भारतीय किसान यूनियन खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदाधिकारियों सहित पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे
स्वामी अंश चैतन्य महाराज के सुपुत्र को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मुरादाबाद। स्वामी अंश चैतन्य महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू युवा सेवा, संस्थापक भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन, संस्थापक संचालक मां आदिशक्ति पीठ कामाख्या धाम महात्मा विदुर कुटी जनपद बिजनौर, प्रदेश अध्यक्ष संत सुरक्षा मिशन वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं संस्थापक भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन के सुपुत्र मंत्र चैतन्य के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर मंत्र चैतन्य को आशीर्वाद प्रदान किया।
स्वामी अंश चैतन्य महाराज जी के सुपुत्र मंत्र चैतन्य के जन्मदिन पर मां आदिशक्ति कामाख्या काली मंदिर लालबाग मुरादाबाद में प्रसाद चढ़ावा करके पूजा पाठ इत्यादि किया गया। भगवान श्री राम के चरणों में प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार राजिंदर सिंह ने अपने पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद सुशील कुमार, एडवोकेट अफसर अली, किसान सेवक वंश कुमार सहित पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंच कर आशीर्वाद प्रदान किया।

स्वामी चैतन्य महाराज जी के मौसीरे भाई का परसों निधन होने के कारण कार्यक्रम पारिवारिक स्तर पर ही किया गया। परिवार में उक्त दु:खद घटना होने के कारण किसी प्रकार के भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सपना चैतन्य अध्यक्ष सूर्य उपासना ट्रस्ट, गिरीश शर्मा कोषाध्यक्ष सूर्य उपासना आश्रम ट्रस्ट, राजेश कुमार मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि, अनमोल अग्रवाल मृदुल, अभिनव, सृष्टि चैतन्य, सत्यम सम्मिलित हुए। वहीं newsdaily24 ने भी जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंत्र चैतन्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Leave a comment