newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

प्रो॰ (डा॰) अमित बंसल ने संभाली कुँवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज निदेशक पद की कमान


बिजनौर। जनपद में सन 1999 में इंजीनियरिंग क्षेत्र की नींव रखने वाले प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में डा॰ प्रो॰(डा॰) अमित कुमार बंसल ने कॉलेज निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया I
मीडिया प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि प्रो॰ बंसल ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (प्रॉडक्शन), एमटेक (मशीन डिज़ाइन) एवं पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वह विभिन्न संस्थानों में 24 वर्ष से इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने पिछले 10 वर्ष में हिमाचल प्रदेश एवं उतराखंड के संस्थानों में सफल निदेशक/ प्राचार्य पद को सुशोभित किया है। प्रो॰ बंसल के विभिन्न विषयों पर अभी तक लगभग 50 पेपर्स/आर्टिकल नेशनल एवं इंटरनेशनल जर्नल्स में छप चुके हैं। एक पेटेंट भी उनके नाम से है और तीन अन्य पेटेंट पर कार्य चल रहा है। प्रबंध तंत्र से कॉलेज सचिव कुंवर उदयन वीरा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), कु॰ रुचि वीरा (पूर्व विधायक) व सोसाइटी सदस्य श्रीमति स्वाति वीरा ने कुँवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर के नवनियुक्त निदेशक प्रो॰(डा॰) अमित कुमार बंसल को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में कॉलेज एक नई दिशा प्राप्त कर छात्र/छात्राओं का भविष्य उज्जवल करेगा।



Posted in

Leave a comment