
संविधान सभा द्वारा देश के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूर्ण किया गया था। इस पर 114 दिन तक चर्चा हुई तथा 12 अधिवेशन आयोजित किए गए। भारतीय संविधान को बनाने में लगभग एक करोड़ की लागत आई थी। किसी भी देश के लिए एक विधान की आवश्यकता होती है। देश […]
26 नवम्बर 1949 को बनकर पूर्ण हुआ था संविधान
स्व. बी एन राव का योगदान

स्व. बी एन राव को संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार बनाया गया था। उन्होंने संविधान का मूल मसौदा तैयार किया, जिस पर बाद में बहस हुई और संशोधित किया गया तथा अंततः 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। स्व बी एन राव ने अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड और यूके की यात्रा की। जहां उन्होंने विद्वानों, न्यायाधीशों और विधायी कानून के अधिकारियों के साथ चर्चा की। खुद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण के श्रेय को लेकर कहा था कि “जो श्रेय मुझे दिया गया है, उसका वास्तव में मैं ही अधिकारी नहीं हूं। उसके असल अधिकारी स्व बेनेगल नरसिंह राव ही हैं जो इस संविधान के संवैधानिक परामर्शदाता हैं और जिन्होंने मसौदा समिति के विचारार्थ संविधान का एक मोटे रूप में मसौदा बनाया”। …लेकिन अफसोस और दुःखद की आज कोई नेता उन्हें याद भी नहीं करता। आज किसी भी चौराहे पर उनकी मूर्ति नहीं है और कहीं उनका जिक्र भी नहीं है। कम से कम आज संविधान दिवस के दिवस हम उनको याद कर उनको श्रद्धांजलि तो दे ही सकते हैं।
#ConstitutionDay2023
Leave a comment