newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

प्रदेश को मिला नया मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा। राजभवन में शाम 4 बजे लेंगे शपथ।

देहरादून। भाजपा मुख्यालय में चली विधान मंडल की बैठक के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लग गई है। वह राजभवन में शाम 4 बजे शपथ लेंगे।

तीरथ सिंह रावत प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा।

इससे पहले विधायक दल की बैठक में शामिल होने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देहरादून पहुंचे। सूत्र कयास लगा रहे थे कि कई दावेदार होने के चलते सीएम पद के लिए उनके नाम की भी लाटरी निकल सकती है।
संभावना व्यक्त की जा रही थी कि केंद्र में मानव संसाधन मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे रमेश पोखरियाल को आलाकमान चुनाव से 10 महीने पहले राज्य में प्रदेश बीजेपी की नैया पार लगाने के लिए जिम्मेदारी सौंप सकता है।
प्रात: 10:00 बजे भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं दुष्यंत गौतम भी देहरादून पहुंच गए थे।

Posted in

Leave a comment