newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • ~भूपेन्द्र कुमार

    बिजनौर। संत निरंकारी मिशन बिजनौर ब्रांच के महात्मा मनजीत सिंह चौधरी पुत्र रमेश चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल के लिए भर्ती एक महिला को अपना ब्लड डोनेट किया।

    जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी गजेंद्र सिंह की पत्नी नूतन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन होना है। उससे पहले उन्हें ब्लड की आवश्यकता थी। जैसे ही मनजीत चौधरी को इस बारे में पता लगा, उन्होंने तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचकर अपना ब्लड डोनेट किया। रक्तदान बहुत ही पुण्य का काम है, क्योंकि रक्तदान महादान। किसी को अपना रक्त देना, किसी की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। ईश्वर ऐसे ही पुण्य कार्यों से खुश होते हैं और हमें समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है।

  • ~भूपेंद्र कुमार

    धामपुर। शोधादर्श के संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा विशेषांक का विमोचन-लोकार्पण शिवाजी पार्क स्थित पंडित जी की प्रतिमा स्थल पर सम्पन्न हुआ। संपादक आचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने और संचालन डॉ अनिल शर्मा अनिल व मनोज कात्यायन (संयोजक) ने किया।

    मुख्य अतिथि डॉ पंकज भारद्वाज ने कहा कि संपादकाचार्य की स्मृतियों को संजोए रखने की कड़ी में यह विशेषांक एक मील का पत्थर है। एक ही जिल्द में पंडित रुद्रदत्त शर्मा पर इतनी सामग्री अन्यत्र कहीं भी उपलब्ध नहीं है। यह विशेषांक एक ऐसा दस्तावेज बन गया है जो आने वाली पीढ़ियों को उनके संबंध में बताता रहेगा।

    संपादक शोधादर्श अमन कुमार त्यागी ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता में अतुलनीय योगदान करने वाले पत्रकार पंडित रुद्रदत्त शर्मा जी पर भारतवर्ष के सभी पत्रकारों को गर्व है। धामपुर स्थित उनकी एकमात्र प्रतिमा के समक्ष इस विशेषांक का विमोचन लोकार्पण एक ऐतिहासिक पल है।

    विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने कहा कि पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय और यह प्रतिमा अमूल्य धरोहर है, आज इन धरोहरों यह विशेषांक भी जुड़ गया है। डॉ अनिल शर्मा अनिल ने पंडित रुद्रदत्त जी के संबंध में चर्चा करते हुए अमन कुमार त्यागी के श्रम और संयोजन से तैयार इस विशेषांक में उल्लेखित कुछ विशेष बिंदुओं को रेखांकित किया।

    अध्यक्षीय संबोधन में दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय के नामकरण और उद्घाटन के संस्मरण सुनाते हुए अमन कुमार त्यागी के कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।समाजसेवी विवेक अग्रवाल, डॉ.अमित कुमार सिंह और रोमियो मयूर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मनोज कात्यायन ने पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति के कार्यों की चर्चा करते हुए इस पत्रिका को महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बताया।अंत में पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति की ओर से विवेक अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

  • बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच चांदपुर के तत्वावधान में आगामी दिनांक 24 अगस्त दिन रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। संत निरंकारी सत्संग भवन चांदपुर में उक्त आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 2:00 तक होगा।

    चांदपुर ब्रांच के मुखी महात्मा डॉक्टर केपीएस चौहान व सेवादल संचालक राहुल खन्ना ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बरेली जोन 58 ए के जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल की हुजूरी में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर लंगर सहित विशाल सत्संग का आयोजन भी होगा। सरकारी अस्पताल के कुशल चिकित्सकों व उनकी टीम के कुशल नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने जनपद बिजनौर की समस्त ब्रांचों के मुख महात्माओं, सेवादल संचालकों में साथ संगत से कार्यक्रम में शामिल होने की विनती की है। मुख महात्मा डॉक्टर केपीएस चौहान ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन होता है। अबकी बार यह मौका चांदपुर ब्रांच को प्राप्त हुआ है।

  • ~विनीत सिन्हा

    लखनऊ पूर्वी विधानसभा द्वारा 15 अगस्त की शाम को ऑपरेशन सिंदूर विजय उत्सव तिरंगा बाइक रैली मिठाई वाले चौराहे से हनुमान चौराहे तक और हैनीमैन चौराहे से हुसेड़िया चौराहा, पत्रकार पुरम चौराहा होते हुए कैप्टन मनोज पांडे चौराहे पहुंची। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कैप्टन मनोज पांडे चौराहे पर क्रेन पर चढ़कर शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

    लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा द्वारा आयोजित ऑपरेशन सिंदूर विजयोत्सव तिरंगा यात्रा अद्वितीय उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुई।

    यह बाइक रैली मिठाई वाले चौराहे से प्रारंभ होकर गोमती नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए हैनीमैन चौराहे पर पहुंची, जहां सम्मानित पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, मोहल्ला समितियों के प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां से रैली हुसेड़िया चौराहा, पत्रकारपुरम चौराहा होते हुए कैप्टन मनोज पांडे चौराहा पहुंची।

    कैप्टन मनोज पांडे चौराहे पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने क्रेन पर चढ़कर भव्य माल्यार्पण किया। पुष्पांजलि के दौरान उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

    मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा, “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारी अस्मिता, हमारी शौर्यगाथा और हमारे बलिदानों का प्रतीक है। हमें इस सम्मान को हमेशा अपने हृदय में जीवित रखना है।”

    विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा “इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना, रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने, इस तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना।” उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का जनआंदोलन है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, जो हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य का प्रतिबिंब है।ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सोच भले ही शांति की हो, लेकिन हमारे खून में देशभक्ति का जोश और साहस सदैव प्रबल है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे के भाई मनमोहन पांडे, राइफलमैन सुनील जंग महत की मां एवं बहन सुनीता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मानसिंह आजाद की पुत्रवधू श्रीमती सुमन सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नरेंद्र दत्त किमोठी की पुत्रवधू श्रीमती चंद्र कल किमोठी, लेफ्टिनेंट स्व. रजनीकांत यादव के पिता बृजेन्द्र सिंह यादव व परिवारीजनों को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न वार्डों के लखनऊ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवडी, अभिषेक राय, सुश्री रीना चौरसिया, सुमित खन्ना, पार्षद अरुण तिवारी, संजय सिंह राठौड़, राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद राजन, भृगु नाथ शुक्ला, शैलेंद्र वर्मा, अरुण राय, कौशल शंकर पांडे, हरिश्चंद्र लोधी, भूपेंद्र शर्मा, अशोक उपाध्याय, राम कुमार वर्मा, राकेश मिश्रा, उमेश संनवाल, हरिश्चंद्र लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर, संदीप पाठक, शैलेंद्र राय डब्बू, कृष्ण वीर बंटू, कृष्ण वीर बंटू, सूरज जसवानी, दीपक तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी व सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी ने तिरंगे को सलाम किया और देश सेवा का संकल्प लिया।

  • लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), इंदिरा नगर कैंपस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं शांति महोत्सव ‘कान्फ्लुएन्स-2025’ का शुभारंभ हो गया है। रविवार को CMS कानपुर रोड ऑडिटोरियम में शुरू हुए इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी में एकता और शांति के मूल्यों को स्थापित करना है।

    समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव ने उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों को मानवीय गुणों से परिपूर्ण करने और उन्हें एकता व शान्ति की महत्ता से अवगत कराना बहुत आवश्यक है।

    इस महोत्सव में युगांडा, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित कई देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मानवता का भविष्य एकता और शांति पर ही निर्भर करता है।

    महोत्सव की थीम “एम्ब्रेसिंग डिफरेंसेज, सेलीब्रेटिंग वननेस” रखी गई है, जो विभिन्न संस्कृतियों और विचारों के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर जोर देती है। CMS की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समझ विकसित करने का मौका देगा।

    महोत्सव की संयोजिका सुश्री कनिका कपूर ने बताया कि 18 अगस्त से विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इनमें फोटोग्राफी, कविता पाठ, भाषण, क्विज, पेपर प्रेजेंटेशन, ड्रामा, समूह गायन और कोरियोग्राफी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र अपनी रचनात्मकता और विचारों को साझा कर पाएंगे।

    CMS हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना के अनुसार, यह महोत्सव न केवल एक प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो युवाओं को वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करेगा।

  • तम्बाकू की लत जानलेवा हो सकती है. चाहे व्यक्ति गुटका चबाता हो या फिर धूम्रपान करता हो, ये आदतें सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाती हैं और व्यक्ति को बीमार कर सकती हैं. कहते हैं तंबाकू के सेवन से कई सालों तक की उम्र कम हो जाती है. लेकिन, तंबाकू की लत दूर करना आसान काम नहीं है. एक बार यह लत लग जाती है तो छुड़ाए नहीं छूटती है. लेकिन, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सुभाष गोयल का कहना है कि घर का ही एक मसाला तंबाकू की लत छुड़वाने में मददगार साबित हो सकता है. यहां जानिए एक्सपर्ट गुटका (Gutka) या धूम्रपान (Smoking) छोड़ने के लिए क्या सलाह दे रहे हैं.

    इस मसाले से दूर होगी तंबाकू की लत एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को गुटका खाने की आदत है उन्हें खासतौर से इस नुस्खे को आजमाकर देखना चाहिए. आपको करना बस इतना है कि हथेली पर अजवाइन और सेंधा नमक रखें बिल्कुल ऐसे जैसे जर्दा और चूना रखते हैं. इसे अंगूठे से मसलकर होंठ के पीछे रख लें जैसे कि तंबाकू रखा जाता है. इसे 3 घंटों के लिए मुंह में रखें. तंबाकू, गुटका या सिगरेट की इच्छा खुद ब खुद मरने लगेगी. एक्सपर्ट का कहना है कि इस नुस्खे को आजमाने के बाद जो लोग दिन की 20 सिगरेट पी जाया करते थे वो लोग 1 या 2 सिगरेट पर आ जाएंगे और फिर इच्छा बिल्कुल ही खत्म हो जाएगी. ये टिप्स भी आएंगे काम खानपान की अच्छी आदतें तंबाकू की लत को दूर करने में फायदा दिखा सकती हैं. तंबाकू चबाने की या फिर सिगरेट पीने की इच्छा ना हो इसके लिए मुंह को व्यस्त रखना जरूरी होता है. आप संतरा खा सकते हैं, ओट्स या ब्राउन राइस का सेवन किया जा सकता है, सूरजमुखी के बीज चबाए जा सकते हैं या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं. एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है. इससे सिगरेट (Cigarette) ना पीने की या तंबाकू ना चबाने के कारण हो रही एंजाइटी दूर रहती है. फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दिया जाए तो खुद ही व्यक्ति सिगरेट से दूर रहने लगता है. जिन चीजों से आप ट्रिगर होते हैं या कहें जिन चीजों को देखकर या सुनकर सिगरेट पीने या गुटका चबाने की इच्छा होती है उन ट्रिगर करने वाली चीजों से दूरी बनाएं।

  • बिजनौर। कला और सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली शिक्षिका कविता सागर, बिजनौर के मोहल्ला अंबा विहार की निवासी हैं। वह न सिर्फ एक कुशल शिक्षिका हैं, बल्कि एक अद्भुत चित्रकार भी हैं, जिनकी कलाकारी और सामाजिक सेवा की भावना दोनों ही सराहनीय हैं।

    कविता सागर की शिक्षा बिजनौर में ही हुई। उन्होंने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जीजीआईसी बिजनौर से पूरी की, जिसके बाद वर्धमान डिग्री कॉलेज से बीए और एमए की डिग्री हासिल की। उन्होंने धर्मवीरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नूरपुर से बीएड किया, जिसने उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में कदम रखने का मौका दिया।

    कविता जी की सबसे बड़ी खूबी उनकी चित्रकला है। वे आर्ट पेंटिंग हो या वॉल पेंटिंग, सभी को बड़ी ही शालीनता और निपुणता से बनाती हैं। उनकी बनाई हुई पेंटिंग्स इतनी आकर्षक होती हैं कि वे दर्शकों को बरबस अपनी ओर खींच लेती हैं। कला के प्रति उनका जुनून और लगन साफ दिखाई देता है। शैक्षणिक जीवन में भी वे हमेशा आगे रहीं। पढ़ाई में तेज और कुशाग्र बुद्धि वाली कविता जी घर के कामों में भी उतनी ही दक्ष हैं। उनके मृदुभाषी और व्यवहार कुशल स्वभाव के कारण सभी उनकी प्रशंसा करते हैं। उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

    कविता जी के पति बृजेश कुमार, पेशे से एडवोकेट हैं। यह दंपत्ति लंबे समय से संत निरंकारी मिशन की बिजनौर शाखा को अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहा है। मिशन के प्रति उनका समर्पण और लगन देखते ही बनता है। वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ हर जिम्मेदारी को निभाते हैं, जो उन्हें सौंपी जाती है। कविता सागर कला, शिक्षा और समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण हैं, जिनकी बहुमुखी प्रतिभा और विनम्रता उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाती है।

  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने पुलिस परिवार और प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति व सौहार्द्र स्थापित करने की अपील की।

    सीएम ने पुलिस को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में सौहार्द्र और एकता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात कर निष्काम कर्म के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित देशभक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को सीएम ने देखा। समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    वाराणसी के शिवपुर स्थित सेंट्रल कारागार में आधी रात जन्माष्टमी का पर्व बंद कैदियों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया गया। भजन-कीर्तन संग कथा वाचक ने श्रीकृष्ण के कारागार में जन्म की कथा सुनाई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा ने कहा कि श्रीकृष्ण के जन्म की कथा ने कैदियों को यह विश्वास दिलाया कि जब भगवान स्वयं कारागार में जन्म लेकर अधर्म का नाश कर सकते हैं, तो सत्य और भक्ति के बल पर जीवन की हर बाधा को पार किया जा सकता है। इस आयोजन में कैदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर अपने अतीत को भूलकर एक नई शुरुआत की प्रेरणा ली।

    प्रयागराज में कटरा स्थित रामवाटिका पार्क में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर झांकियों और मंचन का आयोजन हुआ। शुरुआत श्रीकृष्ण जन्म से हुई। इसके बाद ताड़का वध, कालिया मर्दन, माखन चुराते लड्डू गोपाल और गोवर्धन धारण की झांकियों ने श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं की याद दिलाई। बच्चे जब भगवान कृष्ण के रूप में सजे मंच पर उतरे तो दर्शक भाव-विभोर हो उठे। धार्मिक झांकियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी। इस झांकी में एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया गया, वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना की मिसाइलें पाकिस्तान के टैंकों को ध्वस्त करती नजर आईं। साथ ही हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के दृश्यों को भी इसमें दर्शाया गया, जिसने दर्शकों को भीतर तक झकझोर दिया।

    आगरा की पुलिस लाइन में जन्माष्टमी कार्यक्रम में के दौरान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर उनके बाल लीलाओं का मंचन किया गया। श्री कृष्णा भजनों के साथ शिव तांडव और महाकाली के रौद्र रूप में नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को प्रभावित किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पूरे विश्व में भगवान श्री कृष्ण के भक्त हैं। पूरा विश्व भगवान कृष्ण के नाम की पूजा अर्चना करता है। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था इसलिए पुलिस का इस उत्सव से भी सीधा नाता है। वहीं पारसनाथ पंचवटी कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया और भव्य जगमग रोशनी से पूरा मंदिर भी जगमगाया।

    बिजनौर पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी को पावन पर्व की बधाई दी।

    छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कृष्ण लीलाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तदोपरान्त पुलिस परिवार द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना/भजन कीर्तन में सम्मिलित होकर महोत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

  • लखनऊ, आशियाना। युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी सेवा संस्थान ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आशियाना उपवन गेस्ट हाउस, सेक्टर-आई, आशियाना में हुआ। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

    युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर, संस्थान के सदस्यों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने वाजपेयी जी के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वाजपेयी जी को एक महान राजनेता, कवि और दूरदर्शी नेता के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया।

    प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों व सदस्यों ने अटल जी को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

    Oplus_0

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला ने अटल जी के राजनीतिक जीवन, साहित्यिक योगदान, पत्रकारिता, भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना तक की यात्रा एवं प्रधानमंत्री के रूप में उनकी विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। अटल जी एक दूरदर्शी नेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे, जिनकी कविताएं आज भी हमें रास्ता दिखाती हैं।साथ ही उनकी कविताओं एवं साहित्यिक रचनाओं का भी उल्लेख किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि श्रीवास्तव (उप श्रमायुक्त, सेवानिवृत्त) एवं विशिष्ट अतिथि आरके गुप्ता (उपाध्यक्ष, निषाद पार्टी) तथा एसएन पांडे (अध्यक्ष, पीतांबरा समूह) रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बाद में पी.के. मिश्रा भी उपस्थित हुए और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इसी अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्थान में अनिल सिंह को मीडिया प्रभारी तथा वीरेन्द्र श्रीवास्तव को सह-मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

  • देहरादून/नैनीताल। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ दायर आरटीआई का असर अब दिखने लगा है। महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड ने आदेश जारी कर राज्य के सभी जनपदों के अधीक्षकों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से एक माह के भीतर अपने-अपने जनपद में कार्यरत MBBS एवं PG डिग्रीधारी चिकित्सकों की तैनाती व सेवा स्थिति संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

    Oplus_0

    गौरतलब है कि यह कार्रवाई भीमताल निवासी पूर्व कृषि अधिकारी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रशेखर जोशी द्वारा डाली गई आरटीआई के आधार पर हुई है। उनके साथ अल्मोड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट संजय कुमार पाण्डे भी लगातार कंधे से कंधा मिलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। दोनों ने ही स्वास्थ्य विभाग में गहरे पैठे भ्रष्टाचार को उजागर करने का साहसिक कार्य किया है।

    जानकारों का मानना है कि इन आरटीआई के चलते निदेशालय स्तर पर कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं और आने वाले समय में बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। इस आदेश से अब स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में प्रदेश में कितने चिकित्सक कार्यरत हैं, और किन क्षेत्रों में चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। यह कदम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाएगा बल्कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

    आरटीआई एक्टिविस्टों का कहना है कि “हमारी लड़ाई केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि उन गरीब और वंचित लोगों की है, जिन्हें सही समय पर इलाज न मिलने से अपनी जान गंवानी पड़ती है। भ्रष्टाचार मुक्त स्वास्थ्य विभाग ही प्रदेश की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

  • धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

    Oplus_32

    जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण ने चम्मच से पिया दूध…VIDEO:

    कोंडागांव में CMO के घर अनोखी घटना, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

    https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508170040214781969621

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंज उठी। भगवान के प्राकट्योत्सव की खुशी में भक्त झूमने लगे।मंदिर के कोने-कोने में कृष्ण कन्हैया की जय-जयकार होने लगी। भगवान को सोलह श्रृंगार में सजाया गया है। उनका अलौलिक रूप निखर आया, जिसके दर्शन के लिए हर भक्त लालायित है।

    धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज, 16 अगस्त 2025 को, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा, वृंदावन और अन्य जिलों शहरों में माहौल भक्तिमय है।

    भारी भीड़: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। लाखों श्रद्धालु जन्मस्थान और अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

    सजावट: मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों, जैसे श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांके बिहारी मंदिर को फूलों, रोशनी और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया है।

    सुरक्षा व्यवस्था: भारी भीड़ को देखते हुए, मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और यातायात को भी डायवर्ट किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा का दौरा किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना की और आरती में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मथुरा को ₹646 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें 80 योजनाओं का लोकार्पण और 38 का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ₹30,000 करोड़ की कार्ययोजना की भी घोषणा की। अपने संबोधन में, उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि गुलामी के प्रतीक को हटाया गया है और अब मथुरा में भी यही काम होगा।

    लखनऊ: लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, उल्लास और सरकारी घोषणाओं के साथ एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

    नोएडा: इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन किए गए हैं, जहाँ डिजिटल कृष्णलीला भी आकर्षण का केंद्र है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

    कुशीनगर: 31 साल बाद सभी पुलिस थानों में जन्माष्टमी मनाई जा रही है, जो एक पुरानी परंपरा की वापसी है।

    जिला बिजनौर में भी मोहल्ला अंबे विहार निवासी बृजेश कुमार एडवोकेट व शिक्षिका कविता के होनहार सुपुत्र अर्थव कुमार संदेश (5 वर्ष) ने भगवान कृष्ण जी की वेशभूषा धारण की। इस दौरान उनका बहुत ही मनमोहक रूप है, जैसे साक्षात भगवान श्री कृष्ण जी बाल रूप में धरा पर बांसुरी के साथ अपनी बाल लीलाएं कर रहे हैं।

    बिजनौर से रिपोर्टर भूपेंद्र कुमार बताया कि बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के अर्थव कुमार संदेश इतनी कम उम्र में विभिन्न जगह सम्मानित हो चुके हैं। पढ़ने में बहुत ही तेज अर्थव को जब भी अवसर मिलता है वह सभी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाते हैं। उन्हें कोई भी किरदार दे दो, उसी को पूरी निपुणता के साथ निभाते हैं

  • नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों में, भारत में बनी सिंगल माल्ट व्हिस्की ने वैश्विक बाजार में अपनी एक मजबूत जगह बनाई है। इसी कड़ी में, इंद्री (Indri) सिंगल माल्ट व्हिस्की ने अपनी पहचान को और भी ऊँचा उठाया है। हरियाणा के एक छोटे से गाँव इंद्री में बनी यह व्हिस्की, अपने लॉन्च के कुछ ही सालों के भीतर दुनिया के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक बन गई है।

    इंद्री ने ‘व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स’ (Whiskies of the World Awards) में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं, जिसमें ‘वर्ल्ड्स बेस्ट व्हिस्की’ का ख़िताब भी शामिल है। यह लगातार दूसरी बार है जब इंद्री के दिवाली कलेक्टर एडिशन ने इस सम्मान को हासिल किया है। इसके अलावा, इंद्री को अमेरिकी प्लेटफॉर्म ‘वाइनपेयर’ (Winepair) द्वारा ‘बेस्ट न्यू वर्ल्ड व्हिस्की’ का भी सम्मान मिला है, जिससे यह साबित होता है कि पारंपरिक व्हिस्की बनाने वाले देशों के अलावा अब भारत भी इस क्षेत्र में एक बड़ा खिलाड़ी बन चुका है। इन पुरस्कारों ने न केवल इंद्री की क्वालिटी को मान्यता दी है, बल्कि भारतीय डिस्टिलरीज को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान भी दिलाई है।

    इंद्री व्हिस्की को खास बनाने के पीछे कई कारण हैं:

    आइंद्री भारत की पहली ट्रिपल कास्क (Triple Cask) सिंगल माल्ट व्हिस्की है। इसे तीन अलग-अलग प्रकार के लकड़ी के बैरल में परिपक्व किया जाता है:

    एक्स-बोरबॉन (ex-bourbon): इसमें वेनिला और नारियल का स्वाद आता है।

    एक्स-वाइन (ex-wine): यह व्हिस्की में शहद और काली मिर्च के नोट्स जोड़ता है।

    पीएक्स शेरी कास्क (PX-Sherry Cask): यह गहरा एम्बर रंग और मीठे किशमिश का स्वाद देता है।

    भारतीय जलवायु का फायदा: भारत की उपोष्ण कटिबंधीय (Subtropical) जलवायु व्हिस्की को स्कॉटलैंड जैसे देशों की तुलना में तेज़ी से परिपक्व करती है। जहाँ स्कॉटलैंड में एक व्हिस्की को 10-15 साल लगते हैं, वहीं भारत में 3-5 साल में ही वह उसी गुणवत्ता को पा लेती है। यह तेज प्रक्रिया भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की को एक अनूठा और गहरा स्वाद देती है।

    भारतीय जौ (Barley): यह व्हिस्की राजस्थान के स्वदेशी जौ से बनाई जाती है, जो इसे एक अलग और समृद्ध स्वाद देता है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में पहली बार, भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की की बिक्री स्कॉच व्हिस्की से भी आगे निकल गई है। लोग अब स्कॉच की जगह भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की को पसंद कर रहे हैं, जिसका एक बड़ा कारण इंद्री जैसे ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता है। इंद्री ने लॉन्च होने के सिर्फ दो सालों में ही एक लाख से ज्यादा बोतलें बेचकर एक मील का पत्थर हासिल किया है, जिससे यह दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले सिंगल माल्ट ब्रांड्स में से एक बन गया है। यह इंद्री की सफलता सिर्फ एक ब्रांड की नहीं, बल्कि भारतीय व्हिस्की उद्योग की सफलता का प्रतीक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि क्वालिटी, इनोवेशन और भारतीयता का सही मिश्रण किसी भी उत्पाद को विश्व मंच पर स्थापित कर सकता है।

    मियामी ग्लोबल स्पिरिट अवार्ड्स 2025: इंद्री-ड्रू सिंगल माल्ट को इस प्रतियोगिता में स्कॉटलैंड, जापान और अमेरिका के प्रतिष्ठित ब्रांडों को पीछे छोड़ते हुए “बेस्ट वर्ल्ड व्हिस्की” का खिताब मिला।

    व्हिस्कीज़ ऑफ़ द वर्ल्ड अवार्ड्स 2024: इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले 2023 में भी इसने “बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड” का पुरस्कार जीता था।

    न्यूयॉर्क इंटरनेशनल स्पिरिट्स प्रतियोगिता: इंद्री-ड्रू सिंगल माल्ट को इस प्रतियोगिता में “इंडिया व्हिस्की ऑफ़ द ईयर” के रूप में मान्यता मिली है।

  • मुंबई। ‘FASTag वार्षिक पास’ को पहले ही दिन उपयोगकर्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। लगभग डेढ़ लाख उपयोगकर्ताओं ने वार्षिक पास खरीदकर उसे एक्टिवेट कर लिया।

    सालाना FASTag की अच्छी प्रतिक्रिया, पहले ही दिन 1.4 लाख उपयोगकर्ताओं ने खरीदा वार्षिक पास! https://thh.newzo.in/Lnk/SRWR202508161143043022343230

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2025 के अवसर पर आधिकारिक तौर पर FASTag वार्षिक पास लॉन्च कर दिया है। यह वार्षिक पास देश भर के चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) के लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर मान्य है। ‘FASTag वार्षिक पास’ की आधिकारिक बुकिंग भी से शुरू हो गई। उपयोगकर्ता इसे घर बैठे ऑनलाइन बुक/एक्टिवेट कर सकते हैं। इस वार्षिक पास को पहले ही दिन उपयोगकर्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

    वार्षिक पास को राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। बुकिंग के पहले दिन शाम 7 बजे तक लगभग 1.4 लाख उपयोगकर्ताओं ने वार्षिक पास खरीदकर उसे एक्टिवेट कर लिया। इसके अलावा, पहले दिन टोल प्लाजा पर लगभग 1.39 लाख लेनदेन दर्ज किए गए। बताया गया कि लगभग 20,000 से 25,000 उपयोगकर्ता लगातार राजमार्ग यात्रा ऐप का उपयोग कर रहे हैं और वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को टोल शुल्क में शून्य कटौती के एसएमएस प्राप्त हो रहे हैं। वार्षिक पास से यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रत्येक टोल प्लाजा पर एनएचएआई के अधिकारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, पास उपयोगकर्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 में 100 से अधिक अधिकारी जोड़कर इसे और सुदृढ़ किया गया है।

    सबसे पहले, उपयोगकर्ताओं को 3,000 रुपए का वार्षिक फास्टैग पास खरीदना होगा। यह एक साल या 200 यात्राओं के लिए वैध है। इसे NHAI की आधिकारिक वेबसाइट और राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीदा या सक्रिय किया जा सकता है। यह पास केवल निजी वाहनों जैसे कार, जीप या वैन के लिए ही मान्य है। इस पास का उपयोग व्यावसायिक वाहनों में नहीं किया जा सकता।

  • लखनऊ : एडीजी साइबर क्राइम के पद पर तैनात 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में डीजी (महानिदेशक) के पद पर प्रोन्नत हो गए हैं। आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप के केंद्र में जाने से डीजी का पद रिक्त हुआ था। तभी से ही इस पद के लिए लगातार आईपीएस अधिकारी बीके सिंह के नाम पर चर्चा चल रही थी। बीके सिंह डीजीपी राजीव कृष्ण की टॉप-10 प्राथमिकताओं की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हैं।

    बिनोद कुमार (बीके) सिंह जो मूलरूप से पटना के निवासी हैं। बीके सिंह की प्रोन्नति को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में लोकभवन में डीपीसी की बैठक हुई थी। बैठक में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी थे। इस बैठक के बाद अगले दिन आदेश जारी किया गया।

    राष्ट्रपति के वीरता पदक, सराहनीय कार्य सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी बीके सिंह ने एडीजी साइबर क्राइम के 13 महीने के कार्यकाल से दौरान साइबर अपराधियों से लोगों बचाने के लिए काफी काम किया।लखनऊ में 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के केंद्र की स्थापना करवाने के साथ लोगों को जागरूक करने के बड़े अभियान को चलाने का काम किया। यह कॉल सेंटर साइबर क्राइम हेल्प लाइन के भारत के सबसे बड़ा कॉल सेंटर में से एक है।

    आईपीएस अधिकारी बीके सिंह की पहली पोस्टिंग ट्रेनी एएसपी के पद पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुई। इसके बाद वह एएसपी फैजाबाद व गाजियाबाद में तैनात रहे। बीके सिंह सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, बांदा, सोनभद्र, बिजनौर और रेलवे मिर्जापुर व इलाहाबाद में एसपी रहे। एसएसपी फैजाबाद, इलाहाबाद और बुलंदशहर के साथ ही पीएसी 35 वाहिनी लखनऊ व वाराणसी में भी उनकी तैनाती रही।

    उत्तर प्रदेश सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान बीके सिंह की छवि एक दबंग अधिकारी की रही। उनकी गिनती सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। उन्होंने यूपी में एडीजी सुरक्षा के पद पर भी काम किया है। वे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी भी रहे हैं।

  • मुजफ्फरनगर। पुलिस सेवा में समर्पण, साहस और त्वरित निर्णय क्षमता ही वह गुण हैं, जो किसी अधिकारी को विशेष बनाते हैं। ऐसे ही एक जांबाज़ और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल, जिन्हें उनके अद्वितीय साहस और वीरता के लिए गैलेन्ट्री पदक से सम्मानित किया जा रहा है।

    यह सम्मान उन्हें उस साहसिक कार्रवाई के लिए मिला, जिसमें उन्होंने कुख्यात अपराधी चांद उर्फ काला को मुठभेड़ में मार गिराकर समाज को एक बड़े खतरे से मुक्त कराया। चांद उर्फ काला लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसके नाम पर गंभीर अपराधों की लंबी फेहरिस्त दर्ज थी। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी, लेकिन इंस्पेक्टर बघेल ने न केवल इस चुनौती को स्वीकार किया बल्कि अद्वितीय रणनीति और बहादुरी के साथ उसे अंजाम तक पहुंचाया। मुठभेड़ के दौरान खतरे को सामने देखकर भी पीछे न हटना और अपराधी को न्याय के कटघरे में लाना, उनके साहस की गवाही देता है।

    फिलहाल इंस्पेक्टर दिनेश चन्द बघेल मुजफ्फरनगर में नयी मंडी कोतवाली प्रभारी के रूप में तैनात हैं। यहां भी उनका कार्यशैली अनुशासन, संवेदनशीलता और सख्ती के संतुलन से भरपूर है। अपराध नियंत्रण और जनता के बीच भरोसा कायम रखने में उनकी विशेष पहचान है। इंस्पेक्टर बघेल न केवल एक कुशल पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि वीरता और बहादुरी के सशक्त पुरोधा भी हैं। उनकी कार्यशैली से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस सेवा केवल वर्दी पहनने का नाम नहीं, बल्कि यह वह जिम्मेदारी है, जिसमें हर क्षण जान जोखिम में डालकर समाज की सुरक्षा करनी होती है। गैलेन्ट्री पदक से सम्मानित होना न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग और जनपद के लिए गर्व का विषय है। इंस्पेक्टर बघेल का यह साहसिक कारनामा आने वाले समय में पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा और यह संदेश देगा कि कर्तव्य के रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती से डटकर मुकाबला करना ही असली सेवा और सच्चा सम्मान है।

  • मलिहाबाद, लखनऊ। समाजवादी पार्टी व संगठन को विस्तार देते हुए पंकज यादव को लखनऊ जिला सचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल ने मनोनयन पत्र भेजते हुए पंकज यादव को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश में पंकज यादव संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल के अनुमोदन से जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के नेतृत्व में जिला सचिव पद पर पंकज यादव को मनोनीत किया गया है। श्री जयंत ने आशा जताई है कि वह अपनी लखनऊ जिले की विधानसभाओं एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे।

    उन्होंने कहा कि पंकज यादव हमेशा से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी उम्मीद करती है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की दिशा में काम करेंगे। मनोनयन पत्र सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, विधानसभा मलिहाबाद के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा मलिहाबाद एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेत्री राजबाला रावत, मोहनलालगंज से पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर, वरिष्ठ समाजवादी नेता भारत यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता टीवी सिंह यादव, विधानसभा मलिहाबाद के महासचिव पन्नालाल रावत,एवं मुख्य रूप से संदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष मलिहाबाद मौजूद रहे।

  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शराब पीने के शौकीनों की उम्मीदों पर वज्रपात हो गया है। राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त के दिन शराब की दुकानें बंद रहने का एलान कर दिया गया है। इसके बावजूद पीने वालों को किसी खास समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा! …वजह ये है कि आबकारी और पुलिस विभाग से कथित सैटिंग के चलते सब कुछ संभव हो गया है? हालांकि जिम्मेदार अफसर बयान देने से बच रहे हैं।

    इस संबंध में लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. ने पत्र जारी कर आदेश दे दिया है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। लाइसेंस शर्तों के अनुसार, पिछले साल की तरह इस साल भी देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी की दुकानें, बार अनुज्ञापन, मिथाइल अल्कोहल संबंधी अनुज्ञापन, सीएसडी डिपो, सैन्य एवं अर्द्धसैनिक बलों की कैंटीनें, और सभी प्रकार के थोक व फुटकर अनुज्ञापन वाले प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

    डीएम ने पत्र के जरिये लाइसेंस धारकों को साफ तौर पर चेतावनी भी दी है। 15 अगस्त को कोई भी शराब बिक्री से जुड़ा प्रतिष्ठान खुला पाया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बंदी के लिए किसी भी अनुज्ञापी को कोई प्रतिफल नहीं दिया जाएगा। इस तरह 15 अगस्त यानी शुक्रवार को लखनऊ में पूरी तरह से ड्राई डे रहेगा। इस आदेश के बाद शराब पीने वाले लोग 16 अगस्त को शराब खरीद और उसका सेवन कर सकेंगे।

    ड्राई डे के बावजूद शराब बेची ही जाएगी, ये पक्की बात है! शौकीनों को भले ही ब्लैक में खरीदनी पड़े! वजह ये है कि आबकारी और पुलिस विभाग से कथित सैटिंग के चलते सब कुछ संभव है?

    दरअसल बंदी के दिन शॉप के आसपड़ोस से नंबर दो में शराब की बिक्री की जाती है। शराब ठेकेदार के आदेश पर सेल्समैन एक दिन पहले ही रोजाना की खपत के हिसाब से माल दाएं बाएं कर देते हैं। सूत्रों का दावा है कि शराब ठेके (शॉप) के आसपास चाय पकौड़ी के ठेले, दुकानें, खाने पीने के ढाबे के अलावा रुकने के होटल, लॉज आदि इसके लिए सबसे मुफीद जगह हैं। चारबाग सुदर्शन टॉकीज के पास, फीनिक्स मॉल के पास नहरिया, आलमबाग चंदर नगर पुलिस के पड़ोस में, मुंशी की पुलिया, चौक, डालीगंज, राजाजीपुरम आदि समेत कम से कम पांच सैकड़ा जगह इसे लेकर कुख्यात हैं। इनको तो छोड़िए उत्तर प्रदेश की राजधानी का कोई ही हिस्सा अछूता रह नहीं सकता, जहां चोरी छिपे नहीं, बल्कि शराब खुलकर बेची जाती है।

  • लखनऊ। यूपी के कई जिलों के साथ राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर की तमाम सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। कई मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी घुस गया। कई इलाकों में बिजली गायब है।

    oplus_32
    oplus_32
    oplus_32

    विधानभवन, KGMU ट्रॉमा सेंटर, गोमतीनगर और आशियाना में भारी जलभराव हुआ। ताज होटल और गोमतीनगर के कई हिस्सों में कारें पानी में डूबी नजर आईं।

    oplus_0

    अलीगंज कॉलोनी में राधेलाल स्वीट्स के सामने सड़क करीब 15 फीट धंस गई। सरोजनीनगर, नरही और हजरतगंज में भी पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा।

    oplus_32
    oplus_0

    पॉश इलाके जैसे गोमतीनगर के विक्रांतखंड व अन्य खंड़ों और पीजीआई क्षेत्र की एल्डिको उद्यान कॉलोनी में घरों में पानी घुसने से लोगों में आक्रोश फैल गया।

    oplus_32
    oplus_32

    हालात को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद रखने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है। नगर निगम की कई टीम देर रात से पंप लगाकर पानी निकासी के कार्य में लगी हुई हैं।

    oplus_0

    मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब, डीएम और नगर आयुक्त ने खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया और संबंधित विभागों को जलभराव निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    oplus_0

    बिजली संकट ने मुसीबत और बढ़ा दी। विपुल खंड, विशाल खंड और आधी गोमतीनगर कॉलोनी में घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। दूसरे कई मोहल्लों ने भी बिजली संकट झेला।

    oplus_32

    इस बारिश ने अगस्त में एक दिन में हुई बारिश का रिकॉर्ड बनाया है। 2017 में अगस्त में 161.8 मिमी बारिश हुई थी, जबकि बुधवार को 117.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य मुकेश शर्मा ने राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे यातायात जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त की है। विधान परिषद में उक्त मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लखनऊ की आउटर रिंग रोड पर एक एकीकृत बस अड्डे के निर्माण का सुझाव भी दिया है।

    सदन में मुकेश शर्मा ने कहा कि कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग जैसे बस अड्डों से बड़ी संख्या में अंतरजिला बसों का लगातार आवागमन होता है। यह लखनऊ के प्रमुख मार्गों पर जाम का प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि लखनऊ की आउटर रिंग रोड पर एक एकीकृत बस अड्डे का निर्माण किया जाए और अन्य जिलों को जाने वाली बसों का संचालन वहीं से किया जाए, जिससे शहर को जाम से राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके। मुकेश शर्मा ने कहा कि “यह लोक महत्व का विषय है और मैं सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस दिशा में आकर्षित करना चाहता हूँ।

    गौरतलब है कि राजधानी में आउटर रिंग रोड पर कई एकीकृत बस अड्डों के निर्माण का सुझाव दिया गया है, ताकि शहर के अंदरूनी हिस्सों जैसे चारबाग, कैसरबाग और आलमबाग के बस अड्डों पर दबाव कम हो और यात्रियों का आवागमन सुगम हो सके। इन प्रस्तावित अड्डों के माध्यम से आसपास के आठ जिलों को जोड़ने की योजना है, जिसमें जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है और इसके लिए परिवहन निगम को एलडीए से जमीन मांगी गई है।

    शहर के अंदर दबाव कम करना: चारबाग, कैसरबाग, और आलमबाग जैसे पुराने बस अड्डों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसों और यात्रियों के आवागमन से उत्पन्न होने वाले जाम और भीड़भाड़ को कम करना।

    शहर के बाहरी क्षेत्रों में निर्माण: शहर के भीतर सड़कों पर जाम की समस्या को हल करने के लिए, आउटर रिंग रोड और राजमार्गों के किनारे नए बस टर्मिनल बनाने की योजना है।

    कनेक्टिविटी बढ़ाना: इन बस अड्डों का निर्माण आसपास के आठ जिलों जैसे सीतापुर, मोहान, कानपुर, हरदोई, रायबरेली, अयोध्या, कुर्सी रोड और सुल्तानपुर के लिए कनेक्टिविटी और आवागमन को आसान बनाएगा।

    पर्याप्त भूमि की उपलब्धता: प्रत्येक बस अड्डा बनाने के लिए लगभग 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी, जिसमें इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन भी शामिल किए जाएंगे।

    योजना की प्रक्रिया: इस प्रस्ताव पर एक बैठक में चर्चा की गई है और जिलाधिकारियों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी भेजे गए हैं। परिवहन निगम इस मामले में जल्द ही एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय से शासन को भेजेगा।

  • oplus_32

    लखनऊ। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधी और भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। भाईयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान बाजार में खासी चहल पहल रही। मिठाई और राखियों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।

    oplus_0

    बारिश के कारण कई बाजार में रौनक कम देखी गई। अमीनाबाद, सदर बाजार, चौक बाजार, निशात गंज, आलमबाग सहित अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति रही। बीते शनिवार से लगातार बारिश के कारण बाजार इस समय पूरी तरह से गुलजार नहीं हो पाए लेकिन, जैसे ही बारिश बंद होती, वैसे ही दुकानदार अपनी दुकान सजा लेते। शाम के समय बाजारों में काफी रौनक दिखाई दी।

    oplus_0

    चौक सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी के अनुसार इस बार चांदी और सोने के साथ ही डायमंड की राखियां भी उपलब्ध रहीं। इनमें विभिन्न डिजाइन की ओम नमः शिवाय राखी, क्रिश राखी, वीरा राखी, डिज़ाइनर राखी, शिवाजी महाराज राखी, डोरमैन कंप्यूटर राखी, मिक्की हाउस राखी, श्री जय श्री राम, जय श्रीकृष्ण, स्वस्तिक राखी, छत्रपति शिवाजी महाराज, गणेश जी की मुद्राएं, श्री श्याम, ओम रुद्राक्ष श्री ओम, सिंघम ब्रदर, डायमंड ब्रो, आई हार्ट ब्रो,बेस्ट ब्रो, गोल्ड ब्रो, हाईफाई ब्रो व अन्य प्रकार की राखियां शामिल हैं। इन राखियों की विभिन्न डिज़ाइन और वजन के अनुसार कीमतें तय की जाती हैं। चांदी की राखी 500 से 3000 रुपए, सोने की राखी 10 हजार से 1 लाख तक और डायमंड की राखी 20 हजार से 2 लाख तक व आवश्कतानुसार उपलब्ध रहीं।

    oplus_0
    oplus_0

    पावन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आलमबाग स्थित कार्यालय में महिला मोर्चा एवं क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का संदेश दिया।

    इस अवसर पर आनंद द्विवेदी ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो हमें परस्पर स्नेह, सुरक्षा और सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने बहनों को हर संभव सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में महानगर मंत्री मधुबाला त्रिपाठी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी कार्यालय मंत्री दीपक शुक्ला सहित महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस मौके पर सभी ने समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

    रक्षाबंधन से पहले FSDA की टीमों ने मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों को लेकर छापेमारी की। लखनऊ, आगरा, मथुरा, देवरिया, गोरखपुर, रामपुर और संत कबीर नगर जैसे जिलों में मिठाइयों, खोआ, घी, और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और मिलावट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। कई जगहों पर छापेमारी के दौरान गंदगी और मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट भी किया गया।

    FSDA की सात टीमों ने लखनऊ में 53 नमूने जांच को लिए, इनमें मिठाइयां, तेल, और मसाले शामिल हैं। एत्मादपुर में एक गोदाम से 3 क्विंटल नकली घी बरामद किया। मथुरा में 7 दुकानों पर छापेमारी कर मिठाइयों के सैंपल लिए। देवरिया 6 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में 10 नमूने लिए। गोरखपुर में FSDA ने 10 नमूने जांच के लिए भेजे। संत कबीर नगर में लखनऊ स्वीट्स और राधे गोविंद मिष्ठान भंडार से 6 नमूने लिए। रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में 5 दुकानों से 8 नमूने भरे और एक दुकान में दूषित मिठाई नष्ट की।

  • बिजनौर। रिश्तों को तार तार करने की घटनाएं लोगों के मन को उद्वेलित कर देती हैं, लेकिन बिजनौर की एक घटना न सिर्फ दिलों को झकझोर कर रख देगी बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देगी। दरअसल एक मां ने अपने ही हाथों से सगे बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

    मंडावली थाना क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में युवक शराब पीकर घरवालों के साथ आएदिन मारपीट व गालीगलौज करता था। शराब के नशे में उसने मां के साथ गलत काम किया था। लोकलाज के कारण मां चुप रही। बेटे ने दोबारा ऐसा करने का प्रयास किया तो महिला ने उसे मार डाला।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08 अगस्त 2025 को चन्द्रपाल पुत्र बक्शी निवासी ग्राम श्यामीवाला थाना मंडावली जनपद बिजनौर ने थाना मंडावली पर तहरीर दी कि रात्रि में करीब 12.30 बजे उसके पुत्र अशोक (32 वर्ष) की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

    घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ा भाई गांव में ही रहता है, जबकि उससे छोटा भाई चंडीगढ़ में रहकर प्राईवेट नौकरी करता है। मृतक दूसरे नंबर का था। वे छह भाई-बहन थे। इनमें से एक भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो भाई एक बहन अभी अविवाहित हैं। सूचना मिलते ही एसओ रामप्रताप सिंह और सीओ नितेश सिंह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद देर रात में ही एसपी अभिषेक झा और एएसपी सिटी संजीव वाजपेई भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसपी ने मां मुन्नी देवी, पिता चंद्रपाल, बहन स्वाति और अन्य स्वजन से जानकारी ली। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। घटनास्थल के पास वाले कमरों में ही बड़ा भाई, भाभी, माता-पिता व बहन सो रहे थे। उसके पिता चंद्रपाल की तरफ से मंडावली थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    इस संबंध में चंद्रपाल की तहरीर के आधार पर थाना मंडावली पर मु.अ.सं. 97/25 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। स्वाट सर्विलांस टीम व थाना प्रभारी मंडावली को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में वादी चन्द्रपाल की पत्नी मुन्नी पत्नी (56 वर्ष) का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या का कारण पता चलते ही पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए।

    पूछताछ में अभियुक्ता मुन्नी देवी ने स्वीकार किया कि उसका पुत्र अशोक (अविवाहित) नशे का आदी था तथा नशे की हालत में कई बार घरवालों के साथ अभद्रता एवं मारपीट की थी। अभियुक्ता ने यह भी बताया कि अशोक द्वारा कुछ समय पूर्व उसके साथ अनैतिक कृत्य की घटना कारित की थीं, जिसे लोक-लज्जा के कारण परिवार व समाज में बताया नहीं था लेकिन मन में घुटन महसूस करने लगी थी। अभियुक्ता ने बताया कि दिनांक 07.08.2025 को उसका पति समय करीब 20.00 बजे रात को खाना खाकर घेर मे सोने चला गया था तथा उसकी पुत्रवधु व बड़ा बेटा बराबर में अपने घर में सोने के लिये चले गये थे। उसका बेटा अशोक रात लगभग 23:00 बजे नशे की हालत में घर आया और पुनः अभियुक्ता के साथ जबरन अनैतिक कृत्य का प्रयास किया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसी रात को अभियुक्ता ने लगभग 00:30 बजे, जब अशोक गहरी नींद में सो गया, अभियुक्ता ने घर में रखी लोहे की पाठल (दांती) से उसकी गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी तथा शोर मचाकर गुमराह करने का प्रयास किया था।

    बरामदगी का विवरण – घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का पाटल। अभियुक्ता द्वारा घटना के समय पहने हुए खून लगे कपड़े।

    1. सचिन मलिक, प्रभारी स्वाट मय टीम जनपद बिजनौर।
    2. योगेश कुमार, प्रभारी सर्विलांस मय टीम जनपद बिजनौर।
    3. राम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी मंडावली जनपद बिजनौर
    4. उ. नि. संजय कुमार थाना मंडावली जनपद बिजनौर
    5. उ. नि. सोनू कुमार थाना मंडावली जनपद बिजनौर
    6. आरक्षी पंकज कुमार थाना मंडावली जनपद बिजनौर
    7. आरक्षी राहुल कुमार थाना मंडावली जनपद बिजनौर
    8. म. आरक्षी स्वाति थाना मंडावली जनपद बिजनौर
    9. म. आरक्षी सोनम थाना मंडावली जनपद बिजनौर
    10. आरक्षी मोनू सर्विलांस टीम जनपद बिजनौर।
  • Oplus_0
    1. *रेलवे ने दी यात्रियों को खुशखबरी, आने और जाने का ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलेगा 20% का डिस्काउंट* https://newz.nd.tv/Lnk/SRWR202508100723563022348301
    2. *Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू हुआ इन 4 राशि के जातकों का शुभ समय, बिना रुकावट पूरा होगा हर काम* https://nzo.ibc24.in/Lnk/SRWR202508100724483022346536
    3. *बंगाल से अगवा किया, राजस्थान में शादी के लिए 2 बार बेचा, CBI ने 2 साल बाद नाबालिग को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार* https://newz.nd.tv/Lnk/SRWR202508100725313022348214
    4. *राखी बंधवाने जाते तीन भाइयों की बाइक विद्युत पोल से टकराई, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम* https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508100726463022342671
    5. *रक्षाबंधन पर ‘एक पैग पर एक फ्री’ ऑफर से विवाद: IP क्लब ने ग्राहकों को लुभाने किया प्रचार,बजरंग दल ने कहा-हिंदू त्योहार का ये मजाक* https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508100729313022341309
    6. *निशाने पर लगा राहुल गांधी का फर्जी वोटर खुलासे वाला तीर… अब देशव्‍यापी आंदोलन चलाएगी कांग्रेस* https://newz.nd.tv/Lnk/SRWR202508091855374781968208
    7. *देव आनंद की सबसे बड़ी गलती, 15 मिनट में लुट गया सब कुछ, बर्बादी में शामिल थीं शबाना आजमी और जीनत अमान* https://newz.nd.tv/Lnk/SRWR202508091856134781965509
    8. *खाद वितरण में अफरातफरी: भीड़ देखकर बेहोश हुए सचिव, मायूस लौटे किसान* https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508091857034781967520
    9. *वॉर 2′ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म में हुए कई बदलाव, कियारा के बिकिनी सीन पर भी लगा कट!* https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508091858444781968708
    10. *दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, एक स्टाफ की मौत, शीशे तोड़कर निकाले गए मरीज *https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508091859374781964120
    11. *इटावा में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: 300 किलो लिक्विड ग्लूकोज और 20 किलो अस्वच्छ मिल्क केक जब्त* https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508091900544781968755
    12. *फर्जी सिम कार्ड पर स्ट्राइक करेगा ये स्वदेशी AI, अब तक 82 लाख SIM किए बंद* https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508100747094781962594
    13. *UP: बांदा में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने तीन बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, चारों की मौत* https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202508100748034781964621
    14. *ऑपरेशन सिंदूर में सरप्राइज ही सरप्राइज थे… NDTV से बोले अमेरिकी वॉर एक्सपर्ट जॉन स्पेंसर* https://newz.nd.tv/Lnk/SRWR202508100823493022345910
    15. *महादेव मंदिर में लगी आग, मुख्य पुजारी समेत 7 लोग झुलसे* https://nzo.ibc24.in/Lnk/SRWR202508100833263022348872
  • https://share.google/gnekU6y0ZZtPcsbg9

    बेल पत्र जिसे अक्सर मंदिर में शक्कर जी को चढ़ाया जाता है। भगवान को अर्पित करने वाले इन पत्तों का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि इसके कई आयुर्वेदिक और स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। बेल पत्र पोषक तत्वों का भंडार हैं। इन पत्तों में विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B6, विटामिन C, कैल्शियम और फाइबर मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।

    रोज इन पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों का उपचार होता है। ये पत्ते इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने में ये पत्ते जादुई असर करते हैं। इनका सेवन करने से पैंक्रियाज इंसुलिन का तेजी से निर्माण करता है और ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है। ये पत्ते पैंक्रियास की कार्यक्षमता बेहतर बनाते हैं।

    पूरी खबर के लिए Link खोलें… https://share.google/gnekU6y0ZZtPcsbg9

  • लखनऊ। विभूति खंड पुलिस ने तीन चेन स्नेचर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। अभियुक्तों के कब्जे से कुछ जेवरात, नगदी व एक बाइक बरामद की गई। इनमें से दो अभियुक्तों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

    गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित गुलाम हसन पुरवा की एक महिला के साथ सोमवार को चेंज स्नेचिंग की घटना हुई थी। पीड़िता ने थाना विभूति खंड में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना विभूति खंड और पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम टीम से एक विशेष टीम गठित की गई। संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर को सक्रिय किया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना विभूति खंड क्षेत्र के विशेष खंड स्थित पीएनबी आवासीय परिसर के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो चेन के टुकड़े (पीली धातु), नगदी व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट के बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शिवम कुमार व सत्यम पोरवाल पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

    1. शिवम कुमार (23 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला कटरा हेमनाथ थाना फफूंद औरैया।
    2. सत्यम पोरवाल (20 वर्ष) पुत्र अवनीश पोरवाल निवासी मोहल्ला संजय नगर थाना दिबियापुर औरैया।
    3. दीपेश यादव (21 वर्ष) पुत्र कप्तान सिंह यादव निवासी मोहल्ला कटरा हेमनाथ थाना फफूंद औरैया।
  • https://x.com/lkopolice/status/1953416432181502110?t=NzVW-0io0dylIdWbc5wTTw&s=19

    लखनऊ। आशियाना थाना पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्त में आए शातिरों के कब्जे से 35 लाख रुपए के कीमती जेवरात सहित नकदी बरामद की है।

    डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को थाना क्षेत्र स्थित बीबीयू विश्वविद्यालय की दीवार के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों के नाम सुधीर कश्यप पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी अर्जुन पुरवा थाना कोतवाली सदर लखीमपुर जनपद लखीमपुर खीरी, गौरव सिंह पुत्र कुवर बहादुर सिंह निवासी गुरड्डा खुर्द थाना खमरिया जनपद लखीमपुर, मोहम्मद जिसान पुत्र जुबेर अहमद निवासी मेहवागंज थाना सदर कोतवाली जनपद लखीमपुर, नमित मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा उपचारिका भवन के पीछे बलरामपुर अस्पताल थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ बताए गए हैं।

    आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के अनुसार शातिरों के पास से 35 लाख रुपए के कीमती जेवरात और नकदी बरामद की गई है। इनमें पीली धातु के कंगन, हार, लॉकेट, चेन और सफेद धातु की पायल, बिछिया, कटोरी और प्लेट शामिल हैं। सुधीर कश्यप पर राजधानी सहित गैर जनपद लखीमपुर में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और लूट के आशियाना थाने में दो मामले दर्ज हैं और गोमतीनगर थाने में भी एक मामला दर्ज है। शातिरों को बरामदगी के आधार पर थाने में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

    1. सुधीर कश्यप पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी अर्जुन पुरवा थाना कोतवाली सदर लखीमपुर जनपद लखीमपुर खीरी।
    2. गौरव सिंह पुत्र कुवर बहादुर सिंह निवासी गुरड्डा खुर्द थाना खमरिया जनपद लखीमपुर।
    3. मोहम्मद जिसान पुत्र जुबेर अहमद निवासी मेहवागंज थाना सदर कोतवाली जनपद लखीमपुर।
    4. नमित मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा उपचारिका भवन के पीछे बलरामपुर अस्पताल थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ।
  • निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान/बफर गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी एवं अन्य उर्वरकों का मिलान आईएफएमएस पोर्टल पर उपलब्ध स्टाक एवं भौतिक रूप में उपलब्ध उर्वरकों से किया गया, जो पोर्टल के अनुसार सही पाया गया।

    निरीक्षण के समय जिला प्रबन्धक, पीसीएफ, डीसीएफ एवं एसकेवीएस बफर गोदाम प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद की समितियों पर आवश्यकता के अनुसार तत्काल उर्वरकों की आपूर्ति कराई जाए एवं गोदामों में उपलब्ध उर्वरकों का रख-रखाव नियमानुसार कराएं, जिससे उर्वरकों की गुणवत्ता में कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

    निरीक्षण के दौरान ओवर रेटिंग एवं मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग आदि का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया। समस्त थोक/फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कृषकों की तत्कालीन आवश्यकता के अनुसार ही फास्फेटिक उर्वरकों, विशेषकर यूरिया, डीएपी, एनपीके, उर्वरक का वितरण निर्धारित दर पर किया जाए।

    यह भी निर्देशित किया गया कि बिना पोस मशीन के उर्वरकों का वितरण न किया जाए तथा किसी भी दशा में उर्वरकों की बिक्री बल्क में न किये जाने एवं कृषक को उनकी जोतबही/खतौनी एवं फसलवार संस्तुति के अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जाए, यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करता हुआ एवं प्रचलित उर्वरकों के साथ-साथ अन्य उर्वरकों की टैगिंग करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उर्वरक विक्रेताओं को यह भी निर्देश दिये गये कि कृषकों को वितरित उर्वरकों की रसीद अवश्य उपलब्ध कराई जाए।

  • UP STF से मुठभेड़ में झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर छोटू सिंह ढेर, AK-47 व 9 MM पिस्टल बरामद https://thh.newzo.in/Lnk/SRWR202508071206254781967443

    प्रयागराज, 7 अगस्त 2025: यूपी के प्रयागराज जिले में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज मुठभेड़ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड के कुख्यात इनामी गैंगस्टर आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को मार गिराया। STF की घेराबंदी के दौरान गैंगस्टर ने AK-47 जैसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसकी चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे….

    STF को इनपुट मिला था कि धनबाद, झारखंड का यह शातिर अपराधी प्रयागराज में किसी बड़ी आपराधिक योजना पर काम कर रहा है। सूचना के आधार पर STF ने इलाके में घेराबंदी की। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो छोटू सिंह ने AK-47 और 9 एमएम पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की, जिसमें छोटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां छोटू की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक AK-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, बाइक आदि बरामद किया है।STF के मुताबिक छोटू सिंह झारखंड के कुख्यात अमन सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य है। नीरज तिवारी व लाला खान हत्याकांड समेत कई संगीन मामलों में वांछित था। धनबाद मंडल जेल में बंद रहने के दौरान भी उसका गैंग संचालित होता रहा। पुलिस का कहना है कि वह यूपी और बिहार में सक्रिय रहकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है।

  • लखनऊ। जन सेवा दल और लोक मोर्चा के बैनर तले फतेहपुर में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में लोकमोर्चा के सभी घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने एक सुर में सामाजिक न्याय और सत्ता में वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद लोधी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे।

    प्रमोद लोधी ने कहा कि लोक मोर्चा के गठन के बाद बड़ी-बड़ी पार्टियों की नींव हिलने लगी है, लोकमोर्चा सामंतवादी विचार धारा के लोगों को 2027 में मुंहतोड़ जवाब देगा, अब उन्हें कुर्सी का डर सताने लगा है। उन्होंने दावा किया कि लोधी समाज पूरी तरह से लोक मोर्चा के साथ खड़ा है। गाँव-गाँव जाकर लोगों के विचारों को सुनने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि अगर दलित, पिछड़ा और ओबीसी वर्ग एक साथ आए, तो सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने समाज पर हो रहे अन्याय और उत्पीड़न का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता प्राप्ति ही इससे मुक्ति का एकमात्र रास्ता है।

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग आतंक का माहौल बनाकर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को डराना चाहते हैं, लेकिन अब यह सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठान लिया है कि हर जाति को उनकी जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाकर सत्ता में भागीदार बनाऊंगा।

    जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश भईया ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकताओं में जोश का संचार किया और सत्ता में हिस्सेदारी का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब अति पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और बहुजन समाज को उनके वोट के अनुपात में सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए। विनेश भईया ने कहा, सैन सविता नंद पाल प्रजापति सैनी कश्यप समेत अति पिछड़ों का 42% वोट हैं, लेकिन सत्ता पर राज सिर्फ 2% वोट वाले लोग करते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। लोकमोर्चा का सीधा एजेंडा है जिस बिरादरी का जितना वोट, उसे उतनी ही हिस्सेदारी। विधानसभा टिकट से लेकर सरकार के हर फैसले तक हमारी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसेवा दल और लोकमोर्चा का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और हक की लड़ाई को मजबूत करना है। उन्होंने आह्वान किया कि अगर सभी अति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक एकजुट हो जाएं तो 2027 में लोकमोर्चा की सरकार बनना तय है। जनसेवा दल प्रमुख ने जातीय उत्पीड़न और अपमान पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा, लोकमोर्चा की सरकार बनते ही जातिगत अपमान करने वालों को जेल भेजा जाएगा। हम सिर्फ वोट नहीं, अब हक भी लेंगे।

    सम्यक पार्टी के तपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमें एक-दूसरे की मदद कर सत्ता में आना होगा, क्योंकि यही एक मजबूत रास्ता बचा है। उन्होंने कहा कि जनता पाखंड और ढोंग से छुटकारा चाहती है, लेकिन यह एक क्रमिक प्रक्रिया है जिसे मिलकर ही आगे बढ़ाया जा सकता है। रिटायर्ड आइपीएस बीपी अशोक ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो रास्ता दिखाया, वही हमें सत्ता तक पहुंचा सकता है। उन्होंने चेताया कि सत्ता में आने के बाद रास्ता बदलने वालों की वजह से समाज पिछड़ता है। उन्होंने बताया कि पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी आरक्षित वर्गों के हित में लगातार काम कर रही है। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि हम सब अपनी सुख-सुविधा छोड़कर गांव-गांव जाकर मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप लोगों को भी घरों से निकलकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने साफ कहा कि सत्ता ही आपको सम्मान दिला सकती है। विवेक ठाकुर ने कहा कि हम प्रथम चक्रवर्ती सम्राट के वंशज होते हुए भी सत्ता से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जन सेवा दल का गठन हमारी विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़ने और सत्ता तक पहुंचाने के लिए किया गया है। स्वतंत्र राज पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम कोरी ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने जो संघर्ष किया, उससे हम भटक गए, लेकिन अब समय है फिर से एकजुट होकर सत्ता प्राप्त करने का। उन्होंने लोकमोर्चा के गठन पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजेश प्रताप ने कहा कि अब आरक्षित वर्ग के लोगों को मांगने वाला नहीं, निर्णय लेने वाला बनना होगा।उन्होंने कहा कि लोकमोर्चा ऐसे नेतृत्व की तरफ बढ़ रहा है, जो आरक्षित वर्ग की वास्तविक हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगा।

    इस भव्य आयोजन में फतेहपुर जिलाध्यक्ष अशोक फौजी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजौल सैन, प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता, उमेश नंदवंशी, शशि सैन, संगीता सैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र सविता, जिलाध्यक्ष कौशांबी अनिल शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अनुज नंदवंशी, राजेश सिद्धार्थ, बीपीअशोक, वसी अहमद, शिवप्रसाद विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी नेताओं ने प्रमोद लोधी को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अति पिछड़े वर्ग को सत्ता में भागीदारी जरूर मिलेगी।

  • लखनऊ। रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को एक युवक ने माला पहनाने के दौरान थप्पड़ जड़ दिया। भीड़ ने आरोपी युवकों की जमकर पिटाई कर दी। हमलावर करणी सेना से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर संगठन से कोई बयान नहीं आया है। मौर्य समर्थकों की पिटाई से हमलावर युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल, इस घटना से इलाके का माहौल गरमा गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारे में तेजी से वायरल हो रहा है।

    “राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी” (RSSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुके थे। रायबरेली के गोल चौराहे पर समर्थक फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत कर रहे थे। तभी एक युवक ने माला पहनाने के दौरान मौर्य को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक भड़क उठे और उन्होंने दो युवकों को लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल उन्हें बचाया और साथ ले गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

    घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिनदहाड़े चौराहे पर मारपीट से पता चलता है कि योगी सरकार में गुंडे-माफियाओं के हौसले कितने बढ़े हुए हैं। ये लोग करणी सेना के नाम पर कीड़े-मकोड़े हैं। खुलेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक जाति विशेष के लोगों को अपराध करने का लाइसेंस मिला है। जब पुलिस की मौजूदगी में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है तो ये अकेले में क्या करते होंगे। प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ है।

    मिल एरिया थानाध्यक्ष अजय राय का कहना है कि युवकों द्वारा पूर्व मंत्री से अभद्रता व उनपर हमले का प्रयास किया गया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों ने अपने नाम रोहित द्विवेदी व शिवम यादव बताए हैं। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।‍

    स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मारने वाले युवक रोहित द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने सदैव ब्राह्मणों को गाली देने के साथ, भगवान राम और सनातन का विरोध किया है। इसी कारण हमने थप्पड़ मारा है। रोहित ने स्वयं को करणी सेना का सदस्य बताया।

    घटना बेहद शर्मनाक : चंद्रशेखर आजाद

    नगीना से सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पूर्व मंत्री, वैचारिक व मिशनरी साथी स्वामी प्रसाद मौर्य जी पर हमला निंदनीय और शर्मनाक है।

  • देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे बादल फटा। गंगोत्री के पहाड़ों से बहने वाली खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया। आपदा में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली के ऊंचाई वाले गांवों में मंगलवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए या पानी में बह गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस घटना में करीब चार लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई, जिसके बाद विनाशकारी बाढ़ आई। इस आपदा के कारण पानी और मलबे का एक ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया और कई एजेंसियों को इमरजेंसी राहत अभियान चलाना पड़ा।

    प्रभावित क्षेत्र गंगोत्री धाम के पास स्थित है। पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए विजुअल्स में पहाड़ियों से एक तेज़ धारा बहती हुई दिखाई दे रही है, जो कई घरों और वनस्पतियों को बहा ले जा रही है।

    धराली में आई विनाशकारी आपदा के बीच केंद्रीय एजेंसियां राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। आपदा प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने कार्यवाही तेज कर दी है। लगभग 80 आपदा पीड़ितों को ITBP के जवानों ने सुरक्षित स्थान पर, कोपांग कैंप में शिफ्ट कर दिया है। यह कैंप आपदा पीड़ितों के लिए अस्थायी आवास और मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रहा है। घायलों का इलाज प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

  • लखनऊ। आशियाना पुलिस ने सरगना समेत दो पहिया वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी 21 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

    आशियाना पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र में दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर मंगलवार को बड़ा खुलासा किया।

    आशियाना थाने पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने इस गिरोह का खुलासा किया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह एक नया गिरोह है, जो 2025 में ही बना है। इनका सॉफ्ट टारगेट मॉल और अस्पताल होते हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना आशियाना क्षेत्र का ही सेक्टर एम~1 तिवारी मार्केट निवासी सूरज गौतम उर्फ छोटू पुत्र उदयराज है, जो मूलरूप से ग्राम महादेवा जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। इसके अलावा इस गिरोह में पांच अन्य सदस्य शामिल हैं। इनमें से चार सदस्य पुलिस हत्थे लगे हैं। इनमें सुमित सिंह उर्फ शानू पुत्र सुदेश सिंह निवासी मानस नगर आशाराम बापू रोड थाना कृष्णा नगर, अभिषेक राजपूत उर्फ गंगू पुत्र स्व राजू राजपूत निवासी रिक्शा कॉलोनी सेक्टर एम1 थाना आशियाना, रवि थापा उर्फ एनडी पुत्र अमर सिंह थापा निवासी रिक्शा कॉलोनी सेक्टर एम1 एवं सूरज उर्फ अंश सिंह पुत्र शिलवाल सिंह निवासी ई 192 एलडीए कॉलोनी सेक्टर ई थाना सरोजनी नगर शामिल हैं।

    इसके अलावा मुकदमे में वांछित उन्नाव जनपद के रहने वाले अरुण उर्फ गब्बर को गिरफ्तार करने को पुलिस जुट गई है। गिरोह की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी के कुल 21 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिसमें से आठ वाहन चोरी के मुकदमे विभूतिखंड, गौतमपल्ली, चिनहट, काकोरी, सुशांत गोल्फ सिटी और तीन मुकदमे आशियाना में दर्ज हैं। अन्य बरामद वाहनों के विषय में पता किया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार शातिरों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

  • लीवर के स्वास्थ्य के लिए कॉफी बहुत फायदेमंद हो सकती है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि नियमित और संतुलित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से लिवर को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।

    एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। ये तत्व सूजन (Inflammation) को कम करने में भी मदद करते हैं, जो लिवर की बीमारियों का एक प्रमुख कारण है।

    फाइब्रोसिस को कम करना: कॉफी का सेवन लिवर में फाइब्रोसिस (लिवर में घाव या निशान बनना) की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।

    फैटी लिवर से बचाव: नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) से पीड़ित लोगों के लिए कॉफी फायदेमंद हो सकती है। यह लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है और लिवर एंजाइम के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

    सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा कम: कुछ अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से कॉफी पीते हैं, उनमें लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा 40-50% तक कम हो सकता है।

    डिटॉक्सिफिकेशन में मदद: कॉफी शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी सहायक हो सकती है।कितनी मात्रा में और कैसे पिएं?

    विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 2-3 कप ब्लैक कॉफी का सेवन लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ब्लैक कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि दूध और चीनी मिलाने से इसके कुछ लाभकारी गुण कम हो सकते हैं और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है।

    ध्यान रखें, किसी भी चीज़ की अधिकता हानिकारक हो सकती है। बहुत ज्यादा कॉफी पीने से अनिद्रा, चिंता और हृदय गति बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  • अल्मोड़ा। लंबे समय से प्रतीक्षित नई लिफ्ट की सौगात अब पंडित हर गोविंद पंत जिला अस्पताल अल्मोड़ा को मिलने जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के निरंतर प्रयासों और जनहित में उठाई गई मजबूत आवाज का परिणाम है कि वर्ष 2024 में भेजा गया प्रस्ताव अब अंततः साकार रूप लेने जा रहा है। इस लिफ्ट की स्थापना से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अब चार मंज़िला इमारत की सीढ़ियाँ चढ़ने की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

    वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी में रोज़ाना 500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वे लोग होते हैं जिनके लिए सीढ़ियाँ चढ़ना एक गंभीर चुनौती होती है। संजय पाण्डे ने बताया कि “पिछली दोनों लिफ्टें गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरीं, जिससे बार-बार खराबी की शिकायतें आती रहीं। इस बार विशेष आग्रह किया गया है कि जो लिफ्ट लगाई जाए वह न केवल आधुनिक हो, बल्कि टिकाऊ और भरोसेमंद भी हो। फिलहाल अस्पताल में जो लिफ्ट कार्यरत है, वह भी जिला चिकित्सालय हरिद्वार के नाम से है, यानी स्थायी समाधान नहीं, बल्कि एक अस्थायी व्यवस्था है। अब जो नई लिफ्ट लगने जा रही है वह 20 लोगों की भार वहन क्षमता वाली होगी और इसे स्वास्थ्य मुख्यालय द्वारा अनुमोदित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.सी. गड़कोटी ने भी पुष्टि की है कि कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

    इस पहल से एक बार फिर साबित हुआ है कि जब सामाजिक सरोकारों के लिए नीयत और नीति एकजुट हो, तो बदलाव संभव है। संजय पाण्डे ने पहले भी जिले के अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन, एमआरआई, ईएनटी विशेषज्ञ, ऑडियोमेट्री सुविधा और ब्लड बैंक जैसे कई जनहित कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है।

  • बिजनौर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी रसायन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को साकार करने हेतु गठित टास्क फोर्स ने तहसील चांदपुर एवं बिजनौर क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान कुल 20 कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

    जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया द्वारा त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करते हुए मेसर्स गणपति बीज भंडार चांदपुर, राजश्री कृषि सेवा केंद्र खासपुर एवं विपिन खाद भंडार शादीपुर चौराहा अमहेड़ा के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

    इसके अतिरिक्त आर्य खाद बीज भंडार खासपुर, मनोज बीज भंडार चांदपुर, विश्वकर्मा फर्टिलाइजर हीमपुर दीपा, विवेक खाद भंडार हीमपुर बुजुर्ग, आईपीएल किसान सेवा केंद्र कामराजपुर एवं गौरव खाद भंडार नांगल सोती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही, दो कीटनाशी रसायनों के नमूने आहरित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए।

    इस अभियान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसानों की सुरक्षा और फसल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

  • लखनऊ। राजधानी में जारी मूसलाधार बारिश के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव, पेड़ गिरने और सीवर जाम जैसी समस्याएं सामने आईं। इस परिस्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगर निगम की सभी टीमों को तुरंत फील्ड में एक्टिव होने के निर्देश दिए।

    नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मचारी फील्ड में लगातार सक्रिय नजर आए। शहर के सभी 8 जोन में टीमों ने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की। बारिश से कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, जिनके निस्तारण के लिए नगर निगम के उद्यान विभाग की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और रास्तों को साफ कराया, जिससे यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।

    अभियंत्रण विभाग द्वारा नालों की सफाई का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी रहा। कई प्रमुख मार्गों, चौराहों और निचले इलाकों में विशेष रूप से तैनात टीमें नाले और सीवरों की सफाई में जुटी रहीं, जिससे पानी का बहाव सामान्य हो सके और जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिले। इसके साथ ही, नगर निगम के कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में गठित विशेष निगरानी टीम को नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। टोल फ्री नंबर 1533 के माध्यम से नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूचना दे सकते हैं, जिन पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

    नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि नगर निगम किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है, और टीमों को 24×7 फील्ड पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और किसी समस्या की स्थिति में तुरंत नगर निगम से संपर्क करें।

  • लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद के लिए साक्षात्कार देने वालों को दरकिनार कर दिया गया। यही नहीं, जिसने साक्षात्कार नहीं दिया, उसे चिन्हित कर नियमों को दरकिनार कर संयुक्त निदेशक बना दिया गया।

    दअरसल चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण महानिदेशक ने 13 जनवरी 2025 को सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों, हृदय रोग संस्थान और जेके कैंसर संस्थान कानपुर के निदेशक को पत्र भेजा। इसमें अपर निदेशक का एक पद और संयुक्त निदेशक के दो पद के लिए इच्छुक चिकित्सा शिक्षकों के आवेदन भिजवाने का निर्देश दिया गया था। अपर निदेशक पद के लिए बांदा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. गुलजारी लाल निगम और प्रयागराज के प्रो. डॉ. खुर्शीद परवीन ने आवेदन किया। संयुक्त निदेशक पद के लिए कन्नौज से डॉ. मधुलिका यादव, अंबेडकरनगर से डॉ. रीतेश कुमार राय, सहारनपुर से डॉ. अमित मोहन वार्ष्णेय और डॉ. दीपेश कुमार ने आवेदन किया। आवेदकों को 11 फरवरी 2025 को महानिदेशालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। 30 मई को जारी परिणाम में अपर निदेशक के लिए आवेदन करने वाले डॉ. गुलजारी लाल निगम का चयन संयुक्त निदेशक पद के लिए कर दिया गया। जीएसवीएम कॉलेज कानपुर के फार्मेसी विभाग के सह आचार्य डॉ. सचिन कुमार को संयुक्त निदेशक पद पर चयनित किया गया। डॉ. सचिन पहले से महानिदेशालय में संबद्ध थे। उनका नाम संयुक्त निदेशक पद के लिए साक्षात्कार देने वालों की सूची में भी नहीं था। संबंधित मामले में महानिदेशक किंजल सिंह का कहना है कि चयन कमेटी करती है। मुझे जानकारी नहीं है। इस मामले में अपर निदेशक ही बता पाएंगे। मतलब हेराफेरी हुई, जानकारी भी हुई और अपर निदेशक के मत्थे मढ़ने के साथ अपना पल्ला भी झाड़ लिया?

  • लखनऊ। हरदोई – लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731) के अंतर्गत बन रहे रोड ओवर ब्रिज (ROB) पर स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया है। यह विरोध किलोमीटर 259.500 से 260.500 के बीच चल रहे कार्य के दौरान सामने आया है।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आरओबी के निर्माण में सीढ़ी या रास्ते की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे उन्हें पुल के ऊपर से नीचे आने-जाने में भारी असुविधा हो रही है। गांववालों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि पुल से नीचे उतरने के लिए उचित सीढ़ी या रैम्प की सुविधा दी जाए।

    प्रदर्शन के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कदम नहीं उठाया जाता, वे निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। सूत्रों के अनुसार, यह मामला 30 जुलाई को NHAI की परियोजना इकाई द्वारा जिला प्रशासन को सूचित किया गया था।

    एजेंसी ने जल्द समाधान की मांग करते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की चिंता भी जताई है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह रोड ओवर ब्रिज ट्रैफिक मूवमेंट के लिए अति आवश्यक है और किसी भी प्रकार की देरी से प्रोजेक्ट की लागत और समय सीमा दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

  • लखनऊ। आशियाना थाना इलाके में रहने वाली एक महिला खाताधारक के खाते से साइबर हैकरों ने 83,349 रुपये पार कर दिया।

    आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर आई निवासी अल्पना आर्या के अनुसार बीते 14 मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात कालर ने फोन किया और खुद को फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर एजेंट के रूप में पेश किया। आरोप है कि उन्हें फ्लिपकार्ट के 2 कैंसिल ऑर्डर के रिफंड के संबंध में उलझाकर कन्फ्यूज कर दिया और व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर उनसे पिन डलवाकर यूपीआई के माध्यम से उनके बचत खाता से 83,349 रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। जानकारी होने पर उसने साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • बिजनौर। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट साकेत कॉलोनी सिविल लाइन सेकंड बिजनौर अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा कार्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष योगेश कुमार ने बॉडी एनालाइजर मशीन से रोगियों का परीक्षण किया तथा एक्यूप्रेशर मशीन से रोगियों का उपचार किया।

    डॉक्टर नरेंद्र सिंह डाइटिशियन आयुर्वेदाचार्य प्राकृतिक चिकित्सक योगाचार्य ने मिट्टी चिकित्सा, स्टीम बाथ, मसाज चिकित्सा, मर्म चिकित्सा के द्वारा रोगियों का उपचार किया। डॉ. अमित कुमार के साथ आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहयोगी के रूप में सोमदत्त शर्मा ने कार्य किया।

    प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में उपचार कराने वालों में निगोहा लखनऊ से दीपांशु यादव, प्रयागराज इलाहाबाद से राजीव यादव, नूरपुर बिजनौर से चेष्टा, मनु रानी व मनोज कुमार, बिजनौर से भुवनेश्वरी, मनोज, दीपांशी, वर्षा देवी, झालू से अमलेश शामिल रहे। डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि मेहनत से कमाया हुआ धन बचाए रखने के लिए हमें आसपास में खड़ी जड़ीबूटियों का ज्ञान होना अति आवश्यक है। छोटे-छोटे घरेलू मसालों से हम छोटी-छोटी बीमारियां अपने ठीक कर सकते हैं। अनावश्यक दवाइयों का प्रयोग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इसलिए किसी योग्य चिकित्सा के परामर्श अनुसार ही दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए। आज समाज और राष्ट्र का अधिकांश धन दवाइयों पर खर्च हो रहा है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए हमें पुनः अपनी भारतीय संस्कृति पर आना होगा तथा योग आसन प्राणायाम प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाना होगा। इसलिए राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करें।

  • राजनीति में दो वाद बहुत प्रसिद्ध हैं – 1_ चमचावाद 2_ जातिवाद। चमचावाद पर फिर कभी बात करेंगे, लेकिन आज चर्चा जातिवाद पर होगी क्योंकि Ward 16 के उपचुनाव में जातिवाद को रंग दिए जाने की सूचना है। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

    दरअसल, वार्ड नंबर 16 का चुनाव कुछ लोगों के लिए “नाक का सवाल” बन गया है। सच पूछिए तो इस उपचुनाव पर पूरे शहर के राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों और पत्रकारों की नज़र है। ऐसा क्यों है, इस पर भी बाद में चर्चा होगी।

    राजनीति में जातिवाद एक ऐसी ढाल है, जिसकी आड़ में उम्मीदवार का प्रत्येक दुर्गुण छुप जाता है। उम्मीदवार को तो छोड़िए साहब, उसके बाप_दादाओं की भी करतूतें छिपा दी जाती हैं। दलाली, भ्रष्टाचार, शराबखोरी, गुंडागर्दी, चमचागीरी और शैक्षिक योग्यताओं, सब पर पूरी तरह से परदा पड़ जाता है। जातिवाद मतदाता को अंधभक्त बना देता है, और इसका कोई तोड़ भी नहीं है। जातिवाद ही एकमात्र ऐसा दोधारी हथियार है, जो एक तरफ गुंडों और दलालों को सत्ता हासिल करा देता है, तो दूसरी तरफ शरीफ, ईमानदार, कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान उम्मीदवारों को सत्ता से बेदखल करवा देता है। इस उपचुनाव में इसीलिए इस हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता है। …लेकिन वार्ड नंबर 16 में अधिकांश मतदाता ब्राह्मण और वैश्य (बनिया) समाज से आते हैं। जहां एक ओर ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी और दूरदर्शी वर्ग है, वहीं दूसरी ओर वैश्य समाज चतुर और व्यापारी वर्ग माना जाता है। व्यापारी होने के कारण उनमें लाभ_हानि की गहरी समझ होती है। कोई भी समझदार और बुद्धिजीवी व्यक्ति नज़दीक के फायदे के लिए, दूर का नुकसान नहीं करता। इसलिए जातिवाद का यह हथियार इस उपचुनाव में किसी काम नहीं आने वाला, अलबत्ता शाम को पव्वा पीकर और मुर्गा डकार कर जातिवाद पर भाषण देना, सभी को आता है। भले ही सुबह होते ही वह यह भूल जाएं कि रात को कौन सा ब्रांड पिया था, मुर्गा कहां से आया था, खर्चा किसने किया था और चर्चा क्या हुई थी।इस वार्ड में शिक्षक, पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता, चिकित्सक और व्यापारी वर्ग रहता है। जो न केवल बुद्धिजीवी वर्ग है, अपितु सर्वसमाज में अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है। यह वह वर्ग है जो स्वयं निर्णय लेने में पूर्णतः सक्षम है। उसे न तो कोई शराबी बहका सकता है, और न ही कोई दलाल बरगला सकता है। बाक़ी, आप स्वयं समझदार हैं।

    आपका दिन शुभ हो। कृपया हमें धमकाने/सुझाव देने अथवा शिकायत करने हेतु 9058118317 पर संपर्क करें। ध्यान रहे कि जिस भाषा में आप बात करेंगे, हम उसी भाषा में आपकी उत्तर देने में पूर्णतया सक्षम हैं। जय हिंद जय भारत

  • बिजनौर। संयुक्त कृषि निदेशक, मुरादाबाद मंडल जीवन प्रकाश की मौजूदगी में जनपद बिजनौर में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डॉ. घनश्याम वर्मा (उप कृषि निदेशक, बिजनौर), जसवीर सिंह तेवतिया (जिला कृषि अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी, बिजनौर) सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं तकनीकी कार्मिक उपस्थित रहे।

    बैठक उपरांत संयुक्त निदेशक द्वारा राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र, पृथ्वीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रक्षेत्र अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि फसलों की निराई-गुड़ाई, समुचित देखरेख एवं परिसर की सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, जिससे आदर्श प्रक्षेत्र का स्वरूप स्थापित किया जा सके।

    इसके पश्चात किसानों को गुणवत्ता युक्त उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के प्रतिष्ठित थोक विक्रेता मैसर्स जुगल किशोर रामरक्षपाल, चांदपुर के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उर्वरक स्टॉक का मिलान स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों से किया गया।

    संयुक्त निदेशक द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि समस्त उर्वरकों का वितरण POS मशीन के माध्यम से किया जाए, प्रत्येक बिक्री पर कैश मेमो / रसीद अनिवार्य रूप से कृषकों को प्रदान की जाए, ओवर रेटिंग एवं अनुचित टैगिंग जैसी गतिविधियों को कदापि न होने दिया जाए।

    अगले चरण में भूमि संरक्षण इकाई, बिजनौर द्वारा ग्राम पीपलसाना, चांदपुर में WDC योजना के अंतर्गत कराए गए तालाब जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह कार्य जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

    इसी क्रम में राजकीय बीज भंडार, नूरपुर का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान भारत सरकार की “श्री अन्न मिलेट्स अभियान” के अंतर्गत रागी, शावा, बाजरा आदि मोटे अनाज की नि:शुल्क मिनी किट्स कृषकों को वितरित की गईं। प्रमुख लाभार्थियों में अर्जुन सिंह, कल्लू सिंह एवं सकित कुमार सम्मिलित रहे। किसानों से अपील की गई कि वे इन मिनी किट्स की समय से बुवाई कर पोषक अनाज उत्पादन को प्रोत्साहित करें।

    Oplus_131072

    इस अवसर पर आईसीडीपी योजना के तहत ग्राम ठेरी स्थित कृषक श्याम सिंह के खेत पर एक हेक्टेयर धान प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण किया गया। साथ ही आत्मा योजना अंतर्गत ग्राम गोहावर में श्रीमती विमला देवी के फार्म स्कूल में स्थापित एक हेक्टेयर धान प्रदर्शन प्लॉट का भी अवलोकन किया गया।

    उपस्थित टीम में जिला कृषि अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, राजकीय कृषि निवेश भंडार, नूरपुर के प्रभारी, क्षेत्रीय एटीएम/बीटीएम, तकनीकी सहायकों सहित समस्त संबंधित कर्मचारीगण शामिल रहे। यह निरीक्षण दौरा न केवल योजनाओं की प्रगति की वस्तुनिष्ठ समीक्षा हेतु उपयोगी रहा, बल्कि विभागीय टीम को उच्च स्तर की क्रियान्वयन गुणवत्ता हेतु प्रेरित करने वाला भी सिद्ध हुआ।

  • मुजफ्फरनगर। जन सेवा दल के तत्वाधान में मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में लोक मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगेराम ने की जबकि संचालन मास्टर भोपाल सिंह ने किया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी और भावनात्मक संबोधन में न केवल मंच को आंदोलित किया बल्कि सैकड़ों कार्यकताओं और समर्थकों के दिलों में राजनीतिक चेतनाकी नई लौ जला दी।

    जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक विनेश भइया ने अपने भावुक लेकिन जोशीले वक्तव्य में कहा 21 मई को मेरा लिवर ट्रांसप्लांट हुआ… और उसी दिन विनेश ठाकुर मर गया अब जो खड़ा है, वो विनेश भइया है जो अपने समाज को सम्मान दिलाए बिना नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि अब नंदवंशी समाज और भारत का अति पिछड़ा वर्ग उपेक्षा और छलावा नहीं सहेगा। बड़े दलों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि “हम 4 प्रतिशत हैं तो सत्ता में हिस्सेदारी भी 4 प्रतिशत के अनुपात से बनती है। यानी यूपी की 16 से 20 सीटो पर हमारा हक हैं और जब तक सैन समाज के 20 विधायक जीतकर विधानसभा नहीं पहुंचेंगे, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2 प्रतिशत लोगों ने 42 प्रतिशत अति पिछड़ों पर दशकों से हुकूमत चलाई है। अब यह अन्याय बंद होगा। अब सत्ता की चाभी बहुजन, दलित और अति पिछड़ों के हाथ में होगी। वोट हमारा और राज तुम्हारा अब नहीं चलेगा। विनेश भइया ने यहां भी अपनी चर्चित शैली में कहा, मैं नेता नहीं हूं, अभिनेता हूं, और जनसेवा दल के नेतृत्व में लोकमोर्चा की फिल्म बना रहा हूं, जिसका क्लाइमैक्स 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन के साथ आएगा। उन्होंने आगे कहा, मैं अखबार चलाता हूं, मेरे विधान केसरी के संवाददाता हर जिले में हैं, लेकिन मेरे समाज की राजनीतिक हैसियत नहीं थी ये मेरी सबसे बड़ी पीड़ा थी। इसलिए जनसेवा दल बनाया, ताकि समाज को राजनीतिक अधिकार मिले। विनेश ठाकुर ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, हमारी चुप्पी ही अब तक हमारी सबसे बड़ी सजा थी, लेकिन अब हम चुप नहीं रहेंगे। अब कोई सामंतवादी ताकत किसी बहुजन या अति पिछड़े व्यक्ति का अपमान नहीं कर पाएगी। हमारी सरकार आने पर ऐसे लोगों को जेल में डाला जाएगा।

    राष्ट्रीय सलाहकार ब्रहापाल कौशिक ने कहा अब अति पिछड़ों की आवाज दबेगी नहीं, जनसेवा दल उसका मंच बनेगा। समाज की चेतना जाग चुकी है. अब राजनीतिक भागीदारी तय है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दयाल चंदेल ने कहा, समय आ गया है जब सत्ता की कुंजी सैन सविता नंद समेत समस्त अति पिछड़ों के हाथ में होगी। हमारी एकता ही हमारी ताकत बनेगी, यह लड़ाई अब निर्णायक होगी।”

    राजेश कुमार ने कहा “वर्षों से जो समाज हाशिए पर था, अब वही निर्णायक भूमिका में आएगा। हम अब सिर्फ वोट नहीं देंगे, सत्ता की जिम्मेदारी भी उठाएंगे। अरविंद ठाकुर ने कहा विनेश भैया की यह लड़ाई हमारी अस्मिता की लड़ाई है। हर गांव, हर शहर में लोकमोर्चा का संदेश पहुंचाना है।” उमेश माथुर ने कहा अब सत्ता में हमारी गिनती नहीं, हिस्सेदारी होगी। जो समाज दशकों से उपेक्षित था, अब नेतृत्व करेगा।” मांगेराम सेन ने कहा हमारे पास अब न संगठन की कमी है, न सोच की स्पष्टता। जनसेवा दल के नेतृत्व में नंदवंश समाज नई इबारत लिखेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश सेन ने कहा “मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, वह एक मिशन है। अब यूपी के कोने-कोने में सैन समाज की शक्ति दिखाई देगी।” मंडल उपाध्यक्ष मेरठ राजपाल सेन ने कहा मेरी मेरठ मंडल में प्राथमिकता है कि हर पिछड़ा परिवार लोकमोर्चा का सिपाही बने। संगठन की ताकत से सत्ता की बुनियाद हिलाएंगे। सन्नी सेन ने कहा समाज को अब नेताओं की नहीं, भागीदारों की जरूरत है। हर नौजवान लोकमोर्चा की मशाल लेकर आगे बढ़े।” सुरेंद्र ठाकुर बोले अब निर्णय लेने का समय है, सिर्फ नारों से नहीं, रणनीति से लड़ना है। सत्ता की चाबी अब अति पिछड़ों के पास होनी चाहिए।” किरतपाल सेन ने कहा सिर्फ मंच पर नहीं, गांव-गांव में जाकर बदलाव की अलख जगाएंगे। अब हमारा संकल्प सत्ता में सैन समाज की निर्णायक भागीदारी। दीपक सेन ने कहा जनसेवा दल अब विकल्प नहीं, भविष्य है। युवाओं का जोश और बुजुर्गों का अनुभव साथ है हमारे। अशोक सेन ने कहा बहुजन समाज की सियासी चुप्पी अब टूट चुकी है। 2027 में उसका जवाब ईवीएम में दर्ज होगा। धर्मपाल सेन बोले अब हम वोटर नहीं, सत्ता के निर्णायक बनेंगे। विनेश भइया की अगुवाई में हर अन्याय का जवाब मिलेगा।

  • नई दिल्ली। देश में सार्वजनिक और निजी बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशि साल दर साल बढ़ती जा रही है। सोमवार को संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, यह दावा रहित राशि जून 2025 के अंत तक 67,003 करोड़ रुपए तक पहुँच गई है। इसमें से सबसे ज़्यादा 58,330 करोड़ 26 लाख रुपए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग संस्थानों के खातों में हैं, जबकि 8,673 करोड़ 72 लाख रुपए निजी क्षेत्र के बैंकिंग संस्थानों के खातों में पड़े हैं।

    बैंकों के आंकड़ों पर गौर करें तो, पहले स्थान पर मौजूद स्टेट बैंक के खातों में 19,329.92 करोड़ रुपए की लावारिस जमा राशि है। दूसरे स्थान पर मौजूद पंजाब नेशनल बैंक के खातों में 6,910.67 करोड़ रुपए हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक लिखित बयान में बताया कि तीसरे स्थान पर मौजूद केनरा बैंक के खातों में लावारिस जमा राशि 6,278.14 करोड़ रुपए तक पहुँच गई है।निजी क्षेत्र के बैंकों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज़्यादा 2,063.45 करोड़ रुपए की बिना दावे वाली जमा राशि है, उसके बाद एचडीएफसी बैंक में 1,609.56 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक में 1,360.16 करोड़ रुपए की जमा राशि है।हालाँकि, ज्ञातव्य है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने खाताधारकों के कानूनी उत्तराधिकारियों को ये जानकारी प्रदान करने के लिए एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल UDGAM शुरू किया है। इसमें सभी बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशि का विवरण एक स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • लखनऊ। मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा NHAI की निर्माणाधीन परियोजना लखनऊ हरदोई रोड को 4 लेन बनाने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त रोड को 280.72 करोड़ की लागत से 4 लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। परियोजना की कुल लंबाई 31.730 किलोमीटर है और किसान पथ फ्लाईओवर NH731 से हरदोई बार्डर तक 4 लेन रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

    परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 98% निर्माण कार्य पूरा हो गया है, शेष काम प्रगति पर है। जिलाधिकारी द्वारा किसान पथ अंडरपास काकोरी रोड से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए गए कि उक्त स्थल शहर का एंट्री प्वाइंट है, जिसके मद्देनजर किमी 260+800 से किमी 260+600 के बीच मेडियन (मध्य पट्टी) में मेडियन प्लांटेशन सुनिश्चित किया जाए।

    उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा किमी 256+019 पर स्थित मेजर ब्रिज पर किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अप्रोच स्लैब का कार्य चल रहा है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दोनों ओर यातायात को आगामी 10 दिनों के भीतर प्रारंभ करने के साथ ही शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान पीडी NHAI, उप जिलाधिकारी मलिहाबाद राहुल चक्रेश (जीएम), सूर्या विकास जायसवाल (डीपीएम) राकेश कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • जादू का पिटारा है ये सब्जी बीपी, डायबिटीज, अर्थराइटिस करता है दूर वेट कंट्रोल में भी है भरपूर कारगर टेस्ट में बेस्ट, ये सब्जी है सर्वश्रेष्ठ ~by Shalie Saxena आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है। आज भी लोग विभिन्न रोगों को ठीक करने के लिए आयुर्वेद पर भरोसा करते हैं। ऐसी ही सब्जियों में […]

    टेस्ट में बेस्ट, ये सब्जी है सर्वश्रेष्ठ

    ~by Shalie Saxena

    आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है। आज भी लोग विभिन्न रोगों को ठीक करने के लिए आयुर्वेद पर भरोसा करते हैं। ऐसी ही सब्जियों में शामिल पौष्टिकता से भरपूर टिंडा हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले बहुत से औषधीय गुण शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कैरेटिनॉइड विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों में फायदेमंद हैं। चिकित्सा विभाग से जुड़े जानकारों का कहना है कि टिंडे में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं। ये हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। टिंडा की सब्जी को डाइट में शामिल कर कई लाभ पाए जा सकते हैं। असल में टिंडा में पाए जाने वाले गुण पाचन के लिए बहुत गुणकारी माने जाते हैं।

    ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए टिंडे के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे बहुत सारे तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने में मदद मिल सकती है।

    डायबिटीज: मधुमेह के रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। टिंडे के छिलके में मौजूद फोटोकेमिकल रक्त शर्करा को कम करने में मदद करते हैं। ताजा टिंडे की सब्जी बना कर खाना मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

    वजन घटाना: टिंडे में लगभग 94 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना टिंडे की सब्जी या जूस का सेवन कर वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।

    अर्थराइटिस: आमतौर पर उम्र बढ़ने पर जोड़ों में दर्द की परेशानी होती है, लेकिन आजकल कम उम्र में भी ये समस्या नजर आ रही है। ऐसे में टिंडे के फल को पीसकर जोड़ों पर लगाने से दर्द से राहत मिलती है।

    पाचन क्रिया: टिंडे में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी कई समस्या दूर होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

    दिल: टिंडे का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। टिंडे में मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।

  • लखनऊ। जिला बिजनौर में तैनात एक एसडीएम को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का हवाला देते हुए रुपए 15 लाख फिरौती भी मांगी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला धामपुर तहसील में तैनात एसडीएम रितु सिंह से जुड़ा हुआ है।

    जिला बिजनौर की धामपुर तहसील में तैनात एसडीएम रितु सिंह को एक अज्ञात नंबर से मैसेज भेज कर जान से मारने की धमकी दी गई। यही नहीं धमकी देने वाले ने तंजीम हत्याकांड का हवाला देते हुए रुपए 15 लाख की फिरौती भी मांगी। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    उपजिलाधिकारी (SDM) रितु सिंह ने धामपुर थाना पुलिस से लिखित शिकायत की। बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर 24 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2:50 बजे कई आपत्तिजनक संदेश और बारकोड भेजे गए। मैसेज में जान से मारने व अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने तंजीम अहमद हत्याकांड का हवाला देते हुए 15 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी है।

    आरोप है कि जानबूझ कर हत्याकांड का जिक्र भय पैदा करने की कोशिश की गई। एसडीएम रितु सिंह ने धामपुर पुलिस को लिखित शिकायत में आरोपी के मैसेज और बारकोड के स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के तौर पर सौंपे हैं। मामला अब साइबर अपराध, फिरौती व धमकी जैसे गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है। एसपी अभिषेक झा ने फोन पर जानकारी दी कि पुलिस की ओर से इस घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विस्तृत जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

  • लखनऊ। यूपी के बिजनौर में कपड़ा व्यापारी द्वारा धर्म बदलवाकर निकाह के बाद महिला की किडनी का सौदा करने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी, निकाह में गवाह और मौलाना समेत दस के खिलाफ केस दर्ज किया है। कपड़ा व्यापारी और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सहकारी बैंक के पूर्व संचालक सहित अन्य पांच की तलाश की जा रही है।

    बिजनौर के ग्राम तिसोतरा निवासी तारिक मंसूरी की किरतपुर में कपड़े की पांच दुकानें हैं। इन्हीं में से एक साड़ी और सूट की दुकान में आराध्या नौकरी कर रही थी। व्यापारी ने धर्म बदलवाकर उससे निकाह कर लिया। बाद में व्यापारी ने महिला की किडनी बेचने का सौदा कर रहा था, विरोध करने पर महिला को जहर देकर मारने की कोशिश की गई।

    पीड़ित महिला आराध्या ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दस महीने पहले उसके पति ने काम करने के लिए मो. तारिक मंसूरी की कपड़े की दुकान पर लगवाया था। तारिक थोक में कपड़ा खरीदने के लिए उसे अपने साथ दूसरे शहरों में ले जाने लगा। अक्सर देर रात तक आने पर पति से विवाद होने पर तारिक ने उसे मंडावर में कमरा दिलवा दिया। आरोप है कि 23 फरवरी 2025 को तारिक मंसूरी के साथ उसकी पत्नी नसरीन और अन्य लोग नशा सुंघाकर आराध्या को बुरका पहना कर नजीबाबाद ले गए। वहां तारिक ने उसके साथ निकाह कर लिया और उसका नाम आयशा रख दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिश देकर रात में ही तारिक और उसकी पत्नी नसरीन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार लिया, अन्य पांच की तलाश की जा रही है।

    आरोप है कि आरोपी तारिक आराध्या उर्फ आयशा की किडनी बेचने की फिराक में था। 13 जुलाई को उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर तारिक किडनी के 90 लाख रुपए मांग रहा था लेकिन 50 लाख रुपए से अधिक नहीं मिल रहे थे। इस पर उसे ऋषिकेश के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से किसी प्रकार विरोध करते हुए कपड़ा व्यापारी और उसके साथियों से लड़ झगड़कर लौट आई। आरोप है कि ऋषिकेश अस्पताल में झगड़ा होने के बाद आरोपियों ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। 21 जुलाई को जबरन उसके मुंह में जहर डालकर पानी पिला दिया। समय पर अस्पताल में पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। इसके बाद आराध्या ने फोन कर अपने भाई और पिता को जानकारी दी।

    1. मोहम्मद तारिक मंसूरी निवासी गांव तिसोतरा थाना नांगल
    2. नसरीन पत्नी तारिक मंसूरी
    3. नदीम पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला मिर्जापुर किरतपुर
    4. अमन उर्फ सुलेमान पुत्र अब्दुल वहाब निवासी मोहल्ला खेल मैदान किरतपुर
    5. अयान पुत्र मौ० आजम निवासी मोहल्ला अंसारियान किरतपुर

    इनकी तलाश जारी ~ पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रेशमा, अदनान, महराज, संदीप और फहीम की तलाश कर रही है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

    रिपोर्ट में नामजद संदीप भट्ठेवाला जिला सहकारी बैंक का पूर्व संचालक और काफी रसूखदार है। रिपोर्ट के अनुसार किडनी बेचने के विरोध पर आराध्या की मारपीट के दौरान आरोपियों के पक्ष में संदीप भट्ठेवाला वहां पहुंचा। उसने कहा कि इसे ऐसे मत मारो, जहर दे दो।

    गिरफ्तार करने वाली थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर की टीम –

    1. प्रभारी निरीक्षक उदयप्रताप सिंह

    2. म. उ. नि. ममता

    3. उ. नि. बबलू

    4. उ. नि. तेजवीर सिंह,

    5. म. का. सरिता,

    6. का. अर्पित,

    7. का. मोहित,

    8. का. विमल.

  • बेलपत्र, जिसे बिल्व पत्र भी कहा जाता है, भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और उनकी पूजा में इसका विशेष महत्व है। यह एक त्रिपर्णी पत्ता होता है, जिसके तीन पत्तों को त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का प्रतीक माना जाता है। बेलपत्र का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इसे तोड़ने और चढ़ाने के कुछ नियम हैं जिनका पालन करना शुभ माना जाता है।

    कुछ नियमों का पालन करके आप भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    पूर्णिमा तिथि: पूर्णिमा के दिन बेलपत्र तोड़ना बहुत शुभ और उत्तम फलदायी माना जाता है।

    सूर्योदय से सूर्यास्त तक: बेलपत्र हमेशा सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले तोड़ लेना चाहिए। सूर्यास्त के बाद बेलपत्र तोड़ना वर्जित माना जाता है।

    अन्य दिनों में: अगर आप किसी विशेष तिथि पर बेलपत्र चढ़ाना चाहते हैं और उस दिन तोड़ना वर्जित है, तो आप एक दिन पहले बेलपत्र तोड़कर रख सकते हैं। बेलपत्र कभी बासी नहीं होते और इन्हें धोकर कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

    तोड़ने से पहले और बाद में: बेलपत्र तोड़ने से पहले और बाद में वृक्ष को मन ही मन प्रणाम करना चाहिए।बेलपत्र कब नहीं तोड़ना चाहिए?

    कुछ विशेष दिनों में बेलपत्र तोड़ना वर्जित माना गया है, क्योंकि ऐसा करने से दोष लगता है:

    सोमवार: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आपको सोमवार को बेलपत्र चढ़ाना है, तो एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।

    चतुर्थी: इस तिथि पर बेलपत्र तोड़ना मना है।

    अष्टमी: अष्टमी तिथि पर भी बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए।

    नवमी: नवमी तिथि पर बेलपत्र तोड़ना वर्जित है।

    चतुर्दशी: चतुर्दशी तिथि पर भी बेलपत्र तोड़ने से बचना चाहिए।

    अमावस्या: अमावस्या के दिन बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए।

    संक्रांति: संक्रांति के समय भी बेलपत्र तोड़ना वर्जित है।

    प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि या अन्य विशेष व्रत/त्योहार: जिन दिनों भगवान शिव से संबंधित विशेष व्रत या उत्सव होते हैं, उन दिनों बेलपत्र नहीं तोड़ा जाता है। पूजा के लिए एक दिन पहले ही बेलपत्र तोड़ लेना चाहिए।

    बेलपत्र तोड़ने के अन्य महत्वपूर्ण नियम:

    पूरी टहनी न तोड़ें: टहनी से चुन-चुनकर सिर्फ बेलपत्र ही तोड़ना चाहिए। कभी भी पूरी टहनी नहीं तोड़नी चाहिए।

    वृक्ष को नुकसान न पहुंचाएं: बेलपत्र इतनी सावधानी से तोड़ें कि वृक्ष को कोई नुकसान न पहुंचे।

    सही बेलपत्र का चुनाव: कटे-फटे, छेद वाले, कीड़े लगे या पीले पड़े बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए। हमेशा हरे-भरे और स्वस्थ बेलपत्र ही चुनें।

    त्रिदल बेलपत्र: भगवान शिव को हमेशा तीन पत्तियों वाला बेलपत्र (त्रिदल बेलपत्र) ही चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह शिवजी के त्रिनेत्र का प्रतीक माना जाता है।

    दोबारा इस्तेमाल: यदि नया बेलपत्र उपलब्ध न हो, तो किसी दूसरे के चढ़ाए हुए बेलपत्र को भी धोकर कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • बिजनौर। किसानों को उनके स्मार्टफोन पर ही कीट और रोग प्रबंधन के लिए NPSS एक शक्तिशाली उपकरण प्रदान करता है। जिला स्तर पर कृषि विभाग और KVKs इस प्रणाली के अधिकतम उपयोग के लिए किसानों को शिक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और फसल के नुकसान को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    बिजनौर के उपकृषि निदेशक डा. घनश्याम वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम किसानों के लिए कृषि से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रणाली है। किसान इसका उपयोग करके अपनी उपज को कीट से सुरक्षित रख सकते हैं। अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह पंचायत स्तर पर कृषि मित्र से परामर्श हासिल कर सकते हैं। इस योजना के विषय में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

    नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (NPSS) भारत सरकार द्वारा फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाने और किसानों को समय पर सही जानकारी व सलाह देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक प्रणाली है। इसका मुख्य लक्ष्य कीटों और रोगों के प्रकोप का प्रारंभिक पता लगाना, निगरानी करना और भविष्यवाणी करना है, ताकि समय रहते उचित नियंत्रण उपाय किए जा सकें और फसल के नुकसान को कम किया जा सके। यह प्रणाली डिजिटल तकनीकों का उपयोग करती है ताकि कीट और रोगों से संबंधित डेटा को इकट्ठा किया जा सके, उसका विश्लेषण किया जा सके और किसानों तथा संबंधित कृषि अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके।

    कीटों और रोगों की निगरानी:

    फसलों पर कीटों और रोगों की उपस्थिति, तीव्रता और प्रसार की निरंतर निगरानी करना।

    प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली: संभावित प्रकोपों की पहचान करना और किसानों को समय पर चेतावनी देना ताकि वे निवारक उपाय कर सकें।

    डेटा संग्रह और विश्लेषण: कीटों और रोगों से संबंधित सटीक और अद्यतन डेटा एकत्र करना और उसका वैज्ञानिक विश्लेषण करना।

    सटीक भविष्यवाणी: एकत्रित डेटा के आधार पर भविष्य में होने वाले प्रकोपों की भविष्यवाणी करना।

    सलाह और सिफारिशें: किसानों को कीट और रोग प्रबंधन के लिए उचित और प्रभावी सलाह और सिफारिशें प्रदान करना।

    नीति निर्धारण में सहायता: प्राप्त जानकारी का उपयोग करके कृषि नीतियों और रणनीतियों को तैयार करना।

    NPSS कई स्तरों पर काम करता है और इसमें विभिन्न हितधारक शामिल होते हैं:

    फील्ड स्तर पर डेटा संग्रह: कृषि वैज्ञानिक और विस्तार अधिकारी: ये खेतों का नियमित रूप से दौरा करते हैं और कीटों व रोगों की पहचान करते हैं, उनकी गंभीरता का आंकलन करते हैं।

    किसान: किसान भी अपने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से या स्थानीय कृषि कार्यालयों को कीट/रोग की समस्या की रिपोर्ट कर सकते हैं।

    रिमोट सेंसिंग: कुछ मामलों में, सैटेलाइट और ड्रोन जैसी तकनीकों का उपयोग करके बड़े क्षेत्रों में फसल स्वास्थ्य की निगरानी की जाती है।

    डेटा का ट्रांसमिशन: एकत्रित डेटा को डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल) के माध्यम से केंद्रीय डेटाबेस तक पहुंचाया जाता है।

    डेटा विश्लेषण: केंद्रीय स्तर पर, कृषि विशेषज्ञ और डेटा विश्लेषक इस डेटा का विश्लेषण करते हैं। इसमें ऐतिहासिक डेटा, मौसम संबंधी जानकारी और कीटों/रोगों के प्रसार पैटर्न का भी उपयोग किया जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) जैसी तकनीकों का भी उपयोग किया जा सकता है ताकि सटीक भविष्यवाणियां की जा सकें।

    सलाह और प्रसार: विश्लेषण के आधार पर, विशिष्ट क्षेत्रों या फसलों के लिए उपयुक्त सलाह और सिफारिशें तैयार की जाती हैं।

    यह जानकारी किसानों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जाती है…

    SMS अलर्ट: किसानों को उनके मोबाइल पर सीधे चेतावनी संदेश और उपाय भेजे जाते हैं। मोबाइल एप्लिकेशन: विशेष रूप से विकसित ऐप्स के माध्यम से विस्तृत जानकारी और प्रबंधन विधियां प्रदान की जाती हैं। वेब पोर्टल: कृषि विभाग की वेबसाइटों पर नवीनतम अपडेट और सलाह उपलब्ध होती है। कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs): स्थानीय कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी सीधे किसानों से संवाद करते हैं।

    NPSS का महत्व:

    फसल सुरक्षा: समय पर हस्तक्षेप से फसलों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय सुरक्षित रहती है। रासायनिक कीटनाशकों का कम उपयोग: सटीक और लक्षित जानकारी से अनावश्यक कीटनाशक उपयोग से बचा जा सकता है, जिससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खाद्य सुरक्षा: फसल के नुकसान को कम करके देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है। किसानों का सशक्तिकरण: किसानों को बेहतर निर्णय लेने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाता है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: कृषि क्षेत्र में स्थिरता लाकर समग्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।

    कुल मिलाकर नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम एक आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण है जो भारत में कृषि को कीटों और बीमारियों के खतरों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (NPSS) के तकनीकी पहलुओं और किसानों के लिए इसके जिला-स्तर पर लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यह समझना ज़रूरी है कि यह प्रणाली कैसे काम करती है ताकि इसका अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

    नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (NPSS) का तकनीकी विवरण:

    NPSS एक डिजिटल और डेटा-संचालित प्रणाली है जो आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाती है। इसके प्रमुख तकनीकी घटक इस प्रकार हैं: कई गांवों में किसान समूह या सहकारी समितियां होती हैं। NPSS द्वारा प्राप्त जानकारी को इन समूहों के माध्यम से साझा किया जा सकता है, जिससे सभी सदस्य लाभान्वित हो सकें।

    मोबाइल एप्लिकेशन (NPSS App): यह NPSS का सबसे महत्वपूर्ण इंटरफ़ेस है, खासकर किसानों और कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं के लिए। यह एंड्रॉइड और iOS जैसे सामान्य मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध होता है।

    मुख्य कार्य: फील्ड डेटा संग्रह: किसान या कृषि अधिकारी खेत में मौजूद कीट या रोग की फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, वे फसल का प्रकार, रोग के लक्षण, कीट की संख्या आदि जानकारी भी दर्ज करते हैं।

    GPS/भू-स्थानिक टैगिंग: ऐप स्वचालित रूप से डेटा संग्रह स्थान की GPS निर्देशांक (Geographical Positioning System) को रिकॉर्ड करता है, जिससे प्रकोप के सटीक स्थान का पता चलता है।

    ऑफ़लाइन कार्यक्षमता: कई ऐप्स में ऑफ़लाइन काम करने की क्षमता होती है, ताकि नेटवर्क न होने पर भी डेटा रिकॉर्ड किया जा सके और बाद में सिंक्रनाइज़ किया जा सके। सलाह प्राप्त करना: किसान अपनी समस्या की फोटो अपलोड करने के बाद ऐप पर ही विशेषज्ञ सलाह और प्रबंधन के तरीके प्राप्त कर सकते हैं।

    बहुभाषी समर्थन: ऐप विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होता है, ताकि किसानों के लिए इसका उपयोग करना आसान हो।

    वेब पोर्टल और केंद्रीय डेटाबेस:

    एक केंद्रीय वेब पोर्टल और मजबूत डेटाबेस NPSS का दिल है।

    कार्य: सभी एकत्रित डेटा (किसानों और फील्ड स्टाफ द्वारा अपलोड की गई जानकारी) को एक केंद्रीय डेटाबेस में संग्रहीत किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और नीति-निर्माता डेटा को एक्सेस और विश्लेषण कर सकते हैं। यह डैशबोर्ड और विज़ुअलाइज़ेशन टूल प्रदान करता है ताकि कीट और रोग के प्रसार के पैटर्न को आसानी से देखा जा सके।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML):

    NPSS इस क्षेत्र में AI और ML एल्गोरिदम का उपयोग करता है।

    कार्य:

    छवि पहचान: AI एल्गोरिदम अपलोड की गई कीटों या रोगों की तस्वीरों का विश्लेषण करते हैं और उनकी पहचान करने में मदद करते हैं। यह मानव पहचान की तुलना में अधिक तेज़ और सटीक हो सकता है।

    पैटर्न विश्लेषण: ML मॉडल ऐतिहासिक डेटा, मौसम के पैटर्न और वर्तमान निगरानी डेटा का विश्लेषण करके भविष्य के कीट प्रकोपों की भविष्यवाणी करते हैं। उदाहरण के लिए, वे बता सकते हैं कि अगले कुछ दिनों में या हफ्तों में किसी विशेष क्षेत्र में किस कीट या रोग का प्रकोप हो सकता है।

    सलाह अनुकूलन: AI किसानों की विशिष्ट समस्या, फसल के प्रकार और स्थानीय मौसम के आधार पर अनुकूलित (personalized) सलाह उत्पन्न करने में मदद करता है।

    भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS):

    GIS तकनीक का उपयोग कीट और रोग के प्रकोप को नक्शे पर दर्शाने के लिए किया जाता है।

    कार्य:

    यह प्रकोप के हॉटस्पॉट (जहां समस्या अधिक है) की पहचान करने में मदद करता है।

    यह कृषि अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता देने और संसाधन आवंटित करने में सहायता करता है।

    नक्शे पर प्रकोप के प्रसार को देखकर, अधिकारी प्रभावी नियंत्रण रणनीति बना सकते हैं।

    संचार प्रोटोकॉल:

    डेटा और सलाह के कुशल आदान-प्रदान के लिए मजबूत संचार प्रोटोकॉल आवश्यक हैं।

    इसमें SMS गेटवे (किसानों को अलर्ट भेजने के लिए), ईमेल सिस्टम और API (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस) शामिल हैं जो विभिन्न कृषि-संबंधी प्रणालियों के बीच डेटा साझाकरण की सुविधा प्रदान करते हैं।

    जिला स्तर पर NPSS का लाभ कैसे उठाएं किसान?

    जिला स्तर पर किसानों के लिए NPSS का लाभ उठाने के कई तरीके हैं:

    NPSS मोबाइल ऐप का उपयोग करें:

    एप डाउनलोड करें: किसान अपने स्मार्टफोन में कृषि विभाग या संबंधित सरकारी पोर्टल से NPSS ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

    समस्या की पहचान: खेत में किसी कीट या रोग के लक्षण दिखने पर, किसान तुरंत ऐप खोलकर प्रभावित हिस्से की स्पष्ट तस्वीर खींचें और ऐप पर अपलोड करें।

    विवरण दर्ज करें: ऐप में फसल का प्रकार, कीट/रोग के लक्षण (जैसे पत्तियां पीली पड़ना, छेद होना, कीटों की संख्या), और समस्या कब से है, आदि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    सलाह प्राप्त करें: ऐप AI और विशेषज्ञ प्रणाली का उपयोग करके आपको तुरंत कीट/रोग की संभावित पहचान और उसके प्रबंधन के लिए प्रारंभिक सलाह प्रदान करेगा। इसमें जैविक, रासायनिक या अन्य एकीकृत नियंत्रण के उपाय शामिल हो सकते हैं।

    सतर्कता और चेतावनी: ऐप के माध्यम से किसानों को उनके क्षेत्र में संभावित कीट प्रकोपों या रोगों के बारे में समय पर अलर्ट और चेतावनी भी मिल सकती है।

    कृषि विस्तार अधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs):

    प्रशिक्षण: जिला कृषि विभाग और KVKs NPSS ऐप के उपयोग और कीट/रोग पहचान के लिए किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इन प्रशिक्षणों में भाग लें।

    सीधी सहायता: यदि किसान ऐप का उपयोग करने में कठिनाई महसूस करते हैं या उन्हें अधिक विशिष्ट सलाह की आवश्यकता होती है, तो वे अपने स्थानीय कृषि विस्तार अधिकारी या KVK वैज्ञानिक से संपर्क कर सकते हैं। ये अधिकारी किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं को NPSS सिस्टम में दर्ज करने में मदद कर सकते हैं और विशेषज्ञों से संपर्क स्थापित करा सकते हैं।

    सामूहिक चर्चा: KVKs किसानों के समूह के साथ बैठकें आयोजित कर सकते हैं जहाँ NPSS द्वारा प्राप्त जानकारी और सलाह पर चर्चा की जाती है और समाधान सुझाए जाते हैं।

    जिला कृषि विभाग के कार्यालय:

    किसान सीधे जिला कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर अपनी फसल की समस्या बता सकते हैं। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी NPSS प्रणाली का उपयोग करके उनकी समस्या को दर्ज कर सकते हैं और उन्हें संबंधित सलाह प्रदान कर सकते हैं।

    कई कार्यालयों में हेल्पडेस्क भी होते हैं जो NPSS से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान करते हैं।

    सामुदायिक जानकारी साझाकरण:

    कई गांवों में किसान समूह या सहकारी समितियां होती हैं। NPSS द्वारा प्राप्त जानकारी को इन समूहों के माध्यम से साझा किया जा सकता है, जिससे सभी सदस्य लाभान्वित हो सकें।संक्षेप में, NPSS किसानों को उनके स्मार्टफोन पर ही कीट और रोग प्रबंधन के लिए एक शक्तिशाली उपकरण प्रदान करता है। जिला स्तर पर कृषि विभाग और KVKs इस प्रणाली के अधिकतम उपयोग के लिए किसानों को शिक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और फसल के नुकसान को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • बिजनौर। नहटौर के ग्राम मडोरी में आठ वर्षीय लड़की को गुलदार उठाकर ले गया। सूचना पर वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश की। सारी रात तलाश करने के बाद अगले दिन प्रातः करीब 8 बजे बच्ची के शरीर के अलग-अलग अंश जंगल के कई हिस्सों में बिखरे मिले। बच्ची के शरीर के अंगों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पिंजरा लगवाया। घटना से गांव में गम व दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मंडोरी में बताया जाता है कि कनिका पुत्री रवि कुमार 10 वर्ष बुधवार को शाम 5 बजे घर के बाहर खेलने गई थी। दिन छिपने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बच्ची के लापता होने की सूचना पर अनेक ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए और तलाश में जुट गए। काफी तलाश के बाद पास के जंगल में खून दिखाई देने पर बच्ची को दिलदार के उठा ले जाने की बात सामने आई।

    बच्ची को गुलदार के उठा ले जाने की सूचना पर तुरंत वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और तलाश में जुट गए। वन विभाग अधिकारियों व पुलिस ने ड्रोन आदि से जंगल की कांबिंग करते हुए तलाश की लेकिन सारी रात बच्ची का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की प्रातः 8 बजे जंगल में अलग-अलग स्थान पर बच्ची के शरीर के कई अंग मिले। बच्ची के शरीर के अलग-अलग अंग मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में दहशत व्याप्त हो गई।

    बच्ची की मौत के बाद हरकत में आये वन विभाग की टीम रेंजर हरदेव सिंह के नेतृत्व में पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से घटना स्थल पर पिंजरा लगाया। वन विभाग की टीम में वन दारोगा लखमीचंद, तेजपाल सिंह, नरेश कुमार आदि शामिल रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि वे वन विभाग से लंबे समय से पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनका मानना है कि यदि वन विभाग उनकी मांग को गंभीरता से लेता, तो शायद घटना टल सकती थी।

    नहटौर। बताया गया है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी गांव में मुकेश कुमार की 10 वर्षीय पुत्री कनिष्का को भी जंगल में गुलदार ने मार डाला था। बाद में वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। करीब एक माह तक गांव में पिंजरा लगा रहने के बावजूद गुलदार पकड़ में नहीं आया था। उसके बाद वन विभाग की टीम पिंजरे को ले गई थी। तभी से आज तक गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। समय-समय पर ग्रामीण वन विभाग से गुलदार को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे।

  • बिजनौर। आज दिनांक 24.07.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनिराज जी के जनपद बिजनौर आगमन पर रिजर्व पुलिस लाइन में सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

    पुलिस उपमहानिरीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन बिजनौर में संचालित आरटीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों, दैनिक कक्षा कार्यक्रम, प्रशिक्षुओं हेतु भोजनालय (मेस), आवासीय सुविधाएं, संसाधनों, अनुशासन आदि के संबंध में सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

    बाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, सभागार कक्ष में इंडोर के एसआई टीचर व आउटडोर के आईटीआई व पीटीआई प्रशिक्षकों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, अनुशासित तथा परिणामदायक बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

    डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी के बिजनौर आगमन पर रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। डीआईजी ने रिक्रूट्स आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें पूर्ण मनोयोग, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर अभिषेक झा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • https://www.facebook.com/share/r/14G9A2m2ELU/

  • बिजनौर। भ्रूण हत्या रोकने के लिए बना पीसीपीएनडीटी अधिनियम (पूर्व प्रसव और प्रसव पूर्व निदान तकनीक निषेध अधिनियम) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक में जहां अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश दिए गए, वहीं जमीनी सच्चाई इन दावों की धज्जियाँ उड़ाती नजर आई।

    बैठक में नियमित औचक निरीक्षण, पत्रावलियों की गहन जांच और मासिक ही बैठकें अनिवार्य करने जैसे तमाम प्रस्ताव रखे गए। लेकिन गत कई माह में न तो कोई सेंटर सील हुआ, न ही किसी अवैध अल्ट्रासाउंड पर प्रशासनिक डंडा चला। नोडल अधिकारी डॉ. के. के. राहुल पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जनचर्चा है कि जांच के नाम पर औपचारिक खानापूर्ति होती है, असल में रेट तय कर सेंटरों को खुला छोड़ दिया जाता है।

    जिले में ऐसे दर्जनों अल्ट्रासाउंड सेंटर सक्रिय हैं जो पंजीकृत नहीं हैं। कथित नीम हकीम बिना प्रशिक्षण के प्रसव पूर्व जांच कर रहे हैं, और इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही। वहां पर नीम हकीमों द्वारा रिपोर्ट्स तैयार की जा रही हैं।

  • बिजनौर। थाना हल्दौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.07.2025 को चेकिंग के दौरान चोरी की 05 मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में तरूण पुत्र टीकम सिंह उर्फ गुड्डू सैनी और अरमान पुत्र मकसूद निवासीगण ग्राम नसीरपुर नैनसिंह थाना हल्दौर जनपद बिजनौर को चोरी की मोटरसाइकिल (यूपी 20 के 3432) सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की गयी अन्य 04 मोटरसाकिलों को भी बरामद किया गया। बरामद मोटरसाइकिल (यूपी20 के 3432)की चोरी के संबंध में थाना हल्दौर पर मु०अ०सं० 182/25 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है, मोटरसाइकिल (यूपी 11 बीएन 9408) की चोरी के संबंध में थाना जनकपुर जनपद सहारनपुर पर मु. अ. सं. 159/25 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है, मोटरसाइकिल (यूपी 20 बीजे 3732) की चोरी के संबंध में थाना कोतवाली शहर बिजनौर पर मु.अ.सं. 609/25 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है तथा मोटरसाइकिल (यूपी 21 बीआर 1015) की चोरी के संबंध में थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद पर मु.अ.सं. 245/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। शेष मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सीडी डान (यूपी 14 एजे6258) के संबंध में जानकारी की जा रही है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

    गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तगण तरूण व अरमान आपस में दोस्त है तथा दोनों मिलकर बिजनौर व आसपास के जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते है। दोनों ने दिनांक 12.07.2025 को जय शंकर कॉम्पलेक्स लाइब्रेरी हल्दौर से मोटरसाइकिल (यूपी 20 के 3432) चोरी की थी। मोटरसाईकिल सीटी बजाज रजि० नं.- यूपी 11 बीएन 9408 दोनों ने सहारनपुर से चोरी की थी। होन्डा सीडी डाउन मोटरसाईकिल रजि. सं.- यूपी 14 एजे 6258 दोनों ने मिलकर पिछले वर्ष सावन माह में कांवड यात्रा के दौरान चन्डी घाट हरिद्वार से चोरी की थी। मोटरसाईकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस रजि. सं. – यूपी 20 बीजे 3532 दोनों ने मिलकर विवेक कॉलेज बिजनौर के सामने से चोरी की थी। मोटरसाईकिल हीरो स्पलेन्डर रजि. सं. यूपी 21 बीआर 1015 दोनों ने छोटू उर्फ विशान्त पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम राजोपुर सादात थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर से 4000 रुपए में खरीदी थी। अभियुक्त छोटू उर्फ विशान्त भी मोटरसाईकिल चोरी कर बेचता है।

    1. तरूण पुत्र टीकम सिंह निवासी ग्राम नसीरपुर नैनसिंह थाना हल्दौर जनपद बिजनौर।

    2. अरमान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम नसीरपुर नैनसिंह थाना हल्दौर जनपद बिजनौर।

    1. मोटरसाइकिल काइनेटिक बॉक्स (रजि. नं. यूपी 20 के 3432) चेचिस नं. FE51001021 (सम्बन्धित मु. अ. सं. 182/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना हल्दौर बिजनौर)

    2. मोटर साइकिल सीटी बजाज रजि. नं. यूपी 11 बीएन 9408 चेचिस नं0 MD2A18AY7JWG05150 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 159/2025 धारा 303 (2) बीएनएस थाना जनकपुरी सहारनपुर)

    3. मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सीडी डान रंग काला रजि० नं० यूपी 14 एजे 6258 चेचिस नं० 08B22F05177

    4. मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग काला रजि० नं० यूपी 20 बीजे 3732 चेचिस नं० MBLHAR08XJHK17570 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 609/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना को०शहर बिजनौर)

    5. मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस रंग सिलवर रजि० नं0 यूपी 21 बीआर 1015 चेचिस नं० MBLHARO81HHJ03175 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 245/21 धारा 379 भादवि थाना सिविल लाईन मुरादाबाद)

  • 20 जुलाई को पुनः घर में हुई चोरी 112 पर सूचना से भड़के पड़ोसी ने नाबालिग लड़की को मारा पीटा लेकिन मुकदमा फिर भी दर्ज नहीं

    लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के एक ही घर में लगातार दो बार चोरी होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आरोप तो यहां तक है कि अब तक ना तो पुलिस ने मुआयना किया ना मुकदमा दर्ज किया! यही नहीं पीड़ित पर समझौते का भी दबाव बनाया।

    काकोरी थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के समीप बांकी पुलिया के रहने वाली रम्पाता पत्नी कमलेश को 8 जुलाई सुबह उठने पर घर में चोरी होने का एहसास हुआ। पुलिस को दी तहरीर में ₹10000 नगद एवं जेवर सहित कुछ अन्य सामान गायब होने का उल्लेख किया। आश्चर्य की बात यह है कि नीचे प्रवेश द्वार पर ताले बंद थे चोर छत के रास्ते से आया और चोरी करके भाग गया। सूचना पर 8 जुलाई को ही पहुंची 112 नंबर पुलिस ने वीडियो बनाया तथा थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र देने को कहा। आरोप है कि रम्पाता अपनी बेटी के साथ चौकी पर 2 घंटे बैठी रही, फिर थाने पर दिन भर बैठी रही परंतु उसका मुकदमा दर्ज करना तो दूर की बात पुलिस ने एक बार मौका मुआयना भी नहीं किया। तीसरे दिन घर के बाहर टूटे हुए ताले पड़े हुए मिले।

    इससे पहले भी कुछ महीने पूर्व घर से मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे और वह फिर तीन दिन के बाद घर के बाहर कीचड़ में पड़े मिले थे। पीड़िता की बेटी ने आरोप लगाया उस समय भी पुलिस को सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा जो फोन मिल गए हैं, उनको घर में वापस रख लो। किसी प्रकार की जांच की जरूरत नहीं समझी

    चोरी या प्रताड़ना ?

    चोर द्वारा चोरी करने के साथ-साथ ही प्रताड़ित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे हो सकता है उसका कोई अन्य उद्देश्य भी हो।

    पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न किए जाने से मन बढ़ चोरों द्वारा 19 – 20 जुलाई की दरमियानी रात को चार्जर पैनल बैटरी एवं ₹2000 चोरी कर लिए गए

    112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पूरा वीडियो बनाया। सीढ़ी के सहारे चढ़े एवं भागे चोर की हड़बड़ाहट में एक चप्पल वहीं पर छूट गई थी। पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। बक्से और कपड़े दूसरी जगह पड़े हुए थे।

    112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस जैसे ही घटना का मुआयना करके लौटी पड़ोसी ने हमला बोल दिया और उसकी 17 वर्षीय बेटी को मारा पीटा। पीड़ित लड़की ने बताया उस समय घर पर वह अपनी मां और एक 14 वर्षीय भाई के साथ थी।

    पैसा न होने की स्थिति में मां बेटी पैदल ही दुबग्गा तक पहुंची। घटना की सूचना पाकर थाना क्षेत्र में रहने वाला भाई साइकिल से पहुंचा और तीनों मिलकर किसी तरह काकोरी थाने पहुंचे।

    मीडिया में मामला चलने पर 2 घंटे बाद थानेदार ने अपने कक्ष में बुलाया और पीड़िता का कीपैड मोबाइल जब्त करा कर दोनों पार्टी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजने का फरमान सुना दिया। यही नहीं पुलिस ने पूरी घटना को फर्जी बताते हुए पीड़िता अनपढ़ मां बेटी से अंगूठा लगवा लिया।

    सूचना पुलिस उपायुक्त को भी पहुंची। रविवार का दिन होने के कारण उन्होंने सोमवार को कार्यालय पर आने को कहा गया। घटना की सूचना पर पत्रकारों की टीम थाने पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त शकील अहमद को सारे साक्ष्य दिखाए एवं तथ्य बताए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसीपी ने वहां उपस्थित चौकी इंचार्ज आशीष बालियान एवं फोन पर प्रभारी निरीक्षक काकोरी सतीश राठौर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए, परंतु आरोप है कि अब तक ना तो पुलिस ने मुआयना किया ना मुकदमा दर्ज किया!

  • लखनऊ। सावन का व्रत रखे दो युवकों को जोमैटो ऐप के जरिए मंगाए गए पनीर काली मिर्च की जगह ड्राई चिकन काली मिर्च डिलीवर कर दिया गया। खाना खाने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। घटना को लेकर युवकों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है।

    Zomato के जरिए यह ऑर्डर इंदिरा नगर निवासी मनीष तिवारी और उनके दोस्त विशाल शर्मा ने पंचवटी कॉलोनी स्थित चाइनीज वॉक रेस्टोरेंट को दिया था। मनीष ने बताया कि ऑर्डर आने के बाद खाना चार लोगों को परोसा गया। खाने के दौरान शक हुआ कि यह डिश पनीर नहीं बल्कि कुछ और है। जब ध्यान से जांच की गई, तो स्पष्ट हुआ कि उसमें चिकन था।

    https://x.com/Neeleshlkoup/status/1946944270050664754?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1946944270050664754%7Ctwgr%5Eab58382a5a69db163c64bd6d92c96d9eeeef0f5d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-2375310293137074238.ampproject.net%2F2506252055000%2Fframe.html

    मनीष ने बताया कि चिकन खाने के बाद उनके दोस्त विशाल शर्मा की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां आने लगीं। इस घटना को लेकर मनीष ने कहा कि सावन जैसे पवित्र माह में इस तरह की लापरवाही से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद दोनों युवक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां स्टाफ ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि चिकन गलती से भेज दिया गया था!

    इस मामले में मनीष तिवारी ने विभूतिखंड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • लखनऊ। एक पेड़ मां के नाम अभियान में मातृशक्ति ने अभिनव ऐतिहासिक पहल की है। अवध वन प्रभाग, लखनऊ की मोहनलालगंज रेंज अंतर्गत पुरसैनी वन ब्लाक में सोमवार को “शक्ति वन’ की स्थापना की गई। यह वन क्षेत्र विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु समर्पित है।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुनैना चौधरी उपस्थित रहीं, जिनकी प्रेरणा से इस कार्यक्रम को एक नई दिशा मिली। कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक राम कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मण्डल, लखनऊ डा० रेणु सिंह, मुख्य वन संरक्षक नीति विश्लेषण एवं समन्वय, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती अदिति शर्मा, सेवानिवृत्त वन संरक्षक अनिरूद्ध पाण्डेय सहित डीएफओ बाराबंकी आकाशदीप बधावन, डीएफओ लखनऊ सितान्शु पाण्डेय एवं चन्दन चौधरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहनलालगंज सहित स्वयंसेवी संस्थाओं की महिला सदस्य एवं स्कूली छात्र – छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया गया।

    मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुनैना चौधरी द्वारा सिन्दूर के पौधे का रोपण किया गया। साथ ही अन्य महिला सदस्यों द्वारा स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महिला शक्ति के योगदान को दर्शाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

    मोहनलालगंज रेंज के पुरसैनी वन ब्लाक में स्थापित “शक्ति वन” न केवल पर्यावरणीय पहल है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बनकर उभरा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना, उन्हे वन संरक्षण की मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाना है।

    वन क्षेत्र में सिंदूर, ऑवला, जामुन, नीम, कंजी आदि प्रजातियों का रोपण किया गया, जो आने वाले समय में न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेंगे, बल्कि स्थानीय महिलाओं को जैविक उत्पादों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।

    गौरतलब है कि सिंदूर के पौधे को कुमकुम ट्री (Kumkum Tree), कमीला ट्री (Kamila Tree), या वैज्ञानिक रूप से बिक्सा ओरेलाना (Bixa orellana) के नाम से जाना जाता है यह एक ऐसा पौधा है, जिससे प्राकृतिक सिंदूर प्राप्त होता है। यह सिर्फ भारतीय संस्कृति में सुहागिन महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूजा-पाठ में भी महत्वपूर्ण माना जाता है

  • बिजनौर। हमेशा विवादों में घिरे रहने वाली बिजनौर जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। एक ही बैरक में बंद कैदी ने दूसरे को पीट पीट कर मौत के घाट उतार डाला! वारदात की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, ADM, सीओ सिटी ने जेल पहुंच कर जांच पड़ताल की। जेल प्रशासन की ओर से आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं मामले की ज्यूडिशियल जांच भी होगी।

    जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला कारागार में दो कैदियों में जमकर मारपीट के दौरान एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई? हालांकि उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई, एडीएम प्रशासन विनय सिंह और सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने जेल पहुंच कर जांच पड़ताल की। जेल प्रशासन की ओर से आरोपी जाकिब के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि जिला कारागार में कैदी आशू चौहान और जाकिब एक ही बैरक नंबर 13-बी में बंद थे। दोनों का बिस्तर पास में ही था। शनिवार को किसी बात पर दोनों में पहले बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। इस बीच कैदी आशू जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर जेल प्रशासन ने कैदी को जेल अस्पताल पहुंचाया। जेल के डॉक्टरों ने कैदी आशू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जेल में कैदी की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का आशू चौहान चोरी के मामले में जेल में बंद था। अमरोहा निवासी आरोपी जाकिब गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद है। आशू चौहान की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की ज्यूडिशियल जांच भी होगी।

  • बिजनौर। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि राह चलते एक युवक को जमकर पीटा और घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके शेष साथियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। मामला जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र का है।

    जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2025 को निवासी थाना नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर का हिमांशु कुमार पुत्र मुनेश कुमार अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से लुकादडी जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये गुलशन पुत्र अमर सिंह, पंकज लालू धनौरा व सागर पुत्र पीयोम निवासी लालूवाला थाना नजीबाबाद तथा 03-04 अज्ञात लड़कों ने हिमांशु के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं मारपीट का वीडियो बनाया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। इसके उपरान्त अभियुक्तों द्वारा मारपीट के वीडियो को वायरल कर दिया गया।

    इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद पर मु.अ.सं. 254/25 धारा 115 (2)/352/351(2)/126(2)/191 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

    पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.07.2025 को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त सागर को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

    1.उ. नि. मौ० कय्यूम अली थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    2. आरक्षी अशोक थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

    3. आरक्षी सीताराम थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

  • बिजनौर। अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर असलमपुर भुल्लन की ग्राम प्रधान बनी शिवाली को दोषी पाने पर एससी/एसटी एक्ट कोर्ट के विशेष जज अवधेश कुमार ने तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी महिला पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

    विश्व दलित परिषद युवा मोर्चा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना निवासी पुष्पेंद्र आनंद ने इस मामले में जुलाई 2017 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कोतवाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत असलमपुर भुल्लन का ग्राम प्रधान पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। गैर अनुसूचित जाति की महिला शिवाली पत्नी ओमप्रकाश चौहान ने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नामांकन दाखिल किया। वह मूलतः पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद की रहने वाली थी। चुनाव में वह ग्राम प्रधान चुनी गई। शिवाली के ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर उसकी प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी देवी के संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ।

    पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना ने मामले की विवेचना करते हुए शिवाली सहित कई लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में विचारण के दौरान कई गवाह पेश किए गए, जिन्होंने आरोपों का समर्थन किया। अदालत ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़कर ग्राम प्रधान बनने के अपराध को संगीन मानते हुए महिला शिवाली को सजा सुनाई, जबकि इस मामले में शामिल हलका लेखपाल ओमप्रकाश को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया।

    असलमपुर भुल्लन से शिवाली देवी 2015 में ग्राम प्रधान चुनी गई थी। दूसरे स्थान पर रही लक्ष्मी देवी ने उसके खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर चुनाव लड़ने की शिकायत की थी। इसके बावजूद करीब ढाई साल तक शिवाली देवी ग्राम प्रधान रही। बाद में उसे पद से हटा दिया गया और लक्ष्मी देवी पत्नी रोहताश ग्राम प्रधान बनीं।

  • लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत शहर के सभी 110 वार्डों में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव तथा नालियों की नियमित सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। मॉनसून सीज़न में बीमारियों के प्रसार की आशंका को देखते हुए इस अभियान को पूरी गंभीरता से लागू किया गया है।

    नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान की नियमित समीक्षा जिलाधिकारी, नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके श्रीवास्तव, जोनल सेनेटरी ऑफिसर तथा एसएफआई स्तर पर की जा रही है। प्रत्येक गतिविधि का पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया गया है ताकि शहर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि वेक्टर जनित बीमारियों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय से भी समन्वय स्थापित कर समय-समय पर वेक्टर बोर्न डिजीज से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जहां कहीं भी संभावित प्रकोप की सूचना मिलती है, वहां विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाता है। बारिश और अत्यधिक नमी के कारण यदि किसी क्षेत्र में फॉगिंग नहीं हो पाती है, तो संबंधित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अगले 2 से 4 दिनों के भीतर वहां फॉगिंग अवश्य कराई जाए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी क्षेत्र में फॉगिंग या सफाई से संबंधित कार्य लंबित न रह जाए।

    इसके अतिरिक्त, जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां जलकल, इंजीनियरिंग विभाग और R.R. विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर तत्काल समाधान कराया जा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास जलभराव न होने दें और कहीं भी मच्छरों के प्रजनन स्थल बनने की आशंका हो तो तुरंत संबंधित वार्ड कार्यालय या हेल्पलाइन पर सूचना दें।

  • लखनऊ। शहर में लगातार मिल रही अतिक्रमण संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के निर्देश एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेशानुसार लखनऊ नगर निगम द्वारा गुरुवार को एक साथ कई जोनों में सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इन अभियानों का नेतृत्व संबंधित जोनों के जोनल अधिकारियों ने किया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और फुटपाथों से अस्थायी अवैध कब्जों को हटाया गया और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई।

    जोन 4 के जोनल अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में टैक्स सुपरिंटेंडेंट बनारसी दास के सहयोग से जेनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नं. 7 से ग्रीनवुड अपार्टमेंट के चारों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 2 ट्रक सामान जब्त किया गया, जिसमें ठेले, काउंटर, गुमटी व अन्य सामग्री शामिल रही। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना गोमती नगर विस्तार की देखरेख में भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रवर्तन दल (296) भी मौके पर तैनात रहा।

    जोनल अधिकारी नंद किशोर के नेतृत्व में कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक राजू कुमार व पीयूष तिवारी तथा प्रवर्तन दल की टीम ने काशीराम गार्डन, चंदर नगर भूमिगत पार्किंग से लेकर आलमबाग मेट्रो स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 5 काउंटर, 2 गुमटी, 8 ठेले हटाए गए और पुनः कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।

    जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में वार्ड कन्हैया माधवपुर प्रथम क्षेत्र में सरदार नगर चौराहा से एकता नगर चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 30 ठेले, 10 गुमटी, 35 अस्थायी दुकानें, 10 टायर, 2 तख्त, 4 तराजू व 20 कैरेट जब्त की गईं। अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई और पुनः अतिक्रमण न हो इसके लिए क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भी भेजा गया।

    नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है और इस दिशा में भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।

  • लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण नये बिल्डिंग बायलॉज के तहत शमन मानचित्र स्वीकृत करेगा। इससे पूर्व में निर्माण कार्य करा चुके लोगों को भी नये नियमों का लाभ मिलेगा और वे शमन कराकर अपने निर्माण को नियमित करा सकेंगे।

    एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को प्राधिकरण में आयोजित जनता अदालत में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की मांग पर इस बाबत आदेश जारी किये हैं। साथ ही सभी प्रवर्तन जोन के जोनल अधिकारियों को शमन मानचित्र जमा कराने का टारगेट दिया गया है। इससे शमन मानचित्र पास कराने के लिए आने वाले लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा और अधिकारी लोगों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

    उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेग्युलेशन-2025 पारित किया है। इसके अंतर्गत भवन निर्माण के लिए भू-आच्छादन क्षेत्रफल व एफ.ए.आर. (फ्लोर एरिया रेशियो) का दायरा बढ़ाते हुए काफी रियायत दी गयी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नयी नियमावली के तहत नये भवनों के मानचित्र के साथ पूर्व में कराये जा चुके निर्माण कार्यों का शमन मानचित्र भी स्वीकृत किया जाएगा। जनता के हित में जरूरी है कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इसके लिए जोनल अधिकारियों को शमन मानचित्र जमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत जोन-1 को 200, जोन-2 को 220, जोन-3 को 75, जोन-4 को 100, जोन-5 को 200, जोन-6 को 75 तथा जोन-7 को 100 शमन मानचित्र जमा कराने का टारगेट दिया गया है।

    जनता अदालत में पहुंचे गुड़म्बा के आदिल नगर निवासी महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें बसन्तकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास संख्या-45/22 आवंटित हुआ है। लेकिन, कई बैंकों के चक्कर लगाने के बाद भी होम लोन नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वह भवन का पैसा नहीं जमा करा पा रहे हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैंकों के सक्षम अधिकारियों से वार्ता करके प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए होम लोन मेला लगवाया जाए। मौके पर ही सभी आवंटियों को होम लोन की सुविधा दिलायी जाए।

    कानपुर रोड योजना के सेक्टर-डी निवासी सोनू ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हें शारदा नगर योजना के रूचिखण्ड में भवन संख्या-1/902 आवंटित हुआ है। मकान की पूर्ण धनराशि जमा करा दी है, लेकिन आवंटन पत्र में नाम सोनू और आईडी में नाम भूपेन्द्र सिंह होने के चलते रजिस्ट्री नहीं हो रही है। उपाध्यक्ष ने फाइल मंगायी तो पता चला कि आवंटी के अलग-अलग नाम की जांच हो चुकी है और प्रकरण सही है। उन्होंने मौके पर ही रजिस्ट्री के लिए फाइल तैयार कराकर प्रकरण का निस्तरण करा दिया।

    कैंट क्षेत्र के उदयगंज निवासी नीरज तिवारी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हें शारदा नगर विस्तार योजना में प्रधानमंत्री आवास संख्या-28/43 आवंटित हुआ है। वह भवन की रजिस्ट्री कराना चाहते हैं, जिसके लिए अंतिम गणना करा दी जाए। मौके पर ही भवन की गणना कराकर आवंटी को मांग पत्र दे दिया गया। इसी तरह रूपेश कुमार ने कानपुर रोड योजना में भूखण्ड की रजिस्ट्री के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिसकी फाइल मौके पर ही अनुमोदित कर दी गयी।

    अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के कमेटी हॉल में आयोजित जनता अदालत/प्राधिकरण दिवस में उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व सचिव विवेक श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याओें को विस्तारपूर्वक सुना। इस दौरान रजिस्ट्री, नामांतरण, मानचित्र, अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध में समय-सीमा निर्धारित करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

  • लखनऊ। बहुचर्चित शासकीय धन गबन के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता (तत्समय उप अभियंता सिविल) जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। राजधानी लखनऊ के निशातगंज स्थित निगम कार्यालय से जितेंद्र की गिरफ्तारी हुई। जितेन्द्र सिंह पर गाजीपुर जिले में पर्यटन विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप है।

    जानकारी के अनुसार वर्ष 2012-13 में गाजीपुर ज़िले के भदौरा ब्लाक स्थित 5 स्थलों, परेमन शाह का तालाब, सेवराई चीरा का पोखरा, मां कामाख्या धाम गहमर, देवकली स्थल एवं कीनाराम स्थल देवल का चयन पर्यटन विकास और सौन्दर्यीकरण योजनाओं हेतु किया गया था। शासन द्वारा उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम यूनिट वाराणसी इकाई को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था। उस समय प्रदेश में सपा सरकार थी।

    कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के द्वारा इन स्थलों का कार्य अपूर्ण रखा गया और मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया। इससे सरकार को लगभग 07 करोड़ रुपए की शासकीय धन की क्षति हुई। मामले में जॉइंट डायरेक्टर पर्यटन वाराणसी अविनाश चंद्र मिश्रा द्वारा गाजीपुर जिले के थाना गहमर पर कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों समेत कुल 26 अभियुक्तों के विरुद्ध शासकीय धन गबन किये जाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसमें मांडा, प्रयागराज निवासी अभियुक्त इंजीनियर जितेंद्र सिंह वांछित था। बताया गया है कि अभियुक्त के द्वारा कुल 32 अग्रिम भुगतान विभिन्न फर्मो को विभिन्न तिथियों में कुल धनराशि 2,41,07,499 रुपए (02 करोड़ 41 लाख 07 हजार, 499 रुपए) का किया गया। इस प्रकरण में अब तक 14 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित किया जा चुका है।

  • कानपुर। आधे कानपुर शहर को पूरे तीन दिन तक पानी नहीं मिलेगा। इसलिए लोगों को जरूरत का पानी सहेज कर रखना होगा। दरअसल जल निगम 18 से 20 जुलाई तक कंपनी बाग से रावतपुर मार्ग पर पाइप लाइन की मरम्मत करने जा रहा है।

    जल निगम पेयजल के एक्सईएन प्रवीण यादव ने बताया कि कंपनी बाग से रावतपुर मार्ग पर एक हफ्ते से पेयजल लाइन में लीकेज था। इसके चलते पानी प्रेशर के साथ घरों तक नहीं पहुंच रहा था। रावतपुर मार्ग पर जलभराव भी हो रहा था। जल निगम ने पाइप लाइन की मरम्मत के लिए ट्रैफिक पुलिस से परमिशन मांगी थी, मंजूरी मिल गई है। 18 जुलाई से मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।

    नौबस्ता, बर्रा, निराला नगर, दर्शनपुरवा, शास्त्रीनगर, पांडु नगर, राजीव पार्क, बारादेवी, बर्रा ईस्ट सेकंड, मिक्की हाउस, कारगिल पार्क नौबस्ता, इंदिरा नगर समेत तमाम इलाकों में जलापूर्ति नहीं होगी। 30 टंकियों से पानी सप्लाई नहीं किया जाएगा। जीआरपी पाइप लाइन को 18 जुलाई को खाली किया जाएगा। पाइप से पानी निकालने में ही एक दिन लग जाएगा। इसके बाद 19 जुलाई को पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। 20 को पाइप लाइन को केमिकल से जोड़कर 21 से जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

    तीन दिन डायवर्जन कंपनी बाग चौराहा से रावतपुर तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन वाया नवाबगंज, चिड़ियाघर, गुरुदेव पैलेस चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे। कंपनी बाग चौराहा से रावतपुर जाने वाले वाहन गोपाला तिराहा से गैस्ट्रोलिवर होते हुए स्वरूप नगर तिराहा से गोल चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे। इसी प्रकार रावतपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन गोल चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पानी को बचाने की अपील करते हुए कहा कि पानी को बर्बाद न करे, नहीं तो यह हम सब को बर्बाद कर देगा। श्री सिंह बुधवार को मरीन ड्राइव, गोमती नगर में भूजल सप्ताह 2025 का उद्घाटन कर रहे थे।

    मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम सब को अपने वाली पीढ़ी को पीने योग्य जल पर्याप्त मात्रा में न सिर्फ देकर जाना है, बल्कि यह सीख भी देनी है कि जल को कैसे बचाएं, उसे कैसे संरक्षित करें। सिंगापुर में लोग शौचालय के पानी को ट्रीट करके अपने दैनिक कार्यों में प्रयोग कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि दैनिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले पानी को दोबारा इस्तेमाल करने के तौर तरीके सीखने होंगे, नदियां, तालाब के पानी को स्वच्छ रखना होगा। बरसात के पानी को बचाने के लिए हमें उपाय करना होगा। क्योंकि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। इस विश्वयुद्ध में भारत शामिल नहीं होगा। हमारे लोग पानी बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और इनका साथ केंद्र की नरेन्द्र मोदी और व राज्य की योगी आदित्यनाथ बड़े पैमाने पर कर रही है।

    आर्ट गैलरी का अवलोकन करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित की भावना आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से जल संरक्षण के तौर तरीके पूछे। कहा कि जल एक अनमोल प्राकृतिक संसाधन है, जिसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है।

  • बिजनौर। विशेष छापामारी अभियान में जनपद में कुल 11 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेन्स को निलम्बित कर दिया गया है। इसी के साथ सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी के अलावा पांच उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है।

    उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह एवं उपजिलाधिकारी, धामपुर व चान्दपुर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील चान्दपुर और धामपुर, उप कृषि निदेशक डा. घनश्याम वर्मा एवं उपजिलाधिकारी, बिजनौर एवं नजीबाबाद की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बिजनौर के अलावा नजीबाबाद एवं अमित कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक-ग्रुप-ए., कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, बिजनौर एवं उपजिलाधिकारी नगीना की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नगीना मे उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार की कार्रवाई की गई।

    छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 54 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान/गोदाम में उपलब्ध उर्वरकों एवं अन्य उर्वरकों में से कुल 20 उर्वरकों के नमूने संग्रहित किये गए। साथ ही मै. भारत बीज भण्डार, बास्टा, मै. किसान उर्वरक केन्द्र, सिकन्दर नंगला, मै. शर्मा खाद भण्डार, सिकन्दर नंगला, मै. माॅ वैष्णो देवी बीज भण्डार, रसूलपुर नंगला, मै. रिया सैनी पेस्टीसाइड खाद भण्डार, रसूलपुर नंगला, मै. देहात एग्रीजक्शन वन स्आप शाप, रसूलपुर नंगला, मै. एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप, रसूलपुर नंगला, मै. कृषक सेवा केन्द्र, जलीलपुर, मै. ओम एन्अरप्राइजेज, धीवरपुरा, मै. नवीन खाद भण्डार, कोतवाली देहात एवं मै. पुनीत बीज भण्डार, नगीना द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने एवं उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर फोन बन्द पाये जाने के कारण कुल 11 उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक लाइसेन्स को निलम्बित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    निरीक्षण के दौरान जनपद के थोक/फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को सचेत किया गया है कि कृषकों को उनकी जोतबही एवं फसलवार संस्तुति के आधार पर उनकीे आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का वितरण पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाकर उनको निर्धारित दर पर एवं कृषकों को विक्रय किये गये उर्वरकों की रसीद/कैश मैमो अवश्यक उपलब्ध करायी जाए। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को यह भी निर्देशित किया गया है कि निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करने एवं प्रचलित उर्वरकों के साथ अन्य गौण उर्वरकों एवं कीटनाशक की टैगिंग न की जाय अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1़985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

  • यूं तो विनेश ठाकुर वह नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं। सरकार से बेसुध रही उन वंचित जातियों को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने का बीड़ा उठाने के साथ संविधान को ग्रंथ व लोकसभा, विधानसभा को मंदिर एवं अपनी मां को भगवान मानने वाले विनेश ठाकुर से विनेश भैया बने जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संघर्ष की हम कुछ बातें बताना चाहते हैं।

    10 नवंबर 1966 को जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के छोटे से अति पिछड़े गांव भरेकी, जहाँ सदा जाट पंडित बाहुल्य जातियों का दबदबा रहा। यहीं के गरीब चंद्रपाल ठाकुर के घर जन्मे विनेश भैया का पूरा जीवन संघर्ष और परिश्रम की जिंदा मिसाल रहा है। सभी को पता है कि जनसेवा दल का गठन विनेश भैया द्वारा क्यों किया गया। आजादी के पहले से आज तक किस तरह सैन, सविता, नंद सहित हर 5 साल में सरकार बनाने में अहम योगदान देने वाली सत्ता से वंचित 40 फीसद से अधिक अति पिछड़ी जातियों को एक षड्यंत्र के तहत शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक सम्मान से दूर रखा गया। महापुरुष तो बहुत हुए लेकिन समाज की पीड़ा को समझने का काम किसी ने नहीं किया।

    2027 तक अति पिछड़े समाज को सत्ता सरकार में पर्याप्त हिस्सेदारी दिलाने के साथ साथ समाज के बड़े-बड़े ठेकेदारों से चुनौतियां कबूल कर इन्हीं विनेश भैया ने यह कदम उठाया और जनसेवा दल का गठन कर डाला। अब सवाल उठता है कि पत्रकारिता क्षेत्र में नाम कमाने के साथ-साथ आज राजनीति मैं कदम क्यों रखना पड़ा। विनेश भैया ने जो भी आज तक हासिल किया है अपने संघर्ष और बड़ी सोच के कारण किया है। गरीब पिता की मौत के बाद और उससे पहले पूरे परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने 6 भाई बहनों को अच्छी शिक्षा दिलाकर प्रण लिया था कि भाइयों को जिल्लत की जिंदगी से दूर रख सम्मान की जिंदगी जीना सिखाते हुए कलम पकड़वाऊंगा। विनेश भैया के संघर्ष का ही नतीजा है आज तीन भाई पत्रकारिता क्षेत्र में है एक भाई बड़ा ठेकेदार है।

    बात राजनीति और पत्रकारिता क्षेत्र में आने की करें तो सन 1995 में बसपा ज्वाइन की थी और मंडल कोऑर्डिनेटर तक का सफर तय किया। लेकिन अपनों की पीड़ा को दूर करना यहां दूर की कौड़ी लगा क्योंकि हमेशा से चाह यही थी कि किराएदार बनकर नहीं अपना घर बनाकर समाज को आर्थिक शैक्षिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का काम करूंगा। सबसे पहले बसपा सुप्रीमों बहन मायावती जी द्वारा जिले का मीडिया प्रभारी बनाया गया तो खबर लेकर अखबारों के दफ्तर में जाना पड़ता था कि भैया हमारी खबर छाप देना। …लेकिन एक नाई के बेटे द्वारा बसपा की खबर लेकर आना बड़े अखबारों के दफ्तर में कलम पकड़े बैठे अगड़ी जातियों के तुच्छ सोच रखने वाले खबरचियों को चुभता था। एक पंडित पत्रकार ने तो यह कहकर विज्ञप्ति फेंक कर मार दी थी रोज-रोज तुम्हारा यही काम रह गया है। उस दिन विनेश ठाकुर ने यह प्रण लिया था कि तेरे जैसे हजारों पत्रकार बनाऊंगा और तुझ जैसे पत्रकार मेरे सामने काम के लिए गिड़गिड़ाएंगे। उसी दिन संविधान रचयिता बाबा साहब बीआर अंबेडकर के नाम से “अंबेडकर ज्योति” नामक समाचार पत्र का रजिस्ट्रेशन कराकर अखबार की दुनिया में कदम रखा। कुछ दिन अंबेडकर ज्योति में अपनी कलम का जादू दिखाया, लेकिन उस समय लोगों को लगा कि साप्ताहिक अखबार चलाकर विनेश ठाकुर क्या बिगाड़ लेगा? उन्हें नहीं पता था कि विनेश ठाकुर उस क्रांति का नाम है जो एक बार ठान लेता है करके छोड़ता है। लगभग 4 साल अंबेडकर ज्योति चलाने के बाद लखनऊ के एक बड़े अखबार राष्ट्रीय स्वरूप में काम किया, लेकिन यहां भी यह सोचकर अखबार छोड़ दिया कि विनेश ठाकुर तुझे तो अपना घर बनाना है। अब किराए के मकान में नहीं रहना। यही सोच कर विधान केसरी का रजिस्ट्रेशन कराकर दैनिक अखबार से संबंधित बहुत कम समय में सारी प्रक्रिया पूरी कर डाली। आज विधान केसरी के कई एडिशन हैं। …और जिस पत्रकार ने खबर छापने से मना किया था उसके जैसे 1000 से ज्यादा पत्रकार विधान केसरी में खबर लिखने का काम कर रहे हैं। लेकिन राजनीति के बिना सामाजिक पीड़ा को दूर करना कठिन ही नहीं नामुमकिन लगा। विनेश भैया का सदा सत्ताधारी सहित तमाम पार्टियों में दखल रहा। विपक्षी दलों में भी खासी साठ गांठ होने के बावजूद उन्हें लगा कि मेरी जाति के 3प्रतिशत सहित 45 फीसदी अति पिछड़ी जातियों के लोग आज भी सत्ता सरकार से कोसो दूर हैं। इन पार्टियों ने हमारा वोट तो लिया लेकिन किसी ने एमपी, एमएलए तो दूर जिला व नगर पंचायत अध्यक्ष भी छोड़िये प्रधान तक बनाने का काम नहीं किया। यही सोचकर विनेश भैया ने जन सेवा दल का गठन किया।

    साथियों इसी दौरान संघर्षशील इस क्रांतिकारी को किसी की नजर लग गई और लीवर डैमेज हो गया। विरोधियों को लगा कि अब विनेश का काम तमाम हो जाएगा लेकिन यहां यह भी सनद रहे कि फानूस बन के जिसकी हिफाजत हवा करे, वह शमा क्या बुझे जिसे रोशन खुदा करे। पांच भाई और दो बेटे और बेटी का लिवर मैच नहीं हुआ तो भाई संजीव ने अपने बेटे जतिन का कलेजा निकाल कर रख दिया कि कुछ हो जाए हम सभी भाई भतीजे मिलकर भैया का बाल भी बांका नहीं होने देंगे।

    लिवर ट्रांसप्लांट जैसा बड़ा ऑपरेशन होने के बाद भैया की हिम्मत ने साथ नहीं छोड़ा। उस समय जो जनसेवा दल केवल रेंग रहा था आज तेजी से दौड़ लगा रहा है। अब तक एटा, चित्रकूट एवं लोनी में तीन बड़ी रैली हेलीकॉप्टर द्वारा की जा चुकी है व लगातार हर जिले में और विधानसभा में मीटिंगों का दौर जारी है। सुबह शाम सिर्फ एक ही जिद है की किस तरह सैन सहित अति पिछड़ी जातियों को सत्ता में हिस्सेदारी मिले। जगह-जगह उत्पीड़न का शिकार हो रहे अपने लोग सीना तानकर कह सकें कि हम भी सरकार का हिस्सा हैं। विनेश भैया ने हमारा कद इतना ऊंचा कर दिया है कि अब हमारा उत्पीड़न करने की किसी के बस की बात नहीं। यहां यह कहने में कतई संकोच नहीं है कि अगर 2027 तक विनेश भईया ने वंचित समाज को सरकार में हिस्सेदारी का प्रण लिया है तो उनकी गारंटी को भगवान भी नहीं काट सकता। कवि दुष्यंत कुमार ने कहा था कि …कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों!

    साथियों एकजुट होकर हमें विनेश भैया के हाथों को मजबूत करना है और प्रण लेकर जाना है कि हम उनके पावर प्रोजेक्ट सत्ता में हिस्सेदारी विजन को कामयाब बना कर रहेंगे। बाबा साहब ने नारा दिया था शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो। मानसिक गुलामी की जंजीरो को तोड़कर आगे बढ़ जाओ कोई माई का लाल हमें सत्ता में हिस्सेदारी पाने से रोक नहीं पाएगा।संविधान मेरा ग्रंथ लोकसभा विधानसभा मेरा मंदिर माँ मेरा भगवान

    आज स्वार्थ में डूबे टूटते बिखरते परिवार तो बहुत मिल जाएंगे लेकिन परिवार को एक माला में पिरो कर रखना किसी सपने के बराबर नहीं है। विनेश भैया के परिवार की यही जीत है। समस्या कितनी भी बड़ी हो उसका आसानी से समाधान हो जाता है। यही कारण है कि करोड़ों में शुभचिंतक होने के बाद कुछ विरोधी भी सामने आ जाते हैं जो प्रगति में रोड़ा नहीं आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। खास बात यह है कि विनेश भैया जहां अपनी मां को भगवान का दर्जा देते हैं वही संविधान को ग्रंथ व लोकसभा विधानसभा को मंदिर मानना ही उनकी आस्था है। विनेश भईया ने 2005 में विधान केसरी की शुरुआत बिजनौर के आवास विकास कॉलोनी स्तिथ अपने आवास से 2013 में मुरादाबाद व 2016 में लखनऊ से की। तीनों ही जगह खास बात यह रही कि यहां अवसर तो खूब आए अधिकारी भी सैकड़ों की संख्या में रहे लेकिन यूनिट का उद्घाटन अपनी माताजी के द्वारा कराया। उनका मानना है कि मां-बाप के अलावा दूसरा भगवान धरती पर नहीं है। वहीं न्याय दिलाने वाला लोकसभा, विधानसभा के सिवा दूसरा मंदिर नहीं है तथा जो बराबरी का दर्जा दे संविधान से बड़ा ग्रंथ कोई नहीं है।

  • लखनऊ। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की वर्किंग कमेटी की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई बैठक में संगठन के दैनिक मुद्दों के प्रबंधन के लिए पांच सदस्यीय कोर ग्रुप का गठन किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर के. विक्रम राव के निधन के कारण रिक्त हुए अध्यक्ष पद तथा नई वर्किंग कमेटी का गठन वर्ष के अंत तक होगा।

    इससे पूर्व कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में हुई शोक सभा में स्वर्गीय राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में देशभर से आए पत्रकारों के अलावा पीटीआई कर्मचारी संघ, टाइम्स कर्मचारी संघ तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूज़पेपर इंप्लाइज सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों, शिक्षकों और वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये।

    प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में हुई वर्किंग कमेटी की बैठक में तीन उपाध्यक्षों गोपाल मिश्रा, उपेंद्र सिंह राठौर, मोहन कुमार और कोषाध्यक्ष रजत मिश्रा को कोर ग्रुप में शामिल किया। विपिन धूलिया ग्रुप के समन्वयक होंगे। बैठक में राजस्थान इकाई के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ का राजस्थान में राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

  • लखनऊ। आलमबाग कोतवाली इलाके में रहने वाले एक कर्नल व मेजर के सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया। बंद मकानों का ताला तोड़ कर चोर कीमती जेवरात सहित हजारों की नकदी चोरी कर फरार हो गए। जानकारी होने पर दोनों पीड़ितों ने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है।

    आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि मूल रूप से ग्राम कुसुम्हा, पोस्ट-बरडीहादल, थाना मदनपुर रुद्रपुर, जिला देवरिया निवासी कर्नल हरि कुमार गुप्ता पुत्र स्व० राम नाथ गुप्ता के अनुसार वह बीते अक्टूबर वर्ष 24 से बेस अस्पताल, लखनऊ में नियुक्त हैं और एमआरए विहार कलोनी के सरकारी आवास संख्या 15 बी में सपरिवार रहते हैं। वह 15 जून से 14 जुलाई तक अवकाश पर थे। उनके माली सुनील रावत ने 11 जुलाई को घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि उनके बेडरूम के अलमारी में रखे सोने का हार सेट और लगभग 70 हजार रुपए नकद चोरी हो गए थे।

    दूसरे पीड़ित उनके पड़ोसी मेजर देवाशीष मोहन कपूर पुत्र मनमोहन कपूर सेक्टर सी महानगर लखनऊ निवासी के सरकारी क्वार्टर संख्या 14 बी में भी चोरी की घटना को अंजाम दे कर चोर फरार हो गए। मेजर देवाशीष मोहन कपूर 9 जून से 14 जुलाई तक अवकाश पर थे। जब उनके सहायक राइफलमेन दिल बहादुर प्रधान ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है, तो उन्होंने देखा कि उनकी अलमारी में रखी चांदी की पायल, बिछिया, कीमती पर्स और लगभग दस ग्राम सोने की चेन चोरी हो गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने इलाके में लगे सीसी कैमरे को देखा तो दोनों चोरी महज एक घंटे के अंदर होना पाया गया है। इतने कम समय में चोरी की घटनाओं से पुलिस को अंदेशा है कि चोरों को घर के अंदर की पूरी जानकारी थी। शक के आधार पर कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

  • लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार पर राजधानी लखनऊ शिवभक्ति से सराबोर रही। सभी प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करने उमड़ पड़े। रविवार देर रात से ही श्रद्धालु बेलपत्र, जल कलश और पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचने लगे। मंदिरों के बाहर लंबी लाइनें लगने लग गईं। मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

    oplus_0

    सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शहर के प्रमुख शिवालय मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर आशियाना, राजेन्द्रनगर महाकाल समेत सभी प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा सामग्री ले कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करने उमड़ पड़े। भक्तों ने गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, दही, घी, शहद, चीनी, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र, सफेद फूल, चंदन, रोली, अक्षत, फल और मिठाई अर्पित की।

    नागेश्वर महादेव मंदिर आशियाना के पंडित श्री देवी प्रसाद तिवारी जी ने बताया कि इस साल 11 जुलाई 2025 से शुरू हुआ सावन 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। आज 14 जुलाई 2025 को सावन का पहला सोमवार है। धनिष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग होने से पूजा का महत्व और बढ़ गया है।

    सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव आराधना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, विशेषकर अविवाहित लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। शिवलिंग पर जल, दूध, शहद आदि से अभिषेक करने से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान शिव की उपासना करने से तनाव, रोग और कर्ज से मुक्ति मिलती है। सावन के सोमवार का व्रत रखने से ग्रहों की प्रतिकूलता दूर होती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

    पंडित श्री रोहित तिवारी जी ने बताया कि श्रावण मास में नागेश्वर महादेव मंदिर सोमवार के दिन प्रातः 06 बजे से 13:00 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार को सायं 07.30 बजे मंदिर में श्रृंगार होगा। उसके बाद में जलाभियेक एवं फल, फूल चढ़ाने का कार्यक्रम स्थगित, रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से दीप, धूप, मंदिर के बाहर जलाने तथा उपासना भी गर्भगृह के बाहर ही करने की अपील की। बताया कि महिला मंडल द्वारा प्रत्येक सोमवार 3.30 बजे से भजन कीर्तन आयोजित होगा, 20 जुलाई को हरियाली तीज का उत्सव सायं 03.00 से प्रारम्भ होगा।

  • लखनऊ। अगले वर्ष यानी 2026 में यूपी पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 18 जुलाई से शुरू हो जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। मार्च-अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

    उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले साल की पहली तिमाही में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके पहले चरण में वोटर लिस्ट के व्यापक पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। 18 जुलाई से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। 14 अगस्त से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर पहुंचकर सर्वे करेंगे और अर्ह लोगों को वोटर बनाएंगे। पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत के किसी हिस्से या पूरी ग्राम पंचायत के शहरी निकाय में शामिल होने की स्थिति में वहां की वोटर लिस्ट डिलीट करने से होगी। साथ ही BLO और पर्यवेक्षकों को इस अवधि में उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन भी किया जाएगा। 1 जनवरी, 2026 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान छुट्टियों के दिन भी दफ्तर खुलेंगे। किसी भी स्थिति में अभियान की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। आयोग की वेबसाइट https://sec.up.nic.in/OnlineVoters/ के जरिए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा। BLO इन आवेदनों के आधार पर भी आवेदक के घर जाकर दस्तावेजों की जांच करेंगे और उसके आधार पर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज किया जाएगा।

    18 जुलाई-13 अगस्त : बीएलओ को कार्यक्षेत्र का आवंटन

    14 अगस्त-29 सितंबर : घर-घर सर्वे, अर्ह वोटरों का नाम जोड़ना

    14 अगस्त-22 सितंबर : ऑनलाइन आवेदन की अवधि

    23 सितंबर-29 सितंबर : ऑनलाइन आवेदनों की घर जाकर जांच

    30 सितंबर -24 नवंबर : वोटर लिस्ट की डिजिटल कॉपी तैयार करना

    25 नवंबर-04 दिसंबर : बूथों की नंबरिंग, मैपिंग

    05 दिसंबर : वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी होगा

    6-12 दिसंबर : दावे व आपत्तियां प्राप्त करना

    13-19 दिसंबर : दावों व आपत्तियों का समाधान

    15 जनवरी : फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन

    यूपी पंचायत चुनाव एक तरह से सत्ता का सेमीफाइनल बनकर सामने आ रहा है। इसे केवल स्थानीय निकाय चुनाव समझना भूल होगी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले, यह चुनाव राजनीतिक दलों को जमीनी ताकत आजमाने का पहला बड़ा मौका होगा।सत्तारूढ़ भाजपा जहां पंचायत स्तर पर अपने संगठन की मजबूती दिखाने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्षी दल जैसे सपा, कांग्रेस, बसपा और आरएलडी इस चुनाव को अपने पुनरुत्थान का आधार बनाना चाहेंगे। खास बात यह है कि पंचायत चुनाव में दल सीधे तौर पर नहीं उतरते, लेकिन समर्थित उम्मीदवारों के जरिए संगठन की ताकत का परिक्षण जरूर होता है।

    2026 पंचायत चुनाव में लाखों नए वोटर पहली बार मतदान करेंगे। 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इससे यह बात साफ है कि युवाओं की भागीदारी इस चुनाव में निर्णायक साबित हो सकती है।

  • बिजनौर। विकास खण्ड नूरपुर के ग्राम शादीपुर मिलक निवासी संजीव डवास के पुत्र अंश डवास दिनांक 16 अगस्त से 30 अगस्त तक कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में आयोजित होने वाली एशियाई शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मी रायफल इवेंट में भारत का प्रतिभाग करते हुए निशाना लगायेंगे।

    उक्त विचार जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर ने उस वक्त व्यक्त किये जब अंश डबास को लेकर योगेन्द्र पाल सिंह योगी अध्यक्ष विवेकानन्द दिव्य भारती, आकाश चौधरी कोच व पिता संजीव डवास जिलाधिकारी बिजनौर से भेंट कर जिला प्रशासन से अंश के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि खेल प्रोत्साहन समिति से हर संभव सहयोग कराया जायेगा। अंश डबास ने यूथ कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए यह सफलता पायी है।

    अंश डबास ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच आकाश चौधरी व अपने पिता संजीव डवास को दिया है, जो कई वर्षों से उनके साथ कड़ी मेहनत व सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं। अंश डवास स्कूल व जूनियर स्तर पर अनेक बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अनेक मेडल जीत चुका है।

  • बिजनौर। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट साकेत कॉलोनी अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में एक्यूप्रेशर मसाज, मिट्टी चिकित्सा, स्टीम बाथ, कटी बस्ती एनिमा चिकित्सा एवं आहार परिवर्तन के द्वारा रोगों का इलाज किया गया।

    डॉ. नरेंद्र सिंह आहार आयुर्वेदाचार्य प्राकृतिक चिकित्सक योगाचार्य ने रोगियों को योगासन और प्राणायाम और नाड़ी परीक्षण कर बिना किसी दवाई के स्वस्थ रहने के उपाय बताए। डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम हमारा परिवार हमारा राष्ट्र आसपास की कई जड़ी बूटियों, योगासन, प्राणायाम एवं आहार परिवर्तन के माध्यम से छोटे-छोटे रोगों का उपचार स्वयं कर सकते हैं। इससे समाज तथा राष्ट्र, दोनों प्रकार से भला होगा। हमारी भारत की संस्कृति आज विदेशी लोग अपना रहे हैं। योगासन और प्राणायाम अपना रहे हैं तथा उसका लाभ ले रहे हैं। इसलिए नए भारत के निर्माण के लिए हमें पुनः अपनी भारतीय संस्कृति पर आना होगा, इसलिए भारतीय संस्कृति पर चलिए नए भारत का निर्माण में सहयोग करिये।

    प्राकृतिक उपचार करने वालों में रामवीर सिंह ग्राम खारपोड जिला मुजफ्फरनगर, ग्राम बारूकी से पूजा चौधरी, बिजनौर से शेर सिंह होमगार्ड विभाग, प्रभोध रंजन सेवानिवृत ऑडिट विभाग बिजनौर, श्रीमती उषा देवी, वेद अजय गर्ग, राम सिंह पाल शामिल रहे। शिविर में अनंत कुमार, श्रीमती सुनीता, सोमदत्त शर्मा प्राकृतिक चिकित्सक ने सहयोगी के रूप में कार्य किया।

  • अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र और आस-पास के गांवों में तेंदुओं व बंदरों की लगातार बढ़ती सक्रियता और मानव जीवन पर बढ़ते खतरे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह से उनके कार्यालय में एक महत्वपूर्ण और सार्थक बैठक की। बैठक में जनसुरक्षा, वन्यजीव प्रबंधन और प्रशासनिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और समस्याओं की जड़ तक जाकर समाधान की ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

    संजय पाण्डे ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने हेतु लगाए गए पिंजरों में कई बार जानवरों को चारे के रूप में रखने पर कुछ लोग “पशु प्रेम” के नाम पर हस्तक्षेप करते हैं, जिससे तेंदुआ पिंजरे तक आकर भी फंस नहीं पाता। इससे नागरिकों की सुरक्षा पर सीधा खतरा बना रहता है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे मामलों में जो लोग आपत्ति करें, उनसे मौके पर एक लिखित शपथ-पत्र लिया जाए, जिसमें यह उल्लेख हो कि यदि तेंदुए द्वारा जनहानि होती है तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व वे स्वयं वहन करेंगे। इस पर प्रभागीय वनाधिकारी ने सहमति जताई।

    प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि बंदरों को अन्य जिलों से ट्रकों में भरकर अल्मोड़ा के वन क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। इसे रोकने हेतु वन विभाग ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं:

    1. सभी चेकपोस्टों पर भारी वाहनों की गहन जांच के आदेश।

    2. सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे सक्रिय निगरानी। पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सभी चौकियों को सतर्क रहने का आग्रह।

    संजय पाण्डे ने बताया कि उन्होंने इस गंभीर विषय को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (शिकायत संख्या CMHL-062025-8-767870) के माध्यम से उठाया था, लेकिन यह नगर निगम स्तर पर अभी तक लंबित है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने अपने चुनावी वादों में बंदर समस्या के समाधान का वादा किया था, परन्तु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी पर भी नाराज़गी जताई कि वे आम जनता की अपेक्षाओं को नजरअंदाज़ कर रहे हैं और केवल राजनीतिक प्रतिनिधियों की सुनवाई कर रहे हैं।

    पाण्डे ने सुझाव दिया कि जंगलों में फलदार वृक्षों का बड़े पैमाने पर रोपण किया जाना चाहिए, ताकि बंदर, भालू, तेंदुए जैसे वन्य जीवों को भोजन के लिए मानव बस्तियों में न आना पड़े। इस कार्य में उद्यान विभाग का तकनीकी सहयोग आवश्यक होगा।प्रभागीय वनाधिकारी ने इस सुझाव की सराहना करते हुए इसे दीर्घकालिक समाधान की दिशा में उपयोगी पहल बताया और आश्वासन दिया कि वन विभाग इस दिशा में कार्रवाई करेगा।

    पाण्डे ने स्पष्ट कहा, “यह केवल वन विभाग या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मैं केवल बोलने नहीं, समाधान के लिए संकल्प के साथ खड़ा हूं। यदि लापरवाही जारी रही तो मैं यह विषय शासन, न्यायालय और जनता के बीच लेकर जाऊंगा।”

    शासन की ओर से समाधान को ठोस पहल!

    बताया गया है कि उत्तराखंड सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान और मनुष्यों पर हो रहे हमलों की रोकथाम के लिए एक अहम प्रशासनिक पहल शुरू की है। प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 30 अप्रैल 2025 को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शहरी विकास और पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के निर्णय के आधार पर शहरी विकास विभाग ने सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि वे शासनादेश संख्या 3666/X-2-13-19(06)2013, दिनांक 02.09.2013 से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

    SOP का उद्देश्य

    शहरी क्षेत्रों में मानव-बंदर संघर्ष को रोकनाबंदर समस्या का प्रभावी और व्यवस्थित समाधाननगर निकायों के कार्यों में समन्वय और जवाबदेही लानासंबंधित अधिकारियों को SOP की प्रति भेजी गई है और अपेक्षा की गई है कि वे वैज्ञानिक, मानवीय और प्रशासनिक रूप से संतुलित उपायों को अमल में लाएं।

    निष्कर्ष

    सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की पहल ने, न केवल स्थानीय प्रशासन को जगाया है, बल्कि वन विभाग से ठोस आश्वासन भी प्राप्त किए हैं। साथ ही, राज्य सरकार की नीतिगत प्रतिबद्धता भी इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। अब वक्त है कि समाज, प्रशासन और शासन – सभी मिलकर इस संकट का समाधान करें, ताकि इंसान और वन्यजीव – दोनों सुरक्षित रह सकें।

  • लखनऊ। वी-केयर मल्टी ट्रेड प्रा.लि. (V-Care Multi trade Pvt. Ltd.) कम्पनी द्वारा जनता के साथ धोखाधड़ी कर लगभग 250 करोड़ रुपए घोटाले के फरार एक आरोपी को ईओडब्लू ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 26 केस दर्ज किए गए थे। कुल 23 अभियुक्तों में से 19 की गिरफ्तारी पूर्व में की गई जबकि 01 अभियुक्त की मृत्यु हो चुकी है। शेष 3 अभियुक्तों में से इस गिरफ्तारी के बाद शेष 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

    वी-केयर मल्टी ट्रेड प्राइवेट लि. (V-Care Multi trade Pvt. Ltd.) कम्पनी द्वारा कम्पनी आर्टिकल आफ एसोशिएशन कम्पनी एक्ट 1956 के अन्तर्गत कम्पनी का पंजीकरण वर्ष 2008-09 में राजधानी क्षेत्र दिल्ली एवं हरियाणा में कराया गया, जिसका पंजीयन संख्या-U51109DL2008PTC177146 है। कम्पनी का पंजीकृत कार्यालय A 53, प्रशांत विहार नई दिल्ली है। कम्पनी द्वारा A 8, सिन्धु नगर, कृष्णा नगर लखनऊ में क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया। यहां रिलाइन्स लाइफ इन्श्योरेन्स कम्पनी, फ्यूचर जनरली लाइफ इन्श्योरेन्स, एगौन लाइफ इन्श्योरेन्स की पॉलिसी वी-केयर मल्टी ट्रेड प्राइवेट लि. कम्पनी के माध्यम से क्रय करने पर ग्राहकों को अनेकों प्रकार के फायदे देने का प्रलोभन दिया गया। लगभग 250 करोड़ रुपए की पॉलिसी कराकर, निवेशकों की निवेशित धनराशि का गबन करके कम्पनी कार्यालय बन्द कर फरार हो गई।

    इस सम्बन्ध में, जनपद लखनऊ के थाना कृष्णानगर एवं थाना आशियाना पर कुल 26 अभियोग पंजीकृत हुए। मामले की विवेचना उत्तर प्रदेश शासन के आदेश से ईओडब्लू (E.O.W.) लखनऊ को आवंटित हुई। उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में ईओडब्लू (E.O.W.) लखनऊ द्वारा अभियोग में नामजद/प्रकाश में आए कुल 23 अभियुक्तों को दोषी पाया गया। इसमें से 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर पूर्व में आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है। वहीं 01 अभियुक्त की मृत्यु हो चुकी है, शेष 3 अभियुक्तों में से अभियुक्त प्रेम प्रकाश सिंह पुत्र शिवदयाल सिंह निवासी-303, तृतीय तल, अपोजिट जेल, चर्च कॉम्प्लेक्स, मेन रोड़ रांची, झारखण्ड को ई.ओ.डब्लू. (E.O.W) द्वारा कलकत्ता, प्रान्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। शेष 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

  • लखनऊ। पौराणिक विख्यात धार्मिक स्थल बुद्धेश्वर महादेव मंदिर राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है। बुद्धेश्वर बाबा के नाम पर बनी संस्था एवं मंदिर के महंत पुजारी आमने-सामने हैं। कभी पुजारियों पर नशा करने व्याभिचार करने अराजकता फैलाने का आरोप लगता है, तो कभी पुजारियों द्वारा आरोप लगाने वालों को कटघरे में खड़ा करते हुए उन पर मंदिर की भूमि कब्जा करने, सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य के नाम पर राजनीति करने तथा अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जाते हैं। पुजारी का कहना है हमारा राजनीति से दूर तक कोई वास्ता नहीं। हम भोले बाबा के सेवक हैं। रामावतार पूरी स्पष्ट रूप से बताते हैं; यह मेरी जन्मभूमि है। अराजक तत्वों ने इसी प्रकार की अराजकता कर पूर्व महंत की हत्या करवा दी थी। आसपास की तमाम जमीनों पर अवैध कब्जे हैं। वही लोग अपना हम लोगों को भगाकर अथवा प्रताड़ित कर पुनः मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं।

    सीता सरोवर कुंड में मछली मारे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कोई भी हिंदू व्यक्ति मंदिर परिसर में जीव की हत्या करने का पाप नहीं कर सकता, यह एक मानवीय भूल हो सकती है। इसके बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कुछ लोग इस सरोवर में मछली पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। सरोवर में जमी हुई काई को हटाने के लिए उसमें ब्लीचिंग जैसे अन्य केमिकल पदार्थ का प्रयोग किया गया, जिसकी मात्रा अनुपात से अधिक होने के कारण मछलियों का जीवन खतरे में आ गया। मंदिर के दोनों पुजारी इस मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग करते हुए इस बिंदु पर जोर देते हैं कि जब मंदिर परिसर सरकार के स्वामित्व अंतर्गत उप जिलाधिकारी के संरक्षण में चल रहा है तो क्या सक्षम अधिकारी से मछली पालन की अनुमति ली गई? वहीं उपस्थित जनों ने उनकी इस बात की तस्दीक करते हुए बताया प्राकृतिक रूप से 150 मछलियां हो सकती हैं। यहां पर कोई नदी प्रवाहित नहीं हो रही। एक पंप द्वारा पानी इसमें भरा जाता है। मछली उत्पादन के प्रयासों बिना इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का उत्पादन यहां पर नहीं हो सकता है।इससे यह बात सिद्ध होती है कि अवैध रूप से मछली पालन का व्यवसाय चल रहा था।

    वाद विवाद के बीच अक्सर शासन प्रशासन तक शिकायतें पहुंचने के क्रम में एवं अन्य लोगों द्वारा मंदिर संचालन समिति गठित करने के पुरजोर प्रयास भी किया जा रहे हैं। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि अभी हमारा सारा ध्यान श्रावण मेले को सकुशल संपन्न कराने पर है।

  • लखनऊ। कृष्णा नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। सप्ताह भर पहले थाना क्षेत्र से भागी किशोरी की तलाश में लगी छह टीमों ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    लंबे समय से गिरोह के दो सदस्य किशोरियों और युवतियों को गुमराह कर अपनी जाल में फांस घर से भागने पर मजबूर कर देते थे। बाद में उनका सौदा अन्य प्रांतों में कर दिया जाता था। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से लखनऊ समेत रायबरेली जनपद की दो किशोरियों को बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने इस अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 30 जून को एलडीए कॉलोनी की सचिवालय कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी अपने घर से फरार हो गई थी। पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में स्थानीय थाने की पुलिस टीम समेत सर्विलांस टीम को लगाया गया था।

    उन्होंने बताया कि सर्विलांस के सहयोग से सूचना तंत्र के आधार पर किशोरी – युवती को गुमराह कर शादी के लिए अपनी जाल में फांस अन्य प्रांतों में बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे दो किशोरियों को मुक्त कराया गया है। गिरफ्त में आए गिरोह के दोनों सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पॉक्सो और अनैतिक व्यापार अधिनियम में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

    1. डबलू साहू उर्फ संतोष साहू पुत्र गंभीरे साहू निवासी ग्राम महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी प्रयागराज (किराए का मकान) व नयापुरा भावापुरा जीटीबी नगर थाना करैली प्रयागराज। मूल पता गोलथरा रोड बैरियर के पास प्रजापति मोहल्ला थाना सब्जी मण्डी जनपद शहडोल मध्य प्रदेश।
    2. मनीष भंडारी उर्फ मोनू पुत्र हेमराज भंडारी निवासी राम भरोसे कॉलोनी, गली नंबर 1 थाना साकेत नगर, जिला ब्यावर राजस्थान, कृष्णा कालोनी अजमेर राजस्थान।
  • लखनऊ। लुलु मॉल के सीनियर मैनेजर को रेप और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने ही सीनियर मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्मांतरण और रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता के मुताबिक-लूलू मॉल के पीछ चाय की दुकान पर मेरी सीनियर मैनेजर फरहाज उर्फ फराज से मुलाकात हुई थी। वह मुझे सूर्यवंशी होटल ले गया। होटल के कमरे में मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। मैं बेहोश हो गई और सरफराज ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। मैं जब होश में आई तो मेरे शरीर पर एक कपड़ा नहीं था। जब मैंने पूछा तो उसने वीडियो दिखाते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दूंगा। फिर गालियां देकर कहने लगा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो लीक कर दूंगा। वह ये दिखाकर मुझसे पैसे भी लेता रहा था। विरोध करने पर मारता पीटता था। इसके साथ ही धमकी भी दी कि अगर मैंने अपना धर्म नहीं बदला और मुसलमान नहीं बनी तो वो मुझे नौकरी से निकाल देगा।

    इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद अयोध्या के घोसियाना पहाड़गंज, रामनगर निवासी मो. फरहाज उर्फ फराज (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की औपचारिकता के बाद न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।

    लखनऊ पुलिस और दक्षिणी जोन कमिश्नरेट की टीम के अनुसार इस मामले को सिर्फ व्यक्तिगत घटना नहीं माना जा रहा। अब पुलिस मॉल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं यह किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

  • लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाने में जावित्री अस्पताल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के संचालक डॉ. राजुल त्यागी और उनकी बेटी डॉ. लावण्या के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत होने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।

    पुलिस आयुक्त से फैजुल्लागंज के नई बस्ती कृष्ण लोक कॉलोनी निवासी अमरदीप सरोज ने इससे पहले शिकायत की थी कि उन्हें और उनकी पत्नी अंजली को संतान चाहिए थी। इस सिलसिले में दो साल पहले उन्होंने तेलीबाग स्थित जावित्री अस्पताल में डॉ. राजुल त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने टेस्ट ट्यूब के जरिए संतान होने का दावा किया था। सहमत होने पर दोषियों ने उनसे 50 हजार रुपए भी ले लिए थे। अमरदीप के मुताबिक 28 अगस्त 2023 को वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां परीक्षण में सब सामान्य होने के बावजूद डॉक्टर राजुल ने पत्नी को भर्ती कर लिया और बिना बताए 31 अगस्त को उसका ऑपरेशन भी कर दिया। पत्नी ने दो बेटियों को जन्म दिया। डॉक्टर और उसकी बेटी ने उन्हें जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की जानकारी दी। रात करीब 11 बजे तक भी जब पत्नी को सामान्य वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया, तो अमरदीप ने उनसे इसका कारण पूछा। इस पर डॉक्टर राजुल ने पत्नी की दोनों किडनी खराब होने की बात कहते हुए खून का प्रबंध करने को कहा। आरोप है कि पत्नी की अधिक हालत खराब होने पर आरोपी व उसकी बेटी ने डायलिसिस का बहाना बनाते हुए उसे वैलनेस मेडिसिन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। छह सितंबर को पत्नी की अस्पताल में ही मौत हो गई। पीड़ित ने जब 20 दिसंबर 2023 को डॉक्टर पिता और बेटी के खिलाफ पीजीआई थाने में तहरीर दी थी तो पुलिस ने उन्हें जांच के बहाने दो साल तक टरकाए रखा। आखिर में परेशान पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। जांच के बाद कमिश्नर ने पीजीआई पुलिस को कार्रवाई का आदेश दे दिए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर स्कूलों के मर्जर के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया तथा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांग पत्र को एडीएम को सौंपा। पत्र में स्कूलों को मर्ज नहीं करने की मांग करते हुए अन्य मांगों को अविलंब पूरा करने पर जोर दिया गया है।

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष असीम चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए तथा अपनी मांगों को लेकर धरना देकर बैठ गए। धरना स्थल पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्जर करना गलत है। इससे शिक्षा व्यवस्था पर फर्क पड़ेगा। गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने शिक्षक संघ के आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया।

    बाद में शिक्षक प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा यहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक मांग पत्र एडीएम को सौंपा गया। एडीएम को दिए पत्र में कहा गया है कि विभागीय अधिकारी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। पत्र में पुरानी पेंशन को अभिलंब हल करने, विद्यालयों को किसी भी सूरत में मर्जर नहीं करने, प्रदेश का कोई भी स्कूल बंद भी नहीं करने, हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार देने, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने, शिक्षकों को कैशलेस की सुविधा देने, 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने, शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित व चिकित्सा अवकाश व आदित्य शनिवार का अवकाश भी देने, भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 तक करने आदि की मांग की गई।

    इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, गुलशन सिंह, गिरीश कुमार, नितिन चौहान, कुलदीप चौधरी, गर्वित चौधरी, नवनीत कुमार, मनीष कुमार, चंद्रपाल सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के महामंत्री राहुल राठी, अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास, धर्म सिंह, अंकित कुमार, विपिन कुमार शर्मा, तरनजीत कौर मलिक, लता, रितु चौधरी, अर्चना चौधरी, देवेंद्र कुमार शर्मा, अनीता रानी, नजमा खातून, अर्चना, अल्फिया जावेद, मीनाक्षी, गीता रानी, शालु त्यागी, प्रियंका, इंदु चौधरी, संजय कुमार चौहान, सुहेल अख्तर बेग, अंकित कुमार, विकुल तोमर, मंजीत ठाकरान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

  • फिरोजाबाद। कानपुर से होते हुए दिल्ली जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आने से बुधवार सुबह देवर-भाभी की मौत हो गई। वे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक पार कर प्लेटफार्म दो से तीन की तरफ जा रहे थे। आंखों के सामने दुर्घटना देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री सहम गए। ट्रेन गुजरने के बाद पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई की।

    बुलंदशहर में थाना क्षेत्र व गांव छतारी का 21 वर्षीय सनी दो दिन पहले फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के मोहल्ला संत नगर में अपनी बहन गौरी के बेटे के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोगों के साथ आया था। चचेरे भाई अरुण ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर और रिश्तेदार मिलाकर 25 लोग आए थे। कुछ लोग रात में ही लौट गए थे। बुधवार सुबह कुछ लोग लौट रहे थे। उनके साथ छह बच्चों समेत 10 लोग थे। उन्हें प्लेटफार्म दो से तीन पर जाना था। सीधे रेलवे ट्रैक पार कर पहले बच्चों को पहुंचाया। अंत में सनी (21) और सोनमती (35) रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी सुबह पौने आठ बजे कानपुर की तरफ से आ रही डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। मृतका सोनमती; सनी की बुआ के बेटे मोनू की पत्नी थी। उसके तीन बच्चे भी साथ थे। आंखों के सामने की मृत्यु देखकर बच्चे बिलखने लगे। स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आने से देवर-भाभी की मौत हुई है।

  • नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी के 22 पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन देकर आईएएस बना दिया गया है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे इन अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

    उत्तर प्रदेश के 22 पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कॉडर में पदोन्नति दी गई है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के बाद प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को जल्द नई तैनाती मिलेगी। सहारनपुर के अपर आयुक्त भानु प्रताप यादव, यूपीएसएसएससी के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, सिद्धार्थनगर के सीडीओ बलराम सिंह, यीडा के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया पीसीएस से आईएएस बनाए गए हैं।

    यूपीपीएससी के उप सचिव देवी प्रसाद पाल, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव अंजू लता, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के संयुक्त निदेशक जयनाथ यादव, एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद गुलाब चंद्र, सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ राम सुरेश वर्मा, एडीएम (प्रशासन) गाजियाबाद रण विजय सिंह, अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि तथा अपर मेला अधिकारी कुंभ मेला दयानंद प्रसाद, यूपीपीएससी के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ व विवेक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक मंडी परिषद सचिन कुमार सिंह, एडीएम (वि/रा) हाथरस बसंत अग्रवाल, एडीएम (वि/रा) वाराणसी वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम (वि/रा) अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) बिजनौर विनय कुमार सिंह, एडीएम (भू/आ) गौतमबुद्धनगर राजेश कुमार, उप निदेशक मंडी योगेंद्र कुमार और अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय नीलम को आईएएस बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

  • बिजनौर। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 जुलाई 2025 को एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, और यह अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” थीम को समर्पित है। इस अभियान में सरकारी कार्यालय, विद्यालय, संस्थाएं और आम नागरिक, सभी को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    उक्त जानकारी देते हुए पत्रकार भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपने घरों में फल के पेड़ लगाने की भी अपील की है। किसानों को अपने खेतों की मेड़ों पर पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 5 साल पूरे होने पर उन्हें कार्बन सीक्वेंसिंग के लिए प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। लोग अपने पौधरोपण की तस्वीरें विभाग की वेबसाइट पर या क्यूआर कोड स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं।

    यदि आप अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना चाहते हैं और इस सरकारी मिशन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप कई तरीके अपना सकते हैं:

  • बिजनौर। “एक पेड़ माँ के नाम” एक सरकारी मिशन है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) 2024 पर शुरू किया था। यह अभियान लोगों को अपनी माँ के सम्मान और प्यार में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करता है। उत्तर प्रदेश सरकार इस अभियान को बहुत जोर-शोर से चला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं और “एक पेड़ माँ के नाम” इस अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    इसी क्रम में वन विभाग से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी शौपाल सिंह ने अपने निवास ग्राम भरैरा में छोईया नदी के किनारे मां के नाम वट वृक्ष की पौध का रोपण किया।

    वन विभाग से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि ऐसा पेड़ चुनें जो आपकी जलवायु के लिए उपयुक्त हो और जिसकी देखभाल करना आपको पसंद हो। आप चाहें तो ऐसा पेड़ भी चुन सकते हैं जिसका कोई विशेष अर्थ हो, जैसे उनका पसंदीदा फल का पेड़ या कोई फूल वाला पेड़। पेड़ (पौधा) लगाने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल करें, उसे पानी दें और सुनिश्चित करें कि वह अच्छी तरह से बढ़े।

  • लखनऊ। लखनऊ हाईकोर्ट ने यूपी के पांच हजार स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि, यह फैसला बच्चों के हित में है। वहीं ऐसे मामलों में नीतिगत फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती, जब तक कि वह असंवैधानिक या दुर्भावनापूर्ण न हो।

    बेसिक शिक्षा विभाग ने 16 जून, 2025 को एक आदेश जारी किया था। इसमें यूपी के हजारों स्कूलों को बच्चों की संख्या के आधार पर नजदीकी उच्च प्राथमिक या कंपोजिट स्कूलों में मर्जर करने का निर्देश दिया था। सरकार ने तर्क दिया था कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा।

    सरकार के आदेश के खिलाफ 1 जुलाई को सीतापुर जिले की छात्रा कृष्णा कुमारी समेत 51 बच्चों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। एक अन्य याचिका 2 जुलाई को भी दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा था, यह आदेश मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा कानून आरटीई एक्ट का उल्लंघन करता है। छोटे बच्चों के लिए नए स्कूल तक पहुंचना कठिन होगा। यह कदम बच्चों की पढ़ाई में बाधा डालेगा। इससे असमानता भी पैदा होगी। जस्टिस पंकज भाटिया की पीठ में 3 और 4 जुलाई तक बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस पंकज भाटिया ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। स्कूलों को मर्ज किए जाने के मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस पंकज भाटिया ने मामले को डिसमिस करते हुए ऑर्डर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि, नजदीकी स्कूल न हो तो सरकार परिवहन की व्यवस्था करे, कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो। हाईकोर्ट ने कहा कि नियम 4 (1), 4 (2) और 4(3) को पढ़ने पर साफ है कि राज्य सरकार किसी भी बस्ती से निकटतम स्थान पर स्कूल की स्थापना करने के लिए बाध्य है। अगर ऐसा संभव न हो, तो बच्चों के लिए परिवहन सुविधा सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है।

    कोर्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एन ई पी) का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें स्कूल पेयरिंग की जो व्यवस्था है, वह प्रशंसनीय है। इसका उद्देश्य सभी बच्चों को प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं ने एनईपी में स्कूल पेयरिंग से संबंधित किसी दिशा-निर्देश को मनमाना या संविधान के अनुच्छेद 21A के खिलाफ साबित नहीं किया। इसलिए राज्य सरकार के आदेश इसी उद्देश्य की पूर्ति करते हैं, जिनमें हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

    हाईकोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा कि राज्य सरकार पर यह कठोर जिम्मेदारी है, कि कोई भी बच्चा उसके किसी निर्णय के कारण शिक्षा से वंचित न हो। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को यह सुनिश्चित करना होगा कि, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए समय-समय पर सभी आवश्यक कदम कानून के अनुसार उठाए जाएं। वहीं याचिकाकर्ता के वकील उत्सव मिश्रा ने कहा कि याचिका खारिज कर दी गई है, ऑर्डर पूरा पढ़ने के बाद याचिकाकर्ताओं से बातचीत कर आगे का फैसला किया जायेगा।

    योगी सरकार ने 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों को पास के स्कूल में जोड़ने का फैसला किया है। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता एलपी मिश्रा और गौरव मेहरोत्रा ने तर्क दिया था कि राज्य सरकार की कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 21ए का उल्लंघन करती है, जो छह से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार की गारंटी देता है। उन्होंने तर्क दिया कि इस निर्णय के क्रियान्वयन से बच्चों को उनके पड़ोस में शिक्षा के अधिकार से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके बजाय अधिक छात्रों को आकर्षित करने के लिए स्कूलों के मानक को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके अलावा, याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने आर्थिक लाभ या हानि को दरकिनार करते हुए जन कल्याण की दिशा में काम करने के बजाय इन स्कूलों को बंद करने का आसान तरीका चुना है।

    सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनुज कुदेसिया, मुख्य स्थायी वकील शैलेंद्र सिंह और बेसिक शिक्षा निदेशक का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप दीक्षित ने तर्क दिया कि सरकार का निर्णय नियमों के अनुसार लिया गया था। इसमें कोई खामी या नियमों का उल्लंघन नहीं था। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में बहुत कम या कोई छात्र नहीं थे। कहा कि सरकार ने स्कूलों को विलय नहीं किया बल्कि उन्हें जोड़ा है। यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी प्राथमिक स्कूल बंद नहीं होगा।

  • बरेली। अखिल भारतीय काव्यधारा बरेली इकाई के तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड स्थित आजाद पैलेस में कवि सम्मेलन, पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद एवं विशिष्ट अतिथिगण रामपुर से पधारे राजवीर सिंह ‘राज’, रागिनी गर्ग ‘चुनमुन’ एवं स्थानीय कवयित्री अलका गुप्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की।

    माॅं शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र में अलका गुप्ता रचित काव्य संग्रह ‘काव्यानुभूति की तरंगें’ का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। पुस्तक पर समीक्षात्मक प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक जितेंद्र कमल ‘आनंद’ ने कहा कि ‘काव्यानुभूति की तरंगें’ काव्य कृति की रचनाऍं पाठकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें कवि की भावनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। द्वितीय सत्र में साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’, राजबाला ‘धैर्य’, सुभाष रावत ‘राहत बरेलवी’, शालिनी शर्मा मुक्ता, राजवीर सिंह राज , रागिनी गर्ग ‘चुनमुन’, अलका गुप्ता, रामकुमार ‘अफरोज’, राम प्रकाश सिंह ‘ओज’ एवं उमेश ‘अद्भुत’ को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप शाॅल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कमल ‘आनंद’ , राष्ट्रीय महामंत्री राम किशोर वर्मा, महासचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट एवं वीर सिंह आजाद द्वारा प्रदान किया गया। तृतीय सत्र में कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें नगर एवं बाहर से पधारे कवियों ने अपने सरस काव्य पाठ से देर रात तक समां बाॅंधे रखा और श्रोताओं को एक से बढ़कर एक रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महासचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजबाला ‘धैर्य’, वीर सिंह आजाद, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, किरन प्रजापति दिलवारी, लक्ष्वेश्वर राजू, भारतेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह (शाहजहांपुर), रामधनी निर्मल, धर्मपाल सिंह चौहान ‘धर्म’, मनोज दीक्षित ‘ टिंकू’, राजकुमार अग्रवाल, नरेश मिश्रा एवं संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव राम किशोर वर्मा ने किया।

  • बिजनौर। दलितों-शोषितों के मसीहा, पिछड़ों की आवाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक, अध्यक्ष पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती जिले में पहली बार नगर की वाल्मीकि बस्ती स्थित धर्मशाला में बड़े हर्षोंउल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्व. पासवान जी का स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि पद्मश्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी दलित, शोषित और सर्वहारा वर्ग की लड़ाई आयुपर्यंत लड़ते रहे। आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि हम उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

    जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी अपनी युवावस्था से ही एक जुझारू तथा ज़मीन से जुड़े नेता रहे। उन्होंने पूरे राजनीतिक जीवन में सदैव वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। बिजनौर से उनका गहरा नाता रहा। उनके द्वारा जलाई हुई मशाल को हमें आगे ले जाना है और वंचितों और शोषितों को उनका अधिकार दिलाने में तन मन से काम करना है।

    जिला महासचिव यादराम सिंह ने बिजनौर में स्वर्गीय पासवान जी द्वारा बिजनौर में लड़े गए चुनाव को याद किया और उनकी विचारधारा पर चलते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर भ्रष्टाचार विरोधी एवं प्रगतिशील मंच के अध्यक्ष केके रंजन ने भी दिवंगत नेता की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित किए और उनके कार्यों का स्मरण किया।

    सभा की अध्यक्षता भ्रष्टाचार विरोधी एवं प्रगतिशील मंच के उपाध्यक्ष डॉ. यादराम ने की। तदुपरांत सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वर्गीय पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला सचिव दिनेश कुमार, बिजनौर नगर उपाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा, नगर महासचिव हरिश्चंद्र गुप्ता, बिजनौर नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सफाई कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश, हर्ष गौतम, सनी, जितेंद्र, राजू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर एक दूध विक्रेता पर दूध में थूक कर घरों में सप्लाई करने का आरोप लगा है। उसकी यह घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि यह व्यक्ति खुद को पप्पू बताता था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसकी असली पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है। वहीं जिन घरों में वह सालों से दूध दे रहा था, वे अब खुद को ठगा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शनिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गोमती नगर के विनय खंड निवासी लव शुक्ला ने बताया कि मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू उनके घर कई साल से दूध दे रहा है। शरीफ मल्हौर का रहने वाला है और मोहल्ले के कई अन्य घरों में भी दूध की सप्लाई करता था। वहीं शनिवार सुबह जब लव शुक्ला अपने घर का सीसीटीवी फुटेज देख रहे थे, तो उसमें मोहम्मद शरीफ को दूध में थूकते हुए और फिर फूंक मारते हुए देखा गया। यह फुटेज देखकर वे सन्न रह गए, क्योंकि यह दूषित दूध हर दिन उनके घर आ रहा था। उन्होंने तुरंत शरीफ के खिलाफ गोमती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूधवाला घर की घंटी बजाता है और जब तक कोई गेट खोलकर बाहर आता है, वह इस दौरान दूध में थूक चुका होता है और फूंक भी मार चुका होता है।

    इस घटना के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि “गोमती नगर में एक ब्राह्मण परिवार के घर में सालों से दूध देने वाला पप्पू का असली नाम मोहम्मद शरीफ है। दूध छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का सबसे जरूरी आहार है और वह इसे ही दूषित करके बेचता है।” शिशिर चतुर्वेदी ने आगे कहा, “सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह पहले कुछ पढ़ता है और फिर दूध में फूंक मारने के साथ थूक भी देता है। ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।” उन्होंने थाने में मांग की है कि ऐसे अपराधी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाए। इसके बाद शिशिर चतुर्वेदी ने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर ‘थूक जिहाद बंद करो’ के नारे भी लगाए। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • लखनऊ l शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम लखनऊ ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। महापौर के निर्देश एवं नगर आयुक्त के आदेशानुसार यह अभियान जोन-1 और जोन-6 में चलाया गया, जिसमें अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर सार्वजनिक मार्गों को मुक्त कराया गया।

    जोन-1 के अंतर्गत विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के समीप से प्रारंभ होकर कालीदास मार्ग, सिविल अस्पताल, हजरतगंज और अटल चौक तक अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही बालाकदर रोड से हरिओम मंदिर होते हुए बाल्मीकि मार्ग, नॉवेल्टी चौराहा, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग तक और कालीदास मार्ग से 1090 चौराहे तक फैले क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान के तहत पोस्टर-बैनर सहित आधा ट्रक सामान जब्त किया गया। अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने किया। उनके साथ कर अधीक्षक विनय मौर्या, राजस्व निरीक्षक संजय सिंह, राजा भैया, राजेश पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार तथा प्रवर्तन विभाग (296) की टीम मौजूद रही।

    इसी दिन जोन-6 के अंतर्गत हैदरगंज प्रथम क्षेत्र में भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। चोरघाटी पेट्रोल पंप से पाल तिराहे तक दोनों पटरियों पर अवैध रूप से लगे 20 ठेले, 30 अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। अभियान के दौरान 10 कैरेट, 2 कुर्सियाँ, 2लकड़ी की बेंच आदि सामान जब्त किया गया। अतिक्रमणकारियों को मौखिक चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर इस क्षेत्र में निगरानी रखने एवं पुनः अतिक्रमण न होने देने का आग्रह किया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी मनोज यादव, कर अधीक्षक विजय शंकर, कर निरीक्षक धर्मदेव और प्रवर्तन विभाग (296) की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनहित में यह अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

  • एक नए पत्रकार के तौर पर, खबरों में हेडिंग (शीर्षक) लगाना सीखना एक कला है! अच्छी हेडिंग पाठक को खबर पढ़ने के लिए आकर्षित करती है, जबकि खराब हेडिंग उसे नज़रअंदाज़ करने पर मजबूर कर सकती है.

    ध्यान रखें कुछ ज़रूरी तथ्य, जो आपको एक प्रभावी हेडिंग लिखने में मदद करेंगे:

    संक्षिप्तता: हेडिंग जितनी छोटी होगी, उतनी ही प्रभावी होगी. कोशिश करें कि 5-8 शब्दों में अपनी बात कह सकें.

    स्पष्टता: हेडिंग देखते ही पाठक को समझ आ जाना चाहिए कि खबर किस बारे में है. किसी भी तरह की अस्पष्टता से बचें.

    सटीकता: हेडिंग में जो बात कही गई है, वह खबर की मुख्य जानकारी से बिल्कुल मेल खानी चाहिए. बढ़ा-चढ़ाकर या गुमराह करने वाली बातें न लिखें.

    आकर्षण: हेडिंग ऐसी होनी चाहिए जो पाठक की जिज्ञासा बढ़ाए और उसे खबर पढ़ने के लिए मजबूर करे.

    क्रियाशीलता: हेडिंग में अक्सर क्रिया का प्रयोग करें ताकि वह अधिक गतिशील और प्रभावशाली लगे.

    मुख्य खबर को पहचानें:

    सबसे पहले खबर का सबसे महत्वपूर्ण और नया बिंदु क्या है, उसे समझें. हेडिंग में वही मुख्य बात होनी चाहिए.

    ज़रूरी कीवर्ड्स का इस्तेमाल करें: खबर से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण शब्दों या वाक्यांशों को अपनी हेडिंग में शामिल करें. इससे पाठक को आसानी से पता चल जाएगा कि खबर किस विषय पर है और सर्च इंजन में भी मदद मिलेगी.

    जिज्ञासा पैदा करें: कुछ हेडिंग ऐसी होती हैं जो पूरी जानकारी नहीं देतीं, बल्कि पाठक को और जानने के लिए प्रेरित करती हैं. उदाहरण के लिए, “इस एक फैसले ने बदल दी शहर की किस्मत!”

    संख्याओं और आंकड़ों का उपयोग करें (यदि उपयुक्त हो): अगर खबर में कोई महत्वपूर्ण संख्या या आंकड़ा है, तो उसे हेडिंग में शामिल करने से वह अधिक ठोस और आकर्षक लग सकती है. जैसे, “5 साल में दोगुनी हुई आय: किसानों को मिली बड़ी राहत.”

    प्रश्नवाचक हेडिंग : कभी-कभी प्रश्नवाचक हेडिंग भी प्रभावी हो सकती है, खासकर जब आप पाठक को सोचने पर मजबूर करना चाहते हों. उदाहरण: “क्या खत्म होगा शहरों में बढ़ते प्रदूषण का सिलसिला?”

    नकारात्मक शब्दों से बचें (जब तक ज़रूरी न हो): सकारात्मक या तटस्थ हेडिंग ज़्यादा प्रभावी होती है. नकारात्मकता से पाठक दूर भाग सकते हैं, जब तक कि खबर का विषय ही नकारात्मक न हो.

    सरल भाषा का प्रयोग करें: कठिन या क्लिष्ट शब्दों का प्रयोग न करें. आपकी हेडिंग हर तरह के पाठक को समझ आनी चाहिए.

    बार-बार अभ्यास करें: शुरुआत में थोड़ी मुश्किल लग सकती है, लेकिन लगातार अभ्यास से आप इसमें माहिर हो जाएंगे. अलग-अलग तरह की हेडिंग लिखने की कोशिश करें और देखें कि कौन सी ज़्यादा असरदार है.

    वर्णनात्मक (Descriptive): सीधे-सीधे खबर का सार बताती हैं. जैसे, “मुख्यमंत्री ने की नई योजना की घोषणा.”

    आकर्षक/भावना प्रधान (Sensational/Emotional): पाठक की भावनाओं को उत्तेजित करती हैं. जैसे, “दिल दहला देने वाली घटना: पूरी रात चीखते रहे लोग.” (इसका प्रयोग सावधानी से करें)

    प्रश्नवाचक (Question): पाठक से सवाल पूछती हैं. जैसे, “क्या आपकी जेब पर पड़ेगा महंगाई का बोझ?”

    कुछ उदाहरण खराब हेडिंग: कल रात हुई घटना में लोगों को चोटें आईं। (अस्पष्ट, निष्क्रिय)

    बेहतर हेडिंग: भीषण सड़क हादसे में 3 घायल, एक की हालत गंभीर। (संक्षिप्त, स्पष्ट, सक्रिय)

    खराब हेडिंग: आज के कार्यक्रम में मंत्री जी ने भाषण दिया। (बहुत सामान्य)

    बेहतर हेडिंग: मंत्री ने नई शिक्षा नीति पर दिया जोर, छात्रों को मिलेगा लाभ। (विशिष्ट, आकर्षक)

    याद रखें, हेडिंग आपकी खबर का प्रवेश द्वार है. इसे इतना मज़बूत और आकर्षक बनाएं कि कोई भी पाठक इसे अनदेखा न कर पाए!

  • लखनऊ। अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में एक छात्रा ने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

    अलीगढ़ शहर के बन्नादेवी थाना इलाके के आईटीआई रोड़, हरि विलास नगर में गुरुजी का परिवार रहता है। घर में पत्नी, बेटा और 16 वर्षीय बेटी कामिनी है। पिता ने बताया कि बेटी कामिनी कक्षा 9 में पढ़ती थी। इसी दौरान उसने घर में ही पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी घर मे कपड़े साफ कर रही थी, जबकि उनका बेटा सो रहा था। इसी बीच बेटी ने ये कदम उठा लिया। फंदे से उसका शव लटका देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए। क्षेत्र में खलबली मच गई। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। हादसे की खबर पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई।पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पिता के अनुसार बेटी ने ये कदम क्यों उठाया उनको नहीं पता। उसको कोई बीमारी या परेशानी भी नहीं थी, डिप्रेशन में भी नहीं थी।

  • बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से जिला जिला कार्यकारिणी भंग कर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर प्रयास करने को कहा है।

    रालोद कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि रालोद की जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार के स्थान पर नरेंद्र सिंह आचार्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

    इस मौके पर सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सहयोग करें। उन्होंने अब तक चलाए गए सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में मजबूती के साथ सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले में बड़े पैमाने पर किसानों, नौजवानों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। पार्टी के निर्देशों का पालन किया जाएगा तथा जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

    बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह, प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ढाका, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अली अदनान, डॉ मधु सिंह, पूनम चौधरी, सरदार बलबीर सिंह, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री शिवम राणा, जयपाल सिंह, वीरपाल सिंह, लवकुश फौजी, चौधरी सुशील कुमार, खान जफर सुल्तान, सुरेंद्र निंदना, शिथून सिंह, ज्ञानेंद्र चिकारा, वकील अहमद, चौधरी हरवीर सिंह, हरेंद्र तोमर, बृजराज सिंह एडवोकेट, इरफानुद्दीन, मास्टर सतेंद्र सिंह, हर्ष चौधरी, विश्वजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र ढाका, अनुराग मलिक, सफल सिंह, सुबोध कुमार, जितेंद्र कुमार, गौरव सिंह आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन मुफीज आलम उर्फ गुड्डू ने किया।

  • बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल व विकास क्षेत्र हल्दौर इकाई ने स्कूलों के पेयरिंग करने के विरोध में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चौहान के नाम मांग पत्र रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को सौंपा। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

    शुक्रवार को रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह रालोद के जिला कार्यालय पहुंचे तो दोपहर में बड़ी संख्या में विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल व विकास क्षेत्र हल्दौर से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, ब्लॉक मंत्री धर्म सिंह, हल्दौर के ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंह, ब्लॉक मंत्री अंकित कुमार, मीडिया प्रभारी मोहम्मद जावेद, प्रचार मंत्री सुहेल अख्तर बेग के नेतृत्व में शिक्षक रालोद कार्यालय पर पहुंच गए। यहां पर दोनों विकास क्षेत्र की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को रालोद प्रमुख व केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह तथा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चौहान के नाम मांग पत्र सौंपा। पत्र में शिक्षकों ने विद्यालयों के युग्मन के खेल को बंद करने की मांग की है। साथ ही स्कूलों को प्रधानाध्यापक विहीन बनाने पर चिंता जताई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि शिक्षक हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके मांग पत्र को आज ही वह केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह तक पहुंचा देंगे। रालोद के जिला अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र सिंह ने शिक्षकों के मांग पत्र को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद चंदन चौहान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए एकजुट प्रयास करने की जरूरत है।

    इस मौके पर सनी चौधरी, मोहम्मद काशिफ, शिवाली, प्रवेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, पोपेंदर सिंह, नीरज शर्मा, सरदार हरवंत सिंह, राहुल सिंह, मोहम्मद तारिक अलीम, चंद्रपाल सिंह, राजकुमार सिंह, शीलू त्यागी, संजुला चौधरी, अर्चना रानी, लता चौधरी, सरिता रानी, लक्ष्मी रानी, हिमानी सिंह, गौरव कुमार, कार्मेंद्र सिंह, लक्ष्य करनवाल, आशुतोष शर्मा, रुबिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

  • बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर ब्लॉक स्तर पर विद्यालय मर्ज के विरोध में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रस्ताव लिए गए तथा शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिक्षकों से अपने मूल विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य करने को कहा गया है।

    कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि आंदोलन की डगर पर चल पड़े हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठक कर विद्यालयों को मर्ज नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

    ब्लॉक संसाधन केंद्र जमालपुर पठानी में संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार के अध्यक्षता में आयोजित बैठक बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी विद्यालय को दूसरे विद्यालय में मर्ज नहीं होने दिया जाएगा। सभी शिक्षक मूल विद्यालय में ही कार्य करेंगे। बैठक में बहादरपुर जट के ग्राम प्रधान अंकित कुमार ने शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की। इस मौके पर जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने कहा कि प्रांतीय संगठन ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकास क्षेत्र में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आज बैठक कर विद्यालय मर्ज करने का विरोध किया गया है। शासन के आदेश से आरटीई के नियमों की धज्जियां उड़ रही है। बैठक के उपरांत शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मर्ज के विरोध में प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी व मंत्री धर्म सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री राहुल कुमार राठी ने भी शिक्षक हितों की लड़ाई में साथ देने का आह्वान किया। मर्ज के अंतर्गत आ रहे 19 विद्यालय ने दूसरे विद्यालय में मर्ज नहीं करने के खिलाफ विद्यालय प्रबंध समिति के प्रस्ताव जमा किए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कामेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंत्री धर्म सिंह, ग्राम प्रधान अंकित कुमार, श्रीमती शालू त्यागी, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, राहुल सिंह, लक्ष्मी रानी, टीकम सिंह, रीता रानी, संपूर्णानंद, इबादुर रहमान, ललित शर्मा, दीपक राजपूत, लोकेंद्र सिंह बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

  • कंप्यूटर हिंदी की बोर्ड पर मात्राएं

    Ctrl+A Select All सभी टेक्स्ट को एक साथ सेलेक्ट करने के लिए।

    Ctrl+B Bold टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए।

    Ctrl+C Copy सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए।

    Ctrl+D Font Option सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट हो एडिट करने के लिए।

    Ctrl+E Center Align सेलेट किए गए टेक्स्ट को सेंटर में करने के लिए।

    Ctrl+F Find Box फाइंड मेनू को ओपन करने के लिए।

    Ctrl+G GoTo एक पेज से दूसरे पेज पर जाने के लिए।

    Ctrl+H Replace सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट को किसी दूसरे टेक्स्ट से चेंज करने के लिए।

    Ctrl+I Italicize सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट को तिरछा करने के लिए।

    Ctrl+J Justify सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट को लेफ्ट में करने के लिए।

    Ctrl+K Hyperlink (Insert Link) सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट में लिंक जोड़ने के लिए।

    Ctrl+L Left Align सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को लेफ्ट में करने के लिए।

    Ctrl+M Indent a Paragraph पैराग्राफ को राइट में करने के लिए।

    Ctrl+N Open New नया फाइल बनाने के लिए।

    Ctrl+O Open Document पुराने फाइल को ओपन करने के लिए।

    Ctrl+P Print किए गए काम को प्रिंट करने की लिए।

    Ctrl+Q Paragraph Left Align पैराग्राफ को लेफ्ट में करने के लिए।

    Ctrl+R Right Align सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को राइट में करने के लिए।

    Ctrl+S Save कोई भी किए हुए काम को सेव करने के लिए।

    Ctrl+T Tab अलग-अलग टैब पर जाने के लिए जो उपर टैब लगाया गया हैं।

    Ctrl+U Underline सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट को अंडरलाइन करने के लिए।

    Ctrl+V Paste कॉपी किए गए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए।

    Ctrl+W Close किसी भी काम को बंद करने के लिए।

    Ctrl+X Cut सेलेक्ट टेक्स्ट को कट करने के लिए। Ctrl+Y Redo अंडू किए हुए टेक्स्ट को वापस लाने के लिए।

    Ctrl+Z Undo कंप्यूटर पर काम करते टाइम हुई गलती को मिटाने के लिए।

    Ctrl+C: कॉपी करना. Ctrl+X: कट करना. Ctrl+V: पेस्ट करना. Ctrl+Z: अंडू करना. Ctrl+Y: रीडू करना (अन डू को उल्टा करना). Ctrl+A: सभी को सेलेक्ट करना. Ctrl+S: सेव करना. Ctrl+F: खोजना. Ctrl+H: रिप्लेस करना. Ctrl+P: प्रिंट करना. Ctrl+N: नई विंडो या डॉक्यूमेंट खोलना. Ctrl+O: ओपन करना.Ctrl+W: वर्तमान विंडो बंद करना. Alt+F4: वर्तमान विंडो या प्रोग्राम बंद करना. Alt+Tab: खुले हुए प्रोग्राम्स के बीच स्विच करना. Ctrl+Alt+Delete: टास्क मैनेजर खोलना. Windows Key + D: डेस्कटॉप पर वापस जाना. Windows Key + E: फाइल एक्सप्लोरर खोलना. Windows Key + L: स्क्रीन लॉक करना. F2: फाइल या फोल्डर का नाम बदलना. F5: पेज को रिफ्रेश करना. F11: फुल स्क्रीन मोड में जाना और बाहर आना.

  • लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के अंदर घुसकर महंत पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। घायल महंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महंत की तहरीर पर कुछ नामजद सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज़ किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    मंदिर के महंत रोहितनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इटेश्वर महादेव मंदिर योगी सभा का एक पुराना मंदिर है, जिसका निर्माण सभी नाथों द्वारा किया गया है। उन्हें योगी सभा द्वारा इस मंदिर का महंत प्रबंधक नियुक्त किया गया है। रोहितनाथ का आरोप है कि मंगलवार को उन पर एक सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, जिसमें उनकी हत्या करने की पूरी तैयारी थी। हमलावर अपने हाथों में लोहे की रॉड और लाठियां लिए हुए थे। हमले में पुजारी रोहितनाथ का सिर फट गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बख्शी का तालाब थाने से चंद कदमों की दूरी पर सीतापुर लखनऊ हाइवे किनारे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में रोष है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला सचिव विमल सिंह परमार ने इटेश्वर मंदिर के पुजारी पर हुए हत्या के प्रयास, बलवा और डकैती की घटना को लेकर एसीपी बीकेटी से मुलाकात की है। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • बिजनौर। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। डीएम एसपी समेत अन्य अधिकारी संबंधित मार्ग व मंदिरों का भ्रमण कर प्रत्येक स्थिति, परिस्थिति का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।

    सावन माह के दौरान शिवनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल कांवड़ में लाकर अपने आराध्य इष्ट देव भोले शंकर को अर्पित करने की परंपरा है। हरिद्वार का पड़ोसी जिला होने के कारण बिजनौर खासा महत्व रखता है। स्थानीय भक्त तो हरिद्वार जाते ही हैं बल्कि उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों के लाखों भक्त कांवड़ लेने बिजनौर होकर ही गुजरते हैं। इस कारण जिला पुलिस प्रशासन पर काफी बड़ी जिम्मेदारी रहती है। इसी को देखते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

    इसी क्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कई थाना क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। डीएम एसपी ने थाना मण्डावली, नजीबाबाद, कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्गों एवं मोटा महादेव मन्दिर परिसर, मण्डावली, चिडियापुर बॉर्डर आदि स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन के अलावा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध मे सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

    इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद/ यातायात /नगीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • बिजनौर। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, यह न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। यह उद्गार जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन बालक/बालिका प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर पालिका परिषद बिजनौर अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा सिंह ने व्यक्त किए।

    नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर में आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन नगर पालिका परिषद बिजनौर अध्यक्ष द्वारा 01 जुलाई 2025 को द्वितीय दिवस पर किया गया। श्रीमती इन्दिरा सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि—”ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं। नगर पालिका परिषद खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।”

    जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने समापन अवसर पर कहा कि “जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करती हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक बच्चों को खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें आवश्यक संसाधन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।”

    एम.डी. इंटरनेशनल स्कूल, बिजनौर के छात्रों ने इस जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए। स्कूल के प्रशिक्षक सुखविंदर सिंह की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम रहा कि स्कूल के बच्चों ने न केवल तकनीकी कौशल बल्कि अनुशासन और टीम भावना का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    जिला क्रीड़ाधिकारी ने एम.डी. इंटरनेशनल स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि ” सुखविंदर जैसे समर्पित प्रशिक्षकों की बदौलत ही जिले को उभरती खेल प्रतिभाएं मिल रही हैं। विद्यालय का यह प्रदर्शन अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।”

    बैडमिन्टन अण्डर 14 बालक वर्ग के सिंगल इवेंट में वर्धनराज मधौरिया विजेता व अंश सैनी उपविजेता रहे। अण्डर 14 बालक वर्ग के डबल इवेंट में वर्धनराज मधौरिया, अंश सैनी विजेता व हरमन सिंह, युग चौधरी उपविजेता रहे। अण्डर 14 बालिका वर्ग के सिंगल इवेंट में आयुषी काला विजेता व आरोही उपविजेता रही। अण्डर 14 बालिका वर्ग के डबल इवेंट में आयुषी काला, दिव्यांशी विजेता व आरोही, अनुरीता उपविजेता रही। अण्डर 17 बालक वर्ग के सिंगल इवेंट में वर्धनराज मधौरिया विजेता व मौ सफी उपविजेता रहे। अण्डर 17 बालक वर्ग के सिंगल इवेंट में अंश सैनी, हर्ष सिंह विजेता व मौ सफी, आदित्य शर्मा उपविजेता रहे। अण्डर 17 बालिका वर्ग के सिंगल इवेंट में आयुषी काला विजेता व मैत्री उपविजेता रही। अण्डर 17 बालिका वर्ग के डबल इवेंट में आयुषी काला, मैत्री विजेता व अवन्या, अनुरीता उपविजेता रही।

    प्रतियोगिता में एम.डी. इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विशेष रूप से वर्धनराज मधौरिया, अंश सैनी और आयुषी काला ने कई वर्गों में जीत दर्ज कर जिले के लिए गौरव बढ़ाया। प्रशिक्षक शबाब आलम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासित व उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।

    इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, हिमांशु सहायक जिला खेल कार्यालय, बैडमिन्टन प्रशिक्षक शबाब आलम, अमन कुमार, प्रदीप भारद्वाज, चित्रा चौहान, अंशु चौधरी, शुभम तोमर, नदीम, विशाल कुमार, आदित्य, इशिका, जितेन्द्र कुमार, मोहित आदि खेल प्रेमी एवं पत्रकार बंधुओं ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।