newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां
नए कार्यकर्ताओं ने ली आम आदमी पार्टी के संविधान की शपथ

बिजनौर। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि राजनीति, जाति, धर्म से पहले इंसान की अहमियत है। आप सरकार इसी सिद्धांत पर कार्य करती है। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने स्योहारा पहुंचे थे। उनकी उपस्थिति में कई नये कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के संविधान की शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग फैसल वारसी के आवास पर यह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार राजेंद्र पाल गौतम का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति जाति, धर्म से पहले इंसान की अहमियत है। हमारी सरकार इंसानियत पर काम करती है अगर किसी बीमार को जान बचाने के लिए ब्लड की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए धर्म जाति पूछकर ब्लड नहीं चढ़ाया जाता, हमें इंसानियत ही बचानी है।

उन्होंने कहा कि आज देश में सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत देखकर अफसोस होता है। इसी कलंक को दूर करने का प्रयास आप सरकार ने किया है। आप आज दिल्ली जा कर सरकारी स्कूल देखो, हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिडिल और गरीब लोगों को शिक्षित बनाने के लिए जो काम किया है वो भारत ही नहीं दुनिया के लिए एक मिसाल है। अगर हर जगह आप पार्टी की सरकार बनी तो पूरे देश में सरकारी अस्पताल और और सरकारी स्कूल को एसा बनाने के कार्य करेगी कि कोई भी गरीब आदमी को इन दोनों परेशानियों का सामना न करना पड़े। आज केंद्र में ऐसी सरकार आ गई है जिसने देश के किसान और आम आदमी को परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया है।आज देश का किसान परेशान नहीं, बल्कि हर एक इंसान परेशान है
इस अवसर पर सह प्रभारी उत्तर प्रदेश निर्मल मिश्रा, प्रदेश सचिव नवाब सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चौहान, प्रदेश सचिव शादाब त्यागी, नगर अध्यक्ष इंजी फैसल जैदी, फहीम अहमद, सलमान जैदी, राहुल कुमार, उपासना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Posted in ,

Leave a comment