newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर ने जब से पद संभाला है, वह रात दिन मेहनत कर पार्टी को जिले में मजबूत करने पर लगे हैं। अपने निजी कार्यालय पर भी वह लोगों की तमाम समस्याओं को सुन रहे हैं और समस्याओं का हल कर रहे हैं।
अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लाल सिंह ग्राम प्रधान दयाल वाला, जस्सू सिंह ग्राम प्रधान कोहरपुर, संजय सिंह सेक्टर अध्यक्ष गंज, बलवीर सिंह गांव जहानाबाद, जबर सिंह सैनी बीडीसी मेंबर, मोहम्मद अली, आसिफ भाई, वीरेंद्र सिंह आदि लोगों की समस्याएं जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर ने ध्यान पूर्वक सुनीं और सभी समस्याओं को नियम अनुसार हल कराने का वादा किया।
बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर प्रतिदिन लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें नियम अनुसार हल करा रहें हैं। वह अपने निजी कार्यालय पर भी लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी कार्यालय में भी प्रतिदिन आकर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर ने बताया कि लगभग एक माह लॉकडाउन के बाद देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ों के अनुसार बेरोजगारी के मामले में इस समय भारत की स्थिति अपने करीब पड़ोसी देशों बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान से भी ज्यादा खराब हो चुकी है।
समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय भारत में बेरोजगारी की दर 8.80 फीसद है, वहीं बांग्लादेश में केवल 5.3 फ़ीसदी है, इसी तरह श्रीलंका में 4.84 और पाकिस्तान में बेरोजगारी दर केवल 4.65 फ़ीसदी है। चीन भी हमसे बेहतर हालत में हैं, जहां केवल 5 फ़ीसदी लोग बेरोजगार हैं।
अतः लोग बेरोजगारी से बहुत परेशान हैं और उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार बेरोजगारी को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं। देश में उद्योगपति अमीर हो रहे है और गरीब अपना रोजगार खोकर और गरीब हो रहे हैं।
हमारे देश में एकमात्र नेता बहन कुमारी मायावती ही गरीबों के हित में सर्वाधिक काम करती हैं। उनकी सरकार में गरीबों को सर्व अधिक सरकारी नौकरियां दी गई। अब जनता इस बात को समझ चुकी है कि उनकी बेरोजगारी सिर्फ बहन कुमारी मायावती जी की सरकार में ही दूर हो सकती है इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती जी को समर्थन करेगी और बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Posted in ,

Leave a comment