
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के प्रादेशिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार रणवीर सिंह सिसोदिया व महामंत्री पद पर लगातार तीसरी बार राजेंद्र यादव निर्वाचित हुए हैं।
जलकल विभाग वाराणसी के प्रांगण में प्रादेशिक चुनाव संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश जलकल विभाग के समस्त कर्मचारियों की मौजूदगी में महासंघ द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन के 41 सदस्यीय कमेटी ने सर्वसम्मति से एक बार फिर अपने वर्तमान अध्यक्ष रणवीर सिंह सिसोदिया और महामंत्री राजेंद्र यादव पर भरोसा जताया। चुनाव अधिकारी राम प्रकाश गोस्वामी एवं ओपी शर्मा ने बताया कि इन दोनों पदाधिकारियों द्वारा लगातार पूरे प्रदेश के जल संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने एवं कर्मचारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी। बहुत सारी समस्याओं का समाधान इनके कार्यकाल में किया गया। इस वजह से चुनाव की शुरुआत होने के बाद किसी भी अन्य कर्मचारी ने नामांकन ना करते हुए पुनः इन दोनों लोगों को निर्विरोध अध्यक्ष और महामंत्री चुन लिया। इन लोगों के लिए चुने जाने पर वाराणसी जलकल विभाग के महाप्रबंधक राघवेंद्र कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। महाप्रबंधक ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की वजह से आज हजारों कर्मचारी अपनी समस्याओं के लिए सजग रहते हैं और संगठन उनका निराकरण कराता है इसलिए संगठन में एकता समरूपता अति आवश्यक है।
इस अवसर पर संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी एवं पूर्व महामंत्री नींबू लाल, कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद पाल, कलीमुद्दीन बेग, विनोद पटेल, परवेज अख्तर, अरविंद तिवारी, घनश्याम यादव, महादेव यादव, प्रवीण वर्मा, तिलक सिंह यादव, आलोक भट्टाचार्य, दिलीप कुमार भारती, संतोष कुमार, बृजलाल फूलचंद रमाकांत कुशवाहा, मनोज यादव मौजूद रहे।
Leave a comment