Category: Bijnor
-
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर रोज डीजल पर लगभग 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाकर पेट्रोल ₹100 लीटर से ऊपर और डीजल ₹85 लीटर से ऊपर कर दिया है। चोर दरवाजे से कोरोना महामारी से डरा कर लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। पैसे…
-
निर्धारित मूल्य से अधिक लेने पर होगी कार्यवाही:डीएम बिजनौर। शासन द्वारा निर्धारित एचआर सीटी स्कैन की सबसे अधिक मूल्य लेने पर निजी चिकित्सालयों एवं रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई होगी। यह चेतावनी डीएम रमाकांत पांडे ने दी है। डीएम रमाकांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते…
-
बिजनौर। जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में कुछ गड़बड़ चल रहा है। सफाई कर्मचारियों से अवैध उगाही के मामले सामने आए हैं। कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर इसका पूरा दारोमदार आ रहा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों से तनख्वाह व फंड निकालने आदि काम के लिए भरपूर धन बटोरे जा रहे हैं।…
-
थोक व फुटकर सब्जी विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त। सुबह से फिर हो जाएगा कामकाज शुरु। बिजनौर। आढ़त एसोसिएशन धामपुर थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने 24 मई से रात्रि 3 बजे से सुबह 7 बजे तक बड़ी मण्डी में सब्जी व्यापार करने का आदेश जारी कर…
-
रोडवेज बस-डीसीएम भिडंत में कई घायल। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को पहुंचाया। अस्पताल -नजीबाबाद डिपो की बस से सामने से भिड़ी अनियंत्रित डीसीएम। बिजनौर। मंडावली थाना अंतर्गत ग्राम भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली नदी के निकट नजीबाबाद की ओर से जा रही रोडवेज बस की हरिद्वार की ओर से आ रही अनियंत्रित हुई डीसीएम से…
-
अखबारों में चेहरा छपवाने के चक्कर में कई लोग नहीं लगा रहे मास्क दूसरों को नसीहत देने वाले खुद नहीं कर रहे गाइडलाइन का पालन –कपिल कुमार गोयल नजीबाबाद। देश भर में व्याप्त वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में भी लोग खुद की समाज में पहचान बनाए रखने की जुगत में लगे दिखायी दे…
-
बिजनौर। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस ने किया अलर्ट जारी।गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ा।पुलिस ने गांव में अनाउंसमेंट के जरिए किया अलर्ट जारी।हर वर्ष कई गांव पर मंडराता है बाढ़ का खतरा।बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों को सता रहा बाढ़ का डर। बिजनौर के थाना मंडावर के खादर…
-
कोविड इन्फेक्शन का रिकवरी रेट बढ़ कर हो गया 90.04, लगातार वृद्वि जारी तथा सक्रिय केसों में कमी, कोविड कमांड सेंटर में तैनात चिकित्सकों की टीम के द्वारा टैली काउंसलिंग एवं मेडिकल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। निगरानी समितियों के माध्यम से मेडिसिन किट्स…
-
निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी मिले आक्सीजन: लीना सिंघल। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर की मांग। नोडल अधिकारियों के जरिए आक्सीजन दिलाने की मांग। बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निजी चिकित्सालयों में कोविड-19 संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों को भी नोडल अधिकारियों के…
-
बारिश ने अस्त व्यस्त कर दिया जन जीवन रात भर गायब रही बिजली, ठप हो गए इंर्वटर बिजनौर। पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में कैद रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने…
-
बिजनौर। कोविड-19 (कोरोनावायरस ) के रोकथाम के दृष्टिगत जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में घोषित लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने हेतु निम्न कुछ दुकानदारों को वस्तुओं की होम डिलीवरी किये जाने की अनुमति दी गई है। ( होम डिलीवरी निर्धारित मूल्य पर )
-
बिजनौर। जिला बिजनौर में झमाझम बारिश हुई, सड़कें तालाब में तब्दील हो गई ताउते तूफान केअसर के बाद हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजनौर में भी ताउते तूफान का असर देखने को मिला। आसमान में बादल छा गए और रुक रुक कर बारिश होती रही। सड़कें जलमग्न हो गई, मई के महीने…
-
कोरोना संक्रमित के ससुराल पहुंचने पर मोहल्लेवासियों ने जताया एतराज। मोहल्लेवासियों के स्वास्थ्य विभाग में शिकायत को संपर्क करने पर लौटा। बिजनौर। नजीबाबाद में कोरोना पॉजिटिव एक युवक अपने आवास पर बैरिकेटिंग लगाए जाने के बावजूद समीप के मोहल्ले में स्थित अपनी ससुराल पहुंच गया। मोहल्लेवासियों के विरोध करने पर युवक व उसके ससुरालीजन लोगों…
-
एसडीएम की जांच में खुलासा: गोदाम से गायब हो गए खाद के 350 कट्टे। षडय़ंत्र के तहत खाद बेचने को लेकर किसानों ने किया हंगामा। अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति पर किसानों ने किया हंगामा। बिजनौर। साधन सहकारी समिति अहमदपुर सादात में घोटाला और किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नजीबाबाद ने खाद…
-
बिजनौर। कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान भी उचक्के सक्रिय हैं। एक युवती तथा युवक से उनके मोबाइल लूट कर उचक्के फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन के बावजूद बदमाशों की सक्रियता में कोई कमी नहीं आई है। दवा लेकर लौट रही युवती समता…
-
समाजसेवी फहीम अख्तर ने की मांग, ऑड-ईवन फॉर्मूले से चलाई जाएं ई-रिक्शा बिजनौर। समाजसेवी फहीम अख्तर उर्फ राजा ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब रिक्शा वालों की समस्याओं को देखते हुए। ई-रिक्शा को पूरी तरीके से बंद ना करके ऑड-ईवन फॉर्मूले से चलाई जाएं। फहीम का कहना है कि गरीब रिक्शा चालक रिक्शा…
-
चंदक पीएचसी पर तैनात महिला बीपीसीएम की मौत के चार दिन बाद हुई अधिकारिक पुष्टि बिजनौर। जनपद में रविवार को 57 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं 414 के ठीक होने की राहत भरी खबर भी है। सक्रिय केस इस समय 2240 हैं। वहीं दूसरी ओर चार दिन पूर्व विभाग में तैनात संक्रमित महिला बीपीसीएम की…
-
नदियों में शव प्रवाहित करने से रोकने की कवायद। गंगा के साथ ही सहायक नदियों में भी होगी पेट्रोलिंग। बिजनौर। नदियों में शव प्रवाहित करने से रोकने के लिए रविवार को भी पीएसी के जवानों ने गंगा में पेट्रोलिंग की। वहीं गंगा के साथ ही उसकी सहायक नदियों में भी पुलिस बल रिवर पेट्रोलिंग करेगा।…
-
कालाबाजारी की सूचना पर पकड़े 38 ऑक्सीजन सिलेण्डर!पुलिस ने की बैट्री निर्माता के यहां से बरामदगी बिजनौर। नजीबाबाद में एक ओर ऑक्सीजन गैस प्लांट को शुरू कराने के लिए सामाजिक संगठन और राजनैतिक लोग प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक बैट्री निर्माता के यहां दर्जनों ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर पकड़े। इस मामले में पुलिस…
-
बेतकल्लुफ होकर घूमते लोग। सोशल डिस्टेंसिंग तार तार। लॉक डाउन में नहीं दिखता पहले जैसा नजारा। बिजनौर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन विफल साबित हो रहा है। पिछली बार की तरह इस बार कई स्थानों पर पुलिस पिकेट न होने और बल्लियां न लगी होने के चलते लोग बेखौफ होकर घूम…
-
गौकशी करते तीन पकड़े जाने की रही क्षेत्र में चर्चा। पुलिस ने भैंस के मीट के साथ दो का किया चालान। बिजनौर। नजीबाबाद पुलिस ने दो युवकों को 20 किलो भैंस के मीट के साथ गिरफ्तार कर चालान किए जाने का प्रेस नोट जारी किया है। साथ ही तीसरा आरोपी को/ फरार हो जाना बताया…
-
बिजनौर। स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार भूदेव कौशिक का शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया। श्री कौशिक (68 वर्ष) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे तथा वर्तमान में उनका उपचार एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके…
-
वरिष्ठ कर्मचारी नेता का निधन, शोक बिजनौर। यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री व कर्मचारियों के हित में अग्रणी भूमिका निभाने वाले होमेश चौधरी का कल रात कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले एक सप्ताह से जॉली ग्रांट देहरादून में भर्ती थे। धामपुर निवासी होमेश चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त…
-
फल व सब्जी थोक मंडी में नहीं किसी को कोरोना संक्रमण का डर।-मंडी समिति परिसर में फल व सब्जी कारोबारी कर रहे कोविड गाइड लाइन की अनदेखी। बिजनौर। कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद परिसर स्थित थोक फल व सब्जी मंडी में लोग कोरोना संक्रमण के खतरे से बेपरवाह होकर जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए नजर…
-
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रशासन के दावे हवा-हवाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हरकत में आया प्रशासन। उपजिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंच दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। बिजनौर। नजीबाबाद नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड मरीजों के लिए बनाए गए एल-2 अस्पताल में प्रशासन की ओर से आवश्यक सुविधाओं, ऑक्सीजन की और दवाइयों की उपलब्धता के किए…
-
रोडवेज पर बसें तो हैं, लेकिन यात्री नहीं पिछली बार की तरह पसरा है सन्नाटा बिजनौर (आसिफ अली)। लॉकडाउन के चलते रोडवेज पर बसें तो खड़ी हैं, लेकिन यात्री नहीं है। ईद उल फितर के त्योहार के मौके पर रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती थी। बसें खचाखच भर कर चलती थीं, लेकिन इस बार…
-
बिजनौर। जिला अस्पताल में स्थापित L-2 कोविड केयर फैसिलिटी में सीसीटीवी कैमरे के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका लिंक कचहरी स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में भी दे दिया गया है ताकि पूरी व्यवस्था का अवलोकन करने में आसानी हो। इसमें मरीजों का इलाज, अस्पताल तथा वार्डों की साफ-सफाई, सही टाइम…
-
बिजनौर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक की पहल पर “Medical Oxygen for All” संस्थान द्वारा 10 वेंटीलेटर (नॉन इनवेसिव वेंटीलेटर) उपलब्ध/डोनेट कराए गए। जिलाधिकारी रमाकांत पांडे, मुख्य विकास अधिकारी महोदय केपी सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा इन सभी उपकरणों को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके निगम को हैंड ओवर किए…
-
बिजनौर। 14 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में प्रचलित बाल विवाह रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी रमाकान्त पांडेय ने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में बाल विवाह न करने दिया जाय। यदि बाल विवाह की…
-
नजीबाबाद में ऑक्सीजन प्लांट चलवाने की मांग। भाजपा नेत्री लीना सिंघल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग। ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाया लिक्विड ऑक्सीजन आपूर्ति रोकने का आरोप। बिजनौर। नजीबाबाद में एक मई से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरु कराए जाने के लिए भाजपा नेत्री लीना सिंघल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने…
-
कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस दिखी सख्त। बेवजह वाहन लेकर सडक़ों पर निकलने वालों पर दिखायी सख्ती। बिजनौर। कोरोना संक्रमण का प्रभाव ईद उल फितर पर इस बार भी साफ दिखायी दे रहा है। सडक़ों पर ईद के त्योहार के मुताबिक पूर्व के वर्षों की तरह भीड़ नहीं है। रोजोना की तरह निर्धारित समय पर…
-
उत्तराखंड में आवागमन को घंटों बसें रोककर बनवा रहे ई-पासबिजनौर। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते रोजी-रोटी के जुगाड़ में लगे लोग बसों में सवार होकर एक राज्य से दूसरे राज्य में कारोबार के लिए आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आवश्यक ई-पास को बनवाने के लिए बसों…
-
गुमशुदा की तलाश के बाद जागे बिजनौर सांसद मलूक नागर। बिजनौर की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी को भेजे पत्र। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद याद आया अपना संसदीय क्षेत्र। सूचना गुमशुदा की तलाश, आदरणीय मलूक नागर जी बिजनौर लोकसभा सांसद वापस आ जाएं। हम आपसे कोई सवाल…
-
स्वास्थ्य सुरक्षा को देनी होगी प्राथमिकता : गामेंद्र सिंह गजरौलियाबिजनौर। युवा समाजसेवी व भारतीय बौद्ध संघ के जिला अध्यक्ष गामेंद्र सिंह गजरौलिया ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा रखी है, शव नदी में बह रहे हैं। उन्हें जलाने के लिए लकडिय़ां तक नहीं मिल रही हैं। कोविड-19 के…
-
बिजनौर। धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की टीम नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव से दो युवकों को पकड़ ले गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाणे में मुकदमा दर्ज है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मुबंई पुलिस ने नजीबाबाद थाने पहुंच कर आमद कराई। महाराष्ट्र पुलिस के एसआआई सचिन ढगे, कां. गोकुल ठाकरे व कां.…
-
एसपी ने किया महिला हैल्प डेस्क व थाना प्रभारी कार्यालय का उद्घाटनथाना पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सख्ती से गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश बिजनौर। पुलिस अधीक्षक ने थाना नांगलसोती पर महिला हैल्प डेस्क तथा थाना प्रभारी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मिशन शक्ति अभियान और अपराध नियंत्रण को परवान चढ़ाने में कोई…
-
आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार। महाराज नरसिहानन्द की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर की थी वायरल। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं भडक़ाने के मामले में हर्षवाड़ा से किया गिरफ्तार। बिजनौर। महाराज नरसिहानन्द की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक के माध्यम से वायरल करने वाले युवक को नजीबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी…
-
बुरा मानो या भला। कोविड-19 काल में सरकार इन मुफ्तखोरों पर भी ध्यान करे: मनोज शास्त्री इधर देश में कोविड-19 शुरू हुआ और उधर मुफ्तखोरों और उनके आकाओं ने चिल्लपों मचानी शुरू कर दी कि लॉकडाउन में सरकार बिजली, पानी, गेहूं राशन इत्यादि मुफ़्त दे। दरअसल ग़लती इन मुफ्तखोरों की नहीं है, गलती है उन…
-
बिजनौर। जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती स्वास्थ्य विभाग की एक रिटायर्ड वार्ड आया के ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर न बदलने पर बेटे ने शोर मचाया तो उसे बाहर कर दिया गया। सीएमएस के फोन न उठाने की जानकारी मिलते ही डीएम रमाकान्त पाण्डे स्वयं सीएमओ के साथ आईसीयू में पहुंच गए। डीएम के निर्देश…
-
थोक फल व सब्जी मंडी में केवल नौ बजे तक ही होगा कारोबार। कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद परिसर में बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस घूम रहे लोग। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए एसडीएम ने जारी किए निर्देश। बिजनौर। नजीबाबाद के कोटद्वार मार्ग पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित…
-
गौवंशीय मांस के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार। पुलिस ने किया 40 किलो गौवंशीय मांस बरामद। आरोपी के पास से चापड़, छुरा व रस्सी भी बरामद। बिजनौर। नजीबाबाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नगर के मोहल्ला मेहंदीबाग में चारमीनार बारादरी के समीप स्थित एक मकान से 40 किलो गौवंशीय मांस के साथ एक आरोपी…
-
पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सघन चैकिंग अभियान-दुपहिया पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हैलमेट व मास्क पर किए ई-चालान-पुलिस ने चौपहिया वाहन चालकों की भी लगायी जमकर क्लासबिजनौर। सरकार की ओर से प्रदेश भर में वैश्विक महामारी को लेकर जारी किए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नजीबाबाद पुलिस ने कमर कस ली है। इसके…
-
शटर के अंदर से हो रही दुकानदारी पुलिस प्रशासन की ढि़लाई के चलते लॉकडाउन में भी रौनक सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार, उमड़ रही है भीड़ बिजनौर। हल्दौर पुलिस प्रशासन की ढि़लाई के चलते नगर में लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। काफी संख्या में लोग घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। दोपहर करीब 1…
-
डबल मर्डर के आरोपियों पर 25- 25 हजार रुपए का ईनाम। बढ़ सकती है ईनाम राशि। कुर्की भी संभव। पुलिस की चार टीम लगातार दे रहीं दबिश। बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के ग्राम धौकलपुर में चाचा भतीजे के मर्डर के आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित कर दिया है। इनकी गिरफ्तारी…
-
बिजनौर। वेव इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड इकाई बिजनौर में गोदाम अधिकारी के पद पर कार्यरत अरविंदर पाल सिंह उर्फ गोल्डी उम्र 40 साल का कोरोना संक्रमण की चपेट में आ कर निधन हो गया। श्री सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी मनदीप कौर दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए। मिल परिवार में शोक सभा कर उनकी आत्मा…
-
बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये पंचायती राज विभाग द्वारा पूर्ण रूप से एलर्ट होकर जनपद की ग्राम पंचायतों में सफाई के साथ-साथ सैनेटाईजेशन एवं फॉगिंग का कार्य किया गया। रविवार दिनांक 09.05.2021 को विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत जनपद की 433 ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। समस्त सहायक…
-
बिजनौर। जिले में रविवार को कोरोना ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये। कुल 796 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, जबकि संक्रमण दर करीब 30 फीसदी पर पहुंच गयी। तीन मौतों की भी अधिकारिक तौर पर पुष्टि की गयी, इनमें एक दिन पूर्व हुई जिला समाज कल्याण अधिकारी की भी मौत भी शामिल है। सक्रिय…
-
न हुआ वैक्सीनेशन और न हुई जांच-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से फिर बैरंग लौटे लोग-एक सफाईकर्मी के हवाले रहा दिन भर अस्पताल बिजनौर। नजीबाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को न ही कोविड की जांच हुई और न ही वैक्सीनेशन ही किया गया। इसके चलते विगत दो दिनों से बैरंग लौट रहे लोगों को एक…
-
बिजनौर में दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर चाचा भतीजे की हत्या पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का शक आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीम गठित बिजनौर। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौकलपुर में हत्या के आरोपी चाचा भतीजे की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक चाचा प्राइमरी स्कूल में टीचर था। आरोपियों…
-
घर पर ऑक्सीजन पाने के लिए प्रशासन ने की व्यवस्था डीएम ने एसडीएम को बनाया नोडल अधिकारी बिजनौर। जनपद में होम आइसोलेशन के मरीजों तथा अन्य बीमारियों से पीडि़त ऐसे मरीजों, जो कि अपने घर पर ही चिकित्सा प्राप्त कर रहे हैं और उनको ऑक्सीजन की आवश्यकता है, उनको ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला प्रशासन…
-
कुल केस 11864, कुल ठीक 9916, कुल मौत 81, सक्रिय केस 1867 जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत 3 की मौत, 323 संक्रमित। 08 मौत तो शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक ही हो गई, दर्ज नहीं अधिकारिक आंकड़ों में। बिजनौर। जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना के 323…
-
जिला कारागार से छोड़े जाएंगे 20 कैदी और 160 बंदी अंतरिम जमानत व 60 दिन की पैरोल की कवायद बिजनौर। कोरोना संक्रमण के बढ़़ते खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला कारागार से करीब 20 कैदी और 160 बंदी जिला कारागार से छोड़े जाएंगे। इन बंदियों को अंतरिम जमानत और कैदियों को पैरोल पर…
-
शनिवार को सडक़ें रहीं गुलजार, वाहनों ने भरा फर्राटा बिजनौर। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉक डाउन के बीच यदा कदा वीरान रहने वाली सडक़ें शनिवार को गुलजार रहीं। दिन भर सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही रही। वहीं पैदल आने जाने वालों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बढ़ गई। लोगों में पुलिस…
-
हारने वाले पक्ष के हमले में विजयी पक्ष की महिला की मौत। ग्रामीणों ने शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम। बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र में चुनाव हारने वाले पक्ष ने जीतने वाले पक्ष के समर्थक के घर पर गुरुवार रात हमला कर दिया। घटना में एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों…
-
कोविड नियमों का उल्लंघन कर दी रोजा अफ्तार पार्टी बिजनौर। कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने नगीना से सपा विधायक मनोज पारस सहित 35 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे.ने बताया कि सपा विधायक मनोज पारस…
-
जीत के जश्र के बीच पराजित प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े बिजनौर। स्योहारा थाने के ग्राम अकबरपुर आशा उर्फ हरौली में जीत का जश्न मना रहे प्रधान पति समर्थकों ने पराजित हुए पूर्व प्रधान के बैनर पोस्टर फाड़ दिए। बैनर, पोस्टर पर स्याही से अभद्र भाषा प्रयोग किया, जिसको लेकर गांव में तनाव फैल गया। ग्राम…
-
बिजनौर। जनपद में गुरुवार को कोरोना के 133 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 2210 पर पहुंच गई है। मण्डावर थाने में भी पहुँचा कोरोना थाना मण्डावर में 01 दरोगा व 05 सिपाही हुए कोरोना पॉजिटिव
-
हारे प्रत्याशी के घर में घुस कर तोडफ़ोड़, मारपीट। एसपी की चेतावनी के बावजूद विजयी प्रधान ने निकाला जुलूस बिजनौर। त्रिस्तरीय चुनाव बीतने व नतीजे आने के बाद खुद पुलिस कप्तान ने सख्त लहजे में चेतावनी दी थी कि कोई भी व्यक्ति विजय जुलूस नहीं निकालेगा और न ही कोई जश्न होगा, उसके बावजूद लोग दबंगई…
-
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देशन में बिना मास्क घूमने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 06.05.2021 को जनपदीय पुलिस द्वारा बिना मास्क घूम रहे 431 व्यक्तियों का चालान कर 3,26,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
-
लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा कर बटोर रहे भारी मुनाफा बिजनौर। एक तरफ जहां कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा पूरे सूबे में सोमवार तक लॉक डाउन लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर हल्दौर नगर के कुछ दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए संकट के इस समय मे भी अधिक कीमतों पर सामान…
-
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला। लाठी डंडो व सरियों से हमला। तमंचे से फायरिंग। कई घायल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज। बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दिया में चुनावी रंजिश के चलते नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने तमंचों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में ग्राम प्रधान सहित उसके कई समर्थक…
-
लॉक डाउन के बावजूद घर में नहीं बैठ पा रहे लोग बिजनौर। लॉक डाउन में लोगों को अपने घरों में बैठने में तकलीफ हो रही है। यही कारण है कि कोरोना के संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए यूपी में 10 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन की परवाह न कर लोग सडक़ों पर निकल रहे हैं। बुधवार…
-
प्रमाण पत्र पाने को चक्कर काट रहे विजयी बीडीसी। तहसील व ब्लाक परिसर के चक्कर लगा रहे बीडीसी।ब्लाक में सात मई को प्रमाण पत्र देने का लगाया नोटिस। बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ कर विजय प्राप्त करने के बावजूद जीत का प्रमाण पत्र न मिल पाने को लेकर…
-
पूर्व क्षेत्राधिकारी पुलिस के निधन पर जताया शोक। एसपी क्राइम एटा के पद पर थे तैनात राहुल कुमार। होम क्वारंटाइन में घर पर व्यायाम करते समय गिरे। बिजनौर। क्षेत्राधिकारी पुलिस नजीबाबाद रह चुके राहुल कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। वह वर्तमान में एसपी क्राइम एटा के पद पर तैनात थे। उनके निधन के समाचार…
-
नांगल ग्राम प्रधान समेत दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज। विजय जुलूस में बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंस सैकड़ों रहे शामिल। वायरल वीडियो में दिखे सैकड़ों समर्थक। पुलिस ने संख्या दिखाई कम। बिजनौर। नजीबाबाद तहसील के ग्राम नांगलसोती में ग्राम प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी ने सरकार के दिशा-निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाते…
-
विजय जुलूस निकालते विजयी प्रधान समेत पांच गिरफ्तार बिजनौर। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को अपने साथियों के साथ विजय जुलूस निकलना उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों का चालान कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ग्राम तुखमापुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सरफराज अंसारी…
-
बिजनौर। बुधवार को आए कोरोना के 169 पॉजिटिव केस, एक्टिव केसों की संख्या हुई 2371
-
मौत के तांडव के बीच भी खेल कमीशन का…! एम्बुलेंस चालक और मरीज के तीमारदार के बीच सड़क पर दिनदहाड़े मची ये जंग आजकल कोई नया नजारा नहीं रह गया है। आएदिन ऐसे मामले देखने, सुनने और पढ़ने को मिल जाएंगे कि मरीज को लाने ले जाने के लिए एम्बुलेंस मालिकों, चालकों ने कैसी लूट…
-
मानदेय के लिए परेशान रहे शिक्षक व कर्मचारी! बिजनौर। कोरोना महामारी के इस दौर में एक ओर सरकार व सभी संगठन लोगों से घरों में रहने तथा जरूरी काम से ही बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं। वहीं रविवार से दूसरे दिन तक कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा…
-
मतपेटी गायब होने की सूचना पर मचा रहा हडक़ंप। काफी खोजबीन पर तीन घण्टे बाद मिली मतपेटी। मतपेटी मिलने के बाद कराई मोटाढाक की मतगणना। बिजनौर। कासमिया इंटर कालेज नजीबाबाद में बनाए गए मतदान केन्द्र पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी रहने के दौरान अचानक ग्राम पंचायत मोटाढाक की एक मतपेटी गायब होने की…
-
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन अपेक्षानुसार निराशाजनक रहा। कुल 56 वार्ड में से बीजेपी ने 55 पर समर्थन किया था। मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के खाते में मात्र 7 सीट ही आ सकी हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी निम्न सीट पर चुनाव जीते हैं- वार्ड 18 किरतपुर चतुर्थ…
-
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार से जारी मतगणना सोमवार को समाप्त हुई। इस दौरान लॉक डाउन नियमों को खुल कर उल्लंघन किया गया। मतगणना स्थल सीडी इंटर कालेज हल्दौर के आसपास एकत्र भीड़ को खदेडऩे के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनीं पड़ीं। सोमवार दिन में जारी परिणामों में ब्लॉक हल्दौर की ग्राम…
-
बिजनौर। मतगणना की आपाधापी में एक सहायक निर्वाचन अधिकारी की गलती से हारे को जीता और जीते को हारा हुआ घोषित कर दिया गया। मामला नहटौर विकास क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत वार्ड 13 ककराला/तकीपुरा का है। नहटौर विकास क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत वार्ड 13 ककराला/तकीपुरा में जारी किया गया पहला प्रमाण पत्र निरस्त कर रिटर्निंग…
-
ब्लॉक कोतवाली के विजेता ग्राम प्रधानों की सूची 1- उमरपुर बरखेड़ा – यासमीन अली‚2- फजलपुर भाऊ – श्याम सिंह‚3- आजमपुर परमा – नरेश कुमार‚ 4- जगनाथपुर – नरेन्द्र कुमार‚5- किरतपुर – यामीन6- जमालपुर मतलूब – रिजवाना बेगम‚7- चन्दपुरा नसीब – सचिन कुमार‚8- सैदपुरी महिचन्द – पूनम देवी‚9- सिक्कावाला – अंकित कुमार‚10- मुस्सेपुर – मुनेश‚11- हसनअलीपुर हीरा – रोशन…
-
नौ घंटे का ब्लाक, चार ट्रेनें रहेंगी रद्द। हरिद्वार-देहरादून रेलमार्ग पर होना है गर्डर्स बदलने का कार्य। एनएचएआई करेगी रायवाला-कांसरो के बीच आरयूबी पर काम। नजीबाबाद (बिजनौर) उत्तर रेलवे की ओर से एनएचएआई के अनुरोध पर हरिद्वार-देहरादून रेलमार्ग पर रेलवे स्टेशन रायवाला व कांसरो के बीच आरएच गर्डर्स बदलने के चलते नौ घंटों का ब्लाक…
-
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को अधिकारिक तौर पर कोरोना संक्रमण से एक ही मौत की जानकारी दी गयी, जबकि 8 अन्य मौत होने की जानकारी भी सामने आ रही है। उक्त सभी की कोविड रिपोर्ट की जानकारी तो नहीं है लेकिन लक्षण कोविड के ही बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार…
-
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणामों के आने का सिलसिला जारी है। नजीबाबाद के कासमिया इंटर कॉलेज में मतगणना की गति अन्य मतगणना स्थलों के मुकाबले काफी धीमी दिखाई दी। रविवार देर सायं तक घोषित परिणाम के अनुसार ग्राम सादतपुर में ग्राम प्रधान पद पर सोनी 427 वोट लेकर विजयी रहीं, उनकी प्रतिद्वंदी कांता देवी को…
-
अध्यक्ष अजित पवार ने बार एसोसिएशन केयर फंड में दिए रुपए 5100 बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित पवार ने जिला बार एसोसिएशन केयर फंड में दान देने वाले अधिवक्ताओं का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई जाएगी और ईमानदारी से पैसा जरुरतमंदों को वितरित किया जाएगा। इस…
-
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार प्रातः आठ बजे से जारी है। 11 ब्लाक में 4320 कर्मचारी मतों की गिनती दो शिफ्टों में कर रहे हैं। कई केंद्रों पर कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने के कारण मतगणना निर्धारित समय से शुरू नहीं की जा सकी। एक नजर –कुल पद प्रधान-1123, क्षेत्र पंचायत सदस्य-1393, ग्राम पंचायत…
-
चुनावी रंजिश में कराल में मचा बवाल, पथराव फायरिंग से अफरातफरी। कई पुलिस हिरासत में।सेवानिवृत्त फौजी के स्वागत जुलूस के दौरान हुई घटना। बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कराल में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। पथराव, फायरिग से अफरातफरी मच गई। घटना की शुरुआत रिटायरमेंट के बाद गांव पहुंचे एक…
-
बिजनौर। पंचायत चुनाव की मतगणना के परिणाम हासिल करने के लिए रविवार प्रातः सात बजे के पहले ही लोगों की भीड़ जलीलपुर में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हो गई। अव्यवस्थाओं के चलते मतगणना प्रातः 9:00 बजे शुरू हो सकी। शाम 7:00 बजे तक 110 पदों में से मात्र 23 ही ग्राम…
-
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में कोरोना गाइडलाइन की खूब धज्जियां उड़ाई गई। मतगणना में पहला नतीजा मिलने में करीब तीन घण्टे का वक्त लग गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर के सीडी इंटर कालेज मतगणना स्थल पर 15 काउंटरों…
-
कहीं खुशी कहीं गम का रहा नजारा। विजयी प्रत्याशियों ने जताया आभार। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं। बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल का निरीक्षण किया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक…
-
बिजनौर। झलरी गांव के मतदाताओं ने युवा प्रधान की जिम्मेदारी अवनीश चौधरी को सौंपी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉक्टर कलवा को 304 मतों से शिकस्त दी। अवनीश चौधरी ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल से सबसे कम उम्र के युवा ग्राम प्रधान होंगे। उनकी जीत पर ग्रामीणों, परिजनों, शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई दी है। नवनिर्वाचित प्रधान ने…
-
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत प्रेक्षक हरिकेश चौरसिया ने ब्लॉक नहटौर, हल्दौर तथा कोतवाली मतगणना स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना स्थल की सुरक्षा एवं बैरीकेटिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार पूर्वान्ह त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान एवं मतगणना को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के…
-
मतगणना स्थलों के आसपास नहीं फटक सकेगी भीड़ बिजनौर। हार जीत के आंकड़े लेने को मतगणना स्थलों के आसपास इस बार भीड़ जुटने पर मनाही है। कोरोना संक्रमण और तीन दिवसीय लॉक डाउन के दूसरे दिन रविवार को पुलिस प्रशासन बेहद सख्ती के मूड में है। त्रिस्तरीय चुनाव मतगणना स्थल के बाहर कफ्र्यू रहेगा। मतगणना स्थलों…
-
लॉक डाउन उल्लंघन में तुलाराम होटल के 2 कर्मियों का चालान। लॉक डाउन उल्लंघन करने, संक्रमण फैलाने सहित महामारी आपदा अधिनियम में मामला दर्ज। बिजनौर। नगीना पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन करने व संक्रमण फैलाने के मामले में तुलाराम होटल के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया। थाना प्रभारी कृष्ण…
-
बिजनौर। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व उनके एजेंट मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। साथ ही मतगणना स्थल के आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लागू रहेगा। बिना वजह वहां पहुंचने वाले लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने संबंधी सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह…
-
बिजनौर में शनिवार को संक्रमित केस की संख्या में आई कमी। कुल आए कोरोना 146 पॉजिटिव केस, एक्टिव केस की संख्या हुई 3207 बिजनौर। जनपद में शनिवार को 146 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। 287 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव रोगी की मृत्यु की सूचना है। नए मिले संक्रमितों में…
-
17,433 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला होगा। परिणाम देर रात तक आने की संभावना। करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन। बिजनौर। त्रिस्तरीय चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे लोगों की मतपेटियों में बंद तकदीर का फैसला रविवार को होगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु होगी। इस बार मतपेटियों में 17,433 प्रत्याशियों का भाग्य…
-
नूरपुर में मतगणना प्रभावित होने की संभावना! एक एआरओ की हो चुकी मौत। 10 संक्रमण की चपेट में। आरओ खुद भी कोरोना संक्रमण को लेकर सशंकित। बिजनौर। नूरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गिनती पर कोरोना की मार पड़ती दिख रही है। ब्लॉक की 14 न्याय पंचायतों में एक न्याय पंचायत के एआरओ…
-
ऑक्सीजन की किल्लत से तीमारदार खासे परेशान। नजीबाबाद क्षेत्र में संचालित एकमात्र फैक्ट्री बंद। हल्दौर से आपूर्ति को इंकार पर बैरंग लौटे तीमारदार। बिजनौर। जनपद में ऑक्सीजन की कमी न होने के प्रशासन और राज्य नोडल अधिकारी के सभी दावे उस समय हवा-हवाई हो गए जब नजीबाबाद के कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों को हल्दौर…
-
डा. सर्वेश निराला पीएचसी नजीबाबाद प्रभारी नियुक्त। डा. संदीप को मंडावली से भेजा गया अफजलगढ़ पीएचसी। विगत वर्ष कोरोनाकाल में पीएचसी प्रभारी रहे हैं डा. निराला। बिजनौर। नजीबाबाद नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए पीएचसी प्रभारी पद पर अफजलगढ़ से डा. सर्वेश निराला को पुन: तैनाती दी गयी…
-
जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर उमड़ी प्रत्याशियों व एजेंटों की भीड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना स्थल का पास पाने को कराई जांच। सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, कई ने चेहरे पर नहीं लगाए मास्क। बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पास बनवाने को कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य होने के बाद बड़ी संख्या में…
-
पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, सभी कुछ है उपलब्ध: डीएम बिजनौर। जनपद में ऑक्सीजन एवं अन्य मेडिकल सेवाओं के लिए किल्लत की खबरों का संज्ञान लेते हुए डीएम रमाकांत पाण्डेय गुरुवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम, एसपी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जनपद की वर्तमान स्थिति, चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध…
-
बिजनौर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सांस फूलने व निमोनिया के गंभीर रोगियों के आने की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल के एल-टू कोविड वार्ड व आईसीयू के अलावा गैर कोविड चिल्ड्रन वार्ड व इमरजेंसी वार्ड आदि में समान लक्षणों वाले भर्ती मरीजों की संख्या इससे करीब दो गुनी बताई जा रही…
-
अगले मातम का मुकाम हो सकता है अपना ही घर!सरकारी आदेश ठेंगे पर, सड़क पर लोग घूम रहे छुट्टासोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार, मास्क पहनना शान के खिलाफ बिजनौर। एक ओर कोरोना संक्रमण ने देश व प्रदेश के साथ ही जिले में भी भयावह रुप अख्तियार कर रखा है। इसके बावजूद पब्लिक है कि मानती नहीं। कोरोना…
-
बिजनौर। जनपद में बुधवार को प्राप्त 3423 टैस्ट रिपोर्ट में 354 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 5930 हो गई। इसके अलावा टीएमयू में अलग-अलग तारीखों को हुई तीन मौत के साथ ही संख्या 75 पर पहुंच गयी है। बुधवार को 3423 टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें…