मुरादाबाद (एकलव्य बाण समाचार)। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल व चार स्कूटी बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों के विषय में जानकारी हासिल की जा रही है।
बताया गया कि आरोपित उत्तराखंड और दिल्ली में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर उन्हें मुरादाबाद में बेच देते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों के विषय में छानबीन की जा रही है।
थाना सिविल लाइंस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वाहन चोर गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि मोहल्ला चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ आफिस के पास रहने वाले जाकिर और नन्हे वाहन चुराते हैं। दोनों को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल व चार स्कूटी बरामद की हैं। यह आठों वाहन उन्होंने एक खंडहर में खड़े कर रखे थे। पकड़े गए दोनों बदमाश अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से हैं। यह गिरोह दिल्ली, उत्तराखंड से दो पहिया वाहन चोटी कर यहां पर लाते हैं, इन गाड़ियों को यहां पर लाकर कटने के लिए भेज देते है या फिर किसी को बता कर बेच देते हैं। इनमें से एक आरोपित के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है। जल्द ही इस गिरोह में सम्मिलित अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a comment