newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

फिर से महंगा हो सकता है रसोई गैस सिलेंडर, कीमत बढ़ने के आसार

नई दिल्ली (एजेंसी)। दो दिन के अंतराल के बाद बुधवार को वाहन ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडर रिकवरी) 100 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। रसोई गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ेगा, यह सरकार की परमिशन पर निर्भर करेगा।

इससे पहले 6 अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपए बढ़ाए गए थे। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। इससे पिछली बार 6 अक्टूबर को LPG के दाम में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

Posted in

Leave a comment