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। ऑनलाइन पोर्टल के लिए लोग इस पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य 56 लाख वृद्धों को योजना का लाभ देना है। वर्तमान में योजना के दायरे में 52.77 लाख वृद्धों को पेंशन दी जा रही है। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले वृद्धों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। शासन ने विभागीय अधिकारियों को विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर के माध्यम से वृद्धों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। यदि तय लक्ष्य से ज्यादा पात्र गरीब वृद्ध अगर मिलते हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ेगा गठबंधन, हमारे पास पीएम पद के लिए कई चेहरे

    कोर्ट के आदेश पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण, भाजपा के दम पर नहीं: शिवपाल यादव

    सहारनपुर। बीजेपी जिस राम मंदिर के निर्माण को लेकर राजनीति करने में लगी हुई है वह उसकी देन नहीं बल्कि उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। यह आरोप सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने देवबंद में प्रेसवार्ता के दौरान लगाया।

    शिवपाल यादव ने रविवार को देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद के प्रतिष्ठान पर कहा कि देश की जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। हकीकत यह है कि राम मंदिर निर्माण में भाजपा की कोई भूमिका ही नहीं है। उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। शिवपाल यादव ने कहा कि किसान और जनविरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा। गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हैं। उन्होंने मथुरा विवाद पर कहा कि मामला न्यायालय में है कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा। सपा नेता ने भाजपा पर देश के संवैधानिक उपक्रमों को असंवैधानिक तरीके से कब्जा करने का आरोप भी लगाया। श्री यादव ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सपा को अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है। इस दौरान सपा सरकार के पूर्व काबीना मंत्री शाहिद मंजूदर, पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, असद जमाल फैजी आदि मौजूद रहे।

  • वीडियो कांफ्रेंसिंग से सागर शर्मा को जोड़ कर परिजनों से पूछताछ

    संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर के घर लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस

    लखनऊ (एजेंसी)। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर शर्मा के लखनऊ स्थित घर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से सागर शर्मा को भी जोड़ा गया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर सागर शर्मा की मां-पिता और बहन से पूछताछ की। घर के दरवाजे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।

    पुलिस खंगाल रही चार बैंकों में मिले खातों के लेनदेन का ब्यौरा

    तफ्तीश में सामने आया कि सागर के चार बैंकों में खाते हैं। खातों में रकम तो अधिक नहीं है, लेकिन सभी की पासबुक कब्जे में लेने के साथ ही रकम के लेनदेन का ब्यौरा खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि संसद के भीतर घुसकर कलर स्प्रे छोड़ने में आलमबाग के रामनगर का रहने वाला सागर शर्मा भी शामिल था। फिलहाल वह जेल में है। घटना के बाद से उसके घर पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अलावा अन्य कई सुरक्षा एजेंसियां भी उसके घर जाकर तफ्तीश कर चुकी हैं। उसकी किताबें और डायरी पुलिस के कब्जे में हैं।

  • महिलाओं ने कहा मोदी-योगी ने जो किया है, वह कोई और नहीं कर सकता

    वाराणसी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार, राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े देश के सभी लोग इस विकास भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना समय दे रहे हैं। इसलिए एक सांसद के रूप में वाराणसी, मेरी भी जिम्मेदारी थी कि मैं भी इस कार्यक्रम में समय दूं”.

    IN Pics: वारणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का हुआ भव्य स्वागत, देखें कार्यक्रमों की तस्वीरें

    रविवार को वाराणसी के सांसद और देश के मुखिया नरेंद्र मोदी के स्वागत में पूरी काशी पलके बिछा इन्तजार कर रही थी। सबसे ज्यादा उत्साह काशी की महिलाओं में देखने को मिला जब वे अपने लोकप्रिय नेता के आगमन को लेकर गगनभेदी नारे लगा रही थी, कि जो राम को लाया है हम उनको लाएंगे…महिलाओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, वो कोई और नहीं कर सकता।     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर काशी के लोगों में खास उत्साह दिखा। रविवार को शाम तीन बजे एयरपोर्ट पहुंचे पीएम की झलक पाने के लिए लोग दो घंटे पहले से नजरें जमाए खड़े थे। एयरपोर्ट से लेकर छावनी स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड और नमो घाट तक समर्थकों की भीड़ जमा रही। उत्साह इतना था कि मोदी-मोदी और हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा छावनी क्षेत्र गूंज उठा।

    पीएम शाम 3.43 बजे छोटा कटिंग ग्राउंड पहुंचे। इसके पहले महिला समर्थकों ने बैंड बाजे पर नाचते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाए। वहीं, बाल समर्थकों में भी खासा उत्साह दिखा। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी के हाथों में भाजपा का झंडा दिखा। मेंट हाउस क्षेत्र में सुबह 11 बजे से ही लोग जमा होना शुरू हो गए और शाम 5.40 बजे तक सड़क की दोनों ओर उतनी ही भीड़ रही। लोग कभी नारा लगाते तो कभी बैंड पर थिरकते। पीएम का आगमन होते ही लोगों ने उन पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर दी। मिंट हाउस चौराहे से लेकर छोटा कटिंग मेमोरियल के गेट तक फूल वर्षा होती रही और लोग शोर मचाते रहे। प्रधानमंत्री भी अपनी जनता द्वारा भव्य स्वागत देखकर अह्लादित हुए। हल्की मुस्कान के साथ वे कभी हाथ जोड़ कर तो कभी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन कर रहे थे।

    व्यवस्था मेयर व अन्य पदाधिकारियों ने संभाली

    पीएम के आगमन के पहले ही समर्थक भारी संख्या में छावनी स्थित मेंट हाउस चौराहे पर जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के अलावा मेयर अशोक तिवारी समेत क्षेत्रीय पार्षद व अन्य पदाधिकारी लोगों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। सड़क के दोनों ओर प्लेटफार्म पर लोगों को व्यवस्थित कराया गया।

    पीएम के पोस्टर संग ली सेल्फी

    बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर मेंट हाउस व नमो घाट तक पीएम के प्रस्तावित रूट पर जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए गए। पीएम के इंतजार में जुटे समर्थकों ने उनके पोस्टर संग खूब सेल्फी ली। उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि मानों पोस्टर नहीं वे पीएम के साथ ही सेल्फी ले रहे हैं।

    राम को लाने वाले ही पहली पसंद

    महिला समर्थकों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। महिलाओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम येागी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, वो कोई और नहीं कर सकता। हमारे भगवान को लाने वालों को ही हम स्वीकार करेंगे। आज बदलती काशी की जो पूरी दुनिया कायल है उसका प्रमुख कारण हमारे प्रधानमंत्री ही हैं।

    वाराणसी और काशी तमिल संगमम ट्रेंड करता रहा एक्स पर

    पीएम का काशी दौरे के दौरान वाराणसी और काशी तमिल संगमम-2, एक्स पर शनिवार की रात से ही ट्रेंड करता रहा। पीएम के एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर काशी तमिल संगमम में शामिल होने तक की छोटी छोटी झलकियां लोग ट्वीट करते रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया की अन्य साइट्स पर भी लोग प्रधानमंत्री से जुड़ा पोस्ट करते रहे। कोई फेसबुक पर प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर लिख रहा था स्वागत है तो कोई कोई भारत विकास यात्रा तो कोई काशी तमिल संगमम् से जुड़ा पोस्ट साझा करता रहा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया, उन्होंने कहा, ”हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाएं बनाई गई हैं, उन सभी के अनुभव के आधार पर मुझे लगा कि देश के लिए सबसे जरूरी बात जिस पर ध्यान देना है” है कि सरकार की योजनाएं लोगों तक सही समय पर बिना किसी परेशानी के पहुंचे. प्रधानमंत्री आवास योजना है तो सरकार की मदद से घर बनें. सरकार के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. सरकार को आगे बढ़कर काम करना चाहिए और जब से आपने मुझे यह काम दिया है, लगभग चार करोड़ परिवारों को पक्के घर मिल गए हैं.”

  • public address system से सीट बेल्ट, हेलमेट लगाने, स्टंट न करने की हिदायत

    देशभक्ति के गानों से सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन को जागरूकता मिशन

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों व पुलिस चौकियों पर लगे पी० ए० (public address system) सिस्टम के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

    इस दौरान देशभक्ति के गानों के साथ सड़क सुरक्षा नियमों व यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। सभी चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सड़क पर स्टंट ना करने आदि एवं सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    रोडवेज बस स्टैंड पहुंची यातायात पुलिस

    वहीं यातायात पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज के चालक व परिचालकों को एकत्रित कर सभी को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। साथ ही अवगत कराया गया कि कोई भी रोडवेज चालक अपने वाहन को सड़क पर चलाते समय ओवर स्पीड से वाहन नहीं चलाएगा तथा यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा।

  • पहला ख्याल आया कि हम जिंदा बचेंगे कि नहीं? …नागर

    मलूक नागर ने बताया आंखों-देखा हाल

    बिजनौर के सांसद ने दबोचा था संसद के उत्पातियों को

    लखनऊ/बिजनौर। संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा में दोनों हमलावर बसपा सांसद मलूक नागर के पास कूदे थे। नागर ने आंखों-देखा हाल बताते हुए कहा कि सारे सांसद इस घटना के बाद दहशत में आ गए थे। बाद में उन्होंने अन्य सांसदों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया। सांसद मलूक ने तो यहां तक कहा कि हमले के बाद पहला ख्याल आया कि हम जिंदा बचेंगे कि नहीं? कहीं इनके पास हथियार न हो। बसपा सांसद ने बताया कि हमलावर तानाशाही नहीं चलेगी जैसा कुछ बोल रहे थे। उनके पास कोई पर्चे नहीं थे।

    मलूक नागर ने अभूतपूर्व हिम्‍मत दिखाते हुए संसद में घुसकर हमला करने वाले युवक को दबोच लिया। संकट सामने देखकर ऐसा साहस दिखाने वाले मलूक स्‍वभाव से ही हिम्‍मती और जिद्दी प्रवृत्ति के हैं।

    कौन हैं मलूक नागर

    सदन में जिन मलूक नागर के पास हमलावर कूदे, वह बहुजन समाज पार्टी के बिजनौर से सांसद हैं। हापुड़ के गांव शकरपुर निवासी नागर फिलहाल, विदुर कुटी रोड बिजनौर में रहते हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है। पेशे से वह सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हैं। साल 2019 में वह बिजनौर से बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए। उनके खिलाफ 7 आपराधिक रेकॉर्ड दर्ज हैं। नागर 2019 में 249 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर उम्मीदवार थे। लोकसभा में बसपा के उपनेता रह चुके मलूक नागर के घर आयकर विभाग के छापे भी पड़े थे। वह इस वजह से भी काफी चर्चा में रहे।

    https://twitter.com/i/status/1734877270148600249

    साल 2019 से पहले साल 2014 में भी मलूक नागर बीएसपी से बिजनौर सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन तब उन्हें एक लाख से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने सपा और बसपा के गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे।

    https://twitter.com/i/status/1734887533065261448

    मलूक नागर ने बताया आंखों देखा हाल
    बिजनौर सांसद मलूक नागर ने बताया कि संसद की कार्रवाई 4 से 5 मिनट में खत्‍म होने वाली थी और भोजनावकाश होने वाला था। अचानक से मेरी सीट के पास धड़ाम की आवाज आई। हमने पलट कर देखा कि शायद कोई गिर गया है। तब तक पीछे से एक और युवक कूदा। हम समझ गए कि ये लोग किसी प्‍लानिंग के तहत आए हैं। उन्होंने बताया कि इन युवकों ने जूता निकालकर हमला करना चाहा लेकिन हम सबने उसे दबोच लिया। हम लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक युवक ने जूते से कुछ निकाला। उसमें से पीले रंग का धुआं निकलने लगा और बदबू आने लगी।

    साभार~एनबीटी

  • आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने लगाया आरोप

    बहुजन एकता सम्मेलन का किरतपुर में आयोजन

    सामाजिक, आर्थिक रूप से कमजोरों की उपेक्षा कर रही है केंद्र सरकार

    ~कपिल रस्तोगी, किरतपुर।

    बिजनौर। केंद्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की उपेक्षा कर रही है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार मौन है। यह आरोप आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने लगाया। वह बसी कोटला किरतपुर स्थित इतवार बाजार के मैदान में शनिवार को बहुजन एकता सम्मेलन में विचार व्यक्त कर रहे थे।

    बसी कोटला किरतपुर स्थित इतवार बाजार के मैदान में बहुजन एकता सम्मेलन

    राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। इसे बचाने के लिए असपा को ताकतवर होना जरूरी है। राजनीति में समानता जरूरी है। यदि समानता नहीं होगी तो देश मजबूत नहीं होगा। देश में मौजूदा सरकार सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। हमें अपना स्वाभिमान बचाने व आत्म सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के लिए सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन संसद में आवाज उठाने के लिए हमें अभी से ही गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और आगामी लोकसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

    मंच पर विचार व्यक्त करते आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

    चंद्रशेखर ने स्थानीय बाल्मीकि बस्ती व गांव भनेड़ा में भी संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। अकरम खां की अध्यक्षता और जिला प्रभारी रजत कुमार व सभासद पति मौअजिज यार खां के संयुक्त संचालन में आयोजित सम्मेलन में नगराध्यक्ष दानिश खान, महक सिंह, ललित कुमार, विवेक सैन, वजाहतुल्लाह खां, पूर्व प्रधान बिशम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • 29 प्रजाति के पेड़ों को काटने के लिए पहले अनुमति लेना है अनिवार्य

    बिना अनुमति पीपल, बरगद, आम के पेड़ पर चल रहा आरा

    लखनऊ। लाख कोशिशों के बावजूद हरे भरे पेड़ों पर आरा चलने से रोका नहीं जा पा रहा है। यह हाल तब है, जब प्रदेश सरकार ने पेड़ों की अनियंत्रित कटाई को रोकने व पर्यावरण संरक्षण के लिए 29 प्रजाति के पेड़ों को काटने के लिए पहले अनुमति लेना अनिवार्य किया हुआ है।

    कैबिनेट द्वारा जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को न्यून करने, अनियंत्रित पातन पर नियंत्रण, वृक्षावरण में वृद्धि वानिकी को बढ़ावा दिए के लिए चार साल पहले दिसंबर 2019 में यह फैसला किया गया था। अनुमति वाले पेड़ों की श्रेणी में (1) आम (देशी/तुकमी/कलमी), (2) नीम, (3) साल, (4) महुआ, (5) बीजा साल, (6) पीपल, (7) बरगद, (8) गूलर, (9) पाकड़, (10) अर्जुन, (11) पलाश, (12) बेल, (13) चिरौंजी, (14) खिरनी, (15) कैथा, (16) इमली, (17) जामुन, (18) असना, (19) कुसुम, (20) रीठा, (21) भिलावा, (22) तून, (23) सलई, (24) हल्दू, (25) बाकली/करधई, (26) धौ, (27) खैर, (28) शीशम एवं (29) सागौन प्रजाति के वृक्ष हैं। इन्हें काटने के लिए आनलाइन सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी।

    एक पेड़ काटने से पहले देना होगा 10 पेड़ लगाने का खर्च

    वृक्ष स्वामी द्वारा काटे गये प्रत्येक वृक्ष के स्थान पर कम से कम 10 वृक्ष अपनी जमीन पर लगाने होंगे। अगर जगह नहीं है तो मालिक द्वारा वन विभाग 10 पेड़ का पैसा जमा करना होगा। इसी से वन विभाग अपनी जमीन पर प्रतिपूर्ति पौध रोपण करवाएगा।

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • अंतर्विभागीय समन्वय के साथ मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

    सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने को कार्य योजना

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए योगी सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसको लेकर सीएम योगी ने परिवहन विभाग को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सभी जनपदों में 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्विभागीय समन्वय के साथ मनाया जा रहा है।

    अवेयरनेस बिल्ट करने की जरूरत

    दरअसल ओवरस्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग एवं ड्रंकन ड्राइविंग सड़क दुघर्टनाओं के प्रमुख कारण होते हैं। यह एक मैन मेड डिजास्टर है, इसलिये इसमें कमी लाने के लिये अवेयरनेस बिल्ट करने की जरूरत है। यह एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मुद्दा है।

    स्कूली वाहनों का फिटनेस टेस्ट

    सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रदेश के सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस तथा वाहन चालकों के मेडिकल फिटनेस की जांच करायी जाएगी। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रार्थना सभा में छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी एवं सुड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कराया जायेगा। कोहरे के दृष्टिगत प्रभावी पेट्रोलिंग की जायेगी। कॉमर्शियल चालकों हेतु हेल्थ कार्ड अनिवार्य रूप से जारी किये जाएंगे। ओवरलोडिंग को टास्क फोर्स द्वारा सोर्स प्वाइंट ही रोका जायेगा। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये समय-समय पर निर्गत आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस तरह से बहुत लोगों की जिन्दगी को बचा सकते हैं।

    सड़क दुर्घटनाओं का एनालिसिस कर एक्शन

    सभी मण्डल एवं जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इसके लिये सभी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी दिन निर्धारित करें। बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर उनके भी सुझाव लिये जाएं। इसके अलावा बैठक में विषय विशेषज्ञों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर सकते हैं। समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं का एनालिसिस कर एक्शन लिया जाए। एक्शन का रिजल्ट धरातल पर भी दिखना चाहिए।

    03 से अधिक बार चालान पर निरस्त होगा DL

    किसी भी चालक का लगातार तीन बार से अधिक चालान होने पर उसका लाइसेंस निरस्त किया जाए। इसके बावजूद भी उल्लंघन करने पर उसके वाहन का पंजीयन निरस्त कराया जाए। इसके अतिरिक्त जनपद में उपलब्ध क्रिटिकल केयर फैसिलिटी का भी समय-समय पर निरीक्षण करें, ताकि सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को जनपद में ही उपचार मिल सके। आपदा मित्रों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को बचाने की भी ट्रेनिंग दी गई है। सड़क दुर्घटना होने पर उन्हें भी सूचित करने की व्यवस्था की जाए।

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • पम्पलेट वितरित कर जनता को दी जा रही यातायात के नियमों की जानकारी

    ऑडियो क्लिप के जरिए जागरूकता की अपील

    ट्रैफिक सैंस: प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर मुस्तैद हुई पुलिस

    लखनऊ/बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में प्रभारी यातायात एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत 01 ऑडियो क्लिप प्रदान की गई।

    सड़क दुघर्टनाओं के प्रमुख कारण ओवरस्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग एवं ड्रंकन ड्राइविंग हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के लिए सीएम योगी ने परिवहन विभाग को सख्त दिशा-निर्देश दिए हुए हैं। इसके तहत सभी जनपदों में अंतर्विभागीय समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

    ऑडियो क्लिप को समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगे पी०ए० (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) सिस्टम व लाउड स्पीकर के माध्यम से जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया। प्रभारी यातायात, बिजनौर द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं तथा जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों/महत्वपूर्ण मार्गों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जनता के व्यक्तियों को पम्पलेट वितरित कर यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ ही जागरुक किया गया।

  • अपराधों की रोकथाम में पुलिस को सहयोग करने की अपील

    “जन चौपाल” में ग्रामवासियों से समस्याओं व समाधान की चर्चा

    बिजनौर। थानाध्यक्ष नगीना देहात द्वारा थाना क्षेत्र के गांव भोगली में “जन चौपाल” का आयोजन कर ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं व समाधान के बारे में चर्चा की गई।

    इस दौरान चौपाल में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया गया।

    साथ ही सभी से अपराधों की रोकथाम में स्थानीय पुलिस को सहयोग करने एवं गांव में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई।

  • हमने रोती हुई आंखों को हंसाया है सदा, इससे बेहतर तो इबादत हमसे हो नहीं सकती: जमील अंसारी

    इबादत से कम नहीं लोगों की मदद करना: जमील अहमद अंसारी

    ~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात

    बिजनौर। लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है, यह बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन आज के इस युग में कोई किसी की मदद करने को तैयार नहीं है। इसके बावजूद कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम स्यालु नंगला के जमील अहमद अंसारी लोगों की सहायता करने के लिए इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। उनका मानना है कि इंसानियत हर धर्म पर भारी है।

    स्यालु नंगला निवासी जमील अहमद अंसारी लोगों की मदद करने के लिए सबसे आगे खड़े दिखाई देते हैं। वो इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं, उनका मानना है कि लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है और पुण्य का काम भी। जमील अहमद अंसारी गरीब लोगों की सहायता के लिए हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इंसान की मदद करना भी एक इबादत है। उन्होंने संपन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक दूसरे के दुःख सुख में शामिल होकर अपनी हैसियत अनुसार लोगों की मदद को आगे आएं और बेसहारों का सहारा बनें। आखिर में कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी… “हमने रोती हुई आंखों को हसाया हैं सदा, इससे बेहतर तो इबादत हमसे हो नहीं सकती।”

  • समाधान दिवस के अवसर पर अफसरों ने की जनसुनवाई

    बिजनौर। जिले भर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की भीड़ उमड़ी। नजीबाबाद में डीएम व एसपी ने फरियादियों की फरियाद को सुना। डीएम व एसपी ने सम्बंधित अधिकारियों से समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

    शनिवार को नजीबाबाद तहसील प्रांगण के डवाकरा हॉल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अंकित अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर डीएम अंकित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि पुलिस पीड़ित की तहरीर पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करे, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ, सीएमओ, एसीएमओ, नजीबाबाद तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, बीडीओ ज्योति चौधरी, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार, थानाध्यक्ष नजीबाबाद राजेंद्र पुंडीर, थाना मंडावली सुदेश पाल, थाना नांगल अशोक कुमार आदि समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर बिजनौर पर जनसुनवाई की गई।

    जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • प्रदेश सरकार के आदेश पर जारी है अभियान

    धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध अभियान तेज

    बिजनौर। जनपद में धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

    बिजनौर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ ध्वनि विस्तारक यंत्रों को चेक कर हटवाया गया। इसी के साथ सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।

    इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों/ सार्वजनिक स्थानों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

    विदित हो कि ध्वनि प्रदूषण के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया हुआ है कि सभी धार्मिक और सर्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करके तेज आवाज में बजाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और उन्हे जागरूक किया जाए।

  • एडीएम प्रशासन ने ग्रहण कराई यातायात संबंधी शपथ

    कलक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की मासिक गोष्ठी

    31 दिसंबर 2023 तक चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

    बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद बिजनौर में दिनांक 15 से दिनांक 31 दिसंबर 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारम्भ ए०आर०टी०ओ० द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान जनपद के पी०टी०ओ०, प्रभारी यातायात व ट्रांसपोर्टर आदि मौजूद रहे।

    वहीं इस सम्बन्ध में ए०डी०एम० प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रहीं। गोष्ठी में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को यातायात संबंधी शपथ ग्रहण दिलाई गई। इसी के साथ यातायात के नियमों से जनता को जागरुक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

  • शिक्षामित्रों की समस्याओं पर बैठक 20 के बाद

    जनवरी तक नहीं हुई कार्रवाई तो फिर होगा आंदोलन

    लखनऊ। शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर 20 दिसंबर के बाद शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कहा है कि जनवरी तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने दी है।

    संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय में पिछले सात साल से कोई वृद्धि नहीं की गई है। आज भी उन्हें 10 हजार रुपए मिल रहा है। ऐसे में उनके सामने अपना परिवार चलाने का संकट खड़ा है। इनको 12 माह की जगह 11 माह का ही मानदेय दिया जा रहा है। अब इनका मानदेय पूरे 12 माह तक किया जा सकता है। लखनऊ में 18 अक्तूबर को आंदोलन के दौरान प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता हुई थी। इसमें शासन स्तर पर कमेटी गठित कर वार्ता के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। बताया कि निदेशक बेसिक शिक्षा ने संगठन को आश्वस्त किया है कि 20 दिसंबर के बाद पदाधिकारियों को बुलाकर समस्याओं के समाधान लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

    बताया गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 1.48 लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर बैठक होने जा रही है। ये बैठक बेसिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बुलाई है। इस बैठक में बेसिक शिक्षा प्रमुख सचिव शासन भी शामिल होंगे। इसके बाद मानदेय बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा जायेगा। बता दें कि शासन स्तर पर कमेटी गठित कर वार्ता के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया था। इसी क्रम में निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा आश्वस्त किया गया है कि 20 दिसंबर के बाद प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की उपस्थिति में संगठन के पदाधिकारियों को बुलाकर शासन स्तर पर विचार विमर्श कर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कुछ समय पूर्व विपक्ष के सवाल के जवाब में विधानसभा सत्र के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी शिक्षामित्र मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया था। इस बारे में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि यदि शासन द्वारा जल्द ही शिक्षामित्र की समस्याओं पर विचार कर समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश के 1.48 लाख शिक्षामित्र जनवरी में अपनी समस्याओं को लेकर लखनऊ पहुंचने के लिए मजबूर होंगे।

  • दौराला में रालोद कार्यकर्ताओं ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

    11 लोकसभा और 55 विधानसभा क्षेत्रों से होकर दिल्ली में 23 दिसंबर को यात्रा का समापन

    17 को बिजनौर पहुंचेगी चौ. चरण सिंह संदेश रथ यात्रा

    बिजनौर/दौराला। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह संदेश रथ यात्रा सहारनपुर से चलकर रविवार 17 दिसम्बर को बिजनौर पहुंचेगी। रालोद खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह के नेतृत्व में चल रही रथयात्रा का समापन 23 दिसम्बर को दिल्ली में किसान घाट पर होगा। विभिन्न जिलों से होती हुई रथयात्रा 17 दिसम्बर रविवार को बिजनौर पहुँच रही है। सुबह नौ बजे नुमाइश ग्राउण्ड बिजनौर पर किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होकर मंडावर चंदक कामराजपुर में स्वागत के बाद 2 बजे बिजनौर प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। बिजनौर से चांदपुर में स्वागत के बाद यात्रा अमरोहा को प्रस्थान करेगी। रालोद खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ की ओर से उक्त जानकारी देते हुए चौ. चरण सिंह के अनुयायी, किसान व मजदूर भाइयों से रथयात्रा के कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की गई है।

    2024 के चुनाव में सामने आएगा रथ यात्रा का परिणाम

    दौराला। सहारनपुर से आरंभ हुई राष्ट्रीय लोकदल की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का दौराला स्थित तिरंगा चौराहा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।रथयात्रा संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का संदेश घर-घर पहुंचाना, किसानों व बेरोजगारों को जयंत चौधरी की नीति से अवगत कराना है। कहा कि इस रथ यात्रा का परिणाम 2024 के चुनाव में सामने आएगा, जब जागरूक युवा, किसान, मजदूर, व्यापारियों के सहयोग से रालोद देश की सरकार बनाने में अहम हिस्सेदारी निभाएगा। रालोद नेता संजय पनवाड़ी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी नीरपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर के नेतृत्व में सहारनपुर से शुरू होकर शामली, बागपत, बड़ौत होते हुए मेरठ पहुंची। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद चौधरी चरण सिंह पार्क में भी माल्यार्पण किया गया। संदेश यात्रा पल्लवपुरम, सिवाया टोल व इसके बाद दौराला पहुंची। कार्यकताओं ने जगह जगह यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मतलूब गौड, संगीता दोहरे, जिपं सदस्य पति प्रताप लोईया, कुंवरपाल, दर्पण सिवाच, नरेंद्र खजूरी, राहुल, अनुराग, विराट, अनुराग, सुरेश, आतिर, भूरा चिंदौड़ी, मोहित, शबाब आलम, लव, दीपक आदि मौजूद रहे।

    खेलों से जोड़े जाएंगे किसानों के बच्चे: चौधरी नीरपाल सिंह

    यात्रा का नेतृत्व कर रहे रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि संदेश रथयात्रा को हर जिले में समर्थन मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह के प्रति किसान, मजदूर, गरीब वर्ग के लोगों सहित युवाओं में प्रेम और जोश रहा। रथ यात्रा रुड़की रोड, दौराला, लावड़ होते हुए खतौली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 11 लोकसभा और 55 विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों से होकर दिल्ली पहुंचेगी, 23 दिसंबर को यात्रा का समापन होगा। खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के बच्चों को खेलों से जोड़ा जाएगा, फिर घर-घर मेडल आएगा।

  • वैदिक मंत्रोचार के मध्य लिए सात फेरे

    हिन्दू रीति रिवाज से हुआ बिजनौर के दूल्हे, फिलिपींस की दुल्हन का विवाह

    बिजनौर के दूल्हे से हुआ फिलिपींस की दुल्हनिया का विवाह

    ~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात।

    बिजनौर। कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर निवासी सलिल गुप्ता का विवाह फिलिपींस की आनया के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ।

    बिजनौर के एक बैंकट हॉल में संपन्न हुए विवाह में दुल्हन आनया के साथ उसकी माँ डिओलेटा वेराल्ला भी शामिल हुईं। दुल्हन आनया फिलिपींस के शहर सीबू की रहने वाली है तथा संयुक्त अरब अमीरात के शहर आबूधाबी में नर्स है।बताया गया कि फिलीपींस का परिवार बिजनौर आया और यहीं पर अपनी बेटी की शादी की।
    दूल्हे के परिजनों ने बताया कि बेटा सलिल गुप्ता अबूधाबी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों ने वैदिक मंत्रोचार के मध्य सात फेरे लिए। विवाह के बाद शुक्रवार को नव दंपति ग्राम शादीपुर पहुंचे तथा देवस्थान और मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने अन्य वैवाहिक रस्में भी पूरी की। वहीं, शादी समारोह के दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया।

  • राजा भरत सिंह इंटर कालेज के खेल मैदान में हुई जनसभा

    संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही काटी जा सकती हैं गुलामी की बेड़ियां: चंदशेखर आजाद

    ~प्रियांशु जोशी, नांगल सोती

    बिजनौर। संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही गुलामी की बेड़ियों को काटा जा सकता है। यह विचार नांगल सोती स्थित राजा भरत सिंह इंटर कालेज के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदशेखर आजाद ने व्यक्त किए।

    उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़ते हुए संविधान से छेड़छाड़ करने पर आमादा है। ये लोग गरीब जनता से वोट और आजादी का अधिकार छीनना चाहते हैं। आजादी और वोट का अधिकार बचाने के लिए एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों को आगे आकर, एकजुट होकर इन सत्ताधारी अमीर लोगों से लडाई लड़नी है। ताकत के साथ संघर्ष करना है ताकि अपने अधिकारों की रक्षा की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा की आजादी के 70 साल बाद भी लोगों के जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आया है। आज भी 80 प्रतिशत जनता सस्ते अनाज पर गुजारा करने को मजबूर है। गांवों में तमाम लोग छप्पर और कच्चे मकानों में रहकर जीवन व्यापन कर रहे है। देश की अधिकांश जनता शिक्षा, चिकित्सा से वंचित होने के साथ बेरोजगारी से जूझ रही है। समाज में आर्थिक और सामाजिक बराबरी करने का वक्त आ गया है।

    सभा स्थल पर नांगल थाने से उप निरीक्षक यशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल अत्रि कुमार, निशांत कुमार, आकाश कुमार, रश्मि कुमारी आदि मौजूद रहे।
    इस मौके पर भीमसेन हल्दिया, बलराज सिंह, अशोक कुमार, ललित कुमार, शिव कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजपाल सिंह, महक सिंह, फईम अहमद, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • मंडावर, शेरकोट और बढ़ापुर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से उड़े हुए हैं ग्रामीणों के होश

    वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़वाने की मांग

    सड़क किनारे बैठा गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप

    बिजनौर। जिले के मंडावर, शेरकोट और बढ़ापुर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़वाने की मांग की है।

    मंडावर क्षेत्र के गांव लायकपुरी मोड़ के निकट बुधवार की देर शाम ईंट भट्ठे के पास गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंम मच गया। वहां से निकल रहे, कार सवार युवकों ने गुलदार को बैठा देख गुलदार की वीडियो बना ली।

    गुलदार के दिखाई देने से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। उन्हें डर है कि कहीं गुलदार किसी को अपना निवाला ना बना ले। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़वाने की मांग की है।

    दूसरी ओर शेरकोट क्षेत्र में गुलदार ने फिर से एक गोवंश को अपना निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव उमरपुर आशा तिपरजोत मार्ग पर बंदे के निकट ग्रामीण रूपेंद्र सिंह बुधवार को गन्ना छीलने के लिए खेत पर पहुंचे, तो वहां गुलदार के हमले में मृत बछिया का शव देखा। इस पर गुलदार होने की आशंका में गांव वापस आ कर ग्रामीणों को सूचना दी। रूपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, दुष्यंत सिंह आदि ने बताया कि निराश्रित घूम रहे गोवंश में से एक बछिया को किसी समय गुलदार ने हमला कर अपना निवाला बना लिया।

    बढ़ापुर क्षेत्र में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के पीछे गुलदार दौड़ पड़ा। युवक ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। बढ़ापुर के मोहल्ला गड़रियान निवासी मनोज रोजाना सुबह के समय घूमने के लिए बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर जाता है। बुधवार की सुबह नकटा नदी मैरिज हॉल के पास गुलदार खेत से निकलकर सामने आ गया। गुलदार को देखकर मनोज के होश उड़ गए और वह शोर मचाते हुए दौड़ पड़ा। शोर सुनकर पुल के पास साफ सफाई कर रहे नगर पंचायत कर्मी मौके की ओर दौड़े। लोगों को देख गुलदार खेतों में घुस गया। लोगों ने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है।

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने की सहयोग की अपील

    आदिशक्ति मां कामाख्या की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को “भिक्षामदेही”

    बिजनौर। मां आदिशक्ति कामाख्या जी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूर्ण रूप से जल्द से जल्द संपन्न कराने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

    मां आदिशक्ति पीठ विदुर कुटी बिजनौर के संस्थापक स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी भक्त कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम के खर्च को लेकर के चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास हुआ है कि प्राप्त होने वाला संपूर्ण धन माता रानी के चरणों में अर्पित कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जो भी खर्चा आ रहा है, उसके लिए किसी पर जोर नहीं दिया जा रहा है। स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने बताया कि माता रानी के कार्यक्रम को पूर्ण करने के लिए भिक्षा मांगी जा रही है। साथ ही जो ज्यादा नजदीकी शिष्य हैं, वह भिक्षा कर रहे हैं। जितनी भी भिक्षा प्राप्त होगी, वह सब कार्यक्रम में खर्च की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील और सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि आप भी अपने किसी न किसी माध्यम से भिक्षा भेज कर के कार्यक्रम को सफल बनाएं।

    ।।भिक्षामदेही।।
    आदिशक्ति मां कामाख्या की अष्टधातु की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा में सहयोग करने के लिए आप सभी को पुनीत अवसर मिला है। मां कामाख्या की मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा में सहयोग करने के लिए भिक्षा एकत्रित की जा रही है। आप किसी भी माध्यम से सहयोग करें, भिक्षा दें। ~स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज

    Google pay 9917651358

    Surya Upasana Ashram Trust
    A/c No. 0327000100383157
    IFSC – PUNB0032700

    SBI Bank
    Ansh Chaitanya Maharaj
    A/c 31403522066
    IFSC – SBIN3640

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • आईटीआई के सामने वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

    गोली मारकर छात्र की हत्या

    बिजनौर। थाना कोतवाली नगर अंतर्गत नगीना मार्ग स्थित आईटीआई के सामने बुधवार देर शाम साढ़े नौ बजे गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी गई। घटना में मृतक का एक दोस्त भी घायल भी हुआ है। गोली चलने की सूचना पर सीओ सिटी व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे।

    पुलिस के अनुसार थाना नहटौर के गांव मीमला निवासी आशू अहलावत (22) पुत्र नीरज परिवार के साथ कोतवाली नगर के आदर्श नगर में सेंट मैरी रेलवे फाटक के पास रहता था।

    दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग करने वाला परिवार में इकलौता पुत्र आशु फिलहाल घर पर आया हुआ था। आशु के चाचा अपने गांव के प्रधान हैं। आशू के दोस्त रिकांशु का आदमपुर के युवकों से विवाद चल रहा था।

    आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बाइक सवारों आशू, रिकांशु और सालमाबाद के हैप्पी को रोक कर लाठी डंडे से मारपीट की। इसके बाद आशू के सिर में गोली मार कर फरार हो गए। अति व्यस्ततम स्थान होने के बावजूद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी से इंकार किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले बागड़ियों से भी पूछताछ की।

    मौके के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का खाली खोखा व एक जैकेट बरामद की है। हमले में घायल एक अन्य युवक का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। रिकांशु और हैप्पी से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।

  • newsdaily24 में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर

    बैकफुट पर बढ़ापुर पुलिस: जिस घटना को बताया फर्जी, दर्ज करनी पड़ी उसकी रिपोर्ट

    पिता की तहरीर पर चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ दर्ज

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी में नकाबपोश बदमाशों द्वारा युवक को बंधक बनाकर जान से मारने के प्रयास की जिस घटना को पुलिस फर्जी बता कर पल्ला झाड़ रही थी, अब पीड़ित के पिता की तहरीर पर चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी निवासी यामीन का पुत्र साजिद (30 वर्ष) सोमवार की रात अपने घर पर अकेला सो रहा था। मंगलवार सुबह जब गांव के ही दूसरे घर में सो रहे परिजन साजिद के घर पहुंचे तो उसके हाथ-पैर रस्से से बंधे थे और गले में फंदा पड़ा हुआ था। होश में आते ही साजिद ने परिजनों को बताया कि रात में किसी समय घर के अंदर घुसे चार नकाबपोश बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांधकर गले में फंदा डाल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया, तब बदमाश उसे मरा हुआ समझकर फरार गए। परिजनों ने तुरंत ही साजिद के साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह ने घटना को झूठा ठहराते हुए कहा कि गांव में किसी से अफेयर चलने के कारण वह नाटक कर रहा है। कुल मिलाकर इस तरह थाना प्रभारी निरीक्षक ने साजिद के साथ हुई घटना को फर्जी बताकर पल्ला झाड़ लिया था। इस घटना को मंगलवार 12 दिसंबर को newsdaily24 ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद बुधवार को पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित पिता यामीन की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के विरुद्ध साजिद को बंधक बनाने व मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    थानेदार की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय

    थानेदार की इस कार्यशैली से यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कल तक जिस घटना को वह फर्जी और प्रेम प्रसंग में किए गए ड्रामे से जोड़कर देख रहे थे, आखिर अब फर्जी घटना का मुकदमा क्यों दर्ज किया गया है?

    मुख्य खबर~ https://wp.me/pcjbvZ-88B

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • डीएम के सख्त आदेश के बाद व्यवस्था लागू

    सड़क जाम की समस्या से लोगों को मिलेगा छुटकारा

    अब रामलीला मैदान में नहीं, नुमाइश ग्राउंड में लगेंगे साप्ताहिक बाजार

    बिजनौर। रामलीला मैदान में लगने वाले दो साप्ताहिक बाजार के कारण होने वाली असुविधा से लोगों को अब छुटकारा मिल जाएगा। अब ये बाजार नुमाइश ग्राउंड में लगा करेंगे। डीएम ने बुधवार को इस मामले में सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स को रामलीला मैदान में तैनात किया गया है।

    जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स को रामलीला मैदान में तैनात कर दिया है। लाउडस्पीकर से एलान कर सख्त हिदायत भी दी गई है कि भविष्य में रामलीला मैदान में कोई भी दुकान या फड़ लगाकर साप्ताहिक बाजार बंदी का उल्लंघन न करें। आबकारी चौकी पुलिस इंचार्ज यश देव शर्मा मय पुलिस फोर्स व QRT (क्यूआरटी) फोर्स मौके पर तैनात हैं।

    गौरतलब है कि काफी समय से रामलीला मैदान में प्रत्येक बुधवार और रविवार के बाजार लगाए जा रहे हैं। धीरे धीरे इनमें लगने वाले फड़ और दुकानों की संख्या बढ़ती चली गई। हालात इतने खराब हो गए कि दुकानें और फड़ मुख्य मार्ग पर भी लगाए जाने लगे।

    इसी के साथ यहां रोड जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। इस कारण मुरादाबाद, नूरपुर, चांदपुर, धामपुर, हल्दौर, झालू आदि को आने जाने वालों के अलावा स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    कई बार नगर पालिका परिषद से गुहार लगाने के अलावा जिला प्रशासन स्तर पर भी शिकायत की गई, लेकिन इस दिशा में कुछ किया नहीं जा सका।

    अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वर्तमान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंदिरा सिंह एवम उनके समाजसेवी पति डा. बीरबल सिंह ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या निदान को रास्ता निकाला है।

    स्थानीय व्यापारियों को दी जाएगी प्राथमिकता: विकास कुमार

    नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि नगर की जनता को सुकून पहुंचाने के उद्देश्य से जुडिशल के आदेश अनुसार बुध बाजार और रविवार बाजार को नुमाइश ग्राउंड में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ज्यादा भीड़भाड़ और बाहर से आने वाले अवैध लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। फिलहाल रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ है। आगे की कार्यवाही प्रशासन के आदेशानुसार की जाएगी।

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • अपराध नियंत्रण/शांति एवं कानून व्यवस्था को ग्रामीणों से लिया फीडबैक

    जिले भर में पुलिस का अभियान

    लाव लश्कर समेत एसपी पहुंचे मसीत

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना हीमपुर दीपा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मसीत में अपराध नियंत्रण/शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से फीडबैक लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज भी मौजूद रहे।

    इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना शेरकोट पर थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, कार्यालय आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) धर्म सिंह मार्छल द्वारा थाना स्योहारा पर नियुक्त सभी उपनिरीक्षकों के साथ प्रचलित अभियान (ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन कन्विक्शन, लाउडस्पीकर अभियान आदि), जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण इत्यादि के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान थाना प्रभारी, स्योहारा मौजूद रहे।

    दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा थाना मंडावली, थाना नांगल की सेक्टर, बीटा मोबाइल व सभी कोबरा मोबाइल को अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

    WhatsApp पर newsdaily24.news.blog चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaBE3AVEQIafb4CxPL2I

  • पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों में मुठभेड़

    बदमाश को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

    दो बदमाश फरार होने में कामयाब

    बदमाश को लगी गोली पुलिसकर्मी भी घायल

    ~मुकेश कुमार, मंडावर

    बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली से रेलवे स्टेशन की ओर रास्ते में बंद पड़ी कांच फैक्ट्री के पास पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल हो गया। इस दौरान एक सिपाही के भी घायल होने की सूचना है।

    जनपद में अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंजीकृत मुकदमे के वांछित अभियुक्त जितेंद्र उर्फ जेके पुत्र कामेन्द्र निवासी ग्राम बिलासपुर, तरुण पुत्र बंटी निवासी ग्राम रतनपुर और अभिषेक उर्फ अंडा पुत्र संजीव निवासी ग्राम रतनपुर, थाना मंडावर को सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बालावाली स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।

    तीनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने को लेकर फायर कर दिया गया। मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी कुशलपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। बताया गया है कि हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र उर्फ जेके पुत्र कामेन्द्र के बाएं पैर में गोली लगी है।

    मौके पर जितेन्द्र उर्फ जेके के कब्जे से एक तमँचा 315 बोर, कारतूस व एक मोटर साईकिल सीटी 100 बरामद हुई है। जितेंद्र के अन्य दो साथी मौका मिलने पर फरार होने में कामयाब हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं। तीनों अभियुक्तों का थाना मंडावर में पहले से ही दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला अस्पताल में मुख्य आरक्षी कुशलपाल व बदमाश जेके उर्फ जितेंद्र को भर्ती कराया गया है। पुलिस कस्टडी में बदमाश का इलाज चल रहा है।

  • जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले की सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर

    अब तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटाए जा चुके हैं 300 होर्डिंग्स

    बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाने वालों को किया गया सचेत

    18 नगर निकाय क्षेत्रों में लगे हैं कुल 589 होर्डिंग्स, बिना अनुमति लगे 358

    बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले की सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर है और अब तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा 300 होर्डिंग्स हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष 58 होर्डिंग्स को तेजी के साथ हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

    उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 18 नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 589 होर्डिंग्स स्थापित पाए गए, जिनमें 231 होर्डिंग्स की अनुमति संबंधित नगर निकायों से प्राप्त की गई है, जबकि 358 होर्डिंग्स बिना अनुमति के पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि शेष अवैध होर्डिंग्स स्वामियों द्वारा अनुमति लेने के लिए अनुरोध किया गया है। यदि दो दिन के अन्दर उनके द्वारा होर्डिंग्स स्थापना के लिए अनुमति प्राप्त नहीं की जाती तो शेष अवैध होर्डिंग्स को नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटवा दिया जाएगा। उन्होंने होर्डिंग्स लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को सचेत करते हुए कहा कि बिना नगर पालिका प्रशासन की अनुमति के किसी भी सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति पर होर्डिंग्स न लगाएं।

  • नगर वासियों एवं धर्म विशेष की भावनाओं को ध्यान में नहीं रख रहा है खाद्य सुरक्षा विभाग

    मीट मुर्गे की दुकान खुलने को लेकर नगर वासियों एवं विशेष समुदाय ने जताया विरोध

    बिजनौर। किरतपुर में मीट मुर्गे की दुकान खुलने को लेकर नगर वासियों एवं विशेष समुदाय ने विरोध जताया है।

    नगर के मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के निकट मीट एवं मुर्गे की एक दुकान खुलने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं, जिसको लेकर नगर वासियों एवं विशेष समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। नगर वासी एवं महिलाएं सब्जी लेने सब्जी मंडी जाती रहती हैं। स्कूली बच्चों का भी आना-जाना लगा रहता है। मीट एवं मुर्गे की दुकान मुख्य सड़क पर खोली जा रही है, जिसको लेकर नगर वासियों ने काफी विरोध है। नगर वासियों एवं धर्म विशेष के लोगों का कहना है कि वह लोग वहां से त्योहारों पर व्रत एवं पूजा अर्चना के मौके पर सब्जी लेने जाते हैं। मीट एवं मुर्गे की दुकान होने से उन्हें वहां पर जाने में काफी परेशानी होगी एवं गंदगी का अंबार लगा रहेगा। योगी सरकार में शासन की पाबंदी के बावजूद नई मीट की दुकानों का लाइसेंस जारी होना एक आश्चर्य की बात है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नई दुकानों का लाइसेंस जारी करने को लेकर नगर वासियों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उनका कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग नगर वासियों एवं धर्म विशेष की भावनाओं को ध्यान में नहीं रख रहा है, जिस कारण खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रति लोगों में काफी विरोध है। कुछ नगर वासियों का कहना है कि यदि उक्त दुकान को बंद नहीं कराया गया तो वह लोग उच्च अधिकारियों से मिलकर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं मुख्यमंत्री को लिखित में इस दुकान को खोलने की शिकायत करेंगे। उक्त दुकान के आसपास के दुकानदारों द्वारा नाम न खोलने की शर्त पर मीट की दुकान को लेकर काफी विरोध जताया गया है। पड़ोस के दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने उस दुकान के मालिक को काफी बार नगर वासियों की भावनाओं को लेकर समझाया, परंतु दुकान मालिक अपनी जबरदस्ती और दबंगई दिखाता जा रहा है।

  • चार वेद, छह शास्त्र और 18 पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास की जन्म और तपोस्थली

    वेदों और पुराणों में ‘छोटी काशी’ के रूप में भी जानी जाती है पौराणिक ऐतिहासिक नगरी कालपी

    कालपी कॉलिंग …

    वैसे तो उरई-कालपी से अपना नाता तीन दशक पुराना है। किताबी ज्ञान की परिधि लांघकर कालपी से सीधा परिचय उरई से लौटते समय इस बार ही हुआ। पौराणिक और ऐतिहासिक नगरी कालपी वेदों और पुराणों में ‘छोटी काशी’ के रूप में भी जानी जाती है। कभी ‘कल्पित नगर’ के नाम से जानी जाने वाली यह नगरी अपभ्रंशों के बीच कालपी पर आकर विराम पाई है। उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगर कानपुर से महज 70 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान पर्यटन नक्शे पर नजर आता है लेकिन पर्यटन की दृष्टि से आने वालों को यह नगरी निराश ही करती है।

    यमुना के पावन तट पर पाराशर ऋषि के पुत्र के रूप में वेदव्यास को जन्म देने से लेकर महर्षि वेदव्यास बनाने तक में इस स्थान का महत्वपूर्ण योगदान है। चार वेद, छह शास्त्र और 18 पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास की जन्म और तपोस्थली पर माथा टेकने का सुयोग उरई के अपने पत्रकार मित्र विमल पांडेय और कालपी के पत्रकार दीपू चौहान के मार्फत आज बन पाया। माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास ने ही संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। इसी दिव्य दृष्टि से उन्होंने महाभारत का सारा हाल धृतराष्ट्र को सुनाया था।

    छोटी काशी के रूप में जाने जाने वाले इस क्षेत्र में 300 से अधिक प्राचीन शिव मंदिर आज भी विराजमान हैं। पाराशर ऋषि, सुखदेव ऋषि आदि से जुड़े स्थान इस क्षेत्र के महत्व को प्रमाणित करते हैं।
    कालपी की संकरी सड़कों से गुजर कर देवकली आदि गांवों को जाने वाली टूटी-फूटी सड़क के किनारे महर्षि वेदव्यास की तपोस्थली पर मंदिर एक ऊंचे टीले पर स्थित है। इसे व्यास टीला कहा जाता है। इस टीले को तपोस्थली मानकर पूजा अर्चना का विधान तो सैकड़ो वर्षों से चला आ रहा था लेकिन मंदिर का निर्माण 70 वर्ष पहले यहां के महंत श्री श्री 1008 स्वामी मनोहर दास जी महाराज के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल कन्हैयालाल जी ने संपन्न कराया। वर्तमान में मंदिर की पूजा अर्चना का प्रभार संभाले श्री श्री 1008 स्वामी हरिहर दास जी महाराज बताते हैं कि मंदिर में व्यास जी की मूर्ति 1973 में तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि के प्रयासों से प्राण प्रतिष्ठित हुई। यमुना की धारा से टीले के क्षरण को रोकने के लिए 1993 में तत्कालीन राज्यपाल बी सत्यनारायण रेड्डी ने टीले के इर्द-गिर्द 500 ट्रक बोल्डर लगवाकर मंदिर सुरक्षित करने की कोशिश की थी।

    यमुना के किनारे टीले के नीचे महर्षि वेदव्यास के जन्म स्थान पर विशाल परिधि में बाल व्यास मंदिर का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले दक्षिण के एक धार्मिक ट्रस्ट ने कराया था। इस मंदिर के बीचों-बीच ऋषि पाराशर और उनकी ऋषि पत्नी की आकर्षक मूर्तियां विराजमान हैं। ऋषि पत्नी की गोद में महर्षि वेदव्यास बाल रूप में प्रतिष्ठित हैं। मुख्य मंदिर के चारों तरफ विभिन्न देवी देवताओं के स्थापित मंदिर भी दर्शनीय हैं। गुरु द्रोणाचार्य की तपोस्थली पातालेश्वर महादेव मंदिर, बिहारी जी का मंदिर और 84 गुंबद भी कालपी की प्रमुख पहचानों में एक है।

    यमुना की कटान रोकेगा 21 करोड़ से बन रहा तटबंध

    स्थान की महत्ता को देखते हुए यहां उत्तर प्रदेश पर्यटन ने विभाग ने बोर्ड तो लगा दिए हैं लेकिन पर्यटन जैसा कुछ नजर नहीं आता। योगी सरकार के महत्वपूर्ण मंत्री और उरई से ताल्लुक रखने वाले स्वतंत्र देव सिंह ने जरूर पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों को यमुना की कटान से बचाने के लिए 21 करोड़ की लागत से तटबंध स्वीकृत किया है। इस पर काम भी तेजी से चालू है। महर्षि वेदव्यास की जन्म और तपोस्थली से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण भी दो करोड़ की लागत से प्रस्तावित चल रहा है पर अभी काम शुरू होने में कुछ देर है।

    अथश्री व्यास गंगा कथा

    महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली के ठीक नीचे व्यास गंगा नदी बहती है। नदी कम, नाले के रूप में दिखने वाली इस नदी का उद्गम व्यास जी के हाथों ही हुआ माना जाता है। कहा जाता है कि महर्षि वेदव्यास प्रतिदिन गंगा स्नान करने कई कोस दूर जाते थे। उनकी ‘स्नान साधना’ की मुश्किलों को दूर करने के लिए ही मां गंगा ने प्रकट होकर भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले वेदव्यास से कहा कि कमंडल में मेरा जल ले जाकर अपने जन्म स्थान पर गिरा दीजिए। मैं वहीं पर प्रकट हो जाऊंगी। उनके ऐसा करते ही कमंडल से गिरा जल नदी की जलधार में बदल गया। कालांतर में इस जलधार को ही ‘व्यास गंगा’ कहा जाने लगा। पत्रकार दीपू चौहान बताते हैं कि पहले विकास गंगा का यमुना में संगम महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली के पास ही होता था, लेकिन अब यमुना की जलधारा दूर हो जाने की वजह से व्यास गंगा का यमुना से संगम 2 किलोमीटर दूर होने लगा है।

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम की यादें भी समेटे है कालपी

    महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली के रास्ते में ही नजर के एक ऐसे बोर्ड पर पड़ती है, जिसमें लिखा रहता है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का ‘मंत्रणा कक्ष’ या कोषागार। बमुश्किल एक किलोमीटर दूर यमुना के किनारे कालपी के सबसे ऊंचे स्थान पर एक ऐतिहासिक इमारत दिखाई देती है। यह इमारत वर्तमान में वन विभाग के अधिकार में है। इमारत की दीवार पर स्थित एक शिलालेख के मुताबिक, आयताकार यह भवन चंदेल राजाओं के दुर्ग का भग्नावशेष है। भरहठों के शासनकाल में यह राज्यपाल का कोषागार हुआ करता था। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के समय झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, पटना के राजा कुंवर सिंह, बिठूर के नाना साहब पेशवा और तात्या टोपे ने यहां गुप्त मंत्रणा के बाद अंग्रेजी फौजों का डटकर मुकाबला किया था। स्वाधीनता संग्राम के इतिहास से जुड़े इस स्थान को भारतीय सम्मान की दृष्टि से आज भी देखते हैं लेकिन सरकारों की ओर से इसे ‘उचित सम्मान’ आज तक प्राप्त नहीं हो पाया है।

    इस भवन की बाई तरफ स्थित कुएं (जिसे अब लोहे के जाल से बंद कर दिया गया है) की आज तक गहराई नापी नहीं जा सकी है। इस कुएं से लगी ही एक सुरंग भी पाई गई थी। इतिहास में दर्ज है कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी से लेकर इस भवन तक एक सुरंग का निर्माण सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कराया था। हालांकि इस सुरंग को अब बंद कर दिया गया है।

    पौराणिक स्थलों का ‘पुरातात्विक’ महत्व क्यों नहीं?

    कालपी में पातालेश्वर मंदिर के बगल में ‘ब्रिटिश सिमेट्री’ स्थित है। यहां 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में भारतीय शूरवीरों के हाथों मारे गए अंग्रेजी फौजों के मारे गए 17 सैनिकों की कब्रें बनी हुई हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में अंग्रेजी सैनिकों से जुड़े इस स्थान को पुरातात्विक महत्व का मानते हुए सुरक्षित कर लिया है लेकिन कालपी के पौराणिक स्थलों को उसने आज तक पुरातात्विक महत्व का दर्जा नहीं दिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्थानीय लोग ही नहीं यहां आने वाले पर्यटक भी अचंभित दिखते हैं।

    पत्रकार विमल पांडे कहते हैं कि कालपी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में अगर विकसित कर दिया जाए तो बड़ी संख्या में पर्यटक इस पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखने पहुंच सकते हैं लेकिन सरकारी और विभागीय उपेक्षा पर्यटकों कि इस मंशा को पूरा नहीं होने दे रही है। वह बताते हैं कि अपने अखबार में ‘कालपी मांगे अपना अधिकार’ से लगातार 40 दिन तक एक सीरीज चलाई लेकिन उपेक्षा का भाव रखने वाली सरकार पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ।

    – गौरव अवस्थी, रायबरेली/उन्नाव

  • नकाबपोश बदमाशों ने गले में फंदा डालकर किया युवक को जान से मारने का प्रयास!

    पुलिस ने घटना को बताया झूठा, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

    ~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को घर में अकेले सो रहे एक युवक को चार नकाबपोश बदमाशों ने गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित युवक का कहना है कि बदमाश उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

    बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी निवासी यामीन का पुत्र साजिद (30 वर्ष) सोमवार की रात अपने घर पर अकेला सो रहा था। गांव में यामीन के दो घर हैं, परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर पर सो रहे थे। मंगलवार की सवेरे जब परिजन उस घर पर पहुंचे जहां साजिद अकेला सो रहा था तो वहां का नजारा देखकर परिजनों के पैरों तले की जमीन निकल गई। साजिद के दोनों हाथ और पैर रस्से से बंधे हुए थे। साथ ही गले में रस्से का फंदा पड़ा हुआ था।
    परिजनों ने जब मामले की जानकारी ली तो साजिद ने बताया कि रात में किसी समय चार नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुस आए और उसके हाथ पैर बांधकर गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। गले में फंदा डालने के बाद वह बेहोश हो गया था, जिसके बाद बदमाश उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने उसके हाथ पर खोलकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    बताया जाता की सूचना मिलने पर एक दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे थे परन्तु पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि युवक को बंधक बनाकर जान से मारने के प्रयास की घटना फेक है। जांच में पाया गया कि युवक का गांव में किसी से अफेयर चल रहा है, जिसके चलते वह इससे पूर्व में भी इस तरह का नाटक कर चुका है।

  • पुलिस की तत्परता से आत्मदाह करने से बचाया गया

    डीएम कार्यालय के सामने पति पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास

    लखनऊ। जौनपुर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने व्यक्ति ने पत्नी समेत पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता से उनको आत्मदाह करने से बचाया गया।सुनवाई न होने के कारण आत्मदाह की कोशिश की थी।

    जानकारी के अनुसार जलालपुर के गयासपुर गांव निवासी अमृत लाल (50 वर्ष) अपनी पत्नी रीता देवी के साथ कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गया था। बाद में अमृत लाल व पत्नी रीता देवी ने बोतल में रखा पेट्रोल अपने उपर डाल लिया। इसके बाद माचिस जलाने का प्रयास करने लगे, तभी मौके पर मौजूद पुलिस के जवान व डीएम के चालक ने दोनों को पकड़ लिया।

    घटना से मौके पर अफरातफरी मच गयी। डीएम ने अपने चैम्बर से बाहर आ कर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी डा. अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। जलालपुर थाने के एसओ को बुला कर घटना की जानकारी की गयी। अमृत लाल ने बताया कि उसके पिता ने सारी जमीन अपने तीन बेटों में से दो के नाम कर दी थी। एक भाई मार्कण्डेय को कुछ नहीं दिया था। इसके चलते वह हमेशा परेशान करता है। सोमवार को खेत में बबूल के पेड़ की टहनी छांट रहा था। मारकण्डेय ने फोन कर पुलिस बुलाकर परेशान करवाया। इन्ही सब बातों से आहत होकर उसने ऐसा किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    इससे पहले मार्च के महीने में जौनपुर जिले के लाइन बाजार में रहने वाली महिला किराएदार रंजना सिंह ने आग लगा कर जान देने की कोशिश की थी। वह काफी समय से किराया नहीं दे रही थी। इस पर मकान मालिक रागिनी श्रीवास्तव ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने कमरा खाली करवा दिया। महिला का आराेप है कि मकान के मालिकाना हक का मामला काेर्ट में है, 3 लोग दावेदार हैं। उसका सामान तोड़ दिया है,उसकी सुनवाई नहीं हाे रही है। पुलिस ने बमुश्किल उसे बचाया और उसकाे हिरासत में ले लिया था।

  • ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह के निवास पर हुआ स्वागत

    एसपी सिटी के स्थानांतरण पर प्रबुद्ध नागरिकों ने दी भावभीनी विदाई

    बिजनौर में मिला अपनत्व व प्रेम: प्रवीण रंजन सिंह

    बिजनौर| जनपद बिजनौर के निवासियों द्वारा जो अपनत्व व प्रेम मिला है, उसी के फलस्वरुप अपना सेवाकाल निर्विवाद रूप से करने में सफल रहे हैं। उक्त उद्गार एडिशनल एसपी (सिटी) प्रवीन रंजन ने ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह के निवास पर अपने स्वागत में आयोजित मीटिंग में व्यक्त किए।

    उल्लेखनीय है कि एडीशनल एसपी सिटी प्रवीन रंजन का स्थानांतरण बिजनौर से सीतापुर के लिए हो चुका है। बिजनौर में तीन वर्ष के कार्यकाल में वह काफी लोकप्रिय पुलिस अधिकारी रहे।

    इस मौके पर उनका स्वागत करने वालों में चौधरी निरंकार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयराज सिंह, दैनिक राष्ट्र वेदना के सम्पादक नागेन्द्र चौधरी, सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी, डाक्टर दीपेन्द्र सिंह, पत्रकार नरेन्द्र मारवाड़ी, अमित चौधरी, किरण कटार, उषा चौधरी, संजय कटार, डीएसटीओ धर्मवीर सिंह, अमर सिंह इन्टर कालेज के प्रबन्धक करन सिंह कटारिया, सुजिता देशवाल, रावेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने प्रवीण रंजन जी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कमना की।

  • जनशिकायतों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश

    अफजलगढ में थाना दिवस: 19 में से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

    एसपी ने समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की शिकायतें

    ~by Chetna Gupta

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर नजीबाबाद एवं मंडावली थाने में फरियादियों की फरियाद सुनीं। इस दौरान एसपी ने प्राप्त जनशिकायतों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    नजीबाबाद में थानाध्यक्ष राजेंद्र पुंडीर एवं मंडावली में थाना प्रभारी सुदेश पाल के निर्देशन में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की उपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में एसपी नीरज कुमार जादौन ने उनकी शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने थाने पहुंचने वाले पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर रहने, तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

    नजीबाबाद एवं मंडावली थाने में आयोजित हुए समाधान दिवस पर दर्जनों शिकायतें आईं, जिनके निस्तारण के लिए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर थाने के उपनिरीक्षक, राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

    अफजलगढ में थाना दिवस: 19 में से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

    अफजलगढ़़। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस के दौरान 19 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    कोतवाली प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विवाद से कोई शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा है, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा 19 शिकायतें आईं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कोतवाल योगेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तरण शीघ्र ही कराया जायेगा और पीड़ित की हर समस्या को निस्तारण कर समाधान कराया जायेगा। इस अवसर पर एसएसआई श्रीपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज गोपाल कुमार, एसआई सोहन सिंह पुंडीर, एसआई नवीन कुमार, प्रधान मुस्तकीम मलिक, प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रधान पति वकील अहमद, समाजसेवी बसंत कुमार सहित कानूनगो अफजलगढ़़ नरेन्द्र कुमार, कानूनगो सतीश प्रकाश, लेखपाल प्रमोद कुमार, लेखपाल बृजमोहन, लेखपाल भूपेंद्र कुमार‌, जितेन्द्र प्रताप सिंह, अंसारूलहक, गौरव चौहान, कश्मीर सिंह राणा, ऋषिपाल सिंह, नगेन्द्र सिंह, यशवीर सिंह, दिनेश कुमार, सुरेशचंद, पप्पू कुमार शाह, हिमांशु कुमार, प्रबल प्रताप सिंह राणा, विपिन कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार, जितेन्द्र कुमार तथा सौरभ कुमार सहित अधिकांश लेखपाल मौजूद थे।

  • “जय जवान जय किसान” के नारे लगाते मेरठ से शुरू यात्रा का बिजनौर में समापन

    किसान जोड़ो यात्रा से लोकदल का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन

    ~report by Rajvir Singh

    मवाना/बिजनौर, 10 दिसंबर 2023। चौधरी चरण सिंह के आदर्श पर चलने वाली लोक दल पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज किसान जोड़ो यात्रा निकालकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। किसान जोड़ो यात्रा हजारों किसानों के काफिले के साथ मोटर वाहनों, ट्रैक्टरों, मोटरसाइकिलों पर सवार “जय जवान जय किसान” के नारे लगाती हुई मेरठ से शुरू होकर बिजनौर में शाम को समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते भर लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह का किसान संगठनों, माता-बहनों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया।

    यात्रा के दौरान चौधरी विजेंद्र सिंह के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उम्मीद से ज्यादा समर्थन और प्यार जनता ने दिया। जगह-जगह फूलों की वर्षा, अंग वस्त्र, पगड़ी पहनाकर लोगों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उभरती इस नई राजनीतिक ताकत का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

    मैं हूं किसान का बेटा, समझता हूं गरीबों, पिछड़ों, दलित और माता-बहनों का दर्द: चौधरी विजेंद्र सिंह

    यात्रा के दौरान युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस स्नेह और समर्थन को देखकर चौधरी विजेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि “मैं किसान का बेटा हूं और गरीबों, पिछड़ों, दलित और माता-बहनों का दर्द समझता हूं। देश की आजादी को 70 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक किसानों को और उससे जुड़े वर्गों को पूर्ण न्याय नहीं मिला है। हम किसानों और पिछड़ों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए उनका हक उन्हें दिलाएंगे, आज जरूरत इस बात की है कि एम.एस.पी. पर नया कानून आए, जिससे कि किसान अपनी फसल का उचित लाभ ले सके। बाजार के बिचौलिए और मल्टीनेशनल कंपनियां किसानों को ठग रही हैं। हमें बाजार के इन दलालों को हटाना है और किसान की फसल का वाजिब मूल्य किसान के घर तक पहुंचाना है, जिससे कि कृषि मुनाफे का सौदा बन सके। वैसे तो गन्ने की फसल को नकदी फसल माना जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि किसान को समय से इसका भुगतान चीनी मिल्स नहीं देती हैं।

    राज्य में चीनी मिल्स की लॉबी कर रही है मुनाफाखोरी

    उन्होंने कहा कि आज भी देश और राज्य में चीनी मिल्स की लॉबी मुनाफाखोरी कर रही है और किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। हम आधुनिक खेती के माध्यम से किसानों के दर्द को खत्म करेंगे। ऐसे नियम और कानून बनाएंगे, जिससे कि कृषि क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म हो सके क्योंकि खेती में जब किसान लगता है तो उसके साथ पूरा परिवार-कुनबा और उसके क्षेत्र का मजदूर, कारीगर, ड्राइवर, माताएं-बहनों का वर्ग मिलकर खेती करता है, लेकिन उनकी मजदूरी भी बहुत कम है। विडंबना यह है कि जब पूरा देश कोविड की बीमारी की चपेट में था, तब भी किसान वर्ग ने ही देश को अनाज की पूर्ति कर भारत माता का साथ दिया था।

    आज भी विकास की राह देख रही है हस्तिनापुर की जनता

    पांडवों की धरती कहा जाने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हस्तिनापुर इलाका आज भी पिछड़ा हुआ है। यहाँ न तो रेलवे लाइन है, ना ही कोई बेहतर अस्पताल है और ना ही कोई सरकारी बड़ा विश्वविद्यालय या अच्छा स्कूल है। यहां तक कि कोई बड़ा टाउन हॉल भी नहीं बना, जबकि इस क्षेत्र के लोगों ने 1857 की लड़ाई में और स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अपना भरपूर योगदान दिया है, लेकिन आज भी हस्तिनापुर की तरफ किसी भी पार्टी का रुख नहीं हुआ यहां की जनता आज भी विकास की राह देख रही है।

    एक अच्छा सैनिक स्कूल तो बन ही सकता है यहां?

    बिजनौर मनीषी पुरुष विदुर की धरती है, जिन्होंने पूरी दुनिया को नीति निपुण बनाया धर्म पर चलना सिखाया, लेकिन आज भी बिजनौर उन सभी समस्याओं को झेल रहा है। उन्होंने कहा कि जिनका जिक्र मैंने अभी किया, कम से कम इस इलाके में एक अच्छा सैनिक स्कूल तो बन ही सकता है क्योंकि यह क्षेत्र जाट, गुर्जर, यादव जैसी भारत मां पर प्राण न्यौछावर करने वाली बहादुर जातियों का क्षेत्र है। यहां हर गांव से देश की सेवा एवं सुरक्षा में तत्पर पुलिस, सेना एवं अन्य सशस्त्र सुरक्षा बलों में हमारे नौजवान सेवाएं दे रहें हैं।

    उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था की बात की जाए तो मेडिकल कालेज का मूलभूत ढाँचा तो बना दिया गया है, परंतु उनमें सुविधाएं प्रभावी ढंग से नही चल पा रही हैं। चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की भी नियुक्तियां सुचारू रूप से नही हैं। इस वजह से चिकित्सा व्यवस्था अभी तक उन्नत नहीं हो सकी है। बावजूद इसके भी सरकारों ने क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति गंभीरता से विचार नहीं किया। इसी प्रकार मवाना एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हैं। यहाँ तक कि किसान बाहुल्य क्षेत्र में आम जनमानस के साथ पशुधन की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल तो एकदम ही दम तोड़ चुका है। किसान भाइयों के पशुओं के उपचार हेतु वेटनरी चिकित्सकों की भारी कमी है। समय पर पशुओं को उपचार न मिलने से उनकी मृत्यु हो जाती है, जिससे किसानों को अत्यधिक वित्तीय नुकसान होता है। कृषि एवं पशुपालन एक दूसरे के पूरक कहे जाते हैं। बहुत से किसान भाई पशुपालन एवं दुग्ध का व्यवसाय भी करते हैं। इस प्रकार की अनदेखी किसानों के लिए भारी आर्थिक संकट को जन्म देती है। वहीं बहन-बेटियों के सशक्तिकरण की तो बात की जाती है परंतु उनके लिए कोई अच्छा नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक व आईटीआई संस्थान भी मवाना एवं आसपास के पिछड़े क्षेत्रों में अभी तक नहीं है। कम से कम सरकार को बहन-बेटियों को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए था।

    सभी सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी

    इस यात्रा में मिले जनता एवं किसानों के भारी समर्थन से अभिभूत होकर यात्रा को सफल बताते हुए चौधरी विजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़ी चुनौती पेश करेगी और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है। पार्टी का नारा ही है, जय जवान, जय किसान। इसलिए हमें राष्ट्रवादी पार्टियों से हाथ मिलाने में किसी तरह का गुरेज नहीं है। अब देखते हैं आगे किस तरह के समीकरण बनेंगे! उन्होंने किसान जोड़ो यात्रा के लिए मेरठ, मवाना, मीरापुर, बिजनौर और क्षेत्र के सभी सम्मानित किसानों एवं जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता को निराश नहीं होने देगी।

    यात्रा के दौरान चौ० गजेन्द्र सिंह ‘नीलकंठ’, कमलजीत सिंह, सिकंदर अब्बास, नवीन, अरशद कुरैशी, प्रखर मिश्रा, गौरव चौधरी, हरप्रीत, फुरकान खान, डा० एन०के० सिंह, डा० जयदीप कुमार, योगेश पाल, अमरनाथ त्यागी, मनोज चौधरी, डा० सौरभ कंवर, सुशील तेवतिया, मोहित त्यागी, विक्रांत देशववाल, मोहित हुड्डा, अंतरिक्ष हुड्डा, रोहित शर्मा, मुकेश ठाकुर, रोहित त्यागी, सुधीर त्यागी, अभिनव गौड़, सचिन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

  • शराब पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर हुई बहस

    शराब पीते में डंडा मारकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

    ~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शराब पीने को लेकर शुरू हुई मारपीट में भतीजे ने चाचा के सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर थाना बढ़ापुर ले आई।

    बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद निवासी ओमपाल पुत्र बत्तू सिंह व मदन पुत्र सोहन सिंह आपस में सगे चाचा भतीजे हैं तथा दोनों के घर आसपास ही हैं। सोमवार को देर रात दोनों चाचा भतीजे गांव के समीप ठेके से नाइट किंग नामक शराब खरीद कर लाये थे तथा एक साथ बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस गाली गलौच में तब्दील होने के साथ साथ मारपीट में बदल गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत भतीजे ओमपाल ने चाचा मदन के सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। चाचा भतीजे के खूनी संघर्ष की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद सूचना पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही हत्यारोपी भतीजे को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
    थानाध्यक्ष सुमित राठी द्वारा बताया गया कि शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में ओमपाल द्वारा अपने सगे चाचा मदन सिंह के सिर में डंडा मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

  • भारी मशक्कत कर ग्रामीणों ने उसे रस्से में जकड़ा

    वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ा

    घर में घुस गया मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

    बिजनौर। नांगल सोती थानांतर्गत ग्राम सराय आलम रायपुर खास उर्फ कोटसराय स्थित एक घर में विशालकाय मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर उसे रस्से में जकड़ा। बाद में सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया।

    नांगल सोती थानांतर्गत ग्राम सराय आलम रायपुर खास उर्फ कोटसराय मार्ग के समीप नाईवाला तालाब स्थित है। इसमें गांव निवासी सरफराज ने मछली पालन कर रखा है। शुक्रवार देर शाम उक्त तालाब से निकल कर एक विशालकाय मगरमच्छ तालाब के किनारे पर स्थित अरशद के घर में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर अरशद तथा उसके परिजनों ने शोर मचाया। पड़ोसी सरफराज, मतलूब, जुल्फकार, महमूद आदि दौड़कर वहां पहुंचे तथा मगरमच्छ को रस्से में जकड़ कर काबू किया। सामाजिक वानिकी के दरोगा विकास कुमार के निर्देश पर शनिवार सुबह वन चौकीदार अमित कुमार, अनुज शुक्ला तथा धूम सिंह ने गांव में पहुंचकर पकड़े गए मगरमच्छ को छोटे हाथी में लादा तथा ग्राम हरचंदपुर के सामने ले जाकर गंगा में छोड़ दिया।

    उक्त तालाब में पहले भी कई विशालकाय मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। गत 23 नवंबर को एक विशालकाय मगरमच्छ सरफराज के घर में जा घुसा था। क्षेत्र में तालाबों से निकलकर मगरमच्छ अक्सर घरों/बस्तियों में घुस जाते हैं।

  • चांदपुर थाना प्रभारी पर गिरी गाज

    जनसुनवाई में रुचि न लेने का आरोप, पुलिस अधीक्षक ने भेजा पुलिस लाइन

    जनसुनवाई में रुचि न लेने पर एसपी ने छीनी थानेदारी

    ~भुवन राजपूत, चांदपुर

    बिजनौर। चांदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग पर गाज गिर गई है। संजय गर्ग पर पदीय कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए चांदपुर थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया है।

    नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर

    थाना चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग द्वारा जनसुनवाई में रुचि न लेने तथा मारपीट एवं चोट के प्रकरणों में अत्यंत विलम्ब से अभियोग पंजीकृत किये जाने के कई प्रकरण संज्ञान में आए हैं, जो कि विधिक दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। क्षेत्राधिकारी चांदपुर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग को अपने पदीय कर्तव्यों में बरती गई लापरवाही के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानान्तरित कर दिया है। उक्त संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी नगीना को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।

    संजय गर्ग, प्रभारी निरीक्षक थाना चांदपुर

    पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगणों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता में शामिल है, अतः अपने कर्तव्यों एवं जनसुनवाई में लापरवाही/शिथिलता न बरतें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • आदिशक्ति कामाख्या पीठ विदुर कुटी में होगी अष्टधातु प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा

    मकर संक्रांति से शुरू होगा प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव

    मुरादाबाद/ बिजनौर। आदिशक्ति पीठ कामाख्या विदुर कुटी में मां कामाख्या देवी की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह जानकारी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने दी है।

    उन्होंने बताया कि अष्टधातु की प्रतिमा आश्रम में आ गई है और मां कामाख्या देवी की पूजा शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए 03 फरवरी 2024 से विदुर कुटी में कार्यक्रम प्रारंभ होगा, 14 फरवरी को पूर्णाहुति होगी। 14 दिसंबर को ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ समाजसेवी, धर्माचार्य, महामंडलेश्वर को निमंत्रण देना प्रारंभ किया जाएगा। जो महान हस्तियां कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी, उन सभी का परिचय आप सबके साथ-साथ साझा कर लिया जाएगा। पंडित अधीर कौशिक जी अध्यक्ष अखंड परशुराम अखाड़ा हरिद्वार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे। आप सभी से अपेक्षा है कि आप भी अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई सुझाव या कोई विचार आए तो साझा जरूर करें।

    03 वर्ष से मां कामाख्या की अखंड साधना

    मुरादाबाद में हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय कार्यालय स्थित साधना कक्ष में पिछले 03 वर्ष से मां कामाख्या की अखंड साधना हो रही है। पीठाधीश्वर स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने सांसारिक सुख सुविधा छोड़कर माता रानी के शरण में अपने आप को अर्पित कर दिया है। यहां पर महाराज जी सभी भक्तों से सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक चर्चा करते हैं। यह जानकारी गिरीश शर्मा आश्रम कोषाध्यक्ष व स्वामी जी के प्रतिनिधि ने दी है।

  • TV कलाकार भूपेंद्र ने चलाई गोली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    सेल्फ डिफेंस की दुहाई देने वाले भूपेंद्र सिंह की सच्चाई आई सामने

    जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक काला टीका के कलाकार ने किया मर्डर!

    ~शाहिद रज़ा खान, बढ़ापुर

    लखनऊ/बिजनौर। खेत की मेढ़ के विवाद में तीन लोगों को गोली मारने वाले टीवी कलाकार भूपेंद्र सिंह का घटना के वक्त गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरा खेल खुलकर सामने आ गया है। सेल्फ डिफेंस की दुहाई देने वाले टीवी कलाकार भूपेंद्र सिंह की सच्चाई से जनता अब रूबरू हो चुकी है।

    वायरल वीडियो

    बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गांव कुआँ खेड़ा खदरी में रविवार 03 दिसंबर 2023 को खेत की मेढ़ के विवाद में जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक काला टीका के कलाकार भूपेंद्र सिंह ने खेत के पड़ोसी गुरदीप सिंह व उनके दोनों बेटों गोविंद व अमरीक उर्फ बूटा सिंह को गोली मार दी थी। गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गुरदीप व अमरीक चिन्ताजनक हालात में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े भूपेंद्र सिंह ने बताया था कि उसने सेल्फ डिफेंस में अपनी जान बचाने के लिए गोली चलाई थी।

    दूसरी तरफ शुक्रवार को घटना के समय की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार भूपेंद्र सिंह ने फिल्मी स्टाइल में एक के बाद एक तीनों पिता पुत्रों पर गोली दागी। घटना के बाद डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। साथ ही आरोपी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन मृतक के परिजनों को दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस बल, क्यूआरटी लगातार गांव में डेरा डाले हुए है।

  • गन्ने व गेहूं की फसल में कर रहे नुकसान

    प्रशासन से पशुओं को गौशाला में छुड़वाने की मांग

    आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी विद्यालय में बांधा

    बिजनौर। नांगल सोती क्षेत्र में गन्ने व गेहूं की फसल में नुकसान कर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी विद्यालय में बांध दिया।

    बड़ी संख्या में गांव गौसपुर में दीपक कुमार, कुंदन सिंह, मूला सिंह, बब्बू, वीरेंद्र सिंह, फूल सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लगभग 35-40 पशु पकड़ कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बांध दिए।

    ग्रामीणों का आरोप है कि आवारा पशु खेतों में घुसकर गन्ने व गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से पशुओं को गौशाला में छुड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पशुओं को गौशाला में छुड़वाने की मांग की है।

    उधर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक मेराजुद्दीन का कहना है कि विद्यालय में पशु बंधे होने की उन्हें जानकारी नहीं है। स्कूल समय में विद्यालय में पशु नहीं बंधे हुए थे।

  • भूमि विवाद के झगड़े में हत्या पर थानाध्यक्ष व दो पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

    यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर पर ड्यूटी से नदारद थे दो पुलिसकर्मी

    अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को सौंपी गई जांच

    थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी लापरवाही में निलंबित

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बढ़ापुर थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बढ़ापुर थानाध्यक्ष के अलावा इसी थाने के हलका इंचार्ज व सिपाही के खिलाफ जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) को सौंपी गई है। वहीं उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश बॉर्डर को जोड़ने वाली मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली चौकी पर ड्यूटी से नदारद मुख्य आरक्षी व आरक्षी की जांच क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को दी गई है।

    पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना बढ़ापुर में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़े को लेकर आपस में चली गोली में एक व्यक्ति की मृत्यु व तीन अन्य घायल होने पर थानाध्यक्ष सुमित राठी, हलका इंचार्ज यासीन व सिपाही कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में इन तीनों की लापरवाही व शिथिलता जांच में सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) को इनके विरुद्ध 7 दिन में जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ बढ़ापुर का नया थानाध्यक्ष डीसीआरबी से उप निरीक्षक कोमल सिंह को बनाया गया है।

    दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश बॉर्डर को जोड़ने वाली मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली चौकी पर चेकिंग की गई। वहां पर कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला। बॉर्डर की चौकी होने पर उस पर शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी के आदेश हैं, जबकि ड्यूटी रजिस्टर पर मुख्य आरक्षी शिवकुमार चौहान एवं आरक्षी इंद्र कुमार की ड्यूटी अंकित पाई गई। पुलिस अधीक्षक को ड्यूटी पर कोई भी आरक्षी तैनात नहीं मिला, इसलिए अपने कर्तव्य का पालन न करने पर दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों की जांच कर रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को 7 दिन के अंदर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • 200 करोड़ की इस परियोजना में सात मंजिला भवन का होगा निर्माण

    देश के प्रमुख संत – महात्मा राजनेता के साथ- साथ समाज के वरिष्ठजन भी रहेंगे उपस्थित

    08 दिसम्बर 23 को अयोध्या में माहेश्वरी रिलीफ फाउण्डेशन के शौर्य भवन का शिलान्यास एवं भूमिपूजन

    श्री अखिल डागा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा

    अयोध्या। शुभ दिन है आया ! अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अंतर्गत एबीएमएम माहेश्वरी रिलीफ फाउंडेशन की महत्वाकांक्षी योजना “शौर्य भवन-जनोपयोगी सेवा प्रकल्प” का भूमि पूजन, 08 दिसंबर को होने जा रहा है। यह जानकारी श्री अखिल डागा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा ने दी है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अखिल डागा ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की प्रेरणा से एबीएमएम माहेश्वरी रिलीफ फाउण्डेशन के सेवा प्रकल्प शौर्य भवन जनोपयोगी सेवा केंद्र का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन 08 दिसम्बर 23 को अयोध्या में संपन्न होगा। इस अवसर पर देश के प्रमुख संत – महात्मा राजनेता के साथ- साथ समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन 8 दिसम्बर 23 को प्रातः 11 बजे अयोध्या – गोरखपुर हाई~वे पर क्रय की गई जमीन पर होगा। उन्होंने बताया कि 200 करोड़ की इस परियोजना में सात मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा।

    वहीं शौर्य भवन जनोपयोगी सेवा केंद्र के चेयरमैन श्री रामपाल सोनी, अ. भा. माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, एबीएमएम माहेश्वरी रिलीफ फाउण्डेशन के चेयरमैन श्री श्याम सुन्दर सोनी ने बताया कि इस प्रकल्प को समाजजनों का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला और लगभग दो सौ करोड़ रूपए की राशि का आश्वासन प्राप्त हुआ है। यह भी बताया कि शौर्य भवन कोर कमेटी का निर्माण भी किया गया है, जिसमें श्री अजय काबरा (महामन्त्री, महासभा), श्री आर. एल. काबरा (सचिव फाउण्डेशन), नन्दकिशोर लखोटिया, श्याम सुन्दर काबरा का मनोनयन किया गया है।

  • होटल पर खाना खाने के दौरान हुई वारदात

    प्रेस क्लब सह अध्यक्ष पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला

    होटल/ढाबा का दृश्य

    सरायकेला खरसावां (झारखंड)। असामाजिक तत्वों ने एक होटल/ढाबा में खाना खाने के दौरान साधना प्लस न्यूज़ के संवाददाता व सह अध्यक्ष प्रेस क्लब सरायकेला – खरसावां भरत सिंह पत्रकार पर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में श्री सिंह ने थाना सरायकेला में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    कार से फरार होते हमलावर

    बताया गया है कि दिनांक 5/12/ 2023 शाम 4:00 बजे सिनी मोड़ और दुगनी के बीच स्थित शीतल छाया होटल में खाना खाना खा रहे थे। इस दौरान उनके बराबर में ही एक टेबल पर चार-पांच लड़के खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान उन्होंने गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम साला बिहारी लोग यहां आकर काम करते हो, यहां से भाग जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। उक्त लोग हथियार से लैस थे। इस दौरान होटल के संचालक और स्टाफ ने बीच बचाव नहीं किया होता तो जान से भी मार सकते थे। घटना के बाद धमकी देते हुए उक्त आरोपी युवक सफेद रंग की आल्टो कार से फरार हो गए।

    वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह

    इधर घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया है, शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

  • मामूली न समझें, दूसरे देशों में भी लोगों को शिकार बना रही है ये बीमारी

    चीन के बाद दूसरे देशों पर भी इस बीमारी का अटैक

    नई दिल्ली (एजेंसी)। हाल ही में खबर आई थी कि चीन में बच्चों को निमोनिया फैलने लगा है। कोरोना के बाद यह दूसरी बीमारी है, जिसे लेकर वहां के स्वास्थ्य विभाग ने डर जाहिर किया। हालांकि जैसा एक्सपर्ट्स ने कहा था, वैसे ही इसके अमेरिका, डेनमार्क, नीदरलैंड में भी फैलने की सूचनाएं आने लगी हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के ओहियो राज्य में हालिया समय में निमोनिया के करीब 150 मामले देखने को मिले हैं, जिसमें अधिकतर बच्चे हैं। कहा जा रहा है कि ये केसेज बिल्कुल व्हाइट लंग सिंड्रोम के जैसे हैं। इसे रहस्यमयी बीमारी बोला जा रहा है। शुरूआती दौर में तो मामूली सर्दी खांसी जैसे लगते हैं, लेकिन इसके बाद काफी खतरनाक हो जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के बीजिंग में बच्चों के एक अस्पताल में अचानक 7000 बच्चों को भर्ती होते हुए पाया गया। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर ध्यान दिया।

    बीमारियों का कॉम्बिनेशन है व्हाइट लंग सिंड्रोम

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सरकार ने व्हाइट लंग सिंड्रोम को कई सारी बीमारियों का कॉम्बिनेशन कहा है। इसमें इंफ्लूएंजा, सार्स-सीओवी-2 (कोविड-19), आरएसवी और माइकोप्लाज्मा निमोनिया आदि शामिल हैं। वैसे इस मौसम में सर्दी-खांसी होना तो आम बात है, लेकिन ये व्हाइट लंग सिंड्रोम के लक्षण भी हो सकते हैं।

    इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
    1. खांसी
    2. बुखार
    3. थकान

    बचाव के लिए क्या करें?
    1. भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
    2. हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
    3. खांसते-छींकते समय मुंह पर मास्क लगाएं।
    4. बीमार होने पर घर पर रहें।

  • मकर संक्रांति से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

    मां आदिशक्ति कामाख्या की अष्टधातु की मूर्ति के लिए मुहिम

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्री राजीव सैनी जी के द्वारा ₹2100 का सहयोग मां आदिशक्ति कामाख्या की अष्टधातु की मूर्ति के लिए किया गया है। उन्होंने अपने परिचित एवं मित्रगण से भी सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया है। उनके लिए मां आदिशक्ति पीठ विदुर कुटी बिजनौर आभार व्यक्त करता है।
    सभी दानदाताओं से अपील है कि आपके द्वारा भेजी गई सहयोग राशि को अपने नाम के साथ मां आदिशक्ति पीठ के जनसंपर्क नंबरों पर अवगत कराते रहें। मां आदिशक्ति कामाख्या मां से प्रार्थना है कि दैहिक, दैविक, भौतिक सुख आप सभी को प्रदान करती रहें।

    विदित हो कि आदिशक्ति पीठ कामाख्या विदुर कुटी में मां कामाख्या देवी की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह जानकारी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने दी है। अष्टधातु की प्रतिमा आश्रम में आ गई है और मां कामाख्या देवी की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मकर संक्रांति से शुरू होगा और बसंत पंचमी को पूर्ण आहुति होगी।

    ~विपिन सुमन, मीडिया प्रभारी, मां आदिशक्ति कामाख्या मां की मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम

    मां आदिशक्ति पीठ विदुर कुटी बिजनौर

    संपर्क सूत्र~9917651358, 9458861192

  • ~by Shalie Saxena

    ढ़ाबा स्टाइल में ऐसे बनाएं गाजर मटर की सब्जी

    गाजर मटर की सब्जी सर्दियों में अक्सर बनाई जाती है। इस सब्जी में मसाला तेज रखना होता है और इसमें पानी नहीं डाला जाता क्योंकि गाजर पानी छोड़ती है। सब्जी बनाने में करीब 10 मिनट का समय लगता है। ढ़ाबे पर बनने वाली गाजर मटर की सब्जी कुछ इस तरह से बनाई जाती है :-

    ढ़ाबा स्टाइल में ऐसे बनाएं गाजर मटर की सब्जी

    बनाने में लगने वाला समय : 10 से 12 मिनट

    कितने व्यक्तियों के लिए : 2

    प्रकार : शाकाहारी

    आवश्यक सामग्री :

    दो टेबल स्पून – तेल

    250 ग्राम गाजर

    250 ग्राम मटर

    दो हरी मिर्च

    एक बड़ी प्याज

    एक टमाटर

    सात आठ कली लहसुन

    एक छोटी चम्मच लाल मिर्च

    एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर

    आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

    नमक स्वादानुसार

    एक चम्मच हरा धनिया

    विधि :
    — कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने दें।

    — तेल गर्म होने पर जीरा डाल लें।

    — हरी मिर्च को डालकर भूनें।

    — बारीक कटी प्याज को डालें और हल्का भूरा होने तक पकाएं।

    — लहसुन अदरक को कूट लें और पेस्ट बनाकर डालें और अच्छी तरह मिला लें

    — गाजर और मटर के दानों को डाल लें।

    — गाजर मटर को 2 मिनट तक अच्छी तरह फ्राई होने दें।

    — लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

    — कटे हुए टमाटर और नमक डाल लें।

    — सब्जी को अच्छी तरह मिलाकर कढ़ाई को 8 से 10 मिनट तक ढक दें।

    — बीच-बीच मे ढक्कन हटाकर चम्मच से सब्जी को हिलाते रहें।

    — 8 से 10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर हरा धनिया डालें और मिक्स कर लें।

    — सब्जी तैयार है।

  • प्रॉपर्टी और घरेलू विवाद में मारी थीं चार गोलियां

    एसओजी और सर्विलांस टीम ने महज कुछ घंटों में किया खुलासा

    सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से मिली कामयाबी

    खुलासा : बड़ा भाई ही निकला ट्रांसपोर्टर पुत्र विक्की का कातिल

    मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज के ई-502 फ्लैट में रविवार को ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा (28) की हत्या उसके बड़े भाई रिंकू ने की थी। उसने रुपए, प्रॉपर्टी और घरेलू विवाद में विक्की को चार गोलियां मारी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी और सर्विलांस टीम ने महज कुछ घंटों में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से यह खुलासा कर दिया।

    छोटा भाई विक्की और बड़ा भाई रिंकू (बाएं से दाएं)

    ऐसे हुआ खुलासा

    रविवार दोपहर में पिता सुनील शर्मा और रिंकू ने घर आकर छोले कुल्चे खाए। फिर सुनील शर्मा के ऑफिस चले जाने के बाद रिंकू ने छोटे भाई विक्की को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। एसओजी और पुलिस ने शाम छह बजे तक ग्रीन विलेज में आने जाने वालों का रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। परिवार के सदस्य और संदेह के घेरे में आए लोगों के मोबाइल लोकेशन की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि रिंकू रविवार दोपहर 12:17 पर घर से बाहर निकला जबकि उसने 12 बजे से पहले ही घर से बाहर जाने का बयान दिया था। पुलिस ने रिंकू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। रिंकू ने बताया कि हत्या करने के बाद वह पिता के ऑफिस चला गया था। शाम को उसने वापस आकर भाई की हत्या की खबर पुलिस को दी। प्रॉपर्टी विवाद और पारिवारिक कलह में उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है। पहले पुलिस मान रही थी कि किसी धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। सोमवार को शव के पोस्टमार्टम में सिर से तीन और पेट से एक बुलेट बरामद हुई।

    क्या है मामला?

    ब्रह्मपुरी थानांतर्गत सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी सुनील शर्मा टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट और बॉडी मेकिंग के कारोबारी हैं। बड़ा बेटा रिंकू भी उनके साथ काम देखता है। रिंकू की पत्नी वैष्णवी अपने बच्चों के साथ मायके इटावा गई हुई है। रिंकू के अनुसार शाम करीब छह बजे वह घर पहुंचा तो सोफे पर विक्की का शव मिला था।

    आरोपी ने तमंचे से छोटे भाई को चार गोली मारी थी।उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने बताया है कि विक्की का चाल चलन भी ठीक नहीं था। ~पीयूष सिंह, एसपी सिटी

    एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से वारदात का खुलासा हो गया है। प्रॉपर्टी डीलर के बड़े बेटे ने ही छोटे भाई की हत्या को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

  • मकर संक्रांति से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारियां जोरों पर

    कई धर्माचार्यों व राजनीतिज्ञों के आने की संभावना

    आदिशक्ति कामाख्या पीठ विदुर कुटी में होगी अष्टधातु प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

    • बिजनौर। आदिशक्ति पीठ कामाख्या विदुर कुटी में मां कामाख्या देवी की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह जानकारी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने दी है।

    उन्होंने बताया कि अष्टधातु की प्रतिमा आश्रम में आ गई है और मां कामाख्या देवी की पूजा शुरू हो गई है। प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव मकर संक्रांति से शुरू होगा और बसंत पंचमी को पूर्ण आहुति होगी। स्वामी जी ने बताया कि महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, राजनीतिज्ञ, शंकराचार्य, महामण्लेश्वर, तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी को आमंत्रित करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं।

  • मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और जन सामान्य को इसके प्रयोग के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें कृषि विभाग के अधिकारी – जिलाधिकारी

    मिलेट्स स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ का महत्वपूर्ण स्रोत

    मोटे अनाज की पैदावार के लिए बिजनौर का वातावरण अनुकूल और यहां की भूमि भी उपजाऊ

    बिजनौर। मोटे अनाज की पैदावार के लिए बिजनौर का वातावरण अनुकूल है और यहां की भूमि भी उपजाऊ है। मिलेट्स की मांग न सिर्फ देश में लगातार बढ़ रही है, बल्कि विदेशों में भी मोटे अनाज की मांग में भारी मात्रा में वृद्वि हुई है।

    जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और जन सामान्य को इसके प्रयोग के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। मिलेट्स स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। यह बात जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कही।

    बिजनौर में कराई गई 300 हेक्टेयर मिलेट्स की खेती

    जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 636 श्री अन्न की मिनी किटों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कृषकों के मध्य निःशुल्क वितरित कराया गया। साथ ही बताया कि जिले में 300 हेक्टेयर मिलेट्स की खेती कराई गई। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 4 वर्षों में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने, आम जनमानस में उसका प्रचार प्रसार करने एवं इसके उत्पादकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

    दूसरी ओर उ.प्र. मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अन्तर्गत कृषि विभाग बिजनौर द्वारा दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ज़िलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण सिंह बोरा, गिरीश चन्द्र उप कृषि निदेशक मौजूद रहे।

    उप निदेशक कृषि मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद द्वारा संयुक्त रूप से कॉकरान वाटिका प्रांगण में कृषकों द्वारा श्री अन्न योजना मिलेट्स अन्तर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर में संयुक्त निदेशक कृषि मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक नगीना सहित कृषि विभाग के कर्मचारियों एवं मातृशक्ति सहित जनपद के कृषक बन्धु उपस्थित थे।

  • परिजनों ने लगाए दरोगा पर गंभीर आरोप

    नामजद चार लोगों में तीन गिरफ्तार, एक फरार

    पुलिस से नोकझोंक के बाद हुआ गोविंदा के शव का अंतिम संस्कार

    ~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर

    बिजनौर। जमीनी रंजिश में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए गोविंदा का शव गांव पहुंचने पर ग्रामीण एवं परिजनों की पुलिस से काफी नोक झोंक के बाद सोमवार को देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा लगातार हलका दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मृतक के ताऊ की तहरीर पर नामजद चार लोगों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

    थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं खेड़ा में रविवार को एक पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतारने के मामले ने पुलिस प्रशासन हड़कंप मचा कर रख दिया था। जमीनी विवाद में गांव निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह द्वारा गोविंद उर्फ गोविंदा पुत्र गुरदीप सिंह को गोली मारकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया था जबकि गोविंदा के पिता गुरदेव सिंह व भाई अमरीक उर्फ बूटा सिंह को भी गोली मारकर जान से मारने का प्रयास किया गया था जबकि बीच बचाव में आई मृतक की माता वीरो बाई को भी लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। एक साथ पूरे परिवार के लोगों पर गोलियां बरसाने की सूचना पर देर रात ही क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह सहित डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने मौके का निरीक्षण कर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना था, जहां पर मृतक के पिता गुरदीप सिंह द्वारा हलका दरोगा मोहम्मद यासीन पर हत्यारोपी भूपेंद्र सिंह से करीबी ताल्लुक होने का हवाला देते हुए दरोगा यासीन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

    इकलौती छोटी बहन ने शव को मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार

    सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक गोविंद सिंह का शव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अंतिम संस्कार करने की जिद पड़ थी, जबकि परिजन एवं ग्रामीण, दरोगा सहित पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार न करने की बात कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने के बाद सोमवार को देर शाम मृतक गोविंद की इकलौती छोटी बहन सुखविंदर कौर ने शव को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

    पूरा गांव छावनी में तब्दील

    मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने एस्कार्ट सहित पीएसी बल को गांव में लगा दिया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रविवार को देर रात ही हत्यारोपी भूपेंद्र सिंह को उसके लाइसेंस रिवाल्वर व चार खोको व 10 जिंदा कारतूस के साथ तथा नौकर ज्ञान सिंह को घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक के ताऊ की तहरीर में नामजद जीवन व गुरजन में से पुलिस ने गुरजन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जीवन अभी भी फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयासरत है।

  • एक के बाद एक, तीन मौत का गवाह बना वर्ष 2023

    पहले बेटी, फिर पत्नी और अब ट्रांसपोर्टर ने गंवाया बेटा

    मेरठ। इसे नियति ही कहा जाएगा कि सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के लिए वर्ष 2023 तीन मौत का गवाह बना। पहले जून माह में उनकी बेटी यशोदा की मौत ससुराल में हुई। इसके बाद अगस्त में बीमारी के कारण पत्नी गुड्डी की मौत हो गई और अब बेटे विक्की की हत्या कर दी गई।

    सुनील के अनुसार उन्होंने 20 सितंबर 2019 को बेटी यशोदा की शादी दिल्ली के उत्तराखंड एंक्लेव निवासी सुमित से की थी। ससुराल पक्ष की मांग के मुताबिक दहेज नहीं देने पर 20 जून 2023 को यशोदा की हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पति सुमित, ससुर विनोद और जेठ अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं किडनी खराब होने के कारण लंबे समय से बीमार सुनील शर्मा की पत्नी गुड्डी की मौत 20 अगस्त 2023 को  हो गई। सुनील के अनुसार परिवार में दो मौतों से वह पहले ही टूट चुके थे, रात को नींद भी नहीं आती। सुनील का बड़ा बेटा रिंकू शादीशुदा है।

    Murder IN Meerut: transporter son killed by hitting him on the head after fed chaat-kulcha, body found on the

    गौरतलब है कि सुपरटेक ग्रीन विलेज के ई-502 फ्लैट में रविवार को ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा (28) की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शाम छह बजे उसका बड़ा भाई रिंकू घर पहुंचा तो वारदात की जानकारी हुई। रिंकू की सूचना पर पिता और बाद में एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ कोतवाली अमित राय, ब्रह्मपुरी थाने से इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

    छह महीने पहले शिफ्ट हुए थे सुपरटेक ग्रीन विलेज

    पहले सुनील शर्मा परिवार समेत ब्रह्मपुरी के शिवशक्ति नगर में रहते थे और 29 मई 2023 को सुपरटेक ग्रीन विलेज में शिफ्ट हुए। उनका टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट और बॉडी मेकिंग का कारोबार है। बड़ा बेटा रिंकू भी उनके साथ ही काम देखता है। शाम को सुनील और रिंकू काम पर गए थे। उनका छोटा बेटा विक्की घर पर अकेला था। सुनील शर्मा ने बताया कि दस जनवरी को विक्की का जन्मदिन आने वाला था। विक्की की शादी के लिए कई जगह से रिश्ते भी आ रहे थे। उनकी दूसरी बेटी दीपाली की शादी दिल्ली के विनोद नगर में हुई है।

    हत्या की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीडीआर निकालने के लिए सर्विलांस टीम लगाई गई है। मृतक का मोबाइल भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। – पीयूष सिंह, एसपी सिटी

    Murder IN Meerut: transporter son killed by hitting him on the head after fed chaat-kulcha, body found on the
    किचन की स्लैब पर रखे चाट कुलचे 

    रिंकू की पत्नी बच्चों के साथ गई हुई है मायके
    रिंकू की पत्नी वैष्णवी अपने बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने मायके इटावा गई हुई है। विक्की ही अपने भाई रिंकू और पिता सुनील शर्मा को खाना बनाकर खिलाता था। वारदात वाले दिन दोपहर को विक्की ने पिता को ऑफिस जाने के पहले चाट-कुलचे खिलाए थे।

    बेटी के ससुरालियों पर हत्या का शक
    सुनील शर्मा ने एसपी सिटी पीयूष सिंह के समक्ष किसी से रंजिश से इंकार करते हुए बताया कि वह काॅलोनी में भी बहुत कम लोगों से ही संपर्क में रहते हैं। उन्होंने बेटी यशोदा के ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया। बताया गया है कि मुल्ताननगर के पांच युवकों से विक्की की दोस्ती थी।

  • वृद्धों के लिए बताए गए योगासन, प्राणायाम, ध्यान चक्रों के जागरण के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रहने के उपाय

    विदुर कुटी वृद्ध सेवा आश्रम पर लगाया योगासन प्राणायाम ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा का शिविर

    बिजनौर। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट साकेत कॉलोनी सिविल लाइन सेकंड बिजनौर अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा विदुर कुटी सेवा आश्रम पर प्राकृतिक चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वृद्धों के लिए योगासन, प्राणायाम, ध्यान चक्रों के जागरण के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।

    इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और कहा कि हम यज्ञ, प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से यज्ञ योग और प्राणायाम ध्यान के द्वारा स्वस्थ रह सकते हैं।

    जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा ने हास्य आसन के द्वारा स्वस्थ रहने के उपाय बताए। श्री राम सिंह पाल पतंजलि प्रभारी ने अनुलोम विलोम भ्रामरी प्राणायाम तथा यज्ञ के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। आरोग्य भारती के प्रांत संरक्षक वैद्य अजय गर्ग ने उज्जाई प्राणायाम कराया तथा तुलसी पौधे पर विस्तार से वर्णन किया। उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने पृथ्वी जल अग्नि वायु आकाश के द्वारा स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास भवन से जिला समाज कल्याण अधिकारी बिजनौर जागेश्वर सिंह रहे। समाज कल्याण अधिकारी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि 21वीं सदी में योग आसन प्राणायाम और प्राकृतिक चिकित्सा अर्थात प्रकृति के द्वारा ही स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि पुनः सभी प्राकृतिक चिकित्सा की ओर बढ़ें और स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में आश्रम की अधीक्षिका श्रीमती लक्ष्मी देवी, राहुल कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने शिविर में प्रतिभाग किया तथा आए हुए अतिथियों को जलपान कराया। अंत में सभी योगाचार्य द्वारा सभी वृद्धों का हार्दिक धन्यवाद अदा किया।

  • मेज़बान को देना पड़ता है एक एक प्लेट के हिसाब से पैसा

    उतना ही लें थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में!!

    शादियों का सीज़न है !! कृपया ध्यान दें !! खुद के पैसे की आइसक्रीम खाते हैं, तब ढक्कन भी चाट लेते हैं। बीस रुपए के पानी बताशे का एक बूंद पानी तक नहीं छोड़ते। फिर किसी की शादी में इतनी प्लेट भरते क्यों हैं ? 🤔 …और अगर आपके साथ कोई छोटा बच्चा है, तो उसके लिए अलग से प्लेट लेने की क्या ज़रूरत है? आपको पता है न कि मेज़बान को एक एक प्लेट के हिसाब से पैसा देना पड़ता है। किसी का पैसा क्यों बर्बाद करें? विचार अवश्य करें। उतना ही लें थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में!! 😔😟🙏

  • बिजनौर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुलेमान व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्शिया ने की न्यू लाइफ हॉस्पिटल की शुरूआत

    Bijnor Express न्यूज डेस्क, ब्रेकिंग बिजनौर
    Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस 11:04
    Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

    बिजनौर। नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुलेमान अहमद तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्शिया एस अहमद के चाहशीरी रोड आबकारी पुलिस चौकी के सामने न्यू लाइफ हॉस्पिटल का उद्घाटन वालदा सलमा खातून एवं वालिद हाजी शकील सेठ भट्टे वालों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

    इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने डॉक्टर सुलेमान व अर्शिया एस अहमद को शुभकामनाएं एवं बधाईयां दीं। उपस्थित लोगों में डॉक्टर अवधेश वशिष्ठ, डॉ निखिल सिंह, डॉक्टर सोनम सिंह, डॉक्टर अरीशा खातून, डॉक्टर अदिति चौधरी, डॉक्टर एजाज़ शमसी, डॉक्टर फरहान शम्सी, डॉक्टर नेहा फरहान, डॉक्टर पंकज त्यागी, डॉक्टर पंकज चौधरी, डॉक्टर एके अग्रवाल, डॉक्टर नागराज सिंह, विजय सिंह सिद्धार्थ, पुष्पेंद्र चौधरी, डॉक्टर उमंग चौधरी, कांग्रेस नेता नीरज चौधरी, सांध्य दैनिक चिंगारी के संपादक डॉक्टर सूर्यमणि रघुवंशी, पूर्व अध्यक्ष फरीद अहमद, डॉक्टर एम कासिम अंसारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

    हाजी शकील अहमद डॉक्टर सुलेमान डॉक्टर अर्शिया डॉ खुर्रम फारूक, डॉ शाहीन एवं शोएब अंसारी ने अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आपको बताते चलें कि डॉक्टर सुलेमान अहमद एमबीबीएस डीसीएच हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट एवं आकाश हेल्थ केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली में व डॉक्टर अर्शिया हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट व श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    ~इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर ज़िले की अन्य खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

    https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

    https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

  • ट्रांसपोर्टर की पत्नी की कोरोना काल में हो चुकी थी मौत

    सुपरटेक ग्रीन विलेज में फावड़े से ट्रांसपोर्टर पुत्र की हत्या

    मेरठ की पॉश कॉलोनी के एक फ्लैट में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के बेटे की लाश मिली है। खून से लथपथ लाश बेडरूम में दीवार के सहारे टिकी थी। फ्लैट के दरवाजे खुले थे। मेरठ की पॉश कॉलोनी सुपरटेक ग्रीन विलेज में सुनील के फ्लैट में जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस पहुंची।

    मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज में एक ट्रांसपोर्टर के पुत्र की हत्या कर दी गई। हमलावर ने फावड़े के प्रहार से व्यक्ति के सिर के तीन टुकड़े कर दिए। ट्रांसपोर्टर की पत्नी की मौत कोरोना काल में हो चुकी थी। घटना के वक्त वह घर में अकेला था।

    परतापुर बाईपास बिजली बंबा रोड स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज के एक ब्लाक के फ्लैट नंबर 502 में रविवार को एक ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने फावड़े के प्रहार से व्यक्ति के सिर के तीन टुकड़े कर दिए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। कॉलोनी और टावर के अंदर व बाहर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और फ्लैट की फॉरेंसिक जांच की। घटना में किसी आपसी व्यक्ति का हाथ होने की संभावना भी पुलिस ने जताई है।

    बताया गया है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी के बेटे की खून से लथपथ लाश बेडरूम में दीवार के सहारे टिकी थी। फ्लैट के दरवाजे खुले थे। लाइट बंद थी। रविवार को वारदात के वक्त पिता और भाई ऑफिस गए हुए थे, जबकि घर में कारोबारी का बेटा अकेला था। उसकी पत्नी की मौत कोरोना काल में हो चुकी है।

  • घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

    मृतक के ताऊ के तहरीर पर नामजद चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

    मेढ़ के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत तीन घायल

    ~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मेढ के विवाद को लेकर एक पक्ष के चार लोगों को गोली मारने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुँची बढ़ापुर पुलिस ने मौके पर मारे गए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के भाई व पिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के ताऊ के तहरीर पर नामजद चार लोगों के खिलाफ तहरीर पर बढ़ापुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी मुरादाबाद मौके पर पहुँचे।

    मृतक का फाइल फोटो

    थाना क्षेत्र के गांव कुंआ खेड़ा खदरी निवासी गुरदीप सिंह के पूरे परिवार को गोली मारने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार को तीन लोगों को गोली लगने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    घटनास्थल खेत

    बताया गया है कि गुरदीप सिंह पुत्र हुकुम सिंह की गांव में ही कृषि भूमि है।गुरदीप सिंह ने खेत में ही अपना मकान बना रखा है। उक्त खेत के पड़ोसी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से बीते कुछ समय से मेढ को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस कारण गुरदीप सिंह द्वारा लगातार थाना बढ़ापुर में शिकायत दर्ज कराई जा रही थी।

    आरोपी का फाइल फोटो

    एक सप्ताह पहले भी भूपेंद्र सिंह द्वारा गुरदीप सिंह के खेत की मेढ पर खड़े एक पेड़ को काट लिए जाने के कारण थाना बढ़ापुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी, परन्तु हलका दरोगा द्वारा 107/116 की कार्यवाही कर कार्यपूर्ति कर दी गई।

    गुरदीप सिंह के बड़े भाई जीत सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि रविवार को भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने खेत की तारबाड़ करते समय उसके खूंटे गुरदीप सिंह के खेत मे गाड़ने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौच से बढ़े विवाद में भूपेंद्र सिंह ने अपने रिवाल्वर से गुरदीप सिंह (60 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह, गोविंद सिंह गोविंदा (26 वर्ष) पुत्र गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह (24 वर्ष) पुत्र गुरदीप सिंह पर गोली दाग दी। गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरीक सिंह को तीन गोली पेट में लगी। गुरदीप सिंह को एक गोली गले में लगी। मौके पर मौजूद गुरदीप सिंह की पत्नी वीरोबाई (50 वर्ष) के साथ लाठी डंडे से मारपीट की गई। सभी घायलों को उचित उपचार के लिये अफजलगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर गोलीकांड के समय मौजूद सुखविंदर कौर ने गन्ने के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई, साथ ही अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बढ़ापुर पुलिस ने मृतक गोविंद सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामले को देखते हुए एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ नगीना संग्राम सिंह, सीओ धामपुर शुभ सूचित सहित थाना बढ़ापुर, नगीना, शेरकोट, अफजलगढ़, नजीबाबाद, कोतवाली देहात से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह, भारतीय किसान यूनियन भानू ओबीसी मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आदिल कुरेशी, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा साजिद रजा खान आदि भी पहुँच गए।

    आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति होगी कुर्क: डीआईजी

    डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने बताया कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंआखेड़ा खदरी में चार लोगों को गोली मारने के आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उसकी संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा।

  • तीन बार खेत से काटा यूकेलिप्टिस, हर बार की थाने जाकर शिकायत

    पुलिस की लापरवाही से गई गोविंदा की जान!

    बिजनौर। बढ़ापुर गांव कुआखेड़ा खदरी में हुए गोली काण्ड को पीड़ित परिवार और ग्रामीण हलका दरोगा मोहम्मद यासीन की घोर लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं। मृतक के ताऊ जीत सिंह का आरोप है कि हत्यारोपी तीन बार उनके भाई के खेत से यूकेलिप्टिस कट चुका था। हर बार इसकी शिकायत थाने जाकर की गई, किंतु दरोगा की घोर लापरवाही से पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हुई।

    पीड़ित परिवार ने दरोगा को हत्यारोपी से हमसाज होने का भी आरोप लगाया। मृतक के ताऊ का कहना है कि गोलीकाण्ड से एक घंटा पूर्व भी जब हत्यारोपी पीड़ित परिवार को गोली मारने की धमकी दे रहा था, तब भी दरोगा को फोन कर परिवार के सदस्यों की जान बचाए जाने की गुहार लगाई थी। किंतु दरोगा के मौके पर न पहुंचने से हत्यारोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। यदि सूचना मिलने पर दरोगा मौके पर पहुंच जाता तो शायद गोविंद सिंह की जान बच जाती और जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे परिवार के तीन अन्य सदस्यों की जान मुसीबत में न होती।

    परिवार में अकेली बची किशोरी

    बढ़ापुर। पीड़ित परिवार के घर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। इस गोलीकांड में मृतक के अलावा परिवार के तीन घायल सदस्य जिला अस्पताल में भर्ती है। परिवार में अकेली बची किशोरी सुखविंदर कौर, जिसने गोली कांड के समय ईख के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई, अपनी आंखों से परिवार के लहूलुहान सदस्यों को देखकर बेहोशी की हालत में है। अगर सुखविंदर गन्ने के खेत में न छिपती तो शायद हमलावर सुखविंदर को भी गोली मार देता!

  • विवाह बंधन तक न पहुंच सकी प्रेम संबंधों की दास्तान

    ₹25 लाख और कार के लिए डॉक्टर की पुत्री से शादी को इंकार

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर अंतर्गत एक कालोनी निवासी एक चिकित्सक की पुत्री की शादी रिंग सेरेमनी के बाद भी दहेज की मांग को लेकर तोड़ दी गई। शादी 08 दिसंबर को होना तय था। चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

    बताया गया कि डा.की पुत्री और थाना कोतवाली शहर के जजी रोड सिविल लाइन-2, कोठी अन्टार कालोनी निकट यूनियन बैंक निवासी पुलकित शर्मा पुत्र विपिन शर्मा एक दूसरे को पसंद करते थे। इसी वजह से गैर बिरादरी के पुलकित शर्मा से शादी वह तैयार हो गए। शादी की बात पुलकित की माता अंजू रानी, चाचा अरूण शर्मा, चाची, दादी प्रेमवती शर्मा तथा मामा राजीव शर्मा के समक्ष हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति से सगाई की तारीख 24-11-23 तथा शादी की तारीख 08-12-23 निश्चित हुई थी। डा. के अनुसार निर्धारित तारीख को वी०के० गार्डन में रिंग सेरेमनी में उनके द्वारा पुलकित शर्मा को अंगूठी पहनाई गई। साथ ही पुलकित शर्मा के परिजनों को नकद 5 लाख रुपए, माता तथा दादी को सोने की चेन दी। रिंग सेरेमनी पर करीब 09 लाख रुपया खर्च हुआ। शादी हेतु दिनांक 8-12-23 के लिए डा. ने जी०बी०एस० बैंकट हॉल बुक करने के साथ ही 50,000/- रुपए एडवांस दिया हुआ है।

    ₹25 लाख और दो कार, वरना होगी नहीं शादी

    आरोप है कि दिनांक 28-11-2023 को शाम करीब 05 बजे पुलकित शर्मा अपने परिजनों समेत डा. के घर आए। उस समय समस्त घर वाले तथा कुछ रिश्तेदार मौजूद थे। पुलकित के परिजन कहने लगे कि उन्हें 25 लाख रुपए तथा एक बड़ी कार दहेज में दो, तो शादी करेंगे, वरना शादी रद्द समझो। यह सुनकर सकते में आए डा. ने एकदम हताश हो कर कहा कि इतनी मोटी रकम कहां से लाएंगे। इस पर उक्त लोग तैश में आ गए और कहने लगे कि इंतजाम कर सकते हो तो करो, नहीं तो शादी हम करने वाले नहीं है। डा. का कहना है कि उक्त सबने उनके साथ घोखाधड़ी करके 09 लाख रुपया हड़प लिया है तथा अन्य लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वह समाज में अपमानित हो रहे हैं। बिना 25 लाख रु० व बड़ी कार बिना ये लोग शादी करने को तैयार नहीं है। इस मामले को लेकर पीड़ित डा. ने थाना शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

    Newly opening 😄
  • विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

    आरजेपी इण्टर कालेज में हुआ भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन को समर्पित कार्यक्रम

    अज़मी ने बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा का नाम किया रौशन

    ~अली शेर, बास्टा

    बिजनौर। जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा के छात्र अज़मी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया। प्रदर्शनी का आयोजन आरजेपी इण्टर कालेज में भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन को समर्पित विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था।

    जिला मुख्यालय बिजनौर के आरजेपी इण्टर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा के छात्र अज़मी ने सीनियर वर्ग में एक्टिव मॉडल वैकल्पिक ऊर्जा विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    प्रधानाचार्य महेश चन्द्र त्यागी ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र अज़मी ने द्वितीय स्थान व तीन हजार की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर अपने गुरुजनों का मान बढ़ाया है। उन्होंने अज़मी के मॉडल को मंडल में शामिल होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र अज़मी ने अपनी सफलता के लिए अभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। छात्र की सफलता में मनमोहन सिंह, प्राइमरी की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा, मोहित चौधरी, चन्द्र प्रकाश, मौ. मोहसिन, पुष्पेन्द्र, मौ. मुशीर , समर पाल यादव, कुलदीप सागर, सदफ आदि का योगदान रहा।

    जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 30 नवम्बर को किया गया था। इसमें क्षेत्र के अनेक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन को समर्पित विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विज्ञान क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे लाना है। विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर आधारित कार्यकारी मॉडल, चार्ट्स और टीएलएम बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

  • दो माह पूर्व वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के बाहर लगाया था पिंजरा

    वन विभाग की टीम ले गई रेंज कार्यालय

    मुजफ्फरनगर के जंगल में गुलदार का एक शावक पिंजरे में कैद

    ~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर

    बिजनौर। बढ़ापुर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर मुजफ्फरपुर उर्फ मुजफ्फरनगर में बीती रात गुलदार का एक शावक पिंजरे में कैद हो गया जिसे वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय ले गई है।

    बताया जाता है कि कई माह से गांव रसूलपुर मुजफ्फर के पास खेत – खलिहानों में गुलदार दिखाई दे रहा था। गांव के भीतर पशुशालाओं में भी घुसकर गुलदार कई पशुओं को मौत के घाट उतार चुका था। गुलदार के लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी खौफ बना हुआ था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए करीब दो माह पूर्व ग्राम प्रधान नासिर हुसैन ने ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़े जाने की मांग की थी। तभी वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के बाहर नवाब पुत्र नियाज के गन्ने के खेत में एक पिंजरा लगा दिया था। पिंजरा लगाए जाने के बाद दो माह की अवधि में कई बार गुलदार पिंजरे के आसपास घूम कर चला गया था किंतु उसमें कैद नहीं हो पाया था। बीती रात उक्त पिंजरे में करीब आठ माह का एक गुलदार का शावक फंस गया। सवेरे खेत स्वामी ने पिंजरे में फंसे गुलदार के शावक को देखकर पुलिस एवं वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पिंजरे में गुलदार कैद होने की खबर मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही थाना बढ़ापुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तभी बढ़ापुर रेंज के रेंजर जितेंद्र यादव भी वन कर्मचारियों के साथ खेत में पहुंचे और गुलदार को वहां से वाहन में लाद कर बढ़ापुर वन रेंज कार्यालय ले गए।

    ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी और गुलदार मौजूद हैं, जो गन्ने के खेतों में छिपे हुए हैं। अभी केवल आठ माह का गुलदार शावक पकड़ा गया है। उन्होंने वन अधिकारियों से अन्य गुलदारों को भी शीघ्र पकड़े जाने की मांग की है।

  • भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने की गुलदार को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग

    गुलदार ने ग्राम आलमपुर में आवारा गोवंश को मार डाला

    ~शाहिद रजा खान, बढ़ापुर

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर के समीप गन्ने के खेत में गुलदार ने आवारा गोवंश को अपना निवाला बना डाला। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने क्षेत्र में कॉम्बिंग कर गुलदार को भगाने का प्रयास किया। वहीं दूसरी और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

    बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ग्राम अलाउद्दीनपुर निवासी पूर्व प्रधान वहाजूल कमर की कृषि भूमि ग्राम मोहद्दीनपुर के पश्चिम दिशा में है। शुक्रवार को उनके खेत में खड़ी गन्ने की फसल को काटने के लिए जब मजदूर मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर गुलदार द्वारा मारी गई एक आवारा गाय खून में लथपथ पड़ी हुई थी। गुलदार द्वारा उसके शरीर के कुछ हिस्से को खा लिया गया था, जिसकी सूचना मजदूरों द्वारा खेत स्वामी सहित ग्राम प्रधान को दी गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति मोहम्मद आसिफ ने बढ़ापुर वन रेंज के रेंजर जितेंद्र यादव एवं सामाजिक वानिकी नगीना के रेंजर प्रदीप शर्मा को मौके पर बुलाया। निराश्रित गोवंश के गुलदार द्वारा मारे जाने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उमेश चंद्र शर्मा, सोनू, विक्की आदि कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बढ़ापुर वन रेंज के रेंजर इलाका सामाजिक वानिकी का बताते हुए अपना पल्ला झाड़ते हुए मौके से चले गए। सामाजिक वानिकी नगीना की टीम द्वारा आसपास के इलाकों में कांबिंग कर गुलदार को भगाने का प्रयास किया गया।

    मौके पर लगाया जाएगा पिंजरा: रेंजर प्रदीप शर्मा

    इस बाबत जब सामाजिक वानिकी नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुलदार द्वारा गाय के मारे जाने की सूचना पर मौके पर पहुँच कर गुलदार को आबादी से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही भाकियू कार्यकर्ताओं की मांग पर एक पिंजरा भी मौके पर लगाया जाएगा।

  • विजिलेंस बरेली की 11 सदस्यीय टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को उसी के कमरे से पकड़ा

    दाखिल खारिज के एवज में एक किसान से मांगी थी रिश्वत

    ₹09 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

    बिजनौर। विजिलेंस बरेली की टीम ने शुक्रवार को सदर तहसील में तैनात हलका लेखपाल सत्येंद्र कुमार सिंह को नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने दाखिल खारिज की एवज में एक किसान से रिश्वत की डिमांड की थी।

    आरोपी लेखपाल सतेन्द्र कुमार सिंह

    शिकायत के बाद बरेली से आई 11 सदस्यीय टीम ने लेखपाल को उसके कमरे से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे शहर कोतवाली ले जाया गया। गिरफ्तारी की सूचना पर सदर तहसील के सभी लेखपाल शहर कोतवाली पहुंचे। विजिलेंस टीम आरोपी लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की औपचारिकताओं में जुट गई।

    विजिलेंस टीम के सूत्र ने बताया कि हलका गुर्जरपुर जसपाल के लेखपाल सतेन्द्र कुमार द्वारा शिकायतकर्ता के नाम बैनामा ग्राम बैबलपुर परगना व तहसील बिजनौर के गाटा संख्या 26 कुल क्षेत्रफल 1.3380 का दाखिल खारिज कराने हेतु 10,000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा ₹1000/- पूर्व में लेखपाल सतेन्द्र कुमार को दिये जा चुके थे, लेखपाल द्वारा लगातार शेष ₹9000/- की मांग की जा रही थी।

    इसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय लखनऊ के हेल्पलाईन नम्बर 9454401866 पर की गई। इस पर मुख्यालय लखनऊ द्वारा पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर को भेजा गया था। शिकायतकर्ता द्वारा इस सम्बंध में लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर बरेली से की गई। आरोपी की पुष्टि होने के फलस्वरूप बरेली की टीम द्वारा लेखपाल सतेन्द्र कुमार को शिकायतकर्ता से ₹9,000/- (नौ हजार रुपए) नगद लेते हुए शुक्रवार दिनांक 01 दिसंबर 2023 को कार्यालय तहसील जनपद बिजनौर के सामने अपने प्राइवेट रूम से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

    परेशान हैं तो इस नंबर पर करें शिकायत

    सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही करायी जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नम्बर 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है।

    पिछले महीने ₹20 हजार की रिश्वत लेने में एक लेखपाल हुआ था गिरफ्तार

    गौरतलब है कि पिछले महीने नवंबर के पहले हफ्ते में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम ने बिजनौर सदर के नायब तहसीलदार सर्किल में तैनात आरोपी लेखपाल मो. अहसन को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लेखपाल पर जमीन का दाखिल खारिज करने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप था। जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मजलिसपुर तौफीर थाना भोपा निवासी पोपिन कुमार ने सहारनपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन में लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सहारनपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मुरादाबाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन के साथ मिलकर बिजनौर में लेखपाल को ₹ 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पोपिन कुमार ने खेती की जमीन खरीदने के बाद दाखिल खारिज कराने के लिए बन्दोबस्त लेखपाल मोहम्मद अहसन से संपर्क किया था। लेखपाल ने दाखिल खारिज करने के नाम पर 20,000 रुपए रिश्वत मांगी। रुपए कम देने की बात पर लेखपाल ने दाखिल खारिज लटका दिया।

  • जिला बिजनौर में गुलदार के हमले में 18वीं मौत

    नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से मांगा मुआवजा

    गुलदार ने 14 वर्षीय बालक को बनाया निवाला

    बिजनौर। हीमपुर दीपा थानांतर्गत रेहरा गांव में बच्चों के साथ जंगल गए 14 वर्षीय बालक को गुलदार ने हमला कर मार डाला। इस साल जिले में गुलदार के हमले में यह 18वीं मौत है। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे के साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की भी मांग की है।

    थाना बढ़ापुर के बरखेड़ा गांव निवासी अलफेज (14 वर्ष) पुत्र शमीम चार दिन पूर्व मामा इमरान के गांव रेहरा आया था। बताया गया है कि गुरुवार दोपहर वह बच्चों के साथ खेलते हुए गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में चला गया। इस बीच अकरम के गन्ने के खेत में गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। अलफेज के गायब होने पर बच्चों ने गांव पहुंच कर इमरान को जानकारी दी। इस पर ग्रामीण इकट्ठा होकर बालक की तलाश में निकले। खेत में किशोर उन्हें मृत अवस्था में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके गले पर गहरे घाव के निशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से गुलदार दिखाई दे रहा है। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा मुआवजे की मांग की है।

  • बसपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, हर एक कार्यकर्ता का सम्मान करें

    भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर देश की जनता को गुमराह किया: लोकेंद्र चौहान

    ~मुजाहिद, नुरपुर

    बिजनौर। बसपा पार्टी के पूर्व मण्डल कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ बसपा नेता लोकेन्द्र चौहान ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उसके लिये बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतरकर काम करना शुरू कर दिया है। वह डोर टू डोर जाकर पार्टी की नीतियों व संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

    बसपा नेता ने अपने निवास पर बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी होता है, जिससे पार्टी का कार्यकर्ता कमजोर होता है, पार्टी भी कमजोर होती है। इसलिए सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान करना चाहिए। बसपा पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत कार्यकर्ता है। इसलिए तो बसपा एक मजबूत पार्टी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं को सम्मान देना काम करती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी, क्योंकि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कि सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चलती है। उनके राज में कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ है। इसलिए तो प्रदेश की जनता उनके कार्यकाल को याद करती है। उनके कार्यकाल में प्रदेश अपराध मुक्त हुआ था। बड़ा सा बड़ा अपराधी प्रदेश छोड़कर चला गया था, मगर जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, प्रदेश में अपराध बढ़ा है, हर कोई खौफ में डर के साये में जी रहा है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है, नौजवान किसान परेशान हाल है, क्योंकि नौजवानों के सामने रोजगार की समस्या पैदा हो गई है। नौजवान युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के बारे में प्रचार प्रसार करे। बसपा की मुखिया बहन मायावती के हाथों को मजबूत करे। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बलवंत सिंह भानी सिंह आदि मौजूद थे।

  • राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेगी निष्ठा

    अंडर 14 बालिका वर्ग में स्टेट चैंपियन बनी निष्ठा

    ~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात।

    बिजनौर। सोनभद्र में संपन्न हुई 67वीं प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग्राम शादीपुर निवासी निष्ठा गुप्ता अंडर 14 बालिका वर्ग में स्टेट चैंपियन बनी। निष्ठा की उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

    सोनभद्र स्थित सेंट जेवियर्स उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में निष्ठा गुप्ता ने अंडर 14 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त टीम इवेंट में निष्ठा को रजत पदक मिला।निष्ठा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में 329 तथा दूसरे राउंड में 337 अंकों के साथ कुल 666 अंकों का स्कोर किया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही। निष्ठा गुप्ता को अंडर 14 कंपाउंड वर्ग में स्टेट चैंपियन घोषित किया गया।

    12 से 15 दिसंबर तक राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता

    प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। निष्ठा गुजरात के नडियाद में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेगी। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी वर्ल्ड स्कूल गेम में भाग लेंगे।

  • अनाधिकृत चिकित्सक के प्रमाण पत्र से ले रहे हैं मेडिकल लीव

    घूमने फिरने के लिए बीमार हो रहे हैं मास्साब!

    ~रोहित चौधरी

    बिजनौर। शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद के प्रतिदिन आने वाले नए नए आदेशों से भले ही शिक्षक परेशानी का सामना कर रहे हों, लेकिन विभाग में कुछ ऐसे भी शिक्षक मौजूद हैं, जिनकी वजह से ईमानदारी से काम करने वाले शिक्षक भी कम परेशान नहीं है।

    पहले सीएल और फिर मेडिकल अवकाश का फायदा…

    शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद जिस तरह से बेसिक शिक्षकों के पीछे पड़े हुए हैं, उससे शिक्षक काफी मानसिक तनाव में हैं। कुछ शिक्षक ऐसे भी है, जो अपने घूमने फिरने के शौक पहले अपनी सीएल से करते हैं, लेकिन शौक पूरा ना होने पर अपने मेडिकल अवकाश का फायदा उठाते हैं। उनके साथी शिक्षक उनके इस कदम से नाराज़ दिखाई देते हैं।

    फेसबुक व व्हाट्सएप स्टेट्स खोल देते हैं पोल

    बार-बार के मेडिकल अवकाश लेने से शिक्षक बीमार तो नजर नहीं आते बल्कि उनके फोटो फेसबुक व व्हाट्सएप स्टेट्स पर उनकी बीमारी की कहानी कुछ और ही बयां करते है। शिक्षकों का कहना है कि उनके साथी शिक्षकों की वजह से ही आज अधिकारियों व बच्चों के अभिभावकों का विश्वास अध्यापकों पर से उठता जा रहा है। अधिकतर शिक्षक बच्चों को अधिक से अधिक समय देकर उन्हें पढ़ाना चाहते हैं। वह अपने ऊपर लगे आरोपों के कलंक को मिटाना चाहते हैं, लेकिन उन्ही के बीच के कुछ ही अध्यापक ऐसे हैं, जो अपने दायित्वों को नहीं निभा पा रहे हैं। कुछ शिक्षक स्कूल से कोई ना कोई बहाना बनाकर गायब हो ही जाते हैं। ऐसे अध्यापक के ऊपर किसी भी अफसर का आदेश कोई मायने नहीं रखता। अब तो यह भी देखा जा रहा है कि स्कूलों से गायब रहने के आदी शिक्षक बीमार बनकर अपना फर्जी बीमारी का सर्टिफिकेट लगाकर छुट्टी मंजूर करा लेते हैं।

    सीएमओ कर सकते हैं बीमारी की जांच

    ऐसे शिक्षकों को इस बात का भी भय नहीं रहता कि बार बार बीमार होने पर सीएमओ द्वारा उसकी बीमारी की जांच की जा सकती है। शिक्षक घर बैठने की चाह में यह भूल जाता है कि कहीं वह छुट्टी के लिए चिकित्सक का अनाधिकृत सर्टिफिकेट तो नहीं लगा रहा। कुल मिलाकर अपने दायित्वों से भागने वाले शिक्षक भी विभाग को बदनाम करने में पीछे नहीं हैं। बताया जाता है कि ऐस शिक्षकों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, जो वर्ष भर में बीमार रह कर घर बैठ कर मौज मारने के आदी हैं। अब ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर कब कार्यवाही होगी, जो अपने ही साथियों को अफसरों की नजर में बदनाम करने में तुले हैं, यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है।

  • शराब छुड़वाने के 5 अचूक टोटके और मंत्र, मात्र 10 दिन में छूट जाएगी शराब की लत

    भोपाल (पत्रिका)। ये बात तो सभी जानते हैं कि शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। ये इंसान को अन्दर से खोखला कर देती है। वहीं यह एक तरीके से सामाजिक बुराई भी है। शराब की बुरी लत न सिर्फ इंसान को बुरा बनाती है बल्कि उसके पूरे परिवार को भी नष्ट कर देती है। शहर […]

    शराब छुड़वाने के 5 अचूक टोटके और मंत्र, मात्र 10 दिन में छूट जाएगी शराब की लत
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर अपराधियों का बड़ा अटैक : टेलीग्राम के सहारे ठगे 5 लाख रुपए, पार्ट टाइम जॉब के लालच में फंसा युवक

    पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगे 5 लाख रुपए

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों की ठगी का नया मामला बिसरख थाना क्षेत्र में आया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित से करीब 5 लाख रुपए की ठगी हुई है। साइबर अपराधियों ने पीड़ित को ठगने के बाद उसे ब्लॉक कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पीड़ित से ठगे रुपए 5 लाख

    पंकज कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनके पास एक मैसेज आया। मैसेज करने वालों ने उसे पार्ट टाईम जॉब का ऑफर दिया। पीड़ित को साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप से जोड़ा। उन्हें कुछ होटलों के बारे में अच्छा रिव्यु देने का टास्क दिया गया। शुरुआती दौर में साइबर ठग ने उन्हें कुछ फायदा पहुंचाया, लेकिन ज्यादा फायदा का लोभ देकर धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाया और कई बार मे 4 लाख 99 हजार 997 रुपए अपने बैंक खाते में डलवा लिया।

    घटना के बाद पीड़ित को ब्लॉक किया

    पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद उसको ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने काफी बार आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद पीड़ित ने बिसरख थाना पुलिस को शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इस साइबर क्राइम के मामले में पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है।

  • अवैध खनन मामले में लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई

    सीओ नगीना को सौंपी जांच, सात दिनों के भीतर मांगी आख्या

    कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों का तबादला

    इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

    बिजनौर। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का चाबुक चला है। उन्होंने खनन की गाड़ियों को पकड़वाकर मुकदमा दर्ज करा दिया वहीं इस मामले में थाना शिवाला कलां के थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर गत 19 नवम्बर को जनता के किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि अवैध खनन की ओवरलोडिंग गाड़ियां जनपद मुरादाबाद की तरफ से आ रही हैं तथा थाना शिवाला कलां क्षेत्र से गुजर रही हैं। सूचना पर एसपी ने तत्काल टीमें गठित कर गाड़ियों को पकड़ा थाना शिवाला कलां व नूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने इससे पहले अवैध खनन पूर्णतः बंद करने व चैकिंग के आदेश दिए थे किंतु शिवाला कलां थानाध्यक्ष द्वारा कोई चैकिंग नहीं कराई गई व लापरवाही व अनुशासनहीनता पायी गई। सीओ चांदपुर ने जांच कर इस मामले की रिपोर्ट एसपी को दी, जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष दीपक कुमार, मुख्य आरक्षी अभिजीत, चालक हेमनिधि त्यागी, नीरज कुमार, सोमेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया एवं इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी। एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ नगीना को दे दी है और उनसे सात दिनों के भीतर जांच कर आख्या प्रेषित करने को कहा है। यदि जांच में उक्त पुलिसकर्मी दोषी पाए गये तो इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। एसपी ने कहा है कि जिले भर में कही भी अवैध खनन नहीं होना चाहिए अन्यथा सख्त कार्यवाही होगी।

    कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों का तबादला

    बिजनौर। एसपी नीरज कुमार जादौन में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भानु सिंह को थाना साइबर क्राइम, श्रीमती रीता कुमारी को पुलिस लाइन से थाना धामपुर, कोमल सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी, अजीत रोरिया प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी सर्विलांस सेल, श्रीमती शर्मिला शर्मा को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध महिला थाना, नरेश पाल सिंह को प्रभारी चौकी चित्तौड़गढ़ से थाना साइबर क्राइम भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक शेर सिंह को सिविल लाइन चौकी से थान हीमपुर दीपा, अरविंद कुमार को चौकी शुगर मिल से थाना शिवाला कला, अमित सिंह को थाना चांदपुर से पुलिस लाइन, संजय कुमार को एसएसआई नजीबाबाद से पुलिस लाइन, जुगेंद्र तेवतिया को किरतपुर से चौकी इंचार्ज शुगर मिल, तेजपाल सिंह को प्रभारी सर्विलांस सैल से थाना शिवाला और दीपक कुमार को थानाध्यक्ष शिवाला कलां से पुलिस लाइन भेजा है।

  • गिरफ्तार अभियुक्त रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का पति

    महिला ने पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

    पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों का आरोपी गिरफ्तार

    रामपुर। थाना टाण्डा पुलिस द्वारा 13 अक्तूबर 2023 को पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मामले में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि रविवार 26 नवंबर को थाना टाण्डा पुलिस द्वारा अभियुक्त बदरू पुत्र मुन्ना निवासी मौ० कस्बा टाण्डा क्षेत्र राण्ड कस्बा व थाना टाण्डा को भगतपुर तिराहा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। उक्त अभियोग के 03 आरोपियों को पूर्व में ही थाना टाण्डा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त बदरू शिकायतकर्ता महिला का पति है।

    गौरतलब है कि टांडा नगर की एक महिला ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टाण्डा रामपुर को लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि उसका अपने पति बदरू पुत्र मुन्ना से करीब पांच साल से विवाद चल रहा है। महिला किराये का कमरा लेकर अलग रहती है, जबकि उसकी 13 वर्ष बेटी, उसके पति बदरू के साथ ही मोहल्ला रांड में रहती है। आरोप है कि रिफाकत पुत्र इस्माईल निवासी मोहल्ला मनिहारन, साजिया पुत्री हाफिज शकील निवासी ईद वाली बगिया, रानी निवासी सिकमपुर, आबिद पुत्र मौ० रफी निवासी माजिद चेयरमैन की पुलिया टाण्डा व नदीम पुत्र मुच्छ निवासी मोहनपुरा थाना टाण्डा जि० रामपुर उसकी बेटी को बहला फुसला कर उसके पति के घर से अपने साथ सिकमपुर में रानी के घर ले गए, जहां पर सभी ने मिलकर बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील हरकते की और वीडियो भी बना ली। यह भी आरोप लगाया कि साजिया, रानी एवं रिफाकत आदि उसकी बेटी की वीडियो अन्य लोगों को दिखा कर बदनाम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर महिला अपनी बेटी को अपने घर ले आई। इस घटना में महिला के पति बदरू के भी शामिल होने का आरोप है। कोतवाली टाण्डा रामपुर में 13 अक्तूबर 2023 को इस मामले में महिला के पति बदरू सहित छह लोगों के खिलाफ मु0अ0सं0- 466/23, धारा- 328/354/504/506/376 डी(बी) / 120बी / 343 भादवि व 5(एम)/6/7/8/17 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।

  • अब तक चार गुलदार पिंजरे में हो चुके हैं कैद

    फिर भी कम नहीं हो रहा गुलदारों का आतंक

    धर्मोवाला के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

    ~शाहिद रजा खान बढ़ापुर

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मोवाला में बीती रात एक और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। सामाजिक वानिकी की टीम सवेरे ही उसे वाहन में लाद कर ले गई। 25 दिन पूर्व गांव खत्री वाला में गुलदार जिगर नामक किशोर को मार कर खा गया था। उसके बाद से वहां चार गुलदार पिंजरे में कैद हो चुके हैं।

    गौरतलब है कि दो नवम्बर की रात को थाना क्षेत्र के गांव खत्री वाला में गुलदार रात के समय गांव निवासी पदम सिंह के 14 वर्षीय पुत्र जिगर को घर से सोते समय उठाकर ले गया था। अगले दिन उसके घर के समीप ही गन्ने के खेत में जिगर के शव के अवशेष पड़े हुए मिले थे। गुलदार जिगर के शव को बुरी तरह से नोच नोच कर खा गया था। जिगर के शव को क्षत- विक्षत अवस्था में ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे तभी गुलदारों के आतंक से भयभीत ग्रामीणों ने पिंजरे लगाकर गुलदारों को पकड़ने की अधिकारियों से मांग की थी। इसके बाद क्षेत्र में कई पिंजरे लगाए गए। बीती रात गांव धर्मोवाला में पुखराज सिंह के खेत में लगे पिंजरे में एक और गुलदार कैद हो गया। सवेरे ही सामाजिक वानिकी की टीम उसे खेत से ले गई। पदम सिंह के पुत्र को मार कर खा लेने के बाद से खत्रीवाला और उसके समीप गांव में लगाए गए पिंजरों में बीते 25 दिनों के भीतर चार गुलदार पकड़े जा चुके हैं।

    अब तक चार गुलदार पकड़े जाने के बाद भी गांव खत्रीवाला धर्मोवाला व दोदराजपुर के समीप के गांवों में गुलदारों का आतंक कम नहीं हो रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि यहां दर्जनों की संख्या में गुलदार मौजूद हैं, जिनसे हर समय जान का खतरा बना हुआ है। हालांकि वन विभाग व सामाजिक वानिकी फरवरी 2023 से जनपद में अब तक 39 गुलदारों को पकड़ चुका है। इसके बावजूद भी जनपद में गुलदारों का आतंक समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में आएदिन गुलदारों द्वारा लोगों पर हमले किए जाने की सूचना से जनपद वासी दहशत में हैं।

  • मेले में महिलाओं व बच्चों ने की जमकर खरीदारी

    बालावाली घाट पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

    कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    ~मुकेश कुमार, मंडावर

    बिजनौर। बालावाली गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण किया।

    गंगा स्नान पर गंगा तट पर लगने वाले मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान मेले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

    कार्तिक पूर्णिमा पर बालावाली गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पितरों का तर्पण विधि विधान से किया। इस दौरान गंगा घाट पर लगने वाले मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की व चाट पकौड़ी का भरपूर आनंद लिया। मेले में सुरक्षा दृष्टि को लेकर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

  • एसपी सिटी ने किया किरतपुर में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण

    पुलिस ने हटवाए धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर

    ~कपिल रस्तोगी, किरतपुर।

    बिजनौर। धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों को पुलिस द्वारा हटवाया गया। एसपी सिटी ने किरतपुर में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को चेक किया।

    धार्मिक स्थलों पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब सोमवार को प्रातः 6 बजे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डा. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ किरतपुर में धार्मिक स्थलों मस्जिद, मंदिर और चर्च पर लगे लाउडस्पीकर को चेक किया गया। उन्होंने अवैध रूप से चल रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटवाया। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    थाना प्रभारी ने चेताया

    थाना प्रभारी उदय प्रताप ने चेताया कि कहीं अवैध लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र पाये गये तो उन्हें किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

  • Kartik Purnima: हरिद्वार की ओर जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, विशेष ट्रैफिक प्लान… – Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
    Published on November 26, 2023

    Kartik Purnima: अगर आप हरिद्वार से होकर जा रहे हैं या हरिद्वार आने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए दो दिन के लिए विशेष यातायात प्लान लागू है। चप्पे-चप्पे पर हरिद्वार पुलिस की नजर रहेगी, मेला क्षेत्र 9 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यातायात पुलिस ने डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। इसके तहत भारी मालवाहक वाहनों को जिले की सीमाओं पर रोका जाएगा। शहर के भीतर यात्री बाहुल्य क्षेत्र में आटो, विक्रम, ई-रिक्शा का प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रविवार की शाम छह बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। सोमवार की रात 10 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की नो एंट्री है।कल एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल की अध्यक्षता में ऋषिकुल स्थित ऑडिटोरियम में कार्तिक पूर्णिमा स्नान में नियुक्त फोर्स की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान फोर्स को स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक प्लान, बनाए गए 9 जोन और 33 सेक्टर की जानकारी देने के साथ ही ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    यह यातायात व्यवस्था लागू:
    दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर कोर चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां उन्हें अलकनन्दा-दीनदयाल पंतद्वीप-चमगादड़ टापू ढाबा से होते हुए गुरुकुल कांगड़ी से होकर शंकराचार्य चौक पहुंचेंगे।
    यातायात का दबाव बढ़ने पर बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। पंजाब-हरियाणा से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन भगवानपुर, सालियर, बिझौली चौक, नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां से अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू पर खड़े होंगे।
    नजीबाबाद से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले छोटे वाहनों को दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू और बड़े वाहनों को नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्क किया जाएगा।
    देहरादून व ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों को देहरादून, ऋषिकेश-नेपाली फार्म, रायवाला दूधाधारी तिराहा होते हुए मोतीचूर पार्किंग भेजा जाएगा।
    सिडकुल व शिवालिक नगर की ओर से स्नान, हरिद्वार आने वाले वाहन सिडकुल व शिवालिकनगर चौक-भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग, दिल्ली की तरफ से आने वाली पर्यटक बसों ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान/सेफ पार्किंग/हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा।

    Kartik Purnima: हरिद्वार की ओर जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, विशेष ट्रैफिक प्लान…

    https://pahadikhabarnama.in/uttarakhand/haridwar/police-deployed-at-every-nook-and-corner-special-traffic-plan

    *Follow Whatsapp Channel:* https://whatsapp.com/channel/0029Va4Jqs0BlHpdmxWEc40M

    *Subscribe youtube:*
    https://youtube.com/@pahadikhabarnama2568?si=dl7vrhOJ4yyGzwSx

    *Join Whatsapp Group:* https://chat.whatsapp.com/LFgKkoc6TkeD66U7aHPIzB


    *——————————–*
    *ıllıllı… पहाड़ी खबरनामा …ıllıllı*

  • संविधान सभा द्वारा देश के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूर्ण किया गया था। इस पर 114 दिन तक चर्चा हुई तथा 12 अधिवेशन आयोजित किए गए। भारतीय संविधान को बनाने में लगभग एक करोड़ की लागत आई थी। किसी भी देश के लिए एक विधान की आवश्यकता होती है। देश […]

    26 नवम्बर 1949 को बनकर पूर्ण हुआ था संविधान

    स्व. बी एन राव का योगदान

    स्व. बी एन राव को संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार बनाया गया था। उन्होंने संविधान का मूल मसौदा तैयार किया, जिस पर बाद में बहस हुई और संशोधित किया गया तथा अंततः 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। स्व बी एन राव ने अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड और यूके की यात्रा की। जहां उन्होंने विद्वानों, न्यायाधीशों और विधायी कानून के अधिकारियों के साथ चर्चा की। खुद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण के श्रेय को लेकर कहा था कि “जो श्रेय मुझे दिया गया है, उसका वास्तव में मैं ही अधिकारी नहीं हूं। उसके असल अधिकारी स्व बेनेगल नरसिंह राव ही हैं जो इस संविधान के संवैधानिक परामर्शदाता हैं और जिन्होंने मसौदा समिति के विचारार्थ संविधान का एक मोटे रूप में मसौदा बनाया”। …लेकिन अफसोस और दुःखद की आज कोई नेता उन्हें याद भी नहीं करता। आज किसी भी चौराहे पर उनकी मूर्ति नहीं है और कहीं उनका जिक्र भी नहीं है। कम से कम आज संविधान दिवस के दिवस हम उनको याद कर उनको श्रद्धांजलि तो दे ही सकते हैं।
    #ConstitutionDay2023

  • खेल में शामिल माफियाओं को कुछ अधिकारियों का वरदहस्त हासिल!

    बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र की खो नदी पर खनन माफिया का कब्जा

    वैध खनन की आड़ में खुलेआम हो रहा अवैध खनन

    बिजनौर। सीएम योगी सरकार के सख्त रवैये के बावजूद नगीना देहात क्षेत्र में खो नदी को खनन माफिया जमकर लूटने में जुटे हुए हैं। खो नदी को माफियाओं ने छलनी करके रख दिया है। हैरत की बात यह है कि अधिकारी भी इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि, क्षेत्र के लोग माफियाओं के द्वारा खो नदी लूटे जाने से सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में फिर से बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ेगी।

    प्रतीकात्मक चित्र

    नगीना देहात क्षेत्र की खो नदी में इस समय अवैध खनन का काला कारोबार अपने पूरे चरम है। ये खनन सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना चल रहा हो, ऐसा सम्भव ही नहीं लगता! अवैध खनन पर निगाह रखने वाले कर्मचारियों ने आंखें मूंदी हुई हैं। बताया जाता है कि काफी समय से चल रहे रेत के अवैध खनन के पीछे तमाम अधिकारियों की मिलीभगत अथवा वरदहस्त भी हो सकता है। जिला प्रशासन का पूरा फोकस मिट्टी के खनन पर है। योगी सरकार के सख्त रवैये के बावजूद खनन माफियाओं की कारगुजारियों से तो यही लग रहा है कि उन्हें किसी का कोई खौफ नहीं है। लगता है कि जैसे सभी अधिकारियों को उन्होंने किसी दवाब में ले लिया हो। जिला प्रशासन भी माफियाओं के आगे घुटने टेकता नजर आ रहा है? नियमानुसार निर्धारित क्षेत्रफल का पट्टा आवंटित किया जाता है। इसमें लंबाई, चौड़ाई और गहराई सब कुछ पहले से तय होता है। इससे अधिक खनन को अवैध श्रेणी में रखकर बकायदा नोटिस जारी किया जाता है और जुर्माना भी वसूला जाता है। अवैध खनन के मामले उजागर होने पर कुछ के खिलाफ कार्रवाई भी की गई, लेकिन काम बदस्तूर जारी है।

    प्रभावित हो रहा खो नदी का बहाव

    थाना नगीना देहात क्षेत्र में खो नदी बहती है। खनन माफिया नदी का सीना चीर, खनन कर एक ओर लाखों रुपए कमा रहे हैं, तो वहीं नदी के बहाव को भी प्रभावित कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में नदी अपने किनारों को छोड़ कर आबादी का रुख कर सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के सख्त रवैये के चलते पुलिस अवैध खनन से दूर दिख रही है। दूसरी ओर आरोप है कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। सूत्रों का दावा है कि खनन माफिया को इस सर्किल में तैनात कुछ अधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त है।

  • उत्तरप्रदेश सरकार ने सालों से बंद सिनेमा घर मालिकों को दी राहत।

    बंद सिनेमाघर को अब बनाया जा सकेगा शॉपिंग कंपलेक्स।

    राज्य कर विभाग से बकाया और अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।

    मास्टर प्लान में तय भू उपयोग के आधार पर मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स बनाने की अनुमति।

    एनओसी लेने के बाद पुराने सिनेमा हॉल को तोड़कर परिसर बनाने की मिलेगी अनुमति।

    विकास प्राधिकरण मास्टर प्लान के आधार पर निर्माण की देंगे अनुमति।

    वर्तमान में 148 सिनेमा हॉल बंदी की कगार पर और 800 चल रहे हैं बंद।

    लखनऊ। वर्षों से बंद पड़े सिनेमाघरों के मालिकों को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने अब सिनेमाघरों की जगह शॉपिंग काम्पलेक्स खोलने की छूट प्रदान कर दी है। हालांकि इसको लेकर सरकार की तरफ से एक नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका पालन करने के बाद ही ये छूट मिल सकेगी।

    जानकारी के अनुसार सरकार ने वर्षों से बंद पड़े सिनेमाघरों के मालिकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। काफी लंबे समय से इसकी मांग चल रही थी। सरकार ने तय किया है कि शहरों में बंद पड़े सिनेमाघरों की जगह मास्टर प्लान के नियम अनुसार बहुमंजिला काम्पलेक्स बना सकते हैं। हालांकि इसके लिए संबंधित मालिक को मनोरंजन कर विभाग से एनओसी लेनी पड़ेगी। आवास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने राज्य कर विभाग की सहमति के बाद इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया है। अब इस शासनादेश के अनुसार सिनेमाघर के मालिक उचित कदम उठा सकते हैं।

    800 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर हो चुके हैं बंद

    दरअसल, प्रदेश में करीब 800 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर बंद हो चुके हैं और लगभग 150 बंद होने के कगार पर हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर अधिकांशत: शहर के पुराने सघन इलाकों में स्थित है। सिनेमा हॉल के बंद होने के बावजूद इसकी जमीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे सिनेमा हॉल मालिक के साथ ही सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन स्थितियों को देखते हुए सरकार ने सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल की जमीन पर बहुमंजिला भवन बनाने की अनुमति दी है।

    दिल्ली-यूपी सिनेमा इग्जिबिटर एसोसिएशन ने की थी सीएम योगी से मुलाकात

    दिल्ली-यूपी सिनेमा इग्जिबिटर एसोसिएशन के डायरेक्टर ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य बंद पड़े सिनेमाघरों के मालिकों को राहत पहुंचाना था। उन्होंने बताया कि बंद पड़े सिनेमाघरों को अन्य प्रयोग में लाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने ये भी कहा कि बंद सिनेमाघरों को कॉम्प्लेक्स में बदलने से न केवल यहां की भूमि प्रयोग में आएगी बल्कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

  • इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर ने किया स्वागत किया एवं प्रतिभाग

    गुरुकुल स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव, निकाली गई प्रभात फेरी

    बिजनौर। गुरुकुल स्कूल द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। रैली में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर ने स्वागत किया एवं प्रतिभाग किया।

    गुरुकुल स्कूल नवलपुर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नुमाइश ग्राउंड से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

    जिलाधिकारी अंकित कुमार, विधायक ओम कुमार, सदर विधायक सूची चौधरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बिजनौर श्रीमती इंदिरा सिंह, डॉक्टर बीरबल सिंह, विजय गोयल, एसके बबली एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन बिजनौर एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के संरक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा, संगठन के पदाधिकारी नरेश कुमार, जेपी शर्मा, राम सिंह पाल, इंद्रदेव सिंह, रामनाथ सिंह, पत्रकार योगेंद्र सिंह, प्रबोध रंजन, सुभाष कुमार, डॉ सुनील कुमार राजपूत, सुरेंद्र पाल सिंह, राकेश कुमार ने प्रतिभाग किया। सभी को इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के द्वारा फल वितरित किए गए।

  • उत्तराखंड के रामनगर-तराई पश्चिमी क्षेत्र व बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए हादसे

    अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए थे घायल

    गुलदार के शावकों की उपचार के दौरान मौत

    बिजनौर/रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर-तराई पश्चिमी क्षेत्र और बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गुलदार के दो शावकों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

    उत्तराखंड के रामनगर-तराई पश्चिमी के अंतर्गत मंगलार गांव के पास में वाहन की टक्कर से गुलदार का शावक घायल हो गया था, जबकि दूसरा शावक उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर अंतर्गत नगीना क्षेत्र में घायल मिला।

    कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गुलदार के शावक की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बताया गया है कि 17 नवंबर को नगीना के निकट स्थित सिटी डिग्री कॉलेज के पास एक शावक घायल अवस्था में मिला था। शावक को मोथेपुर स्थित नर्सरी में रखा गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को घायल शावक की मौत हो गई। कोतवाली देहात के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह की देखरेख में शावक का इलाज चल रहा था। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी बढ़ापुर डॉ कमल किशोर तथा डॉ. एसपी सिंह की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शावक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पोस्टमार्टम के बाद शावक का शव जला दिया गया।

    वहीं उत्तराखंड के रामनगर-तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले मंगलार गांव के पास में वाहन की टक्कर से गुलदार का शावक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मंगलार क्षेत्र के पास ग्रामीणों ने घायल अवस्था में गुलदार का शावक दिखने पर वनाधिकारियों को सूचना दी थी। मौके पर पहुँचे वनकर्मी शावक को रेस्क्यू कर चिकित्सालय लेकर गए, वहीं उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल रावत ने बताया कि देर रात वह गुलदार के शावक को इलाज के लिए रानीबाग ले जा रहे थे, जिसकी रामनगर में ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि यह 3 माह की मादा शावक है।घासमंडी चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

  • UP Board: सिर्फ एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री

    परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए पार करनी होगी एक और लक्षण रेखा

    लखनऊ/इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से 2023 की अपेक्षा 2024 की बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के अधिक इंतजाम किए जाएंगे। यूपी बोर्ड 10 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करेगा। 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल बोर्ड जारी किया जा चुका है।

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से परीक्षा केंद्रों पर इस बार पिछली बार से ज्यादा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ एडमिट कार्ड से एंट्री नहीं मिलेगी, बल्कि इस बार एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों को सुरक्षा का एक और घेरा पार करना होगा।

    फेस रीडिंग की योजना

    जानकारी के अनुसार बोर्ड अपने नकल विरोधी अभियान के तहत इस बार परीक्षा केंद्रों पर फेस रीडिंग करने की योजना बना रहा है। इससे वहीं परीक्षार्थी केंद्रों के अंदर प्रवेश कर पाएंगे, जिसका पंजीकरण हुआ होगा। फेस रीडिंग के लिए सभी परीक्षार्थियों को चेहरे को स्कैन किया जाएगा। उसके बाद डेटाबेस में मौजूद उस परीक्षार्थी की फोटो से मिलान किया जाएगा। यदि दोनों एक ही हुए, तो ही परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अन्य परीक्षार्थी को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ेगा।

    और भी हैं सुरक्षा के इंतजाम

    नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था पहले से ही की गई है। वहीं 2023 की बोर्ड परीक्षा में काॅपियों पर बार कोड भी लगाया गया है। बोर्ड उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाता है, जहां ये सभी इंतजाम आसानी से किए जा सकें।

  • UP Board Exam 2024

    UPMSP ने दिया बड़ा अपडेट!

    यूपी के 7864 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

    लखनऊ/इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार प्रदेश के 7864 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी है।
    यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के प्रस्तावित एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार प्रदेश के 7864 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। केंद्रों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके लिए संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक को आईडी और पासवर्ड दिए गए हैं।

    गुरुवार को जारी केंद्रों की सूची के अनुसार, इस बार 1017 राजकीय स्कूल, 3537 एडेड विद्यालयों और 3310 वित्तविहीन स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए करीब 55,08,206 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें हाईस्कूल के 29,47,324 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 15,71,686 और छात्राओं की संख्या 13,75,638 है। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए 25,60,882 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 14,12,806 छात्र और 11,48,076 छात्राएं शामिल हैं।

    स्कूलों के प्रधानाचार्यों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी


    22 नवंबर को यूपी बोर्ड सचिव कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, “सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2024 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के आयोजन की तिथि 25 जनवरी, 2024 घोषित की जा चुकी है।” नोटिस में आगे लिखा है, “प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्णतया शुचितापूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पादित हो सके, इस हेतु समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उनके द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में कार्यरत् शिक्षकों के जो विवरण अपलोड कराये गये हैं, उनकी एक बार पुनः पूरी सतर्कता एवं गहनता से जांच कर लें।” बोर्ड ने कहा, “शिक्षकों की अर्हता, हाईस्कूल अथवा इण्टरमीडिएट के जिस विषय के अध्यापन हेतु उनकी नियुक्ति की गयी है, उस विषय का विषय कोड एवं विषय के नाम की सावधानीपूर्वक जांच कर ली जाए, जिससे कोई भी शिक्षक किसी गलत विषय में परीक्षक नियुक्त न हो सके और न ही कोई अनर्ह शिक्षक परीक्षक नियुक्त हो सके।”

    प्रैक्टिकल शुरू होंगे 25 जनवरी से…

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए तारीखों की घोषणा कर चुका है। नोटिस के मुताबिक, प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी से 9 फरवरी तक दो चरणों में आयोजित होंगी। पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। दूसरे चरण की परीक्षा 2 से 9 फरवरी के मध्य होगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मण्डलों में परीक्षाएं होंगी। दूसरे चरण में वाराणसी व मीरजापुर मंडल को शामिल किया गया है। वहीं हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएंगी।

  • बंधक बनाने, मजदूरी न देने का आरोप

    डीएम से शिकायत के बाद ईंट भट्ठे पर छापा

    बिजनौर (किरतपुर)। भट्ठा मजदूरों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र कार्रवाई करते हुए लेबर इंस्पेक्टर ने भट्ठे पर छापा मारकर आगे की कार्यवाही शुरू की।

    प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम चिड़ियापुर रोड पर जलालपुर में आजाद देश ब्रिक्स के नाम से ईंट भट्ठा है। गुरुवार की दोपहर लेबर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, एएन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह व लेखपाल सुभाष कुमार ठाकुर पुलिस के साथ भट्ठे पर पहुंचे और उन्होंने भट्ठा मजदूरों के नाम पता दर्ज किये। लेबर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि इन मजदूरों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भट्ठा स्वामी पर मजदूरी न देने व उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर टीम यहां पहुंची।

    दूसरी ओर भट्टा स्वामी शमीम अंसारी ने बताया कि उन्होंने मजदूरों को बंधक नहीं बनाया है और ना ही उनकी मजदूरी रोकी है। उन्होंने बताया कि केरना निवासी मुस्तकीम ठेकेदार को मजदूरों का ठेका दिया हुआ है, जिसमें लगभग ₹6 लाख रुपए मुस्तकीम दिए हुए हैं। ठेकेदार इन मजदूरों को छोड़कर भाग गया है।

  • बिजनौर के किरतपुर थाने में जनवरी 2022 से थी तैनात

    महिला आरक्षी का बुखार में इलाज के दौरान मेरठ में निधन

    बिजनौर। किरतपुर थाने में तैनात महिला आरक्षी का बुखार में इलाज के दौरान मेरठ में निधन हो गया। वह अपने पीछे पुत्र वैभव और पुत्री निशी को छोड़ गई है।

    महिला आरक्षी सीमा रानी (फाइल फोटो)

    किरतपुर थाने में तैनात महिला आरक्षी सीमा रानी (36 वर्ष) को चार दिन पहले बुखार आया था। उसकी हालत बिगड़ने पर मंगलवार की सायं मेरठ के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। महिला आरक्षी के निधन की खबर सुन थाने में शोक व्याप्त हो गया। महिला आरक्षी सीमा रानी पत्नी संदीप ग्राम अब्दुत्तलपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर की निवासी थी। 2011 बैच की आरक्षी सीमा रानी किरतपुर थाने में जनवरी 2022 से तैनात थी। वह अपने पीछे पुत्र वैभव और पुत्री निशी को छोड़ गई है, सबका रो रो कर बुरा हाल है।

  • 3 दिसंबर को नुमाइश ग्राउंड में किया जाएगा नि:शुल्क कंबल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलिपर्स, बैसाखी, सिलाई मशीन का रजिस्ट्रेशन- एमआर पाशा

    सभी दिव्यांगजन, वृद्ध, विधवा, गरीब महिलाएं एवं गरीब वर्ग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा कर लाभ उठाएं- एमआर पाशा

    बिजनौर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक नि:शुल्क विशाल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में भारी मात्रा में कंबल, लिहाफ, सिलाई मशीन, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर्स, बैसाखी आदि का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

    राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा

    राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने सभी दिव्यांगजनों, गरीब वर्गों, विधवाओं, महिला वर्गों से अपील की है कि 3 दिसंबर 2023 को अधिक से अधिक संख्या में नुमाइश ग्राउंड बिजनौर पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के आधार पर इन वर्गों को भारी मात्रा में सभी सामान नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

  • मंडावर क्षेत्र में पांटून पुल पर आवाजाही शुरू

    पांटून पुल पर आवागमन शुरू होने से किसानों ने जताई खुशी

    ~मुकेश कुमार, मंडावर

    बिजनौर। पांटून पुल पर आवागमन शुरू होने से किसानों ने काफी खुशी जताई है। अब किसानों को गंगा पार जाने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।अपनी बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से किसान अपने खेतों से गन्ना लेकर आ रहे हैं, क्योंकि बालावाली से लेकर रावली तक के दर्जनों गांवों के किसानों को इसका लाभ मिलता है।

    बताया गया है कि बिना पुल के किसानों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। इस कारण किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सरकार ने तीन वर्ष पहले दर्जनों से अधिक गांव वालों और किसानों की परेशानी को देखते हुए गांव डेवलगढ राजारामपुर के सामने गंगा नदी पर पीपे यानि पांटून पुल को बनवाया था। यह पांटून पुल बरसात के माह में हटा लिया जाता है और सर्दियों के दौरान फिर बांध दिया जाता है। ताकि किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो और गंगा पार अपने खेतों में जाने के लिए परेशानी न हो। तीन वर्ष पहले प्रभारी मंत्री कपिल देव, सदर विधायक सूचि चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या चौधरी ने विधी विधान के साथ पांटून पुल का शुभारंभ किया था। इससे किसानों और मजदूरों को काफी लाभ मिला।

    किसानों को मिलेगा काफी लाभ

    पुल ठेकेदार प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि पांटून पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। किसानों को काफी लाभ मिलेगा। अबकी बार पांटून पुल को पहले वर्ष की अपेक्षा जल्दी लगा दिया गया है। किसान अपने खेतों पर आ जा रहे हैं और फसलों को आसानी से लेकर आ रहे हैं।

  • परिजन बोले घर से उठा कर ले गई पुलिस

    पत्नी ने पति के खिलाफ दस दिन पूर्व दर्ज कराया था मुकदमा

    मारपीट के मुकदमे में वांछित व्यक्ति की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत!

    ~शाहिद रजा बढ़ापुर

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के साथ मारपीट के मुकदमे में वांछित व्यक्ति की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत हो गई! पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति थाने पहुंचा ही नहीं था, जबकि परिजनों का कहना है कि मंगलवार सायं पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई थी।

    बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गांव शाहअलीपुर कोटरा निवासी नीटू (40 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह ट्रक चालक था। पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिसके चलते नीटू की पत्नी सरिता ने गत 12 नवंबर 2023 को थाना बढ़ापुर पहुंचकर अपने पति के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नीटू घर से फरार हो गया था। बताया जाता है कि घटना के 10 दिन बाद मंगलवार को नीटू गांव पहुंचा। उसके गांव पहुंचने की सूचना मिलने पर मंगलवार की सायं साढ़े सात बजे बढ़ापुर पुलिस मुकदमे में वांछित चल रहे नीटू को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची वह नशे में धुत्त था तथा वह जोर-जोर से चीख कर कह रहा था कि उसने शराब पीने के अलावा जहर भी खा रखा है और कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाएगी। नीटू की बात सुनकर पुलिस कर्मियों ने उसको वहीं छोड़ दिया। बताया जाता है कि नीटू की पत्नी सरिता ने पुलिस कप्तान को फोन करने की धमकी दी तो मजबूरन पुलिसकर्मी उसको अपने साथ ले आए। सूत्र बताते हैं कि रास्ते में नीटू की हालत खराब होने पर पुलिसकर्मी उसे सीएचसी नगीना ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया परन्तु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अभिरक्षा में ही देर रात उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से मृतक के घर पर कोई मौजूद नहीं है। बताया जाता है कि पुलिस उसके परिजनों को बिजनौर पोस्टमार्टम हाउस ले गई है।

    जहर खाने से हुई मौत: सीओ

    घटना के संबंध में सीओ नगीना संग्राम सिंह ने बताया कि मृतक नीटू नशेड़ी किस्म का व्यक्ति था। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य के साथ मारपीट करता रहता था। उसकी पत्नी ने थाना बढ़ापुर में उसके विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। जहर खाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • बिजनौर ब्रेकिंग

    -दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत
    – हादसे के बाद मौके पर लगी भारी भीड़
    -दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर हुआ फरार
    -मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    -युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
    -बिजनौर के मंडावर मार्ग पर मंडावली सैदू के पास का मामला

  • मृतक की पुत्री ने कराई रिपोर्ट दर्ज, हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

    चाचा को मौत के घाट उतारने वाले भतीजे का चालान

    बिजनौर। बढ़ापुर में शराब के नशे में धुत भतीजे द्वारा सगे चाचा को मौत के घाट उतार दिए जाने के बाद मृतक की पुत्री व हत्यारे की चचेरी बहन की तहरीर पर बढापुर पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे के खिलाफ धारा 304 में रिपोर्ट दर्ज कर हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे को आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर हत्यारोपी का सम्बन्धित धारा में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

    बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद में बीती रात शराब पीने के दौरान शुरू हुई मारपीट में भतीजे द्वारा सगे चाचा को मौत के घाट उतार दिया गया था। सोमवार को देर रात्रि मगन पुत्र सोहन सिंह आयु 65 वर्ष अपने भतीजे ओमपाल पुत्र बत्तू सिंह के साथ शराब की दुकान से नाइट किंग नामक शराब खरीद कर लाए थे। जिसको दोनों चाचा भतीजे एक साथ मिलकर मगन के घर मे ही बैठकर पी रहे थे। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में ओमपाल ने एक डंडा उठाकर चाचा मगन सिंह के सर पर दे मारा जिस कारण मगन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मगन सिंह की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना मगन सिंह की पुत्री मनोज कुमारी को दी गई सूचना पर पहुंची मनोज कुमारी ने अपने तहरे भाई ओमपाल के खिलाफ थाना बढ़ापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई मृतक की पुत्री मनोज कुमारी की तहरीर पर बढ़ापुर पुलिस द्वारा धारा 304 में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ साथ हत्यारे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ डंडा भी बरामद कर लिया। मंगलवार को बढ़ापुर पुलिस द्वारा हत्यारोपी का सम्बंधित धारा में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बताते चलें कि हत्यारोपी ओमपाल पर शराब पीकर गुंडागर्दी, घर में घुसकर मारपीट करने सहित गम्भीर धाराओं के कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।

    नशे में हुई वारदात, नहीं थी कोई रंजिश

    इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक नगीना द्वारा बताया गया कि शराब पीने के दौरान दोनों चाचा भतीजे में मारपीट हुई थी जिसमें भतीजे द्वारा चाचा के सिर में डंडा मार कर मौत के घाट उतारा गया है। जांच में पता चला है कि दोनों में कोई रंजिश नहीं थी।

  • आरोपी भतीजा गिरफ्तार, थाना बढ़ापुर का मामला

    शराब पीने के दौरान डंडा मारकर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इस्लामाबाद में शराब पीने के दौरान शुरू हुई मारपीट में भतीजे ने चाचा के सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद निवासी ओमपाल पुत्र बत्तू सिंह व मदन पुत्र सोहन सिंह आपस में सगे चाचा भतीजे हैं। दोनों के घर आसपास ही हैं। सोमवार देर रात करीब 10 बजे चाचा भतीजे गांव के समीप ठेके से नाइट किंग नामक शराब खरीद कर लाए और एक साथ बैठकर पीने लगे। शराब पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में बहस गाली गलौच में तब्दील होने के साथ साथ मारपीट में बदल गई। शराब के नशे में धुत भतीजे ओमपाल ने चाचा मगन के सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। चाचा भतीजे के खूनी संघर्ष की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही हत्यारोपी भतीजे को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

    थानाध्यक्ष सुमित राठी द्वारा बताया गया कि शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में ओमपाल द्वारा अपने सगे चाचा मदन सिंह के सिर में डंडा मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

  • उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामारी

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया व राजवीर सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील धामपुर एवं नगीना, गिरीश चंद उप कृषि निदेशक बिजनौर एवं पीएन सिंह जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बिजनौर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत एवं सहायक निदेशक मत्स्य बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नजीबाबाद, अमित कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी एवं जितेंद्र कुमार जिला उद्यान अधिकारी बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील चांदपुर में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार की कार्रवाई की गई।

    छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 57 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान/गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों के स्टॉक का मिलान पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार किया गया तथा कुल 24 उर्वरकों के नमूने लिए गए। साथ ही मै. चौधरी पेस्ट कंट्रोल झालू एवं मै0 बालाजी फर्टिलाइजर्स झालू द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठान पर उपस्थित न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। छापामार कार्रवाई के दौरान ओवर रेटिंग एवं मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग आदि का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया।

    निरीक्षण के दौरान जसवीर सिंह तेवतिया उर्वरक निरीक्षक/ जिला कृषि अधिकारी बिजनौर द्वारा सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कृषकों की तत्कालीन आवश्यकता के अनुसार ही फास्फेटिक  उर्वरकों, विशेषकर डीएपी, एनपीके, उर्वरक का वितरण निर्धारित दर पर किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि बिना पोस (pos) मशीन के उर्वरकों का वितरण न किया जाए। किसी भी दशा में उर्वरकों की बिक्री बल्क में न की जाए। कृषक को उनकी जोतबही/खतौनी एवं फसलवार संस्तुति के अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जाए। यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करता हुआ एवं प्रचलित उर्वरकों के साथ-साथ अन्य उर्वरकों की टैगिंग करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

  • प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर।

    यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी।

    दो चरणों में आयोजित होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं।

    पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित होगा।

    पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद,आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी आयोजित।

    द्वितीय चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच होगा।

    दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर,वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी।

    प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर आवश्यक जानकारी और परीक्षकों को नियुक्ति की सूचना संबंधित क्षेत्रीय कार्यायलयों से दी जाएगी।

    शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

    सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग और डीवीआर प्रधानाचार्य द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा।

    मांगे जाने पर उसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों और यूपी बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा।

    हाई स्कूल की प्रायोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर संपादित होगी।

    हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

    हाई स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा के आधार पर होगा।

    इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

    इसके लिए 10 जनवरी 2024 से वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in क्रियाशील हो जाएगी।

    विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 एवं 12 की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 के बीच प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित की जायेंगी।

    यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।

  • ग्रामीणों ने रुकवाया कच्चे तटबंध लगाने का काम

    पक्का तटबंध लगवाने के लिए जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

    बिजनौर। मंडावर क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर, टीप, फतेहपुर सभाचंद, सैफपुर खादर, चंद्रभान पुर किशोर उर्फ मिर्जापुर खादर आदि ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कुंदनपुर और टीप ग्राम के सामने कटान रोकने को लगाए जा रहे कच्चे तटबंध को विरोध करते हुए रुकवा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि इस कच्चे तटबंध से कुछ नहीं होगा। इसके बदले पत्थर वाले पक्के तटबंध का निर्माण कराया जाए।

    कुन्दनपुर के सामने गंगा नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा कच्चा तटबंध लगाने का काम चल रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी कृषि भूमि व फसलों को नुकसान हो रहा है। इस कारण सभी ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर ग्रामीण इकट्ठा होकर जिलाधिकारी से मिले और ज्ञापन देते हुए अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि गंगा नदी पर पत्थर वाले पक्का स्टड लगवाए जाएं, स्थायी सुधार वाला कार्य सम्पन्न कराया जाए। साथ ही यहां पर पूर्व में बने हुए पक्के स्टड की भी  मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पति साजिद, नीतीश प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, संजय सिंह, अंतरपाल सिंह, नाते सिंह, राम अवतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंदराम, रामपाल सिंह, मूलचंद, धर्मपाल सिंह, मदन सिंह सैनी, करण सिंह सैनी, नवबहार सिंह, जय सिंह, कृपाराम, चमन सिंह, इनाम अली, अब्दुल लतीफ, गौरव कुमार, कपिल कुमार, राजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दलबीर सिंह, संजय कुमार, शीशराम, मुशर्रफ, डॉक्टर कय्यूम अहमद अंसारी आदि शामिल रहे।

    साजिद अहमद ने जिलाधिकारी के सामने रखी मांग

    ग्राम सैफपुर खादर ग्राम प्रधान पति साजिद अहमद ने जिलाधिकारी के सामने मांग रखते हुए कहा कि हमारे गांव हर साल गंगा की चपेट में आ जाते है और गंगा हर साल कटान करती है, हजारों बीघे फसल और नष्ट कर देती है। ग्रामवासी इस समस्या का स्थाई हल और पक्के तटबंध लगाने की मांग करते हैं।
    इस संबंध में एक्सईएन से बात की तो उन्होंने बताया कि ये 2016 की परियोजना है और इसको इस तरह बंद नहीं किया जा सकता। पक्के स्टड के लिए अलग से परियोजना बनानी होगी।

    जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

    ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

  • व्यापारी की पत्नी और उसके पुराने मित्र की मिलीभगत आई सामने

    चंद घंटों में बिजनौर पुलिस ने किया खुलासा

    फर्जी साबित हुई गैंग रेप और डकैती की वारदात

    बिजनौर। पुलिस ने नगीना देहात में हुई गैंगरेप और डकैती की घटना का खुलासा चंद घंटों में कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16 नवंबर 2023 को थाना नगीना देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 231/ 23 वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र चौधरी पुत्र राजपाल निवासी ग्राम छितावर थाना किरतपुर हाल निवासी आदर्श नगर थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर को लूटे गये सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पूरी वारदात ही फर्जी साबित हुई है।

    पूछताछ में हुआ वारदात का खुलासा

    अभियुक्त पुष्पेन्द्र चौधरी से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आये कि पिछले 10-12 साल से अभियुक्त पुष्पेन्द्र चौधरी के पीड़िता के साथ संबंध थे। वह पीडिता से फोन पर निरंतर बात करते रहते थे। पीड़िता द्वारा ही पुष्पेन्द्र चौधरी को दिनांक 14 नवंबर 2023 को शाम 06.00 बजे फोन करके बताया कि आज परिवार वाले धामपुर जायेगे और 04-05 घंटे में वापस आयेंगे। शाम को पीड़िता ने पुष्पेन्द्र चौधरी को घर पर बुलाया और घर का सामान (सोने चांदी के आभूषण, नगदी, एलईडी, घड़िया, स्कूटी) उसके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद अभियुक्त बिजनौर आ गया। विवेचना में यह तथ्य भी प्रकाश में आए कि अभियुक्त पुष्पेन्द्र के उपर काफी कर्जा है, जिसको चुकाने के लिये उसने पीड़िता के साथ मिलकर घटना की है। विवेचना के क्रम में यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि जो चोट पीड़िता को आई उसने स्वयं की है। अभी तक की विवेचना में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुयी है। विवेचना में वैज्ञानिक पद्यतियों का प्रयोग करके शीघ्र आरोप पत्र लगाया जायेगा। न्यायालय में पैरवी करके इनको कड़ी से कड़ी सजा दिलायेगे। पुष्पेन्द्र व पीड़िता पहले दोनों अध्यापक थे। इसी दौरान दोनों में मित्रता हुई। इसके बाद पुष्पेन्द्र ने शेयर बाजार में पैसे लगाये, जिससे उसके उपर कर्जा हो गया था। अभी तक यह तथ्य प्रकाश में आये हैं कि घटना को पुष्पेन्द्र के द्वारा ही अंजाम दिया गया है। हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। विवेचना के क्रम में यह भी प्रकाश में आया कि 19 अक्तूबर 2023 को भी पुष्पेन्द्र चौधरी घर पर आया था और 40 हजार रुपये चोरी करके ले गया था।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

    पुष्पेन्द्र चौधरी पुत्र राजपाल निवासी ग्राम छितावर थाना किरतपुर हाल निवासी आदर्श नगर थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर

    बरामदगी का विवरण

    सोने चांदी के आभूषण, स्कूटी, एल0ई0डी, घड़िया आदि

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

    1- थाना नगीना देहात पुलिस टीम जनपद बिजनौर ।

    2- स्वाट / सर्विलांस टीम जनपद बिजनौर ।

  • बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई

    छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 65 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

    02 बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस/ निलंबन

    प्रतिष्ठान बंद कर भागे बीज व्यापारी

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बिजनौर व अपर जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य, बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नगीना व नजीबाबाद एवं गिरीश चंद, उप कृषि निदेशक, बिजनौर एवं पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील धामपुर एवं मनोज रावत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील चांदपुर में बीज विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार की कार्रवाई की गई।

    छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 65 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान/गोदाम में उपलब्ध बीजों में से कुल 51 के नमूने लिए गए। साथ ही मै. किसान खाद भंडार, मुकीमपुर पदार्थ उर्फ चितावर एवं चौधरी खाद एवं बीज भंडार, चितावर द्वारा बीज प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर कुल 02 बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस/ निलंबन जारी किया गया।

  • 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी ले गए बदमाश

    एसपी, एएसपी देहात ने किया मौका मुआयना

    व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, डकैती

    बिजनौर। नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक प्रमुख थोक व्यापारी के घर में घुसे पांच बदमाशों ने खूब तांडव मचाया। घर में अकेली व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर जलती सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश पीडिता (35 वर्ष) को कमरे में बंद कर बदमाश 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है, जबकि नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि इस संगीन वारदात को अंजाम देने में पीड़ित परिवार का कोई जानकर शामिल है।

    नगीना देहात के एक गांव निवासी थोक व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मां और बच्चों संग मंगलवार की शाम दवाई लेने धामपुर गए थे। बुधवार को भाई दूज होने के कारण धामपुर में अपनी बहन के घर रुक गया। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। शाम साढ़े सात बजे हथियारबंद पांच बदमाश पड़ोसी की छत से होकर उसके घर में घुसे। बदमाशों ने उसकी पत्नी को मारपीट कपड़े से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद होश आने पर उनको बांध दिया। आरोप है कि बदमाशों ने सामने बैठकर शराब और सिगरेट पी और जलती सिगरेट से पत्नी के हाथ को दागते हुए यातनाएं दीं। सभी बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि दो बदमाश कमरे में थे जबकि अन्य आंगन में थे। बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़े, जो ताले नहीं टूटे, उनको कटर से काटकर 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक स्कूटी और एक एलईडी लूट ले गए। घर में बुधवार की सुबह कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने व्यापारी को सूचना दी।

    हम्वीर सिंह को थाना प्रभारी बनाया

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि लापरवाही पर नगीना देहात थाना प्रभारी विकास लाइन हाजिर कर हम्वीर सिंह को थाना प्रभारी बनाया गया है।