newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 तथा जी-20 इवेन्ट्स के अवसर पर अभेद्य दुर्ग में तब्दील हुआ यूपी

    लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में दिनांक 10 से 12 फरवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 तथा प्रदेश में जी-20 इवेन्ट्स से सम्बन्धित 11 चरणों में बैठकें विभिन्न कमिश्नरेट लखनऊ, आगरा, वाराणसी व गौतमबुद्धनगर में दिनांक 11.02.2023 से 27.08.2023 के मध्य प्रस्तावित है तथा दिनांक 13.02.2023 से 15.02.2023 तक लखनऊ में आयोजित बैठक से सम्बन्धित एयरपोर्ट, आयोजन स्थल, अतिथियों के प्रवास स्थल भ्रमण स्थल तथा आवागमन के मार्गो पर उच्चतम् स्तर से स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। आयोजन स्थल, एयरपोर्ट, प्रवास स्थल भ्रमण स्थल व आवागमन के मार्गों को जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में स्ट्रेटजिक योजनाबद्ध पुलिस व्यवस्थापन किया गया है।

    एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की विशिष्ट ऑपरेशनल यूनिट्स यथा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), एण्टी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को अलर्ट पर रखते हुए दुर्दान्त अपराधियों, स्लीपिंग माड्यूल्स व माफिया तत्वों पर अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। कुछ चिन्हित महत्वपूर्ण स्थलों पर एण्टीएस स्पॉट (SPOT) टीम को लगाया गया है।

    स्ट्रैटजिक रूप से ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी~ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि समस्त सम्बन्धित विभागों के साथ उच्च कोटि का समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की माइक्रोप्लानिंग करते हुए समन्वित कार्ययोजना के अनुसार यातायात / सुरक्षा प्रबन्ध किया गया है। व्यवस्था को संचालित करने हेतु ऑपरेशनल कमाण्ड कण्ट्रोल सेन्टर, आकस्मिक व्यवस्थाओं हेतु स्थापित किया गया है। कार्यक्रम से सम्बन्धित हॉट स्पॉट चिन्हित कर, ड्यूटी के दौरान समुचित प्रशिक्षण प्राप्त व्यवसायिक दक्ष, उत्कृष्ट व सॉफ्ट-स्किल वाले महिला/पुरूष पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। यथावश्यक स्ट्रैटजिक रूप से ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जायेगी।

    सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों कर्मचारियों की फौज~ आयोजन के दौरान अभिसूचना तन्त्र का उच्च स्तरीय सक्रियकरण कर संदिग्धों व अराजकतत्वों को सूचीबद्ध कर निगरानी हेतु लगाया गया है। मुख्यालय स्तर से आयोजन हेतु 24 आईपीएस अधिकारी, 68 पीपीएस अधिकारियों के साथ-साथ 5415 अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ 13 कम्पनी पीएसी, सीएपीएफ के अतिरिक्त एण्टीड्रोन सिस्टम, 03 एटीएस व एसटीएफ कमाण्डो को आवश्यक उपकरणों के साथ-साथ कार्यक्रम के कुशल यातायात संचालन / सुरक्षा प्रबन्धन हेतु व्यवस्थापित किया गया है।आयोजन के दौरान फायर सर्विस के वरिष्ठ प्रशिक्षित एवं कुशल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के फायर सर्विस टेण्डर को भी यथास्थान ड्यूटी प्वाइंट्स पर व्यवस्थापित किया गया है।

  • बिजनौर पहुंची मेरठ पुलिस ने घर पर ताले पड़े देख मुनादी के साथ ही किए पोस्टर चस्पा

    एसएसपी मेरठ का एलान, प्रिंस चौधरी को पकड़वाने वाला पाएगा ₹25 हजार इनाम

    परीक्षित गढ़ के हिट एंड रन मामले में आरोपी है प्रिंस चौधरी

    अंडरग्राउंड हुए हेलीकॉप्टर वाले नेताजी, तलाश में खाक छान रही पुलिस

    बिजनौर। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के हिट एंड रन मामले में वांछित बिजनौर के हेलीकॉप्टर वाले भाजपा नेता प्रिंस चौधरी फरार हो गए हैं। मेरठ और बिजनौर पुलिस प्रिंस की तलाश में खाक छानती फिर रही है। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा के बाद पुलिस अंडरग्राउंड हुए भाजपा नेता की तलाश में बुधवार को बिजनौर पहुंची। बुढ़नपुर स्थित प्रिंस चौधरी के घर पर ताले पड़े देख पुलिस ने ढोल द्वारा मुनादी कराई और पकड़वाने वाले को पच्चीस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की। पुलिस ने मुनादी के साथ ही पोस्टर भी चस्पा कर दिया है।

    पुलिस के अनुसार 30 जनवरी को स्कूटी पर सवार ग्राम खजूरी निवासी वंश (17) और गौरव (22) को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी थी। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही लाल रंग की थार से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। गौरव के चाचा अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। फॉर्च्यूनर सवार की पहचान बिजनौर के भाजपा नेता प्रिंस चौधरी और लाल थार गाड़ी मालिक की पहचान हिमांशु चौधरी के रूप में हुई थी।

    हादसा तब हुआ था, जब भाजपा नेता प्रिंस चौधरी खजूरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने अपने काफिले के साथ निकले थे। पुलिस ने रात में ही थार को बिजनौर से बरामद कर लिया लेकिन प्रिंस चौधरी व उसकी फॉर्च्यूनर हाथ नहीं लगी थी। तभी से पुलिस प्रिंस चौधरी की तलाश में जुटी है। मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फरार प्रिंस चौधरी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस की कई टीम गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। गैर जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    वहीं बताया गया है कि एक फरवरी को छापेमारी के दौरान प्रिंस चौधरी चकमा देकर घर से भाग गया था। तब उसकी मां ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही प्रिंस को पुलिस के हवाले कर देंगी। उस वक्त पुलिस फॉर्च्यूनर और थार ले गई। अभी तक प्रिंस चौधरी ने समर्पण नहीं किया है। बुधवार को मेरठ के परीक्षित गढ़ थाने के एसएसआई वरुण कुमार शर्मा, एसआई सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल पवन कुमार व स्योहारा पुलिस प्रिंस चौधरी के बुढ़नपुर स्थित घर पहुंचे। ताला लगा देखने के बाद ढोल द्वारा मुनादी कराकर प्रिंस चौधरी को पकड़वाने वाले को पच्चीस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तारी में सहयोग कराने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। साथ ही इससे संबंधित पोस्टर भी चस्पा कर दिया गया है।

    विदित हो कि पिछले वर्षों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करने के बाद प्रिंस चौधरी का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद गंगा स्नान के अवसर पर फूल वर्षा का कार्यक्रम कुछ कारणों के चलते टल गया था।

  • जिला पंचायत उप निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

    नूरपुर तृतीय सीट के लिए 23 मतदान केंद्रों के 67 बूथ पर होना है मतदान

    जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान जमाल की मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी सीट

    बिजनौर। जिला पंचायत की नूरपुर तृतीय सीट पर गुरुवार को होने वाले उप चुनाव के लिए ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम रीतू रानी मौजूद रहीं।

    दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा जिला पंचायत उप निर्वाचन के लिए ब्लॉक नूरपुर में पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान क्षेत्राधिकारी चांदपुर सुनीता दहिया व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान जमाल की बीमारी से मृत्यु के कारण नूरपुर तृतीय सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर गुरुवार को उप चुनाव होना है। इसके लिए 23 मतदान केंद्रों के 67 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को ब्लॉक रवाना कर दी गई। चुनाव के लिए पांच जोनल एवं एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम रीतू रानी ब्लॉक परिसर में मौजूद रहीं। चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही पुरानी विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

    डीआईजी शलभ माथुर ने राजपत्रित अधिकारियों, थानों में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ की गोष्ठी

    बार्डर पर पुलिस की विशेष चौकसी बढ़ाने और रोजाना पैदल भ्रमण के निर्देश

    महिला सम्बन्धित अपराधों पर तत्परता से कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश

    अमरोहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद शलभ माथुर ने राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर महिला सम्बन्धित अपराधों पर तत्परता से कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर ने बुधवार को अमरोहा पहुँच कर राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने महिला सम्बन्धित अपराधों पर तत्परता से कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही पुरानी विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए।
    इससे पहले थाना कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने डीआईजी को सलामी दी। इसके बाद वह महिला हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों की जांच करने लगे।

    महिला हेल्प डेस्क की आरक्षी के कार्य की सराहना~ डीआइजी ने महिला हेल्प डेस्क में रखे रजिस्टर को उठा कर मौजूद महिला सिपाही से शिकायत के बारे में जानकारी हासिल की और समय से उसकी शिकायत के हुए निस्तारण के बारे में पूछा। इस पर महिला पुलिसकर्मी ने डीआईजी को बताया कि वह शिकायतकर्ता से सन्तुष्ट होने के बाद ही प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट लगाती है। इस पर उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में ड्यूटी पर मौजद महिला आरक्षी के कार्य की सराहना की। डीआईजी ने शस्त्रों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की और इसके बाद अपराध रजिस्टर को खंगाला।

    गम्भीर मामलों में गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करने के सख्त निर्देश~ डीआइजी ने एसपी की मौजूदगी में गम्भीर मामलों में गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही महिला संबधी शिकायतों को समय से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने की सभी व्यवस्था देखी। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही और अच्छा कार्य करने की नसीहत दी। वहीं उन्होंने जिले की बार्डर सीमा पर पुलिस की विशेष चौकसी बढ़ाने और रोजाना पैदल भ्रमण करने के भी निर्देश दिए।

  • एक महीने से दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजड़े में कैद। अमानगढ़ रेंज में सुरक्षित छोड़ने के लिए ले गई वन विभाग की टीम। ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर दुल्ली का मामला।

    बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर दुल्ली में पिछले एक महीने से दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजड़े में कैद हो गया है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने एक माह पहले गांव में पिंजरा लगाया था। गुलदार पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम उसे अमानगढ़ रेंज में सुरक्षित छोड़ने के लिए ले गई।

    मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर दुल्ली में पिछले एक माह से जंगल और आबादी क्षेत्र में एक गुलदार घूम रहा था। गुलदार कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका था। कई बार ग्रामीणों व खेत पर काम करते समय किसानों ने भी देखा। गुलदार के डर के चलते किसान, मजदूर खेतों पर काम करने जाने से भी कतराने लगे। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की। इस पर वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया। वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को लगातार वाच कर रहे थे लेकिन वह ट्रेस नहीं हो रहा था।

    बताया गया है कि वन विभाग की टीम ने मंगलवार को पिंजरे में मुर्गे छोड़ दिए। रात्रि में किसी समय शिकार की तलाश में पहुंचा गुलदार पिंजरे में घुसा तो कैद हो गया। सुबह जंगल पहुंचे ग्रामीण गुलदार की दहाड़ सुनकर डर गए। पिंजरे के पास पहुंच कर देखा तो गुलदार अंदर कैद था। ग्रामीणों को देखकर भी वह दहाड़ने लगा। यहां तक कि दहाड़ते हुए पिंजरे के गेट पर झपट्टा भी मार रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

    5 वर्षीय है मादा गुलदार~ डीएफओ एके सिंह ने बताया कि लगभग पांच वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। उसको सुरक्षित अजामगढ़ वन रेंज में छोड़ा जा रहा है।

  • 1760 आदर्श विद्यालय के लिए यूपी में खर्च होंगे ₹ 3520 करोड़

    कायाकल्प के साथ ही स्मार्ट शिक्षा पर रहेगा जोर

    लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) के तहत 3520 करोड़ रुपए से प्रदेश के 1760 विद्यालयों का कायाकल्प होगा। केंद्रीय बजट में हुई घोषणा के अनुसार 1760 विद्यालयों को आदर्श मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को दो-दो करोड़ रुपए का बजट केंद्र की ओर से दिया जाएगा। अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए बजट जारी होगा। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक के पहली से 12वीं तक के विद्यालयों का चयन किया गया है। इनको राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अपग्रेड किया जाएगा। इन स्कूलों में स्किल, कंप्यूटर, फिजिक्स, केमेस्ट्री की लैब समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां के विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सभी महत्वपूर्ण व जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पांच सितंबर, 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर उक्त योजना की घोषणा की थी। इसमें पुराने स्कूलों को नया स्वरूप देने और स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने का काम किया जाना है।

    मंत्रिमंडल ने 7 सितंबर, 2022 को प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) नामक एक नई केंद्र प्रायोजित योजना को अनुमोदित किया था। ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को निरूपित करेंगे और समय के साथ उदाहरणपरक स्कूलों के रूप में उभरेंगे तथा पास पड़ोस के अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे।

  • पीएम स्वनिधि योजना: ऋण के लिए 45 लोगों ने कराया पंजीकरण

    प्रधानमन्त्री स्वनिधि योजना के ऋण उपलब्ध कराने को पालिका प्रांगण में किया गया कैंप का आयोजन

    बिजनौर। प्रधानमन्त्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को ऋण दिलाने के लिए नहटौर नगर पालिका प्रांगण में कैंप का आयोजन किया गया। फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए ईओ ओम गिरी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 45 लोगों ने ऋण के लिए पंजीकरण कराया।

    ईओ ओम गिरी ने उपस्थित ठेली रेहड़ी वालों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम जनधन योजना, बीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, पीएम मात्र वन्दना योजना आदि की विस्तार से जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं से वंचित गरीब पथ विक्रेता रेहड़ी ठेली वालों को अपने कार्य को और बेहतर ढंग से करने के लिए कम दरों पर 10 हजार रुपए का ऋण बैंक से उपलब्ध कराया जा रहा है।यह ऋण उसी बैंक से दिलाया जाएगा, जहां उसका खाता है। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन लेनदेन करने वाले लोगों को कैश बैक की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है। जिन लोगों ने पूर्व में 10 हजार रुपए का ऋण लिया है और समय से उसे जमा करा दिया है, उन्हें 20 हजार का ऋण और 20 हजार का ऋण लेकर समय से जमा करने वालों को 50 हजार का ऋण दिलाया जाएगा। कैंप में 20 लोगों ने 10 हजार और 25 ने 20 हजार के ऋण के लिए आवेदन किया है। सभी प्रक्रिया पूरी कर उनके बैंकों में भेज दी जायेगी। कैंप में मसूद अहमद, विशेष कुमार, घनश्याम सिंह, अतुल राज, रमेश चंद, रशीद अहमद, सलीम अहमद, शेख अकरम इब्राहिम, हर्ष जैन, अंकुर, गजेंद्र सिंह, शाहजेब, कपिल कुमार आदि पालिकाकर्मी मौजूद थे।

  • भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम

    बिजनौर के फरार भाजपा नेता को दबोचने के लिए मेरठ एसएसपी की कवायद

    परीक्षित गढ़ के हिट एंड रन मामले में आरोपी है प्रिंस चौधरी

    मेरठ/बिजनौर। परीक्षितगढ़ के हिट एंड रन मामले में बिजनौर के भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के खिलाफ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। मंगलवार को इस आशय की घोषणा के बाद पुलिस फरार भाजपा नेता की घेराबंदी करने में जुट गई है।वहीं एनबीडब्ल्यू लेने के भी तैयारी है।

    30 जनवरी को स्कूटी पर सवार ग्राम खजूरी निवासी वंश (17) और गौरव (22) को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी थी। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही लाल रंग की थार से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। गौरव के चाचा अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। फॉर्च्यूनर सवार की पहचान बिजनौर के भाजपा नेता प्रिंस चौधरी और लाल थार गाड़ी मालिक की पहचान हिमांशु चौधरी के रूप में हुई थी।

    हादसा उस वक्त हुआ, जब भाजपा नेता प्रिंस चौधरी खजूरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने अपने काफिले के साथ निकले थे। पुलिस ने रात में ही थार को बिजनौर से बरामद कर लिया लेकिन प्रिंस चौधरी व उसकी फॉर्च्यूनर हाथ नहीं लगी। तभी से पुलिस प्रिंस चौधरी की तलाश कर रही है। मंगलवार को रोहित सिंह सजवाण ने फरार प्रिंस चौधरी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस की कई टीम गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। गैर जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    प्रिंस चौधरी के खिलाफ परीक्षितगढ़ में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर रही है -एसएसपी रोहित सिंह सजवाण

  • महिलाओं के प्रति अपराध रोकने को सतर्क रहे पुलिस: शलभ माथुर

    महिला हेल्प डेस्क नोडल अधिकारी एवं थानों की महिला हेल्प पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को किया निर्देशित

    बिजनौर। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र शलभ माथुर ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर अपराध से सम्बन्धित अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने व कानून, शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, समस्त महिला चौकी प्रभारी एवं महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

    डीआईजी शलभ माथुर ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाईन्स सभागार में गोष्ठी के दौरान जनपद के महिला हेल्प डेस्क नोडल अधिकारी एवं थानों की महिला हेल्प पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनकर तत्परता से निस्तारण कराया जाये तथा गंभीर अपराध होने की स्थिति में तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारीगण को रिपोर्ट प्रेषित करें।
    उन्होंने थाने पर पीडित, पीडिताओं के साथ आने वाले परिजनों को महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनने हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि थानों पर महिला सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित रजिस्टर में अंकित करने के साथ ही शिकायकर्ता को पावती पर्ची पर जांचकर्ता अधिकारी का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित कर के दें। शिकायतकर्ता को की गयी कार्यवाही से भी अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
    समस्त थानों के प्रभारी, बीट आरक्षी को ग्राम पंचायतों, मोहल्लों में नुक्कड़ सभा, जनसभा आयोजित कर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया।

    साइबर जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम का करें भरपूर प्रचार प्रसार~ उन्होंने साइबर जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम को अपने स्थानीय अखबार/रेडियो/इलेक्ट्रानिक मीडिया/ सोशल मीडिया प्लेटफार्म आदि जैसे माध्यमों से भी प्रचार/प्रसार कराने हेतु निर्देशित किया।
    प्रत्येक थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा आने वाले समस्त आगन्तुकों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने तथा थानों पर साइबर अपराध से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में अकिंत कर उनका तत्परता से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
    थानों पर आने वाली समस्त महिलाओं / बालिकाओं के साथ मधुर व्यवहार करने तथा थाना/चौकियों पर मूलभूत सुविधायें जैसे- महिला शौचालय, पेयजल, आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जाये। मिशन शक्ति अभियान के प्रोग्रामों के अन्तर्गत बीट आरक्षी/महिला आरक्षियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं एवं छात्रों को महिला अपराध से सम्बन्धित अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिये महिला थाना, महिला रिपोर्टिंग चौकियों, पिंक बूथ के बारे जानकारी देते हुए तथा तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु हेल्प लाइन नम्बर – 112, 1090 आदि से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

    जगह बदलकर एन्टीरोमियो टीम चलाए अभियान~ एन्टीरोमियो टीम द्वारा अभियान चलाकर स्कूलों / कॉलेज / बाजार के मुख्य-मुख्य चौराहों एवं गांवों/मोहल्लों में जाकर महिला सम्बन्धी अपराध के रोकथाम हेतु रास्तों पर प्वाइंट बनाकर स्थान बदल-बदल कर प्रभावी चैकिंग कराने के निर्देश दिए, जिससे महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं में सुरक्षा का भाव जागृत हो सके।

    May I help You कार्ड वितरण में लाएं तेजी~ मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत May I help You कार्ड वितरण की समीक्षा कर इस प्रक्रिया में तेजी लाये जाने को निर्देशित किया गया।
    महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध जैसे छेडछाड़, चेन स्नैचिंग, पीछा करना, बलात्कार, महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या एवं पोक्सो अधिनियम आदि अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु कार्ययोजना बनाकर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
    साइबर अपराध से बचाव हेतु जनता एवं छात्र / छात्राओं की गोष्ठी आयोजित करने तथा साइबर हेल्प लाइन टोल फ्री नम्बर- 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल- https://www.cybercrime.gov.in का व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए। साथ ही इस सम्बन्ध में एक विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

  • बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए बिजनौर में 10 वन स्टाप शॉप लगाने का लक्ष्य

    प्रशिक्षण के साथ ही बैंक से ऋण तथा 7.5 फीसदी ब्याज अनुदान देगी सरकार

    बिजनौर। उ0प्र0 सरकार द्वारा बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए एग्रीजंक्शन (प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन) योजनान्तर्गत 10 वन स्टाप शाॅप स्थापित कराने का जनपद बिजनौर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्र कृषि व्यवसाय केन्द्र की स्थापना हेतु कृषि व्यवसायियों को प्रशिक्षण, बैंक से ऋण प्राप्त करने में सहायता तथा 7.5% की दर से ब्याज अनुदान की व्यवस्था है।

    उन्होंने बताया कि जनपद के कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक, जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इसी तरह की गतिविधियाँ, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी (आईसीएआर /यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त) पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 40 वर्ष से अधिक न हों तथा अनुसूचित जाति/जनजाति/महिलाओं को अधिकतम 05 वर्ष की छूट दी जाएगी। पात्र अभ्यथिर्यों में जिनकी जन्म तिथि पहले हो, उन्हें वरीयता दी जायेगी।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी (बेरोजगार युवक) कार्यालय उप कृषि निदेशक, बिजनौर से प्रार्थना पत्र का प्रारूप प्राप्त कर समस्त अभिलेखों की मूल एवं उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रति सहित कार्यालय में दिनांक 15 फरवरी, 2023 तक स्वयं उपस्थित होकर किसी भी कार्य दिवस में जमा करेें।

  • हीमपुर में पुलिस टीम पर पथराव, इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

    हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग करने गई पुलिस टीम पर पथराव, 16 नामजद 4 अज्ञात

    बिजनौर। हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम मसीत में चेकिंग करने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने ग्रामीणों की मदद से छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। पथराव की चपेट में आकर थाना प्रभारी निरीक्षक सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 16 नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देश पर थाना हीमपुर दीपा पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत में पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग कराई जा रही थी। बताया जाता है कि पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर वसीम पुत्र शमीम कुरैशी के ग्राम मसीत स्थित घर के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखकर शातिर किस्म के अपराधी वसीम व ताजिम पुत्र गण शमीम कुरैशी ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आसपास के लोगों के साथ अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए और पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव की चपेट में आकर प्रभारी निरीक्षक अजीज रोरिया, सिपाही फय्याज व शिवम घायल हो गए। घायलों को तत्काल ही सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। हीमपुर दीपा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 17/23 धारा 147/148/332/353/336/323/504/506 भादवि व 07 अपराधिक कानून संशोधन अधिनियम बनाम वसीम, ताजिम, माजिद, जीनत, रुखसार, हनीफ, आजम उर्फ काला, अकरम उर्फ छुट्टन, फईम उर्फ काला, आदिल, कासिद, फैसल, अकरम, नौशाद, नाजिर, कहकशा व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

    बताया गया है कि वारदात में शामिल अधिकांश लोग गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, गोवध, गुंडा एक्ट और हत्या का प्रयास आदि संगीन मामले में थाने में नामजद हैं। इनमें हिस्ट्रीशीटर वसीम हत्या का प्रयास, चोरी, गोवध, दुष्कर्म आदि में 11, आजम काला पर चार, अकरम पर तीन, फहीम पर तीन, हनीफ पर गैंगस्टर, गोकशी गुंडा एक्ट आदि के सात मुकदमे दर्ज हैं।

  • दो दिन के लिए दिल्ली रोड पर यातायात प्रतिबंधित

    रैपिड रेल के गार्डर इरेक्शन के चलते यातायात डायवर्ट

    मेरठ। आज और कल दो दिन के लिए दिल्ली रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास रैपिड रेल के गार्डर इरेक्शन के चलते यातायात डायवर्ट किया गया है। दिल्ली से आने वाला यातायात बिजली बंबा बाईपास से हापुड़ रोड की तरफ जाएगा। वहीं शहर की तरफ से जाने वाला यातायात बागपत फ्लाईओवर से होकर जाएगा।

    मंगलवार रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक व इसी तरह 8 फरवरी को रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक एल एंड टी कम्पनी द्वारा मेवला फ्लाईओवर के पास रैपिड रेल के गार्डर इरेक्शन का कार्य किया जायेगा। इस कारण मेवला फ्लाईओवर पर यातायात का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

    बताया गया है कि परतापुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाला यातायात शॉप्रिक्स मॉल से बिजली बम्बा बाईपास की तरफ से एल ब्लॉक, तेजगढ़ी होकर शहर में आएंगे।
    इसी तरह दिल्ली की तरफ से मेरठ शहर आने वाला यातायात परतापुर से एनएच 58 होते हुए बागपत फ्लाईओवर के नीचे से मलियाना पुलिस चौकी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर व शहर की तरफ फुटबाल तिराहे से होकर जाएंगे। इसी प्रकार मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात फुटबाल तिराहे से बागपत रोड बागपत फ्लाई ओवरएनएच 58 से होते हुए दिल्ली की तरफ जाएंगे।

  • श्री गोपेश्वर गौशाला परिवार ने शुरू की अनूठी परंपरा

    जीव जंतु भोज, सुंदरकांड पाठ और भंडारा

    मलिहाबाद, लखनऊ। वैसे तो गौशाला परिवार हमेशा से समाज को अध्यात्म और संस्कारों का आईना दिखाने का काम करता चला आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जीव भोज परंपरा के तहत जीव जंतु भोज का आयोजन किया गया।

    श्री गोपेश्वर गौशाला के सचिव अभिषेक गुप्ता ने बताया उनके पिता की शादी के सफलतम 50 वर्ष पूर्ण हुए। इस उपलक्ष्य में गौशाला परिवार सभी इष्ट मित्रों सहित जीव जंतु भोज का आयोजन किया। इसके अंतर्गत तालाब में पल रही मछलियों और कछुआ को ब्रेड, आटा, कबूतर एवं मोर को दाना, खरगोश को हरी घास, गायों को गुड़ खली चुनी चोकर, चीटियों और गिलहरी झींगुर, चिड़िया आदि को बाग में चावल और शक्कर का भोज कराया गया। साथ ही तुलादान किया गया।

    उसके उपरांत सायंकालीन बेला में चिंताहरण हनुमान जी के दरबार में सुंदरकांड पाठ आयोजित कर गौ माता की आरती के साथ सभी भक्तों को प्रसाद वितरण करते हुए विशाल भंडारा आयोजित किया गया। गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता ने बताया उन्होंने अपने माता-पिता की शादी के 50 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य पर इस जीवो भोज परंपरा की शुरुआत की थी, वह परंपरा गौशाला परिवार में निरंतर आगे बढ़ रही है।

  • मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार दुर्घटना में मौत

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

    मैनपुरी (एजेंसी)। मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार दुर्घटना में मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन – 65 के समीप हुई। चालक और एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गई।

    जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल एडीजे और उनके चालक को सैफई पीजीआई में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एडीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है।

    छुट्टी बिताने के बाद लौट रही थीं मैनपुरी : दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी अपनी कार से मैनपुरी आ रही थीं। कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई, जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा होने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जानकारी होते ही थानाध्यक्ष महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पुहंच गए। तत्काल प्रभाव से घायलों को पीजीआई सैफई भेजा, जहां चिकित्सकों ने एडीजे को मृत घोषित कर दिया। चालक उपचाराधीन है। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात बताए गए हैं।

    एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम सैफई पीजीआई में हो रहा है, जबकि चालक का उपचार चल रहा है, उसकी हालत भी गंभीर है।

    4 साल से थीं मैनपुरी में तैनात

    पूनम त्यागी ने मैनपुरी में एडीजे (FTC) के पद पर 3 अगस्त 2019 को ज्वाइन किया था। इसके बाद वहीं पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाई गई। इस पद पर वो 16 अप्रैल 2021 तक रहीं। बाद में उन्हें एडीजे पॉक्सो पद पर तैनात किया गया था। गाजियाबाद की रहने वाली एडीजे पूनम त्यागी का जन्म 4 जुलाई 1977 में हुआ था। इनके पिता का नाम वेद प्रकाश है। इन्होंने 1992 में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर 2011 में LLM की डिग्री हासिल की थी। 21 अक्टूबर 2019 में IIPA न्यू दिल्ली के इंस्टिट्यूट से मैनेजमेंट डिप्लोमेन्ट प्रोग्राम फॉर ज्यूडिशियल की ट्रेंनिग ली थी। इसके बाद इनकी तैनाती मैनपुरी में ADJ (FTC) पर 3 अगस्त 2019 में हुई थी।

  • टायर फटने से पलटी रेत बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, दब कर महिला की मौके पर ही मौत

    बिजनौर। टायर फटने से पलटी रेत बजरी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से दब कर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

    नांगल चंदक मार्ग पर मंगलवार सुबह गांव हरचंदपुर के पास रेत बजरी से भरा ट्रैक्टर गुजर रहा था। करीब 300 क्विंटल रेत बजरी से भरे ट्रॉले का अचानक टायर फटने से पलटी रेत बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, दब कर महिला की मौके पर ही मौतटायर फट गया। टायर फटने से रेत बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मार्ग पर ही पलट गई।इस दौरान वहां से गुजर रही गांव हरचंदपुर निवासी शीला देवी (55) पत्नी स्वर्गीय रामपाल सिंह उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।

  • माह जनवरी 2023 की IGRS Ranking में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में थाना मण्डावर पुलिस को मिला प्रथम स्थान

    प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण में सराहनीय कार्य पर पारुल का सम्मान

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा जनपद के थानों पर आईजीआरएस (IGRS) का कार्य करने वाले कर्मचारिगणों के साथ मासिक गोष्ठी की गई। गोष्ठी में उन्होंने समस्त कर्मचारीगणों को IGRS पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि थाना मण्डावर पर नियुक्त महिला आरक्षी पारुल द्वारा IGRS प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण में सराहनीय कार्य किया गया है। इसके परिमाणस्वरुप थाना मण्डावर जनपद बिजनौर को माह जनवरी 2023 की IGRS Ranking में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षी पारुल को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।

    गौरतलब है कि IGRS लोक शिकायत पंजीकरण और निवारण के लिए यूपी सरकार का ऑनलाइन पोर्टल है। यह शिकायतों को दर्ज करने के लिए मल्टीपल चैनल्स का विशेषाधिकार प्रदान करता है।

  • सपा के कुख्यात नेताओं की प्रताड़नाओं से तिल तिल कर मरने को मजबूर कफील!

    समाजवादी पार्टी के नेताओं की रामपुर के टांडा में खुली गुन्डागर्दी व जान से मारने की धमकी

    सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे भद्दे व अपमानजनक मैसेज

    लखनऊ। जिला रामपुर के थाना टांडा अंतर्गत मोहल्ला पुराना बाजार निवासी कफील अहमद समाजवादी पार्टी के कुख्यात नेताओं की प्रताड़नाओं से तिल तिल कर मर रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को कफील अहमद ने लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि समाजवादी सरकार में कद्दावर व हेकड़ नेता की लिस्ट में शुमार कस्बा टांडा के मोहम्मद जमील के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। मोहम्मद जमील ने सरकार के चलते अपने सामने आम जनता अधिकारी व कर्मचारी का कोई वजूद नहीं समझा। जब चाहा किसी अधिकारी को धमका लिया। जब चाहा किसी कर्मचारी को मारपीट लिया। ऐसी तमाम आपराधिक घटनाएं हैं, जिन्हें सरकार में रहते हुए समाजवादी पार्टी के उक्त नेता द्वारा अंजाम दिया गया, इतिहास के रिकॉर्ड में सुरक्षित हैं। कफील अहमद व उसका परिवार भी उक्त नेता व उसके समर्थकों का मारा हुआ है। उसकी सम्पत्ति पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया या फिर अपने समर्थकों द्वारा कफील व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर व खुलेआम घर में घुस कर संगीन अपराध को अंजाम दिलाकर उनको पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कफील को अपने पूर्वजों से विरासत में मेन रोड भब्बलपुरी में मिली दुकान पर कई वर्ष से उक्त सपा नेता ने अपना कब्जा जमा रखा है। उसके परिवार को आज भी अपना खुद का मकान नसीब नहीं हुआ है। कफील ने जब कानून द्वारा अपना हक मांगने का प्रयास किया तो जमील व उसके समर्थकों ने कफील व उसके परिवार पर ताबडतोड़ तरह-तरह के हमले किए। यही नहीं सपा नेता जमील के पुत्र सगीर व उसके समर्थकों रिफाकत, जुल्फिकार आदि द्वारा कफील के घर में घुसकर बलात्कार जैसी संगीन घटना को अंजाम दिया। यह मामला अपराध संख्या 342/2020 धारा 376D, 323 452, 504, 342, 506 में दर्ज हुआ। यह भी आरोप है कि विवेचक से मिलकर आरोपियों द्वारा सच का गला घोंटकर उसमें विवेचक से FR (फाइनल रिपोर्ट) लगवा दी गई। न्यायालय सीजेएम रामपुर द्वारा विवेचना दोबारा करने के आदेश के बाद पीड़ित को फिर से इंसाफ मिलने की किरन दिखाई दी। अब आरोपियों व उसके समर्थकों द्वारा प्रकरण में सभी गवाहों को घर घर जाकर डराया व धमकाया जा रहा है, ताकि विवेचक से फिर FR लगवा दी जाए। यही नहीं न्यायालय द्वारा ही कफील की कोशिशों के बाद दुकान प्रदान की गयी तो आरोपी व उसके समर्थक इस कदर दुश्मन बन गये हैं कि पूरे कस्बे में उसको जान से मारने के मैसेज फैला दिए हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से कफील व उसके परिवार पर लांछन लगाए जा रहे हैं। व्हाट्सअप ग्रुप में उसके परिवार की महिलाओं के उपर लज्जाहीन शब्दों का प्रयोग कर भद्दे कमेन्ट वायरल किये जा रहे हैं। कफील के अनुसार वह इन आरोपों को साबित कर सकता है व सबूत पेश कर सकता है। वह एक कमजोर व बेघर व्यक्ति है। जैसे-तैसे अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसको मोहम्मद जमील व उसके इशारों पर चलने वाले समर्थकों से अपनी जान का खतरा बना हुआ है। भविष्य में यदि उसको कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मोहम्मद जमील व अन्य व्यक्ति व उसके समर्थक होंगे। बकौल कफील को कुछ दिन पूर्व ही अज्ञात व्यक्तियों से पता चला है कि उसको जान से मरवाने की योजना बनाई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में सपा नेता, उसके पुत्र व अन्य समर्थकों द्वारा दिये गये संगीन अपराधों का अपराधिक इतिहास संलग्न किया है।

  • करणी फाउंडेशन ने श्रद्धालुओं को वितरित किया हलवे का प्रसाद

    बिजनौर। सिविल लाइन में करणी फाउंडेशन के तत्वाधान में रविदास जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी लाल बहादुर मलिक के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान करणी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह भारती, कोषाध्यक्ष रत्नेश पूषण पत्रकार, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार के नेतृत्व में करणी फाउंडेशन के अनेक सदस्यों ने बहुत ही सुंदर तरीके से जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान करणी फाउंडेशन के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने इसके लिए बहुत ही कड़ी मेहनत की।

    संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के इस शुभ अवसर पर करणी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह भारती, कोषाध्यक्ष रत्नेश पूषण, सचिव राजेश कुमार, सहसचिव संदीप कुमार, संगठन मंत्री आदित्य कुमार, मंडल अध्यक्ष विभोर कुमार तथा सदस्यगण डॉ0 शेर सिंह, डॉ0 राजकुमार त्यागी, डॉ0 आरके आनंद, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, कुसुम देवी, दीपिका, सौरभ कुमार, जतिन कुमार, अनिल कुमार, आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • आईटीएसएसओ पोर्टल पर उत्तर प्रदेश को मिला प्रथम स्थान

    महिला एवं बाल अपराधों (बलात्कार व पाक्सो) के अनुश्रवण हेतु है संचालित

    एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) यूपी प्रशांत कुमार और एडीजी डब्लूसीएसओ श्रीमती नीरा रावत ने विस्तार से दी जानकारी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल अपराधों (बलात्कार व पाक्सो) के अनुश्रवण हेतु संचालित भारत सरकार के इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर ओफेंसेस आईटीएसएसओ (Investigation Tracking System for Sexual Offences (ITSSO) पोर्टल पर उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर आया है। इस संदर्भ में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) यूपी प्रशांत कुमार और एडीजी डब्लूसीएसओ श्रीमती नीरा रावत ने विस्तार से जानकारी दी।

    उत्तर प्रदेश के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार एवं एडीजी डब्लूसीएसओ श्रीमती नीरा रावत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बलात्कार व पाक्सो के अपराधों को अत्यधिक गंभीरता से लिया जा रहा है तथा इन अभियोगों के समयबद्ध अनुश्रवण हेतु आईटीएसएसओ यानि इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर ओफेंसेस नाम से पोर्टल विकसित किया गया है। क्रिमिनल ला एमेन्डमेंट एक्ट 2018 की मंशा के अनुसार बलात्कार के केसों की विवेचना 02 माह में पूर्ण किये जाने की दिन प्रतिदिन अनुश्रवण हेतु यह पोर्टल दिनांक 21 अप्रैल 2018 से प्रचलित है। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा संचालित इस पोर्टल पर देश के समस्त राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में दर्ज इन अभियोगों की प्रगति का अनुश्रवण किया जाता है। अभियोगों के निस्तारण के आधार पर प्रदेशों की तुलनात्मक स्थिति का आंकलन किया जाता है। समस्त महिला अपराधों के साथ-साथ इन अपराधों के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस भी अत्यधिक संवेदनशील है। इसके दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक द्वारा इस पोर्टल की मानिटरिंग हेतु महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन को नोडल इकाई के रूप में नामित किया गया है।

    उत्तर प्रदेश में आईटीएसएसओ (ITSSO) पोर्टल की अनुश्रवण व्यवस्था

    उन्होंने बताया कि 19 मई 2022 को प्रत्येक जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जनपदीय इकाईयों का गठन किया गया है। यह जनपदीय इकाईयां जनपदीय पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इस मुख्यालय द्वारा इन अभियोगों की दिन प्रतिदिन आधार पर समीक्षा की जाती है तथा विवेचना के दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला व अभियोजन इत्यादि से परामर्श, सहायता व समन्वय कराया जाता है।

    एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) यूपी प्रशांत कुमार और एडीजी डब्लूसीएसओ श्रीमती नीरा रावत

    97.6 प्रतिशत निस्तारण की दर के साथ यूपी सम्पूर्ण देश में प्रथम स्थान पर

    22 अगस्त 2022 को गृह मंत्री द्वारा मध्य क्षेत्रीय परिषद, भोपाल, मध्य प्रदेश की बैठक में भी आईटीएसएसओ पोर्टल का उल्लेख किया गया था। तत्समय कुल दर्ज 68,998 अभियोगों के सापेक्ष 65,551 अभियोगों का निस्तारण करते हुए 95 प्रतिशत निस्तारण दर के आधार पर उत्तर प्रदेश संपूर्ण देश में सातवें स्थान पर था। आज उत्तर प्रदेश कुल दर्ज 75,881 अभियोगों के सापेक्ष 74070 अभियोगों का निस्तारण करते हुए 97.6 प्रतिशत निस्तारण की दर (Disposal Rate) के साथ सम्पूर्ण देश में प्रथम स्थान पर है। मात्र 05 माह की अवधि में सतत् प्रयासों से 8519 अभियोगों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया है।

    उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में एक बेहतर निस्तारण प्रतिशत (Disposal Rate) बनाये रखना कठिन कार्य है। इसके लिए महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जनपदीय ईकाईयों, जनपदीय पुलिस एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला व अभियोजन से समन्वय स्थापित करा कर इस कार्य को शीघ्रता के साथ किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशों हेतु प्रत्येक माह समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है। इसके अतिरिक्त शासन स्तर पर भी समय समय पर समीक्षा की जाती है।

    क्या पड़ता है प्रभावः-

    अभियोगों के शीघ्र निस्तारण से पीड़िता को समय से न्याय मिलाता है तथा आरोपी पर भी प्रतिरोधात्मक प्रभाव होता है, जिसका असर भविष्य में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में पड़ता है।

  • मोदी सरकार और अडानी समूह के खिलाफ कांग्रेस ने भेजा ज्ञापन

    बिजनौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला / शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया गया।

    जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार पर अडानी ग्रुप को बेजा फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया है कि आम भारतीय की कीमत पर अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुँचाने की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश, खासकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। हम जानते हैं कि एलआईसी और एसबीआई जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हमारे देश का गौरव हैं और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का अडानी समूह में निवेश किया है। पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के पॉलिसीधारकों और निवेशकों को 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अन्य भारतीय बैंकों ने अडानी समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया है। अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80,000 करोड़ बकाया है।

  • “आप धन्य हैं कि आपके परिवार में बेटी का जन्म हुआ”~ डीएम उमेश मिश्रा

    “आप धन्य हैं कि आपके परिवार में बेटी का जन्म हुआ” जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल में नवजात बच्चियों की माताओं को अस्पताल में जाकर दी बधाई, बेटियां समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं, आज बेटियां किसी भी तरह से बेटे से कम नहीं हैं, वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं से अपना एंव अपने परिवार का कर रही हैं नाम रौशन।

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर 34 नवजात बच्चियों के लिए दो-दो सेट गर्म वस्त्र, माता के लिये गर्म शॉल, पौष्टिक सामग्री युक्त लड्डू एवं प्रोटिनेक्स पाॅउडर का वितरण किया गया। उन्होंने नवजात बच्चियों की माताओं को बधाई पत्र देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर उन्होंने बच्चियों की माताओं एंव परिवारजनों को बधाई देते हुए कहा कि आप धन्य हैं कि आपके परिवार में बेटी का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी एक समान, बेटी बोझ नहीं है, बेटी ही परिवार चलाती है। उन्होेंने कहा कि बेटी के बिना परिवार की कल्पना करना सम्भव नहीं है। बेटी दो कुलों को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि बेटी माता-पिता पर बोझ है, की धारणा स्वयं बेटियों नेे अपनी मेहनत, प्रतिभाओं और साहस के बल पर गलत साबित किया है। आज बेटियां समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी तरह से बेटे से कम नहीं हैं, वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं से अपना एवं अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो बच्चियों के भविष्य सुधारने में सहायक होगी व उनके बेहतर कल को सशक्त बनायेगी। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों व परिवारजनों से पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है, जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परेशानी चिकित्सालय में नहीं है।
    जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित योजनान्तर्गत बालिका के जन्म पर रू० 2000, 1 वर्ष का टीकाकरण पूर्ण होने पर रू0 1000, कक्षा 1 में प्रवेश पर रू0 2000, कक्षा 6 में प्रवेश पर रू० 2000, कक्षा 9 में प्रवेश पर रू0 3000, कक्षा 10 व 12 उत्तीर्ण कर स्नातक या 2 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश पर रू0 5000 दिए जाएंगे।
    इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेन्द्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डॉ प्रभा सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

  • बाबा हरिहर हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने किया खिचड़ी का प्रसाद वितरित

    बिजनौर (भूपेंद्र सिंह)। स्थानीय सिविल लाइन पर पंजाबी मंदिर के निकट बाबा हरिहर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में रविदास जयंती के जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नीरज शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बिजनौर, सुषमा शर्मा, नेहा पंडित, राजीव सोती तिलकधारी व उनकी टीम के सदस्यों ने रविदास जयंती के जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान नीरज शर्मा व उनकी टीम के सदस्यों ने बहुत ही जोरदार तरीके से सभी का स्वागत किया।

  • रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर दो आरोपियों सत्येंद्र कुशवाहा और सलीम पर रासुका

    29 जनवरी को थाना पीजीआई में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ हुआ था मुकदमा दर्ज

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर दो आरोपियों सत्येंद्र कुशवाहा और सलीम पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980) लगा दिया है। इससे पहले 29 जनवरी को थाना पीजीआई क्षेत्र में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

    समाचार एजेंसी ANI ने बताया, लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 आरोपियों सत्येंद्र कुशवाहा और सलीम पर रासुका लगाया। 29 जनवरी को सलीम, सत्येंद्र कुशवाहा और अन्य 10 लोगों का रामचरितमानस की प्रतियां जलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
    रामचरितमानस की प्रति जलाने के मामले में बीजेपी नेता सतनाम सिंह लवी ने PGI थाने में FIR दर्ज करवाई थी, जिसमें 10 नामजद और कई अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एडीसीपी (पूर्वी) सैय्यद अब्बास के मुताबिक जिला कारागार में बंद पीजीआई निवासी सलीम और सैनिक नगर निवासी सत्येंद्र के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 की उपधारा 2 के अंतर्गत निरुद्ध किए जाने का आदेश रविवार रात को जिला कारागार लखनऊ में तामील कराया गया है।

    पूछताछ में पता चला था कि श्रीरामचरित मानस के पन्नों की फोटो सत्येंद्र ने अपने मोबाइल में खींची थी। इसके बाद कालोनी में ही एक दुकानदार के मोबाइल पर वाट्सएप की थी। दुकानदार ने आरोपित सत्येंद्र के कहने पर श्रीरामचरित मानस के उन पन्नों की प्रतियां अपने प्रिंटर से निकालीं थीं। सत्येंद्र कुशवाहा, मो. सलीम उन प्रतियों को लेकर वृंदावन तिराहे पर पहुंचे थे। इसके बाद पांच लोगों ने उन्हें पैरों से कुचला था और फिर आग लगा दी थी।

    क्या होता है रासुका~
    भारत के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National Security Act) या रासुका को विभिन्न मामलों में लगाया जाता है। अगर, केंद्र या राज्य सरकार को लगता है कि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में उसके सामने बाधा उत्पन्न कर रहा है या आवश्यक सेवा की आपूर्ति में बाधक बन रहा है, तो संबंधित सरकार द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार कराया जा सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, 23 सितंबर 1980 को इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान अस्तित्व में आया था। रासुका में संदिग्ध व्यक्ति को बिना किसी आरोप के 12 महीने तक जेल में रखा जा सकता है।

    रासुका के अन्य प्रावधान (Provisions of NSA)
    यह अधिनियम, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को किसी व्यक्ति को भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, विदेश के साथ भारत के संबंधों को चोट पहुंचाने, सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव या आपूर्ति को बाधित करने, ड्यूटी पर तैनात किसी पुलिस कर्मी पर हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार करने की ताकत देता है।
    NSA के तहत, संबंधित अधिकारी के पास यह शक्ति होती है कि वह संदिग्ध व्यक्ति को बिना कारण बताये 5 दिन तक कैद में रख सकता है जबकि विशेष परिस्थितियों में यह अवधि 10 दिन तक हो सकती है। इसके बाद उसे राज्य सरकार की अनुमति जरूरी है।
    NSA के तहत, गिरफ्तार व्यक्ति सरकार द्वारा गठित किसी सलाहकार बोर्ड के समक्ष अपील कर सकता है लेकिन उसे मुक़दमे के दौरान वकील की सहायता प्राप्त करने का हक़ नहीं है।
    यह कानून, सरकार को किसी विदेशी को उसकी गतिविधि को नियंत्रित करने के लिए गिरफ्तार करने या देश से बाहर निकालने की शक्ति भी देता है।
    कारावास की अवधि (Imprisonment under the NSA)
    राष्ट्रीय सुरक्षा कानून NSA में यह प्रावधान है कि सरकार, किसी संदिग्ध व्यक्ति को बिना किसी आरोप के 12 महीने तक जेल में रख सकती है, लेकिन सरकार द्वारा नए सबूत मिलने पर इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। अगर कोई अधिकारी किसी संदिग्ध को गिरफ्तार करता है तो उसे राज्य सरकार को इस गिरफ़्तारी का कारण बताना पड़ता है।

    जब तक राज्य सरकार इस गिरफ्तारी का अनुमोदन नहीं कर देती है तब तक गिरफ़्तारी की अधिकतम अवधि बारह दिन से ज्यादा नहीं हो सकती है। ध्यान रहे कि गिरफ़्तारी के आदेश, जिला मजिस्ट्रेट या पुलिस आयुक्त अपने संबंधित क्षेत्राधिकार के तहत जारी कर सकते हैं।

    गिरफ्तार अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ भी यही कार्रवाई~ एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक जेल में बंद उतरेठिया के सलीम व सैनिक नगर के सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ रासुका के तहत निरुद्ध करने का आदेश जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रविवार को जारी किया। मामले में गिरफ्तार अन्य तीन आरोपियों आलमबाग के यशपाल सिंह लोधी, साउथ सिटी के देवेंद्र प्रताप यादव और तेलीबाग के नरेश सिंह के खिलाफ भी जल्द यही कार्रवाई होगी।

  • महाशिवरात्रि/कांवड़ मेला-2023: यूपी यूके पुलिस तैयारियों में जुटी

    बिजनौर में हुआ अंतरराज्यीय/अंतरक्षेत्रीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन

    बिजनौर। आगामी त्योहार महाशिवरात्रि/कांवड़ मेला-2023 के दृष्टिगत यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है।इसके दृष्टिगत थाना नांगल क्षेत्रान्तर्गत बरकातपुर शुगर मिल में जनपद बिजनौर व उत्तराखण्ड पुलिस अधिकारियों के मध्य अंतरराज्यीय/अंतरक्षेत्रीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    आगामी त्योहार महाशिवरात्रि/कांवड़ मेला-2023 को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराना यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने प्राथमिकता के तौर पर लिया है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सूचना तंत्र की मुस्तैदी ही मूलभूत आधार होती है। इसी के मद्देनजर थाना नांगल क्षेत्रान्तर्गत बरकातपुर शुगर मिल में आयोजित अंतरराज्यीय/अंतरक्षेत्रीय समन्वय गोष्ठी में जनपद बिजनौर व उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों ने विभिन्न जानकारियों और सूचनाओं को साझा किया।

    गोष्ठी में यातायात व्यवस्था, रुट डायवर्जन, कानून व्यवस्था, बॉर्डर बैरियर आदि के सम्बन्ध में जानकारी साझा कर त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

    गोष्ठी में जनपद बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/पूर्वी व अन्य अधिकारिगण मौजूद रहे। जनपद मुरादाबाद से एसपी ट्रैफिक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उत्तराखण्ड से एसपी ट्रैफिक उधम सिंह नगर, एसपी काशीपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर/हरिद्वार सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद रहे।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से रूट डायवर्जन को लेकर जानकारियां साझा की गई।

  • गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर निकाला गया विशाल जुलूस

    सुंदर झांकियों का जगह जगह किया गया स्वागत

    बिजनौर। परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक बहुत ही विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें अनेक तरह की सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल थीं। जुलूस का नजारा बहुत ही सुंदर था। लोग मस्ती में झूम नाच गा रहे थे। गानों पर डांस कर रहे थे। एक नया ही उमंग का माहौल था, युवाओं में जोश था। कई बैंड बाजे और सुंदर सुंदर झांकियां शामिल थीं। रविदास मंदिर से निकाले गए जुलूस का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी बिजनौर के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र निरंकारी आदि सहित अनेक नेताओं ने फीता काटकर किया।

    बीकानेर मिष्ठान भंडार पर स्वागत, प्रसाद वितरण

    सिविल लाइंस में बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक सौरभ सिंघल ने अपने प्रतिष्ठान के सामने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ जोरदार तरीके से रविदास जयंती के जुलूस में शामिल लोगों का बहुत ही सुंदर तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित ललित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र गौड़ गुन्नू, पत्रकार भूपेंद्र निरंकारी, राहुल राजपूत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सौरभ सिंघल ने पंडित ललित शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र निरंकारी का जोरदार स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

    टीएसआई के नेतृत्व में मुस्तैद रही ट्रैफिक पुलिस

    रविदास जयंती के अवसर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी बहुत ही चाक चौबंद रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के यातायात प्रभारी बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। जुलूस के दौरान जाम ना लगे इसलिए अपनी ड्यूटी को बहुत ही अच्छी तरीके से अंजाम दिया। थाना कोतवाली शहर के एसएसआई अमीर हसन, सुभाष धनखड़, कांस्टेबल विशाल आदि अनेक पुलिसकर्मी जुलूस के साथ रहे। उन्होंने शरारती तत्वों पर पूरी तरह नजर रखी। पुलिस के सहयोग से जुलूस का बहुत ही सुंदर तरीके से समापन हुआ।

  • प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने की रद

    न्यायालय ने कहा कि चयन की पूरी प्रक्रिया ही अविधिक है व संविधान के अनुच्छेद 16 का भी उल्लंघन

    लखनऊ। प्रदेश भर के इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों में वर्ष 2013 के विज्ञापन संख्या 3 के क्रम में की गई नियुक्तियों को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रद कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि नौ वर्ष पहले जारी किए गए विज्ञापन के क्रम में अब नियुक्तियां करना, संविधान में प्रदत्त लोक नियोजन में समान अवसर और विधि के समक्ष समता के मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

    यह निर्णय न्यायमूर्ति पंकज भाटिया एकल पीठ ने कमेटी ऑफ मैनेजमेंट इंटर कॉलेज नतौली की याचिका समेत 29 याचिकाओं पर पारित किया है। याचियों की ओर से अधिवक्ता शरद पाठक ने दलील दी कि प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रकिया वर्ष 2013 में विज्ञापन संख्या 3 जारी करते हुए शुरू की गई थी। कहा गया कि यह प्रकिया नौ वर्षों तक ठप रही और अचानक वर्ष 2022 में एक माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया, जिसमें अन्य नियमों का भी ख्याल नहीं रखा गया। राज्य सरकार की ओर से याचिका का विरोध करते हुए, नियुक्तियों को विधि सम्मत बताया गया।

    संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन हैं नियुक्तियाँ

    न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत अपने फैसले में कहा कि हमें यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि विज्ञापन जारी करने के नौ वर्ष बाद की गई नियुक्तियाँ संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। न्यायालय ने आगे कहा कि वर्ष 2014 के बाद जिन अभ्यर्थियों ने उक्त पद के लिए योग्यता हासिल की है, उनकी नियुक्ति पर विचार करने से उन्हें इसलिए वंचित कर दिया गया क्योंकि नौ वर्षों तक उक्त विज्ञापन के क्रम में नियुक्ति प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया। न्यायालय ने कहा कि चयन की पूरी प्रक्रिया ही अविधिक है व संविधान के अनुच्छेद 16 का भी उल्लंघन है।न्यायालय ने नियुक्तियों को रद् करने के साथ ही नये सिरे से नियमानुसार नियुक्तियों की प्रकिया जल्द पूरी करने का आदेश दिया है।


  • कृषक, छात्र, छात्राओं और महिलाओ को मैडल देकर किया गया सम्मानित

    बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समग्र ग्राम विकास गतिविधि की महुआ ग्राम विकास समिति के द्वारा ग्राम गौरव उत्सव मनाया गया।

    शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। ग्राम महुआ में आयोजित ग्राम गौरव उत्सव में ग्राम प्रचलित संगीत गायन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम के मेधावी, प्रतिभाशाली, स्वरोजगार, जैविक खेती कृषक ग्राम के बड़े कृषक, छात्र, छात्राओं और महिलाओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता ललित, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बिजनौर विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख के माध्यम से सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में ग्राम विकास गतिविधि के ग्राम सयोजक दयानंद सिंह, ग्राम विकास गतिविधि जिला के संयोजक हिमाशु, जिला सहसंयोजक रवि, आरएसएस बिजनौर विभाग के संपर्क प्रमुख मूलचंद, नहटोर खंड कार्यवाह मुकेश, नहटोर नगर कार्यवाह विनिल एवं समस्त ग्राम विकास समिति, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • रविंद्र कुमार शर्मा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, सियाराम जिला मंत्री और मनोज कुमार यादव बनाए गए कोषाध्यक्ष

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला स्तरीय चुनाव में सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाने के साथ पिछली कार्यकारिणी को ही पुन: बागडोर सौपी गई।
    नहतौर के ग्राम आकू स्थित जनता इंटर कॉलेज में चुनावी प्रक्रिया विद्यालय के प्रधानाचार्य महकार सिंह की अध्यक्षता और जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव के संचालन में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी अमरोहा के जीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि अतुल पुंडीर, गुरनाम सिंह रहे। मनोज कुमार यादव के द्वारा पिछले वर्षों का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद खुले मंच से अध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए। पांच लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भी भरे, परंतु उनके नाम वापसी के बाद सर्वसम्मति से पिछले साल की टीम को पुनः बागडोर देते हुए रविंद्र कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष, सियाराम जिला मंत्री और मनोज कुमार यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए। चुनाव से पूर्व मतदाताओं की सूची का विधिवत प्रकाशन चस्पा किया गया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके अतिथियों द्वारा किया गया। इसके उपरांत प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह और जनपद की टीम द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

    इसी के साथ वर्ष 2022 की हाई स्कूल परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अलीना परवीन पुत्री लतीफ अहमद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सियाराम, मनोज यादव, विपिन पांडे, राजकुमार सिंह, राजेश कुमार, कांता प्रसाद पुष्पक, पंकज छाबड़ा, हरजीत सिंह, मोहित शर्मा आदि का भी प्रमुख योगदान रहा।

  • एक ही स्थान पर टिके तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त

    निराश्रित गौवंश को मौत के घाट उतारने के बाद तीन दिन से कर रहा मांस का भक्षण

    बिजनौर। निराश्रित गौवंश को मौत के घाट उतारने के बाद तीन दिन से उसके मांस का भक्षण करते तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की माँग की है। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का दौरा कर ग्रामीणों से जानकारी ली।

    नहटौर क्षेत्र के गाँव ढकौली निवासी नरपाल सिंह के खेत में तेंदुए ने तीन दिन पूर्व एक निराश्रित गौवंश को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की माने तो तीन दिन से गुलदार वहीं ठिकाना बनाकर रह रहा है और भूख लगने पर उसके मांस का भक्षण कर रहा है। बताया जाता है कि पड़ोस के ही खेत में गन्ने की छिलाई का काम चल रहा है। गन्ना छीलते समय लोगों को गुलदार दिख गया। नजदीक से तेंदुए को देखकर गन्ना छील रही गाँव के ही गिरधारी की पुत्री बेहोश हो गई। उसके मुंह में पानी डालकर होश में लाया गया। वहीं शाम के समय गाँव का ही क्षत्रपाल पुत्र शिवचरण व खेत मालिक नरपाल सिंह का नौकर शीशपाल पुत्र जगराम सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना भरने गये थे। इसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते वहाँ पहुँच गये। तेंदुए ने उन्हें दौड़ा लिया। भयभीत कुत्ते जान बचाने के लिये उनकी ही ओर दौड आये। तेंदुआ भी उनके पीछे आ गया। वे दोनों भयभीत होकर ट्राली पर चढ गये। तेंदुए के जाने के बाद भी वे ट्राली में और गन्ना भरने की हिम्मत नहीं जुटा पाये तथा खेत से लौट आये। गाँव के ही विजय पाल सिंह, मूला सिंह, नरेश कुमार, पटवारी आदि ने भी तेंदुए को देखने का दावा किया है। घटनाओं से ग्रामीणों में भय है और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की माँग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान अनीता देवी ने कहा कि मामले से वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर तेंदुए को पकड़वाने की माँग की गई है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी लेते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है।

  • धूमधाम के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती

    शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे झांकियां व अखाड़े

    बिजनौर। जिला मुख्यालय के अलावा जिले भर में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। शोभायात्रा में झांकियां व अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे।

    जिला मुख्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत शिरोमणि गुरुजी रविदास, भगवान श्रीराधाकृष्ण, बाबा साहेब अंबेडकर, रविदास जन्म की झांकी, भगवान शिव पार्वती समेत 140 झांकियां और दस बैंड शामिल रहे। बुखार चुंगी स्थित रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरु हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने फीता काटकर किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान सेवा समिति लड़ापुरा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष चंद्रहास सिंह, महामंत्री कृष्ण कुमार (बंटी) एवं कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुवरानी रुचि वीरा ने किया।

    सिविल लाइंस में जुलूस का स्वागत

    बिजनौर। सन्त शिरोमणि गुरुजी रविदास जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सिविल लाइन में पंडाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया। पंडाल के बाहर स्वयंसेवक पंक्ति में खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे तथा जुलूस के व्यक्तियों से चाय पीने का आग्रह कर रहे थे। भारत माता की जय तथा संत शिरोमणि रविदास की जय के नारे लग रहे थे। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह प्रशान्त, नगर संघ चालक विकास, दीपक कुमार,, विपुल, जयन्त, विदित, अनुराग, मोहित, सुरेन्द्र आदि रहे।

    गांव करीमपुर मुबारक, रूखड़ियो, मानकपुर, सराय काजियान, चक गोवर्धन, बल्लाशेरपुर, खेतापुर, नवादा चौहान, बेगराजपुर, सादिकाबाद, महमूदपुर, मंडौरा विप आदि में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती विधि विधान के साथ धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुन्दर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में निकाले गए अखाड़ों में युवक करतब दिखाते हुए चल रहे थे। गांव नवादा चौहान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। गांव करीमपुर मुबारक में पूर्व प्रधान जितेंद्र कुमार, हरपाल सिंह, रघुवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, कौशल सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश, मनोज कुमार, लाखन सिंह रवि आदि मौजूद रहे।

  • जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-24 हेतु दाखिल किये गये नामांकन पत्र

    जांच के बाद महासचिव पद पर भरे गये चार प्रत्याशियों में से दो के नामांकन पत्र निरस्त

    बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-24 हेतु दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच के बाद महासचिव पद पर भरे गये चार प्रत्याशियों में से दो के नामांकन पत्र निरस्त किये गये हैं। जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद आफताब एडवोकेट एवं सहमुख्य चुनाव अधिकारी राधेश्याम चिकारा एडवोकेट द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार महासचिव पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। इनमें से मनोज सेठी एडवोकेट एवं तेज़ सिंह एडवोकेट के नामांकन पत्रों में उनकी महासचिव पद हेतु अनुभव की अर्हता 15 वर्ष पूरी न होने पर उनके नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं, अन्य के नामांकन पत्र सही पाए गए। अब महासचिव पद हेतु संजय सिंह एडवोकेट और कोमल सिंह एडवोकेट के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद हेतु एक ही नामांकन पत्र लोकेन्द्र कुमार एडवोकेट एवं संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद पर शहनाज़ परवीन का नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, इस कारण दोनों को अपने-अपने पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। शेष पदों के लिए 14 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा।

    गौरतलब है कि जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-24 हेतु एसके बबली एडवोकेट एवं नरदेव सिंह एडवोकेट ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कराया। महासचिव पद हेतु संजय सिंह एडवोकेट, कोमल सिंह एडवोकेट, मनोज सेठी एडवोकेट एवं तेज़ सिंह एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु गुलसिताब एडवोकेट, गजेन्द्र वीर सिंह एडवोकेट एवं सुशील चौहान एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु निपेन्द्र सिंह एडवोकेट, नरेन्द्र सिंह एडवोकेट एवं सतीश कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद हेतु लोकेन्द्र कुमार एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद हेतु आशीष तोमर एडवोकेट, विपुल कुमार एडवोकेट, फुरकान अहमद एडवोकेट, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन पद हेतु परवेन्द्र सिंह एडवोकेट एवं जमशेद अहमद एडवोकेट, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद हेतु कु. शहबाज परवीन, वरिष्ठ गवर्निंग सदस्य पद हेतु आलोक गोविल एडवोकेट, अमित भटनागर एडवोकेट, संदीप कुमार एडवोकेट, संजय शर्मा एडवोकेट, पीताम्बर सिंह एडवोकेट एवं मौहम्मद आदिल एडवोकेट, कनिष्ठ गवर्निंग सदस्य पद हेतु हेमन्त राजपूत एडवोकेट, अमर हरि गुप्ता एडवोकेट, विश्वनाथ शर्मा एडवोकेट, मौ शारिक एडवोकेट, मौहम्मद तलहा मकरानी एडवोकेट एवं सूरज रईस एडवोकेट ने अपना नामांकन दाखिल किया।

  • 20 जिलों के 190 आदर्श गांवों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी

    देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 17 प्रतिशत हिस्सा उत्पादित कर रहा है उत्तर प्रदेश

    लखनऊ। प्रदेश के 20 जिलों में 190 आदर्श गांव चुनकर दूध के व्यवसाय को और ऊपर ले जाने की तैयारी है। उप्र देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 17 प्रतिशत हिस्सा उत्पादित कर रहा है। लक्ष्य है कि इसे 20 प्रतिशत से ऊपर पहुंचाया जाए। इसके लिए नई समितियों का गठन कर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, कानपुर, आगरा, वाराणसी, बरेली, मथुरा, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा, झांसी तथा लखनऊ में इन दुग्ध विकास ग्रामों का चयन किया जा रहा है।

    पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के अनुसार देश में कुल दूध उत्पादन में 17 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा यूपी का है। वर्ष 2016-17 में यूपी ने 277.697 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन किया था। यह 2019-20 में बढ़कर 318.630 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। किसान क्रेडिट की तरह ही पशुपालकों को भी क्रेडिट कार्डों का लाभ दिया जाएगा। साथ ही बैंकों से भी सहयोग की व्यवस्था कराई जाएगी।

  • जंगली हाथी ने जमकर मचाया आबादी क्षेत्र में उत्पात

    बामुश्किल वन विभाग की टीम ने खदेड़ा

    बिजनौर। मंडावली थाना क्षेत्र के राजगढ़ इलाके में जंगली हाथी ने आबादी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। जंगली हाथी को देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथी के भय से ग्रामीण घरों में कैद हो गए। करीब एक घंटे तक हाथी उत्पात मचाता रहा। हाथी ने ग्रामीणों की काफी फसल भी खराब कर दी। जिससे उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है। कुछ साहसी लोगों ने इकट्ठा होकर शोर मचाया और पटाखे छुड़ाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद काफी देर तक उत्पात मचाता रहा। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी आएदिन जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं और उनकी फसल को बर्बाद कर देते हैं।

  • एसडीएम तहसीलदार ने ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया

    ग्राम तरीकमपुर रूपचन्द, परगना तहसील व जिला बिजनौर में चला अभियान

    बिजनौर। उ0 प्र0 सरकार के निर्देशन में ग्राम सभा व अन्य सरकारी भूमियों से अवैध कब्जे हटवाने का अभियान जारी है। इसी के तहत ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार के निर्देशन में तहसीलदार सदर अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार मण्डावर अतुल भगत, राजस्व निरीक्षक बिजनौर सुशील त्यागी व क्षेत्रीय लेखपाल महेन्द्रपाल सिंह, मौ0 अरशद लेखपाल आदि राजस्व स्टाफ द्वारा रविवार 05 फरवरी, 2023 को ग्राम तरीकमपुर रूपचन्द, परगना व तहसील व जिला बिजनौर में श्रेणी-6 खलिहान की ग्राम सभा भूमि गाटा संख्या 353 क्षेत्रफल 0.367 हेक्टेयर पर मकान बनाकर व नींव भरकर तथा कण्डे रखकर किये गये अवैध कब्जे हटवा कर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। भूमि ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी गयी। अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।

    उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा व अन्य सरकारी भूमियों से अवैध कब्जा हटवाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिस ग्राम में भी ग्राम सभा अथवा सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा पाया जायेगा उसमें अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही की जायेगी।

  • अर्शी खान को मिली जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी

    बिजनौर। राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन एमआर पाशा ने अर्शी खान पत्नी इकरार खान ग्राम बीवीपुरा बास्ता तहसील चांदपुर जिला बिजनौर को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बिजनौर उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है। श्री पाशा ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा की है कि संगठन को आगे बढ़ाएं तथा जिला कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत करें।

    नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अर्शी खान ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे दी है, वह उसका ईमानदारी से निर्वाह करेंगी तथा संगठन को मजबूत करेंगी। जल्दी ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वह महिला वर्गों के हितों के लिए हर समय तैयार हैं। महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके लिए वह हर समय तन मन धन से तैयार हैं।

  • लगातार पांचवीं बार निर्विरोध चुने गए अशोक कुमार यादव अध्यक्ष व क्रांति कुमार शर्मा मंत्री

    यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन

    बिजनौर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन के जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन में सर्वसम्मति से अशोक कुमार यादव जिला अध्यक्ष व क्रांति कुमार शर्मा जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए। दोनों पदाधिकारी लगातार पांचवीं बार चुने गए हैं। इस मौके पर अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्णय लिया गया।

    नूरपुर के ढेला अहीर में आयोजित यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराना होगा। इस मौके पर द्विवार्षिक अधिवेशन में अशोक कुमार यादव लगातार पांचवीं बार जिला अध्यक्ष तथा क्रांति कुमार शर्मा भी पांचवीं बार जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि 5 पदों पर चुनाव कार्यक्रम कराया गया जिसमें अमित कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राणा कोषाध्यक्ष विकास कुमार ऑडिटर चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि पांचों पदों पर हुए चुनाव में अन्य किसी भी कर्मचारी ने नामांकन नहीं कराया कराया। इस कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। नरेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित अधिवेशन में मंडलीय अध्यक्ष दीपक त्यागी, शरद कपूर, ओमपाल सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, सुधीर यादव, अनिल कुमार यादव, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देशराज सिंह, राकेश शर्मा, निशांत यादव, नितिन चौहान, गौरव कुमार, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अनुज शर्मा सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

  • बिजनौर के नगीना थाने का मामला। कोतवाल और दरोगा पर उत्पीड़न के आरोपपत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त।

    नई दिल्ली। बिजनौर जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार शहज़ाद अंसारी को नगीना के पूर्व कोतवाल प्रिंस शर्मा व दरोगा मीर हसन द्वारा फ़र्ज़ी ढंग से फंसाने के मामले का भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली ने संज्ञान ले लिया है। प्रेस परिषद ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

    https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0ftPm1TQpK9L7d9Lz34x8T8x2LoZZwxL3rduEdSrH49gZRTqJ1DmPT6cDiarvQoPKl&id=100064211673578&sfnsn=wiwspwa&mibextid=RUbZ1f

    पत्रकार शहजाद अंसारी ने अगस्त 2022 में नगीना थाने के कोतवाल प्रिंस शर्मा व दरोगा मीर हसन की कार्यशैली की खबरें अपने अखबार में प्रकाशित की थीं। खबरों से रंजिश रखकर कोतवाल प्रिंस शर्मा ने पत्रकार शहजाद अंसारी का उत्पीड़न शुरू कर दिया और अपराधियों व अपने एजेंटों से सांठगांठ कर पत्रकार शहजाद अंसारी के खिलाफ पांच झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए।

    पत्रकार शहजाद अंसारी ने कोतवाल की कारगुजारी की शिकायत उच्च अधिकारियों सहित भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली से की थी। भारतीय प्रेस परिषद ने कोतवाल प्रिंस शर्मा व दरोगा मीर हसन द्वारा पत्रकार शहजाद अंसारी का उत्पीड़न मानते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को नोटिस भेजकर दो हफ्तों में लिखित जवाब मांगा है। समय सीमा में जवाब न देने पर समिति द्वारा अपना निर्णय लेने के संकेत दिए हैं।

  • बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल बिजनौर द्वारा आयोजित व्यापारी कुंभ कार्यक्रम में विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पण्डित ललित शर्मा को ज्योतिष के विशिष्ट ज्ञान के लिए धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    इस समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर, जिलाधिकारी उमेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीण रंजन सिंह, पश्चिमी उ० प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री मुकुल अग्रवाल, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, सांध्य दैनिक चिंगारी के संपादक डा०सूर्यमणि रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

  • जिला पंचायत: 56 करोड़ 18 लाख रुपए के व्यय का बजट

    बिजनौर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए 56 करोड़ 18 लाख रुपए के व्यय का बजट पेश किया गया। बैठक में पशु पैठ बाजार के रेट रिवाइज करने के साथ ही मुकदमे की पैरवी को अधिवक्ताओं के शुल्क में वृद्धि पर भी मुहर लगी।

    विकास भवन सभागार में शनिवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि पिछली बैठक की पुष्टि के साथ ही बजट प्रस्तुत किया गया।

    वर्ष 2022-23 का पुनरीक्षित अनुमान 80 करोड़ 77 लाख 91 हजार 753 रुपये की आय व 79 करोड़ 58 लाख 34 हजार 928 के व्यय का प्रावधान किया गया। वर्ष के अंत में एक करोड़ 19 लाख 56 हजार 825 रुपए शेष बचने का अनुमान है। वर्ष 2023-24 के लिए 56 करोड़ 34 लाख 6 हजार 825 रुपये की आय व 56 करोड़ 18 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है। जीपीडीपी को शीघ्र अंकित करने के निर्देश दिए गए। पशु बाजार के रेट 1997 से रिवाइज नहीं हुए हैं इन्हें रिवाइज करने की स्वीकृति हुई। जिला पंचायत के मुकदमे लड़ने वाले वकील का एक मुकदमे का मेहनताना भी बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की सदन ने स्वीकृति दी। पुराने समय से यह 2200 रुपए चला आ रहा था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंतखाब राणा, पूर्व जिपं अध्यक्ष नसरीन सैफ़ी, ब्लॉक प्रमुख विजेंदर सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

  • आगामी समाधान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए निस्तारण: डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नगीना में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

    आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल

    निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर जानें उसकी संतुष्टि

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ करना सुनिश्चित करें तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि आगामी समाधान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 23 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके समय सीमा के अर्न्तगत निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए गये।

    तहसील नगीना मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि शिकायतों का समयबद्वता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है, अतः कोई भी अधिकारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतें तथा स्वयं सत्यापन करें। शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। जनपद के नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण किया जाना सम्भव नहीं है तो उसका स्पष्ट कारण लिखते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए ताकि वे अपनी शिकायत को पुनः प्रेषित न करे। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्तमान और लम्बित शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आशय सम्पूर्ण समाधान से है। आवेदक की संतुष्टि भी आवश्यक है, इसलिए निस्तारण उपरान्त उससे दूरभाष पर वार्ता कर उसकी संतुष्टि भी जानें।
    सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 23 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके समयसीमा के अर्न्तगत निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए गए।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजय कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी नगीना, तहसीलदार नगीना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • साढ़े चार हजार सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों पर रखी जायेगी नजर

    जनपद को पांच जोन एवं 19 सेक्टर में किया गया है विभाजित

    बोर्ड परीक्षा के दौरान एक किलोमीटर दायरे में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें, लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध

    बिजनौर। हाई स्कूल, इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक एवं नकलविहीन कराने के लिए जनपद को पांच जोन एवं 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। साथ ही छह सचल दल गठित किए गए हैं। सभी 133 परीक्षा केंद्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।

    जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से आरंभ होकर चार मार्च तक चलेंगी। सभी केंद्रों के कक्षों में प्रकाश की उचित व्यवस्था के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं की सुविधा के लिए उनके केंद्र पांच किलोमीटर के अंदर ही रखे गए हैं, जबकि छात्रों के केंद्र भी दस किलो मीटर दायरे में हैं। डीआईओएस ने बताया कि इस बार जनपद में 133 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 97017 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। एक किलो मीटर के दूरी तक की सभी फोटो स्टेट की दुकानें बन्द रहेंगी। साथ ही लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा रहेगा। नकल समग्री मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि केंद्रों पर नजर रखने के लिए 4480 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पांच जोनल,19 सेक्टर एवं 133 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर बाहरी व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर लेखाधिकारी, प्रधानाचार्य निशांत यादव, पवन देवी उपस्थित रहे।

  • होटल में कमरा न मिला तो मैनेजर और स्टाफ से मारपीट

    जिला मुख्यालय पर चैताली होटल में हुई वारदात

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित क्रेटा गाड़ी की तलाश में जुटी पुलिस

    बिजनौर। चैताली होटल में कमरा न मिलने से क्षुब्ध अराजक तत्वों ने मैनेजर एवं स्टाफ के साथ गाली गलौच और मारपीट की। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 08-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने क्रेटा गाड़ी चिन्हित कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

    होटल चैताली के मैनेजर देवेन्द्र कुमार पुत्र वेदपाल सिंह निवासी ग्राम मुराहट थाना शिवाला कलां जनपद बिजनौर द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि शुक्रवार 03 फरवरी 2023 की रात्रि 11.20 बजे 08-10 लोग होटल में कमरा मांगने आए। होटल में कमरा खाली न होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। उक्त सभी व्यक्ति उसके साथ गाली गलौच करने लगे। शोर शराबा सुनकर पहुंचे होटल के अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 90/23 धारा 147/452/323/504 भादवि बनाम 08-10 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्रेटा गाड़ी चिन्हित कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

  • एएसपी सिटी ने किया थाना किरतपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा थाना किरतपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी शस्त्रों की साफ-सफाई, आमनेशन, अभिलेखों का रखरखाव, मैस की सफाई, महिला हेल्प डेस्क, मालों का निस्तारण एवं थाना कार्यालय की साफ-सफाई चेक की।

  • रायपुर राजा पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश

    – विश्व कैंसर दिवस पर छेदा सिंह मेमोरियल मान्टेसरी स्कूल में हुई नशामुक्त संकल्प सभा

    इटौंजा/लखनऊ। विश्व कैंसर दिवस पर छेदा सिंह मेमोरियल मान्टेसरी स्कूल, रायपुर राजा में नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के तहत नशामुक्त संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा में 345 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने खुद आजीवन नशामुक्त रहने और अन्य लोगों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

    गौरतलब है कि नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में नशामुक्त अमृत कलश यात्रा लखनऊ शहर से सुदूर गांव तक संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में आज विश्व कैंसर दिवस के मौके पर बीकेटी ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर रायपुर राजा गांव पहुँचे।

    ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र ने छेदा सिंह मेमोरियल मान्टेसरी स्कूल के 345 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशे के कारण भारत में कैंसर मरीजों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। हर साल तकरीबन 14 लाख लोगों की मौत कैंसर से हो जाती है। निकट भविष्य में नशे के कारण और अधिक मौतें होने की आशंका है। इसलिए हम सबको नशे के खिलाफ मिशनमोड में काम करना होगा। नई पीढ़ी को शराब, सिगरेट, गुटखे सहित अन्य नशों से दूर रखना होगा। साथ ही, नागरिकों को जागरूक करके उनकी नशे की लत छुड़ानी होगी।
    संकल्प सभा के अंत में नागेन्द्र ने सभी को जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने, नशामुक्त दोस्ती रखने और अपने परिवार, प्रतिष्ठान व शिक्षण संस्थान को नशामुक्त बनाने का संकल्प कराया।

    इस संकल्प सभा में नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक अवधराज सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह, समाजसेवी सत्यम सिंह, अमिता सिंह व जनमेजय सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  • डीएम ने किया यातायात पुलिस की टीम को सम्मानित


    सड़क सुरक्षा माह जनवरी के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में 50 % की कमी आने पर जिलाधिकारी द्वारा यातायात पुलिस की टीम को पुलिस लाइन बिजनौर में सम्मानित किया गया

    बिजनौर (भूपेंद्र निरंकारी)। सड़क सुरक्षा माह के कुशलतापूर्वक समापन होने पर जिलाधिकारी द्वारा यातायात पुलिस की टीम को सड़क सुरक्षा माह जनवरी के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में 50% कमी आने पर सम्मानित किया गया।

    सीओ ट्रैफिक भरत कुमार व यातायात प्रभारी बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस बहुत ही मेहनत कर रही है और पूरी लगन व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही है। यातायात व्यवस्था शहर व पूरे जनपद में बहुत ही अच्छी है। अपने कर्तव्य के प्रति उनकी इसी निष्ठा व लगन को देखते हुए शनिवार को पुलिस लाइन के प्रांगण में जिलाधिकारी उमेश मिश्र द्वारा ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।

    इस दौरान सीओ ट्रैफिक भरत कुमार, यातायात प्रभारी बलराम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल आशुतोष, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।

  • भारी पुलिस फोर्स के साथ धामपुर नगर में पैदल फ्लैग मार्च

    धामपुर। आगामी महा शिवरात्रि के मद्देनजर जनता के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाने, अराजक तत्वों में पुलिस का भय पैदा करने तथा अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसपी पूर्वी ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में पूरे जनपद भर में पुलिस के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन नियमित रूप से सांयकाल पैदल मार्च निकाला जा रहा है। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। धामपुर पुलिस के द्वारा प्रतिदिन नगर में रूटिन पैदल मार्च निकाला जाता है। इसी क्रम में धामपुर नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया है। पैदल मार्च में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर (क्राइम) अता मोहम्मद, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर भूवनेश्वर राणा सहित भारी पुलिस फोर्स शामिल रहा।

  • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 को

    बिजनौर। आगामी 11 फरवरी, 2023 को जिला एवं बाह्य स्थित न्यायालय व सम्बन्धित विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अनिल कुमार राणा, सचिव/ अपर जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्री-लिटिगेशन मामलों के अन्तर्गत धारा 138 एन0आई0 एक्ट, बैंक रिकवरी वाद, लेबर विवाद, बिजली-पानी बिल, आपराधिक शमनीय वाद, मैट्रीमोलियल विवाद व अन्य दीवानी विवाद तथा न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन0आई0 एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना क्लेम वाद, लेवर विवाद, बिजली-पानी बिल, मैट्रीमोलियल विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सर्विस प्रकरण, वेतन-भत्ते, राजस्व वाद व अन्य दीवानी वादों का प्रमुखता से सुलह-समझौते के आधार पर निःशुल्क निस्तारण किया जाएगा।

    उन्होंने जिले के राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों का आह्वान किया कि प्री लिटिगेशन से संबंधित विभागों में उपलब्ध वादों का लोक अदालत में निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अपना सहयोग करें। इसी के साथ उन्होंने जनसामान्य का आह्वान किया कि नियत तिथि, समय, स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने-अपने वादों का निस्तारण कराकर लाभ उठाएं।

  • 20वीं मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

    नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी का मामला

    नोएडा। सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी के 20वीं मंजिल से गिरकर 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला खुदकुशी का है या फिर हत्या, पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार सोनीपत का रहने वाला नमन मदान शुक्रवार रात गोल्डन पाम सोसायटी में अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। बताया गया है कि देर रात उसने बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले में चंडीगढ़ की रहने वाली महिला मित्र से भी पूछताछ कर रही है।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस फ्लैट की बालकनी से नमन गिरा वह एक दिन के लिए बुक था। दोनों ने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से स्टूडियो फ्लैट एक दिन के लिए किराए पर लिया था। कमरे से शराब की बोतलें और नशीला पदार्थ भी बरामद है। माना जा रहा है कि नशे में झगड़ा होने के बाद नमन ने यह कदम उठाया होगा, फिलहाल पुलिस ने नमन के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि दोनों बचपन के दोस्त थे। अब यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

  • बंदरों के हमले में पांच वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल

    बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बंदरों ने एक पांच वर्षीय मासूम पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। चिंताजनक हालात में परिजनों ने बच्ची को नगीना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

    बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव चकउदयचंद छायली निवासी राशन डीलर की पांच वर्षीय पुत्री शहरीन शुक्रवार को अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसी समय अचानक छत पर हंगामा कर रहे बंदरों के झुंड ने मासूम शहरीन को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और बंदरों के झुंड से मासूम को बचाया परन्तु तब तक बंदरों ने मासूम शहरीन को नोच कर घायल कर दिया था। परिजनों ने चिंताजनक हालात में बालक को नगीना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक अभी भी मासूम की हालत चिंताजनक बता रहे हैं।

  • समय की रहबर हैं सुदीक्षा जी महाराज: महात्मा बाबूराम निरंकारी

    ग्राम रावटी में महात्मा जितेंद्र जी व राजेश्वरी जी के यहां हुआ साध संगत का आयोजन

    बिजनौर (भूपेंद्र निरंकारी)। संत निरंकारी मंडल ब्रांच चांदपुर के तत्वाधान में ग्राम रावटी में महात्मा जितेंद्र जी व राजेश्वरी जी के यहां बिजनौर ब्रांच के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी की हाजिरी में एक साध संगत का आयोजन हुआ।

    इस अवसर पर मिशन के संतो महापुरुषों ने अपने अपने आध्यात्मिक विचार वह सुंदर-सुंदर गीत प्रस्तुत किए। गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए बिजनौर ब्रांच के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी ने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज समय की रहबर हैं, वह जो हमें ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर रहे हैं वह बहुत ही उच्च कोटि का है। गुरु के वचनों को मानना ही भक्ति है।

    महात्मा बाबूराम निरंकारी ने कहा कि अगर हम गुरु के वचनों को मानकर भक्ति करेंगे तो गुरु हमारा कल्याण करेंगे। जो गुरु का ध्यान करते हैं, गुरु उनका ध्यान करते हैं। जो गुरु की बात मानते हैं, गुरु उनकी बात मानते हैं, अधूरे तो हम अधूरे है पूरा तो सतगुरु पूरा हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए क्योंकि प्यार सजाता है गुलशन को और नफरत वीरान करे। हमें हमेशा अपने सतगुरु के भाने में रहना चाहिए क्योंकि सद्गुरु के भाने में रहने में ही हमारा कल्याण है। हमारा मिशन जो है सभी धर्मों की इज्जत करता है और जहां समाज में जात पात को लेकर एक दूसरे को नीचा दिखाने की भावना से मुक्त करा कर एक दूसरे के दिल को चैन व सकून प्रदान करता है।

    चांदपुर ब्रांच के मुखी महात्मा डॉक्टर केपी सिंह चौहान के संचालन में हुई साध संगत में महात्मा अक्षर सागर, बिजनौर बिजनौर ब्रांच के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, दीपक, प्रियांशी, ममता, सुशीला, सुशील ग्राम प्रधान पूरन सिंह, प्रेमवती, हेमवती, प्रवेश, उर्मिला, विश्वास, नितिन, संजीव आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक अनुयाई उपस्थित रहे।

  • उद्यमियों की सहायता के लिए कटिबद्ध है प्रदेश सरकार: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

    बिजनौर की पावन भूमि का वातावरण उद्योग के लिए बहुत ही अनुकूल एवं सुरक्षित, बिजनौर के उद्यमी कृषि क्षेत्र में भी पूंजी निवेश कर कृषि को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, प्रदेश सरकार उद्यमियों की सहायता के लिए कटिबद्ध है तथा प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिये निरन्तर गंभीरतापूर्वक प्रयासरत- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिं

    जिला बिजनौर में निवेशकों एवं उद्योग की स्थापना के लिए विकास भवन में एक खिड़की सिस्टम स्थापित, एक ही स्थान पर होगी सभी आवश्कताओं की पूर्ति एवं समस्याओं का निवारण, जिला बिजनौर को औद्योगिक, पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकसित करने के लिए किसी भी स्तर पर निवेशकों को कोई भी समस्या अथवा कठिनाई उत्पन्न होती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा निराकरण -जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

    बिजनौर। कैबिनेट उप मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह ने कहा कि बिजनौर की भूमि एक पावन भूमि है और यहां का वातावरण उद्योग के लिए बहुत ही अनुकूल है। उन्होंने कहा कि बिजनौर को कृषि व व्यापार के क्षेत्र में एक अलग पहचान मिल रही है। यहां के किसान कृषि के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बिजनौर के उद्यमियों से कहा कि वह कृषि के क्षेत्र में भी पूंजीं को निवेश करें तथा कृषि को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं  प्रदेश सरकार उद्यमियों की सहायता के लिए कटिबद्ध है तथा प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिये निरन्तर गंभीरतापूर्वक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि उद्यमियों को उद्यम व व्यापार करने के लिए सुरिक्षत एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध हो।

    मंत्री धर्मपाल सिंह शुक्रवार को शहनाई बैंकट हाॅल में आयोजित पश्चिमी उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित व्यापारी कुंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उद्यमि न केवल अपना हित करता है बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। औद्योगिक विकास किसी भी क्षेत्र के लिए उन्नति की धुरी है, बिना औद्योगिक विकास के मानक के अनुरूप प्रगति सम्भव नहीं है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उद्यम की स्थापना के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस क्षेत्र में आने वाली किसी भी समस्या के निराकरण के लिए पूरी तरह गंभीर एवं तत्पर है। उन्होंने एक जिला उत्पाद को बढावा देते हुए कहा कि यह एक जिला एक उत्पाद बिजनौर के लिए एक वरदान सिद्व होगा। वर्तमान में जिला बिजनौर में औद्योगिक विकास के लिए वातावरण सृजित है, जिसके दृष्टिगत उद्यमि बिना किसी शंका के अपने उद्योग स्थापित कर सकते हैं, उन्हें यहां किसी भी क्षेत्र में कोई कठिनाई नहीं होगी।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला बिजनौर को औद्योगिक, पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकसित करने के लिए किसी भी स्तर पर निवेशकों को कोई भी समस्या अथवा कठिनाई उत्पन्न होती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने उद्यामियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिजनौर का वातावरण औद्योगिक विकास के लिए बहुत अनुकूल है, यहां विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमिता के विकास की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। जिले में जो भी उद्योग स्थापित होगा उसकी सभी आवश्यकताओं कीे पूर्ति के लिए विकास भवन में एकल खिड़की की स्थापना कर दी गई है, जिसमें बिजली, पानी, प्रदूषण सहित आवश्यक एनओसी को उसी के माध्यम से पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा। 

    उन्होंने बताया कि जिला बिजनौर के उत्पादों की विशिष्ट पहचान बनाने के लिए निरतंर रूप से सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम है कि यहां के उत्पादों को देश एवं विदेश दोनों जगह प्रभावी बाजार उपलब्ध हो रहा है। बिजनौर के किसानों द्वारा उत्पाद किया जा रहा गुड़ एवं जैविक उत्पादों की विदेशों में निरंतर रूप से मांग बढ़ रही है। आज आप सभी के सहयोेग से बिजनौर का पूंजी निवेश बढ़कर 9 हजार करोड तक पहुंच गया है। उद्यमियों का आह्वान करते हुए कहा कि मैं अपेक्षा करता हूं कि आप सभी इस प्रकार आगे बढ कर निवेश में सहयोग करेंगे। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि अभी तो यह शुरूआत है, जिसका अंजाम बहुत ही सुखद और प्रेरणादायक सिद्व होगा। बिजनौर बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और इसको और अधिक गति देने के लिए यहां के उत्पादों का देश विदेश में अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिस प्रकार बिजनौर के लोगों द्वारा प्रयास किए गए हैं वे अत्यंत प्रशंसनीय एवं उत्साहवर्धक हैं।

    थाना स्तर पर की गई निवेशक सेल की स्थापना: डीआईजी शलभ माथुर

    पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद शलभ माथुर ने व्यापारियों एवं उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा और एवं उद्योग की स्थापना के लिए प्रतिबद्व है बल्कि थाना स्तर पर निवेशक सेल की भी स्थापना की गई है ताकि प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह जिला बिजनौर का सौभाग्य है कि यहां का कस्बा शेरकोट राष्ट्रीय स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक ब्रश की मांग को पूरा करता है और विदेशों में भी यहां के ब्रश निर्यात किए जाते हैं तथा बिजनौर के अन्य उत्पाद भी देश एवं विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन, उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण सहित, जिला स्तरीय अधिकारीगण, व्यापारी एवं उद्योग बंधु उपस्थित थेे।

  • ग्राम चौपाल में किया शिकायतों का निस्तारण

    मलिहाबाद लखनऊ। शुक्रवार विकास खंड मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहनगर और मीठेनगर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी मलिहाबाद रवीन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत फतेहनगर में 23 शिकायत प्राप्त हुई

    इस दौरान मौके पर 20 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायत मीठेनगर में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका मौके पर त्वरित निस्तारण कर दिया गया।

    ग्राम चौपाल में युवा ग्राम प्रधान रवीन्द्र प्रताप सिंह यादव ग्राम पंचायत मीठेनगर एवं हरिपत यादव ग्राम पंचायत फतेहनगर, सचिव ग्राम पंचायत सुनील कुमार सिंह व रामपाल सिंह निरंजन तथा सहायक विकास अधिकारी एग्रीकल्चर राकेश कुमार एवं राम यस, एपीओ मनरेगा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर चौपाल में प्रतिभाग किया गया।

  • पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव “काशी साहित्य” सम्मान से विभूषित

    “काशी-वाराणसी साहित्य महोत्सव” में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव “काशी साहित्य” सम्मान से विभूषित

    प्रशासन के साथ-साथ साहित्य लेखन में भी कृष्ण कुमार यादव की तमाम उपलब्धियाँ

    वाराणसी। काशी में पहली बार आयोजित हो रहे त्रिदिवसीय “काशी-वाराणसी साहित्य महोत्सव” में चर्चित साहित्यकार एवं ब्लॉगर, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव को साहित्य तथा राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, समर्पण तथा उपलब्धि के लिए “काशी साहित्य” सम्मान से विभूषित किया गया। श्री यादव को यह सम्मान महोत्सव के प्रधान संरक्षक एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा) रवींद्र किशोर सिन्हा ने प्रदान किया।

    3 फरवरी को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर धाम के कॉरिडोर सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पाण्डेय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रो. केजी सुरेश, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक सहित तमाम विद्वतजन मौजूद रहे।

    गौरतलब है कि श्री कृष्ण कुमार यादव लोकप्रिय प्रशासक के साथ ही सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं। विभिन्न विधाओं में आपकी सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और आपके जीवन पर भी एक पुस्तक “बढ़ते चरण शिखर की ओर: कृष्ण कुमार यादव” प्रकाशित हो चुकी है। देश-विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक-साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता और प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु आपको शताधिक सम्मान और मानद उपाधियाँ प्राप्त हैं। उ.प्र. के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा “अवध सम्मान’’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा “साहित्य-सम्मान’’, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा “विज्ञान परिषद शताब्दी सम्मान’’ से विभूषित आपको अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में भी सम्मानित किया जा चुका है। विभागीय दायित्वों और हिन्दी के प्रचार-प्रसार के क्रम में अब तक श्री यादव लंदन, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, भूटान, श्रीलंका, नेपाल जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं। आपके परिवार को यह गौरव प्राप्त है कि साहित्य में तीन पीढ़ियाँ सक्रिय हैं। आपके पिताजी श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ आपकी पत्नी श्रीमती आकांक्षा भी चर्चित ब्लॉगर और साहित्यकार हैं, वहीं बड़ी बेटी अक्षिता (पाखी) अपनी उपलब्धियों हेतु भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हैं।

  • प्रिंस चौधरी की हिमायत में डीएम को सौंपा ज्ञापन। सरकार विरोधी नेताओं ने रची प्रिंस को बदनाम करने की साजिश?

    बिजनौर। गाड़ी से कुचलकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत के मामले में मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में प्रिंस चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्रिंस चौधरी की हिमायत में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कथित तौर पर सरकार विरोधी नेताओं द्वारा मृतकों के समाज को भड़का कर प्रिंस को बदनाम करने की साजिश करार दिया गया है।

    ज्ञापन में कहा गया है कि दि० 30-1-2023 को जनपद मेरठ के कस्बा किला परीक्षित गढ़ के पास ग्राम खजूरी में स्थित पब्लिक स्कूल के वार्षिक सम्मेलन में समाजसेवी प्रिंस कुमार पुत्र सहदेव सिंह निवासी ग्राम पाईन्दापुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर बतौर विशिष्ठ अतिथि आमन्त्रित थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रिंस कुमार अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी यूपी 20 बी जैड-0009 में ड्राईवर भूदेव कुमार के साथ जा रहे थे। समय करीब साढ़े 12 बजे जब प्रिंस कुमार कस्बा किला परीक्षित गढ़ से गुजरे तब उनके साथ पीछे चल रही दूसरी गाड़ी महिन्द्रा थार यूके 04 यू 8857 से दो स्कूटी सवार लड़के टकरा गये थे, जिससे दोनों की दु:खद मृत्यु हो गयी थी। दुघर्टना का पता लगने पर प्रिंस कुमार द्वारा पुलिस को सहयोग करते हुए दुर्घटना कारित करने वाली गाड़ी महिन्द्रा थार को पुलिस के सपुर्द कर दिया गया था। आरोप लगाया कि राजनीतिक षडयन्त्र के तहत दुर्घटना के अगले दिन शाम को प्रिंस कुमार की छवि को खराब करने के उद्देश्य से सरकार विरोधी नेताओं द्वारा मृतकों के समाज को भड़का कर प्रिंस कुमार को नामजद करते हुए थाना परीक्षित गढ़ पर मुकदमा अपराध सं0 34 / 2023 सरकार बनाम प्रिंस कुमार आदि अंतर्गत धारा 279/304 ए / 338 आईपीसी दर्ज करा दिया गया। उपरोक्त घटना केवल एक सड़क दुघर्टना है न कि कोई जानबूझकर किया गया गम्भीर अपराध, इसके बावजूद भी थाना परीक्षितगढ पुलिस जानबूझ कर प्रिंस कुमार के वृद्ध माता पिता व परिवार जनों को प्रताड़ित कर रही है तथा बार बार भारी फोर्स के साथ प्रिंस कुमार के आवास पर लगातार दबिश दे रही है। इस कारण समाज में भारी आकोश उत्पन्न हो गया है। इसके बावजूद भी प्रिंस कुमार प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने हेतु पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

    ज्ञापन देने वालों में आकाश चौधरी, अनिल, घसीटा सिंह, झालू मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री अमरजीत सिंह, खिलेंद्र सिंह, सूरज सिंह, पवन, अरण्य चौधरी, पवन, रमन उपाध्याय, अमित, नीरज, अनिल, हिमांशु, सोमवीर सिंह, समरपाल सिंह, अमर सिंह कश्यप, नौबहार सिंह, नीपेन्द्र, शौवीर सिंह, उदयवीर सिंह, विरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

  • विधान परिषद की पांच सीटों में से चार पर जीती भाजपा

    बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव 2023 में भाजपा उम्मीदवार डॉ. जय पाल सिंह व्यस्त ने सपा उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह को 51,257 वोटों से मात दी। गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक खंड चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य को हराया। कानपुर स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के अरुण पाठक ने 53 हजार से अधिक वोटों से सपा के कमलेश यादव को हराया। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक सीट पर चौथी बार चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश त्रिपाठी को भाजपा के बाबू लाल तिवारी ने पराजित किया। सपा के एसपी सिंह पटेल तीसरे स्थान पर खिसक गए।

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पांच विधान परिषद सीटों में से चार पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी एक बार फिर कोई साइट नहीं जीत सकी।

    वर्ष 2017 में हुए इन पांच एमएलसी सीट के चुनाव में भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि पार्टी अपने प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब रही लेकिन कानपुर की एक सीट गंवा दिया। कानपुर शिक्षक सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां से शिक्षक नेता राज बहादुर पटेल ने जीत हासिल की है। वे छठी बार चुनकर विधान परिषद पहुंचे हैं। पहले भाजपा में थे, इस बार उनका टिकट काटा गया था। भाजपा के हाथ से कानपुर शिक्षक सीट फिसल गई। कानपुर शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राज बहादुर चंदेल ने भाजपा के वेणु रंजन को हराया। राज बहादुर चंदेल पहले भाजपा में थे। इस बार उनका टिकट काट कर वेणु रंजन भदौरिया को चुनावी मैदान में उतारा गया। समाजवादी पार्टी के हेमराज सिंह गौर तीसरे स्थान पर रहे। कानपुर सीट भाजपा के हाथ से निकल गई, लेकिन झांसी-इलाहाबाद सीट पर भाजपा को बड़ी जीत मिली। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक सीट पर पिछले चुनाव में सुरेश त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी। निर्दलीय प्रत्याशी के प्रत्याशी के तौर पर वे जीत की हैट्रिक लगा चुके थे। चौथी बार चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन, इस बार भाजपा के बाबू लाल तिवारी ने उनकी चौथी जीत पर ब्रेक लगा दिया। इस सीट पर सपा के एसपी सिंह पटेल तीसरे स्थान पर खिसक गए।

    सपा को मिला करारा झटका~ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी को एमएलसी चुनाव के रिजल्ट ने करारा झटका दिया है। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में बड़ी जीत के बाद सपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए जातीय राजनीति को साधने का प्रयास किया। रामचरितमानस पर बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी में प्रमोशन मिला, लेकिन शिक्षक और स्नातक सीटों के वोटरों को यह रास नहीं आया और पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के विधान परिषद में 9 एमएलसी हैं। विधान परिषद में नेता विपक्ष का पद हासिल करने के लिए 10 सीट जरूरी हैं। इन पांच सीटों में से सपा कम से कम एक सीट पर जीत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उन्हें यह हासिल नहीं हो सकी।

    डॉ. जय पाल सिंह व्यस्त
  • मेरठ। दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित एक ज्वैलरी शॉप में बदमाश 15 फीट की सुरंग खोदकर घुस गए। गैस खत्म होने की वजह से बदमाश तिजोरी नहीं काट सके। इसी वजह से बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने में असफल रहे, लेकिन जाते जाते दुकान से पांच हजार रुपये कैश और कुछ आर्टिफीशियल जेवरात ले गए। फरार होते समय बदमाश व्यापारी के लिए मैसेज छोड़कर चले गए, जिसमें लिखा था कि हम अभी बड़ी वारदात करने में असफल रहे, लेकिन दोबारा आएंगे। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति तिजोरी के सामने पलटकर रख गए।

    परतापुर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी दीपक लोधी की दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित रिठानी पीर के पास दीपक ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उनकी दुकान के पास से नाला निकल रहा है। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात दीपक दुकान बंद कर घर चले गए थे। बदमाश नाले के बराबर से 15 फीट की सुरंग खोदकर दुकान में प्रवेश कर गए। बदमाश गैस कटर से लोहे की तिजोरी काट रहे थे, लेकिन संभवत: गैस खत्म होने की वजह से सफल नहीं हुए। इसी वजह से बड़ी वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। बदमाश यहां से पांच हजार रुपये और बनावटी जेवरात ले गए। …लेकिन फरार होने से पहले दोबारा आने का मैसेज कागज पर लिखकर रख दिया कि अभी तो चोरी नहीं कर पाए लेकिन हम दोबारा आएंगे। गुरुवार सुबह दीपक दुकान पर पहुंचे तो सुरंग देखकर उनके होश उड़ गए। उसके बाद पर्ची में मैसेज पढ़कर वह परेशान हो गए। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। इसकी सूचना पाकर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

    ‘सॉरी, हम चोरी करने में विफल रहे’ फिर आएंगे

    दीपक ज्वैलर्स की दुकान में बदमाशों ने एक नोट लिखा। इसमें लिखा था, हम चुन्नू मुन्नू सुरंग चोर गिरोह के हैं। सॉरी, हम चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। हमें अपना नाम कमाना है। कुछ सामान लेकर नहीं जा रहे हैं। यही बात उन्होंने अंग्रेजी में काउंटर पर भी लिखी। पुलिस को दोनों घटनाओं की सूचना दे दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी वहीं व्यापारियों ने चोरी की घटना की निंदा करते हुए जल्द खुलासे की मांग की।

    सरगम टेलीकॉम से हजारों उड़ाए~ बदमाशों ने यहीं पर एक दूसरी घटना को अंजाम दिया। प्रवीण सरगम टेलीकॉम की दुकान का ताला तोड़ कर दस हजार की नगदी, दो लैपटॉप, कंप्यूटर, एलसीडी, डाटा केबल, इनवर्टर, बैटरी चोरी कर ली जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। पुलिस को चोरी का पता सुबह चला।

    3 साल में कई बार हुई चोरी~ दीपक ने बताया कि एक माह पहले बदमाश शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए थे। बदमाश करीब चार लाख रुपये का माल ले गए थे। घटना की जांच परतापुर पुलिस कर रही है। उसके बावजूद बदमाशों ने दोबारा वारदात करने की कोशिश की। तीन साल में उनकी दुकान में कई बार चोरी हो चुकी है।

    सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

    परतापुर थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की फुटेज चैक की गई है। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीम काम कर रही हैं। जल्द घटना का राजफाश कर बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

  • नवाब का अहाता में महात्मा राजू व संतोष के यहां हुआ सत्संग का आयोजन

    बिजनौर। संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में सत्संग का आयोजन मोहल्ला नवाब का अहाता स्थित महात्मा राजू व संतोष के आवास पर किया गया। इस अवसर पर महान संत श्री रामानंद सागर जी ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल कर दिया।

    सेवादल संचालक राम कुमार, गीतकार महात्मा श्रवण कुमार, प्रियांशी व दीपा जी ने बहुत ही सुंदर भजन सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में महात्मा राजू जी ने सभी संतों, महापुरुषों को बहुत ही सुंदर ढंग से लंगर कराया।

    इस अवसर पर डीके सागर निरंकारी, बृजेश सागर एडवोकेट, अक्षय सागर, ब्रजवीर, भारती, रमेश, डॉ जितेंद्र, आशु सोनी, संध्या, महक, समीक्षा, शालू, दीक्षा, पारुल, रीना, अंजलि, पुष्पा, कविता, रौनक, खुशी, सर्वेश, वंश सहित अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।

    मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार ब्रांच बिजनौर

  • अमृत काल बजट में डाकघर बचत योजनाएं हुईं और भी आकर्षक, वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

    सीनियर सिटीजन, एम.आई. एस. की जमा राशि में बढ़ोत्तरी, महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र

    वाराणसी। अमृत काल में जारी बजट ने डाकघर बचत योजनाओं को और भी आकर्षक बना दिया है। अभी 1 जनवरी से तमाम बचत योजनाओं की वृद्धि की गयी थी, जिसके बाद लोग डाकघर में सुरक्षित निवेश को लेकर उत्साहित हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और मासिक आय योजना में अधिकतम जमा की सीमा को बढ़ाकर और भी आकर्षक बनाया गया है। वर्तमान में सबसे अधिक 8% ब्याज वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में प्राप्त होते हैं। इसकी जमा सीमा को दोगुना कर 15 लाख से 30 लाख कर दिया गया है। वहीं मासिक आय योजना डाकघर की सबसे आकर्षक बचत योजनाओं में है, जिस पर पीपीएफ की भांति 7.1% ब्याज मिलता है। इसमें निवेश सीमा 4.5 से बढ़ाकर 9 लाख और संयुक्त खाते के लिए 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है। श्री यादव ने कहा कि इससे जहां सीनियर सिटिजन को काफी फायदा होगा वहीं एमआईएस में एकमुश्त राशि जमा करने वालों के लिए भी फायदा होगा। पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में अभी 31 लाख से अधिक बचत खाते संचालित हैं, इनमें लगभग एक लाख मासिक आय योजना और लगभग 35 हजार वरिष्ठ नागरिक बचत खाते शामिल हैं। डाकघरों में लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे निवेश करते हैं, क्योंकि यह निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम है।

    पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 10 साल तक की बेटियों के लिए डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना संचालित है, जिस पर 7.6% ब्याज दर है। वहीं इस अमृत काल बजट में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला सम्मान बचत पत्र आरम्भ किया गया है, जिस पर 7.5% ब्याज मिलेगा, जो कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के बाद सर्वाधिक ब्याज दर वाली योजना होगी। इस योजना में महिलाएं दो वर्ष के लिए दो लाख रुपये तक जमा कर सकेंगी।

    कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र


    “आज भी डाकघर बचत योजनाएं निवेश का सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय माध्यम हैं। वित्तीय समावेशन में इनकी अहम भूमिका है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और मासिक आय योजना की जमा राशि में बढ़ोत्तरी इसे और भी आकर्षक बनाएगी। वहीं, महिला सम्मान बचत पत्र नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।” – कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र

  • डीजे पर डांस करने को लेकर झड़प के बाद युवक की हत्या

    थाना हल्दौर क्षेत्र के ग्राम नवादा तुल्ला का मामला

    बिजनौर। डीजे पर डांस करने को लेकर झड़प के बाद युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
    थाना हल्दौर क्षेत्र के ग्राम नवादा तुल्ला में एक रिश्ते की लगन का फंक्शन चल रहा था। इस दौरान बज रहे डीजे की धुन पर गांव के लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच गांव का देवेंद्र भी पहुंच कर डांस करने लगा। इसके बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही नीतू, अनिकेश और उनके साथियों ने मिलकर देवेंद्र सिंह पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वारकर देवेंद्र की हत्या कर फरार हो गए। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देवेंद्र गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था और देर रात ही घर लौटा था।

    पुलिस का कहना है कि थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला में मोहित पुत्र नत्थू सिंह जाट का लगन समारोह था। रात्रि करीब 9:30 बजे डीजे पर नाच-गाना हो रहा था। डीजे पर नाचने को लेकर गांव के ही जाट जाति के नीतू (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सूरज सिंह व देवेंद्र उर्फ काले (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हुकुम सिंह में धक्का-मुक्की हो गई। लगन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देवेंद्र उर्फ काले अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह के मकान के सामने सड़क पर नीतू ने देवेंद्र उर्फ काले के सिर पर किसी चीज से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला सरकारी अस्पताल बिजनौर से हायर सेंटर (मेरठ) रेफर किया गया, रास्ते में  मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की तहरीर पर नीतू को नामजद करते हुए मु0अ0सं0 57/23 धारा 304 दर्ज किया गया है।

    मृतक की पत्नी रेखा का आरोप~ मृतक की पत्नी रेखा का आरोप है कि उसने नीतू पुत्र सूरज सिंह, अनिकेत उर्फ छोटू पुत्र बलराज, पवन पुत्र मंगू निवासी ग्राम नवादा के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केवल एक को ही नामजद और अन्य को अज्ञात दिखाकर रिपोर्ट दर्ज की।


  • निकाय चुनाव को लेकर कार्यशाला 03 फरवरी को

    बिजनौर। उ०प्र० राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 03 फरवरी, 2022 को समय सांय 04.00 बजे विदुर सभागार कलक्ट्रेट बिजनौर में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
    अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जिला बिजनौर को कार्यशाला में आवश्यक अभिलेखों सहित स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करते हुए अपनी-अपनी निकाय के जन प्रतिनिधियों, जिनके द्वारा आयोग द्वारा आहूत उक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया है, को समय से प्रतिभाग किये जाने के लिए लिखित रूप में सूचित करने को निर्देशित किया गया है।

  • साइकिल से थाने पहुंचे SP को देख मचा हड़कंप

    15 किलोमीटर साइकिल चलाकर थाना कांधला पहुंचे SP, मचा हड़कंप

    शामली। एसपी अभिषेक झा जिले के पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लेने के लिए गुरुवार सुबह साइकिल पर निकल पड़े। करीब 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर एसपी कांधला थाने पहुंचे। एसपी को देखते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

    सुबह के समय सादा कपड़ों में एसपी को अचानक थाने में देख भी पुलिसकर्मी इधर-उधर दौड़ने लगे और व्यवस्था दुरूस्त करने में जुट गए। दरअसल एसपी अभिषेक झा साइकिलिंग करने निकले थे। साइकिल चलाते हुए वह शहर से करीब 15 किमी दूर कांधला पहुंच गए। रास्ते में लोगों ने एसपी को साइकिल चलाते देखा तो वे भी हैरत में पड़ गए।एसपी ने थाने में मिली खामियों पर पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। एसपी के साइकिल पर निरीक्षण के लिए निकलने की सूचना फैलने के बाद अन्य थानों की पुलिस भी सतर्क हो गई।

  • LIC में जॉब नौ हजार, 10 तारीख तक करें आवेदन

    नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपरेंटिस डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं. लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से एडीओ के नौ हजार से अधिक पद भरे जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट – licindia.in. पर जाकर अप्लाई करना होगा।

    ये है लास्ट डेट
    एलआईसी के इन पद पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2023 है. ये भी जान लें कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकते हैं. किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

    कौन कर सकता है अप्लाई
    एलआई के इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो 21 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

    कितना है शुल्क और कितनी होगी सैलरी
    इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 750 रुपये शुल्क देना होगा. ये शुल्क सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है. आरक्षित श्रेणी को शुल्क में छूट मिलेगी. इसी प्रकार सेलेक्ट हो जाने पर उम्मीदवार को महीने के 51,500 रुपये सैलरी दी जाएगी।

    कैसे होगा सेलेक्शन
    इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. एक चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स को ही दूसरा चरण देने का मौका दिया जाएगा. सभी स्टेज क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ही अंतिम माना जाएगा. अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं।

    इस डेट पर होगा एग्जाम
    एलआईसी के अपरेंटिस डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए प्री परीक्षा का आयोजन 12 मार्च 2023 को किया जाएगा. इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन 08 अप्रैल 2023 को किया जाएगा. आगे की परीक्षा तारीख के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी

  • पुलिस बन कर छात्रा से मोबाइल लूटने वाले का सुराग नहीं

    बिजनौर। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को तमंचे से आतंकित कर मोबाइल लूटने वाले कथित नकाबपोश पुलिसकर्मी को तलाशा नहीं जा सका है।

    थाना कोतवाली शहर से कुछ दूरी पर स्थित विदुर कुटी रोड पर बुधवार सुबह 7 बजे इंटर की छात्रा गुंजन शर्मा ट्यूशन पढ़ने पैदल जा रही थी। छात्रा के अनुसार झालू बस अड्डे के पास एक स्कूटी सवार उसके पास आया और उसे रोककर पूछा कि कहां जा रही हो। ट्यूशन जाने की बात बताने पर तमंचा निकाल कर उसने हाथ से फोन छीन लिया। छात्रा का कहना है कि पूछने पर उसने खुद को पुलिस वाला बताया। उसने शोर भी मचाया, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। छात्रा का आरोप है कि उसने थाने में पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित छात्रा के पिता मोहित शर्मा ने शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना बहुत निंदनीय बताया। वहीं पुलिस मोबाइल लूट की घटना को नकारते हुए दावा कर रही है कि स्कूटी सवार ने युवती से मोबाइल मांगा और फरार हो गया। इंस्पेक्टर नरेंद्र गौड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • SP पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए जगह-जगह चिपकाए गए पोस्टर

    कानपुर। डॉयल 112 के एसपी राहुल मिठास पर भ्रष्टाचार का संगीन आरोप लगा है। एसपी राहुल मिठास पर भ्रष्टाचार पर आरोप लगाते हुए किसी ने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैं। इस मामले में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जांच बैठा दी है, जबकि एसपी राहुल मिठास अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि जांच में सब साफ हो जाएगा।

    राहुल मिठास कानपुर में पहले एडीसीपी ईस्ट थे, इसके बाद उनको डॉयल हंड्रेड की कमान सौंपी गई। राहुल मिठास के खिलाफ किसी अज्ञात व्यक्ति ने वसूली का आरोप लगाया है। उन पर 112 पीआरवी की गाड़ियों से वसूली करने का आरोप लगा है। लैटर को पोस्टर के रूप में लगाने वाले ने आरोप लगाया है कि राहुल मिठास जी ने अपनी पोस्टिंग के बाद घूसखोरी की नई क्रांति लिख दी है। यह भी आरोप लगाया गया है कि पीआरडी जवानों की गाड़ियों के वीडियो बनाकर उनको सोशल मीडिया पर वायरल कराया जाता है। वीडियो के आधार पर उन कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया जाता है।
    यह भी आरोप लगा है कि उनसे 10 हजार से लेकर 15 हजार तक की वसूली की जाती है। इस लैटर को लिखने वाले ने किसी नाम की जगह समस्त यूपी 112 कर्मचारी का जिक्र किया है। शिकायत में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है लेकिन आरोप भी गंभीर हैं क्योंकि पुलिसकर्मी ही खुद अपने ही आला अधिकारियों पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आरोप के मुताबिक आला अधिकारियों के कहने के बाद ही वाहनों से अवैध वसूली की जाती है।हैरानी की बात यह है इस लैटर में ही एक पूरा डायग्राम बनाया गया है, जिसमें राहुल मिठास को सबसे ऊपर रखा है। उसके नीचे तीन भागीदार बताए हैं, जिनके द्वारा पैसा लिया जाता है। पहला एसआई हंसाराम, दूसरा एसआई ओमप्रकाश और तीसरा रपट मुंशी ओमप्रकाश। इस मामले पर पुलिस कमिश्नर ने जांच बैठा दी है। डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि जांच त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से हो ताकि सही एवं प्रभावी कार्रवाई अविलम्ब की जा सके।

    डेढ़ साल से हो रही थी वसूली
    शहर के भाजपा कार्यालय दक्षिण, हाईवे पर कई दीवारों पर एक पर्चा चिपकाया गया है। इसमें लिखा है कि डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मियों से डेढ़ साल से वसूली की जा रही है। डायल 112 में तैनात पूर्व SP बसंत लाल ने वसूली की शुरुआत की थी। उनकी शह पर डायल 112 में तैनात दरोगा हंसाराम पुलिस कर्मियों से वसूली करता था। यूपी 112 में बीते छह माह से ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं हो रही है लेकिन कानपुर के एसपी डायल 112 राहुल मिठास ने वसूली की इंतहा कर दी है।

    PRV पर वसूली के नाम पर 20 से 30 हजार रुपए की वसूली
    पर्चे में लिखा है कि PRV का औचक निरीक्षण करके जरा सी भी लापरवाही मिलने पर कम से कम रोजाना दो से तीन गाड़ियों की रपट लिखाई जाती है। इसके बाद जीडी मुंशी कैरेक्टर रोल खराब करने की धमकी देता है और प्रति व्यक्ति 10 से 15 हजार रुपए लेना व उनके बदले पीआरवी पर तैनाती के नाम पर 20 से 30 हजार रुपए की वसूली करता है। डायल 112 के एसपी अपने प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों का वीडियो बनवाते हैं। इसके बाद जांच में क्लीन चिट के नाम पर 10 से 15 हजार रुपए की वसूली करते हैं। उनकी जगह नए पुलिसकर्मियों की तैनाती पर 20 से 30 हजार की वसूली का खेल चल रहा है। इसके साथ ही एसपी डायल-112 राहुल मिठास पर हाईवे पर मोटी वसूली कराने का भी गंभीर आरोप लगा है। वायरल पर्चे में लिखा है कि बिल्हौर, घाटमपुर, सचेंडी और महाराजपुर में हाईवे पर PRV से रोजाना लाखों रुपए की वसूली कराई जाती है।

    SP के इशारे पर 3 दरोगा चला रहे सिंडीकेट
    पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जीडी प्रभारी दरोगा ओमप्रकाश मिश्रा और दरोगा हंसाराम हाईवे पर तैनात पीआरवी से रोजाना 30 से 40 हजार रुपए की वसूली का हिसाब लेते हैं। आरोप है कि डायल 112 में तैनात दरोगा हंसाराम, ओमप्रकाश मिश्रा और रपट मुंशी ओमप्रकाश मिलकर पूरा वसूली का सिंडीकेट चला रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ितों की ओर से कहा गया कि वह जहां रहते हैं उसके 10 किमी. के दायरे में ड्यूटी करना चाहते हैं। सिर्फ इसके लिए भी मोटी वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं छह महीने अभी पूरे नहीं हुए हैं और ट्रांसफर लिस्ट तैयार होने लगी है। लोगों से वसूली करके मनचाही पोस्टिंग का खेल शुरू हो गया है।

    आरोपों में नहीं है कोई दम: राहुल मिठास

    इस मामले में एसपी राहुल मिठास का कहना है कि अभी जांच हो रही, हम कुछ कह नहीं सकते, हमको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जांच हो जाने दीजिए फिर हम बोलेंगे। हमको 112 में आये अभी चार महीने ही हुए हैं, आरोपों में कोई दम नहीं है।

  • रंगबाजों से निजात दिलाने को सिविल लाइंस में जरूरी है पुलिस चौकी

    सिविल लाइंस क्षेत्र में दिन भर रहता है बाइकर्स का आतंक

    गणतंत्र दिवस पर भी पुलिस प्रशासन के नुमाइंदों के सामने बाइक से फोड़े थे पटाखे

    बिजनौर। रंगबाजों, बदमाशों और बेलगाम बाइकर्स से छुटकारे के लिए अब सिविल लाइंस में पुलिस चौकी स्थापित करना जरूरी हो गया है। पुलिस विभाग ने शहर में कुछ स्थानों पर चेकपोस्ट खोलने की योजना बनाई थी। इनमें शहर के बाहरी क्षेत्र चक्कर रोड के कई पॉइंट, बैराज रोड, मुरादाबाद रोड आदि शामिल हैं। जागरुक नागरिकों का मानना है कि पुलिस अधीक्षक को चेकपोस्ट बाहरी क्षेत्र के साथ ही शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी खोलने पर भी विचार करना चाहिए।

    विदित हो कि सितंबर 2022 में जिला मुख्यालय के पॉश एरिया सिविल लाइंस फर्स्ट में इंटीरियर डेकोरेटर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले की वारदात हुई थी। कृष्णा सेंट्रल प्लाजा के सामने महावीर स्कूल व पेट्रोल पंप के बाहर दिल्ली से आए युवक की जान लेने की कोशिश की गई। युवक जन्मदिन मनाने अपने घर आया हुआ था। कुछ ही देर बाद हमलावरों ने एसआरएस मॉल के सामने पुलिस चेकपोस्ट के बराबर में एक अन्य युवक को जमकर पीटा। सूचना पर थाना शहर कोतवाली पुलिस ने घायल युवकों का मेडिकल कराया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते आज तक न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही कोई कार्रवाई। दिनदहाड़े हुई दोनों घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।

    कोतवाली नगर क्षेत्र की भरत विहार कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर बेलगाम युवाओं की फौज ने सनसनी फैला दी थी। पुलिस इस मामले में सात नामजद समेत कुल 22 युवकों में से तीन को गिरफ्तार कर चुकी है। इस समय सबसे अधिक संवेदनशील क्षेत्र सिविल लाइंस ही है। यहां दिन भर हजारों लोगों का पैदल, रिक्शा अथवा दोपहिया, चौपहिया वाहनों से आवागमन रहता है। यहीं पर लोगों के लाड़ले बेखौफ होकर बाइक्स पर फर्राटा भरते हैं। खासतौर पर दोपहर बाद स्थिति अधिक ख़राब हो जाती है। पूरे सिविल लाइंस क्षेत्र में दिनभर बाइकर्स का आतंक रहता है। दरअसल ट्यूशनखोरों के यहां से निकलने वाली फौज सड़कों पर जमकर धमाल मचाती है। इनके दोपहिया तीन से पांच के बीच ही सवारी बैठा पाते हैं। इससे कम पर कोई समझौता नहीं। हॉर्न पर उंगली, 70-80 की स्पीड पर एक्सीलेटर भीड़ को पानी मे काई की तरह फाड़ देते हैं। देर रात तक ऐसा ही चलता रहता है। लड़कियों, महिलाओं, वृद्धों, बच्चों को सड़क पार करने के लिए दस-दस मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं गणतंत्र दिवस पर पुलिस प्रशासन के नुमाइंदों के सामने बाइक से पटाखे फोड़े।

  • नकल माफिया के खिलाफ होगी गैंगस्टर और कुर्की की कार्रवाई

    16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं

    कानून व्यवस्था बाधित करने पर किया जाएगा एनएसए के तहत निरुद्ध

    लखनऊ। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 16 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर नकेल लगाने के लिए प्रदेश सरकार कड़े कदम उठाएगी। इसके तहत नकल माफिया के खिलाफ गैंगस्टर लगाते हुए कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कानून व्यवस्था को बाधित करने पर जिलाधिकारी के स्तर से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत निरुद्ध किया जाएगा।

    प्रमुख सचिव बेसिक / माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराएं और उसकी निगरानी कराएं। साथ ही परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले सभी छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित कर लिया जाए। परीक्षा के 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र खोलते समय स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक का मौजूद होना अनिवार्य है। इन तीन में से एक के भी अनुपस्थित होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए और कार्रवाई की जाए। किसी के अनुपस्थित होने पर डीएम या अपर जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी।

    एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि कई लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था करने को माध्यमिक शिक्षा विभाग पहले ही सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जा चुका है।
    इंटरनेट मीडिया पर किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा को लेकर भ्रामक जानकारी डाली गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा सकुशल संपन्न हो इसके लिए संपूर्ण जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी।
    उन्होंने कहा कि पूर्व अनुभव व वर्तमान इनपुट के आधार पर ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संन्देहास्पद गतिविधि के खिलाफ त्वरित कड़ी कार्रवाई की जा सके।डीएम व एसपी एसटीएफ से समन्वय स्थापित कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करें जो नकल कराने की गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं या नकल माफिया से साठ-गांठ कर परीक्षा को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • बाबा हरिहर हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

    बिजनौर। मोहल्ला खतियान में मंगलवार को बाबा हरिहर हनुमान मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद गृहण किया।

    बाबा हरिहर हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीरज शर्मा

    मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को सांयकालीन आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन होता है। यह करीब पांच मंगलवार से अनवरत जारी है।

    यदि कोई भक्त भंडारा करना चाहे तो कमेटी के अध्यक्ष नीरज शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनपद बिजनौर, जिला महामंत्री विनय राणा व कमेटी के अन्य सदस्यों से संपर्क कर सकता है। मंदिर कमेटी/ट्रस्ट श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपलब्ध है। मंदिर कमेटी का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को कोई भी असुविधा ना हो। सभी धर्म लाभ उठाएं। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में हवन कीर्तन भी होता है।

    ~पत्रकार भूपेंद्र सिंह

  • हथियारबंद बदमाशों ने बिजनौर शहर में डाली डकैती

    परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने आधे घंटे तक मचाया तांडव

    बिजनौर। जिला मुख्यालय की ट्यूबवैल कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। देर रात्रि धावा बोलने वाले बदमाश आधे घंटे तक घर में रहे और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। आबादी के बीच हुई डकैती की घटना से आसपास के क्षेत्र में खौफ का माहौल है। सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

    कोतवाली शहर क्षेत्र के शहबाजपुर खाना (ट्यूबवैल कालोनी) में मध्य रात्रि करीब दो बजे शकील उर्फ चोनी पुत्र मुकीम के घर में नकाबपोश बदमाश घुस गए। बदमाशों ने हथियारों से धमका कर शकील को परिवार समेत बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब आधा घंटे बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मकान में शकील अपनी पत्नी फहनुदा व छोटे बच्चे के साथ रहता है। फहनुदा के अनुसार मध्य रात्रि करीब दो बजे नकाबपोश बदमाशों ने घर की बैठक का दरवाजा धक्का देकर खोल लिया और अंदर घुस गए। बदमाशों की संख्या छह थी और वे हथियार लिए हुए थे। उन्होंने डरा-धमका कर फहनुदा तथा उसके पति को हाथ-पैर बांध कर डाल दिया तथा घर में रखी दस हजार रुपए की नकदी के अलावा कानों में पहने हुए उसके कुंडल, पायल समेत सभी जेवरात अपने कब्जे में ले लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शकील उर्फ चोनी शादी ब्याह आदि समारोहों में खाना बनाने का काम करता है।

    फहनुदा के अनुसार बदमाश करीब ढ़ाई बजे तक उनके घर में रहे। बदमाशों के जाने के बाद पति-पत्नी ने अपने पड़ोसियों को उठा कर घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। थाना कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

  • डीएम के कड़े निर्देश, मार्च के पहले हफ्ते स्कूलों में पहुंच जाएं पाठ्य पुस्तकें

    पाठ्य पुस्तक की ढुलाई में कदापि शामिल न किए जाएं अध्यापक

    बिजनौर। जिलाधिकरी उमेश मिश्रा ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आगामी शैक्षिक सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के परिवहन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, बेसिक शिक्षाधिकारी जयकरण यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मांगेराम, सहायक उपसंभागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

    जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में आगामी माह मार्च, 23 के प्रथम सप्ताह तक पाठ्य पुस्तकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि स्कूली छात्र छात्राएं समयपूर्वक उनका सदुपयोग कर सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यथाशीघ्र परिवहन के लिए निवादाएं आमंत्रित करें और पाठ्य पुस्तकों को स्कूलवार पहुंचाएं। दरें शासन के निर्देशों के अनुपालन में निर्धारित करें और किसी भी स्तर पर वित्तीय नियमों का उल्लंघन न होने पाए।
    उन्होंने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान के निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सत्र शैक्षिक 2023~24 कक्षा 04 से कक्षा 08 तक की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति एवं वितरण निर्गत नियमों के अनुसार सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रायः पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति विभाग को हो जाने के उपरान्त उनकी ढुलाई की व्यवस्था देरी से आरम्भ की जाती है, जिसके फलस्वरूप विद्यालय तक पाठ्य पुस्तकों को पहुँचाने में अनावश्यक विलम्ब होता है। इस कारण जहां छात्र छात्राओं के पठन पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है। वहीं विभाग की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने उक्त परिदृष्य के दृष्टिगत निर्देशित किया कि तत्काल ढुलाई की व्यवस्था के लिए निर्धारित नियमों के आलोक में प्रक्रियाएं, औपचारिकताएं पूर्ण कर पाठ्य पुस्तकों का इस प्रकार परिवहन किया जाए कि प्रत्येक स्कूल में पुस्तकें समयपूर्वक पुहंचे। किसी अध्यापक को पाठ्यपुस्तक की ढुलाई में कदापि शामिल न किया जाए, यदि इस आशय की कोई शिकायत प्राप्त होती हैं तो उसे अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया समग्र शिक्षा कार्यक्रम का प्रचार वाहन रवाना

    सर्व शिक्षा अभियान के प्रति जन जागरूकता अभियान

    सूचना निदेशालय ने उपलब्ध कराया प्रचार वाहन

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सर्व शिक्षा अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट प्रांगण से झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार वाहन सूचना निदेशालय से उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रचार वाहन के लिए इस प्रकार रूट चार्ट उपलब्ध कराएं कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में समम्र शिक्षा अभियान का प्रचार प्रसार सम्भव हो सके और जन समुदाय में शत प्रतिशत रूप से बेसिक शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो।

    इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव, जिला समन्वयक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  • ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के तकनीकी उच्चीकरण के बहाने उपभोक्ताओं को किया परेशान!

    उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर कोई भी कार्य न करने की चेतावनी

    बिजनौर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के तकनीकी उच्चीकरण की योजना की आड़ में कर्मियों ने उपभोक्ताओं को खासा परेशान किया। उनसे अभद्र व्यवहार किया, धमकाया और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर कोई भी कार्य न करने की चेतावनी भी दी।

    बिलिंग काउंटर बंद कर बाहर खड़े कर्मचारी। (फोटो में दिख रही धूप खुद बता रही है कि दोपहर है, शाम नहीं)

    दरअसल प्रदेश के मेरठ समेत 14 जिलों में 6 फरवरी दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लखनऊ द्वारा यह कार्य 31 जनवरी की शाम 6 बजे से शुरू होना था। आम उपभोक्ताओं को तो ये बात पता नहीं थी, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों की तो जैसे पौ बारह हो गई। कई कर्मचारियों ने ड्यूटी का मोर्चा छोड़कर इधर उधर मटरगस्ती शुरू कर दी। यही कारण रहा कि मंगलवार को दिन में बिल जमा करने अथवा अन्य कार्य के लिए विद्युत वितरण कार्यालय पहुंचे उपभोक्ताओं को काउंटर बंद मिले। पता करने पर उन्हें छह दिन तक कोई भी काम न होने की बात बताई गई। कुछ उपभोक्ताओं को शाम से काम बंद होने की जानकारी थी तो उन्होंने इस बाबत पूछताछ की। इस पर कई कर्मचारी हत्थे से उखड़ गए और अभद्रता पर उतारू हो गए। त्रस्त उपभोक्ताओं राजेश ठाकुर, विनय कुमार, अशोक वर्मा, राजकुमार आदि का कहना है कि विभाग में काम करने में हीलाहवाली के अलावा रिश्वतखोरी आम बात हो गई है। अब उन्होंने विद्युत विभाग के भ्रष्ट और बदतमीज कर्मचारियों की शिकायत उच्चाधिकारियों एवं ऊर्जा मंत्री से करने की ठानी है।

    बताया गया है कि यूपी के 14 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, ज्योतिबा फूले नगर, संभल, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लखनऊ से पश्चिमाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किया जा रहा है। इसके चलते 31 जनवरी की शाम छह बजे से बिलिंग प्रणाली बंद कर दी गई है, जो छह फरवरी की दोपहर 12 बजे के बाद खुलेगी।
    शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण के समय बिल बनाने, विभागीय काउंटर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, ऑनलाइन बिल जमा करने के कार्य ठप रहेंगे। इस अवधि में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल जमा करने एवं उसके पश्चात ऑटोमैटिक री- कनेक्शन कार्य भी प्रभावित रहेगा। छह दिन तक कटे कनेक्शन जुड़ने का काम भी नहीं होगा।

    वहीं एक्सियन एके सिंह ने कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार की जानकारी से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मामले में शिकायत मिलती तो अग्रिम कार्रवाई करते। फिर भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं से विनम्र व्यवहार करने की हिदायत देने की बात कही है।

  • उद्देश्य: सुरक्षित रहे जनमानस तथा अपराधियों में हो भय व्याप्त~सीओ सिटी

    बिजनौर। पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर बहुत ही सतर्क है। आगामी त्योहारों को देखते हुए मंगलवार शाम पांच बजे सीओ सिटी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बिजनौर नगर में फ्लैग मार्च निकाला।

    सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर बहुत ही जागरूक है तथा नियमित रूप से फ्लैग मार्च निकालती है। हमारा उद्देश्य और प्रयास है कि आम जनमानस सुरक्षित रहे तथा अपराधियों में भय व्याप्त हो। उत्तर प्रदेश पुलिस सभी की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

    ~पत्रकार भूपेंद्र निरंकारी

  • प्रिंस चौधरी समेत दो के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज

    मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में गाड़ियों से कुचलकर दो युवकों की मौत का मामला

    प्रिंस चौधरी (फाइल फोटो)

    मेरठ/बिजनौर। गाड़ी से कुचलकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत के मामले में मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में बिजनौर के बीजेपी नेता प्रिंस चौधरी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    गौरतलब है कि परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी वंश (17) पुत्र सुबोध त्यागी और गौरव (22) पुत्र सुधीर त्यागी स्कूटी से सोमवार दोपहर 12 बजे परीक्षितगढ़ जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि परीक्षितगढ़ स्थित एक फार्म हाउस के पास लाल रंग की थार और फॉरर्च्यूनर गाड़ी में रेस लगी हुई थी। गाड़ियां स्कूटी में टक्कर मार कर सड़क पर गिरे दोनों युवकों को कुचलते हुए फरार हो गई। दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों के शव सड़क पर रखकर हंगामा करने का प्रयास भी किया।

    खजूरी के ही डीएसएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रिंस चौधरी के स्वागत का कार्यक्रम था। इससे पहले ही हादसा हो गया। हादसे की खबर पाकर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपाई रुक कर घायल युवकों को समय पर अस्पताल पहुंचा देते तो दोनों की जान बच सकती थी। वहीं मंगलवार दोपहर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    सीसीटीवी में कैद लाल रंग की थार

    परीक्षितगढ़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि फॉरर्च्यूनर बिजनौर निवासी प्रिंस चौधरी की बताई गई, जबकि थार गाड़ी भी बिजनौर निवासी की है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। गौरव के चाचा अनिल त्यागी की तहरीर पर प्रिंस चौधरी और उसके साथी चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा 304 ए (गैरइरादन हत्या), 279 (सार्वजनिक जगह पर जानकर या असावधानी से असुरक्षित वाहन चलाकर दूसरों का जीवन खतरे में डालना या घायल करना) व 338 (लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर घायल करना) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेरठ के एसपी देहात अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद जांच जारी है, जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


    प्रापर्टी और शराब कारोबार के बाद नेतागिरी~
    प्रिंस चौधरी बिजनौर के स्योहारा के प्रापर्टी और शराब कारोबारी हैं। कुछ साल से राजनीति में सक्रिय हैं। बिजनौर के बीजेपी जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि प्रिंस चौधरी पार्टी के सिर्फ कार्यकर्ता हैं। उनके पास ना तो पार्टी की ओर से कोई पद है और ना जिम्मेदारी। प्रिंस चौधरी खुद को 2024 लोकसभा में बिजनौर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट का दावेदार मानते हैं। किला परीक्षितगढ़ बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है, लिहाजा वह क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं। पिछले दिनों हेलीकॉप्टर से फूल वर्षा मामले में भी प्रिंस चौधरी चर्चित रहे हैं।

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले में पहुंचे किसान और पशु पालक

    मलिहाबाद, लखनऊ। ग्रामीण अंचल के किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन कसमण्डी खुर्द में किया गया।

    मेले में पहुंचे क्षेत्रीय किसानों ने अपने पशुओं का नि:शुल्क उपचार करवाया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस मिश्र ने उपस्थित किसानों व पशु पालकों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा पशु पालकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ लेकर पशु पालक अपनी आय को दुगुना करें। इस मेले का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण कर जरूरत के अनुरूप उपचार किया जा सके। विभाग की मंशा है कि पशुओं में होने वाले बांझपान को खत्म किया जाय और पशुओं का स्वास्थ उत्तम रहे। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, डॉ विनीत, महताब, आत्माराम शुक्ल, शिवप्रकाश सहित सैकड़ों पशुपालक उपस्थित रहे।

  • सीओ धामपुर ने किया कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण

    बिजनौर। क्षेत्राधिकारी धामपुर श्रीमती इंदु सिद्धार्थ व प्रभारी निरीक्षक थाना नहटौर पंकज तोमर द्वारा थाना नहटौर क्षेत्र के कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण किया गया। कांवड़ यात्रा रूट में पड़ने वाले गांव व कस्बे के ग्राम प्रधानों, कांवड़ सुरक्षा दल तथा आसपास के सम्मानित व्यक्तियों से वार्ता की गई। शिवरात्रि व रविदास जयंती के दौरान शांति व्यवस्था एवं जनता व पुलिस समन्वय बनाए रखने की अपील की।

  • डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीराम अर्ज भी मौजूद रहे।

    मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीराम अर्ज कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बैरकों व बंदियों की तलाशी कराई। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जेल अस्पताल, भोजनालय, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली और सब कुछ सामान्य मिला। निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जेल अधीक्षक, जेलर आदि मौजूद रहे।

  • मत बढ़ाओ बिजली के दाम, वरना होगा महासंग्रामआम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    बिजनौर। बिजली दरों में वृद्धि से नाराज आम आदमी पार्टी ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिया।
    जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह के नेतृत्व में मत बढ़ाओ बिजली के दाम, वरना होगा महासंग्राम, नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में मांग की गई कि योगी सरकार जल्द से जल्द बिजली दरों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोके क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर ये स्पष्ट किया गया था कि चुनाव जीतने के बाद सरकार जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। यह बात भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल है परंतु बिजली के दाम घटना तो दूर की बात बल्कि सरकार ने बिजली की दरों में 23% वृद्धि का प्रस्ताव भी रख दिया है जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। ये प्रस्ताव कहीं से भी स्वीकार करने योग्य नहीं है।

    ज्ञापन में कहा गया कि देश में 30% कोयले का उत्पादन भी बढ़ा है फिर क्यों बिजली की दरें बढ़ाई जा रही हैंॽ भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार जनता और किसान भाइयों के साथ वादा खिलाफी कर रही है और उन्हें आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
    ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर भाजपा सरकार ने जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई तो आम आदमी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी।
    इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह, डॉ० अमीरुद्दीन, अनुज कुमार, अफजाल अहमद, अर्जुन सिंह, मुकुल कुमार, नाजिम बेग, शहजाद, सुरेश चंद्र आदि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • न मिलेगा नया कनेक्शन मिलेगा और न ही होगा बिल में सुधार

    उत्तर प्रदेश पावर कॉपोर्रेशन लखनऊ करेगा शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण

    मेरठ समेत 14 जिलों में छह दिन तक नहीं जमा होंगे बिजली के बिल

    मेरठ। प्रदेश के मेरठ समेत 14 जिलों में छह दिन तक बिजली के बिल जमा नहीं होंगे। इस दौरान न ही नया कनेक्शन मिलेगा और न ही बिलिंग सुधार का कार्य हो सकेगा। ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण के कारण 31 जनवरी की शाम से 6 फरवरी दोपहर 12 बजे तक ये सुविधाएं बंद रहेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा कहा गया है, परेशानी से बचने के लिए कोई भी बिजली उपभोक्ता इन छह दिनों तक बिजली कार्यालयों के चक्कर न काटे।

    बताया गया है कि यूपी के 14 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, ज्योतिबा फूले नगर, संभल, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश पावर कॉपोर्रेशन लखनऊ से पश्चिमाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किया जाएगा। इसके चलते 31 जनवरी की शाम छह बजे से बिलिंग प्रणाली बंद कर दी जाएगी, जो छह फरवरी की दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

    शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण के समय बिल बनाने, विभागीय काउंटर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, ऑनलाइन बिल जमा करने के कार्य ठप रहेंगे। इस अवधि में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल जमा करने एवं उसके पश्चात ऑटोमैटिक री- कनेक्शन कार्य भी प्रभावित रहेगा। छह दिन तक कटे कनेक्शन जुड़ने का काम भी नहीं होगा।

  • थार से कुचलकर दो युवकों की जान लेने वाला बीजेपी नेता कौन?

    बिजनौर के बीजेपी नेता पर लग रहा है आरोप!

    मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में सोमवार दोपहर की घटना

    सीसीटीवी कैमरे में कैद लाल रंग की थार

    बिजनौर। मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में थार गाड़ी से कुचलकर स्कूटी सवार दो दोस्तों को मौत की नींद सुलाने वाले बीजेपी नेता का नाम जानने को हर कोई आतुर है! लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को सड़क पर छोड़कर गाड़ी सहित फरार होने से भाजपा नेता और उनके साथियों के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है!

    बताया गया है कि परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी वंश (17) पुत्र सुबोध त्यागी और गौरव (22) पुत्र सुधीर त्यागी स्कूटी से सोमवार दोपहर 12 बजे परीक्षितगढ़ जा रहे थे। परीक्षितगढ़ स्थित एक फार्म हाउस के पास लाल रंग की थार गाड़ी स्कूटी में टक्कर मार कर फरार हो गई। दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर युवकों के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के शव सड़क पर रखकर हंगामा करने का प्रयास भी किया।

    ग्रामीणों ने दावा किया कि थार गाड़ी बिजनौर के एक भाजपा नेता चला रहे थे और भाजपा का जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सभासद आदि सवार थे। वह गांव खजूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। जानकारी मिलने पर किसान नेता मांगेराम त्यागी ने मंगलवार को खजूरी गांव में धरना देने की बात कही थी।

    वहीं एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया है। गाड़ी बिजनौर जिले के बीजेपी नेता चौधरी के भाई के नाम पर है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

  • Union Budget 2023: नौकरी पेशा वर्ग, अन्नदाता और केंद्रीय कर्मचारियों को भी बजट से कई उम्मीदें

    नई दिल्ली (एजेंसी)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी को यून‍ियन बजट पेश करेंगी. लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की तरफ से पेश क‍िये जाने वाले अंतिम पूर्ण बजट से आम आदमी से लेकर सभी को काफी उम्मीदें हैं. लोग यह उम्मीद कर रहे हैं, बजट उनकी उम्मीदों के अनुरूप होगा. सीतारमण का यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है. नौकरी पेशा वर्ग को जहां इनकम टैक्स में रिबेट की उम्मीद है तो देश के अन्नदाता को भी कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार की आस है, वहीं केंद्रीय कर्मचारियों को भी इस बजट से कई उम्मीदें हैं. इस साल के बजट से केंद्रीय कर्मचारियों की तीन मुख्य मांगे हैं. इसमें डीए में बढ़ोतरी, बकाया डीए का भुगतान और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी शामिल है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘बजट कई उद्देश्यों को संभालने की एक प्रक्रिया है, जैसे राजकोषीय सूझबूझ, महंगाई के बिना आर्थिक, गैर-कर स्रोतों से अधिक संसाधन जुटाना और जरूरत के अनुसार रियायतें देना.’

    सैलरीड क्‍लॉस को म‍िल सकती है आयकर में राहत~
    उन्होंने कहा, ‘चूंकि ये सभी चीजें अलग-अलग हैं, इसलिए वित्त मंत्री सभी मोर्चों पर निर्णायक रूप से आगे बढ़ने के लिए सूझबूझ के साथ कदम उठाएंगी.’ आम चुनाव से पहले अंतिम पूर्ण बजट होने के कारण सीतारमण सैलरीड क्‍लॉस और छोटे व्यापारियों को आयकर में राहत दे सकती हैं. आम आदमी को हाउस‍िंग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रेरित करने और रियल एस्टेट सेक्‍टर को बूस्‍ट देने के लिए होम लोन में छूट सीमा बढ़ाने की मांग भी की जा रही है. देश में रोजगार देने के मामले में एग्रीकल्‍चर के बाद दूसरे स्थान पर रियल एस्टेट ही है.

    एंड्रोमेडा लोन्स एंड अपना पैसा के कार्यकारी चेयरमैन वी. स्वामीनाथन ने कहा, ‘आगामी बजट में सरकार कर्ज लेने वालों को राहत देने के लिए फैसले ले सकती है. उम्मीद है कि सरकार होम लोन ब्याज पर कटौती सीमा को दो लाख से तीन लाख करने की लंबे समय से लंबित मांग पर विचार करेगी.’ वेतनभोगियों को राहत देने के संबंध में टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी के भागीदार विवेक जालान ने कहा कि व्यक्तिगत कर दरें तत्काल कम करने की जरूरत हो गई है.

    महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का मिलता है बड़ा फायदा
    7वें वेतन आयोग (7th pay Commission) के तहत कर्मचारियों को सैलरी कंपोनेंट में कई बड़े फायदे मिलते हैं. इसमें सबसे खास और बड़ा रोल महंगाई भत्ते का होता है. महंगाई भत्ता हर 6 महीने में रिवाइज होता है. पिछले कई साल से महंगाई भत्ते की समीक्षा में हर बार अच्छी सैलरी बढ़ी है. इसलिए सरकार नई व्यवस्था बनाने पर भी महंगाई भत्ते को लागू रखेगी. ये तय है कि महंगाई भत्ते में वैसे ही रिविजन होता रहेगा, जैसे अभी होता आया है. अब कर्मचारियों को बजट का इंतजार है.

  • शांतिपूर्ण हुआ मतदान: एमएलसी चुनाव दो फरवरी को आएगा परिणाम

    बिजनौर। विधान परिषद खंड स्नातक निर्वाचन बरेली के लिए मतदान सोमवार शाम पांच बजे संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों पर 53.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की भी लंबी लाइन दिखी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने पोलिंग बूथ जीआईसी इंटर कॉलेज व विकासखण्ड मौहम्मदपुर देवमल का निरीक्षण किया व सर्वसम्बन्धित को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले में 23 मतदान केन्द्रों पर कुल 36 मतदेय स्थल बनाए गए थे।

    डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने जिले के कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम अरविंद कुमार, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज समेत सभी सीओ और एसडीएम भी लगातार भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। शाम चार बजे तक जिले में 53.4 फीसदी मतदान हुआ। कस्बा मंडावर में बनाए गए केंद्र पर सबसे ज्यादा 81.4 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान क्षेत्र पंचायत कार्यालय धामपुर के कक्षा तीन में बूथ पर रहा। यहां केवल 34 फीसदी ही मतदान हो सका।

    10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
    चुनाव में डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त भाजपा, शिव प्रताप सिंह यादव समाजवादी पार्टी, सुशील दीक्षित भारतीय कृषि दल, निर्दलीय ओम प्रकाश, ताज मोहम्मद, फुरकान अली खा, एडवोकेट मोहित पांडे, रोमी सागर, बहाजत अंसारी, विश्वनाथ अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

    सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल रहा अलर्ट

    केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान के दौरान चुनाव पर्यवेक्षकों की नजर रही। मतदान के लिए सुबह साढ़े 8 बजे के करीब महिला, पुरुष की कतार लगी हुई थी। हालांकि पुरुष वोटरों की कतार महिला मतदाताओं से लंबी थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी अलर्ट दिखे।

    खराब मौसम में भी वोटरों में मतदान के लिए दिखाई दिया उत्साह
    हल्की बारिश और ठंडा मौसम होने के बावजूद भी वोटरों का उत्साह कम नहीं रहा। पहली बार वोट डाल रहे युवा भी काफी उत्साहित नजर आये। वे अपने मुद्दों को लेकर वोट डाल रहे हैं। युवाओं को एहसास है कि उनका एक वोट कितना अहम साबित हो सकता है।

    स्योहारा में एमएलसी के लिए 59.5% मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से चुनाव का समय निर्धारित होने के कारण उप जिलाधिकारी धामपुर मनोज कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने मतदान केन्द्र का जायजा लिया।

    एमएलसी चुनाव के लिए राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज नांगल सोती में बनाए गए बूथ पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कॉलेज में एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए भाग 192 बूथ पर 664 मतदाता हैं। बरसात होने के कारण मतदान धीमी रफ्तार से चलता हुआ नजर आया। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदेय स्थल पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सुबह ही एसडीएम ने विजय वर्धन तोमर व क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने मतदेय स्थल का दौरा किया व मौजूद अधिकारियों को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदान स्थल पर नांगल थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, दरोगा देवानंद सैनी, नजीबाबाद व मंडावली पुलिस तैनात रहे।

  • राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा ने किया गांधी प्रतिमा जीपीओ पर शांतिपूर्वक सत्याग्रह

    शराब बंदी का कानून बनाने की सरकार से मांग

    लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर सोमवार 30 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा ने लखनऊ स्थित गांधी प्रतिमा जी०पी०ओ० हजरतगंज पर शांतिपूर्वक सत्याग्रह किया।

    आज के सत्याग्रह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक स्वामी संतोष आनंद जी ने कहा कि राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा के प्रमुख घटक आर्य समाज, शराब बंदी संघर्ष समिति, राष्ट्रीय लोक समिति आदि सामाजिक संगठन पिछले कई वर्षों से राज्य में शराब बंदी के लिए संघर्षरत हैं। शराब के सेवन से गरीब परिवार उजड़ रहे है। घरों में घरेलू हिंसा आम बात हो गई है। शराब के कारण दुर्घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है।

    मुर्तजा अली ने सरकार से मांग की कि अपराध और दुर्घटनाओं की जननी शराब को पूरे राज्य में प्रतिबंधित कर शराब बंदी का कानून बनाए जाए।

    राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने सरकार से तुरंत शराबबंदी की मांग की। उन्होंने बताया कि शराब बंदी संयुक्त मोर्चा अपने तमाम घटक सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है। इस दौरान अपनी 5 सूत्रीय मांगों को एक ज्ञापन के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा।

    सांकेतिक सत्याग्रह का संचालन शराबबंदी संघर्ष समिति के शहर लखनऊ के अध्यक्ष फैजुद्दीन सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर मिर्जा इशरत बेग (जनरल सेक्रेटरी), अमन मिश्रा, इमरान खान, देवेंद्र पाल वर्मा, राजकुमार सिंह, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद अफाक, मोहम्मद अली अल्वी, श्रुति भट्टाचार्य, पीसी कुरील, गिरिराज सिंह (आगरा), सेठ पाल सिंह (शाहजहांपुर), एहसान उल हक, सज्जन सिंह राजावत (इटावा), राजेंद्र कुमार सोनकर एडवोकेट, जीवन चंद उत्पत्ति, रामकिशोर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दान सिंह रावत, डॉक्टर कृष्ण लाल आर्य (पीलीभीत) आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • कपड़े के मशहूर ब्रांड जिओरडनो के नए शोरूम का हुआ शुभारंभ


    नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला और अमरनाथ मिश्रा जी ने किया फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन

    शोरूम में लखनऊ की जनता को
    60% तक डिस्काउंट पर मिलेंगे कपड़े :शाहिद अली

    लखनऊ। गोमती नगर के सिनेपोलिस मॉल में दुनिया के मशहूर ब्रांड GIORDANO (जिओरडनो) के नए शोरूम की ओपनिंग हुई। लखनऊ शहर के नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला और लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

    शोरूम के जिम्मेदार शाहिद अली ने बताया कि नए डिजाइन के कपड़े लखनऊ के लोगों को 60% डिस्काउंट में उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इस मौके पर विधानसभा के विशेष सचिव अशोक कुमार, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, नजम अहसन, वामिक खान, शाहिद सिद्दीकी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, सपा नेता आमिर खालिद, अमित श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह बब्बू, रॉयल ग्रुप के एमडी मुरलीधर आहूजा, नदीम, श्रुति भट्टाचार्य, लखनऊ व्यापार मंडल के मनीष वर्मा, सुहैल अल्वी, अमरनाथ, आबिद अली कुरैशी, मो.फरीद खान, अमिताभ श्रीवास्तव, देवेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पीसी कुरील साहब, खुर्शीद सिद्दीकी, जावेद सिद्दीकी, प्रदीप तिवारी, जितेंद्र सिंह, सिद्दीकी, कुदरत उल्ला खान, इमरान खान, शादाब सिद्दीकी, मोहम्मद कैफ, आरिफ मुकीम, पत्रकार सिराज, संजय वर्मा, रजनी तिवारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • अनियमितता में संलिप्त अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा: न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह

    ~आयोग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों के मतों एवं फीडबैक के आधार पर यह समीक्षा करना है कि पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हो रहा अथवा नहीं, ओबीसी की राजनैतिक भागीदारी कितनी है तथा राज्य नगरीय निकायों में पिछड़ेपन की प्रवृत्ति और उसके प्रभाव का अध्ययन करना- आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह

    ~जानबूझ कर आंकड़ों के साथ छेड़छाड करने, सर्वे के खिलाफ आख्या भेजने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्त अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा, जन प्रतिनिधियों/सभासदों से से प्राप्त सुझावों एवं फीडबेक का आयोग की आख्या में समावेश कर शासन को उचित निर्णय के लिए किया जाएगा प्रेषित – न्यायामूर्ति राम अवतार सिंह

    बिजनौर। उ0प्र0 राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायामूर्ति राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में जिले के नगर पालिका एवं नगर निकायों में प्राविधान के तहत निर्धारित पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधित्व की समीक्षा एवं स्थानीय प्रतिनिधियों का मत/फीडबैक प्राप्त करने सम्बधी बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने नगर पालिका एवं नगर निकायों से आये हुए जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आयोग के उद्देश्य एवं कार्य क्षेत्र को विस्तार से बताते हुए कहा कि 28 दिसम्बर 2022 को इस आयोग का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों के मतों एवं फीडबैक के आधार पर यह समीक्षा करना है कि पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हो रहा अथवा नहीं, ओबीसी की राजनैतिक भागीदारी कितनी है तथा राज्य नगरीय निकायों में पिछड़ेपन की प्रवृत्ति और उसके प्रभाव का अध्ययन करना है। बैठक में अध्यक्ष सहित आयोग के अन्य सदस्यों ने नगर पालिका सहित सभी नगर निकायों के जन प्रतिनिधियों/सभासदों से एक-एक कर फीडबैक और उनका पक्ष जाना तथा आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके विचारों एवं सुझावों का आयोग की आख्या में समावेश किया जाएगा ताकि शासन उन पर उचित निर्णय ले सके।

    अपर जिलाधिकारी विनय कुमार की सराहना~

    अध्यक्ष श्री सिंह ने अपर जिलाधिकारी विनय कुमार द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों और नक्शों के प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए कहा कि जिस जिले में इस प्रकार के संवेदनशील एवं समर्पित अधिकारी मौजूद हों वहां त्रुटियों की सम्भावना नगण्य होती हैं यही कारण है कि जिला बिजनौर में पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व संतोषजनक है।
    बैठक के दौरान जिले की सभी नगर निकायो का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व सभासदों से निर्धारित प्रारूप पर प्रश्नावली भी भरवाई गयी इसका उद्देश्य मुख्य रूप से अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों की जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का आकलन करना है। बैठक में सम्बंधित नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी ने पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत के आरक्षण एवं अन्य जानकारी से आयोग को अवगत कराया। बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा आरक्षण में रोटेशन सम्बंधी सवालों पर अध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को इस संबंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक करते हुए नियमानुसार सुधार करने को कहा गया।
    बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पूर्व मण्डलायुक्त संतोष कुमार विश्वकर्मा ने आयोग के गठन और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।

    अपर जिलाधिकारी ने आरक्षण में रोटेशन अथवा सर्वे आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर उठाये गये प्रश्नों पर सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि रैपिड सर्वे का कार्य पुनः किया जाएगा और नगर पालिका एवं नगर निकायों में आरक्षण के लिए निर्धारित प्राविधान के अनुसार ही सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने अध्यक्ष सहित आयोग के सभी सदस्यगण को आश्वसत किया कि आपके द्वारा दिये गये निर्देशों/सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यगण संतोष कुमार विश्वकर्मा, महेन्द्र कुमार बृजेश कुमार सोनी, डा0 अंसारी पप्पु गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपरजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन, समस्त अधिशाषी अधिकारी/नगर पालिका/नगर पंचायत सहित नगर पालिका एवं नगर निकायों के सम्मानित जनप्रतिनिधि, सभासद आदि उपस्थित रहे।

  • बिजनौर पीआरवी डायल 112 और बैराज चौकी पर तैनात हैं सिपाही

    सिगरेट भरे ट्रक को छोड़ने के लिए मांगे 20 लाख

    अवैध उगाही में दो सिपाहियों समेत चार गिरफ्तार

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने यूपी पुलिस के दो सिपाहियों समेत चार लोगों को बेहद संगीन मामले में गिरफ्तार किया है। इन पर चैकिंग के नाम पर सिगरेट से भरे कंटेनर (ट्रक) को पकड़ने और छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपए मांगने का आरोप है।

    जानकारी के अनुसार 27 जनवरी 2023 को मौ0 सालिम पुत्र मौ0 इस्लाम निवासी ग्राम भीकनपुर मूढा थाना डिडौली जनपद अमरोहा कंटेनर यूपी 21सीटी/7610 को लेकर आसाम से गाजियाबाद जा रहा था। कंटेनर में लाखों रुपए कीमत की 19 पेटी सिगरेट लदी हुई थीं। आरोप है कि रास्ते में पांच लोगों ने उसे रोक लिया और खुद को सरकारी विभाग एनसीबी से बताते हुए वाहन के कागजात चैक करने को मांगे। इसके बाद माल में टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए 20 लाख रुपए की मांग करने लगे। बताया गया है कि चालक को अपनी कार में बैठा लिया और एक सिपाही के ठिकाने पर ले गए। वहीं कंटेनर/ट्रक को बिजनौर मंडी में ले जा कर खड़ा करा दिया। किसी तरह वाहन चालक सालिम उनके चंगुल से निकला और कंटेनर के मालिक को सूचना दी।

    एएसपी सिटी डा प्रवीण रंजन सिंह

    एएसपी सिटी डा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि इस संबंध में 29 जनवरी को थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। प्रकरण में वांछित ग्राम लालपुर गंगपुर थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद निवासी साजिद पुत्र शाहिद (30 वर्ष) एवं गुड्डू पुत्र ऐरान (25 वर्ष) को सोमवार को नुरपुर रोड की तरफ कब्रिस्तान के पास सड़क पर सुबह करीब सात बजे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से डस्टर कार नं0 यूपी 14बीएक्स / 3803, 12 बोर का एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस, एक नाजायज चाकू व चार मोबाईल बरामद किए गए। इस संबंध में पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0-60/2023 धारा 170, 386, 342, 379 आईपीसी में धारा 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गयी। पकड़े गए अभियुक्तों से गहन पूछताछ एवं विवेचना के दौरान पीआरवी डायल 112 थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर में तैनात सोनू पुत्र स्व0 रामपाल निवासी 96- श्रद्धापुरी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ और थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर की बैराज चौकी पर तैनात लोकेन्द्र पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने सोनू एवं लोकेन्द्र को शक्ति चौक से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह, हे०काo राजेश प्रताप, राजू शामिल रहे।

    अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास:-

    1. साजिद पुत्र शाहिद

    ~मु0अ0सं0-122/2022 धारा 323, 452, 504, 506 भादवि थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद
    ~मु0अ0सं0-127/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 भादवि थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद ~मु0अ0सं0-145/2018 धारा 147, 148, 323, 324, 504, 506 भादवि थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद
    ~मु0अ0सं0-445/2018 धारा 323, 452, 504, 506 भादवि थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद
    ~मु0अ0सं0-069/2023 धारा 170,386,342,379 भा0द0वि0 व धारा 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर

    2. गुड्डू पुत्र ऐरान

    ~मु0अ0सं0-117/2021 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद
    ~मु0अ0सं0-258/2019 धारा 323, 325, 504, 506 भादवि थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद
    ~मु0अ0सं0-069/2023 धारा 170,386,342,379 भा0द0वि0 व धारा 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।

  • मैंगो पैक हाउस पर किसानों की समस्याओं व आवश्यकताओं पर विचार विमर्श

    लखनऊ। मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ रिया केजरीवाल के निर्देश पर सोमवार को मैंगो पैक हाउस रहमानखेडा पर फल उत्पादकों के साथ बैठक की गयी।

    बैठक में जनपद लखनऊ में फल उत्पादन, प्रसंस्करण व उनके निर्यात संभावनाओं पर विचार विमर्श के साथ ही किसानों की समस्याओं व आवश्यकताओं पर विमर्श किया गया। मैंगो पैक हाउस संचालक द्वारा किसानों को निर्यात हेतु आवश्यक उत्पाद गुणवत्ता व प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

    बैठक में तेग बहादुर सिंह जिला कृषि अधिकारी, बैज नाथ सिंह जिला उद्यान अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी, मंडी सचिव व पूनम रावत सहायक उद्यान निरक्षक अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार से माल, काकोरी व बीकेटी विकास खंड में कृषक जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

    गौरतलब है कि मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ रिया केजरीवाल ने जिला उद्यान अधिकारी को पत्र लिखकर कहा था कि जनपद लखनऊ में औद्योनिक फसलों के निर्यात एवं प्रसंस्करण की प्रचुर सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए कृषकों/ उत्पादकों का क्षमता सम्वर्द्धन एवं उनका ज्ञानवर्द्धन किया जाना अति आवश्यक है, ताकि जनपद लखनऊ एक शीर्ष निर्यात गन्तव्य के रूप में उभरकर आये एवं उत्पादकों की आय में उत्तरोत्तर वृद्धि सम्भव हो सके। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि आम फल उत्पादन के प्रमुख विकास खण्डों में अर्न्तविभागीय संयोजन / समन्वय स्थापित करते हुए प्रशिक्षण / जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए।

  • डॉ रमेश तोमर का कद और बढ़ा, बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य

    बिजनौर के सपाइयों में दौड़ी खुशी की लहर

    बिजनौर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश तोमर का कद और बढ़ गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ रमेश तोमर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। यह खबर सुनते ही जिले के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने डॉ रमेश तोमर को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का इनाम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर मेहनत और त्याग कभी बेकार नहीं जाता। पार्टी हाईकमान की ओर से कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और निष्ठा का इनाम जरूर मिलता है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ रमेश तोमर पहले की तरह और मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत बनाकर सत्ता में लाने के लिए संघर्ष करेंगे।

    विदित हो कि सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची साझा की गयी है। सूची के अनुसार, फिर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मद आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव सहित 14 राष्ट्रीय महासचिव होंगे। सुदीप रंजन सेन पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि सदस्यों के अलावा 19 राष्ट्रीय सचिव होंगे।

  • सिटी मेरिटोरियस स्कालर्स में हुआ द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

    लखनऊ। मलिहाबाद स्थित सिटी मेरिटोरियस स्कालर्स में छात्रों के लिए द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिगंत सैकिया एवं विवेक मिश्रा प्रबंधक माडर्न स्टैंडर्ड कॉलेज लखनऊ मुख्य अतिथि शामिल हुए।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रतिस्पर्धा के युग में अधिक मेहनत करनी चाहिए। साथ ही प्रधानाचार्य शिवाधर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्रों की उपलब्धियों को बताया, जिनसे स्कूल और माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को पहचानने के लिए आयोजित किया गया है, जिन्होंने हमारे स्कूल और समाज में अत्यधिक योगदान दिया है। पुरस्कार अच्छे व्यवहार को और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है। यही कारण है कि हमारे स्कूल में अपने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल पुरस्कार समारोह का आयोजन होता है। इस पुरस्कार वितरण समारोह का उद्देश्य शिक्षाविदों के अलावा उन अतिरिक्त छात्रों की प्रतिभा को पहचानना है और जिन्होंने शिक्षा के अलावा दूसरे संबंधित क्षेत्रों में चमकने के लिए खुद को प्रेरित किया है।

    इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही एक शानदार नृत्य प्रदर्शन भी किया, जिसको देख मुख्य अतिथि सहित विद्यालय स्टाफ मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राओं के माता पिता उपस्थित रहे।

  • जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम के बच्चों ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली रैली

    नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

    राजाजीपुरम, लखनऊ। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम ब्रांच के बच्चों ने रैली निकाल नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक करते हए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया।

    रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल से रैली निकालते हुए बच्चे कोठारी बंधु पार्क एमआईएस चौराहे पर पहुंचे। वहां नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते हुए लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। जो लोग गाड़ी चलाते हैं, उन्हें दूसरों की सुरक्षा का पूरा पूरा ध्यान रखना चाहिए जिससे कि कोई दुर्घटना ना हो। अगर सड़क सुरक्षा का ध्यान ना रखा जाए तो उसकी वजह से हादसे बहुत ज्यादा होने लगेंगे। ‌इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होते हुए सभी लोगों को चाहिए कि खुद भी सड़क के नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें।

    प्रधानाचार्य कविता कामेश्वरी ने बताया कि यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे यातायात के प्रति लोगों में जागरूकता की अलख जलाई जा सके। प्रधानाचार्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाता है। सड़क का उपयोग करने वाले सभी लोग, जिसमें पैदल चलने वाले, साइकल, गाड़ी चालक या सार्वजनिक यातायात साधनों का उपयोग करने वाले सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

  • खुलासा: हमप्याला दोस्त ने ही विशाल को उतारा था मौत के घाट

    बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र के ग्राम नजरपुर में विशाल की हत्या उसके जिगरी दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। युवक की हत्या शराब के नशे में हुए विवाद में हुई थी।

    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ग्राम अलावलपुर निवासी विशाल उर्फ गोलू (22 वर्ष) पुत्र हितेश शर्मा की 25 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। इस दौरान निपेन्द्र उर्फ भोलू पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम नजरपुर का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर बागड़पुर रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी निपेन्द्र ने बताया कि विशाल उसका अच्छा दोस्त था। वह दोनों एक साथ घूमते तथा शराब पीते थे। 25 जनवरी को विशाल अपनी बाइक से उसके घर आया। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद विशाल उससे शराब के लिए और पैसों की मांग करने लगा। मना करने पर विशाल घर के सामने खड़े होकर गालियां देने लगा। गुस्सा होकर उसने चारपाई के पाये से विशाल पर कई वार किये व तमंचे से गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद खाट का पाया, तमंचा व विशाल की मोटरसाइकिल को घर के कमरे में छुपा कर फरार हो गया।

    पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि बाइक व तमंचा बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सतीश कुमार राय समेत अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

  • समझाने पर भी गंदगी फैलाने वालों का चालान काटने की तैयारी

    31 मार्च तक तीन चरण में चलाया जाएगा विशेष अभियान

    01 से 15 फरवरी तक समझाएंगे, 16 फरवरी से 3 मार्च तक बताएंगे, 4 से 31 मार्च तक किया जाएगा कूड़ा फेंकने वालों का चालान



    लखनऊ। शहरों को साफ रखने के लिए राज्य सरकार अब और सख्ती करने जा रही है। इसके लिए बाकायदा 31 मार्च तक तीन चरण में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में 1 से 15 फरवरी तक लोगों को समझाया जाएगा कि शहर को साफ रखें व कूड़ा इधर-उधर न फेंके। दूसरे चरण में 16 फरवरी से 3 मार्च तक यह बताया जाएगा कि वे इससे सहमत हैं। तीसरे और अंतिम चरण में 4 से 31 मार्च तक कूड़ा फेंकने वालों का चालान किया जाएगा।

    राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) व स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने शनिवार को इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि सभी घरों से सुबह 10 बजे तक कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को इधर-उधर कूड़ा फेंकने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय यूपी जी सिटीज अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्र में वैश्विक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। ‘स्वच्छ ढाबा’ व ‘स्वच्छ विरासत’ जैसे अभियानों की सफलता के बाद अब यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र घर-घर जाकर लोगों को ’10 तक डोर टू डोर’ अभियान में सहभागिता के लिए ‘प्रार्थना’ करेंगे। जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी भी देंगे। दूसरे चरण में 10-10 सफाई चैंपियनों की पांच-पांच टीमें घर-घर जाकर कूड़ा अलग करने के प्रति जागरूक करेंगी। तीसरे चरण में गंदगी फैलाने वालों को सबक सिखाते हुए चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा।

    762 नगरीय निकायों में ‘100 दिवसीय यूपी जी सिटीज अभियान’

    गौरतलब है कि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगरीय व्यवस्था को वैश्विक स्टैण्डर्ड का बनाने के लिए सभी 762 नगरीय निकायों में बेहतर साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, सुन्दरीकरण और मार्गों पर पर्याप्त साइनेज लगाने, हवा की गुणवत्ता में सुधार आदि के लिए ‘100 दिवसीय यूपी जी सिटीज अभियान’ की राज्यव्यापी शुरूआत की है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने और शहरों को सुन्दर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा। इस अभियान के संबंध में सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को कार्यों के संबंध में निर्देशित करते हुए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

  • मतदान कार्मिक किसी भी बाहरी का आथित्य न करें स्वीकार~ जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा

    जिले में 23 मतदान केन्द्रों पर कुल 36 मतदेय स्थल, 30649 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

    पूूरी निष्प़क्षता, निर्भीकता और निपुणता के साथ सम्पन्न कराएं मतदान प्रक्रिया

    बिजनौर। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने मतदान कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप वे भाग्यशाली व्यक्ति हैं जो विधायिका को मजबूत और सशक्त बनाने का आधार हैं तथा आप ही निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, आप जितनी निष्पक्षता और निपुणता के साथ मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराएंगें, उतना ही कार्य निर्वाध, सुचारू, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पादित होगा। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मतदान कार्मिकों के लिए ठहरने और खानपान की समुचित व्यवस्था कर दी गई है, अतः कोई भी मतदान कार्मिक किसी भी बाहरी का आथित्य स्वीकार न करे। उन्होंने कहा कि मतदान शुरू करने से पूर्व वीडियोग्राफी के साथ पोलिंग अभिकर्ताओं के सामने मतपेटी का प्रदर्शन कराएं ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रमाणित रहे। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज खाली समय में मतदान निर्देशन पुस्तिका का ध्यानपूर्वक जरूर अध्ययन करें और जाने से पूर्व एक बार मतदान में प्रयोग होने वाली सामग्री को भी चेक कर लें ताकि कोई चीज छूटने न पाए।
    जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा रविवार पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलक्ट्रेट परिसर में बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए सोमवार को होने वाले मतदान को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए निर्देश दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कल 30 जनवरी,23 को बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन को पूर्ण शांतिपूर्वक, निर्बाध एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 23 मतदान केन्द्रों पर कुल 36 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 30649 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मतदाता सूची में मतदाता का नाम होना आवश्यक है, यदि मतदाता के पास एपिक नहीं है तो निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 विकल्पों में से किसी एक विकल्प को पहचान पत्र के रूप में दिखा कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। उन्होंने मतदान कार्मिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर समुचित संख्या में महिला कांस्टेबल सहित पुलिस बल तैनात है, इसलिए पूरी निर्भीकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
    इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविंद कुमार सिंह, सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • फेक न्यूज एक्सपोज: 1400 साल पहले भारत में बन चुकी कंप्यूटर की कलाकृति ?

    जानिए इस वायरल PHOTO का सच

    18/08/22 bhaskar.com

    क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर प्राचीनकाल के कलाकृति की एक तस्वीर वायरल हो रही है। कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करते हुए एक शख्स की ये कलाकृति पथर पर बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि प्राचीन भारत की 1400 साल पुरानी ये कलाकृति लालगिरी मंदिर की है।

    रोशन राज पुरोहित नाम के यूजर ने फोटो शेयर कर लिखा- 1400 साल पहले पल्लव राजा नरसिंह द्वारा निर्मित लालगिरी मंदिर में एक कंप्यूटर तथा की-बोर्ड के साथ बिजली का तार और ये सब पत्थर की दीवार पर बनाई गई हैं। यह कैसे हो सकता है। तब बिजली भी नहीं थी, ये आधुनिक तकनीकी यंत्र भी नहीं थे, उन्होंने इसकी कल्पना किस तरह की होगी। pic.twitter.com/P4h8wyysGB

    – Raushan Raj Rajput (@RaushanRRajput) August 18, 2022

    वेबसाइट के मुताबिक, कलाकृति की यह तस्वीर 31 जुलाई 2003 को पब्लिश हुई किताब कोसमोस लैटिनोज की कवर फोटो है। इस कवर फोटो को राउल क्रूज नाम के इलस्ट्रेशन आर्टिस्ट ने बनाया है।

    • पड़ताल के दौरान हमें इस फोटो से जुड़ी अधिक जानकारी strangehorizons.com नाम की वेबसाइट पर मिली।

    वेबसाइट के मुताबिक, इस तस्वीर को फ्यूचर एंसेसटर यानी भावी पूर्वज नाम दिया गया है और इसे राउल क्रूज ने बनाया है। राउल क्रूज़ 1983 से फ्रीलांस इलस्ट्रेटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कई किताब, मैगजीन, कौमिक्स के लिए तस्वीरें डिजाइन की हैं।

    • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ये तस्वीर 1400 साल पुरानी कलाकृति की नहीं बल्कि 31 जुलाई 2003 को पब्लिश हुई किताब कोसमोस लैटिनोज की कवर फोटो है।

  • अंतर महाविद्यालयी नेट बॉल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता 19-0 से जीती

    गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय में नेट बॉल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन

    चांदपुर, (बिजनौर)। गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी नेट बॉल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत किया गया। फाइनल मुकाबले में शुरू से ही बढ़त बना कर चली चांदपुर की टीम ने मुरादाबाद की टीम को तगड़ी पटखनी देकर मैच 19-0 से जीत लिया।

    इससे पहले मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुँवर धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसी के साथ मुख्य अतिथि, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना एवं उपस्थित शिक्षक गण के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय किया गया।

    महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ०अभिषेक कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में वीआरएएल गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज बरेली, डीएके कॉलेज मुरादाबाद एवं गुलाब सिंह हिन्दू कॉलेज चांदपुर, साहू राम स्वरूप कन्या कॉलेज बरेली, गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद बरेली कॉलेज बरेली ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बहुत ही रोचक रही तथा प्रतिद्वंदी टीमों के मध्य कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में फाइनल मुकाबला मुरादाबाद एवं चांदपुर की टीम के बीच हुआ जो एकतरफा रहा। चांदपुर की टीम शुरू से ही बढ़त बना कर चली तथा मैच को 19-0 से बड़ी जीत हासिल की। निर्णायक का कार्य प्रो० एके सिंह एवं धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना ने विजयी टीम को बधाई दी और सभी टीमों का उनके खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक क्षमता के साथ साथ मानसिक एकाग्रता का परिचय देता है और जीत तथा हार को समान भाव से ग्रहण करने की सीख देता है। प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो० अशोक कुमार एवं सनी जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन राम विलास यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य एवं अधिसंख्य स्टाफ उपस्थित रहे।

  • त्योहारों के आयोजन में किसी भी नई परम्परा की अनुमति नहीं दी जाएगी: डीएम
    रविदास जयंती के अवसर सभी थानाध्यक्ष ग्रामों में निकलने वाले जुलूसों के मार्गाें का करें स्थलीय निरीक्षण: एसपी

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि आगामी त्योहार महाशिव रात्रि को पूरे परम्परागत रूप से और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना है। उन्होंने सड़क से संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आगामी 10 दिनों के अंदर जिले की किसी भी सड़क पर गड्ढा नहीं मिलना चाहिए और न ही सड़क पर पानी एवं गंदगी न पाई जानी चाहिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा गुजरने वाले किसी स्थान पर भी बिजली के तार न तो लटके हुए पाए जाएं और न ही कोई खंबा झुकी हुई अवस्था में न पाया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान मोटा महादेव एवं भागूवाला चैक पोस्ट पर अलग-अलग ऐम्बुलेंस की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें तथा मुख्य स्थानों पर चिकित्सकों की टीमें भी उपलब्ध रहें।
    जिलाधिकारी श्री मिश्रा शनिवार दोपहर 01ः00 बजे कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि को पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक एवं सुरक्षात्मक रूप सम्पन्न कराने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि त्योहारों के आयोजन के बारे में किसी भी नई परम्परा की अनुमति नहीं दी जाएगी और जिले में शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार रविदास जयन्ती एवं शिवरात्रि को पूर्ण शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व है, जिसके लिए सभी आवश्यवक तैयारियां करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं।
    उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि शिवरात्रि के दृष्टिगत मोटा महादेव सहित सभी मार्गों विशेष रूप से कांवड़ यात्रियों के गुजरने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें और सड़क के किनारे गडढों को भी भरवायें। इसी प्रकार उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देश दिए कि मंदिरों एवं उसके आसपास के स्थानों पर सफाई की समुचित व्यवस्था करें और सड़कों पर स्वच्छ पेयजल एवं मोबाईल शौचालयों की भी व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मोटा महादेव मंदिर पर बने कन्ट्रोल रूम में सभी विभागों के एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें तथा कांवड़ यात्रा वाले मार्गाें तथा आसपास के पुलिस स्टेशनों पर स्वास्थ्य, नगर निकाय एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को तैनात करें ताकि किसी भी समय उनकी सेवाएं प्राप्त की जा सकें।
    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए स्थापित किए जाने शिविरों की अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाएं और अनुमति देने से पूर्व वहां की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए अनुमति प्रदान करें। उन्होंने खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्री शिविरों तथा अन्य स्थानों में तैयार होने वाली सामग्री की चैकिंग करें और सुनिश्चित करें कि खराब सामग्री सर्व न होने पाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करना सुनिश्चित करें और आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने कार्याें को अंजाम दें।
    पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि रविदास जयंती के अवसर सभी थानाध्यक्ष ग्रामों में निकलने वाले जुलूसों के मार्गाें का स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा मरम्मत योग्य रास्तों को ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करें। किसी भी विवाद पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वि0/रा0 अरविंद कुमार सिंह, एएसपी सिटी डा प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी ग्रामीण रामअर्ज, सभी उप जिलाधिकारी, ईओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • 30 जनवरी को सम्पन्न होने वाले स्नातक निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं जिले में पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने को लेकर डीएम, एसपी और सीडीओ ने ली बैठक

    बिजनौर। 30 जनवरी,23 को सम्पन्न होने वाले बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई जाएंगी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दृढ़ता व्यक्त करते हुए उक्त बात कही। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    जिलाधिकारी श्री मिश्रा शनिवार दोपहर 12ः00 बजे कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में 30 जनवरी को होने वाले बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सम्पन्न होने वाली मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होेंने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि बैठक की समाप्ति के बाद तत्काल मतदान स्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण करें और यदि कहीं कोई कमी प्रकाश में आए तो प्राथमिकता के आधार पर उसे पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदान स्थल के सभी महत्वूपर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जायें और उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करते हुए सतत निगरानी के लिए कर्मचारियों की क्रमवार नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित कराया जा चुका है और उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरतः अनुपालन के लिए भी निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों के निर्देशित करने हुए कहा कि मतदान से पूर्व सभी निर्धारित केंद्रों व बूथों का भौतिक निरीक्षण करें तथा मतदान कार्मिक मतदान कार्य को सुव्यवस्थित, निर्वाध और पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने में मतदान कार्मिकों अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। पोलिंग पार्टियों में शामिल वरिष्ठ अधिकारी किसी को भी खानपान तथा ठहरने की परेशानी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें तथा सभी अधिशासी नगर निकाय एवं खण्ड विकास अधिकारी उनके लिए समुचित व्यवस्था करना सुनिश्तिच करें। उन्होंने कहा कल कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की मतदान स्थलों के लिए रवानगी होगी।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 30649 मतदाता है तथा जनपद में 23 मतदान केन्द्र व 36 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। निर्वाचन को आयोग की मंशानुरूप सकुशल रूप से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1200 से ज्यादा जिस बूथ पर वोट होंगे वहां पर 01 प्लस 04 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी तथा अन्य पोलिंग बूथों पर 01 प्लस 3 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। आयोग के निर्देश हैं कि जिस व्यक्ति का वोट है, उसे कार्मिक ना बनाया जाए। मतदान पूर्वाहन 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक होगा।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी डा0 प्रवीण रंजन, सभी उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह, पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह 30 जनवरी को बिजनौर में

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह तथा सदस्यगण बृजेश कुमार सोनी का बिजनौर में भ्रमण कार्यक्रम है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष एवं सदस्य गण 30 जनवरी को बिजनौर पहुंचेंगे तथा 5ः00 बजे विकास भवन सभागार में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया के साथ बैठक का आयोजन करेंगे।
    उन्होंने बताया कि अन्य पिछडा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में अनुभाविक जांच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति संस्था पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है तो वह लिखित अथवा मौखिक आंकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके।

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए ‘ट्रिपल टेस्ट’ का मानक तय किया है। इसमें समर्पित आयोग और उसके जरिए सर्वे कर बिंदुवार रिपोर्ट उपलब्ध करवाना भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को आधार बनाकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 4 दिसंबर को जारी किए गए निकायों के सीटवार आरक्षण को रद कर दिया। इसके बाद सरकार ने पांच सदस्यीय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया, जो कोर्ट के तय बिंदुओं पर सर्वे कर अपनी रिपोर्ट देगा।

  • उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उनको हर संभव सहायता की जाएगी प्रदान,

    महाप्रबंधक उद्योग केंद्र को जिले के सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा दिए निर्देश

    बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उनको हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बैठक में औद्योगिक आस्थान में बिजली फीडर की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग केंद्र को निर्देशित किया कि जिले के सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों को शासन द्वारा निर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिक से अधिक रूप से लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

    मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा शनिवार शाम 04ः00 बजे कलक्ट्रट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित होने वाली इस बैठक की गरिमा को बनाए रखें और जो भी निर्देश उपलब्ध कराएं जाएं, उनका पूर्ण मानक एवं समय सीमा के भीतर अनुपालन करना सुनिश्चित करें ताकि फोरम की विश्वस्नीयता क़ायम रहे। उन्होंने निवेश मित्र योजना, सिंगल विण्डो सिंस्टेम, उद्यमी निवेश मित्र योजनांतर्गत उद्यम से संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करें ताकि उसका लाभ उद्यमी एवं व्यापार बंधुओं को उपलब्ध हो सके।
    श्री पूर्ण बोरा द्वारा एमएसएमई के वार्षिक क्रेडिट प्लान के क्रम में ऋण समीक्षा में पाया गया कि 2022-23 में रू0 915.87 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक तक रू0 244.58 करोड़ का ऋण स्वीकृत, ओडीओपी योजना के तहत 160 लाख के सापेक्ष मात्र 120.53 लाख स्वीकृत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 67254 लाभार्थियों को 344.81 करोड़ की धनराशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजनांतर्गत 219.22 के विरूद्व 184.48 लाख तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 523.88 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की गई। निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा में उन्होंने कहा कि निरस्त होने वाले आवेदनों का अवलोकन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एलडीएम सभी निरस्त आवेदनों का विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उनके द्वारा निर्धारित ऐजेण्डे के अनुरूप शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं पर औधोगिक इकाईयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, एकल मेज व्यवस्थान्र्तगत लम्बित मामलों, विधुत भार स्वीकृति/अवमुक्ति के मामलों, डीआरआई स्कीम के अंतर्गत माइक्रो इकाईओं को दिये गये ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया ऋण, जैम पोर्टल, आदि की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    इस अवसर पर एलडीएम, उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार, उद्यमिगण विकास अग्रवाल, जुल्फुकार आलम, मुनीष त्यागी, उपायुक्त व्यापार कर जीएसटी सहित जिले के उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु मौजूद थे।

  • परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

    सभी केन्द्रों पर समुचित संख्या में पुरूष एवं महिला पुलिस की तैनाती

    उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 को पूर्ण रूप से नक़ल विहीन और सफलतापूर्वक, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 में इस बार परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए दी जाएगी जिसे नीले अथवा काले बाॅल पेन, 133 परीक्षा केन्द्र किए गए स्थापित, सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं- अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह

    बिजनौर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने कहा कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 को पूर्ण रूप से नक़ल विहीन और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है और परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला बिजनौर में परीक्षार्थियों के लिए 133 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं को नक़लविहीन एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सतत् निगरानी के लिए कार्मिकों को तैनात किया गया है ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके और परीक्षा पूर्ण मानक के अनुरूप सम्पन्न कराई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सभी केन्द्रों पर समुचित संख्या में पुरूष एवं महिला पुलिस की तैनाती की व्यवस्था भी की गयी है ताकि परीक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के अतंर्गत आयोजित होने वाली परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए दी जाएगी उसे नीले अथवा काले बाॅल पेन से भरा जाएगा। उन्होंने शीट की संवेदनशील के दृष्टिगत उसे सुरक्षित रूप से भरने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को पारदर्शी राईटिंग पेड लाने दें और सुनिश्चित करें कि उस पर कुछ भी लिखा हुआ न हो, यदि किसी पेड पर कुछ लिखा हुआ पाया जाए, उसे न ले जाने दें और उसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुव्यस्थित और शांतिपूर्वक रूप सम्पन्न करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं विभागीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल तथा अन्य कोई भी इलक्ट्राॅनिक गेजेट लेकर प्रवेश करना प्रतिबंधित है।
    उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र तथा प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक अभिलेख अपने साथ लायें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुॅचना अनिवार्य है, यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व के उपरान्त आता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अपने-अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केन्द्र पर सभी परीक्षार्थियों एवं ड्यूटीरत कार्मिकों को कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जयकरण यादव के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

    बिजनौर। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने को पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में स्थानीय जानी चौराहे पर टीएसआई अरविंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।

    अभियान में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अमित चौधरी, होमगार्ड के जवान प्रेम कुमार एवं महबूब अली शामिल रहे। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया मिलाकर करीब एक सैकड़ा वाहनों को चैक किया गया। समाचार लिखे जाने तक करीब 17 वाहनों के चालान किए जा चुके थे।