newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। …कहते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा। कुछ इसी तर्ज पर राष्ट्रीय लोक दल के शहर अध्यक्ष यादराम सिंह चंदेल चल पड़े हैं। सर्दियों के मौसम को देखते हुए उन्होंने अपने आवास पर गरीबों को कंबल वितरित किए।

कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गरीबों, बेसहारा लोगों के लिए एक ओर जहां प्रशासनिक स्तर से विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं रैन बसेरों के जरिए उनके विश्राम का भी खासा खयाल रखा जा रहा है।

ऐसे में विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों का भी कर्तव्य बनता है कि समाज हित में कुछ करें। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय लोक दल के शहर अध्यक्ष यादराम सिंह चंदेल ने अपने आवास पर गरीबों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक हित के कार्य करने से उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है। वह कभी भी गरीबों की सेवा करने से पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे। कंबल प्राप्त करने के बाद लाभान्वित लोगों ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया।

Posted in ,

Leave a comment