Category: Bijnor
-
जिले में 11 प्लाईवुड फैक्ट्रियों में चला विशेष छापामार अभियान। सब जगह all is well, लेकिन फिर भी अनुदानित यूरिया का प्रयोग अथवा भंडारण न करने की हिदायत। बिजनौर। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद में संचालित प्लाईवुड फैक्ट्रियों में अनुदानित यूरिया के प्रयोग की शिकायत प्राप्त होने पर विशेष छापामार अभियान चलाया गया।…
-
बिजनौर- हस्तिनापुर- दिल्ली रेलवे लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी। रिकार्ड दो दिन में दी गई मंजूरी। सर्वे पर 1, करोड़ 58 लाख 75000 हजार रुपये खर्च का है अनुमान। बिजनौर। रेल मन्त्रालय ने मेरठ- हस्तिनापुर – बिजनौर के 63.5 किमी नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी है। ऐसा सूत्रों से…
-
शलभ माथुर ने स्योहारा थाने के अभिलेखों और मेस का किया निरीक्षण। डीआईजी मुरादाबाद ने समाधान दिवस पर सुनीं समस्याएं। बिजनौर। डीआईजी शलभ माथुर ने जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी। इसके उपरांत थाने के अभिलेखों, साफ सफाई और मेस का निरीक्षण भी किया।…
-
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव। तमाम कोशिशों के बावजूद शिनाख्त नहीं। बिजनौर। चंदक नजीबाबाद रेलवे लाइन पर एक युवक का शव बरामद किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने…
-
प्राचीन बरगद के पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने जताया रोष। भूमाफियाओं के अवैध कब्जे वाली जमीन मूल श्रेणी में होगी दर्ज एएनएम निलंबन प्रकरण में सीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा पशुओं में फैली नई बीमारी एलएसडी पुलिस ने शांतिभंग में कई का किया चालान भूपेंद्र चौधरी के भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई…
-
CDO की खिलाफत में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण संघ ने खोला मोर्चा। एक हफ्ते में निलंबित ANM की बहाली नहीं तो छेड़ेंगे आंदोलन। जिलाधकारी को ज्ञापन देकर दिया अल्टीमेटम। बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा द्वारा विकास खण्ड मौ०पुर देवमल के ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर उर्फ जन्दरपुर में तैनात एएनएम दीपा कोटवाल के निलंबन का…
-
पशुओं में फैली नई बीमारी एलएसडी। लंपी स्किन डिजीज वायरस के कारण होता है गो-जातीय पशुओं में चमड़ी का रोग। पशुपालन विभाग से मांगी साढ़े तीन लाख वैक्सीन। प्रदेश के हिस्से में आ रही साढ़े 17 लाख वैक्सीन। बकरियों में पिछले कुछ वर्षों में फैली गोट पॉक्स की वैक्सीन ही रामबाण साबित होगी! बिजनौर। जनपद…
-
बिजनौर। अपना दल (एस) के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एड. ने जरुतमंद को रक्तदान कर हिन्दू मुस्लिम एकता का मिसाल कायम की। युवाओं से रक्तदान करने का भी आह्वान किया। युवा नेता शैलेन्द्र चौधरी को जानकारी मिली कि एक मुस्लिम व्यक्ति को ब्लड की जरूरत है। उन्होंने अपना खून डोनेट करने की इच्छा जाहिर…
-
अपना दल (एस) ने मनाई बाबू बीपी मंडल जी की जयंती। बिजनौर। नजीबाबाद में अपना दल (एस) के क्षेत्रीय कार्यालय पर बाबू बीपी मंडल जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर चौधरी शैलेंद्र सिंह एडवोकेट पूर्व चेयरमैन की उपस्थिति में एक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प…
-
सड़कों पर पैदल मार्च कर एसपी ने जनता को दिलाया सुरक्षा का अहसास। व्यापारियों, ठेले, रेहड़ी वालों और मुअज्जिज लोगों से किया संवाद स्थापित। एसपी के हाथ से टॉफी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे। बिजनौर। आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश…
-
पोषण पाठशाला में अभिभावकों को किया गया जागरूक। वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं वेब लिंक के माध्यम से किया गया ’’पोषण पाठशाला’’ का आयोजन। बिजनौर। पोषण अभियान के अन्तर्गत सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं वेब लिंक के माध्यम से ’’पोषण पाठशाला’’ का आयोजन किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेन्द्र मिश्र के अनुसार…
-
मुख्यमंत्री के 1- ट्रिलियन के लक्ष्य प्राप्ति में आईआईए बनेगा सहयोगी। नवंबर में योगी के बिजनौर आने की संभावना। बिजनौर। राष्ट्रीय इन्डस्ट्री एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर उत्तर प्रदेश को 1- ट्रिलियन के लक्ष्य की पूर्ति में सहयोगी बनने का आश्वासन दिया। उन्होंने…
-
लखनऊ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के कुख्यात बदमाश आदित्य राणा की कस्टडी से फरारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई थानों में आदित्य के खिलाफ संगीन धाराओं में ढाई दर्जन केस दर्ज है। बिजनौर एसपी दिनेश के अनुसार आरोपी की फरारी के बाद पुलिस सतर्कता…
-
दरोगा समेत 4 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज। बिजनौर पेशी से लौटते शाहजहांपुर में हुई वारदात। खाना खाने के दौरान टॉयलेट के बहाने निकल भगा। बिजनौर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप लखनऊ/ बिजनौर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जेल में बंद कुख्यात बदमाश आदित्य राणा पुलिस हिरासत से फरार हो गया। मंगलवार को लखनऊ…
-
कुलदीप राजपूत बने जिलाध्यक्ष, संजय सिंह जिला मंत्री। सर्वसम्मति से हुआ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ का चुनाव। बिजनौर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के चुनाव में कुलदीप राजपूत को सर्वसम्मति से निर्विरोध संगठन का जिला अध्यक्ष और संजय सिंह को जिला मंत्री चुना गया। मोहम्मदपुर देवमल विकास सभागार में जनपद के समस्त ग्राम पंचायत…
-
केन्द्रीय रेलवे मंत्री ने किया धामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सौंपे धामपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हेतु ज्ञापन। बिजनौर। केन्द्रीय रेल एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनपद बिजनौर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन धामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। श्री वैष्णव ने…
-
ईरान में छाया बिजनौर का छोरा लवी। 29 को बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में स्वागत की तैयारियां। नई दिल्ली। ईरान के तेहरान में आयोजित हुई जूनियर एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2022 में भारतीय टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया। यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है।…
-
रेलवे और बीएसएल में विशेष योजनाओं पर हो रहा काम: अश्वनी वैष्णव। दो दिवसीय दौरे पर बिजनौर पहुंचे रेलवे एवं दूर संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव। प्रेस वार्ता में बताईं सरकार की आगामी योजनाएं। गांव-गांव तक उपलब्ध होंगी आधुनिक संचार सुविधा। बिजनौर। भारत सरकार रेलवे विभाग को अत्यधिक सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष योजनाएं बनाने की…
-
उप कृषि निदेशक ने चेताया जालसाजों से बचे किसान। सोलर पम्प स्थापना हेतु धनराशि जमा कराने हेतु नहीं किया जाता कोई फोन। बिजनौर। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र ने जनपद के समस्त किसान भाइयों को सचेत व सूचित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी०एम०-कुसुम) योजनान्तर्गत कृषि विभाग से सोलर…
-
30 अगस्त तक दिव्यांग पेंशन लाभार्थी करा लें आधार प्रमाणीकरण- सीडीओ बिजनौर। दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत आच्छादित होने वाले लाभार्थियों को अपनी दिव्यांग पेंशन में अपना आधार प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने उक्त जानकारी देते हुए अवगत कराया कि दिव्यांग पेंशन में आधार प्रमाणीकरण न होने की स्थिति में पेंशनरों के…
-
मांगों को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारियों का धरना शुरू। चार दिन काली पट्टी बांध कर किया था कार्य। बिजनौर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय आह्वान के तहत दिनांक 18 अगस्त 2022 से समस्याओं / माँगों के समर्थन में आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार से शाखा कार्यालय पर पांच…
-
डेंगू एक गम्भीर रोग, सावधानी व सतर्कता बनाए रखें-जिलाधिकारी। लक्षण दिखने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श लें व जांच कराएं। दायित्वों के निर्वहन में यदि शिथिलता या लापरवाही बरती जाती है तो दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही। बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शासन स्तर से समय-समय पर कराये गये दिशा-निर्देशों के…
-
स्योहारा पुलिस ने 1560 एलप्रो जॉम नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। बिजनौर। नशे के खिलाफ स्योहारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर क्षेत्र में दिखने को मिल रहा है। आम लोग पुलिस को नशा सप्लाई करने वालों के बारे में सूचना दे रहे हैं और इसी जागरूकता अभियान के…
-
सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर की नियुक्तियों के लिए 25 से शिविर। 25 अगस्त से सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर की नियुक्ति हेतु विकास खण्ड मुख्यालयों पर होगा शिविर का आयोजन। बिजनौर। जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में बेरोजगारों को रोजगार उलपब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर…
-
सफलतापूर्वक आयोजित हुई खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, अनेक किसान हुए लाभान्वित मेले में कृषि योजनओं, निवेशों, फसल बचाव व कृषि की दी गई नवीनतम जानकारी बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022 एवं नेशनल मिशन ऑन एडिविल ऑयल (ऑयल सीड्स) योजनान्तर्गत खरीफ तिलहन किसान मेले का आयोजन कॉकरान…
-
सिटी एएसपी व सीओ ने शहर में की पैदल गश्त बिजनौर। आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु पुलिस विभाग सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में अपर पलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीण रंजन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस फोर्स के…
-
पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी को 20 साल की जेल व ₹20 हजार अर्थदण्ड। मॉनिटरिंग सेल, विशेष लोक अभियोजक व स्थानीय पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी। बिजनौर। पॉक्सो अधिनियम के तहत न्यायालय द्वारा आरोपी को 20 साल की जेल व ₹20 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। मॉनिटरिंग सेल, विशेष लोक अभियोजक…
-
लखनऊ। वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल की पदोन्नति की गईं है। उन्हें अब वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ने संस्था के संरक्षक; उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…
-
बिजनौर। नहटौर चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी को गोली मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने उनको मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर धमकी दी। राजा अंसारी ने सुरक्षा दिलाने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नहटौर नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन फिरोजा खातून के पुत्र राजा अंसारी के मोबाइल पर…
-
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तारी के विरोध में बिजनौर में भी उबाल है। इसी क्रम में चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व स्योहारा थाने का घेराव किया गया। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दिल्ली…
-
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा के दौरान मुस्तैद रही पुलिस बिजनौर। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा के दौरान पुलिस बल मुस्तैदी से जुटा रहा। बिजनौर में रविवार को वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीन रंजन ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस…
-
पर्वतीय इलाकों में भारी वर्षा से हो रहा गंगा नदी में कटान। लोगों को नदियों के समीप न जाने की हिदायत। बिजनौर। पर्वतीय इलाकों में हो रही भारी वर्षा से जनपद के कई स्थानों पर गंगा नदी उफान पर है। साथ ही बड़े पैमाने पर कटान भी हो रहा है। इसे देखते हुए लोगों को…
-
एडीएम व तहसीलदार ने किया बूथों का निरीक्षण। वोटर आईडी के साथ आधार कार्ड लिंक कराने की मुहिम तेज। बिजनौर। मतदाताओं को अपने वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार कार्ड के नंबर को लिंक करने के लिए फार्म -6बी भरकर जमा करना होगा, हालांकि अभी यह पूरी तरह से मतदाताओं के लिए स्वैच्छिक है, वह…
-
राजस्थान मामले को लेकर भड़के बसपाई। दलित छात्र की पिटाई व मौत पर बसपाइयों में रोष। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान के जिला जालोर अंतर्गत ग्राम सुराणा में 9 वर्षीय दलित छात्र इन्द्र कुमार की पिटाई और मौत के मामले को लेकर रोष जताया है। इस…
-
बिजनौर। स्योहारा क्षेत्रान्तर्गत गंगाधरपुर में 11 हजार एचटी लाइन टूट कर घर पर गिरने से वहां बंधे दो पशु करंट की चपेट में आ गए। झुलसने से दोनों की मौत हो गई जबकि एक पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। रात में ही एकत्र होकर विभाग के…
-
पालिका परिषद के चुनाव की सुगबुगाहट। अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे बिजनौर के नेता। पालिका अध्यक्ष पद पर ताल ठोंक सकते हैं महमूद कस्सार! बिजनौर। पालिका परिषद के आसन्न चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों में सरगर्मियां परवान चढ़ने लगीं हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात…
-
बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति ने शेरकोट क्षेत्र के ग्राम नसीरीवाला में स्थित गौ आश्रय स्थल पर पूजा पाठ किया। उन्होंने गौ सेवा की तथा गौ तिलक किया। इस अवसर पर प्रधानपति ने उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया। गो आश्रय स्थल पर धामपुर ब्लाक प्रमुख पति नीरज प्रताप सिंह…
-
नशे में टल्ली होकर डॉक्टर पहुंचे अस्पताल! टेबल पर ही बोतल रखकर शुरू हो गए दिनदहाड़े। सीएमओ ने कही कार्रवाई की बात। बिजनौर। समीपुर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली विभाग के लिए जी का जंजाल बन गई है। एक महीने की छूट्टी बाद डॉक्टर साहब अस्पताल तो पहुंचे, लेकिन नशे में टल्ली होकर। यही…
-
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा महिला व 20 पशुओं की मौत बिजनौर। थाना बढ़ापुर क्षेत्र में पशुशाला पर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से महिला व 20 पशुओं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गए हैं। थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव…
-
गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक मांगे आवेदन मानवाधिकारों की रक्षा एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वाेत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, 31 अगस्त तक करें आवेदन बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि जनपद में निवासरत व्यक्तियों में से कोई…
-
बिजनौर। महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी जनपद बिजनौर के तत्वावधान में आगामी 28 अगस्त दिन रविवार प्रात: 10:00 बजे शहनाई वेंकट हाल बिजनौर में सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष प्रधान कल्याण सिंह सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी पिछले 22…
-
धरना स्थल पर ही चूल्हा चढ़ा कर पका लिए दाल भात। कलक्ट्रेट में ही जमा दिया लंगर। पत्रकार साथियों ने भी चखा भरपूर स्वाद। बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन ने लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने…
-
बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में लड्डू गोपाल को नई पोशाक व नए श्रृंगार के साथ विराजमान किया। काफी श्रद्धालुओं ने गुरुवार 18 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। वहीं बहुत से गृहस्थों ने शुक्रवार को व्रत रखकर जन्माष्टमी मनाई। मंदिरों को दुल्हन की…
-
साथियों समेत नजीबाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हो जाती है फरार बिजनौर। नजीबाबाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नई नवेली दुल्हन अपने ससुरालियों को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर और नकदी व जेवर समेट कर फरार हो जाती है। यहां के पहले…
-
बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस कार्रवाई में तीन वाहन चोर हत्थे चढ़ गए, जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा जनपद में वाहन चोरी/अन्य चोरी की घटनाओं की रोकथाम व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया…
-
बच्चों को स्कूली बैग व दीवार घड़ी वितरित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मौलिक सुविधाओं में सुधार के लिए सीडीओ ने की अनूठी पहल बिजनौर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पाठ्य सामग्री एवं मौलिक सुविधाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से विकास भवन में सोशल क्लब के अंतर्गत कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी द्वारा…
-
चारा पानी के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ रहे गौवंश। जिम्मेदारों को इनके इलाज से नहीं कोई सरोकार। शवों को नोच-नोच कर खा रहे गीदड़। बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा व विकास खण्ड हल्दौर के ग्राम माडी़ में स्थित गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा देख हर किसी का दिल पसीजने को मजबूर हो जाएगा।…
-
बिजनौर। नहटौर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज नहटौर जनपद बिजनौर में परा स्नातक छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्री टैबलेट मोबाइल योजना के अंतर्गत विधायक ओम कुमार ने टैबलेट वितरण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष इंजीनियर आशीष सिंघल, प्राचार्य डॉक्टर संजीव गौर, डॉक्टर कैलाश सिंह, डॉक्टर सीमा, डॉक्टर…
-
बिजनौर। ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसायटी ने आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ग्राम गंगदासपुर में भूरी सिंह देवता मंदिर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों को देश पर शहीद होने वाले क्रांतिकारियों की विजय गाथा से अवगत कराया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की…
-
बिजनौर। कृषक भाइयों के लिये दिनाँक 22 अगस्त, 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान मेला/गोष्ठी का आयोजन कॉकरान वाटिका, नजीबाबाद रोड, बिजनौर में किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किसान मेले में खरीफ अभियान 2022 के अन्तर्गत कृषकों को खरीफ…
-
35 दिव्यांगजनों को हुआ ट्राईसाइकिल का वितरण ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनो के चेहरे, जताया मुख्यमंत्री का आभार बिजनौर। विकास भवन प्रांगण में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक सदर श्रीमती सूचि चौधरी ने द्विव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 35 दिव्यांगजन को ट्राईसाईकिल का वितरण किया…
-
मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम होगा संचालित। आवेदन 10 अगस्त, 2022 से प्रारम्भ। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त, 2022 निर्धारित। k प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबन्धन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का विशिष्ट अवसर प्रदान करने के उददेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किये जाने का निर्णय लिया…
-
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत का नाम सामने आया है। जनपद बिजनौर अंतर्गत नगीना के पास धामपुर में नकल सेंटर बनाना भी इसी कनेक्शन का हिस्सा बताया जा रहा है। एसटीएफ के सूत्रों का दावा है कि इस पूरे मामले के तार…
-
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज एसपी की अगुवाई में डायल 112 की गाड़ियों पर सवार होकर पुलिसकर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान 112 में सवार पुलिसकर्मियों हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए…
-
श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर त्यागी समाज उद्वेलित। कलक्ट्रेट में, धरना प्रदर्शन कर दी चेतावनी। नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई? समाज को अपमानित करने का हक मीडिया को दिया किसने? बिजनौर। श्रीकांत त्यागी कांड को लेकर त्यागी समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। दरअसल 05 अगस्त 2022 को…
-
बिजनौर। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बिजनौर जनपद के सदर तहसील, धामपुर व नजीबाबाद के उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर तहसील के तहत मैसर्स शिवा ट्रेडिंग कंपनी विदुर कुटी रोड,…
-
बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के तत्वाधान में संत निरंकारी सत्संग भवन पर स्वतंत्रता दिवस मुक्ति पर्व के रूप में मनाया गया। संतों महापुरुषों बहनों व मिशन के बच्चों ने अपने अपने विचार व सुंदर सुंदर आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत किए। गुरु गद्दी से साध संगत को संबोधित करते हुए संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी ने…
-
16 से 23 अगस्त तक ई-केवाईसी के लिए चलेगा डोर टू डोर अभियान1.04 लाख किसानों ने नहीं कराई ई- केवाईसी4.50 लाख किसानों ने कराया था पंजीकरण। 25 अगस्त तक ई- केवाईसी न कराई तो पीएम किसान सम्मान निधि होगी बंद बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 1,04,662 किसानों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं…
-
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक जलीलपुर अंतर्गत किसान धर्म कांटा पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला संरक्षक बिजनौर मुखिया रामफल सिंह, पूर्व जिला सचिव याकूब ठेकेदार, तहसील सचिव राजू प्रधान, तहसील उपाध्यक्ष चांदपुर महिपाल सिंह भाटी, तहसील संगठन मंत्री मनोज शर्मा, ब्लॉक…
-
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से देश में कोई भी अछूता न रहा। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न उत्साह पूर्वक मनाया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों ने अपने घरों…
-
कृषकों को भेंट किया तिरंगा झंडा व कागजी नींबू की पौध 1941 में जन्मे शर्मा जी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान तिरंगा रैली में किसान भाइयों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा कृषि भवन के सभागार में हुआ कार्यक्रम बिजनौर। कृषि भवन बिजनौर के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद के प्रगतिशील व अग्रणी…
-
शहीदों के नाम पर इंदिरा पार्क में किया गया पौधारोपण बिजनौर। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वाधान में एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व सैनिकों द्वारा…
-
बिजनौर पहुंचे राकेश टिकैत ने साधा सरकार पर निशाना। कलक्ट्रेट में किसानों ने किया अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल रहा तैनात बिजनौर। कलक्ट्रेट में शनिवार को सैकड़ों की तादाद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचे और महापंचायत कर अपनी मांगों को लेकर धरना…
-
देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात तक संचालित कार्यक्रम में एन ए पाशा जादूगर ने श्रोताओं को जादू की प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध, कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित बिजनौर। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन संस्कृति…
-
आजादी का अमृत महोत्सव: अनोखे अभियान ने ग्रामवासियों के दिल पर छोड़ी छाप बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है। इस हेतु निर्गत कार्ययोजना के क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व विवेक…
-
एमएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा बच्चों ने हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान, नगर पालिका चेयरमैन भी हुए शामिल बिजनौर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को स्योहारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा एमएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से निकाली गई। इसमें स्कूल…
-
बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पुलिस की ओर से स्योहारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा थाने से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस वहीं पर समाप्त हुई। शनिवार को स्योहारा थाने में पूर्वी एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी एकत्र हुए। यहां से तिरंगा…
-
बिजनौर। कुँवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीन्यरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर में शनिवार को उप्र सरकार द्वारा टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीटेक एवं एमबीए के अंतिम वर्ष के सभी छात्र/ छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भाजपा ज़िला अध्यक्ष, ओमवीर राणा ज़िला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, अजय राणा ज़िला संयोजक सोशल…
-
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की युवा विंग ने गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण बिजनौर से करने की मांग की है। लखनऊ में मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण बिजनौर से किए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि गंगा आधारित हर परियोजना में बिजनौर…
-
देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर 11 से 15 अगस्त 2022 तक निरंतर रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के प्रथम दिन गुरुवार देर रात तक संचालित कार्यक्रम का मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा द्वारा शाम कृणा बैंकट हाल में दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया शुभारंभ बिजनौर। प्रमुख सचिव…
-
आखिरकार भाजपा ने आयुष चौहान को दिखाया बाहर का रास्ता। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बिगुल फूंकने की मिली सजा। बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ झंडाबरदार आयुष चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री / मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल ने शुक्रवार को पत्र भेजकर…
-
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को झंडा उठाने वाले पंचायत सदस्य आयुष चौहान की राह उतनी आसान नहीं है, जितनी कि दर्शाई जा रही है। दरअसल साकेन्द्र प्रताप सिंह के पास समर्पित साथियों की लंबी चौड़ी फौज बताई जाती है। आयुष चौहान द्वारा जिलाधकारी के समक्ष 33 सदस्यों…
-
बाबा बूटा सिंह जी शहंशाह, अवतार सिंह जी महाराज व बाबा गुरबचन सिंह के तप और त्याग की याद में मनाया जाता है मुक्ति पर्व। सत्संग के बाद किया जाएगा लंगर का आयोजन। बिजनौर। संत निरंकारी सत्संग भवन पर 15 अगस्त दिन सोमवार को मुक्ति पर्व मनाया जाएगा। यह जानकारी संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर…
-
बिजनौर। ब्लाक प्रमुख नजीबाबाद तपराज सिंह देशवाल प्रबंधक आरपीएस पब्लिक स्कूल चंदक ने तहसील नजीबाबाद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकलवाई। साथ ही महाराज सिंह चौराहा पर अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमित कुमार की प्रतिमा पर खण्ड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी, कार्यकारी पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन/प्रधान गढ़वाला प्रशांत चौधरी, प्रधान जालबपुर गूदड़, प्रधान हिमांशु राजपूत, ब्रजराज…
-
राखी बंधवा कर ड्यूटी पर जाते भाई की सड़क दुर्घटना में मौत बिजनौर। कार की आमने-सामने की टक्कर में युवा बाइक सवार की मौत हो गई। घटना रायपुर रोड स्थित ग्राम हैजरपुर के पास गुरुवार सुबह की है। घटना से त्योहार के दिन मृतक के परिवार व गांव का माहौल शोकग्रस्त हो गया। नगीना थाना…
-
शहीद के परिजनों व पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण व शाल उढाकर सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत तहसील बिजनौर में आयोजित हुआ कार्यक्रम बिजनौर। आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह 11 से 17 अगस्त 2022 के अन्तर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील बिजनौर सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अथिति विनय कुमार सिह अपर…
-
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पुलिस के आलाधिकारियों ने लगाई झाड़ू। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चमकेगा हर थाना बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार सुबह विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुरादाबाद से बिजनौर पहुंचे डीआईजी शलभ माथुर ने अधिकारियों के साथ स्वयं झाड़ू…
-
भीड़ के सामने धरी रह गईं रोडवेज की तैयारियां। रक्षा बंधन पर व्यवस्था करने में हांफ उठा विभाग। बिजनौर। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर यात्रियों के लिए रोडवेज द्वारा की गई तैयारियां धरी की धरी रह गईं। रोडवेज की बसों में गुरुवार सुबह से यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। लंबी दूरी के…
-
भद्रा काल के बावजूद रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत। पहले भगवान को, फिर भाई की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्घायु व भविष्य की मंगलकामना। बहुत से लोग शुक्रवार को बंधवाएंगे राखी। बिजनौर। भद्रा के बावजूद रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत गुरुवार को उत्साह के साथ हो गई। बहनों ने पहले भगवान को फिर भाई की…
-
कलक्ट्रेट से विकास भवन तक निकाली तिरंगा रैली 15 अगस्त तक जनपद में होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बिजनौर। तिरंगा रैली का उद्देश्य अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनसामान्य में तिरंगे के प्रति जागरूकता, सम्मान एवं प्रेम की भावना को और अधिक बलवती तथा संवेदनशील बनाना है। यह विचार जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तिरंगा झंडा रैली…
-
बिजनौर (भूपेन्द्र निरंकारी)। वृक्ष हमारे लिए ईश्वरीय वरदान हैं, वह हमें छाया, फल व ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ों से हमें छाल प्राप्त होती है, जिसे हम औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं। पेडों के अत्यधिक कटान से हमें अनेक दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं, जिस अनुपात में मानव अपने उपयोग के लिए पेड़…
-
बिजनौर। वरिष्ठ युवा पत्रकार भूपेंद्र कुमार निरंकारी के छोटे पुत्र एवं डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर के छात्र कार्तिक कुमार का चयन मंडल स्तर पर किया गया है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की ओर से सांस्कृतिक विधाओं पर आधारित एक दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विकास भवन में हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों…
-
मंदिर की कीमती जमीन को लेकर हुई थी पुजारी की हत्या। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल। खुलासा करने में नाकाम इंस्पेक्टर लाइनहाजिर स्वाट टीम के प्रभारी सतेंद्र सिंह को बनाया कोतवाल बिजनौर। शेरकोट में तीन दिन पहले हुई मंदिर के पुजारी की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…
-
पैसों को लेकर फायरिंग में दो युवक घायल ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोच कर पेड़ से बांधा बिजनौर। बाग में खड़े दो युवकों पर एक व्यक्ति द्वारा अचानक फायरिंग करने से दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है। मौके पर एकत्र भीड़ ने आरोपी युवक को दबोच कर…
-
बिजनौर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार भी हमेशा की तरह हम स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नगर बिजनौर चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल कुमार ने सभी से अनुरोध किया है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक…
-
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर एवं “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाये जाने के उपलक्ष्य में नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम, बिजनौर में विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन बिजनौर। शासन के निर्देशों के क्रम में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर एवं “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाये जाने के उपलक्ष्य में नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम, बिजनौर में विभिन्न जिला स्तरीय…
-
दुग्ध वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर बिजनौर। कोतवाली थाना क्षेत्र के झालू मार्ग काली मंदिर के पास सोमवार की देर रात दूध लेकर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार दो लोगों की मौत…
-
भाजपा की छवि खराब कर रहे हैं साकेन्द्र चौधरी: आयुष। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ डीएम से मिला दूसरा गुट। बागी गुट का 33 सदस्यों के साथ का दावा अध्यक्ष साकेन्द्र पर सदस्यों के उत्पीड़न का आरोप साकेन्द्र चौधरी ने किया मोबाइल स्विचऑफ बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी छीनने के लिए भाजपा के ही…
-
बिजनौर। अपना दल (एस) के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। एसपी ग्रामीण ने उनका त्वरित निस्तारण किया। शैलेंद्र चौधरी एडवोकेट पूर्व चेयरमैन की अगुवाई में अपना दल (एस) के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं…
-
आजादी का अमृत महोत्सव। परिवार के सबसे छोटे सदस्य से फहरवाएं राष्ट्रीय ध्वज: तपराज सिंह। सदस्यों को अपने घर पर फहराने हेतु प्रदान किए 135 राष्ट्रीय ध्वज। बिजनौर। क्षेत्र पंचायत नजीबाबाद के ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने राष्ट्रीय ध्वज को परिवार के सबसे छोटे सदस्य से ही फहराने की अपील की है। ब्लाक कार्यालय…
-
कोतवाली पुलिस ने दबोचे ई रिक्शा से बैटरी चुराने वाले दो चोर बिजनौर। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरी चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही शातिर चोरों ने 31 जुलाई 2022 की रात्रि में नगर के मोहल्ला कस्साबान में रहने वाले जावेद पुत्र खुर्शीद की ई रिक्शा…
-
भाजपा विधायक ने किया कोविड-19 बूस्टर डोज अभियान का शुभारंभ बिजनौर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड-19 कि बूस्टर डोज लगवाने का शुभारंभ जिला अस्पताल में हो गया। साथ ही विकास भवन बिजनौर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भी हुआ। संगठन के निर्देश…
-
राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, घर-घर जाने की अपील। लोकतंत्र खतरे में है, समाजवाद को करना होगा मजबूत-जावेद अली खां । बिजनौर। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने कहा कि सदस्यता अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ…
-
शिक्षक अभिभावक संघ के सुझावों पर होगा अमल: चंद्र सिंह बिजनौर। डीएवी कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। स्थानीय डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर में शिक्षक अभिभावक संघ की एक सभा प्रधानाचार्य चंद्र सिंह…
-
मां के पास सोती 6 माह की बच्ची को उठा ले गया गुलदार। बढ़ापुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना। वन और पुलिस विभाग की टीमें तलाश में जुटीं। बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से आंगन में सो रही 6 माह की एक बच्ची को गुलदार उठा ले गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची…
-
सभी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर लगेगा मेगा डोज कैंप 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी प्री-कॉशन डोज बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 75 दिनों के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सतर्कता डोज नि:शुल्क लगाई जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त…
-
-सीतापुर में साथी की मृत्यु पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ खफा-सीवीओ को ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग बिजनौर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ ने सीतापुर मेंअपने साथी की मृत्यु पर रोष प्रकट करते हुए दोषी लोगों पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन…
-
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शक्ति केन्द्रों की रणनीति तैयार बिजनौर। आदमपुर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकों का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर में किया गया। इस दौरान डीएवी, बुखारा, लडापुरा, तिवड़ी, जलालपुर काजी शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री विनय राणा रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष…
-
बिजनौर। शेरकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार तड़के एक मंदिर में लाठी डंडे से पीट पीटकर पुजारी की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश कुमार सिंह व एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह समेत आला अधिकारी…
-
बिजनौर पहुंचे संयुक्त गन्ना आयुक्त ने किया सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्य का निरीक्षणबिजनौर। संयुक्त गन्ना आयुक्त (समितियां) उत्तर प्रदेश/नोडल अधिकारी मंडल मुरादाबाद के द्वारा गन्ना विकास परिषद धामपुर/शुगर मिल धामपुर के अन्तर्गत ग्राम हैजरी में चल रहे सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों कृषक बंधुओं…