पूर्व इंचार्ज/क्राइम रिपोर्टर दैनिक जागरण उरई (जालौन), मेरठ, बिजनौर, धामपुर, मुजफ्फरनगर। समाचार संपादक दैनिक प्रयाण हरिद्वार। पूर्व महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन।
लोदीपुर मिलक में अस्थाई गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन
गौशाला में 150 पशुओं को रखने की क्षमता
बिजनौर। विकासखंड नूरपुर की ग्राम पंचायत लोदीपुर मिलक में अस्थाई गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में 150 पशुओं को रखने की क्षमता है, जिसके स्थायीकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त गौशाला के समीप भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उसमें चारा उत्पादन की व्यवस्था की गई है ताकि यहां संरक्षित होने वाले पशुओं को समुचित रूप से चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निराश्रित पशुओं तथा गोवंश को समुचित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि कोई भी पशु निराश्रित रूप से सड़कों पर घूमता हुआ न पाया जाए।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी नूरपुर को निर्देशित किया कि उक्त आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों को समुचित मात्रा में चारा पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं और समय-समय पर पशु चिकित्सा अधिकारी से पशुओं के चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण की कार्यवाही कराएं और यदि कोई पशु बीमार अवस्था में पाया जाए तो तत्काल उसके चिकित्सा की समुचित व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चांदपुर, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, खंड विकास अधिकारी नूरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
बहन की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था को गढ़ी थी लूट की झूठी कहानी
मामले का सूत्रधार फाइनेंस कंपनी का एजेंट रकम सहित गिरफ्तार
बढ़ापुर के ग्राम बेनीपुर कोपा के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा दो लाख रुपए लूट का खुलासा
बिजनौर। बहन की शादी के लिए पैसों की व्यवस्था न हो पाने पर फाइनेंस कंपनी के एजेन्ट ने कलेक्शन की राशि हड़पने को लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बढ़ापुर के ग्राम बेनीपुर कोपा के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की वारदात का खुलासा किया है। एएसपी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी जय सिंह पुत्र नरवेश सिंह ने 9 जनवरी को पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि वह नगीना की नम्र फाइनेंस कंपनी में एजेंट है और वह कलेक्शन कर बाइक द्वारा लौट रहा था। बढ़ापुर के ग्राम बेनीपुर कोपा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया। बैग में करीब दो लाख रुपए की रकम लूट थी। पुलिस ने विवेचना में मामला झूठा पाया। दरअसल वह अपनी बहन की शादी के लिए रकम नहीं जुटा पा रहा था। इसलिए जय सिंह ने फर्जी लूट का नाटक रचा था। उसे बढ़ापुर तिराहा कस्बा नगीना से 1.80.990 रुपए व एक बैग सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना बढ़ापुर पुलिस को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व क्षेत्राधिकारी नगीना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बढ़ापुर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में आसपास की गई पूछताछ, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि जयसिंह द्वारा स्वयं ही पैसों का गबन कर लूट की घटना का षडयंत्र रचा गया था।
स्थानीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 13/01/2023 को मुखबिर की सूचना पर अभि0 जयसिंह को बढ़ापुर तिराहा कस्बा नगीना से 1.80.990 रुपए व एक बैग सहित गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ विवरण- अभियुक्त जयसिंह उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसको अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। कहीं से भी पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु उसने योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर फाइनेन्स कम्पनी के कलैक्ट किए हुए कैश को स्वयं ही गबन कर लूट की झूठी घटना दर्शा दी थी। अभियुक्त द्वारा अपने अपराध को स्वीकार किया गया। अभियोग में धारा 279/337/379 भादवि का लोप कर 193/409 भादवि की वृद्धि की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
जयसिंह पुत्र नरवेश सिंह नि० ग्राम भोगपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की अध्यक्षता में की गई उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति के संबंध में गोष्ठी
महात्मा विदुर सभागार कक्ष कलक्ट्रेट परिसर में संपन्न बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
नई पर्यटन नीति 2022 से 05 वर्ष में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश व 10 लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य- जिलाधिकारी
बिजनौर। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए विभिन्न निवेश आयामों पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए नई पर्यटन नीति 2022 बनाई गई है, जिससे आगामी 05 वर्षों में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश व करीब 10 लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित नई पर्यटन नीति 2022 की एक दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दी। इस अवसर पर लखनऊ से पर्यटन विभाग द्वारा कार्यशाला पर प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसे सभी उद्यमियों ने सराहा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि नई पर्यटन नीति 2022 प्रदेश में पूँजी निवेश बढाये जाने के उद्देश्य से 10-12 फरवरी 2023 में उ०प्र० ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेशकों व उद्यमियों द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में भागीदारी बढाये जाने एवं उन्हें अधिक लाभ पहुँचाने हेतु नई पर्यटन नीति 2022 लागू की जा रही है। उद्यमी ऑनलाइन एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित कर नई पर्यटन नीति 2022 के समस्त लाभ उठा सकते हैं। नई पर्यटन नीति में भारी अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गई है। पर्यटन के क्षेत्र में प्रोजेक्ट लगाये जाने पर 25 से 30 प्रतिशत तक अनुदान, भूमि खरीदने पर स्टांप ड्यूटी की छूट, भू उपयोग परिवर्तन शुल्क एवं विकास शुल्क से पूर्ण छूट मिलने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त स्किल डेवलपमेंट, रोजगार की व्यवस्था, इनोवेशन आदि करने पर भी काफी छूट मिलेगी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से कहा कि वह आगे बढ़ें, शासन व प्रशासन आपके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बिजनौर में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि वह आगे आकर बिजनौर की तरक्की में अपना अपेक्षित सहयोग दें व निवेश करें। उन्होंने कलक्ट्रेट में निवेश के संबंध में विभिन्न अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य सहयोग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की भी घोषणा की।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि गत एक वर्ष में पर्यटन पर कार्य किया है। एक अच्छे जनपद के लिए अच्छी सड़कें, अच्छे अस्पताल, अच्छे स्कूल आदि होने चाहिए। यह सभी बिजनौर के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बिजनौर दिल्ली के समीप है यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसका लाभ उठाएं। बिजनौर किसी भी मामले में किसी से पीछे नहीं है।
उन्होंने बताया कि 04 लेन स्वीकृत हो गई हैं। मुख्यमंत्री की नजर में बिजनौर प्रमुख है। ऐसी वृहद पर्यटन नीति पहली बार आई है। समय के साथ नहीं चलेंगे तो पीछे रह जाएंगे। नई पर्यटन नीति की घोषणा के उपरांत अमानगढ, बैराज आदि विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कार्य हो सकेगा।
लखनऊ से विशेष सचिव पर्यटन ने कहा कि कैबिनेट द्वारा नई पर्यटन नीति 2022 प्रख्यापित की गई है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का मानना है कि पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। बिजनौर एक नई कारपोरेट का गेट बनकर उभर रहा है।
लखनऊ से उन्मुखीकरण कार्यशाला पर बोलते हुए केपीएमजी के स्टेट हेड सिद्धार्थ द्वारा बताया गया कि प्रदेश में 100 ग्रामों का पर्यटन के क्षेत्र में विकास किया जाएगा और पीपीपी मॉडल पर भी कार्य किया जा रहा हैै। उन्होंने कहा कि हेरिटेज टूरिज्म, ईको टूरिज्म को भी प्रदेश सरकार बढ़ावा दे रही है इसमें भी अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में 03 यूनेस्को हेरीटेज साइट है व 12 अन्य प्रमुख स्थल है।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि पूर्व की नीति वर्ष 2018 में 18 सेक्टर थे। नई पर्यटन नीति 2022 में 33 सेक्टर है जिससे रूपये 20 हजार करोड़ के निवेश को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अनसर्वड लोकेशन के 20 किलोमीटर के रेडियस पर निवेश करने से विभिन्न लाभ प्राप्त हो सकते हैं। जो भी उद्यमी निवेश करना चाहते हैं, वह पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर निवेश सारथी पर एमओयू हस्ताक्षर कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हेरीटेज टूरिज्म पर कैपिटल व इन्वेस्टमेंट सब्सिडी दोनों दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि बिजनौर संभावनाओं से भरा शहर है।
पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि होटल,बजट होटल, रिजार्ट, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस सेंटर,योग केंद्र, थीम पार्क, एम्युजमेंट पार्क, ढाबा, रेस्टोरेंट, मेरिज हॉल, वे-साइड एमेनेटीज,पर्यटन शैक्षिक संस्थान, फिल्म टूरिज्म, परंपरागत भोजन से संबंधित होम स्टे, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, टूर एंड ट्रैवल्स आपरेटर, म्युजियम एंड गैलरी, सांउड एंड लेजर शो, हैरिटेज होटल, हैरिटेज होम स्टे, फार्म स्टे, एग्री प्रोजेक्ट, एडवेंचर टूरिज्म प्रोजेक्ट, ईको टूरिज्म प्रोजेक्ट, टेंट कालोनी में निवेश किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रूपये 10 लाख से 10 करोड़ तक के प्रोजेक्ट पर 25 प्रतिशत अनुदान, रूपये 11 करोड़ से 50 करोड़ तक के प्रोजेक्ट पर 20 प्रतिशत अनुदान, रूपये 51 करोड़ से 200 करोड़ तक के प्रोजेक्ट पर 15 प्रतिशत अनुदान, रूपये 201 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर 10 प्रतिशत अनुदान, रूपये 500 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर 10 प्रतिशत, अनुदान की अधिकतम सीमा रूपये 40 करोड़ तक होगी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण जानकारी के लिए पर्यटन विभाग की बेवसाइट http://www.uptourism.gov.in पर लॉगिन करें। ऑनलाइन एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित करने हेतु http://invest.up-.gov.in पर निवेश सारथी पर किया जा सकता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, सभी उप जिलाधिकारी, पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स, उद्यमियों में आईआईए चैप्टर बिजनौर के चेयरमैन सौरव माथुर, अमित कुमार गोयल, विनय चौहान, जुगनू चौधरी, ऋषभ देव शर्मा, सुशील कुमार, देवेंद्र कुमार, डा0 नीरज चौधरी, नवदीप राय भारती, दिलशाद अहमद, शरद जैन सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर
वाराणसी परिक्षेत्र में डाक सेवाओं की प्रगति की पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने की समीक्षा
डाक विभाग को बनाया गया और भी कस्टमर-फ्रेंडली: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी। डाकविभाग नित नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है तथा एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाक विभाग को और भी कस्टमर-फ्रेंडली बनाया गया है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 12 जनवरी को वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न डाक मंडलों और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखाओं के कार्यों की समीक्षा को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। पोस्टमास्टर जनरल ने इस दौरान वित्तीय वर्ष के शेष माह में व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया साथ ही साथ विभिन्न सेवाओं से आम जन को जोड़ने, जन परिवाद के त्वरित निस्तारण और ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। विभिन्न मंडलों और डाकघरों के कार्यों की समीक्षा के बाद पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3.09 लाख नए बचत खाते, 76 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते, 14 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रीमियम खाते, 29 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। 6.49 लाख लोगों ने डाकघरों तथा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठाया। वाराणसी परिक्षेत्र में बचत बैंक सेवाओं से 38.35 करोड़, आईपीपीबी से 3.73 करोड़, स्पीड पोस्ट से 5.65 करोड़, पार्सल से 1.55 करोड़ रुपये और व्यवसाय विकास सेवाओं से 1.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। डाक जीवन बीमा में 23.56 करोड़ व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 9.81 करोड़ रुपये का कुल प्रीमियम जमा हुआ। वाराणसी परिक्षेत्र में अभी तक 804 गांंवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ और 379 गांंवों को ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम’ बनाया गया।
सहायक निदेशक राम मिलन ने कहा कि समस्त मंडलाधीक्षक जनमानस से नियमित संवाद कर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा डाक मेला लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित करें ताकि सभी विभागीय लक्ष्यों की समय से पूर्ति हो सके। सहायक निदेशक बृजेश शर्मा ने आभार ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर वाराणसी पूर्वी मण्डल के प्रवर अधीक्षक राजन, वाराणसी पश्चिमी मंडल डाक अधीक्षक हेमन्त कुमार, बलिया डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी, गाजीपुर डाक अधीक्षक कृष्णचन्द्र, जौनपुर सहायक डाक अधीक्षक अशोक सिंह ने पोस्टमास्टर जनरल के समक्ष अपने मंडलों में डाक सेवाओं की प्रगति, विभिन्न योजनाओं और लक्ष्य प्राप्ति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सहायक निदेशक राम मिलन, ब्रजेश शर्मा, इंडिया पोस्ट्स पेमेंट्स बैंक चीफ मैनेजर मुकेश मिश्रा, मैनेजर सुबलेश सिंह, साक्षी सिन्हा, राजेश यादव, आशीष कुमार, अमित सिंह, सहायक अधीक्षक विपिन यादव, दिलीप यादव, अजय कुमार, डाक निरीक्षक रमेश यादव, श्रीकांत पाल, नित्यानंद तिवारी, विकास वर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी एमपी वर्मा, संतोषी राय, राहुल वर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, विवेक कुमार, भूपेंद्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
भाकियू (अराजनैतिक) का त्योपुर बिजली घर पर प्रदर्शन
बिजनौर।विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक अध्यक्षबढ़ापुर के नेतृत्व में गुरुवार को त्योपुर स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन करते हुए एक मांग पत्र सौंपा गया। समस्याओं के निस्तारण न होने पर धरने की चेतावनी भी दी गई है। भाकियू राजनीतिक के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में त्योपुर स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन करते हुए पांच हजार रुपए के बिल पर काटे जा रहे कनेक्शन पर रोक लगाने, लटकी हुई विद्युत लाइनों को ऊपर उठाने, जर्जर लाइनों को बदलने, अघोषित कटौती पर रोक लगाने, दिन में विद्युत आपूर्ति सुचारू किये जाने ताकि किसानों की फसलों को पानी लग सके, नए कनेक्शन पर हो रही अवैध वसूली को बंद करने, फीडर की पावर दोगुनी करने सहित अन्य मांगों का एक मांग पत्र विद्युत विभाग के कर्मचारी कमल सैनी को सौंपा। मांग पत्र में विद्युत विभाग को खुली चेतावनी भी दी गई कि यदि सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया तो बिजलीघर पर धरना दिया जायेगा। प्रदर्शन में विजेंद्र सिंह, सुमन शर्मा, हेमचन्द भारती, इरफान, राजवीर सिंह, शीशराम सिंह, सुखराम सिंह, श्रीराम, कौशल कुमार, कासिम, लड्डन आदि किसान मौजूद रहे।
पालिका नहीं कर रही कान्हा गौशाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण
बिजनौर। नजीबाबाद के कबाड़ी मार्केट में मौजूद कान्हा गौशाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएम से की है। आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने डीएम से की शिकायत में बताया कि नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के कबाड़ी मार्केट में पूर्व में लाखों रुपए की लागत से गौशाला एवं बेसहारा पशुआश्रय योजना के तहत कान्हा गौ शाला का निर्माण कराया गया था। पूर्व में उक्त कार्य में सड़क का निर्माण यह कहकर रोक दिया गया था कि जनमानस इंटरलॉकिंग सड़क का विरोध कर रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उक्त सड़क वर्तमान में खस्ताहाल पड़ी है तथा जनमानस तथा गोवंश लाने हेतु वाहनों का निकलना भी दूभर हो रहा है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं। भारी वाहनों का भी आवागमन रहता है। इस कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। शिक़ायत में बताया कि नगर पालिका के खाते में उक्त सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 15 लाख हजार रुपए पड़े हुए हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस सड़क का निर्माण इंटरलाकिंग सड़क की जगह सीसी सामग्री से कराया जाए।
सभी मंडलों के पीएफ कमिश्नर कार्यालय पर काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन
बिजनौर। राष्ट्रव्यापी आंदोलन विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत मेरठ, बरेली, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बनारस, गोरखपुर सहित सभी मंडलों के पीएफ कमिश्नर कार्यालय पर काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन हुआ।
ईपीएस 95 राष्ट्रीय समिति जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष एके सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय संघर्ष समिति जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पेंशन वृद्धि की मांग की गई और सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर दिनांक 4 नवंबर 2022 को तत्काल लागू किए जाने की मांग दोहराई गई यदि समय रहते पीएफ कमिश्नर द्वारा यथाशीघ्र निर्णय नहीं लिया जाएगा तो पुनः राष्ट्रीय संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेतृत्व के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा क्योंकि इससे राष्ट्र में बहुत जन आक्रोश है, 7000000 पेंशनभोगी मरने के कगार पर है, 1000~2000 पेंशन मिलती है। इससे उनका (पति-पत्नी) जीविकोपार्जन का संभव नहीं है। यह सभी जानते हैं लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। रोडवेज, चीनी मिल, आवश्यक वस्तु निगम, इफको आदि तमाम संस्थाओं के कर्मचारी इससे बहुत ही आक्रोश में हैं, पीड़ित और दु:खी हैं। उनका जीना दूभर हो गया है।
ईपीएस 95 राष्ट्रीय समिति जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष एके सिंह
जिला अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि इस संबंध में सांसद हेमा मालिनी द्वारा दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर भी आग्रह किया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई और ना ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हुआ। बहुत ही घोर अन्याय पेंशन भोगियों के प्रति हो रहा है, जिसका निस्तारण यथाशीघ्र अति आवश्यक है।
जंक्शन से लेकर एयरपोर्ट तक दो रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी
बरेली। लोगों को यातायात की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए लाइट मेट्रो परियोजना का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। जंक्शन से लेकर एयरपोर्ट तक दो रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देंश पर कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव योगेंद्र के सामने कंसल्टेंट कंपनी राइट्स के प्रतिनिधियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया।
ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रथम कॉरिडोर में बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा, सेटेलाइट, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी होते हुए फनसिटी के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। दूसरा कॉरिडोर चौकी चौराहा से कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम होते हुए आईवीआरआई के बीच बनाया जाएगा। कमिश्नर ने मेट्रो परियोजना में शहर के प्रमुख प्वाइंट 300 बेड हॉस्पिटल, कर्मचारी नगर, मिनी बाईपास, सुभाष नगर, किला चौराहा, कुदेशिया फाटक और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को शामिल करने के निर्देश दिए।
नाथ मंदिर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव~ परियोजना को लेकर 17 जनवरी को फिर से बैठक होगी। बीडीए के सहयोग से अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपतिनाथ, बनखंडी नाथ, त्रिवटी नाथ मंदिर को जोड़ते हुए नाथ मंदिर कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को भी सिटी डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया गया है। कमिश्नर ने नाथ मंदिर कॉरिडोर को भी मेट्रो स्टेशनों के जरिए कवर करने के निर्देश दिए। बरेली जंक्शन और बदायूं रोड पर स्टॉपेज बनाकर दर्शनार्थियों को छोटे वाहनों से मंदिर तक ले जाने, मंदिरों को जोड़ने वाले मार्गों को विकसित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा
साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर रामगंगा रिवरफ्रंट~ कमिश्नर ने बीडीए और कंसल्टेंट एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर रामगंगा रिवरफ्रंट विकसित किया जाए। ड्रेनेज सुविधा को भी रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट में शामिल करें। शहर में जरूरत के अनुसार फोर और सिक्स लेन रोड बनाएं। आईटी पार्क, सोलर पार्क आदि से अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
मौजूदा IT एक्ट की जगह डिजिटल इंडिया एक्ट लाने की तैयारी कर रही सरकार
साइबर बुलिंग को अपराध घोषित करेगी केंद्र सरकार
नई दिल्ली। सरकार मौजूदा IT एक्ट की जगह डिजिटल इंडिया एक्ट लाने की तैयारी कर रही है। नया डिजिटल इंडिया एक्ट बच्चों के लिए इंटरनेट को सुरक्षित बना सकता है। इसमें साइबर बुलिंग और किसी दूसरे की निजी जानकारी इंटरनेट पर डालने को अपराध बनाने की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही सरकार इसका ड्राफ्ट जारी कर सकती है।
अपराध घोषित होगी साइबर बुलिंग~ बदलती टेक्नोलॉजी के साथ इंटरनेट भी नए रूप में आ गया है। केंद्र सरकार साइबर बुलिंग को अपराध घोषित करेगी। इसके साथ ही किसी दूसरे की निजी जानकारी इंटरनेट पर डालना भी अपराध होगा। वहीं, बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने के घंटे भी तय होंगे। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के बच्चे गेम में खरीदारी नहीं कर सकेंगे।
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल~ इसके अलावा डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल के तहत डेटा का गलत इस्तेमाल होने पर भारी जुर्माना लगेगा। सरकार ने ड्राफ्ट में पेनल्टी की मात्रा भी बढ़ा दी है। जुर्माने की राशि प्रभावित यूजर्स की संख्या के आधार पर तय होगी। बिल में दिए गए नियमों के तहत, कंपनियां जुर्माने के खिलाफ कोर्ट में अपील कर सकती हैं। कंपनियों को सरकार से मंजूर देशों में डेटा रखना होगा। यह कानून बन जाने के बाद, कंपनियां चीन में डेटा नहीं रख सकेंगी।
पर्सनल डेटा की सुरक्षा पर भी नजर~ बिल के तहत, इसमें किसी व्यक्ति के पर्सनल डेटा उल्लंघन का मतलब अनॉथराइज्ड डेटा प्रोसेसिंग से होगा। किसी व्यक्ति के पर्सनल डेटा के साथ छेड़छाड़ या नुकसान पहुंचाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अगर डेटा के जरिए व्यक्ति की प्राइवेसी से किसी तरह का समझौता होता है, तो भी सरकार एक्शन लेगी।
सरकार का मकसद~ इसके जरिए व्यक्ति के निजी डेटा की सुरक्षा करना, भारत के बाहर डेटा ट्रांसफर करने पर नजर रखना और किसी तरह के डेटा से जुड़ा उल्लंघन होने पर जुर्माने का प्रावधान करना है। इससे पहले सरकार ने पर्सनल डेटा प्रोटक्शन बिल वापस लिया था। केंद्रीय आईटी मंत्री ने बीते सितंबर में कहा था कि सरकार अगले कुछ दिनों में डेटा संरक्षण विधेयक का एक नया मसौदा पेश करेगी। ग्राहकों के निजी डेटा का गलत इस्तेमाल को लेकर सरकार गंभीर है।
क्या होगा डिजिटल इंडिया बिल का मतलब? डिजिटल इंडिया बिल के ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए MeitY ने करीब 200 युवाओं और माता-पिता से उनका इनपुट लिया है। दरअसल, सरकार मौजूदा कानूनी फ्रेमवर्क को बेहतर और दुरुस्त करना चाहती है। यही कारण है कि सरकार सभी स्टेकहोल्डर्स से भी विचार कर रही है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद इंटरनेट को एक इंटरमीडियरी के तौर पर इस्तेमाल करने का तरीका बदल जाएगा। फिलहाल, इंटरनेट के जरिए कई तरह के प्लैटफॉर्म को एक्सेस करने पर कोई रोक नहीं है। मौजूदा IT एक्ट के तहत, इंटरमीडियरी के क्लासिफिकेशन का कोई जिक्र नहीं है। साल 2021 में MeitY ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) नियम जारी किए थे। इसमें पहली बार सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज का जिक्र हुआ और इनके लिए अलग रेगुलेशन को जारी किया गया था।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि प्रस्तावित डिजिटल इंडिया अधिनियम पर काफी काम किया जा चुका है और भारत के लिए इस दशक को ‘प्रौद्योगिकी-दशक’ (टेकेड) बनाने के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए मसौदा विधायी रूपरेखा 2023 की शुरुआत में आने की उम्मीद है। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि गहन विचार-विमर्श से महत्वपूर्ण कानून बनाए जाएंगे जो ‘नए भारत’ और इसकी डिजिटल वास्तुकला के लिए आवश्यक होंगे।
वारदात के खुलासे को लगाई गईं सर्विलांस, स्वाट और एसओजी टीम
नजीबाबाद में व्यापारी के मुंशी से सरेशाम हजारों की लूट
एसपी, एसपी सिटी व सीओ ने किया मौका मुआयना
बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र में देर शाम व्यापारी के मुंशी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना उस समय हुई जब मुंशी स्कूटी पर सवार होकर गोदाम से लौट रहा था। घटना की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।
नजीबाबाद नगर के बड़े किराना व्यापारी सुभाष के पुत्र तरुण अग्रवाल का कोतवाली रोड पर गोदाम है। बुधवार की देर शाम मुंशी देवेंद्र प्रजापति ग्राहक को सामान देकर गोदाम से वापस लौट रहा था। बताया गया है कि जब वह स्कूटी से चांद बैंकट हॉल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुंशी की कनपटी पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा थैला लूट कर फरार हो गए। व्यापारी तरुण अग्रवाल ने बताया कि थैले में 50 हजार से अधिक की नकदी, मोबाइल और दुकान की चाबियां भी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह व सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
खुलासे के लिए एसपी ने की तीन टीम गठित
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस, स्वाट और एसओजी टीम लगाई गई हैं।
बहुभाषा साक्षरता अभियान शुरू, उड़िया-तमिल के शब्द सिखाए गए
विश्व हिंदी दिवस
-आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति ने भारतीय भाषाओं में मेलजोल बढ़ाने के लिए शुरू किया नया अभियान -समिति की अमेरिकी इकाई के चौथे स्थापना दिवस पर आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में कई प्रांत के लोगों ने लिया भाग -एक साल तक हर महीने आयोजित किया जाएगा भारतीय भाषा सीखने सिखाने का कार्यक्रम
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की भारत एवं अमेरिका इकाई द्वारा संयुक्त रुप से विश्व हिंदी दिवस पर भारतीय भाषाओं में मेलजोल बढ़ाने के लिए बहुभाषा साक्षरता की नई पहल प्रारंभ की गई। ऑनलाइन हुए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में तमिल और उड़िया भाषा पर सार्थक बातचीत हुई। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने तमिल और उड़िया के शब्द भी सीखे। कार्यक्रम के प्रारंभ में चेन्नई से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार बीएल आच्छा ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय भाषाओं में मेलजोल बढ़ाने का शुरू हुआ प्रयास आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी और महात्मा गांधी की मनोभावना के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं की बोलचाल के शब्द और वाक्य सभी को आने चाहिए। इसी से एकता और मजबूत होगी। समिति के संयोजक गौरव अवस्थी ने उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी महाप्राण निराला समेत हिंदी के अन्यान्य पुरोधाओं का सपना भारतीय भाषाओं की एकता बढ़ाने को लेकर था। इसी सपने को पूरा करने के लिए समिति ने कदम आगे बढ़ाया है। उड़िया भाषा के जानकार एवं डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफ़ेसर शांतनु ने कहा कि आर्य और द्रविड़ भाषाओं में दूरी ऐसी नहीं है कि पाटी न जा सके। यह ईमानदार कोशिश जरूर परवान चढ़ेगी। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को उन्होंने उड़िया भाषा के बोलचाल के शब्द लिखने भी सिखाए। लिपि के बारे में भी बताया। तमिलभाषी एवं रत्नवेल सुब्रमण्यम कला एवं महाविद्यालय कोयंबटूर की भाषा विभाग की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर ललिता राव ने कहा कि तमिल भाषा का इतिहास 2000 वर्ष पुराना है। इसका प्रारंभ तिरुवल्लुवर के साहित्य से होता है। उन्होंने कई शब्दों का उच्चारण करके बताया कि हिंदी और तमिल बहुत पास की भाषाएं हैं। डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में हिंदी भाषियों ने उड़िया और तमिल भाषा सीखने की पूरी कोशिश की। यह तय किया गया कि भारतीय भाषाओं को सीखने और सिखाने का यह क्रम प्रतिमाह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। समिति की अमेरिका इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मंजु मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला। भारत इकाई के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। ऑनलाइन हुए इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश माली, अशोक पुजाहरी (उड़ीसा), डॉ. वासुदेवन शेष, डॉ. पी पद्मावती, श्रीमती पुष्पा राजगोपाल (तमिलनाडु), डॉ. सुमन फुलारा, डॉ. बसुंधरा उपाध्याय, डॉ. ममता पंत (उत्तराखंड), डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. ज्योतिमय बाग, डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (पश्चिम बंगाल), संजीव कुमार, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह (नई दिल्ली), डॉ. अश्विनी कुमार शुक्ला, डॉ. उमाकांत अग्निहोत्री (बांदा), श्रीमती रश्मि लहर (लखनऊ ), पूनम सिंह (सीतापुर), श्रीमती रजनी सक्सेना, घनश्याम मिश्रा, करुणा शंकर मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्राची सिंह आदि शामिल हुए।
खनन, शराब, पशु, वन तथा भू-माफियाओं को गैंगस्टर एक्ट में चिन्हित कर होगी कार्यवाही
सड़कों पर वाहन पर स्टन्ट करने वालों की आएगी शामत
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मलेन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस नगर/ग्रामीण/पूर्वी अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी आदि अधिकारी सम्मिलित हुए। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी द्वारा पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं की जानकारी की गई तथा संज्ञान में आए प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिए- • शीतकाल में रात्रि के समय कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी, शटर काट कर चोरी, बिजली तार चोरी तथा रोड होल्डअप जैसी दुस्साहसिक व सनसनीखेज घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्य योजना तैयार कर हॉटस्पॉट चिन्हित करते हुए सुदृढ पुलिस प्रबन्ध व योजनाबद्ध गश्त प्रणाली कार्यान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। • यूपी0-112 में लगे स्टाफ को ब्रीफ किया जाये तथा आवश्यकतानुसार उनके क्षेत्र का पुनः निर्धारण किया जाये। • घुमक्कड अपराधियों के ठहरने के ठिकानों विशेष रुप से शहर कस्बों के बाहरी इलाकों, रेलवे लाइन एवं सड़कों के आसपास अस्थायी टैण्टों पर चेकिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। • रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के आसपास भी ऐसे अपराधियों का आवागमन व गतिविधियों के दृष्टिगत जीआरपी के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी गश्त/चेकिंग करायी जाए। • बालिकाओं एवं महिला सम्बन्धित घटित अपराधों की विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। • अवैध शराब के निष्कर्षण परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा विगत में सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों का सत्यापन कराकर उनकी सक्रियता के आधार पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कराई जाए। • सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन कराने एवं सड़कों पर वाहन पर स्टन्ट करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। • आईजीआरएस/सीएम हेल्प लाइन पर प्राप्त होने वाले शिकायती सन्दर्भो का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने तथा कोई सन्दर्भ डिफाल्टर न होने देने हेतु निर्देशित किया गया। • थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी व प्रभारी एंटी रोमियो को महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम हेतु मिश्रित आबादी, बैकों के आसपास, संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग, स्कूल कॉलेज की छु्ट्टी के समय पर स्कूल/कॉलेज आने जाने वाले रास्तों पर चैकिंग करायी जाये। • शासन एवं उच्चाधिकारीगण के स्तर से समस्त राजपत्रित अधिकारी अपने कार्यालय एवं थाना प्रभारी थाना कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जनसुनवाई सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। • महिला बीट कर्मियों को सक्रिय करने एवं महिला सुरक्षा दल से प्रभावी कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। • जनपद में विभिन्न प्रकार के माफिया जैसेः- खनन, शराब, पशु, वन तथा भू-माफियाओं को गैंगस्टर एक्ट में चिन्हित कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। • प्रत्येक थानों में जब्तशुदा वाहनों को अभियान चलाकर न्यायालय के आदेश प्राप्त कर उनके निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। • जेल से छूटने वाले अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। • लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। • थाने पर लम्बित NBW वारंट के सम्बधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। • बीट सूचना का समय से निस्तारण कर शत-प्रतिशत प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। • किसी भी घटना के घटित होने पर घटना से सम्बन्धित माल/विसरा तत्काल परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया जाए। • थानों के सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखा जाए। • थानों पर नियुक्त कर्मचारीगणों की प्रत्येक माह गोष्ठी कर उनकी समस्याओं के बार में जानकारी करें तथा उनकी समस्या कर निस्तारण करते हुए उनकी कार्य की समीक्षा की जाए।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अभियोजन अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर वादों में प्रगति की स्थिति की समीक्षा की गयी। साथ ही विभिन्न न्यायालयों में चल रहे आपराधिक वादों में प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने हेतु निर्देश दिये गये।
अब हर बुधवार थाने में लगाएगा हाजिरी, रिशेतदारी में जाने से पहले भी बताएगा
बिजनौर। कानून के भय से शातिर चोर एवं हिस्ट्रीशीटर ने थाना कोतवाली शहर में समर्पण कर दिया। बीबी बच्चों के साथ थाने पहुंचा आरोपी ग्राम टिक्कोपुर निवासी सावेज पुत्र जाहिद है। उसके खिलाफ थाने पर 12 अभियोग पंजीकृत हैं। उसने अपराध ना करने की कसम खाई तो उसे सख्त हिदायत दी गई कि अपनी उपस्थिति से पुलिस को अवगत कराएगा तथा प्रत्येक बुधवार को थाने पर अपनी हाजिरी देगा। यही नहीं यदि किसी रिश्तेदारी में कहीं जाना होगा तो बता कर जाएगा। पुलिस उसकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखेगी।
चोरी के एक दर्जन मुकदमों का आरोपी अपने बीवी बच्चों के साथ बुधवार को थाना शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से रहम करने की गुहार लगाई। उसने अल्लाह व बच्चों की कसम खाकर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गौड़ को कभी भी अपराध न कर शराफत की जिदंगी जीने का भरोसा भी दिलाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टिक्कोपुर निवासी जाहिद पर दर्जन मुकदमे चल रहे हैं। बुधवार को पत्नी व छोटे-छोटे बच्चों के साथ हाथ जोड़ते हुए थाना शहर कोतवाली पहुंचा। जाहिद ने कहा कि वह कभी भी अपराध न करने का फैसला कर चुका है। पुलिस उसे बख्श दे। शहर कोतवाल नरेन्द्र गौड़ ने उससे पूछा कि क्या गारंटी है कि वह अब से अपराध नहीं करेगा? इस पर उसने अपने बच्चों व अल्लाह की कसम खाकर कभी भी अपराध न करने का भरोसा दिलाया।
पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अब शहर कोतवाली पुलिस ने जाहिद को एक मौका देने का निर्णय किया है। थाना प्रभारी नरेन्द्र गौड़ ने बताया कि जाहिद को प्रत्येक बुधवार को थाने में हाजिरी लगाने व कहीं भी बाहर जाने पर सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी गई है। पुलिस उसकी निगरानी रखेगी।
पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
नहटौर (बिजनौर)। शादी का झांसा देकर पिछले छह माह से युवती का यौन शोषण करने वाला युवक मुकर गया। युवती के आगे अवैध सम्बन्ध बनाने से इंकार करने पर युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं किसी को बताने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओ में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार का थाना शिवाला कला के ग्राम लोधीपुर निवासी इस्माइल अंसारी पुत्र असलम छबीला परिवार से मिलना जुलना था। घर आने जाने के दौरान इस्माइल ने उसी गांव की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। छह माह पूर्व इस्माइल ने शादी करने का झांसा देते हुए युवती से अवैध सम्बन्ध बना लिए। इस्माइल युवती का लगातार यौन शोषण करने लगा। युवती जब भी उससे शादी को कहती तो वह उसे कोई बहाना बनाकर टाल देता था। कुछ दिन पूर्व जब इस्माइल युवती के घर आया और उसका यौन शोषण करना चाहा तो युवती ने निकाह करने की जिद की। इस पर युवक ने शादी से साफ़ इंकार कर दिया। इसके बावजूद इस्माइल ने युवती से सम्बन्ध बनाने की कोशिश की लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। आरोप है कि इस्माइल ने युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने इस्माइल के विरुद धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बिजनौर। नहटौर क्षेत्र में जंगल से चारा लेकर लौट रही दलित युवती का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। मामले का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नहटौर नगर की सीमा पर स्थित एक गांव की दलित युवती दोपहर के समय चारा लेने जंगल गई थी। बताया जाता है कि जब वह चारा लेकर लौट रही थी, तो नहर के पास नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम चमरावाला निवासी युवक मोहित कुमार पुत्र चूड़ामणि अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचा और जबरन युवती का अपहरण कर ले गया। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने काफी जगह युवती को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर में अपने गांव के ही निवासी मुंशीराम व सुरेश पुत्रगण सोराज सिंह पर आरोप लगाया कि अपहरणकर्ता मोहित पिछले काफी दिनों से उनके रुका हुआ था। उन्हीं की साजिश से मोहित उनकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मोहित, मुंशीराम, सुरेश व एक अन्य के खिलाफ धारा 366/504 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
भाकियू की पंचायत में विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग
भाकियू की पंचायत में गन्ने का बकाया भुगतान, निराश्रित गोवंश व जर्जर विद्युत तारों की समस्याओं को दूर करने की मांग
नहटौर, (बिजनौर)। ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत में गन्ने का बकाया भुगतान, निराश्रित गोवंश व जर्जर विद्युत तारों की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई। इस सम्बन्ध में विद्युत समस्या के समाधान के लिए जेई को ज्ञापन सौंपा गया।
जेई को ज्ञापन सौपते किसान
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत में वक्ताओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि किसान बहुत ज्यादा परेशान है। विद्युत सप्लाई दिन में न देकर रातों को दी जा रही है, जिसमें किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए रात भर जागकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर विद्युत लाइन से किसानों को खतरा बना हुआ है। ग्राम फलौदा में सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह के घर से लेकर सरकारी कुए तक विद्युत लाइन जर्जर हो गई है, जो कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। इसके अलावा जंगलों में घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़वाने के लिए ब्लॉक प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। बिलाई शुगर मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जर्जर विद्युत लाइन शीघ्र बदलवाने, निराश्रित गोवंश से निजात दिलाने, विद्युत सप्लाई दिन में देने, गन्ने का भुगतान दिलाने आदि की मांग की। किसानों ने विद्युत सम्बन्धी ज्ञापन खण्डसाल बिजली घर के जेई को सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने समाधान न होने पर एक बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, ब्लॉक महासचिव धर्मवीर सिंह, अनुज कुमार, जिला सचिव चौधरी सौबीर सिंह, जोनी कुमार आदि मौजूद रहे।
आर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत, विशेष लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
21 जनवरी को आर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत, 08 से 10 फरवरी तक विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
बिजनौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर के मार्गदर्शन में 11 फरवरी 2023 को जनपद एवं बाह्य स्थित न्यायालय व सम्बन्धित विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत व 08 फरवरी, 09 फरवरी, 10 फरवरी 2023 को विशेष लोक अदालत तथा दिनांक 21 जनवरी 2023 को आर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार राना ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11 फरवरी 2023 को जनपद एवं बाह्य स्थित न्यायालय व सम्बन्धित विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्री-लिटिगेशन स्तर के दीवानी वाद, शमनीय आपराधिक वाद, वैवाहिक वाद तथा न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन0आई0 एक्ट के वाद, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना क्लेम वाद, लेबर वाद, बिजली-पानी बिल वाद, मैट्रीमोनियल वाद (तलाक वादो के अतिरिक्त), भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा सम्बन्धी वाद (जिसमें पेंशन वाद भी सम्मलित है), उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय के लम्बित राजस्व वाद व अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाचार अधिकार, निषेधाज्ञा सूट, विशिष्ट प्रदर्शन सूट आदि) का प्रमुखता से सुलह-समझौते के आधार पर निःशुल्क निस्तारण किया जायेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार राना ने बताया कि दिनांक 08 फरवरी, 09 फरवरी, 10 फरवरी 2023 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत लघु प्रकृति के अपराधिक वादो का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा एवं दिनांक 21 जनवरी 2023 को आर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आर्बीटेशन सम्बन्धी निष्पादित वादो के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वादकारीगण उपरोक्त दिनांक, समय व स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर, उपरोक्त रिति से अपने-अपने वाद का निस्तारण करा, उक्त वर्णित लोक अदालतों का लाभ उठाएं।
11 जनवरी से सभी तहसीलों में जमा होंगे पीएसीएल कंपनी से संबंधित फॉर्म
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए बडस एक्ट 2019 के अंतर्गत पीएसीएल लिमिटेड कंपनी (पर्ल ऐग्रोटेक कॉरपोरेशन लि0) से संबंधित फॉर्म कल दिनांक 11 जनवरी 2023 से सभी तहसीलों में जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फॉर्म कलेक्ट्रेट बिजनौर में जमा नहीं किये जाएंगे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें- जिलाधिकारी
सड़क सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ी है, प्राथमिकता पर हों कार्य- जिलाधिकारी
ब्लैक स्पॉट्स पर कराएं सुधार कार्य, एनएचआई सुधार कार्य कराकर एक सप्ताह में दें आख्या
विद्यालयों में नियमित रूप से हों विद्यालय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें, प्रमाण पत्र भी दें सड़क दुर्घटनाओं की जानकरी के लिए बनायी गई आई रेड ऐप
ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, अनाधिकृत वाहनों, मोबाइल फोन व शराब पी कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध करें कार्यवाही- जिलाधिकारी
जुवेनाईल ड्राइविंग में पकड़े जाने पर रुपए 25000 का चालान, 25 वर्ष की उम्र तक नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस-एआरटीओ प्रशासन
सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में आई कमी, जनपद में 8 ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित-एआरटीओ प्रशासन
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सड़क पर कोई भी अनफिट वाहन संचालित होता हुआ नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की जानकरी के लिए बनायी गयी आई रेड ऐप के संबंध में संबंधित अधिकारियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की सुरक्षा व जिंदगी से जुड़ी हुई है इसलिए यह कार्य प्राथमिकता पर होना चाहिए।
कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स पर रंबल स्ट्रिप, साइनएज आदि कार्य कराएं। उन्होंने एनएचआई के अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपने से संबंधित सड़कों पर एक सप्ताह में सुधार कार्य कराकर फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराएं।
उन्होंने विद्यालयों में विद्यालय सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित कराने के निर्देश दिए तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य से इस आशय का प्रमाण पत्र भी लेने के निर्देश दिए कि उनके विद्यालय में सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतें अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग लगाएं, जिससे आमजन सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक हों।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को रेड लाइट जंपिंग, ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन व शराब पी कर वाहन चलाने वालों के विरूद्व साथ ही अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
डाउनलोड करें इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन शिव शंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना संबंधी जानकारी के लिए आईआईटी मद्रास द्वारा आई रेड (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप) बनाया गया है, जिसमें पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग आदि मुख्य स्टेक होल्डर विभाग हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह इस ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें। उन्होंने कहा कि यह ऐप आमजन के लिए भी उपलब्ध है।
स्कूल कॉलेज में बनाएं रोड सेफ्टी क्लब~ एआरटीओ प्रशासन ने कहा कि स्कूल कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब बनाकर वर्तमान में संचालित सड़क सुरक्षा माह में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने की कार्यवाही में वाइट टेप गाड़ी के आगे होना चाहिए, रेड टेप गाडी के पीछे होना चाहिए तथा साइड में येलो टेप होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जुवेनाईल ड्राइविंग, जिसमें नाबालिग अगर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसको रुपए 25000 का चालान किया जाता है और 25 वर्ष की उम्र तक उसका ड्राइविंग लाइसेंस कहीं भी नहीं बनाए जा सकेगा और संबंधित वाहन का एक साल के लिए पंजीयन निरस्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई स्कूल की 183 बसों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के संबंध में भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विविध प्रकार के कार्यक्रम व कार्यवाही जैसे नेत्र परीक्षण शिविर, रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप की चेकिंग, सीट बेल्ट, हेलमेट की चेकिंग, चालक परिचालक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है और आगे भी है कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा माह 5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक मनाया जा रहा है, जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए प्रतिदिन संबंधित विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद बिजनौर में माह दिसंबर 2022 में गत वर्ष के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में कमी आई है। जनपद में 8 ब्लैक स्पॉट्स हैं, इनमें नेशनल हाईवे पर 04, स्टेट हाईवे पर 03 तथा एमडीआर/ओडीआर पर 01 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक स्पॉटस में सड़क सरकडा चकमल, स्वाहेडी मोड, रामा पेपर मिल, बैराज रोड निकट माउंट लिट्रा स्कूल, नूरपुर रोड निकट कृष्णा कॉलेज, गोल बाग चौराहा हल्दौर, नीदडू धामपुर, प्रयास से पृथ्वीराज चौहान के बीच धामपुर हैं।
उन्होंने बताया कि जो रोड स्टेट हाईवे तथा एमडीआर/ओडीआर की हैं उन पर सुधार कार्य जैसे थर्माे प्लास्टिक पेंट मार्किंग, ज़ेबरा क्रॉसिंग, रंबल स्ट्रिप तथा रिफ्लेक्टिव बोर्ड इत्यादि लगवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एनएचएआई से संबंधित रोड पर कार्य कराने के लिए एनएचआई को कहा गया है।
उन्होंने विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद में संचालित स्कूल बसों की संख्या 1126 है। इनमें से नियमों के अनुरूप 943 पाई गई हैं तथा नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई बसें 183 हैं। उन्होंने बताया कि 42 बसों का चालान किया गया है तथा 352 का पंजीयन निलम्बन की कार्यवाही की गयी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन शिव शंकर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक 413 ओवरलोडिंग इन एंड गुड्स व्हीकल पर कार्यवाही कर रुपए 102.40 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। 199 अनाधिकृत वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर रुपए 17.91 लाख का जुर्माना वसूल किया गया तथा 327 प्रदूषण के विरुद्ध कार्यवाही कर रुपए 1.40 लाख का जुर्माना वसूल किया गया तथा 21 ट्रैक्टर ट्रॉली के विरुद्ध कार्यवाही कर रुपए 6.22 लाख का जुर्माना वसूल किया गया साथ ही में 332 हेलमेट अभियान अंतर्गत चालान किए गए तथा 719 सीट बेल्ट अभियान में चालान किए गए।
उन्होंने बताया कि शुगर मिल व परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाते हुए रिफलेक्टर युक्त लाल कपड़ा लगाए जाने की कार्यवाही टैक्ट्रर ट्रालों एवं ट्रकों पर की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में 3375 ई-रिक्शा पंजीकृत है तथा बताया कि अपंजीकृत ई-रिक्शाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें अवैध रूप में ई-रिक्शा का संचालन न किए जाने के संबंध में चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेंद्र सिंह, एआरएम रोडवेज धीरज सिंह पवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेनीपुर कोपा के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार की मोटरसाइकिल में टक्कर मार कर दो लाख रुपए की नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल बाइक सवार को उचित उपचार के लिये सीएचसी नगीना भिजवाया। बाइक सवार की तहरीर पर बढ़ापुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी जय सिंह पुत्र नरवेश सिंह रविवार देर रात अपनी मोटरसाइकिल UP20AB6049 से नागरपुर से हरेवली होते हुए नगीना जा रहा था रास्ते में बेनीपुर कोपा लेबड़ा पुल के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से जय सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बाइक गिरने के साथ ही बाइक सवार जय सिंह बेहोश हो गया। होश में आने पर जय सिंह द्वारा देखा गया कि उसके पास में पैसों से भरा बैग, जिसमें दो लाख रुपए की नकदी थी। वह मौके से गायब था। जय सिंह द्वारा घटना की सूचना अपने साथी आशीष को दी गई। इतने में ही डायल 112 को वहां से गुजरते देख जय सिंह ने सारी आपबीती उन्हें बताई जिस पर डायल 112 के सिपाहियों ने घायल जय सिंह को उचित उपचार के लिये सीएचसी नगीना भेज दिया। बाद में सूचना पर पहुंची बढ़ापुर पुलिस ने जय सिंह की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक भाषा के बिना विश्व हिंदी दिवस का क्या औचित्य?
गौरव अवस्थी रायबरेली
विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाए जाने की परंपरा 16 वर्ष पुरानी है। हालांकि, इसका बीज 47 वर्ष पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रोप दिया था। उन्हीं के नेतृत्व में वर्ष 1975 में 10 से 14 जनवरी तक नागपुर में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति (वर्धा) के तत्वावधान में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ। इस प्रथम सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। यहीं से ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ मनाए जाने की प्रथा प्रारंभ हुई। अलग-अलग देशों में अलग-अलग तिथियों पर विश्व हिंदी सम्मेलन मनाए जाने लगे। पहले हर चार वर्ष और अब तीन वर्ष पर विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी में फरवरी में होने वाला है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 में 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ घोषित करते हुए नई परंपरा की नींव रखी। यह परंपरा भी वर्ष-प्रतिवर्ष परवान चढ़ती जा रही है पर वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने के बाद भी हिंदी संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनने का लक्ष्य अभी तक प्राप्त नहीं कर सकी है। क्यों? इस पर सरकारी और ‘अ-सरकारी’ (हिंदी भाषी समाज) दोनों की ओर से मंथन नितांत आवश्यक है।
यह सच है कि दो सौ साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों ने भारत में ही हिंदी को मिटाने की कोशिशें की लेकिन इसके उलट एक रोचक तथ्य यह भी है कि ब्रिटिश हुकूमत ने ही जाने-अनजाने हिंदी को हिंदुस्तान की सीमा से बाहर बोले जाने का रास्ता भी खोला। सभी जानते हैं कि अंग्रेजों ने अपने द्वारा छल बल से कब्जाए गए द्वीप (अब देश) मारीशस में अपनों की सुविधा के लिए 1893 में पहली बार भारतीयों को बंधुआ श्रमिकों के तौर पर ले जाया गया। इसमें अधिकांश बिहार, उत्तर प्रदेश और कुछ गुजरात के भी थे। इन्हें पहचान के रूप में ‘गिरमिटिया मजदूर’ नाम भी मिला। इन्हीं बंधुआ मजदूरों में कोई अपने साथ गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित ‘रामचरितमानस’ ले गया और कोई हिंदी के प्रबल पक्षधर एवम आर्यसमाज के संस्थापक स्वामी दयानंद द्वारा लिखित ‘सत्यार्थ प्रकाश’। इन्हीं धार्मिक पुस्तकों को पढ़ते और अपनी संस्कृति-संस्कार के बल पर गिरमिटिया मजदूरों ने भारत गणराज्य के बाहर हिंदी का अन्य देशों में पहली बार प्रवेश सुनिश्चित कराया।
कहा जा सकता है कि इन्हीं पूर्वजों की मातृभाषा के प्रति निष्ठा की बदौलत ही हिंदी 132 देशों में बोली-समझी जा रही है और आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। सभी जानते हैं कि संख्या के लिहाज से दुनिया में सर्वाधिक लोग अंग्रेजी बोलते हैं। दूसरे नंबर पर चीन की मंदारिन भाषा है। भारत समेत दुनियाभर में करीब 70 करोड़ लोगों की प्रथम भाषा हिंदी है। दूसरी भाषा के रूप में हिंदी को अपनाने वालों की संख्या जोड़ने पर यह आंकड़ा 80 करोड़ के आगे पहुंच चुका है। दिन-प्रतिदिन हिंदी तेजी से तरक्की कर रही है। सोशल मीडिया में भी हिंदी छा रही है। तकनीक में हिंदी का प्रयोग बढ़ रहा है। अब तो भारत में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी के माध्यम से प्रारंभ होने के रास्ते खुलने लगे हैं।
विश्व हिंदी दिवस’ को मान्यता क्यों नहीं?~ अब महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा होने के बावजूद हिंदी दुनिया में अपेक्षित सम्मान क्यों प्राप्त नहीं कर पा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने बेशक 22 जून 2022 को जरूर संयुक्त राष्ट्र की सूचनाएं हिंदी में भी देना स्वीकार कर लिया है लेकिन क्या केवल इतना पर्याप्त है? हम हिंदी भाषा भाषी क्या केवल इस निर्णय से ही संतोष कर सकते हैं? शायद आप भी कहें-‘नहीं, कभी नहीं’। संयुक्त राष्ट्र में सदस्य देशों की संख्या करीब 191 है। नियमानुसार 129 देशों का समर्थन मिलने पर ही हिंदी संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बन सकती है। यह सोचने वाली बात है कि जब भारत सरकार के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र 20 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित कर सकता है तो पिछले 16 वर्षों से निरंतर मनाए जा रहे ‘विश्व हिंदी दिवस’ को मान्यता क्यों नहीं दे रहा? जबकि हिंदी का अपना दावा पहले से अधिक मजबूत है और लगातार होता भी जा रहा है। इसलिए भारत सरकार को भी हिंदी को दुनिया में सम्मान दिलाने को दूसरे सदस्य देशों की सहमति के लिए सघन अभियान अब शुरू कर देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक भाषा के दर्जे के बिना विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने का कोई औचित्य नहीं है।
हिंदी की स्वीकार्यता और उपयोग दिनोंदिन बढ़ रहा~ इसमें कोई दो राय नहीं कि हिंदी की स्वीकार्यता और उपयोग दिनोंदिन बढ़ रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई संस्थाएं हिंदी के प्रचार प्रसार में अहम योगदान दे रही हैं। हिंदी के बढ़ते आंकड़े इसीका प्रतिफल हैं। हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए अब दबाव की ‘नीति’ अपनाने की रणनीति पर हम हिंदी भाषियों और विदेशों में रह रहे भारतीयों को आगे बढ़ना होगा। सबके सम्मिलित प्रयासों से ही इंतजार की घड़ियां खत्म होंगी और निश्चित ही हिंदी को अपना अपेक्षित ‘सम्मान’ सहज ही प्राप्त हो सकेगा। वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त होने पर ही हमारे उन भाषाई पूर्वजों-भारतेंदु हरिश्चंद्र, स्वामी दयानंद सरस्वती, पंडित प्रताप नारायण मिश्र, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, बाल मुकुंद गुप्त, पंडित माधवराव सप्रे समेत अन्यान्य द्वारा शुरू किया गया संघर्ष पूर्ण होगा, जिसके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन होम कर दिया।
विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) : तीन पीढ़ियों संग हिंदी के विकास में तत्पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव का परिवार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी हेतु कई सम्मानों से विभूषित हैं पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव व उनका परिवार
‘विश्व हिन्दी दिवस’ प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना व हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। हिंदी को लेकर तमाम संस्थाएँ, सरकारी विभाग व विद्वान अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव का अनूठा परिवार ऐसा भी है, जिसकी तीन पीढ़ियाँ हिंदी की अभिवृद्धि के लिए न सिर्फ प्रयासरत हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कई देशों में सम्मानित हैं।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव और परिवार~ वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के परिवार में उनके पिता श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ पत्नी सुश्री आकांक्षा यादव और दोनों बेटियाँ अक्षिता व अपूर्वा भी हिंदी को अपने लेखन से लगातार नए आयाम दे रही हैं। देश-दुनिया की तमाम पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव की 7 और पत्नी आकांक्षा की 3 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में इस परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी है।
कई सम्मानों से नवाजा गया~ ‘दशक के श्रेष्ठ ब्लॉगर दम्पति’ सम्मान से विभूषित यादव दम्पति को नेपाल, भूटान और श्रीलंका में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन’ में ‘परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान’ सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जर्मनी के बॉन शहर में ग्लोबल मीडिया फोरम (2015) के दौरान ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ श्रेणी में सुश्री आकांक्षा यादव के ब्लॉग ‘शब्द-शिखर’ को हिंदी के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है।
बेटियां भी एक से बढ़कर एक ~ सनबीम स्कूल, वरुणा, वाराणसी में अध्ययनरत इनकी दोनों बेटियाँ अक्षिता (पाखी) और अपूर्वा भी इसी राह पर चलते हुए अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के बावजूद हिंदी में सृजनरत हैं। अपने ब्लॉग ‘पाखी की दुनिया’ हेतु अक्षिता को भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, श्रीलंका (2015) में भी अक्षिता को “परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया गया। अपूर्वा ने भी कोरोना महामारी के दौर में अपनी कविताओं से लोगों को सचेत किया।
दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है हिंदी~ पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि, सृजन एवं अभिव्यक्ति की दृष्टि से हिंदी दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है। डिजिटल क्रान्ति के इस युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। वहीं, सुश्री आकांक्षा यादव का मानना है कि हिन्दी भाषा भारतीय संस्कृति की अभिव्यक्ति का माध्यम होने के साथ-साथ भारत की भावनात्मक एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। आप विश्व में कहीं भी हिन्दी बोलेगें तो आप एक भारतीय के रूप में ही पहचाने जायेंगे।
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा थाना बढ़ापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मेस, महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय इत्यादि को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पशु को आवारा छोड़ने वालों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी-जिलाधिकारी
ग्रामों में गौ संरक्षण का माहौल बनाएं, आगे बढें, हम आपके साथ हैं-जिलाधिकारी
गौ संरक्षण में अनुकरणीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाए-जिलाधिकारी
फसलों का नुकसान राष्ट्रीय हानि के समान-जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है गौवंशों का संरक्षण- जिलाधिकारी
गौ सेवा प्रभु सेवा के समान-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने गौवंश को खिलाया हरा चारा व गुड़
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तहसील धामपुर के ग्राम पंचायत तिवडी में बनाई गई अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पशु ना छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गौशालाओं और गोवंश का संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस गोवंश के संरक्षण के प्रति कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि फसलों का नुकसान राष्ट्रीय हानि के समान है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सोमवार को तहसील धामपुर के ग्राम पंचायत तिवडी में बनाई गई अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संरक्षित गोवंशों को गुड़ व चारा खिलाया। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाएं जैसे स्वच्छ जल, अच्छे चारे, विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला के चारों ओर बनायी गयी लोहे की जाली लगाए जाने के कार्यों की प्रशंसा भी की।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोवंश को अपने परिवार के सदस्यों की तरह उनका पालन करें। उन्होंने हिदायत दी कि अपने पशु को आवारा व छुट्टा छोड़ने वालों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामों में पशु गणना रजिस्टर बनाया जा रहा है तथा पशुओं की ईयर टैगिंग भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो गोवंश आवारा घूमता हुआ मिलता है उसको पशु गणना रजिस्टर के आधार पर यह जाना जाएगा कि है किसका गोवंश है तथा इसके बाद संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस पशु को आवारा छोड़ते हैं वह गांव में ही चऱता है, जिससे अन्य को नुकसान हो सकता है। वैदिक काल से गायों को पूजनीय माना गया है और यह हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। जो ग्रामवासी गौ सेवा में अनुकरणीय कार्य करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाली पड़ी जगह पर नेपियर ग्रास उगाई जाए ताकि वहां गोवंशों को अच्छी घास खाने को मिले। उन्होंने वहां बनाए गए तालाब का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निराश्रित गौवंश सड़कों पर नजर न आएं। ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ग्राम आपका है, यहां के खेत खलियान आपके हैं। इसका संरक्षण व अपने गौवंशों का संरक्षण आपकी प्राथमिकताओं में होना चाहिए। आप लोग मिलकर ग्राम में गौ संरक्षण का माहौल बनाएं, हम आपके साथ हैं आप आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि गोबर से भूमि की उर्वरता बढ़ती है। गो सेवा प्रभु सेवा के समान है।
डीएम ने कहा कि शासन द्वारा सहभागिता योजना चलाई जा रही है जिसमें पशुपालकों को गोवंश पालने हेतु दिए जाते हैं इस हेतु उन्हें रुपए 30 प्रतिदिन/रुपए 900 प्रति माह के हिसाब से दिए जाते हैं। जो पशुपालक गोवंश को पालना चाहते हैं वह गौशालाओं व अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
खंड विकास अधिकारी धामपुर मनीष दत्त द्वारा बताया गया कि अस्थाई गौशाला करीब 35 बीघा में फैली है, जिसमें तालाब व चारा उगाने के लिए जमीन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि करीब एक बीघा में बनाई गई अस्थाई गौशाला में 70 पशुओं को संरक्षित करने की क्षमता है। वर्तमान में 07 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, उप जिलाधिकारी धामपुर मनोज कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर सहित अन्य अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
स्वीप अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न माध्यमों से करें प्रचार-प्रसार: जिला विद्यालय निरीक्षक
मतदाताओं को अपने मताधिकार का निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त होकर प्रयोग करने के लिए करें प्रेरित- जिला विद्यालय निरीक्षक
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार द्वारा समस्त महा विद्यालयों के प्राचार्यों व समस्त बोर्ड के समस्त सैकेण्ड्री व सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु अपनी शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कराये जाने हेतु तिथिवार एक कार्ययोजना तैयार कर, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त होकर प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार कराये जाने की कार्यवाही करें।
उन्होंने प्राचार्य/निदेशक, समस्त महाविद्यालय/तकनीकी संस्थान, प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या, समस्त राजकीय / सहायता प्राप्त / वित्तविहीन उ०मा०वि० / इण्टर कालेज, प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या, समस्त सैकेण्ड्री / सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली), प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या, समस्त सैकेण्ड्री / सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, (आई०सी०एस०ई० बोर्ड) को पत्र प्रेषित कर कहा कि स्कूल, कालेज, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं माल आदि में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए।
उन्होेंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान हेतु नुक्कड़ नाटक आदि की व्यवस्था, महिला मतदाताओं की जागरूकता एवं सहभागिता हेतु शैक्षणिक संस्थाओं में मतदाता जागरूकता विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे निबन्ध, स्लोगन, पेंटिंग व विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं एवं मानव श्रृंखला आदि की व्यवस्था, मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न शासकीय/अशासकीय विभागों तथा निजी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएं।
उन्होेंने कहा कि समाज के समस्त वर्ग यथा अधिवक्तागण, चिकित्सक, शिक्षिक, सिविल डिफेन्स के सदस्यगण, जन प्रतिनिधि, पत्रकारगण, रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोशियेशन, गैर सरकारी संगठन, सिविल सोसाइटी आर्गनाइजेशन को भी इस कार्य हेतु अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर मतदान कराने हेतु प्रेरित किया जाए। सभी कार्यक्रम कोविड- 19 संकमण से बचाव हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों/निर्देशों का अनुपालन करते हुए सुनिश्चित किया जाए ।
15 जनवरी से पूर्व निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन के लाभार्थी कराएं आधार प्रमाणीकरण- मुख्य विकास अधिकारी
निराश्रित महिला पेंशन में आधार प्रमाणीकरण न होने पर बैंक खातों में अंतरित नहीं की जा सकेगी पेंशन धनराशि- मुख्य विकास अधिकारी
बिजनौर। पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजनान्तर्गत आच्छादित होने वाले लाभार्थियों को अपनी निराश्रित महिला पेंशन में अपना आधार प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन में आधार प्रमाणीकरण न होने की स्थिति में पेंशनरों के बैंक खातों में पेंशन धनराशि अंतरित नहीं की जा सकेगी। दिनांक 15 जनवरी 2023 से पूर्व अपना आधार प्रमाणीकरण आवश्यक रूप से करा लें।
एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर करें लॉगिन~ मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों द्वारा भी एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in पर लॉगिन करते हुए जन सुविधा केन्द्रों (कामन सर्विस सेन्टर), साइबर कैफे, निजी इन्टरनेट केन्द्र अथवा विभागीय वेबसाइट पर कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण का कार्य किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन हेतु आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया अन्तर्गत सर्वप्रथम एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर जाएं। निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन पोर्टल पर जाएं तथा आधार प्रमाणीकरण के लिये फ्लैश हो रही लाल रंग की पट्टी को क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं पता है तो? सीडीओ ने बताया कि यदि लाभार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं पता है तो निराश्रित महिला पेंशन सेलेक्ट करके पेंशन सूची में जाएं, अपना जनपद सेलेक्ट करें, विकास खण्ड सेलेक्ट करें, ग्राम पंचायत सेलेक्ट करें व ग्राम सेलेक्ट करें, पूरी पेंशन सूची उपलब्ध होगी, जिससे अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर नोट कर लें। पेंशन का प्रकार सेलेक्ट करें, निराश्रित महिला पेंशन सेलेक्ट करें, रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करें, मोबाईल नम्बर दर्ज करें बैंक एकाउन्ट नम्बर भी एंटर किया जायेगा। कैप्चा लिख कर सबमिट करें।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी के मोबाईल पर ओटीपी आएगा, ओटीपी को दर्ज करें, तथा सबमिट करें। लाभार्थी का नाम पेंशनर सूची में व आधार में समान है तो उसके रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ आधार का प्रमाणीकरण हो जायेगा। लाभार्थी का नाम पेंशन सूची तथा आधार के नाम में अंतर हो तो पेंशनर का नाम आधार के अनुसार करेक्शन कर जिला प्रोबेशन अधिकारी को फॉरवर्ड करना है। उक्त के अतिरिक्त आधार कार्ड की छायाप्रति में मोबाईल नम्बर दर्ज करते हुए पासबुक की छायाप्रति के साथ कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी को जमा कर आधार प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।
अन्यथा आपका डाटा हो जाएगा लॉक~ मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पेंशन सूची में अंकित नाम व आधार में अंकित नाम में अंतर होने पर किसी भी दशा में दोबारा प्रयास न करें, अन्यथा आपका डाटा लॉक हो जायेगा। जिन लाभार्थियों का डाटा लॉक हो गया है, वह जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या 235 विकास भवन बिजनौर से सम्पर्क कर अपना आधार प्रमाणीकरण करवा सकते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रतिदिन लाभार्थी से फॉरवर्ड डाटा की विस्तृत रूप से जांच करके नाम में त्रुटि होने पर उसे आधार के अनुसार जांच करके अपने डिजिटल सिग्नेचर से स्वीकृत करेंगे।
उन्होंने जनपद में पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 15 जनवरी 2023 से पूर्व अपना आधार प्रमाणीकरण आवश्यक रूप से करा लें, अन्यथा की स्थिति में आधार प्रमाणीकरण न होने की दशा में विभाग द्वारा पेंशन का भुगतान नहीं होगा।
भारत भूषण रत्न से सम्मानित प. हितेश शर्मा ने किया अमृत कुंड भारत खंडकाव्य पुस्तक का विमोचन
बिजनौर। अमृत कुंड भारत खंडकाव्य पुस्तक का विमोचन भारत सरकार द्वारा हिंदी सहित्य भूषण रत्न से सम्मानित अधिवक्ता लेखक एवं कवि पंडित हितेश शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
हिंदू इंटर कालेज नगीना के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पंडित धर्मानंद त्रिपाठी गुरु द्वारा लिखित पुस्तक अमृत कुंड भारत खंडकाव्य पुस्तक का विमोचन भारत सरकार द्वारा हिंदी सहित्य भूषण रत्न से सम्मानित अधिवक्ता लेखक एवं कवि रत्न पंडित हितेश कुमार शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने पुस्तक विमोचन के लिए आचार्य धर्मानंद त्रिपाठी गुरु को बधाई व शुभकामनाएं दीं। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना के बाद आरंभ हुए कवि सम्मेलन में मनोज मानव, संजीव एकल, रमेश राजहंस महेश्वरी, इंद्र देव भारती, डा.अनिल शर्मा (अनिल), राजकुमार वर्मा व चेतन विश्नोई आदि कवियों ने अपनी -अपनी रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद गुप्ता की अध्यक्षता व प्रदीप शर्मा और अनिल शर्मा अनिल के संयुक्त संचालन में संपन्न हुए कार्यक्रम में आरसी शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई, प्रमोद चौहान, सचिन शर्मा, अजित अग्रवाल, अनिल बंधु, दर्शन त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, दिनेश चंद जोशी, मनीष भटनागर, मनीष राणा व केके विश्नोई, आलमगीर काजमी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्वाधीनता संग्राम के दौर में विभिन्न प्रांतों और विभिन्न भाषाओं के महापुरुषों ने भारतीय भाषाओं में एकता और सामंजस्य के सपने देखे, लेकिन दुर्भाग्यवश यह सपने आज भी ‘सपने’ ही हैं। आजादी के बाद संविधान सभा में भी कुछ सदस्यों ने भी भारतीय भाषाओं में एकता की वकालत की पर दूरियां आज तक बरकरार हैं।
अपने इन महापुरुषों के बताए रास्ते पर चल कर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की भारत और अमेरिकी इकाई विश्व हिंदी दिवस (10जनवरी) से भारतीय भाषाओं में मेलजोल बढ़ाने के लिए एक छोटी सी पहल प्रारंभ करने जा रही है। इसमें भाषण से दूर; दूसरी भारतीय भाषा सीखेंगे। अपनी सिखाएंगे। बोलकर बताएंगे और सुनकर जानेंगे भी। इस पहल का हिस्सा बनने की बस एकमात्र पात्रता या अनिवार्यता दूसरी भारतीय भाषा सीखने और जानने की जिज्ञासा जागृत करना है।
10 जनवरी को ऑनलाइन शुरू होने वाली इस नई पहल के प्रथम पुष्प के रूप में हम तमिल और उड़िया भाषा के अक्षर और बोलचाल के शब्द जानेंगे। दूसरों को हिंदी जनाएंगे। यह क्रम दूसरी भाषाओं को लेकर निरंतर जारी रहेगा। हमें विश्वास है कि यह छोटा सा अभियान आपके सहयोग एवं स्नेह से भारतीय भाषाओं में मेलजोल बढ़ाने में सहायक सिद्ध अवश्य होगा।
तो आइए! इस नए नव संकल्प का हिस्सा खुद बनें और दूसरों को भी बनाएं।
हमारा नारा- भाषण से दूर-भाषा के _पास_
विनोद शुक्लगौरव अवस्थीश्रीमती मंजु मिश्रा अध्यक्षसंयोजकअध्यक्ष भारत इकाई अमेरिकी इकाई —————————— आपसे निवेदन है कि इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। आपके सहयोग एवं स्नेह का आकांक्षी… —————————— लाइव प्रसारण: 10 जनवरी 2023 रात 08 बजे से 09 बजे https://www.facebook.com/HamariBhashaHindi पेज पर देख सकते हैं।
ग्राम प्रधान ने जलवाए अलाव लिया ग्रामीणों का हालचाल
लखनऊ। कड़ाके की हांड कंपाऊ ठंड पड़ते ही ग्राम प्रधान ने अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों का हालचाल लिया और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी को देखते हुए नई बस्ती धनेवा के ग्राम प्रधान विजय मौर्य ने अपने गांव के ग्रामीणों को ठंड से बचाने के लिए जरुरतमंदों को कंबल बटवाएं व गांव में ही दर्जनों जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की। ग्राम प्रधान ने गांव में दर्जनों चिन्हित जगहों पर लकड़ी गिरवाकर अलाव जलवाए, जिससे ठिठुरन भरी रातों में बाहर निकले लोगों को काफी राहत मिली। ग्राम प्रधान विजय मौर्य ने बताया कि बढ़ती ठंड में निजी खर्च पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जब तक ठंड रहेगी, तब तक अलाव जलते रहेंगे। यह भी बताया कि सरकारी योजनाओं के लाभ पात्र ग्रामीणों को दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन का विशाल कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम
दिव्यांगजनों को बांटे एक हजार लिहाफ, 20 ट्राई साइकिल, 15 व्हील चेयर, 11 बैसाखी व अन्य उपकरण
दिव्यांगों व गरीब वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य: एमआर पाशा
बिजनौर। स्योहारा – नूरपुर मार्ग स्थित पारकर पब्लिक स्कूल बुढनपुर में राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन का विशाल कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग जनों को लिहाफ, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर बैसाखी व अन्य उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धामपुर के भाजपा विधायक अशोक राणा, डीएफओ बिजनौर डॉ. अनिल कुमार पटेल, डॉ मनोज कुमार वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, सुखबीर सिंह जीएम अवध शुगर मिल स्योहारा, ब्लाक प्रमुख स्योहारा उज्जवल चौहान, डीपीआरसी अमरोहा सत्येंद्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी राम कुमार, पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील, फरहा परवीन समाजसेवी के कर कमलों द्वारा दिव्यांगों, वृद्ध, विधवा, गरीब मजदूरों को 1000 लिहाफ एवं दिव्यांगों को 15 व्हीलचेयर, 20 ट्राई साइकिल, 11 बैसाखी अन्य उपकरण का वितरण किया गया।
इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व मौ. वसीम द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीएफओ डॉ. अनिल कुमार पटेल ने कहा कि एमआर पाशा दिव्यांगों के लिए हर वर्ष नि:शुल्क कार्यक्रम करते रहते हैं और दिव्यांग की लड़ाई लड़ते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम इनके लिए हर जगह तैयार हैं। भाजपा के धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि एमआर पाशा मेरे छोटे भाई हैं। मेरे पिता और एमआर पाशा के पिता से 32 साल पुराने संबंध हैं, तभी से इनके साथ मेरे भी संबंध चले आ रहे हैं। हर तरह से इनके संगठन के लिए तैयार हूं। समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा ने एमआर पाशा की तारीफ करते हुए कहा कि समाजसेवा का जज्बा उनके अंदर कूट-कूट कर भरा हुआ है। यह हर समय दिव्यांगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष स्योहारा अख्तर जलील ने कहा कि वह पालिका बोर्ड की बैठक में दिव्यांगों का भी प्रस्ताव पारित कराएंगे। अवध शुगर मिल के जीएम सुखबीर सिंह ने कहा कि जैसा कार्यक्रम आज देखने को मिला है ऐसा फिर नहीं मिलेगा। ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान ने कहा कि एमआर पाशा द्वारा किया गया कार्यक्रम बहुत सहरानीय हैं। स्योहारा के कोतवाल राजीव चौधरी ने कहा कि इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। डीपीआरसी अमरोहा सतेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा किया गया कार्यक्रम बहुत ही अच्छा सराहनीय है। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि आने वाले समय में कैलिपर्स की मशीन का कारखाना बनाएंगे और दिव्यांगों को नि:शुल्क कैलिपर्स देंगे। एमआर पाशा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इकबाल रूमानी व फरहा परवीन द्वारा किया गया।
दी एसएफसी रिकॉर्ड्स रिकॉर्डिंग म्यूजिक स्टूडियो का अभिनव अग्रवाल ने किया उदघाटन
बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में नवनिर्मित दी एस.एफ.सी. रिकॉर्ड्स रिकॉर्डिंग म्यूजिक स्टूडियो का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एड. ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एड. ने कहा कि दी एस.एफ.सी. रिकॉर्ड्स रिकॉर्डिंग म्यूजिक स्टूडियो का शुभारंभ हमारे क्षेत्र वासियों के लिए एक हर्ष का विषय है क्योंकि नगर में यह पहला म्यूजिक स्टूडियो खुला है। यह हमारे नगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे म्यूजिक में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। इस कार्य के लिए उन्होंने संस्था के संस्थापक व निर्देशक अमित चौहान को शुभकामनाएं और बधाई दी और म्यूजिक स्टूडियो की तरक्की के लिए मंगल कामनाएं की।
संस्था के संस्थापक एवं निर्देशक अमित चौहान ने बताया स्थानीय कलाकारों को गाने की रिकॉर्डिंग के लिए अब बाहर बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्टूडियो अत्याधुनिक हार्डवेयर और साफ्टवेयर से सुसज्जित है। हमारे यहां वोकल रिकॉर्डिंग, म्यूजिक प्रोडक्शन, मिक्सिंग एंड मास्टरिंग की जाएगी। नए कलाकारों को न्यूनतम बजट में गाना बनाने का मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर विनोद कुमार चौहान, अर्पित चौहान, सौरभ कुमार, पुलकित विश्नोई, रजत महिंद्रा, ऋषभ कुमार, शिवा ठाकुर, प्रदीप, सागर, राजा माहेश्वरी, अर्पित महेरा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पदोन्नत पुलिसकर्मियों का सीओ व कोतवाल ने बढ़ाया हौसला
बिजनौर। अफजलगढ़ कोतवाली प्रांगण में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बने पुलिसकर्मियों को सीओ सर्वम सिंह व कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बधाई देते हुए एक साथ बैठकर खाना खाया। इस दौरान पुलिस कर्मी भी खुश नजर आए।
शनिवार को देर रात अफजलगढ़ कोतवाली प्रांगण में कोतवाली में तैनात आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के हेड कांस्टेबल बनने की खुशी में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ सर्वम सिंह, अफजलगढ़ कोतवाल मनोज कुमार सिंह, शेरकोट कोतवाल किरनपाल सिंह, रेहड़ कोतवाल मनोज कुमार पारमर, क्राइम इंस्पेक्टर अफजलगढ़ आरपी सिंह, कस्बा इंचार्ज अमित सिसोदिया सहित अनोखेलाल गंगवार ने सभी हेड कांस्टेबलों को बधाई दी। सीओ सर्वम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बहुत कठिन होती है। जनता की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले पुलिसकर्मी अलर्ट रहकर ड्यूटी करते हैं। पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए उनके साथ बैठकर खाना खाया। इस दौरान कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि एक साथ बैठकर खाना खाने से परिवार मजबूत होता है। किसी भी पुलिस कर्मी को समस्या है तो मुझे तत्काल बताएं उन्होंने जनता को भी अपने परिवार का हिस्सा बताया। इस अवसर पर एसआई जीत सिंह पुंडीर, एसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
भीषण सर्दी व शीतलहर को देखते हुए व्यापारियों ने पिलाई राहगीरों को चाय
बिजनौर। जनपद में सर्दी के मौसम का प्रकोप चरम पर है । ऐसे समय में जब घने कोहरे व सर्द हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया हुआ है। ठंड के चलते लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर रखा है। ऐसे समय में ठंड से राहत दिलाने के लिए मंडावर मार्ग पर रहने वाले लोगों व व्यापारियों ने भीषण सर्दी को देखते हुए राहगीरों, यात्रियों, जरूरतमंद मजदूरों, रिक्शा चालकों आदि को गरम गरम चाय का वितरण किया।
कार्यक्रम में सभी के सहयोग से उत्कृष्ट चाय वितरित की गई। इस दौरान मोंटी डेयरी से नौशाद, पुनीत, 447 ब्रांड चाय के स्थानीय मैनेजर अनस सिद्दीकी, फंकी कलेक्शन से शानू, फैजान हार्डवेयर वाले, मीर साहब मेडिकल स्टोर, इलेक्ट्रिशियन शाहनवाज, पैथकेयर लैब्स के टेक्नीशियन पंकज कुमार, मन्नू, टोनी, डॉक्टर नफीस डेंटिस्ट, डॉक्टर फरहत अली आदि उपस्थित रहे।
हार्ट अटैक से बीएसएफ के जवान का निधन, जताया शोक बीएसएफ के जवानों व पुलिसकर्मियों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
बिजनौर। नगर के नुमाइश ग्राउंड के पीछे शांति नगर कॉलोनी निवासी बीएसएफ के जवान का हार्ट अटैक के चलते जोधपुर स्थित सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। उनका शव रविवार को उनके आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शव के साथ आए बीएसएफ के जवानों व पुलिस ने संयुक्त रूप से सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पूर्व फौजी केशव सिंह व संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संजीव कुमार बीएसएफ में तैनात थे। वह मूल रूप से मीरपुर तथा वर्तमान में थाना कोतवाली शहर के नुमाइश ग्राउंड के पीछे स्थित शांति नगर कॉलोनी निवासी थे। वह हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। परिजनों द्वारा उन्हें जोधपुर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर इस असीम दु:ख को सहन करने के लिए उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।
तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी से हुई थी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत
थाना क्षेत्र मंडावर के अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर का मामला
बिजनौर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मोहित कुमार उप जिलाधिकारी सदर के निर्देशन में रविवार दिनांक 8 जनवरी 2023 को थाना क्षेत्र मंडावर के अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर में ग्राम समाज की 200 बीघा जमीन को तहसील सर्वे एवं थाना पुलिस के द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जिलेभर में सार्वजनिक भूमियों को कब्जा मुक्त कराए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। तहसील सदर में तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत की गई थी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल एसडीएम सदर को भूमि को चिन्हित करने एवं कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए गए। इसी क्रम में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व एवं थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जमीन पर बोई गई पलेज एवं सरसों को जुतवा कर जमीन खाली करा दी गई। एसडीएम सदर द्वारा बताया गया कि पिछले 1 सप्ताह में लगभग 1500 बीघा से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है तथा आगे भी इसी प्रकार सरकारी भूमियों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर कोई व्यक्ति पुनः कब्जा करते पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध भूमाफिया की कार्रवाई कराई जाएगी।
साइंस कहती है कि नहीं जरूरी रोज नहाना रोज नहाना आपकी हेल्थ की प्रतिरोधक क्षमता को करता है कम
साइंस मानती है कि अगर आप रोज नहाते हैं तो अपना नुकसान कर रहे हैं साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर रहे हैं। दुनियाभर के स्किन स्पेशलिस्ट मानते हैं कि अगर ठंड में रोज नहीं नहा रहे हैं तो अच्छा ही कर रहे हैं। जरूरत से ज्यादा नहाना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे गर्मियों में रोजाना नहाना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन सर्दियों में बाथ किसी चुनौती से कम नहीं।
कई स्टडीज में साबित हो चुका है कि स्किन में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है। अगर आप जिम नहीं जाते या रोजाना पसीना नहीं बहाते, धूल-मिट्टी में नहीं रहते तो आपके लिए रोजाना नहाना जरूरी नहीं है। हमारे शरीर में एक नेचुरल ऑयल होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम भी करता है लेकिन रोज नहाने से ये निकल सकता है।
गरम पानी से भी नहाना करता है नुकसान~ जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी (वॉशिंगटन डीसी, यूएस) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सी ब्रैंडन मिशेल का कहना है कि नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं, जिससे गुड बैक्टीरिया भी हट जाते हैं। ये बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी सपॉर्ट करते हैं। इसलिए सर्दियों में हमें हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए। साइंस के अनुसार ये ऑयल आपको मॉइश्चराइज्ड और सुरक्षित रखने में सहायक होता है।
अमेरिकी विश्वविद्यालय द यूनिवर्सिटी ऑफ यूएसए के जेनेटिक्स साइंस सेंटर के एक अध्ययन के अनुसार, “ज्यादा नहाना हमारे मानव शरीर के सुरक्षातंत्र को नुकसान पहुंचाता है। रोगाणुओं-विषाणुओं से लड़ने वाली क्षमताएं कमजोर पड़ जाती हैं। खाना पचाने और उसमें से विटमिन व अन्य पोषक तत्वों को अलग करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। “कोलंबिया यूनिवर्सिटी की संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलाइन लारसन ने एक अध्ययन किया था, “रोजाना नहाने से स्कीन रूखी और कमजोर पड़ जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए रोज नहीं नहाना चाहिए।”
नाखूनों को भी पहुंचता है नुकसान~ रोज गरम पानी से नहाने से आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचता है। नहाते वक्त आपके नाखून पानी अवशोषित कर लेते हैं, फिर सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं। इससे भी नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे ये रूखे और कमजोर हो जाते हैं।
आंखों पर बुरा असर- एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्म पानी से नहाने से आंखों की भी नमी खत्म होने लगती है जिसकी वजह से आंखों में हल्की खुजली की समस्या हो सकती है।
भारत, जापान और इंडोनेशिया के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा नहाने वाले लोगों में शुमार किये जाते हैं। नहाना कई पहलू पर तय करता है। नहाने की आदत इंसान के मूड, तापमान, जलवायु, लिंग व सामाजिक दवाब पर ज्यादा निर्भर करती है। भारत में धार्मिक वजहों इसके अलावा एक बड़ा कारण पानी की उपलब्धता भी है, लेकिन ये भी सही है कि भारत में कई बार नहाने की वजह महज सामाजिक दवाब होता है। अमेरिका व पश्चिम के देशों के कई शोधों में यह साबित होता है कि रोजाना नहाना महज पानी की बर्बादी नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर भी हानिकारक है।
दारू पीने से नहीं लगती ठंड-सच्चाई या मिथ? जानें गंगाराम हॉस्पिटल के को-चेयरमैन डॉ. कक्कड़ की सलाह
ड्रिंक करने वाले पीने के कई फायदे गिनाते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ अलग है
सर्दी के सीजन में हममें से कई लोग कफ और जुकाम से जूझ रहे हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग रम या ब्रांडी का सेवन करने की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं जो लोग इसका सेवन करते हैं वे इसके फायदे गिनाने से थकते भी नहीं हैं। लेकिन, सच्चाई किसी को नहीं पता। आखिर रम या ब्रांडी हमारे लिए फायदेमंद हैं या नहीं? गंगाराम अस्पताल के मेडिसीन विभाग के को-चेयरमैन डॉ. अतुल कक्कड़ का कहना है कि दरअसल, ऐसी धारण है कि रम की तासीर गर्म होती है। इसको पीने से कफ, सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल राहत मिलती है। कई रिपोर्ट्स में तमाम तरह के दावे किए जाते रहे हैं।
सर्दी में ब्रांडी या रम पीने की दी जाती है सलाह~ रम, गन्ने के बाइप्रोडक्ट से बनाया जाता है। यह एक तरह का डिस्टिल्ड एल्कोहलिक ड्रिंक है। ब्रांडी भी एक स्ट्रांग एल्कोहलिक ड्रिंक है, जिसे फ्रूट ज्यूस या डिस्टिल्ड वाइन से बनाया जाता है। सर्दी के मौसम में शराब पीने के शौकीन लोग ब्रांडी व रम पर शिफ्ट हो जाते हैं। उनका तर्क रहता है कि ये दोनों ड्रिंक्स गर्म होते हैं और नियमित रूप से लेने से आपकी बॉडी में गर्माहट आ जाती है। ऐसे भी दावे किए जाते हैं कि रम या ब्रांडी पीने से जोड़ों में दर्द यानी ओस्टेओपोरोसिस (osteoporosis) या अर्थराइटिस ( arthritis) में राहत मिलती है। यह भी कहा जाता है कि इन ड्रिंक्स को लेने से बोन मिनरल डेंसिटी बेहतर होती है।
हार्ट के हेल्दी रहने के भी दावे~ रम और ब्रांडी को लेकर कथिततौर पर किए गए तमाम रिसर्च में भी ये दावे किए गए हैं कि इससे हार्ट की सेहत ठीक रहती है। इसके सेवन से सर्दी में धमनियों (artery) में रक्त का प्रवाह बेहतर रहता है। आर्टेरी में ब्लॉकेज की संभावना कम हो जाती है। इससे सर्दी में हार्ट अटैक की संभावन कम हो जाती है।
सांस की दिक्कत दूर होने और बॉडी में गर्माहट के दावे~ पीने वालों यह भी दावा है कि सर्दी में ब्रांडी या रम पीने से आपकी बॉडी के अंदर गर्माहट आ जाती है। यहां तक भी दावे किए जाते हैं कि बच्चों को शहद में ब्रांडी मिलाकर दिया जाता है ताकि उनकी बॉडी में गर्माहट आ जाए। एक दावा यह भी है कि सर्दी में सांस की कई दिक्कतों का इलाज ब्रांडी या रम है, क्योंकि इसमें एंटी फ्लामेटरी प्रोपर्टी होती है। कहा जाता है कि एल्कोहल से हमारे नाक में जमें चिपपिपे पदार्थ साफ हो जाते हैं और इसके साथ ही बैक्टेरिया भी निकल जाते हैं।
दावे, दावे होते हैं साइंस नहीं~ रम और ब्रांडी को लेकर ये जितने भी दावे हैं उनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। सर गंगाराम अस्पताल के मेडिसीन विभाग के को-चेयरमैन डॉ. अतुल कक्कड़ बताते हैं, “मेडिकली कोई भी डॉक्टर यह सलाह नहीं दे सकता है कि आप रम या ब्रांडी लीजिए। कंजेशन वाले पेशेंट को तो बिल्कुल ही नहीं लेना चाहिए।” कंजेशन का मतलब यह है कि आपने सीने में कफ का जकड़न हो जाए और खासी-सर्दी से आप परेशान हों। डॉ. अतुल कहते हैं कि ऐसे पेशेंट की एम्युनिटी वैसे भी कम होती है। रम या ब्रांडी लेने से एम्युनिटी और कमजोर होती है। इनके लिए तो यह नुकसानदायक ही होगा। उनका कहना है कि एल्कोहल लेने से एक तरह की गर्मी तो मिलती है, लेकिन यह गर्मी बहुत कम समय के लिए होती है। बाद में यह गर्मी भी नुकसान ही करती है। इसीलिए कोई भी डॉक्टर मेडिकली किसी को भी किसी तरह से एल्कोहल लेने की सलाह नहीं दे सकता। यह पूरी तरह से मिथ है। पीने वालों को किसी न किसी तरह का बहाना चाहिए। यह भी एक बहाना है। सच्चाई से इसका कुछ लेना-देना नहीं है। अगर किसी को कफ हो तो उसे बिल्कुल भी एल्कोहल नहीं लेना चाहिए।
बेहतर महसूस होता, लेकिन यह वास्तविकता नहीं~ डॉ. कक्कड़ कहते हैं, ”मरीज इसलिए एल्कोहल लेते हैं ताकि उनको बेहतर की फिलिंग (Feeling of well being) आती है, लेकिन सही मायने में ऐसा कुछ होता ही नहीं है। उनको लगता है कि ड्रिंक अच्छा है सूदिंग (soothing) यानी आराम पहुंचाने वाला है, गर्म है, लेकिन यह नुकसान ही करता है।”
हेल्दी पर्सन लेगा तो क्या उसको कोल्ड-कफ नहीं होगा? यह बिल्कुल गलत है। एक हेल्दी पर्सन एक सीमित मात्रा में एल्कोहल ले सकता है, लेकिन इसका कतई मतलब नहीं है कि कोई एल्कोहल लेता रहे तो उसे कोल्ड या कफ नहीं होगा। इस चीज को हमें बिल्कुल प्रमोट नहीं करना चाहिए, यह बिल्कुल गलत है।
चेस्ट या बोन किसी के लिए भी ठीक नहीं होता एल्कोहल~ एल्कोहल किसी भी बॉडी पार्ट्स के लिए ठीक नहीं है। इससे इम्युनिटी कमजोर होती है। एल्कोहल चेस्ट या बोन के लिए अच्छा होता है, यह कहना बिल्कुल गलत है। सच्चाई यह है कि एल्कोहल एक रिस्क फैक्टर है। इससे ऑस्टोपीनिया (osteopenia) या ऑस्टेओपोरोसिस (osteoporosis) का खतरा बढ़ जाता है। इससे हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं और वह आसानी से टूट सकती हैं। दरअसल, जो शराबी होते हैं उनमें लीवर सिरोसिस (liver cirrhosis) की बीमारी होती है और ऐसे लोगों में एल्कोहल की वजह से बोन्स और मांसपेशियां (mussels) दोनों कमजोर पड़ जाती हैं, एल्कोहल और घातक है।
निकाय चुनाव टलने के बाद भी अपने समर्थकों के साथ आवाम के बीच खड़े दिखते हैं राजा अंसारी
नहटौर (बिजनौर)। नगर निकाय चुनाव पीछे हट जाने और पड़ रही भीषण सर्दी के चलते जहां बाकी उम्मीदवारों का जनसम्पर्क धीमा हो गया है, वहीं चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार राजा अंसारी अपने समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में जनसम्पर्क कर चुनाव में गर्माहट बरकरार रखे हुए हैं।
जनसम्पर्क के दौरान राजा अंसारी का नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। चेयरपर्सन पुत्र और भावी प्रत्याशी राजा अंसारी ने नगर के मोहल्ला मोलवीयान, जोशियांन, नई बस्ती, नया बाजार, मुख्य बाजार, शीशग्रांन में लोगों से डोर टू डोर जनसंपर्क कर उनका हालचाल जाना और समस्याएं सुनी। साथ ही भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव में अपने लिए सहयोग का आह्वान किया। राजा अंसारी ने जनसंपर्क के दौरान बुजुर्ग पुरुषों एवं महिलाओं से सिर पर हाथ रखवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं नौजवानों को गले लगाकर और उनसे हाथ मिला कर सहयोग किए जाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान राजा अंसारी ने नागरिकों से जहां उनकी समस्याओं के बारे में जाना, वहीं नगर के विकास के संबंध में भी उनकी राय भी ली। राजा अंसारी ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि यदि उनका आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहा तो वह चंहुमुखी विकास कर नहटौर को समस्या मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ डॉक्टर दानिश, शानू कुरेशी, मल्लन सिद्दीकी, नदीम अंसारी, शब्बू मंसूरी, जीशान अंसारी, भोलू एवं शोएब अंसारी आदि मौजूद रहे।
एसपी पूर्वी धर्म सिंह, सीओ इंदु सिद्धार्थ, थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने किया पैदल फ्लैग मार्च
पुलिस टीम ने नगरवासियों को कराया सुरक्षा का एहसास
स्योहारा (बिजनौर)। शांति व्यवस्था को लेकर एसपी पूर्वी धर्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ व थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च किया। शहर में अमन शांति बनाए रखने हेतु पैदल फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से आरंभ करते हुए थाना चौराहा, मोहल्ला शेरखान, जुमेरात का बाजार, स्टेशन रोड, मिल चौराहा, बड़ा बाजार, धामपुर चुंगी व मुख्य मार्गों से होते हुए निकाला गया। अमन और शांति का पैगाम देते हुए पूर्वी एसपी धर्म सिंह ने कानून व्यवस्था सुचारू रखने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में शांति बनाए रखें। पुलिस पब्लिक के बीच मजबूत रिश्ते बने रहें। किसी भी समय जनता निडर होकर पुलिस थाने पर आकर मिल सके। किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में प्राथमिकता के आधार पर पुलिस का सहयोग करें।
पैदल फ्लैग मार्च में उप निरीक्षक कस्बा इंचार्ज रोबिन कुमार, उप निरीक्षक मान चंद, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, नगर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक वसीम खान, उप निरीक्षक केपी सिंह, उप निरीक्षक नयाब खान, उप निरीक्षक गंगाराम गंगवार, मुख्य आरक्षी विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, अजय कुमार आरक्षी अमित भाटी, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल श्यामवीर, कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल रवि सीमार आदि की अहम भूमिका रही।
वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवतियों सहित तीन लोग घायल
नहटौर (बिजनौर)। वैगनआर कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवतियां सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। युवक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी युवक विशाल पुत्र ओमपाल सिंह, हिमानी पत्नी सौरभ व मीनू पुत्री ओमपाल सिंह बाइक से धामपुर जा रहे थे। बताया जाता है की सेढे की पुलिया पर उन्हें तेज रफ़्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत फरार हो गया। घटना में विशाल, हिमानी और मीनू घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया, जहां से विशाल की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दिल्ली की तरह विकास चाहिए तो हर स्थान पर आप को जिताना होगा: सलीम टाइगर
स्योहारा (बिजनौर)। यूपी में चल रहे चुनावी माहौल में ठंडे मौसम के बीच आप नेता सलीम टाइगर ने कहा कि अगर दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी बिजली, पानी, शिक्षा और विकास चाहिए तो हम सबको एकजुट होकर हर सीट पर आम आदमी पार्टी को जिताना होगा, क्योंकि देश और प्रदेश में अगर कोई बदलाव और विकास कर सकता है तो वो केवल अरविंद केजरीवाल ही हैं। अपने विकास के तर्ज पर ही आप हर राज्य के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हम आशा करते हैं कि आने वाले निकाय चुनाव में आप पार्टी ही अपना परचम उत्तर प्रदेश में लहराएगी।
गांगन नदी के पुल को तीन करोड़ का बजट जारी, खबर सुनकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल
नहटौर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव नसीरपुर मिर्जापुर कलाली मार्ग पर गांगन नदी के पुल के लिए तीन करोड़ का बजट जारी होने की खबर पर ग्रामीणो में खुशी का माहौल है।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। सपा सरकार में पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान के अथक प्रयास से गांव नसीरपुर मिर्जापुर कलाली मार्ग पर गांगन नदी पर ग्रामीण क्षेत्र में यह पहला पुल बनवाया गया था। करीब बीस वर्ष तक ग्रामीणों को मूलचंद चौहान द्वारा बनवाए गए पुल से लाभ मिला। पुल नीचा होने के कारण बरसात में आवागमन बंद होने पर ग्रामीण वर्षो से राज्य सरकार से दूसरा पुल बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। सपा सरकार में भी मूलचंद चौहान ने इस समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। इसके बाद भी ग्रामीण पुल बनवाने के लिए मांग करते हुए चले आ रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए लोनिवि द्वारा कराए गए आँकलन के अनुसार करीब 3 करोड 8 लाख 97 हजार का विभागीय तकनीकी लागत मूल्यांकन किया गया है। अब ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही पुल की समस्या का स्थाई समाधान होने की आस जगी है।
व्यक्ति विशेष की सिफारिश पर हुई सैनिक स्कूल अंबिकापुर में असिस्टेंट मास्टर की नियुक्ति?
छत्तीसगढ़। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में रोशन कुमार मास्टर (कंप्यूटर साइंस) और संजय कुमार (नर्सिंग अभ्यारण्य) के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त थे। 179 दिनों के लिए 2008 के तीसरे या चौथे चतुर्थांश में विशेष व्यक्ति के विकल्पों पर अस्थयी नियुक्ति की मियाद पूरी होने के पूर्व ही 01 जनवरी 2009 को इन दोनों को स्थायी रूप से नियुक्त किया गया बिना किसी अधिकृत चयन प्रक्रिया के जो कि गैर-विधि होने के कारण के साथ ही सभी संभव विकल्पों को विनय करता है।
इन पदों पर चयन से रोशन कुमार आज भी पढ़ाने में अक्षम हैं, और संजय कुमार नर्सिंग असिस्टेंट उस पद पर आसीन हैं। आरएमपी और आठवीं पास होकर जिसकी अनिवार्य अहर्ता है डिप्लोमा/ डिग्री इन नर्सिंग। इन तथ्यों को जब तात्कालिक कार्यालयाध्यक्ष द्वारा सन 2013 में प्रधानाचार्य कैप्टन गोरंटला रामबाबू के संज्ञान में लाया गया तो कार्यालयाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह (वायु सेना वेटरन) पर निराधार शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निष्कासन गैर विधिक तरीके से कर दिया गया।
संस्थापक प्रधानाचार्य कैप्टन (डॉ) महेश कांडपाल (सेवानिवृत्त) को बचाने की साजिश! यह दोनों ही नियोजन कैप्टन कांडपाल द्वारा किए गए थे और कैप्टन गोरंटला रामबाबू भारतीय नौ सेना में उनके अधीनस्थ अधिकारी तथा अंबिकापुर में उनके मार्गदर्शक थे। निष्काषित कार्यालयाध्यक्ष ने यह मुद्दा आरटीआई के माध्यम से उठाया।
केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने यह जानकारी अपने पत्रांक SSAP/Est/RTI/1049/4532 तथा SSAP/Est/RTI/1049/4531 दिनांकित 05 मार्च 2019 के माध्यम से प्रेषित की। इन दोनों ही पत्रों के माध्यम के यह जानकारी उपलब्ध करायी गयी है कि अस्थायी और स्थायी नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन और चयन परीक्षा की तारीख की उपस्थिति शीट नहीं है तथा अंतिम अनुच्छेद में यह स्पष्ट बताया गया है कि चूंकि स्कूल उस दौरान स्थापना के प्रारंभिक दौर में था अतः उपलब्ध अस्थायी कर्मचारियों को तीन शिक्षकों को एक बोर्ड के माध्यम से उनकी उपयुक्तता का अन्वेषण करते हुए स्थायी कर दिया गया।
आयोग का निर्णय आयोग ने रिकॉर्ड पर मौजूद तथ्यों के अध्ययन से पाया है कि आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(जे) के तहत सीपीआईओ द्वारा सूचना से इनकार केवल आंशिक रूप से उचित है। सीपीआईओ को…..
(i) आरटीआई आवेदन के पैरा 1 में मांगी गई भर्ती परीक्षा के दिन उपस्थिति पत्रक की प्रति प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। (ii) आरटीआई आवेदन के पैरा 2 में मांगे गए अनुबंध पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाले विज्ञापन की प्रति और (iii) नियमित भर्ती के लिए विज्ञापन की प्रति और आरटीआई आवेदन के पैरा 3 में मांगी गई उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं के लिए उपलब्ध निर्देश।
उक्त सूचना इस आदेश की प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर अपीलकर्ता को नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। ऐसा करने में, यदि किसी भी पैरा पर मांगी गई जानकारी भागों में या समग्र रूप से उपलब्ध नहीं है, तो उस पैरा के खिलाफ अपीलकर्ता को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाना चाहिए। इस आशय की एक अनुपालन रिपोर्ट विधिवत रूप से सीपीआईओ द्वारा आयोग को भेजी जाएगी।
सभी स्कूल कॉलेज बैंक मॉल को बंद करने का आदेश? देशभर में लगेगा लॉकडाउन?
इस वक्त की एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि देश के सभी राज्यों में 72 घंटे का लॉकडाउन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। साथ में सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक के साथ-साथ बाजार एवं प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। बैठक में बताया जा रहा है कि देश के सभी राज्य में 72 घंटे के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा, क्योंकि देश में प्रतिदिन कोरोना के संक्रमण बढ़ रही है और साथ में ठंड भी बढ़ती जा रही है। लेकिन, अभी तक कोई भी स्कूल कॉलेज को बंद नहीं किया गया है। इसलिए जल्द से जल्द लॉकडाउन लगाया जायेगा।
हालांकि, इस न्यूज़ पर जब हमारी टीम ने फैक्ट चेक किया तो पता चला कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक एवं गलत है। केंद्र सरकार केंद्र एवं राज्य सरकार फिलहाल अभी किसी भी तरह की लॉक डाउन नहीं लगाने जा रही है। केंद्र सरकार ने कई बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की एवं कोरोना के फैलते संक्रमण एवं उस पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया है।
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो, PIB ने खुद जानकारी दी है कि इस प्रकार की खबरें सच हैं या नहीं?
पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि, स्कूल कॉलेज बंद होने का सरकारी आदेश जारी होने की खबर पूरी तरह से झूठ है। ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। साथ ही पीआईबी ने लोगों से ऐसे फर्जी मैसेजेस से बचने की भी सलाह दी है। पीआईबी ने लिखा कि, ‘सोशल मीडिया पर कई खबरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि, कोविड के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। ये सभी दावे फर्जी हैं। ऐसी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले फैक्ट चेक अवश्य करें। पीआईबी के फैक्ट चेक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ऐसी कोई भी गाइडलाइंस फिलहाल जारी नहीं की गई है। हालांकि ठंड के चलते जरूर कुछ राज्यों में स्कूल बंद किए गये हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि आप केवल ऑफिशियल सोर्स की खबरों पर ही विश्वास करें और किसी भी ऐसी भ्रामक जानकारी से बचें। हालांकि, बढ़ती सर्दी के कारण देशभर के विभिन्न राज्यों में 10 जनवरी के आसपास तक सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद किया गया है। हालांकि लॉकडाउन लगाने की ऐसी कोई भी प्रक्रिया सरकार द्वारा सामने नहीं आई है, लेकिन अगर इस प्रकार की कोई भी खबर आती है तो हम आपको सबसे पहले इसकी अपडेट देंगे। इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप पर टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं जहां हम आपको सबसे पहले इसकी जानकारी देंगे।
पूर्व डिप्टी सीएम ने वितरित किये कंबल, खिले बुजुर्गों के चेहरे
मलिहाबाद। देवम लॉन पर स्व. अजय पाठक की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
क्षेत्र के निराश्रित दर्जनों बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी अजय पाठक की पुण्यतिथि पर देवम लॉन में प्रयागराज से पहुँचे मिश्र बंधुओं द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ तत्पश्चात निराश्रितों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नवीपनाह, बड़ी गढ़ी, महमूदनगर, कनार सहित दर्जनों गांवों से पहुँचे बुजुर्गों को दो सौ कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण कर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि स्व. अजय पाठक को क्षेत्र के लोग हमेशा याद करते रहेंगे। हर जरूरतमंद की मदद करना उनका स्वभाव था। ऐसे लोग समाज के पूरक होते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, विकास किशोर, विकास, अनिल सिंह चौहान, विकास पाठक, उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक, महामंत्री आशीष द्विवेदी, पंकज गुप्ता, प्रधान सर्वेश रावत, अंजू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
बजाज ग्रुप की बिलाई शुगर मिल पर क्रमिक आमरण अनशन शुरू
बिजनौर। बजाज ग्रुप की बिलाई शुगर मिल पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का क्रमिक आमरण अनशन शुरू हो गया है।
इस दौरान गौरव कुमार मंडल प्रभारी आईटी सेल, सुजान चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष हल्दौर, नरेंद्र सिंह नेताजी तहसील संयोजक चांदपुर, ऋषि पाल महाराज, प्रचार मंत्री सुरेंद्र सिंह महाराज समेत 5 लोग क्रमिक आमरण अनशन पर बैठे। जिला महासचिव वेद प्रकाश ने अध्यक्षता व कपिल राणा ने सभा का संचालन किया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू ने कहा कि जब तक पिछला समस्त भुगतान नहीं होगा तब तक क्रमिक अनशन ऐसे ही चलता रहेगा। सभा में कोषाध्यक्ष राकेश, ठाकुर नरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद उर्फ बिट्टू, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, कामेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, मंगल सिंह, केशव शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आगे की रणनीति बनाई।
सर्विलांस सेल, जनपद बिजनौर की मोबाइल रिकवरी टीम ने 100 गुम/गिरे हुए मोबाइल फोन को किया बरामद
बिजनौर। सर्विलांस सेल, जनपद बिजनौर की मोबाइल रिकवरी टीम ने 100 गुम/गिरे हुए मोबाइल फोन को बरामद किया है। एसपी ने बरामद किए गए मोबाइल हैंडसेट को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में उनके स्वामियों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए कहीं गिरे हुए मोबाइल फोन की बरामदगी करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 तेजपाल सिंह के नेतृत्व में एक मोबाइल रिकवरी टीम का गठन कर जल्द आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ० प्रवीन रंजन सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल की मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए विभिन्न कंपनी के 100 कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल हैंडसेट बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। इनकी कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई है। बरामद किए गए मोबाइल हैंडसेट को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में उनके स्वामियों के सुपुर्द किया।
पौने दो लाख रुपए से होगी तहसील धामपुर में मरम्मत व रंगाई पुताई
16 जनवरी तक दें तहसील धामपुर में मरम्मत व रंगाई पुताई कार्य हेतु कोटेशन
बिजनौर। तहसील धामपुर की मरम्मत व रंगाई पुताई के लिए पौने दो लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। तहसीलदार धामपुर ने सर्वसाधरण को सूचित करते हुए बताया कि तहसील धामुपर में अनावासीय भवन/आवासीय भवनों में अनुरक्षरण मद के लिये क्रमशः 100000/-(एक लाख रुपए मात्र) व 75000/-(पिचहत्तर हजार रुपए मात्र) कुल 175000/-(एक लाख पिचहत्तर हजार रुपए मात्र) रुपए कर धनराशि जिलाधिकारी बिजनौर के कार्यालय के पत्र पत्रांक संख्या 1179 (09)/नाजिर सदर/2022-23 दिनांक 08 सितम्बर 2022 के द्वारा आवंटित की गई है, आवंटित धनराशि से अनुरक्षण मद में मरम्मत/रंगाई पुताई का कार्य कराया जाना है।
उन्होंने कहा कि कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति अपनी कोटेशन में कार्य किस दर पर करना चाहते है, उसकी स्पष्ट धनराशि सीलबन्द लिफाफे में अंकित करते हुए दिनांक 16 जनवरी 2023 तक दोपहर 12.00 बजे तक नायब नाजिर तहसील धामपुर के पास जमा कराना सुनिश्चित करें। उक्त प्राप्त कोटेशन उसी दिन समय 03.00 बजे अधोहस्ताक्षरी/प्रभारी अधिकारी नजारत तहसील धामपुर के कार्य कक्ष में अधोहस्ताक्षरी/प्रभारी अधिकारी नजारत तहसील धामपुर की उपस्थिति में खोले जायेंगे, विस्तृत जानकारी के लिये नायब नाजिर तहसील धामुपर से जानकारी कर सकते हैं।
डॉ. विनय प्रकाश सिंह ने संभाला एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) के महासचिव का कार्यभार
रह चुके हैं उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल
गौरव के पल : पहली बार कोई भारतीय डाक क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का करेगा नेतृत्व
लखनऊ। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल रहे डॉ. विनय प्रकाश सिंह ने एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) के महासचिव का पदभार इसके मुख्यालय बैंकॉक, थाईलैंड में संभाल लिया। उनका कार्यकाल 4 वर्ष का होगा। इससे पूर्व वह डाक सेवा बोर्ड के सदस्य (कार्मिक) के पद पर कार्यरत थे। यह पहली बार है, जब कोई भारतीय डाक क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्व संभालेगा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद निवासी डॉ. विनय प्रकाश सिंह अगस्त-सितंबर 2022 के दौरान बैंकॉक में आयोजित 13वीं एपीपीयू कांग्रेस के दौरान हुए सफल चुनावों के बाद इसके महासचिव चुने गए थे।
डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे ने कहा, “यह पहली बार है जब कोई भारतीय शख्स डाक क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्व कर रहा है। डाक क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, यह भारतीय डाक विभाग के लिए सौभाग्य की बात है कि उसका अधिकारी एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) की गतिविधियों का, विशेष रूप से भारत की जी-20 अध्यक्षता के इस वर्ष से नेतृत्व करेगा।”
गौरतलब है कि एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) एशियाई-प्रशांत क्षेत्र के 32 सदस्यीय देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है। एपीपीयू इस क्षेत्र में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) का एकमात्र नियंत्रित संघ है, जो संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। एपीपीयू का लक्ष्य डाक सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना के लिए सदस्य देशों के बीच डाक संबंधों का विस्तार, सुविधा देना और सुधार करना है। विभिन्न यूपीयू परियोजनाओं के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में, एपीयूयू यह सुनिश्चित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता है कि यूपीयू की सभी तकनीकी और परिचालन परियोजनाएं इस क्षेत्र में पूरी हो जाएं ताकि क्षेत्र को सर्वोत्तम संभव तरीके से वैश्विक डाक नेटवर्क में एकीकृत किया जा सके। महासचिव डाक संघ की गतिविधियों का नेतृत्व करते हैं और एशियन पैसिफिक पोस्टल कॉलेज (एपीपीसी) के निदेशक भी हैं जो इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अंतर सरकारी डाक प्रशिक्षण संस्थान है।
एपीपीयू महासचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विनय प्रकाश सिंह ने कहा, “मेरा लक्ष्य डाक नेटवर्क के माध्यम से व्यापार के विकास में सुधार करने, संघ की स्थिरता सुनिश्चित करने और एपीपीसी में कराए जाने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में सुधार करने के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र में डाक से जुड़े संस्थानों के साथ क्षेत्रीय समन्वय में सुधार करना है।” एशिया प्रशांत क्षेत्र में पूरी दुनिया के मेल का लगभग आधा मेल आता-जाता है और यहां डाक मानव संसाधन पूरी दुनिया का लगभग एक तिहाई है।
खसरा की ऑनलाइन फीडिंग के लिए लेखपाल संघ का प्रदेश स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ऑनलाइन खसरा फीडिग की मांग को लेकर शनिवार को प्रदेश स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम चलाएगा। यह कार्यक्रम समाधान दिवस वाले दिन चलाया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव ने बताया कि खसरे की ऑनलाइन फीडिंग को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सन फसली वर्ष 1430 का प्रारूप/प्रिन्ट उपलब्ध कराए जाने हेतु कई बार विभाग से लिखित और मौखिक अनुरोध किया गया, जिससे तय समय पर कार्य को निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके। मगर अभी तक आलाकमान उदासीन बना हुआ है।
प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार कश्यप ने कहा कि विगत 30 अगस्त 2022 को परिषद द्वारा इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों को आदेश भी जारी किया गया लेकिन फिर भी तहसीलों द्वारा फॉर्म/प्रारूप का प्रिंट नहीं दिया गया है, जिससे खसरा फीडिग का कार्य बाधित हो रहा है। शासन और परिषद का ध्यान मसले की ओर आकर्षित कराने के लिए लेखपाल संघ ने पूरे प्रान्त में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन सभी तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन देने का निर्णय किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी तरह फसली वर्ष 1428 की ऑनलाइन फीडिंग के वक्त भी लेखपालों को अपनी तनख्वाह से कई हज़ार रुपए खर्च कर कार्य को पूरा कराया गया था, जो कि बिल्कुल ही न्यायोचित नहीं था।
अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 06 जनवरी से 16 जनवरी तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण- जिला पूर्ति अधिकारी
बिजनौर। अन्त्योदय कार्डधारकों व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दिनांक 06 जनवरी से 16 जनवरी के मध्य कराया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा योजनान्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उददेश्य से एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01 जनवरी, 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत नवम्बर, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 कि०ग्रा० गेहूं (निःशुल्क) व 21 कि०ग्रा० चावल (निःशुल्क) कुल 35 कि०ग्रा० प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 कि०ग्रा० गेहूं (निःशुल्क) व 03 कि०ग्रा० (निःशुल्क) चावल कुल 05 कि०ग्रा० प्रति यूनिट वितरण दिनांक 06 जनवरी से दिनांक 16 जनवरी के मध्य कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 16 जनवरी होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सके। उन्होंने सभी अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डाे से अनुरोध किया कि वह उचित दर दुकान से नियमानुसार निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर लें।
लखनऊ। राजधानी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट के आयोजन के दौरान अगर आप लखनऊ आना चाहते हैं और आपको राजधानी के किसी भी होटल में अगर रुकना है तो मुश्किल होगी। आप वैकल्पिक प्लान तैयार कर लें।
लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इसको लेकर 9 फरवरी से राजधानी में मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। 13 फरवरी तक वह राजधानी में रहेंगे। इसको देखते हुए 9 से 13 फरवरी तक सभी बड़े होटलों के रूम को रिजर्व किए जाने की तैयारी है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में होटलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। लखनऊ में होटल के कमरों की बुकिंग इस दौरान नहीं होगी। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी होटलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में आवश्यक निर्देश जारी किए।लखनऊ में 10 से 12 फरवरी के बीच होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी होटल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश और पर्यटन विभाग के सचिव अश्विनी कुमार पांडे मौजूद रहे। होटल संचालकों को जानकारी दी गई कि 10 से 12 फरवरी राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इसमें भाग लेने के लिए विदेश से इन्वेस्टर और तमाम डेलीगेट 9 फरवरी से आने लगेंगे। सभी मेहमान राजधानी में 13 फरवरी तक रहेंगे। डीएम ने कहा कि इसको देखते हुए 9 से 13 फरवरी तक होटलों की ओर से कोई रूम बुकिंग न की जाए। होटल के रूम को रिजर्व रखा जाए। 9 से 13 फरवरी के बीच प्रशासन की ओर से इन कमरों को रिजर्व कराया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से एसओपी जारी किया जाएगा। सभी होटलों को प्रशासन की गाइडलाइन और एसओपी के अनुपालन का पालन कराना अनिवार्य होगा। पदाधिकारियों को अपने होटलों में कमरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी होटल अधिकारियों को गूगल शीट पर अपने होटल के कमरों की वर्तमान संख्या क्षमता और इसमें संभावित बढ़ोतरी के डाटा को दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। डीएम की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि क्षमता विस्तार के लिए होटल को अगर किसी एनओसी की जरूरत होगी तो प्रशासन की ओर से इसमें सहयोग दिया जाएगा। हर होटल में हेल्प डेस्क स्थापित होगी इसमें प्रशासन की ओर से एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। होटल को भी अपना एक व्यक्ति वहां नियुक्त करना होगा। इसके लिए सभी होटलों को स्टाफ की ट्रेनिंग के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने दिये रैन बसेरों व अलाव का निरीक्षण करने के निर्देश
जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल व सभी रोडवेज पर हो रैन बसेरों की व्यवस्था- जिलाधिकारी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल तथा सभी रोडवेज पर रैन बसेरों की व्यवस्था की जाए तथा उनका निरीक्षण भी किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जितने स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है उनका निरीक्षण किया जाए।
जिलाधिकारी ने की बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा
निर्वाचन की विश्वसनीयता व पारदर्शिता बरकरार रहे-जिलाधिकारी
निर्वाचन लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा, मतदान एक पवित्र कार्य-जिलाधिकारी
निर्वाचन को त्रुटिविहीन, शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराएं-जिलाधिकारी
आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य व निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराएं-जिला निर्वाचन अधिकारी
मतदान 30 जनवरी व मतगणना का 02 फरवरी को होगी-अपर जिलाधिकारी वित्त
बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारियों व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की विश्वसनीयता व पारदर्शिता बरकरार रहे। यह भी कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है और मतदान एक पवित्र कार्य है। उन्होंने निर्वाचन को त्रुटिविहीन, शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्वाचन के लिए बढ़िया व फिट वाहनों की व्यवस्था करने के लिए कहा। कार्मिकों का प्रशिक्षण समय से करा लिया जाए। आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है इसका अनुपालन कराया जाए।
डीएम ने कहा कि आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य करने के साथ ही निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि जब वह लखनऊ में एडीएम सिविल सप्लाई थे तो उन्हें ईंधन बचत के लिए सम्मानित किया गया था।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 30649 मतदाता हैं। जनपद में 23 मतदान केन्द्र व 36 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को आयोग की मंशानुरूप सकुशल रूप से सम्पन्न कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिस बूथ पर 1200 से ज्यादा वोट होंगे, वहां पर 1 प्लस 4 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। अन्य पोलिंग बूथ पर 1 प्लस 3 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। आयोग के निर्देश है कि जिस व्यक्ति का वोट है उसे कार्मिक ना बनाया जाए। निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 05 जनवरी 2023, नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 12 जनवरी, 2023 (बृहस्पतिवार), नाम निर्देशन की जांच हेतु 13 जनवरी, 2023 (शुक्रवार), नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 16 जनवरी, 2023 (सोमवार), मतदान का दिनांक 30 जनवरी, 2023 दिन सोमवार को पूर्वाहन 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक होगा। मतगणना का दिनांक 02 फरवरी, 2023 (बृहस्पतिवार), वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा दिया जायेगा 04 फरवरी, 2023 (शनिवार) है।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि 09 जनवरी को कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यों के संबंध में एक-एक कर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह, पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने गौ-वंश संरक्षण व पशु गणना के संबंध में वीडियो कान्फ्रेन्सिग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सभी पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग की जाए-जिलाधिकारी
पशु को आवारा व छुट्टा छोड़ने वालों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी-जिलाधिकारी
गौ संरक्षण में अनुकरणीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाए-जिलाधिकारी
फसलों का नुकसान राष्ट्रीय हानि के समान-जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है गोवंशों का संरक्षण, कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं-जिलाधिकारी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आवारा पशुओं के संरक्षण व पशु गणना के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ जूम एप पर मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग की जाए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण में अनुकरणीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि यही हमारी संस्कृति व प्रथा है। उन्होंने कहा कि फसलों का नुकसान राष्ट्रीय हानि के समान है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं और गोवंश का संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस गोवंश के संरक्षण के प्रति कृत संकल्पित है। जिला पंचायत की जो गौशालाएं अभी क्रियाशील हैं, उनको पुनः क्रियाशील किया जाए। अपने पशु को आवारा व छुट्टा छोड़ने वालों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि पशुओं को आवारा ना छोड़े। सभी थानाध्यक्षों से कहा कि वह पंचायत सहायकों को प्रोत्साहित करें तथा अपने-अपने थाना में संबंधित उप जिलाधिकारी के समक्ष उनके साथ बैठक करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह गौ शालाओं का निरीक्षण करें तथा कमियां पाए जाने पर सूचित करें। सभी थानाध्यक्षों से कहा कि वह भी गौशालाओं का निरीक्षण करें तथा कहीं अगर कमी मिलती है तो उसको तत्काल सूचित करें। शासन द्वारा सहभागिता योजना चलाई जा रही है, जिसमें पशुपालकों को गोवंश पालने हेतु दिए जाते हैं। इस हेतु उन्हें रुपए 30 प्रतिदिन/रूपी 900 प्रति माह के हिसाब से दिए जाते हैं। जो पशुपालक गोवंश को पालना चाहते हैं, वह गौशालाओं व अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को पशु गणना का कार्य कराया जाएगा, जिसमें पंचायत सहायक, राजस्व विभाग के कर्मी, विकास विभाग के कर्मी, बीट पुलिस कर्मी व अन्य संबंधित कर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहां कि चौकीदारों की सूची अद्यतन कर सभी थानाध्यक्ष उपलब्ध कराएं तथा जहां कहीं चौकीदार नियुक्त नहीं है वहां प्राथमिकता पर उनकी नियुक्ति कराई जाए।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि पशु गणना के समय कितने पशु हैं, कितनों का टैगिंग हुआ है या नहीं हुआ है इसकी जानकारी भी ली जाए तथा इसको अभिलेखों में अंकन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्ण गम्भीरता से किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा सभी उप जिलाधिकारी सभी थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लखनऊ। वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति के लिए शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। जिन उपायों पर विचार किया जा रहा है, उनमें राज्य में व्यापार करने की शर्तों को आसान बनाना, खुदरा विक्रेताओं को हैंडहेल्ड ऑनलाइन डिवाइस से आवश्यक स्टॉक ऑर्डर करने के लिए एक आसान प्लेटफॉर्म प्रदान करना और बीयर-विदेशी शराब के स्टॉक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग एक वित्तीय वर्ष में शराब कंपनी की ओर से पेश किए जाने वाले नए वेरिएंट की संख्या को सीमित करने और लोगो (Logo) को मंजूरी देने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर भी विचार कर रहा है। वजह यह है कि कई बार शराब कंपनियां बाजार में ज्यादा कीमत वाले वेरिएंट पेश करती हैं, जिनके लोगो और लेबल में अंतर करना मुश्किल है।
ग्राहकों और दुकानदार में बहस का कारण यूपी शराब व्यापारी कल्याण संघ के प्रवक्ता देवेश जायसवाल का कहना है कि हमने शराब के नए वेरिएंट के लिए पूरी तरह से अलग और अनोखे लेबल की मांग भी उठाई है। कई बार देखा गया है कि अलग-अलग कीमतों वाली शराब की बोतलों पर एक जैसे लोगो और लेबल होने पर ग्राहक और खुदरा विक्रेताओं में बहस हो जाती है।
माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 10 महानगरों से की गई बसों की व्यवस्था
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने किया 2400 बसों का बेड़ा तैयार
लखनऊ समेत प्रदेश की 87 जगहों से चलाई जाएंगी बसें
लखनऊ। प्रयागराज के माघ मेला में छह जनवरी से 18 फरवरी तक होने वाले मुख्य स्नान के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों के जरिए श्रद्धालु सरलता से माघ मेला क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने 2400 बसों का बेड़ा तैयार किया है। माघ मेला के दौरान यह बसें लखनऊ समेत प्रदेश की 87 जगहों से चलाई जाएंगी। माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश के दस महानगरों को चिन्हित किया गया है। इसके भीतर शहर के विभिन्न बस अड्डों से लेकर तहसील से बसें माघ मेला क्षेत्र के लिए सीधी बस सेवा के रूप में संचालित की जाएंगी। बसों की पार्किंग मेला क्षेत्र के करीब की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सरलता से बस से उतर कर मेला क्षेत्र तक पहुंच सकें। इस संबंध में अपर व्यवस्था निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी रोडवेज अफसरों को गाइड लाइन भेज दी है।
इन 10 महानगरों से बसों की व्यवस्था~ लखनऊ से 300 बसें, कानपुर से 260, गोरखपुर से 380, आजमगढ़ से 360, बनारस से 300, अयोध्या से 220, प्रयागराज से 550, चित्रकूटधाम से 230, झांसी से 50, देवीपाटन से 150 बसें चलेंगी। यह बसें हर क्षेत्र के बस अड्डे से लेकर गांव, कस्बा और तहसीलों से माघ मेला तक सीधे तौर पर चलाई जाएंगी।
इन छह मुख्य स्नान पर्व पर चलेंगी स्पेशल बसें~ -06 जनवरी पौष पूर्णिमा -14 और 15 जनवरी मकर संक्रांति -21 जनवरी मौनी अमावस्या -26 जनवरी बसंत पंचमी -05 फरवरी माघी पूर्णिमा -18 फरवरी महाशिवरात्रि
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम एमडी संजय कुमार ने बताया कि इस बार माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश भर से रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षित यात्रा के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। सभी बसें माघ मेला स्पेशल के तौर पर मुख्य स्नान के लिए संचालित की जाएंगी।
ग्राम प्रधान ने जलवाए अलाव, लिया ग्रामीणों का हालचाल
कसमण्डी बाजार सहित दर्जनों जगहों पर जले अलाव
मलिहाबाद। कड़ाके के हांड कपाऊ ठंड पड़ते ही ग्राम प्रधान ने अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों का हालचाल लिया। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चिन्हित करते हुए संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
बीते शनिवार से लगातार ग्राम पंचायत कसमण्डी कला और मजरा हाफिज खेड़ा में भ्रमण कर ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए दर्जनों जगहों पर अलाव जलवाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय साहू, सहयोगी देवीप्रसाद, किशोरीलाल, रोहितराज, संजीत बहादुर के साथ गाँवो में पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों के हालचाल लिए। साथ ही गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों से मिल सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ से वंचित ग्रामीणों को लाभ दिलवाने हेतु चिन्हित किया।
दोनों गांव में दर्जनों चिन्हित जगहों पर अलाव जलवाए, जिससे ठिठुरन भरी रातों में बाहर निकले लोगों को काफी राहत मिली। ग्राम प्रधान रिंकी साहू ने बताया कि बढ़ती ठंड में निजी खर्च पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। यह क्रम शनिवार से शुरू हुआ है। जब तक ठंड रहेगी, तब तक अलाव जलते रहेंगे। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ पात्रों को दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सामाजिक समरसता के भाव समाज को प्रदान करते हैं नई दिशा-शिवानी गुप्ता
भारत विकास परिषद बालागंज शाखा द्वारा भजन संध्या और पारिवारिक मिलन समारोह
लखनऊ। भारत विकास परिषद बालागंज शाखा द्वारा भजन संध्या और पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कई दर्जन परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में शाखा अध्यक्ष शिवानी गुप्ता ने बताया कि हमारा समाज अब बिखर रहा है। निश्चित अंतराल पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना बहुत जरूरी हो गया है। यह कार्यक्रम समाज को यह संदेश देता है कि परिवार हमारे समाज की धुरी है, जिससे हम संस्कारी सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत शिवानी गुप्ता ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल की गरिमामय उपस्थिति के साथ प्रांतीय व रीजनल दायित्वधारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपेश्वर गौशाला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता रश्मि द्विवेदी अर्चना चतुर्वेदी शालू गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार के नेतृत्व में लखनऊ जनपद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 22 साल से शिक्षण कार्य कर रहे लगभग 146000 शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याएं दूर करने का अनुरोध किया गया है। इसमें मांग की गई है कि नियमावली बनाकर शिक्षामित्रों को स्थाई शिक्षक पद का दर्जा दिया जाए, नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल किया जाए, शिक्षामित्रों को स्थाई करने की प्रक्रिया तक शिक्षामित्रों को 12 महीने 62 वर्ष की आयु तक सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, मृतक शिक्षामित्रों के परिवार की समुचित सहायता की जाए महिला शिक्षा मित्रों को उनकी ससुराल के निकट के प्राथमिक विद्यालय में समायोजित किया जाए। इन समेत कई अन्य मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी लखनऊ को दिया गया है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। लखनऊ में ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान, जिला संरक्षक बीएल यादव, महामंत्री हरिनाम सिंह, राजीव कुमार यादव, अवधेश कुमार, सतीश कुमार, मुरलीधर, मोहम्मद उबैद, राजेश कुमार, श्रवण कुमार आर्य आदि दर्जनों शिक्षामित्र पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने विधान परिषद स्नातक निर्वाचन के लिए नियुक्त किए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी
निर्वाचन संबंधी कार्यों में उदासीनता व शिथिलता पर होगी कड़ी कार्यवाही- जिला निर्वाचन अधिकारी
बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्त निर्वाचन हेतु मतदान दिनांक 30 जनवरी, 2023 को सम्पन्न कराया जाना है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों व व्यवस्थाओं हेतु प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि उक्त अधिकारी निर्वाचन के सम्बन्ध में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं/कार्यवाहियों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें और समय-समय पर उसकी प्रगति से उनको एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बिजनौर को अवगत कराते रहेंगे ।
उन्होंने निर्देशित किया कि नियुक्त अधिकारीगण तत्काल प्रभाव से अपना कार्य प्रारम्भ कर दें तथा सभी अधिकारी अपने टेलीफोन नम्बर, मोबाईल नम्बर तथा ई-मेल आई०डी० की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी ड्यूटी कटवाने अथवा परिवर्तन कराने के लिए अनावश्यक पत्राचार/प्रयास नहीं करेंगे। स्थानान्तरण की दशा में उनके प्रतिस्थानी अधिकारी हेतु यह आदेश स्वयं में प्रभावी रहेगा। उसके लिये अलग से आदेश प्राप्त करने की अपेक्षा न की जाये। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी की उदासीनता/शिथिलता दृष्टिगोचर होती है, तो उसे गम्भीरता से लेते हुए निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उक्त निर्वाचन अवधि में सभी अधिकारी/कर्मचारी, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अधीन रहेंगे तथा आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व उनके द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत कार्यवाहियाँ करना सुनिश्चित करेंगे।
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिदिन की भांति पुलिस कार्यालय पर जनसमस्याओं को सुना गया। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
व्यापार मंडल ने दयालवाला में किया नि:शुल्क कंबल वितरण
एसपी सिटी ने सुनीं जनसमुदाय की समस्याएं
बिजनौर। थाना मंडावर के ग्राम दयालवाला में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई दयालवाला द्वारा नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया तथा उनकी समस्याओं को सुन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर 05 जनवरी का अवकाश निरस्त
बिजनौर। प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय कलक्ट्रेट बिजनौर ने बताया कि प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग से प्राप्त पत्र के अनुसार वर्ष 2023 के वार्षिक अवकाश से संबंधित विज्ञप्ति संख्या- 508/तीन-2022-39 (2) -2016 दिनांक 15 नवम्बर, 2022 में कार्यकारी अवकाशों की सूची के प्रस्तर-5 के तालिका के कमांक-1 में अंकित गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती 05 जनवरी,2023 दिन गुरूवार को कार्मिक तथा प्रशिक्षण मंत्रालय, भारत सरकार के वर्ष 2023 के अवकाश से संबंधित कार्यालय ज्ञाप संख्या- 12/5/2022-जे०सी०ए०-दिनांक 16 जून, 2022 में अंकित न होने के कारण निरस्त किया जाता है। तद्नुसार उक्त विज्ञप्ति दिनांक 15 नवम्बर, 2022 यथा संशोधित समझी जाए।
04 जनवरी को जिला पंचायत की होने वाली बैठक हुई निरस्त, अब 04 फरवरी को होगी
बिजनौर। 04 जनवरी 2023 को होने वाली जिला पंचायत की सामान्य बैठक निरस्त कर दी गई है। इसकी नई तारीख अब 04 फरवरी निर्धारित की गई है। एमएलसी निर्वाचन के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण यह परिवर्तन किया गया है।
अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत बिजनौर की सामान्य बैठक दिनांक 04 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे विकास भवन बिजनौर के सभाकक्ष में आहूत की जानी प्रस्तावित थी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक निर्वाचन में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण दिनांक 04 जनवरी 2023 को होने वाली बैठक अब दिनांक 04 फरवरी 2023 दिन शनिवार की पूर्वान्ह 11ः00 बजे विकास भवन बिजनौर के सभागार में आहूत की जायेगी।
मददगार पुलिसिंग के चमकते चेहरे ने खलनायक खाकी की अवधारणा बदली
उरई (जालौन)। मददगार पुलिसिंग की अवधारणा पर बल देते हुए विभिन्न थानों में परोपकारी कार्यों में हाथ बंटाने की होड़ मची है। इस क्रम में सिरसाकलार थाने में कड़ाके की सर्दी से कंककपाते लोगों को गरमाहट देने के लिये उन्हें कम्बलों को वितरण किया गया।
सिरसाकलार थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने व्यक्तिगत तौर पर इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाते हुए पूरी गरिमा के साथ जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण कराया। उन्होंने रविवार को लौहपीटा, असहाय व गरीबों को अपने हाथों से कम्बल ओढ़ाकर उन्हें दान किये ताकि किसी प्राप्तकर्ता को इसे भीख समझकर लेते हुये ग्लानि महसूस न करना पड़े। इस वितरण के लिये पुलिस ने निजी खर्चे से 25 कम्बल मंगाए थे। कम्बल पाकर खास तौर से महिलाएं काफी खुश दिखीं।
गजेन्द्र वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई
सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
बिजनौर। सिंचाई विभाग में तैनात गजेन्द्र वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता समेत समस्त स्टाफ ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उपहार भेंट किए। उच्चाधिकारियों व स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
शनिवार को सिंचाई विभाग के सिंचाई खंड में आयोजित हुए विदाई समारोह में अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने सेवानिवृत्त होने पर गजेन्द्र वर्मा को फूल माला पहनाकर शॉल भेंट किया। उन्होंने गजेन्द्र वर्मा के मधुर व्यवहार की प्रशंसा की और कहा कि गजेन्द्र वर्मा ने पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी को किया और आज इसी का परिणाम है कि पूरा स्टाफ उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
सहायक अभियंता पुनीत गुप्ता ने कहा कि गजेन्द्र वर्मा का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने देखा है कि स्टाफ के साथ उनका काफी मधुर संबंध रहता था। वे सज्जनता के साथ अपनी डयूटी करते थे। जिस काम के लिए उन्हें कहा जाता था, उसे वे हमेशा प्रथमिकता के साथ करते थे।
सहायक अभियंता सतीश सिंघल ने भी उनके व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि वे कर्मचारी काफी किस्मत वाले होते हैं जिन्हें स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होने का सौभाग्य प्राप्त होते है। ऐसे ही कर्मचारियों में से गजेन्द्र वर्मा भी एक हैं।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ लिपिक अश्वनी सोरी, खूब सिंह, रोहताश सिंह, महेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, रजनीश कुमार, नागेंद्र सिंह, अनिता, नीतू सिंह, उमा देवी, राम बहादुर सिंह, प्रभु सिंह, चंद्र मोहन सिंह, सुरेश कुमार, सतीश वर्मा, रविंद्र कुमार दिनेश कुमार आदि स्टाफ ने गजेन्द्र वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर फूल मालाएं पहनाकर उनको भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में गजेन्द्र कुमार वर्मा के पुत्र सचिन वर्मा पत्रकार, सरोज वर्मा, पूनम वर्मा, शुभम वर्मा, जगदीश वर्मा, राम अवतार वर्मा, दिनेश वर्मा, बंटी वर्मा, नीरज वर्मा, अमित वर्मा, कमल वर्मा, मनोज वर्मा, नीरज वर्मा, नवनीत चौधरी, बाल किशन वर्मा, कपिल वर्मा, वंश आदि मौजूद रहे।
परिवार की तरह स्टाफ ने हमेशा दिया साथ: वर्मा बिजनौर: गजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि वे 41 वर्ष सिंचाई विभाग में कार्यरत रहने के बाद आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन 41 वर्षों में उन्हें आपने स्टाफ व अधिकारियों से काफी प्रेम व स्नेह मिला। सभी ने उनका काफी सहयोग किया। उनके जीवन में दु:ख हो या खुशी हर परिस्थितियों में उनका स्टाफ परिवार के समान उनके साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने का आज उन्हें दु:ख इसलिए है कि वे अपने स्टाफ से अलग हो रहे हैं, लेकिन वे सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपने स्टाफ के साथ जुड़े रहेंगे। सेवा कार्यकॉल के दौरान प्रेम, स्नेह व सहयोग किए जाने के लिए उन्होंने अपने अधिकारियों व स्टाफ का आभारा व्यक्त किया।
अखिल भारतीय प्रधान संघ की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
प्रधानों व सचिवों से एक दूसरे के सहयोग से काम करने पर जोर
नहटौर (बिजनौर)। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से आयोजित नववर्ष के कार्यक्रम में जिले के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों ने भाग लिया। एक दूसरे को नववर्ष की मुबारकबाद देते हुए संगठन को मजबूती के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
हल्दौर मार्ग पर सीआर फार्म हाउस में आयोजित अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक जिला स्तरीय बैठक में नववर्ष की शुभकामनाए दी गई। जिलाध्यक्ष सचिन मलिक ने कहा कि नववर्ष के इस मौके पर सभी सम्मानित ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवो को नववर्ष की शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्रधान संगठन ग्राम प्रधानों की समस्याओं को दूर कराने के लिए हमेशा अग्रसर रहता है। पंचायत के विकास के लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव में बेहतर तालमेल होना चाहिए। बेहतर तालमेल के लिए सामंजस्य होना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानों व सचिवों से एक दूसरे के सहयोग से काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह, प्रशांत कुमार, महेश कुमार, अजहर अली, मुमताज अहमद, अतीक अहमद, नवनीत कुमार, शकील अहमद, मो दानिश, योगेश कुमार, अशोक कुमार, निसार अहमद, तसलीम अहमद, अजीजुरहमान, महीपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, हेमेंद्र कटारिया, प्रीतम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, अमर सिंह, सुशील कुमार, नरेश कुमार, मुकेश प्रजापति, सतेंद्र कुमार, महेंद्र पाल सिंह, हाजी आरिफ, सुनील कुमार, निसार मलिक, जय कुमार, आफताब अंसारी आदि ने भाग लिया।
संत निरंकारी सत्संग भवन पर हुआ नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल साध संगत का आयोजन
प्यार सजाता है गुलशन को और नफरत वीरान करे: महात्मा बाबूराम निरंकारी
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया मिशन के बच्चों ने
बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के तत्वाधान में संत निरंकारी सत्संग भवन पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल साध संगत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजमाता कुलवंत कौर के जन्मदिन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। मिशन के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने एक से एक शानदार प्रस्तुति दी।
गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी ने कहा कि हमें पुराने वर्ष की बुराइयों को त्याग कर नव वर्ष 2023 में अपने जीवन में अच्छाइयों को अपनाना है। एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ! एक की आस, एक का विश्वास, एक ही बल है। हमें आपस में आपसी भाईचारे व प्यार के साथ रहना चाहिए, क्योंकि प्यार सजाता है गुलशन को और नफरत वीरान करे। आज जरूरत है बस प्यार की। हम सभी को मिलजुल के साथ रहना चाहिए। मानव को हो मानव प्यारा, एक दूजे का बने सहारा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इंसानियत रुहानियत संगठन का संदेश दे रही हैं। निरंकारी मिशन आपसी भाईचारे और प्यार का पैगाम दे रहा है।
इस अवसर पर संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, डीके सागर, राजवीर सिंह, सुरेंद्र पाल, लकी शंकर, शिक्षक आदित्य सोनू, जोर वीर सिंह, सुशीला, प्रियांशी, नेहा, रूहानी, संध्या, शिक्षिका, कलावती, कल्पना, आकांक्षा, वैभव, कार्तिक, पारुल, गीता, आशु गोपालपुर आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक अनुयाई उपस्थित रहे।
अरविंदर कौर आंसू ने साध संगत का संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर महात्मा सीताराम ने विशाल लंगर का आयोजन कराया। इस दौरान सेवादल का विशेष योगदान रहा। सेवादल ने अनुशासन का विशेष ध्यान दिया।
नप गए मुगलसराय कोतवाल, लेन- देन से जुड़ा है मामला, उच्चाधिकारियों की नहीं सुनता था भ्रष्टाचारी कोतवाल
बिना पैसे लिए कोतवाल साहब नहीं करते थे कोई काम
पीड़ित द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं सुनते थे कोतवाल साहब
कोतवाल संतोष श्रीवास्तव को सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि का बताया जाता है बेहद करीबी
चंदौली (राहुल वर्मा सोनी)। साल के आखिरी दिन मुगलसराय कोतवाल संतोष श्रीवास्तव लाइन हाजिर हो गए। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कप्तान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। नौगढ़ थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय को मुगलसराय का नया कोतवाल बनाया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने खुद इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
कोतवाली का प्रभार संभालने के बाद से ही संतोष श्रीवास्तव चर्चा में रहे। भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप गाहे- बगाहे उन पर लगते रहे, हालांकि कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया। लेकिन सूत्रों की माने तो एक वीडियो कप्तान अंकुर अग्रवाल तक पहुंचा, जिसमें जमीन से जुड़े किसी मामले में कोतवाल द्वारा पैसे का लेन-देन किया जा रहा था। महकमे में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक नकेल कस चुके एसपी को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने फौरी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया। नौगढ़ थाना प्रभारी रहे दीनदयाल पांडेय को मुगलसराय का नया कोतवाल बनाया गया है। इस कार्रवाई की महकमे में काफी चर्चा है। संतोष श्रीवास्तव को सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि का बेहद करीबी बताया जाता है।
नई दिल्ली। नए साल का स्वागत भूकंप ने किया है। नए साल के पहले दिन रविवार देर रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि देर रात करीब करीब 1.19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप आ चुके हैं।
नई दिल्ली। नए साल का स्वागत भूकंप ने किया है। नए साल के पहले दिन रविवार देर रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि देर रात करीब करीब 1.19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप आ चुके हैं।
एसपी ने किया पुलिस ऑफिस की सभी शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण। आमजन की समस्या सुनकर उन्हें हर सम्भव मदद हेतु किया आश्वस्त।
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा पुलिस ऑफिस स्थित सभी शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव आदि चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने प्रतिदिन की भांति पुलिस कार्यालय पर आमजन की समस्या सुनकर उन्हें हर सम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया। साथ ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों को फूल मालाएं पहनाकर भेंट किए प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर दिनेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स के सभागार कक्ष में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वालों को फूल मालाएं पहनाकर व प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार भेंट कर बधाई दी गई।
इसी के साथ पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति के पश्चात इनके जीवन के सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी गयी।
फाइनल मुकाबले में भागूवाला टीम ने शहजादपुर को 15 रन से हराया
भागूवाला टीम ने सेमीफाइनल में मायापुरी व शहजादपुर टीम ने चमरोला को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
नांगल सोती (बिजनौर)। 12वी बजरंग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच भागूवाला व शहजादपुर के मध्य खेला गया। भागूवाला टीम ने सेमीफाइनल में मायापुरी व शहजादपुर टीम ने चमरोला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भागूवाला ने 83 रन बनाए, जिसमें आशीष ने 27 रनों का भारी योगदान दिया। शहजादपुर की तरफ से साकेंद्र ने 5 विकेट लिए।
जवाब में शहजादपुर टीम 68 रन ही बना पाई और 15 रन से मैच हार गई। शहजादपुर की तरफ से अराजद ने 26 रनों का योगदान दिया व भागूवाला की तरफ से तकरीम ने तीन विकेट लिए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच तकरीम को दिया गया व मैन ऑफ द सीरीज के लिए आशीष को चुना गया। टूर्नामेंट के संचालक डालचंद्र सिंह के द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया। क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक कविंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजीव, प्रधानाचार्य केशव व पीटीआई हरवीर रहे। अन्य अतिथियों में गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शूरवीर, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजीव पहलवान, पंकज सहित आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट में सहयोगी मोहम्मद फरमान, काके, आशीष रचित छोटू सहित आदि का सहयोग रहा।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजनान्तर्गत भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जिला बिजनौर को 5571 आवास का प्राप्त हुआ लक्ष्य
अपात्र लाभार्थियों को आवास संस्तुत करने पर संबंधित कर्मचारी/अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
बिजनौर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजनान्तर्गत भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिला बिजनौर को 5571 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृति के उपरांत लाभार्थियो के खाते में तीन किश्तों में 1.20 लाख की धनराशि अंतरित होगी। प्रथम किश्त में 40 हजार, द्वितीय किश्त में 70 हजार और तृतीय किश्त में 10 हजार सीधे राज्य स्तर से पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से आधार लिंक खाते में ही अंतरित होगी। सभी किश्तें अनिवार्य रूप से आधार बेस्ड पेमेन्ट होंगी, इसलिए लाभार्थियो को वही खाता देना होगा, जो आधार से लिंक हो। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि संशोधित अवशेष लक्ष्य के अनुसार स्थायी पात्रता सूची (PWL) से वरीयता कम में आज ही लाभार्थियों का पंजीकरण क्रमानुसार करते हुए स्वीकृति के लिए निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव डीआरडीए की ई-मेल drda-bij@nic.in पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, यदि आवंटित लक्ष्य वाली ग्राम पंचायत में स्थायी पात्रता सूची (PWL) में पात्र लाभार्थी उपलब्ध न हो तो जाँच कराकर अपात्रता के कारण का स्पष्ट उल्लेख करते हुए डिमाण्ड किये जाने के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक का प्रस्ताव कराकर साइट पर अपलोड कर उक्त संबंध में अवगत कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थी का पंजीकरण छोड़ा नहीं जायेगा और न ही पंजीकरण में क्रम तोड़ा जायेगा। किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों को आवास के लाभ से वंचित नहीं किया जायेगा, तथा अपात्रों को आवास नहीं दिया जायेगा। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि यदि अपात्र लाभार्थियों को आवास संस्तुत किया जाता है तो संबंधित कर्मचारी/अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। आवास की किश्त का भुगतान आधार बेस्ड पेमेन्ट द्वारा आवास सॉफ्ट पर ऑनलाइन अन्तरित होगा। अतः आधार कार्ड की जाँच कराना सुनिश्चित करें, ताकि धनराशि अन्तरण में किसी भी प्रकार विसंगति न होने पाएं।
एसपी और एसपी सिटी ने जिला मुख्यालय पर की पैदल गश्त
बिजनौर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था सुचारू रखने को पुलिस बेहद चौकस रही। जहां एक ओर एसपी और एसपी सिटी ने जिला मुख्यालय पर पैदल गश्त की और ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर घूमने वालों को चैक किया गया। वहीं कोतवाली सिटी में होटल संचालकों संग बैठक कर सहयोग की अपेक्षा की गई।
थाना कोतवाली शहर बिजनौर में क्षेत्र के सभी होटल मालिकों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी को पुलिस का सहयोग करने व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही बताया कि कोई भी अवांछनीय तत्व होटल आदि पर आता है थाना स्थानीय को सूचित करें पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है ।
वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बिजनौर शहर में पैदल गश्त की। इस दौरान वाहन चालकों पर खासी नजर रखी गई। ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर घूमने वालों को चैक किया गया।
पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली शहर बिजनौर क्षेत्र में 02 टीमें पैदल हेतु निकली। प्रथम टीम का प्रतिनिधित्व दिनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक बिजनौर व द्वितीय टीम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी ने किया। दोनों टीम द्वारा पुलिस फोर्स के साथ नगर में सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों को चेक किया गया। साथ ही Breath Analyzer के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी चेकिंग की गई। पैदल गश्त के दौरान आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने -अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, होटल/ढाबे की चेकिंग कर आमजन में सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश-निर्देश के अनुपालन में जनपद बिजनौर में प्रत्येक क्षेत्र में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पैदल गश्त के अलावा पीआरवी, थाना मोबाईल निरंतर गश्त करेंगे। मोटरसाइकिल व वाहन पर भी पुलिसकर्मी अराजक तत्वों की गतिविधियों की देखरेख हेतु लगाए गए हैं। सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर नव वर्ष को सकुशल सम्पन्न कराएंगे।
बुनकर मजदूर विकास समिति (रजिस्टर्ड) ऑल इंडिया का जागरूकता व सदस्यता अभियान
ग्राम स्तरीय कमेटी में नवाबुद्दीन अंसारी को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
नौगांवा सादात जिला अमरोहा में हुआ मीटिंग का आयोजन
अमरोहा। बुनकर मजदूर विकास समिति (रजिस्टर्ड) ऑल इंडिया द्वारा चलाए जा रहे बुनकर जागरूकता व सदस्यता अभियान के तहत ग्राम गजस्थल विधान सभा नौगांवा सादात जिला अमरोहा में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद नाजिम अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा बुनकर समाज को सभी राजनीतिक पार्टियां ने सिर्फ वोट बैंक के रूप इस्तेमाल किया। इलेक्शन के वक्त सभी पार्टियां बुनकरों से बड़े बड़े वादे करती हैं, लेकिन वोट हासिल करने के बाद बुनकरों की सुध नहीं लेती। सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा इस सौतेले व्यवहार के कारण बुनकर समाज बिछड़ता जा रहा है। बुनकर समाज किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर नहीं है। अब बुनकर समाज उसी पार्टी का साथ देगा, जो बुनकरों को सम्मान देने, सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी देने और बुनकरों के उत्थान विकास की बात करेगी। नाजिम अंसारी ने आगे बोलते हुए कहा कि समाज में फैली हुई बुराईयों को खत्म कर अपने बच्चों को शिक्षा देने और संगठित होकर अपने हक अधिकार के लड़ाई लड़ने पर ही बुनकर समाज का विकास संभव है। उन्होंने सभा में मौजूद बुनकरों से ज्यादा से ज्यादा जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष इकबाल अहमद अंसारी ने बोलते हुए कहा कि संगठन बुनकरों की हर स्तर से लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है। बुनकर समाज को जुड़कर संगठन को मजबूत करें, जिससे संगठन और बेहतर तरीके से बुनकरों की आवाज़ को उठा सके। सभा में ग्राम स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें नवाबुद्दीन अंसारी को ग्राम अध्यक्ष, मास्टर अंसार अहमद अंसारी को उपाध्यक्ष, जाहिद हसन अंसारी को महासचिव, नसीर अहमद को सचिव, मोहम्मद बिलाल अंसारी को कोषाध्यक्ष के अलावा तौकीर अहमद, लतीफ अहमद, शौकत अली, नवाबुद्दीन पूर्व प्रधान, मोहम्मद मुनाफ और इमामुद्दीन को सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया।
पुलिस चैकिंग अभियान देखकर वाहन चालकों में मचा रहा हड़कंप
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किया breath analyser से चैक
बिजनौर। नव वर्ष और त्योहारों को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने भी अधीनस्थ स्टाफ को विशेष चैकिंग अभियान चलाकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने और जनता में सुरक्षा का अहसास बरकरार रखने के लिए पैदल गश्त करने के निर्देश दिए हुए हैं।
इसके अलावा वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस चैकिंग अभियान को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद बिजनौर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा अधीनस्थ स्टाफ के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत शहर बिजनौर में पैदल गश्त की गई।
साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली शहर सिविल लाइन में वाहन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत चेकिंग की गयी। इस दौरान breath analyser से शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चैक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा शेरकोट में पैदल गश्त की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद बिजनौर राम अर्ज द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना नूरपुर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। वहीं थाना नूरपुर क्षेत्रान्तर्गत breath anlaysier द्वारा चेकिंग की गई।
क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ सर्वम सिंह द्वारा थाना अफजलगढ़ क्षेत्रान्तर्गत breath analyser द्वारा चेकिंग की गई।
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का कम्पोजिट विद्यालय अतरौली में हुआ शुभारंभ
लखनऊ। ब्लॉक संसाधन केंद्र भरावन हरदोई में ‘हमारा आँगन’ ‘हमारे बच्चे उत्सव’ कार्यक्रम का शुभारम्भ कम्पोजिट स्कूल अतरौली के बच्चों द्वारा सरस्वती गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार द्विवेदी ने कहा कि तीन से छह वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे कि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी रूमी रानी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अर्तगत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
मुख्य अतिथि के रूप मे आये भरावन ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख का स्वागत कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की लड़कियों ने स्वागत गीत के साथ किया। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में भूमिका निभाएं। जिम्मेदार लोग इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सर्वाधिक उपस्थित वाले स्कूल के बच्चों व अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। एआरपी रमेश चंद्र कहा कि घर की नींव की भांति ही बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करके ही देश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। शिवम शर्मा ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षक एमडीएम, निर्वाचन डीबीटी आदि कार्य भी करते हैं। अभिभावकों से 1200 रुपए सम्बन्धी प्रश्नों के उत्तर में अभिभावकों ने यूनिफार्म, जूते व मोज़े, बैग खरीदने को बताया। इस अवसर पर कार्यकत्री सुपरवाइजर मंजू वर्मा, एआरपी सचिन मिश्रा, अचल बाजपेई, अनिल कुमार, नोडल समेकित शिक्षा हरिशंकर, चेतराम, सैयद फैजी, मो. आरिफ, सतेंद्र कुमार सिंह, गंगाराम, नरेन्द कुमार, सत्यपाल, सुशील कुमार, प्रियंका मिश्रा, रीमा देवी, साधना देवी, स्वेता जायसवाल, दिनेश प्रताप सिंह, अनुराग कुमार, कमलेश कुमार समेत सभी नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि लोग मौजूद रहे।
लखनऊ। रहीमाबाद में पश्चिम शिवाला मंदिर पर नि:शुल्क योग शिविर चल रहा है। आज योगाचार्य मुनींद्र भरत जी ने कमर दर्द के विशेष आसान बताए और कहा कि घर पर ही रह कर 10 मिनट में कमर दर्द में लाभ हो सकता है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन योग करे। आयुर्वेद में हरसिंगार के पत्तों का काढ़ा और गिलोय एलोवेरा जूस का जूस लाभ करता है। योग शिविर में आए दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से कई लोगों को आराम मिला है और हम स्वयं योग को करते हैं।
जाड़े में योग के विशेष आसन करके सर्दी को दूर किया जा सकता है। प्राणायाम के माध्यम से मन, शरीर को स्वस्थ्य करता है। भगवान राम, श्री कृष्ण जी और महायोगी शिव भी योग को करते हैं। हम केवल उनकी पूजा करते हैं। हम लोगों को भगवान का संदेश समझना होगा। जो हमारे अराध्य देव ने अपनाया हमें भी प्रयास करना चाहिए लेकिन आज केवल ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रभु हमें ये दो दो, वो दे दो। मनुष्य यही कामना करता रहता है लेकिन भगवान के कार्यों को करने से पीछे हटता है। आखिर क्यों योग ही समाधान है सभी विकल्पों का। योग शिविर में अरुण गुप्ता अवधेश गुप्ता जी पंकज शर्मा यदि सहयोगी लोगों के माध्यम से यह कार्य चल रहा है।
मलिहाबाद में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत
मलिहाबाद लखनऊ। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदम शेखर मौर्य की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी मलिहाबाद प्रज्ञा पांडे ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं मंत्री फहीम बेग की उपस्थिति में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रज्ञा पांडे ने शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलकर काम करने एवं प्री प्राइमरी को प्राइमरी के साथ जोड़कर सशक्त करने का आग्रह किया और शिक्षा के स्तर को खेल खेल में बढ़ाने एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
एआरपी हिंदी यादवेंद्र पांडे द्वारा हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा सभी के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी जिया श्याम मौर्य, शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, बीएमसी यूनिसेफ के राम बहादुर सिंह ने भी प्री प्राइमरी शिक्षक प्रभावशाली बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार सहायक अध्यापक रसूलपुर, स्वप्निल सुमन मौर्य सहायक अध्यापक अमानीगंज ने किया। यूपीएस अमानीगंज के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसको उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदम शेखर मौर्य ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग में संचालित होने वाली सभी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने का संकल्प लिया एवं शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करके मलिहाबाद ब्लॉक को जनपद में निपुण ब्लॉक बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, मंत्री फहीम बेग, एआरपी सत्य प्रकाश पांडे, एआरपी यादवेंद्र पांडे, स्वतंत्र कुमार, हेमेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद तलहा अंसारी, ममता त्यागी, रवि सक्सेना आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
आमजनों को यूपी-112 की सेवाओं की जानकारी देने के सम्बन्ध में लगाये स्टॉल
बिजनौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में नव वर्ष के अवसर पर क्षेत्रीय आमजनों को यूपी-112 की सेवाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेन्द्र पाल सिंह द्वारा रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पर पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में नव वर्ष के अवसर पर क्षेत्रीय आमजनों को यूपी-112 की सेवाओं की जानकारी देने के सम्बन्ध में लगाये गए स्टॉल का भ्रमण किया गया।
उन्होंने वहां पर उपस्थित आमजनों से वार्ता कर यूपी -112 की सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। जनपद में कुल 02 जगहों (एसआरएस मॉल बिजनौर और रेलवे स्टेशन नजीबाबाद) पर संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं।
अल्प अवधि के खनन परिहार के लिए प्रशासन ने दी स्वीकृति, निविदाएं की आमंत्रित
04 जनवरी तक अल्प अवधि के 02 खनन क्षेत्रो के लिए करें आवेदन, 05 जनवरी को खोली जायेगी निविदा
बिजनौर। जिला प्रशासन बिजनौर ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 06 (छह) माह की अल्प अवधि के लिये तहसील नगीना के 02 खनन क्षेत्रों ग्राम शाहअलीपुर गूदड व ग्राम नसीरूद्दीनवाला में खनन परिहार स्वीकृत किया है। इस हेतु 04 जनवरी 2023 अपरान्ह 5ः00 बजे तक ई-निविदा आंमत्रित की गयी है। ई-निविदा 05 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे खोली जाएगी। ई-निविदा से सम्बन्धित सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी ई-आक्शन पोर्टल पर अपलोड करा दी गयी है। सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में खनिज कार्यालय बिजनौर से प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सर्वसाधरण को सूचित करते हुए बताया कि जनपद बिजनौर मे नदी तल स्थित निजी भूमि में उपलब्ध बालू या मोरम या बजरी या बोल्डर या इनमें से कोई भी जो मिली जुली अवस्था में हो, तहसील नगीना के 02 खनन क्षेत्रों ग्राम शाहअलीपुर गूदड व ग्राम नसीरूद्दीनवाला को शासनादेश में दिये गये निर्देशानुसार 06 (छह) माह की अल्प अवधि के लिये ई-निविदा के माध्यम से खनन परिहार पर स्वीकृत किए जाने हेतु उपलब्ध घोषित किया जाता है। इस हेतु 04 जनवरी 2023 अपरान्ह 5ः00 बजे तक क्षेत्रों के लिए ई-निविदा आंमत्रित की जाती है। ई-निविदा 05 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे खोली जाएगी।
उन्होंने बताया कि ई-निविदा से सम्बन्धित सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी ऑन लाईन के ई-आक्शन पोर्टल पर अपलोड करा दी गयी है। उक्त से सम्बन्धित सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में खनिज कार्यालय बिजनौर से प्राप्त की जा सकती है।
बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के रिक्त स्थान को भरने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित
रिक्त स्थान हेतु नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 12 जनवरी, मतदान 30 जनवरी, मतगणना 02 फरवरी को होगी- जिलाधिकारी
बिजनौर। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ अजय कुमार शुक्ला के कार्यालय स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य डा० जयपाल सिंह व्यस्त का कार्यकाल दिनांक 12 फरवरी, 2023 को समाप्त होने के कारण रिक्त स्थान को भरने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 05 जनवरी 2023, नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 12 जनवरी, 2023 (बृहस्पतिवार), नाम निर्देशन की जांच हेतु 13 जनवरी, 2023 (शुक्रवार), नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 16 जनवरी, 2023 (सोमवार), मतदान का दिनांक 30 जनवरी, 2023 दिन सोमवार को पूर्वाहन 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना दिनांक 02 फरवरी, 2023 (बृहस्पतिवार), वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा दिया जायेगा 04 फरवरी, 2023 (शनिवार) है।
03 जनवरी को रबी अभियान अन्तर्गत कॉकरान वाटिका में होगा तिलहन मेला व गोष्ठी का आयोजन
बिजनौर। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू एवं एन०एम०ई०ओ० (ऑयल सीड्स) जनपद स्तरीय तिलहन मेला/गोष्ठी का आयोजन दिनाँक 03 जनवरी 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से कॉकरान वाटिका, नजीबाबाद रोड, बिजनौर में किया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रबी अभियान 2022-23 के अन्तर्गत कृषकों को तिलहनी फसलों की समसामयिक जानकारी दी जाएगी। उत्पादन में वृद्धि के मुख्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श, तिलहन उत्पादन की रणनीति के प्रचार-प्रसार हेतु एवं फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। साकेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत बिजनौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त गोष्ठी एवं किसान मेले में कृषि, गन्ना, पशुपालन, उद्यान, डेयरी, विद्युत, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, नलकूप आदि विभागों द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी कृषकों को उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को कृषि की नवीनतम् तकनीकी जानकारी तथा कृषकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभाग के समस्त अधिकारी उक्त किसान गोष्ठी/मेले में स्वयं उपस्थित होकर अपने विभागीय स्टॉल व प्रदर्शनी भी लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को डीएम ने किया सम्मानित
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा एथेलेटिक, भाला, चक्का एवं गोला थ्रो एवं शूटिंग चैम्पियनशिप में गोल्डन, सिल्वर एवं ब्रोन्ज़ प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया
शूटिंग प्रतियोगिता चैम्पियशिप में डबल पदक प्राप्त करने वाले प्रियांशु कुमार को प्रोत्साहित करते हुए अपने पास से शूटिंग किट उपहार स्वरूप की भेंट
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एथेलेटिक, भाला, चक्का एवं गोला थ्रो चैम्पियनशिप में गोल्ड एंव ब्रोन्ज़ मेडल प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कमाना की। उन्होंने उक्त प्रतियोगिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करें और अपने देश, जिले और परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिता से आगे बढ़ कर अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करना है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद स्थित सलवान पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 19 वीं एथेलेटिक मीट (बालिका) 27 से 29 दिसम्बर,22 तक आयोजित अण्डर 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता के अंतर्गत चक्का एवं गोला फेंक में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली कुमारी वृद्वि सचदेवा, भाला फेंक में गिन्नी सिंह, समीक्षा राठी गोला थ्रो में गोल्ड मेडल तथा तीन किलो मीटर दौड़ में ब्रोंज मेडल प्राप्त करने वाली बेनिका को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इशिका चौधरी एवं वंशिका राणा द्वारा 1500 मीटर एवं 200 मीटर रेस में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सोहित कुमार ने चेन्नई में आयोजित नार्थ जोन एथेलेटिक चम्पियनशिप-2022 में 21 किमी की दौड़ में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सोहित कुमार का 24 जनवरी,2023 को चेन्नई में आयोजित होने वाली ऑल इण्डिया एथेलेटिक चम्पियनशिप-2023 के लिए चयन हुआ है, जो नियत तिथि को उक्त चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इससे पूर्व 65 वी राष्ट्रीय एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता तिरूअन्तपुरम केरल में 19 नम्बबर 2022 से 10 दिसम्बर 2022 तक संचालित हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में यूथ व जूनियर वर्ग में प्रतिभाग कर टीम ने द्वितीय स्थान पर रहते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय शूटिग प्रतियोगिता में आकाश कुमार कोच द्वारा प्रशिक्षित प्रियांशु कुमार पुत्र दानवीर सिंह नि0 ग्राम बहादरपुर जट, बिजनौर को टीम में दो रजत पदक प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में प्रियांशु कुमार को एक शूटिंग किट उपहार स्वरूप अपने पास से भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहने की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रियांशु कुमार का चयन टीम इण्डिया ट्रॉयल ग्रुप के लिये हो गया है, जिसके अंतर्गत प्रियांशु कुमार इस ट्रॉयल में भाग लेने के लिय डा० कर्णी सिंह अर्न्तराष्ट्रीय शूटिंग रेंज तुकलकाबाद दिल्ली पर टीम इण्डिया का सलेक्शन ट्रॉयल आगामी 09 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक होने वाले ट्रॉयल में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला रायफल एसोसिएशन के सह सचिव खान जफर सुलतान, जिला रायफल एसोसिएशन के सदस्य कुशलपाल, नाजिश वकार, कोच आकाश कुमार उपस्थित रहे।
बिजनौर। बढ़ापुर पुलिस ने ग्राम वीरभानवाला में हिंदू सिख/धर्म के लोगों को बहला-फुसलाकर एवं लालच देकर अपने धर्म से भटका कर ईसाई धर्म ग्रहण कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि थाना बढापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वीरभानवाला में हिंदू सिख/धर्म के लोगों को बहला-फुसलाकर एवं लालच देकर अपने धर्म से भटका कर ईसाई धर्म ग्रहण को लेकर थाना बढापुर पर मु0अ0सं0 291/2022 धारा 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार को बढ़ापुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग के वांछित अभियुक्तगणों बलविंदर सिंह पुत्र वीर सिंह और छिंदर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासीगण ग्राम वीरभानवाला थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कोरोना को खत्म करने वाली Nasal Vaccine जनवरी के आखिरी हफ्ते में लगेगी
चीन में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए भारत भी कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 (Covid Variant BF.7) से बचाव की तैयारियों में लग गया है। इसी बीच नेजल वैक्सीन को मंजूरी देने के चार दिन बाद केंद्र सरकार ने इसकी कीमत (Nasal Vaccine Price) भी तय कर दी है। नेजल वैक्सीन जनवरी के आखिरी हफ्ते लगाना शुरू हो जाएगी। भारत बायोटेक की यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए में लगवाई जा सकेगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में 800 रुपए में लगेगी। यह वैक्सीन जनवरी के आखिरी हफ्ते से उपलब्ध हो जाएगी।
न सूई चुभने का डर और न ही इंजेक्शन लगाने की जरुरत
23 दिसंबर को भारत ने दुनिया को बढ़ी खुशखबरी दी थी कोरोना के खिलाफ नेजल वैक्सीन Nasal Vaccine के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। अब नेजल स्प्रे यानी नाक में स्प्रे के जरिए कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन होगा। न सूई चुभने का डर होगा और न ही इंजेक्शन लगाने की जरुरत होगी।
नेजल वैक्सीन बेहतर इस समय भारत में लग रही वैक्सीन के दो डोज दिए जा रहे हैं। दूसरे डोज के 14 दिन बाद वैक्सीनेट व्यक्ति सेफ माना जाता है। ऐसे में नेजल वैक्सीन 14 दिन में ही असर दिखाने लगती है। वैक्सीन खराब होने की संभावना भी कम होगी। इसके वैक्सीनेशन के लिए हेल्थकेयर को ट्रेनिंग देने की जरूरत नहीं होगी। इंजेक्शन का खर्च और समय भी बचेगा। इस तरह नेजल वैक्सीन पुरानी वैक्सीन से पूरी तरह अलग और बेहतर होगी। यह वायरस को शरीर में जाने से रोकेगी। कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर यह नेजल वैक्सीन बनाई है। नेजल वैक्सीन का नाम iNCOVACC रखा गया है। यह वैक्सीन वायरस को शरीर में जाने से भी रोकेगी और बीमार होने से भी बचाएगी। साथ ही हेल्थकेयर वर्कर्स को भी खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
करेगी बूस्टर डोज का काम नेजल वैक्सीन को कोवैक्सिन और कोवीशील्ड जैसी वैक्सीन्स लेने वालों को बूस्टर डोज के तौर पर दिया जाएगा। भारत बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन डॉ. कृष्णा एल्ला ने कुछ समय पहले कहा था कि पोलियो की तरह इस वैक्सीन की भी 4 ड्रॉप्स दी जाएगी। यह नेजल वैक्सीन बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।
नई दिल्ली। अब सभी गैजेट के लिए एक ही चार्जर का इस्तेमाल किया जायेगा। ऐसा होने से सभी तरह के उपभोक्ताओं को लाभ होगा। आप किसी के भी चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। इस बारे में सोच कर कुछ मोबाईल फ़ोन कंपनियों को चिंता हो सकती है। बताया जाता है कि 2024 तक ये नियम लागू हो सकते हैं। भारत सरकार ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के लिए गैजेट्स के चार्जिंग पोर्ट में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने मोबाइल निर्माताओं से सभी तरह के फोन और स्मार्टफोन के लिए एक ही यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करने को कहा है, जबकि वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए अलग तरह के चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी सरकार केवल दो तरह के चार्जिंग पोर्ट को मान्यता देने वाली है। सरकार ने इसे लागू करने की तारीख भी तय कर दी है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने एक आदेश जारी कर कहा है कि, सभी गैजेट अब एक ही चार्जर से चार्ज होंगे। जैसे कि मोबाइल फ़ोन, टैबलेट, इत्यादि। इस आदेश के लिए सभी कंपनियां लगभग मान ही गई हैं। ऐसा करने से सभी डिवाइस की चार्जिंग स्पीड अब एक जैसी हो जाएगी। इससे फायदा ये होगा कि आप किसी भी दूसरे डिवाइस से अपनी डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।
इस मामले में आयोजित बैठक में सम्मिलित रोहित कुमार सिंह ने बताया कि, बैठक के समय, टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीज़ो के चार्जिंग पोर्ट के लिए यूएसबी टाइप-सी को स्वीकार करने पर हितधारकों के बीच एक बड़े रूप से सहमति बनी।
उद्योग संघ के अधिकारी ऐसे चार्जर की खोज कर रहे हैं, जिससे सभी डिवाइस में एक ही चार्जर का उपयोग हो। विदित हो कि यूरोपीय संसद में ये निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। 2024 में वहाँ की सभी डिवाइसों में एक ही चार्जर का उपयोग किया जाएगा। 2026 में यूरोप में लैपटॉप का चार्जर भी एक ही होगा। मतलब यह कि सब डिवाइसों में एक ही चार्जर का उपयोग किया जायेगा।
यूएसबी टाइप-सी~ यूएसबी टाइप_सी वाली केबल अधिकांशतः सभी स्मार्टफोन में मिलती है, मगर डिवाइस निर्माताओं के लिए इस सामान्य नियम को लागू करने में समय लगेगा। इसलिए क्योंकि सभी के चार्जिंग नियम अलग-अलग होते हैं। इस तरह से यूएसबी टाइप-सी वाली कंपनियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये सस्ता भी पड़ेगा, एक ही टाइप का केबल बनाने में खरीदने में, ग्राहकों के लिए और कंपनी के लिए भी।
नियम कब लागू होगा? इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर की तरफ से वियरेबल के लिए भी एक कॉमन चार्जर के लिए स्टडी की जा रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर कॉमन वियरेबल डिवाइस के लिए चार्जर स्टैंडर्ड को मान्यता दी जाएगी। सरकार दिसंबर 2024 तक इस आदेश को लागू करेगी।
मां गंगा की स्वच्छता को लेकर डीएवी इंटर कॉलेज में काव्य पाठ
बिजनौर। डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर में मां गंगा की स्वच्छता को लेकर एक काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों व छात्रों ने काव्य पाठ कर गंगा जी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और विश्वास का प्रस्तुतिकरण किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, चंदू सिंह, लोकेश कुमार, विनोद सिंह, हरज्ञान सिंह, अमित कुमार, नीरज शर्मा, डॉ मंजू रानी, राजबाला, भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार आदि सहित विद्यालय के अनेक छात्र उपस्थित रहे।
रमेश चंद्र द्विवेदी को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी कोर कमेटी प्रभारी बनने पर डॉ कामेंद्र कुमार ने दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
रमेश चंद्र द्विवेदी प्रभारी राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी कोर कमेटी
बिजनौर। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी प्रचार प्रसार समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉ कामेंद्र कुमार ने झांसी निवासी अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी कोर कमेटी द्वारा राष्ट्रीय प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बड़े भाई रमेश चंद्र द्विवेदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन पूरे भारत में बहुत तेज गति से विस्तार करेगा।
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी प्रचार प्रसार समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉ कामेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में निधन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर दु:ख जताया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। उनकी उम्र 100 साल थी। तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गांधीनगर के शमशान घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार किया। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबेन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर दु:ख जताया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के अत्यंत दुःखद निधन से स्तब्ध व दुखी हूं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राहुल गांधी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
परिवार ने दिया संदेश पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी कर कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रभारी चिकित्साधिकारी के उत्पीड़न से स्टाफ कर उठा त्राहिमाम
मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर लगाई न्याय की गुहार
बिजनौर। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर का स्टाफ प्रभारी चिकित्साधिकारी के उत्पीड़न से त्राहिमाम कर उठा है। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर न्याय की गुहार लगाई गई है।
लंबे अर्से से एक ही जनपद में तैनाती
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर के स्टाफ ने अपनी व्यथा का चिट्ठा भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि डा. जितेन्द्र कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से जनपद व दिनांक 31 मई 2022 से प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर, जनपद बिजनौर में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने दबंगई स्वभाव और उच्च अधिकारियों तक पहुँच के चलते लगभग 20 वर्षों से एक ही जनपद में जमे हुए हैं। इनकी कार्यशैली, भाषाशैली समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति व्यवहार अति अशोभनीय है।
रिश्वत दो, नहीं तो झेलो
शिकायतों के क्रम में बताया गया है कि डा. जितेन्द्र के द्वारा लगभग सभी कर्मचारियों; सीएचओ, एएनएम, स्वास्थ्य हैल्थ वर्कर्स, पैरामैडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वॉय व सफाई कर्मचारियों से प्रत्येक माह सुविधा शुल्क के नाम पर रिश्वत की माँग की जाती है। कर्मचारियों के इंकार करने पर डा. जितेन्द्र कुमार गंदी- गंदी गालियों व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों को मारने-पीटने की धमकी देते हैं। यही नहीं कुछ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका में छेड़छाड़ करके गलत तरीके से उनका वेतन काट देते हैं।
महिला कर्मियों से बात करते हैं द्विअर्थी
यह भी अवगत कराया गया है कि डा. जितेन्द्र कुमार का महिला कर्मचारियों के प्रति व्यवहार भी बहुत चिंताजनक है। उनके द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ डबल मीनिंग बात करते हुए उनके मानसिक शोषण के साथ शारीरिक शोषण की भी कोशिश की जाती है। महिला कर्मचारी; प्रभारी अधिकारी के पद की गरीमा को देखकर कुछ बोल पाने में असमर्थ रहती हैं। इन सभी बातों के कारण प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर के सभी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। सभी कर्मचारी आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण के शिकार हैं।
कभी भी हो सकती है अप्रिय घटना
शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि समस्त कर्मचारियों के रोष के कारण प्रा. व सामु. स्वा. केन्द्र हल्दौर में कोई भी अप्रिय घटना घटने के प्रबल आसार हैं। यह देखते हुए जल्द संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करके डा. जितेन्द्र कुमार का किसी अन्य स्थान पर स्थानान्तरण किया जाए।
इनसे भी की शिकायत ~
शिकायती पत्र मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी / अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति, बिजनौर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद बिजनौर को भी प्रेषित किया गया है।
शिकायती पत्र में इनके हैं हस्ताक्षर
शिकायती पत्र में समस्त स्टाफ लिखा हुआ है। इस पर हस्ताक्षर हैं… रीता देवी, सरिता देवी, बबीता, देवी विद्या, डॉ अरुण कुमार, संदीप, मीणा, राशि, शिखा शर्मा, मीना, अंजू, विकास, पायल, रिंकी, हर्षित कुमार,आराधना, दिव्यांश आदि।
कहना डॉक्टर का… स्टाफ पर सख्ती नहीं करते तो, यह लोग सही से काम नहीं करते। यह कहना है प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर, जनपद बिजनौर में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र कुमार का। काम न करने वालों को चेतावनी दी जाती है तो यह अनर्गल आरोप लगाते हैं, तमाम जगह शिकायतें करते हैं। उन्होंने बताया कि उनसे पहले वाले प्रभारी को तो यह लोग पीट भी चुके हैं। स्टाफ द्वारा उगाही की शिकायतें निराधार हैं। ड्यूटी पर न आने वाले कर्मचारी कोई नहीं है, सभी स्टाफ हाजिर रहता है। यह आरोप भी निराधार है।
अनुकरणीय: बेसहारा पशुओं के लिए ग्रामीणों ने खुद ही की व्यवस्था
~अली शेर
बास्टा (बिजनौर)। बेसहारा पशुओं के लिए ग्रामीणों ने खुद ही व्यवस्था की है। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के पैतृक ग्राम कोशल्या के ग्रामीणों ने एक घेर में अस्थाई गोशाला बना कर करीब चालीस गोवंश को बंद किया। प्रति एक घर से उनके चारे का भी इंतजाम किए गया है।
क्षेत्र में जहां कई सौ बेसहारा पशुओं के झुंड किसानों के गेहूं की फसल को चट कर रहे है वहीं ऐसी ठंड में किसानों को जंगल में रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं। किसानों ने राय करके रात भर जाग कर इनसे अपनी खेती बचाने की जगह यह तय किया कि जंगल में खेतों की रखवाली करने की जगह अपने घरों में आराम करें। किसानों ने बताया कि आजकल घरों से ज्यादा खेतों की देखभाल करनी पड़ रही है। ग्रामीण विरेन्द्र सिंह, हरिराज सिंह, महेश कुमार, वीरपाल सिंह, सूरज सिंह ने बताया कि इनके खाने की व्यवस्था खुद गांव वाले कर रहे हैं, जिससे ठंड में अपने घरों में चैन की नींद सो सकें।
पत्रकारों, लेखकों के लिए targettv.live पर प्रतियोगिता
नकद धनराशि और प्रमाण पत्र से किया जाएगा पुरस्कृत
समस्त पत्रकार, लेखक बंधुओं का targettv.live पर स्वागत है।अपने शोधपूर्ण, खोजपूर्ण, सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले, भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले, तथ्यों पर आधारित अप्रकाशित, अप्रसारित समाचार प्रकाशनार्थ भेजने वाले बंधुओं के लिए targettv.live पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। …जिस प्रसारित समाचार को दो हजार से ज्यादा हिट्स मिलेंगे, उसके लेखक को विशेष समारोह में विशिष्ट अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गौरवमयी उपस्थिति में नकद धनराशि और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। आप अपने आलेख हमें हमारे व्हाट्सअप नंबर 9027293020 पर नि:संकोच भेज सकते हैं। हमारा ई मेल एड्रेस है targettv.live@gmail.com
ऑटोमेटिक वाटर लेवल इंडिकेटर मॉडल में गणेश कुमार को जिला स्तर पर तृतीय पुरस्कार
लखनऊ। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बुधवार को बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी के कक्षा 12 के छात्र गणेश कुमार ने ऑटोमेटिक वाटर लेवल इंडिकेटर मॉडल में जिला स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सर्टिफिकेट और ट्रॉफी सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती पूनम शाही तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक आंगला भाषा श्रीमती रीता सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह तथा मार्गदर्शक शिक्षक संजय कटियार, मनीष कुमार तथा नीरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
मलिहाबाद, लखनऊ। भारत विकास परिषद बालागंज शाखा द्वारा गोपेश्वर गौशाला मलिहाबाद में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। साथ ही निराश्रित गायों की अनवरत सेवा प्रदान करने के लिए गोपेश्वर गौशाला परिवार के सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। निरंतर सेवा कार्य से जुड़े हुए सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी तक संपन्न हुआ।
सचिव रश्मि द्विवेदी ने बताया भारत विकास परिषद अनवरत गौ सेवा सहित अन्य सामाजिक क्रियाकलापों में जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। गौशाला परिवार ने एक बड़ा कीर्तिमान अर्जित किया है। इसके लिए सभी सदस्यों को ढेरों शुभकामनाएं। समाज के लोगों को गौ सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर गौशाला परिवार की महिला मंडल अध्यक्ष शिवानी गुप्ता, गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, योग प्रशिक्षक मुनीन्द्र भरत, सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र पांडेय, पंकज गुप्ता, अभिषेक, सोनू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
प्राकृतिक खेती मुख्य रूप से सूक्ष्म जीवों का ही एक खेल है
हम अपने लिए भौतिक संसाधनों की प्राप्ति की होड़ में और अधिक से अधिक धन प्राप्त करने के लालच में ही अपनी फसलों से अधिक से अधिक उत्पादन लेना चाहते हैं। और अपनी फसलों से अधिक से अधिक उत्पादन लेने के लालच में ही हम अपने खेतों में, अपनी फसलों में जाने अनजाने में बिना सोचे समझे रासायनिक उर्वरकों एवं फसल सुरक्षा रसायनों कीटनाशी, फफूंदीनाशी व खरपतवारनाशी का प्रयोग बेतहाशा मात्रा में करते हैं। इस वजह से हमारी मिट्टी में रहने वाले जीव और सूक्ष्म जीव मर गए हैं। मिट्टी में सूक्ष्म जीवों के नहीं होने की वजह से हमारे खेतों में पड़ा अपशिष्ट पदार्थ अर्थात एल जैव पदार्थ अब नहीं सडता है, क्योंकि जैव पदार्थ, अपशिष्ट पदार्थ को सड़ाने के लिए मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता बहुत जरूरी है। जब जैव पदार्थ, अपशिष्ट पदार्थ मिट्टी में नहीं सड़ता है, तो ह्यूमस नहीं बनता है। इस वजह से हमारे खेतों में जीवांश कार्बन की मात्रा नहीं बढ़ती है। अपने खेतों की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि खेतों में सूक्ष्म जीवों की उपलब्धता को उनकी क्रियाशीलता को बढ़ाया जाए और अपने खेतों की मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या को बढ़ाने के लिए ही हम घनजीवामृत, बीजामृत और जीवामृत के माध्यम से सूक्ष्मजीवों की संख्या को बढ़ाते हैं।
एक प्लास्टिक के ड्रम में अपने गांव या जंगल के किसी पुराने बड़ के पेड़, पीपल के पेड़ या पाखड के पेड़ के नीचे की मिट्टी, जिसमें कभी कोई रसायन ना गया हो, सूक्ष्म जीवाणु युक्त मिट्टी को एक ड्रम में डालकर उसमें गाय का गोबर, गोमूत्र, दलहन का आटा (बेसन) और गुड़ या चीनी डालकर ड्रम को पानी से भरकर उसे प्रतिदिन एक डंडे की सहायता से उस घोल को चलाते हैं। कुछ दिन बाद उस ड्रम में काले रंग के नेगेटिव पैथोजन (बैक्टीरिया) ऊपर आ जाते हैं। उन्हें छानकर ड्रम से हटा दिया जाता है। याद रहे, सूक्ष्मजीवों की खुराक के लिए 3 किलो दलहन का आटा (बेसन) और 3 किलो गुड़ या चीनी 15 दिन के अंतराल पर ड्रम में डालकर डंडे की सहायता से हिलाते रहें। जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, सूक्ष्म जीवों की संख्या में इजाफा होता जाएगा। ध्यान रहे सूक्ष्म जीवों की संख्या में इजाफा होने के साथ-साथ उनके खाने के लिए आहार/ भोजन (गुड या चीनी व दलहन का आटा /बेसन) की मात्रा में भी इजाफा करते रहें। सही मायने में चार से छ: महीने में इस घोल का रंग नारंगी/ मौसमी के जूस के रंग के समान दुर्गंध युक्त कुछ चिपचिपा सा कुछ गाढा सा हो जाएगा। तब समझ लीजिए, कि हमारा जीवामृत घोल बनकर तैयार हो गया है। इसे अपने खेतों में सूक्ष्मजीवों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। जीवामृत घोल को सिंचाई के माध्यम से या छिड़काव के माध्यम से किसी भी समय अपने खेत में प्रयोग कर सकते हैं। जीवामृत का प्रयोग बरसात के दिनों में करना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि उस समय सभी खेतों में नमी बरकरार रहती है। सूक्ष्म जीवों को अपना काम करने के लिए खेतों में नमी का रहना बहुत जरूरी है। हमारे द्वारा तैयार जीवामृत घोल जो लगभग 200 लीटर होगा, वह 10 एकड़ खेत के लिए पर्याप्त रहता है। सूक्ष्म जीव हमारे खेत में सही तरह से पहुंच जाने के बाद यह सूक्ष्म जीव खेत में पड़े अपशिष्ट पदार्थ, जैव पदार्थों को खाकर ह्यूमस में परिवर्तित कर देंगे और हमारे खेत में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ जाएगी। सूक्ष्म जीवों की क्रियाशीलता और उनकी उपलब्धता को बनाए रखने के लिए यह बेहतर रहेगा, कि खेत के चारों ओर मेढ़ पर 4 या 6 पेड़ मौजूद रहे और खेत में नमी बनी रहे।
जब हमारे खेत में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ जाएगी, तो हमारी मिट्टी की जैविक दशा सुधरने के साथ-साथ भौतिक और रासायनिक दशा भी सुधर जाएगी। हमारे खेत में जीवांश कार्बन की मात्रा जब जीरो पॉइंट 8 से 1 परसेंट तक पहुंच जाएगी, तब हमें अपने खेतों में किसी भी तरह की रासायनिक उर्वरकों को देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कीट एवं बीमारियों का प्रकोप भी बहुत कम होगा। सिंचाई की भी कम आवश्यकता होगी, जिससे हमें भू-गर्भ जल की बचत होगी। जैव- विविधता भी बरकरार रहेगी। पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। फसल उत्पादन लागत भी बहुत कम आएगी। जो उत्पादन हमें प्राप्त होगा, वह गुणवत्तापूर्ण होगा, जिसके खाने से हम, आप और सब नाना प्रकार की गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच जाएंगे। हम सब शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और भविष्य में हम और हमारे बच्चे इस धरती पर खुशी के साथ जी सकेंगे।
You must be logged in to post a comment.