newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

12 नवम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बिजनौर। न्यायामूर्ति उच्चतम न्यायालय/ कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 12 नवम्बर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे जनपद न्यायालय बिजनौर में जनपद न्यायाधीश बिजनौर, मदनपाल सिंह के मार्गदर्शन में जनपद एवं बाह्य स्थित न्यायालय व सम्बन्धित विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों के अन्तर्गत धारा-138 एन0आई0 एक्ट, बैंक रिकवरी वाद, लेबर विवाद, बिजली-पानी बिल, आपराधिक शमनीय वाद, मैट्रीमोनियल विवाद व अन्य दीवानी विवाद तथा न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन0आई0 एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना क्लेम वाद, लेबर विवाद, बिजली-पानी बिल विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व वाद, मैट्रीमोनियल विवाद व अन्य दीवानी वादों का प्रमुखता से सुलह-समझौते के आधार पर निःशुल्क निस्तारण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त दिनांक 09 नवम्बर,2022 से दिनांक 11 नवम्बर 2022 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। वादकारीगण अपने लघु प्रकृति के वाद का निस्तारण सम्बन्धित न्यायालय में करा सकते हैं। इनके सफल आयोजन हेतु दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को जनपद के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है।

Posted in

Leave a comment