newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

प्रदेश अध्यक्ष जुबेर व प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश महासचिव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रांतीय प्रवक्ता का निर्वाचन दुबग्गा स्थित मार्डन लॉन पर संपन्न हुआ।

निर्वाचन अधिकारी सतीश श्रीवास्तव एवं आरपी मिश्रा (राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) के द्वारा निर्वाचन संपन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्रा द्वारा जुबेर अहमद को प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार को प्रदेश महामंत्री, पंकज वाजपेई को प्रदेश महासचिव, हर्षित अरोड़ा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश सिंह को प्रदेश एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव दुबे को प्रदेश प्रवक्ता पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार द्वारा कुशल अवस्थी को प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेशभर के मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Posted in

Leave a comment