पूर्व इंचार्ज/क्राइम रिपोर्टर दैनिक जागरण उरई (जालौन), मेरठ, बिजनौर, धामपुर, मुजफ्फरनगर। समाचार संपादक दैनिक प्रयाण हरिद्वार। पूर्व महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन।
24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के कुल 1,134 नए मामले
देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर हुए 7,026
कोरोना के मामलों में लगातार हो रहा इजाफा
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कुल 1,134 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 मार्च को 1,071 मामले सामने आए थे, जबकि मंगलवार को कोरोना के 699 नए मामले रिकॉर्ड किए गए।
एक्टिव केस में उछाल
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तगड़ा उछाल देखने को मिला है। देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 7,026 हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले सामने आ चुके हैं। 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 279 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।
24 घंटे में पांच मरीजों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की जान गई है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में एक-एक शख्स की मौत हुई है। कोरोना से अब तक देश में 5 लाख 30 हजार 813 लोगों की मौत हो चुकी है।
बीते 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर
• 21 मार्च को 699
• 20 मार्च को 918
• 19 मार्च को 1,071
• 18 मार्च को 843
• 17 मार्च को 796
• 16 मार्च को 754
• 15 मार्च को 618
• 14 मार्च को 402
• 13 मार्च को 444
देश में डेली पॉजिटिविटी दर अब 1.09 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.98 फीसदी, जबकि एक्टिव केस 0.02 फीसदी हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.79 फीसदी है।
220.64 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.64 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लिए सबसे पहले नवार्ण मंत्र, कवच, इसके बाद कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद दुर्गा सप्तशती के पाठ का आरंभ करना चाहिए। अगर आप इस तरह का पाठ करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी। साथ ही मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा आप पर बरसाएंगी।
कुछ भक्त 7 दिनों में देवी महात्म्य का पाठ भी करते हैं। वे पहले दिन पहला अध्याय, दूसरे दिन 2-3 अध्याय, तीसरे दिन चौथा अध्याय, चौथे दिन 5-8 अध्याय, 5वें दिन 9-10 अध्याय, 6वें दिन 11वां अध्याय और 7वें दिन 12-13 अध्याय जप करते हैं। दिन । प्रत्येक अध्याय को एक ही बैठक में पढ़ना चाहिए।
प्रथम दिन एक पाठ प्रथम अध्याय, दूसरे दिन दो पाठ द्वितीय, तृतीय अध्याय, तीसरे दिन एक पाठ चतुर्थ अध्याय, चौथे दिन चार पाठ पंचम, षष्ठ, सप्तम व अष्टम अध्याय, पांचवें दिन दो अध्यायों का पाठ नवम, दशम अध्याय, छठे दिन ग्यारहवां अध्याय, सातवें दिन दो पाठ द्वादश एवं त्रयोदश अध्याय करके एक आवृति सप्तशती की होती है।
नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योत अवश्य जलाएं। अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जाप अवश्य करें। इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। पूजन में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है।
अफगानिस्तान, पाकिस्तान से लेकर भारत में मंगलवार रात करीब 10:17 बजे भूकंप के जोरदार झटके
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत हिले
नई दिल्ली। अफगानिस्तान, पाकिस्तान से लेकर भारत में मंगलवार रात करीब 10:17 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के केंद्र अफगानिस्तान के हिंदु कुश में इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। धरती में कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े इलाके में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तेज झटके आए हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी भूकंप के झटके आए हैं। इस बार भूकंप की टाइमिंग भी थोड़ी ज्यादा थी और एक के बाद एक दो झटके आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। धरती में कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।
मंगलवार रात करीब 10.20 बजे नई दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, आगरा, लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर आ गए, भूकंप के झटकों से सड़क पर चलने वाली गाड़ियां भी हिलने लगी। फरवरी माह में तीसरी बार के बाद मार्च में भी एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बारे में जानकारी मिलते ही लोग घरों से बाहर आ गए और काफी देर तक बाहर ही रहे। भूकंप के झटकों के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। इसके बाद लोग एक-दूसरे को फोन कर बताने लगे। साथ ही दूसरे क्षेत्रों का हाल जानने लगे। लोगों का कहना था कि पिछले 5 साल के भीतर इतने तेज भूकंप के झटके कभी महसूस नहीं किए गए। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग घर छोड़कर मैदान में आ गए। पूरे एनसीआर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सबसे ज्यादा खौफ हाईराइस बिल्डिंग में रहने वालों लोगों में दिखा।
हर्षोल्लास से नव वर्ष मनाएगी शिव सेना पंजाब और सनातन सुरक्षा समिति
खन्ना (Tina barwalia)। शिव सेना पंजाब और सनातन सुरक्षा समिति की बैठक अवतार मौर्य की अध्यक्षता में हुई। अवतार मोर्या जी ने शहर निवासियों से निवेदन किया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी बगलामुखी मन्दिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में सुबह 7 बजे हवन किया जायेगा। साथ ही प्रशाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने सभी शहर निवासियों से निवेदन किया कि सभी आपने परिवार सहित पधारे और माता बगलामुखी देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
बैठक में विशेष रूप से पंडित जय शास्त्री पंडित देवेश्वर के साथ राजेश शर्मा, रविंदर रवि, जतिंदर नारंग, राजन सेतिया, संजीव चौधरी प्रीत, सोहन लाल, वली राम, सीएल मौर्य, सुरेश देव, अशोक कुमार शुभम, चंचल मिश्रा, पूजा रानी, संजू, मंगत सिंगला पहुंचे। बैठक में आने वाले नववर्ष को हर्ष और उल्लास से मनाने की तैयारी गई।
मलिहाबाद, लखनऊ। एमपीवी स्कूल कसमण्डी कला में निजी संस्था द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के साथ ही सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन अनीता प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्कूल की प्रधानाचार्या रागिनी गुलाटी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान ट्रेनर वर्षा वर्मा ने छात्राओं को जहां एक और पढ़ाई करने की सलाह दी वहीं दूसरी ओर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए आत्मरक्षा के गुण सिखाए और कहा कि कोई भी मनचला एवं सिरफिरा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करता है तो आत्मविश्वास रखें और जरूरी कदम उठाएं।उन्होंने बताया लड़कियों की सुरक्षा के लिए मोबाइल पर कई ऐप भी मौजूद है, वह उनका प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन कभी यह उपकरण उनके पास नहीं हो तो वह जोरदार प्रहार का प्रयोग कर सकती हैं। उन्होंने किसी भी आपातकालीन स्थिति में 1098 और 112 पर कॉल करने की सलाह दी। स्कूल की चेयरपर्सन अनीता प्रधान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया स्कूल प्रशासन द्वारा क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सतत प्रयासरत है। प्रयास रहेगा आने वाले समय में उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र के बेटे और बेटियों को शहर ना जाना पड़े।
भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सहकारिता ऊंचाइयों को छू रही है : बृृजभूषण सिंह मुन्नू
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जेडीसी बैंक ने ज्यादा ऋण वितरित किया
दादा कृष्ण कुमार पालीवाल और पूर्व सभापति उदय सिंह पिंडारी के नाम पर बनेंगे कुठौंद और कोंच में नए भवन
उरई (जालौन)। जालौन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सत्ताइस कामों के एजेंडों को प्रमुखता से रखा गया। उपस्थित सभापति द्वारा अधिकारियों से परिचर्चा के बाद सभी एजेंडों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर सहकारिता में भाजपा की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सहकारिता लगातार ऊंचाइयों को छू रही है। गांव स्तर पर भी काम किए जा रहे हैं।
जेडीसी के नवीन सभागार में सभापति बृजभूषण सिंह मुन्नू ने संचालकों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जालौन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक से 66 पैक्स वित्त पोषित हैं जिनके माध्यम से किसानों को उर्वरक, बीज आदि की आपूर्ति की जाती है। बैंक द्वारा कृषकों को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा ऋण वितरण किया गया। डेयरी व्यवसाय के अंतर्गत दुग्ध का उत्पादन बढ़ाने हेतु बैंक द्वारा 105.00 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। साथ ही 72 किसानों को पशुपालन हेतु ऋण भी दिया गया। बैंक की मुख्य शाखा उरई, एट एवं कालपी में एटीएम की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। वहीं कई जगहों पर पब्लिक की सहूलियत के लिए मोबाइल एटीएम वैन दौड़ाई जा रही है। साथ ही बैंक की नौ शाखाओं में ग्राहकों को लाकर की भी सुविधा दी जा रही है। समितियों के माध्यम से उर्वरक व्यवसाय हेतु भी ऋण दिया जा रहा है। बैंक की सभी 18 शाखाएं एवं मुख्यालय सीबीएस प्लेटफार्म पर कार्य कर रहा है जिसके अंतर्गत इंटर बैंक ट्रांजेक्शन, आरटीजीएस एवं कई अन्य सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा आधार आधारित की सेवा भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत ग्यारह समितियों को गोदाम निर्माण का कार्य कराने हेतु चयनित किया गया है। जनपद के लोगों को बैंकिंग से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए बैंक द्वारा वित्तीय सलाहकार की नियुक्ति की गई है जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि कोंच और कुठौंद में बैंक का नवीन भवन तैयार किया गया है। कुठौद में दादा कृष्ण कुमार पालीवाल और कोंच में नए भवन का नाम पूर्व सभापति उदय सिंह पिंडारी के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान उपसभापति राकेश तिवारी, संचालक युद्धवीर कंथरिया, सुभाष पिंडारी के अलावा मुख्य कार्यपालक अधिकारी सगीरुददीन, श्याम स्वरूप मिश्रा, अनिल कुमार, मनोजभान सिंह, लालप्रताप, संजय भदौरिया आदि मौजूद रहे।
शिवपाल सिंह यादव को भेंट किया अंग वस्त्र और गुलदस्ता
शराबबंदी संघर्ष समिति और पीस एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदर मुर्तजा अली ने की उनसे मुलाकात
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के कोलकाता के अधिवेशन से लौटने के उपरांत मंगलवार को समाजवादी कार्यालय में शराबबंदी संघर्ष समिति और पीस एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदर मुर्तजा अली ने उनसे मुलाकात की।
इस अवसर पर उनको अंग वस्त्र और गुलदस्ता से उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी के विस्तार और आने वाले रमजान के महीने के ताल्लुक से उनसे विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय महासचिव से मिलने वालों में पूर्व पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष रजनी तिवारी, रामबाबू रस्तोगी, अनिल, अब्दुल मोईद, मोहम्मद शेख अफजाल, शमीम आदि लोग शामिल रहे।
शिक्षक संकुल बैठक में लिया निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प
अध्यापिका विकार फातिमा का कार्य सभी अध्यापकों के लिए प्रेरणा
काकोरी, लखनऊ। विकासखंड काकोरी के प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा में संकुल बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम में न्याय पंचायत अमेठिया सलेमपुर के उन्नीस विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक की शुरुआत एआरपी काकोरी राजेश कुमार सिंह व संकुल प्रभारी हूरजहां ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्राथमिक विद्यालय काकोरी दो की छात्राओं ने प्रार्थना व प्रेरक गीत प्रस्तुत किया।
सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए एआरपी राजेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अति महत्वपूर्ण निपुण कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा की और शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को समय अवधि के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा की इंचार्ज अध्यापिका विकार फातिमा द्वारा विद्यालय में किए जा रहे शिक्षण कार्य और प्रिंट रिच मटेरियल के सदुपयोग की खूब सराहना की। कहा कि जिस तरह से विकार फातिमा अकेली अध्यापिका होने के बाद भी तन्मयता से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास कर रही हैं, वह सभी अध्यापकों के लिए प्रेरणा है।
संकुल प्रभारी हूरजहां ने समूह कार्य कक्षा 1,3,4,5,6,8 में टीएलएम कार्यपत्रक निर्माण आदि आधारशिला क्रियान्वयन, संदर्शिका शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर करने पर चर्चा, दीक्षा मॉडल का उपयोग करने आदि विषयों पर विशेष चर्चा की। वहीं संकुल सदस्य सुमन मिश्रा ने प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन कर उस पर चर्चा की। टीएलएम कार्यपत्रक निर्माण एवं पिछली शिक्षा संकुल बैठक के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा भी की गई।
शिक्षक संकुल बैठक में प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा की इंचार्ज अध्यापिका विकार फातिमा व शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने आए हुए सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा निपुण विद्यालय बन जाएगा। एआरपी राजेश कुमार सिंह ने आए हुए सभी शिक्षकों से अपने अपने विद्यालय को निपुण लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया और प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा के निपुण बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
शिक्षक संकुल बैठक में मुख्य रूप से रूशना जैदी, वंदना, सरिता, सैयदा अतहर, सुनीता कुमारी, सरिता वर्मा, उम्मे कुलसुम छाया देवी, शबीह सुगरा, शिमला वर्मा, नाजिया बानो, ज्योति देवी, मिथिलेश कुमारी, उषा रावत आदि शिक्षक मौजूद रहे।
एक दूसरे के सहयोग के बिना मजबूत नहीं किया जा सकता लोकतांत्रिक ढांचा: सतीश महाना
नहीं नकारी जा सकती लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों की भूमिका: सतीश महाना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की अपनी-अपनी भूमिका है और हमारा लोकतंत्र तभी समृद्व होगा जब सब मिलकर काम करेंगे और प्रगति के पथ पर आगे बढ सकेंगे। एक दूसरे के सहयोग के बिना लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनहित में यदि कोई बात उठाई जाती है तो कार्यपालिका को उसे पूरा करना ही होगा। अधिकारी इससे स्वंय को अलग नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने यह बात आज उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित एक परिचर्चा के उद्घाटन के बाद होटल ताज में कही। श्री महाना ने कहा कि जो व्यक्ति जनता के द्वारा चुनकर विधानसभा आता है वह जनता के प्रति समर्पित रहता है। वह जनता का दर्द भी जानता है, उसका कारण भी जानता है और उसका निवारण भी जानता है। इसलिए लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। प्रदेश का जो विकास हो रहा है उसके प्रति जन प्रतिनिधियों के भी प्रयास शामिल है।
श्री महाना ने कहा कि लोकतंत्र की जो अवधारणा संविधान में लिखी हुई है। उसमें न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की सीमाएं तय की गयी थी। पर आजादी के दो तीन दशकों बाद विधायिका, जिसे सबसे मजबूत होना चाहिए थी, उसके प्रति अवधारणा बदलती गयी और वह कमजोर दिखाई जाने लगी। जन सामान्य में विधायिका के प्रति जो सम्मान था, वो गिरता चला गया। जिसके कारण वह कमजोर होती गयी पर अब विधायिका के प्रति माहौल बदल रहा है और जनमानस में विधायिका के प्रति अवधारणा में बदलाव दिख रहा है।
श्री महाना ने कहा कि लोकतंत्र तभी समृद्धि होगा जब तीनों संस्थाएं प्रगति के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगी और जब सब एक साथ मिलकर काम करेंगी तो लोकतंत्र की समृद्व अवधारणा को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिस समय उ0प्र0 के विधानसभा की बात होती है तो यह केवल 403 माननीय सदस्यों की ही नहीं, बल्कि उ0प्र0 की 25 करोड़ जनता की विधानसभा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में जन सहभागीदारी बेहद आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश का नेटवर्क रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच ट्रिलियन ईकोनोमी के लक्ष्य को तभी पूरा किया जा सकेगा जब उ0प्र0 एक ट्रिलियन ईकोनमी की ओर आगे बढेगा। प्रधानमंत्री जी के उस लक्ष्य को पूरा करने को हम सब मिलकर पूरा काम करेंगे। उ0प्र0 हर परिपेक्ष में आगे बढेगा और यह देश का अग्रणी राज्य होगा। आने वाले समय में दूसरे राज्य उत्तर प्रदेश से सीखने का काम करेंगे।
बिजनौर| हिंदू धर्म में नवरात्रों को बेहद पवित्र माना गया है। इस बार चैत्र नवरात्रों की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो रही है, जो 30 मार्च 2023 तक रहेगी। साथ ही 30 मार्च को श्रीराम नवमी मनाई जाएगी।
मनकेश्वर महादेव आश्रम खुर्रमपुर के मठाधीश बाबा दीनानाथ
मनकेश्वर महादेव आश्रम खुर्रमपुर के मठाधीश बाबा दीनानाथ ने बताया कि नवरात्रों के दिन अत्यधिक पवित्र व विशेष होते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में माता अपने अलग-अलग नौ रूपों में पृथ्वी पर निवास कर अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। इसिलिए इस दौरान पवित्रता का पालन करते हुए माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि इस बार की चैत्र नवरात्रि बेहद ही खास है क्योंकि ये पूरे 9 दिन की होगी। इस साल 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक नवरात्रि है और 31 मार्च को दशमी के दिन पारण होगा। शास्त्रों के अनुसार पूरे नौ दिन की नवरात्रि अत्यधिक शुभ मानी जाती है। इसके अतिरिक्त इस बार माँ दुर्गा का आगमन नाव यानी नौका पर हो रहा है। यह भी एक प्रकार का शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि वैसे तो मां दुर्गा सिंह की सवारी करती हैं लेकिन नवरात्रि के पावन दिनों में धरती पर आते समय उनकी सवारी बदल जाती है। उन्होंने बताया कि माँ जगदंबे की सवारी नवरात्रि के प्रारंभ होने वाले दिन पर निर्भर करती है। इस बार नवरात्रि का प्रारंभ बुद्धवार से हो रहा है, इसलिये उनकी सवारी नौका है। स्वयं नौका पर सवार माता भक्तों की भी नैय्या पार करती है। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सभी का पूजन स्वीकार करती हैं माता
बिजनौर। नवरात्रि पूजन के संबंध में बाबा दीनानाथ ने बताया कि यूं तो नवरात्रि में माता कि पूजा शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान से ही की जानी चाहिए। लेकिन हिन्दू समाज में शास्त्रों का ज्ञान चंद लोगों तक ही सीमित है। ऐसे में भक्त अपनी श्रद्धा व भाव के अनुसार किसी भी विधि से पूजन कर सकते हैं। माता द्वारा सभी का पूजन स्वीकार किया जायेगा, क्यूंकि एक पक्ष यह भी है कि भगवान सिर्फ भक्त का भाव देखता है। भक्तों का भाव यदि माता के प्रति समर्पित है तो माता भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं तथा उसे हर कार्य में सफलता मिलती है।
मंडावर थाने में थी तैनाती, बिजनौर आते समय हुआ हादसा
बिजनौर। मंडावर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम मंडावर से बिजनौर जाते समय हुआ। सिपाही की मौत से मंडावर थाना सहित समस्त पुलिस विभाग में शोक छा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जनपद शाहजहांपुर निवासी अमरनाथ वर्मा की तैनाती मंडावर थाने में कांस्टेबल के पद पर थी। वह परिवार सहित बिजनौर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। सोमवार की शाम वह मंडावर थाने से कुछ कागजात लेकर जिला मुख्यालय जा रहे थे। तभी बिजनौर के पास ही किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाही की मौत से मंडावर थाने सहित समस्त पुलिस परिवार में दुःख की लहर दौड़ गई। मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार एवं स्टाफ ने उनकी आत्मा की शांति के लिए विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की।
आढ़ती के मुंशी से दिनदहाड़े सवा दो लाख रुपए की लूट
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर किया घायल
मोदीनगर। गोदाम का शटर खोल रहे आढ़ती के मुंशी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिनदहाड़े सवा दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुंशी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस कॉलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। डीसीपी ग्रामीण व एसीपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
नगर की शंकर विहार कॉलोनी निवासी सतेन्द्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह गेहूं व अन्य मोटे अनाज की आढत का काम करते हैं। उनकी आढ़त की दुकान सरना चौपले पर व गोदाम जलालपुर रोड स्थित त्रिमूर्ति विहार कॉलोनी में है। गोदाम का जिम्मा गांव चितौड़ा निवासी अशोक कुमार के पास है। मंगलवार सुबह अशोक कुमार शंकर विहार कॉलोनी में सतेन्द्र सिंह के मकान पर पहुंचे। सतेन्द्र सिंह ने अशोक कुमार को सवा दो लाख रुपये का बैग दिया। इसके बाद अशोक कुमार बाइक से रुपये से भरा बैग लेकर त्रिमूर्ति विहार कॉलोनी स्थित गोदाम पर पहुंचे। वह बाइक खड़ी करके हाथ में रुपये से भरा बैग लेकर गोदाम का शटर खोलने लगे। सुबह सवा 9 बजे के आसपास अशोक कुमार रुपये से भरा बैग हाथ में लेकर गोदाम का शटर खोल ही रहे थे कि इसी बीच बाइक सवार दो युवक आ गए। बाइक रोकते ही युवक हाथ में तमंचा लेकर उनके पास पहुंचे और बैग छीनने लगे। जब अशोक कुमार ने बैग नहीं दिया तो एक बदमाश ने सिर में गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद बदमाशों ने अशोक कुमार से रुपये से भरा बैग लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। अशोक कुमार ने बताया कि बैग में सवा दो लाख रुपये की नगदी थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नवरात्रि स्पेशल : ‘शक्ति’ के हाथ में प्रदेश की सुरक्षा
नवरात्रि स्पेशल : ‘शक्ति’ के हाथ में प्रदेश की सुरक्षा यूपी में पहली बार महिला पीएसी बटालियन का किया गया गठन वीर नारियों अवंतीबाई, ऊदा देवी और झलकारी बाई के नाम है महिला पीएसी बटालियन पुलिस बलों में अहम भूमिका निभा रही हैं महिलाएं, अपराधों को कम करने में बनीं मददगार
लखनऊ। भारत में नारी को ‘शक्ति’ का रूप माना जाता है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसी ‘शक्ति’ को प्रदेश की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी ने पीएसी की तीन महिला बटालियन के गठन के बाद तीन और महिला बटालियन की घोषणा की है। इसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं प्रदेश के 1583 थानों (जीआरपी सहित) पर महिला बीट आरक्षी को नियुक्त करते हुए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। गौरतलब है कि प्रदेश की नारी शक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने के साथ उन्हे सुरक्षित माहौल देना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। प्रदेश की बेटियां और महिलाएं एक ओर जहां योगी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार के साथ स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं सुरक्षित माहौल देने के लिए योगी सरकार ने उन्हें पुलिस बलों में भी अहम भूमिका दी है।
वीर नारियों के नाम पर बटालियन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति शुरू किया गया। इसके तहत प्रदेश के पुलिस बल में 20 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति के लिए आरक्षित किया गया, ताकि महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साहसी महिलाओं के नाम पर प्रदेश में तीन प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल पीएसी की महिला बटालियन स्थापित की जा रही है। इनका नाम रानी अवंतीबाई लोधी, ऊदा देवी और झलकारीबाई के नाम पर रखा जा रहा है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति दी थी। यह बटालियन बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में स्थापित की जा रही हैं। इसी क्रम के दूसरे चरण में जालौन, बलरामपुर और मीरजापुर/भदोही में से एक स्थान पर पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पीएसी की एक महिला बटालियन में 1262 पदों पर तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें सेनानायक, तीन उपसेनानायक, नौ सहायक सेनानायक के साथ शिविरपाल, 24 इंस्पेक्टर, 108 हेड कांस्टेबल, 842 सफाईकर्मी, रसोइया के पद शामिल हैं।
पुलिस में भी बढ़ा महिलाओं का कद
थाने में आने वाली बेटियों और महिलाओं की समस्याओं को सुनने और त्वरित निस्तारण के लिए योगी सरकार ने प्रदेश के 1583 थानों (जीआरपी सहित) में महिला बीट आरक्षी को नियुक्त करते हुए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की। इसके लिए विशेष तौर पर महिलाओं के लिए थाना परिसर में रिसेप्शन की स्थापना की गई ताकि वह महिला आरक्षी से बेझिझक होकर अपनी बात कह सकें। पीड़िता की समस्या का शत प्रतिशत निस्तारण हो और उन्हे भटकना न पड़े, इसके लिए टोकन की भी व्यवस्था की गई। इस टोकन में उनकी सारी जानकारी दर्ज होती है। अब तक महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से 10,20,462 शिकायतें मिली हैं, जिसमें से 9,10,362 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इसी प्रकार, हेल्प डेस्क के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कुल 1,16,208 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
महिला अपराधों में आई कमी
प्रदेश के सभी 1518 थानों में 10417 महिला पुलिस बीट का गठन किया गया है। इन नवगठित बीटों में 15130 से अधिक महिला बीट पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है। महिला बीट अधिकारी गांव में महिलाओं से संवाद स्थापित कर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इतना ही नहीं, वह योगी सरकार की ओर से महिला कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं एवं कार्यक्रम के संबंध में महिलाओं को जागरूक भी कर रही हैं। प्रदेश भर में महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए शक्ति मोबाइल का गठन किया गया, जो पीड़ित परिवार की काउंसिलिंग के साथ अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही हैं।
एंटी रोमियो स्क्वायड ने शोहदों पर कसी नकेल
ऑनलाइन महिला अपराधों पर नकेल कसने के लिए साइबर पुलिस स्टेशन में महिला साइबर सेल का गठन किया गया। इसके जरिए महिला साइबर सेल, इंटरनेट, अन्य सोशल मीडिया एप पर साइबर स्टॉकिंग एवं साइबर बुलिंग शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिलों की दूरस्थ तहसीलों में 79 महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र व महिला थाने का गठन किया गया। इन चौकियों और थानों में महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा के मामले में महिलाएं शिकायत दर्ज करा रही हैं।
इन केंद्रों पर महिलाओं की शिकायतों, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और तीन तलाक जैसे प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो रहा है। बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों पर कार्रवाई के लिए प्रदेश में 3195 से अधिक एंटी रोमियो स्क्वायड गठित किए गए। इनके द्वारा 2,20,17,197 शोहदों की चेकिंग की गई। इस दौरान 88,25,966 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई, जबकि 25,127 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च 2023 बुधवार को नव वर्ष 2080 होगा शुरू
हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ की दृष्टि से माना जाता है बहुत ही महत्वपूर्ण
9 दिन तक मां दुर्गा की पूर्ण श्रद्धा से की जाएगी पूजा
हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है। इसे हिंदू नव संवत्सर या नया संवत भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च, 2023 बुधवार से हो रही है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को नव वर्ष 2080 शुरू हो जाएगा। नल नाम के इस संवत्सर के राजा बुध और मंत्री शुक्र हैं। बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह आपस में मैत्री भाव रखते हैं। जब किसी देश में राजा और मंत्री के बीच तालमेल अच्छा होता है तो वह बहुत ही तेजी से आगे बढ़ता है। इस वर्ष की कुछ ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। ब्रह्म पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने सृष्टि का आरंभ इसी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन से किया था। महापराक्रमी सम्राट विक्रमादित्य ने अपने नाम से संवत्सर का प्रारंभ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन से किया, इसलिए इस संवत्सर को विक्रमी संवत्सर भी कहा जाता है। इस तरह 2079 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 22 मार्च 2023 से विक्रमी संवत 2080 शुरु हो जाएगा।
हमारे धार्मिक कार्यों में सूर्य का बहुत ही प्रमुख स्थान माना गया है तो वहीं चंद्रमा का स्थान भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। जीवन के मुख्य आधार वनस्पतियों को चंद्रमा से ही सोमरस की प्राप्ति होती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के लिए चंद्र की कला का प्रथम (परेवा) दिन होता है, इसलिए हमारे ऋषियों ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन को नव वर्ष के लिए सर्वथा उपयुक्त माना है। भगवान श्रीराम ने चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन जन्म लिया था, जिससे इस माह का और भी महत्व बढ़ जाता है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, हिन्दू नव वर्ष का पहला दिन जिस भी दिवस पर पड़ता है पूरा साल उस ग्रह का स्वामित्व माना जाता है। हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र महीने में होती है और बसंत ऋतु का आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला त्योहार नवरात्रि पड़ता है, जिसमें 9 दिन तक मां दुर्गा की पूर्ण श्रद्धा से पूजा की जाती है।
हड़कंप: सरकारी अस्पताल के डॉक्टर सहित दो कोरोना पॉजिटिव
बागपत। सरकारी अस्पताल के एक रोग विशेषज्ञ सहित दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों को होम आइसोलेशन में लेकर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है, ताकि अन्य लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके।
गौरतलब है कि बागपत के जिला चिकित्सालय में तैनात एक रोग विशेषज्ञ सहित दो लोगों में कोरोना के लक्षण को देखते हुए उनके सैंपल लेकर RTPCR जांच के लिए भेजे गए थे। जिला अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जब उनकी रिपोर्ट मिली तो हड़कंप मच गया। दोनों लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेशन में लेकर उनका इलाज शुरू कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग उन दोनों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच करा रहा है ताकि अन्य लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके।
सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 11514 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 146 लोगों की मौत हो चुकी है। अब फिर से कोरोना के मामले मिलने पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 918 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोविड- 19 संक्रमण के सक्रिय मामले बढ़कर 6,350 हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें 2 मौतें राजस्थान में और केरल तथा कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,806 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 2.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, साप्ताहिक साकारात्मक दर 0.86 प्रतिशत है। इसके साथ ही, संक्रमण टैली 4.46 करोड़ (4,46,96,338 ) है। इस संक्रमण से अब तक 5,30,806 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 4,41,59, 182 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत लगाया गया प्राकृतिक चिकित्सा शिविर
वृद्ध सेवा आश्रम महात्मा विदुर कुटी में हुआ आयोजन
बिजनौर। वृद्ध सेवा आश्रम महात्मा विदुर कुटी जनपद बिजनौर में इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर के द्वारा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रचना पाल पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य रहीं। विशिष्ट अतिथि अजय गर्ग प्रांत संरक्षक आरोग्य भारती संरक्षक इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन इकाई बिजनौर, डॉक्टर सुनील राजपूत संरक्षक महासचिव, सुरेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष, सुखराम, भारत स्वाभिमान से कोषाध्यक्ष राम सिंह पाल, इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह तथा जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा, अवनीश निगम संरक्षक आईएनओ ने अपने अपने विचार रखे।
उन्होंने बुजुर्गों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए। जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा कि जब आदमी सब चिकित्सा पद्धति से निराश हो जाता है तब वह प्राकृतिक चिकित्सा की ओर आशा की दृष्टि से देखता है। यह कुदरत ही उपचार है, जो रोगियों को स्वस्थ करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर श्रीमती रचना पाल द्वारा सभी बुजुर्गों को अनाज, फल वितरण किया गया।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक साल कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा
एमपीएमएलए कोर्ट में चल रहा था मामला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मानहानि के एक मामले में एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अंबरीश श्रीवास्तव ने एक साल कैद और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ नवंबर 2019 में तत्कालीन यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केस किया था। इसी पर फैसला सुनाया गया है। श्रीकांत शर्मा ने नोटिस देकर लल्लू से मांग की थी कि वह उनसे माफी मांग लें। शर्मा का आरोप था कि अजय कुमार लल्लू ने जहां जनता को गुमराह किया वहीं उनकी मानहानि भी हुई। अजय कुमार लल्लू यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के बाद से प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी जगह अब बृजलाल खाबरी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अजय कुमार लल्लू हाजिर हुए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अजय लल्लू ने पूर्व मंत्री श्रीकान्त शर्मा के लिए ऐसी झूठी बातें कही, जिससे उनकी साख को नुकसान पहुंचा। कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के कार्यों की आलोचना व विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। हालांकि विपक्ष के इस अधिकार और सत्ता पक्ष के व्यक्तिगत अधिकारों में एक पतली रेखा होती है, जिसे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए संरक्षित किया जाना जरूरी है। राजनीतिक दलों के साथ ही जनता का भी हक है कि उसे सही सूचना मिले, जनता को गलत सूचना देना भारत के संप्रभु नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित करने के समान है।
जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से तालुल्क रखने वाले अजय कुमार लल्लू पिछड़ी जाति से हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेहद करीबी माने जाने वाले अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के पूर्वी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। स्थानीय कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष से राजनीति के क्षेत्र में उतरने वाले अजय हमेशा से जमीनी आंदोलनों में एक्टिव रहे हैं।
आरोग्य भारती एवं इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में लगाया स्वास्थ्य मेले में स्टाल
बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आरएसएस के तत्वाधान में नुमाइश ग्राउंड बिजनौर में नव वर्ष के आगमन पर एक मेले का आयोजन किया गया। मेले में आरएसएस की सभी इकाइयों ने अपने अपने स्टाल लगाए। आरोग्य भारती एवं इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य मेले में एक स्टाल लगाया गया।
इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह एवं जनपद बिजनौर के संरक्षक वेद अजय गर्ग, जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों एसके बबली, संरक्षक देवेंद्र चौहान, संरक्षक डॉ सुनील राजपूत, उपाध्यक्ष ओपी राणा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, संयुक्त सचिव डॉ सुखराम, मोनू कुमार, संयुक्त सचिव पंडित गोपाल धीमान, पंडित विनोद गोस्वामी, श्रीमती अनीता अग्रवाल, डॉक्टर निक्की, अभिराम, जिला क्षय रोग अधिकारी बिजनौर डॉक्टर बीएस रावत, अमलेश देवी, खुशी देवी, उपाध्यक्ष डॉक्टर कैलाश, पतंजलि के जिला प्रभारी बीआर पाल, पतंजलि के कोषाध्यक्ष, राम सिंह पाल, आशु शर्मा, इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन उपाध्यक्ष आनंद, आरोग्य भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार गोयल, सुरेश एडवोकेट आदि ने आरोग्य भारती एवं इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य मेले में एक स्टाल लगाया।
इस अवसर पर हजारों रोगियों ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा एक्यूप्रेशर मसाज कराई। मेले में सैकड़ों स्टाल लगे हुए थे। स्वास्थ्य मेले में जनपद बिजनौर के दूर-दूर क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए तथा मेले का आनंद उठाया। लोगों को देश के हितों के बारे में जानकारी दी गई।
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ कर्मचारी नेताओं की बातचीत के बाद उत्तर प्रदेश में 65 घंटे से चल रही बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म कर दी गई। सभी बिजली कर्मी काम पर लौट गए हैं। कर्मचारियों पर लगे एस्मा सहित सभी तरह के मुकदमे हटाने के साथ ही निलंबन वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। बर्खास्त संविदाकर्मियों को भी काम पर लेने का निर्देश है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल वापस लेने का एलान किया। कहा कि हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए जा रहे हैं।
क्षत्रिय चेतना परिषद एवं भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की समितियों के काम की सराहना
क्षेत्र के विकास के लिए हम सदैव तत्पर: एमएलसी पवन सिंह चौहान
शीघ्र शुरू होगा राजा दिग्विजय सिंह शहीद स्मारक का कार्य: बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला
लखनऊ। रविवार को युवराज पैलेस क्षत्रिय चौराहा, मिर्जापुर, नहर मार्ग, जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ में क्षत्रिय चेतना परिषद उत्तर प्रदेश एवं भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह किया गया।
मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला एवं सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में जो काम इन समितियों द्वारा किया जा रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है। पवन सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा एवं किसी एमएलसी द्वारा कहकर क्षत्रिय चौराहे का सौंद्रीयकरण कराया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं। हम सदैव आप सभी के साथ हैं और क्षत्रिय चौराहे का सौंदर्यकरण शीघ्र संपन्न किया जाएगा। उन्होंने होली की सभी को बधाई दी।
बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए संगठन की बहुत सराहना की। कहा कि आप सभी के अथक प्रयास से जो यह कार्य किए जा रहे हैं, बहुत ही सराहनीय हैं। राजा दिग्विजय सिंह शहीद स्मारक के लिए जो फाइल गई थी, वह मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत हो गई है और उसमें स्मारक निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। जो भी विकास के कार्य हैं चाहे क्षत्रिय चौराहे का हो या क्षत्रिय चौराहे के आसपास सड़क निर्माण का कार्य, हम शीघ्र ही उसे पूरा कराएंगे। आप लोग जो भी कार्य कहेंगे, वह सभी संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय चेतना परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
होली मिलन समारोह में आए हुए सभी अतिथियों का आभार भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह व क्षत्रिय चेतना परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने व्यक्त किया। होली मिलन समारोह फूलों की बरसात करके संपन्न किया गया व एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। फूलों की होली खेल कर कार्यक्रम सुचारु रुप से संपन्न किया गया। इस अवसर पर अनिल सिंह, मुकेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, राज बहादुर सिंह, कमलेश कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह संजय, शिव बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, रामवीर सिंह, दीपक सिंह एडवोकेट, हिम्मत बहादुर सिंह, अजय सिंह, अनूप सिंह, विवेक सिंह तोमर, मृत्युंजय सिंह चौहान, योगेश सिंह, कवि प्रभात सिंह, बी पी सिंह, अंशुमली सिंह, रंजीत सिंह सहित भारी संख्या में क्षत्रिय बंधु एवं वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र बहादुर सिंह, ममता सिंह तथा अन्य कई मीडिया कर्मी एवं क्षेत्रीय विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह पूर्व डीसीपी ने की।
3 अप्रैल को राजऋषि कीर्तिशेष बाबू भगवती सिंह जी के स्मृति में द्वितीय पुष्पांजलि, दीपांजलि एवं काव्यांजलि
चन्द्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय, बीकेटी में होगा कार्यक्रम
लखनऊ। राजऋषि कीर्तिशेष बाबू भगवती सिंह जी के स्मृति में द्वितीय पुष्पांजलि, दीपांजलि एवं काव्यांजलि कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए आद्या लॉन, बीकेटी में विशेष बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम के संयोजक ओज कवि योगेश चौहान ने बताया कि विगत वर्ष बाबू भगवती सिंह जी की पहली पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी आगामी 3 अप्रैल को सायं 7 बजे से कवि सम्मेलन आयोजित होगा। बाबू भगवती सिंह फैन्स क्लब के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। चन्द्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय, बीकेटी में होने वाले इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।
रविवार को आयोजित विशेष बैठक में बाबू भगवती सिंह फैन्स क्लब के अध्यक्ष बलवीर सिंह राठौड़, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, ब्लॉक प्रमुख रामेन्द्र सिंह मोनू, हृदयेश सिंह गुड्डू, शिव कुमार सिंह, सपा नेता विदेशपाल यादव, अजय सिंह भदौरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शहज़ाद अहमद, पूर्व चेयरमैन गणेश रावत, समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, देवेन्द्र कुमार सिंह, आशीष सिंह, अमर सिंह, एसएन सिंह व प्रधान धर्मेंद्र सिंह चौहान इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
16 अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता और एसडीओ निलंबित। तीन हजार से ज्यादा संविदा कर्मी बर्खास्त। प्रदेश में हड़ताल पर एक लाख कर्मचारी।
लखनऊ। आंदोलनरत बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए सरकार ने अब तक तीन हजार से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जबकि 29 पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लगाया गया है। शनिवार को प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों को भीषण कटौती का सामना करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण जगह-जगह हुए फॉल्ट से समस्या और बढ़ गई। फॉल्ट ठीक करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। शहरों में भी लोगों को कमोबेश ऐसे ही हालत से जूझना पड़ा।
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद स्थिति की समीक्षा करते हुए आपूर्ति में बाधा डालने तथा अराजकता पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में पावर कॉरपोरेशन ने 16 अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता और एसडीओ को निलंबित कर दिया। तीन हजार से ज्यादा संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।
नहीं मान सकते अनर्गल मांग~ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कहना है कि हम कर्मचारियों से काम पर लौटने और वार्ता की लगातार अपील कर रहे हैं। मार्च में हड़ताल से राजस्व का नुकसान हो रहा है। भारी कर्ज के चलते कर्मचारियों की अनर्गल मांगें पूरी नहीं की जा सकती हैं। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है।
काम पर नहीं आ रहे एक लाख कर्मचारी~ प्रदेश में करीब एक लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा, संघर्ष समिति ऊर्जा मंत्री से वार्ता के लिए हमेशा तैयार है। निविदा/संविदा कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश, बड़े पैमाने पर बिजलीकर्मियों के विरुद्घ केस व समिति पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश की वजह से कर्मचारियों में आक्रोश है।
प्रदेश को बुलडोजर की जगह जनरेटर की जरूरत~ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली कर्मियों की हड़ताल पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि निजी हाथों में बिजली सौंपने के लिए दिल्ली-लखनऊ मिलकर प्रदेशवासियों एवं बिजलीकर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। भाजपाई संविदाकर्मियों का रोजगार छीनना चाहते हैं। जो पुलिस, कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाती, वह बिजली क्या संभालेगी? सपा के समय घाटे से उबरा पावर कॉरपोरेशन अब घाटे में क्यों है? उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश को बिना बिजली के रहने का अभिशाप मिला है। बच्चे बूढ़े परेशान हैं। मरीजों का हाल बेहाल है। व्यापार-कारोबार ठप है। प्रशासन की बत्ती गुल है। भाजपा सरकार समझ ले कि उत्तर प्रदेश को बुलडोजर की जगह जनरेटर की जरूरत है।
भैंसामऊ पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश। प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने जीवनपर्यंत नशामुक्त रहने का लिया संकल्प।
बीकेटी (लखनऊ)। नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के लखनऊ जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नशामुक्त सेनानी अभिषेक अवस्थी शनिवार को नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ (बीकेटी, लखनऊ) पहुंच गए।
नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रभारी श्री अग्रवाल के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी ने भैंसामऊ में बच्चों को नशे के अनेकानेक दुष्परिणाम बताए। नशे से होने वाली धनहानि, जनहानि और मानहानि पर प्रकाश डाला। सभी छात्र-छात्राओं से अपनी दोस्ती को नशामुक्त रखने और अपने परिवार नशामुक्त बनाने तरीके समझाए।
प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प कराया गया। संकल्प सभा में जिला प्रभारी की तरफ से शिक्षकों को अभियान का पटका पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सभी बच्चों को अभियान के लालपत्र वितरित किए गए।
राज्य के कई जिलों में बिजली संकट उत्पन्न, पानी, पढ़ाई, व्यापार सभी पर पड़ा असर
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने हड़ताली बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 कर्मचारी नेताओं पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, 1332 संविदा कर्मियों को भी बर्खास्त कर दिया गया है। शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की हड़ताली कर्मचारियों को शाम छह बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी की समय सीमा समाप्त हो गई। इस बीच हड़ताल के चलते राज्य के कई जिलों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। फैक्टरियों में उत्पादन ठप होने से जलापूर्ति भी बाधित है।
नहीं माने तो कड़ी कार्रवाई- एके शर्मा इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने अपील करते हुए कहा कि जनता और अपने परिवार के हित में काम पर लौटें। चार घंटे का समय दे रहे हैं। शाम छह बजे तक नहीं लौटने वालों को बर्खास्त कर दिया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा की बर्खास्त संविदाकर्मियों की जगह पर प्रौद्योगिकी संस्थानों से जुड़े छात्रों की नियुक्ति होगी। पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी इसके बाद उनकी संविदाकर्मी के रूप में तैनाती की जाएगी। बिजलीकर्मियों की हड़ताल पूरी असफल रही है।
72 घंटे की हड़ताल पर हैं बिजली कर्मचारी यूपी में करीब 1 लाख बिजली कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर हैं। वहीं हड़ताल के मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जताते हुए विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे समेत अन्य नेताओं के खिलाफ वारंट जारी किया था। सरकार ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद सोमवार को सभी पदाधिकारियों को हाईकोर्ट ने तलब किया है।
बिजनौर। बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कई गांव में दिन भर व रात में बिजली गायब रही। जिला मुख्यालय के कई हिस्सों में देर रात 2 बजे से गायब बिजली आपूर्ति देर शाम बहाल हो सकी। बिजली ना आने का सबसे ज्यादा असर बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ा, जिन्हें मोमबत्ती की रोशनी में पेपर की तैयारी करनी पड़ रही है। इन्वर्टर बैठने से हजारों घर अंधेरे में डूब गए हैं। इसके अलावा जिले भर के कई शहरों व दर्जनों गांव में बिजली की सप्लाई बंद होने से लोग परेशान हैं। पानी की काफी दिक्कत देखने को मिल रही है। चार्ज न हो पाने से सड़कों से ई रिक्शा गायब हो गए हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सभी जिला स्तरीय अधिकारी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर प्रतिदिन नियमित रूप से अवलोकन करें। उस पर पाई जाने वाली शिकायतों को उसकी मूल मंशा के अनुसार निस्तारित करना सुनिश्चित करें। आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल। शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त हुए कुल 29 शिकायती प्रार्थना पत्र
संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अर्न्तगत निस्तारण करने के निर्देश
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन नियमित रूप से अवलोकन करें और उस पर पाई जाने वाली शिकायतों को उसकी मूल मंशा के अनुसार निस्तारित करें और यदि किसी कारणवश समस्या का समाधान किया जाना सम्भव नहीं होता तो शिकायतकर्ता को अनिस्तारण का कारण लिखित एवं फोन पर सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह संतुष्ट होकर पुनः शिकायत का प्रेषण न कर सके। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ सुनिश्चित करते हुए इस बात का भी विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए कि आगामी समाधान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तहसील सदर बिजनौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्वता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है, अतः कोई भी अधिकारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतें तथा स्वयं सत्यापन करें। शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायत का निस्तारण गलत ढंग से नहीं करे, प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नियमों के अनुसार करना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिये कि वर्तमान और लम्बित शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आशय सम्पूर्ण समाधान से है इसकी विश्वसनीयता बनी रहे। आवेदक की संतुष्टि भी आवश्यक है इसलिए निस्तारण उपरान्त उससे दूरभाष पर वार्ता कर उसकी संतुष्टि भी जाने। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी आाईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण की आख्या अपलोड करने से पहले उसको अच्छे से जांच लें उसके उपरान्त ही उसको अपलोड करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 29 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनका समयसीमा के अर्न्तगत निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द तहसीलदार सदर अनुराग सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।
जनाबे फ़ातेमा का चरित्र दुनिया की तमाम औरतों के लिए मिसाल
छजुपुरा सादात स्थित दरगाह ए फातिमा ज़ैहरा पर तीन दिवसीय सालाना मजलिस
बिजनौर। हल्दौर के ग्राम छजुपुरा सादात स्थित दरगाह ए फातिमा ज़ैहरा पर आयोजित तीन दिवसीय सालाना मजलिसों के दूसरे दिन की मजलिस का आगाज मौलाना रजी मौहम्मद मैहदवी द्वारा तिलावते कलाम ए पाक से किया गया। मजलिसों को क्रमशः शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना मिर्ज़ा यासूब अब्बास, मौलाना डॉक्टर हसन कुमेली, मौलाना कौकब मुज्तबा व मौलाना इशरत हुसैन ने संबोधित किया।
शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि जनाबे फातिमा ज़ैहरा दुनिया की तमाम औरतों के लिए मिसाल हैं। दुनिया की तमाम औरतों को हजरत फातिमा ज़ैहरा के चरित्र से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मौलाना ने कहा कि रसूल अल्लाह की तबलीगे इस्लाम में उनकी बेटी फातिमा ज़ैहरा का भी पूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि बीबी फातिमा खुदा की तरफ से रसूले अकरम के लिए एक बेशकीमती इनाम थीं लेकिन रसूल अल्लाह के दुनिया से चले जाने के बाद जालिमों ने फातिमा ज़ैहरा पर जुल्म की इंतहा कर दी। मौलाना अहमद रज़ा व शाही वास्ती के संचालन में आयोजित मजलिस में सोजखानी मौहम्मद रज़ा नायाब हैदर, मौहम्मद अब्बास, शमशाद हुसैन, सफ़दर अब्बास, जॉन अब्बास ने तथा पेशखानी रईस ज़ैदी व शमशाद हुसैन ने की। दूसरे दिन की अंतिम मजलिस के बाद अंजुमन गुंचा ए हैदरी के तत्वावधान में शबीहे झूला हज़रत अली असग़र बरामद किया गया।
लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के उमरावल पंचायत के अमृत खेड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार पत्रकार को सिसवारा में जान से मारने की धमकी दी गई है। खबर छापने से नाराज दबंगों ने पत्रकार को घेर लिया और हमलावर हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर जान की धमकी देते हुए फरार हो गए।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सिसवारा निवासी जीत बहादुर का उमन सुनील, रामबिलास आदि से जमीनी विवाद हुआ था। पत्रकार मुकेश कुमार द्वारा प्रार्थना पत्र को आधार मानकर खबर प्रकाशित की गई थी। दबंगों को यह गवारा न गुजरा, जिस कारण पत्रकार मुकेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई।
पत्रकार मुकेश कुमार ने सूबे के मुख्यमंत्री से अपनी जान माल की गुहार लगाते हुए बताया कि शनिवार को वह सिसवारा गांव से गुजर रहा था। रास्ते में आरोपी पहले से घात लगाए हुए थे। उसी समय जब पत्रकार निकला तो उमन, सुनील, रामबिलास, अवधेश व उमन की पत्नी व अवधेश की पत्नी आदि सभी के द्वारा घेर लिया गया। सभी खबर छापने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। आवाज सुन कर गांव के लोग आए, तो पत्रकार की जान बच सकी। बताया कि पत्रकारों पर आएदिन फर्जी मुकदमा व खबर प्रकाशित करने पर जान से मारने कि कोशिश होती रहती है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले भर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशों के अनुपालन को प्रशासन तैयार
कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए नोडल व सह नोडल अधिकारी नामित
बिजनौर। दिनांक 22 मार्च से दिनांक 30 मार्च 2023 तक चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान के साथ पूजा, वैदिक व पुराणों मे चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में अधिकारियों को दिनांक 29 व 30 मार्च को अष्टमी व रामनवमी के अवसर पर जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, विकास खण्ड स्तरीय समितियां गठित कर जनपद के प्रमुख शक्तिपीठ मन्दिरों में जन सामान्य को जोड़ते हुए अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए उपरोक्त सभी समितियाँ जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर देवी मन्दिरों/शक्ति पीठों का चयन कर उनकी सूची एवं कलाकारों की सूची उपलब्ध करायेंगी एवं उक्त तिथियों में कार्यक्रम के आय़ोजन हेतु कलाकारों का चयन करते हुए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करायेंगी। उन्होंने सरकार द्वारा शक्तिपीठों एवं देवी मंदिर में पर्यटन विभाग व अन्य विभागों के द्वारा कराये गये विकासात्मक कार्यों एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि प्रकाश एवं दरी बिछावन आदि की व्यवस्था हेतु ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी, बिजनौर तथा नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत उत्तरदायी होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए नोडल व सह नोडल अधिकारी नामित कर दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के अन्तर्गत महत्वपूर्ण देवी मंदिरों/शक्तिपीठों का चयन करते हुए मंदिर का पता, फोटो, जी०पी०एस० लोकेशन तथा मंदिर प्रबन्धक का सम्पर्क नम्बर, कलाकारों का नाम तथा उनके मोबाइल नम्बर की जानकारी आयोजन की पूर्व संध्या दिनांक 21 मार्च, 2023 तक सम्पूर्ण तैयारियां करते हुए संस्कृति विभाग के पोर्टल culturalevents.in पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रतिदिन अपडेट/अपलोड करना भी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
बिजनौर। इलाज के लिए ब्याज पर रुपए देने वाले ने ग्रामीण के घर पर कब्जा जमा लिया। रुपए वापस लेने से इंकार करते हुए ग्रामीण के घर में घुसकर नकदी जेवर समेत तीन लाख की लूट भी की और सारा सामान बाहर फेंक कर अपना ताला डाल दिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार थाना कोतवाली शहर के ग्राम मौल्हडपुर निवासी आनन्द कुमार पुत्र ओमप्रकाश की टांग कटने से उसमें पस पड़ गया था। टांग गलने लगी थी, इस कारण ऑपरेशन होना था। इसके लिए उसको लगभग 3 लाख रुपए की जरूरत थी।
आनन्द कुमार ने बताया कि उसने गांव के मुकेश पुत्र रामकुमार से 3 लाख रुपए उधार मांगे, तो उसने यह शर्त रखी कि 5 प्रतिशत ब्याज पर वह रुपए देगा और सिक्योरिटी के रूप में हवेली का बैनामा करना होगा। मजबूरी में दिनांक 15 जनवरी 2022 को मुकेश से 3 लाख रुपए ब्याज पर लेकर अपनी हवेली का बैनामा बतौर सिक्योरिटी उसकी माँ यशोदा देवी के हक में करना पड़ा। आनन्द कुमार ने उसके बाद अपना ऑपरेशन कराया और 6 माह बाद एक लाख रुपए मुकेश को वापस करना चाहा तो उसने कहा कि वह समस्त रकम ब्याज सहित ही वापस लेगा। इस पर उसने अपने पुत्रों अरूण कुमार व राजीव की पत्नी बालेश व माया देवी के जेवर और दो लाख रुपए का इन्तजाम कर सन्दूक में रख दिए कि ये देकर अपना हिसाब साफ कर लेगा।
आनन्द कुमार के अनुसार 15 मार्च 2023 की सुबह सात बजे रुपए का हिसाब करने के लिये मुकेश से कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि लगभग एक घन्टे बाद 8 बजे मुकेश व उसकी माँ यशोदा देवी, मुकेश के दोनों बहनोई, उसकी बहनें अनु व कोमल का लड़का चाकू तमंचे लेकर उसके घर पर आ गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके घर पर रखा हुआ बैड, कपड़े, बर्तन, कूलर, टी०वी०, फ्रीज आदि सामान गुण्डागर्दी के बलबूते बाहर फेंक दिया।
पीड़ित आनन्द कुमार के पुत्र अरूण कुमार व राजीव तथा पुत्र वधुओं बालेश व माया देवी ने हमलावरों को सामान फेंकने से रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। यही नहीं तमंचे व चाकू से डरा धमका कर सन्दूक में रखे हुए जेवर तथा दो लाख रुपए भी लूट लिए। पुत्र वधुओं बालेश व माया को बेआबरू करते हुए मुकेश व उसके दोनों बहनोइयों ने मारपीट की, अश्लील हरकतें की और चोटी पकड़कर घर के बाहर फेंक दिया। काफी लोग इक्टठे हो गए लेकिन डर की वजह से कोई नहीं बोल पाया। लूटपाट और सामान बाहर फेंक कर, अपना सामान रखकर मकान पर ताला लगा दिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से थाना शहर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश देने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसका सामान घर में रखवाने की गुहार लगाई है।
सरकार द्वारा निर्धारित पैरामीटर्स को पूरा करके निपुण छात्र-छात्रा बने विद्यालय के बच्चे
कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों को निपुण बनने पर शैक्षिक सामग्री देकर किया गया सम्मानित
समस्त शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह
लखनऊ (पंचदेव यादव)। विकासखंड काकोरी मे प्राथमिक विद्यालय थावर दो और प्राथमिक विद्यालय गोहरामऊ को निपुण विद्यालय घोषित किया गया।
शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी राममूर्ति सिंह यादव व ब्लाक प्रमुख काकोरी नीतू यादव की मौजूदगी में दोनों प्राथमिक विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित कर समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख काकोरी नीतू यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कक्षा एक के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी राममूर्ति सिंह यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय थावर दो के प्रधानाध्यापक मधुसूदन सिंह व प्राथमिक विद्यालय गोहरामऊ की प्रधानाध्यापिका अम्बर फातिमा ने एक माह पूर्व सूचित किया था कि उनके विद्यालय के बच्चे सरकार द्वारा निर्धारित पैरामीटर्स को पूरा करके निपुण छात्र-छात्राएं बन गए हैं।
इसकी जांच समस्त एआरपी काकोरी, रूम टू रीड संस्था से अनिल कुमार, प्रथम संस्था से कमर फातिमा व रूमी, डायट लखनऊ की टीम व अन्य संस्थाओं के साथ साथ स्वयं द्वारा की गई।
इसमें इन दोनों प्राथमिक विद्यालयों के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं निपुण छात्र पाए गए। इसकी घोषणा शनिवार को सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुख काकोरी के सामने की गई।
प्राथमिक विद्यालय गोहरामऊ की प्रधानाध्यापिका अंबर फातिमा, सहायक अध्यापिका मोना रानी व शिक्षामित्र प्रतिभा यादव को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों को निपुण बनने पर शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव, एआरपी डॉ टीपी द्विवेदी, मनीषा बाजपेई, मुकुल चंद पांडे, रागिनी त्रिपाठी, हादी हसन, अनीता, आनंद सिंह यादव मौजूद रहे।
वहीं प्राथमिक विद्यालय थावर दो में खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी राममूर्ति सिंह यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी राममूर्ति सिंह व प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन सिंह, सहायक अध्यापिका अनुराधा यादव व शिक्षामित्र कंचन लता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और विद्यालय को शासन द्वारा तय अवधि से पहले निपुण बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
हाईकोर्ट के आदेश की प्रति भेजते हुए तत्काल हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटने के निर्देश
प्रदेश के कई हिस्से में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई
लखनऊ। विद्युतकर्मियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट के सख्त कदम उठाने के कुछ घंटों बाद ही राज्य सरकार ने हड़ताल को असंवैधानिक घोषित कर दिया। बिजली आपूर्ति में व्यवधान डालने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने काम पर न आने वाले आउटसोर्सिंग व संविदा कार्मिकों की सेवाएं भी तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को 1281 संविदकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। कई अभियंताओं के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हुई। देर रात पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने 19 हड़ताली संगठनों के पदाधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश की प्रति भेजते हुए तत्काल हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए। गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे की शुरू हुई हड़ताल के मद्देनजर सरकार और पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने व्यापक वैकल्पिक इंतजाम करने का दावा तो किया लेकिन हड़ताल के चलते प्रदेश के कई हिस्से में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। गांव से लेकर शहरों तक में घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रहने से प्रदेशवासी तमाम दिक्कतों से जूझ रहे हैं।
क्या रही वजह, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाया और कोर्ट ने कर्मचारी नेताओं को जमानती वारंट जारी किया? हाईकोर्ट के अधिवक्ता विभू राय ने न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र एवं न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ के समक्ष शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाया। कहा कि गत वर्ष 6 दिसंबर 2022 को हाईकोर्ट ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सुओमोटो संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका कायम की थी। तब कोर्ट ने हड़ताल खत्म करने का आदेश देते हुए हड़ताली कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया था लेकिन नोटिस तामील होने के बावजूद कोई भी कर्मचारी नेता अब तक उपस्थित नहीं हुआ बल्कि कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर एक बार फिर से 72 घंटे की हड़ताल कर दी। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि यदि किसी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध एस्मा के तहत कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए एनटीपीसी व अन्य केंद्रीय एजेंसियों की मदद से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
प्रथमदृष्टया कोर्ट के छह दिसंबर 2022 के आदेश की अवहेलना का मामला~ कोर्ट ने कहा कि जो कुछ भी हमारे सामने लाया गया, वह गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है। इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। हम इस बात पर नहीं जाना चाहते कि कर्मचारियों ने अपनी शिकायत इस याचिका में उठाने की बजाय हड़ताल पर जाने का निर्णय क्यों लिया। यदि कर्मचारियों की मांग में कुछ तथ्य हैं, तब भी पूरे राज्य को पंगु बनाकर मुश्किल में डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कर्मचारियों की हड़ताल से न सिर्फ न्यायालय के आदेश का उल्लंघन हुआ है बल्कि राज्य के विद्युत उत्पादन केंद्रों में बिजली का उत्पादन न होने से राष्ट्रीय क्षति हुई है। प्रथमदृष्टया कोर्ट के छह दिसंबर 2022 के आदेश की अवहेलना का मामला है। पूर्व में दिए गए आदेश के बावजूद कर्मचारी संघ का कोई नेता उपस्थित नहीं हुआ इसलिए कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया जाता है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे और यूनियन के पदाधिकारियों राजीव सिंह, जीतेंद्र सिंह गुर्जर, जयप्रकाश सहित अन्य तमाम लोगों के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करने के साथ ही जमानती वारंट भी जारी किया गया है। कोर्ट ने हड़ताली कर्मचारियों को सोमवार सुबह दस बजे तलब किया है। इस दौरान राज्य सरकार से कहा है कि वह कानून के तहत कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें और अगली सुनवाई पर विभाग के अपर मुख्य सचिव का हलफनामा प्रस्तुत करें।
इन हड़ताली संगठनों को भेजा गया हाईकोर्ट का आदेश 1-शैलेन्द्र दुबे संयोजक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति 2-जितेन्द्र सिंह गुर्जर महासचिव उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ, 3- जीवी पटेल महासचिव राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन, 4- मनीष कुमार मिश्र महासचिव उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन, 5-महेन्द्र राय मुख्य महामंत्री उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, 6-सुहैल आबिद महामंत्री उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन, 7-पीके दीक्षित प्रमुख महामंत्री हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन, 8-शशिकांत श्रीवास्तव महामंत्री उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ, 9-मो. वसीम केंद्रीय महासचिव राविप प्राविधिक कर्मचारी संघ, 10-योगेन्द्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्युत कार्यालय सहायक, 11-विशम्भर सिंह महामंत्री यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन (उत्तर प्रदेश सीटू), 12-राम सहारे वर्मा प्रांतीय महामंत्री विद्युत कार्यालय कार्मिक संघ, 13-शम्भू रतन दीक्षित अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ, 14-पीएस बाजपेयी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राविप श्रमिक संघ, 15-जीपी सिंह महामंत्री विद्युत पैरामेडिकल एसोसिएशन, 16-रफीक अहमद अध्यक्ष विद्युत मजदूर यूनियन (एचएमएस), 17-देवेन्द्र पाण्डेय महामंत्री उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, 18-छोटे लाल दीक्षित प्रांतीय अध्यक्ष विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन एवं 19-आरवाई शुक्ला अध्यक्ष विद्युत मजदूर संगठन।
आरआई ने पुलिस लाइन में मचाया उत्पात, एसपी से शिकायत
छग (छत्तीसगढ़)। बिलासपुर पुलिस लाइन में गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है, जहां रक्षित केंद्र (रिजर्व पुलिस लाइंस) में हायर की गई चार से अधिक गाड़ियों पर एक जिम्मेदार अधिकारी ने अपना गुस्सा निकाला है. मामले में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों के ड्राइवर और मालिकों ने एसपी संतोष सिंह से शिकायत करने की बात कही है.
इधर आरआई के इस कृत्य को लेकर गाड़ी मालिक और ड्राइवर काफी नाराज हैं. गाड़ी के पास खड़े कर्मचारियों का कहना है कि ”लंबे समय से वो लोग पुलिस लाइन में अपनी गाड़ियों से सेवा दे रहे हैं. इन सबके बावजूद बिना किसी वजह के गाड़ियों में तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाया गया है. नाराज कर्मचारियों और मालिकों ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है. वहीं जब रक्षित केंद्र लाइन में हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना के बारे में एसपी संतोष सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जानकारी लेने की बात कही.
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे व अन्य के खिलाफ वारंट जारी
सोमवार को सभी पदाधिकारियों को HC ने किया तलब
लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे समेत अन्य नेताओं के खिलाफ हाईकोर्ट से जमानती वारंट जारी, सोमवार को सभी पदाधिकारियों को HC ने तलब किया, यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका, संघर्ष समिति कुछ देर में खत्म कर सकती है हड़ताल, कुछ देर में हड़ताल समाप्त करने का हो सकता है ऐलान। कोर्ट ने 6 दिसंबर 2022 को जारी आदेश में बिजली विभाग के कर्मचारी नेताओं को नोटिस जारी कर तलब किया था लेकिन इस आदेश के अनुपालन में कोई भी हाजिर नहीं हुआ। इसे कोर्ट ने अवमानना मानते हुए सभी कर्मचारी नेताओं को नोटिस जारी किया है और सोमवार को हड़ताली कर्मचारी नेताओं और विभाग के अधिकारियों को तलब किया है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे और यूनियन के पदाधिकारियों राजीव सिंह, जीतेंद्र सिंह गुर्जर, जयप्रकाश सहित अन्य तमाम लोगों के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करने के साथ ही जमानती वारंट भी जारी किया गया है।
वहीं बिजली कर्मियों की हड़ताल का दिखा असर, मोहनलालगंज,अमेठी, गोसाईगंज में विद्युत आपूर्ति बाधित, गोसाईगंज सब स्टेशन 6 में से 5 फीडर बंद पड़े, मोहनलालगंज ओल्ड सब स्टेशन में 13 में 8 फीडर बंद, पुरनपुर सब स्टेशन में 5 में से 3 फीडर बंद पड़े, अमेठी, निगोहां, सनेसी सब स्टेशन पूरी तरह ठप, सभी ठप सब स्टेशनों पर पुलिस कर्मी तैनात, चरमराई विद्युत आपूर्ति, बड़ी संख्या में उपभोक्ता परेशान.
हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कर्मचारी नेताओं को जमानती वारंट जारी किया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता विभू राय ने न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र एवं न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ के समक्ष शुक्रवार सुबह बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाया। कहा कि गत वर्ष 6 दिसंबर 2022 को हाईकोर्ट ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सुओमोटो संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका कायम की थी। तब कोर्ट ने हड़ताल खत्म करने का आदेश देते हुए हड़ताली कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया था लेकिन नोटिस तामील होने के बावजूद कोई भी कर्मचारी नेता अब तक उपस्थित नहीं हुआ बल्कि कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर एक बार फिर से 72 घंटे की हड़ताल कर दी है।
तकनीकी कमी आने के कारण कई बिजलीघरों के फीडरों की आपूर्ति बाधित
उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
बिजनौर। विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तकनीकी कमी आने के कारण कई बिजलीघरों के फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। फील्ड स्टाफ भी हड़ताल पर होने से लाइनें सही नहीं हुई, जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बिजनौर के बैनर तले कार्य बहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हजारों विद्युतकर्मी आवास विकास स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते के क्रियान्वयन के प्रति ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक एवं हठधर्मी रवैये के चलते बिजलीकर्मियों को आंदोलन को बाध्य होना पड़ा। बिजलीकर्मियों की प्रदेश के सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन निगम को ओबरा एवं अनपरा में 800-800 मेगा वाट की 2-2 इकाइयां प्रदान किया जाना मुख्य मांग है।
धरने में राजेंद्र प्रसाद, निरंजन कुमार सिंह, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमरीश कुमार, धर्मेंद्र आनंद, संदीप श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, सचिन रस्तोगी, नूतन प्रकाश, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह यादव, आफताब आलम, सुनील कुमार, अमित गौड़, प्रमोद, मुकेश, नूतन प्रकाश, सचिन रस्तौगी आदि शामिल हुए।
टूटा खंभा तो चिंतित हुए लोग~बिजनौर। आवास विकास बिजली घर से निकलने वाले फीडर का खंभा एक वाहन की टक्कर से टूट गया। 11 हजार की लाइन के खंभे पर एक व तीन फीडर की लाइन जा रही है। वहीं रात करीब 10 बजे खंभा टूटने से दोनों फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। लोग परेशान हो उठे। लोगों ने समझा कि हड़ताल के कारण बिजली चली गई है किंतु बाद में पता चला कि खम्भा टूटने के कारण विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई है। सूचना पर पहुंचे एसडीओ प्रथम प्रदीप कुमार ने फील्ड स्टाफ के साथ लगकर टूटे खंबे की जगह नया खंभा लगाने का काम शुरू कर दिया।
प्राणघातक हमले में पूर्व वरिष्ठ बसपा नेता गंभीर घायल
गंभीर अवस्था में कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
बिजनौर। प्राणघातक हमले में पूर्व वरिष्ठ बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
मोहल्ला शांति नगर निवासी सतपाल सिंह बसपा में मंडल कॉर्डिनेटर व जिला अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। शुक्रवार की शाम वह अपने घर से बाहर गए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान मोहल्ले के डॉ. कौशल पुत्र दिलावर सिंह व उसका भाई राहुल अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ सतपाल के घर पर आ कर गाली गलौज करने लगे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझा बुझा कर वापस चली गई।
आरोप है कि इसी दौरान सतपाल सिंह जैसे ही घर पहुंचे तो उपरोक्त हमलावरों ने सतपाल सिंह पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गंभीर अवस्था में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने कहा कि मामला कूड़ा डालने को लेकर है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने हमलावरों में से दो को हिरासत में ले लिया है, जबकि डा. समेत अन्य आरोपी फरार हैं।
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडावर थानाध्यक्ष संजय कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
चैकिंग के दौरान उ0नि0 बृजकिशोर शर्मा, का0अमरनाथ एवं का0 अमरीश ने बस स्टैंड पर अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटर साईकिल अपाचे यूपी-83-एवाई-4064 बरामद की।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम महीपाल पुत्र बलजीत सिंह नि०ग्राम भागूवाला थाना मंडावली जनपद बिजनौर बताया गया है। इस संबंध में थाना मंडावर पर मु0अ0सं0 69/23 धारा 411/414 भादवि अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
21 मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सफलता को तैयारी
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच ने की कई गेट मीटिंग
एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सफलता को रणनीति बनाई
बिजनौर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच बिजनौर के पदाधिकारियों द्वारा पेंशन बहाली के लिए दिनांक 21 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सफलता हेतु सिंचाई विभाग एवं एआरटीओ कार्यालय बिजनौर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। देशराज सिंह जिलाध्यक्ष, गोपाल सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शूरवीर सिंह कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश पाल उपाध्यक्ष, नरेश कुमार कार्यालय सचिव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं चंद्रहास सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष अटेवा के नेतृत्व में सिंचाई विभाग पर गेट मीटिंग की गई। सभी वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक होने वाले धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। धरना उपरांत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
सिंचाई कार्यालय में सुनील त्यागी, उमेश कुमार रवि, विकास विश्नोई, सुशील वर्मा, हेमेंद्र सिंह, सौरभ कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष चौधरी, मोहित त्यागी, मनोज कुमार, अंकित कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, अंजली यादव एवं रेनू आदि ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ कार्यालय में गेट मीटिंग के समय सत्य प्रकाश जिलाध्यक्ष, लालाराम यादव जिला मंत्री के साथ राम गोपाल सिंह, ऋषि पाल सिंह, रामकुमार आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी कर्मचारियों ने 21 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश शासन ने 29 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें यूपी के लखनऊ, कानपुर देहात, आगरा, गाजीपुर समेत अन्य जिलों के अफसर शामिल हैं। वहीं रूपेश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
ओमप्रकाश सिंह तृतीय एएसपी नक्सल मिर्जापुर, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद एएसपी गाजीपुर बनाए गए। हरिगोविंद एएसपी प्रशिक्षण मुख्यालय, अरुण सिंह डिप्टी कमांडेंट पीएसी लखनऊ, दिनेश पुरी एएसपी फायर सर्विस लखनऊ, राजेश पांडेय एएसपी कानपुर देहात, अभय नाथ त्रिपाठी लखनऊ में बने रहेंगे। अवनीश मिश्रा एएसपी क्राइम मथुरा, घनश्याम एएसपी इंटेलिजेंस लखनऊ, मोनिका चड्ढा एएसपी इंटेलिजेंस लखनऊ, बसंत लाल एडीसीपी लखनऊ, अंकिता सिंह एएसपी बिजली निगम लखनऊ, रूपेश सिंह एएसपी सीएम सुरक्षा, सुबोध गौतम एएसपी क्राइम इटावा, आलोक दुबे स्टाफ अफसर एडीजी मेरठ, जया शांडिल्य एडीसीपी लखनऊ, जितेंद्र कुमार स्टॉफ अफसर एडीजी बरेली, श्याम देव एएसपी पीटीसी सीतापुर, शंकर प्रसाद, योगेश कुमार, राघवेंद्र सिंह की भी तैनाती। वीरेंद्र कुमार एडीसीपी वाराणसी, मनोज यादव, अवनीश कुमार एडिशनल एसपी पीटीएस मेरठ, एपी सिंह, अशोक यादव, प्रदीप वर्मा को भी नई तैनाती दी गई है।
अनुसूचित जाति/जनजाति के हितों को बचाने आगे आई कांग्रेस
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
बिजनौर। अनुसूचित जाति/जनजाति के हितों को बचाने के लिए कांग्रेस ने पहल की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिले भर के कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान के नेतृत्व में इकठ्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस जनों ने ज्ञापन में कहा कि तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें भूमिहीन होने से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 कानून बनाया था। इसके तहत एक सीमित रकबा (3.125 एकड़) से अधिक कृषि भूमि यदि अनुसूचित जाति/अनु०जनजाति वर्ग के लोग विक्रय करना चाहते हैं तो उन्हें जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, परन्तु समाचार पत्रों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, कांग्रेस द्वारा बनाए गए उक्त कानून को निष्क्रिय करने जा रही है। यह युगों-युगों से वंचित भारत के अनुसूचित जाति/जनजाति के अधिकारों पर कुठाराघात करने का कदम है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केंद्र की सरकारों द्वारा कुछ उद्योगपतियों को सम्पूर्ण भारत बेचने/सौंपने की साजिश की जा रही है, उसका यह जीता जागता नमूना है। किस प्रकार श्री योगी और श्री मोदी की सरकारों द्वारा “हम दो हमारे दो” के तहत अडानी और अम्बानी को देश का कण-कण सौंपने का प्रयास किया जा रहा है, उसका यह प्रमाण है। उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 कानून के तहत लाखों अनु०जाति/जनजाति के लोगों को पट्टे के माध्यम से जमीन आवंटित की गयी व कालांतर में भूमिहीन अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को उपरोक्त जमीन का आवंटन समाज के वंचित तबके को सामाजिक न्याय प्रदान करने हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था। इस कानून से अनुसूचित जाति/ जनजाति के पास जो थोड़ी बहुत कृषि भूमि है, वह भी औने पौने दाम पर डरा-धमका कर “हम दो हमारे दो” को सौंप दिया जाएगा। इसके पूर्व जो उत्तर प्रदेश में सरकार थी, उसने भी ऐसा ही अनैतिक कृत्य किया था। उसका विरोध उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने सदन से सड़कों तक किया था। जिला/शहर कांग्रेस ने दलित हितों को ध्यान में रखते उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए जाने वाले अनु०जाति/जनजाति विरोधी नियम पर तत्काल रोक लगाने को प्रभावी आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया।
जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसजन
इस दौरान जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी, पूर्व मंत्री ओमवती देवी, श्रीमति मीनाक्षी सिंह, श्रीमति बाला सैनी, राजवीर सिंह सैनी, सुधीर कुमार एड०, इकबाल अहमद, सरफराज मलिक जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, एड० ज़फ़र मलिक, अब्दुल समद आज़ाद, हर्षवर्धन सिंह राणा, वीरेश गहलोत, शमशुद्दीन सिद्दीकी, अनिल कुमार, मो०रफत, रईस कुरैशी, जसवेंद्र सिंह, मुन्नू विश्वकर्मा, ऋषिराम सिंह, खुर्शीद कुरैशी, नदीम फारूकी, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविन्द चौधरी, हिमांशु देवरा, वीरेश राणा, डालचन्द सैनी, कृष्णा, अहमद अली, शाहबाज कुरैशी, मक्खन सिंह, अदनान शेख, सुकन्दी सिंह आदि मौजूद रहे।
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार, श्रेष्ठ कार्यों का मिला इनाम
बिजनौर। जनपद में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार, श्रेष्ठ कार्यों के लिए डॉक्टर नरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष तथा ओपी शर्मा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
डॉक्टर नरेंद्र सिंह
इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनंत ब्रादर ने डॉक्टर नरेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष और ओपी शर्मा को जनपद बिजनौर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष ओपी शर्मा से आशा की है कि जिस प्रकार मैंने गत 15 वर्ष में कड़ी मेहनत के साथ जनपद बिजनौर वालों को आहार परिवर्तन के माध्यम से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा स्वस्थ होने की जानकारी की सेवा दी है, उससे भी कहीं अधिक आप जनपद बिजनौर की जनता के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगे। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने श्री शर्मा को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद बिजनौर की नई कार्यकारणी टीम का गठन कर 15 दिन के अंदर मुझे और दिल्ली मुख्यालय को प्रेषित करें।
ओपी शर्मा
विदित हो कि इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह एवं उनकी टीम के पदाधिकारियों द्वारा गत 15 वर्षों से जिला कारागार, देवलोक कॉलोनी, शिव मंदिर बिजनौर, गंगा बैराज, वृद्ध सेवा आश्रम विदुर कुटी, नगीना, चांदपुर, नजीबाबाद, अफजलगढ़, ताजपुर, धामपुर, स्योहारा, नजीबाबाद, विकास भवन बिजनौर तथा जनपद बिजनौर के गांव गांव में प्रचार प्रसार एवं जनपद बिजनौर से बाहर जम्मू कश्मीर, अमरनाथ यात्रा, गिरिजा देवी मंदिर रामनगर उत्तराखंड यात्रा के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा की रैलियों का आयोजन, जजी परिसर बार एसोसिएशन में नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन, गंगा बैराज पर नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन नि:शुल्क प्राकृतिक, मिट्टी चिकित्सा, जल चिकित्सा उपवास चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, स्टीम बाथ, प्राकृतिक चिकित्सा गोष्ठियों का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसों एवं प्राकृतिक चिकित्सा दिवसों, 18 नवंबर के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं प्रचार प्रसार करने, गणतंत्र एवं स्वतंत्रता दिवस, गांव गांव में योग और प्राकृतिक चिकित्सा का आयोजन, प्राकृतिक आहार एवं गोष्ठियों का आयोजन, जनपद के सरकारी कार्यालय पर नि:शुल्क प्राकृतिक गोष्ठियों का आयोजन, प्राकृतिक आहार का वितरण, हरियाणा झिंझोली में मैनेजमेंट ट्रेनिंग कैंप में भाग लेना, दिल्ली की स्वास्थ्य गोष्ठियों में भाग लेना, प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में परिश्रम किया जा रहा है।
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने रात 10 बजे से हड़ताल शुरू कर दी।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और काम पर डटे कर्मियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। संविदाकर्मी एवं आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर गए तो उनकी सेवा तत्काल समाप्त की जाएगी। एनटीपीसी सहित अन्य उपक्रमों एवं विभिन्न मैन पावर एजेंसियों के तकनीकी कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। सभी निगमों को रिजर्व कर्मियों की सूची दी गई है। जहां जरूरत पड़ेगी बुलाया जाएगा। हड़ताल से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी को असुविधा हो तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें। सभी जगह आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था की गई है। यूपी पावर आफिसर्स एसोसिएशन, लेखा कर्मचारी संघ, तकनीकी संघ सहित तमाम संगठनों ने हड़ताल से खुद को अलग करते हुए जनहित में दो घंटे अतिरिक्त काम करने का फैसला लिया है।
इस बीच डालीबाग स्थित फील्ड हॉस्टल में समिति के पदाधिकारियों ने सभा कर एलान किया कि उत्तर प्रदेश के बिजलीकर्मियों की हड़ताल के समर्थन में देशभर के 27 लाख बिजलीकर्मी सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत चौधरी, पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल पी. रत्नाकर राव, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि बिजली कर्मियों को गिरफ्तार किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।
आफिसर एसोसिएशन साथ नहीं ~ उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी की बैठक में दो दिन से चल रहे कार्य बहिष्कार की तरह ही रात 10 बजे से होने वाली हड़ताल में भी पूरी तत्परता से कार्य करने का फैसला लिया गया। जनता को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन अभियंता अधिकारियों को विशेष तौर से जिम्मेदारी दी गई है जो फील्ड में न कार्यरत होकर अटैच पद पर कार्य कर रहे हैं, क्योंकि वह बिजली ब्रेकडाउन सहित अन्य ब्रेक डाउन के लिए दक्ष हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, आरपी केन, राजेश कुमार, एसपी सिंह, पीएम प्रभाकर, राम बरन, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
मसूरी में तीसरे दिन भी जमकर बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जताई अगले पांच दिन मौसम में उलटफेर की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उलटफेर की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मंडल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश और बर्फबारी होती रही।
केदारनाथ में तेजी से पिघल रही बर्फ
केदारनाथ धाम में बीते एक सप्ताह से दोपहर बाद खराब हो रहे मौसम के बावजूद मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर जमा बर्फ तेजी से पिघल रही है। यहां अब दो फीट तक बर्फ रह गई है। दूसरी तरफ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।
दूसरी तरफ मसूरी में गुरुवार को तीसरे दिन भी जमकर बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। शहर में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित कर दिए हैं। गुरुवार को भारी ओलावृष्टि से कई जगह ओलों की सफेद चादर बिछ गई। इसके साथ ही ठंड लौट आई। मालरोड में कीचड़ बढ़ जाने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।
H3N2 Influenza के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई CM योगी की चिंता
स्वास्थ्य अधिकारियों ने वायरस से खुद को बचाने के लिए लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना शुरू करने को कहा है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते हुए मामलों को देखकर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के लिए निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा कि, H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे और राज्य में जितने भी मरीज इस वायरस से संक्रमित हैं, उनके इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएं। हर रोगी का ध्यान रखा जाए और उनका बेहतर तरीके से उपचार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि, सभी जिलों के अस्पतालों में H3N2 इन्फ्लूएंजा के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। हर रोगी की सघन निगरानी और दैनिक मॉनिटरिंग की जाए। सभी अस्पतालों में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं और सैंपल की जांच के लिए जिन 13 लैब में व्यवस्था की गई है, वहां किसी भी चीज की कमी न हो। जिलों में मरीजों के चिह्नित होने पर उसका सैंपल जांच के लिए तुरंत भेजा जाए।
स्वास्थ्य विभाग लोगों को दे जानकारीः CM योगी
सीएम योगी ने कहा है कि, स्वास्थ्य विभाग इस बात का ध्यान रखे कि उनके द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन लोग कर रहे हैं या नहीं। लोगों से गाइडलाइन का पालन कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, विभाग लोगों को इस वायरस के बारे में जानकारी दे और लोगों को इसके लक्षणों के बारे और बचाव के उपाय बताए।
सभी 75 जिलों में अलर्ट~ एक वेबसाइट ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अविनाश सिंह के हवाले से बताया कि 8 साल या उससे कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च जोखिम समूह (High Risk Group) में लोगों को टीका लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. अविनाश ने कहा कि सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और हर जिले में एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एक चिकित्सक, एक महामारी विशेषज्ञ, एक रोगविज्ञानी, एक लैब टेक्निशियन और एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट की टीम बनाई गई है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर वकील को ठगा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। डिजिटल बैंकिंग एप फोन~पे के माध्यम से मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता से धोखाधड़ी कर हजारों रुपए का चूना लगा दिया गया। साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो पीड़ित को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्धावाला निवासी अधिवक्ता अमित चंदेल तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने खुद को संजय शर्मा बताते हुए अमित चंदेल को फोन किया। संजय शर्मा ने कहा कि वह उनका क्लाइंट है और उनका मित्र उनके खाते में 25 हजार रुपए डाल रहा है। इसी के साथ कथित संजय शर्मा ने उन्हें 25 हजार ट्रांसफर करने का स्क्रीनशॉट मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उन्हें 21 हजार रुपए उसके खाते में डालने को कहा। आरोप है कि मामले की शिकायत साइबर सेल से की गई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी 21 हजार की
अमित चंदेल के अनुसार तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने अपनी पुत्री से फोन पे के माध्यम से संजय शर्मा के खाते में 21 हजार ट्रांसफर करा दिए। बाद में उन्होंने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें 25 हजार नहीं पहुंचे थे। अपना नाम संजय शर्मा बता रहे व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा था।
हजारों विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार का समर्थन
कार्य बहिष्कार के समर्थन में आवास विकास पहुंचे जिले के हजारों विद्युतकर्मी
जिले के 18 सरकारी विभागों के संगठनों ने किया समर्थन
गिरफ्तारी पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जेल भरो आन्दोलन की चेतावनी
बिजनौर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय, आवास विकास कालोनी, बिजनौर पर चल रहे बिजलीकर्मियों के कार्य बहिष्कार के समर्थन में जिले के लगभग 1000 विद्युतकर्मी सम्मिलित हुए। आज के कार्य बहिष्कार में 18 सरकारी विभागों के संगठन के जिला अध्यक्ष/सचिव द्वारा समर्थन दिया गया और धरना स्थल पर उपस्थित होकर सम्बोधित करने के साथ ही विद्युतकर्मियों को समर्थन देने हेतु पूर्ण आश्वासन दिया गया। लगभग समस्त विद्युत उपकेन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि शान्तिपूर्ण आन्दोलन के दौरान किसी भी बिजलीकर्मी को गिरफ्तार किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जेल भरो आन्दोलन शुरू कर दिया जाएगा। उप्र के बिजलीकर्मियों की 72 घण्टे की हड़ताल रात 10 बजे से प्रारम्भ होगी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते के क्रियान्वयन के प्रति ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के नकारात्मक एवं हठवादी रवैये के चलते बिजलीकर्मियों को आज रात 10 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल पर जाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉइज एण्ड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर उप्र के बिजलीकर्मियों की हड़ताल के समर्थन में आज देश के सभी प्रान्तों में लाखों बिजलीकर्मी सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय संयोजक प्रशान्त चौधरी, ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल पी. रत्नाकर राव, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी ने आज लखनऊ पहुंच कर बिजलीकर्मियों की सभा को सम्बोधित किया। एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शांतिपूर्ण ढंग से आन्दोलन कर रहे बिजलीकर्मियों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न किया गया तो देश के अन्य प्रांतों के 27 लाख बिजलीकर्मी मूकदर्शक नहीं रहेंगे और ऐसे किसी भी दमनकारी कदम का देशभर में सशक्त प्रतिकार किया जायेगा।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक बार पुनः दोहराया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन की हठवादिता के चलते बिजलीकर्मियों को हड़ताल पर जाने हेतु बाध्य होना पड़ रहा है। समझौते के कुछ प्रमुख बिन्दुओं में बनी सहमति के अनुसार ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक का चयन समिति के द्वारा किया जाना, पूर्व की तरह मिल रहे तीन पदोन्नति पदों के समयबद्ध वेतनमान के आदेश किया जाना, बिजली कर्मियों के लिए पावर सेक्टर इम्प्लॉईज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना, पारेषण के विद्युत उपकेन्द्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण की आउटसोर्सिंग को बन्द करना, नये विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण पारेषण निगम से कराया जाना, निविदा / संविदा कर्मियों को अलग-अलग निगमों में मिल रहे मानदेय की विसंगति दूर कर समान मानदेय दिया जाना, भत्तों के पुनरीक्षण एवं वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाना प्रमुख है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन निगम को ओबरा एवं अनपरा में 800, 800 मेगा वाट की 2. 2 इकाईयां प्रदान किया जाना बिजलीकर्मियों की मुख्य मांग है।
संघर्ष समिति के मुख्य पदाधिकारियों राजेन्द्र प्रसाद, निरंजन कुमार सिंह, अरूण कुमार, वीरेन्द्र कुमार अमरीश कुमार विरेन्द्र पाठक, एके पाण्डेय, धर्मेन्द आनन्द, संदीप श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आरपी सिंह, दयाशंकर यादव, विक्रम सिंह, तरगं शर्मा, तुषार राय, विकास कुमार, संजय सिंह यादव, जोनित गुर्जर, बीएस यादव, रामकेश, मलखान सिंह, दीपक शर्मा, सचिन रस्तौगी, आफताब आलम, अरविन्द बिन्द, दिनेश कुमार गुप्ता, अभय कुमार सिंह, अजय शर्मा, रंजीत मौर्य, नूतन प्रकाश, लोकेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, अमित गौड़, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, राज कुमार, प्रमोद, मुकेश एवं सतीश ने सभा को सम्बोधित किया।
बाइक लूट का फरार आरोपी हाथ में तख्ती लिए पहुंचा थाने
मुठभेड़ में दो बदमाश हुए थे गिरफ्तार, एक फरार
मुजफ्फरनगर (शादाब अनवर)। मंगलवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद फरार बाइक लूट का एक आरोपी ‘योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई’ लिखी तख्ती पकड़कर सरेंडर करने बुधवार को थाने पहुंच गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त बदमाश के 2 साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस का खौफ अपराधियों में दिख रहा है। बुधवार को एनकाउंटर के डर से लूट का आरोपी बदमाश अपने हाथ में अपराध से तौबा करने और “योगी जी मुझे माफ करना” लिखी तख्ती लेकर थाने पहुंच गया। अपराधी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बदमाश ने भविष्य में कभी भी अपराध न करने की कसम खाई। बदमाश मंगलवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर में एक अपराधी हाथ में तख्ती लिए पहुंच गया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगते हुए अपराध से तौबा कर ली। पुलिस के अनुसार अपराधी अंकुश राजा निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर ने अपने दो अन्य साथियों अजय और वंश छोकर के साथ मिलकर थाना मंसूरपुर क्षेत्र और थाना रतनपुरी क्षेत्र में अलग-अलग बाइक लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। थाना मंसूरपुर पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान अजय और वंश छोकर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अंकुश राजा फरार हो गया था। अपने दो साथियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद भय के कारण अंकुर ने जान बचाने के लिए सरेंडर करने का रास्ता अपनाया।
बुधवार को अंकुर गांव के प्रधान धर्मपाल और अन्य लोगों के साथ सीधा थाना मंसूरपुर पहुंचा। वहां उसने आगे कभी भी अपराध न करने की कसम खाई। ग्राम प्रधान गोयला ने बताया कि अंकुर उनके गांव का लड़का है, उसने लूट की वारदात अंजाम देना स्वीकार किया है। भविष्य में वह अपराध न करने की कसम खा रहा है।
कौड़िया वन रेंज के कंडरावाली जंगल में मिला वयस्क नर हाथी का शव
बिजनौर। वन प्रभाग नजीबाबाद क्षेत्र में गांव कंडरावाली में एक वयस्क नर हाथी का शव बरामद हुआ है। सूचना पर डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के बाद हाथी की मौत दो तीन दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कौड़िया वन रेंज के कंडरावाली जंगल में गेहूं के खेत के निकट एक वयस्क नर हाथी का शव बरामद हुआ है। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बांठ और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला, वन रेंजर राम मुसाफिर यादव, डिप्टी रेंजर मनीष कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला ने प्रथम दृष्टया हाथी की मौत एक-दो दिन पूर्व होने की संभावना व्यक्त की है।
अगले वर्ष होगा कवि दुष्यंत द्वार से मौजमपुर मार्ग का चौड़ीकरण
मुख्यमंत्री पोर्टल पर भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत
बिजनौर। नजीबाबाद के मंडावली में कवि दुष्यंत द्वार से मौजमपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अगले वर्ष 2023~24 की योजना में शामिल होगा, यह बात लोक निर्माण विभाग ने कही है।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें दुष्यंत मार्ग से मौजमपुर तक सड़क को चौड़ीकरण कर गड्ढा मुक्त करने के लिए निवेदन किया गया। बताया गया कि इस सड़क से लगभग दो दर्जन गांवों के निवासियों का आना जाना है। साथ ही साथ यह हरिद्वार से मंडावली मौजमपुर किरतपुर मार्ग होते हुए बिजनौर की दूरी को कम करती है। कई बार मांग के बाद इस सड़क पर रोडवेज ने बस का संचालन शुरू किया था लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। भाजपा नेता ने बताया कि जल्द ही इसकी फाइल तैयार करके लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश जितिन प्रसाद को भेजी जाएगी। इसमें सड़क चौड़ीकरण करने के लिए आग्रह किया जाएगा। इससे ग्रामीणों एवं हरिद्वार से आने वाले यात्रियों को बिजनौर पहुंचने में आसानी होगी और इस क्षेत्र का भी विकास हो सकेगा।
रितेश सैन जिला प्रमुख सोशल मीडिया भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा
इसी परिप्रेक्ष्य में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड टू नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने भाजपा नेता को बताया कि उक्त मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव आगामी वित्तीय वर्ष 2023 24 की कार्य योजना में प्रस्तावित कर दिया जाएगा।
आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी
निकाय चुनाव से पहले 140 एसडीएम को भी बदलने की संभावना
लखनऊ। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। चुनाव आयोग के तीन साल के प्रावधान के दायरे में आने वाले डीएम और कमिश्नर जल्दी ही बदले जा सकते हैं। ऐसे में वर्ष 2020 और 2021 में तैनाती पाने वाले 23 डीएम और 6 कमिश्नर की जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
अप्रैल-मई में नगर निकाय चुनाव होने की उम्मीद है। जैसे ही आचार संहिता लगेगी, चुनाव आयोग तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात डीएम और कमिश्नर को हटाने पर विचार करेगा। लोकसभा चुनाव से पहले भी आमतौर पर आयोग ऐसे अधिकारियों की सूची मांग लेता है। इसलिए उच्चस्तर पर निर्णय लिया गया है कि पहले ही ऐसे मामलों पर विचार कर लिया जाए।
निकाय चुनाव के मद्देनजर वर्ष 2020 से तैनात अधिकारियों को हटाना होगा। वहीं, लोकसभा चुनाव उस क्षेत्र को समझने वाले डीएम व कमिश्नर की देखरेख में हों, इसके लिए यह जरूरी माना जा रहा है कि उन्हें तब तक उस मंडल या जिले में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव हो चुका हो। इस लिहाज से वर्ष 2021 में तैनात किए गए अधिकारियों को अभी से हटाना जरूरी होगा। उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो ये बदलाव नगर निकाय चुनाव से पहले तीन से चार चरणों में हो सकते हैं।
इन जिलों के हट सकते हैं डीएम मैनपुरी, प्रयागराज, कौशाम्बी, फर्रुखाबाद, अयोध्या, महराजगंज, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, सहारनपुर, हमीरपुर, महोबा, बहराइच, श्रावस्ती, कासगंज व एटा।
कमिश्नर जा सकते हैं बदले आगरा, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़ व सहारनपुर।
हटेंगे 140 एसडीएम निकाय चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव से पहले 140 एसडीएम के तबादले होंगे। ये अधिकारी तैनाती के तीन साल के दायरे में आ रहे हैं। इस तरह 30-40 एडीएम को भी इधर से उधर करने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में हुआ कार्यक्रम
बिजनौर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया।
शिविर के छठे दिन के प्रथम पहर में छात्र इकाई के परियोजना अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह एवं छात्रा इकाई की परियोजना अधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौहान के निर्देशन में मोहल्ला विवेक नगर एवं सराय रफी में मतदान जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को मत का सही प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर के दूसरे पहर में ‘मतदान के प्रति जागरूकता’ विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रो.अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि मतदान के महत्व को समझने की आवश्यकता है। मतदान के अधिकार से स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्राचार्या डॉ. साधना ने कहा कि छात्र – छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक रहकर शत-प्रतिशत मतदान कराना चाहिए। डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह एवं डॉ. मीनाक्षी चौहान ने भी मतदान के विषय में विस्तार से विचार रखे। शिविर के आयोजन में असिस्टेंट प्रो. सन्नी कुमार एवं पूजा राजपूत का विशेष सहयोग रहा।
पीड़ित की शिकायत का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण- जादौन
बिजनौर, 15 मार्च। नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का कहना है कि 376/64 के बयानों के आधार पर किसी को जेल नहीं भेजा जायेगा। वह पुलिस लाइन सभागार में प्रेस से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 376 धारा के अन्तर्गत हुए बड़ी संख्या में मुकदमों की पूरी जांच कराई जायेगी। थाने में दी गई शिकायत की तहरीर पर रिसीव रसीद थाने से दी जायेगी। एसपी ने कहा कि मेरे पास आने वाले पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई हुईं है या नहीं, उसकी जानकारी हमारे कार्यालय पर स्थित टोल फ्री नम्बर से की जायेगी। उन्होंने साफ किया कि आम नागरिकों व शिकायत लेकर आने वाले लोगों के लिए वह प्रत्येक दिन 10 बजे से 2 बजे तक कार्यालय पर बैठकर सुनवाई करेंगे। उनके यहाँ किसी के साथ बिना भेदभाव के समान रुप से बिना किसी प्रभाव के प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक जादौन का कहना है कि अक्सर थानों में हुई कार्रवाई पर प्रश्न खड़े होते हैं, पर अब किसी के खुली चोट है तो 151 में कार्रवाई नहीं होगी बल्कि संबंधित धारा के अन्तर्गत ही कार्यवाही की जायेगी। प्रेस से बातचीत में उन्होंने सिफारिश से बचने के साफ संकेत दिये।
गौरतलब है इससे पूर्व बिजनौर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को ब्रेन हेमरेज होने के बाद प्रभाकर चौधरी को बिजनौर भेजा गया था। वह लगभग 15 दिन रहे। कल मंगलवार में ही पुलिस अधीक्षक जादौन ने बिजनौर का कार्यभार लिया है।
उपद्रवियों के विरुद्ध होगी एस्मा के अन्तर्गत कार्यवाही- डीएम
विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर प्रशासन ने की तैयारी
बिजनौर,15 मार्च | जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सम्भावित हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व है और विद्युत सेवा को निर्बाध रूप से बहाल रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित सभी विद्युत केन्द्रों एवं विद्युत ट्रांसफार्मर्स की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की व्यवस्था कर ली गई है ताकि विद्युत गृहों को कोई नुकसान न पहुंचने पाए। उन्होंने बताया कि जिले में विद्युत कार्मिकों की हड़ताल के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षकों को विशेष रूप से सतर्क रहने और विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बुधवार को विदुर सभागार में विद्युत कार्मिकों की 16 मार्च की रात्रि से शुरू होने वाली सम्भावित हड़ताल के दृष्टिगत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बिजली विभाग की संभावित हड़ताल के मद्देनजर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू और निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए पूर्व में ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने प्राचार्य आईटीआई, सैनिक कल्याण विभाग, होमगार्ड, चीनी मिल्स के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत से संबंधित कार्मिकों के नाम, मोबाइल नम्बर एवं आवासीय पते की सूची तैयार कर संबंधित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को उपलब्ध करा दें ताकि हर परिस्थितयों में हालात में उनकी सेवाएं प्राप्त की जा सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि हडताल के दौरान कोई भी आवश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाए, इसके लिए अस्पताल सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर जनरेटर, इनवर्टर आदि की भी व्यवस्था पूर्व में ही कर ली जाए, जिससे जान माल का कोई नुकसान न होने पाये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बाधित विद्युत आपूर्ति के दौरान चिकित्सालय में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा इसका प्रमाण पत्र भी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने हडताल संगठनों को सचेत करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है, उनकी सुरक्षा करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हड़ताल व प्रदर्शन से आम आदमी को कोई परेशानी अथवा सरकारी संपत्ती और राजस्व का नुकसान होता है तो संबंधित के खिलाफ एस्मा के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने हडताल के दृष्टिगत सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी की सप्लाई में बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए सभी जल सप्लाई स्थानों में जनरेटर एवं इनवरटर की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने विद्युत विभाग की संभावित हड़ताल 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे के संभावित हड़ताल के मद्देनजर विभागों के उच्चाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी विद्युत से संबंधित जो भी कार्मिक हों उनका नाम, मोबाइल नंबर, पता सहित आवश्यक विवरण कल दोपहर तक क्षेत्रान्तर्गत तहसील, थाना, साथ ही जिले में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि अतिरिक्त सुरक्षा सहायता के लिये पीआरडी व होमगार्डस को भी तैयार रखा जाए। उन्होंने विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार तथा संभावित हड़ताल के दौरान हिंसात्मक गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिये अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्व कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार गोयल, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि उन्हें दूसरों के साथ अपना कॉन्टैक्ट नंबर शेयर करना पड़ता है। इसके अलावा किसी ग्रुप में ऐड होते ही सभी ग्रुप मेंबर्स को उनका नंबर दिखने लगता है। कम से कम वॉट्सऐप ग्रुप्स के लिए इस परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है और ग्रुप चैट लिस्ट अब बाकियों को आपका फोन नंबर नहीं दिखेगा। इस नंबर के बजाय आपका यूजरनेम बाकियों को दिखाया जाएगा। इस तरह बेहतर प्राइवेसी का फायदा वॉट्सऐप यूजर्स को मिलने वाला है।
मेटा की ओनरशिप वाली ऐप में रोलआउट हो रहे नए अपडेट के बाद ग्रुप पार्टिसिपेंट्स को चैट लिस्ट में फोन नंबर के बजाय यूजरनेम दिखाए जाएंगे। आसान भाषा में समझें तो वॉट्सऐप ग्रुप में किसी अनजान व्यक्ति की ओर से मेसेज आने पर अभी उसका फोन नंबर दिखने लगता है लेकिन जल्द नंबर के बजाय वह यूजरनेम दिखाया जाएगा, जो यूजर ने सेट किया है। यही बात आपके फोन नंबर पर भी लागू होगी और बाकियों को आपके मेसेज के साथ यूजरनेम दिखाया जाएगा।
अनजान कॉन्टैक्ट्स की पहचान होगी आसान
पिछले साल दिसंबर में वॉट्सऐप ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, जिसके साथ ग्रुप चैट्स के मैसेज बबल में फोन नंबर के बजाय यूजरनेम्स दिखाए जा रहे थे। इस फीचर के साथ उन ग्रुप मेंबर्स और पार्टिसिपेंट्स की पहचान करना आसान हो जाएगा, जिनका कॉन्टैक्ट नंबर आपके डिवाइस में सेव नहीं है। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बदलाव को अब चैट लिस्ट का हिस्सा भी बनाया जा रहा है और बिना नंबर सेव किए ग्रुप्स में चैटिंग आसान होने वाली है।
ग्रुप पार्टिसिपेंट्स लिस्ट में भी नाम ही दिखेगा
नए अपडेट के बाद सिर्फ ग्रुप चैट्स ही नहीं बल्कि ग्रुप के नाम पर टैप करने के बाद दिखने वाली पार्टिसिपेंट्स लिस्ट में भी फोन नंबर के बजाय यूजरनेम ही दिखाया जाएगा। बड़े ग्रुप्स में मौजूद ढेरों पार्टिसिपेंट्स के नंबर सेव करना आसान नहीं होता और नया अपडेट यह झंझट खत्म कर देगा। ऐप के दूसरे हिस्सों में भी फोन नंबर के बजाय यूजरनेम दिखाया जाएगा। ध्यान रहे, यह यूजरनेम आप खुद सेट या एडिट कर सकते हैं, ऐसे में इसका हर बार सही होना जरूरी नहीं है।
इन यूजर्स को मिल रहा है नया वॉट्सऐप फीचर~ चैट लिस्ट से जुड़ा नया फीचर अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.23.5.12 और iOS बीटा वर्जन iOS 23.5.0.73 अपडेट्स में मिल रहा है। टेस्टिंग के बाद यह फीचर सभी यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। वॉट्सऐप लंबे वक्त से अपने ग्रुप्स को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है और ग्रुप एडमिन्स को बेहतर कंट्रोल देने पर काम कर रहा है। ग्रुप चैट एडमिन्स को हाल ही में मिले अप्रूवल फीचर के साथ उनकी ओर से अप्रूव किए जाने के बाद ही नया पार्टिसिपेंट ग्रुप का हिस्सा बन सकेगा।
रुक्मणि मोटर्स ट्रू वैल्यू से खरीदी कार, चालान बना तो पता चला पहले से बाकी हैं 20 चालान, एजेंसी से वसूला दस हजार का जुर्माना ~Hitesh Sharma (द सूत्र) 15,मार्च 2023, (अपडेटेड 15, मार्च 2023 03:47 PM IST)
योगेश राठौर, INDORE. शहर के जाने-माने रूकमणि मोटर्स कार डीलर्स ट्रू वेल्यू द्वारा जानकारी छिपाकर वाहन बेचना भारी पड़ा। इसकी पोल तब खुली जब वाहन चालक का चालान बना, पुराने रिकार्ड सामने आए तो पता चला कि इस वाहन के नाम पर 20 चालान लंबित है। तब वाहन चालक ने बताया कि यह कार तो हाल ही में रूकमणि मोटर्स के ट्रू वेल्यू से खरीदी है। जानकारी सामने आने के बाद एजेंसी से दस हजार रुपए का चालान भरवाया गया।
यह है मामला
बुधवार 15 मार्च 2023 को सूबेदार सुमित बिलोनिया राजीव गांधी चौराहे पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे, इस दौरान मारुति सुजुकी वैन क्रमांक एमपी 09-बीडी-1208 के चालक विकास मौर्य को मोबाइल से बात करने पर रोका गया। यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त वेन के पूर्व के लंबित ई-चालानों की जानकारी ली गई। पता चला कि वैन के 20 ई-चालान लम्बित है। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उसने रुक्मणी मोटर्स ट्रू वैल्यू से वाहन खरीदा गया है। इनके द्वारा जानकारी छिपाकर वाहन मुझे बेचा गया। इस पर ट्रू वैल्यू के स्टाफ से बात कर उनसे 20 लंबित ई- चालान का जुर्माना 10,000 रुपए जमा करवाया गया। साथ ही ट्रू वैल्यू मैनेजर और सेल्स डिपार्टमेंट से समझाइश दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की जानकारी छिपाकर वाहन अन्य लोगों को ना बेचें।
पुराने वाहन खरीदें तो देख लें पहले से चालान तो नहीं
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यदि आप किसी शो-रूम या व्यक्ति से कोई पुराना वाहन खरीद रहे हैं तो सम्बन्धित से यह जरूर लिखवा लें कि इस वाहन के पूर्व में लंबित कोई ई-चालान नहीं है, अन्यथा बाद में आपको ई-चालानों के जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।
ट्रैफिक थाने में जाकर पता कर सकते हैं कितने चालान लंबित
पुराने वाहनों पर कितने चालान लंबित है, इसके लिए कोई ऑनलाइन व्यवस्था नहीं है। ट्रैफिक प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में ट्रैफिक थाने एमटीएच कंपाउंड में बने ट्रैफिक मैनेजमेंट हॉल में आकर किसी भी वाहन पर लंबित चालान की जानकारी ली जा सकती है। ऐसे ही हर शहर में व्यवस्था रहती है। वाहन जिस शहर में रजिस्टर्ड है सामान्य तौर पर वहीं अधिक चलता है, ऐसे में संबंधित शहर के थाने से जानकारी ले लेना चाहिए। क्योंकि कई बार किसी को वाहन बेचना होता है तो वह चालान नहीं भरता है और चुपचाप वाहन बेचकर निकल जाता है। ऐसे में बाद में वाहन स्वामी के लिए मुश्किल होती है। पहले आरटीओ में भी ट्रैफिक विभाग ने व्यवस्था कराई थी कि वाहन ट्रांसफर होने से पहले लंबित चालान चेक कर लें, ट्रैफिक पुलिस से जानकारी ले लें, लेकिन बाद में ई-पोर्टल व्यवस्था होने से उसमें यह अभी सुविधा शुरू नहीं हुई है।
कायाकल्प योजना: प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मान
सम्मानित हुए 56 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान
डीपीआरओ को भी दिया गया प्रशस्ति पत्र
बिजनौर। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में स्थित विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्यो में प्रदेश में जनपद बिजनौर प्रथम स्थान पर आने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला पंचायत राज अधिकारी जयकरण सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने जिले की 56 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों एवं प्रधानों को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने प्रदेश में जिले का प्रथम स्थान आने पर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान हिमांशु चौहान, नीरज कुमार, मोहित ठाकरान, राजकुमार सिंह, दिव्यांशु चौहान, सतेन्द्र कुमार समेत 56 पंचायत सचिव एवं पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश में कायाकल्प योजना में प्रथम स्थान पाने पर जिला गौरवान्वित है। उन्होंने सभी पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को इसके लिए बधाई दी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए गये कार्यों की पूरी जानकारी दी।
पत्रकार की गिरफ्तारी पर प्रियंका ने घेरा, कहा- भाजपा चाहती है मीडिया स्तुति करे, सपा ने भी साधा निशाना
लखनऊ। संभल में एक पत्रकार को योगी सरकार की मंत्री गुलाब देवी से सवाल करना भारी पड़ गया है। बीजेपी नेता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पत्रकार संजय राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बीजेपी कार्यकर्ता शुभम राघव नाम की शिकायत पर संजय राणा के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
भाजपा चाहती है मीडिया सवाल न पूछे: प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभल में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सत्ता पक्ष से सवाल पूछना, सत्ता पक्ष के वादों को याद दिलाना, जनता के मुद्दों को जन प्रतिनिधियों के सामने रखना एक पत्रकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन, उत्तरप्रदेश में एक पत्रकार को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जेल भेज दिया गया। भाजपा चाहती है मीडिया केवल स्तुति करे, सवाल न पूछे।”
समाजवादी पार्टी ने भी साधा निशाना: समाजवादी पार्टी ने भी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। सपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है, संभल में ग्राउंड रिपोर्टर संजय राणा ने बीजेपी सरकार में मंत्री गुलाब देवी से विकास के मुद्दे पर सवाल पूछे तो मंत्री महोदया ने पत्रकार को जेल में डलवा दिया। ये भाजपा सरकार में अघोषित इमरजेंसी और तानाशाही नहीं तो और क्या है? बीजेपी सिर्फ चाटुकार पत्रकारिता चाहती है, सवाल पूछना मना है?”
क्या है पूरा मामला? संभल के बुद्धनगर खंडवा गांव में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी 11 मार्च को चेक डैम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान पत्रकार संजय राणा ने चुनाव के समय किये गये मंत्री के वादों की याद दिलाई। पूछा कि आपने जो वादे किये थे, अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। वायरल वीडियो में मंत्री जी उससे कह रही हैं, “तेरी निगाहें मैं बहुत देर से पहचान रही थी, जब तू वहां खड़ा था तब भी मैं तेरी निगाहें पहचान रही थी, जो बातें तूने कहीं हैं, ये सारी बातें ठीक हैं, अभी समय नहीं निकला है, गांव कुंदनपुर तू भूल गया, कुंदनपुर भी मेरा, बुद्धनगर भी मेरा है, ये दोनों ही गांव मेरे हैं, मैंने जो भी वादे किए हैं, मैं उन्हें पूरा करूंगी. जो काम तुमने बताए हैं, सभी काम होंगे।”
सत्ता पक्ष से सवाल पूछना, सत्ता पक्ष के वादों को याद दिलाना, जनता के मुद्दों को जन प्रतिनिधियों के सामने रखना एक पत्रकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन, उत्तरप्रदेश में एक पत्रकार को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जेल भेज दिया गया।
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम
बिजली कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही कंट्रोल रूम सक्रिय
लखनऊ (एजेंसियां)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आज 16 मार्च की रात से 72 घंटे की हड़ताल शुरू हो जाएगी। राजधानी लखनऊ छोड़कर सभी जिलों में बुधवार को कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। बिजली कर्मियों की मांग है कि तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते को लागू किया जाए। इसी क्रम में मंगलवार से आंदोलन शुरू हो गया, शाम को लखनऊ सहित सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं हड़ताल से निपटने के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम के तहत बिजली कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं।
हड़ताल के दौरान इनसे ली जाएगी मदद~ पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए कार्यदायी संस्थाओं, तकनीकी विभागों के कार्मिकों और रिटायर्ड कर्मचारियों की मदद भी लेगा। इसके अलावा प्रशिक्षित कर्मचारियों के लिए एजेंसियों से भी संपर्क साधा जा रहा है। प्रबंधन का दावा है कि एनटीपीसी समेत पावर जनरेशन संबंधी विभिन्न कंपनियों ने जरूरत पड़ने पर मैनपॉवर और सहयोग का भरोसा दिया है।
मुख्य सचिव रखे हैं पैनी नजर~ इससे पहले मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने मंगलवार शाम पुलिस अफसरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर पूरे प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को प्रदेश में किसी भी प्रकार का माहौल न बिगड़ने देने के निर्देश दिए। यहां तक कि संघर्ष समिति से पहले संवाद कर लिया जाए।इसके बावजूद कार्य में बाधा उत्पन्न करे तो सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कई संगठन एवं संविदा कर्मी इस हड़ताल में भाग नहीं ले रहे हैं, उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सक्रिय~ डीजीपी डीएस चौहान ने कहा कि सभी बड़े शहरों में ट्रैफिक की अव्यवस्था न हो, किसी भी जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। वहीं पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि विभागीय क्षति या जोर जबरदस्ती करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी बिजली कर्मियों की मांग पूरी नहीं की गई। इसी क्रम में मंगलवार शाम को लखनऊ सहित सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला गया। शीतलाष्टमी के पर्व को देखते हुए लखनऊ में 15 मार्च का कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में कार्य बहिष्कार होगा। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि हड़ताल करने के लिए बिजलीकर्मियों को बाध्य किया जा रहा है। तीन दिसम्बर 2022 को हुए लिखित समझौते में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि ऊर्जा मंत्री के अनुरोध पर संघर्ष समिति ने 15 दिन के लिए आन्दोलन स्थगित करने की सहमति प्रदान की। अब जबकि 110 दिन हो चुके हैं और प्रबन्धन की हठधर्मिता के चलते समझौता लागू नहीं हो रहा है, तो बिजलीकर्मियों के सामने लोकतांत्रिक ढंग से ध्यानाकर्षण करने के अलावा अन्य क्या विकल्प है? तीन दिसंबर के बाद उत्तर प्रदेश में होने वाले जी-20 सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट की महत्ता और इन सम्मेलनों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति की गरिमा को ध्यान में रखते हुए बिजलीकर्मियों ने अपने पूर्व निर्धारित सभी ध्यानाकर्षण कार्यक्रम को स्थगित कर सुचारू बिजली आपूर्ति बनाये रखने के लिए प्रयास किया।
बिजली कर्मियों की क्या हैं मांग~
– कुल 19 वर्ष की सेवा के बाद तीन प्रमोशन वेतनमान दिया जाए। – निर्धारित चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत चेयरमैन, प्रबन्ध निदेशकों व निदेशकों के पदों पर चयन किया जाए। – सभी बिजली कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। – विद्युत उत्पादन एवं पारेषण की निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए। – ओबरा एवं अनपरा में 800-800 मेगावाट क्षमता की दो-दो इकाइयों के निर्माण, परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य एनटीपीसी या किसी अन्य इकाई के बजाय उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम को दिया जाए। – कार्यरत एवं सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों के घरों पर मीटर नहीं लगाया जाए। – बिजली कर्मियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। तेलंगाना व राजस्थान की तरह संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।
बिजनौर। आईपीएस नीरज कुुमार जादौन ने मंगलवार देर शाम जिले के पुलिस कप्तान का कार्यभार संभाल लिया। रिजर्व पुलिस लाइंस में ही उन्होंने पुलिस अफसरों से जिले के हालात और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
मूलरूप से जालौन निवासी एसपी नीरज कुमार जादौन 2015 बैच के आईपीएस हैं। रविवार को उन्हें बागपत से बिजनौर के लिए स्थानांतरित किया गया था। इससे पहले आईपीएस नीरज कुमार जादौन अलीगढ़, गाजियाबाद, हापुड़ मेें भी शानदार पारी खेल चुके हैं। एसपी दिनेश सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक प्रभाकर चौधरी को अस्थायी तौर पर बिजनौर भेजा गया था। अब उन्हें बरेली एसएसपी के पद पर भेजा गया है। वहीं दिनेश सिंह को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर मेडिकल अवकाश पर भेजा गया है। 15 फरवरी 2023 की शाम अपने आवास पर टहलते समय एसपी दिनेश सिंह की तबियत खराब हो गई थी। ब्रेन हेमरेज होने पर उनको नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। अभी भी उनका उपचार चल रहा है।
वहीं चार्ज लेने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अफसरों से जिले के हालात और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनपद के सभी अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एएसआई को धक्का मार कर सरकारी अस्पताल से मुलजिम फरार
40 फीट ऊंची बिल्डिंग से कूदते हुए पुलिस ने काबू पाया
~Report Tina Barwaliya
संगरूर (पंजाब)। खन्ना के सरकारी अस्पताल से एक मुलजिम एएसआई को धक्का मार कर मौके से फरार हो गया। उसको फिल्मी स्टाइल से काबू किया गया। यह मुलजिम पुलिस से बचने के लिए करीब 40 फीट ऊंची एक बिल्डिंग से कूदने लगा, जिसको काबू कर लिया गया।
चोरी के एक केस में आकाश कुमार काशी को पकड़ा गया था। नियमानुसार उसे परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान एएसआई को धक्का देकर वह भाग निकला। बाद में पुलिस टीम ने उसकी तलाश गली मोहल्लों में की। पूरे फिल्मी स्टाइल की इस स्टोरी में मुलजिम आकाश कुमार काशी 40 फीट ऊंची एक बिल्डिंग से कूदने लगा। पुलिस ने किसी तरह उसे घेर कर ऊपर खींच लिया। इस पूरे मामले की वीडियो भी बनाई गई है। उसके भागने की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
“आकाश कुमार काशी सरकारी अस्पताल से भाग गया था। उसको बड़ी मुश्किल से काबू कर लिया गया। वह एक चोरी के केस में पकड़ा गया था। उसके भागने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये मुलजिम पुलिस से बचने के लिए करीब 40 फीट से कूदने लगा था, जिसका वीडियो भी है।” –करनैल सिंह (डीएसपी)
प्रेम प्रसंग के बाद रिश्ता हुआ था तय। फिर लड़की वालों ने तोड़ा
बिजनौर। शेरकोट थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 74 धामपुर अफजलगढ़ मार्ग स्थित ग्राम घोसिया वाला के मोड़ पर मिला अज्ञात शव थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम सोपरी के राजेंद्र का था। मृतक की बड़ी बहन की तहरीर पर तीन को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग के बाद रिश्ता तय होने और फिर टूटने का है।
शेरकोट थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 74 धामपुर अफजलगढ़ मार्ग स्थित ग्राम घोसिया वाला के मोड़ पर सड़क किनारे गड्ढे में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक युवक का शव मिला था, जिसके सिर में पीछे की ओर से गोली लगी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शिनाख्त नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया था। देर शाम मोर्चरी पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त की।
बताया गया है कि राजेन्द्र सैनी पुत्र रामचन्द्र सैनी और थाना नहटौर के ग्राम सालमदाबाद निवासी जयराम की पुत्री नीरज में कई वर्ष से प्रेम संबंध थे। लगभग एक वर्ष पूर्व कुछ रिश्तेदारों ने दोनों का रिश्ता तय करा दिया था। गोद भराई की रस्म भी हो गई थी, लेकिन लगभग 6 माह पूर्व लड़की के जीजा व पिता ने रिश्ता करने से मना कर दिया। 12 मार्च को लड़की के परिजन शेरकोट पहुंचे और रिश्ता खत्म करते हुए गोद भराई का सामान वापस ले गए। मृतक की बहन गीता पत्नी मोनू निवासी कल्लूवाला थाना रेहड़ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तभी से उनका भाई गायब था। काफी तलाशने पर भी पता नहीं लगा। शाम लगभग 6 बजे शेरकोट निवासी उसके जीजा ने मोबाइल पर राजेन्द्र का शव देखे जाने की सूचना दी। इस पर परिजन मोर्चरी पहुंचे और राजेंद्र के शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया कि मृतक की बहन की तहरीर पर प्रेम सिंह पुत्र नेतराम निवासी ग्राम गांवड़ी पनियाला थाना नूरपुर, जयराम पुत्र डालू, मनोज पुत्र जयराम निवासीगण ग्राम सालमदाबाद थाना नहटौर व अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
चार्जिंग के दौरान ई रिक्शा में आग लगने से झुलसा था परिवार
बिजनौर। नजीबाबाद में चार्जिंग के दौरान ई रिक्शा में आग लगने से झुलसे परिवार के मुखिया की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे उसके पुत्र की हालत दिल्ली के अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हर्ष वाड़ा में मंगलवार 7 मार्च को मुन्नवर अपने ई रिक्शा को चार्ज कर रहा था। अचानक ई रिक्शा में आग लगने से रिक्शा चालक मुनव्वर व उसके तीन बच्चे इकरा (17 वर्ष), अनस (10 वर्ष) व अहमद (09) वर्ष बुरी तरह झुलस गए थे। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुनव्वर व उसके एक बेटे की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान मुनव्वर की मौत हो गई।
IPS नीरज पर गौवंश तस्कर छह बार कर चुके हैं प्राणघातक हमला
फिर भी डिगे नहीं कर्तव्य पथ से
बिजनौर। जनपद के पुलिस कप्तान बने नीरज कुमार जादौन पर गौवंश तस्कर छह बार प्राणघातक हमला कर चुके हैं। इसके बाद भी वह कर्तव्य पथ से डिगे नहीं और यही वजह रही कि बदमाश उनके नाम से ही कांपते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि यह क्राइम पर मजबूत पकड़ रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था संभालने में भी माहिर हैं।
दरअसल प्रयागराज में ट्रेनिंग के बाद नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ में गभाना सर्किल का सीओ (एएसपी) बनाया गया था। नीरज कुमार जादौन रात भर गाड़ी लेकर घूमते और कई एनकाउंटर भी किए। यहां गोवंश तस्करों के खिलाफ नीरज जादौन ने बड़ी कार्रवाई की। 16 माह के कार्यकाल में वह कभी पीछे नहीं हटे और हजारों गोवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए। इस कारण उन पर छह बार जानलेवा हमला भी हुआ। तस्करों के गिरोह ने ट्रक से टक्कर मरवाने से लेकर फायरिंग तक की। एक बार उनकी सरकारी गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बहादुर और निडर~ जैसा नाम, वैसा काम। ज्योतिष के हिसाब से नीरज नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव की बात की जाए तो ये बहुत ही बहादुर और निडर होते हैं। इन्हें कोई भी किसी भी बात में फंसा नहीं सकता। ये लोगों को सही और स्पष्ट सलाह देना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और साथ ही मौके के हिसाब से अपना काम करते हैं। ये अपनी जिंदगी में हर वो चीज समय के साथ हासिल कर लेते हैं, जिनकी इन्हें इच्छा होती है।
बेटे शौर्यादित्य ने शूटिंग में जीता था कांस्य पदक
आईपीएस नीरज कुमार जादौन के 10 वर्षीय बड़े पुत्र शौर्यादित्य भी होनहार हैं। शौर्यादित्य ने गाजियाबाद के एकलव्य शूटिंग एकेडमी में पिछले साल मई में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ सिटिंग मेन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बागपत का पुलिस कप्तान रहते नीरज जादौन ने अपने बेटे को कोचिंग के लिए जौहड़ी स्थित शूटिंग रेंज भेजा। दरअसल शौर्यादित्य को बचपन से ही पढ़ाई के अलावा शूटिंग का शौक है। पढ़ाई से समय निकाल कर शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करना दिनचर्या में शामिल है।
मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी शिकायत में लगाया आरोप
थाने में ही पीड़ित को धमका रहे आरोपी!
जिला रामपुर के थाना टांडा का मामला
रामपुर। जब किसी मामले के आरोपी थाने के भीतर ही दरोगा के सामने पीड़ित को धमकाने लगें तो न्याय की उम्मीद जाती रहती है। उसे ये समझ नहीं आता कि आखिर अब किस की चौखट पर जाकर गुहार लगाए? ऐसा ही एक मामला थाना टांडा में हुआ है। यहां विवेचक के बुलाने पर थाने पहुंचे पीड़ित को आरोपी धमकाने लगे!
मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी शिकायत में कहा गया है कि जिला रामपुर थाना टांडा में कफील के मुकदमा अपराध सं0 342/2020 धारा 376डी/ 452/342/323/504/506 आई०पी०सी० में पुनः विवेचना चल रही है। मामले के विवेचक उपनिरीक्षक भीमसेन ने 10 मार्च 2023 की शाम लगभग 7:00 बजे फोन कर कफील को बुलाया। इस पर पीड़ित थाना टांडा पहुंचा। वहां पर पहले से ही सगीर पुत्र जमील व रिफाकत पुत्र इस्माईल विवेचक के पास बैठे हुए थे। शिकायत के अनुसार आरोपी सगीर ने विवेचक के सामने ही पीड़ित के प्रति गलत शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। यही नहीं पीड़ित को हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी कहते हुए अपनी पत्नी से झूठे मुकदमे कराने व जान से मारने की धमकी देने लगा!
पीड़ित ने कहा कि पुलिस थाने के अंदर मुकदमे के विवेचक के सामने ही खुली धमकियां दी गईं और वह विरोध तक नहीं कर पाए तो ऐसी दशा में इंसाफ की उम्मीद नहीं है। प्रकरण की सत्यता जांचने के लिए थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज रिकवर की जा सकती है।
दरअसल सात व 15 फरवरी 2023 को इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की गई थी। बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विवेचक दरोगा सुरेश चन्द्र ने मुल्जिमानों से सांठगांठ कर एफ0आर0 लगा दी। इसके बाद पुनः निष्पक्ष विवेचना कराये जाने हेतु आदेश पारित हुआ। वर्तमान विवेचक भीमसैन से मुल्जिमान बार-बार मुलाकात कर रहे हैं और प्रकरण के गवाहों को डरा धमका कर गवाही अपने समर्थन में देने का दवाब बना रहे हैं!
एक ऐसी घटना जिसने बदल डाली जिंदगी, 22 लाख रुपए की नौकरी छोड़ बने आईपीएस
बिजनौर/उरई जालौन। बागपत से स्थानांतरित होकर बिजनौर आने वाले एसपी नीरज कुमार जादौन का जीवन एक ऐसी घटना ने बदल दिया कि उन्होंने आईपीएस बनने की ठानी। वर्ष 2008 में ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी में 22 लाख रुपये पैकेज पर नौकरी कर रहे थे। परिवार में एक घटना होने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी कर आईपीएस बन गए।
बिजनौर के नए एसपी नीरज कुमार जादौन
6 दिसंबर 2008 वो तारीख है जिसने नीरज कुमार जादौन की पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। वो इस तारीख को कभी भूल नहीं सकते।
नीरज कुमार जादौन आईआईटी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद वर्ष 2008 में ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी में 22 लाख रुपये पैकेज पर नौकरी कर रहे थे। इस दौरान 6 दिसंबर 2008 को खेत के विवाद में पिता नरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तब महज 25 वर्षीय नीरज ने मां आशा, बहन उपासना, भाई पंकज, रोहित व राहुल को संभाला। साथ ही पिता को इंसाफ दिलाने के लिए केस भी लड़ा। उनकी मदद करने की बजाय पुलिस आरोपियों का साथ दे रही थी। इस पर इंसाफ हासिल करने के लिए उन्होंने आईपीएस बनने की ठान ली।
आरोपियों का साथ दे रही थी पुलिस पिता की हत्या के बाद नीरज कुमार जादौन ने कोर्ट कचहरी के खूब चक्कर लगाए। केस की पैरवी शुरू की तो पीड़ित की मदद करने की बजाय पुलिस आरोपियों का साथ दे रही थी। इस पर पिता को इंसाफ दिलाने की गरज से नीरज ने आईपीएस बनने की ठान ली। उन्होंने ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी की नौकरी में रहते हुए वर्ष 2010 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की। वर्ष 2011 में पहले ही प्रयास में एग्जाम पास किया और साक्षात्कार तक पहुंचे, मगर सफलता नहीं मिली।
छोड़ी 22 लाख रुपए की नौकरी दूसरे प्रयास में रैंक कम मिली। फिर 22 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर तीसरी और अंतिम बार प्रयास किया। इस बार 140 वीं रैंक हासिल कर नीरज आईपीएस बन गए। इसके बाद वह अलीगढ़, गाजियाबाद, हापुड़ समेत कई जगह के अलावा फिलहाल बागपत एसपी पद पर रहे। उनके भाई पंकज व रोहित सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। राहुल व बहन उपासना हाईकोर्ट में वकालत करते हैं।
जिला जालौन के रहने वाले है IPS नीरज कुमार जादौन नीरज कुमार जादौन मूलरूप से यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र अंतर्गत जालौन जिले के नौरेजपुर गांव निवासी हैं। नरेंद्र सिंह जादौन और आशा देवी के पांच बच्चों में सबसे बड़े नीरज कुमार का जन्म 01 जनवरी 1983 को कानपुर में हुआ। यहीं से स्कूल, आइआइटी, बीएचयू से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री लेकर एमएनसी ज्वॉइन कर ली। 2005 में बीटेक करने के बाद नीरज की नौकरी नोएडा की एक कंपनी में लग गई। वहां उन्होंने एक साल तक काम करने के बाद वर्ष 2008 में ब्रिटिश टेलिकॉम कंपनी की बेंगुलरु ब्रांच में 22 लाख रुपए के पैकेज पर नौकरी शुरू की।
छह जिलों के एसपी समेत 11 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर
लखनऊ। शासन ने रविवार देर शाम छह जिलों के एसपी समेत 11 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। बरेली, बिजनौर, बागपत, बस्ती, ललितपुर व हमीरपुर में नए एसपी तैनाती की गई है।
जानकारी के अनुसार वाराणसी रेंज के आईजी के. सत्यनारायण को आईजी सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, डीआईजी-एसएसपी बरेली अखिलेश कुमार चौरसिया को डीआईजी वाराणसी रेंज, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक प्रभाकर चौधरी को एसएसपी बरेली, एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन को एसपी बिजनौर, एएसपी मुजफ्फरनगर अर्पित विजयवर्गीय को एसपी बागपत, बीमार चल रहे एसपी बिजनौर दिनेश सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रखते हुए इलाज के लिए कमिश्नरेट गाजियाबाद, एसपी बस्ती आशीष श्रीवास्तव को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध, एसपी ललितपुर गोपाल कृष्ण चौधरी को एसपी बस्ती, अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज अभिषेक कुमार अग्रवाल को एसपी ललितपुर, एसपी हमीरपुर शुभम पटेल को प्रतीक्षारत करते हुए जीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध तथा अपर पुलिस उपायुक्त-सहायक पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट दीक्षा शर्मा को एसपी हमीरपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
EPS 95 nac: राष्ट्रव्यापी रास्ता रोको आंदोलन के संबंध में तैयार की रूपरेखा
जोर शोर से राष्ट्रव्यापी रास्ता रोको आंदोलन सफल बनाने की तैयारी
बिजनौर। EPS 95 nac बिजनौर यूनिट की एक सामान्य सभा का आयोजन रोडवेज परिसर परिषद कार्यालय नजीबाबाद में किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों, परिवहन, एग्रो, ब्रिज कॉरपोरेशन, कल्याण निगम, हथकरघा आदि से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सहभागिता की। बैठक में दिनांक 15/3/23 को राष्ट्रव्यापी रास्ता रोको आंदोलन के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। आंदोलन को जोर शोर से पूर्ण करने, अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सहभागिता किए जाने पर बल दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेरठ/बरेली जाने हेतु सहमति बनाई गई। सभा में ईपीएफओ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के सही प्रकार से अनुपालन न किए जाने, 01/9/14 से पूर्व के ऑप्शन फॉर्म स्वीकार न किए जाने, बाद वालों के भी ऑफ लाइन ऑप्शन फॉर्म स्वीकार न किए जाने पर कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कर्मचारी की सेवाओं का प्रतिफल है, कोई अहसान नहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर से प्राप्त सर्वे प्रपत्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए।
सभा की अध्यक्षता मुरादाबाद मंडल से आए मंडल उपाध्यक्ष जय शंकर राय ने जबकि संचालन जिला सचिव सुभाष चन्द्र सिंघल ने किया। सभा को नरेश राजपूत तहसील सचिव, अशोक कुमार वर्मा यजदानी, अनंत, आरोपी सिंह, कंतेश आदि ने संबोधित किया। सभा का विसर्जन मंडल उपाध्यक्ष जय शंकर राय के अध्यक्षीय अभिभाषण से हुआ। भारी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
आग में जलकर पति-पत्नी और तीन अबोध बच्चों की दर्दनाक मौत
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गांव हारामऊ स्थित बंजारा डेरा में हुआ हादसा
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के गांव हारामऊ स्थित बंजारा डेरा में लगी भीषण आग में जलकर पति-पत्नी और तीन अबोध बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। एक साथ पांच मौत होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हारामऊ स्थित बंजारा डेरा की एक झोंपड़ी में शनिवार देर रात आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे सतीश (30 वर्ष) पुत्र प्रकाश, काजल (26 वर्ष) पत्नी सतीश के अलावा उनके दो बेटे सनी (6 वर्ष), संदीप (5 वर्ष) और बेटी गुड़िया (3 वर्ष) आग की लपटों में बुरी तरह घिर गए। शोर सुनकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बाल्टी आदि से पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि धूल मिट्टी और पानी से भरी बाल्टियां उड़ेले जाने के बाद भी काबू में नहीं आ रही थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.इस बीच सूचना मिलते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत तमाम आला अधिकारी भी राहत और बचाव कार्य के लिये घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर राहत और बचाव के काम में जुट गई।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की जांच में मदद एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना को लेकर बताया कि झोपड़ी में आग लगने के कारणों की जांच के लिये फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। पुलिस के अन्य अधिकारी भी जांच कर रहे हैं। बचाव कार्य में जुटे पड़ोसी आदि के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
बिजनौर। मंडावली में तेज रफ्तार रोडवेज बस और डीसीएम की आमने सामने भिडंत में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार रविवार को प्रातः लगभग 10:30 बजे नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस यूपी 21एएन 2099 हरिद्वार से नजीबाबाद जा रही थी। मंडावली के लकड़हान नदी पुल क्षेत्र में मझारी भट्टे के पास विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। हादसे में बस की एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम सीतापुर से देहरादून जा रही थी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 7 लोग घायल हो गए। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक शेर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भेजा। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा।
ये हुए घायल~ दुर्घटना में रोडवेज चालक मंडावर निवासी कृष्ण कुमार, डीसीएम चालक सीतापुर निवासी राजेश कुमार के अलावा रोडवेज स्योहारा निवासी विजेंद्र सिंह, कुशल कुमार, मंडावली निवासी सुरेश, बीना और ओमकार घायल हो गए।
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार देर रात आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इनमें लखनऊ, कानपुर कमिश्नरेट सहित कई परिक्षेत्र में अफसर इधर से उधर किए गए हैं. सबसे अहम लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव हुआ है. जेसीपी पीयूष मोर्डिया को लखनऊ का एडीजी जोन बनाया गया है.
इसके साथ ही अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादले में देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है. वहीं अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है. आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज का जिम्मा सौंपा गया है.
इसके अलावा आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ भेजा गया है. वहीं अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी बनाया गया है. वहीं एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त पद पर तैनाती दी गई है.
बिजनौर। कार द्वारा नहटौर जा रहे युवकों के सड़क पर खड़े गुलदार को देख पसीने छूट गए। उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप बना कर ग्रामीणों को भेजी। ग्रामीणों ने गांव में लाउडस्पीकर से ऐलान कराकर सभी को गुलदार होने की जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
जानकारी के अनुसार नहटौर निवासी शराफत अपने दोस्त फराज के घर गांव तरकोला गया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दोनों कार से नहटौर आ रहे थे। गांव से भट्टे के रास्ते में उन्हें खेत से निकलकर रास्ता पार करते गुलदार दिखाई दिया। नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने कार के अंदर बैठे हुए ही मोबाइल फोन से गुलदार की वीडियो बनाई। इसके बाद ग्रामीणों को वीडियो क्लिप भेजकर जंगल में गुलदार होने की सूचना दी। ग्रामीणों ने लाउडस्पीकर से गांव में ऐलान कराकर सभी को जंगल जाते वक्त सतर्क रहने की हिदायत दी। जंगल में गुलदार की आमद से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। उन्होंने गुलदार पकड़ने की गुहार वन विभाग के अधिकारियों से लगाई है।
बिजनौर। जेवरात खरीदने एक सर्राफ की दुकान पर पहुंची महिला सोने के तीन जेवर लेकर अपने एक साथी की बाईक पर बैठकर फरार हो गई। जेवरात की कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है। वारदात कस्बा नहटौर के मुख्य बाजार की है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार नहटौर के मुख्य बाजार में मनी अग्रवाल की सर्राफ की दुकान है। बताया जाता है कि एक महिला दुकान पर पहुंची। वह सोने के जेवरात देखने लगी। दुकानदार अन्य ग्राहकों को सामान दिखाने लगा। इसी दौरान महिला मौका देख कर सोने के तीन जेवर लेकर कुछ ही दूरी पर खड़े एक युवक की बाईक पर बैठकर फरार हो गई। सोने के जेवरात की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। दुकानदार ने महिला को बाजार सहित नगर के सभी चौराहों पर तलाश किया लेकिन उसका अता पता नहीं लग सका। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
उलझी पुलिस: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या या दोनों की हत्या?
मर्डर या सुसाइड? पत्नी समेत मिला इंकम टैक्स कर्मी का शव
पति का शव लटका मिला पेड़ पर, जबकि पत्नी की लाश कुछ दूर खेत में
गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में चितौड़ा- मसूरी मार्ग पर गंगनहर पटरी के किनारे इंकम टैक्स कर्मी व उनकी पत्नी के शव बरामद हुए हैं। पति का शव पेड़ पर लटका मिला, जबकि पत्नी की लाश कुछ दूर खेत में पड़ी थी। तीन दिन पहले दोनों बुलंदशहर से लापता हुए थे। पुलिस मान रही है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की। वहीं मृतक के भाई की शिकायत के बाद पुलिस हत्या के पहलू को सामने रख कर जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान रनपाल सिंह (42) और पत्नी रेखा देवी (38) के रूप में की गई है। वे मूल रूप से बुलंदशहर जिले में बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव तिबड़ा के रहने वाले थे। मृतक शख्स आर्मी से रिटायर होने के बाद इनकम टैक्स ऑफिस दिल्ली में टैक्स असिस्टेंट के रूप में कार्यरत था। वर्तमान में गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित शिप्रा टॉवर में रह रहे थे। दोनों 7 मार्च को गांव तिबड़ा में होली पर देवता पूजने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को होली खेलकर दोपहर 3 बजे वे बाइक से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। 9 मार्च की शाम रनपाल सिंह के भाई रतिपाल सिंह ने थाना बीबीनगर में भाई – भाभी की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। भाई रतिपाल सिंह आर्मी में हैं और वर्तमान में पंजाब के कपूरथला में तैनाती है।
पत्नी के गले में दबाने के निशान
पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराने लग रहे हैं। रेखा के गले पर दबाने के निशान हैं। आशंका है रेखा को गला दबाकर मारा गया। वो बाइक भी घटनास्थल पर पड़ी मिली, जिससे वे दोनों गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 8 मार्च की शाम पांच बजे के आसपास घटनास्थल से कुछ दूर एक ढाबे के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रनपाल अकेला और परेशान दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि रनपाल पहले पत्नी की हत्या करके ढाबे पर आया और फिर दोबारा वापस जाकर उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। उधर मृतक के भाई रतिपाल सिंह के अनुसार भैया जो बैग लेकर गए थे, वो मौके पर नहीं मिला। ऐसे में उन दोनों की हत्या का शक भी गहरा रहा है। डीसीपी ने रवि कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है।
होली की रात थाना टोडीफतेहपुर अंतर्गत दुरवई गांव में डाली थी डकैती
किसान को पत्नी समेत बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम
1 लाख रुपए की नकदी समेत लूट का 200 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी बरामद
~रिपोर्ट शादाब अनवर
झांसी। एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो डकैतों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल आरोपियों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनके तीन साथी फरार होने में कामयाब हो गए। इन्हें टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरवई में डकैती की घटना का आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों के कब्जे से 1 लाख रुपए की नकदी समेत लूट का 200 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी बरामद की है। एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक होली की रात थाना टोडीफतेहपुर अंतर्गत दुरवई गांव में किसान श्रवन कुमार के घर में डकैतों ने धावा बोला था। धावा बोलने वाले डकैतों की संख्या 8 थी। इनमें से दो नकाबपोश थे बाकी सब के चेहरे खुले थे। तमंचों, बंदूकों की नोंक पर पति-पत्नी को बंधक बना कर लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट कर फरार हो गए थे।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राजेश एस ने सीओ मऊरानीपुर के नेतृत्व में स्वाट टीम समेत तीन अलग अलग पुलिस की टीमों का गठन कर डकैती कांड का जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए।
देर रात मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम, थाना टोडीफतेहपुर पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही थी। तभी डकैतों से आमना सामना हो गया। पुलिस टीमों को अपने पास आता देख उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जबाव में पुलिस टीमों ने भी फायरिंग कर दी। दो पकड़े गए जबकि उनके अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए दो डकैतों के नाम बंटी उर्फ सलमान निवासी बराठा और सोनू निवासी पारिछा बताए गए हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को हिरासत में लेकर झांसी मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
माल बेचने जा रहे थे मध्यप्रदेश एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले रात के समय पड़ी डकैती को वर्कआउट करने में पुलिस जुटी थी। टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि माल का बंटवारा कर के डकैत बेचने के लिए मध्यप्रदेश जा रहे हैं।
पुलिस ने किया एनकाउंटर इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। शनिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर 5 संदिग्ध बदमाश गुरसराय से मऊरानीपुर रोड पर दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में घायल दो बदमाशों को मौके से पकड़ लिया गया है लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
12 मार्च को नजीबाबाद में ईपीएस 95 (एनएसी) की महत्वपूर्ण मीटिंग
15 मार्च को मंडल स्तर पर रास्ता रोको आंदोलन की तैयारी
बिजनौर। ईपीएस 95 (एनएसी) के राष्ट्रीय/प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिनांक 15 मार्च को मंडल स्तर पर रास्ता रोको आंदोलन की तैयारी है। इसे लेकर रविवार 12 मार्च को दोपहर 12 बजे रोडवेज परिसर परिषद कार्यालय नजीबाबाद डिपो में महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।
ईपीएस 95 एनएसी (Eps 95 nac) के जिला सचिव बिजनौर सुभाष चंद्र सिंघल ने सभी ग्रुप मेंबर्स/जिले/तहसील के पदाधिकारियों को सूचित करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय/प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिनांक 15 मार्च 2023 को मंडल स्तर पर रास्ता रोको आंदोलन के निर्देश दिए गए है। इस हेतु जिला/तहसील स्तर से भी मेंबर्स को सहभागिता हेतु मेरठ जाना है। इस संबंध में महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन रविवार 12 मार्च को 12 बजे रोडवेज परिसर परिषद कार्यालय नजीबाबाद डिपो में किया जा रहा है। उन्होंने सभी मेंबर्स से उपस्थित होकर अपनी राय व्यक्त करने का अनुरोध किया। जिला सचिव ने यह भी बताया कि मीटिंग में अन्य बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया जायेगा।
जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्राप्त किया पहला और तीसरा स्थान
मंडल स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे डीएवी कॉलेज के दो छात्र
बिजनौर। जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में डीएवी इंटर कॉलेज के दो छात्रों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिला है। प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विज्ञान क्लब बिजनौर की ओर से आरजेपी इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर के कक्षा नौ के छात्र शुभ ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रुपए 3000/- धनराशि का पुरस्कार तथा दीपक गोसाई ने तृतीय स्थान प्राप्त कर रुपए 1000/- धनराशि का पुरस्कार प्राप्त किया।
अब ये छात्र मंडल स्तर पर मुरादाबाद में प्रतिभाग करेंगे। छात्रों का मार्गदर्शन लोकेश कुमार (सहायक अध्यापक) ने किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने छात्रों को आशीर्वाद तथा विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
22 प्रस्ताव बैठक में लाये गये, 21 प्रस्ताव पारित..
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को लोकभवन में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में रखे गए 22 प्रस्ताव में से 21 पर मुहर लग गई है। इनमें परिवहन विभाग में स्क्रैप पॉलिसी (2023- 24 ) और पर्यटन नीति को मंजूरी सहित कई अहम प्रस्ताव पास हुए हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु..
@चार निजी विश्वविद्यालयों के आशय पत्र निर्गत करने को मंजूरी –
वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर टी एस मिश्रा विश्वविद्यालय, लखनऊ फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर को कैबिनेट बैठक द्वारा आशय पत्र जारी करने की मंजूरी
पर्यटन विकास/अयोध्या *@* अयोध्या में नेशनल हाइवे 27 से नया घाट (पुराना पुल तक) का मार्ग (धर्म पथ), चैनल ज़ीरो से 02 तक दो किलोमीटर के मार्ग के चौड़ी करण, विस्तारीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी/ खर्च लगभग 65 करोड़ रु होगा
*@* पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल जीरो से 10.775 किलोमीटर तक ,लगभग 9.025 किमी लम्बे मार्ग को फोरलेन के रूप मे विस्तारी करण,चौड़ी करण के लिए 200 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी
*@* चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल ज़ीरो से 25.393 किमी तक, कुल लम्बाई 23.943 किमी को फोरलेन में विस्तारी करण के लिए 200 करोड़ रु. की मंजूरी.
*रायबरेली में रायबरेली – डलमऊ – फतेहपुर मार्ग* ( स्टेट हाइवे 13 A) पर 700 मीटर को फोर लेन में परिवर्तित कर AIIMS को कनेक्ट करने हेतु प्रोजेक्ट को मंजूरी
*गृह विभाग -/* उत्तरप्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 2A, और धारा 6A1 में आंशिक संशोधन को मंजूरी
*खाद्य एवं रसद विभाग/* राशन वितरण कार्यक्रम को और अत्याधुनिक करने के लिए इंटीग्रेटेड संस्थाओं के चयन करने के लिए निर्णय को मंजूरी
*खेल विभाग – उत्तरप्रदेश में नई खेल नीति- 2023* को कैबिनेट की स्वीकृति/कई राज्यों के नीतियों को अध्ययन करने के बाद नीति लाई गयी
*@* खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – 2022 को उत्तर प्रदेश में कराने का निर्णय, पूर्व में गठित कमेटियों को एक्टिवेट करने का निर्णय
*@* अयोध्या में 5 कोसी परिक्रमा मार्ग, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, पर स्थित कुंडो और जायस (अमेठी) में बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली के पर्यटन विकास परियोजनाओं के कार्यों के पीडब्ल्यूडी द्वारा रेट निर्धारण को मंजूरी.
*@* भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को उत्तर प्रदेश मे एडॉप्ट करने का निर्णय लिया गया.
*खेल विभाग -/* ग्रामीण स्टेडियम, ओपन जिम निर्माण, संचालन, प्रबंधन अनुरक्षण के लिए नीति निर्माण की स्वीकृति
*@* 15 वर्ष पुराने वाहनों को स्क्रैप करने हेतु टैक्सेज़, पेनल्टी मे 50% छूट देकर स्क्रैप करने के प्रोत्साहन और 20 वर्ष पुराने वाहनों को 75% छूट देते हुए एकमुश्त स्क्रैप योजना को मंजूरी
*@औद्योगिक कलस्टर्स (इंडस्ट्रीयल कलस्टर्स) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी* – राज्य में बाराबंकी, रायबरेली, मऊ की दशकों से निष्प्रयोज्य जमीनों (बाराबंकी लगभग 70 एकड़, रायबरेली 59 एकड़, मऊ 84 एकड़ से ज्यादा) को औद्योगिक उपयोग मे लिए जाने की मंजूरी, उपयोग में लेने के लिए इन जमीनों की देन दारियों के निस्तारण कार्य को मंजूरी. मऊ, रायबरेली मे MSME इंडस्ट्रीयल पार्क और बाराबंकी में इन जमीनों को आईटी आईटीईएस पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा.
@निकाय चुनाव संदर्भ में-
27 दिसंबर को मा. उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में 28 दिसंबर को पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया था, कल उस आयोग ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर दी है, इस संबंध में सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई की तारीख 11 अप्रैल नियत है, इस रिपोर्ट को सुप्रीमकोर्ट में हम उससे पहले ही प्रस्तुत कर देंगे, अगले एक दो दिन में हम रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगे, ऐसा विश्वास है- एके शर्मा,मंत्री
*@बेसिक शिक्षा विभाग/* शैक्षिक सत्र 2023 – 24 में कक्षा 1 और 2 के पाठ्य पुस्तकों को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा क्रय किये जाना था, चूँकि उनमें राष्ट्रीय स्तर के तथ्य होते हैं, छात्रों को अपने स्थानीय स्तर व परिवेश की प्राथमिक बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है, और यह राज्य का भी विषय है, अतः उक्त पाठय पुस्तकों को राज्य सरकार स्वयं ही छपवाएगी – कैबिनेट..
जिसकी भक्ति, उसकी पूजा, उसका ज्ञान जरूरी: संजीव अग्रवाल
ग्राम रावटी में हुआ विशाल साध संगत का आयोजन
संतों महापुरुषों ने प्रस्तुत किए आध्यात्मिक विचार एवं सुंदर गीत
बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच चांदपुर के तत्वाधान में आज शुक्रवार को ग्राम रावटी में महात्मा जितेंद्र सिंह व राजेश्वरी जी के यहां एक विशाल साध संगत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक संतों महापुरुषों ने अपने अपने आध्यात्मिक विचार एवं सुंदर गीत प्रस्तुत करते हुए सतगुरु का गुणगान किया।
बरेली जोन 58 ए के जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि जिसकी भक्ति उसकी पूजा उसका ज्ञान जरूरी है। हमें एक परमपिता परमेश्वर की ही भक्ति की करनी चाहिए और यह पहचान हमें सद्गुरु के माध्यम से होती है। सद्गुरु है इस जगन का दाता जो चाहे वह कर सकता है। गूंगा राग सुना सकता है। जब हम सद्गुरु के चरणों में सजदा करते हैं तो सद्गुरु हमें रमई राम के दर्शन करा देते हैं। मिला है, मुझको सद्गुरु पूरा आवागमन खत्म हुआ। आज समय की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमें ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर हमारा सर्वदा कल्याण कर रही हैं। वह हमें 84 के बंधन से मुक्त करा कर मोक्ष प्रदान कर रही हैं।
हमें हमेशा अपने सद्गुरु के भाने में रहना चाहिए। अगर हम सद्गुरु के भाने में रहेंगे तो हमारा सर्वदा कल्याण होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमें रूहानियत और इंसानियत संग संग का पैगाम दे रही हैं और मानव मात्र का कल्याण कर रही हैं। गुरमत ने आबाद किया और मन्मथ ने बर्बाद किया। हमें हमेशा अपने सतगुरु के वचनों को मानना चाहिए तभी हमारा कल्याण होगा। जब मैं था तब हरि नहीं अब हरि हैं मैं नहीं। मीराबाई ने री पायोजी मैंने राम रतन धन पायो यह यह सुनाया था और प्रभु के दर्शन किए थे। कोई तन दु:खी कोई मन दु:खी कोई धन से है उदास, थोड़े-थोड़े सभी दु:खी। सुखीराम के दास जो राम के मानने वाले होते हैं वह कभी उदास नहीं होते पहला जन्म हमें मां की कोख से मिला है और दूसरा जन्म हमें गुरु के मुख से मिला है। इसीलिए हम गुरु मुख हैं, ईश्वर अंश अविनाशी एक राम दशरथ का बेटा एक राम घर घर लेटा एक राम का सकल पसारा दुनिया का धन झूठा साधु साथ ना जाता ढीला है। राम रतन धन बांटो जितना उतना बढ़ता जाता है गुरु के प्यारे पर्वत को भी लांघ जाते हैं। एक को जानो एक को मानो एक हो जाओ जिस आनंद की खातिर दुनिया भटक रही है वह परमानंद आज हमें सतगुरु माता जी सुदीक्षा जी महाराज प्रदान कर रहे हैं। सारे दुनिया के मेरा सहारा तो सद्गुरु है। मेरी गाड़ी तेरे हवाले तू जाने तेरा काम जाने।
चांदपुर ब्रांच के मुखी महात्मा डॉक्टर केपी सिंह चौहान के संचालन में हुई साध संगत में बिजनौर ब्रांच के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी, नूरपुर ब्रांच के संयोजक महात्मा राजपाल सिंह, बिजनौर ब्रांच के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, चांदपुर ब्रांच के मीडिया प्रभारी चंद्र सिंह सैनी, डीके सागर, अक्षय सागर, राजवीर सिंह, सुरेंद्र खन्ना, चांदपुर ब्रांच के संचालक राहुल खन्ना, दीप्ति जी बरेली, प्रीति अग्रवाल बरेली, बिजनौर ब्रांच के शिक्षक आदित्य सोनू, आंवला ब्रांच के संचालक रामप्रकाश, ग्राम प्रधान सुशील, दीपक, ममता, सुशीला, प्रतीक्षा, छोटू, नितिन विश्वास, संजीव आदि उपस्थित रहे। साध संगत के बाद परिवार वालों ने बहुत ही सुंदर ढंग से लंगर कराया। इस दौरान सेवा दल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
बिजनौर। थाना अफजलगढ़ क्षेत्र अंतर्गत नवाबपुरा में नशेड़ी युवक ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। नई प्रतिमा स्थापित कराने पर सहमति के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक का शान्तिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि नवाबपुरा स्थित शिव मंदिर में गांव के ही एक नशेड़ी युवक ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण मन्दिर परिसर में एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह आदि भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सोनू को हिरासत में लिया और शांति भंग के मामले में चालान कर दिया। गुरुवार को सुबह ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले का पटाक्षेप कराया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नई प्रतिमा की स्थापना कराने का निर्णय लिया।
घर में तेज रफ्तार ब्रेजा कार घुसने से हुआ था हादसा
बिजनौर। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव लाल वाला में लगभग एक महीना पहले घर में कार घुसने से गंभीर रूप से घायल मुनिराम की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव लाल वाला में 11 फरवरी की शाम मनीराम (38 वर्ष) अपनी पुत्री मानवी (09 वर्ष), पुत्र संस्कार (04 वर्ष) व भतीजे राजा (14 वर्ष) पुत्र चेतराम के साथ अपने घर के गेट पर बैठा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार गेट तोड़ते हुए उसके घर मे जा घुसी। हादसे में मानवी व संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनीराम, राजा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार में सवार लोग फरार हो गए थे। इलाज के दौरान एक दिन बाद राजा की भी मौत हो गई। शुक्रवार को मनीराम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इधर गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी देहात राम अर्ज ने किसी प्रकार समझा कर जाम खुलवाया तब शव का अंतिम संस्कार हो सका।
करणी फाउंडेशन ने रंग व गुलाल लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं
बिजनौर। करणी फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय आकाश प्लाजा में स्थित करणी फाउंडेशन के कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस शुभ अवसर पर करणी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप भारती, कोषाध्यक्ष रत्नेश पूषण (पत्रकार), सचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी लाल बहादुर मलिक (समाजसेवी), संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, संगठन मंत्री आदित्य कुमार, अजय सैनी, कैमरामैन अधिकार भारती, संदीप कुमार सह सचिव आदि सहित फाउंडेशन के अनेक सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लखनऊ (एजेंसी)। शासन ने गुरुवार को दो आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आईपीएस आकाश तोमर को बरेली का एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, देवीपाटन रेंज का डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया को बनाया गया है।
फरवरी 2019 में बाराबंकी से आकाश तोमर को इटावा भेजा गया। ऐसे कई मौके थे जब आईपीएस आकाश तोमर इटावा के एसएसपी पद पर रहते हुए चर्चा में आए। उनके द्वारा की गईं कुछ कार्रवाई और काम ऐसे थे जिनकी वजह से उनकी पहचान सुपरकॉप के रूप में होने लगी। कुछ खास और बड़े मामले जिन्हें लेकर एसएसपी आकाश तोमर चर्चा में आए थे –
~फर्जी नंबर से चलने वाले चोरी के 41 वाहनों की रिकवरी ~दो करोड़ के टेलीकॉम डिवाइस लूट कांड का खुलासा ~सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से अपने नोट्स टि्वटर पर शेयर किए ~हिस्ट्रीशीटर पासु की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त
इटावा जनपद के एसएसपी रहते हुए ही आकाश तोमर शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी भिवानी हरियाणा निवासी डॉ. बबीता के साथ नोएडा में हुई। काेविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी के दौरान सीमित लोग वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा चुनिंदा लोग ही मौजूद थे। वर्ष 2013 बैच के आईपीएस आकाश तोमर की शादी का रिसेप्शन नोएडा के सेक्टर 51 में 16 जनवरी को रखा गया, जिसमें प्रदेश के कई अफसरों सहित इष्ट मित्रों को आमंत्रण दिया गया। बुलंदशहर के रहने वाले आकाश तोमर की पत्नी डॉ बबीता दिल्ली के कलावती अस्पताल में डॉक्टर हैं। आकाश तोमर के पिता इसी दौरान प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए थे। इटावा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने पुलिस महकमे में पेंडिंग पड़ी करीब 1000 फाइलों का दो माह में ही निस्तारण कर दिया। पुलिस वेलफेयर को लेकर भी उन्होंने तेजी से काम किया। पुलिस मॉडर्न स्कूल, जिम, पुलिस अस्पताल व पुलिस लाइन के सुंदरीकरण का काम उन्होंने तेजी से कराया है।
आकाश तोमर की क्वालिफिकेशन
आकाश तोमर का बैक ग्राउंड कंप्यूटर इंजीनियर का है। उन्होंने वर्ष 2011 में ट्रिपल आइटी इलाहाबाद वर्तमान में प्रयागराज से कंप्यूटर इंजीनियर में बीटेक किया था। उस समय सिविल सर्विसेज करने के दौरान सारे नोट्स उन्होंने लैपटॉप पर ही बनाए थे। अपने नोट्स शेयर करते समय उन्होंने कहा था कि बेशक यह नोट्स आठ साल पुराने हैं लेकिन नोट्स कैसे तैयार होते हैं यह देखकर छात्रों के समय की काफी बचत होगी।
डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया
वहीं 2009 बैच के आईपीएस अफसर अखिलेश कुमार चौरसिया का बरेली में तैनाती के दौरान एसएसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोशन हुआ। एडीजी जोन प्रेमचंद मीणा (पीसी मीणा) और आईजी रेंज राकेश सिंह ने उन्हे बधाई देकर रैंक प्रतीक लगाया। राजधानी लखनऊ में मई 1983 को जन्मे अखिलेश कुमार चौरसिया ने 19 सितंबर 2022 को बरेली में एसएसपी का चार्ज लिया था उनकी पोस्टिंग पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के 17 सितम्बर को डीजीपी मुख्यालय ट्रांसफर होने के बाद डीजीपी ऑफिस से की गई थी। आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया ने लखनऊ में स्कूल की पढ़ाई की। इसके बाद एनआईटी इलाहाबाद बीटेक कर 2005 में इंडियन ऑयल में इंजीनियर भी रहे इसके साथ ही कुछ समय डीआरडीओ में भी काम किया। लेकिन, इन नौकरियों में मन नहीं लगी। अखिलेश चौरसिया की मंशा देश सेवा की थी। इसलिए 2006 में दिल्ली आकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की। उनका पहली ही बार में यानी 2009 में आईपीएस में सलेक्शन हुआ। इसमें 292 रैंक आई थी। ट्रेनिंग के बाद आजमगढ़, सीतापुर और आगरा में पोस्टिंग हुई। बरेली में एसपी आरए (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) और प्रतापगढ़ में एसपी रहे।
इसके बाद आगरा पीएसी के बाद एसपी औरैया बनाए गए। पांच महीने बाद एटीएस, फिर एसपी के तौर पर आगरा भेजा गया। लेकिन, वहां सिर्फ एक ही दिन रह पाए। वहां एसपी एटीएस की एक ही पोस्ट थी। इसलिए एसपी इंटेलिजेंस आगरा की जिम्मेदारी दी गई। यहां से कुछ समय बाद झांसी ट्रांसफर हो गया। वर्ष 2017 में सपा की सरकार बदलते ही उनको एसएसपी एटा बनाकर भेजा गया। फिर उन्होंने फैजाबाद जिले की कमान संभाली। कई जिलों के एसपी और एसएसपी भी रहे। अखिलेश कुमार चौरसिया 13 साल के कैरियर में औरैया, प्रतापगढ़, खीरी, झांसी अयोध्या के बाद बरेली के कप्तान बने। वह 2019 में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। सीबीआई में रहने के बाद 2021 में यूपी वापस लौट आए। उनकी कार्यशैली काफी बेहतर रही। बरेली में उनके रहते क्राइम कंट्रोल रहा तो वहीं उनकी कार्यशैली की जनता भी तारीफ करती है।
महात्मा जितेंद्र सिंह व राजेश्वरी के यहां 12:00 से 2:00 बजे तक होना है सत्संग
बिजनौर। संत निरंकारी मंडल बरेली जोन 58~A के जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल की हुजूरी में शुक्रवार 10 मार्च को ग्राम रावटी में महात्मा जितेंद्र सिंह व राजेश्वरी के यहां 12:00 से 2:00 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार ने सभी संत महापुरुषों से अपील की है कि समय से पहुंचकर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम रहमतों के पात्र बनें।
बिजनौर। होली पर थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोगपुर में शराब पीने के दौरान क्रॉस फायरिंग में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना शाम करीब पांच बजे की है।
जानकारी के अनुसार होली की शाम करीब पांच बजे थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोगपुर में अजय उर्फ बिट्टु पुत्र जयविन्द्र व नरेन्द्र पुत्र रामपाल का शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस फायरिंग में अजय उर्फ बिट्टु, नीतू पत्नी जितेन्द्र व नरेन्द्र को गोली लगी। स्थानीय पुलिस ने सभी को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। तीनों को पैर में गोली लगी है। दोनों पक्ष सजातीय जाट बिरादरी के बताए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी चांदपुर द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
गुस्साए लोगों ने थाने के सामने लगाया जाम।चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार। गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पुलिस की तीन टीम।
बिजनौर। हल्दौर में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।एएसपी सिटी प्रवीण रंजन व सीओ सिटी अनिल सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खुलवाया। घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।
जानकारी के अनुसार हल्दौर के मोहल्ला भूड़ निवासी आकाश सैनी (21 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय महेश सैनी का बुधवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला होली चौक पर नगर के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने आकाश के गले व पेट पर चाकू से प्रहार कर दिए। घटना में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से बिजनौर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर नगरवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया।
एक गिरफ्तार, तीन फरार~ एएसपी सिटी प्रवीण रंजन व सीओ सिटी अनिल सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खुलवाया। एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 92/23 धारा 34/323/504/302 में हल्दौर के निवासी रवि कुमार पुत्र बाबू, मोहन पुत्र धर्मवीर, रोहित पुत्र कलवा, अनुज पुत्र भूरे सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मोहन पुलिस हिरासत में है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर 2 टीमें गठित की गयी है।
भू जल संरक्षण के लिए छात्रों व शिक्षकों को किया प्रेरित
बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ में “भूजल संवाद कार्यक्रम” का आयोजन
लखनऊ। भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा भू जल श्रोत प्रबंधन एवं स्थानीय भूजल विषय पर “भूजल संवाद कार्यक्रम” का आयोजन रविवार को बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र, शिक्षक तथा जल संरक्षण से जुड़े व्यक्तियों ने भाग लिया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में भू जल संरक्षण, भू जल प्रबंधन एवम भू जल की गुणवत्ता एवं स्थानीय भूजल परिदृश्य के विभिन्न आयामों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों व शिक्षकों के साथ संवाद करने के साथ ही उन्हें भू जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
विशिष्ट अतिथि बलराम किशोर सक्सेना सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ थे। कार्यक्रम में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक संजय गोपाल भरतरिया ने जल संकट और गिरते भूजल स्तर को रोकने के सार्थक उपाय अपनाने तथा भू-जल की वैश्विक समस्या पर भारत वर्ष की एवं जन सहभागिता के संबंध में प्रकाश डाला और समस्त छात्रों को भूजल स्तर बढ़ाने के लिए अपनाए गए विभिन्न सरकारी कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार सिंह ने भूजल के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० एस० के० श्रीवास्तव द्वारा राज्य की भूजल समस्याओं पर सभी को अवगत कराया गया।
लखनऊ से पधारे कैमिस्ट्री के० एस० राणा ने भू जल की गुणवत्ता, डॉ एस०के० सिंह ने भूजल के भू भौतिकी सर्वेंक्षण तथा डॉक्टर आर०के० प्रसाद ने भूजल मापन एवं भूजल के कृत्रिम पुनर्भरण पर पी०पी०टी० द्वारा तथा प्रायोगिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न रासायनिक उपकरणों के माध्यम से भू जल की गुणवत्ता को समझाया। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक जगत नारायण पांडे एवं बड़े बाबू राजीव रत्न सिंह का पूर्ण सहयोग रहा।
गजब: पंचायत सचिव के खेल निराले, बिना काम किए पेमेंट निकाले
बिजनौर। विकास खण्ड नूरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ताजपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी / सचिव अवधेश कुमार ने भ्रष्टाचार की नई इबारत लिख डाली है। ट्राईसाईकिल / ई-रिक्शा सप्लाई, सॉकपिट गड्ढों के निर्माण, प्रधान की जानकारी के बिना डोंगल से भुगतान आदि कई आरोप जांच में सत्य पाए गए हैं!? फिलहाल जिला विकास अधिकारी एस०कृष्णा ने शिकायतों की जांच में गम्भीर वित्तीय अनियमितता पाए जाने के बाद उसकी 10 वार्षिक वेतन वृद्धियों को घटा दिया है। … लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आरोपी को आखिर किस कारण तैनाती स्थल से हटाकर मूल वेतन पर सवेतन बहाल करते हुए विकास खण्ड नजीबाबाद में तैनात किया गया?
जिला विकास अधिकारी एस०कृष्णा द्वारा बताया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी / सचिव अवधेश कुमार ने ताजपुर ग्राम प्रधान की जानकारी में लाये बिना ही नोएडा की किसी फर्म से रिक्शा सप्लाई करने से पहले ही 10,24,848 / – रुपए हस्तान्तरित कर दिए। यह भी पता चला कि उक्त रिक्शा ग्राम पंचायत ताजपुर को उपलब्ध कराए ही नहीं गए। इस आरोप में उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। इस प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी मो०पुर देवमल / जांच अधिकारी द्वारा सचिव के विरुद्ध पांच आरोप गठित करते हुए नियमानुसार आरोप पत्र उसको उपलब्ध कराया गया।
आदेश के दो महीने पहले ही खरीद लिया सामान?
सचिव अवधेश कुमार ने ई-रिक्शा का क्रय किये जाने में मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निर्देशों का पालन नहीं किया। नियमानुसार ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत सचिव का दायित्व है कि शासकीय धनराशि का व्यय वित्तीय नियमों का पालन करते हुए किया जाये। इस सम्बन्ध में शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कचरा एकत्रीकरण हेतु ट्राईसाईकिल / ई-रिक्शा (बैटरी ऑपरेटेड) इत्यादि सामग्री की खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से की जाए। मजेदार बात यह है कि डीएम ने राजस्व ग्रामों को उत्कृष्ट श्रेणी (Model) में ओडीएफ प्लस ग्राम बनाए जाने हेतु तैयार ग्राम स्वच्छता प्लान को जनपद बिजनौर की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण राज्य स्तरीय समिति के समक्ष दिनांक 06 जुलाई 2022 को निर्धारित किया, जबकि सचिव ने दो महीने पहले ही सामान खरीद लिया। सचिव महोदय ने 06 मई 2022 के समाचार पत्र की प्रति संलग्न कर दी। जांच का विषय यह है कि कार्य योजना के प्रस्तुतीकरण के पूर्व की तिथि में ई-रिक्शा क्रय करने को विज्ञप्ति समाचार पत्र में प्रकाशित कैसे हो सकती है? इस मामले में यह भी जांच का विषय है कि उक्त समाचार पत्र की प्रति किस जुगाड से सूचना विभाग में जमा कराई गई होगी? समाचार पत्र के कार्यालय से भी जानकारी हासिल कर सचिव के खिलाफ और पुख्ता सबूत के साथ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उ०प्र० के पत्र संख्या 5 / 1004 / 2022-5/35/2022, दिनांक 08 सितम्बर 2022 जो कि समस्त जिला पंचायत राज अधिकारी को सम्बोधित है, में जेम पोर्टल एवं इण्डियामार्ट वेबसाईट पर 500 कि०ग्रा० क्षमता एवं 300 कि०ग्रा० क्षमता के 02 अलग-अलग डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन हेतु ई-रिक्शा के विस्तृत विनिर्देश (स्पेसिफिकेशन) तैयार कर इस निर्देश के साथ प्रेषित किये गये थे कि प्रस्तावित स्पेसिफिकेशन के अनुसार ई-रिक्शा जिसमें गुणवत्ता परक पार्टस, गारण्टी / वारण्टी, सर्विसिंग / मेन्टेनेन्स आदि की समुचित व्यवस्था हो, को क्रय किया जा सकता है। स्पष्ट है कि अपचारी कर्मचारी (ग्राम विकास अधिकारी / सचिव अवधेश कुमार) द्वारा क्रय किये गये ई-रिक्शा के सम्बन्ध में मिशन निदेशक द्वारा निर्धारित किये गये स्पेसिफिकेशन का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इस प्रकार अपचारी कर्मचारी द्वारा पूरी क्रय प्रक्रिया वित्तीय नियमों के विपरीत एवं मनमाने तरीके से की गयी है।
अंकुर शर्मा की भूमिका?
दिनांक 10 नवंबर 2022 को एक ही दिन में 11 सॉकपिट गड्ढों के निर्माण हेतु शेखावत कान्ट्रेक्टर एण्ड सप्लायर जिसके प्रो० बिजेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम जुझेला तहसील चान्दपुर को कुल रुपए 1,12,34,800 का भुगतान जनपद मुख्यालय पर ग्राम प्रधान के डोंगल से जिला पंचायत राज कार्यालय में तैनात अंकुर शर्मा द्वारा लगाकर फर्म को किया गया है? साथ ही दिनांक 10 नवंबर 2022 को ही 05 कचरा वाहन ई-रिक्शा खरीद हेतु संस्कार एण्टरप्राईजेज प्रो० ललित कुमार जोशी नांगल सोती जनपद बिजनौर की फर्म को कुल रुपए 9,12,500-00 का भुगतान करने के लिए भी ग्राम प्रधान का डोंगल जिला पंचायत कार्यालय बिजनौर में तैनात अंकुर शर्मा जिला कार्डिनेटर द्वारा लगाया गया। ग्राम प्रधान को न तो क्रय प्रक्रिया की जानकारी दी गयी और न ही डोंगल का उपयोग किस कार्य के लिये किया जा रहा है, इसकी जानकारी दी गयी। जांच में यह आरोप सिद्ध पाया गया।
एक और नया खेल
भ्रष्ट ग्राम पंचायत सचिव ने एक और नया खेल कर डाला। सामान की खरीद के आदेश पर ग्राम प्रधान एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर हैं। ग्राम प्रधान के अनुसार डोंगल लेकर वह अपने पति एवं भांजे के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय आयीं थी और उनको नीचे बैठा दिया गया। उसके बाद की कोई जानकारी उनको नहीं थी कि उनके डोंगल का उपयोग भुगतान के लिये किया गया है। साथ ही सचिव ने क्रय किये गये ई-रिक्शा के सम्बन्ध में मिशन निदेशक द्वारा निर्धारित किये गये स्पेसिफिकेशन के अनुसार पूरी प्रक्रिया स्टोर पर्चेज रूल्स नियमों के विपरीत जाकर एवं मनमाने तरीके से की। यह आरोप आंशिक रूप से सिद्ध पाया गया।
ऑडियो क्लिप भी कारगर सबूत
ग्राम प्रधान पति के भांजे एवं ग्राम प्रधान पति से वार्ता के आडियो क्लिप से भी साबित हुआ है कि सचिव अवधेश कुमार ने ई-रिक्शा क्रय की पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान को कोई जानकारी नहीं दी। उसने उच्च अधिकारियों के नाम का सहारा लेकर ग्राम प्रधान को गुमराह किया।
प्रधान को गुमराह कर ओडीएफ अकाउंट से निकाले लाखों
अपचारी कर्मचारी / सचिव अवधेश कुमार द्वारा ग्राम प्रधानपति के भांजे एवं ग्राम प्रधान पति से की गई वार्ता की आडियो क्लिप में पाया गया कि ग्राम पंचायत ताजपुर के ओडीएफ एकाउण्ट से दिनांक 10 नवंबर 2022 को 10,24,848-00 रू० निकालने के बाद भी दिनांक 27 नवंबर 2022 को मोबाईल पर अपचारी कर्मचारी से किये गये भुगतान के बारे में मना करना भी इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि ग्राम प्रधान को धनराशि निकालने की जानकारी नहीं दी गयी। रिक्शा प्राप्त किये बिना ही धनराशि सम्बन्धित फर्म के खाते में हस्तान्तरित की गयी। जांच में यह आरोप भी सिद्ध पाया गया।
…और भी हैं आरोप
ग्राम विकास अधिकारी / सचिव अवधेश कुमार द्वारा उपलब्ध कराये गये साक्ष्य में संस्कार एण्टरप्राईजेज को ई-रिक्शा की आपूर्ति हेतु निर्गत क्रय आदेश में ग्राम प्रधान एवं अवधेश कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर पाये गये। अपचारी कर्मचारी अवधेश ने अपने जवाब के साथ जनपद की कई ग्राम पंचायतों में आपूर्ति किये गये ई-रिक्शा के बिल जो कि इसी फर्म के हैं, में लागत धनराशि एक समान रूप अंकित पायी गयी। अपचारी कर्मचारी द्वारा 11 सॉकपिट गडढों से सम्बन्धित उपलब्ध कराये गये अभिलेख एवं फोटोग्राफ के अनुसार यह कार्य पूर्ण है, किन्तु 05 ई-रिक्शा जिनकी लागत 9,12,500-00 रू0 है, उसकी आपूर्ति भुगतान एवं शिकायत के बाद ग्राम पंचायत को प्राप्त हुई है। चूंकि ग्राम प्रधान को पूरी कय प्रक्रिया एवं भुगतान की जानकारी अपचारी कर्मचारी द्वारा नहीं दी गयी, इसलिए यह आरोप आंशिक रूप से सिद्ध पाया गया।
5 आरोप में से 3 में पूर्ण और 2 में आंशिक दोषी
जाँच अधिकारी की जाँच आख्या का अवलोकन / परीक्षण करने से स्पष्ट हुआ कि सचिव अवधेश कुमार पर लगाये गये पाँचों आरोपों में से तीन में वह पूर्ण रूप से तथा दो आरोपों में आंशिक रूप से दोषी है। साबित हो गया कि सचिव द्वारा गम्भीर वित्तीय अनियमितता की गयी। निलम्बित ग्राम विकास अधिकारी / अपचारी कर्मचारी अवधेश कुमार निलम्बन से पूर्व कुल रू0 45400 / – मूल वेतन पा रहे थे। अनुशासनिक कार्यवाही नियमावली 1999 में निहित प्राविधानों के अनुसार दण्डस्वरूप उनकी पिछले 10 वार्षिक वेतन वृद्धियों को घटाते हुए कुल रू0 34900/- मूल वेतन पर सवेतन बहाल करते हुए विकास खण्ड नजीबाबाद में तैनात कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
बिजनौर संयोजक डॉ. पंकज भारद्वाज ने की अधिक से अधिक साहित्यकारों को सभा से जोड़ने की अपील
बिजनौर। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को जनपद बिजनौर के संयोजक डॉ. पंकज भारद्वाज ने शपथ ग्रहण कराई।
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्र, विशिष्ट अतिथि सुनील त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी स्मित रहे। इस अवसर पर डॉ. पंकज भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के उद्देश्य एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक साहित्यकारों को सभा से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा.अनिल मिश्र ने साहित्यिक गतिविधियों एवं साहित्यकारों के कल्याण हेतु किए जाने वाले कार्यों पर सविस्तार चर्चा की।
इसके बाद जनपद बिजनौर के संयोजक/प्रधान डॉ. पंकज भारद्वाज ने संरक्षक अशोक निर्दोष, अध्यक्ष विकास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मानव, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाठक, सचिव उर्वशी कर्णवाल, कोषाध्यक्ष रमेश माहेश्वरी “राजहंस”, प्रचार सचिव दीप अंजुम, संगठन सचिव मनोरंजन शर्मा के अतिरिक्त कार्यकारी सदस्य के रूप में अनिल शर्मा अनिल, संजीव एकल, नरेंद्र जीत अनाम, हरिओम नामदेव, आरके यादव, रचना शास्त्री, पंकज विश्नोई को शपथ ग्रहण कराई।
गजब! पंचायत सचिव के खेल निराले, बिना काम किए पेमेंट निकाले
काम जारी होने के महीनों पहले अखबार में भी प्रकाशित करा दी सूचना?
बिजनौर। विकास खण्ड नूरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ताजपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी / सचिव अवधेश कुमार के खेल निराले हैं। ट्राईसाईकिल / ई-रिक्शा सप्लाई, सॉकपिट गड्ढों के निर्माण, प्रधान की जानकारी के बिना डोंगल से भुगतान आदि कई आरोप जांच में सत्य पाए गए हैं!?अखबार में भी काम जारी होने के महीनों पहले विज्ञप्ति प्रकाशित करा दी गई? फिलहाल जिला विकास अधिकारी एस०कृष्णा ने शिकायतों की जांच में गम्भीर वित्तीय अनियमितता पाए जाने के बाद उसकी 10 वार्षिक वेतन वृद्धियों को घटा दिया है। … लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आरोपी को आखिर किस कारण तैनाती स्थल से हटाकर मूल वेतन पर सवेतन बहाल करते हुए विकास खण्ड नजीबाबाद में तैनात किया गया? जिस अखबार में ये विज्ञप्ति बैक डेट में छापी गई, उसके खिलाफ क्या होगा? मामला अभी तक काफी अंधेरे में है? (खबर अभी बाकी है…)
बागपत। खाद्य सुरक्षा की टीम ने दिल्ली की ओर जाने वाली मावे की 4 गाड़ियों को पकड़ा है। मावे के 11 नमूने संग्रहित कर लैब भेजे गए। वहीं मावे में दुर्गंध एवं प्रथम दृष्टया खराब प्रतीत होने पर लगभग 15 कुंटल मावा नष्ट कराया गया ।
जिलाधिकारी राजकमल यादव के निर्देश पर त्योहार होली के दृष्टिगत जनपद बागपत में मिलावटी मावे के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद सुरक्षा सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह 6 बजे खाद्य सुरक्षा की विभागीय की टीम ने दिल्ली की ओर जाने वाली मावे की 4 गाड़ियों को पकड़ा। टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मावे के 11 नमूने संग्रहित कर लैब भेज दिए। साथ ही मावे में दुर्गंध एवं प्रथम दृष्टया खराब प्रतीत होने पर लगभग 15 कुंटल मावा नष्ट करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम बागपत पूजा चौधरी, सीओ विजय चौधरी, सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल सिंह, रमेश मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार शर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर शोक
बिजनौर। चांदपुर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार शर्मा की धर्मपत्नी सविता शर्मा के निधन पर पत्रकार गणों के साथ- साथ जनपद के गणमान्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि सविता शर्मा ग्राम चौधेडी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात थीं। 22 फरवरी को प्रतिदिन की भांति वह अपनी ड्यूटी करके घर वापस लौट रही थी। तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार की शाम परिजनों समेत गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चांदपुर स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। धामपुर नगर के पत्रकारों व ब्राह्मण समाज ने गहरा दु:ख व्यक्त किया।
चांदपुर में स्थानीय लोगों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया तथा शोकाकुल परिवार को दु:ख की इस घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना ईश्वर से की। शोक सभा में विनोद शर्मा, प्रतीक शर्मा, शिवम शर्मा, शक्ति शर्मा, दुष्यंत शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा व गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्योहारा में आजाद प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा की पत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। डॉ विकास वर्मा की क्लीनिक पर आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आजाद प्रेस क्लब से नसीम जफर, आरिफ जैदी, अमीन अहमद, डॉ विकास वर्मा, संजय शर्मा, डॉ सौरभ वर्मा, शानु सिद्दीकी, कामिल हसन टिंकू, इमरान सिद्दीकी, हसिनुद्दीन, निकेश भटनागर, उस्मान जैदी, अरशद, फरीद, दानिश, गयूर, इमरान उस्मानी आदि पत्रकार मौजूद रहे।
बिजनौर कप्तान दिनेश सिंह के शुभचिंतकों के लिए अच्छी खबर
बिजनौर। एसपी दिनेश सिंह के शुभचिंतकों के लिए अच्छी खबर है। ब्रेन हेमरेज के बाद नोएडा सेक्टर 62 के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती एसपी की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इसके चलते उन्हें गुरुवार शाम वेंटिलेटर से हटाकर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शुभचिंतक लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।
बिजनौर एसपी दिनेश सिंह को 15 फरवरी की शाम ब्रेन हेमरेज के चलते नोएडा सेक्टर 62 के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की टीम ने उनके ब्रेन का ऑपरेशन किया था। वह 36 घंटे बाद होश में आए। तभी से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। एसपी की सलामती के लिए उनके शुभचिंतकों द्वारा लगातार दुआएं की जा रही हैं। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इसी के चलते गुरूवार शाम उन्हें वेंटीलेटर से हटाकर प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उनके शुभचिंतकों के लिए यह अच्छी खबर है।
आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों का निस्तारण न करने का आरोप
बिजनौर। आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण न करने पर नौ अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इन अधिकारियों पर यह कार्रवाई एडीएम वित्त एवं राजस्व ने की है। महत्वपूर्ण बात ये है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल इस कार्य के प्रति भी अधिकारी लापरवाह रहते हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार आईजीआरएस पोर्टल के नोडल अफसर हैं। पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर इस सप्ताह हुई समीक्षा में अधिकारियों की हीलाहवाली सामने आई। इस पर उन्होंने उक्त विभागों के विभागाध्यक्षों का वेतन रोक दिया। कार्रवाई की जद में आने वाले अधिकारियों में बिजली विभाग चांदपुर और नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता, नूरपुर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जल निगम के अधिशासी अभियंता, डूडा के परियोजना निदेशक, डीएफओ बिजनौर, डायट प्राचार्य, मध्य गंगा नहर खंड दो हरिद्वार के अधिशासी अभियंता और बाट माप के वरिष्ठ निरीक्षक शामिल हैं। इन सभी के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है शामिल ~ आईजीआरएस पोर्टल (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) Intelligence Gathering and Retrieval System उत्तर प्रदेश में शिकायत निवारण के लिए एक एकीकृत प्रणाली है, जिसमें सभी हितधारकों से जुड़ी नवीनतम तकनीक का उपयोग करके सुशासन का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे पहले पिछले वर्ष के अंतिम महीने में आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के गुणवत्तायुक्त निस्तारण में बार-बार लापरवाही पर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 जिलों के अफसरों के खिलाफ कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा था।
एएसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ ट्रैफिक के निर्देशन सिविल और यातायात पुलिस रही मुस्तैद
बिजनौर। रामलीला सेवा समिति बिजनौर के तत्वाधान में गुरुवार को रंग की एकादशी का जुलूस पूरी धूमधाम के साथ निकाला गया। जुलूस रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ रामलीला ग्राउंड पर ही जाकर संपन्न हुआ।
जुलूस में दो बैंड बाजे व 10 झांकियां शामिल थीं। इस दौरान सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अचल अग्रवाल, रामलीला सेवा समिति बिजनौर के संरक्षक श्रवण कुमार मुन्नू, मदनलाल सैनी, बंटी, राहुल शर्मा, अमित, कपिल चौधरी डब्बू भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति जुलूस में शामिल रहे। बिजनौर नगर पूरी तरह रंगों से सराबोर रहा। मनमोहक झांकियां देख जनता श्रद्धा से सराबोर हो गई। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा भी की गई।
नगर में कई स्थानों पर जुलूस का भरपूर स्वागत किया गया। सिविल लाइंस में बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक सौरभ सिंघल, गंभीर कलेक्शन के स्वामी अनिल गंभीर, पंजाबी महासभा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इनके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी राजनैतिक दलों, समाज सेवियों ने रंग गुलाल लगाकर मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने में ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस व होमगार्ड के जवानों का विशेष योगदान रहा।
ट्रैफिक पुलिस व सिविल पुलिस के सहयोग से जुलूस का समापन बहुत ही सुंदर तरीके से हुआ। इस दौरान एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ ट्रैफिक भरत कुमार के दिशा निर्देशन में भारी संख्या में सिविल और यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहे।
यातायात पुलिस के प्रभारी बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित चौधरी, सचिन चौधरी, होमगार्ड के जवान खुशीराम, लव कुमार का भी योगदान रहा। उधर स्थानीय चक्कर चौराहे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कांस्टेबल सुमित शर्मा, होमगार्ड के जवान ललित कुमार शर्मा, अजय ठाकुर, पीआरडी के जवान जगत सिंह का विशेष योगदान रहा।
जुलूस का नेतृत्व कर रहे रामलीला समिति बिजनौर के अध्यक्ष अचल अग्रवाल ने कहा कि गत वर्षो की भांति इस बार भी रंग एकादशी का जुलूस पूरी धूमधाम व पूरे जोशो खरोश के साथ निकाला गया। प्रयास है कि रामलीला समिति बिजनौर के तत्वाधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक होता रहे। रामलीला समिति का विशेष प्रयास रहता है कि सभी श्रद्धालुओं को धार्मिक लाभ प्राप्त होता रहे। इसके लिए समिति पूरा प्रयास करेगी और प्रयासरत है।
देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4 मापी गई। इससे पहले 20 फरवरी को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 बताई गई थी। भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं, हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण एंड एंटी करप्शन ब्यूरो इंडिया के बिजनौर अध्यक्ष बने टीकम चौधरी
बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण एंड एंटी करप्शन ब्यूरो इंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार टीकम चौधरी को बिजनौर यूनिट का अध्यक्ष बनाया है। पद ग्रहण कर उन्होंने संस्था की प्रगति एवं गरीबों को न्याय दिलाने का प्रण लिया एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान-2023 पर जोर
जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: हरिओम शर्मा
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी बिजनौर की बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि पार्टी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतना है। इसी को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। सभी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान फरवरी से प्रारंभ होकर मार्च महीने के अंत तक पूर्ण करना है। इस अभियान के अंतर्गत चार प्रमुख गतिविधियों को कराना है, जिसमें बूथ का गठन एवं सत्यापन, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति हेतु व्हाट्सएप समूह का गठन करना, आईटी सोशल मीडिया और मन की बात अभियान को क्षेत्र स्तर पर चार लोगों की टोली बनानी है। इसमें एक संयोजक, महिला पदाधिकारी, आईटी, सोशल मीडिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह से जिला, मंडल बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर रचना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में रहने वाला हर व्यक्ति, सभी वर्ग लाभान्वित हुए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की सिंचाई हेतु फ्री बिजली देने का काम किया है, जो देश हित में बहुत बड़ा काम है।
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव हमें हर हाल में जीतना है यह कार्य आप सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव है। उन्होंने विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में जारी किया गया बजट सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल ने किया। क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, रश्मि रावल, जिला महामंत्री विनय राणा, मुकेन्द्र त्यागी, भूपेंद्र बॉबी, प्रमोद चौहान, पूनम गोयल, संगीता अग्रवाल, संदीप तायल, केके रवि, जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी चौधरी, धीर सिंह, डॉ बीरबल सिंह, रोबिन चौधरी, रजनी कालरा, राजीव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, योगेंद्र राजपूत, सरदार मलकीत सिंह विपुल शर्मा, अजय राणा, कृष्णा डबास एवं समस्त मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
निषाद पार्टी सुप्रीमो, कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग से मिली बिजनौर की टीम
बिजनौर (भूपेंद्र निरंकारी)। निषाद पार्टी जनपद बिजनौर की टीम ने राजधानी लखनऊ पहुंचकर पार्टी सुप्रीमो व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उप्र संजय निषाद से उनके आवास पर भेंट की। निषाद पार्टी बिजनौर टीम ने पार्टी मुखिया व मंत्री से सामाजिक व विभाग संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
लखनऊ पहुंचने वालों में नवीन कुमार कश्यप जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी बिजनौर, भूपेंद्र कश्यप जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद, डॉ ऋषिपाल कश्यप जिला सचिव (मड़का वाले), यशवंत कश्यप जिला सचिव आदि शामिल थे।
सिद्धिबली धाम, कोटद्वार सिद्धबली मंदिर, भारत के उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार शहर में अवस्थित है। सिद्धबली मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है और साल भर हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन को पहुंचते हैं। कोटद्वार का पुराना नाम “खोहद्वार” था, जिसका अर्थ है खोह नदी का प्रवेश द्वार, क्योंकि यह खोह नदी के तट पर स्थित है। यह राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है और उत्तराखंड राज्य में मुख्य प्रवेश द्वारों में से एक है।
भगवान हनुमान का मंदिर, सिद्धबली धाम
स्थान~ उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले का कोटद्वार खुलने का समय~ 4.45 AM भोग~ गुड़, लड्डू नजदीकी आकर्षण~ तारकेश्वर मंदिर, लैंसडाउन, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
सिद्धबली धाम में पवन पुत्र हनुमान का विशाल मंदिर बना हुआ है, मुख्य द्वार से कुछ सीढ़ी चढ़ने के बाद श्री हनुमान के दर्शन होते हैं। यहाँ हनुमान विशाल प्रतिमा के रूप में विराजमान हैं। मुख्य प्रतिमा के अतिरिक्त अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा और दीवारों पर चित्र भी बने हुए हैं। मंदिर में मंगलवार और शनिवार में विशेष भीड़ रहती है।
ऊपर से नीचे देखने पर बड़ा ही सुन्दर नज़ारा दिखता है, सैलानी इस मनोरम दृश्य का फोटो लेना नहीं भूलते। हनुमान जी के दर्शन करके यात्री मंदिर परिसर में ही स्थित शिवलिंग का जल से अभिषेक करते हैं। यहीं पर नाथ संप्रदाय की धूनी जल रही है।
इसके आगे शनिदेव का मंदिर बना हुआ है, जहाँ श्रद्धालु शनि देव को तेल चढाते हैं। शनिदेव के दर्शन करके श्रद्धालु नीचे की तरफ उतरते हैं। इस मार्ग पर भंडारे का स्थल पड़ता है, जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी हो जाती है, वह यहाँ भंडारा करवाते हैं। मुख्य मंदिर के नजदीक ही दुर्गा माता, शिव मंदिर और फलहारी बाबा की समाधी स्थल है।
सिद्धबली मंदिर की मान्यता गंगाद्वारोत्तरेभागे गंगायाः प्राग्विभागके। नदी कौमुद्धती ख्याता सर्वदारिद्रनाशिनी।।
अर्थात: गंगाद्वार (हरिद्वार) के उत्तरपूर्व यानि इशान कोण के कौमुद तीर्थ के किनारे कौमुदी नाम की प्रसिद्ध दरिद्रता हरने वाली नदी निकलती है।
…जिस प्रकार गंगाद्वार माया क्षेत्र व वर्तमान में हरिद्वार एवं कुब्जाम्र ऋषिकेश के नाम से प्रचलित हुए, उसी प्रकार कौमुदी वर्तमान में खोह नदी नाम से जानी से जानी जाने लगी, जो कौमुदी का अपभ्रंश है और डांडामण्डी क्षेत्र एवं हेमवन्ती (हयूल) नदी के दक्षिण से निकली है। इस पौराणिक नदी के तट पर श्री सिद्धबली धाम पौराणिक सिद्धपीठ के रूप में विराजमान है। इस पवित्र धाम में जो साक्षात शिव द्वारा धारण, जिस पर शिवजी ने स्वयं निवास किया है, अपने आप में पूज्यनीय है।
श्री सिद्धबली धाम की महत्ता एवं पौराणिकता के विषय में कई जनश्रुतिया एवं किवदंतियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि स्कन्द पुराण में वर्णित जो कौमुद तीर्थ है, उसके स्पष्ट लक्षण एवं दिशाएं इस स्थान को कौमुद तीर्थ होने का गौरव देते हैं। स्कन्द पुराण के अध्याय 116 (श्लोक 6) में कौमुद तीर्थ के चिन्ह के बारे में बताया गया है कि…
अर्थात: महारात्रि में कुमुद (बबूल) के पुष्प की गंध लक्षित होती है। प्रमाण के लिए आज भी इस स्थान के चारों ओर बबूल के वृक्ष विद्यमान हैं। कुमुद तीर्थ के विषय में कहा गया है कि पूर्वकाल में इस तीर्थ में कौमुद (कार्तिक) की पूर्णिमा को चन्द्रमा ने भगवान शंकर को तप कर प्रसन्न किया था। इसलिए इस स्थान का नाम कौमुद पड़ा। शायद कोटद्वार कस्बे को तीर्थ कौमुद द्वार होने के कारण ही कोटद्वार नाम पड़ा। कहते हैं कि सिद्धबाबा ने इस स्थान पर कई वर्ष तक तप किया था।
श्री सिद्धबाबा को लोक मान्यता के अनुसार साक्षात गोरखनाथ माना जाता है जो कि कलियुग में शिव के अवतार जाने जाते हैं। गुरु गोरखनाथ भी बजरंगबली की तरह एक यति हैं, जो अज़र और अमर हैं। इस स्थान को गुरु गोरखनाथ के सिद्धि प्राप्त स्थान होने के कारण सिद्ध स्थान कहा गया है।
हनुमानजी औऱ गुरु गोरखनाथ का युद्ध नाथ सम्प्रदाय एवं गोरख पुराण के अनुसार गोरखनाथ जी के गुरु मछेन्द्रनाथ जी पवन पुत्र बजरंगबली के आज्ञानुसार त्रियाराज्य की शासक रानी मैनाकनी के साथ गृहस्थ आश्रम का सुख भोग रहे थे। परन्तु उनके परम तेजस्वी शिष्य गोरखनाथ जी को जब यह ज्ञात होता है तो वह प्रण करते हैं कि उन्हें किसी भी प्रकार उस राज्य से मुक्त करेंगे। वे अपने गुरु को मुक्त करने हेतु त्रियाराज्य की ओर प्रस्थान करते हैं। मार्ग में पवन पुत्र बजरंग बली अपना रूप बदलकर गोरखनाथ का मार्ग रोकते हैं। तब दोनों यतियों के मध्य भयंकर युद्ध होता है। हनुमान जी गोरखनाथ के तप बल से प्रसन्न होकर अपने वास्तविक रूप में आते हैं और गुरु गोरखनाथ जी से कहते हैं कि – “मैं तुम्हारे तप बल से अति प्रसन्न हूं जिस कारण तुम कोई भी वरदान मांग लो।”
तब श्री गुरु गोरखनाथ जी कहते हैं कि आपको इस स्थान में प्रहरी का तरह रहना होगा और भक्तों का कल्याण करना होगा। विश्वास है कि आज भी यहां वचनबद्ध होकर बजरंग बली जी साक्षात उपस्थित रहते हैं। तब से ही इस स्थान पर बजरंग बली की पूजा की विशेष महत्ता है और इन्हीं दो यतियों (श्री बजरंग बली जी एवं गुरु गोरखनाथ) जो सिद्ध एवं बली है, के कारण सिद्धबली कहा गया है।
गुरु नानक जी ने किया था विश्राम इस स्थान पर सिखों के प्रथम गुरु ‘गुरुनानक’ जी ने भी कुछ दिन विश्राम किया। ऐसा कहा जाता कि इस स्थान को सभी धर्मावलम्बी समान रूप से पूजते एवं मानते हैं। यह स्थान श्री सिद्धबाबा (गुरु गोरखनाथ एवं उनके शिष्यों) का तपस्थान रहा है। यहाँ बाबा सीताराम जी, बाबा गोपाल दास जी, बाबा नारायण दास जी, महंत सेवादास जी जैसे अनेक योगियों एवं साधुओं का साधना स्थल रहा है।
फलहारी बाबा समाधि स्थल यहाँ पर ही परमपूज्य “फलाहारी बाबाजी ने जीवनपर्यन्त फलाहार लेकर ही कई वर्ष तक साधना की थी। भक्तों द्वारा विश्वास किया जाता है कि जो भी पवित्र भावना से कोई मनौती श्री सिद्धबली बाबा से मांगता है, अवश्य पूर्ण होती है। मनौती पूर्ण होने पर भक्तजन भण्डारा आदि करते हैं।
श्री सिद्धबली बाबा को बरेली, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, हरिद्वार आदि तक की भूमि का क्षेत्रपाल देवता के रूप में भी पूजा जाता है।
कैसे पहुंचें कोटद्वार ? कोटद्वार; उत्तराखंड का आठवां सबसे बड़ा शहर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से 230 किमी और हरिद्वार से 76 किमी दूर है। कोटद्वार अपने प्रसिद्ध और पवित्र सिद्धबली मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जो कोटद्वार से 2 किमी की दूरी पर स्थित है।
हवा मार्ग: 105 किमी की दूरी पर स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा कोटद्वार का निकटतम हवाई अड्डा है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से कोटद्वार के लिए टैक्सी और बस उपलब्ध हैं।
रेल मार्ग: कोटद्वार भारत के प्रमुख शहरों के साथ रेलवे द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक कोटद्वार में स्थित है।
सड़क मार्ग: कोटद्वार उत्तराखंड राज्य के प्रमुख गंतव्यों के लिए सड़कों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली से कोटद्वार के लिए बसें आसानी से उपलब्ध हैं। कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 119 से जुड़ा हुआ है।
कोटद्वार के आसपास प्रमुख पर्यटन स्थल
तारकेश्वर महादेव मंदिर तारकेश्वर महादेव मंदिर, भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। तारकेश्वर मंदिर जिले के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। यह लैंसडाउन से 38 किमी (24 मील) की दूरी पर 1,800 मीटर (5,900 फीट) की ऊंचाई पर लैंसडाउन ऑन-रोड लैंसडाउन-डेरियाखल के उत्तर-पूर्व में स्थित है। तारकनाथ मंदिर हुगली जिले के तारकेश्वर गांव का प्रमुख आकर्षण है। भगवान तारकनाथ को समर्पित तारकनाथ मंदिर का निर्माण वर्ष 1729 में राजा भरमल्ला ने करवाया था। मंदिर मध्य पश्चिम बंगाल शैली में मंदिर वास्तुकला की शैली में बनाया गया है जिसमें “अचला” और “नटमंदिर” जैसी विशेषताएं हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। पार्क में बंगाल टाइगर, तेंदुआ, हिरण, हाथी और भालू आसानी से देखे जा सकते हैं। इकोटूरिज्म और सफारी वाहनों का संचालन कई पर्यटकों को कोटद्वार और अन्य गढ़वाल क्षेत्रों की ओर आकर्षित करता है।
लैंसडाउन लैंसडाउन (नगर) भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक है। यह उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में घने ओक और नीले देवदार के जंगलों से घिरा समुद्र तल से 1,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। लैंसडाउन को इसका नाम लॉर्ड लैंसडाउन से मिला, जो 1888 – 1894 की अवधि के दौरान भारत के वायसराय थे। वर्तमान में, लैंसडाउन में भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स डिवीजन का कमांड ऑफिस है। (साभार)
You must be logged in to post a comment.