newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

नई दिल्ली (शैली सक्सेना)। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। इसलिए शुगर के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खासकर सर्दियों के मौसम में शुगर के मरीजों को अपना ज्यादातर ख्याल रखने की जरूरत होती है। सर्दियों में लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन ज्यादा करते हैं। कुछ ड्राई फ्रूट्स आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। इसलिए थोड़ी सी सतर्कता बरतने से काफी परेशानियों से बच जा सकता है। जानिए किस चीज से आपको बचने की जरूरत है….

किशमिश- किशमिश में ग्लूकोज काफी मात्रा में पाया जाता है, जिस कारण इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।

खजूर- खजूर या फिर छुआरा में भी शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज खजूर या छुआरा का सेवन करने से बचें।

आलू- मधुमेह के रोगियों को आलू का सेवन भी बहुत कम मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा आलू खाना शुगर पेशेंट्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी बहुत होती है. आलू खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है

व्हाइट ब्रेड- व्हाइट ब्रेड भी डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को व्हाइट ब्रेड बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।

चीकू- डायबिटीज के पेशेंट को फलों में चीकू खाने से भी परहेज करना चाहिए। चीकू खाने में बेहद मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा बढ़ा हुआ होता है। इसलिए शुगर के मरीजों को चीकू खाने से बचना चाहिए।

Posted in ,

Leave a comment