नेपाल में दोपहर 2:25 बजे आया भूकंप।भूकंप की तीव्रता 6.2 रही और इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले सुबह 11 बजकर 6 मिनट 3 सेकेंड पर उत्तर भारत में झटके महसूस किए गए। राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दोपहर करीब दो बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके से मची अफरातफरी।
सोनीपत, दिल्ली एनसीआर में महसूस किए भूकंप के झटके घरों से बाहर भागे लोग, तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई

भूकंप के झटकों से फैली दहशत, घरों से बाहर भागे लोग
नई दिल्ली। मंगलवार सुबह से दोपहर तक अलग अलग क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक भूकंप का झटका महसूस करते ही बदहवास लोग अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों से बाहर की तरफ भागे।हर तरफ लोग आपस में भूकंप के बारे में ही बातचीत करते नजर आए।

दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटकों से अफरातफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार दोपहर 2:25 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 6.2 रही और इसका केंद्र नेपाल में पांच किलोमीटर की गहराई में था।

इससे पहले उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह 11 बजकर 6 मिनट 3 सेकेंड पर अचानक भूकंप का पहला झटका लगा। पता लगते ही लोग अपने घरों से बाहर की तरफ भागे। कई लोगों ने बताया कि अचानक घर, ऑफिस आदि के सामान में हलचल सी हुई। बेड, मेज कुर्सी, बंद पंखे हिलने लगे। डाइनिंग टेबल पर रखे कटलरी सेट खनखनाने लगे। भूकंप का झटका लगते ही खतरे को भांप कर वह बाहर आ गए थे। इसके बाद लोग सड़कों, गलियों में आपस में भूकंप के बारे में ही बातचीत करने लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। हालांकि भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अगर झटका अधिक तेज होता तो बहुत अधिक नुकसान हो सकता था। दूसरी तरफ राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दोपहर करीब दो बजकर 55 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
Leave a comment