newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

2 फरवरी को जारी होगा सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2 फरवरी को बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल की घोषणा करेगा। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दी।

CBSE स्कूलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ लाइव बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई छात्रों के 45 साल के रिकॉर्ड को डिजिटल करेगा। इट cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट जारी करेगा। इससे पहले 31 दिसंबर को शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा की थी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से शुरू हो जाएंगी और 10 जून तक चलेंगी।
आगामी परीक्षा की तैयारियों को लेकर रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई सहोदय स्कूल अध्यक्षों व सचिवों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उनसे एग्जाम की तैयारियों की जानकारी ली।

गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई समेत देश के विभिन्न शिक्षा बोर्डों ने नई शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड इस दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा। नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले सुधारों का रास्ता इसी बोर्ड से होकर निकलेगा।

Posted in

Leave a comment