newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

Category: Bijnor

  • दूसरों से आह्वान करने वालों ने स्वयं किया गाइडलाइन को दरकिनार। बुधवार को भी कोरोना टैस्टिंग कक्ष में घुसे कई भाजपाई। सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर की गाली-गलौज। पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाया है इस बार। बिजनौर। दूसरों से सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान करने वाले कुछ भाजपाईयों…

  • अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौज पर उतरे नेताजी। विगत दिनों अस्पताल की ओर से मिले सम्मान को भी भुलाया। अपने साथ पहुंचे लोगों की जांच में देरी होने पर भडक़े नेताजी। जिले में एक महत्वपूर्ण पद पर हैं विराजमान। बिजनौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का…

  • बिजनौर। जिले में मंगलवार को 153 कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि हुई। इन्हें मिला कर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 8770 पर पहुंच गयी, इनमें 3006 सक्रिय केस हैं। राहत की बात यह है कि ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 5692 पर पहुंच गई है। मंगलवार को प्राप्त 2751 टेस्ट रिपोर्ट में…

  • मंडावली थाना क्षेत्र में खुलेआम हो रहा अवैध खनन। प्रशासन और पुलिस दिन रात दौड़ते डंपरों को लेकर मौन। शासन-सत्ता को धता बता कौन दे रहा संरक्षण। बिजनौर। तहसील नजीबाबाद के मंडावली थाना क्षेत्र में दिन-रात शासन व सत्ता को धता बताते हुए किए जा रहे अवैध खनन को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी -कर्मचारी…

  • मास्क पहनना मंजूर नहीं, भुगता जुर्माना दो लाख 40 हजार। सड़क पर पिकनिक मनाने वालों की अब नहीं खैर। बिजनौर पुलिस ने खोला मोर्चा। बिजनौर। बिना मास्क पहने घर से निकलने वालों पर पुलिस की नजर टेढ़ी है। ऐसे लोगों से पुलिस ने मंगलवार को लगभग दो लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।  वीकेंड…

  • बिजनौर। शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक जारी लॉक डाउन के चलते दो दिन तक बंद रहे बाजारों के खुलते ही लोग खरीददारी को उमड़ पड़े। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ायी और काफी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए भी घूमते नजर आए। सरकार ने प्रदेश भर में रात्रि कर्फ्यू और शुक्रवार शाम…

  • मानवता शर्मसार: पुलिस को करना पड़ा वृद्धा का अंतिम संस्कार आमतौर पर खाकी वर्दी वालों को उनकी पीठ पीछे मानवता की दुहाई देने वालों की कमी नहीं है। दरअसल उपदेश देना जितना अधिक आसान है, हकीकत में उस पर अमल करना कहीं अधिक कठिन है। जिसे कुछ करना होता है, हर परिस्थिति में कर के…

  • बिजनौर। वीकेंड लॉक डाउन के दूसरे दिन रविवार को पुलिस जिले भर में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने में जुटी रही। इस दौरान बिना मास्क लगाए घर से निकले 203 लोगों 1 लाख 59 हजार का जुर्माना वसूला गया। रविवार को वीकेंड लॉक डाउन के दूसरे दिन भी जिले भर में पुलिस तैनात रही। बाजार…

  • 425 नए केस जनपद बिजनौर में मिले, शहर में संख्या 135 बिजनौर। जनपद में रविवार को 425 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इनमें बिजनौर शहर में संख्या 135 है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सक्रिय केस की संख्या 2859 बताई गई है। रविवार को 2202 टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 425 को कोविड-19 संक्रमण की…

  • बिजनौर में मिले 495 संक्रमित, दो मौत की पुष्टि  बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा है। शनिवार को 495 नए संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही सक्रिय केस की संख्या 2584 हो गई है। शनिवार को 2584 टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 495 को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें…

  • लॉक डाउन के कारण सब्जी मंडी में रही ग्राहकों की कमी बिजनौर। दो दिन के लिए जारी लॉक डाउन के पहले दिन शनिवार को ग्राहकों के पहुंचने की वजह से कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद में ग्राहकों का टोटा रहा। मंडी में सब्जियों के ढेर लगे रहे। खरीददार न होने के कारण कारोबारियों को सब्जियां आधे…

  • लॉक डाउन: पहले दिन लोगों ने घरों में रहना बेहतर समझा सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा। अति आवश्यक कार्य से ही निकले लोग। हूटर बजाते दौड़ती रहीं पुलिस की गाडिय़ां। बिजनौर। कोरोना के कहर पर ब्रेक लगाने के उद्देश्य से लगाए गए वीकेंड लॉक डाउन के पहले दिन ही खासा असर दिखाई दिया। शहर की सडक़ें…

  • बिना चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगी फेवीपिराविर साल्ट की कोई भी दवाबिजनौर। जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने जिले के सभी फुटकर दवा विक्रेताओं को सूचित किया  है, कि फेवीपिराविर साल्ट की कोई भी दवा बिना चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के किसी को न दें। प्रिस्क्रिप्शन पर भी जिस व्यक्ति को दी जाए, उसका आधार…

  • नगीना के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में भीषण आग से लाखों का नुकसान  बिजनौर। नगीना क्षेत्र की आरा मशीन में स्थित हैंडीक्राफ्ट के एक कारखाने में रात के समय अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घटना में कारखाने में रखा तैयार माल, अधबना माल, कच्चा माल व मशीनरी आदि के जल जाने से लाखों रुपए का…

  • बिजनौर। जनपद के नहटौर में पीर की चुंगी पर शकील फल वाले के यहां से सेब की पेटी चोरी के मामले में सिपाही को निलंबित किया गया है। रात्रि के करीब साढ़े तीन बजे सब्जी मंडी में चोरी को अंजाम देने वाले की सीसीटीवी फुटेज चैक करने से मामले का खुलासा हुआ। एसपी डॉ धर्मवीर…

  • बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के लोगों को मुकद्दस रमजान माह में सहरी और इफ्तार के समय बिजली उपलब्ध रहेगी। उक्त जानकारी दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद के प्रतिनिधि नितिन कश्यप ने दी। क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद के प्रतिनिधि नितिन कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि विधायक 11 अप्रैल…

  • दो दिन के लिए बिजनौर व नजीबाबाद तहसील की गई सील। नजीबाबाद में न्यायालय परिसर भी हुआ सील। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया पीएचसी के अलावा कई स्थानों पर सैंपलिंग अभियान। बिजनौर। जिला मुख्यालय पर तहसील सदर में 4 कर्मचारी कोरोना पॉजिटव पाए जाने के बाद परिसर को 2 दिन के लिए पूरी तरह सील कर…

  • जनपद बिजनौर में लगातार बढ़ रहा है कोरोना वायरस। जनपद में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के आए 411 नए मामले। जनपद में 1980 हुए कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस। कोविड-19 दैनिक रिपोर्ट 👇🏻

  • कोरोना से पीड़ित हेड मोहर्रिर की मौत बिजनौर। कोरोना लगातार घातक सिद्ध होता जा रहा है। पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए कोतवाली के हेड मोहर्रिर की मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोक है, वहीं कोरोना को लेकर दहशत व्याप्त हो गई है।जिला बरेली…

  • नवमी पर नौ कन्याओं का पूजन, गौ माता को लगाया भोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बिजनौर। नवरात्र के नौवें दिन आदि शक्ति के नौवें स्वरुप मां सिद्धी दात्री की पूजा अर्चना के साथ कन्या पूजन कर व्रत परायण किया गया। घरों में नौ देवियों के स्वरूप में कन्याओं को आमंत्रित करके भोग लगाया…

  • तंबाकू उत्पादों के थोक विक्रेताओं ने दुकानें की बंद। दुकान का चैनल व शटर बंद कर ओवर रेट में करते रहे बिक्री। लॉक डाउन की आशंका के मद्देनजर अन्य कई उत्पाद भी किए महंगे। बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते शनिवार व रविवार दो दिन संपूर्ण लाकडाउन…

  • जनपद के विभिन्न स्थानों पर कराया सैनिटाइजेशन। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर ने रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर कराया छिडक़ाव। पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों के परिसरों में भी कराया गया सैनिटाइजेशन। बिजनौर। उत्तम शुगर मिल्स लि. बरकतपुर की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के विभिन्न उच्चाधिकारियों के कार्यालयों, रेलवे…

  • बिजनौर जिले में कोरोना का महा विस्फोट। एक दिन में 324 मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव। नजीबाबाद में 36 मरीज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने की पुष्टि। जनपद में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 324 नए केस सामने आए हैं।जिले में नए कोरोना…

  • प्रेक्षक ने किया मतपेटिकाओं के स्ट्रांग रुम का निरीक्षणबिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान एवं मतगणना को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त प्रेक्षक हरिकेश चौरसिया विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा मंगलवार पूर्वान्ह ब्लॉक मुहम्मदपुर देवमल के लिए आरजेपी इन्टर कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम का…

  • घरों पर कन्याओं को जिमा कर लिया आशीर्वादअष्टमी पर नौ कन्याओं के पूजन के बाद किया व्रत परायणनौ देवियों के स्वरूप को मानते हुए कराया जाता है भोजन बिजनौर। नवरात्र के आठवें दिन आदि शक्ति के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा के साथ कन्या पूजन कर व्रत परायण किया गया। घर में नौ देवियों के…

  • कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवाईं मतपेटियांएसडीएम व सीओ ने अपनी देखरेख में रखवाईं मत पेटियांनजीबाबाद के कास्मियां इंटर कालेज में बनाया गया है स्ट्रांग रूम बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर उपजिलाधिकारी नजीबाबाद तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस ने देर रात तक अपनी उपस्थिति में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की…

  • बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 191 नए केस सामने आए हैं।जिले में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 191 रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुल 2136 सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 1954 निगेटिव निकले। अब तक 429949 सैम्पल लिये…

  • बिजनौर में मिले 223 नये कोरोना संक्रमित बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार को 223 रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुल 1464 सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 1241 निगेटिव निकले। अब तक 428001 सैम्पल लिये जा चुके हैं। 424706 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। प्रतीक्षारत रिपोर्ट की संख्या 3295 है। अब तक…

  • बिजनौर। जनपद के ग्यारह ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक भारी पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। जिले में सुबह सात बजे से शुरू होकर सायं निर्धारित समय समाप्ति तक 73.82 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कोई बड़ी घटना की खबर नहीं है, लेकिन झड़प हंगामे की सूचनाएं हैं। मतदाताओं पर इसका कोई असर…

  • पहले मतदान, बाद में खेत: जिला बिजनौर में किसानों ने भी मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रात: से सायं तक किसानों ने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकांश किसानों ने पहले मतदान और बाद में खेत पर काम को प्राथमिकता दी तो वहीं कुछ किसानों ने खेत का काम…

  • बिजनौर। जिले में लगातार कोरोना केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।रविवार शाम तक 258 नए संक्रमित मिले व एक और कोरोना से मौत। मोहल्ला रईसान हल्दौर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम कोरोना के कुल सक्रिय केस हजार के पार पहुंचे कुल केस: 5805कुल ठीक: 4658कुल मौत: 69सक्रिय केस: 1078

  • रविवार लॉक डाउन में सभी दुकानें एवं साप्ताहिक बाजार रहे बंद बिजनौर। रविवार को लॉक डाउन में सभी दुकानें एवं साप्ताहिक बाजार बंद रहे। लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी दुकानें एवं बजारो को बंद रखा। सभी जगह माहौल शांतिपूर्ण रहा। वहीं जिले भर में फायर टेंडरों से 57 स्थानों पर सैनिटाइजर…

  • बढ़ते कोरोना केसों के बीच 28 डॉक्टर बनेंगे सहारा बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच जनता की सहूलियत के लिए सरकारी और निजी अस्पताल के चिकित्सकों की सूची जारी की गई है। जिला प्रशासन की ओर से 17 सरकारी और 11 निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की फोन नंबर सहित सूची की गई जारी। ये…

  • बिजनौर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हादरपुर के जंगल में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ है। युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार शाम से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है। नगीना रोड पीली चौकी के पास…

  • बिजनौर। संगठन के कथित विद्रोहियों को बाहर करने के फेर में भाजपा भस्मासुर की गति को प्राप्त होने की कतार में पहुंच गई है! समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर चाटुकारों का बोलबाला हो गया है। प्रदेश नेतृत्व को जनपद बिजनौर की संगठनात्मक गतिविधियों की वास्तविकता से अवगत नहीं कराया जा रहा। कम से कम बिजनौर…

  • पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाजपा से छह साल का निष्कासन बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कथित रूप से पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लडऩे एवं लड़ाने वाले जिले के छह पदाधिकारियों व प्राथमिक सदस्यों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने प्रेस…

  • बिजनौर। जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राह उतनी आसान नहीं दिखाई दे रही, जितना प्रदेश नेतृत्व को फीडबैक दिया जा रहा है। किसान आंदोलन, बढ़ती मंहगाई, महिला उत्पीड़न की घटनाएं, सरकारी विभागों में बेतहाशा भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे भाजपा की राह का रोड़ा बने हुए हैं। कुल मिला कर भाजपा के लिए…

  • इस तरह तो खोखली हो जाएगी सोना उगलने वाली जनपद की जमीन। सत्ता, प्रशासन और माफिया के गठजोड़ से हो रहा अवैध खनन! ये तिकड़ी बिजनौर को कर देगी बर्बाद! बिजनौर। सत्ता, प्रशासन और माफिया का गठजोड़ जनपद की धरती को खोखला करने पर उतारू है। मिट्टी, रेत, बालू, पत्थर आदि के अवैध खनन रोकने के…

  • बिजनौर। जनपद में फिर फूटा कोरोना का बम।जनपद में 168 कोरोना के नए केस मिले। सीएमओ विजय कुमार यादव ने की पुष्टि। जनपद में एक्टिव केस 798 हुए।

  • बिजनौर। कोरोना महामारी को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम का सहारा लिया जाएगा। इससे जागरूकता संदेश सुनाई जाएंगे। जिले में चौराहों, सार्वजानिक स्थानों, पुलिस चौकी और थानों पर 75 सिस्टम लगाए गए हैं। इसकी शुरुआत बिजनौर शहर की सिविल लाइन पुलिस चौकी से की गई। गुरुवार को सीओ सिटी कुलदीप…

  • कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम, जिसके दूरभाष नम्बर 01342-262031 तथा 01342-262295 हैं। 24×7 रूप से क्रियाशील, कन्ट्रोल पर किसी भी समय कोरोना बचाव, टैस्टिंग एवं परामर्श, टीकाकरण सहित कोरोना से संबंधित अन्य जानकारी एवं सुझाव उपलब्ध कराने की सुविधा। बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के बढ़ते…

  • ट्रेन में कोरोना पॉजिटिव यात्री पाए जाने पर मचा हड़कंपरामपुर में उतारा कोरोना पॉजिटिव यात्री, नजीबाबाद में कोच किया सैनिटाइजरेलवे स्टेशन मुरादाबाद पर सैनिटाइज न कराया जाना चूक अथवा लापरवाही! बिजनौर। प्रयागराज से हरिद्वार जा रही स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में कोरोना पॉजिटिव यात्री के सफर करने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप…

  • बिजनौर में फूटा कोरोना बमबिजनौर मे गुरुवार को आए अब तक के सर्वाधिक 182 कोरोना पॉजिटिव मामले, बुधवार को यह संख्या 102 थी। एक्टिव केस की संख्या 663 हो गई है।

  • एलईडी बल्ब पिघलकर बिस्तर पर गिरा। बिस्तर ने पकड़ी आग। चपेट में एक बच्ची की झुलस कर मौत, एक गंभीर बिजनौर। किरतपुर के ग्राम डवासोवाला उमरी में बुधवार की रात्रि एलईडी बल्ब पिघल कर बिस्तर पर गिरने से लगी आग की चपेट में आ कर सोती हुई दो बच्चियां झुलस गई। उपचार के दौरान एक…

  • भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनू के प्रचार में तेजी-बिजनौर। ब्लॉक मोहम्मद पुर देवमल की जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 की भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनू बाल्मीकि का चुनाव प्रचार तेज गति पकड़ चुका है। गुरुवार को उन्होंने ग्राम आंगा खेड़ी, द्वारका पुरी, डेरीयो आदि गांवों का दौरा किया व अपने चुनाव चिन्ह केतली का प्रचार किया। साथ…

  • विदुर कुटी के जीर्णोद्धार को जनांदोलन बनाने में जुटे स्वामी अंश चैतन्यप्रधानमंत्री को भेजा विदुर कुटी के जीर्णोद्धार को पत्र, डीएम से लेकर सीएम तक पहुंचा चुके हैं शिकायत बिजनौर/हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने महाभारत कालीन विदुरकुटी के जीर्णोद्धार के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। वह…

  • बिना मास्क लगाए लोगों के चालान, हड़कंपसीओ के नेतृत्व में नजीबाबाद पुलिस ने चलाया अभियानरेलवे स्टेशन पुलिस चौकी क्षेत्र में की चैकिंग बिजनौर। कोरोना संक्रमण के तेजी के साथ पैर पसारने के बावजूद लोग लापरवाह होकर घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने गाइड लाइन का पालन कराने के लिए बिना मास्क के घूमने वाले…

  • बिजनौर। जनपद में अब तक के सर्वाधिक 102 और कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक्टिव केस की संख्या 513 हो गई है। सीएमओ डॉ विजय कुमार यादव के अनुसार बुधवार को कुल 1771 टैस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुईं। Night कर्फ्यू की आहट! इस बीच जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रयासों के उपरांत…

  • तीन मकानों में लगी आग से लाखों का नुकसानबिजनौर। नजीबाबाद के मंडावली क्षेत्र के ग्राम राजपुर नवादा में तीन मकानों में अचानक आग लग जाने से लाखों रूपए का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।बुधवार की शाम मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर…

  • बख्शीवाला में मनाई अंबेडकर जयंतीबिजनौर। ग्राम बक्शीवाला अंबेडकर पार्क में विश्वरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जला कर फूल मालाएं अर्पित की गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ सिंह ने कहा कि बाबा साहब के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए…

  • विकास भवन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित। बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: विजयपाल तोमर। संयुक्त चिकित्सालय में सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम ‘टीकोत्सव” का निरीक्षण। स्वयं कराया covid-19 का द्वितीय टीकाकरण। बिजनौर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विकास…

  • शासन के निर्देश पर लखनऊ से आए सचिव आईएएस योगेश। वैक्सीन की कमी देखते हुए सहारनपुर से मंगवाए 8 हजार डोज। बुधवार को अब जिले में नहीं पड़ेगी कमी। सभी सेशन लगाने के लिए पर्याप्त हुईं डोज। सर्विलांस में तेजी लाने के लिए बढ़ाई टीम। बिजनौर। शासन के निर्देश पर राजधानी से सचिव आईएएस योगेश…

  • बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में 49 की वृद्धि हुई है। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 1975 टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से 1926 निगेटिव पाए गए, जबकि 49 में कोविड-19 के लक्षणों की पुष्टि हुई है। इस बीच जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर जारी गाइड…

  • अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ेदूसरे प्रदेशों में जा चोरी को अंजाम देकर लौट आते थे बिजनौर बिजनौर। पुलिस ने मुंबई-गुजरात व आंध्र प्रदेश सहित अन्य कई दूसरे राज् यों में जाकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया…

  • बिजनौर कोरोना अपडेट:जिले में मिले 70 नए कोरोना संक्रमितसंक्रमितों की संख्याकुल केस: 4930कुल ठीक: 4445कुल मौत: 67सक्रिय केस: 418

  • कृषि निदेशक ने की फूलों की खेती की सराहना।ग्राम अगरी के प्रगतिशील कृषक अखिलेश के यहां फूलों की खेती का अवलोकन। बिजनौर। कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश एपी श्रीवास्तव द्वारा जनपद बिजनौर के कृषि प्रसार कार्यों की समीक्षा की गई।  समीक्षा के उपरांत कृषि निदेशक द्वारा ग्राम अगरी के प्रगतिशील कृषक अखिलेश कुमार के यहां जाकर…

  • प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर छेड़ा प्रचार युद्ध। जिला पंचायत सदस्य पद के 799 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमाएंगे। 46 उम्मीदवारों ने छोड़ा चुनाव मैदान। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रचार अभियान तेज। बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार युद्ध छेड़ दिया है। पोस्टर,…

  • प्रशिक्षण में 531 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थितबिजनौर। विवेक कालेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए मतदान कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। कुल 16092 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 15561 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण कराया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 531 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।रविवार को मतदान कार्मिकों के तीसरे एवं…

  • बिजनौर में मिले 29 नए कोरोना संक्रमित बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को जिले में 29 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इनमें 13 हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा व रईसान से हैं। जिले में कुल मिलाकर सक्रिय केस की संख्या 361 हो गई है।मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार…

  • कोविड 19 महामारी से सुरक्षा से संबंधित पूरे देश में संचालित होगा विशेष टीका अभियान, उत्तर प्रदेश में इस अभियान को विशेष टीका उत्सव के रूप में मनाए जाने का शासन द्वारा लिया गया निर्णय, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 21 तक संचालित रहेगा विशेष टीका उत्सव। बिजनौर। कोविड 19 महामारी से जन सामान्य की…

  • पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पार्टी के अन्य मतदान कार्मिकों का विवेक काॅलेज बिजनौर में दूसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी रमामांत पाण्डेय ने ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करने के दिए निर्देश। बिजनौर। जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।…

  • कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले सभी साप्ताहिक बाजार रहेंगे बंद, उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, उल्लंघन का प्रकरण प्रकाश में आने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कार्यवाही: अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़ बिजनौर। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासन सचेत व सख्त हो गया…

  • बिजनौर में मिले 92 नए केस। शनिवार को प्राप्त हुईं कुल 1957 टैस्ट रिपोर्ट। एक्टिव केस की संख्या 334 हुई। बिजनौर। जिले में शनिवार को कुल 92 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1957 टैस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुईं, 92 पॉजिटिव के साथ ही 1865  की रिपोर्ट निगेटिव…

  • चुनाव प्रशिक्षण में 201 कर्मचारी अनुपस्थित, होगी कार्रवाईबिजनौर। पंचायत चुनाव को संपन्न कराने को लेकर विवेक कालेज प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण  में 201 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। डीएम रमाकांत पांडेय का कहना है कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पंचायत चुनाव के लिए विवेक कालेज में शुक्रवार को तीन शिफ्टों में मतदान…

  • बाहरी फोर्स के रुकने की व्यवस्था रहेगी चाक चौबंदबिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले फोर्स के रुकने वाले स्थान पर मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले फोर्स के रुकने की…

  • सड़क पर शव रखकर जाम लगायापटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामलामुआवजे के आश्वासन पर ही माने ग्रामीण बिजनौर। पटाखा फैक्ट्री में धमाके से गुरूवार को मारे गए पांच लोगों के परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने जाते समय शव रखकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।…

  • बिजनौर। सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में शहर के समाजसेवी व विद्यालय के पूर्व छात्र आशु गोयल ने आचार्य एवं छात्रों को मास्क वितरित किये। इसी के साथ श्री आशु ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह व कौशल आर्य ने पूर्व छात्र आशु गोयल…

  • हरिद्वार के लिए मैक्स संचालन पर लगा ब्रेक-कोविड-19 जांच रिपोर्ट लेकर ही कर सकेंगे उत्तराखंड में प्रवेश बिजनौर। नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच संचालित होते रहे हैं मैक्स वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया है। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर उत्तराखंड की सरकार पहले से सख्त नजर आ रही है। इसके चलते नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच दौडऩे…

  • चुनाव निर्विघ्र, शांतिपूर्ण कराने के साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन हो: मण्डलायुक्त। आचार संहिता के पालन व सेनीटाइजेशन पर खास फोकस के निर्देश  बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को स्वतंत्र, निर्बाध एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण सहित सभी कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित एवं बचाव…

  • भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कराया नामांकन  बिजनौर। आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने समस्त प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद देते हुए नामांकन कराया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सभी अपने अपने वार्ड/ क्षेत्रों में…

  • मोहम्मदपुर देवमल प्रथम वार्ड नंबर 19 सपा ने बदला प्रत्याशी। जिला पंचायत की एक सीट पर फेरबदल करते हुए रचना रानी को प्रत्याशी घोषित किया। बिजनौर। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत की एक सीट पर फेरबदल करते हुए रचना रानी को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने पत्र जारी करते हुए…

  • मण्डल आयुक्त मुरादाबाद आन्जनेय कुमार ने किया जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण। अस्पताल में सफाई की व्यवस्था सुदृढ कराने और किसी भी स्थान पर गंदगी जमा न होने देने के निर्देश। बिजनौर। मण्डल आयुक्त आन्जनेय कुमार द्वारा जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। उन्होंने एल-02 अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए वेन्टिलेटर, ऑक्सीजन…

  • कुंवरानी रुचि वीरा ने पुत्री के लिए किया जनसंपर्क। स्वाति वीरा ने भी मांगा वोट सपोर्ट। बिजनौर। पूर्व विधायक कुंवरानी रुचि वीरा ने पुत्री स्वाति के लिए गांवों के घर घर जा कर जनसंपर्क किया और मत एवं समर्थन मांगा। उन्होंने सभी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के घर जाकर बेटी स्वाति वीरा के लिए…

  • पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, पांच की मौत, चार घायल डीएम एसपी ने किया मौका मुआयना  बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के बक्शीवाला में संचालित पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। सूचना पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे व पुलिस अधीक्षक ने…

  • जिला पंचायत सदस्य पद पर बहुजन समाज पार्टी के 21 प्रत्याशियों की सूची जारी  बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने का फैसला किया है। इसी को लेकर पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के निर्देशानुसार जनपद बिजनौर के जिला पंचायत सदस्य चुनाव मैदान में अपने 21 प्रत्याशियों…

  • पहले दिन 1100 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, नामांकन प्रक्रिया के दौरान नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक बिजनौर। विकास खंड कार्यालय नजीबाबाद परिसर में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जमा करने के लिए एक-दूसरे से सटकर लाइन…

  • बिजनौर मेंं पहले दिन 1725 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र, आला अधिकारियों की रही नजर  नामांकन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की पत्नी इंतखाब राणा, पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष सरजीत सिंह की पत्नी सुमनलता, किरनबाला, पिंकी भारती, पूर्व विधायक रुचि वीरा की पुत्री स्वाती वीरा, ब्रह्मपाल…

  • चार और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, संख्या हुई 15 जलीलपुर द्वितीय से कौसर जहां व नहटौर द्वितीय से लाडो देवी के नामांकन पत्र दाखिल बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के दो प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन किया। वहीं रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष एड. प्रवीण सिंह देशवाल ने चार और प्रत्याशियों के…

  • कानूनी शिकंजे में फंसे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति समेत कई लोगबिना अनुमति सभा व कोविड-१९ के नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप बिजनौर। वीडियो वायरल होने पर जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी जेबा अंसारी के पति अनवर हुसैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने अनवर हुसैन व उनके तीन साथियों  समेत…

  • बिजनौर। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने एडीजी जोन की वीडियो कांफ्रेंसिग में शामिल होने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव संबंधित कार्रवाई और नामांकन की तैयारियों का जायजा लेते हुए अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी शलभ माथुर ने जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और एसपी डा. धर्मवीर सिंह के साथ बैठक कर पंचायत…

  • बिजनौर। कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को जनपद में 41 नए संक्रमित मिले हैं। पिछले छह दिनों में संक्रमितों की संख्या 151 पहुंच गई है। अब संक्रमितों की कुल संख्या 4667 हो गई है। मंगलवार को दो रोगी स्वस्थ हुए, अब यह संख्या 4432 हो गई है। अब तक 70 लोगों की…

  • निदेशक पंचायती राज विभाग ने पत्र भेजकर लगायी रोकआहरण होने पर जिम्मेवार होंगे जिला पंचायत राज अधिकारी बिजनौर। विकास खंड नजीबाबाद में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों की पुरस्कार राशि ग्राम पंचायतों  के खातों में पहुंच चुकी है परंतु सामान्य निर्वाचन के परिणामों के बाद नवीन पंचायतों के गठन के बाद ही…

  • प्रदेश की श्रेष्ठ पंचायतों में चौथी बार शुमार हुई जालबपुर गुदड़ पंचायतमुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया बिजनौर। विकास खंड नजीबाबाद की ग्राम पंचायत जालबपुर गुदड़ को एक बार फिर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है। नजीबाबाद विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जालबपुर गुदड़ का मुरादाबाद मंडल की श्रेष्ठ ग्राम…

  • राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब का ठेका हटवाने के लिए सौंपा ज्ञापन-देवेन्द्र नगर कौडिय़ा के ग्रामीणों ने की एसडीएम से व्यथा बिजनौर। नजीबाबाद तहसील के देवेन्द्र नगर कौडिय़ा क्षेत्र के ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित शराब के ठेके से आजिज आ चुके हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी परमानंद झा को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांवों…

  • बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकान्त पांडे ने उत्तराखंड के सीमावर्ती पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों का आह्वान किया है कि जिला बिजनौर में 19 अप्रैल 2021 को संपन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को शांति पूर्वक एवं निर्वाध रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अभियान का संचालन…

  • सपा रालोद मिल कर लड़ेंगे चुनावजिला पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशियों की घोषणा बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल मिलकर मैदान में उतरेंगे। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दोनों दलों ने अपने 41 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष राशिद  हुसैन व राष्ट्रीय…

  • पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)जिला पंचायत सदस्य पद के १९ प्रत्याशियों की घोषणा बिजनौर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव पूरे दमखम से लडऩे का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के दिशा निर्देशन में प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। आजाद…

  • फरार वाहन चोर के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर कराई मुनादीबिजनौर। चांदपुर के गांव नौरंगपुर निवासी शिवम के घर पर बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। मुनादी भी करा दी गई है, कि अब आ जाओ, वरना कुर्की की जाएगी। शहर कोतवाली बिजनौर के दरोगा धर्मेंद्र पंवार ने वाहन चोरी के…

  • जिले के सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य, फेस मास्क का प्रयोग न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही… जिलाधिकारी रमाकांत पांडे बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी…

  • बिजनौर। मोबाइल फोन पर अश्लील वार्तालाप से तंग एक कश्मीरी महिला ने किरतपुर के बसपा नगर अध्यक्ष व सभासद की जमकर पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।  जानकारी के अनुसार कस्बा किरतपुर की एक महिला काफी समय से कश्मीर में रहती है। आरोप है कि बसपा…

  • बिजनौर पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 13 सदस्य, 10 लग्जरी कार व 10 बाइक बरामद। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और आसपास के जिलों से वाहन को चुराकर बेचते थे जयपुर व मणिपुर। बिजनौर। पुलिस ने करोड़ों रुपए की कार व कई बाइक के साथ अंतरराज्यीय वाहन चोरों का एक बड़े गैंग का खुलासा…

  • लोगों में कोरोना का डर नहीं, मास्क लगाना समझते हैं तौहीनआने वाले दिनों में और सख्त रवैया अपनाएगी पुलिसबिजनौर। कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। लगातार लोगों को कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शासन द्वारा मास्क व शारीरिक दूरी के पालन को लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं।…

  • जनसेवा एक्सप्रेस को मिला फेस्टिवल स्पेशल का नामआज से सप्ताह में तीन दिन रेलवे करेगा संचालन बिजनौर। कोरोना संक्रमण काल के शुरुआती दौर से बंद जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन दो अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन होने जा रहा है। नजीबाबाद में पूर्व की भांति ट्रेन का स्टॉपेज जारी रहेगा।जानकारी के अनुसार दरभंगा से अमृतसर…

  • भयभीत ग्रामीणों का अल्टीमेटम, पिंजरा लगा कर नहीं पकड़ा तो करेंगे आंदोलन बिजनौर। राजा का ताजपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव टंडेरा में गुलदार की आमद लगातार बनी हुई है। देर रात गुलदार एक घर में घुस आया तो ग्रामीणों ने मशाल जला कर बमुश्किल उसे भगाया।जानकारी के अनुसार गांव में पंचायतघर के पास स्थित अपने घर में…

  • 13 अप्रैल से शुरु हो जाएगा नवरात्रि पर्वबिजनौर। हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र शुरू हो गया है। इस महीने का संबंध चित्रा नक्षत्र से होने के कारण चैत्र नाम दिया गया है। इस महीने में वसंत और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है। २९  मार्च से शुरु चैत्र माह इस बार 27 अप्रैल तक…

  • 378 ग्राम पंचायतों में मैडम चलाएंगी सरकारबिजनौर। त्रिस्तरीय चुनाव में जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में से 378 पर इस बार महिलाओं की सरकार होगी। अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य का जिम्मा महिला प्रधानों के कंधों पर होगा। जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में अनारक्षित 383 सीटों के अतिरिक्त अन्य ग्राम पंचायतें एससी, ओबीसी…

  • तहेरे जेठ के साथ मिलकर पति को सुला दिया मौत की नींदपत्नी ने प्रेम संबंध में बाधक पति को गला घोंटकर मारागंगा किनारे गड्ढा खोदकर शव दबाया बिजनौर। ग्राम नवलपुर बैराज में पत्नी ने ही प्रेम संबंध में बाधक बने अपने पति की हत्या की थी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए…

  • आग की तीन घटनाओं में पांच बीघा गन्ना व दो बीघा गेहूं की फसल हुई राखजीतपुरा में जर्जर विद्युत तारों की चिंगारी ने बरपाया कहरनगीना के किरतपुर व पखनपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग बिजनौर/नगीना। जिला मुख्यालय के गांव जीतपुरा में खेत के ऊपर से गुजरे जर्जर विद्युत तारों की चिंगारी से किसान का…

  • पुलिस पर हमले के चारआरोपियों पर गैंगस्टरबिजनौर। पुलिस टीम पर हमला और मारपीट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है। चारों आरोपी जेल में बंद है।थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही की ओर से फिरोज पुत्र इब्ने हसन, सरताज हैदर पुत्र एजाज, नवाब पुत्र इबने…