newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

STF ने की वन्य जीव तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, एक लैपर्ड खाल व 03 दांत के साथ 02 को किया गिरफ्तार

 STF ने की वन्य जीव तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, एक लैपर्ड खाल व 03 दांत के साथ 02 को किया गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड की टीम द्वारा भवाली नैनीताल वन प्रभाग के फारेस्ट में वन्य जीव तस्करों पर कार्यवाही

दो तस्कर गिरफ्तार, एक लैपर्ड खाल व 03 दांत बरामद

धारा 9, 39, 49बी, 50, 51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज

देहरादून। उत्तराखण्ड STF द्वारा एसएसपी एसटीएफ के मार्गदर्शन में लगातार वन्य जीव तस्करों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते सीओ STF डॉ. पूर्णिमा गर्ग के दिशा निर्देशन में निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व कोतवाली भवाली की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। वन्य जीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिलने पर टीम द्वारा पिछले 10 दिन से इस पर कार्य करने के उपरान्त 04 सितम्बर 2021 को दो वन्य जीव तस्करों अनिल कुमार जोशी व विनोद कुमार आर्या को मुखबिर की सूचना पर भवाली थाना क्षेत्रार्न्तगत सेनोटोरियम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 लेपर्ड दाँत बरामद किये गये।

बरामद खाल की लम्बाई करीब 7 फीट व चौड़ाई करीब 4 फीट है। लेपर्ड शेड्यूल-1 सूची का जानवर है, अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना भवाली में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल भवाली वन प्रभाग से लेकर आए हैं, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा इसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ों से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके हैं। अभियुक्त लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते हैं तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करते हैं, इस संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। उक्त मामले में आरक्षी प्रमोद रौतेला व आरक्षी मनमोहन सिंह की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। इस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में टीम द्वारा एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 दांत टीम द्वारा बरामद किए गए है तथा दो शातिर वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। इन पर आगे कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व इस वर्ष 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 फरवरी 2021 को खटीमा क्षेत्र में एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल तथा 01 मार्च 2021 को बेरीनाग क्षेत्र में 06 लैपर्ड (गुलदार) की खाल व नाखून बरामद किये गये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-

  1. अनिल कुमार जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी ग्राम श्याम खेत, थाना भवाली, जिला नैनीताल, उम्र 40 वर्ष। 
  2. विनोद कुमार आर्या पुत्र चनीराम, निवासी कालीपुर, गौलापार, हल्द्वानी, जिला नैनीताल। उम्र 31 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

  1. 01 लैपर्ड की खाल
  2. 03 दाँत
  3. एक वाहन आल्टो कार संख्या- युके04 एन 7620।

गिरफ्तारी टीम STF, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम

  1. उप निरीक्षक केजी मठपाल
  2. उप निरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
  3. हे.का. (प्रो.) प्रकाश चन्द्र भगत
  4. का. प्रमोद रौतेला
  5. का. मनमोहन सिंह
  6. का. महेन्द्र गिरी
  7. का. किशोर कुमार
  8. का. रियाज अख्तर
  9. का. गुरवन्त सिंह
  10. का. नवीन कुमार

गिरफ्तारी टीम थाना भवाली टीम

  1. एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा
  2. कॉन्स्टेबल अजय कुमार

सौजन्य से- https://www.liveskgnews.com/uttarakhand/stf-took-big-action-on-wildlife-smugglers-arrested-02-with-a-leopard-skin-and-03-teeth/

Posted in ,

Leave a comment