newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

उत्तर प्रदेश और बिहार में संगठन का विस्तार

हिन्दू युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने रवि पांचाल व अनमोल कुमार

राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने छेड़ी संगठन विस्तार की मुहिम

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म के रक्षार्थ, सनातन धर्म और संस्कृति के विस्तार और भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने मुहिम छेड़ दी है। इसी क्रम में स्वामी जी ने राष्ट्रीय मण्डल की सहमति संगठन विस्तार करते हुए अनमोल कुमार को बिहार एवं गाजियाबाद के रवि कुमार पांचाल को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

अनमोल कुमार प्रदेश अध्यक्ष बिहार

सर्व श्री श्यामनाथ सिंह, राजकिशोर सिंह, भोला प्रसाद, राजन कुमार मिश्रा, अंकेश कुमार आदि ने हिन्दू युवा सेना बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अनमोल कुमार को शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी है।

स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सह संस्थापक  हिन्दू युवा सेना

नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्षों अनमोल कुमार एवं रवि पांचाल ने बताया कि श्री स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज संगठन विस्तार के दौरान उड़ीसा के प्रभारी शरद गर्ग के सौजन्य से दिनांक 07 से 09 मई तक जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर (उड़ीसा) प्रस्थान कर रहे हैं।

रवि कुमार पांचाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश

जब तक भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होगा देश, तब तक जारी रहेगा आन्दोलन

हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान अनवरत जारी रहेगा। चुनाव अचार संहिता खत्म होने के बाद इस मुद्दे पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए स्मरण – पत्र देंगे और जब तक देश भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होगा, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

Posted in , ,

Leave a comment