
वरिष्ठ कर्मचारी नेता का निधन, शोक
बिजनौर। यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री व कर्मचारियों के हित में अग्रणी भूमिका निभाने वाले होमेश चौधरी का कल रात कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले एक सप्ताह से जॉली ग्रांट देहरादून में भर्ती थे। धामपुर निवासी होमेश चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेशीय संरक्षक एवं क्रीड़ा भारती के जनपदीय अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी द्वारा इसे कर्मचारी संगठनों के गहरा आघात बताया गया है। शिक्षा विभाग में कार्यरत होमेश चौधरी का नाम एक ईमानदार कर्मचारी के रूप में विख्यात था। अन्य कर्मचारी संगठनों द्वारा भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करनेऔर परिवार को दु:ख वहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। होमेश चौधरी के निधन पर जनपद के कर्मचारी शिक्षक संगठनों द्वारा दु:ख व्यक्त करते हुए संगठनों की बहुत बड़ी क्षति बताया है। श्रद्धांजलि देने हुए राकेश शर्मा, टीकम सिंह सेंगर अशोक यादव, क्रांति शर्मा, नरेंद्र कुमार, गजेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र मलिक, चन्द्र हास सिंह, दिनेश त्यागी, चौधरी गिरिराज सिंह, टीकेश चौधरी आदि द्वारा गहरा दु:ख व्यक्त किया गया और इसे कर्मचारी व शिक्षकों के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
Leave a comment