पूर्व इंचार्ज/क्राइम रिपोर्टर दैनिक जागरण उरई (जालौन), मेरठ, बिजनौर, धामपुर, मुजफ्फरनगर। समाचार संपादक दैनिक प्रयाण हरिद्वार। पूर्व महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन।
समस्याओं को लेकर जिला कोषाधिकारी व बीएसए से मिले शिक्षक
विद्यालयों को मर्ज करने पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कोषाधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विजय शंकर तिवारी से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल को जिला कोषाधिकारी ने चयन वेतन में आ रही समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। दूसरी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर विद्यालयों को मर्ज करने पर आपत्ति जताई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान के नेतृत्व में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष असीम कुमार चौहान तथा ब्लॉक मोहम्मदपुर क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी का प्रतिनिधिमंडल जिला कोषाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चयन वेतनमान में आ रही परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी दी। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि जिले के करीब 200 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाना है। काफी समय से चयन वेतनमान नहीं लगने से शिक्षक परेशान है। जिला कोषाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने जल्द ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन शिक्षक प्रतिनिधिमंडल को दिया है।
इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार से मिलकर कम संख्या वाले विद्यालयों का दूसरे विद्यालय में मर्ज करने पर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि संगठन कम छात्र संख्या वाले विद्यालय को दूसरे विद्यालय में मर्ज करने के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि ब्लॉक कार्य समिति की बैठक 30 जून को आहूत की गई है। जिले में किसी भी सूरत में शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को एकजुट रहने को कहा है। इस दौरान पारस्परिक स्थानांतरण पर आए शिक्षकों के वेतन का भुगतान करने की मांग की गई।
दुकानों पर रेट लिस्ट व नाम स्पष्ट रूप से करना होगा प्रदर्शित
कांवड़ यात्रा, मुहर्रम और रथयात्रा जैसे अवसरों पर बरती जाएगी विशेष सतर्कता
त्योहारों पर भड़काऊ नारे और हथियारों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं : योगी
लखनऊ (एजेंसी)। कांवड़ यात्रा, मुहर्रम और रथयात्रा जैसे अवसरों पर किसी भी प्रकार की अराजकता, भड़काऊ नारेबाजी या हथियारों के प्रदर्शन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कड़े निर्देश योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दिये हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कहा कि शरारती तत्वों और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि कुछ समय से प्रदेश में जातीय तनाव फैलाने की साजिशें की जा रही हैं, जिनमें कौशांबी, इटावा और औरैया की घटनाएं उदाहरण हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ बिना किसी आदेश की प्रतीक्षा किए सख्त कार्रवाई करें और दोषियों की पहचान सार्वजनिक करें।
डीजे, ताजिया व रथ की ऊंचाई तय सीमा से न हो अधिक
सीएम ने त्योहारों के दौरान नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे, ताजिया और रथ की ऊंचाई तय सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही डीजे और ढोल-ताशों की ध्वनि भी निर्धारित सीमा में रहे। शोभायात्रा या जुलूसों के मार्ग में पेड़ों की कटाई या गरीबों के आश्रय हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सामग्री की दुकानों पर लिखा जाए दुकानदार का नाम
मुख्यमंत्री ने खाद्य सामग्री की कीमतों को नियंत्रित करने और दुकानदारों द्वारा रेट लिस्ट व नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी। साथ ही त्योहारों की भीड़ में अराजक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। बैठक में मुहर्रम के जुलूसों में सुरक्षा के साथ संवाद को प्राथमिकता देने और पूर्व में हुई घटनाओं से सीख लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पवित्र श्रावण मास और रथयात्रा व मुहर्रम को अत्यंत संवेदनशील अवधि बताते हुए चिकित्सा, स्वच्छता, शिक्षा और आपदा प्रबंधन विभागों को भी अलर्ट रहने को कहा।
इन जिलों में विशेष सतर्कता के निर्देश
सीएम योगी ने खास तौर पर गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज, काशी, बाराबंकी, बस्ती और उत्तराखंड सीमा से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और फेक न्यूज का तुरंत खंडन करने और सही सूचना समय से प्रसारित करने पर भी बल दिया।
सड़क हादसे में दोस्त की मौत से आहत युवक ट्रेन के आगे कूदा
गोमती नदी में कूदी पति की आत्महत्या से दुःखी पत्नी
आहत हो कर सुसाइड: दोस्त और पत्नी का खौफनाक कदम
लखनऊ। मलिहाबाद में सड़क हादसे में दोस्त की मौत के बाद दूसरे दोस्त ने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
सड़क चलते हंसी मजाक पड़ी भारी
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के सरावां गांव के निवासी मनीष कुमार (18 वर्ष) और सागर (19 वर्ष) बुधवार सुबह मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर वे दोनों हंसी-मजाक करते हुए साइकिल चला रहे थे। इसी दौरान, एक दु:खद मोड़ आया जब एक दोस्त ने दूसरे को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मनीष को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपने दोस्त का शव देखकर सागर बुरी तरह से घबरा गया। सदमे में उसने पहले एक दूसरे ट्रक के सामने लेटकर जान देने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ड्राइवर की सतर्कता से उसकी जान बच गई। इसके बाद, सागर फरीदीपुर गांव की ओर भागा और रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर चलती ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मृतकों के परिजनों द्वारा फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 13 किलोमीटर दूर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जज दंपति की प्रताड़ना बनी मौत की वजह?
दूसरी ओर लखनऊ एक महिला ने गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि महिला के पति ने दो महीने पहले ही एक जज और उनकी पत्नी द्वारा की गई प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। लक्ष्मण मेला मैदान, हजरतगंज की कविता निषाद (35 वर्ष) का शव बुधवार को गोमती नदी में उतराता हुआ मिला।
दो माह पहले पति ने लगाई थी फांसी
परिजनों ने बताया कि करीब दो महीने पहले कविता के पति, महेश निषाद को अलीगंज निवासी एक जज और उनकी पत्नी ने चोरी का आरोप लगाकर कथित तौर पर बहुत प्रताड़ित किया था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने से कविता बेहद हताश और परेशान थी। इसी हताशा के चलते उसने आज गोमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
गुडंबा इलाके के अर्जुन एनक्लेव की वारदात से हड़कंप
मौके पर पहुंचे एसीपी और एडीसीपी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
लखनऊ में गला रेतकर ठेकेदार की हत्या
लखनऊ। गला रेतकर ठेकेदार की हत्या कर दी गई। परिचित एक महिला ने खून से सना शव देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. एसीपी और एडीसीपी भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने मौके की जांच-पड़ताल की, घटना गुडंबा इलाके के अर्जुन एनक्लेव की है, हत्या क्यों और किसने की?, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से सुलतानपुर के ठेकेदार उमाशंकर गुडंबा थानाक्षेत्र के अर्जुन एनक्लेव में पिछले कुछ दिनों से किराए पर रह रहे थे। मंगलवार की दोपहर एक परिचिच महिला उनके कमरे में पहुंची तो अंदर उमाशंकर का खून से सना शव पड़ा था। लाश देखकर उसकी चीख निकल गई। महिला ने एनक्लेव के मालिक को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई, एसीपी और एडीसीपी ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। हत्या किसने की, किस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को हत्या की सूचना मिली थी। शव पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं, परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट मेरठ और एएनटीएफ थाना मेरठ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बिहार से अवैध चरस की तस्करी करने वाले एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 10 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 01 करोड़ रुपए बताई गई है।
पुलिस उपाधीक्षक भगवान दास एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को थाना कंकरखेड़ा मेरठ क्षेत्र में एबीएस ट्रेडर्स फैक्ट्री जटौली पावली रोड से अभियुक्तों को दबोच लिया। इनके पास से 10 किलोग्राम अवैध चरस के साथ-साथ 02 मोबाइल फोन और 1300/- रुपए नकद बरामद किए गए। तस्करों की पहचान सतेंद्र कुमार पुत्र प्रकाश चंद उर्फ ओमप्रकाश निवासी पावली रोड मोदीपुरम थाना पल्लवपुरम मेरठ और राजीव शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा निवासी एलबी-31 डबल स्टोरी फेस-2 पल्लवपुरम थाना पल्लवपुरम मेरठ के रूप में हुई है!
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त सतेंद्र कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी राजीव शर्मा 20 जून को बस से मुरादाबाद के लिए निकले थे। मुरादाबाद से वे ट्रेन द्वारा अगले दिन सुबह बेतिया (बिहार) पहुंचे और एक होटल में ठहरे। वहीं पर उनकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बिहार के बेतिया निवासी राजू गुप्ता से बात हुई। राजू गुप्ता उनसे होटल में मिला और उनसे नकद रुपए लेकर उन्हें 10 किलोग्राम चरस सौंप दी। चरस को बैग में रखकर 21 जून को बेतिया से ट्रेन द्वारा मुरादाबाद के लिए वापस निकले। आज सुबह मुरादाबाद पहुंचे, वहां से बस पकड़कर मेरठ बस अड्डे आए और फिर अपनी फैक्ट्री पर पहुंचे। वे दोनों ऑफिस में बैठकर बैग खोलकर चरस के बंडलों से पॉलीथिन निकाल रहे थे और चरस को अलग से पैक करके सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मांग के अनुसार फुटकर बिक्री
अभियुक्तों ने यह भी खुलासा किया कि वे दोनों मिलकर मांग के अनुसार चरस को फुटकर में बेचते थे। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में सावन का कांवड़ मेला आने वाला है। इस दौरान चरस की मांग बढ़ जाती है और इसे महंगे दामों पर बेचा जा सकता है।
एक जगह पर तीन साल से तैनात अफसर अब संभालेंगे नया कार्यभार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 127 SDM का एक साथ ट्रांसफर
TRANSFER
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने 127 उप जिलाधिकारियों का तबादला किया है। शासन ने इन अधिकारियों को इधर-उधर करते हुए इन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें ज्यादातर वो अधिकारी हैं, जिनकी एक जगह पर तैनाती को तीन साल हो गए थे। अब ये अधिकारी अपना नया कार्यभार संभालेंगे।
योगी सरकार द्वारा रविवार को जारी की गई सूची के मुताबिक, सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू का तबादला बदायूं कर दिया गया है। सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को विशेष कार्याधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का उप जिलाधिकारी बनाया गयाहै। वहीं, एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा और मथुरा की SDM को सहायक निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश में हरीश चंद्र अलीगढ़, संतोष कुमार अयोध्या, अजीत कुमार मिर्जापुर, प्रवीण कुमार देवरिया, दीपक कुमार चौधरी आगरा समेत 127 अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों में भेजा गया है।
भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने किया समाज के 250 मेधावियों को सम्मानित
भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने 11वें वार्षिक सम्मान समारोह को धूमधाम से मनाया
भुइयार समाज के उत्थान को बेहतर शिक्षा जरूरी: सचिन देव वर्मा
~भूपेन्द्र कुमार
बिजनौर। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने11वें वार्षिक सम्मान समारोह में समाज के 250 मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपसचिव केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय सचिन देव वर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान को बेहतर शिक्षा जरूरी है। उन्होंने समाज के मेधावियों से लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने पर जोर दिया।
जिला मुख्यालय स्थित राजमिलन बैंकट हॉल में रविवार को मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप सचिव केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय सचिन देव वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा मुख्य साधन है। उन्होंने भुइयार समाज के मेधावियों से लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया, ताकि आगे चल समाज के साथ राष्ट्र का उत्थान भी किया जा सके। उन्होंने शिक्षा से जुड़े विभिन्न कोर्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार ने कहा कि संगठन पिछले 11 वर्ष से लगातार समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहा है। अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। हम सब मिलकर गांव-गांव में बच्चों की काउंसलिंग करेंगे तो निश्चित तौर पर सभी बच्चे बेहतर शिक्षा से जुड़ेंगे। शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का उत्थान होगा।
संगठन के संरक्षक मानसिंह भुइयार ओपी ने कहा कि हम सब मिलकर अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। समाज के नौनिहालों में छुपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सुश्री महिमा वचस ने कहा कि समाज के विकास के लिए बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देना जरूरी है। उन्होंने समाज के सभी मेधावियों से मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह ने कहा कि गांव-गांव में जन जागृति अभियान चलाकर बालकों के साथ बालिकाओं को भी शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ा जाए।
कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने समिति के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. शुभम सिंह, दयाराम सिंह, डॉ. आलोक सिंह, अक्षय राजसिंह, डॉ. संजीव कुमार भुइयार, मानसिंह भुइयार, विनोद कुमार, समाजसेवी अमरपाल सिंह, इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, इंजीनियर उत्तम कुमार, प्रधानाचार्य नंदकिशोर, इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार, दरोगा पुष्पेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य हेम सिंह आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री केशव शरण व कामेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने समाज के 250 में मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में 16 छात्र छात्राएं टॉपर रहे। हाई स्कूल में श्रेयांश देशवाल, जय श्री, कुमारी दिव्या सिंह, सूर्यांश रघुवंशी, आयुष कुमार, चहक, दीपक कुमार, इशिका व नैना टॉपर की सूची में रहे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्यन कुमार, हर्षित कुमार, काव्या सिंह, साक्षी ,प्रेरणा, वैभव कुमार, आकांक्षा कुमारी को नगद धनराशि के रूप में 5100 रुपए, 2100 रुपए,1100 रुपए की धनराशि भी दी गई।
बिजनौर। नहटौर झालू हाइवे पर स्थित युवराज बैंकट हाल में सनातन शौर्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत भूपेन्द्र सिंह महाराज की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अमित कुमार बालियान (गढी) की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में सनातनियों की एक बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सनातनी का समाज में विशेष सौहार्द्र पूर्वक रहते हुए महत्व से है। है। प्रत्येक सनातनी को आपस में, समाज में एक माला के रूप में जोड़ने का कार्य करना होगा। तभी समाज का पूर्णरूप से सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान समाज की कुरितीयों को भी दूर करने पर चचर्चा की गई।
बैठक में आह्वान किया गया कि प्रत्येक सनातनी को अपनी सस्कृति की रक्षा करने के लिए प्रत्येक पल जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही वर्तमान समय में सनातनी को जन परम्पराओं को जन जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र अहलावत, युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार (मोंगे), लाला जी, परशुराम शर्मा, कृष्ण कुमार, टीकम सिंह, दिग्विजय सिंह, राहुल कुमार, बाबूराम, अरविन्द कुमार, रामौतार सिंह, संजीव अहलावत, राकेश कुमार, रामपाल सिंह, नीरज कुमार, आयुष बालियान, दीपेन्द्र सिंह, सुभाष चौधरी, सुभाष चौधरी (गढी), निश्चय, विकल्प आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का समापन
बरेली के शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम
चित्रकला कार्यशाला के भव्य समापन पर भेंट किए अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह
बरेली। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश) द्वारा संचालित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का समापन व सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय रामपुर बाग स्थित शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया।
मुख्य अभ्यागत ब्रजवासी लाल अग्रवाल व विशिष्ट अथितिगण डॉ. धीरेन्द्र शर्मा (प्रधानाचार्य), राजेश कुमार त्रिपाठी (प्रधानाचार्य), डॉo अर्चना जौहरी (प्रधानाचार्या) एवं उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट (अध्यक्ष- संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रजप्रांत) रहे। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ हॉनर देवेंद्र कुमार रावत, प्रख्यात कवि रोहित राकेश एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता रहे। मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण के उपरांत संगीत के क्षेत्र में निपुण बाल कलाकर आरोही रावत ने माॅं शारदे की वंदना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अतिथियों एवं कला विशेषज्ञ (प्रशिक्षकों) को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यशाला के संयोजक कुलदीप वर्मा ने कहा कि राज्य ललित कला अकादमी द्वारा इस चित्रकला कार्यशाला के माध्यम से न केवल प्रतिभागियों की कलात्मक क्षमताओं को उजागर किया है, बल्कि उन्हें अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए एक मंच भी प्रदान किया है।
कार्यशाला ने प्रतिभागियों को नई तकनीकों और शैलियों के साथ प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण अनुभव साबित होगी और उन्हें अपनी कलात्मक यात्रा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में कला के विशेषज्ञ/शिक्षक गण प्रसिद्ध कलाकर डॉ. स्नेहा रानी, कमल किशोर शर्मा, प्रसिद्ध कलाकार प्रदीप कुमार झा, लोकप्रिय कलाकर दीप शिखा सक्सेना, चित्रकार प्रिया सक्सेना, स्वतन्त्र चित्रकार अरुण कुमार के 20 दिवसीय अथक प्रयास और मेहनत के साथ सम्मानित अथितिगण व इष्टजन के सहयोग से उपरोक्त चित्रकला कार्यशाला सम्पन्न की जा सकी। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉo सुनील कुमार विश्वकर्मा, निदेशक डॉo श्रद्धा शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक विशाल सिंह, प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, विशेष सचिव संजय कुमार सिंह के दिशा- निर्देशन में कार्यशाला संपन्न हुई।
सभी ने प्रतिभागियों द्वारा किये गये कला कार्यों की प्रदर्शनी मे लगे चित्रों की भूरि- भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान संयोजक कुलदीप वर्मा, विजय शंकर शाह (नवोदय विद्यालय, प्रतापगढ़), संतोष कुमार साहू (नवोदय विद्यालय, बीसलपुर), पप्पू वर्मा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार भारती ब्रज प्रांत, वरिष्ठ संगीतज्ञ प्रदीप रावत, भारत सक्सेना, संगीतज्ञ संजय सक्सेना, पुष्पा कुमारी, अंशु रस्तोगी, शशि शाह, शीला शर्मा, यादराम, उत्तम सिंह, मानस कुमार घोष, उमेश चंद्रा, कुनेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, देवेंद्र सक्सेना एडवोकेट, मृदुला सक्सेना, आरती सक्सेना, रूपाली, ए.के. गौतम एवं दीपक कश्यप आदि बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे, उनके अभिभावक, कलाकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
संचालन डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा ने किया। अंत में संयोजक कुलदीप वर्मा ने राज्य ललित कला अकादमी की ओर से स्कूल प्रबंधन व सभी का आभार प्रकट किया।
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन की स्वस्थ भारत मुहिम
“एक पृथ्वी एक योग का महायोग” अभिभूत हो उठे लोग
लखनऊ/बिजनौर। “एक पृथ्वी एक योग का महायोग” से लोग अभिभूत हो उठे। लोगों ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान का मंत्र जाना।
अंतर्राष्ट्रीय 11वां योग दिवस एक पृथ्वी एक योग इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन नई दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनंत ब्रादर सहायक आयुष मंत्रालय भारत सरकार तथा योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट के नेतृत्व में जनपद बिजनौर के विभिन्न स्थानों पर योग का कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
डॉ. नरेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन, जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा, योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग कराया गया। वृद्ध सेवा आश्रम एवं एनसीसी को डॉक्टर नरेंद्र सिंह, ओपी शर्मा, रामनाथ, प्रमोद रंजन, गजेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र पाल ने जिला कारागार, सोमदत्त शर्मा ने गंगा बैराज, न्यायपालिका बिजनौर आकाशवाणी नजीबाबाद, डॉक्टर सुखराम एवं रामनाथ ने गंज डॉ. राकेश कुमार शेरपुर, डॉ. लीना तोमर, अविचल तोमर ने एनसीसी, गंगा बैराज वेद अजय गर्ग ने गीता नगरी, सुरेंद्र पाल ने आदमपुर, अमिता रघुवंशी ने चांदपुर, कुंवरसेन गौतम ने चांदपुर, प्रेम प्रकाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ, राहुल बंसल ने एसपी डिग्री कॉलेज तिगरी, प्रकाश चंद ने ताजपुर, वीपी सिंह ने नई बस्ती, रूपराम ने गांवड़ी, अवनीश ने मंडावली, अंजू अरोड़ा ने स्योहारा, नहटौर, प्रकाश चंद ने ताजपुर, मनोज मेहरा ने किरतपुर, यशपाल आर्य ने अफजलगढ, अनिल कुमार ने ग्राम गढ़ी, ओपी राणा ने इंद्रलोक कॉलोनी, नीलकंठ हॉस्पिटल से डॉक्टर अमित ने विदुर कुटी इंटर कॉलेज, आशीष योगाचार्य ने काकरान वाटिका, योगेश कुमार ने योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट बिजनौर पर योग का आयोजन कराया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
योग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बिजनौर
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन सहायक आयुष मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनंत ब्रादर भारत के सभी जिलों के सभी योगाचार्यो को टीशर्ट एवं बैनर की व्यवस्था कराई। उनके नेतृत्व में पूरे देश व पूरे विश्व में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन नई दिल्ली द्वारा योग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. अनंत ब्रदर ने जनपद बिजनौर को योग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया है। उन्होंने बिजनौर वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कामना की है कि इसी प्रकार तन मन धन से देश की सेवा करते रहेंगे।
महात्मा विदुर वृद्ध सेवा आश्रम विदुर कुटी पर योग आसन, प्राणायाम और ध्यान
महात्मा विदुर वृद्ध सेवा आश्रम विदुर कुटी पर योगेश कुमार के द्वारा योग आसन और प्राणायाम ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉक्टर नरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सक आहार आयुर्वेदाचार्य प्राकृतिक चिकित्सक योगाचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने वृद्ध दिव्य आत्माओं को एक पृथ्वी एक योग एक परमात्मा के लिए योगासन प्राणायाम और ध्यान कराया। इसमें बुजुर्गों के लिए कुछ सूक्ष्म व्यायाम, गर्दन के व्यायाम, रिस्ट संचालन, एल्बो संचालन तथा बुजुर्गों में होने वाले हारमोंस की कमी के लिए योगासन और प्राणायाम कराए।जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने बुजुर्गों को कपालभाति, अनुलोम विलोम कराए तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से वर्णन किया। रामनाथ सिंह ने बुजुर्गों के लिए फिंगर ज्वाइंट पेन के लिए एक्सरसाइज कराई। योगाचार्य डॉक्टर सुखराम ने रोगों से बचने के लिए उपाय बताए, कृष्ण कुमार योगाचार्य ने आहार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा आहार शुद्ध नहीं होगा, हम स्वस्थ नहीं हो सकते इसलिए हमें अपने आहार को बदलना होगा।
ज्यादा हार्ड एक्सरसाइज बुजुर्गों के लिए नुकसानदेह: डॉ. नरेंद्र सिंह
डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि योग का तात्पर्य अपने आप को परमात्मा में लीन कर देना है। बुजुर्गों से कहा कि ज्यादा हार्ड एक्सरसाइज आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है, इसलिए सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम और ध्यान पर विशेष ध्यान दें। आत्मा का मिलन ही योग है। उन्होंने कहा की परमपिता परमात्मा ने आप लोगों को बहुत अच्छी सुविधाएं दे रखी हैं। खाने पीने, रहने और स्वास्थ्य की सभी व्यवस्थाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं। हम सबका कर्तव्य बन जाता है कि हम भी परमपिता परमात्मा का ध्यान और धन्यवाद करें। अगर हम ध्यान के माध्यम से योग के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ कर लेते हैं तो स्वास्थ्य पर लगने वाला धन राष्ट्र के कार्य में लगेगा और यह आपके लिए एक अच्छा कदम एक अच्छा राष्ट्र के लिए कार्य होगा। इसके लिए अपने आप को स्वस्थ रखिए और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनिये।
कार्यक्रम के अंत में कराए गए हास्य आसन से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान वृद्ध सेवा आश्रम की अधीक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी, जागेश्वर सिंह, गौरव कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार, वाहन चालक, पुष्पेंद्र सिंह, श्रीमती सीमा देवी, सर्वेश देवी, वंदना, केला देवी, प्रेमराज महाराज, सुभाष त्यागी, मालती देवी, सुरेखा देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, धर्मावती, रामरति, कृष्ण कुमार ने योग किया
आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए दुकान मालिकों ने किया हंगामा
दुकानें बंद होने के कारण आग बुझाने में आईं दिक्कतें
जूते, चप्पल, कपड़े, बैग, पॉलिथीन सहित काफी सामान जलकर नष्ट
लखनऊ में भीषण आग से 16 दुकानें जलकर खाक
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुडंबा के आदिलनगर में भीषण आग से 16 दुकानें जलकर खाक हो गईं। छह दमकल गाड़ियों और दमकलकर्मियों की टीम को आग बुझाने में करीब दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिकों ने आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया गया है कि गुडंबा के आदिलनगर में टेढ़ी पुलिया के पास कुर्सी रोड पर एमडी पैलेस के बगल में लल्लन सिंह, राज, राजेश, अनुज, रामसजीवन, अतुल, आदिल बेग, आरिफ बेग, अर्शी व सात अन्य लोगों की टिनशेड से बनीं फुटवियर, कपड़े व बैग की दुकानें हैं। शुक्रवार रात करीब तीन बजे लल्लन सिंह की दुकान में आग लग गई। किसी राहगीर ने आग लगी देख पुलिस व दमकल को सूचना दी। इस बीच अगल-बगल के लोग भी जाग गए। सूचना पर दुकानदार भी पहुंच गए। देखते ही देखते 15 अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।
छह दमकल गाड़ियों और दमकलकर्मियों की टीम ने की मशक्कत
एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार ने दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए इंदिरानगर से दो, गोमतीनगर और हजरतगंज से भी एक-एक फायर टेंडर को बुलाया गया। कुल छह दमकल गाड़ियों और दमकलकर्मियों की टीम ने चारों तरफ से पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
इंदिरानगर एफएसओ के अनुसार, दुकानें बंद होने के कारण आग बुझाने में शुरूआती दिक्कतें आईं। दमकलकर्मियों को बंद दुकानों के ताले कटर से काटने पड़े, जिसके बाद उन्होंने आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाना जारी रखा। इस रणनीति से आग को आगे की दुकानों में फैलने से रोका जा सका। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद, दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग बुझने के बाद, टीन शेड को हटाकर यह सुनिश्चित किया गया कि आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। इस अग्निकांड में टीन शेड से बनी दुकानों में रखे जूते, चप्पल, कपड़े, बैग, पॉलिथीन और ताले सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
प्लॉट के सामने से दुकानें हटाने की साजिश?
पीड़ित लल्लन व अन्य दुकानदार अज्ञात लोगों पर रंजिश के चलते दुकानों में आग लगाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि दुकानों के पीछे स्थित प्लॉट स्वामी उक्त स्थान खाली कराना चाहते हैं। इसके लिए दुकानदारों को धमकी भी दी गई थी। यह जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने इन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
भ्रष्टाचार उजागर करने वाला ही कटघरे में खड़ा हो, तो फिर शासन है किसके लिए?
RTI कार्यकर्ता चंद्रशेखर जोशी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग अब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक — लेकिन उत्तराखंड के सिस्टम को सच्चाई से अब भी परहेज़ है।
“मैं एफिडेविट नहीं, जनता की आवाज़ लेकर आया हूं। अगर सच्चाई को दबाया जाएगा, तो यह आवाज़ और ऊंची होगी।” — चंद्रशेखर जोशी
उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशालय (DGHealth) में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ RTI एक्टिविस्ट चंद्रशेखर जोशी ने विजिलेंस विभाग को दस्तावेज़ों सहित ठोस शिकायत भेजी थी। उम्मीद थी कि त्वरित कार्रवाई होगी — लेकिन हकीकत ने हैरान कर दिया। ✔ विजिलेंस ने क्या किया? विजिलेंस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और DGHealth को स्पष्ट निर्देश दिए:
शिकायत का संज्ञान लें, नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें, यदि कोई तथ्य सतर्कता जांच के योग्य हो, तो औचित्यपूर्ण प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। ❌ लेकिन DGHealth ने क्या किया? न तो कोई जांच की, न कोई औचित्यपूर्ण प्रस्ताव भेजा, बल्कि शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया और शिकायतकर्ता से ही एफिडेविट की मांग कर दी। ऐसा प्रतीत होता है जैसे अब सिस्टम की अघोषित नीति बन गई हो:
❗”हम तो बिना एफिडेविट लिए भ्रष्टाचार की जांच नहीं करेंगे!”
🔍 RTI के तहत उठाए गए 5 ज़रूरी सवाल: श्री जोशी ने विजिलेंस विभाग से सूचना के अधिकार (RTI) के तहत पांच सीधे प्रश्न पूछे:
1- एफिडेविट की कानूनी अनिवार्यता किस आदेश पर आधारित है? 2- क्या यह नियम सभी शिकायतों पर समान रूप से लागू होता है? 3- अब तक कितनी शिकायतों में ऐसा एफिडेविट मांगा गया है? 4- शिकायतकर्ता की विश्वसनीयता तय करना प्रशासन का दायित्व है या नागरिक का? 5- क्या विजिलेंस विभाग का प्रचार “भ्रष्टाचार मुक्त भारत” और व्यवहार “एफिडेविट आधारित चुप्पी” एक विरोधाभास नहीं है? 📌 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दर्ज हुई स्वतंत्र शिकायत शिकायत संख्या: LMS/2025/06/778185 विभाग: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण स्थिति: Assigned जांच अधिकारी: डॉ. आर. राजेश कुमार, 🇮🇳 अब यह मामला केवल राज्य का नहीं रहा चंद्रशेखर जोशीने जब देखा कि राज्य स्तर पर कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हो रही, तो उन्होंने यह पूरा प्रकरण राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल को दस्तावेजों सहित भेज दिया।“जब राज्य व्यवस्था मौन हो जाए, तब लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की अदालत ही सर्वोच्च होती है।”
🔥 अब यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, हर जागरूक नागरिक की आवाज़ है जो चाहता है कि भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई हो जो चाहता है कि शिकायतकर्ता को डर नहीं, सम्मान और संरक्षण मिले जो चाहता है कि शासन जवाबदेह बने और “भ्रष्टाचार मुक्त भारत” केवल नारा नहीं, नीति बने।
📣 अब सवाल स्पष्ट है: ✅ विजिलेंस ने कहा — “कार्रवाई करो” ❌ DGHealth ने कहा — “एफिडेविट दो” 😡 तो अब जवाब कौन देगा?
राज्यमंत्री, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी हुए शामिल
रिजर्व पुलिस लाइन्स, थानों, अग्निशमन केंद्रों, डाकघर पर भव्य योगाभ्यास
बिजनौर: 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेहरु स्टेडियम एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स बिजनौर, समस्त थानों एवं जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी को योग के महत्व के बारे में बताया गया तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी गयी । योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस / प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित थाने पर नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
इसी प्रकार जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों पर समस्त प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कराया गया। इस दौरान अग्निशमन केंद्रों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योग किया गया तथा सभी कर्मचारियों ने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का भी प्रण लिया।
डाक विभाग के मंडलीय कार्यालय में योग
योग दिवस के उपलक्ष्य में योग का कार्यक्रम भारतीय डाक विभाग के मंडलीय कार्यालय बिजनौर के प्रांगण में अधीक्षक डाकघर बिजनौर धर्मेश गगनेजा के नेतृत्व में संपत्र हुआ।
मुख्य अतिथि योग शिक्षक डॉ. डीके पाण्डेय रहे, संचालन अनुराग मेहरोत्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पाण्डेय ने योग के गूढ रहस्य भारतीय डाक विभाग के कर्मचारियों को अतर तथा विभित्र प्रकार के आसन प्राणायाम करने की विधि से अवगत कराया। बड़ी संख्या में प्रधान डाकघर व मंडलीय कार्यालय के कर्मचारी योग सीखने और करने के लिए उपस्थित रहे।
योग उपरांत अधीक्षक डाकघर गगनेजा ने इस तनाव भरी जिंदगी में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर लक्ष्मीकांत जोशी, पोस्टमास्टर नहटौर सुनील कुमार, शकील अहमद, यक्ष कुमार, अभिषेक, रोहित, गौरव कुमार, हरेंद्र कुमार, टाजीव कुमार, जय किशन, दिनेश चंद्र सेन, मोहम्माद इरशाद, दुष्यंत, निर्भान, अशोक चौहान एवं विनय आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल में सभी डाकघर पर योग दिवस के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। अंत में एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
सुसाइड नोट में किया था प्रेमी द्वारा उत्पीड़न का जिक्र
इंजीनियरिंग छात्रा की आत्महत्या के बाद पिता ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के बाद पिता ने प्रेमी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मूलरूप से पीपल वाली गली नौरंगाबाद छावनी थाना गंधी पार्क अलीगढ निवासी सत्यवान सिंह पुत्र स्व. दोजीराम के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री चंचल कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित जाफर खेड़ा मे कुँवर सिह यादव के मकान में रह कर इन्जीनियरिंग (डिप्लोमा) कर रही थी और अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उसने बीते 25 मई को सुसाइड नोट लिखा और आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री चंचल को सुभाष नामक युवक और उसका परिवार परेशान कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तंग आकर वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। उसकी रिकार्डिंग उनकी मृतका पुत्री के मोबाइल में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर मौजूद थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
रिश्वत लेते पकड़े गए PWD और बिजली विभाग के अधिकारी
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने दो अलग-अलग मामलों में सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पहला मामला बस्तर के जगदलपुर का है, जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) अजय कुमार टेम्बुरने को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
पीडब्ल्यूडी में रजिस्टर्ड ठेकेदार रमेश कुमार यादव ने एसीबी (ACB) को बताया कि उन्होंने विभाग में विद्युत कार्यों की निविदाएं पूरी की हैं, लेकिन 75% भुगतान लंबित है। इस भुगतान के एवज में अभियंता अजय कुमार टेम्बुरने ने ₹ 2 लाख रिश्वत मांगी। ACB ने 20 जून को ट्रैप बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।आरोपी के रायपुर और भिलाई स्थित ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।
बिजली कनेक्शन के लिए JE मांग रहा था रिश्वत
दूसरा मामला मुंगेली जिले का है। पाली गांव के नंद कुमार साहू ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की, कि उन्होंने अपने घर में बिजली कनेक्शन के लिए सीएसपीडीसीएल लोरमी (CSPDCL Lormi) में आवेदन दिया था। वहां के कनिष्ठ अभियंता (Junior engineer) कृष्ण कुमार गुप्ता ने उन्हें अवैध बिजली उपयोग का आरोप लगाकर ₹ 50,000 की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा ₹ 15,000 में तय हुआ। एसीबी ने सत्यापन के बाद ट्रैप कर जेई कृष्ण गुप्ता को ₹ 15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
दोनों मामलों में आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ एयरपोर्ट बाउंड्रीवॉल में करंट से महिला की मौत
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की वीआईपी रोड के किनारे बनी बाउंड्रीवॉल में करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार रायबरेली निवासी नसीरा (42 वर्ष) पिछले 15 साल से सरोजनी नगर के चिल्लावां में अपनी बुआ के साथ रह रही थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह जामुन बीनने के लिए घर से निकली थीं। एयरपोर्ट वीआईपी रोड से चिल्लावां गांव जाने वाले रास्ते पर टीन से बनी बाउंड्रीवॉल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गिर गईं। राहगीरों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरोजनी नगर पुलिस और एसीपी कृष्णा नगर विकास पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नसीरा के बाएं हाथ की हथेली में करंट लगने के निशान भी बताए गए हैं। परिजनों ने बताया कि अविवाहित नसीरा जन्म से मानसिक रूप से दिव्यांग थीं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना से स्थानीय लोगों में एयरपोर्ट प्रशासन के प्रति भारी गुस्सा है। उनका आरोप है कि लोहे की टीन से बनी यह बाउंड्रीवॉल लंबे समय से खतरनाक साबित हो रही है, इसमें अक्सर करंट उतर आता है। पहले भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, और इसकी शिकायत कई बार एयरपोर्ट प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने बाउंड्रीवॉल के पास रस्सी बांधकर बैरिकेडिंग कर दी है ताकि कोई भी उसके करीब न जा सके। साथ ही, बिजली सप्लाई रोक कर बाउंड्रीवॉल में करंट वाले स्थान का पता लगाया जा रहा है।
व्यापारियों ने की लोहिया पथ पर रोड जाम करने की कोशिश
लीज खत्म होने पर LDA की कड़ी कार्रवाई
सहारा बाजार खाली कराने पहुंची टीम का जबरदस्त विरोध
लखनऊ, 20 जून 2025: राजधानी में पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित सहारा बाजार को खाली कराने पहुंची LDA की टीम को व्यापारियों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने लीज समाप्त होने और शर्तों के उल्लंघन के चलते इस बाजार को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध किया, नोकझोंक की और कुछ ने तो खुद ही सामान में तोड़फोड़ कर दी।
LDA के अधिकारियों ने दुकानों पर ताले डाल दिए और व्यापारियों से कहा कि उन्हें एक-एक चाबी दी जाएगी, लेकिन व्यापारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे कि भविष्य में उन्हें दोबारा आवंटन मिलेगा। मौके पर पुलिस फोर्स और वकीलों की मौजूदगी में जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी की टीम ने बाजार को सील करने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ व्यापारी लोहिया पथ पर रोड जाम करने की कोशिश भी करने लगे, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
150 में से संचालित हो रही केवल 11 दुकानें
LDA के अनुसार, 4741 वर्गमीटर में फैले इस व्यावसायिक भूखंड की लीज 1987 में सहारा इंडिया को 30 वर्षों के लिए दी गई थी, जो 2017 में समाप्त हो गई। तय समय में लीज का नवीनीकरण नहीं किया गया और कई नियमों का उल्लंघन भी पाया गया। निरीक्षण में सामने आया कि 150 दुकानों में से केवल 11 संचालित हो रही थीं, जबकि बाकी या तो बंद थीं या अव्यवस्थित।एलडीए की प्रवर्तन टीम ने मौके पर मुनादी कर दुकानदारों को सूचित किया है कि वे जगह खाली कर दें। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अब बाजार को सील कर पूरी तरह कब्जे में लिया जाएगा।
2017 में खत्म हो गई थी लीज
गोमती नगर में वेव मॉल के पास ही एलडीए का कॉम्प्लेक्स व जमीन है। इसे प्राधिकरण ने वर्ष 1987 में 30 साल की लीज पर सहारा हाउसिंग कार्पोरेशन को दिया था। यह लीज तो 2017 में खत्म हो गई थी। इसके बाद अब तक इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। लीज की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में एलडीए ने बीती 03 मई को सहारा बाजार कॉम्प्लेक्स की लीज का निरस्त कर दिया था। इसके बाद एलडीए की ओर से 18 जून शाम पांच तक का समय दुकानों को खाली करने के लिए दिया था। मौके पर नोटिस भी चस्पा की गई। जिसको लेकर दुकानदारों ने विरोध भी किया। इसके बाद एलडीए की टीम ने उनको एक दिन का मौका खुद कब्जा खाली करने के लिए दिया। शुक्रवार को एलडीए ने खुद दुकानें खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की।
सहारा ने लीज के कॉम्प्लेक्स की बेच दीं दुकानें
लीज निरस्त किए जाने और कॉम्प्लेक्स का कब्जा वापस लिए जाने की कार्रवाई के बाद दुकानदारों के होश उड़ गए। गुरुवार को कई दुकानदार एलडीए ऑफिस गए और जिम्मेदार अधिकारियों से मिले। बताया कि उन्होंने दुकानें सहारा से खरीदी हैं। सहारा ने उनको रजिस्ट्री की है। यह देख आधिकारियों के भी होश उड़ गए, क्योंकि उनकी बात सही थी। सहारा ने दुकानदारों को फ्री होल्ड रजिस्ट्री बिना एलडीए की जानकारी के कर दी थी।
लीज के बाद नोटिस अवधि भी पूरी
एलडीए ने इसे लीज पर दिया था। लीज अवधि खत्म हो चुकी है। अब यह सम्पत्ति एलडीए की हो गयी है। नोटिस की अवधि भी पूरी हो गयी है। शुक्रवार को सुबह से सहारा शहर की दुकानों पर एलडीए अपना कब्जा लेना शुरू किया। ~देवांश त्रिवेदी, ओएसडी व जोनल अधिकारी, एलडीए
ग्राम मोरा में हृदयविदारक घटना, मौके पर पहुंची SDRF की टीम
उत्तरकाशी में मकान ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत
देहरादून। जनपद उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरा में शुक्रवार तड़के एक मकान की दीवार ढह जाने से घर में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला।
मुख्य सड़क मार्ग से एक किलोमीटर पैदल रास्ते पर है गांव
जानकारी के अनुसार, थाना मोरी को ग्राम मोरा में एक मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि हादसे में कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मुख्य सड़क मार्ग से करीब एक किलोमीटर पैदल रास्ते पर स्थित मौके पर पहुंचने के बाद गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। बताया गया कि देर रात मकान की एक दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान घर के भीतर मौजूद गुलाम हुसैन (26 वर्ष), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और दस माह की पुत्री सलमा मलबे में दब गए।टीम ने सभी शवों को मलबे से बाहर निकाला।
तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में हुई हालिया भारी बारिश या मकान की स्थिति को एक संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
एटीएम डेबिट कार्ड पर मिलने वाले बीमा की जानकारी नहीं देते बैंक
एटीएम कार्ड जारी होते ही कार्ड होल्डर्स को मिल जाता है एक्सीडेंटल और असमय मौत का इंश्यो
क्या आपको एटीएम डेबिट कार्ड पर मिलता है बीमा?
नई दिल्ली। भारत में कई बैंक एटीएम डेबिट कार्ड पर मिलने वाले बीमा की राशि के बारे में जानकारी सक्रिय रूप से नहीं देते हैं। कई बार, ग्राहकों को इस सुविधा के बारे में पता ही नहीं होता है, या फिर बैंक खुद से इस बारे में जानकारी नहीं देते।
डेबिट कार्ड पर मिलने वाले बीमा के बारे में जानकारी अक्सर बैंक द्वारा सक्रिय रूप से नहीं दी जाती है, जिसके कारण कई ग्राहकों को इस सुविधा के बारे में पता ही नहीं होता है। यह बीमा, जो कार्ड के प्रकार और बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, आमतौर पर व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु या विकलांगता) और कभी-कभी गैर-हवाई दुर्घटनाओं के लिए भी कवर प्रदान करता है। कुछ बैंकों में, यह बीमा कार्डधारक को 2 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक का कवर प्रदान करता है, लेकिन यह जानकारी अक्सर बैंक द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं बताई जाती है।
दरअसल, बैंक में अकाउंट खुलवाते ही ATM कार्ड मिल जाता है, इसे ही डेबिट कार्ड कहा जाता है। इससे बैंक के किसी भी ATM से कैश निकाल सकते हैं। भले ही आजकल के इस डिजिटल युग में लोग कैश का लेनदेन कम करने लगे हैं, फिर भी ATM की जरूरत आज भी बनी हुई है। एटीएम के जरिए लेन-देन भी आसान हो गया है। कुछ भी खरीदारी करना हो तो ATM से आसानी से हो जाता है। इससे कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं, लेकिन जानकारी नहीं होने की वजह से लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे ही ATM के जरिए बिना प्रीमियम भरे इंश्योरेंस भी मिलता है। बैंक वाले इस बारे में बहुत कम जानकारी देते हैं।दरअसल, बैंक से जैसे ही एटीएम कार्ड जारी होता है। वैसे ही कार्ड होल्डर्स को एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और असमय मौत का इंश्योरेंस मिल जाता है। देश में ज्यादातर लोग इस बात से अनजान है उन्हें डेबिट/एटीएम कार्ड पर भी जीवन बीमा कवर मिलता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (डेथ) नॉन एयर बीमा डेबिट कार्ड होल्डर को असमय मौत के लिए बीमा मुहैया कराया जाता है। किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड का अगर 45 से अधिक दिनों तक इस्तेमाल कर चुके हैं तो फ्री इंश्योरेंस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इनमें दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा दोनों ही शामिल है। इन दोनों स्थिति में इंश्योरेंस क्लेम कर सकेंगे। कार्ड की कैटेगरी के अनुसार रकम तय की गई है।
जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप क्या कदम उठा सकते हैं ?
बैंक से संपर्क करें: अपने बैंक की शाखा में जाकर या ग्राहक सेवा से संपर्क करके अपने डेबिट कार्ड पर उपलब्ध बीमा के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
बैंक की वेबसाइट देखें: कई बैंक अपनी वेबसाइट पर डेबिट कार्ड बीमा के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
नियम और शर्तें पढ़ें: अपने डेबिट कार्ड के साथ आने वाले नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें, जिसमें बीमा कवर का विवरण भी शामिल हो सकता है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बीमा का लाभ उठाने के लिए, आपको कुछ निश्चित नियमों और शर्तों का पालन करना पड़ सकता है, जैसे कि एक निश्चित अवधि के भीतर कार्ड का उपयोग करना.
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कुछ सूत्रों के अनुसार भारत में एटीएम डेबिट कार्ड पर मिलने वाले बीमा की राशि आपके कार्ड के प्रकार (जैसे क्लासिक, गोल्ड, प्लेटिनम, सिग्नेचर) और आपके बैंक पर निर्भर करती है। यह बीमा आमतौर पर मुफ्त होता है और इसके लिए कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होता। यहाँ कुछ सामान्य बीमा कवरेज और उनकी अनुमानित राशियाँ दी गई हैं:
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance): इसमें मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में कवरेज मिलता है। यह ₹50,000 से लेकर ₹20 लाख या उससे भी अधिक तक हो सकता है, जो आपके कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, SBI के गोल्ड डेबिट कार्ड पर ₹2 लाख (गैर-हवाई दुर्घटना के लिए) और प्लेटिनम कार्ड पर ₹5 लाख तक का कवर मिल सकता है। HDFC बैंक के कुछ डेबिट कार्ड पर ₹5 लाख तक का बेस कवर मिलता है। RuPay प्लेटिनम कार्ड पर ₹2 लाख और RuPay सेलेक्ट कार्ड पर ₹10 लाख तक का कवर मिल सकता है।
हवाई दुर्घटना बीमा (Air Accident Insurance): यह हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में कवरेज देता है। यह ₹4 लाख से लेकर ₹3 करोड़ तक हो सकता है। उदाहरण के लिए, SBI के गोल्ड डेबिट कार्ड पर ₹4 लाख और प्लेटिनम कार्ड पर ₹10 लाख तक का कवर मिल सकता है। HDFC बैंक के प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर ₹3 करोड़ तक और अन्य कुछ कार्डों पर ₹1 करोड़ तक का कवर मिल सकता है।
खोए हुए कार्ड की देनदारी (Lost Card Liability): यह आपके डेबिट कार्ड के खो जाने या चोरी हो जाने पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन से बचाता है। यह ₹1 लाख से ₹6 लाख तक हो सकता है, कार्ड के प्रकार और बैंक की शर्तों के आधार पर।
खरीद सुरक्षा (Purchase Protection): यह डेबिट कार्ड से खरीदी गई वस्तुओं के नुकसान, चोरी या क्षति के खिलाफ एक निश्चित अवधि (आमतौर पर 90 दिन) के लिए कवरेज प्रदान करता है। यह ₹50,000 तक हो सकता है।बीमा का लाभ उठाने के लिए पात्रता मानदंड और दावा प्रक्रिया: पात्रता: आमतौर पर, बीमा का लाभ उठाने के लिए दुर्घटना से पहले पिछले 30 से 90 दिनों के भीतर एटीएम, पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) या ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कार्ड का उपयोग करके कम से कम एक सफल लेनदेन किया होना चाहिए। कुछ बैंक अधिक लेनदेन या उच्च मूल्य के लेनदेन की भी शर्त रख सकते हैं। हवाई दुर्घटना के मामले में, टिकट उसी डेबिट कार्ड से खरीदा गया होना चाहिए।
दावा प्रक्रिया:
बैंक को सूचित करें: घटना होने के तुरंत बाद अपने बैंक को सूचित करें। आवश्यक दस्तावेज जमा करें: इसमें आमतौर पर एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) की कॉपी, मृत्यु प्रमाण पत्र (मृत्यु के मामले में), इलाज के प्रमाण पत्र, आश्रित का प्रमाण पत्र, और बैंक द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज शामिल होते हैं।
समय सीमा का ध्यान रखें: दावा आमतौर पर घटना के 90 दिनों के भीतर बीमा कंपनी को प्रस्तुत किया जाना चाहिए।महत्वपूर्ण बातें: विभिन्न बैंकों और उनके डेबिट कार्ड के प्रकारों के अनुसार बीमा कवरेज और शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। सबसे सटीक जानकारी के लिए, आपको अपने विशिष्ट डेबिट कार्ड के लिए अपने बैंक की वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करना चाहिए। यह बीमा आमतौर पर व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा होता है, न कि जीवन बीमा या स्वास्थ्य बीमा।संक्षेप में, आपके एटीएम डेबिट कार्ड पर ₹50,000 से लेकर ₹3 करोड़ तक का बीमा मिल सकता है, जो आपके कार्ड के प्रकार और उपयोग पर निर्भर करता है।
चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला
देहरादून। बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र अंतर्गत गरुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। टीएसआई के कान में आठ टांके लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तेज रफ़्तार बाइक रोकने पर भड़का युवक
जानकारी के अनुसार टीएसआई चंदन भंडारी व कांस्टेबल मनोज मर्तोलिया गुरुवार शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। द्यांगण बायपास के पास दोनों ने एक तेज रफ्तार बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो उसने भागने की कोशिश की, फिर पकड़े जाने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और कॉस्टेबल पर हमला कर दिया। युवक के कड़े से लहूलूहान पुलिस कर्मी को अन्य साथी जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में तैनात डा. नसीम ने बताया कि दरोगा के कान में आठ टांके लगे हैं। कान में गम्भीर चोट हो सकती है, इएनटी सर्जन को दिखाने की सलाह दी गई है। कांस्टेबल को भी उपचार दिया गया है।
हमलावर हिरासत में, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि टीएसआई व कांस्टेबल पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
बिजनौर। केंद्रीय कौशल विकास दर्जा प्राप्त मंत्री जयंत चौधरी 21 जून की सुबह लगभग 10 बजे किरतपुर पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरु कर दी गयी है।
यह जानकारी रास्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश सचिव काजी तारिक अली व युवा रालोद नेता शुऐब चौधरी ने देते हुए बताया कि 31 मई को रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के किरतपुर आगमन का कार्यक्रम किन्ही अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। अब उनका कार्यक्रम 21 जून को मिल गया है। उनके कार्यक्रम की सफलता के लिए सांसद चंदन चौहान, प्रदेश सचिव काजी तारिक अली, युवा रालोद नेता चौधरी शुऐब वगैरह ने कमर कस ली है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में जरूर पहुंचने का आह्वान किया है।
अपने प्रिय नेता का पुनः कार्यक्रम के मिलने से रालोद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, वे भीषण गर्मी की परवाह किये बगैर लोगों से मिल रहे हैं। मन्त्री जयंत चौधरी के समर्थक व रालोद कार्यकर्ता गदगद नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि पिछले माह कार्यकताओं की मेहनत को देखते हुए जयन्त चौधरी का कार्यक्रम मिल गया है।युवा नेता शुऐब चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जा रही है।
बदनाम करने के लिए युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र की एक युवती को बदनाम करने की नियत से परिचित युवक ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर युवती ने आशियाना थाने पर नामजद मुकदमा कराया है।
आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का उसके एक परिचित युवक से काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि परिचित युवक ने अपने दोस्त सालेह नगर बंगला बाजार निवासी सुऐब के जरिए बदनाम करने की नियत से युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र का मामला, रिपोर्ट दर्ज
अधेड़ उम्र अविवाहित महिला संग पड़ोसी युवक की अभद्रता, फाड़े कपड़े
लखनऊ। कृष्णा नगर क्षेत्र के कन्नौसी रेलवे फाटक निकट एक युवक ने अधेड़ उम्र अविवाहित महिला को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए। महिला के भाई ने बीचबचाव की तो उसके संग भी मारपीट की। पीड़ित महिला ने कृष्णा नगर पुलिस से शिकायत की है।
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित युवक आकाश शर्मा उर्फ काशी पुत्र उमाशंकर निवासी कनौसी मानकनगर के खिलाफ मारपीट गाली गलौज धमकी और अश्लीलता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार के थाना श्यामपुर में हुई अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग
रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था व आपसी समन्वय बनाए रखने को विचार विमर्श
बिजनौर पहुंच कर डीआईजी ने किया जेटीसी का भ्रमण
बिजनौर। आगामी कांवड़ यात्रा-2025 के दृष्टिगत जनपद बिजनौर एवं जनपद हरिद्वार की सीमाओं पर समन्वय स्थापित करने हेतु जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र में दिनांक 18.06.2025 को अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।
उक्त गोष्ठी में जनपद बिजनौर व जनपद हरिद्वार के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था व आपसी समन्वय बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श के उपरान्त संबंधित को दिशा निर्देश दिये गये।
DIG ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दूसरी ओर पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स बिजनौर में प्रारम्भ हो रही जेटीसी का भ्रमण किया।
प्रशिक्षण के दृष्टिगत भोजन/आवासीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण
डीआईजी ने भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण के दृष्टिगत भोजन/आवासीय व्यवस्थाओं इत्यादि का निरीक्षण कर सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
पड़ोसी देश में हुआ नेपाल- भारत काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह
उपमेंद्र सक्सेना को नेपाल- भारत साहित्य सेतु सम्मान
लखनऊ। बरेली के चर्चित गीतकार, कवि गोष्ठी आयोजन समिति के महासचिव और वरिष्ठ साहित्यकार गोलोकवासी ज्ञानस्वरूप सक्सेना कुमुद के सुपुत्र उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट के अभिनन्दनों की श्रंखला में एक और मोती जुड़ गया है। अब उन्हें नेपाल में वहां की एक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।
कृष्णपुर नगर पालिका, कंचनपुर एवं अखिल नेपाल लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल देश के जिला – कंचनपुर स्थित वाणी मुक्तकमैया बस्ती के सभाकक्ष में पर्यटन संवर्धन के उद्देश्य से नेपाल- भारत काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि अर्जुन सिंह साउद रहे।
इस अवसर पर बरेली से गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को नेपाल- भारत साहित्य- सेतु सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, रुद्राक्ष की माला एवं स्मृति चिन्ह अखिल नेपाल लेखक संघ के केंद्रीय सदस्य पदम प्रकाश साउद एवं कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र बहादुर पाल (सिर्जन श्री) ने प्रदान किया। श्री सक्सेना को सम्मानित किए जाने पर प्रमुख साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
उपमेंद्र इससे पूर्व भी स्थानीय और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जाते रहे हैं। वह अपने अविस्मरणीय, संदेश प्रद नवीन गीत, ग़ज़ल, छंदों से सुधी श्रोताओं को प्राय: मुग्ध-विस्मित करते ही रहते हैं। साहित्य प्रेमियों की दृष्टि में वे अपने समर्थ पिता की साहित्यिक विरासत को अपने पूरे सामर्थ्य, जीवट और जुनून से निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
जन संघर्ष मोर्चा ने किया जन जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान
प्रबंधन की हठधर्मिता पर अख्तियार करेंगे आंदोलन का रास्ता
हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में तालाबंदी के प्रयास का विरोध
उरई (जालौन)। हिंदुस्तान लीवर की कथित तालाबंदी रोकने के लिए जन संघर्ष मोर्चा ने जन जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया है।
हिंदुस्तान लीवर की कथित तालाबंदी रोकने की रणनीति तैयार करने के लिए जन संघर्ष मोर्चा की बैठक पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा के आवास पर आयोजित हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए वयोवृद्ध समाजसेवी राम कृष्ण शुक्ला ने कहा कि हिन्दुस्तानी लीवर की उरई यूनिट को कपटपूर्ण ढंग से बंद करने की कोशिश की जा रही है, जिससे फैक्ट्री वर्कर बेचैन हैं। हालांकि वे प्रबंधन के दबाब में होने के कारण प्रतिरोध के लिए आगे नहीं आये हैं, पर हमारी ओर से विरोध की पहल होती है तो उनका आत्मबल जाग्रत होगा. उन्होंने कहा कि पहले हमें जिला प्रशांसन और फैक्ट्री प्रबंधन से बात करने चाहिए. शायद इससे कोई रास्ता निकले. अगर हठधर्मिता का परिचय दिया गया तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा.
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह और संचालन गिरेंद्र सिंह कुशवाह ने किया. बैठक में जिले के लिए इन्वेस्टर्स समिति में हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर उतरवाने और बुंदेलखंड में नये उद्योग के लिए विद्युत शुल्क और जीएसटी में रियायत की भी मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए सरकार को विशेष नीतियां अपनानी चाहिए. जन संघर्ष मोर्चा ने फैसला लिया कि तालाबंदी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. साथ ही, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय को एकजुट करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. यह भी तय हुआ कि अगर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो विरोध प्रदर्शन और धरना जैसे कदम उठाए जाएंगे. बेैठक में पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, अशोक गुप्ता महाबली, शम्भू दयाल, चौधरी जय करन सिंह, युवा नेता अंशुमन सेंगर, रेहान सिद्दीकी ने भी विचार व्यक्त किये.
तालाबंदी का विरोध: उरई में हिंदुस्तान यूनिलीवर की कथित तालाबंदी के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जन संघर्ष मोर्चा ने तालाबंदी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने और जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. कांग्रेस नेताओं ने झांसी मंडल आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. दरअसल प्लांट बंद होने से स्थानीय लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा और पलायन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवती को भगा ले गया कबाड़ी
~पीयूष द्विवेदी
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके से एक कबाड़ी युवक पर एक युवती को उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित युवती की मां ने ठाकुरगंज थाने में युवक और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति का पांच महीने पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद से उनकी बेटी काफी गुमसुम रहती थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि बेटी अपने पिता के निधन से दु:खी है। हालांकि, एक दिन पूछने पर बेटी ने बताया कि अरबाज नाम के एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि अरबाज इलाके में कबाड़ का काम करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अरबाज की मां और उसके दो भाई, शाहरुख और शाबान भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि ब्लैकमेलिंग की बात जानने के बाद वह अरबाज के घर गई थीं और उसकी मां से विरोध दर्ज कराया था। इस पर अरबाज की मां ने आश्वासन दिया था कि आगे कुछ नहीं होगा और उन्हें पुलिस के पास शिकायत करने से भी मना किया। लोकलाज के डर से महिला उस समय चुप हो गईं। हालांकि, बीते रविवार को बेटी न्यू हैदरगंज स्थित अपनी बुआ के घर गई थी, जहाँ से अरबाज उसे ब्लैकमेल करके देर रात 1:30 बजे भगा ले गया। पीड़िता की मां ने यह भी बताया कि उनकी बेटी घर में रखे 50 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई है।
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अरबाज तथा इस मामले में शामिल उसके परिवार के सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार और युवती को बरामद कर लेंगे।
बस्ती में बालिका की जघन्य हत्या अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जताया रोष
विधान परिषद सभापति से की मुलाकात
ज्ञापन देकर जल्द से जल्द न्याय की मांग
लखनऊ। बस्ती में 14 वर्षीय कायस्थ बालिका की जघन्य हत्या के मामले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने गहरा रोष व्यक्त किया है। महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द न्याय की मांग की।
जनपद बस्ती के ग्राम जीतीपुर थाना पैकौली में एक 14 वर्षीय कायस्थ बालिका की जघन्य हत्या का मामला संज्ञान में आने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सहित एक प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन देने विधान परिषद पहुंचा। सभापति ने प्रतिनिधिमंडल को न्याय संगत कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बस्ती पहुंच कर पीड़ित परिवार से भी भेंट करेगा और ग्राउंड जीरो पर कायस्थ समस्याओं को हल करने के अपने ध्येय पर अडिग होकर काम करेगा।
अंडर-14 आयु वर्ग में प्राप्त किए दो स्वर्ण तथा एक रजत पदक
बिजनौर की शान निष्ठा गुप्ता सीएम से सम्मानित
~प्रशांत कुमार
बिजनौर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया। निष्ठा को यह सम्मान उनके द्वारा एसजीएफआई खेलों में जीते गए स्वर्ण पदक के लिए दिया गया। निष्ठा को सम्मान मिलने से गांव तथा परिजनों में हर्ष का माहौल है।
ग्राम शादीपुर निवासी विवेक गुप्ता की पुत्री निष्ठा गुप्ता तीरंदाज खिलाड़ी है। गत वर्ष गुजरात के नाडियाड में संपन्न हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में निष्ठा गुप्ता ने अंडर-14 आयु वर्ग में दो स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक प्राप्त किया था। लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निष्ठा गुप्ता को स्वर्ण जीतने के लिए सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निष्ठा को डेढ़ लाख रुपए के चैक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निष्ठा गुप्ता को मुख्यमंत्री ने मंच से सम्मानित किया। निष्ठा गुप्ता के सम्मान से गांव तथा परिजनों में हर्ष का माहौल है। निष्ठा ने मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर जनपद का नाम रौशन किया है।
दिल्ली में इंटरव्यू देने गई युवती के एडिटेड फोटो वायरल
शादी का दबाव बनाने का आरोप
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
लखनऊ में हैवानों से बाल बाल बचीं दो युवतियां
~Piyush Dwivedi ✍️
लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक रिश्तेदार पर एक युवती के एडिटेड फोटो वायरल करने और उस पर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगा है। युवती के मना करने पर आरोपी ने उसके परिवार और रिश्तेदारों को एडिटेड तस्वीरें भेजकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मलिहाबाद के सैय्यद बाड़ा निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि ढाई साल पहले उनकी बेटी दिल्ली में नौकरी के इंटरव्यू के लिए गई थी। उस दौरान रहने की जगह न होने के कारण उनकी बेटी सेक्टर 49 नोएडा में रहने वाले रिश्तेदार अविनाश तिवारी पुत्र कामता प्रसाद के घर कुछ दिनों के लिए रुकी थी।शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद अविनाश ने उनकी बेटी से दोस्ती बढ़ाई और उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बेटी ने यह पूरी बात अपने पिता को बताई। जब पिता ने अविनाश से बात की, तो उसने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। अविनाश की हरकतों से परेशान होकर लड़की दिल्ली से वापस मलिहाबाद आ गई। इसके बावजूद अविनाश रुका नहीं और उसने युवती को उसकी तस्वीरें एडिट करके वायरल करने की धमकी देकर डराना शुरू कर दिया। जब युवती ने उसकी बात नहीं मानी, तो अविनाश और उसके एक दोस्त ने मिलकर युवती की तस्वीरें एडिट कर उसके रिश्तेदारों को भेज दीं। इस घटना के बाद पीड़ित पिता ने मलिहाबाद थाने में अविनाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
चारा काटने गई युवती से जंगल में रेप की कोशिश, आरोपी फरार
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती जब खेत में चारा काटने गई थी, तभी गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर जंगल में खींचने की कोशिश की और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इटौंजा थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती शनिवार दोपहर अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला राधेश्याम पुत्र अजय कुमार वहां पहुंच गया। युवती को अकेला देखकर राधेश्याम ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन जंगल की ओर खींचने लगा। युवती ने जब शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी राधेश्याम ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही उसने उसको जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि, युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचने में कामयाब रही। घर पहुंचकर युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल इटौंजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी राधेश्याम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
माल थाना क्षेत्र के मड़वाना के बसहरी गांव में सुबह 4 बजे हुआ हादसा
~पीयूष द्विवेदी
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वाना पंचायत के बसहरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद कुमार पुत्र बैजनाथ (46) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है।
जानकारी के अनुसार नंद कुमार छाता लेकर बाग की तरफ जा रहे थे। माल-इटौंजा मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से नंद कुमार का कीपैड मोबाइल भी जला हुआ मिला। मृतक के परिवार में एक बेटा विवेक है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोग और परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।
स्टेडियम चौकी में पुलिस अफसर के बेटे ने साथियों के साथ की थी सिपाही से मारपीट
सिपाही से मारपीट के सीसीटीवी फुटेज बटोर ले गए पुलिस अफसर के करीबी
लखनऊ (पंचदेव यादव)। स्टेडियम पुलिस चौकी में सिपाही के साथ मारपीट का मामला और उलझता जा रहा है। वारदात के दो सप्ताह बाद भी हजरतगंज पुलिस मारपीट करने वाले चौथे आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद कई पुलिस वाले लगातार कई दिन घटनास्थल पर आते रहे। ये सभी घटना में शामिल युवक के पुलिस अफसर पिता के करीबी बताए जा रहे हैं। उन्होंने घटनास्थल, पुलिस चौकी और हजरतगंज थाने के बीच दुकानों-मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज बटोरे और अपने साथ ले गए।
इस मामले में पूर्व आईपीएस व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने की चौथे आरोपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को अमिताभ अपने समर्थकों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हजरतगंज थाने पहुंचकर उन्होंने डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात भी की। उन्होंने चौथे आरोपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की। अमिताभ का दावा है कि घटना के बाद कई अफसरों ने घटनास्थल जाकर छानबीन की और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी ले गए।
इधर, सूत्रों का कहना है कि घटना में शामिल चौथा युवक जिस इनोवा में सवार था, उसपर नीली बत्ती लगी थी। यही युवक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का बेटा है, जिसे बचाने के लिए उसके पिता भी कानून की शपथ भूल गए हैं। सूत्र बताते हैं कि नीली बत्ती लगी इनोवा के भीतर ही दारू पार्टी चल रही थी। तेज आवाज में गाना बज रहा था। हंगामा होने पर सिपाही अर्जुन ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया था, जिस कारण उनकी पिटाई की गई। अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज तो दर्ज किया, लेकिन अभी तक चौथे आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। नीली बत्ती लगी इनोवा भी बरामद करने में पुलिस असफल साबित हो रही है।
आरएसएम संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ में मना विश्व रक्तदाता दिवस
प्रमुख सचिव व महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने किया रक्तदान
आरएसएम हॉस्पिटल में हुए 150 रजिस्ट्रेशन और 74 लोगों ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री की ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत रोपा चंदन का पौधा
स्वैच्छिक रक्तदान को मिले बढ़ावा: प्रमुख सचिव
~पीयूष द्विवेदी, विधान केसरी
लखनऊ। प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने”विश्व रक्तदाता दिवस” पर आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का उदघाटन किया।
इस मौके पर प्रमुख सचिव, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ रतन पाल सिंह सुमन व सीएमएस ने सबसे पहले रक्तदान किया। आरएसएस हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख सचिव ने कहा कि 14 जून को पूरे विश्व में स्वैच्छिक रूप से नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान कर उन्हें धन्यवाद दिया जाता है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस का नारा है- “रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं।” हम सबको इस स्लोगन का सम्मान करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना होगा।
इस मौके को खास बनाने के लिए मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री की मुहिम “एक पेड़ मां के नाम” के तहत लाल चंदन का पौधा रोप कर प्रत्येक मां को अपना सम्मान समर्पित किया। प्रमुख सचिव ने हॉस्पिटल का भ्रमण भी किया। उन्होंने नए एमएनसीयू वार्ड की प्रशंसा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विशेष अतिथि अपर निदेशक डॉ जीपी गुप्ता, चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ यूएस लाल, डॉ एसके सिंह, डॉ गिरीश पांडे, डॉ मुनीश कुमार, डॉ अशोक, डॉ अजीत, डॉ नमिता अवस्थी, डॉ मोना श्रीवास्तव, डॉ स्नेह लता त्रिपाठी, डॉ उबैद, डॉ अजित, चीफ फार्मासिस्ट राजेश झा, दिलीप, आलोक सिंह, महेश वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ अभिषेक सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे।
आरएसएम हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी. के. शर्मा ने बताया कि रक्तदान-रक्तकोष का कार्य बलरामपुर चिकित्सालय की टीम के द्वारा किया गया। आज 150 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। इसमें से 74 लोगों को रक्तदान के लिए चुना गया। इन सबने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसमें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों, राजेन्द्र नर्सिंग कॉलेज, बोरा नर्सिंग कॉलेज, समर्पण नर्सिंग कॉलेज व एसएम नर्सिंग कॉलेज के बच्चों ने भी रक्तदान किया।
बिजनौर से 34 बसों का काफिला 1437 अभ्यर्थियों को लेकर रवाना
10 जिलों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
यूपी में 60,244 आरक्षियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
लखनऊ/बिजनौर (एजेंसी/SMC)। उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर 10 जिलों में विशेष इंतजाम के तहत डायवर्जन लागू किया गया है।
15 जून को 10 जिलों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन 15 जून को लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना मैदान में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर राज्य भर में उत्साह का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स की दृष्टि से इसे बेहद भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। साथ ही राजधानी लखनऊ समेत 10 जिलों में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो और कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इतिहास रचने जा रहा है उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग
उत्तर प्रदेश में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति शायद पहली बार हो रही है। इस कदम को राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। चयनित 60,244 अभ्यर्थियों में पुरुष व महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। आयोजन स्थल पर कुल 50 अभ्यर्थियों को मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, जबकि बाकी अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल पर अन्य व्यवस्थाओं के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं।
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारी
इस बड़े आयोजन को देखते हुए यातायात निदेशालय द्वारा 15 जून के दिन 10 जिलों में भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिन जिलों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, उनमें शामिल हैं:
लखनऊ
कानपुर नगर
रायबरेली
सुलतानपुर
फतेहपुर
सीतापुर
महोबा
उन्नाव
अमेठी
बस्ती
जालौन
इन जिलों से लखनऊ की ओर आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा ताकि राजधानी की ओर यातायात का अत्यधिक दबाव न पड़े।
लखनऊ में विशेष रूप से इटौंजा और मलिहाबाद क्षेत्रों में डायवर्जन लागू रहेगा। डायवर्जन प्वाइंट पर बैरियर और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि वाहनों को निर्धारित मार्गों पर ही भेजा जा सके। इन स्थलों पर सिविल पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट मोड
कार्यक्रम में उच्च स्तरीय राजकीय एवं केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत कड़ा रखा गया है। राजधानी में आने वाले सभी मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वाड और क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनज़र सादे कपड़ों में खुफिया विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।
कई जिलों से अभ्यर्थियों का आगमन, लॉजिस्टिक में चुनौती
प्रदेश के हर कोने से चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ पहुंचना है, जिसके लिए जिलों से परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। कुछ जिलों में विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर ट्रेनों से लाने की योजना बनाई गई है। लखनऊ में इन अभ्यर्थियों के लिए ठहरने, भोजन एवं प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे निगरानी
आयोजन के दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, डीएम लखनऊ, एसएसपी लखनऊ, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सीओ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग और कोऑर्डिनेशन करेंगे ताकि आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
प्रदेश सरकार की यह पहल युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर लेकर आई है। पुलिस विभाग को नई ऊर्जा और जनशक्ति मिलने जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। साथ ही यह नियुक्तियाँ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को भी मजबूती देंगी। राज्य सरकार ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित बताया है। चयनित अभ्यर्थियों में विविध सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार शामिल हैं। यातायात निदेशालय और लखनऊ पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क पर यात्रा करते समय धैर्य रखने, डायवर्जन के निर्देशों का पालन करने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की है। आयोजन स्थल के आसपास के नागरिकों से भीड़ से बचने और आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलने का अनुरोध किया गया है।
बिजनौर पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत बिजनौर से चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 15-06-2025 को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे। इस सम्बन्ध में उन्होंने ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये साथ ही वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कुल 34 बसों से 1437 अभ्यर्थियों को व्यापक सुरक्षा बल के साथ रवाना किया गया है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
अल्मोड़ा, संजय पांडे। शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद शाह जी (प्रकाश मेडीकल स्टोर) का देहांत कल 13 जून 2025 को बेस अस्पताल में हो गया है। काफी लंबे वक्त से अस्वस्थता के चलते शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पेशे के प्रति हमेशा गंभीर रहने वाले श्री प्रमोद शाह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
केमिस्ट एसोसिएशन ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देकर विश्वनाथ घाट में 2 मिनट मौन रख कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में बीएस मनकोटी, आशीष वर्मा, राघव पंत, गिरीश उप्रेती, कस्तूरी लाल, रोहित वर्मा, गगन जोशी, जितेंद्र वर्मा, जगदीश पंत, विनोद गरिया, हेम नारियाल, राजू नयाल सहित यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनसेवा दल के भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
विनेश भैया ने समाज के नाम की हर सांस
विनेश ठाकुर का प्रणः नहीं लडूंगा चुनाव, समाज को विधान सभा में सम्मान दिलाना मकसद
नंदवंशी गौरव को फिर से इतिहास में स्थापित करेंगेः विनेश भैया
लीवर ट्रांसप्लांट के बाद फिर जन्मा जननेता
राजनीति को जागीर समझने वालों को जवाब देगा जनसेवा दलः विनेश भैया
कानपुर (विधान केसरी)। जनसेवा दल का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक उपस्थिति नहीं, बल्कि अति पिछड़ों को सत्ता में सम्मानजनक भागीदारी दिलाना है। यह ऐलान गुरुदेव पैलेस के पीछे स्थित त्रिलोक ग्रीन लॉन में शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर (विनेश भैया) ने कहा कि उन्होंने कहा, हम नंदवंश के गौरवशाली इतिहास को फिर से दोहराएंगे। 2027 का चुनाव हमारे समाज की राजनीतिक भागीदारी को नया आयाम देगा।” विनेश ठाकुर ने अपने संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि 21 मई 2024 को लिवर ट्रांसप्लांट के बाद विनेश ठाकुर मर गया, आज जो आपसे बात कर रहा है वह विनेश भैया है, जिसने अपने समाज को सत्ता में भागेदारी दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि हम 4 प्रतिशत है, तो हमें 16 सीटें चाहिए। मैं खुद चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन अपने समाज के 16 लोगों को विधानसभा में पहुंचाकर ही दम लूंगा।
जनसेवा दल के समर्थन के बिना नहीं बन सकेगी अब कोई भी सरकार
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने दावा किया कि जनसेवा दल का नेटवर्क 75 जनपदों में विधानसभा स्तर तक तैयार हो चुका है। बूथ और सेक्टर स्तर पर काम तीव्र गति से जारी है। अब कोई भी सरकार जनसेवा दल के समर्थन के बिना नहीं बन सकेगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र सविता ने कहा, जनसेवा दल सिर्फ संगठन नहीं, यह समाज के अधिकारों की आवाज है। हर जिले और ब्लॉक तक संगठन को पहुंचाकर हम अति पिछड़ों को राजनीतिक ताकत देंगे।”। प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता ने अपने भाषण में कहा, अब नंदवंश को दबाया नहीं जाएगा। जनसेवा दल इस समाज की राजनीतिक ताकत बनेगा। हम हर उस आवाज को नेतृत्व देंगे जो आज तक अनसुनी रही है।”उमेश नंद ने कहा जनसेवा दल नंदवंश का खोया हुआ गौरव लौटाने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रहा है।” “हमारा लक्ष्य समाज को सिर्फ जोड़ना नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी दिलाना है। प्रदेश प्रवक्ता आशीष शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा, जनसेवा दल की नीतियाँ समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए है, जिन्हें हम सशक्त रूप में रख रहे हैं। हमारा संघर्ष सिर्फ सत्ता का नहीं, सम्मान और हिस्सेदारी का है।” राजोल सेन ने कहा संगठन की शक्ति अनुशासन और समर्पण में है, हम इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं। हर कार्यकर्ता तक मिशन की भावना पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। महिला सभा की अध्यक्ष शशि राज सेन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा महिलाएं अब केवल सहयोगी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनेंगी, जनसेवा दल उन्हें पूरा मंच देगा। महिला शक्ति को संगठित कर समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाई जाएगी।
सामाजिक जागरण की शुरूआत
इस भव्य सम्मेलन का आयोजन राज्य अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, जिला अध्यक्ष महेश शिरोमणि, मंडल उपाध्यक्ष गिरीश कुमार, दीपक शिरोमणि, सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विश्वनाथ जी, डॉ. के लाल, महिला जिला अध्यक्ष ममता नारायण तथा ममता प्रजापति की देखरेख में हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकताओं और समाज के लोगों ने भाग लेकर संगठन की एकता और ऊर्जा का परिचय दिया। जनसेवा दल का यह सम्मेलन न केवल राजनीतिक रणनीति का मंच बना बल्कि एक सामाजिक जागरण की शुरूआत भी प्रतीत हुआ। नंदवंशी समाज को सत्ता में भागीदारी दिलाने की विनेश ठाकुर की प्रतिज्ञा अब जन आंदोलन का रूप लेने की और अग्रसर है। 2027 के चुनाव में यह संगठन कितनी दूर तक जाएगा, यह तो समय बताएगा, लेकिन स्पष्ट है कि अति पिछड़ों की आवाज अब और दबकर नहीं रहेगी।
…लेकिन कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को मिलता रहेगा साइकिल भत्ता रुपए 200
लेखपालों को डेढ़ और राजस्व निरीक्षकों को दो हजार मासिक देने पर विचार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. राजस्व परिषद की ओर भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर इन अधिकारियों को वाहन भत्ता दिए जाने पर उच्च स्तर पर सहमति बन गई है. प्रस्ताव के अनुसार, लेखपालों को 1500 और राजस्व निरीक्षकों को 2000 मासिक वाहन भत्ता देने पर विचार किया जा रहा है. संबंधित शासनादेश जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है.प्रदेश में वर्तमान में 30,873 लेखपाल और 4,281 राजस्व निरीक्षक कार्यरत हैं, जिनका मुख्य कार्य राजस्व सर्वेक्षण और फील्ड संबंधित गतिविधियां होती हैं. लंबे समय से इन कर्मचारियों का कहना रहा है कि नाममात्र के भत्ते में कार्य करना मुश्किल होता जा रहा है. मुख्यमंत्री के समक्ष हाल ही में राजस्व परिषद ने प्रस्तुतीकरण देते हुए इनकी भूमिका और चुनौतियों को रेखांकित किया था.
पुलिसकर्मियों में असंतोष
इसी क्रम में नायब तहसीलदारों के ग्रेड पे को भी 4200 से बढ़ाकर 4800 किए जाने की तैयारी है. परिषद के अनुसार, वर्तमान ग्रेड पे के चलते उन्हें प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, दूसरी ओर पुलिस विभाग में इस प्रस्ताव के बाद असंतोष उभरने लगा है. हफ्ते में 40 से अधिक चक्कर लगाने वाले आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों को अब भी मात्र 200 का साइकिल भत्ता दिया जा रहा है, जिससे पुलिसकर्मी अपने भत्तों की तुलना कर असंतोष जता रहे हैं. वहीं सरकार का कहना है कि सभी विभागों की आवश्यकताओं की समीक्षा की जा रही है और संसाधनों के अनुसार संतुलन स्थापित करने की कोशिश जारी है.
बड़ा मंगल आयोजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी
सेक्टर-आई एलडीए कॉलोनी में बड़ा मंगल आयोजन अभिनंदन समिति की बैठक में निर्णय
लखनऊ के भंडारा आयोजकों को एक मंच पर लाने का प्रयास
लखनऊ। सनातन परंपराओं में शामिल बड़ा मंगल अब केवल एक धार्मिक आयोजन न रहकर समाज सेवा, सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी प्रतीक बनता जा रहा है। इसी क्रम में एलडीए कॉलोनी, सेक्टर-आई स्थित एक सभागार में “बड़ा मंगल आयोजन अभिनंदन समिति” की एक महत्वपूर्ण बैठक मुक्तिनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें लखनऊ दक्षिण क्षेत्र में भव्य भंडारों के आयोजकों को सम्मानित करने के लिए भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लखनऊ दक्षिण क्षेत्र के उन सभी आदर्श भंडारा आयोजकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बड़ा मंगल के दिन जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए नि:स्वार्थ भाव से भंडारों का आयोजन किया। यह सम्मान समारोह, न केवल उनके प्रयासों की सराहना होगी, बल्कि अन्य आयोजकों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगा। इस दौरान सम्मान समारोह का स्वरूप तय किया गया, जिसमें धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही मुख्य आयोजकों के नामों पर चर्चा कर संभावित सूची तैयार की गई, जिसे अंतिम रूप अगले सप्ताह तक दिया जाएगा।
सम्मेलन में सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न और मंचीय अभिनंदन की व्यवस्था की जाएगी। इस बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मुक्तिनाथ सिंह, सुरेश सिंह, विपिन शर्मा, शिखर त्रिवेदी, नवल किशोर पाण्डेय आदि गणमान्यजन शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के संयोजक प्रो. रामकुमार तिवारी ने बताया कि यह अभिनंदन समारोह “मंगलमय अभियान” का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत लखनऊ भर के भंडारा आयोजकों को एक मंच पर लाने का प्रयास हो रहा है। उनका उद्देश्य है कि बड़ा मंगल केवल धार्मिक आस्था का उत्सव न होकर संगठित सामाजिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण बने।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और अधिक व्यापक और संस्थागत स्वरूप देने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे, जिससे इसकी लोकप्रियता, परंपरा और प्रभाव को नई ऊँचाइयाँ मिल सकें। बैठक में यह भी तय किया गया कि अगले कुछ दिनों में आयोजन की तिथि, स्थान और विशिष्ट अतिथियों की घोषणा की जाएगी। साथ ही आयोजकों की अंतिम सूची तैयार कर उन्हें आमंत्रण भेजे जाएंगे। इस तरह की सामाजिक पहल भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A(g) “प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार करना तथा जीवित प्राणियों के प्रति करुणा का भाव रखना” — से जुड़ती है। साथ ही यह संविधान की धर्मनिरपेक्षता की भावना के अंतर्गत आते हुए विविध आस्थाओं और समुदायों के बीच सद्भाव, सेवा और सहभागिता का उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस अभिनव पहल से यह स्पष्ट है कि बड़ा मंगल की परंपरा अब सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज निर्माण के एक सशक्त मंच में बदल रही है, जहाँ जनभागीदारी और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे का अस्पताल प्रशासन से तीखा प्रश्न
“उपकरण लग गए, लेकिन सुविधा कहाँ है?”
अल्मोड़ा। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र पंत से उनके कार्यालय में भेंट कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जमीनी और गंभीर सवाल उठाए। मुख्य रूप से बेस चिकित्सालय, अल्मोड़ा में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट एवं बूस्टर उपकरण की पूर्ण उपयोगिता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के तीन माह से लंबित वेतन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
ऑक्सीजन बूस्टर है, फिर मरीज हल्द्वानी क्यों भेजे जा रहे हैं?
संजय पाण्डे ने स्पष्ट शब्दों में कहा: “जब बेस अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू है, और मेरे प्रयासों से ही रिफिलिंग हेतु बूस्टर उपकरण भी स्थापित किया गया है, तो आज भी मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए हल्द्वानी क्यों भेजा जा रहा है? क्या इस जिले का जनसामान्य इस बुनियादी सुविधा का हकदार नहीं? “उन्होंने यह भी जोड़ा कि “यह उपकरण सिर्फ स्थापित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसी उद्देश्य से संचालित भी होना चाहिए जिसके लिए इसे लगाया गया — यानी स्थानीय स्तर पर 24×7 न्यूनतम सरकारी दरों पर ऑक्सीजन रिफिलिंग। अगर यह नहीं हो रहा है, तो यह सिर्फ एक अधूरा वादा बनकर रह जाएगा।”
NHM कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के बारे में भी चिंता जताते हुए कहा कि”तीन माह से वेतन न मिलना न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं का सीधा अपमान है। जो लोग मरीजों की सेवा में दिन-रात खड़े हैं, उन्हें ही जब जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़े — तो यह कैसी स्वास्थ्य नीति है?
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का जवाब
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र पंत ने आश्वस्त किया कि “NHM वेतन भुगतान में देरी के संबंध में आउटसोर्सिंग एजेंसी को नोटिस भेजा गया है और इस मुद्दे के शीघ्र समाधान हेतु उच्चाधिकारियों से संवाद जारी है।”
कर्मठता की पहचान:
संजय पाण्डे को स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए एक समर्पित आवाज के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से पूर्व में अल्मोड़ा में सिटी स्कैन, एमआरआई, ENT विशेषज्ञ, ऑडियोमेट्री टेस्ट, नशा मुक्ति केंद्र, और ब्लड बैंक जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया। यह संवाद भी उनके उसी क्रमिक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें वे सिर्फ समस्याओं की पहचान ही नहीं करते, बल्कि समाधान की दिशा में भी ठोस हस्तक्षेप करते हैं। इस विषय में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य बेस चिकित्सालय अधीन मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा को प्रेषित की गई है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि०) का सेवाभाव
गरीब बिटिया के निकाह में आर्थिक सहयोग
बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि०) इकाई दयालवाला और नारायणपुर का एक प्रतिनिधिमंडल सीमला कलां नई बस्ती किसनबास निवासी (स्व० राशिद उर्फ बाल्ले) की विधवा निर्धन पत्नी व उनके छोटे छोटे बच्चों से मिला और 13/06/2025 को होने वाले (बाल्ले की बिटिया के निकाह के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में) ₹21501 रुपए व गिफ्ट भेंट किये।
प्रतिनिधिमंडल मे जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार सैनी, जिला संगठन मंत्री लालबहादुर कर्णवाल, नगर अध्यक्ष जगदीश कुमार, नगर अध्यक्ष नारायणपुर मो० याकूब अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तकिम अहमद, व्यापारी एवं समाज सेवी संकित राठी, डॉ० नकुल कुमार, चन्द्र प्रकाश कोषाध्यक्ष आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास कर रहे थे झगड़ा और गाली गलौज
IPS के बेटे ने सिपाही को चौकी में बंद कर पीटा! फाड़ डाली वर्दी!
लखनऊ। हजरतगंज में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास झगड़ा और गाली गलौज कर रहे इनोवा सवार युवकों ने टोकने पर सिपाही को जमकर पीटा। इतना ही नहीं स्टेडियम चौकी के अंदर खींच ले गए और वर्दी फाड़ डाली। सरकारी टेबल पर रखा सामान उठाकर फेंक दिया। बवाल की सूचना पर पहुंची हजरतगंज थाना पुलिस ने तीन हमलावरों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी इनोवा लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर पहुंची। वहां सिपाही की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गिरफ्तारी की और फिर मुचलके पर छोड़ दिया।
लखनऊ में रईसजादों द्वारा एक सिपाही को चौकी में बंद कर बेरहमी से पीटने और उसकी वर्दी फाड़ने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना 29 मई रात की है, जब सिपाही अर्जुन यादव ने चार युवकों को आपस में झगड़ते हुए देखा और उन्हें शांत कराने की कोशिश की। इसी बात पर भड़के युवकों ने सिपाही को “कुत्ता” कहा, उसकी वर्दी फाड़ी और उसे घसीटते हुए पुलिस चौकी के अंदर ले जाकर बुरी तरह पीटा। उन्होंने चौकी में रखी सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।
सिपाही अर्जुन यादव ने अपनी एफआईआर में बताया कि वह पालीगंज-6 पर गश्त कर रहा था, जब उसने पुलिस चौकी स्टेडियम के पास एक सफेद इनोवा में चार युवकों को आपस में झगड़ते देखा। जब उसने उन्हें शांत करने की कोशिश की, तो वे भड़क गए और उसे गालियां देने लगे। अचानक चारों ने उस पर हमला कर दिया, उसे “कुत्ता” कहा और जबरन स्टेडियम चौकी पर ले जाकर पीटा। सिपाही के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। शोर-शराबा सुनकर थाने से पुलिस चौकी पर पहुंची और उसे बचाया। इसी बीच एक युवक सफेद रंग की गाड़ी लेकर भाग गया। सिपाही ने बताया कि आरोपियों की बोलचाल और हरकतों से लग रहा था कि वे नशे में थे।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों, जयप्रकाश सिंह, अभिषेक चौधरी और सुमित कुमार के खिलाफ शांति भंग, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, घटना में कथित तौर पर शामिल एक आईपीएस अधिकारी के बेटे को लेकर पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
आईपीएस के बेटे को सम्मानपूर्वक छोड़ा?
चश्मदीदों का दावा है कि पुलिस ने तीन हमलावरों को थाने लाकर कानूनी कार्रवाई की, लेकिन जो युवक कथित तौर पर आईपीएस अफसर का बेटा था, उससे न तो पूछताछ की गई, न उसका नाम लिखा गया और न ही उसे गिरफ्तार किया गया। उसे मौके से ही “सम्मानपूर्वक” छोड़ दिया गया। एफआईआर में उसका नाम ‘अज्ञात’ लिखा गया है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उसकी पहचान और उसके पिता के बारे में जानकारी थी।
डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तीन युवकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है, विवेचना जारी है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसी आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
पसमांदा समाज की जनगणना करा के अलग से आरक्षण व्यवस्था करे सरकार- डा. शाकिर
ज्ञानेश गुप्ता/ विधान केसरी
लखनऊ। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० शाकिर अली मंसूरी ने सरकार से समाज की जनगणना करा के अलग से आरक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निजीकरण को लेकर भाजपा सरकार पर भी हमला बोला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० शाकिर अली मंसूरी ने कहा कि हमारे देश में जनगणना का इतिहास 152 वर्ष पुराना है सन 1872, से लेकर सन 1941, तक गुलाम भारत में जाति आधारित जनगणना की गयी, लेकिन आजाद भारत में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना नहीं करायी गयी, इसलिए ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज यह मांग करता है कि ओबीसी की शीघ्र अतिशीघ्र जाति आधारित जनगणना करायी जाये एवं सभी वर्गों की जाति आधारित जनगणना करा के उसमें मुस्लिम समाज के पसमांदा तबके का वर्गीकरण करा के मुस्लिम समाज के पसमांदा समाज को अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाये। उन्होंने पिछड़े वर्ग के आरक्षण की वकालत करते हुए कहा कि उसे तुरन्त अक्षरशः लागू किया जाये और आरक्षण कोटा पूरा किया जाये। संस्था के राष्ट्रीय सचिव डा. एस. अखमल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने सरकारी विभागों का निजीकरण करके आरक्षण को शून्य कर दिया है। उन्होंने निजीकरण को समाप्त करने की मांग को दोहराया एवं सच्चर कमिशन की रिपोर्ट को अविलम्ब लागू करने की बात कही।
आनन्द गिहार (राष्ट्रीय अध्यक्ष) राष्ट्रहित इंडियन पार्टी (सेक्यूलर) ने कहा कि 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और दिलाने की व्यवस्था को तुरन्त लागू किया जाये क्योंकि समान शिक्षा से ही देश का कल्याण, उन्नति और प्रगत्ति सम्भव है। शमशेर खान ने कहा कि तमाम जातियां जोकि सूचीबद्ध नहीं हैं, जैसे गिहार, गिहारा, सैकलगड़, महावत्, माहौर आदि जातियों को केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से सूचीबद्ध करते हुए जाति प्रमाण-पत्र जारी किया जाये। उन्होंने पसमांदा अरजाल आयोग का राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर गठन किये जाने की वकालत की। इस अवसर पर एडवोकेट अदनान साकिर (वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज, मुमताज बेगम मंसूरी (राष्ट्रीय महासचिव) ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज, मो० अजहरूददीन अंसारी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज, मो० फजल मंसूरी (राष्ट्रीय प्रवक्ता) ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज, असलम कुरैशी (प्रदेश अध्यक्ष उप्र) ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज, जैद खां मंसूरी (प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान) ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
ट्रक और जीप की टक्कर में दुल्हन समेत पांच की मौत, कई घायल
जयपुर। राजस्थान में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर थाना इलाके में बुधवार सुबह ट्रक और जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार ये लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मंडोली से झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी दुल्हन लेकर लौट रहे थे। सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 पर क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास उनकी जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और लोग उसमें फंस गए, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दूल्हा विक्रम मीणा सहित करीब आधा दर्जन लोगों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाइवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का भव्य भंडारा, प्रेस क्लब में उप मुख्यमंत्री सहित राजनीतिज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का लगा रहा तांता
लखनऊ। जेठ माह के अंतिम एवं पांचवे बड़े मंगल पर प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने अपनी दशकों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को दोहराते हुये विशाल भण्डारे का आयोजन किया। दोपहर 12 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भगवान हनुमान जी के समक्ष दिया जलाकर पूजा अर्चना की एवं भोग लगाया, जिसके उपरान्त विशाल भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। उपमुख्यमंत्री, अध्यक्ष शिव शरण सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने लोगों को प्रसाद वितरण किया। फिर शुरू हुआ भंडारा अनवरत रूप से शाम तक चलता रहा। भण्डारे मे जहाँ भक्तों का जनसैलाब उमड़ा वहीं राजनीतिज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रतिष्ठित लोगों का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रेस क्लब में भंडारा प्रसाद वितरण एवं भंडारे के कार्यक्रम में यूपी विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह एवं राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, दानिश आजाद, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे, पीसीएस संघ के संरक्षक बाबा हरदेव सिंह, राजकुमार शर्मा विशेष सचिव ऊर्जा, सुनील कुमार वर्मा निदेशक रेशम, रविंद्र सिंह विशेष सचिव कृषि, अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी मौजूद रहे। सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पीके द्विवेदी, दिलीप अग्निहोत्री सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, जिसमें प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी, श्रीमती जूही सिंह, सोनू यादव, अरविंद सिंह गोप, राष्ट्रीय लोक दल के अनिल दुबे, रोहित अग्रवाल, मनोज सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस पार्टी के अंशु अवस्थी, अमरनाथ अग्रवाल, ओंकार सिंह, वीरेंद्र मदान सहित राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा, प्रेम, हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे समाज में शांति आती है और इससे देश व प्रदेश तरक्की करता है। उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी आगंतुकों एवं सहयोगियी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगंतुकों का स्वागत यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह व महामंत्री विश्वदेव राव ने किया। प्रसाद वितरण दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चला जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं नें प्रसाद ग्रहण किया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में विशाल भंडारे का आयोजन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर विद्यालय परिवार की तरफ से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण बजरंगबली और जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय परिवार के मुखिया एवं प्राचार्य संजीव अग्रवाल, उपप्राचार्या प्रथम पाली श्रीमती संगीता सक्सेना, उपप्राचार्य द्वितीय पाली प्रदीप कुमार मिश्रा, सहायक अनुभाग अधिकारी राकेश श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक अरुणेश वैश्य, सीसीए इंचार्ज अवधेश कुमार एवं विद्यालय परिवार के समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।
मां के कहने पर 1798 में अलीगंज में बनवाया था हनुमान मंदिर
नवाब वाजिद अली शाह ने की थी लखनऊ में बड़ा मंगल पर भंडारे की शुरुआत
लखनऊ के अलीगंज में स्थित पुराना हनुमान मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी है। नवाब सआदत अली ने अपनी मां आलिया बेगम की इच्छा पर 1798 में इसका निर्माण कराया था।
हिंदू-मुस्लिम एकता का जीता जागता उदाहरण
अलीगंज का पुराना हनुमान मंदिर लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता का जीता जागता उदाहरण है। नवाब सआदत अली के कार्यकाल के दौरान वर्ष 1798 में उन्होंने अपनी मां आलिया बेगम के कहने पर अलीगंज में पुराना श्रीहनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। संतान सुख की प्राप्ति होने पर आलिया बेगम ने मंदिर के निर्माण का वादा किया था।
मंदिर के गुंबद पर चांद की आकृति हिंदू-मुस्लिम एकता की कहानी बयां करती है। मां आलिया बेगम के आदेश पर नवाब सआदत अली ने मंदिर निर्माण के बाद ज्येष्ठ माह में हर मंगलवार को भंडारे का आयोजन शुरू किया था और तब से यहां पर मेला व भंडारा लगने लगा।
एक किवदंती यह भी ….
ज्येष्ठ माह में हर मंगलवार (बड़ा मंगल) को नवाब वाजिद अली शाह की ओर से भंडारा कराने को लेकर एक किवदंती यह भी है कि केसर के कुछ व्यापारी लखनऊ आए थे और उनका केसर बिक नहीं रहा था। तब नवाब वाजिद अली शाह ने पूरा केसर खरीद लिया था, वह महीना ज्येष्ठ का था और दिन मंगलवार था। व्यापारियों ने इसी खुशी में यहां भंडारा कराया, तब से यह परंपरा चल पड़ी।
स्वप्न में देखे स्थान पर खुदाई में मिली मूर्ति!
यह भी कहा जाता है कि अवध के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला (1753-1775 ईस्वी) की दूसरी पत्नी बेगम आलिया को स्वप्न में एक विशिष्ट स्थान का संकेत मिला। जहां हनुमान जी की मूर्ति दबी हुई थी। बेगम आलिया ने उस स्थान की खोदाई का आदेश दिया और जब मूर्ति मिल गई तब उन्होंने उसे हाथी पर ले जाने की व्यवस्था की। हालांकि हाथी रास्ते में रुक गया। बेगम ने वर्तमान अलीगंज में इसी स्थान पर हनुमान जी का मंदिर बनाने का आदेश दिया, जिसे नवाब सआदत अली ने वर्ष 1798 में बनवाया जो आज भी मौजूद है और तभी से ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को लखनऊ में भंडारे की परंपरा चली आ रही है।
इसी जगह पर सीता माता ने किया था विश्राम
बताते हैं कि आज जिस स्थान पर मंदिर मौजूद है, उसी स्थान पर सीता जी ने वनवास के समय विश्राम किया था। भगवान हनुमान उनकी सुरक्षा के लिए उपस्थित थे। इस मंदिर में बंदरों को चना भी खिलाया जाता था। खास बात ये है कि वाजिद अली शाह बजरंगबली के प्रति इतनी अधिक श्रद्धा रखते थे कि उनके नवाबी काल में बंदरों की हत्या पर भी प्रतिबंध था।
कचहरी में युवा वकील की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मातम
लखनऊ। सरोजनी नगर कचहरी परिसर में सोमवार को युवा वकील की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे परिवार और साथी वकीलों को गहरा सदमा पहुंचा है। परिवार जनवरी 2026 में उनकी शादी की तैयारी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, बंथरा थाना क्षेत्र के कानपुर रोड हनुमान मंदिर के पास रहने वाले वकील अभिषेक सिंह उर्फ पवन सोमवार दोपहर अपने एक साथी वकील के साथ सरोजनी नगर कचहरी में पैदल जा रहे थे। तभी अचानक चक्कर आने से उनके कदम लड़खड़ाए और चेहरा सीधे दीवार से जा टकराया। इसके बाद वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गए। उनके साथी ने तुरंत उन्हें उठाने की कोशिश भी की। अभिषेक को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।
एसजीपीजीआई के इमरजेंसी विभाग के प्रभारी डॉ. तन्मय ने बताया कि शाम करीब 4 बजे अभिषेक नाम के युवक को ‘ब्रॉट डेड’ (मृत अवस्था में) लाया गया था। ईसीजी करने पर उनकी हार्ट बीट फ्लैट लाइन दिख रही थीं। उनके साथ आए वकीलों ने बताया कि काम करते समय वे अचानक गिर गए थे।परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, अभिषेक को कोई ज्ञात बीमारी नहीं थी, जिससे उनकी अचानक मौत और भी चौंकाने वाली है।
अभिषेक के परिवार में उनके पिता लाल बहादुर सिंह, माता हीरामणि और बड़े भाई मोनू हैं। युवा बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। परिवार अभिषेक की शादी की तैयारी कर रहा था और जनवरी 2026 में उनकी शादी का विचार था। इसके लिए अयोध्या और जौनपुर में लड़की भी देखी गई थी। इस दु:खद घटना ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया है।
भुइयार समाज ने धारूवाला में मनाया कबीर साहेब का 628 वां जन्मोत्सवसमाज
वक्ताओं ने किया राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान
कबीर साहेब के आदर्शों पर चल कर करें राष्ट्र का उत्थान: डॉ. विजेंद्र
बिजनौर। संत शिरोमणि कबीर साहेब के 628 वे प्राकट्य दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में कबीर साहेब के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।
गांव धारूवाला स्थित भुइयार समाज धर्मशाला पर संत शिरोमणि कबीर साहेब के जन्मोत्सव पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि कबीर साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज व राष्ट्र का विकास किया जा सकता है। वर्तमान में उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र कुमार भुइयार कबीर साहेब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर साहेब की आयु 120 वर्ष बताई जाती है। आज भी कबीर साहेब लोगों के दिलों में बसे हैं। उन्होंने अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए अनेक कार्य किया लोग उन्हें सदी का महानायक कहते हैं। उन्होंने जो लिखा उसका अनुपालन करने की जरूरत है।
इंजीनियर देवेंद्र कुमार भुइयार ने कबीर साहेब के दोहों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कबीर साहेब ने सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने की कोशिश की। संजीव कुमार भुइयार ने कहा कि कबीर साहेब संत गुरु नानक के समकालीन थे। उन्होंने समाज में जाति व धर्म के बंधन को तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब का बीजक ग्रंथ अध्यात्म पर आधारित है। समाज को जागरूक करने के लिए उनकी कृति का अध्ययन करना बेहद जरूरी है। मास्टर अमित कुमार भुइयार ने कहा कि समाज के विकास के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर समाज व राष्ट्र के विकास में भागीदारी करें। किसी भी समाज का उत्थान शिक्षा के बिना होना संभव नहीं है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।
इससे पूर्व कबीर साहेब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। राम गोपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में कोमल सिंह भुइयार, छत्रपाल सिंह, शगुन कुमार,धरमा सिंह, दयाराम सिंह भुइयार, सुमित भुइयार, बादाम सिंह, नेपाल सिंह, जयंत सिंह, अश्वनी कुमार, वीरेंद्र कुमार, लोकेश कुमार भुइयार, लाखन सिंह, अवी सिंह, अनंत कुमार भुइयार, मलखान सिंह, सुदेश कुमार, पवन सिंह, शगुन कुमार, त्रेशा भुइयार, अनंत भुइयार, जयंत भुइयार आदि ने विचार रखे।संचालन संजीव कुमार भुइयार ने किया।
भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की समितियों का गठन
22 जून 2025 को मेधावी छात्र सम्मान समारोह
बिजनौर। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 22 जून 2025 को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की एक आवश्यक बैठक कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने एवं संचालन समिति के सचिव केशव शरण ने किया। बैठक में दिनांक 22 जून 2025 को होने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह की रूपरेखा तय की गई एवं कार्यक्रम हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस दौरान कई निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
1. समारोह में दसवीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के साथ विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 2. आवेदन पत्र की चार सूचियां अलग-अलग तैयार की जाएंगी। 3. सभी सदस्यों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को परिवार सहित उपस्थित होने का अपील की जाएगी। बैठक में सदस्यों से समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी तैयारियां करने पर जोर दिया गया। बैठक में कामेंद्र सिंह, संदीप कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, गुरदास सिंह, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, उमेश कुमार, तेजपाल सिंह, भोपाल सिंह, सुनील कुमार, कौशल कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, हृदेश कुमार, हरिप्रकाश एवं टीकम सिंह उपस्थित रहे।
लखनऊ, 8 जून 2025: डूडा (DUDA) के परियोजना अधिकारी सुधाकांत मिश्र ने शनिवार रात लखनऊ स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मंगला प्रसाद मिश्र के पुत्र थे। सुधाकांत लंबे समय से डिप्रेशन से पीड़ित थे। परिजनों के अनुसार उनका नियमित इलाज चल रहा था।
सुधाकांत मिश्र (फाइल फोटो)
पुलिस के अनुसार सुधाकांत मिश्र मौजूदा समय में हरदोई जिले में तैनात थे। वे अपने परिवार के साथ लखनऊ में इंदिरानगर कॉलोनी के सेक्टर बी स्थित मकान में रहते थे। घटना के समय उनकी पत्नी इंदिरा मिश्र दूसरे कमरे में थीं। वह एक स्कूल में शिक्षिका हैं।
गौतम, चंदन, दीवाना को ‘कुमुद’ साहित्य शिरोमणि सम्मान
‘कुमुद’ – जयंती पर सम्मान समारोह एवं डॉ. मधुकर की पुस्तकों का लोकार्पण
बरेली। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप ‘कुमुद’ स्मृति- सम्मान समिति, बरेली के तत्वावधान में कुमुद- जयंती पर स्थानीय लोक खुशहाली सभागार में डॉ. महेश ‘मधुकर’ की काव्य कृति द्वय का लोकार्पण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर के वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र कमल आनंद ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं खुशलोक अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद पागरानी रहे। संचालन कवयित्री किरन प्रजापति दिलवारी ने किया।
माँ शारदे एवं ‘कुमुद’ जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र में साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ नव गीतकार रमेश गौतम, रामपुर से पधारे वरिष्ठ गीतकार शिव कुमार ‘चंदन’ एवं वरिष्ठ हास्य- व्यंग्यकार पी.के. ‘दीवाना’ को ज्ञान स्वरूप ‘कुमुद’ साहित्य शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्था के संस्थापक/ महासचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, रचयिता डॉ. महेश मधुकर एवं संरक्षक रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने प्रदान किया।
द्वितीय सत्र में ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ. महेश ‘ मधुकर’ – रचित गीत संग्रह ‘अंजुरी भर धूप’ एवं बाल गीत संग्रह ‘भारत की पहचान तिरंगा’ का लोकार्पण डॉ. विनोद पागरानी के कर कमलों से हुआ। ‘ॲंजुरी भर धूप’ (गीत संग्रह) की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार रमेश गौतम ने कहा कि- इसमें डाॅ. महेश ‘मधुकर’ के शाश्वत प्रेम, राष्ट्र प्रेम तथा यथार्थ बोध से अनुप्राणित 56 सरस गीत संग्रहीत हैं, जो साहित्य जगत के लिए अमूल्य निधि हैं।
प्रख्यात समीक्षक डॉ. नितिन सेठी ने कहा कि डॉ. महेश ‘मधुकर’ बाल मन के कुशल चितेरे हैं। भारत की पहचान तिरंगा’ (बालगीत संग्रह ) में उनके द्वारा रचित सरस, रोचक, प्रेरक व संदेश-प्रद 36 बालगीत संग्रहीत हैं, जो बालकों में भारतीय संस्कृति और उसके आधारभूत मूल्यों की प्रतिष्ठा करने तथा देश भक्ति की भावना जागृत करने में सफल होंगे। ‘कुमुद’ जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए साहित्यकार इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि ‘कुमुद’ जी ने वर्ष 1982 में कवि गोष्ठी आयोजन समिति की स्थापना की और अपने संपादन में कई साझा काव्य संकलनों को निकाल कर जनपद के कवियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। साथ ही वरिष्ठ एवं नवोदित कवियों को एक साथ मंच उपलब्ध कराया।
वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने कहा कि ‘कुमुद’ जी एक अच्छे साहित्यकार होने के साथ ही एक अच्छे इंसान भी थे आज उनकी जयंती पर हम उन्हें, उन्हीं की इन पंक्तियों के साथ नमन करते हैं- जीवन तो मेरा दास हुआ, मैं जीवन का दास नहीं।। मैंने तो चलना सीखा है, रुकने का अभ्यास नहीं।।
तृतीय सत्र में कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें नगर एवं बाहर के कवियों ने अपनी सरस रचनाओं के माध्यम से ‘कुमुद’ जी को याद किया। कार्यक्रम में महासचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दिलीप कुमार अग्रवाल, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, सत्यपाल सजग (पीलीभीत) ,राम रतन यादव (खटीमा), राजवीर सिंह राज (रामपुर), हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, करुणा निधि गुप्ता, ज्ञान देवी सत्यम्, राजबाला धैर्य, शिवरक्षा पांडेय, निर्भय सक्सेना, बिंदु सक्सेना, पंकज सिंह, अतुल सक्सेना, सुभाष रावत राहत बरेली, लक्ष्मेश्वर राजू, डॉ प्रणव गौतम, डॉ मुकेश शर्मा मीत, डॉ अखिलेश गुप्ता, डॉ सुचित्रा डे, रामकुमार कोली, प्रकाश निर्मल, कमलकांत श्रीवास्तव, रोहित राकेश, सरवत परवेज सहजवानी, डॉ पवन अंचल, उमेश चंद्र गुप्ता, मेघाव्रत शास्त्री, एस.के. कपूर, स्नेह सिंह, पूनम सक्सेना, प्रीती सक्सेना, सत्यम् सुरेखा, दीपांशी सक्सेना, शांतम् सुरेखा, उत्पल स्वरूप, शंकर स्वरूप, राज नारायण गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, मोहन चंद्र पांडेय मनुज, हरिकांत मिश्र चातक, नरेंद्र पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, ध्रुव कुमार निर्भीक, रामधनी निर्मल, रामकुमार अफरोज, अश्वनी कुमार तन्हा, सत्यवती सिंह सत्या, अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ राजेश शर्मा ककरेली, राम प्रकाश सिंह ओज, अशोक कुमार सक्सेना, उमेश अद्भुत, प्रकाश बाबू, मनोज सक्सेना मनोज, सियाराम राठौर, जिज्ञासु सक्सेना, तान्वी, हेमलता, अनुज सक्सेना, केशव राठौर, प्रणय सक्सेना,अंजू गौतम, राजकुमार अग्रवाल, निहारिका,अभय सक्सेना, राजीव सक्सेना, विजय कुमार,रजत कुमार, रीतेश साहनी, दीपिका , प्रमोद सक्सेना एवं रमेश रंजन आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में कृत्रिम रूप से छोड़े जा रहे बंदरों के आतंक पर अब प्रशासनिक तंत्र हरकत में आया है। वर्षों से जनसुरक्षा के इस गंभीर मुद्दे पर संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के अथक प्रयासों का असर अब दिखने लगा है।
हाल ही में रानीखेत वन क्षेत्राधिकारी द्वारा पत्र (पत्रांक 2007/10-1, दिनांक 5 जून 2025) जारी कर घिघांरीखाल बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की सख्ती से जांच के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश में विशेष रूप से बंदरों को बाहरी क्षेत्रों से लाकर अल्मोड़ा में छोड़ने वाले वाहनों पर नजर रखने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन की निष्क्रियता उजागर!
संजय पाण्डे ने यह मुद्दा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वन्य जीव संघर्ष हेल्पलाइन और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचाया, लेकिन अब तक नगर निगम और जिला प्रशासन इस विषय पर कोई ठोस कार्य योजना नहीं बना पाए हैं। कुमाऊं कमिश्नर को की गई शिकायत (क्रमांक CHML0620258767870) में संजय पाण्डे ने प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी स्वयं इस तथ्य को स्वीकार चुके हैं कि बंदरों को छोड़ा जा रहा है, फिर भी उनके पास इन्हें रोकने की कोई प्रभावी योजना नहीं है। वहीं नगर निगम, जिसने चुनावी घोषणापत्र में बंदरों से निजात दिलाने का वादा किया था, अब मूकदर्शक बना हुआ है।
लड़ाई अभी जारी है…
संजय पाण्डे का कहना है कि वे सिर्फ आवाज उठाकर रुकने वाले नहीं हैं – उनकी लड़ाई अभी जारी है और अब यह राज्य स्तर से भी ऊपर, जनआंदोलन का रूप ले सकती है। “मैं राजनैतिक नहीं, सामाजिक कार्यकर्ता हूं – मेरा मकसद जनसमस्याओं का स्थायी समाधान है, न कि शोहरत या स्वार्थ।” – संजय पाण्डे
संजय पाण्डे का उल्लेखनीय योगदान
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे का स्वास्थ्य, संचार और सफाई जैसे मुद्दों पर भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। MRI, CT Scan, ENT, ऑडियोमेट्री, ब्लड बैंक, नशा मुक्ति केंद्र, और लेप्रोस्कोपिक मशीन जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय कराने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। वहीं एयरटेल, जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल नेटवर्क सुधार, और टावर स्थापित करने में भी उन्होंने कंपनियों से संवाद कर जनता को राहत दिलाई। वह पाण्डेखोला व आसपास के क्षेत्र में नालियों व कलमठों की सफाई हेतु भी वे लोक निर्माण विभाग से लगातार संपर्क में रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे
सच में, जब प्रशासन और तंत्र ठहर जाते हैं, तब एक नागरिक की आवाज़ उन्हें जगाती है। आज संजय पाण्डे उसी आवाज़ का नाम है।
आशियाना जनहितकारी कल्याणकारी समिति ने कराया भंडारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह में भंडारे की परंपरा बहुत पुरानी है। इस महीने के हर मंगलवार और शनिवार को लखनऊ की हर गली-नुक्कड़ पर भंडारे किए जाते हैं। यहां तक कि, ज्येष्ठ माह के मंगलवार और शनिवार को कई घरों में खाना भी नहीं बनता। लोग बजरंग बली के नाम पर चल रहे भंडारों का प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इसी क्रम में आशियाना जनहितकारी कल्याणकारी समिति ने नागेश्वर मंदिर सेक्टर एम, आशियाना में एक भंडारा आयोजित किया।
कार्यक्रम सफल बनाने में आरएस मिश्रा अध्यक्ष, एपी माथुर कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री आरके तिवारी, महासचिव वीपी पांडे, उपाध्यक्ष विनोद पांडे, श्रीमती नीलम भाटिया, संगठन सचिव व स्वयंसेवक रवि मोशरा और अन्य सम्मानित सदस्यों ने सहयोग किया। सभी ने श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरण में सेवा की।
इस शुभ अवसर पर लखनऊ की सड़कों पर दिन भर चहल-पहल रही। अन्य दिनों में चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहता है, लेकिन आज भंडारे की धूम रही।
भंडारे का महत्व और धार्मिक दृष्टिकोण:
आशियाना जनहितकारी कल्याणकारी समिति के कोषाध्यक्ष एपी माथुर ने बताया कि भंडारे का आयोजन अपने इष्ट देव की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के एक तरीके के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भंडारा आयोजित करने और उसमें सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।।
समाज सेवा: भंडारे में सभी लोगों को एक समान रूप से भोजन परोसा जाता है, चाहे वह किसी भी जाति, वर्ग या पृष्ठभूमि से हो। यह समाज में समानता और भाईचारे का संदेश फैलाता है। विशेष अवसरों पर आयोजन: यह आयोजन विशेष अवसरों पर बड़े पैमाने पर होता है। इन दिनों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर में एकत्रित होती है, और उनके लिए बड़े प्रेम और श्रद्धा से भोजन की व्यवस्था की जाती है।
भक्तों की भागीदारी: भंडारे में न केवल भोजन प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है, बल्कि सेवा देना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। भक्तजन खुद भोजन बनाने, परोसने, और अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। यह सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो भगवान की कृपा को प्राप्त करने का मार्ग है। भोजन का प्रकार: भंडारे में सात्विक और शुद्ध भोजन परोसा जाता है, जिसमें दाल, चावल, सब्ज़ी, पूरी, हलवा आदि का समावेश होता है। भोजन पूरी तरह से शुद्धता और धार्मिक नियमों के अनुसार तैयार किया जाता है।
सामुदायिक भावना: भंडारा एक ऐसा आयोजन है जो मंदिर में उपस्थित सभी लोगों को एक साथ जोड़ता है। इसे एकता और सहयोग का प्रतीक माना जाता है, जहां हर व्यक्ति समान रूप से प्रसाद ग्रहण करता है और एकजुटता का अनुभव करता है। भंडारे का आयोजन: भंडारे का आयोजन कई बार भक्तों द्वारा विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के बाद या मंदिर प्रशासन द्वारा समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इसमें सभी श्रद्धालु श्रद्धा और सम्मान से भाग लेते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। भंडारा एक धार्मिक और सामुदायिक आयोजन है, जो न केवल अपने इष्टदेव की कृपा प्राप्त करने का माध्यम है, बल्कि समाज में सहयोग, सेवा, और समानता का संदेश भी फैलाता है।
पाश्चात्य केक वाली संस्कृति से बनानी होंगी पर्याप्त दूरी
बच्चे के विशाल व्यक्तित्व के लिए पुंसवन संस्कार आवश्यक – सुधा राठी
बिजनौर। गायत्री जयंती पर शक्तिपीठ पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर पुंसवन संस्कार की महत्ता और गंगा दशहरा के महत्व पर बल दिया गया। वरिष्ठ गायत्री साधक सुधा राठी ने बताया कि बच्चों को स्वामी विवेकानंद के समान धीर गंभीर बलिष्ठ और विद्वान बनाने के लिए माता का पुंसवन संस्कार बहुत ही आवश्यक है। महायज्ञ सुधा राठी, बीना राठी और कामायनी शर्मा ने कराया।
सुधा राठी ने यज्ञ से पूर्व गायत्री मंत्र की महत्ता, गायत्री जयंती का आध्यात्मिक महत्व और सनातन संस्कृति के अनुसार जन्मदिन और विवाह दिवस मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व, त्योहार और संस्कार ही हमारी पहचान हैं, हमारी जड़ें हैं। हमें पाश्चात्य केक वाली संस्कृति से पर्याप्त दूरी बनानी होंगी। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन महात्मा भागीरथ की तपस्या के कारण गंगा माता पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। महायज्ञ में गंगा माता की वंदना कर वेद मंत्रों से भारतीय सेना को और अधिक शक्तिशाली, सैनिकों का आत्मबल और सशक्त बनाने तथा देश के चहुंमुखी विकास के लिए भी विशेष आहुतियां प्रदान कीं गई।
यज्ञ के यजमान ओम पाल सिंह हृदयेश सिंह महीपाल सिंह संतोष देवी आदि थे। यज्ञ में अमरेश राठी, इंजीनियर रामपाल सिंह, प्रेम प्रताप सिंह, हुकुम सिंह शास्त्री, ज्ञान वीर सिंह, मंजू सिंह, देवराज त्यागी, अशोक कुमार भटनागर, राजवर्धन भटनागर, रामपाल सिंह, अनिल मिश्रा, प्रदीप सैंगर, हिमांशु सोती, प्रेम प्रताप सिंह, अशोक कुमार शर्मा, केदारनाथ साहू, नर्मदा साहू, कमलेश शर्मा, वीरवती, दीप्ति शर्मा, कुशाग्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, नीरा अग्रवाल, डौली, नीरा शर्मा, रुपा चौधरी, प्रणाली सोती, पिंकी शर्मा, प्रदीप भटनागर समेत अनेक श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञ के दौरान माताओं के पुंसवन संस्कार भी कराए गए।
ठगने वाली 51 फर्जी वेबसाइट उत्तराखंड एसटीएफ ने की ब्लॉक, 56 बैंक अकाउंट्स फ्रीज
सावधान रहें, सुरक्षित रहें!
चारधाम यात्रा 2025 में हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग से जुड़ी फर्जी वेबसाइटों से बचें
~सोशल मीडिया सैल, बिजनौर पुलिस
उत्तराखण्ड राज्य में दिनांक 30 अप्रैल 2025 से चारधाम यात्रा (श्री यमुनोत्री, श्री गंगोत्री, श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ) प्रारम्भ हो चुकी है। देशभर से लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं।
हाल ही में यह देखने में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हेलीकॉप्टर सेवा की फर्जी वेबसाइटें बनाकर श्रद्धालुओं से ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही है। इन फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से बुकिंग करने पर न तो सेवा मिलती है और न ही धन वापस होता है, जिससे श्रद्धालुओं को आर्थिक हानि होती है तथा उनकी यात्रा भी बाधित होती है।
🔵 अतः श्रद्धालुओं से अपील है कि – ✅ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल सरकारी अधिकृत वेबसाइट 👉 heliyatra.irctc.co.in से ही करें। ✅ किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करके भुगतान न करें। ✅ बुकिंग करते समय वेबसाइट की URL को ध्यानपूर्वक जांचें। ✅ किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। ✅ अपनी निजी जानकारी, OTP या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।
🙏 आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कुंजी है।
धोखाधड़ी होने पर यहां करें रिपोर्ट: यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की जा सकती है.
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 51 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक, 56 बैंक अकाउंट्स फ्रीज
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा देश ही नहीं, विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं. कई श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा का भी प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन इन हेली सेवा के बहाने साइबर ठग श्रद्धालुओं के साथ फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों और विज्ञापनों के जरिए धोखाधड़ी कर उनकी गाढ़ी कमाई में डाका डालते हैं. ऐसे में चारधाम हेली टिकट बुकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए उत्तराखंड एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है.
उत्तराखंड एसटीएफ ने वर्ष 2023 से कार्रवाई को तेज करते हुए कई वेबसाइटों को ब्लॉक किया. एसटीएफ के मुताबिक, वर्ष 2023 में 64 फर्जी वेबसाइट और वर्ष 2024 में 18 फर्जी वेबसाइटों, 45 फेसबुक पेज और 20 बैंक अकाउंट्स को चिह्नित कर ब्लॉक किया गया. वर्ष 2025 में अब तक 51 फर्जी वेबसाइट/यूआरएल को ब्लॉक किया जा चुका है. इसके अलावा साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किए जा रहे 111 मोबाइल नंबरों को भी ब्लॉक किया गया. वहीं इस वर्ष 56 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया और 30 व्हाट्सएप नंबरों को रिपोर्ट कर ब्लॉक कराया गया है. एसटीएफ की इस कार्रवाई से सैकड़ों श्रद्धालुओं को धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाया गया. यह अभियान गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत I4C के समन्वय से चलाया जा रहा है.
डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि मेटा (Meta) पर फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग से जुड़े नए पेज और विज्ञापनों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें आईटी एक्ट की धारा 79(3)(b) के अंतर्गत नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके तहत वे मेटा को बार-बार कानूनी नोटिस जारी कर रहे हैं, जिससे प्लेटफॉर्म को ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए बाध्य किया जा सके.
फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से बचें: किसी भी वेबसाइट से बुकिंग करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की गहराई से जांच करें. वेबसाइट का URL ध्यानपूर्वक पढ़ें, किसी प्रकार की वर्तनी की गलती, अतिरिक्त शब्द या संदेहास्पद चिन्ह दिखें तो उस पर विश्वास न करें. अनजान और असत्यापित लिंक पर क्लिक करने से बचें और वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करके भी उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें. सस्ते रेट या आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर कभी भी बुकिंग न करें, क्योंकि यह अक्सर ऑनलाइन फ्रॉड के जाल होते हैं.
हर दिन मॉनिटरिंग: उन्होंने बताया कि एसएसपी एसटीएफ द्वारा खुद प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है. उप निरीक्षक आशीष गुसाईं द्वारा प्रतिदिन संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को नोटिस दिए जा रहे हैं. सीओ अंकुश मिश्रा, गृह मंत्रालय (I4C), बैंक एडमिन, टेलीफोन सेवा प्रदाता नंबर ब्लॉक करने के लिए और मेटा के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसूदन से निरंतर संपर्क में रहते हुए कंटेंट हटवाने की प्रक्रिया को गति दे रहे हैं. वहीं सभी कानूनी प्रक्रिया निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल द्वारा की जा रही है.
नीतिगत पहल और डिजिटल समन्वय: पिछले साल उत्तराखंड एसटीएफ के प्रयासों से गूगल ने केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कीवर्ड्स पर नियंत्रण लागू किया. इससे फर्जी विज्ञापन दिखना काफी हद तक बंद हुआ. इसी तरह का नीतिगत नियंत्रण मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर लागू करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है, ताकि फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग वाले फेसबुक पेज और विज्ञापनों को भी रोका जा सके.
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि पिछले साल भी टीम ने सर्वाधिक फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराया था. उनके प्रयासों से अब साइबर अपराधियों ने वेबसाइट की बजाय फेसबुक पर फर्जी पेज बनाकर एडवरटाइजमेंट बूस्ट करके लोगों को ठगना शुरू किया है. उत्तराखंड पुलिस का प्रयास है कि यह पवित्र यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और ठगी-मुक्त हो. लोगों की जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.
उत्तराखंड पुलिस की अपील: श्री केदारनाथ हेली सेवा के लिए केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) ही अधिकृत बुकिंग पार्टनर है. किसी भी फेसबुक विज्ञापन या फर्जी पेज से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग करने से बचें. यदि आपको किसी संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या विज्ञापन की जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत एसटीएफ साइबर पुलिस स्टेशन मेल आईडी- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in पर साझा करें. किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें.
कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल किया है तो दबाएं नंबर 1, नहीं तो 2
~बीके रावत, (अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी सभा)
नई दिल्ली/लखनऊ। कोरोना का खौफ लोगों पर इतना ज्यादा है कि उसके धोखे में लोग साइबर ठगों का शिकार बन रहे हैं। साइबर ठग कोरोना को अपना हथियार बनाकर लोगों का खाता हैक कर रहे हैं। इस तरह की कई शिकायतें साइबर सेल तक पहुंच रही हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए साइबर सेल ने लोगों को सतर्क कर एडवायजरी जारी की है, जिसके जरिए लोग साइबर ठगों से बचाव कर सकें।
कोविड~19 के नाम पर भेज रहे मेल
साइबर ठगों ने कोरोना वायरस के खौफ का फायदा उठाने के लिए नया तरीका निकाला है। कोरोना को साइबर हथियार बनाने के लिए सिम्पल वायरस और मालवेयर अटैच कर ईमेल लोगों को भेजा जा रहा है। इस अटैचमेंट के बाहर लिखा है डूज एंड डोन्ट्स फॉर कोविड 19 इस अटैचमेंट पर क्लिक करने के साथ ही लोगों का सिस्टम हैक हो जाता है। उनके सिस्टम पर जितनी भी जानकारियां स्टोर हैं, वे हैकरों के पास पहुंच जाती हैं।
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस के नाम पर हैकिंग ईमेल पर सिम्पल वायरस भेजा जा रहा है, मगर उसमें भी इतनी क्षमता है कि सिस्टम पर सेव सारी सूचनाएं दूसरी तरफ बैठे हैकर के पास पहुंचा देता है। अब तक जो शिकायतें साइबर सेल के पास पहुंची हैं, उनमें एंड्रयू और जुलियान के नाम से ईमेल भेजे गए हैं। इसे खोलते ही लोगों का सिस्टम हैक होकर स्वत: बंद हो गया है।
बरतें यह सतर्कता, साइबर सेल ने दी है सलाह
1. कोरोना वायरस या कोविड~19 से बचाव के लिए कोई ईमेल आए तो उसे खोलने में सावधानी बरतें।
2. विदेशी नामों से आए ईमेल के अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
3. किसी को सिस्टम का पासवर्ड न बताएं।
4. कम्प्यूटर सिस्टम पर अपनी बैंक की डीटेल्स और पासवर्ड सेव करके रखने से बचें।
5. अपनी प्राइवेट फोटो को फोटो वॉल्ट एप में रखें और उसे दूसरा पासवर्ड डालकर प्रोटेक्ट करें, ताकि उन तक पहुंचकर कोई उसका दुरुपयोग न करे।
…ताकि कायम रहे शांति एवं कानून व्यवस्था, आमजन में जागृत हो सुरक्षा का भाव
अधीनस्थ बल के साथ सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी
बिजनौर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर कड़ाई बरती जा रही है। पुलिस अधिकारी अधीनस्थ बल के साथ बाजार, मुख्य मार्गों व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा अफजलगढ़, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगीना द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर बिजनौर व कस्बा नगीना में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से बाजार, मुख्य मार्गों व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
ईदगाहों, नमाज स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण
दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बकरीद पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ईदगाहों, नमाज स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर मौजूद रहे।
हरदोई–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना (पैकेज-4) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण को समर्पित पहल
लखनऊ। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना (पैकेज-4) के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य निर्माण स्थल को हरित बनाना और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना था।
विशिष्ट अतिथि NHAI की टेक्निकल मैनेजर श्वेता कुमारी व उपजिलाधिकारी मलिहाबाद अंकित कुमार ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
NHAI की टेक्निकल मैनेजर श्वेता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा, “विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन अत्यावश्यक है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।”
एसडीएम अंकित कुमार ने कहा, “प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। एक वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण नहीं, भावनात्मक जुड़ाव भी है।
वृक्षारोपण के अंतर्गत आम, नीम, पीपल, अशोक (Ashoka Pendula) और चंपा (Champa) जैसे छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का चयन किया गया। ये पौधे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने, प्रदूषण कम करने और स्थल को सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और जुड़ाव इस पर्यावरणीय पहल से और भी गहरा हुआ।
कार्यक्रम में आरपी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक राहुल चक्रेश व डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सूर्या विकास जायसवाल के अलावा NHAI, कंसल्टेंट टीम एवं RP Infrastructure Pvt. Ltd. के अन्य अधिकारीगण तथा स्टाफ उपस्थित रहे।
साथ में अन्य उत्पादों की टैगिंग पर भी रहेगी सख्त नजर
उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्राविधान के तहत होगी कार्रवाई
सख्ती से रोकेंगे उर्वरक बिक्री में ओवर रेटिंग, कालाबाजारी
बिजनौर। कृषकों को उनकी जोत/कृषि भूमि के आधार पर ही नियमित रूप से फसल की संस्तुतियों के अनुरूप उर्वरकों का वितरण एवं बिक्री के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग रोकने, ओवर रेटिंग, कालाबाजारी की सतत निगरानी सुनिश्चित किये जाने हेतु शासन ने निर्देश जारी किए हैं।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में खरीफ फसलों की बुवाई/रोपाई का कार्य मुख्यतः माह जून से कृषकों द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। बुवाई के समय फसल बेसल-ड्रेसिंग में मुख्यतया फास्फेटिक उर्वरकों यथा डी.ए.पी., एन.पी.के., एस.एस.पी. एवं एम.ओ.पी. उर्वरकों का प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में गन्ने की फसल की टाप-डेंकिग का कार्य भी किया जा रहा है, जिस हेतु यूरिया उर्वरकों की मांग अधिक है। जनपद के प्रत्येक कृषकों को जोत एवं उगायी जाने वाली फसल की निर्धारित संस्तुतियों के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश हैं।
1. यूरिया, डी.ए.पी.,एन.पी.के. काम्प्लेक्स एवं एम.ओ.पी. की निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य दर के अन्तर्गत बिक्री सुनिश्चित कराई जाए। यदि कोई उर्वरक विक्रेता अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्राविधान के अनुसार प्रभावी विधिसंगत कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जायेगी। 2. कृषकों को उर्वरक की बिक्री करते समय उनकी जोत-बही/खतौनी देखकर उसमें अंकित कृषि भूमि एवं उगाई जाने वाली फसल एवं उनके आधार कार्ड के अनुसार ही निर्धारित संस्तुतियों के अनुसार (संलग्नक-1) पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित की जाए। 5. उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अपने विक्रय केन्द्रों पर उर्वरक बिक्री करते समय उर्वरकों का वितरण विक्रय रजिस्टर पर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, जिसमें क्रेता कृषक का नाम, पिता का नाम, ग्राम, विकासखण्ड, तहसील, मोबाइल नम्बर के साथ-साथ जोत-बही/खतौनी एवं बोई जाने वाली फसल का विवरण भी अनिवार्य रूप से पृथक पंजिका में अंकित किया जाए। 3. यदि कोई थोक उर्वरक विक्रेता या फुटकर उर्वरक विक्रेता मुख्य उर्वरकों यथा यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी.के. काम्प्लेक्स, एम.ओ.पी. एवं एस.एस.पी. के साथ अन्य उत्पादों को भी खरीदने हेतु बाध्य करता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्राविधान के अनुसार प्रभावी विधिसंगत कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जायेगी। 4. यदि ऐसे उर्वरक विनिर्माता/प्रदायकर्ता संस्थाओं पर भी किसी थोक उर्वरक विक्रेता को प्रमुख उर्वरक यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी.के. काम्प्लेक्स, एम.ओ.पी. एवं एस.एस.पी. के साथ अन्य उत्पादों को भी खरीदने हेतु बाध्य करता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्राविधान के अनुसार प्रभावी विधिसंगत कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जायेगी। 6. प्रत्येक उर्वरक विक्रेता के स्तर पर स्टाक पंजिका, विक्रय पंजिका तथा रसीद अनिवार्य रूप से रखी जाए या ऐसे प्रारूप में डिजिटल स्टाक रजिस्टर, जो तिथिवार स्टाक स्थिति, आरम्भिक अतिशेष दिन के दौरान प्राप्तियां, दिन के दौरान विक्रय और अन्तिम स्टाक को स्पष्ट प्रदर्शित करता हो, का होना आवश्यक है तथा उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरकों की उर्वरकवार बिक्री दर तथा स्टाक का अंकन रेट/स्टाक बोर्ड पर प्रतिदिन अंकित किया जाए। 7. उर्वरकों का सुगमतापूर्वक कृषकों की मांग/आवश्यकता के अनुरूप वितरण किए जाने हेतु सहकारिता, गन्ना, अन्य सहकारी संस्थाओं के उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक की बिक्री की सतत निगरानी हेतु अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों की केन्द्रवार ड्यूटी लगा कर उनकी देखरेख में उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। 8. समस्त उर्वरक विक्रेता यह भी ध्यान में रखे प्रतिमाह यूरिया टॉप-20/फ्रिक्वेन्ट बायर्स सत्यापन किया जाता है। कोई भी उर्वरक विक्रेता कृषकों की भूमि की उपलब्धता एवं फसल के आधार पर ही उर्वरकों का वितरण करे। यदि कोई उर्वरक टॉप-20 यूरिया बिक्री में संदिग्ध पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्राविधान के अनुसार प्रभावी विधिसंगत कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जायेगी। जिला कृषि अधिकारी ने उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए उर्वरकों का वितरण कराने तथा उर्वरक वितरण का कृषकवार अभिलेखीकरण अवश्य कराने निर्देशित किया।
बीज खरीदते समय अवश्य प्राप्त करें बीज रसीद/वाउचर्स बिजनौर। वर्तमान में खरीफ में विभिन्न फसलों का समय चल रहा है, ऐसी दशा में बीज विक्रेताओं/डीलरों के द्वारा बीज की होल्डिग करते हुए अधिक मूल्य में बीज विक्रय, डुप्लीकेट बीज एवं कालाबाजारी किए जाने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसी किसी भी संभावना को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कृषक भाईयों से अपील की है कि बीज खरीदते समय बीज रसीद/वाउचर्स अवश्य प्राप्त करें, यदि किसी फर्म/ कम्पनी/ डीलर/ बीज विक्रेता द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता/ कालाबाजारी की जाती है तो उसकी सूचना उनको उपलब्ध कराएं ताकि सम्बन्धित के विरुद्ध बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968 एवं बीज नियन्त्रण आदेश 1983 में निहित प्राविधानों के अर्न्तगत कठोर विधिक कार्यवाही की जाए।
बीज खरीदते समय अवश्य प्राप्त करें बीज रसीद/वाउचर्स
बिजनौर। वर्तमान में खरीफ में विभिन्न फसलों का समय चल रहा है, ऐसी दशा में बीज विक्रेताओं/डीलरों के द्वारा बीज की होल्डिंग करते हुए अधिक मूल्य में बीज विक्रय, डुप्लीकेट बीज एवं कालाबाजारी किए जाने का प्रयास किया जा सकता है।
ऐसी किसी भी संभावना को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कृषक भाईयों से अपील की है कि बीज खरीदते समय बीज रसीद/वाउचर्स अवश्य प्राप्त करें, यदि किसी फर्म/ कम्पनी/ डीलर/ बीज विक्रेता द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता/ कालाबाजारी की जाती है तो उसकी सूचना उनको उपलब्ध कराएं ताकि सम्बन्धित के विरुद्ध बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968 एवं बीज नियन्त्रण आदेश 1983 में निहित प्राविधानों के अर्न्तगत कठोर विधिक कार्यवाही की जाए।
लखनऊ। यूपी की राजधानी में ज्येष्ठ महीने के चौथे मंगलवार (बड़ा मंगल) को हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे ज्येष्ठ मास में श्री हनुमान जी की भक्ति अधिक की जाती है। सुबह से रात तक मंदिर ‘बजरंग बली की जय’ के जयकारों से गूंजते रहे। इसी उपलक्ष्य में पूजा अर्चना के साथ लोगों ने भंडारों का आयोजन किया और पूड़ी सब्जी, छोले पूड़ी, राजमा चावल, छोले चावल, नाना प्रकार के व्यंजन बांटकर पुण्य बटोरा।
हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ
ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार महावीर हनुमान की विशेष आराधना के साथ जनसेवा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगल पर लखनऊ में अलीगंज स्थित नया व पुराना हनुमान मंदिर के साथ अमीनाबाद व हनुमान सेतु के मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगीं रहीं। हनुमान चालीसा, सुंदर कांड का पाठ किया गया। मंदिरों की खास सजावट की गई। इस दौरान हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, अलीगंज स्थित नया व पुराना हनुमान मंदिर के साथ हनुमान सेतु व अमीनाबाद के मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
अमीनाबाद में स्टेशनरी निर्माता एवं विक्रेता एसोसिएशन द्वारा आयोजित भंडारे में सांसद दिनेश शर्मा ने शामिल होकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की प्रदेश कार्य समिति सदस्य गौरव माहेश्वरी व जितेंद्र सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इसी तरह गोमती नगर, कैसरबाग हजरतगंज व विभिन्न क्षेत्रों में भंडारों का आयोजन किया गया।
गौरव वेडिंग स्टूडियो व जय मां चंद्रिका ज्वैलर्स की तरफ से हुआ भंडारे का आयोजन
लखनऊ के माल क्षेत्र के सैदापुर चौराहे पर दो जगह अलग अलग विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जहाँ हजारों लोगों को पूडी सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया वहीं पेयजल की भी व्यवस्था भक्तों की तरफ से थी। सैदापुर में दुकान संचालित करने वाले गौरव वेडिंग स्टूडियो व जय मां चंद्रिका ज्वैलर्स की तरफ से दो जगह अलग अलग भंडारा किया गया। भंडारे में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी नरेन्द्र कुमार गौतम, सोहन पत्रकार, गौरव गौतम, कैलाश, अजीत राज, पंकज महेंद्र प्रताप, सुभाष, अंकित, सूरज, राजपाल, चन्दन, मनोज, रवी रस्तोगी, संतलाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
नागेश्वर मंदिर में सुन्दर काण्ड व विशाल भण्डारा
इसी क्रम में कानपुर रोड एलडीए आशियाना स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में सुन्दर काण्ड व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं अंसल्स के आर्चीड ग्रीन के निवासियों ने दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु सपरिवार और इष्ट मित्रों सहित पहुंचे। सभी ने सुंदरकांड पाठ उपरांत भण्डारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अग्रिम सिंह, अनूप रावत, डॉ. निधी कुमारी, रोहित तिवारी, अभिषेक चौधरी का सहयोग रहा।
नागेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित देवी प्रसाद जी एवं उनके सुपुत्र रोहित तिवारी ने बताया कि बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ महीने में भगवान राम और हनुमान जी मिले थे। इसलिए सभी मंगल बहुत विशेष माने जाते हैं। वर्ष 2025 में ज्येष्ठ का महीना 13 मई को शुरू हुआ, जो 10 जून को बड़ा मंगल मना कर समाप्त होगा।
कुम्भरावा में विधायक योगेश शुक्ला का सम्मान
सूर्य नारायणी नव दुर्गे देव स्थली कुम्भरावा तथा बीडीसी सदस्य उमेश पांडे के आवास पर सुंदर काण्ड का पाठ तथा भंडारा हुआ। इस अवसर पर बीकेटी लखनऊ के विधायक योगेश शुक्ला को श्री राम की पट्टिका गले में पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंडित विमल मिश्र के अलावा परिवार के दिनेश मिश्र, एडवोकेट धर्मेंद्र, श्रीकांत मिश्र, राम प्रताप मिश्र तथा गांव के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
भोले भाले लोगों के करोड़ों रुपए हड़प गए भूमाफिया !
हक मांगने पर मिल रही जान माल की धमकी
जिलाधिकारी की शरण में पहुंचे लुटे पिटे ग्रामीण
रुपए नहीं देंगे वापस, बैनामे का लिया नाम तो मार देंगे गोली
रुपए नहीं देंगे वापस, बैनामे का लिया नाम तो मार देंगे गोली भोले भाले लोगों के करोड़ों रुपए हड़प गए भूमाफिया ! जिलाधिकारी की शरण में पहुंचे लुटे पिटे ग्रामीण
बिजनौर। अवैध कॉलोनी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी कर ली गई। नजीबाबाद के इस मामले को लेकर दर्जनों पीड़ितों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिलकर तीन कॉलोनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
बताया गया है कि कथित भू-माफिया शावेज पुत्र असलम निवासी मोहल्ला राईयान जलालाबाद थाना नजीबाबाद, सपा नेता आसिम पुत्र कासिम निवासी मोहल्ला हसनपुरा कस्बा व थाना किरतपुर अभिषेक गुप्ता पुत्र विमल गुप्ता निवासी ग्राम अरजानीपुर पोस्ट पाड़ला बिजनौर आदि पार्टनरों ने अवैध कालोनियों का जाल बिछा रखा है। उक्त कॉलोनाइजर साथ मिलकर कॉलोनी के लिए जमीन तो लेते हैं मगर षड्यंत्र के तहत किसान से एग्रीमेंट एक या दो व्यक्ति कराते हैं। फिर अपनी टीम के शातिर चालाक, दबंग लोगों को ठगी करने के लिए कॉलोनी पर छोड़ देते हैं। वह लोग सीधे-साधे लोगों को सस्ती जमीन व कुछ दिनों में पैसा डबल होने के नाम पर उपरोक्त कॉलोनाइजरों से मुलाकात करा मोटी रकम लगवा देते हैं और लोगों का भरोसा जीतने के लिए कॉलोनी का बुकिंग कार्ड, रिटर्न चेक तथा एग्रीमेंट भी करा कर देते हैं। कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए एग्रीमेंट उस पार्टनर से कराते हैं, जिसके नाम जमीन नहीं होती। मोटा महादेव मंदिर जटपुरा रोड थाना मंडावली नजीबाबाद में महादेवपुरम के नाम से काटी जा रही तीन कालोनियां व आशियाना कॉलोनी थाना कोतवाली देहात तहसील नगीना को विकसित करने तथा बेचने की पूरी जिम्मेदारी उपरोक्त कॉलोनाइजरों ने शावेज पुत्र असलम आदि को दे रखी थी। उपरोक्त कॉलोनाइजरों ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए पहले काफी लोगों के शावेज द्वारा बैनामे भी कराए, मगर जब लोगों से करोड़ों रुपया इकट्ठा हो गया तो षड्यंत्र के तहत शावेज को भगा दिया गया। पीड़ित लोगों ने जब बैनामा के बाबत बात की तो उन्होंने शावेज को जानने तक से इंकार कर दिया। बताया गया है कि आसिम पुत्र कासिम ने क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के यहां लिखित बयान दिया है कि शावेज ने उसे करीब 4 करोड़ 83 लाख कुछ हजार रुपए दिए है मगर मैंने उसके बैनामे कर दिए, जबकि शावेज के नाम आसिम ने कोई बैनामा नहीं किया। आरोप है कि जिनके नाम आसिम ने बैनामे किए हैं उन्होंने कानूनी रूप से आसिम को पैसे दिए हैं। फरार शावेज ने वीडियो जारी कर कहा कि मैंने जमीन देने के नाम पर लोगों से लिए करोड़ों रुपए आसिम को बैंक द्वारा व नकद दिए हैं, जबकि कुछ पीड़ित लोगों ने आसिम, अभिषेक गुप्ता आदि को भी ऑनलाइन व नकद पैसे दे रखे हैं। दूसरी ओर सामने आकर ना कोई बैनामा करने के लिए तैयार है, न पैसे वापस करने के लिए। बताया गया कि दिनांक 11 मई 2025 पीड़ित लोग महादेवपुरम-3 कॉलोनी पर गए। वहां आसिम, अभिषेक गुप्ता, कैफ अकाशी, रिहान मकरानी, विशाल अग्रवाल, साजिद मामा आदि मौजूद मिले। उनसे बैनामा करने को कहा तो उन लोगों ने साफ तौर पर कहा कि न तो बैनामा करेंगे और न ही किसी को रुपए ही वापस करेंगे। विरोध करने पर अवैध असलहों से लैस लोगों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। साथ ही धमकी दी भी कि आज के बाद तुम में से यहां कोई दिखाई दिया तो सीधे गोली मार देंगे।
जिलाधिकारी जसजीत कौर से की गई इस शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं….
1. कॉलोनाइजरों के कहने पर ठगी करने व हर महीना पैसा वसूलने वाले कैफ अकाशी, विशाल अग्रवाल, रिहान मकरानी, साजिद मामा आदि से पुलिस ने एक बार भी बुलाकर पूछताछ नहीं की।
2. फरार आरोपी शावेज सोशल मीडिया पर एक्टिव है तथा अपने मोबाइल नंबरों से लोगों से बात भी कर रहा है मगर पुलिस ने अभी तक पूछताछ के लिए भी हिरासत में नहीं लिया, वह विदेश भागने की फिराक में है।
3. करीब 20 दिनों से पीड़ित थाने व तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, मगर अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही तो दूर की बात बल्कि उनकी मेहमान नवाजी की जा रही है।
4. सपा नेता आसिम आदि ने असलाह लहराकर कर खुली धमकी दी है कि मुख्यमंत्री के पास तक भी चले जाओगे तो भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसने यहां से लखनऊ तक सेटिंग कर रखी है।
पीड़ितों ने मामले का निस्तारण होने तक उक्त आरोपियों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में प्लॉट की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने और उनकी जमीन या रकम दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी से मिलने वालों में मुख्तार, अनीस, रेश्मा, उमरपाल, इमरान, आसिफ, सतीश कुमार, कमल चौहान, उस्मान, नसीम, धर्मेन्द्र, शेख असलम, नाजमा, नीता, सुरेन्द्र सिंह, सचिन, रीता शर्मा, अनीता देवी आदि शामिल रहे।
24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनाती के बाद भी चोरी की घटना ने खड़े किए सवाल
ADM (FR) के कोर्ट से कंप्यूटर समेत हजारों की चोरी
~रिज़वान सिद्दीकी
बिजनौर। बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहने के बावजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट से अज्ञात चोरों ने दो कंप्यूटर व पांच कुर्सियों सहित कीमती सामान चोरी कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को बिजनौर कलेक्ट्रेट में उक्त चौंकाने वाली घटना उस समय उजागर हुई, जब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामपाल सिंह और पेशकार अरूण कुमार कोर्ट पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा देखा। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत आलाधिकारियों को दी। घटना का पता लगने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
बिजनौर एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट से अज्ञात चोरों ने दो कंप्यूटर व पांच कुर्सियों सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। कोर्ट कार्यालय में हुई चोरी से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। यहां पुलिस और होमगार्ड दोनों की ड्यूटी लगी रहती है। कोर्ट परिसर के बगल में पुलिस अधीक्षक व पुलिस लाइन भी मौजूद है। वहीं कलेक्ट्रेट में डीएम, एसडीएम प्रशासन, न्यायिक और एडीएम वित्त सहित कई अधिकारीयों की कोर्ट लगती है, जहां विभिन्न वादों की सुनवाई होती है। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित बाबू ने पुलिस को तहरीर दे दी है। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
बड़ा मंगल पर नागेश्वर मंदिर में हुआ सुन्दर काण्ड व विशाल भण्डारा
भक्तों ने श्रद्धाभाव से किया हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ
लखनऊ। ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को चौथा बड़ा मंगल बड़े ही श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बड़े मंगल के साथ ही धूमावती जयंती व मासिक दुर्गाष्टमी होने के कारण इस दिन हनुमान जी के साथ मां दुर्गा की भी पूजा की गई।
इसी क्रम में कानपुर रोड एलडीए आशियाना स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार 2025 प्रातः 11:00 बजे से सुन्दर काण्ड व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु सपरिवार और इष्ट मित्रों सहित पहुंचे। सभी ने सुंदरकांड पाठ उपरांत भण्डारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में अग्रिम सिंह, अनूप रावत, डॉ. निधी कुमारी, रोहित तिवारी, अभिषेक चौधरी का सहयोग रहा।
नागेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित देवी प्रसाद जी एवं उनके सुपुत्र रोहित तिवारी ने बताया कि प्रभु श्री राम एवं श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद से ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर उक्त आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ महीने में भगवान राम और हनुमान जी मिले थे। इसलिए सभी मंगल बहुत विशेष माने जाते हैं। वर्ष 2025 में ज्येष्ठ का महीना 13 मई को शुरू हुआ, जो 10 जून को समाप्त होगा। आज चौथा बुढ़वा मंगल है और अब 10 जून को बड़ा मंगल मनाया जाएगा।
मैo हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, लखनऊ द्वारा वितरण
फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को मिली 200 एल-1 पॉस मशीन
बिजनौर। जनपद के फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा उर्वरकों का कृषकों में सुगमता से वितरण हेतु मैo हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, लखनऊ द्वारा जनपद में 200 एल-1 पॉस मशीन का वितरण जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया द्वारा कराया गया। इस दौरान कंपनी प्रतिनिधि मनोज यादव, आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व मेसर्स यारा फ़र्टिलाइज़र द्वारा जनपद में 250 L1 पॉस मशीन तथा सहकारिता एवं गन्ना के उर्वरक विक्रय केंद्रों पर मैo इफको लिमिटेड लखनऊ द्वारा 100 एल -1 पॉस मशीन का वितरण उर्वरक विक्रेताओं में किया जा चुका है।
जिला कृषि अधिकारी, बिजनौर जसवीर सिंह तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा यह एडवांस वर्जन की पॉस मशीन जनपद को उपलब्ध कराई गई है। इससे उर्वरक वितरण में सुगमता प्रदान होगी।
जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण नहीं की जा रही कोई कार्यवाही !
सभी मार्गों पर दौड़ रही हैं मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां
बिना परमीशन के खुलेआम चल रहा मिट्टी खनन
बिना परमीशन के खुलेआम चल रहा मिट्टी खनन। जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण नहीं की जा रही कोई कार्यवाही ! सभी मार्गों पर दौड़ रही हैं मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां।
बिजनौर। जनपद बिजनौर में बिना परमीशन के खुलेआम चल रहे मिट्टी के खनन को बन्द कराने तथा खनन एवं भराव कार्यों की जांच के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया है।
फाइल चित्र
जनपद बिजनौर में बिना परमीशन मशीनों द्वारा अनेक स्थानों पर मिट्टी का खनन चल रहा है परन्तु कथित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है? आरोप तो यहां तक हैं कि सूचना देने के बावजूद अधिकारी जांच करने नहीं जाते! बिजनौर शहर में भी सभी मार्गों पर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ रही हैं, जबकि ट्रैक्टर-ट्रालियां कृषि उपयोग का यन्त्र हैं, जिसका एआरटीओ कार्यालय में पीली प्लेट के बिना रजिस्ट्रेशन व्यवसायिक उपयोग वर्जित है। कोई दुर्घटना होने पर एक जैसे दिखने के कारण उनको पहचान पाना भी सम्भव नहीं हैं।
फाइल चित्र
यही नहीं कई स्थानों पर कॉलोनाइजरों द्वारा काटी जा रही कालोनियों में मिट्टी भरान का काम सक्रिय खनन माफिया द्वारा किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि खेतों से मिट्टी उठाने के दौरान जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली से चक रोड को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इस कारण किसानों को खेतों में अपने ट्रैक्टर ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं एन०एच० (नेशनल हाईवे) के निर्माण के नाम पर भी कई स्थानों से खनन की शिकायतें आम हो चुकी हैं। इसके लिए बहुत सारे अवैध वाहन दिन रात मिट्टी की ढुलाई कर रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद तहसील, पुलिस, खनन विभाग व एआरटीओ के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।
फाइल चित्र
अगर जनपद के खनन कार्यों तथा भराव कार्यों की सही जांच की जाए तो काफी बड़ा राजस्व जुर्माने के रूप में सरकार को प्राप्त होगा। एक जागरूक नागरिक ने जिलाधिकारी को इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने जनपद में बिना परमिशन के चल रहे मिट्टी के खनन कार्यों को बन्द कराते हुए तथा खनन एवं भराव कार्यों की जांच कराकर जुर्माना वसूलने की मांग की है। उधर इस मामले में संबंधित विभाग कितना संजीदा है यह इसी बात से पता चलता है कि खनन अधिकारी ने कॉल रिसीव करने की ज़हमत तक नहीं उठाई।
माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
माहेश्वरी सभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महेश नवमी
बिजनौर। नगर में महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी सभा बिजनौर द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला माहेश्वरी सभा के साथ ही धामपुर, नजीबाबाद चांदपुर, अफजलगढ़, स्योहारा और कोटद्वार उत्तराखंड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट मुख्य अतिथि प्रदेश सभा के उपाध्यक्ष गिरिराज राठी मुजफ्फरनगर, विशिष्ट अतिथि रमेश माहेश्वरी बिजनौर रहे। मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ प्रदेश सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल डागा, जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष शिवकुमार माहेश्वरी नजीबाबाद, जिला सचिव विनीत माहेश्वरी अफजलगढ़, माहेश्वरी सभा बिजनौर के अध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी दारानगर गंज, माहेश्वरी सभा बिजनौर के सचिव श्याम झंवर एवं कार्यक्रम के संचालक प्रदीप डेजी, नजीबाबाद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने भगवान महेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। तदुपरांत पूरे समाज द्वारा रमेश राजहंस के साथ महेश वन्दना का गान किया गया।
इस अवसर पर बिजनौर नगर, किरतपुर, मौहम्मदपुर देवमल एवं दारानगर गंज के सभी माहेश्वरी परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी परिवारों ने पूर्व कार्यक्रमों की अपेक्षा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा संख्या भी पूर्व कार्यक्रमों की अपेक्षा बहुत अच्छी रही।
कार्यक्रम में बच्चों व युवाओं ने लघु नाटिका, नृत्य एवं वक्तत्व देकर सभी को उत्साहित किया। अंत में संरक्षकों अजय माहेश्वरी चांदपुर, अशोक माहेश्वरी बिजनौर एवं वेदप्रकाश, शैवाल कोटद्वार द्वारा आशीर्वचन देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
भगवान शिव की कृपा से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति
प्रदेश सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल डागा के अनुसार भगवान शिव की कृपा से ही माहेश्वरी समुदाय ने विशेष पहचान पाई और यह दिन उसी कृपा का स्मरण दिवस है। ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की नवमी को महेश जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव के वरदान से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई है। महेश यानी शंकर और वारि यानी समुदाय या वंश। माहेश्वरी का अर्थ हुआ, जिस पर भगवान शिव की कृपा है। धर्मग्रंथों में उल्लेख है कि माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे। शिकार के दौरान वे ऋषियों के श्राप से ग्रसित होकर पीड़ा के भागी बने लेकिन भगवान शंकर की कृपा से इस समुदाय ने श्राप से मुक्ति पाई। भगवान शंकर के आशीर्वाद को पाकर ही इस समाज के पूर्वजों ने क्षत्रिय कर्म छोड़ कर वैश्य कर्म या व्यापार को अपना लिया। एक अर्थ में हिंसा का मार्ग त्यागकर अहिंसा और सेवा को अपनाया। आज माहेश्वरी समाज व्यापारिक समुदाय के रूप में अपनी विशेष पहचान रखता है। महेश जयंती माहेश्वरी समुदाय के लिए विशेष अवसर है, जबकि वे अपनी उत्पत्ति का उत्सव मनाते हैं। माहेश्वरी समाज के 72 उपनामों व गोत्र का संबंध भी इसी प्रसंग के साथ जुड़ा है। इस दिन भगवान शंकर और पार्वती की विशेष आराधना की जाती है।
चेन्नई की रहने वाली गिरिजा पाटी ने दिखाया है कि कुछ करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। उन्होंने अपनी पाक कला के जुनून को सफल व्यवसाय में बदल दिया है। साल 2019 में गिरिजा वी ने गिरिजा पाटीज होम फूड्स नाम का वेंचर शुरू किया। मई 2021 में यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई। चेन्नई के पड़ोस विल्लिवक्कम में 30 सदस्यों के संयुक्त परिवार में पली-बढ़ीं गिरिजा पाटी घर के मामलों को संभालने में कुशल थीं। हालांकि, उन्होंने कभी सीधे तौर पर खाना पकाने का प्रभार नहीं संभाला था। उनकी मां और चाची रोजाना भारी मात्रा में खाना बनाती थीं। छह बच्चों में सबसे बड़ी होने के नाते गिरिजा की जिम्मेदारी अपने भाई-बहनों और चचेरे भाई-बहनों की देखभाल करना था। जब 18 साल की उम्र में उनकी शादी हुई तो उन्हें कोई खाना बनाना नहीं आता था। उन्हें केवल अपने मायके में रसोई में एक सहायक माना जाता था। वह सब्जियां काटने और उन्हें धोने में हाथ बंटाती थीं।
सीटी स्कैन मशीन खराब और गर्भवती महिलाओं के अनावश्यक रेफर
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: स्वास्थ्य सेवाओं की त्रासदी और प्रशासन की उदासीनता पर संजय पांडे का तीखा हमला
मौत के मुंह में पहाड़ों की जनता: ऑक्सीजन प्लांट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी
अल्मोड़ा। इस पर्वतीय क्षेत्र के लाखों निवासियों के लिए जीवनरक्षक केंद्र की भूमिका निभाने वाला मेडिकल कॉलेज आज गहरी स्वास्थ्य सेवा संकट का सामना कर रहा है। बीते कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी, जनहित के मुद्दों की अनदेखी, और प्रशासन की निष्क्रियता ने मरीजों की जिंदगी को जोखिम में डाल दिया है।
ऑक्सीजन प्लांट और बूस्टर उपकरण की मौजूदगी के बावजूद जनता को नहीं सुविधा
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज परिसर में वर्षों से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है, और हाल ही में बूस्टर उपकरण भी लगाया गया है, जिसका प्रमुख श्रेय सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे को जाता है, जिन्होंने वर्षों तक इस सेवा को यहां स्थापित कराने के लिए अथक संघर्ष किया। फिर भी, आश्चर्यजनक और निंदनीय है कि स्थानीय जनता को ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराने के लिए मजबूरन दूरस्थ शहर हल्द्वानी या रुद्रपुर जाना पड़ रहा है। यह सुविधा न केवल असुविधाजनक है बल्कि गंभीर रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। संजय पांडे ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य प्रो. आशुतोष सयाना को इस मामले में अवगत कराया है तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (जिला क्रमांक CHML 0520258763544) पर शिकायत दर्ज करवाई है।
सीटी स्कैन मशीन: अस्पताल की जान को किया गया मृतप्रायः
मेडिकल कॉलेज में पिछले कई सप्ताह से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है, जिससे हृदय रोग, न्यूरोलॉजिकल रोग, कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों के मरीजों को अत्यंत कठिनाई और विलंब का सामना करना पड़ रहा है। यह चिकित्सीय सुविधा जीवनरक्षक है और इसका निरंतर काम करना अनिवार्य है। इस मामले में प्रशासन की उदासीनता लाखों मरीजों के लिए खतरा बन चुकी है।
गर्भवती महिलाओं की अनावश्यक और खतरनाक रेफरिंग संवेदनहीनता की शर्मनाक मिसाल
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को बार-बार हल्द्वानी रेफर किया जाना, न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का अपमान है, बल्कि यह सीधे तौर पर उनके जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। गंभीरता की कसौटी पर खरी न उतरने वाली महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक कर्तव्य है। जब तक कोई केस गंभीर न हो, उन्हें अनावश्यक रूप से रेफर करना दुर्भाग्यपूर्ण और जनस्वास्थ्य के साथ अन्याय है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति आज भी लंबित
कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरो सर्जन जैसे आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति आज भी लंबित है।यह न केवल प्रशासन की गंभीर चूक है, बल्कि इससे पहाड़ के हजारों रोगी बेसहारा और असुरक्षित हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में हार्ट अटैक और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं आम हैं, ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी जानलेवा साबित हो रही है।
असुविधाजनक दवा वितरण प्रणाली मरीजों के लिए काल का जाल
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दवा वितरण काउंटर अत्यंत छोटा और अपर्याप्त है, जिससे मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। यह प्रणाली मरीजों की तकलीफ को दोगुना करती है और स्वास्थ्य सेवा के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन की खामोशी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मौन
हाल ही में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री जब मेडिकल कॉलेज का दौरा करने आए थे, उस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, मेडिकल प्रशासन और जिलाधिकारी मौजूद थे। परंतु आश्चर्यजनक रूप से किसी ने भी चिकित्सा व्यवस्था के गंभीर मुद्दों को मंत्री के समक्ष उठाना उचित नहीं समझा। यह खामोशी और मौन सीधे तौर पर जनता के प्रति अन्याय और प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की मांग और अंतिम चेतावनी
~ ऑक्सीजन प्लांट और बूस्टर उपकरण का तत्काल 24×7 संचालन।
~ सीटी स्कैन मशीन की शीघ्रतम मरम्मत या प्रतिस्थापन।
~ गंभीर मामलों को छोड़कर गर्भवती महिलाओं की अनावश्यक रेफरिंग पर तत्काल रोक।
~ कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरो सर्जन की त्वरित नियुक्ति।
~ दवा वितरण व्यवस्था का विस्तारित और सुव्यवस्थित संचालन।
उन्होंने कहा है कि सभी कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट आम जनता और संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। अगर प्रशासन हमारी मांगों को सात दिनों के भीतर पूरा नहीं करता है, तो अल्मोड़ा की जनता के साथ मिलकर शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी जन आंदोलन और कानूनी कार्रवाई सहित हर संभव कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। “यह सिर्फ एक संघर्ष नहीं, बल्कि हमारे पहाड़ों के लोगों की जिंदगियों की रक्षा का सवाल है।”
नई दिल्ली (एजेंसियां)। हाल ही में सरकार ने पूरे देश में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। यह अवकाश न केवल कामकाजी पेशेवरों के लिए बल्कि छात्रों और गृहिणियों के लिए भी एक सुनहरा मौका है कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल सुकून के बिता सकें।
शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश का महत्व
यह अवकाश न केवल एक दिन की छुट्टी देता है बल्कि यह हमें अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने का मौका भी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह दिन लोगों को अपनी रुचियों और शौक पूरे करने का भी अवसर देता है। बड़े शहरों में रहने वाले लोग अक्सर अपने काम के चलते बहुत व्यस्त रहते हैं। ऐसे में यह अवकाश उनके लिए एक नई ऊर्जा भरने का काम करता है।
~ परिवार के साथ समय बिताने का मौका ~ दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना ~ घर पर आराम करने का समय ~ अपने पसंदीदा शौक को पूरा करने का अवसर ~ शुक्रवार का अवकाश न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
सार्वजनिक अवकाश के दौरान करने योग्य गतिविधियाँ: अब जब आपके पास एक पूरा दिन है, तो क्यों न इसका भरपूर लाभ उठाया जाए? कुछ सुझाव जिनसे आप अपने दिन को अधिक रोमांचक बना सकते हैं…
इन गतिविधियों के माध्यम से आप न केवल अपने दिन को यादगार बना सकते हैं, बल्कि आप अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं।
पारिवारिक पिकनिक: एक खूबसूरत पार्क में अपने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद लें। फिल्म मैराथन: अपने पसंदीदा फिल्मों की श्रृंखला देखें। शॉपिंग: नई चीजों की खरीददारी करें और अपने वार्डरोब को अपडेट करें। कला और क्राफ्ट: अपने रचनात्मक पक्ष को उजागर करें। कुकिंग: नई रेसिपीज़ आजमाएं और अपने परिवार को कुछ स्वादिष्ट खिलाएं। योग और मेडिटेशन: अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
बनाएं अवकाश के दौरान यात्रा की योजना
गंतव्य खर्च समय हिल स्टेशन ₹5000 2 दिन बीच ₹6000 3 दिन स्थानीय पर्यटन ₹2000 1 दिन सफारी ₹7000 2 दिन धार्मिक स्थल ₹3000 1 दिन वन्यजीव सेंचुरी ₹8000 3 दिन कला संग्रहालय ₹1500 1 दिन स्पा रिट्रीट ₹10000 3 दिन
शुक्रवार की छुट्टी का यह आदेश कुछ विशेष क्षेत्रों में लागू होगा। सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ निजी सेक्टर की कंपनियों ने भी इस आदेश को अपनाने का निर्णय लिया है। यह आदेश उन क्षेत्रों में लागू होगा जहां काम का दबाव ज्यादा होता है, जैसे कि आईटी, बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र।
आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस कदम का समर्थन किया है। बैंकिंग सेक्टर में भी इस आदेश का स्वागत किया गया है, क्योंकि इससे कर्मचारियों को ग्राहकों की सेवा में और अधिक कुशलता देखने को मिलेगी।
समय का सदुपयोग करें: अवकाश के दिन को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएं। समय का सही उपयोग आपके दिन को और भी यादगार बना सकता है। सुबह की सैर: एक ताजगी भरी शुरुआत के लिए सुबह जल्दी उठें। नाश्ता तैयार करें: अपने परिवार के लिए विशेष नाश्ता तैयार करें। दोस्तों से मिलें: अपने पुराने दोस्तों से मिलकर कुछ पुराने यादगार पलों को फिर से जिएं। घर की सफाई: अपने घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। रात्रि भोज: दिन के अंत में एक विशेष रात्रि भोज की योजना बनाएं।
अवकाश के लाभ: शुक्रवार का अवकाश न केवल मौज-मस्ती का समय होता है, बल्कि यह हमारे जीवन में कई लाभ भी लाता है।
लाभ विवरण और प्रभाव समय
1. मानसिक स्वास्थ्य तनाव में कमी बेहतर मानसिक स्थिति दीर्घकालिक 2. शारीरिक स्वास्थ्य अधिक आराम ऊर्जा में वृद्धि तत्काल 3. पारिवारिक संबंध अधिक समय मजबूत रिश्ते दीर्घकालिक 4. समाजिक जीवन दोस्तों से मेलजोल बेहतर संबंध तत्काल रचनात्मकता नई गतिविधियाँ सृजनात्मक विकास दीर्घकालिक 5. आर्थिक लाभ घरेलू बचत वित्तीय स्थिरता तत्काल प्रकृति से जुड़ाव पर्यावरण मित्रता हरित सोच दीर्घकालिक 6. स्व-अन्वेषण आत्मविश्लेषण व्यक्तिगत विकास दीर्घकालिक
सार्वजनिक अवकाश: समाज पर प्रभाव
अवकाश का समाज पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। यह न केवल व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं को भी छूता है।
अवकाश के दौरान सामुदायिक कार्यक्रम
~ स्थानीय मेलों का आयोजन ~ रक्तदान शिविर ~ स्वास्थ्य जांच कैम्प ~ छुट्टी के दौरान पर्यावरण संरक्षण
सार्वजनिक अवकाश के दीर्घकालिक लाभ: अवकाश केवल एक दिन की राहत नहीं होता, यह हमारे जीवन में सकारात्मकता लाता है और हमारे भविष्य को भी प्रभावित करता है।
छुट्टियों के दौरान हम जो भी सकारात्मक ऊर्जा और अनुभव प्राप्त करते हैं, वे हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
~ क्या यह अवकाश सभी के लिए लागू होता है?
जी हां, यह अवकाश सभी सरकारी और निजी संस्थानों के लिए लागू है।
~ क्या शुक्रवार का यह अवकाश हर साल होगा?
फिलहाल, यह निर्णय वर्तमान वर्ष के लिए है और भविष्य के लिए इसे बढ़ाया जा सकता है।
~ क्या इस अवकाश के दौरान बाजार खुले रहेंगे?
अधिकांश बाजार और दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी, लेकिन कुछ स्थानीय व्यवसाय बंद हो सकते हैं।
~ अवकाश के दौरान यात्रा की योजना कैसे बनाएं?
आप अपनी रुचि के अनुसार स्थानीय या लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं, बजट और समय को ध्यान में रखते हुए।
~ क्या इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे?
हां, कई स्थानों पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।
नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बदलते मौसम के मिजाज के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28, 29, 30, 31 मई और 1-2 जून को बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ओडिशा तट से दूर एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। यह क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इससे पूर्वी और तटीय राज्यों में मौसम का व्यापक असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28, 29, 30 और 31 मई को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बारिश के साथ चलेगी तेज हवा
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 28 मई से 2 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तेजी पकड़ी है। इसकी उत्तरी सीमा अब मुंबई, पुणे, शोलापुर, कालाबुरागी, महबूबनगर, कवाली, अगरतला और गोलपारा होते हुए 28.5°N/89°E तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
दक्षिण भारत में भारी वर्षा की चेतावनी
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 28 से 30 मई के बीच भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ भी चल सकती हैं। खासकर तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में 27 मई को अत्यधिक भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 27 से 29 मई तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, गुजरात में 60-70 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। बंगाल और बिहार में गरज-चमक चमक के साथ बारिश ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 27 से 31 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त, असम, मेघालय और मिजोरम में 28-30 मई के बीच भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है, जबकि 30 मई को सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल में विशेष रूप से भारी बारिश हो सकती है।
मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई से 1 जून के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र अशांत रहेगा। विशेषकर गुजरात, केरल, ओडिशा, बंगाल और अंडमान सागर में मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
03 जून दिन मंगलवार 2025 प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
बड़ा मंगल पर नागेश्वर मंदिर में सुन्दर काण्ड व विशाल भण्डारा
लखनऊ। एलडीए आशियाना स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में 03 जून दिन मंगलवार 2025 प्रातः 11:00 बजे से सुन्दर काण्ड व विशाल भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है।
नागेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित देवी प्रसाद जी ने बताया कि प्रभु श्री राम एवं श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद से ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के पावन अवसर पर 03 जून दिन मंगलवार 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सुन्दर काण्ड व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने सभी को सपरिवार और इष्ट मित्रों सहित भण्डारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है। कार्यक्रम आयोजक अग्रिम सिंह हैं और सहयोग अनूप रावत, डॉ. निधी कुमारी, रोहित तिवारी, अभिषेक चौधरी का रहेगा।
वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त और वाहन स्वामी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द
अब खोली जाएगी वाहनों की हिस्ट्रीशीट
लखनऊ। जिस प्रकार लगातार अपराध करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उनकी हिस्ट्रीशीट खोलती है, उसी प्रकार अब यातायात नियमों की बार-बार अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ पर नियंत्रण के लिए अब वाहनों की भी ‘हिस्ट्रीशीट’ तैयार की जा रही है। यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय ने इसकी रणनीति बनाई है। सभी जिलों में ऐसे वाहनों को चिह्नित किए जाने का निर्देश दिया गया है, जिनके तीन या उससे अधिक चालान हुए हों और उनका शमन शुल्क भी न जमा किया गया हो। बार-बार गलती के बाद चालान की भी अनदेखी करने वालों को अब उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। परिवहन विभाग की मदद से ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराए जाने के साथ ही वाहन स्वामी का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कराया जाएगा।
कार्रवाई की मॉनिटरिंग करेगा यातायात निदेशालय
यातायात निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि परिवहन आयुक्त की ओर से सभी जिलों के आरटीओ को ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पत्र भी जारी किया गया है। जल्द कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। प्रदेश में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जन जागरूकता के साथ ही बार-बार नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। यातायात निदेशालय ऐसे वाहनों की सूची एकत्र करा रहा है। एक खास सेल बनाकर ऐसे वाहनों के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
एक बस का चालान हुआ 40 बार
पिछले दिनों कई भीषण हादसों में चार-पांच या उससे अधिक लोगों की जान गईं। जांच में सामने आया कि दुर्घटना का शिकार वाहन की फिटनेस दुरुस्त नहीं थी। चालान किए जाने के बाद भी शमन शुल्क जमा नहीं कराया गया और वाहन फर्राटा भरता रहा। ऐसा ही एक भीषण हादसा बीती 15 मई को लखनऊ में किसान पथ ओवरब्रिज पर हुआ था। निजी डबल डेकर बस में आग लगने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी। एक अधिकारी के अनुसार अलग-अलग मामलों में बस के 40 चालान हुए थे।
नियमों की लगातार अनदेखी करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जन-जागरूकता के साथ बार-बार नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। – के. सत्यनारायण, एडीजी यातायात
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे एवं पार्षद नवीन चंद्र आर्य ने जिलाधिकारी से मिलकर दर्ज कराई आपत्ति
अधिकारियों के व्यवहार और उदासीनता पर उठाए सवाल
जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता की प्रशासन से दो टूक—जनहित उपेक्षित नहीं होना चाहिए
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में कृत्रिम रूप से छोड़े जा रहे बंदरों की समस्या, प्रशासन की निष्क्रियता और अधिकारियों के अमर्यादित व्यवहार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पाण्डे ने नगर निगम के रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चंद्र आर्य के साथ जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डे से मुलाकात की। दोनों प्रतिनिधियों ने दिनांक 11 अप्रैल 2025 को प्रस्तुत पूर्व ज्ञापन पर कोई कार्यवाही न होने पर गहरी नाराज़गी जताई और इसे आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रशासन की असंवेदनशीलता बताया।
पूर्व घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 11 अप्रैल को श्री पाण्डे व पार्षद आर्य नगर क्षेत्र में बंदरों की समस्या और जनसुरक्षा जैसे विषयों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे थे। जिलाधिकारी के अवकाश पर होने के कारण उन्हें अपर जिलाधिकारी (ए.डी.एम.) से मिलने को कहा गया।
ए.डी.एम. द्वारा कथित रूप से असम्मानजनक शब्दों में कहा गया— “तो बोलिए, क्या बोलना है? हमारे पास समय नहीं है।”
इसके बाद प्रतिनिधियों ने सी.डी.ओ. से मिलने हेतु पर्ची भेजी, किंतु 15 मिनट के इंतजार के बाद सूचना दी गई कि वे व्यस्त हैं और ज्ञापन तक स्वीकार नहीं किया गया।
पार्षद नवीन चंद्र आर्य ने जताई कड़ी आपत्ति:
श्री आर्य ने जिलाधिकारी से स्पष्ट रूप से कहा— “प्रशासन को यह समझना चाहिए कि सामाजिक कार्यकर्ता और राजनैतिक व्यक्ति समान नहीं हैं। दोनों के कार्यक्षेत्र और उद्देश्य भिन्न हैं। समाज के हित में निस्वार्थ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को, नियमों की आड़ में, मिलने से वंचित करना अनुचित परंपरा है। जैसे राजनैतिक प्रतिनिधियों की बातों को तुरंत प्राथमिकता दी जाती है, वैसे ही जनहित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी समान महत्व और सम्मान मिलना चाहिए।”
संजय पाण्डे ने उठाए गंभीर प्रश्न: सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय पाण्डे ने कहा—
“जो ज्ञापन विधिवत रिसीव किया गया, उस पर एक महीने तक कोई संज्ञान न लिया जाना दर्शाता है कि प्रशासन आम जन की पीड़ा और सार्वजनिक मुद्दों के प्रति कितना उदासीन हो चुका है। यह स्थिति लोकतंत्र की आत्मा के विपरीत है।”
प्रमुख मांगें, जिन पर तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा:
~ दिनांक 11 अप्रैल 2025 को दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई कर इसकी लिखित जानकारी साझा की जाए।
~ अमर्यादित भाषा और व्यवहार करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी जाए तथा अधिकारियों हेतु संवाद मर्यादा गाइडलाइन लागू की जाए।
~ बंदरों की समस्या पर स्थायी समाधान हेतु कार्ययोजना बनाई जाए और जनपद स्तरीय सार्वजनिक फोरम पर प्रस्तुत की जाए।
अंतिम चेतावनी – प्रकरण को उच्चस्तरीय मंचों पर ले जाने की तैयारी: श्री पाण्डे ने चेतावनी देते हुए कहा—
“यदि शीघ्र, न्यायसंगत और पारदर्शी कार्यवाही नहीं हुई, तो यह संपूर्ण प्रकरण माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों को सौंपा जाएगा।”
लखनऊ। मई-जून के महीने में लखनऊ की सड़कों पर जगह-जगह पूरी-सब्जी, कढ़ी चावल, छोले चावल, फल बांटते, शरबत पिलाते लोगों की भीड़ दिखेगी। ये नज़ारा किसी त्योहार का नहीं, बल्कि लखनऊ में एक खास दिन होता है, जिसे कहते हैं बड़ा मंगल। हर साल ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को यह परंपरा निभाई जाती है। कुल मिलाकर सिर्फ पूजा नहीं, भाईचारे की पहचान है बड़ा मंगल। यह दिखाता है कि यहां के लोग धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे की सेवा करते हैं।
LDA तिवारी मार्केट
एक चमत्कारी घटना से जुड़ी हुई है बड़े मंगल की शुरुआत बड़े मंगल की शुरुआत एक चमत्कारी घटना से जुड़ी हुई बताई जाती है। सैकड़ों साल पहले, लखनऊ में दक्षिण भारत की एक महिला अपने साथ हनुमान जी की एक छोटी-सी मूर्ति लेकर आई थी। उस समय लखनऊ में नवाबों का शासन था। महिला ने लखनऊ में ही हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने की इच्छा से नवाब वाजिद अली शाह से बात की। नवाब ने उसे मंदिर बनाने की अनुमति दे दी।
LDA आशियाना कालोनी
मूर्ति स्थापित होते ही शुरू हुए चमत्कार
कहा जाता है कि उस मूर्ति में चमत्कारी शक्ति थी। जैसे ही हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित किया गया, आसपास के लोग कहने लगे कि उनके जीवन में अचानक खुशियां आने लगीं, बीमारियां दूर होने लगीं, और घर में सुख-शांति बढ़ने लगी। इन बातों ने लोगों का विश्वास और बढ़ा दिया। लोगों ने हनुमान जी को धन्यवाद देने के लिए मंगलवार को भंडारा करना शुरू किया। अब हर साल ज्येष्ठ महीने में चार या पांच मंगलवारों को पूरे लखनऊ में हजारों भंडारे लगते हैं।
सिर्फ भक्ति नहीं, मानवता की सेवा
LDA सेक्टर M
बड़े मंगल पर लखनऊ के हर मोहल्ले, हर सड़क, हर गली में भंडारे लगते हैं। पूरी-सब्जी, छोले-चावल, मिठाई, शरबत, ठंडा पानी और कई जगहों पर फल और आयुर्वेदिक काढ़े तक बांटे जाते हैं। आम लोग ही नहीं, बड़े कारोबारी, राजनेता, स्कूल-कॉलेज, और यहां तक कि मुस्लिम समाज के लोग भी इसमें हिस्सा लेते हैं और खुद खड़े होकर सेवा करते हैं। इसे सिर्फ भक्ति नहीं, मानवता की सेवा भी माना जाता है।
नागेश्वर महादेव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ
आशियाना कालोनी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण भक्ति भाव से सुंदर कांड का पाठ किया गया। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। पंडित देवी प्रसाद जी ने बताया कि यहां प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है।
सतना की सड़कों पर उतरा म.प्र. सकल तेली साहू राठौर समाज
दोषियों पर कड़ी कार्यवाही न हुई तो भोपाल में होगा बड़ा प्रदर्शन
शुभम की निर्मम हत्या के विरोध में निकाली गई आक्रोश रैली
सतना (मध्य प्रदेश)। युवा नेता शुभम साहू की निर्मम हत्या के विरोध में म.प्र. सकल तेली साहू राठौर समाज द्वारा सतना में आक्रोश रैली निकाली गई. साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया.
ऐसी घटना समाज के बन्धु के साथ ना घटित हो, इसके लिए समस्त स्वजातीय नेताओं के नेतृत्व में साहू समाज के सभी आठों संगठन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. संरक्षक एडवोकेट परषोत्तम साहू, म.प्र. तेलिक साहू राठौर महासभा से सत्येंद्र साहू राष्ट्रीय संयोजक जनगणना प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, साहू वैश्य संगठन से हरिशंकर साहू, राकेश साहू, विनोद साहू, साहू कस्तोरिया, कांतिलाल राठौर मंदसौर, कर्मा सेना से गणेश साहू, शंभू साहू, महिला संगठन से श्रीमती रश्मि साहू, किशोर साहू, अशोक साहू ने हजारों स्वजातीय की आक्रोश रैली का नेतृत्व किया.
शुभम साहू (फाइल चित्र)
इससे पहले सुबह 11 बजे शुभम साहू के निवास महादेवा पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से समाज के पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसका संचालन सत्येंद्र साहू ने किया. सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए न्यायिक जांच की मांग की.
इस दौरान राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती तो भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करेंगे, भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा की ओर से सत्येंद्र साहू ने कहा कि समाज हित में सामाजिक लोगों को न्याय दिलाने एवं दोबारा किसी समाज के व्यक्ति को सताया ना जाए इसके लिए सभी संगठनों ने आज सतना में आक्रोश रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा, इसके लिए ह्रदय से आभारी हूँ. उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो भोपाल में समाज के लोग लाखों की संख्या में सड़क पर प्रदर्शन करेंगे.
सभी संगठनों के समस्त पदाधिकारियों ने एक होकर सतना पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को इस गहन संकट को सहन करने के लिए सांत्वना दी और न्याय के लिए शासन को ज्ञापन दिया. इस दौरान मनीष साहू, दीपक साहू, दीपू साहू, विष्णु साहू, अशोक साहू, सुरेन्द्र साहू जी गांगीवाडा, श्री सोनू मुन्नालाल जी साहू छिंदवाड़ा, डिमाक चंद जी रत्ने बीसापुरकला सहित हजारों की संख्या में उपस्थिति रही.
गौरतलब है कि हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से जुड़े पूर्व युवा कांग्रेस नेता शुभम साहू की रविवार देर रात बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह वारदात वाली रात भोपाल से सतना लौटे थे. हमलावरों का पता अभी तक नहीं चल सका है.
प्रधानाचार्य हरवीर सिंह व समाजसेवी गुड सेमिरटर्न शिव सेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण के पुष्प अर्पित किए।
चौधरी वीर सिंह ने कहा कि राज माता अहिल्याबाई को लोकमाता के रूप में ख्याति प्राप्त है। उनके समय भूमिहीन किसानों भीलों जैसे जनजातीय समूह तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला शासन था। आज की पीढ़ी को राजमाता के बारे में अवश्य जानना चाहिए
कार्यक्रम के उपरांत महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन तामसिक भोजन का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि मांस और मदिरा जैसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और हनुमान जी की पूजा में विघ्न डाल सकती हैं।
स्वास्थ्य विभाग की बदहाल कार्यशैली पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे का तीखा प्रहार
“ENT सर्जन नहीं तो CMS से ही करा लो सर्जरी!”
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और दमनकारी प्रशासनिक रवैये पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने कड़ा प्रहार किया है। अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ENT सर्जन की लगातार गैरमौजूदगी के बावजूद, स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा 14 मई 2025 को जारी एक विवादास्पद पत्र में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.सी. गड़कोटी को ENT सर्जन मानते हुए उनसे ENT सर्जरी कराने का असंवैधानिक आदेश दिया गया। यह पत्र हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक CMHL-052025-B-745553 के जवाब में जारी किया गया।
संजय पाण्डे ने कहा: “अस्पताल में ENT सर्जन नहीं तो CMS से ही ऑपरेशन करा लो — क्या यही है स्वास्थ्य विभाग की ‘देखभाल’? यह स्वास्थ्य विभाग नहीं, कोई हास्य मंडली लग रही है। अधिकारियों की उदासीनता और लचर प्रबंधन से मरीज बेहाल हैं।”
कड़वी हकीकत: डॉ. एच.सी. गड़कोटी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) हैं, न कि ENT सर्जन।
ENT सर्जन का पद वर्षों से खाली पड़ा है, जिससे अस्पताल में गंभीर चिकित्सा सेवा बाधित है।
डॉ. मोनिका सम्मल का स्थानांतरण आदेश पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन उन्हें ड्यूटी ग्रहण करने से रोक दिया गया है।
भारी आरोप: संजय पाण्डे ने आरोप लगाया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र पंत और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश गड़कोटी द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को लगातार गुमराह करने वाली रिपोर्ट भेजी जा रही हैं, जिससे अस्पताल की असली स्थिति छुपाई जा रही है और डॉ. मोनिका सम्मल की नियुक्ति रोकी जा रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों की खुलेआम अवहेलना: यह प्रकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का सीधा उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि शिकायतकर्ता की सहमति के बिना कोई शिकायत बंद नहीं की जाएगी। यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग जानबूझकर शिकायतों को दबाने, भटकाने और निस्तारित होने से रोकने का प्रयास कर रहा है।
नई शिकायत एवं मांग: संजय पाण्डे ने इस गंभीर मसले पर नई शिकायत दर्ज कराई है (क्रमांक: CMHL-052025-B-753053), और मांगे हैं…
1. तत्काल ENT सर्जन की नियुक्ति।
2. डॉ. मोनिका सम्मल को बिना विलंब कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति।
3. डॉ. रमेश चंद्र पंत और डॉ. हरीश गड़कोटी की भ्रामक रिपोर्टों की स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच।
4. हेल्पलाइन प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण हेतु स्वतंत्र समिति गठन।
उच्चतम स्तर पर संज्ञान: यह गंभीर मामला प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव उत्तराखंड एवं विधानसभा अध्यक्ष को भी तत्काल सूचित कर दिया गया है। इनके त्वरित हस्तक्षेप एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा है ताकि स्वास्थ्य विभाग की यह शर्मनाक विफलता समाप्त हो।
लखनऊ। पूरे देश में ज्येष्ठ मास के दौरान विशेष भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम और श्रद्धाभाव से किया जा रहा है। श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में दर्शन कर उन्हें सिंदूर, चोला चढ़ाने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। अनेक स्थानों पर भक्तों द्वारा भंडारा भी किया जा रहा है। पुरातन काल से यह परंपरा आज भी उसी उत्साह और भक्ति के साथ मनाई जा रही है।
इसी क्रम में घरों, व्यवसायों और उद्योगों के लिए विद्युत उपकरण उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर लिमिटेड के हजरतगंज स्थित कार्यालय के समक्ष भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। साथ ही इस पुनीत कार्य के लिए आयोजकों को शुभाशीष प्रदान की। कार्यक्रम आयोजकों में मैनेजर संजीव मल्होत्रा, विनय सिन्हा सहित पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा।
विदित हो कि ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार का अपना एक विशेष महत्व है। इन्हें बुढ़वा मंगल और बड़े मंगल के नाम से जाना जाता है। यह पवित्र दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस दिन व्रत, पूजा-पाठ, भंडारे आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में ज्येष्ठ मास में कुल पांच बड़े मंगल होंगे, जिनकी शुरुआत 13 मई से हो चुकी है। अंतिम मंगल 10 जून को पड़ेगा। ज्येष्ठ महीने के दूसरे मंगल की शुरुआत 20 मई को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 21 मई को सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर होगा।
क्या और क्यों है महत्व…
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान हनुमान की ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही माता सीता की खोज में लंका जाते समय भगवान श्री राम से मुलाकात हुई थी। इस मिलन को बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है, जिस वजह से ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई।
वहीं शनिवार का दिन भगवान शनिदेव के साथ ही हनुमान जी को भी समर्पित है। इसलिए इन दोनों ही दिनों में भक्तों द्वारा अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं और उन्हें सिंदूर, चोला चढ़ाते हैं। इसके साथ ही विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। यह पर्व सेवा और भक्ति का एक महत्वपूर्ण अंग है।
तुर्की का उत्पाद बता कर सोशल मीडिया पर किया जा रहा आह्वान
शेयर चैट पर धड़ल्ले से प्रसारित हो रहा भ्रामक संदेश !
cocacola, nestle, ariel, colgate का बहिष्कार?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म Share Chat पर एक भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है! इसमें cocacola, nestle, orio, ariel, colgate आदि उत्पादों को तुर्की का बता कर इनके बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्म शेयर चैट पर ख्वाजा का दीवाना नामक आईडी से उक्त मैसेज फैलाया जा रहा है। दरअसल हाल ही में भारत पाकिस्तान के बीच उत्पन्न माहौल को लेकर देश भर में तुर्की के प्रति नाराजगी बढ़ी है।
AI टूल्स gemini ने बताया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही यह जानकारी गलत है। किसी भी उत्पाद का बहिष्कार करने से पहले उसकी सही जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। यह चिंताजनक है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गलत सूचना फैल रही है। कोका-कोला और नेस्ले, जिनमें किटकैट भी शामिल है, वास्तव में तुर्की के उत्पाद नहीं हैं।
कोका-कोला एक अमेरिकी उत्पाद है। इसका आविष्कार अटलांटा, जॉर्जिया में हुआ था। नेस्ले कंपनी स्विट्जरलैंड की है। इसका मुख्यालय वेवे (Vevey), स्विट्जरलैंड में स्थित है। लेज़, ओरियो और कोलगेट सभी संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्पादित होते हैं।
कपड़े धोने का पाउडर एरियल भी तुर्की का उत्पाद नहीं है। यह एक ब्रिटिश ब्रांड है, जिसका स्वामित्व अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (Procter & Gamble) के पास है। इसे बेल्जियम में विकसित किया गया था।
गाजा युद्ध के दौरान तुर्की की संसद ने लिया था निर्णय
बताया गया है कि गाजा युद्ध के दौरान, कुछ भारतीय मुसलमानों ने अमेरिकी और इजरायली उत्पादों का बहिष्कार किया, जिनमें कोका-कोला, नेस्ले और अन्य शामिल थे। यह बहिष्कार फिलिस्तीन पर इजरायल के कार्यों के विरोध में था। वहीं नवंबर 2023 में तुर्की की संसद (Turkey Parliament) ने गाजा (Gaza) में संघर्ष के बीच इजराइल के कथित समर्थन को लेकर दो कंपनियों पर बड़ा फैसला लिया था। तुर्की ने अपने रेस्टोरेंट्स से कोका कोला (Coca Cola) और नेस्ले (Nestle) के प्रोडक्ट को हटा दिया। संसद ने एक बयान में कहा था, ‘यह निर्णय लिया गया है कि इजराइल (Israel) का सपोर्ट करने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट संसद परिसर के रेस्टोरेंट्स, कैफेटेरिया और टी हाउसेज में नहीं बेचे जाएंगे।’ स्टेटमेंट में कहा गया कि यह फैसला संसद के अध्यक्ष नुमान कर्टुलमस द्वारा लिया गया।
अब शासन, प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस प्रकार के संदेशों पर त्वरित कार्रवाई कर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाएं।
मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करेगी भुईयार एजुकेशनल सोसायटी
बिजनौर। भुईयार एजुकेशनल सोसायटी ने वर्ष 2025 में होने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह के लिए आवश्यक रूपरेखा तैयार कर ली है। समारोह के लिए 29 जून रविवार की तारीख तय की गई है।
समिति के सचिव केशव शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में होने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह के लिए आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई है। 1. समारोह हेतु 29 जून 2025 दिन रविवार निर्धारित। 2. आवेदन पत्र समिति को प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 जून 2025 निर्धारित। उक्त तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 3. प्राप्त आवेदन पत्रों को चार वर्गों में निर्धारित किया जाएगा हाई स्कूल हिंदी मीडियम एवं इंग्लिश मीडियम, इंटरमीडिएट हिंदी मीडियम एवं इंग्लिश मीडियम। 4. प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों हेतु पुरस्कार का निर्धारण एवं अन्य पुरस्कारों के बारे में आगामी बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। 5. समारोह के प्रचार प्रसार हेतु विकासक्षेत्र वार प्रचार प्रसार समितियों का गठन किया गया है, जो कि जनपद के सभी गांव में जाकर शैक्षिक गोष्ठियों के माध्यम से अभिभावकों एवं छात्रों को जागरुक करेंगे और आवेदन पत्रों को भी गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। समिति के सचिव ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुई बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साथी भूतपूर्व सैनिक उमेश कुमार ने की। इस दौरान संदीप कुमार, हिरदेश कुमार, नरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, गिरिराज सिंह, अनिल कुमार, टीकम सिंह, पंकज कुमार, केशव शरण एवं कामेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव का निधन अपूर्णीय क्षति
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बिजनौर शाखा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संघर्षशील पत्रकारिता और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा डॉ. राव का जीवन
बिजनौर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला शाखा ने देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को पत्रकारिता के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। डॉ. राव का सोमवार को प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे साँस संबंधी तकलीफ़ के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला इकाई की शोक सभा पालिका बाजार में यूनियन जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल शर्मा की अध्यक्षता व अनुज चौधरी के संचालन में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा, उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक सभा में अनूप खन्ना, वीरेश बल, राजनारायण कौशिक, इफ्तखार मलिक, संजीव भुइयार, सचिन वर्मा, मनोज बाल्मीकि, अनुराग शर्मा, अभय कुमार बिश्नोई, कमल कुमार, राजकुमार, आबिद रजा, इफ्तखार कुरैशी आदि ने हिस्सा लिया।
उपमेंद्र सक्सेना को संस्कार भारती, बरेली महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
साहित्यिक संस्था-कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली द्वारा भव्य काव्य संध्या एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
मातृ दिवस पर 85 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्या शकुंतला सिन्हा सम्मानित
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर साहित्यिक संस्था-कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली द्वारा एक भव्य काव्य संध्या एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी गांधी मोहन सक्सेना के संयोजन में स्थानीय इंदिरा नगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि शायर विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय चित्रकार कुलदीप वर्मा रहे। माॅं शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मातृ दिवस के अवसर पर किए गए इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला सिन्हा को उनके प्रेम, त्याग एवं मार्गदर्शन के लिए पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया एवं संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना को संस्कार भारती, बरेली का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित कवियों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।
कवि बृजेंद्र तिवारी अकिंचन ने मातृ दिवस पर अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की- चूल्हे की रोटी जब खायी बहुत दिनों के बाद मुझको रह रह रहकर आई अम्मा तेरी याद।
गीतकार उपमेंद्र सक्सेना ने माॅं के सम्मान में अपना गीत इस प्रकार प्रस्तुत किया – माॅं से सुंदर शब्द न कोई, माॅं ही जग में सबसे न्यारी मर्म दर्द का माॅं ही जाने, बाकी सब है दुनियादारी।
हास्य व्यंग्यकार दीपक मुखर्जी दीप ने अपना व्यंग्य इस प्रकार प्रस्तुत किया – कब परिंदे बाज बन गए पता ही नहीं चला कब किसने मुझे छला पता ही नहीं चला।
सरस काव्य संध्या में नगर के प्रमुख कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से माताओं की महिमा का गुणगान करते हुए उनके त्याग, बलिदान और प्रेम को बखूबी दर्शाया।
इस अवसर पर अशोक कुमार सक्सेना, डॉ. अखिलेश गुप्ता, रामकुमार अफरोज, उमेश अद्भुत, राज शुक्ल ग़ज़ल राज, बृजेंद्र अकिंचन, दीपक मुखर्जी दीप, राम कुमार कोली, कुमकुम सक्सेना, राम शंकर प्रेमी, राजेश शर्मा ककरेली, नरेश कुमार सक्सेना, रजत कुमार एवं रीतेश साहनी आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।
मां: जो स्वयं मिटती है, पर संतान को कभी टूटने नहीं देती
मां को हर दिन याद रखना चाहिए, सिर्फ एक ‘मदर्स डे’ पर नहीं
जब भी सैलाब में क़श्ती मेरी आ जाती है, मां दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है
इस आधुनिक समय में जब संवेदनाएं अक्सर स्क्रीन की रोशनी में धुंधला जाती हैं और रिश्तों की गर्माहट डिजिटल संदेशों में सिमटती जा रही है, तब भी एक रिश्ता है जो हर तकनीक, हर युग, हर भाषा से ऊपर है — मां।
मां कोई पद नहीं, एक संपूर्ण अनुभव है — जिसे न किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है, न किसी मान्यता की। वह अपनी ममता से हर दर्द को हर लेती है, अपनी चुप्पी से सब कह देती है और अपने आंसुओं से वह शब्द लिख जाती है, जिन्हें इतिहास भी दर्ज नहीं कर पाता।
बचपन में गिरी ठोकर पर उसका लिपटकर चुप कराना जितना सच्चा था, उतना ही सच्चा है उसका आज भी बिना कहे हमारी चिंता करना। जब हम बड़े हो जाते हैं, तो अक्सर सोचते हैं कि अब हम बहुत कुछ समझने लगे हैं। पर सच यह है कि मां के “बोल न सकने वाले मौन” को समझ पाना अब भी हमारे बस से बाहर की बात है।
मां वह धुरी है, जो एक बिखरते परिवार को जोड़े रखती है। वह चुपचाप सहती है, पर अपने बच्चों को कभी महसूस नहीं होने देती कि वह थक चुकी है। कई बार वह खुद अपने अस्तित्व को खो देती है, सिर्फ इसलिए कि हम अपनी पहचान पा सकें।
आज जब हम सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते हैं, या जीवन की राह में संघर्षों से जूझते हैं, तो एक बार पलटकर मां की ओर देखना चाहिए — वह अब भी वहीं है, उसी मुस्कान के साथ, उसी दुआ के साथ, जिसकी कोई कीमत नहीं, पर जिसका मूल्य अपार है। …क्योंकि मां को हर दिन याद रखना चाहिए, सिर्फ एक ‘मदर्स डे’ पर नहीं। वो हर उस सांस में शामिल है, जिसे हम बिना सोचे ले लेते हैं। (साभार)
अल्मोड़ा के स्वास्थ्य इतिहास में एक क्रांतिकारी कदम
अब ‘दूरबीन विधि’ से होंगे ऑपरेशन — संजय पाण्डे के दो वर्षों के संघर्ष से मिली ऐतिहासिक सफलता
अल्मोड़ा। पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में अब आधुनिक चिकित्सा युग का सूत्रपात हो गया है। वर्षों से जिस चिकित्सा सुविधा का केवल सपना देखा जाता था, वह अब साकार हो चुकी है। लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी मशीन अब अल्मोड़ा जिला अस्पताल में स्थापित कर दी गई है।
यह उपलब्धि सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के दो वर्षों के सतत संघर्ष, जनसरोकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक समन्वय का परिणाम है। उन्होंने लगातार शासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से संवाद बनाए रखा, विशेषज्ञों से संपर्क साधा और जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाया।
लेप्रोस्कोपिक तकनीक से अब पित्ताशय की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया जैसे ऑपरेशन बिना चीर-फाड़, कम दर्द और कम खर्च में किए जा सकेंगे। यह सुविधा अब तक केवल बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब अल्मोड़ा के मरीजों को देहरादून, हल्द्वानी या अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।इलाज भी यहीं होगा और भरोसा भी यहीं मिलेगा।
संजय पाण्डे ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उत्तराखंड शासन, स्वास्थ्य विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.सी. गड़कोटी, और जिला प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह केवल एक मशीन नहीं, यह लोगों के विश्वास की वापसी है। आज अल्मोड़ा की धरती पर एक नया सूरज उगा है — जहां जीवन की आशा और इलाज की सुविधा साथ-साथ चलेंगी।”
हालांकि कुछ अंतिम तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं शेष हैं, लेकिन अपेक्षा है कि यह सुविधा शीघ्र ही आम जनता के लिए प्रारंभ कर दी जाएगी। यह पहल न सिर्फ तकनीकी उन्नति है, बल्कि यह भी प्रमाण है कि यदि नीयत साफ हो और प्रयास निरंतर हों, तो पहाड़ों में भी परिवर्तन संभव है।
सनसनी खबर बनाने के बजाय कराना चाहिए पुलिस प्रशासन को अवगत
क्या इन्हें नहीं पता है पत्रकारिता का सही मतलब?
फालतू में मचा रहे हैं हल्ला !
लखनऊ। दरअसल आज का दौर हो या पिछला, यानि कि बीता हुआ समय! पत्रकारिता कभी भी एक आसान काम की श्रेणी में नहीं रहा। पुराने समय में पत्रकारिता में आने वाले लोगों के लिए यह एक मिशन स्वरूप था। उस समय देशहित, जनहित की खबरों को जगजाहिर करने वाले पत्रकार किसी कॉलेज या संस्थान से निकले हुए पुरोधा तो नहीं थे। …लेकिन देश समाज में उनकी खबर से जागरूकता फैले न कि भय; यही था एकमात्र उद्देश्य। आजकल विभिन्न स्कूल, कालेज, संस्थानों से पत्रकारिता में डिप्लोमा, डिग्री हासिल करने वालों की भीड़ आई हुई है। समाचार पत्र, टीवी चैनल, पोर्टल और सोशल मीडिया आदि के विभिन्न प्लेटफार्म से जुड़े अधिकतर पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का ज्ञान ही नहीं है। इस खबर का उद्देश्य किसी को हतोत्साहित करना नहीं है, बल्कि एक संदेश देना है। जैसे कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म होहल्ला की ये खबर समाज में जागरूकता लाने वाली कतई नहीं लगती? राजधानी लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर पुलिस प्रशासन की कथित तौर पर पोल खोलने का ये प्रयास आमजन के गले नहीं उतरता। क्या सनसनी खबर बनाने के बजाय पुलिस प्रशासन को अवगत नहीं कराना चाहिए था?
जिन साहिबानों को इस खबर से कष्ट हो खुल कर रिप्लाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। धन्यवाद।
नई दिल्ली/लखनऊ। देश की सीमा पर तनाव के बीच उत्तर प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के सभी सात एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी किया गया है और हवाई पट्टियों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अयोध्या मथुरा काशी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
परंपरागत एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा हिंदी पत्रकारिता दिवस
बिजनौर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले बिजनौर में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के प्रतिष्ठित पत्रकारों को मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया जाएगा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मारवाड़ी की अध्यक्षता एवं वसीम अख्तर के संचालन में आयोजित बैठक में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर यूनियन का आंशिक तौर पर पुनर्गठन भी किया गया। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मारवाड़ी के आवास पर हुई इस बैठक में ज़हीर अहमद, शकील अहमद, सतेंद्र शर्मा, आलोक कुमार, हितेश विश्वकर्मा, नईम अंसारी, कमरुद्दीन फारूकी, अमित रस्तोगी, फहीम शेख, नीरज कुमार, मुनव्वर सोनू, तुषार वर्मा, संजीव वर्मा, अवनीश गौड़, नदीम अहमद आज़ाद, वसीम खान, मोहम्मद इमरान आदि शामिल रहे।
मीटिंग में टीम का पुनर्गठन निम्न प्रकार से किया गया…
नरेंद्र कुमार मारवाड़ी, जिलाध्यक्ष वसीम अख्तर, महामंत्री सतेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष ज़हीर अहमद, उपाध्यक्ष नईम अंसारी, कोषाध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार, संगठन मंत्री शकील अहमद, संगठन मंत्री संजीव वर्मा, मंत्री
महामंत्री वसीम अख्तर ने बताया कि अगले कार्यक्रमों में पुराने और नए सदस्यों को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।
कर्तव्य का आह्वान: हर सच्चे देशभक्त के लिए एक सलाहकार बुलेटिन
प्रिय भारतीयों, हमारे निर्णायक कार्रवाई की पहली लहर पूरी हो चुकी है। भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीकता और साहस के साथ अपने लक्षित लक्ष्यों पर सफलतापूर्वक प्रहार किया है। जैसे-जैसे हम अगले चरण के लिए तैयार हो रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है कि हर नागरिक सतर्क और जिम्मेदार बना रहे। कृपया निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें:
1. दुष्प्रचार आक्रमण
पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी, आईएसआई, अब एक व्यापक दुष्प्रचार युद्ध छेड़ेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सहानुभूति प्राप्त करने और भारतीय जनता को गुमराह करने के लिए। परेशान करने वाली तस्वीरों, भावनात्मक वीडियो और मनगढ़ंत वृत्तचित्रों की बाढ़ की अपेक्षा करें। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी अपुष्ट सामग्री को आगे न भेजें, साझा न करें या उस पर विश्वास न करें।
2. सूचना अनुशासन
केवल आधिकारिक चैनलों; रक्षा मंत्रालय, पीआईबी और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से अपडेट रहें। अटकलें लगाकर या अपुष्ट अपडेट फैलाकर सूचना तंत्र में शोर न बढ़ाएँ।
3. राष्ट्र के साथ दृढ़ता से खड़े रहें
यह राष्ट्रीय एकता का क्षण है। भारतीय सेना, सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अटूट समर्थन दें। आंतरिक आरोप-प्रत्यारोप और विभाजनकारी चर्चाओं से बचें।
4. भारत विरोधी तत्वों की पहचान और निगरानी करें
अपने पड़ोस, कार्यस्थल या सामाजिक दायरे में सतर्क रहें। शत्रु के प्रति खुली शत्रुता या सहानुभूति व्यक्त करने वाले व्यक्तियों पर ध्यान दें। एक गोपनीय रिकॉर्ड बनाए रखें, क्योंकि ऐसे खतरों को बढ़ाने के लिए जल्द ही औपचारिक रिपोर्टिंग चैनल उपलब्ध कराए जाएंगे।
5. आंतरिक अशांति से बचें
शत्रु आंतरिक अराजकता पैदा करने, दंगे भड़काने या सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का प्रयास कर सकता है। हिंदू-मुस्लिम बहसों में शामिल न हों या विभाजनकारी Narrative को पनपने न दें। किसी भी स्थानीय अशांति की स्थिति में, सुरक्षा को प्राथमिकता दें और तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
6. घबराएं नहीं: राष्ट्रीय प्रणालियों पर भरोसा रखें
शांत रहें और भोजन, दवा या अन्य आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक पैनिक बाइंग या जमाखोरी में शामिल न हों। हो सकता है कि पाकिस्तान या उसके समर्थकों द्वारा आवश्यक वस्तुओं या नकदी की कमी के बारे में नकली संदेश उत्पन्न किए जाएं। इसलिए अति प्रतिक्रिया न करें। • हमारे देश में मजबूत व्यवस्था है, और इस तरह की घटनाओं से आवश्यक आपूर्ति बाधित नहीं होती है। • इसी तरह, अनावश्यक रूप से बड़ी मात्रा में नकदी निकालने से बचें। बैंक और एटीएम सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे। हमारे राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे के लचीलेपन पर भरोसा रखें।
7. जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें
अगले 48 घंटों के भीतर पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की प्रबल संभावना है। इसमें एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल हमले या बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के हमले शामिल हो सकते हैं। सतर्क रहें, खासकर यदि आप सीमावर्ती क्षेत्रों में हैं।
8. मनोवैज्ञानिक युद्ध में भूमिका
याद रखें, प्रत्येक भारतीय नागरिक मनोवैज्ञानिक युद्ध में एक अग्रिम पंक्ति का सैनिक है। शांत, लचीला रहें और अपना मनोबल ऊंचा रखें। डर फैलाने या नकली खबरों के झांसे में न आएं। आपकी मानसिक शक्ति उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी हमारे सैनिकों की बहादुरी।
9. साइबर सुरक्षा सावधानियां
फिशिंग लिंक, नकली वेबसाइटों और विशेष फुटेज या समाचार दिखाने का दावा करने वाले संदिग्ध ईमेल/मैसेजों से सावधान रहें। इस तरह की रणनीति अक्सर दुश्मन के साइबर सेल द्वारा खुफिया जानकारी इकट्ठा करने या मैलवेयर फैलाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
10. संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अज्ञात वस्तुओं या संभावित खतरों की सूचना तुरंत स्थानीय कानून प्रवर्तन या सुरक्षा एजेंसियों को दें। आपकी समय पर कार्रवाई जान बचा सकती है।
हम एक बार फिर आपसे देशभक्ति की अपील करते हैं कि कृपया इस संदेश को यथासंभव व्यापक रूप से साझा करें। कोई भी भारतीय अनजान न रहे। आइए, पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से एक साथ खड़े हों।
जय हिंद जय महान भारत (साभार)
*CALL OF DUTY* For Every True Patriot : An Advisory Bulletin
Dear Indians,
The first wave of our decisive action is complete. The Indian Armed Forces have successfully struck their intended targets with precision and courage. As we brace for the next phase, it is vital that every citizen remains vigilant and responsible. Kindly take note of the following important points:
*1.Propaganda* *Offensive* : Pakistan and its intelligence agency, ISI, will now unleash a massive propaganda war—both to seek international sympathy and to mislead the Indian populace. Expect a flood of disturbing photos, emotional videos, and fabricated documentaries. Do NOT forward, share, or believe any unverified content circulating on social media and messaging platforms.
*2.Information Discipline:* Stay updated only through official channels—the Ministry of Defence, PIB, and reputed national media. Avoid adding noise to the information ecosystem by speculating or spreading unverified updates.
*3.Stand Firm with the Nation:* This is a moment of national unity. Extend unwavering support to the Indian military, the government, and national security agencies. Avoid internal blame games and divisive discussions.
*4.Identify & Monitor Anti-India Elements:* Be observant within your neighborhood, workplace, or social circles. Take note of individuals expressing open hostility or sympathy towards the enemy. Maintain a discreet record, as formal reporting channels will soon be made available to escalate such threats.
*5.Guard Against Internal Disturbances:* The enemy may attempt to create internal chaos, incite riots, or stoke communal tensions. Do NOT engage in Hindu-Muslim debates or allow divisive narratives to fester. In case of any local disturbance, prioritize safety and immediately inform authorities.
*6.Do Not Panic – Trust National Systems:* Stay calm and do NOT indulge in unnecessary panic buying or hoarding of food, medicines, or other essentials. There may be fake messages generated by Pakistan or its sympathizers about shortages of essential commodities or cash. Do not overreact.
•Our country has robust systems in place, and incidents like this do not disrupt essential supplies.
•Similarly, avoid withdrawing large sums of cash unnecessarily. Banks and ATMs will continue to function normally. Trust in the resilience of our national infrastructure.
*7.Prepare for Retaliation:* There is a high probability of retaliation from Pakistan within the next 48 hours. This may include ground-to-ground missile attacks or Border Action Team (BAT) strikes along the LoC and international borders. Stay alert, especially if you are in border regions.
*8.Role in Psychological Warfare:* Remember, every Indian citizen is a frontline soldier in psychological warfare. Stay calm, resilient, and keep your morale high. Do not fall for fear-mongering or fake news. Your mental strength is as crucial as the bravery of our soldiers.
*9.Cyber Security Precautions:* Be wary of phishing links, fake websites, and suspicious emails/messages claiming to show exclusive footage or news. Such tactics are often used by enemy cyber cells to gather intelligence or spread malware.
*10.Report Suspicious Activity:* Immediately report any suspicious movements, unidentified objects, or potential threats to local law enforcement or security agencies. Your timely action can save lives.
We once again appeal to your patriotism—please share this message as widely as possible. Let no Indian be left unaware. Let’s stand together, stronger than ever.
कैसे निपटें? युद्ध, आतंकी हमला हो या अन्य गंभीर संकट जैसी आपातकालीन परिस्थिति
इमरजेंसी के हालात में सतर्क और सजग रहने को वॉर टाइम मॉक ड्रिल
बिजनौर। युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट जैसी आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन जिले भर में किया गया। इसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस व प्रशासन के तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा वालेंटियर्स, समाजसेवियों, आमजनता ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा बुधवार दिनांक 07 मई 2025 को नगर में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया। इस मॉक ड्रिल में आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
दूसरी तरफ अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई द्वारा बिजनौर नगर में स्थित एसआरएस मॉल में, उपजिलाधिकारी धामपुर व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) द्वारा कस्बा धामपुर के शुगर मिल में मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व उपजिलाधिकारी नगीना द्वारा कस्बा नगीना में तथा क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार नजीबाबाद द्वारा थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पर वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया।
वॉर टाइम मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया जाता है।
37 गेंदों में बनाए 97 रन, अपने नाम किया मैन ऑफ दी मैच का ताज
जालंधर के दीपक का लुधियाना क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन
जालंधर (ब्यूरो)। पंजाब के लुधियाना में क्रिकेट टूर्नामेंट में जालंधर के दीपक ने एक बार फिर से अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है।
आपको बता दें कि दीपक ने उस समय सामने वाली टीम के पसीने निकलवा दिए जब उनकी तरफ से 37 गेंदों में 97 रन बना कर मैन ऑफ दी मैच का ताज अपने नाम किया गया। इस विशेष अवसर पर लुधियाना के पार्षद की तरफ से दीपक को विजेता की ट्राफी देकर सम्मानित किया।
युद्ध जैसे हालात के बीच 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल
हवाई हमले से निपटने की तैयारी में जुटा गृह मंत्रालय
India Pakistan War : पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ करने को कहा है। ‘मॉक ड्रिल’ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को सक्रिय करना, लोगों को ‘हमले’ की स्थिति में खुद को बचाने के लिए प्रशिक्षित करना शामिल है।
मॉक ड्रिल में क्या किया जाएगा
1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को संचालित करना
2. नागरिकों और छात्रों को हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा।
3. हमले के समय ब्लैक आउट
4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को समय से पहले छिपाना
5. हमले की स्थिति में लोगों को निकालना, निकासी की योजना बनाना।
सरकार ने सेना को दे दी है खुली छूट
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार एक्शन में है। हाल ही में पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की थी, जिसमें रक्षा मंत्री अजीत डोभाल भी मौजूद थे। बैठक में पीएम ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों को कार्रवाई करने की पूरी छूट दे दी। सेना को लक्ष्य और समय खुद तय करना चाहिए। पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की जान ले ली थी, जिसके बाद पूरा देश गुस्से और गम में डूबा हुआ है और सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सबक सिखाने वाली संभावित कार्रवाई और उसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी तेज हो गई है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को 07 मई को व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विदेशी हमले की स्थिति में आपातकालीन तैयारी को परखा और सुदृढ़ किया जा सके। यह अभ्यास देशभर में चिह्नित 244 ‘नागरिक सुरक्षा जिलों’ में आयोजित होंगे।
राष्ट्र विरोधी सोशल मीडिया एनफ्लुएंसरों पर कसेगा शिकंजा
इस बीच, सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) से संबंधित संसदीय समिति ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जिनके पोस्ट राष्ट्र विरोधी प्रतीत होते हैं। समिति ने सरकार को इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट 08 मई तक पेश करने का निर्देश दिया है। समिति ने यह भी रेखांकित किया कि पहलगाम हमले के बाद इस्लामोफोबिक और कश्मीर विरोधी प्रवृत्तियां सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही हैं, जिससे सांप्रदायिक तनाव और अधिक बढ़ सकता है।
जालंधर के मिठापुर में लोगों को मिली परेशानी से निजात
समाज सेवक आरके नाहर ने रखवाए सीवरेज के ढक्कन
जालंधर (अभिषेक)। सड़क पर गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीवरेज के ढक्कन रखवाने का काम समाज सेवक आरके नाहर द्वारा किया गया। उनके इस कार्य की लोग मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं।
जानेमाने समाज सेवक आरके नाहर समाज सेवा का कोई न कोई काम आएदिन करते रहते हैं। इसी क्रम में बीते दिन उनकी तरफ से मिठापुर में सीवरेज के ढक्कन रखवाए गए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से सीवरेज के ढक्कन टूटे हुए थे। इस कारण रास्ते से आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। यह भी कहा कि लोगों की सुरक्षा का हर काम प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उनके इस कार्य की लोग मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं।
जल संरक्षण और हर घर को पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता
हर जलस्रोत के पास लगाएं 100 पौधे: स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ, 3 मई 2025:
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को मिर्जापुर से प्रयागराज जाते समय ग्राम लखनपुर में राजकीय नलकूप का औचक निरीक्षण किया। यह नलकूप 30–35 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता रखता है। मंत्री ने अधिकारियों से तकनीकी जानकारी ली और किसानों से संवाद कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने नलकूप की नियमित मरम्मत और संचालन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मंत्री ने वृक्षारोपण कर जल-संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। उन्होंने हर जलस्रोत के पास 100 पौधे लगाने की अपील की। मंत्री ने जल जीवन मिशन, हर घर नल योजना, अमृत सरोवर सहित अन्य जल प्रबंधन परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल संरक्षण और हर घर को पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
दर्शन को पहुंचे विंध्यवासिनी देवी के मंदिर
इससे पहले मंत्री श्री सिंह ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी एवं अष्टभुजा स्थित गोकुल धाम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अक्षय तृतीया पर भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा का आयोजन
भोपाल। अक्षय तृतीया पर भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा के तत्वाधान में 20 जोड़ों का निःशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ.
पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्यावरा राजगढ़ पशुपतिनाथ की पावन धरा पर भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा के तत्वाधान में पाँचवाँ नि:शुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में कुल 20 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री नारायण सिंह पवार रहे, जिन्होंने माँ कर्मा धाम के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा कर आयोजन को नई ऊंचाई प्रदान की। साथ ही नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथियों में तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकरण साहू, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र साहू, जनगणना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र साहू, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता, भांडुप युवा अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सतीश साहू, पवन साहू, दीपक साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र साहू, अध्यक्ष मांगीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रामबाबू साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत साफा पहनाकर एवं माँ कर्मा देवी की फोटो भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आधुनिक लिफ्ट झूले पर वर-वधू का जयमाला समारोह रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन की जिम्मेदारी कुमारी रानू साहू और विनोद जी ने कुशलता से निभाई। कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र साहू, अध्यक्ष मांगीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रामबाबू साहू सहित आयोजन समिति के कैलाश बिजाले, नंदू साहू, पवन साहू, भूपेंद्र साहू, संतोष मासाब आदि ने सभी अतिथियों, दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता, परंपरा और सहयोग का अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया।
समाज सेवक आर.के नाहर ने किया 100 पौधे लगाने का ऐलान
पहलगाम हमले को समर्पित जालंधर के मॉडल टाऊन में अभिषेक गुप्ता की तरफ से लगाया गया खूनदान कैंप
जालंधर। हिंदुस्तान में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाने, जाने वाले पहलगाम में आतंकवादी हमले के विरोध में जालंधर के मॉडल टाऊन ( शिवानी पार्क ) में अभिषेक गुप्ता की तरफ से मृतक भाई बहनों को समर्पित खूनदान कैंप लगाया गया।
कैंप में जालंधर के जानेमाने समाज सेवक आर.के नाहर एवं पार्षद बलराज ठाकुर ने खूनदान कर एहम भूमिका निभाई। बातचीत दौरान समाज सेवक आर.के नाहर ने कहा कि खून दान सबसे बड़ा दान है महादान है। खूनदान करने ने आने वाले समय में हमारे किसी भाई बहन की जान बच सकती है। इस अवसर पर श्री नाहर ने 100 पौधे लगाने का ऐलान किया।
कूर्मांचल एकेडमी का बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम, नकुल और मैत्रेय ने दोहराई सफलता
अल्मोड़ा, 1 मई 2025 – सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में कूर्मांचल एकेडमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के शिक्षण और विद्यार्थियों की मेहनत का स्पष्ट प्रमाण है।
कूर्मांचल एकेडमी के इंटर टॉपर नकुल पांडे ने 94.25% अंक प्राप्त किए। नकुल ने 10वीं कक्षा में भी टॉप किया था और तब अल्मोड़ा जिले के साथ-साथ नैनीताल जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। नकुल के पिता श्री महेश चंद्र पांडे आकाशवाणी अल्मोड़ा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, जन्मेजय पांडे ने भी 94.25% अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में टॉप रैंक में स्थान बनाया। हाईस्कूल में मयूर भंडारी ने 98% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया। नकुल और मैत्रेय ने 2023 में भी हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया था।
कूर्मांचल एकेडमी की छात्रा मैत्रेय पुरोहित ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंकों के साथ विद्यालय का नाम रौशन किया। मैत्रेय के पिता स्वास्थ्य विभाग में A.C.M.O. के पद पर कार्यरत हैं। नकुल और मैत्रेय दोनों ही प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं।
इस सफलता के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे, रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन आर्य, गांधी पार्क वार्ड के पार्षद दीप चंद्र जोशी, एडवोकेट अखिलेश टम्टा, नंदन लाल साह, गौरव जोशी, भगवती जोशी, हंसा पांडे, हेम चंद्र पांडे, किरन पांडे, आशीष जोशी, देव सिंह टगणिया, जन्मेजय पांडे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट और प्रधानाचार्य के.के. पंत ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद जताई।
You must be logged in to post a comment.