newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72 साल के हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी उन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विविध आयोजन कर रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लग गया है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई दिग्गजों ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक के बाद एक ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से मोदी जी ने माँ भारती को पुन: सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है। यह एक निर्णयक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही सम्भव हो पाया है। एक सुरक्षित, सशक्त व आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माता मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आजादी के बाद पहली बार करोड़ों गरीबों को उनका अधिकार देकर मोदी जी ने उनमें आशा और विश्वास का भाव जगाया है, आज देश का हर वर्ग चट्टान की तरह मोदी जी के साथ खड़ा है। भारतीय संस्कृति के संवाहक मोदी जी ने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़कर विकास के हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है। मोदी जी की दूरदर्शीता व नेतृत्व में आज का यह नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है, मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।

देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022

गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्रसुरक्षा व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से @narendramodi जी ने माँ भारती को पुन: सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है।
यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही सम्भव हो पाया है।— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022

एक सुरक्षित, सशक्त व आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माता @narendramodi जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है।
आजादी के बाद पहली बार करोड़ों गरीबों को उनका अधिकार देकर मोदी जी ने उनमें आशा और विश्वास का भाव जगाया है।
आज देश का हर वर्ग चट्टान की तरह मोदी जी के साथ खड़ा है।— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022

भारतीय संस्कृति के संवाहक @narendramodi जी ने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है।
मोदीजी की दूरदर्शिता व नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022

Posted in

Leave a comment