
डा. एनपी सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लादा
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भव्य स्वागत धामपुर में डॉक्टर एनपी सिंह ने अपने आवास पर किया।
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तिरंगा चौक (महात्मा ज्योतिबा फूले चौक)का उद्घाटन करने एवं जनपद बिजनौर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने धामपुर पहुंचे थे। तिरंगा चौक पर पहुंचने से पूर्व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने ढ़ोल नगाड़ों के की धुन पर अपने आवास पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष का फूलों की बड़ी माला के साथ स्वागत किया। पुष्पों की वर्षा करते हुए सम्मान स्वरूप आस्था एवं राम राज्य के प्रतीक के रूप में राम दरबार की कासें-पीतल की एक मूर्ति भेंट स्वरूप अध्यक्ष को प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष भी भव्य स्वागत से प्रसन्न नजर आए और मुक्त कंठ से डॉ. एनपी सिंह की प्रसंशा करते हुए उनकी कार्य क्षमता व परिश्रम की सराहना करते हुए ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी बिजनौर के जिला संरक्षक अनिल कुमार, जिला प्रभारी हरीश चौहान, जिला अध्यक्ष संजीव मलिक, जिला संयोजक संकित राठी, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस चौहान, यशपाल तुली, राजन गोल्डी, हिमांशु प्रजापति, नगर अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष नगीना नवदीप शर्मा, हिन्दू युवा वाहिनी एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Leave a comment