newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

अमित कश्यप (एकलव्य बाण समाचार)

रामराज क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं पर विधायक अवतार सिंह भड़ाना का फोकस। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मुखिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया। देवल में टूटी पड़ी सड़क की जगह बनेगी सीसी रोड।

मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र के ग्राम देवल पहुंचे मीरापुर विधानसभा से विधायक अवतार सिंह भड़ाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मुखिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया।

सुरेंद्र सिंह मुखिया ने बताया कि विधायक अवतार सिंह भड़ाना लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र में नजरें टिकाए हुए हैं। इसी क्रम में ग्राम देवल व जीवनपुरी सहित अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह मुखिया ने देवल वासियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम देवल में कई साल से टूटी पड़ी सड़क की जगह सीसी रोड बनवाने का आश्वासन भी दिया।

सुरेंद्र सिंह मुखिया ने बताया कि विधायक अवतार सिंह भड़ाना के आदेश अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मुखिया द्वारा क्षेत्र में लगातार दौरे किए जा रहे हैं।
इस दौरान अमरदीप सिंह गुर्जर, अमित कश्यप, संदीप चौहान, राजेंद्र सिंह, हरदीप, मामचंद सिंह, शिवकुमार कश्यप, जयपाल सिंह कश्यप, मोनूपाल, मोनू कश्यप, प्रताप कश्यप आदि मौजूद रहे।

Posted in

Leave a comment