newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर विधान सभा प्रभारी मोहन तायल के प्रथम बार जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट- भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल के निवास स्थान पर बिजनौर विधान सभा प्रभारी मोहन तायल के प्रथम बार जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मोनिका यादव एवं नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल ने प्रभारी को संयुक्त रूप से राधा कृष्ण का प्रतिमा भेंट की एवं पुष्प देकर उनका जोरदार स्वागत किया

इस अवसर पर निवर्तमान सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रुस्तम यादव, सभासद संजय त्यागी, दुष्यंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, नरेंद्र पहलवान, सुनीता, सीमा, सरोज अग्रवाल, सैफ अली, नेहा, संदीप, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Posted in ,

Leave a comment