newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • 17.07.2023 तक जारी रहेगी व्यवस्था

    कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू

    बिजनौर। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिनांक 09.07.2023 की प्रातः से जनपद बिजनौर में यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। यह दिनांक 17.07.2023 तक जारी रहेगा। पुलिस कार्यालय द्वारा इस संबंध में विस्तृत एडवायजरी जारी की गई है।

    1. हरिद्वार की तरफ जाने व आने वाले कांवडियों के हल्के वाहन वाया बिजनौर से मंडावर चौराहा, भागूवाला, चिडियापुर होते हुए हरिद्वार जाएंगे। भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

    2. जनपद मुरादाबाद से हरिद्वार आने व जाने वाले कावंडियों के सभी हल्के वाहन वाया छजलैट, नूरपुर होते हुए बिजनौर आएंगे। यदि कांवडियों की संख्या बढती है तो जनपद मुरादाबाद से आने वाले हल्के वाहन वाया जसपुर टी~पाइन्ट से अफजलगढ, शेरकोट, धामपुर, नहटौर, गंगा बैराज होते हुए बिजनौर आएंगे एवं इसी मार्ग से वापस आएंगे।

    3. जनपद मेरठ से हरिद्वार आने व जाने वाले कावंडियों के हल्के वाहन गंगा बैराज पुल, बिजनौर से भागूवाला, चिडियापुर होते हुए हरिद्वार जाएंगे तथा इसी मार्ग से वापस आएंगे।

    4. जनपद मेरठ की ओर से कोटद्वार व पौडी जाने वाले हल्के व भारी मालवाहक वाहन गंगा बैराज पुल बिजनौर से जलालाबाद (नजीबाबाद) देव पेट्रोल पम्प, समीपुर नहर से कोटद्वार होते हुए जनपद पौड़ी जायेंगे तथा इसी मार्ग से वापस आएंगे।

    5. हरिद्वार की तरफ से कोटद्वार व पौडी जाने वाले हल्के वाहन चिडियापुर बॉर्डर, समीपुर नहर से डायवर्जन कर चौकी गंगनहर नजीबाबाद से कोटद्वार जनपद पौडी जाएंगे।

    6. जनपद मेरठ/मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद काशीपुर (उधमसिंह नगर) की तरफ से जाने वाले भारी वाहन गंगा बैराज पुल बिजनौर वाया नहटौर- धामपुर- अफजलगढ-रेहड़ से जसपुर को भेजे जाएंगे और इसी से वापस आएंगे।

    श्रावण मास मेला 2023 के दौरान जनपद बिजनौर से रोडवेज बसों का संचालन निम्न मार्ग से रहेगा…

    1. बिजनौर से मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसें वाया नहटौर, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ, जसपुर होते हुए मुरादाबाद जाएंगी व इसी मार्ग से वापस आएंगी।

    2. बिजनौर से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें वाया गंगा बैराज से गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाएंगी।

    3. बिजनौर से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें वाया मंडावर चौराहा, मंडावली, भागूवाला, चिडियापुर होते हुए हरिद्वार जाएंगी।

    4. बिजनौर से देहरादून जाने वाली रोडवेज बसें वाया मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गंगा बैराज से होते हुए देहरादून जाएंगी एवं सभी रोडवेज बसें इसी रूट से वापस आएंगी।

    श्रावण मास – 2023 के दौरान जनपद बिजनौर के निम्न मार्गो पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा…

    1. नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, सहसपुर मार्ग पर कांवडियों के वाहनों के अतिरिक्त समस्त हल्के / भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

    2. बिजनौर से चांदपुर मार्ग पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

    3. बिजनौर से नूरपुर, दौलतपुर मार्ग पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

    4. चिडियापुर बॉर्डर से भागूवाला चौकी वालिया तिराहा कट से मोटा महादेव, नजीबाबाद, कोतवाली देहात, नहटौर, नूरपुर, शिवालां कला, नौगावा सादात मार्ग पर कावंडियों के वाहनों के अतिरिक्त समस्त हल्के / भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

    5. बिजनौर से हरिद्वार की तरफ जाने वाले मार्गों पर कावंडियों के वाहनों के अतिरिक्त हल्के/भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

    पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी ग्रामीण राम अर्ज, एसपी पूर्वी डा. धर्म सिंह मार्छल ने आमजनमानस से अपील की है कि कृपया असुविधा से बचने के लिए बिजनौर पलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवायजरी का पालन करें।

  • पांच टीम ने की छापामारी, जांच के लिए भेजे गए बीज के नमूने

    31 दुकानों का निरीक्षण, एक बीज विक्रेता का लाइसेंस निलम्बित

    बिजनौर। तहसील स्तर पर पांच टीम ने एक साथ खाद बीज की 31 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 09 बीज के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे। वहीं एक दुकान के प्रपत्र अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइसेंस निलम्बित कर दिया गया है।

    शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र एवं जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह की संयुक्त टीम ने तहसील धामपुर, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजवीर सिंह की संयुक्त टीम ने तहसील बिजनौर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार द्वारा चांदपुर तथा अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार एवं सहायक निदेशक मत्स्य, संतोष कुमार द्वारा तहसील नजीबाबाद एवं नगीना में बीज विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार की कार्रवाई की गई।

    छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 31 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं अभिलेखों के अनुसार उपलब्ध स्टाक का मिलान किया गया तथा कुल 09 बीज के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर 01 विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बीज लाइसेंस निलंबित किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी उर्वरक विक्रेताओं को कृषकों की तत्कालीन आवश्यकता के अनुसार बीजों का वितरण निर्धारित दर पर किए जाने के निर्देश दिए गए।

  • कृषक प्राप्त कर सकते हैं आवश्यकता के अनुसार यूरिया उर्वरक

    जनपद में पहुंचा 5200 मीट्रिक टन यूरिया

    बिजनौर। जनपद में खरीफ सीजन हेतु यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। कृषक अपनी वर्तमान आवश्यकता के अनुसार यूरिया उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

    जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि मेसर्स इफको विनिर्मित यूरिया की एक रैक मात्रा 2600 मीट्रिक टन एवं मेसर्स कृभको लिमिटेड विनिर्मित यूरिया की एक रैक मात्रा 2600 मीट्रिक टन, कुल 5200 मीट्रिक टन जनपद को प्राप्त हुई है।

    उन्होंने बताया कि प्राप्त यूरिया को सहकारी एवं गन्ना समितियों के साथ-साथ एग्री जंक्शनो पर प्रेषित कराया जा रहा है। जनपद में खरीफ सीजन हेतु यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है तथा माह जुलाई में आगे भी लगातार यूरिया उर्वरक की रैक आवंटन प्लान के अनुसार आवक बनी रहेगी। उन्होंने कृषक भाइयों से अपील की है कि वे अपनी वर्तमान आवश्यकता के अनुसार यूरिया उर्वरक प्राप्त कर फसलों में संस्तुति के अनुसार प्रयोग करें।

  • परिवार समेत रहते हैं 1बीएचके डुप्लेक्स में

    भीख मांग कर जोड़ लिए 7.5 करोड़!

    मुंबई (एजेंसियां)। रोजमर्रा की जिदंगी में सड़क, फुटपाथ, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर भिखारियों को देखा जाता है, जो कि भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं। दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत कर रहे इन भिखारियों को देखकर कुछ लोग इन्हें पैसे देकर मदद भी करते हैं। …लेकिन आपको यह बात जानकर बड़ी हैरानी होगी कि कुछ लोगों ने भीख मांगने के फायदे को अपना पेशा बना लिया है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन है और कहां रहता है?

    मुंबई में रहता है दुनिया का अमीर भिखारी!
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर भिखारी का नाम भरत जैन है जो कि मुंबई में रहता है। यह मुंबई की सड़कों पर भीख मांगता है। गरीबी के कारण बचपन में भरत जैन की पढ़ाई पूरी न हो पाई और उन्होंने मुंबई में भीख मांगने का काम शुरू कर दिया। यह अमीर भिखारी शादीशुदा है और उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और उनके पिता हैं। भरत जैन चाहते थे कि उनके बच्चे एजुकेशन प्राप्त करें और उनके दोनों बच्चों ने सफलतापूर्वक अपनी शिक्षा पूरी कर ली है।

    कितनी है कुल संपत्ति?
    भारत जैन की कुल संपत्ति 7.5 करोड़ बताई गई है। वह भीख मांगकर प्रतिमाह 60,000 से 75,000 रुपए कमाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो, भरत जैन के पास मुंबई में 1.4 करोड़ रुपए के दो फ्लैट हैं। उन्होंने ठाणे में दो दुकानें भी खरीदी हैं, जिससे उन्हें 30,000 रुपए की मासिक किराए की इनकम होती है। भरत जैन को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान इलाके में भीख मांगते देखा जाता है। एक ओर जहां आदमी 12 से 14 घंटे भी काम करते हैं, इसके बाद उन्हें महीने के 8 से 10 हजार रुपए मिलते हैं तो वहीं भरत जैन अपने भीख मांगने के इस काम से एक ही दिन में दो से ढ़ाई हजार रुपए कमा लेते हैं। भरत जैन और उनका परिवार परेल में 1बीएचके डुप्लेक्स में रहते हैं। परिवार वाले भरत जैन को भीख न मांगने की सलाह देते हैं, लेकिन वह मानते नहीं है और यह काम जारी रखे हुए हैं।

  • हृदय गति रुकने से हुआ इंतकाल, पत्रकार जगत में शोक

    नहीं रहे हरदिल अजीज वरिष्ठ पत्रकार मुसव्वर हुसैन

    बिजनौर। प्रेस क्लब झालू के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मुसव्वर हुसैन (40 वर्ष) का बीती शाम हृदय गति रुकने से इंतकाल हो गया। यह खबर सुनते ही पूरे परिवार एवं नगर के साथ-साथ पत्रकारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। झालू के मोहल्ला मौलवियान स्थित उनके आवास पर पहुंचकर सभी ने शोक प्रकट किया। उन्हें जुमे की नमाज़ के बाद सुपुर्दे खाक किया गया।

    गुरुवार देर शाम सीने में दर्द के बाद परिजन चिकित्सक के यहां बिजनौर लाए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वर्तमान में वह दैनिक सद्भावना का प्रतीक के जिला प्रभारी थे, जबकि पूर्व में सांध्य दैनिक प्रयाण सहित कई समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपनी लेखनी के बल पर उनकी गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में होती थी। समाज के प्रत्येक वर्ग में उनकी अलग पहचान थी।

  • मेरठ में बेगमपुल पर दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में लूट

    मेरठ। बेगम पुल पर राजीव कपूर की ज्वैलरी शॉप पर 2 बदमाश आए। मालिक के हाथ-पैर बांधकर डाल दिए और पूरी ज्वेलरी शॉप लूटकर फरार हो गए। जब स्टाफ पहुंचा, तब लूट की जानकारी हुई। व्यापारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा चल रही है, आज जुमा भी है। IG, SSP से लेकर PAC-RAF सड़कों पर है, फिर भी शहर में लूट की बड़ी वारदात हो गई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर गहमा गहमी है। पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी करने के साथ ही कई टीम लगा दी हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए सूत्र तलाशे जा रहे हैं।

  • भक्त करेंगे अमरनाथ यात्रा एवं 5 देवियों के दर्शन

    इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन की धार्मिक मुहिम

    भोले बाबा के 55 भक्तों का जत्था लेकर नि:शुल्क बस रवाना

    बिजनौर। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन की अगुवाई में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ जी के दर्शन के लिए नि:शुल्क बस भोले बाबा के 55 भक्तों का जत्था लेकर रवाना हो गई।

    इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर, योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के संरक्षक एवं जिला बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष एसके बबली एडवोकेट के द्वारा भोले बाबा बर्फानी के भक्तों का जत्था नगर पालिका चौक से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। भोले बाबा के भक्तों को लेकर यह नि:शुल्क बस लगातार गत वर्षों से अमरनाथ यात्रा एवं 5 देवियों के दर्शन हेतु जाती रही है। इस अवसर पर काफी संख्या में उपस्थित भक्तों ने जय भोले बाबा बर्फानी की जय जयकार कर बस को रवाना किया। इस वर्ष 55 भक्तों को धर्म यात्रा का लाभ प्राप्त हुआ है।

  • पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा

    अज्ञात की शिनाख्त को जारी किए थाने के मोबाइल नंबर

    बिहार की महिला का शव बरामद, घायल अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ा

    बिजनौर। अफजलगढ़़ थाना क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में आम के बाग के नजदीक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान बिहार निवासी ललिता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं नगीना में मिले घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

    अफजलगढ़़ थाना क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में गुरुवार सवेरे नरेश के बाग के पास 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से गामीणों में सनसनी फैल गई।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन, एसएसआई आशीष कुमार तोमर, हलका इंचार्ज जुगेंद्र सिंह तेवतिया ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया। मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसकी शादी गांव रसूलपुर आबाद में हुई थी। उसका एक पुत्र बिहार में रहता है, जबकि एक पुत्री रेखा की शादी गांव सीरवासुचंद में रवि कुमार के साथ हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वह एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। बीती रात कादराबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चेपट में आकर ललिता देवी चोटिल हो गई थी। परिजन उसे घर ले गए थे। गुरुवार की सुबह फिर घर से बिना बताए चली गई। पुत्री रेखा को भी उसकी मौत के बारे में कुछ पता नही हैं। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजे जाने की बात कही है।

    नगीना में मिले घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु

    नगीना। एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 58 वर्ष) कोतवाली मार्ग पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से चोटिल अवस्था में 01 जून को मिला। उसे नगीना सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया था। उक्त व्यक्ति की मृत्यु 04 जून 2023 हो गई। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। किसी को इस व्यक्ति की जानकारी हो तो उप निरीक्षक श्याम पाल सिंह नगीना के मोबाइल नंबर 8433452324 व थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ 9454403136 पर जानकारी दें। अज्ञात व्यक्ति का हुलिया लंबाई लगभग 7.6 इंच रंग गेहूंआ इकहरा बदन, सफेद दाढ़ी, जामनी रंग का कुर्ता पहने हुए था।

  • कांवड़ यात्रा पर पैनी निगाह रखते हुए प्रमुख स्थानों पर हो सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था: एसपी

    शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन देने के पुलिस को निर्देश

    अफजलगढ़़/बिजनौर। एसपी नीरज कुमार जादौन ने रामगंगा भूतपुरी पुल पर पहुंचकर कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। एसपी ने शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित आवागमन देने के पुलिस को निर्देश दिए।

    बुधवार देर रात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ भरत कुमार सोनकर व थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह के साथ भूतपुरी रामगंगा पुल सहित भूतपुरी तिराहे क्षेत्र से सावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के आवागमन रास्तों का निरीक्षण किया। एसपी ने रामगंगा पुल के समीप एक मंदिर और शेरगढ़ तिराहे सहित अन्य क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर यात्रा मार्ग का अवलोकन किया। एसपी ने पुलिस को कांवड़ यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने, कांवड़ यात्रा मार्गाें पर पुलिस पिकेट आदि तैनात करने, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रा पर पैनी निगाह रखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। एसपी ने भूतपुरी तिराहे सहित अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की बेहतर व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह की सराहना करते हुए और बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि सावन कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में दूरदराज के शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। पैदल कांवड़ यात्रा के साथ बड़ी संख्या में डाक कांवड़ वाहन भी क्षेत्र से गुजरते हैं। इस अवसर पर एसएसआई आशीष कुमार तोमर, एसआई अनोखेलाल गंगवार, मुकेश कुमार, जीत सिंह पुंडीर, नवनीत कुमार, हेड कांस्टेबल विकास बाबू, सचिन कुमार तथा कांस्टेबल मुनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • कटान के बाद बची 170 गज के प्लाट में से मात्र 10 गज भूमि

    नाला बनाकर नदी का रुख बदलने की तैयारी शुरू

    नदी से कटान की खबरों पर पहुंचे चेयरमैन व राजस्व विभाग की टीम

    बढ़ापुर (बिजनौर)। नकटा नदी द्वारा मोहल्ला भजड़ावाला में किये जा रहे कटान की खबरें समाचार पत्रों में प्रमुखता से छपने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी नगीना द्वारा सिंचाई विभाग से वार्ता के बाद अस्थाई स्टड लगवाने की बात कही गई है। वहीं दूसरी गुलाः नदी ने भी आबादी के नजदीक कटान करना शुरू कर दिया जिसके चलते गुरुवार को चेयरमैन दिलशाद अंसारी व राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर नाला बनाकर नदी का रुख बदलने की तैयारी शुरू कर दी है।

    नकटा नदी द्वारा नगर के मोहल्ला भजड़ावाला में किये जा रहे कटान के कारण मोहल्लेवालों की नींद उड़ चुकी है। वहीं गुरुवार को सवेरे से ही मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नकटा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ मोहल्लेवासियों के दिलों की धड़कने बढ़ने लगी। देखते ही देखते नदी ने कई फिट कटान कर डाला। बताया जा रहा है कि मोहल्ला भजड़ावाला निवासी मोहम्मद इरशाद ने करीब 170 गज का एक प्लाट मकान बनाने के लिये खरीदा था परन्तु नकटा नदी के कटान के कारण गुरुवार को इरशाद के 170 गज के प्लाट में से केवल मात्र 10 गज भूमि ही मौके पर बच पाई।

    गुरुवार को समाचार पत्रों में नकटा नदी के कटान की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कम्प मच गया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई। राजस्व निरीक्षक नेतराम सिंह, लेखपाल अरुण काम्बोज, सचिन कुमार द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही उपजिलाधिकारी नगीना को अवगत कराते हुए तत्काल कटान को रोकने के उचित प्रबंध की बात कही गई। चेयरमैन डॉ. दिलशाद अंसारी भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और राजस्व विभाग की टीम से मोहल्ला भजड़ावाला को बचाने के लिये उचित प्रबंध करने की बात कही। बताया जा रहा है कि अभी नकटा नदी के कटान से मोहल्ला भजड़ावाला के लोग अभी उभर भी नहीं पाए थे कि वहीं दूसरी ओर मोहल्ला नौमी में नगर के पूर्व दिशा में बहने वाली गुलाः नदी ने भी आबादी को अपनी जद में लेने के लिये जद्दोजहद शुरू कर दी। इसके चलते हुए गुलाः नदी के कटान से आबादी को बचाने के लिये पंचायत प्रशासन द्वारा बनाई गई सुरक्षा दीवार भी दरकने लगी। गुरुवार को मोहल्ला भजड़ावाला में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम भी मोहल्ला नौमी पहुंच गई। यहां पर नदी के रुख को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम व चेयरमैन डॉ दिलशाद अंसारी ने रुख बदलने के लिये नदी में दूसरी ओर नहर नुमा नाला बनाकर नदी का रुख बदलने के लिये कवायद शुरू कर दी। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दोनों नदियों में जेसीबी लगाकर काम शुरू करने को कहा गया।
    इस बाबत जब उपजिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला उनका संज्ञान में आ चुका है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। साथ ही सिंचाई विभाग से अस्थाई स्टड लगाने की बात की जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा जल्द ही स्टड लगवाए जाएंगे।

  • कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में सभी स्कूल 10 से 16 जुलाई तक बंद

    मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में सभी स्कूल 10 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

    मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते 10 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दे दी गई है। कांवड़ यात्रा के चलते 10 जुलाई के बाद कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ जाएगी। सभी स्कूल संचालकों से भी जानकारी मांगी गई है कि उनके यहां पर कोई परीक्षा तो नहीं, ताकि किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा से वंचित न होना पड़े।

  • बदमाशों का लंबा अपराधिक इतिहास

    चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

    ~भुवन राजपूत

    बिजनौर। चांदपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागे चार बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया।दो अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस का अभियान जारी है।

    चांदपुर में शुगर मिल चौकी पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सामने से आ रही सलेटी कलर की i20 कार UP16Z4857 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर कार में बैठे बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गए। बाद में पुलिस ने धर पकड़ अभियान चला कर 2 बदमाशों को पकड़ लिया जबकि अन्य दो बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

    पकड़े गए बदमाशों के नाम अनुज वर्मा पुत्र शशि वर्मा निवासी पीतल नगरी जनपद मुरादाबाद तथा धनु कुमार पुत्र सिपाही राय निवासी सारन खोडाईवध बताए गए हैं। बदमाशों ने अपने साथियों का नाम हनी वर्मा पुत्र प्रेम वर्मा निवासी पीतल नगरी जनपद मुरादाबाद तथा अंगद पांडेय निवासी आजमगढ़ बताया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों का लंबा अपराधिक इतिहास है। दोनों बदमाशों से ₹45000 के अलावा तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

  • मंदिर से जुड़ा हुआ है भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी का इतिहास

    गंगा में न समा जाए माता अंबिका का गलखा मंदिर

    ~मुकेश कुमार

    मंडावर (बिजनौर)। महाभारत कालीन अंबिका माता के गलखा मंदिर का अस्तित्व खतरे में दिखाई दे रहा है। गंगा दिन प्रतिदिन कटान करती हुई मंदिर की ओर बढ़ रही है। मंदिर से भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी का इतिहास जुड़ा हुआ है। आसपास के गांव के लोग बढ़ते कटान को देखकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। किसानों की बहुत सी जमीन भी गंगा नदी में समाती दिखाई दे रही है।

    पिछले कई दिनों से कटान करती हुई गंगा की धारा माता अंबिका के गलखा मंदिर की ओर बढ़ रही है, जिसके चलते मंदिर को खतरा बढ़ने लगा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से गंगा द्वारा किए जा रहे कटान को रुकवाने की व्यवस्था करने की मांग की है। बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व गंगा का जलस्तर बढ़ने पर उप जिलाधिकारी ने टीम के साथ गंगा से हो रहे खेतों के कटान का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द ही रोकने की बात कही थी। बाद में सिंचाई विभाग द्वारा गंगा किनारे लकड़ी की झाड़ियां लगाकर खेतों में हो रहे कटान को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह गंगा की तेज धार में बह गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्दी ही कटान रोकने की व्यवस्था नहीं की गई तो जल्द ही गंगा मंदिर तक पहुंच जाएगी।

  • एसपी, एएसपी सिटी व एएसपी ग्रामीण ने स्टार लगाकर दी बधाई

    प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने हरीश कुमार

    ~विमल कुमार शर्मा

    बिजनौर। थाना हल्दौर में एसएसआई के पद पर तैनात हरीश कुमार को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह व एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने स्टार लगाकर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों तथा मीडिया कर्मियों व उनके चाहने वालों ने बधाई दी। हरीश कुमार ने कहा कि निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है, जिसको ईमानदारी निष्ठा तथा लगन के साथ निभाया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए हरीश कुमार ईमानदार, तेजतर्रार तथा व्यवहार कुशल अधिकारी हैं। जनपद बिजनौर में वह जहां भी तैनात रहे, वहीं अपनी छाप छोड़ चुके हैं। मधुर भाषा के धनी हरीश कुमार से जो एक बार मिल लेता है फिर वह उनका कायल हो जाता है। हरीश कुमार आबकारी चौकी प्रभारी, शेरकोट कस्बा इंचार्ज, स्योहारा कस्बा इंचार्ज, झालू चौकी प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में थाना हल्दौर में एसएसआई के पद पर तैनात हैं।

    हरीश कुमार के उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह व एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने स्टार लगा कर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    इस दौरान निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर और अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। इसका श्रेय परिवार, साथियों एवं मित्रगणों को है। अब और जिम्मेदारी बढ़ गई है, लेकिन जैसे ईमानदारी से कार्य को अंजाम दे रहा था, उसी तरह उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य को अंजाम दूंगा। विभागीय लोगों का कहना है कि हरीश कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा हर जगह होती है।

  • गुरु पूर्णिमा पर इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन ने किया यज्ञ

    बिजनौर। इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन जनपद बिजनौर योग केंद्र शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी (कलक्ट्रेट के पीछे) बिजनौर संरक्षक एवं प्रबंधक देवेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा के द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी बिजनौर जागेश्वर सिंह, आईएनओ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह एवं मंदिर के प्रबंधक देवेंद्र चौहान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के कार्यक्रम को जनपद बिजनौर के विभिन्न क्षेत्रों में कराने के लिए जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा को समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए, राष्ट्र के निर्माण के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए अपने अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए। गुरु ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इसलिए प्रत्येक जीव के अंदर परमात्मा के दर्शन करना चाहिए। वास्तव में इस विश्व के अंदर एक ही गुरु परमपिता परमात्मा है। हमें उसी का ध्यान करना चाहिए, हमें उसी की शरण में जाना चाहिए। ईश्वर शरणम गच्छामि।

    इस अवसर पर पतंजलि प्रभारी राम सिंह पाल, बीआर पाल, अपूर्व चौहान, सुधा देवी, मोनी चौहान, आरोग्य भारती के प्रांत संरक्षक वेद अजय गर्ग, श्रीमती अनीता देवी, रामेंद्र सिंह, मंदिर के पंडित रामअवतार शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद वितरण किया।

  • डॉक्टर्स डे पर मरीजों को फल वितरण

    बिजनौर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब सतरंग की संरक्षिका डॉक्टर लिपिसेन वर्मा एवं डॉ मनोज कुमार वर्मा को सम्मानित करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्मा मेटरनिटी नर्सिंग होम में मौजूद सभी मरीजों को ताजे फलों का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने इनरव्हील क्लब की संरक्षिका डॉक्टर लिपिसेन वर्मा को दुशाला ओढ़ा कर सम्मानित किया।

    डॉक्टर लिपिसेन वर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स की सेवा वास्तविकता में मानव की सच्ची सेवा है। उन्होंने डॉक्टर्स डे मनाने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पर्ल रस्तोगी, सचिव सुरभि जैन, पदाधिकारी मानसी गुप्ता, मोनिका सिंघल, किरण बाछुका, अंजलि रस्तोगी, बबीता रस्तोगी, नेहा, प्रियंका गर्ग, गिन्नी अग्रवाल, सृष्टि पुष्पक, नीना शर्मा, दीप्ति जैन, अंजू जैन आदि मौजूद रही।

  • वन विभाग बिजनौर के तत्वाधान में वन महोत्सव का शुभारंभ

    इस वर्ष रोपे जायेंगे 75 लाख पौधे: प्रभागीय वन निदेशक

    बिजनौर। वन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव का शुभारंभ गंगा बैराज घाट पर माँ गंगा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर व पौधारोपण कर किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सूची चौधरी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, प्रभागीय वन निदेशक अरुण कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी अंशुमन मित्तल, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    सदर विधायक सूची चौधरी ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किये जा रहे पौधारोपण के साथ साथ पौधों का संरक्षण करने का भी आह्वान किया। वन महोत्सव कार्यक्रम में गुरुकुल की छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर पौधारोपण करने हेतु सन्देश दिया व वनों को न काटने को भी प्रेरित किया। प्रभागीय वन निदेशक ने बताया कि जनपद बिजनौर में इस वर्ष 75 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है, जिसकी पूर्ति हेतु अनेक विभागों को जिम्मेदारी है। जनपद में पौधों का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु जन आंदोलन की तरह कार्य करना है। उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर ने वन महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए बताया कि गंगा बैराज घाट पर वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 के अंतर्गत वन महोत्सव के अवसर पर 2023 पौधे रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं जिलाधिकारीटी द्वारा गुरुकुल के बच्चों तथा वन विभाग के प्रभागीय निदेशक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विशिष्ट प्रजातियों, पारिजात, कल्प वृक्ष, रुद्राक्ष, पीपल, पाकड़, बरगद, आम, नीम, महुआ, जामुन आदि के 223 पौधे मौके पर ही रोपित किये गए। साथ ही हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की गई। इस अवसर पर ज्ञान सिंह एसडीओ बिजनौर ने मत्स्य पुराण में वर्णित वृक्षों के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि “दस कुओं के बरावार एक बावड़ी, दस बावड़ी के बराबर एक तालाब और दस तालाबों के बरावर एक पुत्र और दस पुत्रों के बरावर एक वृक्ष को मान्यता प्रदान कि गई है। वनों से ही पृथ्वी के कल्याण की परिकल्पना की गई है, अतः सभी आम जन विद्यार्थी इस वृक्षारोपण जन आंदोलन में भागीदार बने। इस वर्षाकाल में सभी लोग कम से कम 1 पौधा रोपित कर उसकी सुरक्षा, संरक्षा करें ताकि हमारे पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में हम सभी सहभागी बन सके तथा आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर प्लेनेट की परिकल्पना साकार हो सके। उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त प्रभागीय निदेशक अरुण कुमार सिंह ने हरसिंगार प्रजाति का पौधा स्मृति स्वरूप भेंट कर, इसे रोपित कर इसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। वृक्ष के महत्व पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर वनों को लगाने तथा उन्हें बचाने हेतु किया गया मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस हेतु सभी छात्रों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे जिला कार्यक्रम अधिकारी पुलकित जाग्रवाल द्वारा किया गया।

  • गुलदार से बच्ची को बचाने के लिए भिड़ गए माता पिता

    बिजनौर। अफजलगढ़़ क्षेत्र में गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ वन विभाग गुलदार को पकड़ने की हर संभव कोशिश में जुटा है, वहीं गुलदार लगातार स्थानीय लोगों को शिकार बना रहा है। शनिवार को एक 13 वर्षीय किशोरी को गुलदार से बचाने के दौरान माता पिता अपनी जान हथेली पर रखकर भिड़ गए। गुलदार किशोरी को जख्मी हालात में छोड़ कर जंगल में भाग निकला। परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

    गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी सोमपाल सिंह अपनी पत्नी प्रवेश देवी और 13 वर्षीय बेटी आकांक्षा को साथ लेकर दोपहर एक बजे जंगल में अपने पशुओं को चारा लेने गया था। पति पत्नी से कुछ दूर आकांक्षा चारा काट‌ रही थी। अचानक खेत से निकलकर गुलदार ने आकांक्षा पर झपट्टा मार दिया। सोमपाल सिंह व प्रवेश देवी ने घास काटने की दरांती से गुलदार को डराने का प्रयास किया और शोर मचाया। इस पर गुलदार किशोरी को छोड़कर भाग निकला। बच्ची के दोनों पांव घायल हो गए। परिजन किशोरी को तुरंत सीएचसी अफजलगढ़़ लेकर पहुंचे।

    हांका लगाओ, खेत पर बच्चे न ले जाओ

    क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में गुलदार का भय व्याप्त है ग्रामीण अकेले-दुकेले खेतों पर भी जाने से घबरा रहे हैं। इस समय लगातार क्षेत्र के कई गांवो में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। रेहड़ व अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में गुलदार महिला सहित पांच लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। वहीं कई लोगों को जख्मी भी कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। इस संबंध में वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया कि टीम भेजी जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और हांका लगा कर खेत में काम करने को कहा साथ ही उन्होंने सलाह दी कि छोटे बच्चों को खेतों पर न ले जाएं।

  • नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे (1 जुलाई): डाक कर्मियों की भूमिका में हो रहे तमाम परिवर्तन

    डाक ही नहीं, बैंकिंग व आधार सेवाएं भी घर बैठे उपलब्ध करा रहा डाकिया – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

    चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट, हाथ में स्मार्ट फोन व बैग में डिजिटल डिवाइस के साथ नई भूमिका

    विश्व भर में डाक सेवाओं में आमूल चूल परिवर्तन आए हैं। फिजिकल मेल से डिजिटल मेल के इस दौर में डाक सेवाओं में विविधता के साथ कई नए आयाम जुड़े हैं। डाककर्मी सरकारों और आमजन के बीच सेवाओं को प्रदान करने वाले एक अहम कड़ी के रूप में उभरे हैं। ऐसे में 1 जुलाई को पूरी दुनिया में ‘नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे’ के दिन डाककर्मियों का आभार व्यक्त करने का प्रचलन उभरा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘नेशनल पोस्टल वर्कर डे’ की अवधारणा अमेरिका से आई, जहाँ वाशिंगटन राज्य के सीऐटल शहर में वर्ष 1997 में कर्मचारियों के सम्मान में इस विशेष दिवस की शुरुआत की गई। धीरे-धीरे इसे भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। यह दिन दुनिया भर में डाककर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवा के सम्मान में मनाया जाता है।

    ‘डाकिया डाक लाया’ के साथ अब ‘डाकिया बैंक लाया’

    वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाककर्मियों की भूमिका में तमाम परिवर्तन आए हैं। ‘डाकिया डाक लाया’ के साथ ‘डाकिया बैंक लाया’ भी अब उतना ही महत्वपूर्ण है। पत्रों व पार्सल के साथ-साथ आधुनिक दौर में लोगों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें पोस्टमैन ही घर-घर वितरित करता है। आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक चेक बुक, एटीएम जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों के प्रसाद, दवाईयां और रक्षाबंधन पर्व पर राखियाँ भी डाकियों द्वारा ही पहुँचायी जा रही हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में दो हजार से ज्यादा पोस्टमैन लोगों के दरवाजे पर हर रोज दस्तक लगाते हैं, जिनके द्वारा औसतन प्रति माह 6 लाख स्पीड पोस्ट व पंजीकृत पत्र और 13 लाख साधारण पत्रों का वितरण किया जा रहा है। ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी और वित्तीय सेवाएं प्रदान करना जैसे तमाम कदम डाक विभाग की अभिनव पहल हैं।

    डाक विभाग का सबसे मुखर चेहरा है डाकिया

    पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का सबसे मुखर चेहरा डाकिया है। डाकिया की पहचान चिट्ठी-पत्री और मनीऑर्डर बाँटने वाली रही है, पर अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन और बैग में डिजिटल डिवाइस भी है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत पोस्टमैन चलते-फिरते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं और जन सुरक्षा योजनाओं से लेकर आधार, डीबीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-श्रम कार्ड, वाहन बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तक की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। घर-घर जाकर आईपीपीबी के अंतर्गत डाकियों द्वारा घर बैठे 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के तहत प्रति माह 20,000 लोगों का आधार नामांकन/अद्यतनीकरण का कार्य किया जा रहा है, वहीं 18,000 लोगों को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से घर बैठे उनके विभिन्न बैंक खातों से नगदी उपलब्ध करायी जा रही है। आज भी डाककर्मी जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किये बिना सुदूर क्षेत्रों तक डाक सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

  • मेडिकल कालेज के गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों को भोज, बांटा फल। बच्चों को खिलौना और गुब्बारा।

    जन्मदिन पर 49 पेड़ लगाने का लिया संकल्प

    सेवा दिवस के रुप में मनाया गया समाजसेवी अब्दुल वहीद का जन्मदिन

    लखनऊ। ऐसे तो सभी लोगों का जन्मदिन साल में एक बार उनके अपने तौर-तरीकों के साथ मनाया जाता है लेकिन समाजसेवी अब्दुल वहीद का जन्मदिन मनाने का अपना एक अलग ही अंदाज है।
    इस बार अपने 49 वें जन्मदिन पर उन्होंने मेडिकल कालेज में विजय फाउंडेशन के प्रसादम सेवा के माध्यम से असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के तीमारदारों के बीच जाकर उन्हें भोजन वितरण किया।

    इस अवसर पर लगभग 300 लोगों ने भोजन, फल मिष्ठान प्राप्त किया और अब्दुल वहीद को उनके जन्मदिन पर बधाई और दुआएं दी। कर्मठ समाजसेवी अब्दुल वहीद ने आज अपने 49 वे जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया।
    जरुरतमंदों को भोज कराने के साथ ही गांधी वार्ड के सामने बने रैन बसेरे समेत 4 रैन बसेरे में जरूरतमंदो को अपने हाथों से हलवे का वितरण किया। तीमारदारों के बीच
    प्रसादम सेवा के संचालक विशाल सिंह ने अब्दुल वहीद का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें मुबारकबाद देने के साथ ही सम्मान पत्र देकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

    इस बार के जन्मदिन पर विशेष बात यह रही कि उन्होंने महानगर सेक्टर D 2 पार्क में बने हुए आदर्श स्कूल, जो कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों की शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है, वहां पर बच्चों को बैग, बिस्कुट, नमकीन, फल आदि का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चे बहुत खुश हुए और उनको जी भर के दुआएं दी। बच्चों ने कहा कि हमारे लिए बहुत खुशी का मौका है कि हमको आप अपने जन्मदिन में शामिल कर रहे हैं। ईश्वर आपको लंबी उम्र दे और ऐसे ही आप सेवा की भावना के साथ सभी जरूरतमंद लोगों का सहयोग करते रहें।

    इस अवसर पर संरक्षक विजयश्री फाउंडेशन एवं महासचिव उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन अब्दुल वहीद ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि दूसरों की सेवा करने में ही सच्ची खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में सहभागी बन नर सेवा नारायण सेवा विचार को बढ़ाने की बड़ी पहल का साझेदार बनना मेरे लिए काफी अनमोल पल है। उन्होंने कहा कि ये सेवा संस्कार मुझे मेरे माता-पिता से विरासत में मिले हैं। हमें नि:शक्त व असहायों की सेवा से सच्ची ख़ुशी मिलती है और स्कूल में हमारे गुरुजनों से भी यही शिक्षा मिली है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के प्रबुद्ध तबके को भी नर सेवा नारायण सेवा पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागी बनना चाहिए।

    इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह बताते हैं कि अब्दुल वहीद सेवा विचार व व्यक्तित्व के धनी है और असहायो की मदद के लिए सतत कार्य करते रहते हैं, इसलिए उन्होंने आज अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया। उन्होंने कहा कि आज समाज में अब्दुल वहीद जैसे सार्थक ऊर्जावान सेवादार साथियों की जरूरत है, जिसके माध्यम से इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

    इस आयोजन में समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी, एनपीटीआई चेयरमैन नजम अहसन, डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी, तौसीफ़ हुसैन, परवेज अख्तर, जावेद बेग, आरजे जमशेद, सज्जाद, तौहीद आलम, अब्दुल मोईद, अवधेश सोनकर, सुरेंद्र सोनकर, महेश दीक्षित आदि मौजूद थे। इससे पूर्व श्री वहीद ने कैसरबाग स्थित अपने आवास पर भी आने वाले गरीब, असहाय लोगों को बकरीद का उपहार और वस्त्र देकर मदद की। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी अब्दुल वहीद समय-समय पर लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। लॉकडाउन में भी उन्होंने जरूरतमंदो की भरपूर मदद की थी।

  • नाकामी छिपाने के लिये ही गरीबों को मुफ्त राशन देने जैसे टोटके करती है सरकार

    सरकार ने बनाया हर सेवा को बनिया की दुकान

    कभी-कभी भली-सी क्यों लगती है इमरजेंसी!

    ~केपी सिंह

    इमरजेंसी की चर्चा की प्रासंगिकता जिस कारण से है वह चीज विमर्श से नदारद रहती है। वर्तमान सत्ता के लिये यह सुविधाजनक भी नहीं है कि ऐसे विमर्श को प्रोत्साहन दे फिर भी जून का महीना आते ही सत्ता बिरादरी के लिये इमरजेंसी का आलाप शुरू कर देना रिवाज जैसा हो गया है। सत्ता में रहते हुये 9 वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद सत्ताधारियों के पास ऐसा कोई एजेण्डा नहीं है जिसे वे वैचारिक बहस में आगे बढ़ाने की जरूरत महसूस कर सकें हालांकि यह कहीं न कहीं सत्तारूढ़ बिरादरी की दिशाहीनता का आभास कराने वाला तथ्य है जिसका एहसास शायद उसे नहीं है। इमरजेंसी की चर्चा करके वे कांग्रेस को फिर प्रतिरक्षा की स्थिति में धकेलते हैं जबकि अब उन्हें सकारात्मक दिशा में चलना चाहिए और ऐसे हथकंडों का सहारा लेने की बजाय सामाजिक परिवर्तन के लिये जिन कदमों को उठाने की योजना है उनके लिये जनमत तैयार करने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिये।

    हर साल इस महीने में देश को फिर कभी इमरजेंसी की पुनरावृत्ति न होने देने के लिये दृढ़ प्रतिज्ञ किया जाता है जबकि यह औचित्यहीन है। जिस लोकतंत्र की सुरक्षा की दुहाई में इसके लिये बांहे सिकोड़ी जाती हैं वह कितना लोक का तंत्र है आखिर इस पर भी तो विचार होना चाहिये। अगर यह तंत्र देश की पूरी सामाजिक आर्थिक सत्ता पर काबिज लोगों की सेवा में समर्पित हो गया है जो कि वास्तविक लोक के अस्तित्व की कीमत पर किया जा रहा है तो ऐसे छद्म लोकतंत्र को बचाने में लोग दिलचस्पी क्यों लें। अगर आज जागरूकता की कमी के कारण कुलीन तंत्र को लोकतंत्र समझकर इसके प्रति समर्पण की हुंकार लोग भर भी रहे हैं तो जब इसकी नियति उन्हें बर्बाद कर डालने की है तो एक दिन तो उनका इससे मोह भंग होना ही है।

    लोकतंत्र का पैमाना अगर लोगों को अधिकार सम्पन्न कर देने से नापा जाता है तो मौजूदा व्यवस्था में लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की क्या हालत है इसका जायजा लिया जाना चाहिये। संविधान में लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाने के तकाजे के तहत मौलिक अधिकारों की गारंटी की गयी है, लेकिन व्यवहार के स्तर पर देखें तो इसका हश्र एकदम स्पष्ट है। मौलिक अधिकारों के लिये हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की जरूरत होती है। लेकिन आम आदमी को आवश्यकता पड़ जाये तो इन दरवाजों पर वह फटक तक नहीं सकता। इन दरवाजों के अंदर गुहार के लिये जिन वकीलों की उसे जरूरत होगी वे उसकी हैसियत के बाहर है।

    उनकी महंगी फीस देना आम आदमी के लिये कतई संभव नहीं है। दूसरी ओर अपने खिलाफ सरकार के किसी भी जायज कदम को वे लोग तत्काल रोक देंगे जिनके पास योग्य वकीलों की फौज अदालत के सामने खड़ी करने के लिये दौलत की कोई कमी नहीं है। कानून के सामने सभी की समानता के सिद्धांत की व्यवहारिक स्थिति तो यही है। इमरजेंसी में मिलावटियों, जमाखोरों, टैक्स चोरों और काला धन रखने वालों पर डंडा चलाया गया था लेकिन आज सरकार क्या इस स्थिति में है कि ऐसे प्रभावशाली तत्वों से टकरा सके। इस नाम पर अपवाद के तौर पर होने वाली कार्रवाइयों को गिनाने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि उसके पीछे के कारणों को लोग अच्छी तरह जानते हैं। अगर सरकार इजारेदारों के आगे नतमस्तक न होती तो आंकड़े कोरोना में भी उनकी दौलत में इजाफे की गवाही न देते।

    निहित स्वार्थों की समानान्तर सत्ता के आगे सरकार पस्त न हो तो देश की पूरी दौलत एक प्रतिशत काॅर्पोरेटरों के पास न पहुंच पाती। संसाधनों और संपत्ति का न्यायपूर्ण वितरण जो कि संवैधानिक लक्ष्य है किस तरह सरकार की कुब्बत से बाहर की चीज है पूंजी के केंद्रीयकरण के आंकड़े इसको उजागर कर देते हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिये ही सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देने जैसे टोटके करती रहती है। अगर लाभ का न्याय संगत बटवारा सुनिश्चित हो तो सरकार को उनपर ऐसी मेहरबानी करने की जरूरत ही न पड़े। आज लोग दीनहीन हैं तो इसलिये कि मुनाफाखोर प्रभावशाली तबके पर उसका कोई जोर नहीं रह गया है। गरीबों पर यह मेहरबानी भी एक फरेब है क्योंकि दूसरों के अलावा सरकार भी उसे लूटने में लगी है ताकि अपना अस्तित्व बचाने के लिये संसाधन जुटाती रह सके।

    आंकड़े बताते हैं कि तथाकथित टैक्सपेयर देश की व्यवस्था को चलाने का श्रेय अपने को देते हैं जो कि एकदम फर्जी बात है। आंकड़े बताते हैं कि इनसे नाम मात्र का करसंग्रह होता है जबकि व्यवस्था चलती है आम आदमी के द्वारा की जाने वाली अदायगियों से क्योंकि उसके पास कर देने के नाम पर चोर गली से निकल जाने का कोई रास्ता नहीं होता। उदाहरण जीएसटी है। वह जब बाजार में सामान खरीदने जाता है तो दुकानदार उससे तो जीएसटी ऐंठ ही लेता है यह दूसरी बात है कि सरकार के खजाने में जमा नहीं करता। आयकर के बारे में भी यही बात है। संपन्न वर्ग जितना टैक्स नहीं देता उससे कई गुना ज्यादा फर्जी हिसाब किताब तैयार करवाकर मार जाता है। जो टैक्स देता भी है उसे वापिस ले लेने की भी पूरी तरकीब उसके पास है।

    इस देश में जितने टैक्स वसूले जाते हैं उतना शायद ही किसी देश में लोगों को देना पड़ता हो। गरीब आदमी भी अगर छोटा मोटा प्लाट खरीदे तो भरपूर फीस उसे देनी पड़ती है। मकान का नक्शा पास कराने का भी टैक्स हर शहर में भारी भरकम हो गया है। कदम कदम पर लोगों को टैक्स भरना पड़ता है, जिसमें आम आदमी के सामने राहत टटोलने का कोई रास्ता नहीं होता जबकि पेशेवर तो हर मद में टैक्स गोल करना जानते हैं। अब तो बैंक में पैसा जमा करने वाले से भी सरकार वसूली पर आमादा है। उसने हर सेवा को बनिया की दुकान बना दिया है। रोडवेज का किराया तय होगा तो सरकार मुनाफा के हिसाब से तय करेगी।

    कोरोना में एक यात्री से दो यात्रियों का किराया वसूल करने का आदेश इस नाम पर कर दिया गया था कि कोरोना के कारण ज्यादा यात्रियों को टिकट दिये नहीं जा सकते लेकिन कोरोना खत्म होने के बाद में भी बढ़ा किराया जारी है। रेलवे प्लेटफाॅर्म और बस अड्डों के भीतर जाने के लिये भी टैक्स देना पड़ेगा। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की दर मनमानी कर दी गयी है। चालान भी मुंह देखकर होते हैं। अगर कोई चलते पुर्जा बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल से जा रहा है तो ट्रैफिक वाले उसे टोकते तक नहीं हैं। जबकि किसान और मजदूर का चालान सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी कर दिया जाता है।

    यह वसूली न तो आम आदमी के फायदे के विकास के लिये हो रही है और न सेना को संसाधन देने के लिये। विकास कार्य हों या सप्लाई अथवा सरकारी खरीद कमीशन का परसेंटेज पिछले कुछ सालों में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गया है। सरकार लोगों से उनका खून चूसकर टैक्स वसूल रही है और यह पैसा अधिकारियों, नेताओं व दलालों की जेब में जा रहा है इसलिये कितना भी टैक्स ले लिया जाये सरकार की पूर्ति नहीं होने वाली। नेताओं और अधिकारियों की सुख सुविधा पर भी बेतहाशा खर्च हो रहा है और यह लोगों से वसूले जाने वाले टैक्स की कमाई से।

    सही बात यह है कि पानी सर के ऊपर हो चुका है। कोई भी परिवर्तनवादी सरकार अगर इस स्थिति को बदलना चाहे तो उसे जामे से बाहर हो चुके तत्वों पर डंडा चलाना ही पड़ेगा भले ही इसके लिये कुछ समय तक तथाकथित लोकतंत्र को स्थगित कर इमरजेंसी लगानी पड़े। इमरजेंसी की ज्यादतियों के तमाम किस्सों के बावजूद ढाई वर्ष में ही लोग इंदिरा गांधी को फिर सिर आंखों पर बैठाकर सत्ता में वापिस ले आये थे। इसके कारण पर विचार होना चाहिये। जनता पार्टी का शासन आज की तरह ही अराजक शासन था, जिसमें जिसकी लाठी वह भैंस हांके ले जा रहा था।

    ऐसे में उसे इमरजेंसी के दिन सुहाने लगे होंगे जब नेता भले ही जेल में बंद रहें हो लेकिन समय से ट्रेन चलने लगी थी, दफ्तरों में रिश्वतखोरी पर बहुत हद तक अंकुश हो गया था, जमाखोरी और मिलावट बंद हो गयी थी जिससे आम जनता को बहुत सुकून था और इसका पुरस्कार उसने 1980 में अपना फैसला पलटकर कांग्रेस को देने का इरादा जता दिया था। वर्तमान सरकार के लिये भी अवसर है कि इमरजेंसी के मामले में वह अपनी रची कारा का अपने को बंदी न बनाकर सही लोकतंत्र की स्थापना के लिये सीमित समय का आपातकाल लगाने की सोचें।

    केपी सिंह राजनीतिक विश्लेषक हैं. उनसे संपर्क bebakvichar2012@gmail.com के जरिए किया जा सकता है.

  • निलंबन बहाली के बाद रविन्द्र नाथ को भेजा गया जिला कारागार बिजनौर

    तैनाती स्थल पर समय पूर्ण होने के कारण किया गया सात जेलर का तबादला

    तबादला नीति 2023~24 के तहत यूपी जेल विभाग में 17 जेलर के तबादले

    Etv Bharat

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश तबादला नीति 2023-24 के तहत जेल विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। गुरुवार देर रात जेल महानिदेशक एसएन साबत ने 17 जेलर का तबादला आदेश जारी किया।
    विभागीय सूची के अनुसार सतीश चंद्र त्रिपाठी को बस्ती से इटावा, पंकज कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी से आदर्श जेल लखनऊ, राजेश कुमार सिंह को आगरा से जिला कारागार मुजफ्फरनगर, शैलेंद्र प्रताप सिंह को जिला कारागार बिजनौर से जिला कारागार प्रयागराज, राजेश कुमार राय को जिला कारागार शाहजहांपुर से जिला कारागार प्रतापगढ़, कमलेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय कारागार बरेली से जिला कारागार अलीगढ़, अजय कुमार को जिला कारागार लखनऊ से जिला कारागार जौनपुर, वीरेंद्र कुमार वर्मा को जिला कारागार बांदा से जिला कारागार सुल्तानपुर भेजा गया है।

    इसी क्रम में रंजीत कुमार सिंह को केंद्रीय कारागार नैनी से जिला कारागार संत कबीर नगर, अपूर्वव्रत पाठक को जिला कारागार बरेली से जिला कारागार बस्ती, राजेश कुमार को जिला कारागार सुल्तानपुर, योगेश कुमार मुख्यालय से बांदा, राजीव कुमार सिंह को उन्नाव से जिला कारागार गौतमबुद्धनगर, कुलदीप सिंह भदौरिया को गाजियाबाद से जिला कारागार शाहजहांपुर में तैनाती मिली है।

    तैनाती स्थल पर समय पूर्ण होने के कारण बस्ती, खीरी, आगरा, बिजनौर, शाहजहांपुर, बरेली व लखनऊ समेत सात जेलर का तबादला किया गया है। वहीं निलंबन से बहाली के बाद रविन्द्र नाथ को जिला कारागार बिजनौर भेजा गया है। कुल 10 जेलर ऐसे भी हैं जिन्हें प्रशासनिक आवश्यकता के कारण स्थानांतरित किया गया।

  • छावनी परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित

    रक्षा मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

    अब जसवंतगढ़ नाम से जाना जाएगा “लैंसडाउन”

    पौड़ी / लैंसडाउन। जनपद पौड़ी के अंतर्गत अंग्रेजों का बसाया लैंसडाउन जल्दी ही जसवंतगढ़ नाम से जाना जाएगा। छावनी परिषद ने वर्षों पुराने छावनी नगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव को कैंट के प्रमुख संपदा अधिकारी मध्य कमान लखनऊ के माध्यम से रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है।

    जनपद पौड़ी के अंतर्गत अंग्रेजों के बसाए लैंसडाउन का नाम परिवर्तित कर जसवंतगढ़ करने का सुझाव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। रक्षा मंत्रालय ने पूर्व में छावनी बोर्ड से नाम बदलने संबंधी सुझाव मांगा था। अब तीन दिन पहले हुई छावनी बोर्ड की बैठक में लैंसडाउन का नाम वीर शहीद जसवंत सिंह के नाम से जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। छावनी बोर्ड की कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी की अध्यक्षता में तीन दिन पहले हुई बैठक में लैंसडाउन नगर का नाम हीरो ऑफ द नेफा महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत के नाम पर जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव को कैंट के प्रमुख संपदा अधिकारी मध्य कमान लखनऊ के माध्यम से रक्षा मंत्रालय को भेजा है।

    प्रस्ताव में यह भी उल्लेख है कि आम जनता चाहती है कि यदि इस नगर का नाम बदलना है तो भारत-चीन युद्ध के महानायक वीर जसवंत सिंह के नाम पर जसवंतगढ़ किया जाना तर्कसंगत होगा। बोर्ड बैठक में बोर्ड सचिव शिल्पा ग्वाल, बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजेंदर रावत आदि शामिल रहे।

    चीनियों को रोका था उन्हीं के हथियार से 

    पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के दुनाव ग्राम पंचायत के बाड़ियूं गांव में 19 अगस्त, 1941 को जसवंत सिंह रावत का जन्म हुआ था। उनके पिता गुमान सिंह रावत और माता लीला देवी थीं, जिस समय वे शहीद हुए उस समय वह गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन में सेवारत थे। 1962 का भारत-चीन युद्ध अंतिम चरण में था। चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग से आगे तक पहुंच गए थे। भारतीय सैनिक भी चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला कर रहे थे। जसवंत सिंह रावत सेला टॉप के पास की सड़क के मोड़ पर तैनात थे। इस दौरान वह चीनी मीडियम मशीन को खींचते हुए वह भारतीय चौकी पर ले आए और उसका मुंह चीनी सैनिकों की तरफ मोड़कर उनको तहस-नहस कर दिया। 72 घंटे तक चीनी सेना को रोककर अंत में 17 नवंबर, 1962 को वह वीरगति को प्राप्त हुए। मरणोपरांत वह महावीर चक्र से सम्मानित हुए।

    लैंसडाउन का मूल नाम था कालूडाण्डा, यानि “काले पहाड़”

    लैंसडाउन पहाड़ी क्षेत्र में के हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में स्थित है और इसे सन् 1887 में ब्रिटिश काल में बसाया गया।उस समय के वायसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया। इस स्थान का मूल नाम कालूडाण्डा था, जिसका गढ़वाली भाषा में अर्थ “काले पहाड़” है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 1706 मीटर है। दिल्ली से यह हिल स्टेशन काफी नजदीक है और 5-6 घंटे में लैंसडाउन पहुँचा जा सकता है। बाइक से लैंसडाउन जाने के लिए आनंद विहार के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद मेरठ, बिजनौर और कोटद्वार होते हुए लैंसडाउन पहुँच सकते हैं। यह पूरा क्षेत्र सेना के अधीन है और गढ़वाल राइफल्स का गढ़ भी है। आप यहां गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम देख सकते हैं। गढ़वाल राइफल्स से जुड़ी चीजों की झलक पा सकते हैं।

    प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है इलाका

    प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस इलाके में देखने लायक काफी कुछ है। प्राकृतिक छटा का आनन्द लेने के लिए टिप इन टॉप जाया जा सकता है। यहां से बर्फीली चोटी और मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। दूर-दूर तर फैले पर्वत और उनके बीच छोटे-छोटे कई गाँव आसानी से देखे जा सकते हैं। इनके पीछे से उगते सूरज का नजारा अद्भुत प्रतीत होता है। साफ मौसम में तो बर्फ से ढके पहाड़ों की लम्बी श्रृंखला दिखती है। पास में ही 100 साल से ज्यादा पुराना सेंट मैरीज़ चर्च भी है। यहां की भुल्ला ताल बहुत प्रसिद्ध है। यह एक छोटी-सी झील है जहाँ नौकायन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। शाम को सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा संतोषी माता मंदिर से दिखता है। यह मंदिर लैंसडाउन की ऊँची पहाड़ी पर बना हुआ है। वैसे, यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ताड़केश्वर मंदिर भी है। यह भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इसे सिद्ध पीठ भी माना जाता है। यह पहाड़ पर 2092 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। पूरा मंदिर ताड़ और देवदार के वृक्षों से घिरा है। यह पूरा इलाका खूबसूरत होने के साथ-साथ शान्त भी है। सैलानी यहां पहाड़ चढ़ने, बाइकिंग, सायकलिंग जैसे साहसी खेलों के लिए भी आते हैं।

    राजधानी दिल्ली से है 270 किमी दूरी

    भारत की राजधानी दिल्ली से लैंसडाउन करीब 270 कि॰मी॰ की दूरी पर है। यहां विभिन्न मार्गों से पहुंचा जा सकता है…

    सड़क मार्ग से लैंसडाउन आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह कई शहरों से जुड़ा हुआ है। निजी और सरकारी बसें कोटद्वार तक जाती हैं। यहां से लैंसडाउन करीब 40 कि॰मी॰ की दूरी पर है।
    रेलवे: नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार में है। यहां से टैक्सी या सरकारी बस आदि से लैंसडाउन पहुँचा जा सकता है।
    हवाई अड्डा: यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जौलीग्राँट एयरपोर्ट है, जो लैंसडाउन से करीब 152 कि॰मी॰ की दूरी पर है।

    साभार- महावीर सिंह, गढ़ आवाज

  • स्वैच्छिक आधार पर Yes or No का ऑप्शन

    केंद्र सरकार ने 27 जून को नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रार जनरल (RGI) कार्यालय को देश में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के दौरान आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) करने की अनुमति तो दी है, लेकिन ऐसे रजिस्ट्रेशन के लिए आधार को अनिवार्य नहीं किया है।

    केंद्र सरकार के आदेश के बाद…अब जरूरी नहीं आधार

    नई दिल्ली (एजेंसी)। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र (Birth and Death Certificate) के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में आधार नंबर की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बिना आधार कार्ड के सर्टिफिकेट नहीं देने का आदेश जारी किया था। इसमें बदलाव करते हुए अब सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल (RGI) कार्यालय को देश में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के दौरान आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) करने की अनुमति तो दी है, लेकिन ऐसे रजिस्ट्रेशन के लिए आधार को अनिवार्य नहीं किया है।


    मंगलवार 27 जून, 2023 को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ( MEiTY) ने RGI को जन्म और मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया में आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए आधार डेटाबेस के इस्तेमाल की अनुमति दी है। इसमें कहा गया है कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत नियुक्त रजिस्ट्रार को रिपोर्टिंग फॉर्म में मांगे गए अन्य विवरणों के साथ एकत्र किए जा रहे आधार नंबर के सत्यापन के लिए स्वैच्छिक आधार पर Yes or No का ऑप्शन दिया जाएगा। अर्थात अब इस काम को बिना आधार कार्ड के भी आसानी से किया जा सकता है।

  • रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत पकड़े पांच हुड़दंगी, एक फरार

    दूल्हे के यारों ने ताऊ भाई को पीटा तो दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

    बढ़ापुर/बिजनौर। बारात में आए युवकों ने डीजे पर डांस करने से मना करने पर दुल्हन के ताऊ और भाइयों के साथ मारपीट की, तो दुल्हन ने बारात को उल्टे पांव लौटा दिया। काफी मिन्नतें करने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और शादी से इंकार कर दिया।

    बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर में आई बारात को उस वक्त लौटना पड़ा जब ताऊ व भाइयों से मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। ग्राम इनायतपुर में शादी कार्यक्रम में डीजे पर उत्पात मचाने से रोकने पर बाराती युवकों ने दुल्हन के ताऊ व भाईयों पर हमला कर घायल कर दिया। इसी विवाद के चलते बारात को बिना दुल्हन लिए वापस लौटना पड़ा। इस मामले में दुल्हन के पिता की ओर से वधु पक्ष से मारपीट करने वाले छह बाराती युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में घटना का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है जबकि एक आरोपी फरार है।

    जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में नत्थू सिंह की पुत्री किरण की बारात मंडावली थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा से आयी थी। बारात चढ़त में शामिल युवकों ने डीजे की धुन पर डांस के दौरान जमकर उत्पात मचाया। बारात की चढ़त के बाद विवाह स्थल पर यह युवक डीजे पर आपा खोकर नाचने लगे तो दुल्हन के ताऊ हरि सिंह ने बाराती युवकों को ऐसा करने से रोका तो डांस कर रहे युवक आग बबूला हो गए और गुस्से में आकर उन्होंने दुल्हन के ताऊ हरि सिंह के साथ जमकर मारपीट कर दी। अपने ताऊ के साथ बारातियों द्वारा मारपीट होती देख दुल्हन के भाई राजवीर सिंह व राजीव कुमार एवं एक अन्य ग्रामीण हरिश्चंद्र वहां बीच बचाव करने पहुंचे तो बाराती युवकों ने इन लोगों के साथ भी जमकर मारपीट की। युवकों पर तमंचे से फायर करने का भी आरोप है।

    सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने दुल्हन के घायल ताऊ हरि सिंह, दुल्हन के भाई राजवीर सिंह व राजीव कुमार और एक अन्य ग्रामीण हरिश्चंद्र को उपचार के लिए नगीना सीएचसी पहुंचाया। बताया जाता है कि बाराती युवकों की दुल्हन के ताऊ व भाईयों के साथ की गई मारपीट से क्षुब्ध दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया। वर पक्ष ने खूब मिन्नतें की लेकिन मामला बढ़ता गया और कोई बात नहीं बनने पर बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बढ़ापुर पुलिस ने दुल्हन के पिता नत्थू सिंह की तहरीर पर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने वाले बारात में शामिल छह लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष द्वारा करीब 7 लाख रुपए का चेक दूल्हन पक्ष को देने के साथ पांच दिनों में रकम देने का वादा कर अपना पीछा छुड़ाया गया है।

    एक नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

    थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी मंडावली निवासी प्रशांत कुमार, सुमित, प्रिंस, नीटू चौहान व एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान किया गया है, जबकि एक नामजद आरोपी हनी शर्मा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिये प्रयास जारी है।

  • उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में नये सीएमओ तैनात

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। 18 जिलों में नये सीएमओ तैनात किये गये हैं। वहीं बस्ती जिला चिकित्सालय में नये प्रमुख अधीक्षक की तैनाती हुई है। फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, सोनभद्र, औरैया, बागपत, मैनपुरी, अयोध्या, अमेठी, गाजीपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर, मीरजापुर, मऊ, अमरोहा, ललितपुर और श्रावस्ती को नये सीएमओ मिले हैं। वहीं बस्ती जिला चिकित्सालय में नये प्रमुख अधीक्षक की तैनाती की गयी है।

    उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग~2 के विशेष सचिव डा मन्नान अख्तर ने बुधवार देर रात तबादला सूची जारी की।

    सूची के अनुसार डॉ. अशोक कुमार को फतेहपुर, डॉ. गीतम सिंह को हमीरपुर, डॉ. रोहतास कुमार को हरदोई, डॉ. अश्वनी कुमार को सोनभद्र, डॉ. सुनील कुमार वर्मा को औरैया, डॉ. महावीर सिंह को बागपत, डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता को मैनपुरी, डॉ. संजय जैन को अयोध्या, डॉ. अंशुमान सिंह को अमेठी, डॉ. देश दीपक पाल को गाजीपुर, डॉ. रामबदल राम को फिरोजाबाद, डॉ. राजीव अग्रवाल को मुरादाबाद, डॉ. हरपाल सिंह को सीतापुर, डॉ. सीएल वर्मा को मीरजापुर, डॉ. नंद कुमार को मऊ, डॉ. सत्यपाल सिंह को अमरोहा, डॉ. अजय प्रताप सिंह को श्रावस्ती का सीएमओ बनाया गया है।

    इसके अलावा सीएमओ अयोध्या डॉ. अजय राजा को मंडलीय सर्विलांस अधिकारी प्रयागराज, सीएमओ मऊ डॉ. नरेश अग्रवाल को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बस्ती, सीएमओ अमरोहा डॉ. राजीव सिंघल को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय मेरठ, सीएमओ मीरजापुर डॉ. राजेंद्र गुप्ता को वरिष्ठ परामर्शदाता टीबी सप्रु चिकित्सालय प्रयागराज, सीएमओ फतेहपुर डॉ. सुनील भारतीय को अपर निदेशक लखनऊ मंडल, सीएमओ सीतापुर डॉ. मधु गैरोला को अपर निदेशक कानपुर मंडल, सीएमओ गाजीपुर डॉ. हरगोविंद सिंह को अपर निदेशक आजमगढ़ मंडल, सीएमओ बागपत डॉ. दिनेश कुमार को अपर निदेशक मुरादाबाद मंडल, सीएमओ श्रावस्ती डॉ. शारदा प्रसाद तिवारी को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय जौनपुर, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी आगरा डॉ. पवन कुमार अरुण को अपर निदेशक अयोध्या मंडल बनाया गया है।

  • जानमाल सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा नदी में न जाने की ग्रामवासियों को दी सलाह

    बाढ़ संभावित डेबलगढ़ क्षेत्र का DM, SP ने किया निरीक्षण

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा तहसील सदर स्थित बाढ़ संभावित डेबलगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आया कि नदी द्वारा कुछ स्थलों पर कटान किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि उक्त कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने जिस स्थान पर गंगा कटान हो रहा है, उसके आसपास के क्षेत्र को कटान से रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने को सिंचाई विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए।

    इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी अवस्था में गंगा में प्रवेश न करें और ना ही अपने मवेशियों को गंगा के पानी में ले जाएं। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पैनी निगाह रखे हुए हैं और जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है, जिसके लिए पूर्व में ही सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाही कर ली गई है। 

  • जनपद बिजनौर को मिला माह मई 2023 में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान

    थाना नगीना को जनपद में दूसरा स्थान, मोनू धीमान को प्रशस्ति पत्र

    बिजनौर। थाना नगीना को जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा प्रवीण रंजन सिंह द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर मोनू धीमान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

    जनपद बिजनौर को माह मई 2023 में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान, जबकि थाना नगीना को जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. प्रवीण रंजन सिंह द्वारा थाना नगीना के कम्प्यूटर ऑपरेटर मोनू धीमान को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किये जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • जानमाल सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा नदी में न जाने की ग्रामवासियों को दी सलाह

    बाढ़ संभावित डेबलगढ़ क्षेत्र का DM, SP ने किया निरीक्षण

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा तहसील सदर स्थित बाढ़ संभावित डेबलगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आया कि नदी द्वारा कुछ स्थलों पर कटान किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि उक्त कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने जिस स्थान पर गंगा कटान हो रहा है, उसके आसपास के क्षेत्र को कटान से रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने को सिंचाई विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए।

    इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी अवस्था में गंगा में प्रवेश न करें और ना ही अपने मवेशियों को गंगा के पानी में ले जाएं। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पैनी निगाह रखे हुए हैं और जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है, जिसके लिए पूर्व में ही सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाही कर ली गई है। 

  • यूपी में कारागार प्रशासन ने मंगलवार देर रात अयोध्‍या से लेकर आगरा तक 11 जेल अधीक्षकों को इधर से उधर कर द‍िया। ताबदले में बाराबंकी, गोरखपुर, गाजीपुर, सुलतानपुर, बरेली जैसे बड़ी ज‍िला जेल शाम‍िल हैं।

    यूपी में 11 जेल अधीक्षकों/ वरिष्ठ जेल अधीक्षकों के तबादले

    लखनऊ। शासन ने चार वरिष्ठ जेल अधीक्षकों और सात अधीक्षकों का मंगलवार देर रात तबादला कर दिया।

    विभागीय सूत्रों के अनुसार अयोध्या जेल के अधीक्षक शशिकांत मिश्रा को मेरठ जेल भेजा गया है। केंद्रीय कारागार आगरा के वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा को जेल मुख्यालय में तैनात किया गया है। बाराबंकी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पीपी सिंह को मुरादाबाद जेल, हरदोई जेल के वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा को अयोध्या जेल में तैनात किया है। अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को गोरखपुर जिला कारागार, कारागार मुख्यालय से अटैच वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार को बरेली जिला कारागार, सुल्तानपुर जेल के अधीक्षक उमेश सिंह को वाराणसी केंद्रीय कारागार, बलरामपुर जेल के अधीक्षक कुंदन कुमार को बाराबंकी जेल में तैनात किया गया है।
    इसी क्रम में गोरखपुर जेल अधीक्षक ओम प्रकाश कटियार को केंद्रीय कारागार आगरा, आगरा जिला कारागार में तैनात प्रेमचंद्र सलोनिया को लखीमपुर खीरी जेल और गाजीपुर जेल में तैनात हरिओम शर्मा को जिला कारागार आगरा का अधीक्षक बनाया गया है।

  • श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डींग (भरतपुर) के 97 वें समारोह के पुरस्कार

    उरई की कवयित्री को राजस्थान में मिलेगा ग्यासीराम गोयल सम्मान

    उरई (जालौन)। जिले की बेटी व प्रसिद्ध कवयित्री शिखा गर्ग को श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डींग (भरतपुर) ने अपने 97 वें समारोह के लिए घोषित पुरस्कारों में ग्यासीराम गोयल सम्मान देने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें 27 जुलाई को एक भव्य समारोह में डींग (राजस्थान) में दिया जाएगा।

    गौरतलब है कि श्री हिंदी पुस्तकालय 97 साल से हिंदी सेवा कर रहा है। इस दौरान अनेक विभूतियों के नाम पर नामित पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते रहे हैं। बदरिया वेदना की खंड काव्य रचना की रचयिता शिखा को इस साल ग्यासीलाल गोयल सम्मान के लिए चुना गया है। शिखा को इसके पूर्व मानस संगमसाहित्य श्री सम्मान भी मिल चुका है। शिखा को सम्मान मिलने की घोषणा पर जिले के जाने माने कवि व वरिष्ठ साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, डॉ. रामशंकर भारती, वरिष्ठ कवि विनोद गौतम, कुमार गुप्त आदि कवि और साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। ~Report by Shaakir Ali

  • दो दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहा वृद्ध पिता!

    गांव की लड़की को डेढ़ लाख रुपए समेत ले गया युवक

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की लड़की घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर गायब हो गई है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में ग्राम ठेहरी थाना नूरपुर के युवक पर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित वृद्ध को मामला गंज चौकी क्षेत्र का बताते हुए टरका दिया। रविवार रात की इस घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है।

    पीड़ित के अनुसार रविवार रात्रि करीब 11~12 बजे उसकी पुत्री घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर गायब हो गई। उसे ग्राम ठेहरी थाना नूरपुर के युवक संजीव पुत्र सत्यपाल पर शक है। पहले भी गांव में अपने मामा के घर आया हुआ उक्त युवक उसकी पुत्री से कई बार मोबाइल फोन पर बात कर अनैतिक संबंध बनाने को दबाव डालता रहता था। जानकारी होने पर उन्होंने उसे डांटा डपटा भी था। पीड़ित लोक लाज के डर से सब कुछ सहन करता चला आ रहा था। किन्तु अब उसको डर है कि आरोपी अपनी मंशा में कामयाब हो सकता है तथा कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है। वृद्ध पिता ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए अपनी व पुत्री की जानमाल की सुरक्षा, साथ ही पुत्री की अतिशीघ्र बरामदगी की मांग की है।

    मामला रिश्तेदारी का, हो चुकी है कोर्ट मैरिज: इंचार्ज गंज चौकी

    वहीं गंज चौकी इंचार्ज संदीप चौधरी ने बताया कि मामला रिश्तेदारी का है। शिकायतकर्ता की लड़की बालिग है और उसके भाई की लड़की के देवर के साथ गई है। उन्होंने बताया कि लड़के के गांव के प्रधान का कहना है कि दोनों की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। रिपोर्ट दर्ज न करने के आरोप के जवाब में कहा कि दोनों ही पक्ष रिपोर्ट नहीं लिखाना चाहते।

  • वारदात को अंजाम देने वाले सात शातिरों में से एक ज्वेलर्स व तीन नाबालिग

    अफजलगढ़़ पुलिस ने किया 48 घंटे में लाखों की चोरी का खुलासा

    बिजनौर। अफजलगढ़़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मियांजी मौखा में एक घर में लाखों की चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे में कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले सात शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में चोरों ने चोरी की चार वारदातों को कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहने, लैपटॉप, नकदी, सब्बल सरिया और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं।

    मंगलवार को कोतवाली प्रांगण में थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 24 जून की रात मोहल्ला मियां जी मौखा निवासी शेख अनीश के घर में चोरी हुई थी। वारदात का खुलासा करने के लिए टीम प्रभारी एसएसआई आशीष कुमार तोमर‌ व कस्बा इंचार्ज सोहन सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ चोरी की घटनाओं का खुलासे करने में लग गए। सोमवार को पुलिस जसपुर तिराहे अफजलगढ़़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अफजलगढ़़ राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की नई बिल्डिंग के पीछे चोरी के सामान व रुपए का बंटवारा कर रहे सात शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 12500 रुपए की नकदी, सोने-चांदी के गहने, एक लैपटॉप, सब्बल सरिया, दो टूटे हुए ताले सहित दो अवैध चाकू बरामद किए।

    दिन में घूमकर मोहल्लों में रेकी, रात में चोरी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहल्ला आदर्श कालोनी किला निवासी अनश उर्फ मुल्ला पुत्र आलम, मोहल्ला नायक सराय निवासी मोहसिन पुत्र मकबूल, मोहल्ला गड्ढा कॉलोनी किला निवासी वाजिद पुत्र शराफत, मोहल्ला चिरंजीलाल निवासी रविकांत वर्मा पुत्र स्व: दिनेश वर्मा के अलावा अलग-अलग मोहल्लों के तीन नाबालिगों सहित सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिन में ऐसे मकानों को चिह्नित करते थे, जिन पर ताला लगा होता था। रेकी कर रात के वक्त चोरी की घटना को अंजाम देते थे। घटना में शामिल सुनार रविकांत वर्मा ने चोरों से सोना चांदी खरीद कर उसे गला दिया था। बाकी आरोपियों ने नगर में अलग-अलग स्थानों पर चार चोरियों को कबूल किया है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहीं तीन बाल अपचारियों को बाल सुधार केन्द्र मुरादाबाद में भेजा गया। इस अवसर पर गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई आशीष कुमार तोमर के आलावा कस्बा इंचार्ज सोहन सिंह पुंडीर, एसआई अनोखेलाल गंगवार, हेड कांस्टेबल अकील अहमद, विकास बाबू, जाबिर अली, विजय तोमर, कांस्टेबल शैलेन्द्र कांत आदि उपस्थित रहे।

  • समन्वय समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अनावश्यक दबाव से ग्राम पंचायत सचिव हो रहे अवसादग्रस्त

    सीडीओ के साथ काम करने को तैयार नहीं हैं ग्राम पंचायत सचिव!

    बिजनौर। जिले में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी अनावश्यक दबाव से परेशान होकर मानसिक तनाव झेल रहे हैं। यही नहीं एक और बड़ी समस्या ये है कि जिला स्तरीय एक वरिष्ठ अधिकारी अधीनस्थों के साथ गाली-गलौच मारपीट तक करने पर उतारू रहते हैं। ऐसे में विकास कार्य से जुड़े इस विभाग के खेवनहार हतप्रभ भी हैं और अवसादग्रस्त भी। दो दिन पहले इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति का गठन करते हुए जिलाधिकारी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाने का निर्णय लिया गया था।

    इसी क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की ओर से मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम पंचायत सचिवों को कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनके निदान की मांग की गई। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

    ज्ञापन में विशेषकर तीन मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर द्वारा क्षेत्र में अधीनस्थों के साथ गाली-गलौच मारपीट की जाती है, उक्त परिस्थितियों में सचिव उनके साथ कार्य करने में समर्थ नहीं हैं। गौशाला में कार्याधिकता होने के कारण गौशाला वाली पंचायत पर एक पूर्णकालिक सचिव की तैनाती की जानी चाहिए। इसके अलावा ज्ञापन में बताया गया कि धनाभाव / प्रशिक्षण के अभाव के बावजूद उच्चाधिकारियों द्वारा कार्य का दवाब बनाया जाता है, जिससे सचिव मानसिक अवसादग्रस्त हो रहे हैं। जिलाधिकारी से उक्त समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में समन्वय समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह, मंत्री अक्षय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव पोरस, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप राजपूत, जिला मंत्री संजय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एकेश्वर सुंदरियाल, जिला मंत्री अरविंद आदि शामिल थे।

    गौरतलब है कि निरीक्षण के वक्त रामपुर चाठा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप सीडीओ पूर्ण वोरा पर लगा था। ग्राम विकास अधिकारी को थप्पड़ जड़ने और कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाने के इस घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई। इसी घटना को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों और सचिवों ने एक हफ्ते पहले मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विकास भवन और कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन तक किया गया। आंदोलनकारी; सीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और ट्रांसफर की मांग पर अड़ गए थे। अंततोगत्वा डीएम उमेश मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी हद तक शांत तो हुआ, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि चिंगारी अभी भी सुलग रही है।

    विभाग से संबंधित पोस्ट ….

    https://wp.me/pcjbvZ-3PV

    https://wp.me/pcjbvZ-6lr

  • समस्याओं के समाधान को डीएम से मिलने का निर्णय

    ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति का गठन

    बिजनौर। विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने समन्वय समिति का गठन किया है। साथ ही समस्या समाधान के लिए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।

    विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल के प्रांगण में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति की एक बैठक धीरज सिंह समन्वय समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई। बैठक में साथियों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिलाधिकारी से वार्ता हेतु एक समिति का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि साथियों के सामने वर्तमान में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु दो दिन बाद अपना मांग-पत्र जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में एकेश्वर सिंह (ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष), मुनेन्द्र, सौकेंद्र, अरविंद, गौरव पोरस, अक्षय कुमार, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

    सीडीओ को लेकर हुआ था बवाल

    गौरतलब है कि निरीक्षण के वक्त रामपुर चाठा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप सीडीओ पूर्ण वोरा पर लगा था। ग्राम विकास अधिकारी को थप्पड़ जड़ने और कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाने के इस घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई। इसी घटना को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों और सचिवों ने एक हफ्ते पहले मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विकास भवन और कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन तक किया गया। आंदोलनकारी; सीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और ट्रांसफर की मांग पर अड़ गए थे। अंततोगत्वा डीएम उमेश मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी हद तक शांत तो हुआ, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि चिंगारी अभी भी सुलग रही है।

  • ग्रामवासियों को गंगा पार अथवा नदी में न जाने की हिदायत

    पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड में प्रशासन

    गलखा मंदिर के करीब तीव्र कटान कर रही गंगा

    बिजनौर। गलखा मंदिर के करीब गंगा नदी द्वारा तीव्र गति से कटान को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के अमले ने मंडावर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों का सघन भ्रमण किया। ग्रामवासियों को गंगा पार अथवा नदी में न जाने की हिदायत दी गई है। गंगा किनारे बसे सभी ग्रामों के लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

    उपजिलाधिकारी बिजनौर, नायब तहसीलदार मण्डावर, राजस्व निरीक्षक मण्डावर, खानपुर माधो व राजस्व टीम द्वारा पर्वतीय क्षेत्र व तहसील क्षेत्र में हो रही अतिवर्षा के दृष्टिगत गंगा नदी के किनारे बसे ग्रामों चन्द्रभानपुर किशोर, डैबलगढ़, कुंवरपुर चतरभोज, सीमला व सीमली आदि का सघन भ्रमण किया गया। ग्राम चन्द्रभानपुर किशोर स्थित गलखा मन्दिर से लगभग 150 मीटर दूर गंगा नदी द्वारा तीव्र कटान किया जा रहा है।

    उपजिलाधिकारी, बिजनौर द्वारा कटान रोकने हेतु सिंचाई विभाग को पत्र जारी किया गया तथा ग्रामवासियों को निर्देशित किया गया, कि गंगा पार अथवा नदी में न जाये। गंगा नदी के किनारे बसे सभी ग्रामों के लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह गंगा नदी के बहाव व नदी द्वारा किये जा रहे कटान पर नजर बनाये रखें। कोई भी अप्रिय घटना होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करें व ग्राम में मुनादी करवा दें कि कोई भी ग्रामवासी गंगा नदी में न जाये। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में उपलब्ध नावों को भी ठीक कराने हेतु ग्राम प्रधानों को निर्देशित कर दिया गया है।

    तहसील बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत बनाई गईं कुल 07 बाढ़ चौकियां

    तहसीलदार बिजनौर द्वारा बताया गया कि तहसील बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत कुल 07 बाढ़ चौकियां बनायी गयी हैं, जिनमें नोडल अधिकारी के साथ-साथ कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। इसी के साथ अप्रिय स्थिति के दृष्टिगत गोताखोरों की सूची भी बना ली गयी है एवं उपलब्ध नावों व नाविकों की सूची व उनके मोबाईल नम्बर भी अपडेट कर लिये गये हैं।

  • कृषि विभाग के अफसरों की उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापामारी

    अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस, लाइसेंस निलंबित

    बिजनौर। कृषि विभाग के अफसरों ने जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापामारी की। इस दौरान 41 प्रतिष्ठानों पर छापमारी कर 22 उर्वरकों के नमूने लिए गए।

    उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र एवं जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बिजनौर, जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र एवं सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता प्रदीप सिंह की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नजीबाबाद, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत एवं उद्यान निरीक्षक अरविंद कुमार द्वारा चांदपुर तथा अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार एवं सहायक निदेशक मत्स्य संतोष कुमार द्वारा तहसील धामपुर एवं नगीना में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

    छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 41 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार उपलब्ध स्टाक का मिलान किया गया तथा कुल 22 उर्वरक के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई के दौरान मै. श्री निधांश कृषक सेवा केंद्र बेगावाला, मै. अंश बीज भंडार बेगावाला तथा मै. कान्हा खाद एवं बीज भंडार तिमरपुर के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके उर्वरक लाइसेंस को निलंबित किया गया है।

  • कम उम्र में बाल सफेद होना एक समस्या: डॉ केके सैनी

    बड़ों से ज्यादा हो रहे हैं बच्चों के बाल सफेद

    अफजलगढ़। आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक समस्या बन गई है। बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं लेकिन किसी के पास सही जवाब नहीं है कि कम उम्र में सफेद बाल क्यों हो रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बढ़ता पॉल्यूशन, खानपान में गड़बड़ी व तनाव बालों पर नेगेटिव असर डालते हैं। आमतौर पर बाल 50 की उम्र के बाद ही सफेद होते हैं लेकिन इन दिनों 20 से कम उम्र के बच्चों के बाल भी सफेद हो रहे हैं एक्सपर्ट का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ बालों के रोम छिद्र में रंग का उत्पादन कम हो जाता है, जिसकी वजह से ही इस तरह की परेशानी होती है।

    डॉ. केके सैनी

    बालों की समस्या को लेकर अफजलगढ़ (बिजनौर) स्थित फार्मा क्लीनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र के डॉ. केके सैनी ने बताया कि बालों के रोम वर्णक में यानी रंगों का उत्पादन करने वाली कोशिकाएं रहती है, ये मेलेनिन नाम का केमिकल बनाती हैं। यह केमिकल बालों को काला करने का काम करता है, जब उम्र बढ़ने लगती है तो ये कोशिकाएं भी मरने लगती है, मेलेनिन की कमी से बालों में प्रॉब्लम होने लगती है, इसी प्रॉब्लम से बाल सफेद या ग्रे होने लगते हैं। बाल कई कारणों से सफेद हो सकते हैं जैसे जेनेटिक कारण, विटामिल बी12 की कमी, न्यूरोफ्राइबोमेटोसिस, ऐसी बीमारियां जो आनुवांशिक तौर पर मिली हैं और नशा हड्डियों और स्किन को प्रभावित करती हैं। विटिलिगो की प्रॉब्लम, मतलब मेलानोसाइट्स का रंग खोना, एलोपेसिया एसरिडी की समस्या से बाल झड़ते हैं और सफेद होते हैं।

  • 23 साल पहले कताई मिल हुई बंद फिर भी राशन की दुकान बदस्तूर जारी

    जिले के अंदर प्रति यूनिट बांटा जा रहा 4 किलो से साढ़े 4 किलो खाद्यान्न

    अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने खिलाफत में खोला मोर्चा

    मुफ्त राशन योजना और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों को पूर्ति विभाग लगा रहा पलीता!

    बिजनौर। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष कॉमरेड शमशाद हुसैन ने आरोप लगाया है कि 23 साल पहले बंद हुई नगीना की कताई मिल के नाम पर राशन की दुकान आज भी बदस्तूर जारी है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से सूचना के अधिकार के अंतर्गत नगीना कताई मिल में काम करने वाले मजदूरों के लिए आवंटित की गई राशन की दुकान के संबंध में सूचना मांगी है।
    शमशाद हुसैन का कहना है कि श्रीमती अंजू के नाम से कताई मिल नगीना एनएच~74 हाईवे तहसील नगीना जिला बिजनौर में राशन की दुकान का आवंटन किया गया था। इससे मिल में काम करने वाले परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना था। लगभग 23 वर्ष पूर्व कताई मिल बंद हो चुकी है और उसमें काम करने वाले मजदूर भी इधर उधर चले गए हैं। कामरेड शमशाद हुसैन का कहना है कि अब वहां पर कोई नहीं रहता, लेकिन आज भी दुकान का संचालन जारी है। जब वहां वो उपभोक्ता नहीं रहे, जिनके लिए दुकान का आवंटन किया गया था तो अभी तक उस दुकान का संचालन बंद क्यों नहीं किया गया?

    उन्होंने बताया कि दुकान से जिन उपभोक्ताओं को राशन दिया जा रहा है उनमें मोहल्ला लाल सराय और आजाद कॉलोनी के भी कुछ लोग शामिल हैं। उनके कार्ड इस दुकान पर भी बने हुए हैं। यह 01 जनवरी 2022 से 24 जून 2023 तक वितरित खाद्यान्न के सेल रजिस्टर की प्रमाणित प्रतिलिपि से स्पष्ट हो रहा है।

    पूर्ति निरीक्षक मांगते हैं ₹ पांच हजार महीना!

    कॉमरेड शमशाद हुसैन ने आरोप लगाया कि पूर्ति निरीक्षक नगीना विनीत कुमार द्वारा राशन डीलरों पर कम राशन देने को दबाव डाला जा रहा है और उनसे वह हर महीने ₹5000 की अवैध वसूली कर रहे हैं। जो डीलर पूरा राशन उपभोक्ताओं को दे रहा है अगर वह ₹5000 देने से इंकार करता है तो पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार उसकी दुकान को निरस्त कराने की धमकी देते हैं। कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जिन्हें विनीत कुमार मानसिक रूप से बहुत परेशान कर रहे हैं। इसकी भी जांच कराई जाए। शासन प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न संबंधी शासनादेश की प्रतिलिपि भी मांगी गई है क्योंकि जिले के अंदर प्रति यूनिट 4 किलो, साढ़े 4 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। यह तहसीलों के सभी पूर्ति निरीक्षक करा रहे हैं। कामरेड शमशाद हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री की मुफ्त राशन योजना और मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के दावों को पूर्ति विभाग पूरी तरीके से पलीता लगा रहा है। गरीबों के खाद्यान्न पर डाका डाला जा रहा है। इसके विरोध में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत करा कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

  • फोड़े फुंसी हो तो क्या लगाना चाहिए?

    त्वचा साफ सुथरी हो तो सभी को अच्छा महसूस होता है, लेकिन थोड़े भी दाग-धब्बे तनाव का कारण बन जाते हैं। प्रदूषण, संक्रमण के कारण शरीर पर फोड़े-फुंसी हो जाते हैं और कई बार दर्द, जलन व खुजली भी होती है। फोड़ा या फुंसी त्वचा पर गांठ की तरह होता है जो कि पिम्पल जैसा दिखता है। फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपचार के बारे में-

    नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल

    फोड़े-फुंसी से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फुंसी का इलाज करने में प्रभावी माना जाता है। अगर आप फोड़े और फुंसी से राहत पाना चाहते हैं तो नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टीक गुण होते हैं। दोनों को मिलाकर मिश्रण बनाएं और दिन में तीन-चार बार प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह भर दोहराएंगे तो फायदा मिलेगा।

    एलोवेरा और हल्दी से पाएं राहत

    फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए एलोवेरा जेल काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फोड़े-फुंसी में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल में हल्दी मिक्स करके पीस लें। इससे फोड़े-फुंसी का इलाज किया जा सकता है। सिर्फ हल्दी में पानी या दूध मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से फायदा होगा।

    तुलसी करे इलाज

    फोड़े-फुंसी की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो फोड़े-फुंसी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीस लें। अब इस लेप को फोड़े-फुंसियों पर लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

    नीम से पाएं राहत

    फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए नीम काफी गुणकारी हो सकता है। नीम का एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण फोड़े-फुंसी सही करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को फुंसी पर लगा लें। करीब 20 मिनट बाद इसे धो लें। इस उपाय को दिन में तीन-चार बार कर सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में राहत मिल सकती है।

    सेंधा नमक और गर्म पानी

    सेंधा नमक में गर्म पानी मिलाकर प्रभावित त्वचा को करीब 20 से 30 मिनट उसमें रखें। यह प्रक्रिया फोड़े फुंसी से होने वाले दर्द में भी राहत देती है।

    बेकिंग सोडा, नमक और पानी का मिश्रण

    बेकिंग सोडा के साथ नमक मिलाकर मिश्रण बनाकर फोड़े फुंसी को पकाने और उसका पस निकालने में मदद मिलती है। इन्हें मिलाकर पानी के साथ पेस्ट बनाएं और करीब 20 मिनट रहने दें। फिर पेस्ट हटाने से पहले हल्का सा दबाकर पस को निकालें। दिन में एक बार ही इस प्रक्रिया को करें। बेकिंग सोडा एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण संक्रमण से बचाता है।

  • ओएलएक्स और कुरियर कंपनी के नाम पर हुआ खेल

    साइबर अपराधियों ने पिछले तीन दिन में एक वकील और एक डांस टीचर को करीब 12 लाख रुपए का चूना लगा दिया। दोनों ही मामलों में सीआईडी साइबर क्राइम ब्रांच ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    साइबर अपराधियों ने वकील और डांस टीचर को लगाया 12 लाख का चूना

    रांची। झारखंड में साइबर अपराधियों ने पिछले तीन दिन में एक वकील और एक डांस टीचर को करीब 12 लाख रुपए का चूना लगा दिया। दोनों ही मामलों में सीआईडी साइबर क्राइम ब्रांच ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वकील के अकाउंट से उड़ाए ₹9.64 लाख

    राजधानी रांची सिविल कोर्ट के वकील विनय कुमार ने सीआईडी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 21 जून को उनके बेटे प्रतीक आनंद के दोस्त शुभांग मिश्रा ने ओएलएक्स पर अपनी पुरानी किताब बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। कंपनी की तरफ से किताब खरीदने की बात कही गई और उसके भुगतान के लिए शुभांग से बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर मांगा। शुभांग के पास अकाउंट नहीं होने पर उसने प्रतीक का नंबर दे दिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने एक अनजान नंबर से प्रतीक को फोन कर किताब के पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भेजा। प्रतीक ने क्यूआर कोड को स्कैन कर दिया। थोड़ी ही देर बाद प्रतीक के खाते से 9.64 लाख गायब हो गए। पीड़ित के अनुसार उसने मेडिकल की पढ़ाई के लिए यह रकम अपने अकाउंट में रखी थी।

    डांस टीचर को लगाया ढ़ाई लाख का चूना

    दूसरी तरफ रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी डांस टीचर अशोक कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने ढ़ाई लाख रुपए उड़ा लिए। डांस टीचर अशोक कुमार ने अपनी शिकायत में लिखा कि उन्होंने एक कुरियर मंगवाया था, कुरियर समय पर नहीं पहुंचने की वजह से उन्होंने कंपनी की वेबसाइट से एक नंबर निकाल कर फोन किया था और वह साइबर अपराधियों के जाल में फंस गए। हालांकि साइबर अपराधियों द्वारा धन निकासी की जानकारी मिलते ही डांस टीचर ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे दी। इस वजह से आनन-फानन में साइबर अपराधियों का खाता फ्रीज कर दिया गया। साइबर अपराधी खाते से मात्र 5 हजार रुपए ही निकाल पाए थे। डांस टीचर का बाकी पैसा रिकवर करने की कोशिश पुलिस कर रही है।

  • फोड़े फुंसी हो तो क्या लगाना चाहिए?

    त्वचा साफ सुथरी हो तो सभी को अच्छा महसूस होता है, लेकिन थोड़े भी दाग-धब्बे तनाव का कारण बन जाते हैं। प्रदूषण, संक्रमण के कारण शरीर पर फोड़े-फुंसी हो जाते हैं और कई बार दर्द, जलन व खुजली भी होती है। फोड़ा या फुंसी त्वचा पर गांठ की तरह होता है जो कि पिम्पल जैसा दिखता है। फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपचार के बारे में-

    नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल

    फोड़े-फुंसी से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फुंसी का इलाज करने में प्रभावी माना जाता है। अगर आप फोड़े और फुंसी से राहत पाना चाहते हैं तो नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टीक गुण होते हैं। दोनों को मिलाकर मिश्रण बनाएं और दिन में तीन-चार बार प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह भर दोहराएंगे तो फायदा मिलेगा।

    एलोवेरा और हल्दी से पाएं राहत

    फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए एलोवेरा जेल काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फोड़े-फुंसी में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल में हल्दी मिक्स करके पीस लें। इससे फोड़े-फुंसी का इलाज किया जा सकता है। सिर्फ हल्दी में पानी या दूध मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से फायदा होगा।

    तुलसी करे इलाज

    फोड़े-फुंसी की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो फोड़े-फुंसी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीस लें। अब इस लेप को फोड़े-फुंसियों पर लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

    नीम से पाएं राहत

    फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए नीम काफी गुणकारी हो सकता है। नीम का एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण फोड़े-फुंसी सही करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को फुंसी पर लगा लें। करीब 20 मिनट बाद इसे धो लें। इस उपाय को दिन में तीन-चार बार कर सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में राहत मिल सकती है।

    सेंधा नमक और गर्म पानी

    सेंधा नमक में गर्म पानी मिलाकर प्रभावित त्वचा को करीब 20 से 30 मिनट उसमें रखें। यह प्रक्रिया फोड़े फुंसी से होने वाले दर्द में भी राहत देती है।

    बेकिंग सोडा, नमक और पानी का मिश्रण

    बेकिंग सोडा के साथ नमक मिलाकर मिश्रण बनाकर फोड़े फुंसी को पकाने और उसका पस निकालने में मदद मिलती है। इन्हें मिलाकर पानी के साथ पेस्ट बनाएं और करीब 20 मिनट रहने दें। फिर पेस्ट हटाने से पहले हल्का सा दबाकर पस को निकालें। दिन में एक बार ही इस प्रक्रिया को करें। बेकिंग सोडा एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण संक्रमण से बचाता है।

  • दुकानदारों को पहले मिला 33 फिट का नोटिस, अब चस्पा किया 49 फिट का

    फंसा पेंच: सड़क के मध्य से दोनों ओर पीडब्ल्यूडी की भूमि कितनी?

    बिजनौर। स्योहारा में धामपुर मुख्य मार्ग पर मिल तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग की सड़क पर अतिक्रमण को लेकर चिन्हिकरण का मामला फंस गया है। लोक निर्माण विभाग सड़क के मध्य से 49 फिट तक अपनी संपत्ति मान रहा है जबकि दुकानदारों का कहना है कि उनको 33 फिट का नोटिस दिया गया था, जिसको हटा लिया गया। अब पेंच 16 फिट को लेकर फंसा हुआ है। जेई का कहना है कि दो बार नोटिस दिया जा चुका है, अब शीघ्र ही अभियान चला कर इसको हटाया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार शनिवार को सीओ धामपुर शुभ सुचित, एई नजीबाबाद एके शर्मा, जेई अवनीश वर्मा, स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, कस्बा लेखपाल बिजेंद्र चौहान आदि टीम धामपुर मुख्य मार्ग पर मिल तिराहे के पास अतिक्रमण को लेकर चिन्हिकरण करने पहुंची। लोक निर्माण विभाग सड़क के मध्य से 49 फिट तक अपनी संपत्ति मान रहा है। यहां तक कि लोक निर्माण विभाग दुकानदारों को दो बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कह चुका है। दुकानदारों का आरोप है कि विभाग द्वारा दिये गये नोटिस में ये भी नहीं लिखा हुआ है कि किस दुकानदार ने कितना अतिक्रमण कर रखा है। स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मानक स्थिति साफ करने को कहा है।

    दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग के जेई अवनीश वर्मा ने बताया कि नगर भर में अलग-अलग मानकों के अनुरूप भू स्वामियों को नोटिस दिया गया था, ताकि वह अपने अवैध कब्जे को हटा ले, परंतु इतना समय बीत जाने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा अपना अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। इसलिए अभियान चला कर इसको शीघ्र हटाया जाएगा। वहीं दुकानदारों का कहना है कि उनको 33 फिट का नोटिस दिया गया था, जिसको हटा लिया गया, लेकिन अब जो नोटिस चस्पा किए गए 49 फिट के हैं।

  • महिला-पुरुष के खून में कितना हीमोग्लोबिन होना चाहिए?
    पुरुष के शरीर में जो RBC होता है, उसमें 13.2-16.6 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन होना चाहिए. 2. महिला के शरीर में जो RBC होता है, उसमें 11.6-15.0 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन होना चाहिए।

    हीमोग्लोबिन क्या है – कम होने का कारण, लक्षण और उपचार

    हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। हीमोग्लोबिन में कमी होने के कारण शरीर में खून की मात्रा घट जाती है। खून की मात्रा घटने पर एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। कुछ मामलों में एनीमिया जानलेवा भी साबित हो सकता है।

    डॉक्टर के मुताबिक, हीमोग्लोबिन के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। अगर परीक्षण के दौरान पुरुषों में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम / डीएल और महिलाओं में 12 ग्राम / डीएल से कम आता है तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में एनीमिया कहते हैं। गर्भवती महिलाओं और बूढ़े लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होने का खतरा अधिक होता है। डॉक्टर का कहना है कि हेल्दी डाइट का सेवन कर हीमोग्लोबिन की कमी के खतरे को दूर किया जा सकता है।

    जानिए हीमोग्लोबिन कम होने के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार से…

    हीमोग्लोबिन कम होने के कारण~
    शरीर में प्रोटीन की मात्रा उचित नहीं होने पर हीमोग्लोबिन की समस्या पैदा होती है। आमतौर पर गर्भधारण करने के बाद एक महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है।

    अनेक ऐसी स्थितियां है जिनके कारण हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है। इसमें शामिल हैं:-

    कैंसर
    एड्स
    लिंफोमा
    हाइपोथायरायडिज्म
    हमेशा रक्तदान करना
    सिकल सेल एनीमिया
    घाव से खून निकलना
    मूत्राशय से खून निकलना
    आनुवंशिक असामान्यता
    पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव
    ~ऊपर दिए गए कारणों को ध्यान में रखते हुए कुछ सावधानियां बरतकर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के खतरे को कम किया जा सकता है।

    हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण~
    शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर आप खुद में अनेक लक्षणों को अनुभव कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:-

    सांस फूलना
    चक्कर आना
    घबराहट होना
    कमजोरी होना
    चिड़चिड़ापन होना
    थकान महसूस होना
    ध्यान लगाने में कमी होना
    हाथ और पैर ठंडा होना
    अगर आप ऊपर दिए गए लक्षणों को खुद में अनुभव करते हैं तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

    हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली समस्याएं~
    शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण अनेक समस्याएं पैदा हो सकती हैं जैसे कि:- सीने में दर्द
    हीमोग्लोबिन का निदान कैसे होता है?
    शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का निदान करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले मरीज का शारीरिक परीक्षण करते हैं। साथ ही, मरीज से उसकी मेडिकल हिस्ट्री और शराब की लत से संबंधित कुछ सामान्य प्रश्न पूछ सकते हैं।

    उसके बाद, डॉक्टर ब्लड टेस्ट और दूसरे जांच करने का सुझाव दे सकते हैं जिसमें शामिल हैं:-

    कम्प्लीट ब्लड काउंट
    विशेष ब्लड टेस्ट
    मूत्र परीक्षण
    खून में आयरन की कमी की जांच
    विटामिन बी 12 और विटामिन बी 9 की जांच
    इन सभी जांचों के परिणामों के आधार पर हीमोग्लोबिन की कमी के सटीक कारण का पता चलता है। उसके बाद, डॉक्टर उपचार के माध्यम का चयन करके इलाज की प्रक्रिया शुरू करते हैं।

    हीमोग्लोबिन की कमी का उपचार~
    हीमोग्लोबिन का उपचार कई तरह से किया जा सकता है जो उसके कारण पर निर्भर करता है। आवश्यकता के अनुसार हीमोग्लोबिन का उपचार करने के लिए डॉक्टर अनेक तरकीब अपना सकते हैं।

    अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो उसके उपचार के तौर पर डॉक्टर हर महीने विटामिन का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दे सकते हैं। साथ ही, टेबलेट की खुराक लेने का भी सुझाव दे सकते हैं।
    शरीर में विटामिन बी 12 की मात्रा कम होने पर डॉक्टर बी 12 का इंजेक्शन लगाने की सलाह देते हैं। विटामिन बी 12 की अत्यधिक कमी होने पर मुंह या इंजेक्शन के माध्यम से विटामिन दिया जा सकता है।
    अगर शरीर में आयरन की कमी है तो डॉक्टर आयरन के सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान एक महिला में आयरन के साथ-साथ दूसरे पोषक तत्वों की कमी होती है, ऐसे में डॉक्टर उसे सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं।
    अगर हीमोग्लोबिन में कमी का कारण पोषक तत्व है तो डॉक्टर डाइट में बदलाव लाने और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने का सुझाव देते हैं।

    टमाटर खाएं~
    सलाद के लिए टमाटर सबसे बेहतर होता है. सब्जियों में भी आप टमाटर को मिलाकर खा सकते हैं. इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी आसानी से पूरी होती है. टमाटर में विटामिन ई, विटामिन बी6, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही टमाटर फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीज का भी बेहतर सोर्स होता है. आपको बता दें खून बढ़ाने के लिए ये सारी चीजें जरूरी होती हैं.


    चुकंदर, अंजीर~
    शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए आप चुकंदर खा सकते हैं. इसमें मौजूद आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं. चुकंदर की तासीर ठंडी होती है. इसे सर्दी-गर्मी कभी भी खाया जा सकता है. आप चाहें तो सलाद में चुकंदर घिसकर खा सकते हैं. इसके साथ ही अंजीर भी शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी होता है. अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन होता है जो हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाता है.

    Disclaimer: इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी newsdaily24 की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

  • बिजनौर में अवैध कालोनियों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही शुरू

    प्रशासन ने लगवाए कालोनी अवैध होने के बोर्ड

    बिना लेआउट पास कराए, ग्रीन बेल्ट, कृषि क्षेत्र में निर्मित अवैध कालोनियों को एसडीएम सदर के निर्देशन में नायब तहसीलदार और जेई विनियमित क्षेत्र ने किया ध्वस्त।

    बिजनौर। अवैध कालोनियों के खिलाफ प्रशासन ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। इसी के साथ कालोनी अवैध होने के बोर्ड भी लगवाए गए हैं।

    उपजिलाधिकारी बिजनौर मोहित कुमार ने बताया कि कृषिक क्षेत्रफल पर अथवा विनियमित क्षेत्र एवं ग्रीन बेल्ट के अन्तर्गत बिना ले-आऊट पास कराये अवैध रूप से डेवलप की जा रही कालोनियों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए एक टीम बनाई गयी है। इसमें नायब तहसीलदार बिजनौर व भारत सिंह अवर अभियन्ता विनियमित क्षेत्र शामिल हैं। इस टीम के द्वारा विनियमित क्षेत्र तथा ग्रीन बेल्ट क्षेत्र व कृषिक क्षेत्रफल पर, में बिना ले-आऊट पास कराए अवैध रूप बनायी गयी कालोनियों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। उपजिलाधिकारी बिजनौर द्वारा बनायी गयी टीम द्वारा अवैध कालोनियों में कालोनी अवैध होने के बोर्ड भी लगवा दिये गये हैं।

    उपजिलाधिकारी ने बताया कि विनियमित क्षेत्र व ग्रीन बेल्ट में किसी भी दशा में अवैध कालोनियों का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति अथवा कालोनाईजर अवैध रूप से कालोनी डेवलप करता है, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

    जनता को सुविधा के लिए व्यवस्था~ सर्वसाधारण को यह भी सूचित किया गया है कि जनसामान्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी कॉलोनी के सम्बन्ध में, कार्यालय उपजिलाधिकारी (विनियमित क्षेत्र) से कॉलोनी के वैध अथवा अवैध होने की जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही सम्बन्धित कॉलोनी का ले-आऊट की प्रति भी प्राप्त कर सकता है।

  • ठग गिरोह ने दिया तीस हजार रुपए प्रतिमाह वेतन का लालच

    नटराज कम्पनी के प्रोडक्ट्स घर बैठकर पैकिंग करने का झांसा देकर महिला से हजारों की ठगी

    बढ़ापुर/बिजनौर। नटराज कम्पनी के प्रोडक्ट्स को घर बैठकर पैकिंग करने व तीस हजार रुपए प्रतिमाह वेतन का लालच देकर एक महिला से करीब पचास हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। मामला उस समय प्रकाश में आया जब महिला ने जिला साइबर क्राइम अधिकारी को लिखित शिकायत देकर पैसे वापस कराने की गुहार लगाई।

    बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांशीवाला निवासी महिला कमलजीत कौर ने जिला साइबर क्राइम अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया गया कि गत 17 जून 2023 को कमलजीत के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह नटराज कम्पनी से बात कर रहा है। उसको पेन पेंसिल पैकिंग का कार्य मिलेगा, जिसके बदले कम्पनी उसे तीस हजार रुपए प्रति माह वेतन भी देगी। तीस हजार प्रति माह वेतन के लालच में महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। इसके बाद महिला द्वारा फोन पर बताए जा रहे निर्देश का पालन करते हुए जॉब कार्ड के नाम पर बताई गई 620 रुपए की फीस का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद फ़ोटो व आधार कार्ड भेजने के लिये कहा गया तो महिला ने अपने पति व अन्य परिजनों को बताए बिना ही भेज दिया। अगले दिन 17 जून को महिला के पास वापस फोन आया कि आपका माल कम्पनी से निकल चुका है तथा डिलीवरी के तैयार है जो कि इस समय मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में है। हमारा जीपीएस सिस्टम काम नहीं कर रहा है, जिस कारण हम आप तक पहुंचने में असमर्थ हैं। पहले दिन कॉल करने वाले राजीव नामक व्यक्ति ने कम्पनी में फोन करने के लिये कहा। तब महिला ने कम्पनी के नम्बर पर फोन किया तो विपिन गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा महिला को बताया गया कि माल की डिलिवरी के लिये आपको एक ईमेल औऱ 3150 रुपए का तत्काल भुगतान करना होगा, जिसके बाद माल डिलीवर हो जाएगा। माल के लालच में महिला ने बिना कुछ सोचे समझे 3150 का ऑनलाइन भुगतान कर दिया।

    इसके बाद महिला को बताया गया कि आप भुगतान करने में लेट हो चुकी हैं यदि अभी भी आप माल को प्राप्त करना चाहती हैं तो एक बार पुनः 3150 की धनराशि का भुगतान कर दो, महिला ने दोबारा भी ऑनलाइन भुगतान कर दिया। अबकी बार भी महिला को फोन पर वही जवाब मिला कि आपने देरी कर दी है। इसी प्रकार महिला से इन लोगों ने करीब पचास हजार रुपए की रकम ठग ली। महिला को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने अपने पति सहित परिजनों को इस धोखाधड़ी से अवगत कराया। इस पर महिला के पति ने ऑनलाइन ठगी के शिकार होने वाले लोगों के लिए जारी हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही गुरुवार को महिला ने जिला साइबर क्राइम अधिकारी को लिखित शिकायत देकर उसके साथ धोखाधड़ी करने वाले राजीव, अनुराग व विपिन गुप्ता नामक व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने व उसकी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई।
    थाना बढ़ापुर पर साइबर हेल्पडेस्क पर तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई है, जांच कर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • डीएम ने जूनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता स्वर्ण-रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपने कैम्प कार्यालय में जिले के तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बताया गया है कि राष्ट्रीय जूनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता में पंकज सैनी पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा जिला बिजनौर ने उत्तर प्रदेश हाकी टीम की तरफ से खेलकर स्वर्णपदक जीता। प्रतियोगिता 18 मई 2023 से 28 मई 2023 तक उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित हुई।

    इसी क्रम में विक्रान्त सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी कुटिया कालोनी बिजनौर द्वारा लगातार राष्ट्रीय सब जूनियर हाकी प्रतियोगिता में स्वर्णपदक, राष्ट्रीय जूनियर हाकी प्रतियोगिता रजत पदक खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में वर्ष 2020 से लगातार स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की। विक्रान्त सिंह की इन उपलब्धियों पर खेलो इण्डिया योजना के अर्न्तगत 10 हजार रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप तथा उत्तर प्रदेश सरकार की एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के अन्तर्गत 50 हजार रुपए प्रति वर्ष प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त देश में खेलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए वर्ष-2022 से ओएनजीसी द्वारा 15 हजार रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है।
    कु0 राखी पुत्री जगदीश निवासी मौ० जाटान बिजनौर ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनाँक 8 जून 2023 से 12 जून 2023 तक आयोजित 66 वी स्कूल नेशनल (अण्डर 19) हाकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग कर जिला बिजनौर का नाम रौशन किया।
    जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर उक्त खिलाड़ियों व उनकी कोच श्रीमती चित्रा चौहान को भी सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह मौजूद थे।

  • जिला कारागार बिजनौर में हुआ आयोजन

    “स्वच्छता एवं सर्वाइकल कैंसर” से जागरुकता को लगाया शिविर

    बिजनौर। उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के मार्गदर्शन में सचिव/ अपर जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल द्वारा जिला कारागार बिजनौर में “स्वच्छता एवं सर्वाइकल कैंसर (बच्चादानी कैंसर)” के सम्बन्ध में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर की सचिव / श्रीमती नीलू मैनवाल ने महिलाओं को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी, उन्होंने कहा कि स्वच्छता से आप बहुत सारी बीमारीयों एवं संक्रमण से अपने आप को सुरक्षित रखते हुए स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकती हैं। चीफ लीगल एण्ड डिफेन्स काउन्सिल प्रवीण सिंह देशवाल ने फ्री लीगल एण्ड कानूनी सहायता के सम्बन्ध में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही बच्चेदानी में होने वाली बीमारी कैंसर आदि के कारण और इससे बचने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

    इस अवसर पर डॉ० मनोज सैन ने सर्वाइकल कैंसर पर चिकित्सीय प्रणाली के साथ-साथ उसके कारणों एवं बचाव के लिये जरुरी एहतियात के प्रति जागरुक करते हुए सैनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल पर बल दिया। जिला अस्पताल की चीफ मैट्रन पुष्पा निगम ने महिलाओं को सैनेटरी पैड के इस्तेमाल व उसके डिस्पोजल के तरीके बताए। शिविर में लायन्स क्लब के जयवीर सिंह राठी, पारस अग्रवाल व अमित अग्रवाल द्वारा क्लब की ओर से सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराये गए। सचिव/ अपर जिला जज श्रीमती नीलू मैनवाल, जेल अधीक्षक डा0 अदिति श्रीवास्तव, डा0 मनोज सैन, डिप्टी जेलर अरविन्द सिंह, जेल अस्पताल के डा0 महेन्द्र सिंह, डा० राहुल कुमार, लीगल असिस्टेंट महिमा भटनागर व कमाल अजीम ने महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित किये।

  • कांवड़ मेला 2023: कांवड़ियों के लिए इस बार क्यूआर कोड की सुविधा, मिलेंगे कई लाभ

    कांवड़ मेला 2023 शिवभक्तों के लिए क्यू आर कोड की सुविधा इसके जरिए रुट डायवर्जन, पार्किंग की स्थिति, खोया पाया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।

    हरिद्वार। पुलिस ने कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों के लिए क्यू आर कोड की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके जरिए कांवडियों को रुट डायवर्जन, पार्किंग की स्थिति, खोया पाया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इसका प्रचार प्रसार पुलिस ने शुरु कर दिया है। कांवड़ मेला चार जुलाई से शुरु होने जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने क्यू आर कोड की जानकारी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों से आने वाले जनपदों को भेज दी है, ताकि शिव भक्त इसका प्रयोग कर सकें। 

    क्यूआर कोड में क्या—क्या मिलेगी सुविधा?

    1-रियल टाइम पार्किंग- पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी आपको आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति नजर आएगी।

    2- डायवर्जन- भीड़ का दबाव बढ़ने पर यदि रूट प्लान को चेंज कर डायवर्जन लागू किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको QR Code स्कैन कर मिल जाएगी।

    3- खोया-पाया- खोया पाया में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं उनके परिजनों की जानकारी भी दी जाएगी जिसे स्कैन कर अपने किसी परिचित के खोने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकेगा।

    4- सोशल मीडिया प्लेटफार्म- इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप आसानी से कांवड़ मेले के दौरान सरकार, पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    5- फोटो वीडियो गैलरी- यहां आप कांवड़ मेले के दौरान ली गई भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।

    6- जिला दूरभाष संपर्क सूची- यहां पर आपको जनपद के सभी महत्वपूर्ण अधिकारीगण के मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

    केंद्र से मांगी गई पैरामिलिट्री फोर्स

    केंद्र सरकार से अर्ध सैनिक बलों की 12 कंपनी मांगी गई हैं, हालांकि उत्तराखंड के तमाम जिलों की पुलिस को भी कांवड़ मेला क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। कांवड़ मेला क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया जाएगा। इस बार जिला प्रशासन डाक कांवड़ की पहले से ही मॉनिटरिंग करेगा ताकि हरिद्वार में जाम की स्थिति ना हो। हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के अनुसार अन्य राज्यों से साथ कोओर्डिनेट कर उनसे रिक्वेस्ट की जाएगी कि वो डाक कांवड़ को लेकर पहले ही सूचना मुहैया कराते रहें।

  • गाड़ी में लदे डीजे बॉक्स गिरने से उसके नीचे दबे बच्चे

    नानी के यहां आए बच्चे की हादसे में मौत

    बढ़ापुर (बिजनौर)। गाड़ी में लदे डीजे के बॉक्स (कॉलम) गिरने से उसमें दबकर एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्चा अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो कि अपनी नानी के यहां आया हुआ था।

    बताया जा रहा है कि नगर के मोहल्ला नौमी निवासी संजय कुमार पुत्र ऋषिपाल की बहन लक्ष्मी की शादी अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उधोवाला में हुई थी। भाई के यहां पर पुत्री के जन्म के कारण बहन अपने बच्चों सहित अपने मायके आई हुई थीं, जिसमें उसका पुत्र गुरजीत (8 वर्ष) पुत्र सोनू मामा के यहां रह कर गर्मी की छुट्टियों का आनन्द ले रहा था। गुरुवार को पड़ोस का ही अनिल नामक व्यक्ति एक छोटा हाथी में डीजे भरकर थाना क्षेत्र के गांव छाँयली में एक बारात में चढ़त के लिये जा रहा था। इस कारण अनिल ने चेक करने के लिए मोहल्ले में ही डीजे बजाना शुरू कर दिया। वहीं बच्चे डीजे की गाड़ी के पीछे पीछे डांस करते हुए चलने लगे। जब डीजे लदी गाड़ी मोहल्ला नौमी में नवनीत की चक्की के पास पहुचीं तो वहाँ पर ढलान के चलते गाड़ी नहीं चढ़ पाई, उल्टे गाड़ी में लदे डीजे के डिब्बे (कॉलम) जिस रस्सी से बंधी थी वह टूट गई। इस कारण डीजे के डिब्बे (कॉलम) गाड़ी के पीछे डांस करते चल रहे गुरजीत, जय (6 वर्ष), नैतिक (7 वर्ष) और एक अन्य पर गिर पड़े। डीजे का शोर भी बच्चों की चीख पर दबकर रह गया। एकाएक हुए हादसे से मोहल्ले में कोहराम मच गया। चारों बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा डिब्बों को हटाकर बच्चों को निकाला गया। गुरजीत को छोड़कर अन्य बच्चों के चोट ज्यादा नहीं आई। गुरजीत के सिर व सीने में चोट के कारण उसको चिकित्सक के पास ले जाया गया परंतु खून अत्यधिक बहने के कारण बच्चे को बचाया नहीं जा सका। चिकित्सक द्वारा गुरजीत को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गये। समाचार लिखे जाने तक मृतक किशोर के पिता का आने का इंतजार किया जा रहा था। उनके आने के बाद ही कानूनी कार्यवाही की बात की जा रही है।
    थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिल पाई है। यदि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • मोहनलालगंज विधानसभा की बैठक में बनाई रणनीति

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा ने कसी कमर

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन कैसरबाग, लखनऊ पर मोहनलालगंज विधानसभा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने एवं संचालन निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।  

    बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशनुसार विधानसभा मोहनलालगंज में सेक्टर प्रभारियों एवं जोन प्रभारियों का तत्काल गठन कर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से तैयार रहना होगा, जिससे हम मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ सकें। सेक्टर प्रभारियों एवं जोन प्रभारियों की कमेटियां जल्द से जल्द गठित कर जिला संगठन को सूचित करें। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर उसका भौतिक सत्यापन, पुनर्गठन तथा नई बिल्डिंगों की पहचान करने के साथ ही जो पोलिंग स्टेशन 3-4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं उन्हें भी चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये गये। विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज में अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने एवं गलत नामों को कटवाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाना नितान्त आवश्यक है। 

    बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अली, महताब सिंह यादव, नागेन्द्र सिंह, बृजेश यादव, अनिल पासी, नवनीत सिंह, कुलदीप सिंह यादव, रमेश सिंह ‘रवि’, मायाराम वर्मा, उमाशंकर वर्मा, अरविन्द कुमार गौतम ‘सुनील’, रामसमुझ रावत, विजय यादव, रमेश राही, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, राजू रावत, नितुल शर्मा, इन्द्राणी रावत, शमसेर सिंह, अर्चना रावत, समरपाल यादव, चन्द्रशेखर गौतम, आनन्द यादव, मो0 शकील, मो0 इमरान खान, गजराज यादव, शीवांसु यादव, मोहन लाल एवं जाकिर अली के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

  • काला फीता बाँध कर उतरे कर्मचारी अधिकारी

    चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ का काला फीता आन्दोलन जारी

    लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को तीसरे दिन भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में काला फीता आन्दोलन किया गया। प्रान्तीय चिकित्सा संघ, राजकीय नर्सेज संघ, राजपत्रित डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश, सहायक प्रयोगशाला संघ, एक्स-रे टेक्नीशियन एशोसिएशन, डार्क रूम असिस्टेंट एशोसिएशन उत्तर प्रदेश, टी० वी० कन्ट्रोल इम्प्लॉइज एशोसिएशन, ईसीजी टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियन एसोसिएशन, मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन स्वास्थ्य भवन, इत्यादि के समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

    महानिदेशालय का अड़ियल रवैया बड़े आन्दोलन के लिए कर रहा बाध्य

    चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि आज के आंदोलन में कर्मचारियों ने चिकित्सालय के ओपीडी ब्लाक में मौजूद मरीजों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सहयोग मांगा। लखनऊ जिले के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय, राज नारायण लोकबन्धु चिकित्सालय, ठाकुरगंज टी बी चिकित्सालय, महानगर सिविल चिकित्सालय, वीरांगना बाई महिला चिकित्सालय,  झलकारी बाई चिकित्सालय एवं रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय सहित अधीन मुख्य चिकित्सा आधिकारी के समस्त चिकित्सालयों में सभी संवर्गों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में काला फीता बाँध कर कार्यक्रम में भाग लिया। महासचिव ने कहा कि जल्द ही महासंघ की बैठक कर नई रणनीति पर चर्चा होगी क्योंकि महा निदेशालय का अड़ियल रवैया बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य कर रहा है। 

  • यूपी में दो वर्ष के लिए कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) लागू

    LADCS: अब आमजन को मिलेगी फ्री कानूनी सहायता

    लखनऊ (एजेंसी)। प्रदेश की जनता को फ्री कानूनी सहायता देने और छोटे-छोटे विवादों को समझौते के आधार पर निपटाने के लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत दो वर्ष के लिए कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) लागू कर दी है। योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि आपराधिक मामलों में सार्वजनिक रक्षक प्रणाली की तर्ज पर आम जन को कानूनी सहायता प्रदान की जा सके। एलएडीसीएस प्रणाली में चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट काउंसिल की सेवाओं के माध्यम से आम जन को कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।

    समाज के कमजोर वर्ग को प्रभावी कानूनी सेवाएं देना उद्देश्य

    योगी सरकार का एलएडीसीएस लागू करने का उद्देश्य समाज के कमजोर और निर्बल वर्गों को प्रभावी और कुशल कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए न्यायालय आधारित कानूनी सेवाओं को मजबूत करना है। साथ ही पात्र व्यक्तियों को आपराधिक मामलों में गुणात्मक और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करेगा। इसका लाभ अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्य उठा सकते हैं। किसी व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध व्यापार से पीड़ित इसका सीधा लाभ ले सकेगा।

    कौन उठा सकेगा एलएडीसीएस का लाभ?
    – प्रदेश की पीड़ित की महिलाएं, बेटियां और बच्चे।
    – दृष्टिहीनता, कुष्ठ रोग, बहरेपन, दिमागी कमजोरी आदि निर्योग्यता से ग्रस्त व्यक्ति एवं खानाबदोश व्यक्ति।
    – सामूहिक आपदा, जातीय हिंसा, वर्गीय अत्याचार, बाढ़, अकाल, भूकम्प अथवा औद्योगिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति।
    – औद्योगिक कामगार।
    – किशोर अपचारी अर्थात 18 वर्ष तक की आयु के बालक।
    – अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्ति।
    – सुरक्षा गृह, मानसिक अस्पताल अथवा नर्सिंग होम में भर्ती मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति।
    – ऐसा व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय ₹3,00,000/- से कम हो।

    ले सकेंगे ये लाभ~
    – एलएडीसीएस मुख्यतः जिले अथवा मुख्यालय में आपराधिक मामलों में विशेष रूप से कानूनी सहायता प्रदान करने का कार्य करता है। सभी सत्र न्यायालयों, विशेष न्यायालयों, मजिस्ट्रेट न्यायालयों तथा कार्यकारी न्यायालयों में सभी विविध कार्यों सहित प्रतिनिधित्व, परीक्षण और अपील कर सकेंगे।
    – जिला न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होने वाले व्यक्तियों को उनकी प्रतिरक्षा के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना।
    – नालसा स्कीम के तहत गिरफ्तारी से पूर्व अवस्था में कानूनी सहायता प्रदान करना।
    – फौजदारी मामलों में गिरफ्तारी पश्चात् रिमांड स्तर पर, जमानत, विचारण तथा अपील दाखिल करने के लिए।

  • खनन के कारण नदी में जगह जगह बन गए हैं गहरे कुंड

    खनन माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, बढ़ापुर पुलिस ने मौके पर बुलाया थाना नगीना देहात से अतिरिक्त पुलिस बल

    खो नदी के गहरे कुंड में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खो नदी में गहरे कुंड में डूबने से एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि खो नदी में अवैध रूप से जेसीबी व पॉर्कलेन से किये गए खनन के कारण नदी में जगह जगह गहरे कुंड बन गए हैं, जो कि जानलेवा है। बीते वर्ष भी हमजा नामक एक किशोर की पानी मे डूब कर दर्दनाक मौत हो गई थी। खनन माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए थाना बढ़ापुर पुलिस द्वारा थाना नगीना देहात से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन एवं ग्रामीण किशोर के शव को मौके पर रखकर ही खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

    बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव शाहअलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी निवासी मोहम्मद शहजाद का 8 वर्षीय पुत्र इम्तियाज बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने दादा फिरोज व शहजोर को खाना देने के लिये गया था। वह लोग अपनी कृषि भूमि पर खड़ी फसल को पानी लगा रहे थे।  किशोर के दादा जब खाना खाने लगे इतने में ही इम्तियाज अपने साथी अहद के साथ पास में खो नदी पहुंच गया। जहां पर पानी के गहरे कुंड में डूब कर उसकी मौत हो गई। अहद द्वारा घटना की सूचना किशोर के दादा फिरोज को मिली। पास में मछली पकड़ रहे युवकों ने भी शोर मचाया। आनन फ़ानन में किशोर को गहरे कुंड से बाहर निकाला गया परन्तु तब तक इम्तियाज की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। इम्तियाज की माता व अन्य परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गये औऱ खो नदी में खनन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुदेशपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे औऱ आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा थाना नगीना देहात से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया। दोनों थानों की टीमों के मौके पर पहुंचने के साथ ही पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद राशिद द्वारा पुलिस को आश्वासन दिया गया कि यह उनके परिवार का बच्चा है वह हर सम्भव प्रयास करेंगे तथा मामले पटाक्षेप कराएंगे।
    इस बाबत थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से बात की गई। उनको तहरीर देने को कहा गया है, अभी तक तहरीर नहीं मिल पाई है।

  • समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने किया योग केंद्र का उद्घाटन

    प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कराया योग आसन और प्राणायाम

    बिजनौर। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी पर इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने योग कराया। योग केंद्र का उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने किया। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी एवं काफी संख्या में आई भीड़ को योगासन और प्राणायाम कराए। जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा द्वारा सारी व्यवस्था की गई। मंदिर के प्रबंधक देवेंद्र चौहान द्वारा आश्वासन दिया गया कि योग केंद्र के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने ग्रीवा संचालन स्कंद खिंचाव स्कंद चालन अर्ध कटिचक्रासन पादहस्तासन वृक्षासन पश्चिमोत्तानासन धनुरासन शलभासन गोमुखासन अर्धमत्स्येंद्रासन उष्ट्रासन उत्तानपादासन अर्ध हलासन पूर्ण हलासन सवासन हास्य आसन प्राणायाम में अनुलोम विलोम भस्त्रिका शीतली प्राणायाम शीतकारी प्राणायाम उज्जाई प्रणायाम भ्रमरी प्राणायाम विपस्सना चक्रों का जागरण ध्यान कराया।

    इस अवसर पर डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम योगासन और प्राणायाम से अपने को, अपने परिवार को, अपने समाज को, अपने राष्ट्र को बिना किसी दवाई के स्वस्थ रख सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी भारतीय संस्कृति पर आना होगा। आज दुनिया में लोग भारतीय संस्कृति योगासन और प्राणायाम के महत्व को जानने लगे हैं और इस ओर अग्रसर होने लगे हैं। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी ने संगठन को बधाई दी और आशा व्यक्त की, कि इसी प्रकार संगठन नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता रहेगा। संगठन की ओर से समाज कल्याण अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। श्रीमती राजपाल सिंह, रामेंद्र सिंह, अनीता, निशू, वंश, नरेंद्र, आनंद स्वरूप, शौर्य, प्रणव भारद्वाज, रमेश माहेश्वरी, विजय पाल सिंह चौहान, अनीता, रामनाथ सिंह उपस्थित रहे।

    हजारों लोगों ने योग दिवस का उठाया लाभ

    अंतर्राष्ट्रीय महा योग दिवस जनपद बिजनौर में इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर द्वारा 23 जगह पर योगाभ्यास कराया गया।

    इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जिला कारागार में डॉक्टर नरेंद्र सिंह, ओपी शर्मा, पुलिस लाइन बिजनौर सोमदत्त शर्मा, डॉक्टर सुनील राजपूत, नेहरू स्टेडियम अश्वनी निगम, सुरेंद्र पाल सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर कुंवरसेन गौतम, ताजपुर से प्रकाश, स्योहारा से अंजू अरोरा, आजमगढ़ से यशपाल आर्य, जयपुर से मनोज मेहरा, इस्लामपुर दास से राकेश, विदुर कुटी गंज से सुखराम, डॉ लीना तोमर, रामनाथ, गंज से गोपी राणा, इंद्रलोक कॉलोनी बिजनौर ओपी शर्मा, महावीर स्कूल बिजनौर बीआर पाल, आर्य समाज कैलाश शर्मा, नांगल निजामुद्दीन सैफी, चांदपुर रूपराम, गामड़ी देवेंद्र चौहान, मंदिर प्रबंधक एवं संरक्षक शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी राम सिंह पाल ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगभग 12996 साधकों को योग कराया। जिला कारागार में डॉक्टर नरेंद्र सिंह ओपी शर्मा, रामनाथ सिंह पत्रकार एवं सोमदत्त शर्मा ने योग कराया, जिसमें समस्त स्टाफ कैदियों सहित लगभग 900 लोगों ने योग किया। जिला कारागार में मुख्य अतिथि अदिति श्रीवास्तव अधीक्षक, शैलेंद्र प्रताप कारापाल, अरविंद कुमार उप कारापाल, श्रीमती लक्ष्मी देवी उप कारापाल, राजेश कुमार कुशवाहा वरिष्ठ सहायक, डॉक्टर केके राहुल, परामर्शदाता सुधीर कुमार फार्मेसिस्ट, मुख्य अतिथि एसीजेएम शिवानंद गुप्ता, वरिष्ठ जज मनुमेनवाल ने योग आसन प्राणायाम किया। इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन जनपद बिजनौर के द्वारा सभी अधिकारियों का फूल मालाओं, शॉल भेंट कर एवं पट्टा डाल कर सम्मानित किया गया।

  • शरीर का रंग सफेद…फटी हुई त्वचा…निकले हुए थे दांत

    बरेली (एजेंसी)। राजेंद्र नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की एक महिला ने हार्लेक्विन इक्थियोसिस नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्ची को जन्म दिया। हालांकि बीते गुरुवार को पैदा हुई बच्ची गर्भ में ही दम तोड़ चुकी थी। बीमारी का कारण जानने के लिए चिकित्सकों ने स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच के लिए सैंपल लेकर सुरक्षित रख लिया है।

    बताया गया है कि बच्ची सात माह ही गर्भ में रही। बच्चे के शरीर में तेल बनाने वाली ग्रंथियां न होने से स्किन फटती है। बच्ची का शरीर पूरी तरह सफेद, त्वचा जगह-जगह से फटी हुई और आंख की पलकें पलटी थीं। होंठ का विकास पूरी तरह नहीं हुआ था। मुंह में ऊपर के कई दांत भी निकले हुए थे। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है। बरेली में वर्षों पहले इस तरह के बच्चे का जन्म हो चुका है।

    30 लाख जन्में बच्चों में से एक दुर्लभ केस~
    एक रिसर्च के अनुसार करीब 30 लाख जन्में बच्चों में से एक हार्लेक्विन इक्थियोसिस से पीड़ित होता है। अभी तक पूरी दुनिया में करीब ढाई सौ मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे बच्चों की दो से चार दिन या फिर कुछ घंटों में ही बाद मृत्यु हो जाती है। कोई कारगर इलाज न होने के कारण ऐसे बच्चों के जीने की संभावना न के बराबर होती है। इनके शरीर में प्रोटीन और म्यूकस मेंबरेन के न होने से इनकी त्वचा सख्त, मोटी और सफेद हो जाती है।

  • रानी लक्ष्मीबाई के 165वें शहादत दिवस पर विशेष

    दतिया के गद्दार राजा की वजह से फांसी पर चढ़े मोरोपंत तांबेया लक्ष्मीबाई के पिता मोरोपंत तांबे के शौर्य को भी न भूलें हम।

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों को नाकों चने चबाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साहस शौर्य और बलिदान को हमेशा ही याद किया जाता है। दक्षिण ब्राह्मण विष्णु भट्ट गोडसे वरसाईकर ने मराठी में लिखी अपनी पुस्तक ‘माझा प्रवास’ में ग़दर का आंखों देखा इतिहास लिखा है। इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद चर्चित लेखक अमृतलाल नागर ने ‘आंखों देखा गदर’ शीर्षक पुस्तक में किया है। यह किताब झांसी राज्य और रानी लक्ष्मी बाई के संघर्ष को विस्तार से जानने वालों के लिए बहुत उपयोगी है।

    आज 165वें बलिदान दिवस पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के कुछ अनछुए पहलुओं को जाना-समझा जाना जरूरी है। मात्र 4 वर्ष की अवस्था में मां की छाया से महरूम होने वाली सबकी प्यारी-दुलारी ‘छबीली’ के लक्ष्मीबाई बनने की कथा सब जानते ही हैं। लाड़-दुलार से बेटी को पाल-पोस कर बड़ा करने वाले पिता मोरोपंत तांबे ब्रह्मावर्त के श्रीमंत की होमशाला के ऋत्विज के शिष्य स्वरूप थे। लक्ष्मी बाई नाना साहब पेशवा के साथ ही बचपन में खेला करती थीं। पुरुष खेल खेलने से ही उनमें पुरुषोचित गुण भी पनप गए। झांसी के राजा गंगाधर राव की पत्नी के निधन के बाद मोरोपंत तांबे के पास विवाह का प्रस्ताव आया। विवाह पश्चात वह भी झांसी राज्य में ही आकर रहने लगी। रहने के लिए उन्हें हवेली दी गई। अंग्रेज सरकार से अनबन के बाद हुए युद्ध के 11वें दिन पराजय के बाद रानी लक्ष्मीबाई के अपने विश्वासपात्र सरदारों, सैनिकों और दासी मंदरा के साथ कालपी (उरई जालौन) की तरफ कूच करते समय गोरों से युद्ध हुआ। उनकी सेना तितर-बितर हुई। पिता मोरोपंत तांबे भी अलग-थलग पड़े। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा तो खूब गाई जाती है लेकिन पिता मोरोपंत तांबे के शौर्य की चर्चा इतिहास में बहुत कम ही हुई है। मोरोपंत ने भी रानी लक्ष्मी बाई के साथ झांसी छोड़ते वक्त अंग्रेज सरकार के सैनिकों से भयंकर युद्ध किया था। तलवार से एक पैर कट जाने के बावजूद वह 20 किलोमीटर तक घोड़े पर सवारी करते हुए दतिया तक पहुंचे। दतिया के गद्दार राजा ने उन्हें अंग्रेज सरकार के हवाले कर दिया। अंग्रेज सरकार ने उन्हें सरकारी हवेली के सामने ही फांसी पर लटका दिया था। युद्ध का आंखों देखा हाल लिखने वाले विष्णु भट्ट गोडसे लिखते हैं -‘ उस रात लक्ष्मीबाई के पिता मोरोपंत तांबे का पैर किसी शत्रु पक्ष की तलवार के वार से कट गया। फिर भी वो वैसे ही घोड़े की रकात पर मार देकर घोड़ा दौड़ाते हुए दतिया तक पहुंच गए। सारा शरीर खून से लथपथ था। कपड़े लाल हो गए थे। उस रात ब्राह्मण का शरीर जवाब दे रहा था। मोरोपंत तांबे शहर के फाटक के पास गए। वहां एक तंबोली अपनी दुकान लगाए बैठा था। उसे देखकर वह किसी तरह घोड़े पर से उतरे और उस तंबोली को कुछ मोहरें देकर शरण मांगी। तंबोली ने मोरोपंत को अपने घर में लाकर रखा और उसके बाद राजा से जाकर सारी बात बता दी। दतिया राजा के लोग आकर मोरोपंत को पकड़ ले गए। बाद में दतिया वाले राजा ने उन्हें अंग्रेज सरकार के हवाले कर दिया। अंग्रेज सरकार उन्हें डोली पर लादकर झांसी लाई और सरकारी हवेली के सामने उन्हें फांसी दे दी गई।

    युद्ध के बीच लक्ष्मीबाई का वह स्वप्न: शकुन या अपशकुन?

    विष्णुभट्ट लिखते हैं-‘ अंग्रेजी सेना से युद्ध में खुद ही मोर्चा संभालने वाली रानी लक्ष्मीबाई थक कर चूर हो रहीं थीं। आठवें दिन लालू भाई देकरें और भैया उपासने ने सलाह दी कि राव साहब की ओर से जल्दी सहायता आ जाए, इसलिए गणपति के मंदिर में अनुष्ठान बैठाया जाए। लक्ष्मीबाई ने मंजूरी दे दी। दीवान खाने में थोड़ी देर के लिए लेटने गई लक्ष्मी बाई ने तभी एक सपना देखा-‘एक गौर वर्ण की मध्यम वय की रूपवती स्त्री खड़ी है। उसकी नासिका सीधी, कपाल प्रशस्त, नेत्र काले और विशाल शरीर पर मोती के अलंकार, लाल रंग की साड़ी और रेशमी चोली पहने हुए आंचल से कमर को कस कर किले के बुर्ज पर खड़ी है और बड़ी कठोर मुद्रा के साथ तोप के लाल-लाल गोले फैला रही है। गोले फैलाते-फैलाते उसके हाथों में काले-काले ठिक्कर पड़ गए हैं। बाई साहब को दिखाकर उसने कहा मैं अभी यह गोले फैला रही हूं।’ सपना देखते ही बाई साहब अचकचाकर उठ बैठीं और सबको यह सपना सुनाया। सभी को आश्चर्य हुआ।

    गोरों ने घास के गट्ठरों पर चढ़कर जीता झांसी का किला

    विष्णु भट्ट लिखते हैं -युद्ध के 11वें दिन एक भेदिए ने रानी लक्ष्मीबाई को आकर खबर दी कि दो-ढाई लाख रुपयों का गोला बारूद खर्च करके भी अंग्रेज सरकार को विजय मिलती दिखाई नहीं दे रही। उनका गोला बारूद भी अब चुक गया है। कल पहर भर लड़ाई लड़ने के बाद उनका लश्कर उठ जाएगा। यह खबर सुनकर लक्ष्मीबाई उस रात दो बजे के लगभग निश्चिंत होकर गहरी नींद में सो गई। पौ फटने के समय शहर के दक्षिण बाजू की तोप बंद हो गई। यह खबर मिलने पर रानी हड़बड़ा कर उठीं। तब तक देर हो चुकी थी। अंग्रेजों ने शहर पर कब्जा कर लिया था। विष्णु भट्ट लिखते हैं कि छठी मंजिल पर जाकर मैं खुद नजारा देखने लगा। देखा कि हजारों मजदूर सिर पर घास के गट्ठर लेकर आगे-आगे थे और पीछे-पीछे गोरे सिपाही किले की दीवार पर चढ़े चले आ रहे थे। मजदूरों ने घास के गट्ठर एक पर एक फेंककर सीढ़ी सी बना दी और गोरे सिपाही किले पर चढ़ आए। उसी के कारण पराजय का रास्ता साफ हो गया।

    अश्व परीक्षा में अद्वितीय थी लक्ष्मी बाई

    विष्णु भट्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान (मराठा क्षेत्र के लोग गदर के समय उत्तर भारत को इसी नाम से पुकारते थे) में अश्व परीक्षा में तीन ही आदमियों का नाम लिया जाता था। नाना साहब पेशवा दूसरे बाबा साहब आपके ग्वालियर वाले और लक्ष्मी बाई झांसी वाली। उन्होंने लिखा है-‘ एक दिन एक सौदागर दो घोड़े लेकर आया। घोड़े देखने में बड़े सुंदर, गठे हुए और चतुर थे। लक्ष्मीबाई ने दोनों पर सवारी की और चक्कर लगाकर एक की कीमत 1000 ठहराई और दूसरे की 50। उन्होंने कहा कि दूसरा घोड़ा देखने में तो बहुत उम्दा और चतुर लगता है लेकिन उसकी छाती फूटी हुई है। इसलिए वह निकम्मा है। उसी समय सौदागर ने लक्ष्मीबाई की कुशलता की तारीफ करके यह कबूल किया कि इस घोड़े को मैंने उत्तम मसाले देकर दिखाऊ बनाया है। इसकी परीक्षा के लिए मैं जगह-जगह घूमा लेकिन उनकी कीमत न हो सकी। लक्ष्मी बाई ने वह दो घोड़े ठहराई हुई कीमत पर खरीद लिए और सौदागर को बख़्शीश देकर विदा किया। ‘माझा प्रवास’ में ही लिखा गया है कि युद्ध में पराजय के बाद लक्ष्मीबाई जिस घोड़े पर सवार होकर कालपी के लिए निकली थीं वह एकदम सफेद था और ढाई हजार रुपए में खरीदा गया था। राजरत्न के समान ही उसका राज्य में आदर था। उस घोड़े पर बैठकर पीछे रेशमी दुपट्टे में अपने 12 वर्ष के दत्तक पुत्र को बांधकर वह किले से कूच की थीं।

    वृद्ध सरदार के कहने पर लक्ष्मीबाई ने आत्महत्या का विचार त्यागा

    अंग्रेजी सेना ने शहर में मारकाट मचा रही थी। झांसी के हलवाईपूरा में आग लगा दी गई। चीख-पुकार रोना पीटना सुनकर लक्ष्मीबाई का हृदय द्रवित हो गया। उन्होंने सोचा कि मैं महापातिकी हूं। दीवान खाने में सब लोगों को बुलाकर उन्होंने कहा कि मैं महल में गोला बारूद भरकर इसी में आग लगाकर मर जाऊंगी। आप लोग रात होते ही किले को छोड़कर चले जाएं और अपने प्राण की रक्षा के उपाय करें। एक वृद्ध सरदार उन्हें दीवान खाने में ले गया और समझाया कि आप शांत हो जाए ईश्वर ही शहर पर यह दु:ख लाए हैं, मनुष्य उसका कोई इलाज नहीं कर सकता, आत्महत्या करना बड़ा पाप है। दु:ख में धैर्य धारण करके गंभीरतापूर्वक सोचना चाहिए। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या का विचार त्याग दिया और रात में ही कालपी की ओर कूच करने का निर्णय लिया था।

    बलिदान दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई को कोटि-कोटि नमन!-गौरव अवस्थी रायबरेली (उ.प्र.) 91-9415-034-340

  • यूजर्स की जासूसी करने के आरोप में Google ने प्ले स्टोर से हटाए ये ऐप्स, अपने फोन से भी जल्द करें डिलीट

    यूजर्स की जासूसी के आरोप में गूगल ने प्ले स्टोर से करीब 101 एंड्रॉइड ऐप्स को हटा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ऐप्स को कुल 42 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.

    यूजर्स की जासूसी के आरोप में गूगल ने प्ले स्टोर से करीबन 101 एंड्रॉइड ऐप्स को हटा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ऐप्स को कुल 421,290,300 बार डाउनलोड किया जा चुका है. सिक्योरिटी रिसर्चर डॉ. वेब ने हाल ही में पाया कि कुछ Android ऐप्स में नया स्पाईवेयर पाया गया है. इनमें से कई ऐसे ऐप हैं जो काफी लोकप्रिय हैं और पहले ये Google Play Store पर भी मौजूद थे. लोगों के निजी डेटा को गलत हाथों में लगने से बचाने के लिए ही गूगल ने इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है. अगर आपके स्मार्टफोन पर भी ये ऐप्स मौजूद हैं तो इन्हें जल्द डिलीट कर दें.

    जो ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हटाई गई हैं, उनमें ‘SpinOK’ स्पाईवेयर मॉड्यूल मौजूद था, यानी कि उनकी मदद से यूजर्स टारगेट डिवाइस की जासूसी की जा सकती थी और उनकी हर ऐक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता था. ये ऐप्स वैसे तो आम फंक्शनैलिटीज के साथ आती हैं लेकिन बैकग्राउंड में स्पाइवेयर की मदद से जासूसी करती रहती हैं.


    noizz
    इस ऐप ने Google Play Store पर 100,000,000 डाउनलोड के आंकड़े को पार कर लिया है. जैसा कि नाम से पता चलता है कि ऐप कई तरह के एडिटिंग टूल्स और फीचर्स के साथ आता है. ऐप अपने एआई एल्गोरिदम की मदद से बेस्ट फिल्टर, इफेक्ट्स और म्यूजिक की पेशकश करने का भी दावा करता है.


    Zapya: File Transfer, Share: यह ऐप अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर इजी फाइल ट्रांसफर की पेशकश करने का दावा करता है. 100,000,000 से अधिक डाउनलोड के साथ ऐप यूजर्स को किसी भी डिवाइस से फ़ाइलें ट्रांसफर करने की अनुमति देता है, जिसमें वेब ब्राउज़र है.

    VFly: Video Editor & Video Maker: 50,000,000 से अधिक बार डाउनलोड के साथ, यह ऐप यूजर्स को अपने वीडियो एडिट करने और उनमें अलग-अलग स्पेशल इफेक्ट्स जोड़ने की अनुमति देता है.


    MVBit: MV Video Status Maker: यह वीडियो एडिटिंग ऐप कई एडिटिंग टूल प्रोवाइड करता है और इसके प्ले स्टोर 50,000,000 से अधिक डाउनलोड हैं.


    Biugo: Video Maker & Video Editor: यह ऐप यूजर्स को मज़ेदार और मल्टी-थीम वाले वीडियो बनाने की अनुमति देता है. यूजर्स मैजिक टेम्प्लेट और प्रभावों का उपयोग करके अपने वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं. ऐप के प्ले स्टोर लगभग 50,000,000 डाउनलोड हैं.


    Crazy Drop: क्रेज़ी ड्रॉप एक ऐसा गेम है जिसकी लत काफी आसानी से लग जाती है. इस बोर्ड गेम में बहुत सारे पेग्स और बाधाएं मौजूद हैं. इस ऐप के प्ले स्टोर पर कुल 10,000,000 डाउनलोड हैं.


    Cashzine: Earn Money Reward: इस ऐप के प्ले स्टोर पर 10,000,000 डाउनलोड हैं. यह ऐप यूजर्स को ऐप पर आर्टिकल्स और नोवेल्स पढ़कर सोने का सिक्का पुरस्कार अर्जित करने की अनुमति देता है. PayPal और GCash जैसे पेमेंट मेथड के माध्यम से इन सोने के सिक्कों को जल्दी से कैश में बदला जा सकता है.


    Fizzo Novel: Reading Offline: यह ऑफ़लाइन पढ़ने वाला ऐप नोवेल्स और कहानियों का विविध लाइब्रेरी प्रोवाइड करता है. प्ले स्टोर पर ऐप के 10,000,000 डाउनलोड हैं.

  • टक्कर मार कर डंपर ने 100 मीटर घसीटी बाइक, चालक की जिंदा जलकर मौत

    महोबा (एजेंसी)। तेज रफ्तार डंपर; बाइक में टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटता ले गया। आग लगने से बाइक चालक की जिंदा जल कर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। एसपी, अपर एसपी व सीओ ने घटनास्थल की जांचकर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की हैं।

    Bike caught fire due to dumper collision in Mahoba, driver burnt alive

    कोतवाली क्षेत्र के गांव किड़ारी निवासी विजय रैकवार (19 वर्ष) शहर की कांशीराम कालोनी में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। गुरुवार को वह अपने मामा मन्नू के घर गांव बिलवई गया था। शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी बिलवई मार्ग पर नगर पालिका के कूड़ाघर के पास तारकोल लदे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक व चालक डंपर के अगले हिस्से में फंसकर 100 मीटर तक घसिटते चले गए। इसी दौरान बाइक की टंकी फटने से आग लग गई। तब डंपर चालक ने वाहन बैक कर भागने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों की भीड़ एकत्र होती देख आरोपी डंपर को छोड़कर मौके से भाग निकला। आग से धूं-धूंकर जल रही बाइक व चालक को देखकर मामले की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड व पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बाइक चालक विजय की जलकर मौत हो गई।

    पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी ने बताया कि आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

  • योग केंद्र देवलोक कॉलोनी शिव मंदिर पर योग और भंडारे का आयोजन

    बिजनौर। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर संरक्षक देवेंद्र चौहान, तारेश्वरी देवी, राजीव चौहान, हुकम सिंह चौहान, अभिषेक कौशिक के द्वारा योग केंद्र देवलोक कॉलोनी शिव मंदिर पर योग और भंडारे का आयोजन किया गया। लगभग 300 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    मंदिर पर योग का कार्यक्रम प्रातः 6:00 से 7:00 प्रत्येक दिन कराया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम के लिए जनपद बिजनौर के विभिन्न क्षेत्रों में योग कराने के लिए इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन जनपद बिजनौर के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन चल रहा है, जिससे प्रत्येक गांव एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में योग कराया जा सके।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम की तैयारियां

    नगीना, धामपुर, अफजलगढ़, विदुर कुटी, गंगा बैराज, चांदपुर, ताजपुर, किरतपुर, स्योहारा, जिला मुख्यालय बिजनौर, जिला कारागार के लिए डॉक्टर नरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिए योग प्रशिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह इस कार्य में पूरी मेहनत से लगे हुए हैं।

    कार्यक्रम की सफलता को जुटी टीम

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साथ में जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा, रामनाथ सिंह, सुखराम, जसवीर सिंह, राजपाल सिंह, कृष्ण कुमार, मंदिर के प्रबंधक देवेंद्र कुमार, डॉक्टर सुनील राजपूत, कुमारी लीना तोमर, सुरेंद्र पाल, ओपी राणा, विकास भवन से जागेश्वर सिंह समाज कल्याण अधिकारी, जिला कारागार से कारापाल शैलेंद्र प्रताप सिंह लगातार अपनी सेवाएं एवं सहयोग दे रहे हैं।

  • पार्सल एवं स्पीड पोस्ट वितरण, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण, डाक जीवन बीमा, पार्सल राजस्व, स्पीड पोस्ट एवं कॉमन सर्विस सेंटर, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक व ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय क्षेत्र में पुरस्कार

    डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित

    वाराणसी। डाक सेवाओं में गत वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न मण्डलों के अधीक्षकों को क्षेत्रीय डाक कार्यालय, वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया। वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव को पार्सल एवं स्पीड पोस्ट वितरण, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण, डाक जीवन बीमा एवं पार्सल राजस्व के लिए सम्मानित किया गया, वहीं वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक हेमंत कुमार को स्पीड पोस्ट एवं कॉमन सर्विस सेंटर के व्यवसाय में उत्कृष्टता हेतु पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जौनपुर मण्डल को इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक व ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय हेतु और बलिया मण्डल को सर्वाधिक बचत खाते खोलने हेतु सम्मानित किया गया।

    मंडलों के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अधीक्षक जमानिया परमानन्द कुमार को आईपीपीबी आधार इनेबल्ड पेमेंट भुगतान, सहायक अधीक्षक, जौनपुर विपिन यादव को डाक जीवन बीमा, डाक निरीक्षक सैदपुर शशिभूषण यादव को आईपीपीबी खाता, डाक निरीक्षक मछलीशहर नित्यानन्द तिवारी को ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाक निरीक्षक केंद्रीय बलिया रविन्द्र कुमार साह को डाकघर बचत खाता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया। डेवलेपमेंट ऑफिसर (डाक जीवन बीमा) सर्वेश पाण्डेय एवं डायरेक्ट एजेंट निशान्त पाण्डेय को भी सम्मानित किया गया।

    बचत बैंक सेवाओं से प्राप्त हुआ करीब 80 करोड़ का राजस्व

    इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर में एक ही छत के नीचे पत्र-पार्सल, धन अंतरण, बचत, बीमा, डिजिटल बैंकिंग, आधार, सीएससी जैसी तमाम सेवाएँ उपलब्ध हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5.18 लाख नए बचत खाते, 1.20 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते, 50 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रीमियम खाते, 45 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। 8.45 लाख लोगों ने डाकघरों तथा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठाया। वाराणसी परिक्षेत्र में बचत बैंक सेवाओं से 61.55 करोड़, आईपीपीबी से 7.58 करोड़, स्पीड पोस्ट से 6.32 करोड़, पार्सल से 2.23 करोड़ रुपये और व्यवसाय विकास सेवाओं से 2.34 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। डाक जीवन बीमा में 34.04 करोड़ व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 13.82 करोड़ रुपये का कुल प्रीमियम जमा हुआ। वाराणसी परिक्षेत्र में अभी तक 835 गांंवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ और 379 गांंवों को ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम’ बनाया गया। पोस्टमास्टर जनरल द्वारा इस अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उत्साह और लगन के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित किया गया।

    इस समारोह में सहायक निदेशक राम मिलन, बृजेश शर्मा, अधीक्षक डाकघर विनय यादव, कृष्ण चंद्र, लेखाधिकारी प्लाबन नस्कर, संतोषी राय, सहायक अधीक्षक अजय कुमार, डाक निरीक्षक श्रीकान्त पाल, दिलीप पाण्डेय, डाक सहायक श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल वर्मा सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • “शिवाय” ने लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर काटा केक

    बिजनौर। सिविल लाइंस स्थित श्रीमती मंजू शर्मा के आवास पर भगवान श्री कृष्ण जी के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में सुंदर भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बाद में इस घर परिवार के सबसे छोटे सदस्य “शिवाय” के हाथों से केक कटवाया गया। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।

    परिवार की मुखिया श्रीमती मंजू शर्मा ने बाल गोपाल श्री लड्डू गोपाल को घर में सदस्य की तरह रखने और उनके लालन पालन के विषय में विस्तारपूर्वक वर्णन किया….

    लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप हैं, ऐसे में उनको एक बच्चे की तरह रखना होता है…

    1. रोजाना नियम से कराएं स्नान
    2. रोजाना वस्त्र बदलें लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद एक बच्चे की तरह तैयार करें
    3. दिन में चार बार लगाएं भोग
    4. रोज पूजा-अर्चना करें
    5. झूला झुलाएं
    6. कभी न छोड़ें अकेला

    उन्होंने बताया कि माना जाता है, जिस घर में लड्डू गोपाल मौजूद होते हैं, वहां विपत्ति नहीं आती है। साथ ही वहां सुख-शांति का माहौल कायम रहता है। लड्डू गोपाल को कान्हा, ठाकुर जी और बाल कृष्ण के रूप में भी जाना जाता है। मान्यतानुसार लड्डू गोपाल की पूजा संतान सुख, संतान के उत्तम भविष्य और धन-वैभव की कामना से की जाती है। सुबह 6 से 7 के बीच में उठ कर बिना स्‍नान किए ही लड्डू गोपाल को पहला भोग लगा सकता है। लड्डू गोपाल को स्नान कराने के लिए दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी का इस्तेमाल करना चाहिए। शंख में दूध, दही, गंगाजल और घी डालकर स्नान कराना चाहिए। बाल गोपाल को स्नान के बाद एक शिशु की तरह तैयार करना चाहिए। उनके नियमित रूप से वस्त्र बदलने चाहिए। यदि आप ऐसा न कर सकें तो पुराने वस्त्रों को धोकर पहनाएं और इसके बाद चंदन का टीका लगाएं।

    नियमित भोग लगाएं
    लड्डू गोपाल या बाल गोपाल को को नियमित रूप से 4 बार भोग लगाना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को सात्विक भोजन ही कराएं। रसोई में जो भी सात्विक भोजन पकाएं, उसका भोग लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं। वैसे माखन-मिश्री, बूंदी के लड्डू, खीर और हलवे का प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं। श्री कृष्ण को खीर आति प्रिय है। लड्डू गोपाल को दूध का भोग लगाने से पूर्व घंटी बजा कर उठाएं। उठाने के बाद उन्‍हें चम्‍मच से दूध पिलाएं।

    रोजाना करें आरती
    बाल गोपाल की नियमित रूप से आरती भी जरूर करें। बाल गोपाल को बेले के फूल और केला अति प्रिय हैं आरती करते वक्त आप लड्डू गोपाल को यह चीजें जरूर अर्पित करें। दिन में चार बार लड्डू गोपाल की आरती करना अनिवार्य है।

    कार्यक्रम में श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती उषा बंसल, श्रीमती शैली सक्सेना, रामावतार, श्रीमती प्रीति, बॉबी, नरेश शर्मा, श्रीमती निधि, पीहू, प्रिंसी, जीतू, श्रीमती नेहा, परी, श्रीमती प्राची, कुंज, नितिक, श्रीमती पूजा शर्मा, परी, सोना, शिवाय शामिल हुए।

  • निर्धारित स्थान के अलावा अन्य जगह भी पोकलेन से जमकर खन

    14 बीघा की जगह किया 45 बीघा खनन

    डीएम एसपी के आदेश खनन माफिया के ठेंगे पर

    ~ by Shahid Raja Khan

    बिजनौर/बढ़ापुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेश भी खनन माफियाओं के लिए कोई मायने नहीं रखते।रायपुर सादात खो नदी में हो रहे खनन को देखकर तो ऐसा ही लगता है।

    शासन की ओर से नगीना तहसील के शाहलीपुर कोटरा मौजे में खाता संख्या 2/65, 2/67 व 2/158 में लगभग 14 बीघा भूमि में पट्टा आवंटित हुआ था।दीपांशु ढाका निवासी नई मंडी मुज़फ्फर नगर के नाम 6 माह की समयावधि के लिए पट्टा आवंटित किया गया था। जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 अप्रैल को पट्टा धारक पर अर्थ दंड भी लगाया था। जानकारी के अनुसार पट्टा धारक ने निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थान पर भी पोकलेन से जमकर खनन किया। मालूम रहे कि उपरोक्त खाता संख्या की भूमि लगभग 45 बीघा है, जो तीन भाइयों के नाम है, जबकि आवंटित पट्टा सिर्फ इस भूमि में लगभग 14 बीघे का ही है। इसके अलावा डेढ़ दर्ज़न किसानों की भूमि से भी अवैध खनन किया गया है। किसानों पर पट्टा धारक की इतनी दहशत है कि कोई किसान खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। आज हालात यह है कि हट बचकर अब भी अवैध खनन होता रहता है। सूत्रों ने बताया कि रात्रि तीन बजे से सुबह 6 बजे तक बेखौफ होकर खनन किया जा रहा है।अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए रात्रि में किए खनन के गड्ढों को सुबह होने से पहले भर दिया जाता है।

    माफिया की फुल प्रूफ सिक्योरिटी

    पट्टा धारक ने क्षेत्र में इतनी दहशत पैदा कर रखी है कि परिंदा भी पर न मार सके। उसने पट्टे स्थल पर जाने के लिए एक बैरियर लगा रखा है। कोई अवैध खनन के फोटो न ले ले इसलिए बैरियर पर नाम व पता लिखा जाता है। उसके बाद वहां पर बैठे लोग फोन से अनुमति लेते हैं। अनुमति के आधार पर आगे जाने दिया जाता है।

    किसानों को धमकियां?

    किसानों को भी अपने खेतों पर जाने के लिए इसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। नाम न छापने की शर्त पर शाहलीपुर के एक किसान ने बताया की पट्टा धारक ने उसकी भूमि ठेके पर ली थी। उसकी भूमि से पूरी तरह खनन सामग्री उठा ली है। अब पट्टाधारक ठेके के पैसे नहीं दे रहा है। पैसे मांगने पर धमकी देता है। ऐसा हाल कई किसानों का है।
     

  • फैक्ट चेक: क्या गुड मॉर्निंग मैसेज भेजने से किसी की निजी बैंकिंग जानकारी उजागर होती है?

    लेखिका: अदिति चट्टोपाध्याय (फैक्ट चेकर)
    भारत, 21 जुलाई 2020 2:42 पूर्वाह्न जीएमटी
    संपादक : भरत नायक
    क्रिएटिव : अभिषेक एम

    लॉजिकल इंडियन फैक्ट चेक टीम इस दावे की जांच कर रही है कि चीन में हैकर्स ने गुड मॉर्निंग इमेजेज में “फिशिंग कोड” छिपाए हैं, प्राप्त करने से किसी की निजी जानकारी उजागर हो जाएगी।
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि व्हाट्सएप पर “गुड मॉर्निंग” भेजने से उपयोगकर्ता को फिशिंग का खतरा हो सकता है।

    यह आगे दावा करता है कि गुड मॉर्निंग एचडी तस्वीरें, गुड नाइट कोट्स भेजना, मुख्य रूप से कुछ ‘पूर्व-निर्मित’ हैकर्स द्वारा फ़िशिंग कोड के साथ एम्बेड किया गया है।

    नीचे पूरा संदेश है:

    द लॉजिकल इंडियन को दावे की तथ्य जांच के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए।

    यह दावा पिछले साल भी वायरल हुआ था…

    कृपया शुभ प्रभात शुभकामनाएं/संदेश न भेजें।
    कृपया चीन से आने वाली इस चेतावनी को शंघाई इंटरनेशनल न्यूज से पढ़ें, आज इसने सभी ग्राहकों को एक एसओएस भेजा (यह तीसरा रिमाइंडर है) कि विशेषज्ञ … https://t.co/8q8jVynPdT

    – किमबेरी ली (@ prettyvase932) 15 नवंबर, 2019


    “कृपया सुप्रभात शुभकामनाएं/संदेश न भेजें”। मैं इस बिंदु पर शपथ लेता हूं कि मैं अपना फोन बिन में फेंकने जा रहा हूं। pic.twitter.com/lqwyFXOXsj

    – जस्टिस 4 बेली (@findingmalo) 12 नवंबर, 2019
    दावा करना:

    चीन में हैकर्स ने गुड मॉर्निंग इमेज में “फ़िशिंग कोड” छिपाए हैं, प्राप्त करने से किसी की निजी जानकारी उजागर हो जाएगी।

    तथ्यों की जांच:
    दावा झूठा है।

    इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम या सीईआरटी-इन की ओर से इस स्पष्ट खतरे के बारे में कोई आधिकारिक चेतावनी नहीं दी गई है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत CERT-In को भारतीयों को साइबर खतरों से बचाने का काम सौंपा गया है।

    नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट है। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नवीनतम ज्ञापनों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इनमें से कोई भी वायरल फॉरवर्ड से मेल नहीं खाता। 👇

    फिशिंग अटैक क्या है?

    फ़िशिंग साइबर हमले के सबसे पुराने रूपों में से एक है जो प्रच्छन्न ईमेल को एक हथियार के रूप में उपयोग करता है। लक्ष्य ईमेल प्राप्तकर्ता को यह विश्वास दिलाना है कि संदेश कुछ ऐसा है जो उन्हें चाहिए या चाहिए। यह उनके बैंक का अनुरोध या उनकी कंपनी के किसी व्यक्ति का नोट हो सकता है

    बचाव के लिए आप क्या कदम उठा सकते हैं?
    साइबर सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, लोगों को अवांछित ईमेल में अटैचमेंट नहीं खोलना चाहिए, भले ही वे ज्ञात संपर्कों से आए हों।

    किसी अवांछित ईमेल में URL पर क्लिक नहीं करना चाहिए, भले ही लिंक सौम्य लगता हो।

    हमलों के विश्लेषण और कार्रवाई करने के लिए लॉग और ईमेल हेडर के साथ किसी भी असामान्य गतिविधि या हमले की सूचना तुरंत incident@cert-in.org.in पर दी जानी चाहिए।


    इसके अलावा, यह संदेश, जो पिछले कुछ वर्षों से प्रसारित हो रहा है, व्याकरण संबंधी त्रुटियों से भरा हुआ है, जो किसी आधिकारिक विज्ञप्ति में नहीं मिलेगा।

    चेतावनी में प्रासंगिक विवरण भी शामिल नहीं है जैसे कि कौन सी वेबसाइटें या मोबाइल ऐप प्रभावित हैं, या तकनीकी दृष्टिकोण से हमला कैसे काम करता है।

    संदेश ‘शंघाई चाइना इंटरनेशनल न्यूज’ को चेतावनी देता है। हालांकि, ऐसा कोई मीडिया आउटलेट नहीं मिला।

    मिलते-जुलते नाम वाले मीडिया पोर्टल हैं:

    शंघाई आई , चाइना प्लस न्यूज , साउथ चाइना सी न्यूज , चाइना डेली एशिया , शाइन (शंघाई डेली)।

    मलेशिया स्थित एक समाचार पोर्टल, द स्टार ने 2 साल पहले इसी भ्रामक संदेश की रिपोर्ट की थी और इसे नकली बताया था।

    डिजिटल स्टेग्नोग्राफ़ी
    However, malware or phishing URLs can be attached to an image in a concealed manner, but such URLs may not necessarily just be restricted to good morning and good night messages.

    The process of sharing malware in the form of image video or other digital sources is called ‘digital steganography’. Most conventional malware detecting tools overlook such malware.

    Through the method of Digital steganography, file, message, image or video can be concealed within another file, message, image or video.

    If you have any news that you believe needs to be fact-checked, please email us at factcheck@thelogicalindian.com or WhatsApp at 6364000343.


    Contributors Suggest Correction
    Editor : Bharat Nayak
    क्रिएटिव : अभिषेक एम

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को योग कराने के लिए विचार विमर्श

    नि:शुल्क योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में उपचार कराया

    बिजनौर। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान साकेत कॉलोनी सिविल लाइन द्वितीय बिजनौर में अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया।

    चिकित्सा शिविर से पहले यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन राम सिंह पाल, ओपी शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल के द्वारा किया गया। उसके उपरांत चिकित्सा शिविर प्रारंभ हुआ। इसमें रोगियों को स्टीम बाथ, एक्यूप्रेशर, मसाज, मिट्टी चिकित्सा, जल चिकित्सा, मर्म चिकित्सा की गई।

    इस अवसर पर धामपुर से अकरम, सलमा, बिजनौर से अनीता, रामेंद्र सिंह दक्ष, संगीता, सविता, हिमांशु, गौरव, मिथिलेश, अंश, वकीला, शैदान, सहाना, सानिया, अकरम, सलमा, जुनेद, सोनू ने प्राकृतिक उपचार कराया। शिविर में देवेंद्र सिंह योगाचार्य उपस्थित रहे। शिविर के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को योग कराने के लिए विचार विमर्श किया गया।

  • सुबह पांच बजे ही खोल देता है शराब की दुकान, आबकारी विभाग की दबिश

    विजय मोदी, इंदौर।  सुबह पांच बजे शराब दुकान खुलने के मामले में आबकारी विभाग को शिकायत की गई तो टीम ने वहां दबिश दी। बंगाली चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शटर में छेद करके दुकान संचालक जगदीश लखवानी अपने कर्मचारियों से सुबह-सुबह शराब बिकवाता है।

    तय समय से पहले शराब दुकान खुलने के मामले में लोगों ने आबकारी विभाग से शिकायत की तो आबकारी की टीम आज सुबह ही दुकान पर जा धमकी। सुबह 6 बजे ही शराब खरीदने के लिए शराबियों की भीड़ देखी गई। आबकारी विभाग की टीम को देख दुकान के कर्मचारी ने शटर के छेद को बंद कर दिया। शटर खटखटाने के बाद भी कोई कर्मचारी बाहर नहीं आया।आबकारी विभाग द्वारा दुकान संचालक जगदीश लखवानी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गई है।

  • पुत्रवधू की बरामदगी के लिए ससुर ने सौंपी पुलिस को तहरीर

    पति को नशीला पदार्थ देकर पत्नी प्रेमी संग फरार

    बिजनौर। पति को नशीला पदार्थ देकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। ससुर ने पुलिस को तहरीर सौंप कर अपनी पुत्रवधू की बरामदगी की मांग की है।

    स्योहारा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 35 वर्षीय विवाहिता का गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि बीती रात महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद पति के बेहोश होते ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह होने पर जब अन्य परिजनों को मामले का पता चला तो उन्होंने महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोग महिला को भगा ले जाने वाले आरोपी के घर पहुंचे तो वहां पर मौजूद उसकी पत्नी ने उनके साथ गाली गलौज कर घर से भगा दिया। बाद में महिला के ससुर ने पुलिस को तहरीर सौंप कर अपनी पुत्रवधू की बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अपने साथ घर में रखे जेवर व 25 हजार की नगदी भी लेकर गई है। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • आमजन की शिकायत के बावजूद इन पर नहीं होती कार्यवाही

    पत्रकार को कोसने के बजाय अपना दायित्व भी समझें

    अधिकारियों की मिलीभगत से मनमानी करते हैं राशन डीलर!

    ~स्वतंत्र पत्रकार अनिल सैनी

    बिजनौर। प्रशासन भ्रष्टाचार रोकने के लिए चाहे कितने ही नियम बना ले, पर भ्रष्टाचारी लोग उसका तोड़ निकाल लेते हैं। प्रशासन कितने ही बड़े बड़े दावे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का करता है, पर उसी प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से निरंतर भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है।
    प्रदेश सरकार ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान से राशन देने का प्रावधान लागू किया और राशन डीलरों को मशीन उपलब्ध करायी गई। ताकि कालाबाजारी को रोका जा सके और पारदर्शिता के साथ आमजन को पूरा राशन मिल सके। …लेकिन जिनको आदत पड़ चुकी है भ्रष्टाचार की काली कमाई खाने की, तो वह भला शांत कैसे रह सकते हैं।
    हर नागरिक को पता होता है कि प्रदेश सरकार 5 किलो राशन प्रति यूनिट मुहैया करा रही है जिसमें गेहूं और चावल सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीयत साफ है वह अपने प्रदेश के हर गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं लेकिन कुछ भ्रष्ट लोगों की वजह से गरीब आमजन परेशान है। उनको मिलने वाला हक राशन डीलर और संबंधित अधिकारियों की जेब में जा रहा है।

    आइए हम आपको बताते हैं कि एक राशन डीलर किस प्रकार से करता है भ्रष्टाचार

    ~कम माप, जी हां आप को कम राशन दिया जाता है आपकी यूनिट से कम राशन आप को दिया जाता है।

    ~भोले भाले व्यक्तियों के राशन कार्ड में अन्य व्यक्तियों के नाम जोड़कर बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाया जाता है, जिसमें राशन कार्ड धारक के परिवार के यूनिट ही दिए जाते हैं बाकी यूनिट राशन डीलर डकार जाता है।

    ~मशीन पर अंगूठा नहीं आया, कह कर राशन कार्ड धारक से चक्कर लगवाए जाते हैं और एक महीने का राशन गायब कर दिया जाता है।

    ~राशन डीलर के पास जो मशीन होती है उसमें स्लिप निकलती है। यह राशन कार्ड धारक को दिया जाना अनिवार्य है, लेकिन राशन डीलर द्वारा वह स्लिप राशन कार्ड धारक को नहीं दी जाती है। अगर राशन कार्ड धारक को उसको मिलने वाले राशन की स्लिप मिल जाए तो साफ पता चल जाता है कि एक राशन डीलर उनके कार्ड से कितना यूनिट निकाल रहा है।

    ~और यह आलम हर राशन डीलर का है। प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल खुलेआम चल रहा है। जो वास्तविकता में गरीब और पात्र व्यक्ति हैं उनके नाम कहीं और राशन कार्ड में जुड़े होते हैं, जिस कारण से वह अपना राशन कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं।

    पत्रकारों को तो बहुत कोसा जाता है, लेकिन उनके आम जनहित लेख को कोई फॉरवर्ड करना नहीं चाहता है।
    कारण कुछ खुद राशन डीलर के रिश्तेदार होते हैं, कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के रिश्तेदार होते हैं। कुछ पार्टी के कार्यकर्ता होते हैं। इस कारण आमजन तक उनके अधिकार की जानकारी नहीं पहुंचाई जाती है। अगर आप वास्तविकता में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं या खत्म करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए, जागरूक करिए। प्रत्येक राशन कार्ड धारक चैक कराए कि उसके कार्ड में कितने यूनिट जुड़े हुए हैं? बायोमेट्रिक कराते हुए राशन डीलर से स्लिप लें, आपको पता चलेगा कि कितने यूनिट की स्लिप आपको दी गई है। अब पत्रकारों पर उंगली उठाना बंद करें अपना कर्तव्य भी समझें। ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उच्च अधिकारियों तक यह बात पहुंच सके और वह इस पर एक्शन लें ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके और पात्र व्यक्ति के नाम किसी अन्य राशन कार्ड में चल रहे हैं और वह अपने परिवार का कार्ड नहीं बना पा रहे हैं तो वह भी अपना राशन बनवा सकें।

  • कंभौर में हुआ रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का अभूतपूर्व स्वागत

    बिजनौर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कंभौर में भी राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, सुरपाल सिंह, हरवीर सिंह एलआईयू, ब्रजवीर सिंह पत्रकार, सतेंद्र पत्रकार, नरेंद्र सिंह आचार्य, वर्तमान प्रधान ओमवीर, अमित राणा, सोनू  इत्यादि लोगों ने गगनभेदी नारेबाजी के बीच फूल माला पहनाकर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया। अपनी कार से बाहर निकल कर उन्होंने स्वागत करते ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से बातचीत की। साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

    गौरतलब है कि समरसता अभियान के तहत रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए शनिवार को बिजनौर पहुंचे। नुमाइश ग्राउंड पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चौधरी जयंत ने रायपुर बेरीसाल, फजलपुर, मंडावर, इनामपुरा, मुदफरा, बेगावाला में भी सभा को संबोधित किया।

  • पूर्व भाजपा सांसद की कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत

    बिजनौर। पूर्व भाजपा सांसद की कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार रविवार को भाजपा के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह अपनी क्रेटा कार द्वारा नजीबाबाद से बिजनौर की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि स्वाहेडी से थोड़ा आगे उनकी गाड़ी से एक एक्टिवा में जोरदार टक्कर हो गई। एक्टिवा चालक ग्राम स्वाहेड़ी निवासी दीपक कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जोगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    बताया जा रहा है कि क्रेटा गाड़ी पूर्व सांसद की माता जी के नाम पर है, जिसको उनका ड्राइवर चला रहा था। पूर्व सांसद गाड़ी में बैठे हुए थे और अपने घर बिजनौर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई अरुण की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जायगी।

  • केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए एरियर

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का कोरोनाकाल में रोका गया 18 महीने का डीए एरियर सरकार नहीं देगी। केंद्र सरकार ने कहा है कि डीए बकाया का भुगतान नहीं किया जाएगा। केंद्रीय कर्मियों और पेंशनर्स की 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि केंद्र सरकार पर बकाया थी, जिसके मिलने की आस अब टूट गई है। हालांकि, अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी 2023 से डीए में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए रिवाइज करती है। इस साल अब तक जनवरी में प्रस्तावित डीए रिवाइज नहीं किया गया है।

    केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की 3 किस्तों के 34402.32 करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया था। तब कहा गया था कि सरकारी वित्त पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बकाया डीए और डीआर के भुगतान को लेकर रेलवे समेत कई केंद्रीय कर्मचारियों के संघ और संगठन लंबे समय से अपील करते आ रहे हैं।

    कोविड 19 के दौरान बंद कर दिया गया था बकाया डीए
    केंद्र सरकार ने कोविड-19 के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए के बकाए को 18 महीने के लिए रोक दिया था। केंद्र सरकार ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए लोकसभा में जवाब दिया। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की तीन किश्तों फ्रीज करने का फैसला एक जनवरी से लिया जाएगा। 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021 को कोविड 19 के कारण डीए नहीं बढ़ाया गया था। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि सरकारी पैसे पर कम दबाव पड़े। 18 महीने तक डीए और डीआर फ्रीज करने से केंद्र सरकार का काफी पैसा बच गया था।

    लोकसभा में डीए बकाया को लेकर पूछा गया सवाल
    लोकसभा में सरकार से एक लिखित प्रश्न पूछा गया कि क्या सरकार की COVID-19 के कारण रोके गए DA और DR को जारी करने की कोई योजना है? यदि हां, तो सरकार बचा हुआ पैसा कब तक जारी करेगी। हालांकि, जवाब में कहा गया कि सरकार का 18 महीने का डीए एरियर देने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है। केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर महंगाई भत्ते का पेमेंट नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा कि वह केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने तक महंगाई भत्ता नहीं देगी, जो कोविड-19 के चलते रोक दिया गया था।

  • एक अन्य महिला कर्मी का भी यही हाल

    पोस्टिंग होने के बाद भी नहीं आती पशु चिकित्सा अधिकारी

    बिजनौर/नगीना (विकास शर्मा)। राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी के महीने में एक या दो बार ही आने से पशु पालकों एवं आएदिन घायल होने वाले छुट्टा पशुओं के उपचार कराने में परेशानी हो रही है।

    नगीना स्टेशन रोड पर राजकीय पशु चिकित्सालय में करीब 1 वर्ष से तैनात मेरठ निवासी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती नीलम महीने में दो बार ही आती हैं। जहां चिकित्सक की गैरमौजूदगी में पशु पालकों को अपने बीमार पशुओं का उपचार कराना दुश्वार हो रहा है वहीं नगर और आसपास के मार्गों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं, जो बीमारी के साथ- साथ घायल भी हो रहे हैं, उनको जब पशु चिकित्सालय ले जाया जाता है तो वहां पशु चिकित्सा अधिकारी नहीं होने से उपचार नहीं हो पाता है। इस कारण पशुपालकों व आमजन ने पशु चिकित्सा अधिकारी के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

    पशु पालकों से मनचाही फीस और दवा तक के पैसे वसूल रहा कंपाउंडर

    बताया गया है कि कंपाउंडर महिंद्र के सहारे ही पशु चिकित्सालय चल रहा है। आरोप है कि पशु चिकित्सा अधिकारी के नहीं आने से कंपाउंडर महिंद्र भी उपचार कराने आने वाले पशु पालकों से मनचाही फीस और दवा तक के पैसे वसूल रहा है। तमाम शिकायतों के बावजूद कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा।

    कब आती है और कब जाती है महिला कर्मचारी?

    यही हाल पशु चिकित्सालय की एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी का है। सहारनपुर निवासी उक्त महिला कर्मचारी ड्यूटी पर कब आती है, कब जाती है, किसी को पता ही नहीं चलता। यहां कर्मचारी केवल अपनी हाजिरी लगाने आते हैं, जिसका प्रमाण सूचना बोर्ड पर अधिकारी कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर नहीं लिखे होना है। बताते हैं कि अब तक जितने भी पशु चिकित्सा अधिकारी नगीना में तैनात रहे हैं, वह सब चिकित्सालय परिसर में बने आवासों पर ही रहे हैं।

    नगर के समाजसेवी इरशाद अहमद, तालिब अहमद, मोनू कुमार, जगदीश कुमार, मनोज कुमार एवं पशु पालकों ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता से कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही होने से स्टाफ के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ होने से संपर्क नहीं हो सका।

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और रीबू श्रीवास्तव की संस्तुति पर मिला पद

    समर्थकों में खुशी की लहर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीं मुबारकबाद

    कुंतेश सैनी को सपा महिला प्रकोष्ठ सभा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

    ~मुजाहिद फारुकी

    बिजनौर/नूरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव की संस्तुति पर नूरपुर विधानसभा की सपा से संभावित प्रत्याशी कुंतेश सैनी को महिला प्रकोष्ठ सभा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    पहले से ज्यादा मजबूती के साथ उभरेगी सपा

    बताया गया है कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनकी अपनी सैनी समाज में मजबूत पकड़ है। महिलाओं का एक जनसमूह मजबूती के साथ उनके साथ है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि कुंतेश सैनी की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले में भी मजबूत पकड़ है। उनको जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से समाजवादी पार्टी पहले से ज्यादा मजबूती के साथ उभरेगी। बताया गया है कि जिले की हर विधानसभा में सैनी समाज का वोट भारी तादाद में है इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी दोनों लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेंगे।

    एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी मुबारकबाद

    कुंतेश सैनी के निवास पर पहुँच कर उनके समर्थकों ने उनके गले में फूल माला डालकर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर शोएब अंसारी, अंकित सैनी, सरिता सैनी, राम सिंह, रियाज सिद्दीकी, सोमपाल सिंह, अकबर सिद्दीकी, डॉ परवेज अंसारी, असलम अंसारी, पवन सैनी, जयवीर सैनी, हेमलता सैनी, कविता सैनी आदि मौजूद रहे।

  • पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र

    बुजुर्ग के खाते से रिश्तेदार ने उड़ाए 32 लाख रुपए

    टांडा (रामपुर)। एक अनपढ़ बुजुर्ग के खाते से करीबी रिश्तेदार ने एटीएम-पेटीएम के जरिए 32 लाख रुपए की रकम निकाल ली। जरूरी खर्च के लिए रकम निकालने बैंक पहुंचे बुजुर्ग ने मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

    नगर के मोहल्ला सेंटाखेड़ा निवासी 65 वर्षीय जमीरुल हसन पुत्र अब्दुल शकूर संतानहीन व्यक्ति है। जमीरुल हसन और उसकी पत्नी की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उसने अपनी गुजर-बसर के लिए पांच बीघा कृषि भूमि लगभग बत्तीस लाख रुपए में चार साल पूर्व विक्रय की थी। उसका इरादा पत्नी संग हज को जाने का था, लेकिन कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो सका था। क्रेता ने उस रकम का एक ड्रॉफ्ट विक्रेता को दिया, जो उसने अपने ममेरे भाई महबूब पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला बरगद के साथ जाकर अपने बैंक खाते में जमा कर दिया था।

    बुजुर्ग का कहना है कि ममेरा भाई महबूब अहमद उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा और बुजुर्ग दंपति का भरोसा जीत लिया। वह उनके हर काम में सहयोग करने लगा और बैंक से लेन-देन में भी साथ जाने लगा। बुजुर्ग एक अनपढ़ व्यक्ति है। मोबाइल तक इस्तेमाल करना नहीं जानता। उसने बैंक से किसी प्रकार का एटीएम तक जारी नहीं कराया। न ही इसके लिए कभी आवेदन किया है। बुजुर्ग खातेदार ने घरेलू खर्च के लिए विदड्रॉल के माध्यम से समय-समय पर बैंक से कुछ रकम निकाली।

    बताते हैं कि जब उन्होंने 22 मई 2023 को खर्च के लिए बैंक से 49 हजार की धनराशि निकाली, तो शेष रकम की बाबत पूछने पर बैंककर्मी द्वार उन्हें बताया गया कि खाते में पचपन हजार रुपये की धनराशि शेष बची है। बुजुर्ग इतना सुनते ही दंग रह गया। सदमे में आ गया उसने बैंक कर्मचारी से पता किया तो बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपके खाते पर एटीएम जारी हुआ था। उसी के माध्यम से आपकी सारी रकम अलग-अलग तिथियों में निकाली गयी है। जब पीड़ित ने ममेरे भाई से इस संबंध में शिकायत की तो उसने धमकाया। इसके बाद बुजुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर कार्रवाई कराए जाने मांग की गई है।

  • एसओजी ने किया दोनों को गिरफ्तार, सरकारी आवास से चांदी बरामद

    SP औरैया और SP कानपुर देहात की संयुक्त कार्रवाई

    थानेदार और दरोगा ने ज्वैलर्स से लूटी 50 किलो चांदी

    कानपुर देहात/औरैया। सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी लूट की घटना में भोगनीपुर थानेदार और दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल एक सिपाही फरार है। इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से लूटी गई चांदी बरामद हो गई है।

    बताया गया है कि 06 जून को पुलिस ने औरैया बॉर्डर पर चेकिंग के बहाने ज्वैलरी कारोबारी मनीष सोनी की कार रुकवाई। इसके बाद कार में रखी 50 किलो चांदी लूट कर फरार हो गए। सर्राफा कारोबारी ने लूट की जानकारी कानपुर और औरैया एसपी को दी। पुलिसकर्मियों पर लूट जैसा गंभीर आरोप सुनकर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए।

    जांच के बाद SP औरैया चारू निगम और कानपुर देहात के SP बीबीजीटीएस मूर्ति की मौजूदगी में गुरुवार रात कार्रवाई की गई। भोगनीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के सरकारी आवास पर देर रात SOG और पुलिस टीम ने छापेमारी की। इंस्पेक्टर अजयपाल कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक को अरेस्ट कर लिया। फरार सिपाही रामशंकर यादव की तलाश जारी है। भोगनीपुर इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से 50 किलो चांदी भी बरामद कर ली गई है।

  • गांव वापस लौटते समय कार ने मारी बाइक में टक्क

    जन्मदिन की पार्टी से वापस लौटते तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

    बिजनौर। मुरादाबाद हाइवे पर गांव बिसाठ के समीप गुरुवार देर रात इको कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नूरपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों दोस्त जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे।

    जानकारी के अनुसार गांव नवादा तुल्ला निवासी आकाश की एक बहन की शादी थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया में हुई है। आकाश अपने भांजे के जन्मदिन की पार्टी में गांव के ही दो साथियों भोले और रोहित के साथ बाइक से गांव बल्दिया गया था। गुरुवार की देर रात वापसी में बिजनौर-नूरपुर हाइवे पर गांव बिसाठ के सामने उनकी बाइक व इको कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में गांव नवादा तुल्ला निवासी आकाश पुत्र कन्हैया (19 वर्ष), रोहित उर्फ वीर सिंह पुत्र चेतराम (24 वर्ष) व तेजवीर उर्फ भोले (20 वर्ष) पुत्र अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। तीन दोस्तों की एक साथ मौत से मृतकों के परिजनों में कोहराम और गांव में शोक व्याप्त हो गया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

  • तीनों टीचर बोलीं, अपनी मर्जी से बदला धर्म

    स्कूल के भीतर मिला मस्जिद जाने का गुप्त रास्ता

    हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनाने के मामले में नए खुलासे

    हिंदू से मुसलमान बनीं गंगा जमुना स्कूल की प्रिंसिपल व दो अन्य टीचर

    दमोह (एजेंसियां)। मध्य प्रदेश राज्य बाल आयोग की टीम के निरीक्षण के बाद गंगा जमुना स्कूल में हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनाने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। यह भी पता चला है कि प्रिंसिपल और दो अन्य टीचर स्कूल जॉइन करने के बाद कन्वर्ट हुई हैं। तीनों शिक्षिकाओं ने अपना धर्म क्यों बदला, यह जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। सूत्रों का कहना है कि स्कूल में टीचर्स को परमानेंट करने के लिए धर्म परिवर्तन का लालच दिया जाता था। इस बारे में स्कूल के संचालक मोहम्मद इदरीस ने भी अयोग की टीम को गोलमाल जवाब दिया। स्कूल पर आरोप है कि वहां हिंदू लड़कियों को भी हिजाब पहनने को मजबूर किया जाता है। साल 2012 से स्कूल में यह प्रैक्टिस जारी है। इतना ही नहीं 2018 में स्कूल में हुई बैठक में इस ड्रेस कोड को मान्यता दी गई थी। खास बात यह है कि स्कूल संचालक बाल आयोग की टीम को हिजाब को स्कार्फ बताता रहा। आयोग की सदस्य का कहना है कि स्कूल में रोज चार इस्लामिक प्रार्थनाएं होती थीं। वहीं छात्राओं का कहना है कि हिजाब नहीं पहनने पर स्कूल का स्टाफ नाराज होता था। स्कूल में छठवी से लेकर 11वी तक की हर छात्रा को हिजाब पहनना जरूरी था।

    टॉपर्स की लिस्ट फोटो जारी होने से हुआ खुलासा

    कुछ दिन पहले स्कूल ने अपने टॉपर्स की लिस्ट फोटो जारी की थी। फोटो में हिंदू लड़कियों को भी हिजाब में दिखाया गया था। इसके बाद दमोह में विवाद हो गया था। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जांच के आदेश दिए थे। स्कूल ने विवाद के बाद कुछ दिन पहले एक पत्रकार वार्ता कर कहा कि वो अपनी प्रार्थन में बदलाव कर कहा है। स्कूल में अब अल्लामा इकबाल का गीत ‘लब पर आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी जिंदगी शमा की सूरत हो खुदाया…’, नहीं गाया जाएगा। स्कूल में अब सिर्फ राष्ट्रगान ही होगा। इसके साथ ही स्कूल के संचालक मोहम्मद इदरीस ने कहा कि स्कूल की यूनिफॉर्म में स्कार्फ (हिजाब) को लेकर कुछ संगठनों को दिक्कत थी तो उसे यूनिफॉर्म से हटाया जा रहा है। इसके स्थान पर दुपट्टा पहना जा सकता है।

    होगी उच्च स्तरीय जांच

    वहीं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए संकेत दिया है कि पुलिस जल्द ही दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करेगी। स्कूल की जांच के बाद 4 दिनों से एविडेंस एकत्रित कर रहे हैं। सभी बच्चियों का बयान हो चुका है। गृहमंत्री ने कहा- भारत के नक्शे में छेड़छाड़ का जो मामला सामने आया है उसकी भी जांच के आदेश दिए हैं। आतंकी कनेक्शन पर भी प्रथम दृष्टया रिपोर्ट आई है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएम शिवराज ने दिए पूरे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों के जांच के आदेश दिए हैं। और कहा- कई जगह धर्मांतरण की साजिशों को अंजाम दिया जा रहा है।

    पुलिस करेगी वैधानिक कार्रवाई

    भोपाल में अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा में गृहमंत्री ने कहा- पहले ही बताया कि हम FIR कर रहे हैं, कठोरतम कार्रवाई होगी । भोले-भाले मासूम बच्चे जिनमें समझ ही नहीं पढ़ाई के नाम पर बुला के अगर इस ढंग का प्रयत्न किया जाता है तो हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसे जिनके इरादे हैं वो कठोरतम दंड पाएंगे। बच्चियों ने बिना किसी डर के हर घटना को बताया है। कलेक्टर की भूमिका पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- स्कूल शिक्षा मंत्री ने जो बोला है बुधवार को उनसे चर्चा करके उन बिन्दुओं को भी हम शामिल करेंगे।

    जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कठोर कार्रवाई – सीएम

    भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण के बाद सीएम शिवराज सिंह ने दमोह के मामले पर कहा- देश में कुछ जगह धर्मांतरण के कुचक्र चल रहे हैं हम उनको कामयाब नहीं होने देंगे। पूरे प्रदेश में हमने जांच के भी निर्देश दिए विशेषकर जो शिक्षण संस्थान हैं, चाहे मदरसे चलते हों अगर गलत ढंग से शिक्षा भी दी जा रही होगी तो हम उसको भी चेक करेंगे। लेकिन दमोह की घटना में तो अब हमारे पास रिपोर्ट आ रही है, मुझे बता दिया गया है। जो बेटियों ने बयान दिए, बाध्य किया गया है उनको ये बहुत गंभीर मामला है।

    क्या है हिजाब का विवाद

    दमोह के एक निजी स्कूल गंगा-जमुना की छात्राओं ने ये आरोप लगाया था कि उनके ड्रेस कोड में हिजाब जोड़ दिया गया है और उन्हें जबरदस्ती हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ये बात सामने आने के बाद से हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया था। साथ ही, स्कूल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सख्ती दिखाते हुए जांच के आदेश दिए थे।

    तीनों टीचर बोलीं, अपनी मर्जी से धर्म बदला

    गंगा-जमुना स्कूल में पढ़ाने वाली तीन लेडी टीचर ऐसी हैं, जो पहले हिंदू थीं। धर्म परिवर्तन कर वह मुस्लिम बन गईं। इसमें सबसे पहला नाम प्राची जैन का है जो अब तबस्सुम बानो हैं। अनीता यदुवंशी अब अनीता खान बन गई हैं और दीप्ति श्रीवास्तव अब अफशा शेख बन गई हैं। विवाद के बाद तीनों एक साथ अपना डॉक्यूमेंट लेकर दमोह कलेक्टर के पास पहुंची। अधिकारियों से मिलने के बाद तीनों ने कहा कि हमारा धर्मांतरण नहीं हुआ है। हमने अपनी मर्जी से धर्म बदला है। संविधान ने हमें अधिकार दिया है। हम किसी भी धर्म को अपनी मर्जी से मान सकते हैं।

    स्कूल के भीतर मिला मस्जिद जाने का गुप्त रास्ता

    लगातार सनसनीखेज खुलासों के बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि निरीक्षण में स्कूल के भीतर से मस्जिद की ओर जाने वाला एक गुप्त रास्ता मिला है। इससे इस आशंका को और बल मिला है कि स्कूल में बच्चों को इस्लाम से जुड़ी प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है। स्कूल में भर्ती के लिए आने वाले बच्चों को हिजाब लगाई हुई फोटो लगाने को कहा जाता था। बच्चों से जन-गण-मन के पूर्व इस्लामिक आयतें पढ़वाई जातीं थीं। स्कूल में कुल 1208 बच्चों में से 378 हिंदू और 41 इस्लाम से इतर दूसरे धर्मों के थे, लेकिन उनके लिए भी हिजाब अनिवार्य था। स्कूल में कई शिक्षक इस बात पर नजर रखते थे कि बच्चे अनिवार्य रूप से हिजाब पहनें। कानूनगो ने बताया कि अपेक्षित धाराओं में कार्रवाई के लिए दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में यह भी लिखा है कि छात्रों को भारत का गलत भौगोलिक नक्शा पढ़ाया जा रहा है, जिसमें भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करके आधा भारत गायब कर दिया गया है।

  • मंडावर नगर पंचायत अध्यक्ष आसिफ उर्फ शान पर राजनैतिक दुर्भावना के तहत काम करने के आरोप!

    कब्रिस्तान और मरघटी देवी मंदिर की जमीन पर टैक्सी स्टैंड बनाने की योजना

    मंडावर चेयरमैन के खिलाफ बाल्मीकि समाज का डीएम को ज्ञापन

    बिजनौर। मंडावर के बाल्मीकि समाज ने कब्रिस्तान और मरघटी देवी मंदिर की जमीन पर टैक्सी स्टैंड बनाने के प्रयास के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। इस मामले को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मंडावर नगर पंचायत अध्यक्ष आसिफ उर्फ शान पर राजनैतिक दुर्भावना के तहत काम करने के आरोप लगाए गए हैं।

    बताया गया है कि मंडावर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के आसिफ उर्फ शान ने जीत हासिल करके अपने विरोधियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। सपा चेयरमैन ने अपने पद का दुरुप्रयोग करते हुए सबसे पहले अपने सालों सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद दूसरे नम्बर पर उनके निशाने पर बाल्मीकि समाज है, जिसने एकजुट होकर भाजपा को वोट दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि सपा चेयरमैन बाल्मीकि समाज को सबक सिखाने के उद्देश्य से उनके बस स्टैंड पर स्थित अंत्येष्टि स्थल और मरघटी देवी स्थल की जमीन पर टैक्सी स्टैंड बना चाहते हैं। बताते हैं इसी सप्ताह चेयरमैन ने ईओ के माध्यम से बाल्मीकि समाज के इस स्थान पर एक बोर्ड भी लगवा दिया था। इसको लेकर बाल्मीकि समाज में तीव्र रोष व्याप्त हो गया था। समाज के लोगों ने मंडावर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर विरोध जताया तो ईओ ने बोर्ड को हटवा दिया। आरोप है कि इसके बावजूद सपा चेयरमैन के प्रयास में कमी नहीं आई और उन्होंने बाल्मीकि समाज के अपने मातहत लोगों को बुलाकर उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पूरे मामले को लेकर बाल्मीकि समाज में तीव्र रोष व्याप्त है।

    बुधवार को बाल्मीकि समाज के लोग बिजनौर पहुंचे और भाजपा जिलाध्यक्ष को सारा प्रकरण समझाते हुए सपा चेयरमैन के प्रयास पर विरोध जताया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर किसी ने उनके अंत्येष्टि स्थल और मरघटी देवी मंदिर परिसर की जमीन को हथियाने की कुचेष्टा की तो जिले का बाल्मीकि समाज सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा।
    ज्ञापन देने वालों में पप्पू बाल्मीकि, सौरभ बाल्मीकि, राहुल बाल्मीकि, रविंद्र बाल्मीकि, देवराज बाल्मीकि, धर्म सिंह, अजय बाल्मीकि, मगन, कुलदीप, विशाल बाल्मीकि, कृष्ण बाल्मीकि, सुभाष बाल्मीकि, पवन बाल्मीकि, कुणाल बाल्मीकि, तरुण बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, चरण बाल्मीकि, सरन बाल्मीकि आदि शामिल रहे।

  • कोर्ट में वकील की यूनिफॉर्म में आये शूटर्स ने दिया वारदात को अंजाम

    ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का अभियुक्त और मुख्तार अंसारी का था करीबी

    पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की लखनऊ में दिनदहाड़े हत्‍या

    लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई। वो लंबे समय से लखनऊ जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था। वकील की यूनिफॉर्म में आये शूटर्स की गोली से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजीव जीवा मुख्तार अंसारी का करीबी बताया गया है। न्यायालय के बाहर दिनदहाड़े हत्या से अफरातफरी मच गई। फायरिंग की चपेट में आकर एक बच्ची व एक सिपाही के भी घायल होने की भी सूचना है। संजीव जीवा स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का अभियुक्त था। शूटआउट की इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया है, उसकी पहचान जौनपुर के विजय यादव के रूप में हुई है।

    कभी कंपाउडर था संजीव जीवा, पूरी कहानी…

    संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा शामली मुजफ्फरनगर का एक कुख्यात बदमाश था। पुलिस ने उसको एके 47 और 1300 कारतूसों के साथ शामली में पकड़ा था। उस पर ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था। ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी।

    पुलिस गिरफ्त में आरोपी

    मुख्तार अंसारी का था करीबी

    संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा मुख्तार अंसारी का बहुत खास माना जाता था। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के मर्डर केस में संजीव दिल्ली की कोर्ट ने बरी भी किया गया था। संजीव उर्फ जीवा पर साल 2017 में कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड में अदालत ने जीवा सहित अन्य चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

    पत्नी ने जताया था जान का खतरा

    जीवा की पत्नी पायल ने साल 2021 में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर अपने पति की जान को खतरा बताया था। पायल 2017 में आरएलडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ी थी, लेकिन वह जीत नहीं पाई, वह राष्ट्रीय लोक दल में अभी भी सक्रिय रहती हैं।

    अपने ही मालिक को किया था अगवा

    संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा; दवाखाना में कंपाउंडर की नौकरी करता था। बाद में उसी दवाखाना के मालिक को उसने अगवा कर लिया था। इसके बाद उसने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती में दो करोड़ रुपये की मांग की। बाद में वह हरिद्वार की नाजिम गैंग से जुड़ा और फिर सतेंद्र बरनाला के साथ जुड़ा।

    जेल से गैंग ऑपरेट कर रहा था जीवा

    संजीव जीवा अंतर राज्यीय गैंग का सरगना था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह मुन्ना बजरंगी गैंग में भी शामिल रहा। इसके बाद उसका कांटेक्ट मुख्तार अंसारी से हुआ। जीवा मुख्तार अंसारी को अलग-अलग हथियार सप्लाई किया करता था। बताया गया है कि जीवा जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

  • आखिर दादा जी के संपत्ति पर पोते का कितना रहता है अधिकार?

    भारत में पैतृक संपत्ति (Property) का बंटवारा एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में देश के लाखों लोग सालों साल चले आ रहे मुकदमेबाजी का सामना करते रहते हैं और अपना कीमती समय भी बर्बाद करते हैं। इस हिसाब से जरूरी है कि आपको कुछ बातों की जानकारी भी होनी चाहिए।

    अगर बात दादा की संपत्ति पर नाती पोते के हक की करें तो उस पोते या पोती का दादा को विरासत में मिली संपत्ति पर जन्म के बाद से ही पूरा अधिकार होता है। इसमें से पोते/पोती के पिता या दादा की मृत्यु से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। कोई पोता-पोती अपने जन्म के साथ ही अपने दादा की संपत्ति में हिस्सेदार बन जाता है।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    दादा की पैतृक संपत्ति : ऐसी संपत्ति जो किसी भी पिता द्वारा अपने पिता, दादा या परदादा आदि से विरासत में मिली हो, पैतृक संपत्ति कही जाएगी है। पैतृक या पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सेदारी का अधिकार जन्म से निर्धारित हो जाता है, जो विरासत के अन्य तरीके से बेहद अलग होता है। संपत्ति के अधिकार के अन्य तरीकों में वारिस का अधिकार प्रॉपर्टी मालिक की मृत्यु होने के बाद ही खुलता है।

    पैतृक संपत्ति में अधिकार : पैतृक या पुश्तैनी संपत्ति में अधिकार प्रति भूभाग के आधार पर ही निर्धारित किया जाता है, प्रति व्यक्ति के आधार पर नहीं। इसलिए हर पीढ़ी का हिस्सा पहले से ही निर्धारित किया जाता है और बाद में अगली पीढ़ी के लिए उस हिस्से का उप-विभाजन भी किया जाता है जो उनके पूर्ववर्तियों द्वारा विरासत में मिली हुई है।

    नाती-पोते का हक़ : किसी पैतृक संपत्ति में नाती-पोते की समान हिस्सेदारी भी होती है। अगर कोई पोता दादा के नाती आदि को संपत्ति में हिस्सा देने से मना करता है तो नाती अंतरिम राहत के लिए कोर्ट में याचिका के साथ घोषणा और विभाजन के लिए एक दीवानी मामला भी दर्ज कर सकता है। कानून में दिए गए अधिकारों से किसी को भी वंचित नहीं किया जा सकता।

    दादा की खुद की कमाई गई संपत्ति पर : एक पोते का अपने दादाजी की खुद की कमाई गई संपत्ति पर जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है। यदि दादा की वह संपत्ति पोते के पिता को परिवार के विभाजन के समय कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में आवंटित कर दी गयी हो तो, तब उस पर पोते का अधिकार भी बनेगा। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के तहत ही हमवारिस के तौर पर उसे इस बार पर दावा करने का हक नहीं है। दादा इस संपत्ति को किसी भी व्यक्ति को सौंप सकता है।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    डिस्क्लेमर: सभी जानकारी विभिन्न क्षेत्रों और स्रोतों से एकत्रित। समय समय पर कानूनों में संशोधन भी होता रहता है।

  • How to withdraw money after death of account holder without nominee?

    बिना नॉमिनी वाले खाताधारक की मृत्यु के बाद कैसे निकालें पैसे?

    नॉमिनी मृतक व्यक्ति के खाते से पैसे निकाल सकता है, लेकिन क्या होगा अगर कोई नॉमिनी नहीं है? जानिए कि पैसे की निकासी कैसे हो सकती है?
    यदि आपने कभी बैंक खाता खोला है, तो आपको आवेदन पत्र में ‘नॉमिनी’ लिखा मिला होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि यह क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों है?

    कौन होता है नॉमिनी?
    नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे खाता धारक द्वारा खाता धारक की मृत्यु के बाद देय बैंक खाते की शेष राशि प्राप्त करने के लिए नियुक्त किया जाता है। इसलिए, खाताधारक की मृत्यु के बाद, नॉमिनी बैंक को इसके बारे में सूचित करके, जरूरी दस्तावेज़ (नामित व्यक्ति का आईडी प्रूफ और खाता धारक का मृत्यु प्रमाण पत्र) प्रस्तुत कर धनराशि निकालकर, खाता बंद कर सकता है।

    हालांकि, अगर कोई नॉमिनी नहीं है, तो निकासी में परेशानी हो सकती है। प्रक्रिया इस प्रकार है:
    संयुक्त खाते के साथ~
    यदि बैंक खाता संयुक्त नामों से है, तो प्रक्रिया सरल है। मृतक का नाम बस खाते से हटा दिया जाता है। ऐसा करने के लिए, जीवित खाताधारक मृत खाताधारक की मृत्यु के बारे में बताते हुए बैंक के समक्ष अनुरोध प्रस्तुत करता है। इसमें मृत्यु प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होती है। तब मृत व्यक्ति का नाम खाते से हटा दिया जाता है, और खाते को उस जीवित संयुक्त खाता धारक को स्थानांतरित कर दिया जाता है। उसके बाद खाताधारक द्वारा आसानी से पैसा निकाला जा सकता है।

    व्यक्तिगत खाते के साथ~
    व्यक्तिगत खाते के लिए, मृत खाताधारक के कानूनी उत्तराधिकारियों को पैसे निकालने के लिए दावा करना होता है। इसलिए, उनके दावे का समर्थन करने के लिए एक वास्तविक उत्तराधिकार प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

    उत्तराधिकार प्रमाण पत्र अदालत द्वारा जारी एक दस्तावेज़ है, जो मृतक के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में दावेदार की पहचान स्थापित करता है। कानूनी उत्तराधिकारी बैंक को खाताधारक की मृत्यु के बारे में सूचित कर सकता है, और संबंधित दस्तावेज़ जमा कर सकता है, जैसे….

    1. खाताधारक के मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति
    2. कानूनी उत्तराधिकारी का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र।
    3. दावेदार का आईडी प्रूफ।
    4. बैंक दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि करेगा और सफल सत्यापन के बाद, दावेदार को बैंक खाते से पैसे निकालने की अनुमति दी जाएगी।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    यदि मृतक द्वारा कोई वसीयत छोड़ी गई है, और वसीयत में उस लाभार्थी का नाम लिखा होता है जो राशि निकाल सकता है, तो उत्तराधिकार प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।इस प्रकार, मृत व्यक्ति के बैंक खाते से राशि निकालना संभव है।

    इसलिए, यदि आप नामित कर रहे हैं, तो नॉमिनी को भी सूचित करें, ताकि जब आप न हों तो वह आपके बैंक खाते पर दावा कर सके।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    डिस्क्लेमर: सभी जानकारी विभिन्न क्षेत्रों और स्रोतों से एकत्रित। समय समय पर कानूनों में संशोधन भी होता रहता है।

  • स्कैन करना होगा एटीएम पर दिखने वाला क्यूआर कोड

    अब बिना Debit Card निकालें ATM से ₹

    नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सरकारी बैंकों में पहली बार यूपीआई के जरिये एटीएम से नकदी निकालने की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक एटीएम पर दिखने वाले क्यूआर कोड के जरिये पैसा निकाल सकते हैं। बीओबी ने बयान में कहा कि वह यूपीआई के जरिये एटीएम से कैश विड्रॉल की सुविधा देने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है।
    बैंक ने कहा कि उसकी इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई (BHIM UPI) और अन्य यूपीआई एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले अन्य प्रतिभागी बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से कैश विड्रॉल कर सकेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के एटीएम से कैश विड्रॉल के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड (Debit Card) के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।

    UPI से पैसे निकालने की प्रक्रिया

    इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर ‘यूपीआई कैश विड्रॉल’ (UPI Cash Withdrawal) का विकल्प चुनना होगा। फिर निकाली जाने वाली राशि को दर्ज करने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड (QR Code) प्रदर्शित होगा। इस कोड को आईसीसीडब्ल्यू के लिए अधिकृत यूपीआई एप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए ऑथोराइज करना होगा।

    ट्रांजैक्शन कर सकेंगे एक दिन में दो बार

    बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि आईसीसीडब्ल्यू सर्विस की पेशकश से ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल किए बगैर कैश विड्रॉल की आजादी होगी। बीओबी के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपए की निकासी की जा सकती है।

  • फर्रुखाबाद ले जा कर बनाया बंधक, जमकर की पिटाई

    नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगे ₹ 50 हजार

    बिजनौर/स्योहारा (मो. गय्यूर)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 50 हजार रुपए ठग लिए गए। यही नहीं आरोपियों ने उसे फर्रुखाबाद ले जा कर बंधक बनाकर पीटा। किसी तरह पीड़ित ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। जहां से उसे परिजन बचा कर लाए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी।

    थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखान निवासी सुल्तान अहमद पुत्र रईस अहमद ने थाने में दी एक तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई तालिब को 18 मई 2023 को कस्बे के ही सुल्तान निवासी ईदगाह रोड स्योहारा ने अपने साथियों इरफान निवासी मंसूर सराय, नवाजिश निवासी सहसपुर ने अपने जाल में फंसा लिया। उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं वह तालिब को अपने साथ जिला फर्रुखाबाद ले गए। वहां तालिब को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने आरोपियों से अपने रुपए वापस मांगे। आरोप है कि तीनों ठगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान किसी तरह तालिब ने घटना की सूचना अपने भाई सुल्तान को दी। सूचना पाकर सुल्तान फर्रुखाबाद पहुंचा, जहां उसने स्थानीय पुलिस की मदद से अपने भाई तालिब को छुड़ाया।

    बताया गया है कि आरोपियों को दी गई 50 हजार की नकदी अभी नहीं मिल पाई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

  • बिजनौर। पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर चांदपुर में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद दक्षिणी दिल्ली रमेश विधूड़ी, आगरा से एमएलसी विजय शिवहरे, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद एवं मंत्री भारतेंद्र सिंह, लोकसभा प्रभारी अरूण वशिष्ठ, सुभाष बाल्मिकी, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, विनय राणा, प्रदीप चौधरी, पंडित गोपाल धीमान, संजय त्यागी, शानू, रूपेन्द्र सिंह आदि का सहयोग रहा।

  • 7 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर

    आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट

    लखनऊ। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को नए सिस्टम के सक्रिय होने से 75 शहरों में 7 जून तक आंधी और बारिश के आसार हैं। वहीं वेस्ट यूपी के जिलों में हीटवेव चल सकती है। 15 जून के बाद एक बार फिर गर्मी सता सकती है, जबकि 25 जून के बाद फिर राहत मिलने के संकेत है।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    7 तक बारिश और 8 तक लू के आसार

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    यूपी मौसम विभाग ने एक तरफ 6-7 और 8 जून को 10 जिलों गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, चित्रकूट में हीटवेव का अलर्ट दिया है। वहीं दूसरी तरफ औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में हल्की बारिश होने का अनुमान है। केरल में मानसून के देरी से पहुंचने के चलते अब 27 जून से ही मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है।

  • परमिशन की आड़ में मिट्टी का अवैध खनन, ट्रैक्टर पकड़ा

    बिजनौर। नूरपुर में खनन माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई।
    मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया।
    पुलिस को आता देख फरार हुए खनन माफिया।
    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लिया एक्शन।
    परमिशन की आड़ में चल रहा था मिट्टी का अवैध खनन।
    थाना नूरपुर के मुरादाबाद मार्ग स्थित सैदपुर भट्टे के पास का मामला।

  • डाक विभाग ने मनाया ‘विश्व पर्यावरण दिवस’, पोस्टमास्टर जनरल केके यादव ने कैण्ट प्रधान डाकघर में किया पौधारोपण

    पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक के वैकल्पिक तरीकों के बारे में प्रोत्साहित करने की जरूरत – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

    पर्यावरण संरक्षण को जीवन पद्धति और दिनचर्या से जोड़ने की जरुरत – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

    वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जैसे प्रभावी कदम उठाने के साथ-साथ प्लास्टिक से छुटकारा भी पाना है। प्लास्टिक के टुकड़े पर्यावरण में जहरीले रसायनों को छोड़ते हैं और मनुष्यों व जानवरों के लिए बेहद घातक हैं। ऐसे में सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर डाक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर परिसर में उन्होंने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण में बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण और उसके चलते पैदा हो रही विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित करके हर डाककर्मी से इसके समाधान में भागीदार बनने का भी आह्वान किया।

    पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, डाक विभाग सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु समय-समय पर तमाम पहल की गई हैं। प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए अपनी जीवन पद्धति और दिनचर्या से जोड़ने की जरुरत है।

    वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर हेमंत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जीवन का आधारभूत तत्व मानकर ही हम पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं से मुक्ति की संभावनाएं खोज सकते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह एक पौधा अवश्य लगाए।

    विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंट प्रधान डाकघर परिसर में पौधारोपण करते वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव

    इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर हेमंत कुमार, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा, राम मिलन, सहायक डाक अधीक्षक आरके चौहान, मासूम रश्दी, अजय कुमार, डाक निरीक्षक दिलीप पांडेय, कैण्ट प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर अरविन्द शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल कुमार, रामचंद्र यादव, पंकज कुमार सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री के गृह जनपद से मानवता को शर्मसार करती खबर

    मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की विधानसभा बुधनी का मामला

    पोस्टमॉर्टम कराने कचरा गाड़ी से ले जाना पड़ा पत्नी का शव

    सीहोर, मध्य प्रदेश (एजेंसियां)। शव वाहन नहीं मिलने पर एक पति को अपनी पत्नी को कचरा ढोने वाली गाड़ी से पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाना पड़ा। इस घटना के साथ ही एक बार फिर सीहोर जिला चर्चा में आ गया है। इस मामले में नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि उनके पास शव वाहन नहीं हैं। इसलिए इस तरह की असुविधा होती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि सीएम के क्षेत्र के हालात ऐसे हैं तो अन्य जिलों की क्या स्थिति होगी। यहां के लोगों का कहना है कि जब जिंदा लोगों के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था है, तो फिर मौत के बाद लाश की इतनी बेइज्जती क्यों? सीहोर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है। मामला सुर्खियों में तब आया जब किसी ने कचरा गाड़ी में शव ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    एक साल पहले की थी लव मैरिज

    सीहोर जिले के बुधनी निवासी पुरुषोत्तम केवट ने बताया कि वह अपनी पत्नी काजल के साथ किराए के घर में रहते थे। साल भर पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। प्राइवेट कंपनी में कार्यरत काजल का शव 25 मई को फंदे पर लटका मिला था। काजल के शव को बुधनी नगर परिषद की कचरा गाड़ी से पोस्टमार्टम कराने अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बुधनी शशांक गुर्जर का कहना है कि नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शाहगंज की रहने वाली युवती की शादी करीब दो साल पहले हुई थी, लेकिन वर्तमान में बुधनी में रह रही थी।

    चेयरपर्सन पति की बेतुकी दलील!

    इस मामले में बुधनी नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता मालवीय के पति अर्जुन मालवीय कहते हैं कि इस क्षेत्र के लोग खुद अपनी ही गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए शव वाहन की जरूरत नहीं पड़ती। नगर परिषद की तरफ से ट्रॉली की व्यवस्था करा दी जाती है, लेकिन लोग मना कर देते हैं। हालांकि, जल्द ही शव वाहन की व्यवस्था हो जाएगी, क्योंकि स्वीकृति मिल चुकी है।

    नई बात नहीं कचरा वाहन से शव ले जाना

    पिछले साल 2022 में भी एक युवक ने ऑनलाइन गेम में पैसे हार जाने के बाद फांसी लगा ली थी। बताया गया है कि तब भी शव को नगर परिषद की कचरा गाड़ी में डालकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया था।

    पीएम हाउस में बिजली नहीं, बाहर गंदगी का अंबार

    डॉक्टर्स बताते हैं कि बिजली नहीं होने से पोस्टमॉर्टम करना मुश्किल हो जाता है। यहां किसी भी तरह की सुविधा नहीं है, लेकिन हम लोग भी लाचार हैं। पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर गंदगी का अंबार है और यहां आने तक कोई पक्की सड़क भी नहीं है। बारिश के दिनों में कीचड़ में घुसकर 200 मीटर तक जाना पड़ता है।

    बुधनी से 5 बार विधायक चुने गए हैं शिवराज

    सीहोर बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं। सबसे पहले वह 1990 में यहां से विधानसभा चुनाव जीते। इसके बाद 2005, 2008, 2013 और 2018 में वह यहीं से विधायक चुने गए। बुधनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य प्रदेश राज्य के 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह विदिशा लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। बुधनी (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 156) सीहोर जिले में स्थित 4 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

    15 साल से सरकार में, लेकिन व्यवस्थाएं शून्य

    कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय शर्मा कहते हैं कि पिछले 15 साल से सरकार में होने के बावजूद शिवराज सिंह बुधनी के विकास के मामले में उदासीन रहे हैं। अगर आप कमलनाथ या दिग्विजय सिंह के क्षेत्र में जाएंगे, तो वहां जितना विकास दिखेगा, वो इसके सामने न के बराबर है। अब वे नया अस्पताल खोल रहे हैं। मगर, क्या फायदा जब डॉक्टर ही नहीं होगा?

  • मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने किया उत्साहवर्धन

    इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर, योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान का संयुक्त कार्यक्रम

    महात्मा विदुर वृद्ध सेवा आश्रम में हुआ नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

    बिजनौर। इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर, योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान ने वृद्ध सेवा आश्रम विदुर कुटी पर नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया। संस्थान के अध्यक्ष योगेश कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में वृद्धों की नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा की गई।

    चिकित्सा शिविर से पहले यज्ञ का आयोजन हुआ। उसके पश्चात सभी वृद्धों को प्रसाद वितरण किया गया। प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

    प्राकृतिक चिकित्सा करने वाले ओपी शर्मा जिला अध्यक्ष इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, संरक्षक अश्वनी निगम, ओपी राणा, रामनाथ सिंह, सुखराम सैनी, अरुण कुमार योगाचार्य, डॉक्टर सुनील राजपूत, राजपाल सिंह ने वृद्धों की सेवा की।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक माह में तीन चार बार वृद्धों की सेवा करते रहें। डॉक्टर नरेंद्र सिंह आश्वासन दिया कि हमारा संगठन इसी प्रकार समाज की नि:शुल्क सेवा करता रहेगा। इस कार्य के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण अधिकारी को हार्दिक धन्यवाद दिया।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

  • साइबर फ्रॉड रोकने को TRAI की New Service

    अब सरकारी Truecaller! मोबाइल नंबर के साथ दिखेगा फोन करने वाले का नाम

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में आधुनिक तकनीक से लोगों को सुविधाएं तो बहुत मिली हैं, लेकिन इसके जरिए साइबर फ्रॉड भी खूब हो रहे हैं। इसी में से एक है मोबाइल फोन, जिससे लोगों को काफी सुविधा तो मिल रही है, लेकिन उन्हें काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई ने मोबाइल से होने वाले साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे सभी मोबाइल यूजर्स साइबर फ्रॉड से बच सकेंगे।

    हरेक मोबाइल यूजर चाहता है कि उसके मोबाइल पर आने वाले कॉल में मोबाइल नंबर के साथ ही कॉलर का नाम भी दिखाई दे। अब यह जान पाना आसान हो जाएगा कि किसने कॉल किया है। दरअसल ट्राई एक ऐसा सिस्टम लेकर आ रहा है, जोकि ट्रूकॉलर की तरह होगा जिसमें कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा। जिस व्यक्ति ने सिम कार्ड लेते समय अपने दस्तावेज के साथ रजिस्ट्रेशन करवाया है, वही नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इससे यह पता लगाना आसान हो जाएगा कि फोन उठाना चाहिए या नहीं।

    साइबर फ्रॉड रोकने की योजना

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई द्वारा इस सुविधा को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य देश में साइबर फ्रॉड जैसे मामलों को रोकना है। भारत में सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड मोबाइल फोन से हो रहे हैं और लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं हो पाती है। अखबारों में हर दिन साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं को लेकर खबरें आती रहती हैं। अधिकतर साइबर क्राइम फोन कॉल की वजह से हो रहे हैं, लेकिन अब ट्राई की नई सर्विस के बाद साइबर क्राइम को कम किया जा सकेगा।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

  • 1717 करोड़ की लागत से किया जा रहा तैयार

    गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरा

    भागलपुर बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिर गया है। बताया जा रहा है कि ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था।

    खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा महासेतु का बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया। पुल का उपरी भाग नदी में समा गया है। पुल गिरने की घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। अगवानी घाट पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल का स्ट्रक्चर गिरने के दौरान कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

  • घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार

    कार चालक की लापरवाही से पत्नी समेत पत्रकार घायल

    बिजनौर/नजीबाबाद (मंडावली, मुबीन हसन)। सड़क पर खड़ी कार के चालक की लापरवाही बाइक सवार पत्रकार के लिए घातक साबित हुई। चालक ने कार का दरवाजा अचानक खोल दिया और उससे टकरा कर बाइक सवार पत्रकार व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    बताया गया है कि नजीबाबाद में पूजा अस्पताल के समीप एनएच~74 पर एओन गाड़ी नंबर डीएल 12 सीइ 7946 खड़ी हुई थी। इसी बीच पत्रकार राकेश शर्मा निवासी ग्राम हसनपुर (मोहनपुर) थाना मंडावली बाइक पर सवार होकर उधर से गुजरे। बाइक पर पीछे उनकी पत्नी रमा शर्मा बैठी हुई थीं। अचानक ड्राइवर ने अपनी कार की खिड़की खोल दी। उससे टकरा कर सड़क पर गिरे पत्रकार राकेश शर्मा व उनकी पत्नी रमा शर्मा घायल हो गये।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    गनीमत ये रही कि उस समय रोड से गुजर रही एक कार थोड़ा आगे निकल चुकी थी, कोई दूसरा वाहन नहीं गुजरा, नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। इस बीच चालक कार समेत फरार हो गया, लेकिन पूरी घटना cctv कैमरे में कैद हो गई। इस बीच घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में पत्रकार बंधु घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी नजीबाबाद पुलिस को दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गाड़ी और ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। यदि कार ड्राइवर ज्यादा होशियारी दिखाता है तो मुकदमा लिख कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

  • 94 ग्राम पंचायतों में रविवार को लगाये गये ईकेवाईसी शिविर

    मौके पर करायी गयी 1176 कृषकों की ईकेवाईसी

    पीएम किसान सम्मान की 14 वीं  किस्त के लिए ईकेवाईसी जरूरी

    बिजनौर। कृषि विभाग द्वारा 22 मई, 2023 से पीएम किसान सम्मान निधि वृहद संतृप्तीकरण शिविर का आयोजन सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक किया जा रहा है। शनिवार को भूलेख अंकन की कार्यवाही तहसील से पूर्ण कराने के लिए आरक्षित रखा गया है। 4 जून, 2023 को रविवार के दिन जनपद की 94 ग्राम पंचायतों/राजस्व ग्रामों में ईकेवाईसी के विशेष कैंप “जन सुविधा केंद्र” के सहयोग से कृषि विभाग द्वारा चलाए गये। इन शिविरों में 8000 से अधिक कृषक उपस्थित हुए, जिसमें से 1176 कृषकों की मौके पर ईकेवाईसी करायी गयी। 1200 कृषकों का भूलेख अंकन हेतु तहसील भेजने के लिए डाटा एकत्रित किया गया तथा 2000 से अधिक कृषकों को कार्य दिवस में डाक विभाग के माध्यम से खाता खुलवाने की सलाह दी गई, जिससे आधार सीडिंग के साथ-साथ एनपीसीआई लिंकेज  होने के फलस्वरूप पीएफएमएस पर उनका डाटा स्वीकार हो जाए।

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के वृहद संतृप्तीकरण शिविर सभी 1123 ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जाएंगे। दिनांक 02 जून, 2023 तक 840 शिविरों का आयोजन पूर्ण हो चुका है। 283 शिविरों का आयोजन क्रमिक है।

    योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बातें

    ऐसे कृषक भाई जिन्हें योजना का लाभ पूर्व से मिल रहा था और अंतिम एक या दो किस्तें उनके खाते में यदि नहीं पहुंची हैं तो इसके निम्न कारण हो सकते हैं…
    १- एक से ज्यादा बचत बैंक खाता होने की दशा में आधार से लिंक कराए जाने के कारण आपके दूसरे खाते में किस्तें जाना प्रारंभ हो गई हों।
    २- आप द्वारा बैंक से पासबुक को अपडेट न कराया गया हो और आप को किस्तें न आने की आशंका से परेशानी हो रही हो।
    ३-पीएफएमएस पर आपका डाटा स्वीकार नहीं हुआ है अर्थात रिजेक्ट कर दिया गया हो।
    ४- आप द्वारा भूलेख अंकन न कराया गया हो।
    ५- ईकेवाईसी आवश्यक है ।

    आवश्यक सुझाव/निदान

    अपने आधार संख्या के द्वारा निकटतम जन सेवा केंद्र से स्टेटस रिपोर्ट निकलवाएं। स्टेटस रिपोर्ट में यदि “नो ईकेवाईसी” लिखकर आता है तो जन सेवा केंद्र से ईकेवाईसी कराएं। इसके लिए आवश्यक है कि आपका मोबाइल आधार से जुड़ा होना चाहिए। यदि मोबाइल आधार से नहीं जुड़ा है तो जन सेवा केंद्र के माध्यम से मोबाइल को आधार से जुड़वाएं। लगभग 3 दिन में आपका आधार, मोबाइल से जुड़ जाएगा। इसके बाद जब आप जन सेवा केंद्र के माध्यम से ईकेवाईसी कराएंगे तो आपके मोबाइल पर ओटीपी जाएगा और इसी प्रक्रिया के तहत आपकी ईकेवाईसी पूर्ण होगी।
    स्टेटस रिपोर्ट में यदि “नो लैंड सीडिंग” लिखकर आता है तो खतौनी की प्रमाणित प्रति तथा आधार की छाया प्रति शिविर स्थल पर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी को उपलब्ध करा सकते हैं अथवा कृषि भवन बिजनौर में उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करा सकते हैं। कृषि भवन बिजनौर कार्यालय में जमा करने के 1 सप्ताह के अंदर आपका भूलेख अंकन पूर्ण हो जाएगा।
    स्टेटस रिपोर्ट में यदि यह लिखकर आता है कि “डाटा रिजेक्टेड बाई पीएफएमएस”, तो इसके दो रास्ते हैं। प्रथम विकल्प यह है कि आपका जिस बैंक में बचत बैंक खाता संचालित है, से संपर्क कर एनपीसीआई से खाते को लिंक कराएं अथवा निकटतम डाकखाने में अपना नया खाता खुलवा सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलते समय ही एनपीसीआई से लिंक हो जाएगा, जिससे आपका डाटा पीएफएमएस पर स्वत: स्वीकार हो जाएगा और आपकी किस्तें इसी डाकखाने के खाते में आएंगी।

    पात्रता की सीमा-
    १- शासनादेश के अनुसार पति पत्नी में से केवल एक पात्र होगा।
    २- फरवरी 2019 के बाद क्रय की गई भूमि से बने भू स्वामी योजना में पात्र नहीं होंगे।
    ३- विरासत के आधार पर भूस्वामी बने आवेदक को योजना का लाभ तब तक प्राप्त नहीं होगा जब तक मृतक के खाते में मृत्यु के बाद आई किस्तों को वापस जमा नहीं करा दिया जाता है।

  • गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर

    नशेड़ी पति से तंग महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ खाया जहर

    बिजनौर (मुकेश कुमार)। मंडावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में महिला ने अपनी दो अबोध बच्चियों संग जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि शराबी पति से तंग आकर महिला ने यह हौलनाक कदम उठाया।

    मंडावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में नरगिस पत्नी लियाक़त ने अपने घर में अपनी दो बच्चियों जुबेदा (उम्र 4 वर्ष), जोया (उम्र 2 वर्ष) को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों की हालत नाजुक होने पर परिजनों द्वारा एम्बुलेंस 108 को सूचना दी गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेपर कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि लियाक़त पुत्र फुल्लू की शादी 5-6 वर्ष पूर्व गांव कुम्हेड़ा जिला मुजफ्फरनगर से हुई थी। वह शादी के पहले से ही भांग, शराब जैसे नशे का आदी था। आरोप है कि तब से लियाक़त अपनी पत्नी नरगिस के साथ मारपीट करता रहता है। इस कारण घर में क्लेश बनी रहती है। इसी से तंग आकर नरगिस ने अपने साथ-साथ अपनी दोनों बेटियों को भी जहरीला पदार्थ देकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

  • आईटीआई धामपुर में होगा रोजगार मेले का आयोजन, प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    बिजनौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भटियाना खुशहालपुर धामपुर बिजनौर में आगामी 07 जून, 2023 को प्रातः 10.00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान Neel Metal Products Ltd. (JBM GROUP) Ranipur Haridwar, Pantnagar Udhamsingh Nagar की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर Fitter, Welder एवं Painter General व्यवसायों के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का रोजगार के लिए चयन किया जाएगा।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    आईटीआई के प्राचार्य ने सभी व्यवसायों के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ग्राम-भटियाना खुशहालपुर धामपुर जनपद – बिजनौर में नियत तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर स्वर्णिम अवसर का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

  • मुरादनगर पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल

    दिनदहाड़े मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू चौधरी ढेर

    गाजियाबाद। कमिश्नरी के थाना मुरादनगर क्षेत्र में पुलिस ने दिनदहाड़े मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश मोनू चौधरी उर्फ विशाल को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    कमिश्नर अजय कुमार ने गाजियाबाद कमिश्नरी में अवैध काम करने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे थाना मुरादनगर क्षेत्र में क्रॉस फायरिंग की एक घटना में मोनू चौधरी उर्फ विशाल पुत्र दीपक निवासी उखलारसी मुरादनगर गाजियाबाद मारा गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मुरादनगर के सुनसान इलाके में गंग नहर की तरफ भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    50 हजार का इनामी बदमाश मोनू चौधरी उर्फ विशाल (फाइल फोटो)

    मोनू चौधरी पिछले 2 महीनों में हुई 2 हत्याओं के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। कई बार पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी, लेकिन वह चकमा देकर निकल गया। हाल ही में गाजियाबाद पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके गिरोह के सदस्यों की 29 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

  • देश का हर सच्चा किसान भाजपा सरकार के साथ: राम निवास यादव

    भाकियू (टिकैत) को छोड़कर 1000 किसानों ने ली राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की सदस्यता

    लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन लखनऊ के जिलाध्यक्ष लवकुश यादव के नेतृत्व में मलिहाबाद ब्लाक कार्यालय का उद्वघाटन शुक्रवार को मिर्जागंज माल रोड पर मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास यादव ने फीता काटकर किया। वहीं रहीमाबाद में आयोजित सदस्यता शिविर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को छोड़कर किसान नेता संतोष कुमार के नेतृत्व में 1000 हजार लोगों ने राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की सदस्यता ली।

    राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव का काकोरी के दुर्गागंज चौराहा पर यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी केशरी राव धारा सिंह यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    समर्थकों को सम्बोधित करते हुए रामनिवास यादव ने कहा कि देश का हर सच्चा किसान भाजपा सरकार के साथ है।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सरकार के समर्थन में खड़ा है। वर्तमान सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। यही कारण है कि देश का असली किसान कुछ कथित किसान नेताओं का साथ नहीं दे रहा है, जिससे यह बौखलाकर बिचौलियों के साथ साँठ-गाँठ करके बीच-बीच में धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। केन्द्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए बहुत से काम किये हैं। किसानों के नलकूपों को फ्री विजली देने का काम किया। देश का हर किसान इन कथित किसान नेताओं की असलियत अब जान चुका है। किसान अब इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    इसके अलावा राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की सदस्यता लेने वाले सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए यूनियन की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्य रूप से भैयालाल यादव, शियाराम कश्यप, गुलज़ारी लाल, लाल बहादुर यादव, आनंद यादव सहित हजारों की संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • जल्द जमीन दिलाने का डीएम ने दिया आश्वासन

    टीन शेड डलवाने का कार्य कराएंगे कुंवर भारतेंद्र सिंह

    पूर्व सांसद के साथ डीएम से मिलकर रिक्शा स्टैंड को मांगी जमीन

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    बिजनौर। मंडावर में रिक्शा स्टैंड के लिए जमीन दिलवाने को रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारी पूर्व सांसद के साथ डीएम से मिले। इस संबंध में डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि अवैध स्टैंड हटाने के अभियान से रिक्शा चालकों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    रिक्शा यूनियन इकाई मंडावर ने रिक्शा स्टैंड की जमीन के लिए पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र के साथ डीएम से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने जल्द ही रिक्शा स्टैंड हेतु जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं कुंवर भारतेंद्र सिंह ने रिक्शा चालकों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्टैंड की जगह मिलने के बाद वहां टीन शेड का कार्य उनके द्वारा कराया जाएगा। डीएम से मिलने में पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, रिक्शा यूनियन के संरक्षक अजमल उमर, अध्यक्ष मोईन अहमद, महामंत्री जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष नाजिम अहमद, छत्रपाल सिंह, अफजाल कुरैशी, अब्दुल वाहिद, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे 11 सूत्रीय मांग पत्र पर नहीं ली गई कोई सुध

    प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का हरिद्वार के ज्वालापुर में राष्ट्रीय अधिवेशन

    मांगों को लेकर जंतर मंतर पर विशाल आंदोलन करेंगे पत्रकार

    हरिद्वार। यदि केंद्र सरकार ने हमारी मांगों पर अविलंब संज्ञान नहीं लिया तो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन अन्य पत्रकार संगठनों को साथ लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर एक विशाल आंदोलन करने पर बाध्य होगा। यह चेतावनी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने दी है। श्री कुशवाहा उत्तराखंड की तीर्थ स्थली हरिद्वार स्थित आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में विचार व्यक्त कर रहे थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने कहा कि पूर्व में संगठन द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून, प्रदेशों में राज्य प्रेस आयोग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने, आरएनआई एवं डीएवीपी में भारत के समस्त राज्यों से 2-2 पत्रकारों को सदस्य नियुक्त करने, भारत सरकार द्वारा 60 वर्षीय पत्रकारों को मासिक पेंशन 6 हजार रुपए दिए जाने, सभी प्रांतों में पत्रकार भवन बनाए जाने सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया था। …परंतु अभी तक इन मांगों पर कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। जगह-जगह पत्रकारों की हत्या एवं उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने हमारी इन मांगों पर अविलंब संज्ञान नहीं लिया तो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन अन्य पत्रकार संगठनों को साथ लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर एक विशाल आंदोलन करने पर बाध्य होगा।

    इससे पहले प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तराखंड की तीर्थ स्थली हरिद्वार स्थित आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाह ने फीता काटने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। दो सत्र में देर रात तक चले कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधन में पत्रकार एकता एवं पत्रकार संगठन को मजबूत कर अपनी मांगों के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मधुसूदन आर्य एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्येंद्र शर्मा अंगिरस ने किया।

    सम्मेलन में बिहार से पधारे सत्यनारायण चतुर्वेदी (राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी बिहार, झारखंड) ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों की मांगों के लिए समय-समय पर ज्ञापन देकर सरकार को जगाना होगा। एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी ने पत्रकार आयोग, पुरुष आयोग, पत्रकारों को पेंशन भत्ता दिए जाने आदि विषयों पर प्रकाश डाला। हरिद्वार निवासी जगदीश लाल पावा ने भी पत्रकार एकता पर जोर दिया। बांदा से आए कृपा शंकर दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा द्वारा पत्रकारों के हित में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। सहारनपुर से वरिष्ठ पत्रकार जसवीर बजाज ने पत्रकारों से संपादकीय एवं अपने विचारों को खुलकर लिखने का आह्वान किया। हरियाणा से आए प्रदीप मसीहा गुलाटी ने कहा कि हम सबको अनुशासित रहकर अपनी मांगों के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    अधिवेशन में आलोक भारद्वाज, बसंत गुप्ता (बांदा), राजीव कुमार गुप्ता (इटावा), रामनाथ सिंह, नवीन गर्ग (बिजनौर) सुनील शर्मा समीर (हरिद्वार), सखावत अली, हैदर, प्रियंक, भगवती प्रसाद सोनी, बालेंद्र गुप्ता एवं उपेंद्र वर्मा आदि पत्रकारों ने भी विचार व्यक्त किए।
    कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने उत्तराखंड में संगठन की मजबूती के लिए सुनील शर्मा समीर को महामंत्री पद पर मनोनीत किया। श्री कुशवाहा ने मंचासीन मधुसूदन आर्य, कृपा शंकर दुबे, जसवीर बजाज, सत्यनारायण चतुर्वेदी, सुनील त्रिपाठी एडवोकेट, डॉ सत्येंद्र शर्मा अंगिरस व प्रदीप मसीह गुलाटी को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को एसोसिएशन की ओर से पटका पहनाते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

  • गर्मी की छुट्टियों में आए हुए थे माता पिता के पास

    छोटे भाई ने गेम खेलने को नहीं दिया मोबाइल तो बहन ने कर दी हत्या

    फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन न देने पर 15 साल की किशोरी ने 12 साल के इकलौते भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी दसवीं की छात्रा है, जबकि उसका भाई पांचवीं क्लास में पढ़ता था। घटना माता पिता के ड्यूटी जाने के दौरान हुई।

    पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि भाई ने गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं दिया था इसलिए उसकी हत्या कर दी। यह भी कहा कि मम्मी पापा, भाई को ज्यादा प्यार करते थे और गेम खेलने के लिए उसे ही मोबाइल देते थे। वह मोबाइल मांगती या गेम खेलती तो डांटते थे।

    💜 Now SAVE BIG on ALL your shopping 🛍️ Get Heavy Discounts On 1000+ categories – 👠👗👜🎾🍽📱🎧 Plus, ✅Lowest Prices ✅Free Delivery ✅Easy Returns Download now Meesho! 👇 https://meesho.com/invite/ZLYNCVU319 TnC Apply…

    सिटी थाना पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी के जिला औरैया स्थित ककोड़ गांव निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ कोली वाड़ा मोहल्ला में किराए पर रहते हैं। दंपति का 12 साल का बेटा पांचवीं और 15 साल की बेटी 10 वीं कक्षा की छात्रा है। दोनों बच्चे पैतृक गांव में दादा-दादी के पास रहते थे। गर्मियों की छुट्टियों में दोनों 10-12 दिन पहले माता पिता के पास बल्लभगढ़ आए थे। पति-पत्नी फरीदाबाद की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं।

    सीखिए YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share

    माता-पिता गुरुवार को काम पर चले गए। बेटा और बहन अकेले रह गई। मृतक की मां ने बताया कि शाम को ड्यूटी से लौटे तो बेटा बेड पर पड़ा था। ऐसा लगा कि वह सो रहा है, काफी देर वह नहीं उठा तो जगाने की कोशिश की। बच्चे के गले पर कुछ निशान देख कर शक हुआ। हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी सिटी बल्लभगढ़, थाना प्रभारी सिटी सत्यवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया।