newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने गोपेश्वर महादेव के पूजन के बाद किया गौवंशों को गुड़ खिलाकर गौ पूजन, प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत नगर पंचायत के लिए EO मलिहाबाद को दी बधाई

लखनऊ। प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता सोमवार को बदायूं से वापस आते समय मलिहाबाद क्षेत्र में स्थित गोपेश्वर गौशाला में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गौशाला में विराजमान चिंताहरण हनुमानजी के दर्शन किए और पंडित लवकुश बाजपेई ने विधि विधान के साथ गोपेश्वर महादेव का पूजन करवाया। उसके बाद गौशाला में पल रहे गौवंशो को गुड़ खिलाकर गौ पूजन किया। इस मौके पर गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता से पल रही गायों की जानकारी ली।
बाद में नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रेम नारायण को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत नगर पंचायत के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान,गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, पीके गुप्ता,विनायक ग्रामोद्योग अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव,माल से उमाशंकर त्रिपाठी, प्रधान संजय साहू,रिजवान, प्रमोद पाठक,गोपाल गुप्ता,अध्यक्ष भूमि विकास बैंक अरविंद शर्मा, सभासद सौरभ यादव, निर्मल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप मिश्र ‘अन्ना’, ओमदीप यादव, राजवीर, मारूफ,निवेश गुप्ता समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Posted in

Leave a comment