newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। दीपावली का पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों एवं व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान को मोहक तरीके से सजाया। देर रात तक आसमान आतिशबाजी से जगमगाता रहा।

गुरुवार को घरों की देहरियों पर रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाई गईं और घर-घर मां लक्ष्मी विराजी। शुभ मुहूर्तों में घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। कई तरह के पकवानों से मां लक्ष्मी को भोग लगाया गया। विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद दीपकों से घर-आंगन जगमगाए। देर रात तक पटाखे फोड़े गए और आसमान आतिशबाजी से जगमगा गया। हर गली-मोहल्ले में दीपावली का उत्साह देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और मिठाइयों से मुंह मीठा कर दीपावली पर्व मनाया। घरों के अलावा मंदिरों में भी दीपोत्सव मनाया गया।

कल मनाई जाएगी भाई-दूज- पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का समापन भाई-दूज पर्व के साथ शनिवार को होगा। बहनें अपने भाइयों को माथे पर तिलक करेंगी। मिठाई खिलाएंगी और भाई बहन को उपहार देंगे। कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा की जाएगी। कलम-दवात का पूजन किया जाएगा।

Posted in

Leave a comment