newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न पूरा देश मना रहा है, हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग बड़े गर्व के साथ अपने अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं और तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़े पैमाने पर लखनऊ उत्तर विधानसभा के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यह तिरंगा यात्रा जनता संघर्ष मोर्चा के कैंप कार्यालय से शुरू होकर यश नगर जगलाल पेट्रोल पंप, दाउदनगर, अन्नपूर्णा नगर, केशव नगर, फैजुल्लागंज होते हुए पुरनिया चौराहे पर समाप्त हुई।

इस तिरंगा यात्रा में बड़े पैमाने पर लोगों ने शिरकत करके आजादी के रंग में खुद को रंगा हुआ महसूस किया एवं भारत माता की जयकारों के नारे भी लगाए।

तिरंगा यात्रा के दौरान जनता संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सुभाष चंद यादव भी मौजूद रहे।

Posted in ,

Leave a comment