
बिजनौर। वृद्ध आश्रम विदुर कुटी पर भक्ति योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा
सेवा संस्थान बिजनौर के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष वेद अजय गर्ग, ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गोस्वामी, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह के द्वारा वृद्ध आश्रम विदुर कुटी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग भक्ति, योग ज्ञान, योग हास्य आसन, रेकी क्रिया, एक्यूप्रेशर दबाव चिकित्सा से वृद्धों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।

सभी से बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए अपने मस्तिष्क का परिवर्तन करना अति आवश्यक है। आहार परिवर्तन और विचार परिवर्तन से शरीर स्वस्थ हो जाता है। बड़े गौरव की बात है की परमपिता परमात्मा ने तपस्या करने के लिए आपको विदुर कुटी में स्थान दिया। यहां पर सरकार भी पूरी सेवा कर रही है, जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं है। इस अवसर पर पंडित विनोद गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने स्वस्थ रहने के उपाय बताए। उन्होंने उपचार करने का आश्वासन दिया। वैद्य अजय गर्ग ने भजन कीर्तन के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। बाद में सभी वृद्धों को फल वितरित कर भोग कराया।

वृद्ध आश्रम के कर्मचारियों ने डॉक्टर नरेंद्र सिंह, पंडित विनोद गोस्वामी, वैद्य अजय गर्ग को पुष्पमाला देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सुखराम जहानाबाद ने पूरा सहयोग किया। ग्राम भोगी से गौरव कुमार, सभी बुजुर्ग, माताएं एवं आसपास के भक्त लोग उपस्थित रहे।
Leave a comment