वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने जताया सेवानिवृत्त उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह के निधन पर शोक

झालू (बिजनौर)। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की एक शोक सभा का आयोजन आर्य समाज झालू में आज सायं 5 बजे किया गया। अध्यक्षता वरेिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार अग्रवाल ने की। शोक सभा में उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। वह ब्लड कैन्सर की बीमारी से पीड़ित थे। 10 अक्तूबर को उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया था।

समिति के संरक्षक गिरीराज सिंह, महामंत्री महेंद्र धीमान, दिनेश शर्मा, ओमपाल सिंह, जयपाल सिंह आर्य, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार शर्मा, अर्जुन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, डा जीसी राय बंगाली, बृजेश शर्मा, मुकेश वर्मा ने दिवंगत दरोगा महेन्द्र सिंह के विषय में कहा कि वह मृदुभाषी व परोपकार करने वाले व्यक्ति थे, वह अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। वक्ताओं ने बताया कि उनके निधन की सूचना पाकर तमाम कस्बे – वासियों में शोक की लहर दौड़ गई थी। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनके निज निवास स्थान पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया था। उनका अन्तिम संस्कार गंगा चार बैराज बिजनौर पर किया गया था। रिटायर्ड दरोगा वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सदस्य थे।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में साहस व धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
Leave a comment