newsdaily24
update रहें…हर दम, हर पल
recent posts
- ‘मिशन शक्ति 5.0’: महिलाओं को जागरूक कर सुरक्षा और अधिकारों का दिया मंत्र
- शादीशुदा व्यक्ति को ‘लिव-इन’ में रहने का कानूनी अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
- अब होटलों में आधार कार्ड दिखाना बीते दिनों की बात: UIDAI ने पेश किया सुरक्षित ‘My Contact Card’ फीचर
- अलविदा ‘द कम्प्लीट मैन’: रेमंड साम्राज्य के निर्माता विजयपत सिंघानिया का निधन
- शिवसेना ने बुलंद की आवाज: हिंदू नेताओं की सुरक्षा और गोमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग
about
Category: Bijnor
-
नगर निकाय चुनाव को लेकर आरओ/एआरओ की बैठक बिजनौर। आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत तहसील सदर बिजनौर स्थित सभागार में नगर निकाय बिजनौर, मण्डावर, झालू एवं हल्दौर के आर0ओ0/ए0आर0ओ0 के साथ बैठक आयोजित की गयी। निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर मोहित कुमार ने…
-
रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगजनों के आने जाने के मार्ग को खोलने के आदेश नजीबाबाद (बिजनौर)। रेलवे स्टेशन पर शिव मंदिर के पास स्थित दिव्यांगजनों के आने जाने वाले बंद मार्ग को जल्द खोला जायेगा। आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि…
-
जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति बिजनौर। जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर हुई है। इस पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में हेड कांस्टेबल फीता लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की…
-
एक महीने में तीसरे हाथी का शव बरामद बिजनौर। बढ़ापुर रेंज की पाखरो बीट में युवा मादा हाथी का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद जंगल में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डीएफओ बिजनौर और मुरादाबाद मौजूद रहे। टाइगर रिजर्व पीलीभीत से आए वन्य जीव विशेषज्ञ चिकित्सक के नेतृत्व में…
-
मिल चौराहे से पीर का बाजार सड़क की तहसील प्रशासन ने की पैमाइश स्योहारा (बिजनौर)। तहसील अधिकारी विजेंद्र कुमार व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने मिल चौराहे से पीर का बाजार जाने वाले मार्ग की पैमाइश की। विजेंद्र कुमार ने बताया कि मिल चौराहे से पीर के बाजार की ओर जाने वाले…
-
युवती को भगाने के आरोप में महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज स्योहारा/बिजनौर। युवक के साथ युवती फरार हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर उसकी बरामदगी की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया…
-
खंड विकास कार्यालय पर छुट्टा पशुओं को लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता स्योहारा/बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय पर छुट्टा पशुओं को लेकर कार्यकर्ता पहुंचे। इसके बाद छुट्टा पशुओं को खंड विकास कार्यालय के परिसर में बांधकर किसानों ने धरना शुरू कर…
-
कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने भी समर्थन दिया। लगभग एक माह पूर्व स्वाहेड़ी निवासी किसान शुभम की विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से मृत्यु हो गई थी। किसान अपने घर का संचालक…
-
प्राचीन ग्राम देवता स्थल तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त बिजनौर। ग्राम नांगल में स्थित ग्राम देवता स्थल तक भक्तों के आने जाने के लिए मार्ग ना होने के कारण समस्या बनी हुई थी। ग्रामवासियों के प्रयासों से मार्ग बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। बिजनौर के तहसील नजीबाबाद अंतर्गत गाँव नांगल में गंगा…
-
औद्योगिक आस्थान में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और पार्क के सौंदर्यकरण के निर्देश आवासीय रूप में प्रयोग करने वालों से खाली कराया जाए औद्योगिक आस्थान बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला बिजनौर में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार बढ़ते कदमों के दृष्टिगत औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण सृजित…
-
ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन के लिए तिथि बढ़ी समाज कल्याण विभाग ने जारी की संशोधित समय सारिणी, खोला गया पोर्टल अब छात्र छात्राएं 26 दिसम्बर 2022 तक कर सकेंगे आवेदन बिजनौर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संशोधित समय सारिणी जारी करते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल को खोल दिया गया है। जारी समय सारिणी के अनुसार छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन…
-
छुट्टा पशुओं को लेकर भाकियू करेगी खंड विकास कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में होने वाले खंड विकास कार्यालय पर आंदोलन को लेकर लिखित में थानाध्यक्ष राजीव चौधरी को सूचना दी गई। गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में…
-
प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को बनाया बंधक स्योहारा। प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में बंधक बना लिया। हंगामा होने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। वहीं युवती युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते…
-
रेल मंत्रालय ने वरिष्ठ मंडल अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण आरटीआई कार्यकर्ता ने की सड़क के खस्ता हाल में होने की शिकायत नजीबाबाद। रेलवे क्रॉसिंग की एप्रोच रोड तथा बीच की सड़क के खस्ता हालत में होने की शिकायत रेल मंत्री भारत सरकार से की गई है।आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने रेल मंत्री…
-
आरवीआईटी में जनसमूह को एसपी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ बिजनौर। थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित आरवीआईटी कॉलेज में नया सवेरा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि जनपद बिजनौर को नशा मुक्त बनाकर भय मुक्त समाज की स्थापना करनी है। इसके तहत तीन माह से जनपद में नशे के…
-
एसडीएम धामपुर ने दिए बूथों पर मिली खामियां दूर करने के निर्देश नगर निकाय चुनाव को लेकर अफजलगढ़ में किया बूथों का निरीक्षण बिजनौर/अफजलगढ़। डीएम के निर्देश पर एसडीएम धामपुर ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अफजलगढ़ में बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को सही कराने के पालिकाकर्मियों को निर्देश दिए।बुधवार…
-
जेल में बंदियों को दीनियत ट्रस्ट आफ एजुकेशन ने बांटे गर्म कपड़े बिजनौर। दीनियत ट्रस्ट आफ एजुकेशन संस्था द्वारा जिला कारागार बिजनौर में निरूद्ध बन्दियों को ऊनी स्वेटर, जैकिट, इनर व मोजे वितरित किए गए।दीनियत ट्रस्ट आफ एजुकेशन संस्था के सदस्य हाजी शाहिद हुसैन, सिराज रब्बानी, अफजाल एवं मौ. सैफी ने बुधवार को जिला कारागार बिजनौर…
-
आरबीडी में एनएसएस इकाई ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस सामूहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ज्योति, दीपा, वसु व निक्की ने मारी बाजी बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय बिजनौर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा.…
-
डीएम ने सीबीएसई कलस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाडियों को दिए प्रमाण पत्र डीएम ने की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त छात्र एवं छात्राओं की हौसला अफजाई बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खेलो इण्डिया खेलो तथा सीबीएसई कलस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाडियों…
-
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई 730 की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंर्तगत विवाह समारोह हुए सम्पन्न नवविवाहितों में 666 हिंदू जोड़े तथा 64 मुस्लिम जोड़े रहे शामिल बिजनौर। शासन के निर्देशों के अनुपालन तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला बिजनौर मुख्यालय सहित धामपुर एवं स्योहारा ब्लॉक के अलावा…
-
किरतपुर ब्लॉक के अस्पतालों एवं लैब का बायो मेडिकल वेस्ट के अंतर्गत निरीक्षण किरतपुर/बिजनौर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल के दिशा निर्देशन पर डॉ. हितेंद्र कुमार जिला क्वालिटी परामर्शदाता एवं डॉ. विशाल कुमार मेडिकल ऑफिसर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर के द्वारा किरतपुर ब्लॉक के अस्पतालों एवं लैब का बायो मेडिकल वेस्ट के…
-
वार्ड संख्या 21 का चहुंमुखी विकास कराएंगे एडवोकेट राजवीर सिंह मतदाताओं से जताई उनके बहुमूल्य वोट, सहयोग, अमूल्य समर्थन व आशीर्वाद की अभिलाषा बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर के नवसृजित वार्ड संख्या 21 से सभासद पद के लिए एडवोकेट राजवीर सिंह ने अपनी दावेवारी पेश कर दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास भारतीय…
-
ईओ ने जारी किया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट, दो के खिलाफ केस कोर्ट के आदेश पर बढ़ापुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा चार दशक पहले मरहूम महिला की मौत दर्शाई तीन साल पहले करोड़ों रुपए की संपत्ति में दाखिल खारिज कराने को भू माफियाओं ने रची साजिश बिजनौर/ बढ़ापुर। न्यायालय के आदेश पर अधिशासी अधिकारी बढ़ापुर…
-
नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार नगीना। पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। उसका एनडीपीएस में चालान कर जेल भेज दिया गया है।मुखबिर की सूचना पर मझेडा पुलिस चौकी प्रभारी कमल सिंह ने थाना क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर गंग वाली निवासी शाहनवाज पुत्र नसीर अहमद निवास पर दबिश देकर…
-
कुंवारी मां ने नवजात शिशु को गंदे नाले में फेंका! नगीना। कुंवारी मां ने लोग लाज के डर से अपना पाप छुपाने के लिए नवजात शिशु को गंदे नाले में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र…
-
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक के अनुरूप विकसित होगा शेरकोट का ब्रुश उद्योग शेरकोट स्थित ब्रुश उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक के अनुरूप किया जाएगा विकसित। आधुनिक मशीन, पैंकिंग, मेनुफेक्चरिंग आदि की सुविधाओं से सम्पन्न कॉमन फैसिलिटी सेंटर की होगी स्थापना, प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी उपलब्ध- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा राष्ट्रीय…
-
जिले के युवा एवं युवतियों को शूटिंग क्षेत्र में भाग लेने के लिए किया जाएगा प्रेरित राइफल एसोसिएशन को जिलेे में क्रियाशील और बहुउपयोगी बनाने के लिए जिला प्रशासन सभी सम्भव प्रयास करेगा और शूटिंग रेंज तथा शाहपुर स्थित लॉग शूटिंग रेंज को आधुनिक रूप में विकसित कर जिले के युवा एवं युवतियों को शूटिंग…
-
डीएम ने गणमान्यों को दिलाई बिजनौर को नशा मुक्त करने की शपथ नशे के विरुद्ध एक युद्ध की भांति लड़ा जा रहा है नया सवेरा अभियान: एसपी बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद बिजनौर में नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान नया सवेरा के अन्तर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा फार्म…
-
अम्बेडकर नगरी के मतदाताओं ने दिया तरूणा देवी को समर्थन का आश्वासनडोर-टू-डोर कैंपेन में मतदाताओं से मिले राहुल कुमार उर्फ पिंकी बिजनौर। जैसे-जैसे निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ही चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों ने डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरूआत कर दी है। वार्ड नंम्बर-13 से चुनाव मैदान कई मतदाता जोर-आजमाइश कर रहे हैं।…
-
17 दिसंबर, 2022 को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 17 दिसंबर, 2022 को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में पूर्व की भांति पेंशन दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला कोषाधिकारी सूरज कुमार ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का…
-
पुलिस परिवार केन्द्र ने बिखरने से बचाए दो परिवार बिजनौर। पुलिस परिवार केन्द्र की ओर से परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है। इस दौरान 02 परिवारों को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन प्रांगण में परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में सुनवाई की…
-
आकाश तोमर जिला उपाध्यक्ष व नसीम अहमद बने बुढ़नपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की मीटिंग में जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया ऐलान बिजनौर। स्योहारा के बुढ़नपुर में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर इकाई की एक मीटिंग में बुढ़नपुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस…
-
जनवरी से होगा हर तहसील में बैठकों का आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा विश्व हिंदू महासंघ ने तैयार की 3 महीने की संगठनात्मक कार्य योजना बिजनौर। स्योहारा में विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी 3 महीने की संगठनात्मक…
-
न्याय की गुहार लगाने धामपुर विधायक की चौखट पर पहुंचे व्यापारी। जीएसटी सर्वे छापे के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सौंपा विधायक पुत्र को ज्ञापन। स्योहारा। जीएसटी सर्वे छापे के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा की चौखट पर पहुंच गया है। व्यापार मंडल…
-
नजीबाबाद में संत निरंकारी सत्संग भवन पर हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन। शिविर में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने भी किया रक्तदान। शिविर में 113 रक्तदाताओं ने रक्तदान। बिजनौर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के निर्देशानुसार नजीबाबाद में जलालाबाद रोड पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया…
-
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां बेटे समेत तीन की मौत बीमार रिश्तेदार को देखकर घर लौटते समय हुई घटना परिजनों ने किया जाम लगाने का प्रयास बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र में धामपुर मार्ग पर गांव ऊमरी के पास गन्ने से भरे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां बेटे सहित तीन की मौत हो गई।…
-
जीएसटी और सेल टैक्स ऑफिसर्स से मिलेंगे हल्दौर व्यापारी बिजनौर। हल्दौर में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर शनिवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने नगर में जीएसटी और सेल टैक्स की टीम पहुंचने पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर समस्त व्यापारियों के हित में टीम में शामिल अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। समस्त व्यापारी एकजुट…
-
कलक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली मानवाधिकार दिवस की शपथ संविधान में निहित है मानवाधिकार- अपर जिलाधिकारी वित्त बिजनौर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को मानवाधिकार दिवस की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति 10 दिसम्बर को…
-
भनेड़ा में गंदगी का साम्राज्य, ओडीएफ़ प्लस के कार्यों की गति बहुत धीमी डीपीआरओ को भनेड़ा में मिला गंदगी का साम्राज्य। ओडीएफ़ प्लस के कार्यों की गति बहुत धीमी। मेमन सादात में साफ़ सफ़ाई संतोषजनक नहीं। बिजनौर। डीपीआरओ सतीश कुमार ने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ विकास खंड किरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भनेड़ा…
-
अरुण कुमार वर्मा को टिकट मिला तो रच देंगे जीत का इतिहास स्योहारा। भारतीय जनता पार्टी ने टिकट के प्रबल दावेदार अरुण कुमार वर्मा को यदि प्रत्याशी बनाया गया तो संभवत: वह जीत दर्ज कर इतिहास रच देंगे। इसके पीछे कारण यह है कि उन्हें सर्व समाज का वोट हासिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।…
-
चोरी के ट्रैक्टर, दो बाइक समेत हरिद्वार का बदमाश गिरफ्तार, दो फरार बिजनौर। थाना मंडावर पुलिस ने चोरी के एक ट्रैक्टर, दो बाइक व अवैध शस्त्र सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी हरिद्वार उत्तराखंड के रहने…
-
चार विभागों की टीमों ने शुरू किया सर्वे कार्य– स्योहारा रेलवे फाटक, शुगर मिल, रेलवे स्टेशन, जैतरा फाटक पर पहुंची सर्वे टीम धामपुर। क्षेत्र के लोगों की मांग पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के 18 महीने में रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण के वादे के बाद टीमों ने सर्वे किया। टीम ने शुगर मिल फाटक पर…
-
प्रदीप कुमार बने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष -टोपी पहनाकर व गाड़ी की झंडी देकर किया गया सम्मानित नहटौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की सभा में किसान यूनियन छोड़कर आए प्रदीप कुमार को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर नियुक्त किया गया, टोपी पहनाकर व गाड़ी की झंडी देकर सम्मानित किया गया शुक्रवार को…
-
एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्ला नंगला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।…
-
डीसीओ की गाड़ी पलटी, ड्राइवर घायल बिजनौर। डीसीओ की गाड़ी नूरपुर से लौटते समय ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होकर पैजनिया पावटी के बीच में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में डीसीओ बिजनौर सवार नहीं थे। बताया गया है कि गाड़ी गलत साइड में जाकर एक पेड़ से टकराई और पलटी खाते हुए…
-
मासिक पंचायत में नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए भाकियू ने भरी हुंकार स्योहारा। गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता पृथ्वी सिंह ने और संचालन हरिओम यादव ने किया। पंचायत में किसानों के मुद्दों के साथ-साथ 15 दिन से लापता नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग…
-
जीएसटी विभाग की टीम ने बिजनौर में मारा छापा, बाजार बंद गली मोहल्लों की दुकानें भी हुईं बंद। व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप। सदर भाजपा विधायक सूची चौधरी और उनके पति भाजपा नेता मौसम चौधरी ने सुनीं व्यापारियों की व्यथा। उत्पीड़न न होने देने का दिलाया भरोसा। बिजनौर। शहर में जीएसटी विभाग की टीम…
-
बोर्ड की अंतिम बैठक में हुआ बिंदुओं पर विचार स्योहारा। चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील के सफल 5 वर्ष के कार्यकाल के बोर्ड की अंतिम बैठक नगरपालिका प्रांगण में आयोजित हुई।बैठक में गत बैठक के कार्यो की पुष्टि, नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त, नालियों की मरम्मत, चैनल लगाने, सर्दियों में मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने,…
-
ग्राम घनसूरपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर ग्राम वासियों ने जाना लोक अदालत का महत्व, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होता है मुकदमे का निस्तारण- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर मदन पाल सिंह के निर्देशन में सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर अनिल…
-
बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बैंक कर्मचारियों के साथ बैठक की गई इस दौरान एसपी सिटी ने सुनीं उनकी समस्याओं को सुना व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-
गन्ने से भरे वाहन बन रहे जाम का कारण धामपुर। शुगर मिल में गन्ना ले जाने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर रेलवे फाटक बंद रहता है या किसी अन्य कारण से कोई वाहन सड़क में फंसने के चलते दिन में कई…
-
डा.दानिश कमाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब -युवाओं और बुजुर्गों की पहली पसंद बनी उनकी ईमानदारी। स्योहारा। नगर पालिका परिषद के पद के निर्दलीय प्रत्याशी डा.दानिश कमाल के चुनाव मैदान में होने से जहां विद्रोहियों में बौखलाहट मची हुई है तो वहीं युवाओं और बुजुर्गों की पहली पसंद उनकी ईमानदारी बनी हुई है। इस…
-
कण्व ऋषि आश्रम के सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए विकसित करने के निर्देश कृषकों के लिए प्राकृतिक बांस और प्राकृतिक घास से निर्मित होगा प्रशिक्षण कक्ष तालाब खुदवा कर लगाए जायेंगे कमल के पुष्प, वास करेंगे जंगली जीव गोवंश के गोबर और मल मूत्र को जैविक कृषि के रूप में उपयोग किया जायेगा। बिजनौर।…
-
निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को जमा होंगे लाइसेंसी हथियार जिला मजिस्ट्रेट ने निकाय चुनाव हेतु आग्नेयास्त्र जमा कराये जाने संबंधी स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन बिजनौर। जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि विशेष कार्याधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० अंतर्नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आग्नेयास्त्र जमा…
-
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय खो खो महिला प्रतियोगिता में आरबीडी बनी उपविजेता बिजनौर। गोकुल दास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद द्वारा एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई। इसमें 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर डा मंजु एवम टीम कोच डा. सीमा चौधरी के निर्देशन में आरबीडी की टीम ने बरेली कॉलेज बरेली, मेजबान…
-
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली का 11 को नजीबाबाद में विशाल रक्तदान शिविर बिजनौर। दिनांक 11 दिसंबर दिन रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के तत्वाधान में नजीबाबाद में जलालाबाद रोड पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा…
-
बिजनौर। जनहित की बात कहना समाजसेवी डा० एम० कासिम अन्सारी को भारी पड़ गया। टाउन हॉल के गेट नंबर दो पर संचालित देशी शराब की दुकान के सिक्ख सेल्समैन ने अपने साथी संग मिलकर उन्हें जमीन पर गिरा कर जबरदस्त पीटा। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में लिखित शिकायती पत्र लिखकर…
-
जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुर्ननियुक्ति का सुनहरा अवसर, 15 दिसम्बर तक करें आवेदन जनपद न्यायालय में आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक सहित 24 पदों पर होेगी पुर्ननियुक्ति बिजनौर। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय बिजनौर में रिक्त पदों पर जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण की पुर्ननियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये…
-
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत नगीना। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत हो गई। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर बुधवार की सुबह एक गुलदार के मृत अवस्था में पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर गुलदार को देखने के लिए इकट्ठा…
-
हत्यारोपी पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट का आदेश एसएसी-एसटी एक्ट के विशेष सत्र न्यायाधीश ने दिया आदेश थाना नगीना देहात का मामला बिजनौर। एसएसी-एसटी एक्ट के विशेष सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने के मामले में नगीना देहात थानाध्यक्ष को पति सहित छह ससुरालियों…
-
बिजनौर पब्लिक स्कूल में ऑडिटोरियम हॉल का उद्घाटन बिजनौर। छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए आज बिजनौर पब्लिक स्कूल में ऑडिटोरियम हॉल का उद्घाटन बिजनौर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल विकास त्यागी सहित चेयरमैन महेंद्र सिंह की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने ऑडिटोरियम…
-
आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक मीटिंग में सौंपा बीडीओ को ज्ञापन स्योहारा। गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में दो सूत्रीय मांग पत्र गन्ना प्रबंधक व विकास खंड अधिकारी को सौपा गया।…
-
जीएसटी टीम पहुंची स्योहारा, मचा हड़कंप स्योहारा। वाणिज्य कर विभाग की टीम के स्योहारा पहुंचते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। देखते ही देखते बाजार पूर्णता बंद हो गया। छोटे से बड़े व्यापारी भयभीत नजर आए। व्यापारियों में छापामारी को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। जीएसटी टीम लगभग एक घंटे तक फुव्वारा…
-
क्रॉसविंड सोलूशन्स कंपनी द्वारा प्रथम दौर में 16 छात्रों का चयन कुँवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में हुआ आयोजन बिजनौर। कुँवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर में जानी मानी कंपनी क्रॉसविंड सोलूशन्स ने रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया। क्रॉसविंड सोलूशन्स कंपनी भारत में एक तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के ड्रोन्स और…
-
सीओ सिटी ने की बिजनौर शहर में पैदल गश्त बिजनौर। आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त के निर्देश पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने दे रखे हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए शिद्दत से जुटे हुए…
-
तकनीकी अधिकारियों की टीम करेगी गडढा मुक्त कराई गई सड़कों का स्थलीय सत्यापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में हुई सड़कों को गड्ढामुक्त कराने से संबंधित बैठक गडढा मुक्त कराये गयी सड़कों का जिला स्तरीय अधिकारियों व तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित कर कराया जायेगा…
-
दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज स्योहारा। मायके से नकदी व बाइक नहीं लाने पर विवाहिता को ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी बीना देवी ने बताया…
-
मां भगवती के दरबार में माथा टेक कर प्राप्त किया आशीर्वाद स्योहारा। गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, संस्थापक डा.अमित कुमार व इंजी. अंशुल चौहान व डारेक्टर एड.अनुराग चौहान द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण…
-
गैस एजेंसी स्वामी देवेंद्र चौधरी को सभी वर्गों का समर्थन बिजनौर। किरतपुर नगर निकाय का चेयरमैन पद आरक्षित होने से नगर में राजनीतिक बवंडर मच गया है। चेयरमैन पद के लिए ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों को बहुत बड़ा झटका लगा है तथा नगर में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। नगर के राजनीतिक गलियारों…
-
बोद्धिसत्व बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया बिजनौर। कस्बा हल्दौर के मोहल्ला अम्बेडकर नगर/जमनोवाला में बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर का 66वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर कुंवर राहुल सिंह, अभिषेक चौहान उर्फ मोनू, अनीस अंसारी, गौरव कुमार उर्फ गोल्डी, देश चौहान, प्रदीप उर्फ मस्ता, मा. विरेंद्र सिंह, मुन्नू ठेकेदार, केसू, राजकुमार,…
-
व्यापारी सुरक्षा फोरम की नगर हल्दौर कार्यकारिणी गठित किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे: राजकुमार गोयल बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की नगर हल्दौर कार्यकारिणी आज गठित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राहुल वर्मा ने किया, अध्यक्षता पंडित दिनेश चांद शर्मा ने की। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र…
-
अंबेडकर जी का संघर्ष मय जीवन देश के सभी नागरिकों के लिए प्ररेणास्रोत: रवि महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित नजीबाबाद। अम्बेडकर शिक्षित, संगठित, संघर्ष, सेवा समिति (एएस 5) के तत्वाधान में मोहल्ला रमपुरा के रविदास बस्ती में अम्बेडकर स्थल पर सविधान निर्माता, बोधिसतव बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का 66वॉ महापरिनिर्वाण…
-
नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर पर भी मनेगा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस– हर महीने की 8 तारीख को 9 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा शारीरिक व मानसिक समस्याओं का समाधान– सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी स्टाफ का किया जा चुका है ओरियंटेशन बिजनौर। अब शहर के किशोरों की भी मानसिक व शारीरिक समस्याओं का समाधान स्वास्थ्य…
-
बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय बिजनौर में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मोमबत्ती प्रज्वलित कर नमन, त्रिशरण,…
-
निकाय चुनाव: जिसका हमें था इंतजार…वो घड़ी आ गईस्योहारा नगर पालिका अस्तित्व में आने के बाद अभी तक नहीं हुई आरक्षित ~आकाश तोमर स्योहारा (बिजनौर)। लंबे इंतजार और तमाम आशंकाओं व संभावनाओं के बीच नगर निकायों की अध्यक्ष पद आरक्षण सूची सोमवार शाम को जारी हो गई। इसे देख स्योहारा में न सिर्फ संभावित चेयरमैन…
-
31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा हेतु पंजीकरण बिजनौर। रबी सीजन की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द ने जनपद के कृषकों को सूचित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद बिजनौर की रबी सीजन की अधिसूचित…
-
सहसपुर: सीट फिर सामान्य होने से खिले पुराने सभी दावेदारों के चेहरे स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत सीट इस बार सामान्य होने से अन्य दावेदारों को झटका लगा है। वर्ष 2017 में सहसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिये आरक्षित हुआ था। उससे पहले व इस बाऱ फिर सामान्य सीट होने से पुराने सभी दावेदारों…
-
एसडीएम सीओ ने किया मतदान केंद्र व मतदेय स्थल का निरीक्षण बिजनौर। निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र व मतदेय स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम सदर मोहित…
-
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक महावीर दत्त शर्मा जी की 14 वीं पुण्यतिथि पर हुआ गोष्ठी का आयोजन बिजनौर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित महावीर दत्त शर्मा जी की 14 वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों…
-
भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, कहानी का तीसरा हिस्सा… लोगों की जुबां पर है नगर पंचायत मण्डावर में पदस्थ लोगों के भ्रष्टाचार की कहानी! अंत्येष्टि स्थल निर्माण में भी कर डाला करोड़ों का घोटाला यहां आने जाने को नहीं है सीधा रास्ता, बीच में है बाग। तालाब पर किया गया है अंत्येष्टि स्थल का निर्माण। बिजनौर। नगर…
-
बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प बिजनौर। भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बिजनौर शहर अध्यक्ष श्रीमती मीनू गोयल ने…
-
चेयरपर्सन फ़हमीदा ख़ातून ने दी चांदपुर नगरवासियों को शानदार पार्क की सौग़ात -सहयोग के लिए चांदपुर वासियों का रहेंगे दिल से शुक्रगुज़ार : अरशद अंसारी बिजनौर। नगर पालिका परिषद चांदपुर की चेयरपर्सन फ़हमीदा ख़ातून ने चांदपुर नगर वासियों की परेशानी और उनकी सेहत को अच्छा बनाने के लिए नगर वासियों को एक शानदार पार्क की…
-
एसपी ग्रामीण धर्म सिंह ने किया थाना मैस का निरीक्षण बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल द्वारा थाना अफ़ज़लगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मेस, महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय इत्यादि को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व पैदल गश्त कर…
-
उच्चाधिकारियों के नहीं काटने होंगे चक्कर, थाना पर ही मिलेगा न्याय : राजीव चौधरी बिजनौर। प्रभारी निरीक्षक थाना स्योहारा राजीव चौधरी ने कहा कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए पीड़ितों को त्वरित न्याय थाना पर ही दिलाया जाएगा तथा अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर…
-
12 दिसम्बर तक जनपद में धारा-144 लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले के विरूद्व धारा-188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी- अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विनय कुमार सिंह बिजनौर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं एवं आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन आसन्न है उक्त के…
-
विशेष अभियान दिवस में युवाओं व महिलाओं में दिखा उत्साह आयोग ने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन फार्म भरने की दी सुविधा- अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) 08 दिसम्बर तक विधान सभा निर्वाचक नामावली मेें नाम सम्मिलित करने हेतु करें आवेदन- उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिजनौर। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने राजनैतिक…
-
फाइनल मैच में चांदपुर की टीम ने दरबाड़ा की टीम को 31-29 के अंतर से हराया गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बिजनौर। गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में चांदपुर की टीम ने दरबाड़ा की टीम को 31-29 अंकों के अंतर से…
-
फादरसन स्कूल चांदपुर ने हापुड़ की टीम को 20 अंकों से हराया बिजनौर। फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई कबड्डी कल्स्टर के दूसरे दिन फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर की टीम ने रॉयल पब्लिक स्कूल हापुड़ को 20 अंकों से पराजित किया। विद्यालय में चल रहे कबड्डी कलस्टर के दूूसरे दिन दूसरे राउंड…
-
आवास बनवाने के नाम पर धन मांगने वाले की करें शिकायत: सीडीओ जिला बिजनौर को 1912 आवासों का लक्ष्य प्राप्त, ऑनलाईन स्थायी प्रतीक्षा सूची से वरीयता क्रम में पात्रता के अनुसार आवासों का होगा आवंटन, धनराशि की मांग करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी एफआईआर-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा बिजनौर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)…
-
बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित बिजनौर। शासन ने निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा कर दी है। इस बार बिजनौर जिले की दो पालिकाओं किरतपुर और शेरकोट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी दस पालिकाओं में अध्यक्ष पद की सीट सामान्य है। वहीं बिजनौर…
-
डग्गामार वाहन चालकों की पौ बारह, ई~रिक्शा चालकों पर सितम ई~रिक्शा (मिनी मेट्रो) को पंजीकरण कराने के लिए मांगा समय पुरानी मॉडल रिक्शा (मिनी मेट्रो) के पंजीकरण कम शुल्क में कराने की मांग मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा बिजनौर। एक तरफ शहर बिजनौर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में डग्गामार वाहनों से राजस्व…
-
भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, कहानी का दूसरा हिस्सा… साइड पटरी इण्टरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण के नाम पर हजम कर लिए साढ़े 77 लाख! जांच पड़ताल में मौके पर नहीं पाया गया निर्माण बिजनौर। नगर पंचायत मण्डावर में पदस्थ लोगों ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर डाली। विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला…
-
किसान की पशुशाला से गाय को उठाकर ले गया बाघ बिजनौर। बढ़ापुर वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र के समीप डेरा डालकर कृषि करने वाले एक किसान की पशुशाला से बाघ किसान की गाय को उठाकर ले गया। पास ही जंगल मे ले जाकर गाय को अपना निवाला बना लिया। सवेरे किसान जब डेरे पर…
-
एमडीकेवी में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त, प्रबंध समिति हुई निष्क्रिय कालेज स्टाफ के दो माह से रुके वेतन का रास्ता हुआ साफ प्राधिकृत नियंत्रक कालेज पहुंचे, प्रवक्ता शोभा वर्मा थीं अनुपस्थित प्राधिकृत नियंत्रक ने प्रधानाचार्या कक्ष पर लगे ताले को किया सील नजीबाबाद। मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज नजीबाबाद के प्रबंधक द्वारा चयनित प्रधानाचार्या सुनीता चौधरी…
-
आबकारी इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार शुक्ला ने देर रात्रि तक चलाया सघन चेकिंग अभियान अफजलगढ। आगामी चुनाव के मद्देनजर आबकारी इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ अफजलगढ़ व रेहड़ थाना क्षेत्र की सभी दुकानों पर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। आगामी चुनाव के मद्देनजर आबकारी इंस्पेक्टर उपेन्द्र शुक्ला ने अपनी टीम के साथ अफजलगढ़…
-
विशाल कम्बोज को मिली व्यापारी सुरक्षा फोरम में जिम्मेदारी बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए नवीन ईकाई की घोषणा की गई। कम्बोज बिल्डिंग मटीरियल पर संपन्न हुई बैठक का संचालन जिला मंत्री राहुल वर्मा ने किया ओर अध्यक्षता अनिल कम्बोज वरिष्ठ व्यापारी नेता व समाजसेवी ने की। कम्बोज परिवार पिछले…
-
अग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में अभियान चलाया बिजनौर। पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर के निर्देशन में अजय कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में समस्त प्रभारी अग्निशमन केन्द्रों द्वारा स्कीम नंबर-03 एवं 06 के अंतर्गत जनपद बिजनौर के हॉस्पिटल /नर्सिंग होम एवं होटल का फायर ऑडिट,…
-
नगर पंचायत मंडावर में शान से हुआ करोड़ों का घोटाला! तत्कालीन डीएम, सीडीओ, चार ईओ और तीन ठेकेदारों पर गंभीर आरोप सपा से चेयरमैन आशिफ उर्फ “शान” के कार्यकाल सन 2012 से 17 के बीच का मामला अंत्येष्टि स्थल, कान्हा पशु आश्रय स्थल और प्रकाश पब्लिक स्कूल से मंडी समिति तक इंटर लॉकिंग की जगह…
-
07 दिसम्बर से कृषि यन्त्रों पर अनुदान हेतु करें आवेदन बिजनौर। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द ने जनपद बिजनौर के कृषक भाइयों को अवगत करते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों को अनुदान पर प्राप्त करने के लिए दिनांक 07 दिसम्बर,2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से बुकिंग प्रारम्भ की जा…
-
31 शिकायती व प्रार्थना पत्र में से 02 का मौके पर ही निस्तारण प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ करना सुनिश्चित करें- उपजिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन तोमर बिजनौर। तहसील नजीबाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।…