मोक्षदायिनी मां गंगा को समर्पित होता है गंगा दशहरा का दिन
एक ही दिन मनाए जाएंगे गंगा दशहरा और बड़ा मंगल

गंगा दशहरा हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। यह दिन मोक्षदायिनी मां गंगा को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा का अवतरण हुआ था। इस बार इसी दिन बड़ा मंगल भी पड़ रहा है। इस दिन उपवास रखने के साथ ही गंगा स्नान करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन गंगा स्नान करने से पाप दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ये दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन बड़ा मंगल भी पड़ रहा है। ऐसे में भक्तों पर हनुमान जी की कृपा बरसना लगभग तय है।
इस वर्ष गंगा दशहरा और साल का आखिरी बड़ा मंगल एक ही दिन मनाया जाएगा। इसके चलते इस दिन उपवास रखने से दोगुना पुण्य मिलेगा। इस दिन श्रद्धालु मां गंगा की पूजा के साथ ही हनुमान जी का भी पाठ करेंगे। इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ ही दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किस दिन पड़ रहा है गंगा दशहरा और बड़ा मंगल, किस मुहूर्त में स्नान करने से मिट जाएंगे पाप।

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा पर ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई 2023 को सुबह 11:49 पर शुरू होगी। इसके बाद यह अगले दिन 30 मई को दोपहर 01:07 पर समाप्त हो जाएगी। उदयातिथि के अनुसार, गंगा दशहरा पर स्नान 30 मई को मान्य रहेगा।
गंगा दशहरा 2023 मुहूर्त~
ज्येष्ठ दशमी तिथि शुरू – 29 मई 2023, सुबह 11.49
ज्येष्ठ दशमी तिथि समाप्त – 30 मई 2023, दोपहर 01.07
चर (सामान्य) – सुबह 08.51 – सुबह 10.35
लाभ (उन्नति) – सुबह 10.35 – दोपहर 12.19
अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12.19 – दोपहर 02.02
गंगा दशहरा योग और तिथि
वर्ष 2023 में गंगा दशहरा 30 मई (ज्येष्ठ मास) दिन मंगलवार को सिद्ध योग में मनाया जाएगा। इस दिन मां गंगा की पूजा के साथ ही भगवान शिव, ब्रह्मा, सूर्य, राजा भागीरथी और हिमालय पर्वत की भी पूजा की जाती है। इसके साथ ही इसी दिन बड़ा मंगल भी रहेगा, जिसका फल भक्तों को मिलेगा।
गंगा दशहरा 2023 शुभ योग~
गंगा दशहरा पर रवि और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। साथ ही इसी दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के गोचर से इस दिन धन योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में साधक को इन तीनों योग में गंगा स्नान, पूजा और गंगाजल से संबंधित उपाय करने पर समस्ता दु:खों का नाश होगा।
रवि योग – पूरे दिन
सिद्धि योग – 29 मई 2023, रात 09.01 – 30 मई 2023, रात 08.55
धन योग – इस दिन शुक्र ग्रह के कर्क राशि में गोचर से धन योग बनेगा। धन योग अपने नाम स्वरूप धन लाभ प्रदान करता है।
गंगा दशहरा पर कैसे करें पूजा
इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए। स्नान के साथ ही आचमन करना चाहिए। अगर किसी वजह से आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकें तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगा जल मिला लें और इस पानी से स्नान कर लें। धार्मिक मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से गंगा स्नान के बराबर ही फल मिलता है। स्नान के बाद मां गंगा की पूजा से पहले उनको दूध और गंगा जल से स्नान कराएं फिर धूप और दीप जलाकर उनकी आराधना करें।
Leave a comment