पूर्व इंचार्ज/क्राइम रिपोर्टर दैनिक जागरण उरई (जालौन), मेरठ, बिजनौर, धामपुर, मुजफ्फरनगर। समाचार संपादक दैनिक प्रयाण हरिद्वार। पूर्व महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई काकोरी ने किया शिक्षक समस्या समाधान दिवस पर शिकायत पत्रों का संकलन
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई काकोरी ने शिक्षक समस्या समाधान दिवस पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयन वेतनमान से वंचित व वेतन विसंगति से प्रभावित शिक्षिकों के शिकायत पत्र एकत्रित कर उनके समाधान हेतु खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अग्रसारित कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यालय में कार्यरत लिपिक आगमन शुक्ला व अब्दुल रजिक ने शिक्षकों की समस्या समाधान हेतु बैठक में सम्मिलित होकर समस्या समाधान में सहयोग प्रदान किया।
संगठन के अध्यक्ष सौरभ वर्मा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति यादव से वार्ता कर यह समाधान दिवस प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा, ताकि समय पर ही शिक्षकों की समस्या का समाधान होता रहे और प्रकरण लंबित न रहें। समाधान दिवस पर संगठन के पदाधिकारी अब्दुल रऊफ, संदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद अली, धर्मेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
उद्यान अधिकारी पूनम रावत ने किया योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक
विकासखंड मलिहाबाद स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर हुई किसान गोष्ठी
मलिहाबाद, लखनऊ। विकासखंड मलिहाबाद स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह के निर्देशन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में उद्यान अधिकारी पूनम रावत ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि फसल बीमा में आम की फसल बीमा पर किसानों को एक हेक्टेयर पर 3500 रुपए प्रीमियम के तौर पर देय है। उन्होंने बताया की उद्यान विभाग की सभी योजनाएं किसान हित में हैं। यूनिवर्सल शैंपू कंपनी के एरिया मैनेजर द्वारा किसानों को बताया गया कि सभी किसान 15 दिसंबर के पहले आम की फसल का बीमा अवश्य करवा लें इसके साथ-साथ रवि की फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर सुनिश्चित की गई है।
किसान गोष्ठी में माधव सिंह चौहान, राकेश कुमार वर्मा सहायक विकास अधिकारी कृषि, माधवेंद्र सिंह चौहान खंड तकनीकी प्रबंधक, यूनिवर्सल शैम्पू फसल बीमा कंपनी से डिस्टिक कोऑर्डिनेटर दिवाकर गुप्ता एवं एरिया मैनेजर सुशील कुमार व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राम बहादुर यादव, सहायक तकनीकी प्रबंधक विमल कुमार सिंह व चक्रेश कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव अब शराब बंदी संघर्ष समिति के संरक्षक होंगे। समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव से भेंट करके शराब बंदी संघर्ष समिति की नवगठित कार्यकारिणी की संरक्षकता हेतु एक पत्र दिया।
शिवपाल जी ने पत्र में संरक्षक पद का दायित्व संभालने के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए मौखिक सहमति प्रदान की। शिवपाल जी ने कहा कि शराब और नशाखोरी एक स्वस्थ्य समाज में कैंसर की तरह है। इस पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। इस मौके पर शराब बंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली, महामंत्री मिर्जा इशरत बेग, वरिष्ठ सलाहकार खालिद इस्लाम, शेख अफजाल अहमद, उपाध्यक्ष बदरूल हसन आदि मौजूद रहे।
किरतपुर ब्लॉक के अस्पतालों एवं लैब का बायो मेडिकल वेस्ट के अंतर्गत निरीक्षण
किरतपुर/बिजनौर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल के दिशा निर्देशन पर डॉ. हितेंद्र कुमार जिला क्वालिटी परामर्शदाता एवं डॉ. विशाल कुमार मेडिकल ऑफिसर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर के द्वारा किरतपुर ब्लॉक के अस्पतालों एवं लैब का बायो मेडिकल वेस्ट के अंतर्गत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट एग्रीमेंट एंड पॉल्यूशन कंट्रोल एग्रीमेंट चैक किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय लैब को बताया गया कि किस तरह से बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जाना है एवं बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण कितना महत्वपूर्ण है। बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण न होने से एचआईवी एवं हेपेटाइटिस~बी जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। बायो मेडिकल वेस्ट को नगर पालिका की गाड़ियां एवं खुले में या कबाड़ी वाले को किसी भी स्थिति में नहीं दिया जाना चाहिए। बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण एजेंसी के द्वारा ही बायो मेडिकल वेस्ट को हर स्थिति में निस्तारित किया जाना है।
वार्ड संख्या 21 का चहुंमुखी विकास कराएंगे एडवोकेट राजवीर सिंह
मतदाताओं से जताई उनके बहुमूल्य वोट, सहयोग, अमूल्य समर्थन व आशीर्वाद की अभिलाषा
बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर के नवसृजित वार्ड संख्या 21 से सभासद पद के लिए एडवोकेट राजवीर सिंह ने अपनी दावेवारी पेश कर दी है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष का दायित्व है। इससे पूर्व नगर मन्त्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनकी प्राथमिकता में वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सडकों व नालियों के निर्माण व रखरखाव, साफ-सफाई, वार्ड के सौन्दर्यकरण, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था, मच्छर जनित रोगों, बीमारियों से मुक्ति हेतु दवा के नियमित रूप से छिड़काव की व्यवस्था, समय- समय पर भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमन्द आम जनता को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी व उनको दिलवाने में सहयोग करना शामिल रहेगा। साथ ही वार्ड की अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु सम्पूर्ण समर्पित भाव से कार्य करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से उनके बहुमूल्य वोट, सहयोग, अमूल्य समर्थन व आशीर्वाद की अभिलाषा जताई।एड. राजवीर सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपना कीमती वोट देकर वार्ड 21 से सभासद पद पर विजयश्री दिलवाने की कृपा करें, जिससे वह पूरी ईमानदारी से वार्ड के चहुंमुखी विकास की दिशा में प्रयासरत होकर वार्डवासियों के हित में कार्य कर सकें।
उत्तर प्रदेश में नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, जारी किया गया आदेश
लखनऊ। नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को देखते हुए शासन ने निकायों के संचालन की व्यवस्था प्रशासकों के हाथ में देने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।शासनादेश में कहा गया है कि 12 दिसंबर के बाद जिन निकायों का कार्यकाल खत्म होता जा रहा है, उन निकायों के प्रबंधन की व्यवस्था नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी संभालेंगे। जानकारी के अनुसार नगर निकाय निगम अधिनियम के मुताबिक निकायों के गठन के बाद महापौर अध्यक्ष का कार्यकाल 5 साल का होता है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निकायों के कार्यकाल की गणना बोर्ड की पहली बैठक के दिन से होती है। इस प्रकार तमाम ऐसे निकाय है, जिनका कार्यकाल 12 दिसंबर से ही खत्म होना शुरू हो चुका है। उधर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने और नगर निकायों के गठन होने में अभी कम से कम एक महीने से अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में नगर निकायों का कार्य प्रभावित न होने पाए इसलिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को उन निकायों का प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिन निकायों में महापौर या अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो गया है। इस बीच मंगलवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी करने पर रोक लगा दी है। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा की जा चुकी है लेकिन इस पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने पर कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है। मामले पर बुधवार को भी सुनवाई होगी। मामले में निर्णय आने के बाद नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।
12 दिसंबर से निकायों का कार्यकाल समाप्त होना शुरू~ उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अधिनियम-1916 और उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 में निकायों के बोर्ड का कार्यकाल पांच साल के लिए निर्धारित है। 2017 में हुए निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद निकायों के बोर्ड का गठन 12 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी के बीच हुआ था। इस लिहाज से महापौर और अध्यक्षों का कार्यकाल भी इसी अवधि उस तिथि को ही समाप्त होगी, जिस तिथि को बोर्ड की पहली बैठक हुई थी। अतः 12 दिसंबर से ही निकायों का कार्यकाल समाप्त होना शुरू हो गया है, लेकिन शासन स्तर से कोई आदेश जारी नहीं होने की वजह से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। अब शासन के आदेश जारी करने के साथ ही निकायों में प्रशासकीय व्यवस्था लागू हो गई है।
प्रमुख सचिव की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि नगर निकायों का सामान्य निर्वाचन जनवरी 2023 के पहले और दूसरे सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित है। इसलिए नए बोर्ड के गठन के पूर्व जिन निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां अंतरिम व्यवस्था प्रशासनिक अधिकार देकर सुनिश्चित कराई जाएगी। निकायों का कार्यकाल शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक से पांच साल के लिए माना जाएगा। पहली बैठक की तिथि से प्रशासकीय व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। नगर निगमों में नगर आयुक्त और पालिका परिषद व नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों को कार्य संचालन का दायित्व सौंपा जाएगा।
बोर्ड की भूमिका सलाहकार के रूप में अमृत अभिजात के मुताबिक प्रशासक बैठाए जाने के दौरान बोर्ड की भूमिका सलाहकार के तौर पर होगी। वे बहुमत के आधार पर अधिशासी अधिकारी या नगर आयुक्त को परामर्श दे सकेंगे, जोकि बाध्यकारी नहीं होंगे। हालांकि निकायों की कार्यकारिणी समिति के पास नागरिक सुविधाओं का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को कोई पारिश्रमिक, मानदेय या भत्ता नहीं दिया जाएगा। नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के संबंध में यह दायित्व निकाय बोर्ड के पास होगा।
ईओ और लेखाकार करेंगे खातों का संचालन नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में खातों का संचालन अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के दस्तखत से होता है। अध्यक्ष के न रहने पर यह काम अधिशासी अधिकारी व केंद्रीयत सेवा के वरिष्ठतम लेखा अधिकारी संयुक्त हस्ताक्षर से करेंगे। केंद्रीयत सेवा के अधिकारी की तैनाती न होने की स्थिति में वहां लेखा का काम देखने वाले कर्मी को दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी कर्मचारी को नामित करेगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संयुक्त हस्ताक्षर की इस व्यवस्था के तहत ही नगद निकाला जाएगा। चेक भी सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद दिए जाएंगे।
ईओ ने जारी किया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट, दो के खिलाफ केस
कोर्ट के आदेश पर बढ़ापुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
चार दशक पहले मरहूम महिला की मौत दर्शाई तीन साल पहले
करोड़ों रुपए की संपत्ति में दाखिल खारिज कराने को भू माफियाओं ने रची साजिश
बिजनौर/ बढ़ापुर। न्यायालय के आदेश पर अधिशासी अधिकारी बढ़ापुर व एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन द्वारा न्यायालय सीजीएम बिजनौर के यहां अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर व नगर पंचायत बढ़ापुर में तैनात कर्मचारी मुनेश कुमार के खिलाफ एक वाद दायर किया गया था। इसमें स्वर्गीय नथिया देवी पत्नी मोखा सिंह निवासी ग्राम सदुपुरा थाना कोतवाली शहर बिजनौर के एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का हवाला दिया गया था। शराफत हुसैन द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत वाद में बताया गया है कि नथिया देवी की मृत्यु करीब 40~45 वर्ष पहले हो चुकी है।नथिया देवी जीवित दिखा कर उसके नाम से वर्ष 2019 में चार बैनामे बिजनौर शहर के अंतर्गत काजीपाड़ा में फर्जी रूप से कराए गए हैं।
करोड़ों रुपए की संपत्ति में दाखिल खारिज कराने की आवश्यकता पड़ी तो उक्त भू माफियाओं ने अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर व कर्मचारी मुनेश कुमार से हमसाज होकर कूट रचित दस्तावेज तैयार करवा लिए। नथिया देवी की मृत्यु दिनांक 4 अक्टूबर 2022 को दिखा कर अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। न्यायालय द्वारा मामला संज्ञान में लेने के बाद अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर व कर्मचारी मुनेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पारित किए गए। सोमवार को देर रात थाना बढ़ापुर पुलिस ने अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर और मुनेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगीना। पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। उसका एनडीपीएस में चालान कर जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर मझेडा पुलिस चौकी प्रभारी कमल सिंह ने थाना क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर गंग वाली निवासी शाहनवाज पुत्र नसीर अहमद निवास पर दबिश देकर उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम भांग के साथ गिरफ्तार कर उसका एनडीपीएस की धारा में चालान कर दिया।
नगीना। कुंवारी मां ने लोग लाज के डर से अपना पाप छुपाने के लिए नवजात शिशु को गंदे नाले में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। मंगलवार की पूर्वान्ह 11बजे करीब मोहल्ला कायस्थ सराय में डूडा कॉलोनी के निकट गंदे नाले से नवजात शिशु के शव को निकालकर एक कुत्ता शव को मुंह में दबाए खींच कर कहीं ले जाने लगा। मोहल्ले वालों के शोर मचाने पर कुत्ता शिशु के शव को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। मोहल्ले वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनमान लगाया जा रहा है किसी कुंवारी मां ने अपना पाप छिपाने के उद्देश्य से रात में किसी समय नवजात शिशु के शव को नाले में डाल दिया होगा। उधर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक के अनुरूप विकसित होगा शेरकोट का ब्रुश उद्योग
शेरकोट स्थित ब्रुश उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक के अनुरूप किया जाएगा विकसित। आधुनिक मशीन, पैंकिंग, मेनुफेक्चरिंग आदि की सुविधाओं से सम्पन्न कॉमन फैसिलिटी सेंटर की होगी स्थापना, प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी उपलब्ध- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
राष्ट्रीय स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक ब्रुश की मांग को पूरा करता है शेरकोट का ब्रुश उद्योग, ब्रुश उद्योग को राष्ट्रीय स्तर की मांग के सापेक्ष शत प्रतिशत रूप से ब्रुश की आपूर्ति करने और साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई शान के साथ ब्रुश के बाजार में कराया जाएगा प्रवेश -जिलाधिकारी उमेश मिश्रा।
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि शेरकोट स्थित ब्रुश उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मानक के अनुरूप विकसित किया जाएगा तथा यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना कर आधुनिक मशीनें, पैंकिंग, मेनुफेक्चरिंग आदि की सुविधाओं के साथ-साथ उत्पादों की गुणवत्ता के स्तर को मांग और बाजार के अनुसार तैयार करने का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सेंटर में एक बड़े हॉल में उत्पादों को प्रदर्शन के लिए भी रखा जाएगा ताकि बायर्स उनका अवलोकन कर अपनी इच्छा के अनुसार ऑर्डर उपलब्ध करा सकें। उन्होंने महा प्रबंधक उद्योग को निर्देश दिए कि शेरकोट के ब्रुश उद्योग को ओडीओपी में शामिल कराने के लिए गंभीरतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा स्थानीय महात्मा विदुर सभागार में शेरकोट के ब्रुश उद्योग विकसित करनेे के लिए संबंधित उद्यमियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जिला बिजनौर का सौभाग्य है कि यहां का कस्बा शेरकोट राष्ट्रीय स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक ब्रुश की मांग को पूरा करता है और विदेशों में भी यहां के ब्रुश निर्यात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शेरकोट के ब्रुश उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर का उत्पाद बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि शेरकोट का ब्रुश उद्योग राष्ट्रीय स्तर पर मांग के सापेक्ष शत प्रतिशत रूप से ब्रुश की आपूर्ति कर सके और साथ ही अर्तंराष्ट्रीय स्तर पर एक नई शान के साथ ब्रुश के बाजार में अपना प्रभावी स्थान बना सके। उन्होंने कहा कि शेरकोट का ब्रुश उद्योग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस उद्योग को केन्द्र एवम राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को भरपूर लाभ प्राप्त हो सके और ब्रुश उद्योग विकास के नए आयाम तय कर सके। उन्होंने ब्रश व्यापारियों को जानकारी देकर बताया की इसमें केन्द्र व राज्य सरकार ऋण सुविधा उधोग विभाग के द्वारा देती है। उन्होंने ब्रुश उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ब्रुश उद्योग को उसके असल मुकाम तक पहुंचाने के लिये जिला प्रशासन आपके के साथ खड़ा है। उन्होेेंने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन है कि प्रदेश में उत्पादित प्रत्येक वस्तु देश एवं विदेश के बाजार में अपना प्रभावी स्थान कायम करे और प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में देश का सबसे अग्रिणी राज्य बने। उन्होंने ब्रुश उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए आश्वस्त किया कि बैंक ऋण, बिजली, यातायात, कर आदि से संबंधित समस्याओं का नियम अनुसार निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, विद्युत सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ आगामी शनिवार को शेरकोट में स्थानीय उद्यमियों के साथ एक बैठक का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुनें और बाद में ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंकर्स के कैम्पों का आयोजन कराएं। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि आगामी शनिवार को शेरकोट के ब्रुश उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और ब्रुश उद्योग को विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ब्रुश उद्यमियों का आह्वान किया कि नगर में सीएफसी की स्थापना के लिए स्थानीय स्तर पर एक समिति गठित कर लें ताकि उक्त संबंध में शीघ्र अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र, वरिष्ठ अधिकारी जीएसटी, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शेरकोट के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
जिले के युवा एवं युवतियों को शूटिंग क्षेत्र में भाग लेने के लिए किया जाएगा प्रेरित
राइफल एसोसिएशन को जिलेे में क्रियाशील और बहुउपयोगी बनाने के लिए जिला प्रशासन सभी सम्भव प्रयास करेगा और शूटिंग रेंज तथा शाहपुर स्थित लॉग शूटिंग रेंज को आधुनिक रूप में विकसित कर जिले के युवा एवं युवतियों को शूटिंग क्षेत्र में भाग लेने के लिए किया जाएगा प्रेरित-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय राइफल एसोसिएशन के बाईलॉज में उसको बहुउद्देश्य रूप में क्रियाशील करने के लिए आवश्यक संशोधन किया जाएगा तथा समिति के सभी सदस्यों की सहमति से प्रस्ताव पास करा कर उसको अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने प्रतिबद्वता व्यक्त करते हुए कहा कि राइफल एसोसिएशन को जिलेे में क्रियाशील और बहुउपयोगी बनाने के लिए जिला प्रशासन सभी सम्भव प्रयास करेगा और शूटिंग रेंज तथा गंज रोड स्थापित लॉन्ग शूटिंग रेंज को आधुनिक रूप में विकसित कर जिले के युवा एवं युवतियों को शूटिंग क्षेत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री मिश्रा कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला राइफल ऐसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर में राइफल शूटिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं क्योंकि बहुत से जिले के युवा एवं युवतियां निशानेबाजी में जिला बिजनौर का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नेशनल स्तर की इनडोर एवं आउटडोर शूटिंग रेंज होने के बावजूद स्थानीय युवा एवं युवतियों को जिले से बाहर जा कर प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ता है। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि बहुत जल्द राइफल शूटिंग क्षेत्र में रूचि रखने वाले जिले के युवाओं के लिए सभी आवश्यक उपकरण, स्थान एवं माहौल उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि इनडोर शूटिंग रेंज की समुचित सफाई व्यवस्था कराएं और जिस चीज की भी आवश्यकता हो, उससे अवगत कराएं ताकि उसको उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा की प्रेरणा पर जिला राइफल एसोसिएशन के सदस्य नवाब साद बिन आसिफ, सचिव, राज्य राइफल ऐसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एक इनडोर शूटिंग रेंज के लिए एक एयर राइफल भेंट की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि राइफल एसोसिएशन के फण्ड में अपेक्षित धनराशि उपलबध कराने के लिए पिस्टल एवं राईफल के रिनीवल के लिए रुपए 500 तथा सिंगल एवं डबल बैरल के लिए रुपए 300 की रसीद काटी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नए लाईसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को फीस के रूप में रुपए एक हजार का आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होेंने एसोसिएशन के सदस्यों का आह्वान किया कि वे आगामी शुक्रवार एवं शनिवार को शूटिंग रेंज पर चलने वाले सफाई अभियान के अवसर पर उपस्थित रह कर सफाई कर्मियों को उचित मार्गदर्शन कराएं ताकि शुटिंग से संबंधित स्थानों की सफाई मानक के अनुरूप सम्पन्न कराई जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, जिला राइफल एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्य साद बिन आसिफ, डा0 नीरज चौधरी, खान जफर सुल्तान, कुशलपाल, शाहनवाज, अली अदनान, राना प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
डीएम ने गणमान्यों को दिलाई बिजनौर को नशा मुक्त करने की शपथ
नशे के विरुद्ध एक युद्ध की भांति लड़ा जा रहा है नया सवेरा अभियान: एसपी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद बिजनौर में नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान नया सवेरा के अन्तर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा फार्म में जिलाधिकारी की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक बिजनौर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की आशा के अनुरुप जिलाधिकारी की संरक्षता में जनपद बिजनौर पुलिस द्वारा नया सवेरा अभियान माह सितम्बर से इस जनपद को नशा मुक्त करने हेतु चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में नशा बेचेने वाले अपराधियों को चिन्हित कर, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर सेमिनार, गोष्ठियां, चौपाल आयोजित कर नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नशे के विरुद्ध एक युद्ध की भांति लड़ा जा रहा है, जिसके बहुत सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि इसमें जनता की अंतिम इकाई सहित आमजन सहयोग नहीं करेगी। उन्होंने आह्वान किया कि ग्राम स्तर पर एक समिति का गठन किया जाए, जिसमें गांव स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई ओर अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ नशे के विरुद्ध सक्रिय भूमिका अदा की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि शीघ्र ही एक ऐसा अभियान प्रारम्भ किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक थाने के पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट क्षेत्र में ऐसे युवाओं को चिन्हित करेगे, जो नशे की ओर अथवा अपराध की ओर अग्रिसत होने की तरफ बढ़ रहे हैं। इस अभियान के अन्तर्गत ऐसे युवाओं व उनके माता-पिताओं से सम्पर्क कर उन्हे समाज की मुख्य धारा में रहने की हिदायत की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए, अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों से अपील की कि महात्मा विदुर की इस तपोभूमि बिजनौर को नशा मुक्त करने की, जो शपथ पुलिस अधीक्षक बिजनौर के नेतृत्व में ली गई है, हम सब उस अभियान को पूर्ण करने में पूरा सहयोग करें। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के बाद उपस्थित सभी गणमान्यों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान की एक प्रजेन्टेशन भी एलईडी वॉल पर दिखाई गई। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा रचित थीम सॉन्ग का भी प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अधिकांश ग्राम प्रधान के अलावा मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य श्मन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
अम्बेडकर नगरी के मतदाताओं ने दिया तरूणा देवी को समर्थन का आश्वासन डोर-टू-डोर कैंपेन में मतदाताओं से मिले राहुल कुमार उर्फ पिंकी
बिजनौर। जैसे-जैसे निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ही चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों ने डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरूआत कर दी है। वार्ड नंम्बर-13 से चुनाव मैदान कई मतदाता जोर-आजमाइश कर रहे हैं। वहीं रामपुर बकली रेलवे फाटक के पास स्थित अम्बेडकर नगरी में तरूणा देवी के पति राहुल कुमार उर्फ पिन्की ने क्षेत्र के मतदाताओं से सम्पर्क किया। इस अवसर पर दीपक कुमार एडवोकेट, एडवोकेट मोनू, राजू कुमार एडवोकेट, गौतम सिंह (मण्डल कोषाध्यक्ष, आदमपुर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा), प्रशांत कुमार, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, नवनीत कुमार, नितिन कुमार, विकास कुमार, अमरदीप सिंह, प्रभात कुमार उर्फ पिन्टू आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के मतदाताओं ने कैपेंन के दौरान अपना समर्थन तरूणा देवी को देने का आश्वासन दिया। वहीं राहुल कुमार ने कहा कि आप सभी का प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। मैं आपसे वादा करता हूं कि क्षेत्र के विकास कार्यों में पीछे नहीं रहूंगा। राहुल कुमार ने कहा कि हमारा मकसद क्षेत्र का विकास करना है ना कि वादे करना। अम्बेडकर नगरी के मतदाताओं ने दिल खोलकर अपना समर्थन श्रीमती तरूणा देवी को देने का वादा किया।
17 दिसंबर, 2022 को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 17 दिसंबर, 2022 को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में पूर्व की भांति पेंशन दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला कोषाधिकारी सूरज कुमार ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि इस अवसर पर नियत स्थान पर प्रतिभाग कर पेंशन से संबंधित प्रकरणों एवं समस्याओं का समाधान करा कर लाभ अर्जित करें।
बिजनौर। पुलिस परिवार केन्द्र की ओर से परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है। इस दौरान 02 परिवारों को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन प्रांगण में परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में सुनवाई की गई।इस दौरान परिवार परामर्श केन्द्र में 05 मामलों को सुना गया, इसमें आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से परिवार टूटने के कगार पर था। परिवार परामर्श केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारी व विभिन्न क्षेत्रों से नामित सदस्यों की ओर से दोनों पक्षों की बातों को विधिवत सुना गया, जिसमें परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों की सूझ-बूझ से पति-पत्नि के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर करते हुए 02 परिवारों का आपसी समझौता कराया गया। उक्त जोड़ों ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने हेतु अपनी सहमति जताई। परिवार परामर्श के सदस्यों द्वारा दम्पत्ति जोड़े को हंसी खुशी एक साथ विदा किया गया एवं अन्य मामलों में अगली तारीख दी गई है। परिवार परामर्श के दौरान समिति सदस्य आनन्द स्वरूप शर्मा, श्रीमति सुमन चौधरी, उ0नि0 सविता तोमर, म.का. शिवाली, म.का. रीना उपस्थित रहे।
बच्ची का अपहर्ता पुलिस कस्टडी से फरार, थानेदार समेत 4 सस्पेंड
मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
02 दिसंबर को बच्ची का अपहरण कर परिजनों से मांगी थी 50 हजार के इनामी बदमाश ने फिरौती
अमरोहा। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बच्ची का अपहरणकर्ता पुलिस की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल से फरार हो गया। रुपए 50 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद भर्ती कराने के साथ ही एक दरोगा और दो सिपाहियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया था। एसपी ने इन तीनों के अलावा थाना इंचार्ज को भी सस्पेंड कर दिया है। बदमाश ने बच्ची के परिजनों से की फिरौती मांगी थी।
बीती रात पुलिस टीम उझारी-बुरावली मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बच्ची के साथ मोटरसाइकिल सवार युवक तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बच्ची को छोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक दिसंबर को अपह्रत की गई सात साल की बच्ची को भी बरामद किया गया। बदमाश धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान को रात लगभग 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी सुरक्षा में रहरा थाने के दरोगा अनूप सिंह, सिपाही सुनील कुमार व कपिल कुमार तैनात किए गए। रात में किसी समय आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया। वार्ड में एक वृद्ध और भर्ती है। बताते हैं कि ड्यूटी पर तैनात तीनों पुलिसकर्मी सो गए थे। मंगलवार सुबह लगभह छह बजे तीनों पुलिसकर्मी सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को जैसे ही अपहरणकर्ता के फरार होने की खबर मिली तो वहां सुरक्षा में तैनात दरोगा और सिपाहियों के हाथ-पांव फूल गए। इनामी बदमाश रामपुर जनपद के थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम शहदरा का रहने वाला बताया जा रहा है। बदमाश रहरा से 50 हजार का इनामी भी था।
एसपी आदित्य लांघे के अनुसार बदमाश ने 02 दिसम्बर को 07 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण किया था। उसने बच्ची के परिजनों से फिरौती की मांग की थी। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा बिना नंबर प्लेट की एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रहरा थाने के दरोगा अनूप सिंह, सिपाही सुनील कुमार व कपिल कुमार एसपी के अलावा थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश को भी सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस बदमाश के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने में जुटी है।
जिले की सीमा से अन्दर कराया जाएगा बहुउद्देशीय हब का निर्माण बहुउद्देश्य हब के निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री की मंशाओं में शामिल: डीएम बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बिजनौर उत्तराखण्ड सीमा पर स्थित नजीबाबाद में निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय हब के निर्माण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार किये जाने के उद्देश्य से सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकसित होने वाले बहुउद्देश्य हब में सुविधाओं हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्य हब के निर्माण कराए जाने का कार्य मुख्यमंत्री की मंशाओं में है। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद सहित प्रदेश के चयनित अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग पर जिले की सीमा से अन्दर बहुउद्देशीय हब का निर्माण कराया जाना है।
कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग पर प्रदेश की सीमा के अन्दर बहुउद्देश्य हब बनाये जाने के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्याें की प्रगति के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बहुउद्देशीय हब में चिकित्सा, शिक्षा, मण्डी, पर्यटन, बस स्टैण्ड आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बहुउद्देशीय हब के निर्माण हेतु चयनित कार्यों में तेजी लायें तथा सभी कार्यों के सौर्न्यकरण पर भी ध्यान दें। हब के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जिले में बाहर से व देश के राज्यों से आने वाले पर्यटकों/नागरिकों में जिले के साथ साथ प्रदेश की अच्छी छवि बनाने के लिए सीमा पर हास्पिटल, स्कूल/कालेज, मण्डी, पर्यटन, मनोरंजन आदि की उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित की जायेंगी। इससे अच्छी सहूलियत के साथ साथ स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों, बाज़ारों, हास्पिटल एवं बस स्टैण्ड आदि को भी अपग्रेड किया जायेगा, जिससे आम जनमानस, पर्यटकों, श्रद्धालुओं को सीमा पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बहुउद्देशीय हब के साथ-सथ अन्य सरकारी भवनों प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों, बाज़ारों, हास्पिटल एवं बस स्टैण्ड आदि को अपग्रेड करने हेतु भी कार्ययोजना तैयार की जाये, ताकि शासन की मंशानुरूप आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ लोगों को खूबसूरती का भी एहसास हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, डीएफओ जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आकाश तोमर जिला उपाध्यक्ष व नसीम अहमद बने बुढ़नपुर ब्लॉक अध्यक्ष
अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की मीटिंग में जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया ऐलान
बिजनौर। स्योहारा के बुढ़नपुर में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर इकाई की एक मीटिंग में बुढ़नपुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने आकाश तोमर को जिला उपाध्यक्ष व नसीम अहमद को बुढ़नपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं बुढ़नपुर ब्लॉक के संगठन का विस्तार भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शर्मा एवं संचालन आकाश तोमर ने किया।
जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। एक पत्रकार ही आम जनता की आवाज को अपनी लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाता है, लेकिन जब उसी पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो केवल संगठन ही है, जो उसकी कठिनाइयों में उसके साथ खड़ा होता है। पत्रकार निडर, निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर खबर को सत्यता के साथ दिखाने का कार्य करें। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरूंगा तथा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी पत्रकार साथियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, आफताब आलम, फजल अंसारी, सुभाकर कुमार, खुशीराम सिंह,वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा
विश्व हिंदू महासंघ ने तैयार की 3 महीने की संगठनात्मक कार्य योजना
बिजनौर। स्योहारा में विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी 3 महीने की संगठनात्मक कार्य योजना तैयार की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरीश चौहान ने की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी पुरानी व नई कार्यकारिणी का समायोजन करते हुए अपनी-अपनी तहसील ब्लॉक व नगर की टीम 31 दिसंबर 2022 तक पूरी कर लें। जनवरी माह से हर तहसील में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। यह भी बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पूज्य अवेध्य नाथ जी की पुण्यतिथि पर समरसता व सहभोज कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में में जिला संयोजक सुमित कुमार, सह संयोजक सुभाकर चौहान, जिला महामंत्री शुभम ग्रोवर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रूपेंद्र सिसोदिया, जिला संगठन मंत्री नितिन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, जिला उपाध्यक्ष पीयूष कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला मंत्री संजीव राणा, जिला मंत्री कन्हैया कुमार सैनी, दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।
न्याय की गुहार लगाने धामपुर विधायक की चौखट पर पहुंचे व्यापारी। जीएसटी सर्वे छापे के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सौंपा विधायक पुत्र को ज्ञापन।
स्योहारा। जीएसटी सर्वे छापे के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा की चौखट पर पहुंच गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक पुत्र को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार जीएसटी सर्वे छापे के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा के निवास पर उनके पुत्र को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा के निवास पर उनके पुत्र प्रियंका राणा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेशव्यापी जीएसटी सर्वे छापे के कारण व्यापारियों में दहशत है। इस सर्वे से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही व्यापारियों का उत्पीड़न होगा। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कई दशकों से यह सर्वे बंद थे, लेकिन वर्तमान में प्रदेश के सभी बाजारों में चल रहे जनरल सर्वे से व्यापारियों में दहशत है। ज्ञापन में मांग की गई कि इस सर्वे को बंद कराकर व्यापारी वर्ग को राहत दिलाई जाए। इस मौके पर अरुण कुमार वर्मा, आशु रस्तोगी, मुकेश महेश्वरी, मनोज भटनागर आदि लोग मौजूद रहे।
नजीबाबाद में संत निरंकारी सत्संग भवन पर हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।शिविर में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने भी किया रक्तदान।शिविर में 113 रक्तदाताओं ने रक्तदान।
बिजनौर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के निर्देशानुसार नजीबाबाद में जलालाबाद रोड पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन बरेली जोन के जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल, नजीबाबाद ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह व जिला पंचायत सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रक्तदान शिविर में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने भी रक्तदान किया। इस शिविर में करीब 113 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल ने कहा कि निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कहना है कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। रूहानियत और इंसानियत संग~संग होनी चाहिए। नर सेवा नारायण सेवा के तहत निरंकारी मिशन हमेशा समाज की भलाई के लिए कार्य करता रहता है। इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा। जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से किसी भी मानव की सेवा करके उसकी जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक बहुत ही पुनीत कार्य है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने कहा कि निरंकारी मिशन एक बहुत ही बड़ा मिशन है, जो हमेशा सबके साथ रहता है। समाज की भलाई के लिए कार्य करता रहता है। निरंकारी मिशन ने कोरोना काल में बहुत ही सराहनीय कार्य किया। इसके लिए निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बधाई के पात्र हैं।
रक्तदान शिविर में बिजनौर ब्रांच के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी, हल्दौर ब्रांच के मुखी महात्मा मास्टर महेंद्र शर्मा, किरतपुर ब्रांच के मुखी महात्मा हुकुम सिंह, बिजनौर ब्रांच के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, डीके सागर, नजीबाबाद ब्रांच के संचालक मुकेश सहगल, माता सुरेंद्र कौर, बिजनौर से सुशीला और प्रियांशी, नजीबाबाद ब्रांच के मीडिया प्रभारी एड. डीके कश्यप, डॉक्टर किरण, मनोज सिंह, नम्रता, रविंद्र शर्मा, जितेंद्र, निशा, रोशनी, प्रकाश, बबली शर्मा आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक अनुयाई पत्रकार बंधु, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एक विशाल साध संगत व लंगर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में नजीबाबाद ब्रांच के मुखी महात्मा मोहन खुराना ने सभी अतिथियों और रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व मोहन खुराना द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
सुल्तानपुर में दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर पर 25 हजार का इनाम घोषित
फरार आरोपी इंस्पेक्टर के पोस्टर जिले में कई जगह किए गए चस्पा
सुल्तानपुर। महिला सिपाही से दुराचार के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर तोमर के खिलाफ रुपए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जिले में कई जगह उसके पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं। एसपी का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
बताया गया है कि इंस्पेक्टर निशू तोमर सुल्तानपुर के हलियापुर थाने में तैनात था। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उसने एक महिला सिपाही के साथ लंबे समय तक दुराचार किया। नगर कोतवाली में दुराचार, मारपीट समेत कई धाराओं में इंस्पेक्टर तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 22 सितंबर को सत्र न्यायालय से महिला थाने की पुलिस इंस्पेक्टर को थाने ले गई। यहां पर महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा को चकमा देकर इंस्पेक्टर तोमर फरार हो गया। इंस्पेक्टर की पत्नी की तरफ से हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस याचिका दाखिल कर उनके पति को लाए जाने की गुहार लगाई गई। मामले में तत्काल प्रभाव से प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए एसपी सोमेन वर्मा ने थानाध्यक्ष महिला मीरा कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया था। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंप दी गई थी।
यही नहीं हाईकोर्ट ने डीजीपी को तलब करते हुए व्यक्तिगत एफिडेविट देने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट की तरफ से बीती 7 दिसंबर को मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग को अग्रिम कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। इसी कड़ी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रचना की कोर्ट से इंस्पेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। एसपी ने फरार इंस्पेक्टर पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की ओर से इस संबंध में पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
एसपी सोमेन वर्मा का कहना है कि लापता इंस्पेक्टर के खिलाफ 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। विभाग की तरफ से सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना देने वाले को पर्याप्त सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।
क्या है हैबियस कॉर्पस पीटिशन? भारतीय संविधान के अनुच्छेद 22 देश के नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं। यह अनुच्छेद नागरिक को सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस पीटिशन का अधिकार देता है। हैबियस कॉर्पस का शब्दिक अर्थ होता ‘सशरीर’। इसे हिंदी में बंदी प्रत्यक्षीकरण कहा जाता है। इसका उपयोग किसी ऐसे व्यक्ति की रिहाई के लिए किया जाता है, जिसको बिना कानूनी औचित्य के अवैध रूप से हिरासत में लिया गया हो, या फिर पुलिस हिरासत में लिया गया है पर उसे हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश नहीं किया है। भारतीय संविधान में इसे इंग्लैंड से लिया गया है।
बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र में धामपुर मार्ग पर गांव ऊमरी के पास गन्ने से भरे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां बेटे सहित तीन की मौत हो गई। सभी लोग रिश्ते की एक बीमार महिला को देखने के बाद घर लौट रहे थे। घटना के विरोध में परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा कर तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मौके से फरार ट्रक को ग्राम नींदड़ू में पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थानार्गत गांव पित्तन औंधा उर्फ महदूद उर्फ नया गांव निवासी सफीकुददीन पुत्र सत्तार अपनी पत्नी रोशन जहां (38 वर्ष) व डेढ वर्षीय पुत्र अरहान के साथ शनिवार को अपने साढू साजिद के घर नींदडू आया था। देर शाम वह बाइक से घर वापस जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूरपुर धामपुर मार्ग पर ऊमरी के बिजलीघर के पास सेवक फार्म के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक ने सड़क पर गिरी रोशन जहां, उसके डेढ वर्षीय पुत्र अरहान व साढू की बेटी 17 वर्षीय (भांजी) जोया पुत्री साजिद निवासी नींदडू को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा सफीकुददीन मामूली रुप से घायल हो गया। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया थाना प्रभारी नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि सफीकुददीन की ओर से तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि मौके से फरार ट्रक को ग्राम नींदड़ू में पकड़ लिया गया।
जीएसटी और सेल टैक्स ऑफिसर्स से मिलेंगे हल्दौर व्यापारी
बिजनौर। हल्दौर में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर शनिवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने नगर में जीएसटी और सेल टैक्स की टीम पहुंचने पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर समस्त व्यापारियों के हित में टीम में शामिल अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। समस्त व्यापारी एकजुट होकर टीमों में शामिल अधिकारियों से सेल टैक्स और जीएसटी वसूली करने में कुछ समय की मोहलत और मिलने का उदारता और शालीनता के साथ आह्वान करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी कोरोना कॉल के दौरान से अब तक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में जीएसटी अधिकारियों और सेल टेक्स अधिकारियों द्वारा वसूली नहीं कराने दी जाएगी। बैठक में धीरज रस्तोगी, संजय रस्तोगी, राशिद मलिक, लक्ष्मीकांत वर्मा, योगेंद्र गुप्ता, सोनू, फुरकान, सुनील कुमार, अखलाक, नरेंद्र कुमार, सचिन मारवाड़ी, शुभम रस्तोगी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली मानवाधिकार दिवस की शपथ
संविधान में निहित है मानवाधिकार- अपर जिलाधिकारी वित्त
बिजनौर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को मानवाधिकार दिवस की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार संविधान में निहित है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार दिवस का उद्देश्य समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देना।
श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जाति, रंग, धर्म, लिंग, भाषा या सामाजिक स्थिति के भिन्न होने के बावजूद मानवाधिकारों का हकदार है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों में मुख्यतः जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार तथा काम एवं शिक्षा का अधिकार आदि शामिल हैं।
मानवाधिकार की शपथ इस प्रकार है- मैं एतद्द्वारा दृढ़तापूर्वक प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं भारतीय संविधान एवं विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अनुबन्धों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहूँगा/रहूँगी, मैं मानवाधिकारों की सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करूँगा/करूँगी, मैं बिना किसी पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म-सम्मान का आदर करूँगा/ करूंगी, मैं अपने शब्दों, दस्तावेजों या विचारों द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करूँगा/करूँगी, मैं मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यबद्ध रहूंगा/रहूंगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भनेड़ा में गंदगी का साम्राज्य, ओडीएफ़ प्लस के कार्यों की गति बहुत धीमी
डीपीआरओ को भनेड़ा में मिला गंदगी का साम्राज्य। ओडीएफ़ प्लस के कार्यों की गति बहुत धीमी। मेमन सादात में साफ़ सफ़ाई संतोषजनक नहीं।
बिजनौर। डीपीआरओ सतीश कुमार ने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ विकास खंड किरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भनेड़ा एवं मेमन सादात का निरीक्षण किया। भनेड़ा में गंदगी का साम्राज्य पाया गया जबकि ओडीएफ़ प्लस के कार्यों की गति बहुत धीमी पाई गई।
सबसे पहले भनेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण में केयर टेकर मौके पर मौजूद मिली। शौचालय क्रियाशील मिला, लेकिन शौचालय में पीछे वाली दीवार में दरार पाई गई। जगह~जगह दीवारों से प्लास्टर उखड़ा हुआ मिला। इसके लिए मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान एवं सचिव को तत्काल सामुदायिक शौचालय की सभी कमियों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा पंचायत भवन खुला हुआ मिला एवं पंचायत सहायक कार्य करती हुई मिली। पंचायत भवन पुराना बना है लेकिन जीर्णोद्धार अच्छे से नहीं किया गया है। पंचायत भवन की दीवारों पर जगह जगह सीलन आ रही है। ग्राम प्रधान एवं सचिव को पंचायत भवन का जीर्णोद्धार अगले 15 दिन में अच्छे से कराने के निर्देश दिए गए।
ओडीएफ़ प्लस के कार्यों की गति बहुत धीमी पायी गई। यह भी पाया कि कूड़ा संग्रहण केंद्र की नींव तो खोदी गई है, लेकिन अभी चिनाई का कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान एवं सचिव को चेतावनी देते हुए तत्काल तेजी से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए। खाद के गड्ढे भी मानक के अनुसार नहीं बने हैं। गाँव में साफ़ सफ़ाई की स्थिति भी संतोषजनक न मिलने पर अतिरिक्त सफ़ाई कर्मचारी लगाकर सफ़ाई कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान को दिए गए।
इसके बाद ग्राम पंचायत मेमन सादात के निरीक्षण में कूड़ा संग्रहण केंद्र का निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता के साथ चलता हुआ मिला। इस पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक शौचालय खुला हुआ मिला, क्रियाशील है एवं समय से खोला जा रहा है। हालांकि ग्राम पंचायत में साफ़ सफ़ाई संतोषजनक नहीं मिली।
इस पर सचिव एवं ग्राम प्रधान को अतिरिक्त मज़दूर लगाकर पूरे गाँव की साफ़ सफ़ाई कराने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ ओडीएफ़ प्लस के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी ग्राम प्रधान एवं सचिव को दिए गए।
अरुण कुमार वर्मा को टिकट मिला तो रच देंगे जीत का इतिहास
स्योहारा। भारतीय जनता पार्टी ने टिकट के प्रबल दावेदार अरुण कुमार वर्मा को यदि प्रत्याशी बनाया गया तो संभवत: वह जीत दर्ज कर इतिहास रच देंगे। इसके पीछे कारण यह है कि उन्हें सर्व समाज का वोट हासिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। नगर की सीट सामान्य होने से पार्टी के लिए लंबे समय से कार्य करने के कारण भाजपा से टिकट पाने वाले प्रबल दावेदार अरुण कुमार वर्मा ने अपने व्यापारी वर्ग व नगर की जनता को एकत्रित कर एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि वह कई वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी का हर आदेश उनके लिए सर्वोपरि रहा है। सामान्य सीट होने के कारण उन्हें टिकट की संभावना और भी प्रबल हो गई है। अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति घर में मजबूत होगा, वह बाहर भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं, आपके बीच का बेटा भाई: आप सभी से समर्थन मांग रहा हूं और यहां से अपने चुनाव का आगाज करता हूं। उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग के बिना कुछ कार्य नहीं कर सकता। अरुण कुमार वर्मा के इस आग्रह को ;तमाम मोहल्ले वासियों ने स्वीकार किया और खुले मन से समर्थन देते हुए तन मन धन से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। अरुण कुमार वर्मा के समर्थन में नगर वासियों की एकता देख भाजपा से टिकट मांग रहे अन्य प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। अब देखना है कि पार्टी की ओर से किस नेता को प्रत्याशी बनाया जाता है या पार्टी के वफादार व साफ छवि रखने वाले अरुण कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया जाता है। फिलहाल अरुण कुमार वर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
चोरी के ट्रैक्टर, दो बाइक समेत हरिद्वार का बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
बिजनौर। थाना मंडावर पुलिस ने चोरी के एक ट्रैक्टर, दो बाइक व अवैध शस्त्र सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी हरिद्वार उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ट्रैक्टर और एक बाइक हरिद्वार से चोरी की गई थी, जबकि एक बाइक दिल्ली से चुराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. प्रवीण रंजन सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना मण्डावर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे ग्राम ब्रह्मपुरी गंगा नदी के किनारे एक संदिग्ध ट्रैक्टर व दो मोटरसाइकिल आते दिखे। पुलिस टीमों द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया। दो अलग-अलग मोटर साइकिलों पर सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर सवार सुमित उर्फ छंगा पुत्र नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ पर उसने तीनों वाहन चोरी के बताए। इस संबंध में थाना मण्डावर पर मु0अ0सं0 351/2022 धारा 411/413/420 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुमित उर्फ छंगा, सुंदर उर्फ सोनू व नीरज पंजीकृत किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. प्रवीण रंजन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त सुमित उर्फ छंगा ने कड़ाई से की गई पूछताछ में बताया कि मौके से फरार हुए उसके दोनों साथी सुन्दर उर्फ सोनू पुत्र सुरेशचन्द व नीरज पुत्र बालचन्द निoगण ग्राम गोविन्द गढ उर्फ मीरपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार हैं। वह मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बरामद ट्रैक्टर उनके द्वारा दिनांक 05 दिसंबर 2022 को थाना क्षेत्र मंगलौर जनपद हरिद्वार से चोरी किया गया था। इस संबंध में थाना मंगलौर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 1410/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। एक मोटरसाइकिल अपाचे मार्च 2020 को थाना कालिंदी कुंज दिल्ली से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना कालिंदी कुंज दिल्ली पर मु0अ0सं0 013994 / 20 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। दूसरी मो०साइकिल स्प्लेण्डर प्लस 03 दिसंबर 2022 को थाना सिडकुल क्षेत्र जनपद हरिद्वार से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना सिडकुल हरिद्वार पर मु0अ0सं0 638 / 22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।
उल्लेखनीय है कि सुमित उर्फ छंगा शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध दिल्ली/ हरिद्वार के विभिन्न थानों पर चोरी के कई अभियोग पंजीकृत हैं। फरार अभियुक्त सोनू उर्फ सुन्दर व नीरज की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. सुमित उर्फ छंगा पुत्र नेत्रपाल नि0 ग्राम फूलगढ़ थाना पथरी जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड ।
बरामदगी का विवरण –
1. एक ट्रैक्टर महेन्द्रा बिना नम्बर प्लेट लाल रंग चेसिस नं0 RKBB01260JD इंजन नं0 RKBB01260
2. एक मोटरसाइकिल स्पैलंडर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट इंजन नं0 HA10EWEGF20726 चेसिस नं० MBLHA10BWGHF68202
3. एक मोटर साइकिल अपाचे रंग नीला चेसिस नं0 MD634CE61J2H35538
4. जिन्दा कारतूस समेत 315 बोर का एक तमंचा
5. दो फर्जी नम्बर प्लेट UP20AS2629 & UP37H4295A
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुमित उर्फ छंगा-
1. मु०अ०सं०- 351/2022 धारा 411/413/420 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मण्डावर बिजनौर।
3. मु०अ०सं० 638/22 धारा 379 भादवि थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
4. मु०अ०सं० 1410/22 धारा 379 भादवि थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना मण्डावर प्रभारी संजय कुमार, उ0नि0 रामचन्द्र सिंह, उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह राठी, का0 शक्ति सिंह, काO श्याम सिंह, का0 बहोरन सिंह और का0 लालू सिंह शामिल रहे।
चार विभागों की टीमों ने शुरू किया सर्वे कार्य – स्योहारा रेलवे फाटक, शुगर मिल, रेलवे स्टेशन, जैतरा फाटक पर पहुंची सर्वे टीम
धामपुर। क्षेत्र के लोगों की मांग पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के 18 महीने में रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण के वादे के बाद टीमों ने सर्वे किया। टीम ने शुगर मिल फाटक पर फुटओवरब्रिज व रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण तथा स्योहारा में ओवर ब्रिज का निर्माण कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पैमाईश की।
धामपुर के ग्राम जैतरा में रेलवे फाटक के पास सर्वे करती टीम
टीम में राजस्व, विद्युत, वन विभाग व पीडब्लुडी के इंजीनियरों ने धामपुर के शुगर मिल के यार्ड और जैतरा रेलवे फाटक पर पहुंचकर सड़क के दोनों ओर नाप तौल की। उन्होंने लोगों की जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों सहित गन्ना किसानों की समस्या को दूर करने के लिए प्लान के तहत कार्यवाही करते हुए नक्शा बनाया। टीम में शामिल रेलवे के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि विभागीय स्तर से उक्त कार्यों का मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्योहारा के रेलवे फाटक, धामपुर शुगर मिल के गन्ना यार्ड से रेलवे फाटक पर फुटओवर ब्रिज व जैतरा के रेलवे फाटक पर लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके, इसके लिए काम शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा नगर के बीचों बीच रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण भी एमपी के खुर्दा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सडक के दोनोें तरफ रेलवे क्रासिंग पर सेंटर से 300 मीटर तक का एरिया लिया जाएगा। साथ ही बीच में आने वाले पेड़ों का काम वन विभाग व विद्युत पोल के लिए विद्युत विभाग और सडक के लिए पीडब्लूडी की टीम को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों विभागों के साथ मिलकर सौंदर्यीकरण सहित जाम की समस्याओं को दूर किया जा सकेगा। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ इंदु सिद्धार्थ, कोतवाल अता मोहम्मद, विद्युत विभाग के अवर अभियंता तुषार रॉय, जेई राहुल मौर्य, सेतु निगम के दीपक चौधरी आदि शामिल रहे।
प्रदीप कुमार बने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष -टोपी पहनाकर व गाड़ी की झंडी देकर किया गया सम्मानित
नहटौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की सभा में किसान यूनियन छोड़कर आए प्रदीप कुमार को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर नियुक्त किया गया, टोपी पहनाकर व गाड़ी की झंडी देकर सम्मानित किया गया
शुक्रवार को ग्राम फुलसंदा में प्रदीप कुमार के आवास पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की सभा का अयोजन किया गया। निसार अहमद की अध्यक्षता व बृजपाल सिंह के संचालन में आयोजित सभा में किसान यूनियन छोड़कर आए प्रदीप कुमार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर नियुक्त किया गया व टोपी पहनाकर गाड़ी की झंडी देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार रामनगर लकड़ा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभा में ग्राम फुलसंदा में एक 10 सदस्यों की मार्गदर्शक मंडली का निर्माण किया गया और गांव-गांव एमएसपी घर-घर एमएसजी का नारा बुलंद किया गया और विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित न किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया और सरकार से मांग की गई कि यथाशीघ्र किसानों का उत्पादन लागत का डेढ़ गुना मूल्य 450 रुपए प्रति कुंटल घोषित करने की मांग की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, मंडल प्रभारी आईटी सेल गौरव कुमार, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला प्रभारी राजपाल भगत, संजीव कुमार, पुखराज सोनी, अमर, कुलदीप कुमार, कविंद्र सिंह, संजीव रेड्डी, प्रधान सचिन कुमार टांक, टिंकू प्रधान, बुंदू हसन, बृजपाल सिंह, संजीव कुमार, रामपाल सिंह, अमीन, आनंद, सुनील कुमार, मौहम्मद मेहंदी, सईद अहमद व घसीटा सिंह आदि शामिल रहे।
फर्जी मृतक आश्रित कोटे के तहत करता रहा विद्युत विभाग में नौकरी
धामपुर। विद्युत वितरण खंड कार्यालय में एक युवक द्वारा मृतक आश्रित कोटे में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला उजागर होने पर विभागीय अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड के पेपर लीक मामले में जहाँ धामपुर का नाम सुर्ख़ियों में आया! वहीं गौतम बुद्धनगर में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी पाने वाले का मामला उजागर होने पर धामपुर के अधिशासी अभियंता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोप है कि गौतम बुद्धनगर निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र हर प्रसाद शर्मा ने मृतक आश्रित कोटे के तहत विद्युत विभाग में नौकरी पा ली थी। बताया जाता है कि आरोपी ने प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के आदेशों व तथ्यों को छिपाकर निगम में धोखे एवं छल से नौकरी शुरू की। इस मामले में शिकायत होने पर विभागीय स्तर पर जांच की गई तो आरोपी को सेवायोजन करने का दोषी पाया गया। मामले में विगत सात अक्टूबर 2022 को पद मुक्त भी किया जा चुका है। अब इस मामले में दो महीने बाद अधिशासी अभियंता धामपुर विरेंद्र कुमार ने धामपुर कोतवाली में तहरीर में आरोप लगाया कि योगेंद्र कुमार, धामपुर विद्युत वितरण खंड कार्यालय में सम्बद्ध है। उसे निगम ने बर्खास्त कर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उधर धामपुर पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने का मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्ला नंगला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ग्राम बल्लानंगला थाना स्योहारा निवासी ने एक व्यक्ति ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री को 5 नवंबर को तीन लोग मोहल्ला गांधीनगर थाना नूरपुर से बहला फुसलाकर ले गए थे। नूरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। कोर्ट ने युवती को बयान के आधार पर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। उसके बाद युवती 7 नवंबर को अपनी बड़ी बहन के घर ग्राम मकसूदपुर गई थी, जहां से आरोपी उसको 15 नवंबर को बहला फुसलाकर कर ले गए। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों लोकेश गुजर पुत्र भोपाल, राधिका पत्नी लोकेश निवासी ग्राम पितुपुरा थाना स्योहारा व कपिल निवासी मोहट थाना शिवालाकला के खिलाफ़ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। युवती को तलाश किया जा रहा है।
बिजनौर। डीसीओ की गाड़ी नूरपुर से लौटते समय ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होकर पैजनिया पावटी के बीच में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में डीसीओ बिजनौर सवार नहीं थे। बताया गया है कि गाड़ी गलत साइड में जाकर एक पेड़ से टकराई और पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। धामपुर शुगर मिल के कर्मियों ने क्रेन की मदद से गाड़ी को खाई से बाहर निकाला।
मासिक पंचायत में नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए भाकियू ने भरी हुंकार
स्योहारा। गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता पृथ्वी सिंह ने और संचालन हरिओम यादव ने किया। पंचायत में किसानों के मुद्दों के साथ-साथ 15 दिन से लापता नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग उठाई गई। सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ को ज्ञापन देकर नाबालिग लड़की को जल्द बरामद कराने की मांग की, जिससे एक गरीब परिवार को न्याय मिल सके। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने पंचायत को भरोसा दिलाया कि जल्द लड़की की बरामदगी कराई जाएगी।
सीओ धामपुर को ज्ञापन सौंपते गजेंद्र सिंह टिकैत
इस प्रकरण के अलावा पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि स्योहारा क्षेत्र के किसानों को पर्ची इंडेंट कम मिल रहा है। उन्होंने इसे बढ़ाने की मांग की। शुगर मिल प्लेसमेंट खाद के रेट बढ़ाए गए हैं लेकिन किसानों की मांग है बेसिक कोटे के हिसाब से किसानों को खाद फ्री मिले। साथ ही उन्होंने कहा किसानों के गन्ने के सट्टो में संशोधन के लिए साइट महीने में दो बार खुले, जो अभी एक बार खुल रही है, जिससे किसान काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों के सट्टे बंद है, जिनके कैलेंडर में जीरो आ रहा है, उनको जल्द ठीक कराया जाए। शुगर मिल की ओर से आए गन्ना प्रबंधक बलवंत सिंह ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। इस के अलावा गांव में सफाई कर्मी के कार्य ठीक से नहीं करने पर खंड विकास अधिकारी को पंचायत में बुलाया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसमें कार्यवाही की जाएगी। आवारा पशुओं के लिए दूसरी गौशाला का निर्माण बीच में रुका हुआ था उसे जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर राम चरण सिंह, देवराज चौहान, महेश यादव, धर्मवीर सिंह यादव, सत्यवीर सिंह, विकास चौधरी, करण सिंह, ओमवीर सिंह, मारूफ, अमरीश चौधरी, अवनीश कुमार रोहतास सैनी, पोखर सिंह, इस्लामुद्दीन, ओम प्रकाश, यशपाल सिंह राजदेव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जीएसटी विभाग की टीम ने बिजनौर में मारा छापा, बाजार बंद
गली मोहल्लों की दुकानें भी हुईं बंद। व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप। सदर भाजपा विधायक सूची चौधरी और उनके पति भाजपा नेता मौसम चौधरी ने सुनीं व्यापारियों की व्यथा। उत्पीड़न न होने देने का दिलाया भरोसा।
बिजनौर। शहर में जीएसटी विभाग की टीम द्वारा छापेमारी से हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाजार पूरी तरह बंद हो गया। छोटे से बड़े व्यापारी भयभीत नजर आए।
इस बीच व्यापारियों ने जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची सदर विधायक ने व्यापारियों की समस्या सुन कर उत्पीड़न नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
बिजनौर शहर के मुख्य बाजार में जीएसटी की टीम छापेमारी करने पहुंची तो पूरे शहर के व्यापारियों ने अचानक बाजार बंद करना शुरू कर दिया। मुख्य तौर पर सिविल लाइन और डाकघर के आसपास का बाजार बंद हो गया। यही नहीं गली मोहल्ले के दुकानदारों ने भी दुकान बंद कर जीएसटी टीम का विरोध किया। व्यापारियों का आरोप है की जीएसटी विभाग की टीम उनके साथ गलत व्यवहार कर रही है। उनका उत्पीड़न हो रहा है। दुर्व्यवहार किया जा रहा है वह निंदनीय है। सूचना पर सदर भाजपा विधायक सूची चौधरी और उनके पति भाजपा नेता मौसम चौधरी समर्थकों के साथ डाक घर चौराहे पर पहुंचे। व्यापारियों से बात कर बाजार को दोबारा से खुलवाया। साथ ही विधायक और उनके पति ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। विधायक पति मौसम चौधरी ने कहा कि सरकार के बनाए हुए जो नियम कानून हैं, व्यापारी उन कानून को मानने को तैयार हैं। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा जो व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, वह निंदनीय है।
स्योहारा। चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील के सफल 5 वर्ष के कार्यकाल के बोर्ड की अंतिम बैठक नगरपालिका प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में गत बैठक के कार्यो की पुष्टि, नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त, नालियों की मरम्मत, चैनल लगाने, सर्दियों में मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने, मानचित्रों की स्वीकृति सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार हुआ। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अख़्तर जलील व इओ एपी पांडे व संचालन प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सभासद नसीम ज़फ़र, नसीम कुरेशी, वसीम कुरेशी, इकरामुद्दीन, सनी रस्तोगी, संजीव भारद्वाज, इरफान, मो. यूनुस, मो. यामीन आदि के अलावा नगरपालिका से मो.शान, मुकुल विश्नोई, पंकज सिंह आदि भी मौजूद रहे।
ग्राम घनसूरपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
ग्राम वासियों ने जाना लोक अदालत का महत्व, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होता है मुकदमे का निस्तारण- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
बिजनौर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर मदन पाल सिंह के निर्देशन में सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर अनिल कुमार राना द्वारा प्राथमिक विद्यालय ग्राम घनसूरपुर पोस्ट गन्धौर, तहसील चान्दपुर, बिजनौर में गुरूवार को आपसी सुलह समझौते एवं लोक अदालत के विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम वासियों को लोक अदालत के माध्यम से एवं आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने मुकदमे का निस्तारण करने के लिये जागरूक किया। शिविर में राज कुमार पुत्र मुखराम सिंह बनाम विनोद पुत्र शेर सिंह का विवाद सामने आया, जिसे आपसी समझौते से निस्तारण करने हेतु समझाया गया।
शिविर में तसीलदार श्रीमती प्रभा देवी, नायब तहसीलदार निर्भय कुमार साही, लेखपाल अरूण कुमार, ग्राम प्रधान रवीन्द्र कुमार व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए घेराव किया। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह व्यापारियों के बीच पहुंचे और बताया कि जो भी जांच विभाग के द्वारा की जा रही है, वह उन्हीं व्यापारियों की जा रही है, जिनके नाम प्रदेश शासन से आए है। अलग से किसी भी व्यापारी का कोई उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। अनिल सिंह ने बताया कि जीएसटी विभाग की जांच अंतिम चरण में है। इस बीच अगर किसी व्यापारी का उत्पीड़न होता है तो वह स्वयम ही विभागीय जांच कर कार्रवाई करेंगे।
मीटिंग में व्यापारी जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, जिला मंत्री राहुल वर्मा, नगर महामंत्री खगेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, शाह आलम, तूफैल अहमद, संजीव चौधरी, शिवांक विश्नोई, शकील अहमद, आरके अहलावत, सुनील कुमार अग्निहोत्री, अशोक कुमार शर्मा, नवीन अग्रवाल, राहुल राणा, देवेश चौधरी, नरेंद्र पाल, शिव कुमार, गौरव भटनागर, देव शर्मा, राजीव वर्मा, विकास विश्वकर्मा, संजू शर्मा, अजीम अहमद, रमन कुमार शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बैंक कर्मचारियों के साथ बैठक की गई इस दौरान एसपी सिटी ने सुनीं उनकी समस्याओं को सुना व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
धामपुर। शुगर मिल में गन्ना ले जाने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर रेलवे फाटक बंद रहता है या किसी अन्य कारण से कोई वाहन सड़क में फंसने के चलते दिन में कई बार जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के कारण दूर दूर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। सीजन होने के कारण सबसे ज्यादा वाहन गन्ने से लदे होते हैं। वहीं वाहन स्वामी जल्दी निकलने के चक्कर में रॉन्ग साइड चलाकर वाहनों को फंसा देते हैं। इस कारण जाम की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। भारी जाम लगने पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ती है।
कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अता मोहम्मद ने बताया कि अगर कोई दुर्घटना हो जाती है और गन्ना सड़क पर फैल जाता है तो शुगर मिल की क्रेन को मंगवा कर, गन्ना उठवा कर जाम खुलवाया जाता है। जाम ना लगे इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।
मेरठ। सुप्रसिद्ध तुगानिया स्पोट्र्स के चेयरमैन शौराज अग्रवाल की बेटी शगुन अग्रवाल ने वॉशिगंटन में मिसेज वाशिंगटन-2022 का खिताब जीतकर मेरठ के साथ ही देश का नाम यूएसए में रोशन किया। बेटी के मिसेज वाशिंटगन का खिताब जीतने पर गढ़ रोड स्थित हनी गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में परिवार में खुशियां मनाई गई। इसी के साथ अन्य लोगों ने शगुन और उनके परिवार को बधाई दी।
उद्यमी शौराज अग्रवाल एवं मीनू अग्रवाल ने बताया कि पांच दिसंबर को वाशिटंगन के सीऐटल सिटी में मिसेज वाशिंगटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उनकी बेटी शगुन ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में मिसेज वाशिंगटन खिताब के लिए 18 प्रतिभागी रह गई थी, जिनमें से शगुन अग्रवाल ने खिताब जीता। जैसे ही मिसेज वाशिंगटन का खिताब जीतने का सूचना मेरठ में परिवार को मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। जानकारी मिलते ही अन्य लोगों ने भी शगुन और उनके परिवार को बधाई दी।
बिजनौर। आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त के निर्देश पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने दे रखे हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए शिद्दत से जुटे हुए हैं। पैदल गश्त के साथ ही व्यापारियों और आम जनता से संपर्क कर समस्या और समाधान के संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह ने कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त की गई।
बिजनौर। तहसील चांदपुर के ग्राम खेड़की में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आईटी सेल द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम वासियों को संगठन से जोड़कर मार्गदर्शन मंडली बनाने का कार्य किया गया। गांव- गांव एमएसपी घर-घर एमएसपी मुहिम को गांव तक पहुंचाने हेतु गांव वासियों को बताया। साथ ही ग्राम वासियों की बिजली जौनपुर मिलके झारे की समस्या और अन्य समस्याओं को सुनकर आगे की रणनीति बनाई। सभा में उपस्थिति मंडल प्रभारी आईटी सेल मुरादाबाद, गौरव कुमार जंघाला जिलाध्यक्ष आईटी सेल, विवेक चौधरी जिला प्रभारी, शिवम अहलावत बिट्टू, अमर फोनी, बृजपाल सरदार प्रधान, तेजवीर, उपाध्यक्ष लोकेंद्र, मुस्तकीम, अलीम अख्तर, मुमशाद अहमद उपाध्यक्ष आईटी सेल, मोइनुद्दीन मोहिया, करीम खान, रईस, सिराजुद्दीन, इरफान आदि उपस्थित रहे
जनपद को कृषि हब के रूप में विकसित किया जाएगा- जिलाधिकारी
एफपीओ का गठन ठीक प्रकार से कर किसानों को लाभ पहुंचाएं-जिलाधिकारी
किसानों को खुशहाल, समृद्व व सम्पन्न बनायें-जिलाधिकारी
ठीक प्रकार से अपेक्षानुरूप कार्य न करने वाली कम्पनियां ब्लैक लिस्टेड की जायेंगी- जिलाधिकारी
किसान प्राकृतिक व जैविक खेती व कृषि विवधीकरण को अपनाये-जिलाधिकारी
देश में होगा 10 हजार नये कृषक उत्पादक संगठन का गठन- जिलाधिकारी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद को कृषि हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठीक प्रकार से एफपीओ का गठन कर किसानों को उसका लाभ पहुंचाएं तथा किसानों को खुशहाल समृद्व व सम्पन्न बनायें। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक व जैविक खेती व कृषि विवधीकरण को अपनाये। कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन का मूल उद्देश्य किसानों की आय बढाना व उनको तकनीक व मार्केटिंग आदि की जानकारी सुलभ ढंग से उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ठीक प्रकार से अपेक्षानुरूप कार्य न करने वाली कम्पनियां ब्लैक लिस्टेड की जायेंगी।
कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में नाबार्ड की जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश में 10 हजार नये कृषक उत्पादक संगठन का गठन करते हुए उनको पर्याप्त बाजार एवं क्रेडिट लिंकेज द्वारा आर्थिक स्थायित्व प्रदान करने के लिए पर्याप्त हैण्ड होल्डिंग एवं व्यवसायिक सहयोग प्रदान करने हेतु कृषक उत्पादक संगठनों का गठन एवं प्रोत्साहन केन्द्रीय योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 तक 05 वर्षों में पूरे देश में कुल 10 हजार कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु एक जनपद स्तरीय मानिटरिंग कमेटी (डीएमसी) का गठन किया गया है। जनपद में पूर्व में गठित 22 एफपीओ भी ठीक प्रकार से कार्य करें व उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाये।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम (सीएसएस) गाईड लाईन के अन्तर्गत नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक), एनसीडीसी( राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम), नैफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड) व एसएफएसी (लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम) को योजनान्तर्गत एफपीओ गठन की जिम्मेदारी दी गयी है।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि जनपद में केन्द्र सरकार के सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम गाईड लाईन के अन्तर्गत नाबार्ड को 01, एसएफएसी को 07 व नैफेड को 02 एफपीओ के गठन की जिम्मेदारी दी गयी है, जिसमें से नैफेड द्वारा गठित कर लिये गये है। उन्होंने बताया कि एसएफएसी द्वारा 04 एफपीओ के गठन के लिए विट्रो बायो टेक्नौलाजी को विकास खण्ड बुढनपुर (स्योहारा), धामपुर, किरतपुर व नहटौर में तथा 03 एफपीओ के गठन के लिए वैलनैक्सट सीड इण्डिया प्रा0लि0 को विकास खण्ड हल्दौर, अफजलगढ व कोतवाली में जिम्मेदारी दी गयी है।
उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सर्वप्रथम किसानों का एक फार्मर इन्ट्रस्टेड ग्रुप (एफआईजी) बनाया जाता है तदोपरान्त निर्धारित प्रक्रिया अनुरूप विभिन्न एफआईजी बनाकर एफपीओ बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वह जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त एफपीओ का स्थलीय निरीक्षण करेगें।
डीडीएम, नाबार्ड, बिजनौर वीरेश आर नायक ने कहा कि कम्पनियां बेस लाईन सर्वे भी आवश्यक रूप से करें। उन्होंने बताया कि कृषि अवस्थापना निधि के सफल क्रियान्वयन हेतु गाईड्स लाईन के अन्तर्गत गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक भी आहुत हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उप निदेशक कृषि गिरिश चन्द्र, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, कम्पनियों के प्रतिनिधि डा0 जे0पी0 शर्मा, अनुज हुड्डा सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
डा.दानिश कमाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब -युवाओं और बुजुर्गों की पहली पसंद बनी उनकी ईमानदारी।
स्योहारा। नगर पालिका परिषद के पद के निर्दलीय प्रत्याशी डा.दानिश कमाल के चुनाव मैदान में होने से जहां विद्रोहियों में बौखलाहट मची हुई है तो वहीं युवाओं और बुजुर्गों की पहली पसंद उनकी ईमानदारी बनी हुई है। इस कारण उनके आवास पर सुबह से ही तांता लगा रहता है।
सरकार द्वारा आरक्षण घोषित किए जाने के बाद स्योहारा नगर पालिका का चुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है, जहां एक और भाजपा एक तरफा चुनाव लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर युवाओं और बुजुर्गों की पहली पसंद बने डा. दानिश कमाल की ईमानदारी उनका भरपूर साथ दे रही है। इसी कारण विरोधियों में खलबली मची हुई है और विरोधी नए नए हथकंडे अपना कर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं परंतु इस बार के चुनाव में जनता अपना मन बना कर बैठ चुकी है और वह उसी को वोट देगी, जो नगर को चंहुमुखी विकास कर प्रदेश में प्रथम स्थान दे सके। इसी कारण जनता द्वारा नगर के मोहल्ला मिलकियान निवासी डा.कमाल को उनकी ईमानदारी के चलते इसका इनाम निकाय चुनाव में देने की सोच रही है। सुबह से उनके आवास पर तांता लग जाता है। नगर के अनेक मोहल्लों में डोर टू डोर प्रचार कर उन्होंने लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। नगर के मोहल्ला मिलकियान, मोहल्ला कस्बा, जोड़ियान, स्टेशन रोड, हयातनगर, इस्लामनगर, बाल्मीकि बस्ती सहित अनेक जगहों पर नुक्कड़ सभाएं कर जनता से इस बार नगर के विकास के वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से आप सचेत रहें, जो नगर के विकास के नाम पर अपना विकास कर रहे हैं और ऐसे लोगों से युवा सचेत रहें, जिन्होंने लगातार उच्च पदों पर रहने के बाद भी स्योहारा का विकास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिरादरी के नाम पर, मोहल्लों के नाम पर लोग आप को बांटने का काम करेंगे परंतु आप सबको एक होकर वोट देना है, जिससे आपके नगर का विकास हो सके। इस महबूब ज़ैदी, पप्पू मंसूरी, इमरान अंसारी, रिजवान खा, नफीस अहमद, गुलरेज अहमद, दानिश ज़ैदी, कामरान ज़ैदी, बब्बू मंसूरी, मनोज जाटव, विकास जाटव, अंकुल प्रजापति, महेश चंद्रा, मो.अली, शोबी ज़ैदी, इस्माईल ज़ैदी, कलवा अहमद आदि मौजूद रहे ।
कण्व ऋषि आश्रम के सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए विकसित करने के निर्देश
कृषकों के लिए प्राकृतिक बांस और प्राकृतिक घास से निर्मित होगा प्रशिक्षण कक्ष
तालाब खुदवा कर लगाए जायेंगे कमल के पुष्प, वास करेंगे जंगली जीव
गोवंश के गोबर और मल मूत्र को जैविक कृषि के रूप में उपयोग किया जायेगा।
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा ग्राम रावली स्थित कण्व ऋषि आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कण्व ऋषि आश्रम के सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इसको विकसित करने के निर्देश दिये गये।
कण्व ऋषि आश्रम में कृषकों के प्रशिक्षण के लिए प्राकृतिक बांस और प्राकृतिक घास से निर्मित एक प्रशिक्षण कक्ष बनाने के भी निर्देश उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर को दिये गये। इसी के पास वीजामृत, जीवामृत और मल्चिंग के द्वारा प्राकृतिक कृषि के रूप में क्षेत्र को विकसित करने का निर्णय लिया गया। कण्व ऋषि आश्रम में एक तालाब खुदवा कर कमल के पुष्प लगाने और जंगली जीवों के वास के लिए तालाब विकसित करने एवं आश्रम में ही एक गौशाला बनाने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
साथ ही यहां निवासरत गोवंश के गोबर और मल मूत्र को जैविक कृषि के रूप में उपयोग किया जायेगा। जिलााधिकारी द्वारा अगले 15 दिन में तेजी से उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिजनौर मोहित कुमार एवं तहसीलदार बिजनौर अनुराग सिंह उपस्थित रहे।
निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को जमा होंगे लाइसेंसी हथियार
जिला मजिस्ट्रेट ने निकाय चुनाव हेतु आग्नेयास्त्र जमा कराये जाने संबंधी स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन
बिजनौर। जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि विशेष कार्याधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० अंतर्नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आग्नेयास्त्र जमा कराये जाने संबंधी स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर कार्यवाही दिनांक 09 दिसम्बर, 2022 तक पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि लाईसेंसी शस्त्रों के सत्यापन एवं जमा कराये जाने हेतु जनपद स्तर व तहसील स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) व अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा तहसील स्तर पर समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, समस्त क्षेत्राधिकारी (पुलिस) व समस्त थानाध्यक्ष, जनपद बिजनौर होंगे।
उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक/क्षेत्राधिकारी (पुलिस)/उपजिला मजिस्ट्रेट की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जायेगा ।
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
नवागत पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह को क्षेत्राधिकारी नगीना का कार्यभार सौंपा गया है। वह थाना नगीना कोतवाली देहात नगीना क्षेत्राधिकार देहात व बढ़ापुर की अपराध / कानून नजीबाबाद व्यवस्था एवं अन्य कार्यों का पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगीना के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अन्य सौंपे गए दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।
सर्वम सिंह पुलिस उपाधीक्षक (नियमित नियुक्ति) क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ भेजे गए हैं। वह थाना अफजलगढ़, शेरकोट व रेहड़ की अपराध / कानून व्यवस्था एवं अन्य कार्यों का पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अन्य सौंपे गये दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी धामपुर होंगे।
शुभ सुचित क्षेत्राधिकारी नगीना को क्षेत्राधिकारी कार्यालय / अपराध के पद पर भेजा गया है। वह क्षेत्राधिकारी कार्यालय / अपराध के दायित्वों एवं अन्य सौंपे गये कार्यों का निर्वहन करेंगे। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर होंगे।
श्री भरत कुमार सोनकर क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ को क्षेत्राधिकारी लाइन्स / यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह क्षेत्राधिकारी लाइन्स / यातायात के दायित्वों एवं अन्य सौंपे गये कार्यों का निर्वहन करेंगे। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर होंगे।
अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कार्यालय / अपराध / लाइन्स / यातायात के कार्यों को छोड़कर अब क्षेत्राधिकारी नगर / वीआईपी / चुनाव के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अन्य सौंपे गये दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी चांदपुर होंगे।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय खो खो महिला प्रतियोगिता में आरबीडी बनी उपविजेता
बिजनौर। गोकुल दास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद द्वारा एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई। इसमें 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर डा मंजु एवम टीम कोच डा. सीमा चौधरी के निर्देशन में आरबीडी की टीम ने बरेली कॉलेज बरेली, मेजबान गोकुल दास कालेज की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वर्धमान कॉलेज के साथ फाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर उपविजेता रही।
टीम में 12 खिलाडियों खुशी थापा, विभा, कल्पना, संजना, आंचल, ज्योति, लक्षिता, सपना, तृप्ति, रविता, कविता और संजना ने सामंजस्य बनाकर बहुत अच्छा प्रर्दशन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. पारुल त्यागी ने सूचना मिलते ही खिलाड़ियों से फ़ोन पर बधाई एवम साधुवाद दिया। जींद विश्विद्यालय जींद हरियाणा में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय खो खो प्रतियोगिता में आरबीडी की चार खिलाडियों का चयन हुआ है।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली का 11 को नजीबाबाद में विशाल रक्तदान शिविर
बिजनौर। दिनांक 11 दिसंबर दिन रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के तत्वाधान में नजीबाबाद में जलालाबाद रोड पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संत निरंकारी मंडल ब्रांच नजीबाबाद के मुखी महात्मा मोहन खुराना व बिजनौर ब्रांच के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार ने संयुक्त रूप से दी।
महात्मा मोहन खुराना ने संत निरंकारी मिशन के समस्त अनुयायियों से विशाल रक्तदान शिविर में समय से पहुंचकर अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का कहना था कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए ताकि मानव मात्र का कल्याण हो सके, क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा है। निरंकारी मिशन मानव मात्र के भले के लिए कार्य करता रहता है और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान देता है। इसीलिए संत निरंकारी मिशन के समस्त संत महापुरुष समय से रक्तदान शिविर में पहुंचकर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम रहमतों का पात्र बनें।
बिजनौर। जनहित की बात कहना समाजसेवी डा० एम० कासिम अन्सारी को भारी पड़ गया। टाउन हॉल के गेट नंबर दो पर संचालित देशी शराब की दुकान के सिक्ख सेल्समैन ने अपने साथी संग मिलकर उन्हें जमीन पर गिरा कर जबरदस्त पीटा। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में लिखित शिकायती पत्र लिखकर दिया।
क्राइम फ्री इण्डिया ब्यूरो के एसोसिएट मेंबर जोन बिजनौर डा० एम० कासिम अंसारी मौ० बुखारा बरशी वाला रोड, एक मीनार वाली मस्जिद के पास रहते हैं। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर समाजसेवी डा० एम० कासिम अन्सारी ने बताया कि 23 अक्तूबर 2022 को वह किसी काम से नगर पालिका परिषद के कार्यालय गए थे। लौटते समय वह गेट नं० 2 से गुजर रहे थे। उस समय छोटे हाथी वाहन से देशी ठेके के कर्मचारी शराब की पेटी उतार रहे थे। गाड़ी गेट से सटी हुई खड़ी थी। इस कारण टाउन हाल से आने जाने वालों लोगों को परेशानी हो रही थी। जैसे ही डा० कासिम अन्सारी बराबर से गुजरे, तभी पैर में ठोकर लगने से जमीन पर गिर पड़े। उठकर उन्होंने कहा कि, अरे भाई गाड़ी सही करके खड़ी करें ताकि रास्ता अवरूद्ध न हो। इतना सुनते ही ठेके पर शराब बेच रहा युवा सिक्ख नौजवान बौखला कर डा० कासिम से गाली गलौच करने लगा। इस बात का विरोध करने पर गाड़ी से पेटी उतार रहे कर्मचारी और सेल्समैन ने उन्हें जमीन पर गिरा कर बुरी तरह लात घूसों से मारपीट की। इस दौरान मौके पर बहुत से लोग एकत्र हो गए, फिर भी हमलावरों को रहम नहीं आया। कुछ लोगों ने बमुश्किल समाजसेवी को बचाया। पीड़ित ने पुलिस को 112 पर फोन किया तो मौके पर 5 मिनट में दो जवान कोबरा से आए। उन्हें मौके पर ही सारी जानकारी दी। पुलिस कर्मी हमलावरों को थाने ले गए। थाने में दोनों हमलावरों के खिलाफ जानकारी एवं लिखित तहरीर दी। आरोप है कि दर्द से करहाते पीड़ित ने सीने में दर्द की शिकायत करते हुए पुलिस कर्मियों से अपना मेडिकल कराने का आग्रह किया। इसके बावजूद मेडिकल नहीं कराया गया। हैड कांस्टेबल ने तहरीर रख ली और घर जाने की सलाह देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे। पीड़ित समाजसेवी ने स्वयं ही संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर अपना मेडिकल कराया। एसपी से की शिकायत में बताया कि थाने में हमलावरों का 151 में चालान कर छोड़ दिया गया। आरोपी अब भी बुलंद हौसले के साथ ठेके पर ड्यूटी कर रहा है। पीड़ित की अभी भी दवाई चल रही है। प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट निष्पक्ष चुनाव के लिए बन रहे चुनौती…बोले CEC राजीव कुमार
नई दिल्ली। फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को प्रभावित कर रहे हैं और ये सभी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए एक आम चुनौती बनते जा रहे हैं, यह कहना है मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का। सीईसी राजीव कुमार ने यह बात दिल्ली में जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र, भारत की परंपराओं में गहराई से निहित है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी चुनाव कराने के लिए एक मजबूत चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। इसके लिए एक करोड़ से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित करता है। आम चुनौती बन रहा सोशल मीडिया नैरेटिव मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को संभावित रूप से प्रभावित करने वाले फर्जी सोशल मीडिया नैरेटिव का अधिकांश चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए एक आम चुनौती के रूप में उभर रहे हैं। जर्मन विदेश मंत्री ने की सराहना जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में विविध भौगोलिक, सांस्कृतिक और मतदाताओं की चुनौतियों के बावजूद चुनावी प्रबंधन के लिए चुनाव आयोग की सराहना की। इस दौरान चुनाव आयोग ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल को मतदाताओं की भागीदारी और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी।
जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुर्ननियुक्ति का सुनहरा अवसर, 15 दिसम्बर तक करें आवेदन
जनपद न्यायालय में आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक सहित 24 पदों पर होेगी पुर्ननियुक्ति
बिजनौर। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय बिजनौर में रिक्त पदों पर जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण की पुर्ननियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। नियुक्ति प्राधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एम०पी० सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन पत्र दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 की शाम 05.00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय जिला न्यायाधीश, बिजनौर में प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 24 पदों पर पुर्ननियुक्ति की जानी है।
उन्होंने बताया कि पुर्ननियुक्ति हेतु पदनाम आशुलिपिक ग्रेड-3 के 05, कनिष्ठ सहायक के 10 व अर्दली/प्योन/ऑफिस प्योन/फरार्श के 09 पदों पर की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर पुर्ननियुक्ति सेवानिवृत्त कर्मचारीगण का कार्यकाल, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नई नियुक्ति/पदोन्नति होने तक अथवा एक वर्ष के लिये तथा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक की अवधि के लिये जो भी पहले हो, की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर मानदेय अन्तिम आहरित वेतन से पेंशन की धनराशि घटाने के उपरान्त की धनराशि पर होगा।
उन्होंने प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह जनपद न्यायालय बिजनौर से दिनांक 01 जनवरी 2018 के पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारीगण को उक्त सूचना केन्द्रीय नजारत जनपद न्यायालय बिजनौर के माध्यम से प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि अन्य जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने पिछले पांच वर्षों की चरित्र पंजिका की प्रविष्टि आवेदन पत्र के साथ संलग्न करेंगे।
नगीना। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत हो गई। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर बुधवार की सुबह एक गुलदार के मृत अवस्था में पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर गुलदार को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि रात्रि के समय किसी वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मृत्यु हुई हो गई। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार गुलदार की आवक हो रही थी। कई लोगों पर गुलदार हमला कर चुका था।
बताया गया है कि नगीना पर स्थित मंझेढ़ा चौकी के पास एक गुलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की। बुधवार को एक लगभग पांच फीट लम्बा गुलदार का शव रहस्मयी ढंग से नगीना पर स्थित मंझेढ़ा चौकी के पास मिला। गुलदार की मौत की खबर सुनते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
उधर वन दरोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार सड़क के किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। संभावना जताई जा रही है कि गुलदार की मौत किसी वाहन के टकराने से हो सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गुलदार की मौत होने के कारणों की जांच की जा रही है।
एसएसी-एसटी एक्ट के विशेष सत्र न्यायाधीश ने दिया आदेश
थाना नगीना देहात का मामला
बिजनौर। एसएसी-एसटी एक्ट के विशेष सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने के मामले में नगीना देहात थानाध्यक्ष को पति सहित छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया है।
वादी के अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि टिल्लू निवासी गांव समसपुर नसीब थाना नगीना देहात ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में लिखा कि वह अनुसूचित जाति से है। उसकी पुत्री वर्षा की प्रेमजाल में फंसा कर आरोपित, हितेंद्र पुत्र बलराम निवासी गांव समसपुर सही ने विवाह किया था। विवाह के बाद से ही पति हितेंद्र और उसके परिवार के सर्वेश, जितेंद्र, किरन, उर्मिला व शशि दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर वर्षा को प्रताड़ित करते थे। 28 जून 2022 की रात वर्षा ने फोन कर अपने पिता को बताया कि वह बीमार है और फोन काट दिया। बाद में वादी ने उक्त नंबर पर फोन किया तो वह बंद आया। वादी टिल्लू अपने परिजनों को साथ लेकर गया तो वहां पता चला कि वह वर्षा को इलाज के लिए एक अस्पताल लेकर गए हैं। वादी उक्त अस्पताल पहुंचा। वहां बाहर खड़े वाहन में वर्षा की लाश पड़ी थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उक्त आरोपितों ने वर्षां की हत्या कर दी। पुलिस को तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर वादी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उक्त आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस मामले में न्यायाधीश अवधेश कुमार ने आरोपित पति हितेंद्र सर्वेश, जितेंद्र, किरन, उर्मिला, शशि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बिजनौर। छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए आज बिजनौर पब्लिक स्कूल में ऑडिटोरियम हॉल का उद्घाटन बिजनौर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल विकास त्यागी सहित चेयरमैन महेंद्र सिंह की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने ऑडिटोरियम में बढ़-चढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अपने प्रतिभा को उजागर किया। इस ऑडिटोरियम को लेकर बिजनौर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को इस एडिटोरियम प्लेटफार्म के माध्यम से जहां सवारने का काम किया जाएगा वहीं छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के बारे में भी पता चलेगा। इस ऑडिटोरियम में करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी है।
आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक मीटिंग में सौंपा बीडीओ को ज्ञापन
स्योहारा। गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में दो सूत्रीय मांग पत्र गन्ना प्रबंधक व विकास खंड अधिकारी को सौपा गया। मांगपत्र में आवारा पशुओं के कारण आएदिन किसानों के हो रहे लगातार नुकसान को रोकने के लिए विकास खंड अधिकारी को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही शुगर मिल द्वारा मैली पर बढ़ाए गए रेट को तुरंत कम करने की मांग की गई। इस दौरान सरकार को किसान विरोधी बताया गया। कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है।
ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मिलों को चलते हुए लगभग एक महीना गुजर चुका है, लेकिन अभी तक किसानों का गन्ना बिना भाव घोषित हुए ही मिलों पर खरीदा जा रहा है। सरकार ने चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि देश के किसानों को उनकी फसलों का उत्पादन लागत के 50% मुनाफा जोड़ कर देंगे। अगर सरकार किसानों को गन्ने का भाव इस फार्मूले के आधार पर देती तो गन्ना किसानों को 450 रुपए प्रति कुंतल गन्ने का भाव मिलता, लेकिन सरकार ने अपना किया हुआ वादा पूरा नहीं किया। देश आजाद होने के बावजूद आज के किसानों को यह देखना पड़ रहा है कि एक महीना मिल चलते हुए हो गए। अभी तक किसानों का पर्ची का कोई भाव नहीं दिया गया। इसका विरोध करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने जल्द ही गन्ने का भाव तय किए जाने की मांग की। इस मौके पर देवराज सिंह, वरुण कुमार, आलोक डागर, यशपाल सिंह, अनुज कुमार, भोलू सिंह, भूपेंद्र सिंह, केहर सिंह, हरपाल सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
स्योहारा। वाणिज्य कर विभाग की टीम के स्योहारा पहुंचते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। देखते ही देखते बाजार पूर्णता बंद हो गया। छोटे से बड़े व्यापारी भयभीत नजर आए। व्यापारियों में छापामारी को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। जीएसटी टीम लगभग एक घंटे तक फुव्वारा चौक पर रही। तब तक दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा जबकि दूसरी टीम नगर के बड़ा बाजार में रही। यहां खोखा लगाकर समोसे बेचने का काम करने वाले दुकानदार के यहां पर छापामारी करते हुए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया। टीम के नगर में रहने तक व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा और अनेक व्यापारियों का कहना है कि इस तरह से छापामारी से व्यापारियों को भयभीत किया जा रहा है। यदि सरकार के निर्देश हैं तो पहले लोगों को प्रेरित करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए या फिर लाउड स्पीकर से प्रचार करना चाहिए ताकि व्यापारी अपने अपने दस्तावेज पूरे कर सकें। इस तरह छापामारी कर के व्यापारियों को भयभीत किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि लोगों को प्रेरित करने के लिए आज टीम स्योहारा पहुंची है। उनका व्यापारियों से यही आग्रह है कि वह अपने अपने प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि वह नियमों का पालन कर सकें।
क्रॉसविंड सोलूशन्स कंपनी द्वारा प्रथम दौर में 16 छात्रों का चयन
कुँवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में हुआ आयोजन
बिजनौर। कुँवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर में जानी मानी कंपनी क्रॉसविंड सोलूशन्स ने रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया। क्रॉसविंड सोलूशन्स कंपनी भारत में एक तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के ड्रोन्स और एरोप्लेन सॉफ्टवेयर बनाने का कार्य करती है इसका हैड क्वार्टर कोटद्वार ( उतराखंड ) है। इस चयन प्रक्रिया में उक्त कंपनी ने बी.टेक इलैक्ट्रिकल के 11 व मैकेनिकल इंजीनियर विभाग के 01 और कम्प्युटर साइन्स के 01 छात्र/छात्राओं का चयन किया। सर्वप्रथम कंपनी की ओर से विनोद कुमार (सीईओ) व संस्था निदेशक प्रो. (डा.) अमित कुमार बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके ड्राइव का शुभारंभ किया। इसके उपरांत कंपनी की ओर से विनोद कुमार (सीईओ) ने कंपनी जॉब प्रोफ़ाइल के बारे मे विस्तार से बताया तथा सर्वप्रथम लिखित परीक्षा मे उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं की सामूहिक चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से गुणवत्ता/योग्यता के आधार पर चयन किया। इस ड्राइव मे कॉलेज के 150 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया, और उसके प्रथम राउंड को पार करते हुए 45 छात्र/छात्राएं द्वितीय राउंड में पहुंचे तथा अंतिम राउंड के बाद कुल 16 छात्र/छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग से मो॰ अल्त्मश, कम्प्युटर साइन्स से अक्षित हितेषी इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र मतीन अहमद (डिज़ाइनर), नितिन (डिज़ाइनर), यशुवेंद्र प्रताप सिंह,ओमकार, ब्रजपाल सिंह, अनीसुल इस्लाम, गोपाल कुमार, आदित्य कुमार, सलिल कुमार, दिया राजपूत, कनिष्का राजपूत ( MRK – UAV Flyer),अभिषेक सल्यान, सांची सिंह, निधि का चयन किया गया है। इन को कंपनी के द्वारा एक वर्क एसाइनमेंट दिया जाएगा, जिसके उपरांत इनका व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। संस्था सचिव कुंवर उदयन वीरा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) व कु॰ रुचिवीरा (पूर्व विधायक) ने कहा कि यह हम सब के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि हमारे छात्र/छात्राओं का चयन जानी मानी कंपनी क्रॉसविंड सोलूशन्स में हुआ है, इसके लिए कॉलेज निदेशक व उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर संस्था निदेशक प्रो. (डा.) अमित कुमार बंसल ने छात्रों का पथप्रदर्शन करते हुए कहा कि नियोजन की यह प्रक्रिया इसी क्रम मे आने वाले समय में भी कॉलेज में जारी रहेगी। संस्था निदेशक ने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कराने हेतु ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ राहुल गर्ग व विभागाध्यक्ष व मनोज कुमार कुशवाहा, गौरव गुप्ता, अंकित राजन अग्रवाल का आभार प्रकट करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, डॉ शुएब अली खान, डॉ लोकेश कुमार, अजना खान, एनपीएस भण्डारी, सुनील भारद्वाज (मीडिया प्रभारी), देवेंद्र सिंह पुंडीर आदि का विशेष योगदान रहा।
बिजनौर। आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त के निर्देश पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने दे रखे हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए शिद्दत से जुटे हुए हैं। पैदल गश्त के साथ ही व्यापारियों और आम जनता से संपर्क कर समस्या और समाधान के संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार सिंह द्वारा शहर बिजनौर में पुलिस ऑफिस से जेल चौराहा, राम का चौराहा, सर्राफा मार्केट, डाकखाना चौराहा, शक्ति चौक, जजी चौराहा व सिविल लाइन चौकी से होते हुए पैदल गश्त की गई। इस दौरान अतिक्रमण न करने और यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत भी दी गई।
तकनीकी अधिकारियों की टीम करेगी गडढा मुक्त कराई गई सड़कों का स्थलीय सत्यापन
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में हुई सड़कों को गड्ढामुक्त कराने से संबंधित बैठक
गडढा मुक्त कराये गयी सड़कों का जिला स्तरीय अधिकारियों व तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित कर कराया जायेगा स्थलीय सत्यापन
गत 03 वर्ष के अन्दर बनाई सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले में गड्ढा मुक्त करायी गयी अथवा करायी जा रही सड़कों से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, बिजनौर, नजीबाबाद व धामपुर (पी०एम०जी०एस०वाई०). एन०एच०ए०आई० मेरठ, नजीबाबाद व बागपत के अधिकरियों, जिला गन्ना अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग (नोडल), अवर अभियन्ता मण्डी परिषद, मुरादाबाद द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने सड़क से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश गये कि गडढा मुक्त कराई गई सड़कों का स्थलीय सत्यापन जनपद स्तरीय अधिकारियों व तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित करते हुए कराया जायेगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अपनी सभी सड़कों की जांच करा लें यदि कोई सड़क अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं हुई है, तो उस सड़क की 03 दिवस के अन्दर मरम्मत कराते हुए गडढा मुक्त कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा गत 03 वर्ष के अन्दर बनायी सड़कों की सूची उपलब्ध करायी जाये, ताकि गड्ढामुक्त सड़कों का सत्यापन कराया जा सके। बैठक में उपस्थिति अधिकारियों से अब तक गडढ़ा मुक्त कराये गये मार्गों की सूची प्राप्त कर समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में गन्ना विभाग की 738 सड़कें है, जिनकी कुल लम्बाई 874.236 किमी है। विभाग को अभी तक मरम्मत की धनराशि शासन से नहीं मिली है। विभाग में गत 03 वर्ष के भीतर 71 सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिनकी 03 वर्ष तक अनुरक्षण की जिम्मेदारी सम्बन्धित ठेकेदार की होती है। जिले में जिला पंचायत के अनुरक्षणाधीन 232 मार्ग हैं, जिनकी लम्बाई 210.961 किमी0 है। इस वित्तीय वर्ष में 06 मार्ग, जिनकी लम्बाई 5.91 किमी0 है, को गड्ढामुक्त कराया गया है। विकास खण्ड कोतवाली में नगीना रायपुर रोड से बुन्दकी स्टेशन तक एक सड़क को एफ०डी०आर० में भेजा गया है। इसके निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त होनी है। शेष सभी मार्ग मोट्रेबल / गड्ढा मुक्त हैं। समीक्षा करते हुए पाया गया कि लोक निर्माण विभाग (प्रान्तीय खण्ड), बिजनौर द्वारा 220 सड़क जो 304.623 किमी0 की है, पर गड्ढा मुक्ति का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड-2), नजीबाबाद द्वारा 197 मार्ग, जिनकी लम्बाई 445.37 किमी0 है, पर गडढा मुक्ति का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग/पी०एम०जी०एस०वाई, धामपुर द्वारा 05 वर्षीय अनुरक्षणाधीन 22 मार्ग, जिनकी कुल लम्बाई 194.666 किमी0 है, पर गडढा मुक्ति का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। एन०एच०ए०आई० मेरठ द्वारा गंगा बैराज से कोटद्वार तक रोड को गडढ़ा मुक्त कराया गया है। गंगा बैराज से बिजनौर तक का मार्ग अभी खराब है। उपस्थित मैनेजर द्वारा आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर उक्त सम्पूर्ण मार्ग को गड्ढा मुक्त करा दिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर मार्ग को गड्ढा मुक्त कराकर एवं मार्ग के सम्भावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र / निर्धारित स्थलों पर रिफलेक्टर / साइनेज लगाकर अवगत कराया जाये, उसके पश्चात मार्ग का स्थलीय सत्यापन कराया जायेगा। इसके अलावा एनएचएआई नजीबाबाद द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रकाश में आया कि हरिद्वार-नगीना काशीपुर मार्ग को गडढा मुक्त कराया गया है, जबकि भागूवाला में जंक्शन बनना शेष है। इस सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिये कि एक बार पुनः मार्ग का निरीक्षण कर लें यदि कहीं गडढ़ा हो, तो उसे तत्काल ठीक करा दिया जाये। समीक्षा करते हुए एन०एच०ए०आई० बागपत द्वारा बिजनौर कोतवाली एन0एच0-709 के अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना प्रकाश में आया। यह मार्ग शक्ति चौक से लेकर बिजनौर बाईपास तक बहुत खराब है। उक्त सम्बन्ध में उन्होंने उपस्थित अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि उक्त मार्ग का आज ही निरीक्षण कर अवगत कराएं तथा मार्ग को एक सप्ताह के अन्दर गडढ़ा मुक्त कराना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही अवगत कराएं। सिंचाई खण्ड मुरादाबाद के उप खण्ड चतुर्थ शेरकोट के अन्तर्गत रामगंगा कैनाल पर 1.880 किमी० नवीनीकरण का कार्य कराया गया है। यह कार्य माह नवम्बर, 2022 में पूर्ण हुआ है। मण्डी परिषद, मुरादाबाद द्वारा 07 मार्गों के गडढ़ा मुक्ति / नवीनीकरण का कार्य कराया गया है, जिनकी लम्बाई 7.16 किमी0 है।
यमुना एक्सप्रेस~वे पर तेज गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, तैयार की गई नई स्पीड लिमिट
लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस वे पर अक्सर अधिक स्पीड की वजह से सड़क हादसे होते हैं और आए दिन इसकी तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं. ठंड के समय में कोहरे के दौरान तो हादसों की संख्या में अधिक वृद्धि देखने को मिलती है. बढ़ते ठंड और कोहरे के प्रभाव को देखते हुए 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के और भारी वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय कर दी गई है और इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक व चालक पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.
15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर अब ये होगी स्पीड लिमिट यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से नया स्पीड लिमिट तय कर दिया गया है. जिसमें हल्के वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे और वहीं भारी वाहन अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे. जबकि वर्तमान समय में हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है. बढ़ती ठंड और कोहरे के प्रभाव को देखते हुए यह नियम 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा.
लोगों ने भी फैसले का किया स्वागत वाराणसी से दिल्ली लगभग हर दूसरे हफ्ते आवागमन करने वाले आयुष सिंह ने कहा यह बिल्कुल उचित फैसला है. यमुना एक्सप्रेस वे पर आते जाते समय अक्सर भीषण सड़क हादसे दिखते हैं जिसकी प्रमुख वजह गाड़ियों की अधिकतम स्पीड को क्रॉस करना होता है. कोहरे के समय यह सड़क हादसे और भी ज्यादा देखने को मिलते हैं. ऐसे नियम केवल एक्सप्रेसवे – हाईवे पर ही नहीं बल्कि जनपद के मध्य वाले सड़कों पर भी अब लागू कर देना चाहिए.
नियम पालन न करने पर होगी बड़ी कार्रवाई स्पीड लिमिट को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू हो रहे इस नियम का पालन न करने पर गाड़ी के चालान कटेंगे. इसके साथ ही चालक व गाड़ी के मालिक पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सीबीसीआईडी के अन्तर्गत गठित सर्विलांस व साइबर सेल होगा और अधिक अपग्रेड
सीबीसीआईडी के अथक प्रयासों के कारण इसकी विश्वसनीयता में हुई अभूतपूर्व वृद्वि
सीबीसीआईडी की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाते हुए उसे और अधिक साधन सम्पन्न बनाने के प्रयास
स्मार्ट मैनेजमेण्ट सिस्टम के तहत सर्वर आधारित साफ्टवेयर की व्यवस्था से विभाग के अभिलेखों एवं पत्रावलियों का हुआ डिजिटाइजेशन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की अपराध शाखा, अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाते हुए उसे और अधिक साधन सम्पन्न बनाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश की अपराध शाखा, अनुसंधान विभाग को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व नवीनतम तकनीकों से लैस किया गया है ताकि इस विभाग द्वारा की जाने वाली विवेचना एवं जांच संबंधी कार्यों में और अधिक गुणवत्ता का समावेश किया जा सके और अपराधियों को अधिकतम सजा दिलायी जा सके। सीबीसीआईडी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सर्विलांस सेल का गठन किया गया है। इसके माध्यम से आपराधिक घटनाओं एवं विवेचनाओं के अनावरण हेतु काल डिटेल्स एवं लोकेशन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों तथा व्हाट्सअप कॉल से संबंधित डाटा एनॉलिसिस की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके साथ ही इण्टरनेट प्रोटोकॉल डाटा रिकार्ड्स (आईपीडीआर) डेटा एनॉलिसिस तथा कॉल डायवर्जन समान्तर लिसनिंग की सुविधा भी सर्विलांस सेल को उपलब्ध करायी गयी है।
प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने लोक भवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में सम्पन्न एक उच्च स्तरीय बैठक उक्त में जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्विलांस सेल को और अधिक अपग्रेड किये जाने संबंधी कार्य योजना भी तैयार कराई गयी है। इसके तहत सीडीआर एनॉलिसिस साफ्टवेयर, आप्टिकल फाइबर नेटवर्क सहित अत्याधुनिक इण्टरनेट सुविधा, समान्तर लिसिनिंग हेतु व्यवस्था सहित अन्य सभी जरूरी उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराये जाने पर विचार किया जा रहा है। सीबीसीआईडी के अन्तर्गत साइबर सेल की स्थापना भी कराई गई है, जिसकी मदद से साइबर अपराधों संबंधी विवेचनाओं के अनावरण, साइबर मार्फिंग व साइबर स्टॉकिंग संबंधी तथ्यों की जांच की कार्यवाही की जा रही है। इसके माध्यम से सन्दर्भित विवेचना के मध्य आये फिशिंग व आईडेन्टिटी थेफ्ट संबंधी तथ्यों की जांच व घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल व लैपटॉप आदि का परीक्षण किये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा साइबर सेल को और अधिक अत्याधुनिक संसाधन व जरूरी अन्य उपकरणों आदि की व्यवस्था भी की जायेगी। स्मार्ट मैनेजमेण्ट सिस्टम के तहत सर्वर आधारित साफ्टवेयर की व्यवस्था सीबीसीआईडी में की गई है, जिसके माध्यम से विभाग के अभिलेखों एवं पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है तथा इसका एक्सेस सेक्टर कार्यालयों व मुख्यालयों दोनों को उपलब्ध है। इस सिस्टम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराये गये पासवर्ड के माध्यम से विभिन्न रैंक के पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा विवेचना व जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। एसएमएस साफ्टवेयर के माध्यम से रियल टाइम विवेचना संबंधी 10 दिवसीय एक्शन प्लान, 30 दिवसीय मासिक प्रगति आख्या एवं अंतिम स्तर पर डीएफआर आदि के निर्धारित समय में प्रेषित किये जाने संबंधी तथ्यों को अपग्रेड किये जाने की कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रणाली को और अधिक अद्यावधिक बनाये जाने की दिशा में भी कार्यवाही प्रचलित है।
प्रमुख सचिव, गृह ने सीबीसीआईडी की गुणवत्तापरक विवेचना सुनिश्चित किये जाने के लिये हर संभव प्रयास करने एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के भी निर्देश दिये हैं। सीबीसीआईडी के सभी 9 सेक्टरों द्वारा किये जा रहे कार्यो में हुई प्रगति की गहन समीक्षा की गई है। चार्जशीट वाले प्रकरणों में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाये जाने के लिये भी गम्भीरता से प्रयास किये जाने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कभी-कभी घटना घटित होने के लम्बे समय के बाद विवेचना सीबीसीआईडी को मिलने के कारण फांरेसिंक साक्ष्य जुटाने में कठिनाई आती है किन्तु उसके बावजूद भी उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों आदि के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ विवेचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुये उनका निस्तारण किया जाता है। सीबीसीआईडी के इन अथक प्रयासों के कारण अब इसकी विश्वसनीयता में भी अभूतपूर्व वृद्वि हुई है।
दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
स्योहारा। मायके से नकदी व बाइक नहीं लाने पर विवाहिता को ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी बीना देवी ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से पैसे व बाइक लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पिटाई करते थे। उसने बताया कि उसकी पिटाई में उसकी तीन नंद उमा, जूली, मंजू व सांस राजबाला उसके पति का साथ देती थी। वह अपने बेटे के साथ चार साल से अपने मायके में रह रही थी। विवाहिता ने आपबीती मायके वालों से बताई। विवाहिता ने बताया कि दो माह पूर्व भविष्य में ऐसी ना गलती करने की माफी मांगते हुए यह लोग उसे अपने साथ महमूदपुर ले आए थे। इसके एक माह बाद ही इन लोगों ने फिर से पैसे और बाइक की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना उसने 112 पर दी थी। पुलिस से शिकायत करने पर यह लोग आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति धर्मेंद्र कुमार, सास राजबाला, तीन नंद, उमा, जूली व मंजू के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न में एफआईआर दर्ज कर ली है।
मां भगवती के दरबार में माथा टेक कर प्राप्त किया आशीर्वाद
स्योहारा। गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, संस्थापक डा.अमित कुमार व इंजी. अंशुल चौहान व डारेक्टर एड.अनुराग चौहान द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जागरण का शुभारंभ हवन पूजन के बाद कराया गया। इसके बाद सभी भक्तों की अरदास लगाई गई। अरदास के बाद माता रानी की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। सर्वप्रथम माता रानी की आरती, माता सरस्वती की आराधना की गई। कार्यक्रम के बाद माता के सुंदर सुंदर भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। इस मौके पर सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ, एसडीएम मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, डा.मनोज वर्मा, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, मुकेश रस्तौगी, महेंद्र धनौरिया, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।
गैस एजेंसी स्वामी देवेंद्र चौधरी को सभी वर्गों का समर्थन
बिजनौर। किरतपुर नगर निकाय का चेयरमैन पद आरक्षित होने से नगर में राजनीतिक बवंडर मच गया है। चेयरमैन पद के लिए ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों को बहुत बड़ा झटका लगा है तथा नगर में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।
नगर के राजनीतिक गलियारों में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। चेयरमैन पद की सीट एससी होने से इस पद के लिए नए~नए नाम सामने आ रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों में सबसे मजबूत यदि कोई प्रत्याशी नजर आ रहा है तो वह गैस एजेंसी स्वामी देवेंद्र चौधरी हैं। एससी सीट होने से लोग उनकी जीत को पक्का मानकर चल रहे हैं। क्षेत्र में अपनी एवं अपने पुत्र ब्लाक प्रमुख अंकित चौधरी की मिलनसार छवि और मृदुल स्वभाव से उन्होंने नगर में अपनी एक मजबूत पकड़ बना रखी है। हिंदू एवं मुस्लिम दोनों ही वर्गों के लोगों में पिता पुत्र काफी लोकप्रिय हैं, जिससे चेयरमैन के चुनाव में उनकी जीत लोग सुनिश्चित मानकर चल रहे हैं।
गौरतलब है कि इस बार बिजनौर जिले की दो पालिकाओं किरतपुर और शेरकोट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी दस पालिकाओं में अध्यक्ष पद की सीट सामान्य है। वहीं बिजनौर पालिका को इस बार अनारक्षित कर दिया गया है, जबकि पिछली बार महिला के लिए आरक्षित थी। पिछली बार हुए चुनाव में जिले में सिर्फ हल्दौर पालिका ही एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस बार हल्दौर को अनारक्षित की श्रेणी में कर दिया गया है। वहीं पालिका किरतपुर को इस बार एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। शेरकोट में अध्यक्ष अनुसूचित जाति का ही बनेगा। नगर पंचायतों की बात करें तो जिले में झालू को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी पांच नगर पंचायतों में कोई भी चुनाव लड़ सकेगा।
बिजनौर। कस्बा हल्दौर के मोहल्ला अम्बेडकर नगर/जमनोवाला में बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर का 66वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
इस मौके पर कुंवर राहुल सिंह, अभिषेक चौहान उर्फ मोनू, अनीस अंसारी, गौरव कुमार उर्फ गोल्डी, देश चौहान, प्रदीप उर्फ मस्ता, मा. विरेंद्र सिंह, मुन्नू ठेकेदार, केसू, राजकुमार, अशोक मिस्त्री, कल्याण सिंह, महिपाल सिंह, विपिन कुमार, डा. जसराम सिह गौतम आदि ने बोद्धिसत्व बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। सर्व प्रथम डा. जसराम सिह गौतम ने बुद्ध वन्दना त्रिशरण, पंचशील सुनाया और सभी उपस्थित जनों ने उचारण किया। इस मौके पर नगर हल्दौर के गणमान्यजनों मोहल्ले वालों का आभार व्यक्त किया।
व्यापारी सुरक्षा फोरम की नगर हल्दौर कार्यकारिणी गठित
किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे: राजकुमार गोयल
बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की नगर हल्दौर कार्यकारिणी आज गठित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राहुल वर्मा ने किया, अध्यक्षता पंडित दिनेश चांद शर्मा ने की। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। बैठक में जिला मंत्री राहुल वर्मा ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम के कार्यकर्ता ही नहीं अगर किसी भी व्यापारी संगठन के कार्यकर्ता उनसे मदद मांगते हैं तो वह सभी की मदद करेंगे। उनके लिए पहले सभी व्यापारी भाई हैं, वह किसी जाति धर्म की राजनीति नहीं करते, केवल व्यापारियों के हित की राजनीति करते हैं।
जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने आश्वासन दिया कि वह व्यापारी वर्ग के लिए दिनरात सेवा में उपस्थित हैं, किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में संगठन के द्वारा नगर अध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल के अलावा अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, जिला मंत्री राहुल वर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
अंबेडकर जी का संघर्ष मय जीवन देश के सभी नागरिकों के लिए प्ररेणास्रोत: रवि
महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित
नजीबाबाद। अम्बेडकर शिक्षित, संगठित, संघर्ष, सेवा समिति (एएस 5) के तत्वाधान में मोहल्ला रमपुरा के रविदास बस्ती में अम्बेडकर स्थल पर सविधान निर्माता, बोधिसतव बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का 66वॉ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंचशील व त्रिशरन का पाठ किया गया। भारत रत्न, बहुजनों के मसीहा, विश्वरत्न, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व देश में किये गये ऐतिहासिक कार्यों का वर्णन किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी गयी।
अम्बेडकर शिक्षित संगठित संघर्ष, सेवा समिति के अध्यक्ष व बहुजन वालिटियर फोर्स (बीवीएफ) के जिला सह संयोजक नरेन्द्र कुमार रवि ने कहा कि दलितों के मसीहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का संघर्ष मय जीवन देश के सभी नागरिकों के लिए प्ररेणास्रोत हैं, क्योंकि बाबा साहेब ने विश्व का सबसे बड़ा संविधान लिख कर सभी को समान अधिकार दिया। उन्होंने हिंदु कोड बिल बनाकर महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया, जिसकी वजह से आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसीलिए देश का हर नागरिक बाबा साहेब अम्बेडकर जी का ऋणी रहेगा। अम्बेडकर जी ने हमेशा मानव उद्धार के काम किये। नरेन्द्र कुमार रवि ने आगे कहा कि अंबेडकर जी के बताए तीन मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो पर चल कर जीवन सफल कर सकते हैं यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बबीता, अभिनव, रिंकु, सलेकचंद, सरिता, छाया, कमल, अंजू, रीना, निर्देश, कमल, मनीष, ओमप्रकाश, चिरंजी, विक्की, अमन, प्रशांत, गीता, मुकेश कुमार, वीरेंद्र, सुनीता आदि ने डा. साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर पर भी मनेगा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस – हर महीने की 8 तारीख को 9 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा शारीरिक व मानसिक समस्याओं का समाधान – सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी स्टाफ का किया जा चुका है ओरियंटेशन
बिजनौर। अब शहर के किशोरों की भी मानसिक व शारीरिक समस्याओं का समाधान स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। अभी तक केवल गांव में मनाए जाने वाले किशोर-किशोरी दिवस को अब नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मनाया जाएगा। यहां आकर 11 से 19 वर्षीय किशोर शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों पर काउंसलिंग के साथ जरूरी चिकित्सीय उपचार भी पा सकेंगे। यह 8 दिसंबर से अब हर माह की 8 तारीख को सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जाएगा। इसके लिए नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के सभी स्टाफ के साथ मैत्रीपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का ओरियंटेशन किया जा चुका है।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरावस्था में लड़के और लड़कियों के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। जो शरीर के साथ उनके मन को भी प्रभावित करते हैं। शरीर में हो रहे इन बदलावों को लेकर उनमें कई तरह के सवाल व जिज्ञासाएं होती हैं। इनके बारे में कई बार उनके अभिभावक भी शर्म और झिझक में नहीं बात करते हैं। किशोरों की समस्याओं का सही निवारण करना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों पर उन्हें चिकित्सक व काउंसलर की मदद से सभी तरह की परेशानियों का हल मिलेगा। शहरी स्वास्थ्य समन्वयक नितिन गौड़ ने बताया कि सीएमओ डॉ विजय कुमार गोयल के आदेशानुसार अब नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी किशोर-किशोरियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस काम में पीएसआई, इंडिया का भी सहयोग लिया जा रहा है। आगामी दिसंबर माह की 8 तारीख से नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों के लिए किशोर-किशोरी दिवस मनाया जाएगा। यहां उन्हें काउंसलिंग व स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जाएंगी। उन्हें अपनी बात को खुलकर कहने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। अभी यह कार्यक्रम केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही चलाया जा रहा था। इसमें 11 से 19 वर्ष तक की आयु में होने वाली शारीरिक व मानसिक परिवर्तन के बारे में किशोर
मिलेंगी यह स्वास्थ्य सुविधाएं: किशोरों को चिकित्सक व स्टाफ परामर्श देने के साथ उनके हीमोग्लोबिन की जांच करेंगे। उनके वजन, लंबाई व ऊंचाई को भी देखा जाएगा। किशोरियों में माहवारी से संबंधित समस्याओं के बारे में भी उचित परामर्श व जरूरी दवाई दी जाएगी।
यहां मनेगा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस: किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस चांदपुर, स्योहारा, धामपुर, शेरकोट, नजीबाबाद, किरतपुर, नगीना, रविदास नगर, जाटान के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह की 8 तारीख को मनाया जाएगा। इसमें डीआईईसी मैनेजर व पीएसआई, इंडिया से मांगेराम व कविता की ओर से सहयोग किया जा रहा है।
बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय बिजनौर में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मोमबत्ती प्रज्वलित कर नमन, त्रिशरण, पंचशील का उच्चारण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं में जितेंद्र सागर पूर्व जिला अध्यक्ष ने बाबा साहब के मिशन व मूवमेंट को आगे बढ़ाने व उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्रह्मपाल सिंह जिला सचिव, कविराज सिंह जोन इंचार्ज मुरादाबाद मंडल, आसिफ अली पत्रकार, देशराज सिंह भूइयार एड विधानसभा सचिव, समर सिंह एडवोकेट, मोनू कुमार प्रत्याशी सभासद वार्ड नंबर 5, सुल्तान मलिक, मुंशी सदीक जिला कार्यालय प्रभारी, अयान अली, अमर सिंह, वीरेंद्र कुमार, बलराज सिंह, अनिल कुमार जिला सचिव आदि उपस्थित रहे।
निकाय चुनाव: जिसका हमें था इंतजार…वो घड़ी आ गई स्योहारा नगर पालिका अस्तित्व में आने के बाद अभी तक नहीं हुई आरक्षित
~आकाश तोमर
स्योहारा (बिजनौर)। लंबे इंतजार और तमाम आशंकाओं व संभावनाओं के बीच नगर निकायों की अध्यक्ष पद आरक्षण सूची सोमवार शाम को जारी हो गई। इसे देख स्योहारा में न सिर्फ संभावित चेयरमैन प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे बल्कि समर्थकों ने भी मिठाई बांटने के साथ आतिशबाजी कर खुशी मनाई। जश्न का महौल देख लगा कि कस्बे के बाशिंदों को शायद इसी घड़ी का इंतजार था। स्योहारा नगर पालिका सन 1952 से 1974 तक नगर पंचायत हुआ करती थी। 1974 में नगर पालिका का गठन हुआ, जिसके बाद सन 1986 में नगर पालिका का भवन बन कर तैयार हुआ। सन 1988 में पहली बार हाजी मसूद उल हसन नगर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। 1993 पुनः हाजी मसूदउल हसन ने चुनाव जीता। सन 2002 के पालिकाध्यक्ष चुनाव में अख्तर जलील ने हाजी मसूद उल हसन को हरा कर चुनाव जीता। वर्ष 2007 से 2017 तक पूर्व विधायक हाजी नईमुलहसन की पत्नी तरन्नुम मलिक नगर पालिका की कुर्सी पर लगातार दस वर्षो तक पालिका चैयरपर्सन की कुर्सी पर विराजमान रहीं। 2017 के चुनाव में अख्तर जलील पालिकाध्यक्ष बने। उनको 6731 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार रस्तौगी को 4930 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे, जबकि समाजवादी प्रत्याशी नईमुहसन को 4828 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रहे। सन 1988 से लगातार स्योहारा नगर पालिका की सीट आरक्षण में सामान्य होती चली आ रही है। इस कारण किसी अन्य जाति के प्रत्याशी को नगरपालिका की कुर्सी पर बैठने का मौका नहीं मिला। कुछेक जहां अध्यक्ष पद दूसरे वर्गों के लिए आरक्षित होने की आशंका जता रहे थे वहीं कई प्रत्याशियों को सीट अनारक्षित श्रेणी में आने की उम्मीद थी। यहां निकाय चुनाव में सामान्य वर्ग से अध्यक्ष पद के कई संभावित प्रत्याशी तो आरक्षण स्पष्ट न होने के चलते चुप्पी साधे हुए थे। बहरहाल सोमवार शाम जारी हुई आरक्षण सूची में जैसे ही स्योहारा नगर पालिका अनारक्षित घोषित हुई, संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाईं बांटने के साथ जमकर आतिशबाजी की। दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित होने से आरक्षित सीट की संभावना को लेकर चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों के चेहरों पर मायूसी छा गई।
बिजनौर। रबी सीजन की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द ने जनपद के कृषकों को सूचित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद बिजनौर की रबी सीजन की अधिसूचित फसलें यथा गेंहू, मसूर, सरसों तथा आलू हैं। इन फसलों का बीमा कराने हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। गेंहू की प्रीमियम धनराशि रू0 998, सरसों रू0 851, मसूर रू0 696 तथा आलू रू0 7470 प्रति है0 निर्धारित की गयी है।
उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द ने कहा कि ऐसे कृषक भाई जिन्होंने बैंकों से के0सी0सी0 (किसान क्रेडिट कार्ड) लिया है और अपनी उक्त फसलों का बीमा नहीं कराना चाहते हैं, वह 31 दिसम्बर 2022 से एक सप्ताह पहले अर्थात 24 दिसम्बर 2022 तक अपने से सम्बन्धित बैंक शाखा में लिखित रूप से सूचित करें कि वह फसल बीमा का लाभ नहीं लेना चाहते हैं।
सहसपुर: सीट फिर सामान्य होने से खिले पुराने सभी दावेदारों के चेहरे
स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत सीट इस बार सामान्य होने से अन्य दावेदारों को झटका लगा है। वर्ष 2017 में सहसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिये आरक्षित हुआ था। उससे पहले व इस बाऱ फिर सामान्य सीट होने से पुराने सभी दावेदारों के चेहरे खिल गये हैं। सहसपुर नगर पंचायत वर्ष 1971 में अपने अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट वर्ष 2017 को छोड़कर सामान्य ही रही है।। वर्ष 1988 में नगर पंचायत अध्यक्ष का पहला चुनाव हुआ, जिसमे मोहम्मद अली पंचायत अध्यक्ष बने थे। वर्ष 1995 से 2006 तक नईमुल्ला खान ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। वर्ष 2006 में जहीन अख्तर नगर पंचायत अध्यक्ष बने। वर्ष 2012 में मौहम्मद अली पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्ष 2017 में नगर पंचायत अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित होने पर हुमा खां नगर पंचायत चैयरपर्सन बनी। इस बार भी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट सामान्य होने से जहां आरक्षित वर्ग के दावेदारों को झटका लगा है तो वहीं सामान्य सीट होने पर पुराने दावेदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
एसडीएम सीओ ने किया मतदान केंद्र व मतदेय स्थल का निरीक्षण
बिजनौर। निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र व मतदेय स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में एसडीएम सदर मोहित कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार द्वारा बिजनौर शहर के विभिन्न मतदान केंद्र व मतदेय स्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एक दिन पूर्व एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी नगर ने आगामी चुनाव के मद्देनजर मंडावर में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की और संबंधित को दिशा निर्देश दिए।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक महावीर दत्त शर्मा जी की 14 वीं पुण्यतिथि पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
बिजनौर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित महावीर दत्त शर्मा जी की 14 वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शत शत नमन किया। ग्राम प्रधानों ने अपने अपने संबोधन में ग्राम प्रधानों के हित में स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा जी द्वारा कराए गए कार्यों/योगदान को याद किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों के हित को लेकर उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को संगठित कर कई वर्ष तक निरंतर संघर्ष किया जिनके परिणाम स्वरूप ग्राम प्रधानों को मानदेय मिलना शुरू हुआ और उनको हर क्षेत्र में सम्मानित किया जाने लगा। स्वर्गीय शर्मा जी ने ग्राम प्रधानों के हित में सरकार से कई शासनादेश जारी कराए।
जिला अध्यक्ष सोमदेव सिंह की अध्यक्षता एवं मुरादाबाद मंडल मीडिया प्रभारी डॉ सत्येंद्र शर्मा अंगिरस के संचालन में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर एडवोकेट ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक संगठन के माध्यम से ग्राम प्रधानों के लिए कराए गए कार्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा जी ने ग्राम प्रधानों का संगठन बनाकर हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराया। उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर संगठन निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन को ही तवज्जो दी जाती है, इनके अलावा किसी भी संगठन को सरकार मान्यता नहीं देती है, क्योंकि उनका काम मात्र राजनीति की रोटियां सेकना है, ग्राम प्रधानों के हित से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए आप सभी ग्राम प्रधान संगठित होकर अपने संगठन को मजबूत करें। अपने अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर संघर्षरत रहते हुए अपनी पंचायतों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए बहुत कम राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्राम प्रधानों में तीव्र रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधानों की परेशानी को देखते हुए संगठन द्वारा शासन को मांग पत्र सौंपा गया है, जिसमें ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए अधिक से अधिक धन आवंटित कराने की मांग की गई है। गोष्ठी में ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा अपेक्षित सहयोग न दिये जाने, ग्राम पंचायतों में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मी तैनात न किए जाने, ग्राम पंचायतों में आरसीसी रोड आदि न बनाए जाने, सहायक पंचायत का 11 माह के बाद ग्राम प्रधानों द्वारा नवीनीकरण कराए जाने के अधिकार संबंधी समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने रख कर हल कराए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक इकाइयों की मजबूती के लिए नए पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया। गोष्ठी में ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य ग्राम प्रधानों ने भाग लिया, जिनमें सुभाष सिंह, मीना शर्मा, अंकित चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कोतवाली ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार, अफजलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष कावेंद्र सिंह, शमशाद अहमद, बबलू सिंह, जरीना, राधा रानी, भौपाल सिंह, विनीत कुमार, जगत सिंह, जगदीश सिंह, दुष्यंत कोठारी एडवोकेट, सुधीर कुमार, नीरज कुमार व जगत सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
लोगों की जुबां पर है नगर पंचायत मण्डावर में पदस्थ लोगों के भ्रष्टाचार की कहानी!
अंत्येष्टि स्थल निर्माण में भी कर डाला करोड़ों का घोटाला
यहां आने जाने को नहीं है सीधा रास्ता, बीच में है बाग। तालाब पर किया गया है अंत्येष्टि स्थल का निर्माण।
अंत्येष्टि स्थल
बिजनौर। नगर पंचायत मण्डावर में पदस्थ लोगों के भ्रष्टाचार की कहानी लोगों की जुबां पर है। विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपए की बंदरबांट कर शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई। वर्ष 2012 से 17 तक के बीच सपा नेता, सभासद की पत्नी के कार्यकाल में कई ऐसे कार्य हुए जिनमें घोर अनियमितता की गई। इस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों और तीन ठेकेदारों की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जांच कराई। ये मामला आधे अधूरे अन्त्येष्टि स्थल का है। यहां आने जाने को सीधा रास्ता नहीं है, बीच में बाग है। खास बात ये कि अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण तालाब पर किया गया है। यही नहीं जिसके बाग से निकलकर अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचा जा सकता है, उसे ही तालाब का ठेका दे दिया गया। तालाब में मछली पालन किया जा रहा है।
अंत्येष्टि स्थल
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2020 को शिकायत कर्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि से लिखित शिकायत की। इससे पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या-15134190073450 दिनांक 19 अक्तूबर 2019 को की गई थी। वहीं दिनांक 02 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री एवं भा०जा०पा० सांसद कुवर भारतेन्द्र सिंह को अवगत कराया गया। आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी के नेता की पत्नी के कार्यकाल वर्ष 2012 से 17 तक बेइंतहां भ्रष्टाचार किया गया। आरोप लगाया कि अंत्येष्टि स्थल का 1 करोड़ 22 लाख रुपए में अधूरा निर्माण पी0डब्लू0डी0 के द्वारा कराया गया। रोड पर साइड पटरी के नाम पर अवैध निवासी 5 करोड़ 87 लाख 97 हजार रुपए की गई। इसमें तीन ठेकेदारों संजीव मदान, शौकिन शाह और अमित कुमार के नाम शामिल हैं। मोहल्ला शाह विलायत मण्डावर मो.पुर देवमल रोड निर्माण में भी कई लाख रुपए का घोटाला किया गया है।
अंत्येष्टि स्थल आने जाने के लिए मार्ग
नायब तहसीलदार से जांच करने के बाद एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने 19 अक्टूबर 2019 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को लिखित में अवगत कराया कि शिकायत के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर से आख्या प्राप्त की गयी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर की आख्यानुसार आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र में यह शिकायत की गयी है कि ऐसा कोई भी कार्य कृत नहीं हुआ है। उपरोक्त शिकायत के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर द्वारा अपनी आख्या में यह उल्लेख किया गया है कि उक्त समस्त कार्य वर्तमान में मौके पर मौजूद हैं, जिसकी फोटोग्राफ तथा गठित कमेटी के सदस्यों की सत्यापन आख्या की छाया प्रति संलग्न है। उक्त योजना अभी पूर्ण नहीं हुई है तथा निर्माण कार्य एवं भुगतान अवशेष है। उक्त कार्य के संबंध में नायब तहसीलदार बिजनौर की जाँच आख्यान – कार्य का विवरण:- अंत्येष्टि स्थल सौन्दर्यकरण, बाउण्ड्रीवाल रूम, शवदाह स्थल, इण्टरलॉकिंग शेड व नाली कुल स्वीकृत धनराशि:- 2.44 करोड़ रुपए। किया गया कार्य- मण्डावर मुख्य रोड से लगभग 250 मीटर का रास्ता, जिस पर मिट्टी व मोटी रोड़ी डाली गयी है एवं रास्ते के दोनों तरफ नाली। एक कमरा (अधूरा) शवदाह स्थल एवं शवदाह स्थल की चाहरदीवारी उक्त कार्य में इण्टरलॉकिंग टाइल्स का प्रयोग कहीं पर नहीं किया गया है तथा अंत्येष्टि स्थल पर जाने का सीधा रास्ता नहीं है, बीच में बाग है। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पंचायत में दर्ज तालाब पर किया गया है। कुल स्वीकृत धनराशि 2.44 करोड़ रुपए के सापेक्ष 1.22 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
इस तालाब पर बना है अंत्येष्टि स्थल
कुल मिलाकर विवेचना का सार यह रहा कि उपरोक्त कार्य के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर एवं नायब तहसीलदार बिजनौर की आख्या अनुसार उक्त कार्य अभी अपूर्ण है तथा निर्माण कार्य एवं भुगतान अवशेष है तथा मौके पर निर्मित कार्य में इण्टरलॉकिंग टाइल्स का प्रयोग कहीं पर नहीं किया गया है, जबकि इस्टीमेट में इण्टरलॉकिंग का भी प्रावधान है तथा उक्त कार्य हेतु कुल स्वीकृत धनराशि 2.44 करोड़ रुपए के सापेक्ष 1.22 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अंत्येष्टि स्थल पर सीधा रास्ता नहीं है, बीच में बाग है एवं अंत्येष्टि स्थल का निर्माण तालाब पर किया गया है, जो नियम विरुद्ध है तथा कहीं न कहीं कार्य में अनियमितता बरती गयी है।
जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
बिजनौर। भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बिजनौर शहर अध्यक्ष श्रीमती मीनू गोयल ने तथा संचालन जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी ने किया। गोष्ठी में कांग्रेस जनों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व०बाबा भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी ने कहा कि बाबा भीम राव अम्बेडकर के संविधान को देश प्रदेश की मौजूदा सरकार पूरी तरह बदलने पर लगी हुई है। यह सरकार देश के लोकतंत्र की पूरी तरह हत्या करने पर लगी हुई है। हमे मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाये रखने के लिये आज बाबा साहिब के महापरिनिर्वाण दिवस पर शपथ लेनी होगी और देश की भोलीभाली जनता को जागरूक करना होगा, तभी देश का संविधान कायम रह सकता है। गोष्ठी में सर्व श्री मुनीश त्यागी, बिजनौर शहर अध्यक्ष मीनु गोयल, जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी, हुकुम सिंह, अब्दुल समद आज़ाद, राजवीर सिंह सैनी, वसीम अहमद, मो०रफत नेता झालु, मो०फैजान,खुर्शीद, गुड्डन, इलियास बीडीसी आदमपुर, गुड्डू, कामिल, शमशाद, वकील अहमद, रवि आदि मौजूद रहे।
चेयरपर्सन फ़हमीदा ख़ातून ने दी चांदपुर नगरवासियों को शानदार पार्क की सौग़ात
-सहयोग के लिए चांदपुर वासियों का रहेंगे दिल से शुक्रगुज़ार : अरशद अंसारी
बिजनौर। नगर पालिका परिषद चांदपुर की चेयरपर्सन फ़हमीदा ख़ातून ने चांदपुर नगर वासियों की परेशानी और उनकी सेहत को अच्छा बनाने के लिए नगर वासियों को एक शानदार पार्क की सौग़ात दी है। चेयरपर्सन फ़हमीदा ख़ातून ने फ़ीता काटकर पार्क का शुभारंभ करते हुए पार्क नगर वासियों को सौंपा। पार्क में बच्चों के खेलने कूदने व बड़ों के लिए टहलने, जिम के सामान, फूल हरियाली का माकूल इंतजाम किया गया है। चेयरपर्सन पुत्र अरशद अंसारी ने कहा कि उन्होंने 5 साल में शहर को चमकाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सड़कें नालियां, साफ़ सफ़ाई, बिजली, पानी आदि को प्राथमिकता के साथ किया है।
फ़ीता काटकर पार्क का उद्घाटन करतीं चेयरपर्सन फ़हमीदा ख़ातून साथ में मौजूद समाजसेवी अरशद अंसारी
अरशद अंसारी ने कहा कि उनका मकसद शहर को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा है। उन्होंने ने कहा कि पिछले 5 साल में बिना किसी जाति भेदभाव के साथ चाँदपुर नगर पालिका परिषद का विकास किया गया है। आगे भी चांदपुर क्षेत्रवासियों को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा।
एसपी ग्रामीण धर्म सिंह ने किया थाना मैस का निरीक्षण
बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल द्वारा थाना अफ़ज़लगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मेस, महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय इत्यादि को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व पैदल गश्त कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
अफ़ज़लगढ़ थाना कोतवाली मैस में निरीक्षण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्म सिंह मार्छाल
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने अफ़ज़लगढ़ थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र का माहौल पूरी तरह अपराध मुक्त बनाये रखने के लिए हर व्यापक कदम उठाएं। साथ ही असामाजिक व क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
उच्चाधिकारियों के नहीं काटने होंगे चक्कर, थाना पर ही मिलेगा न्याय : राजीव चौधरी
राजीव चौधरी प्रभारी निरीक्षक स्योहारा
बिजनौर। प्रभारी निरीक्षक थाना स्योहारा राजीव चौधरी ने कहा कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए पीड़ितों को त्वरित न्याय थाना पर ही दिलाया जाएगा तथा अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर ही पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाएगी। राजीव चौधरी का कहना है कि समय रहते पीड़ितों को न्याय मिलेगा तो जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा मेरे थाना क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर मेरा पूरा प्रयास रहेगा तथा पूरा पुलिस बल 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित रहेगा। शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता शामिल है। राजीव चौधरी ने सख्त लहजे में कहा गुण्डे, मवाली भू माफिया, असामाजिक तत्व अपना रास्ता बदल लें अन्यथा उनकी असली जगह जेल की सलाखें होंगी।
काले काम करने वालों की ख़ैर नहीं
गौरतलब है कि यहां से पूर्व राजीव चौधरी थाना नजीबाबाद में एसएसआई थे, वह अपनी शानदार पुलिसिंग एवं सशक्तता के लिए जाने जाते थे। उनकी बेदाग़ छवी कुशल नेतृत्व क्षमता व शालीन स्वभाव तथा न्यायप्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर जनता उनका बहुत आदर में सम्मान करती है, और वह जनता के दिलों पर राज भी करने लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि उनके कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह के काले काम करने वालो की ख़ैर नहीं। अपराध और अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर उन्हें उनके असल ठिकाने यानी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले के विरूद्व धारा-188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी- अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विनय कुमार सिंह
बिजनौर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं एवं आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन आसन्न है उक्त के दृष्टिगत विश्वस्त सूत्रों एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से संज्ञानित है कि जनपद में तेजी से चल रही राजनैतिक गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में कुछ अवांछनीय तथा असमाजिक तत्व सक्रिय होकर जनपद की लोक प्रशांति एवं साम्प्रदायिक सौर्हाद को प्रभावित कर सकते हैं। अतः उक्त आधार पर जनपद बिजनौर में लोक प्रशांति बनाये रखने हेतु अविलम्ब निषेधाज्ञा लागू किया जाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से आगामी 12दिसम्बर, 2022 तक दण्ड प्रक्रिया की धारा-144 के अधीन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश के किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले के विरूद्व धारा-188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
विशेष अभियान दिवस में युवाओं व महिलाओं में दिखा उत्साह
आयोग ने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन फार्म भरने की दी सुविधा- अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)
08 दिसम्बर तक विधान सभा निर्वाचक नामावली मेें नाम सम्मिलित करने हेतु करें आवेदन- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
बिजनौर। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, एनजीओ व संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधानसभा निर्वाचक नामावलीयों के कार्यों के संबंध में बैठक कर उनसे अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन के अतिरिक्त ऑनलाइन फार्म भरने हेतु एनवीएसपी पोर्टल,वीएचए किये जाने की सुविधा भी आयोग द्वारा प्रदान की गयी है।
09 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2022 तक अभियान अंतर्गत जनपद की सभी आठों विधानसभाओं में 14550 फार्म-6, प्राप्त किये गये, जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 5454 व महिलाओं के 6116 फार्म प्राप्त हुए, 1259 फार्म-8 तथा 24096 फार्म-6बी प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि 04 दिसम्बर 2022 को आयोजित विशेष अभियान दिवस में जनपद की सभी आठों विधानसभाओं में 5722 फार्म-6, प्राप्त किये गये जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 1614 व महिलाओं के 2409 फार्म प्राप्त हुए 289 फार्म-8 तथा 4840 फार्म-6बी प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि जनपद की सभी आठों विधानसभाओं में 1654 मतदान केन्द्र व 3012 मतदेय स्थल हैं। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के दिशा निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2023 के आधार पर विधान सभा की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09 नवम्बर, 2022 को किया जा चुका है तथा दिनांक 09 नवम्बर, 2022 से दिनांक 08 दिसम्बर, 2022 के मध्य दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं।
प्राप्त निर्देशों के अनुसार अर्हक तारीख के संदर्भ में, नामावली में किसी भी अर्ह व्यक्ति का नाम सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किए जाने हेतु या किसी प्रविष्टि की विशिष्टयों की बाबत कोई आक्षेप किया जाता है तो वह 08दिसम्बर 2022 को या उससे पूर्व प्ररूप-6, 6क, 7, 8, 8क में से, जो समुचित हो, उस प्रारूप में दाखिल किया जाये। उन्होंने बताया कि हर ऐसा दावा या आक्षेप निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में या मतदान स्थल पर उपस्थित पदाभिहित अधिकारियों/ बूथ लेबिल आफिसर या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय के समक्ष पेश किये जा सकते है, जो कि वह उपरोक्त तारीख के अपश्चात् मिल जाये।
अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि उक्त के साथ ही एक पात्र नागरिक, जो 2023 वर्ष में पश्चातवर्ती अर्हता तारीखों अर्थात 01 अप्रैल, 2023, 01 जुलाई, 2023 या 01 अक्टूबर 2023 में से किसी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है, वह भी सूचना की तारीख से, अग्रिम में, प्रारूप 6 में निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकता है।
इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के धीर सिंह, सपा के अखलाक, आरएलडी के यादराम सिंह, काग्रेंस के मुनीश त्यागी, बीएसपी के मौ0 सिददीकी सहित एनजीओ व संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
फाइनल मैच में चांदपुर की टीम ने दरबाड़ा की टीम को 31-29 के अंतर से हराया
गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बिजनौर। गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में चांदपुर की टीम ने दरबाड़ा की टीम को 31-29 अंकों के अंतर से हराया। महाविद्यालय में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबंध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ० साधना ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को लगन एवं पूर्ण मनोयोग के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज बिजनौर, बरेली कॉलेज बरेली, एस०एम० कॉलेज चंदौसी, विवेकानंद महाविद्यालय दरबाडा भागीरथी देवी कॉलेज धनौरा, मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी, आर०एस०एम० कॉलेज धामपुर, गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर की टीमों ने भाग लिया।
उद्घाटन मैच मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी एवं आरएसएम कॉलेज धामपुर के टीमों के बीच हुआ। जिसमें आरएसएम कॉलेज विजयी रहा। प्रथम सेमीफाइनल मैच वर्धमान कॉलेज बिजनौर व विवेकानंद महाविद्यालय दरबाडा के बीच हुआ। जिसने विवेकानंद कॉलेज की टीम ने मैच जीता। द्वितीय सेमीफाइनल गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर व भागीरथी देवी महाविद्यालय धनौरा के बीच हुआ। गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर की टीम ने मैच जीता। फाइनल मैच गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर तथा विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा के बीच हुआ। जिसमें गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर ने मैच 31- 29 के अंतर से जीता। विश्वविद्यालय परीक्षक डॉ. सोमपाल सिंह एवं आयोजन सचिव डॉ० अशोक कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का चयन किया। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की चयनित टीम 6/12 /2022 को रोहतक में होने वाले अन्तर्विश्वविद्यालय कबड्डी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। निर्णायक का दायित्व हेमंत कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार, शुभम चौधरी आदि ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन सचिव लेफ्टिनेंट डॉ० अशोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नेशनल खिलाड़ी मनोज कुमार एवं विकल चौधरी मौजूद रहे।
फादरसन स्कूल चांदपुर ने हापुड़ की टीम को 20 अंकों से हराया
बिजनौर। फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई कबड्डी कल्स्टर के दूसरे दिन फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर की टीम ने रॉयल पब्लिक स्कूल हापुड़ को 20 अंकों से पराजित किया।
विद्यालय में चल रहे कबड्डी कलस्टर के दूूसरे दिन दूसरे राउंड और तीसरे राउंड का मैच हुआ। अर्पण पब्लिक स्कूल शामली ने सेंट थोमस स्कूल मेरठ को 39 अंक से पराजित कर तीसरे राउंड में मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली को शानदार 10 अंक से पराजित किया। दूसरे राउंड के दौरान फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल पब्लिक स्कूल हापुड की टीम को 20 अंकों से पराजित कर तीसरे राउंड में अपनी दावेदारी पेश की। आचार्यकुलम हरिद्वार की टीम ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे राउंड में होली हेवन पब्लिक स्कूल हिन्डोली को 24 अंकों से व तीसरे राउंड में इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल बागपत को 21 अंकों से शिकस्त देकर अपनी जीत को जारी रखते हुए चौथे राउंड में जगह बनाई। दूसरे दिन में 64 टीमों ने अपना जोर दिखाया।
संस्था की प्रबंधक श्रीमती आभा सिंह ने बताया कि स्कूल दिन प्रतिदिन शिक्षा के नए आयाम छू रहा है तथा विघालय की व्यवस्था में बच्चों का सर्वागीण विकास निहित है। आजकल बच्चों में खेलकूद की भावना कम होती जा रही है। इसी के मद्देनजर बोर्ड द्वारा इस प्रकार प्रतियोगिताएं आयोजित कराया जाना अति सरहानीय है। प्रतियोगता में तरुण अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, राजकुमार वर्मा, संजीव सहरावत, संदीप सिंह, मो. अजहर, विवेक चौधरी, निकेंद्र तोमर, शितिज़ कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आवास बनवाने के नाम पर धन मांगने वाले की करें शिकायत: सीडीओ
जिला बिजनौर को 1912 आवासों का लक्ष्य प्राप्त, ऑनलाईन स्थायी प्रतीक्षा सूची से वरीयता क्रम में पात्रता के अनुसार आवासों का होगा आवंटन,धनराशि की मांग करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी एफआईआर-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा
बिजनौर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत सरकारी मकान बनाए जाने के लिए जिला बिजनौर को 1912 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्डवार एवं ग्राम पंचायतवार लक्ष्य का निर्धारण सीधे ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ही किया गया है। प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम पंचायतों में आवास प्लस साइट पर उपलब्ध ऑनलाईन स्थायी प्रतीक्षा सूची से वरीयता क्रम में पात्रता के अनुसार आवासों का आवंटन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह सूची किसी भी स्तर पर परिवर्तित नहीं की जा सकती है। उन्होंने जन सामान्य को सूचित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवास बनाने के लिए किसी कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति को पैसा न दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी से कोई कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति आवास बनवाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो उसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर (मो0नं0 9454416912), परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बिजनौर (मो0न0-7906808872) एवं जिला विकास अधिकारी, बिजनौर (मो0न0-7380300169) से उनके मोबाइल नम्बर पर अथवा लिखित रूप में साक्ष्य के साथ कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा यदि कोई ग्राम पंचायत सचिव/सरकारी कर्मचारी अथवा अन्य कोई बाहरी व्यक्ति धनराशि मांगता है, तो उसकी वीडियो/आडियो क्लिप बना लें और तत्काल उसकी सूचना उपरोक्त दूरभाष नम्बरों पर उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तुरन्त FIR दर्ज करायी जा सके।
बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित
बिजनौर। शासन ने निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा कर दी है। इस बार बिजनौर जिले की दो पालिकाओं किरतपुर और शेरकोट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी दस पालिकाओं में अध्यक्ष पद की सीट सामान्य है। वहीं बिजनौर पालिका को इस बार अनारक्षित कर दिया गया है, जबकि पिछली बार महिला के लिए आरक्षित थी। पिछली बार हुए चुनाव में जिले में सिर्फ हल्दौर पालिका ही एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस बार हल्दौर को अनारक्षित की श्रेणी में कर दिया गया है। वहीं पालिका किरतपुर को इस बार एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। शेरकोट में अध्यक्ष अनुसूचित जाति का ही बनेगा। नगर पंचायतों की बात करें तो जिले में झालू को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी पांच नगर पंचायतों में कोई भी चुनाव लड़ सकेगा।
निकाय चुनाव: नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए आरक्षण की घोषणा
लखनऊ। यूपी के नगर निगमों, नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अब जल्द ही निकाय चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया जाएगा। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने मीडिया को संबोधित कर यह जानकारी दी।
यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 562 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की। पालिका परिषद में 200 और नगर पंचायत में 562 अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। सीटों का आरक्षण के आधार किया गया है। इससे साफ है कि अधिकतर सीटों पर बड़ा उलटफेर हुआ है।
नगर विकास विभाग की तरफ से कहा गया है कि सूची पर अगर किसी को कोई आपत्ति है या उसे लेकर कोई सुझाव देना है तो संबंधित डीएम कार्यालय में जाकर लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं। तय समय सीमा के अंदर आपत्तियां नहीं आती हैं तो उन पर विचार नहीं किया जाएगा। उधर सूची प्रकाशित होने के बाद से सियाससी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस सूची में कई वार्डों की स्थिति बदल गई है, ऐसे में दावेदारों पर भी असर पड़ा है। कई ऐसे वर्तमान सभासद आरक्षण की बदली स्थिति के कारण रेस से बाहर हो गए हैं। अब देखना ये होगा कि वो क्या किसी प्रत्याशी को समर्थन देते हैं या फिर अपने लिए कोई दूसरी सीट ढूंढते हैं।
वर्ष 2017 में सात मेयर पद थे अनारक्षित
वर्ष 2017 में कुल 16 नगर निगम थे। इसमें सात नगर निगमों के मेयर पद अनारक्षित थे। तीन मेयर पद सामान्य महिला, दो पद ओबीसी महिला, एक एससी महिला, दो पद ओबीसी व एक पद एससी के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार 17 नगर निगमों के मेयर पद का आरक्षण जारी किया जाएगा।
वर्ष 2017 में नगर निगमों के मेयर का आरक्षण सहारनपुर-ओबीसी
ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कराया एनाउंसमेंट
पांच दिन बाद बिना पंजीकरण की ई-रिक्शाओं के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई
बिजनौर। अफजलगढ़ नगर व क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा के अवैध संचालन को लेकर पुलिस ने ई रिक्शा स्वामियों से ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एनाउंसमेंट कराया। इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एनाउंसमेंट कराकर ई-रिक्शा मालिको को पांच दिन के भीतर ई- रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ई- रिक्शा पर पंजीकरण संख्या लिखवाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी अवैध रूप से ई रिक्शा का संचालन होते पाया गया तब सघन अभियान चलाकर बिना पंजीकरण की ई-रिक्शाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी और बिना पंजीकरण की ई-रिक्शाओं को जब्त कर लिया जायेगा। इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार के अलावा कांस्टेबल विकास बाबू, शैलेन्द्र कांत, सचिन कुमार, जिले सिंह तथा संदीप भुल्लर आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण व पूर्वी तथा सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश देकर कहा है कि जनपद के थाना क्षेत्रों में चलने वाली बिना नम्बर की ई-रिक्शा चालकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उद्घोषणा कराकर सूचित कर दिया जाए कि वह पांच दिनों के अन्दर अपने ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराकर नम्बर लिखवाएं। ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दी जाए कि पांच दिनों के बाद बिना नम्बर की ई-रिक्शा सड़क पर चलती दिखायी देने पर उसके उपरान्त सघन अभियान चलाकर चालक व ई- रिक्शा के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर ई-रिक्शा जब्त कर ली जाएगी।
डग्गामार वाहन चालकों की पौ बारह, ई~रिक्शा चालकों पर सितम
ई~रिक्शा (मिनी मेट्रो) को पंजीकरण कराने के लिए मांगा समय
पुरानी मॉडल रिक्शा (मिनी मेट्रो) के पंजीकरण कम शुल्क में कराने की मांग
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
बिजनौर। एक तरफ शहर बिजनौर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में डग्गामार वाहनों से राजस्व को लाखों करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है वहीं ई रिक्शा चला कर अपना और अपने परिवार का पेट भरने वाले गरीबों पर जुल्म ढाया जा रहा है। हाल ही में अभियान चला कर ई~रिक्शा (मिनी मेट्रो) चालकों को रजिस्ट्रेशन के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी कारण बिना पंजीकरण के ई~रिक्शा (मिनी मेट्रो) को पंजीकरण कराने के लिए समय प्रदान करने तथा पुरानी मॉडल रिक्शा (मिनी मेट्रो) के पंजीकरण कम शुल्क में कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित है।
ई~रिक्शा (मिनी मेट्रो) चालकों वहाजुद्दीन, इमरान अहमद, शरीफ अहमद, शमशेर आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि वह लोग रिक्शा मिनी मेट्रो चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके पास जो भी पुराने मॉडल के रिक्शा हैं, उन का पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। गरीब होने के कारण नई रिक्शा खरीदने में असमर्थ हैं। उनके रिक्शा पुलिस द्वारा सीज किये जा रहे हैं, जिससे उनको अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और जीवन यापन करना कठिन हो गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमन्त्री से निवेदन किया कि पुराने मॉडल के रिक्शा के रजिस्ट्रशन हेतु कोई सरल प्रकिया अपनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को आदेशित करें। इससे पहले 27 नवंबर को सीओ चांदपुर को भी ज्ञापन सौंपा गया था।
साइड पटरी इण्टरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण के नाम पर हजम कर लिए साढ़े 77 लाख!
जांच पड़ताल में मौके पर नहीं पाया गया निर्माण
बिजनौर। नगर पंचायत मण्डावर में पदस्थ लोगों ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर डाली। विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला कर लिया गया। सब कुछ सन 2012 से 17 तक के बीच सपा नेता और सभासद की पत्नी के कार्यकाल में हुआ। कई ऐसे कार्य हुए जिनमें घोर अनियमितता कर शासन को कई करोड़ रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई। इस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों और तीन ठेकेदारों की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जांच कराई।
ऐसे ही एक मामले में आरोप है कि कस्बे में प्रकाश पब्लिक स्कूल से मण्डी समिति की ओर साइड पटरी इण्टरलॉकिंग रोड व नाली का निर्माण कराने के नाम पर रुपए 4333160-00 एवं रुपए-3420807-00 कुल 77 लाख 53 हजार 967 का भुगतान किया गया, जबकि ऐसा कोई कार्य वहाँ पर मौजूद तक नहीं है।
नायब तहसीलदार से जांच करने के बाद एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने 19 अक्टूबर 2019 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को लिखित में अवगत कराया कि शिकायत के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर से आख्या प्राप्त की गयी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर की आख्यानुसार आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र में यह शिकायत की गयी है कि नगर पंचायत मण्डावर में प्रकाश पब्लिक स्कूल से मण्डी समिति की ओर साईड पटरी इण्टरलॉकिंग रोड व नाली का निर्माण कराया गया है, जिसका सत्यापन सईद अहमद सहायक अभियन्ता प्रा०खं०लोक निर्माण विभाग बिजनौर एवं श्रीमती सीमा रानी वर्मा अधिशासी अधिकारी एवं उमेश बाबू अवर अभियन्ता नगर पंचायत मण्डावर के साथ संयुक्त रूप से किया गया है, जो कि सरासर गलत व निराधार है, जबकि ऐसा कोई कार्य वहाँ पर मौजूद तक नहीं है।
उक्त संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर से आख्या प्राप्त की गयी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वारा अपनी आख्या में यह उल्लेख किया गया है कि उक्त इण्टरलॉकिंग टाइल्स वर्णित स्थल पर लगायी गयी थीं, जिन्हें पी0डब्लू0डी० द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया गया था, जिसका वर्णन सहायक अभियन्ता चतुर्थ प्रान्तीय खण्ड लो०नि०वि० बिजनौर के पत्रांक संख्या 866 / 1सी0 दिनांक 04.05.2018 में किया गया है। साथ ही उक्त कार्य का सत्यापन गठित समिति के सदस्यों द्वारा किया गया था। बाद में उखाड़ी गयी टाइल्स की नीलामी नगर पंचायत मण्डावर द्वारा दिनांक 10.12.2018 को की गई एवं अवशेष टाइल्स नगर पंचायत मण्डावर में रखी हुई है।
प्रकाश पब्लिक स्कूल से मण्डी समिति तक रोड
उपरोक्त शिकायत के संबंध में नायब तहसीलदार बिजनौर द्वारा जाँच करायी गयी। नायब तहसीलदार बिजनौर की जाँच आख्यानुसार…
कार्य का विवरण-प्रकाश पब्लिक स्कूल से मण्डी समिति तक इण्टरलॉकिंग टाइल्स। कुल भुगतान राशि- रुपए-4333160-00 एवं रुपए-3420807-00 है। मौके पर कोई निर्माण नहीं पाया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर एवं लिपिक द्वारा बताया गया कि उक्त टाइल्स को वहाँ (वर्णित स्थल) से उखाड़ दिया गया है, जिसमें से कुछ टाइल्स को रुपए-50800-00 में नीलाम कर दिया गया है, जिसकी नीलामी पत्रावली नहीं दिखाई गयी और न ही उपलब्ध करायी गयी तथा कुछ टाइल्स रखी हैं। स्थलीय निरीक्षण के समय शिकायतकर्ता मौके पर साथ में उपस्थित रहे।
विवेचना का सार यह है कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर एवं नायब तहसीलदार बिजनौर की आख्यानुसार शिकायती प्रार्थना पत्र में वर्णित स्थल पर लगायी गयी थी, जिन्हें पी0डब्लू0डी० द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया गया था, जिसका वर्णन सहायक अभियन्ता चतुर्थ प्रान्तीय खण्ड लो०नि०वि० बिजनौर के पत्रांक संख्या 866/ 1सी0 दिनांक 04.05.2018 में किया गया है, जिनकी नीलामी नगर पंचायत भण्डावर द्वारा दिनांक 10.12.2018 को रुपए-50800-00 में की गयी है एवं अवशेष टाइल्स नगर पंचायत मण्डावर में रखी हुई हैं। नगर पंचायत द्वारा लोक निर्माण विभाग की सड़क पर किस अधिकार के तहत निर्माण कराया गया है तथा इसके लिए कौन अधिकारी उत्तरदायी है, इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मण्डावर से आख्या प्राप्त किया जाना समीचीन होगा। निरीक्षण के समय नगर पंचायत द्वारा न तो नीलामी पत्रावली दिखायी गयी और न ही अवशेष टाइल्स और न ही किसी सक्षम अधिकारी से अनापत्ति (एन०ओ०सी०) प्राप्त की गयी, जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त प्रकरण में कहीं न कहीं अनियमितता बरती गयी है व सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है।
बिजनौर। बढ़ापुर वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र के समीप डेरा डालकर कृषि करने वाले एक किसान की पशुशाला से बाघ किसान की गाय को उठाकर ले गया। पास ही जंगल मे ले जाकर गाय को अपना निवाला बना लिया। सवेरे किसान जब डेरे पर पहुँचा तो देखा कि पशुशाला से दो गाय गायब थी। आसपास तलाश करने पर एक गाय का शव मिला परन्तु एक गाय का कुछ पता नही चल पाया है। किसान द्वारा घटना की सूचना वन विभाग सहित राजस्व विभाग को दे दी गई है।
नगर के मोहल्ला फूलबाग निवासी नसीम पुत्र अ० रहमान की नकटा नदी के समीप बढ़ापुर वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से सटे मौजा सेलापानी में कृषि भूमि है। जहां पर दशकों से नसीम के परिजनों द्वारा कृषि भूमि पर डेरा डालकर निवास किया जाता रहा है। उक्त डेरे पर ही पशुओं के लिये कच्ची पशुशाला भी बनाई हुई है, जिसमें करीब दर्जन भर पशुओं का पालन होता है। शुक्रवार को नसीम जुमे की नमाज पढ़ने के लिए नगर में गए था, जहां पर नसीम अपने परिजनों के कहने पर रात में नगर में वहीं रुक गया था। सवेरे जब नसीम अपने डेरे पर पहुँचा तो देखा कि पशुशाला से दो गाय गायब थी। आसपास देखने पर नसीम ने पाया कि गाय को बाघ उठाकर ले गया है। इसके बाद नसीम ने पासपड़ोस के किसानों के साथ आसपास के जंगल में तलाश किया तो डेरे से कुछ दूर जंगल में एक गाय मृत पड़ी हुई मिली। उसका पिछला हिस्सा बाघ द्वारा खाया जा चुका था। गाय के गले पर बाघ के पकड़ने के निशान भी मौजूद थे। आसपास में देखने पर कच्चे रास्ते पर बाघ के पदचिन्ह भी मिले, जिन्हें देखकर किसानों ने बाघ की पुष्टि की है। किसान नसीम द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा इस बाबत वन विभाग व राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है। सूचना पर हलका लेखपाल प्रमोद कुमार ने जांच कर उचित कार्यवाही की बात कही है। बढ़ापुर वन रेंज के रेंजर कपिल कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार से प्रारम्भ हो रहे 18वीं विधान सभा के तृतीय सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है।
विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी दलीय नेताओं ने विधान सभा अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी उपस्थिति करती है।
विधान सभा अध्यक्ष ने सभी दल के नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के अन्तर्गत रखें और प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें। श्री महाना ने दलीय नेताओं से अपेक्षा करतेे हुए कहा कि जिस तरह पूर्व के सत्रोें में आप सभी का सहयोग मिला है, इसी तरह के सहयोग की उम्मीद इस बार भी है। इस अवसर पर सभी दलीय नेताओं ने विधान सभा अध्यक्ष की कार्य शैली की सराहना करतेे हुए कहा कि आपके दिशा निर्देशन में विधान सभा में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि भविष्य में भी नये प्रयोग के साथ विधान सभा में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस बात पर विधान सभा अध्यक्ष ने अपनी सहमति व्यक्त की।
सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गम्भीरता के साथ विकास को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। सरकार सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है। संसदीय कार्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप सभी दलीय नेताओं से सदन में शान्तिपूर्ण सहयोग करने की अपील की।
बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के स्थान पर मनोज पाण्डेय, राष्ट्रीय लोक दल के नेता प्रदीप, अपना दल (सोनेलाल) के नेता राम निवास वर्मा, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के नेता संजय निषाद एवं अनिल कुमार त्रिपाठी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस पार्टी की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना,’ जनसत्ता दल (लोकतान्त्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’, बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये और सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित ढंग से चलाने में हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकुमार इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सकारात्मक भूमिका पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
लखनऊ विद्यालय के प्रबंधक राजीव बक्शी ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
लखनऊ। राजकुमार इंटर कॉलेज व इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स की ओर से राजकुमार इंटर कॉलेज के सभागार में सड़क सुरक्षा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सकारात्मक भूमिका विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया मौजूद रहे।विद्यालय के प्रबंधक राजीव बक्शी ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के हाल में छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा से संबंधित लगभग 100 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर का प्रदर्शन भी किया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया ने छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके भविष्य निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और पत्रकारों को भी सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विद्यालय परिसर में इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट के संस्थापक, निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकार कृष्णचंद्र बाजपेई, उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव अब्दुल वहीद, शिक्षाविद एवं प्रखर समाजसेवी प्रोफेसर शशि मौली पांडे, पत्रकार नजम अहसन, छायाकार आरिफ मुकीम, पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी एवं समाजसेवी रमाकांत पांडे, समाजसेवी एवं मारुति शोरूम के प्रबंधक सौरभ सिंह सोमवंशी, ख्यातिलब्ध मूर्तिकार महेश कुमार एवं दिनेश कुमार, आज़ाद प्रेस के समाजसेवी महफूज हसन एवं मोहम्मद खुर्शीद अकरम के साथ ही कार्यक्रम समन्वयक अमृत बाजपेई तथा अन्य विशेष गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सब्यसाची तिवारी और उनकी समस्त टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
बीकानेर। देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल के 28 छात्र रविवार को क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल बीकानेर के अधीन सीमा दर्शन चौकी पहुंचे।
इंजतार भूमि स्कूल की डायरेक्टर ऑफ एक्टिविटीज मिस मनु मल्होत्रा के साथ 5 अध्यापक अंजन चौधरी, लेटमदाद अली, प्रिया चौहान, देवराती घोष एवं दीपांकर सिरोही मौजूद थे। सीमा चौकी पर उन्हें सीमा सुरक्षा बल के बारे में जानकारी देने के साथ ही वहां स्थित संग्रहालय एवं वैभव गैलरी भी दिखाई गई। इसके अलावा सन 1965 एवं 1971 के युद्ध में जब्त किए गए हथियारों और सीमा सुरक्षा बल के पुराने एवं वर्तमान में प्रयोग किए जाने वाले हथियारों की प्रदर्शनी दिखाई गई। इसके पश्चात ब्लू अर्थ गैलरी का दौरा कराने के साथ ही भारत-पाकिस्तान सीमा दिखाई गई।
इस दौरान स्कूल के छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी छात्रों एवं अध्यापकों ने दौरे में काफी अत्यधिक रुचि दिखाई। इस दौरे को कैमल मैन कैमल ऑर्गेनाइजर ऑफ कैमल सफारी बीकानेर के माध्यम से पुष्पेंद्र सिंह राठौर उपमहानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल बीकानेर के मार्गदर्शन में किया गया। विदित हो कि सीमा दर्शन चौकी साचुं की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आम नागरिकों के छात्रों के बीच बढ़ती जा रही है।
प्राधिकृत नियंत्रक ने प्रधानाचार्या कक्ष पर लगे ताले को किया सील
नजीबाबाद। मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज नजीबाबाद के प्रबंधक द्वारा चयनित प्रधानाचार्या सुनीता चौधरी के हस्ताक्षर वाले वेतन बिल पर हस्ताक्षर न करने से उपजी वेतन समस्या का समाधान हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर की संस्तुति पर जेडी मुरादाबाद ने वेतन वितरण अधिनियम के तहत प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया, जिससे कालेज की प्रबंध समिति निष्क्रिय हो गयी। मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज नजीबाबाद में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने इसी विद्यालय की अर्थशास्त्र प्रवक्ता सुनीता चौधरी को प्रधानाचार्या पद पर चयन किया। लेकिन प्रबंधक नीरज जैन ने विद्यालय को अल्पसंख्यक संस्था बताकर चयनित प्रधानाचार्या को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक को सुनीता चौधरी को कार्यभार ग्रहण कराने का अंतिम नोटिस जारी किया लेकिन प्रबंधक ने कार्यभार ग्रहण नहीं कराया तब जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर रामाज्ञा कुमार ने 14अक्टूबर 2022 को अपने कार्यालय में सुनीता चौधरी को प्रधानाचार्या पद का कार्यभार ग्रहण करा दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर ने पृथक से स्टाफ की उपस्थिति पंजिका प्रमाणित कर स्टाफ को हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए लेकिन कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने प्रबंधक की तरह सुनीता चौधरी को प्रधानाचार्या स्वीकार नहीं किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अक्टूबर माह का वेतन सुनीता चौधरी के हस्ताक्षर से बनवाकर प्रबंधक को हस्ताक्षर कर वेतन बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए लेकिन प्रबंधक ने सुनीता चौधरी के साथ वेतन बिल पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया, जिससे कालेज के स्टाफ को अक्टूबर व नबम्बर का वेतन नहीं मिला। कालेज की प्रधानाचार्या व स्टाफ ने जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर से भेंट कर वेतन दिलाने की मांग की थी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्टाफ के वेतन व प्रबंधक के असहयोग के चलते संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद को वेतन समस्या से अवगत कराते हुए प्रबंध समिति को निष्क्रिय कर प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने की संस्तुति की। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद ने जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर की संस्तुति पर राजकीय हाई स्कूल मुनव्वर सैद के प्रधानाचार्य डा निशांत यादव को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर ने प्राधिकृत नियंत्रक के हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिया। प्राधिकृत नियंत्रक निशांत यादव तीन दिसम्बर को दोपहर दो बजे कालेज पहुंचे तो पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्या/प्रवक्ता शोभा वर्मा अनुपस्थिति मिली तथा अनाधिकृत रूप से प्रधानाचार्या कक्ष का ताला लगा कर गायब हो गई। पता चला कि प्राधिकृत नियंत्रक ने प्रधानाचार्या कक्ष को सील कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर द्वारा कालेज का प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने के बाद अक्टूबर माह के वेतन बिल पर सुनीता चौधरी व प्राधिकृत नियंत्रक के हस्ताक्षर होने व नबम्बर माह का वेतन बिल बन जाने के बाद अब कालेज के स्टाफ को वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया। उधर प्रधानाचार्या सुनीता ने जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर, संयुक्त शिक्षा निदेशक व प्राधिकृत नियंत्रक से प्रधानाचार्या का समस्त कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की है।
आबकारी इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार शुक्ला ने देर रात्रि तक चलाया सघन चेकिंग अभियान
अफजलगढ। आगामी चुनाव के मद्देनजर आबकारी इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ अफजलगढ़ व रेहड़ थाना क्षेत्र की सभी दुकानों पर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। आगामी चुनाव के मद्देनजर आबकारी इंस्पेक्टर उपेन्द्र शुक्ला ने अपनी टीम के साथ अफजलगढ़ नगर सहित क्षेत्र की दुकानों की जांच की। आबकारी इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी भी कीमत पर किसी भी दुकान पर कोई भी गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी और ना ही कहीं भी ओवररेटिंग करने दी जाएगी। अगर कोई भी ओवररेटिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार शुक्ला सिपाही राहुल कुमार सिपाही ईमानदार सिंह आदि मौजूद रहे।
बिजनौर। आसन्न निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद और गंभीर है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार सिंह व एसडीएम सदर बिजनौर द्वारा कस्बा झालू व कस्बा हल्दौर के समस्त बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विशाल कम्बोज को मिली व्यापारी सुरक्षा फोरम में जिम्मेदारी
बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए नवीन ईकाई की घोषणा की गई। कम्बोज बिल्डिंग मटीरियल पर संपन्न हुई बैठक का संचालन जिला मंत्री राहुल वर्मा ने किया ओर अध्यक्षता अनिल कम्बोज वरिष्ठ व्यापारी नेता व समाजसेवी ने की। कम्बोज परिवार पिछले कई वर्षो से व्यापार मंडल मे सक्रिय है। अनिल कम्बोज पहले भी व्यापार मंडल मे नगर अध्यक्ष रहे चुके हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए उनके पुत्र विशाल कम्बोज को संगठन का रामलीला चौराहे का अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही आकाश कम्बोज को संघठन का मंत्री मनोनीत किया गया।
संगठन के द्वारा राजीव कम्बोज को महामन्त्री हर्षवर्धन शर्मा, सौहित चौधरी, राईस अहमद, राहुल गुप्ता, मौ,अमजद, नीरज वर्मा को संगठन का सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अनिल कम्बोज ने कहा कि संगठन के लिए दिन रात तन मन धन से तैयार रहेंगे। अनिल कम्बोज पहले भी व्यापरियों की लड़ाई लड़ते आये हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल, जिला मंत्री राहुल वर्मा, राहुल राणा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.