newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उनको हर संभव सहायता की जाएगी प्रदान,

    महाप्रबंधक उद्योग केंद्र को जिले के सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा दिए निर्देश

    बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उनको हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बैठक में औद्योगिक आस्थान में बिजली फीडर की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग केंद्र को निर्देशित किया कि जिले के सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों को शासन द्वारा निर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिक से अधिक रूप से लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

    मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा शनिवार शाम 04ः00 बजे कलक्ट्रट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित होने वाली इस बैठक की गरिमा को बनाए रखें और जो भी निर्देश उपलब्ध कराएं जाएं, उनका पूर्ण मानक एवं समय सीमा के भीतर अनुपालन करना सुनिश्चित करें ताकि फोरम की विश्वस्नीयता क़ायम रहे। उन्होंने निवेश मित्र योजना, सिंगल विण्डो सिंस्टेम, उद्यमी निवेश मित्र योजनांतर्गत उद्यम से संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करें ताकि उसका लाभ उद्यमी एवं व्यापार बंधुओं को उपलब्ध हो सके।
    श्री पूर्ण बोरा द्वारा एमएसएमई के वार्षिक क्रेडिट प्लान के क्रम में ऋण समीक्षा में पाया गया कि 2022-23 में रू0 915.87 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक तक रू0 244.58 करोड़ का ऋण स्वीकृत, ओडीओपी योजना के तहत 160 लाख के सापेक्ष मात्र 120.53 लाख स्वीकृत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 67254 लाभार्थियों को 344.81 करोड़ की धनराशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजनांतर्गत 219.22 के विरूद्व 184.48 लाख तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 523.88 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की गई। निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा में उन्होंने कहा कि निरस्त होने वाले आवेदनों का अवलोकन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एलडीएम सभी निरस्त आवेदनों का विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उनके द्वारा निर्धारित ऐजेण्डे के अनुरूप शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं पर औधोगिक इकाईयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, एकल मेज व्यवस्थान्र्तगत लम्बित मामलों, विधुत भार स्वीकृति/अवमुक्ति के मामलों, डीआरआई स्कीम के अंतर्गत माइक्रो इकाईओं को दिये गये ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया ऋण, जैम पोर्टल, आदि की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    इस अवसर पर एलडीएम, उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार, उद्यमिगण विकास अग्रवाल, जुल्फुकार आलम, मुनीष त्यागी, उपायुक्त व्यापार कर जीएसटी सहित जिले के उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु मौजूद थे।

  • परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

    सभी केन्द्रों पर समुचित संख्या में पुरूष एवं महिला पुलिस की तैनाती

    उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 को पूर्ण रूप से नक़ल विहीन और सफलतापूर्वक, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 में इस बार परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए दी जाएगी जिसे नीले अथवा काले बाॅल पेन, 133 परीक्षा केन्द्र किए गए स्थापित, सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं- अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह

    बिजनौर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने कहा कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 को पूर्ण रूप से नक़ल विहीन और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है और परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला बिजनौर में परीक्षार्थियों के लिए 133 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं को नक़लविहीन एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सतत् निगरानी के लिए कार्मिकों को तैनात किया गया है ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके और परीक्षा पूर्ण मानक के अनुरूप सम्पन्न कराई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सभी केन्द्रों पर समुचित संख्या में पुरूष एवं महिला पुलिस की तैनाती की व्यवस्था भी की गयी है ताकि परीक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के अतंर्गत आयोजित होने वाली परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए दी जाएगी उसे नीले अथवा काले बाॅल पेन से भरा जाएगा। उन्होंने शीट की संवेदनशील के दृष्टिगत उसे सुरक्षित रूप से भरने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को पारदर्शी राईटिंग पेड लाने दें और सुनिश्चित करें कि उस पर कुछ भी लिखा हुआ न हो, यदि किसी पेड पर कुछ लिखा हुआ पाया जाए, उसे न ले जाने दें और उसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुव्यस्थित और शांतिपूर्वक रूप सम्पन्न करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं विभागीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल तथा अन्य कोई भी इलक्ट्राॅनिक गेजेट लेकर प्रवेश करना प्रतिबंधित है।
    उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र तथा प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक अभिलेख अपने साथ लायें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुॅचना अनिवार्य है, यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व के उपरान्त आता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अपने-अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केन्द्र पर सभी परीक्षार्थियों एवं ड्यूटीरत कार्मिकों को कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जयकरण यादव के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

    बिजनौर। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने को पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में स्थानीय जानी चौराहे पर टीएसआई अरविंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।

    अभियान में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अमित चौधरी, होमगार्ड के जवान प्रेम कुमार एवं महबूब अली शामिल रहे। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया मिलाकर करीब एक सैकड़ा वाहनों को चैक किया गया। समाचार लिखे जाने तक करीब 17 वाहनों के चालान किए जा चुके थे।

  • नगर पालिका चौक पर कैम्प लगाकर किया लोगों को जागरूक

    आम जनमानस की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है डायल 112

    बिजनौर (भूपेंद्र सिंह)। डायल 112 पुलिस ने शुक्रवार शाम स्थानीय नगर पालिका चौक पर लोगों को जागरूक करने के लिए कैम्प लगाया। इस दौरान आपातकालीन सेवा यूपी 112 के बारे में पर्चे वितरित किए गए।

    पुलिस अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह के निर्देशन और एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में डायल 112 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय नगर पालिका चौक पर डायल 112 पुलिस टीम ने कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए पर्चे वितरित किए और डायल 112 सेवा के बारे में विस्तार से बताया।

    यूपी 112 के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आपातकालीन सेवा जैसे आग लगने पर एंबुलेंस के लिए, पुलिस की मदद के लिए आदि आपातकालीन सेवाएं तुरंत प्राप्त करने के लिए डायल 112 आम जनमानस की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। हमारा प्रयास है कि आम जनमानस को कोई असुविधा ना हो। इसके लिए हमारा विशेष प्रयास है कि हमसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।

    इस अवसर पर हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, रजी अहमद, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, महिला कांस्टेबल निशा, महिला कांस्टेबल अंजलि आदि उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय इस केन्‍द्र में 112 नम्‍बर की अनेक टेलीफोन लाईनों की उपलब्‍धता 24 घण्‍टे सुनिश्चित की गई है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में नागरिक फोन, एसएमएस, ईमेल आदि किसी भी संचार माध्‍यम से केन्‍द्र से सम्‍पर्क कर सकते हैं। एंबुलेंस की जरूरत हो या फिर फायर ब्रिगेड की या फायर पुलिस को कॉल करना हो तो आपको अलग-अलग हेल्‍पलाइन नंबर्स पर कॉल नहीं करना होगा। बस आप डायल 112 पर कॉल कीजिए आपको सभी तरह की इमर्जेंसी सेवाओं में मदद मिलेगी। अभी तक केवल 40 प्रतिशत लोग ही यूपी 112 की सेवा ले रहे हैं। बाकी लोग सीधे थाने पहुंचकर या थाने में फोन करते हैं। जबकि डायल 112 पर फोन करते ही दस से पंद्रह मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। लोग ज्यादा से ज्यादा इस सेवा का इस्तेमाल करें, इसके लिए स्टॉल लगाकर जागरूक किया जा रहा है।

  • अर्धवार्षिक निरीक्षण को कोतवाली नगर पहुंचे एएसपी सिटी

    बिजनौर। एएसपी सिटी ने कोतवाली नगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के सही रखरखाव, वाहनों के निस्तारण और महिला अपराध पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

    अर्धवार्षिक निरीक्षण के लिए एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह शुक्रवार दोपहर कोतवाली नगर पहुंचे। उन्होंने कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व थाने का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के सही रखरखाव, प्राथमिकता पर माल निस्तारण के निर्देश दिए।

    साथ ही चेताया कि महिला संबंधी अपराध में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दें।

    सभी दरोगा अपनी विवेतानाओं को गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौड़, दरोगा यशदेव शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • भरत विहार कॉलोनी फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार

    एक सप्ताह पूर्व के मामले में 7 नामजद समेत 22 पर है मुकदमा दर्ज

    बिजनौर। कोतवाली नगर की भरत विहार कॉलोनी में शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में सात नामजद समेत कुल 22 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

    जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर की भरत विहार कॉलोनी में पिछले शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत व्याप्त हो गई थी। कॉलोनी निवासी पूनम अहलावत की पुत्री पूर्णिमा और किरन दरवाजे पर पड़ोसियों से बात कर रही थीं। इसी दौरान बाइक व कार से पहुंचे युवकों ने गाली-गलौज करते हुए कई फायर किए। पूनम की मां राजेंद्री देवी ने छत से ईंट पत्थर फेंके तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आपाधापी में उनकी तीन बाइक मौके पर ही छूट गई थीं, जो पुलिस उठाकर थाने ले गई थी। पुलिस ने पूनम की तहरीर पर हैप्पी निवासी गांव सालमाबाद भरैरा, विशाल, विकास, अंकुश निवासी गांव झलरा, विशु निवासी गांव तिमरपुर, प्रक्षित, दक्ष निवासी गांव सालमाबाद समेत सात को नामजद करते हुए 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थीं। एसएसआई मीर हसन ने बताया कि इस मामले में राजकुमार पुत्र भगवत, राहुल पुत्र छोटे सिंह निवासी कंभौर व अर्जुन पुत्र रवि निवासी मोहल्ला बुल्ला का चौराहा को गिरफ्तार किया है।

  • खौफ पुलिस का…! दुमंजिला मकान की छत से कूदा युवक

    बिजनौर। दुमंजिला मकान की छत से कूदा युवक।
    पुलिस के खौफ के मारे नीचे कूदा इरफान।
    पीड़ित युवक की हालत नाजुक, सीएचसी में भर्ती।
    पीड़ित परिजनों ने पुलिस के खिलाफ थाने में दी तहरीर।
    पुलिस का दावा जुआ खेल रहे थे, मकान की छत पर कुछ लोग।
    थाना किरतपुर के हलवाइयान इलाके का मामला।

  • फांसी के फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव। नांगल सोती स्थित शीतला माता मंदिर के थे पुजारी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस मान रही आत्महत्या का मामला।

    बिजनौर। नांगल सोती स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी का शव शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे मंदिर परिसर स्थित उनके कमरे में छत के पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है।

    नांगल सोती के मुहल्ला कश्यपयान निवासी कलवा भगत (48 वर्ष) पुत्र लल्लू सिंह पिछले करीब सात वर्ष से नांगल में ही सराय आलम सम्पर्क मार्ग के समीप स्थित शीतला माता मंदिर में पुजारी थे। मंदिर परिसर में ही उनका आवासीय कमरा स्थित है और वह दिन-रात वहीं रहते थे। मंदिर के व्यवस्थापक मुनिदेव सैनी ने बताया कि भगत जी श्रद्धालुओं के यहां भोजन करते थे। आज मुनिदेव सैनी के घर सुबह 8:45 बजे तक भगत जी नाश्ता करने नहीं पहुंचे। उन्होंने भगत जी को फोन किया लेकिन रिसीव न होने पर मंदिर के सामने रहने वाले गोविन्द सिंह के पुत्र को वहां भेजा। उसने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, तो भगत जी का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

    सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, हलका दरोगा उमेश कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है तथा कमरे का सभी सामान व्यवस्थित था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में मृतक की भाभी बाला देवी की तहरीर पर पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भिजवा दिया। मंदिर के व्यवस्थापक मुनिदेव सैनी ने बताया कि कल शाम भी पुजारी जी उनके पास आये थे तथा सामान्य लग रहे थे। पुजारी ने उनसे किसी तरह की कोई समस्या नहीं बताई थी।

  • जहाँगीर भारती को निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखनी के लिए मिला “सम्मान प्रतीक” अवार्ड

    दिव्य दीप ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    जहाँगीर भारती को “सम्मान प्रतीक” देते शिक्षा के भीष्म पितामाह विजय पाल सिंह

    बिजनौर/नहटौर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य आयोजन में दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी जहांगीर भारती को निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखनी के लिए “सम्मान प्रतीक” अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
    जिला प्रभारी जहाँगीर भारती को दिव्य दीप ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अपना जीवन शिक्षा को समर्पित करने वाले शिक्षा के भीष्म पितामाह विजय पाल सिंह के कर कमलों द्वारा “सम्मान प्रतीक” अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। तमाम राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • 10-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं चेक वितरण

    जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

    बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिले के विभिन्न कॉलेजों में अध्यनरत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 10-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं चेक वितरण किया गया।
    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाला भविष्य आपका है और एक विकसित उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एक प्रभुत्वशाली, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में आपका योगदान अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने प्रदेश को इस प्रकार विकसित और समृद्ध बनाना है कि देश के अन्य प्रदेश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तर प्रदेश एक मॉडल के रूप में देख कर उसका अनुसरण किया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए एक उदाहरण बने और बिजनौर की पावन धरती से देश एवं प्रदेश को एक नई दिशा और नए आयाम देकर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाएं। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए, बधाई देते हुए तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें बहुत आगे जाना है और अपने माता-पिता एवं देश का नाम रौशन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ही नहीं बल्कि पूरी सरकार उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए तत्पर है।

    जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि पढाई के साथ-साथ मानसिक तनाव से बचने के लिए कम से कम एक खेल को अपने जीवन में अवश्य अपनाएं। उन्होंने कहा कि योग मन और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायता करता है, शरीर और मन को शांत करता है, शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग न केवल तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में सहायक है बल्कि इसके द्वारा इंसान को असीम प्राकृतिक ऊर्जा एवं शक्तियां भी प्राप्त होती हैं।
    इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक मौजूद थे।

  • जिला अस्पताल ले गए दो सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर

    गैंगस्टर कोर्ट में पेश करने से पहले कराना था मेडिकल

    कुख्यात इनामी अभिषेक ठाकुर पुलिस कस्टडी से फरार

    मेरठ। पुलिस की लापरवाही के चलते गुरुवार को 15 हजार का इनामी बदमाश मेडिकल के दौरान फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने कचहरी के पास से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित 15 हजार के इनामी अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन थाने के दो सिपाही मेडिकल कराने के लिए अभिषेक ठाकुर को जिला अस्पताल गए। उसे गैंगस्टर कोर्ट में पेश करना था। मेडिकल के दौरान अभिषेक ठाकुर ने किसी प्रकार सिपाहियों से हथकड़ी खुलवा ली और मौका पाकर फरार हो गया। काफी देर तक सिपाही मामला छिपाए रहे। बाद में उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विशंभर दयाल को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर सिविल लाइन थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पूरा अस्पताल परिसर खंगालने के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये। एसएसपी के आदेश पर देर शाम घोर लापरवाही मानते हुए दोनों सिपाहियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

    सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। लापरवाही बरतने पर सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। विभागीय कार्रवाई भी होगी।

  • कोई बांस का तीर बना करता है घायल, कोई बांसुरी बना भरता है स्वर: महात्मा डीके सागर निरंकारी

    मोहल्ला बुखारा में महात्मा रमेश जी, गीता जी व अंजलि जी के यहां जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया सत्संग का आयोजन

    बिजनौर। स्थानीय मोहल्ला बुखारा में महात्मा रमेश जी, गीता जी व अंजलि जी के यहां जन्मदिन के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया गया। महात्मा डीके सागर निरंकारी ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि कोई बांस का तीर बनाकर किसी को घायल करता है और कोई बांस की बांसुरी बनाकर बांस में स्वर को भरता है। एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ। एक ही आज, एक का विश्वास, एक ही बल है, प्यार सजाता है गुलशन को और नफरत वीरान करे। हमें किसी भी चीज का सदुपयोग करना चाहिए। समय का, ज्ञान का, दौलत का, शरीर का यही संदेश सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमें दे रहे हैं।

    इस अवसर पर संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, बृजेश सागर एडवोकेट, रोबिन सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, निर्दोष कुमार, कल्पना, प्रियांशी, पारुल, नेहा, नीरज गौतम, संध्या, संध्या पत्रकार, कविता, सुशीला, वीरपाल सिंह, जाहन्वी, मानवी, आर्यन, सलोनी, बृजेश, नरेंद्र, सुनीता आदि सहित अनेक महापुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर महात्मा रमेश ने संतों महापुरुषों को बहुत ही सुंदर ढंग से लंगर कराया।

    महात्मा डीके सागर निरंकारी
  • पत्रकारों ने फहराया भारतीय ध्वज

    बिजनौर। 26 जनवरी के शुभ अवसर पर कलम की ताकत पत्रकार महा संगठन बिजनौर से महिला विंग अध्यक्ष पुष्पा जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

    नई बस्ती बी~15 में हुए इस कार्यक्रम के अवसर पर संगठन महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री पवन गोयल, तस्लीम अहमद, प्रशांत कुमार, वसीम खान, सरिता गोयल शामिल हुए। सभी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। महिला विंग अध्यक्ष पुष्पा जी ने कहा कि यह हमारा 74वां गणतंत्र दिवस है। हम सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई देते हैं। हम इसी तरह एक साथ मिलकर इस गणतंत्र दिवस को मनाते रहे, यह आशा करते हैं।

  • आजादी का अमृत महोत्सव गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन और भंडारा

    बिजनौर। इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर के द्वारा मुन्नूमल देवता ग्राम बकली में नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी के अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, महासचिव ओपी शर्मा द्वारा किया गया।

    कैंप में भंडारे का आयोजन सुरेश कुमार ने किया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार कराया। इस अवसर पर एक्यूप्रेशर, मसाज चिकित्सा, आहार चिकित्सा के द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। भंडारे में लगभग 200 लोग उपस्थित रहे।

  • स्वस्थ रहने को भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक योग की ओर आना होगा: डा. विजय गोयल

    इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन और योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट की सराहना

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव गणतंत्र दिवस

    बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव 26 जनवरी 2023 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार गोयल ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, उनकी टीम एवं योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार द्वारा प्राकृतिक आहार एवं फल वितरण किया गया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राकृतिक चिकित्सा और योग को पूरा सहयोग करने के लिए इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी योगाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हम बिना दवाई के कैसे स्वस्थ हों, इसके लिए आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ हमें अपने भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक योग की ओर आना होगा, तभी हम स्वस्थ हो सकते हैं। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए हमें बड़े अस्पताल, बहुत सारे डॉक्टरों की आवश्यकता नहीं है। इन समस्याओं का निराकरण हम अपने आप कर सकते हैं। हमें सिकनेस को छोड़कर वैलनेस पर आना होगा।

    इस अवसर पर संगठन के महासचिव सुरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। ओपी शर्मा ने देश गीत प्रस्तुत किया तथा हास्य आसन कराया। देवेंद्र सिंह योगाचार्य ने 30 मिनट शीर्षासन लगाया। श्रीमती काजल देवी ने योग प्रस्तुत किए। सोमदत्त शर्मा ने स्वस्थ रहने के उपाय बताए। डॉ लीना तोमर ने मिट्टी और पानी से उपचार के बारे में जानकारी दी। राम सिंह पाल ने यज्ञ द्वारा चिकित्सा बताई। डॉ आनंद स्वरूप ने हास्य आसन द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारी दी। सेना से सेवानिवृत्त कुलदीप शर्मा ने स्वस्थ रहने के उपाय बताए। इस अवसर पर संगठन के अनंत कुमार, सुनीता देवी, रामनाथ सिंह उपाध्यक्ष एवं अन्य योगाचार्य उपस्थित रहे।

  • हवन, यज्ञ, पूजन और कीर्तन के साथ ही हुआ भंडारा

    बाबा हरिहर हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी

    बिजनौर। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मोहल्ला खातियान स्थित बाबा हरिहर हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले हवन, यज्ञ, पूजन के साथ ही कीर्तन भी हुआ।

    प्रत्येक मंगलवार को शाम को 6:00 बजे से मंदिर पर भंडारा~

    मंदिर कमेटी के महामंत्री विनय राणा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को शाम को 6:00 बजे से मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है और यह चार मंगलवार से अनवरत जारी है। मंदिर के पुजारी पंडित श्याम उपाध्याय बृजवासी ने हवन यज्ञ कराया, पवन कुमार भी उपस्थित रहे।

    सम्पूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री विनय राणा, कपिल सिंघानिया, होशियार सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, मनोज उपाध्याय, नरेंद्र चौधरी, हरवंश भाटिया, चौधरी ऋषिपाल, नीरज अग्रवाल, सुनील शर्मा, सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र कपूर, देवेंद्र अग्रवाल, भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर

    अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से की युवक की हत्या।

    घर के पास मिला युवक का खून से लथपथ मिला शव।

    शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी।

    युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    एसपी ग्रामीण श्री राम अर्ज ने लिया घटनास्थल का जायजा।

    बिजनौर के थाना चांदपुर अंतर्गत नजरपुर गांव का मामला।

  • बिजनौर। सिविल लाइंस में बाइक से पटाखे की आवाज़ निकाल कर गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई जा रही हैं। 26 जनवरी को सुबह से ही सिविल लाइन क्षेत्र में युवाओं की टोलियां बाइक पर फर्राटा भरने लगी हैं। पुलिस प्रशासन की मनाही के बावजूद बाइक सवार निर्भीक होकर मनमानी रफ्तार पर दौड़ लगाते और पटाखों की आवाज़ निकालते दिखाई दिए। उन्हें इस बात की भी चिंता नहीं रही कि साइकिल पर देश की शान तिरंगा लगाए हुए छोटे बच्चे~बच्चियां भी इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। वैसे पूर्व में हुईं घटनाओं और दुर्घटनाओं को देखते हुए महावीर स्कूल के सामने पड़े खाली स्थान पर पुलिस चौकी की दरकार है। एसआरएस (शक्ति चौराहा) और डाकघर चौराहे पर ही पुलिस तैनात रहती है। इसके बीच में पुलिस की मौजूदगी अत्यंत आवश्यक है।

    संसार में जन्म लेने के लिए माँ के गर्भ में 9 महीने रुक सकते हैं।
    चलने के लिए 2 वर्ष,
    स्कूल में प्रवेश के लिए 3 वर्ष,
    मतदान के लिए 18 वर्ष,
    नौकरी के लिए 22 वर्ष ,
    शादी के लिये 25 -30 वर्ष,
    इस तरह अनेक मौकों के लिए हम इंतजार करते हैं। लेकिन…
    गाड़ी ओवरटेक करते समय 30 सेकंड भी नहीं रुकते।।
    बाद में एक्सीडेंट होने के बाद जिन्दा रहे तो एक्सीडेंट निपटाने के लिए कई घण्टे, हॉस्पिटल में कई दिन, महीने या साल निकाल देते हैं।
    कुछ सेकंड की गड़बड़ी कितना भयंकर परिणाम ला सकती है। जाने वाले चले जाते हैं, पीछे वालों का क्या? इस पर विचार किया, कभी किया नहीं!
    फिर हर बार की तरह, सिर्फ नियति को ही दोष ।।
    इसलिये सही रफ्तार, सही दिशा में व वाहन संभल कर चलायें सुरक्षित पहुंचे।
    आपका अपना मासूम परिवार घर पर आपका इंतजार कर रहा है।

    आप से निवेदन है इसे आगे फैलाने में मदद करें। क्या पता 1% लोग भी इस विचार से सहमत हों तो ……………………………….

  • इस दिन ज्ञान, कला की देवी माता सरस्वती का हुआ था प्रादुर्भाव

    वसंत पंचमी पर कीजिए मां सरस्वती को प्रसन्न

    इस साल वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा 26 जनवरी गुरुवार को है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ज्ञान, कला की देवी माता सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था। वसंत पंचमी को साल के अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इसी के कारण इसे दिन बिना मुहूर्त देखें शादी-विवाह, मुंडन, छेदन, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ काम किए जाते हैं। कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें इस दिन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन ये काम करने से मां सरस्वती रुष्ट हो जाती हैं।

    26 जनवरी गुरुवार को वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह से ही बना हुआ है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग समेत 4 शुभ योग के साथ ही राज पंचक योग भी बन रहा है। इन शुभ योग में सरस्वती पूजा करने से आपके मन की मुराद पूरी हो सकती है। यदि आप अपने घर पर मां सरस्वती की पूजा और उनकी मूर्ति स्थापना करना चाहते हैं तो मुहूर्त, पूजा और हवन सामग्री के बारे में पहले से ही जानना होगा, ताकि वसंत पंचमी से पूर्व उसकी व्यवस्था कर लें, जिससे आपकी पूजा विधिपूर्वक संपन्न हो सके।

    वसंत पंचमी पूजा मुहूर्त 2023
    श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार इस साल सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 26 जनवरी को सुबह से ही बना हुआ है। सुबह 07:12 बजे से मां सरस्वती की पूजा कर सकते हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:34 बजे तक है।

    पूजन सामग्री
    सरस्वती पूजा के लिए मां शारदा की एक मूर्ति या फिर तस्वीर, गणेश जी की मूर्ति, लकड़ी की एक चौकी, उसके लिए एक पीला वस्त्र, मां सरस्वती के लिए पीले रंग की साड़ी और चुनरी, पीले फूल और उसकी माला, पीले रंग का गुलाल, रोली, चंदन, अक्षत्, दूर्वा, गंगाजल, एक कलश, सुपारी, पान का पत्ता, अगरबत्ती, आम के पत्ते, धूप, गाय का घी, कपूर, दीपक, हल्दी, तुलसी पत्ता, रक्षा सूत्र, भोग के लिए मालपुआ, खीर, बेसन के लड्डू, दूध से बनी बर्फी आदि।

    पूजा विधि
    चौकी पर मां सरस्वती, गणेश जी और कलश की स्थापना करने के बाद जल से अभिषेक करें। फिर माता सरस्वती और गणेश जी को पूजन सामग्री अर्पित कर भोग लगाएं। इस दौरान सरस्वती चालीसा, सरस्वती वंदना, गणेश मंत्र और दोनों की आरती करनी चाहिए।

    हवन साम्रगी
    सरस्वती पूजा के हवन के लिए एक कुंड, आम, चंदन, बेल, नीम, मुलैठी, पीपल, गुलर, पलाश, अश्वगंधा आदि की सूखी लकड़िया, तना, छाल आदि, गाय के गोबर की उप्पलें, एक पैकेट हवन सामग्री, लोभान, गुग्गल, शक्कर, अक्षत्, काला तिल, घी, जौ, सूखा नारियल, एक लाल रंग का कपड़ा, मौली या रक्षा सूत्र, कपूर आदि।

    पेड़-पौधों की कटाई नहीं~

    वसंत पंचमी के साथ बसंत ऋतु का भी आरंभ हो जाता है। इसलिए इस दिन पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए।

    पहनें इस रंग के कपड़े~

    बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और माता का प्रिय रंग पीला है। इसलिए इस दिन पीले रंग के ही वस्त्र धारण करें। बिल्कुल भी काले, लाल या अन्य रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।


    वाद-विवाद से रखें दूरी~

    मां सरस्वती को वाणी का देवी कहा जाता है। इसलिए इस दिन अपनी वाणी में थोड़ा नियंत्रण रखें। किसी से अपशब्द न बोले और न ही किसी से वाद विवाद न करें।

    मांस-मदिरा से भी बचें~

    वसंत पंचमी के दिन विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रख रहे है, तो कोशिश करें कि सात्विक भोजन करें। मांस-मदिरा का सेवन न करें, तो बेहतर है।

  • बिल्‍डर फहद यजदानी का बिजनौर की राजनीति में रहा है दखल

    हादसे में सपा नेता की मां और पत्नी की हो चुकी है मौत, 14 लोगों को निकाला जा चुका सुरक्षित

    लखनऊ में वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट ढहने का मामला

    शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    लखनऊ/मेरठ/बिजनौर। लखनऊ में मंगलवार शाम वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट ढहने के हादसे में सपा नेता की मां और पत्नी की मौत हो गई है। 14 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वहीं हजरतगंज कोतवाली में सपा के पूर्व मंत्री और विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के खिलाफ धारा 308 और 420 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस अपार्टमेंट को बिल्‍डर फहद यजदानी ने बनाया था। यजदानी बिजनौर की राजनीति में भी अपनी किस्‍मत आजमा चुका था लेकिन फेल रहा।

    हजरतगंज इलाके में बटलर पैलेस व पराग डेयरी के बीच स्थित अलाया अपार्टमेंट की जमीन सपा सरकार के कद्दावर मंत्री रहे शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश व भतीजे तारिक ने 2003 में खरीदी थी। यजदान बिल्डर्स ने इस जमीन पर पांच मंजिला भवन तैयार किया। इसके अलावा वहां बनाए गए पेंट हाउस को पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के परिवार को दिया गया था। बाद में इसे शाहिद ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर को बेच दिया। अपार्टमेंट में शाहिद मंजूर के हिस्से में दो फ्लैट बचे थे। एक में शाहिद ने अपनी बेटी व दामाद को दे दिया था। वहीं फ्लैट नंबर 401 अभी उनके पास ही था।

    इस बीच अलाया अपार्टमेंट हादसे में सपा नेता अब्बास हैदर की पत्नी उजमा हैदर और उनकी मां आमिर हैदर की मौत हो गई है। मां और पत्नी की मौत के बाद अब्बास हैदर ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत व बचाव कार्य पर सवाल उठाए और कहा कि बिना विशेषज्ञों की मौजूदगी के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है और कार्रवाई की मांग की है।
    प्रशासन का दावा है कि घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने ऑक्सीजन पहुंचाने का इंतजाम किया है। इसके अलावा शाहिद के बेटे नवाजिश ने भूतल पार्किंग में अपना कार्यालय भी बना रखा था, जिसमें एक हिस्सा याजदान बिल्डर्स भी प्रयोग कर रहा था। बेचे गए फ्लैटों की रजिस्ट्री पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश व भतीजे तारिक के नाम से की गई है। इससे भी उनकी पार्टनरशिप इसमें सामने आ रही है।

    बीएसपी से जुड़े लोगों के मुताबिक यजदानी ने 2017 में बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर 50, 684 वोट हासिल किए थे। उसने बिजनौर के अफजलगढ़ में अपना स्थायी कार्यालय भी बनाया, लेकिन चुनाव में तीसरे स्थान पर रहा था। चुनाव हारने बाद भी वह कुछ दिन बढ़ापुर इलाके में सक्रिय रहा लेकिन बाद में बिजनौर से किनारा कर लिया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यजदानी ने बीएसपी ने टिकट मांगा, लेकिन नहीं मिला। आठवीं पास यजदानी ने चुनाव के दौरान दिए शपथ पत्र में खुद का व्यवसाय कंस्ट्रक्शन और बिल्डर होना बताया था।

    सपा बसपा का करीबी है यजदानी~ सपा और बीएसपी से जुडे़ लोगों की मानें तो फहद यजदानी दोनों दलों का करीबी रहा है। जिस वक्त शाहिद मंजूर सूबे की मुलायम सिंह और फिर अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे, तब फतह यजदानी उनके करीब पहुंचा था। वह सपा से भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन बाद में वह बसपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ा।

    रेस्क्यू कार्य में मलबा बड़ी समस्या~ पीडीएस चौहान ने बताया कि फंसे हुए लोगों के लिए रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू कार्य में मलबा बड़ी समस्या है। दो अज्ञात लोगों की भी सूचना मिली है। जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित हुई है। NDRF, पुलिस जवान लगातार रेस्क्यू में जुटे हैं। जांच के बाद ही हादसे का कारण पता चलेगी। भूकंप से हादसे का अभी सिर्फ कयास है। बिल्डिंग निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब है। NDRF,SDRF की कुल 12 टीमें लगी हैं।

    जांच कमेटी गठित~ अलाया अपार्टमेंट के गिरने पर योगी सरकार के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। कमेटी में आयुक्त लखनऊ रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ पीयूष मोर्डिया एवं चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी लखनऊ होंगे। ये समिति इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी।

  • निराला जयंती (वसंत पंचमी-26 जनवरी) पर विशेष

    निराला और मनोहरा में मीठी नोक-झोंक का वह मजेदार किस्सा

    प्रस्तुति:-
    -डॉ प्रज्ञा अवस्थी
    रायबरेली

    निराला का दांपत्य जीवन ना बहुत लंबा रहा और ना बहुत सुखकर। बच्चों का लालन-पोषण ज्यादातर ननिहाल में ही हुआ। यदा-कदा उनकी देखरेख में। यह उन दिनों की बात है, जब गौने के बाद ‘गवहीं’ में पहली बार निराला ससुराल डलमऊ में थे। दूसरा ही दिन था। सासु ने निराला को कुल्ली भाट के साथ जाने से रोका। न मानने पर उन्हीं के साथ आए नौकर चंद्रिका को भी भेज दिया पर निराला ने चंद्रिका को बहाने से दूसरे काम के लिए भेजकर कुल्ली के साथ डलमऊ की सैर की। सासू मां पहले से सशंकित ही थीं। लौटने में देर होने पर सासू मां की शंका और बढ़ गई पर जमाई से पूछें कैसे? जमाई के बजाय नौकर चंद्रिका से बातों ही बातों में सारा हाल जानना चाहा, पर वह साथ हो तब तो बताए। निराला के कहने पर बताने से बचने या झूठ बोलने पर सासू मां की फटकार मिली अलग। सासू मां और मनोहरा दोनों कुल्ली कथा से भन्ना गई। उसी माहौल के बीच निराला ने ससुराल में दूसरी रात पत्नी मनोहरा देवी से हुई मीठी नोकझोंक का मजेदार किस्सा हास्य व्यंग का पुट समेटे अपने उपन्यास ‘कुल्ली भाट’ में कुछ यूं दर्ज किया है-

    ‘घर भर का भोजन हो जाने पर कल की तरह आज भी श्रीमती जी आईं। लेकिन गति में छंद नहीं बजे। पान दिया पर दृष्टि में वह अपनापन न था। बेमन पैर दबाकर वह लेटीं। उनका मनोभाव आज क्यों ऐंठ गया था, यह कुछ-कुछ मेरी समझ में आया। पर चुपचाप पड़ा रहा। सोचा, कमजोर दिल अपने आप बोलना शुरू करता है। अंदाजा ठीक लड़ा। कुछ देर तक चुपचाप पड़ी रहकर उन्होंने कहा, ‘इत्र की इतनी तेज खुशबू है कि शायद आज आंख नहीं लगेगी।’

    मैंने कहा, ‘अनभ्यास के कारण। एक कहानी है। तुमने न सुनी होगी। एक मछुआइन थी। एक दिन नदी किनारे से घर आते रात हो गई। रास्ते में राजा की फुलवारी मिली। उसमें एक झोपड़ी थी, वहीं सो रही। फूलों की महक से बाग गमक रहा था। मछुआइन रह-रहकर करवट बदल रही थी। आंख नहीं लग रही थी। फूलों की खुशबू में उसे तीखापन मालूम दे रहा था। उसे याद आई, उसकी टोकरी है। वह मछली वाली टोकरी सिरहाने रखकर सोई, तब नींद आई।’

    श्रीमती जी गर्म होकर बोलीं, ‘तो मैं मछुआइन हूं।’
    ‘यह मैं कब कहता हूं।’ मैंने विनयपूर्वक कहा, कि तुम पंडिताइन नहीं मछुआइन हो; मैने तो एक बात कही जो लोगों में कही जाती है।’

    श्रीमती जी ने बड़ी समझदार की तरह पूछा, ‘तो मैं भी मछलियां खाती हूं।’

    मैंने बहुत ठंडे दिल से कहा, इसमें खाने की कौन सी बात है। बात तो सूंघने की है। अपने बाल सूंघो, तेल की ऐसी चीकट और बदबू है कि कभी-कभी मुझे मालूम देता है कि तुम्हारे मुंह पर कै कर दूं।’

    श्रीमती जी बिगड़ कर बोलीं, ‘तो क्या मैं रंडी हूं जो हर वक्त बनाव सिंगार के पीछे पड़ी रहूं।’
    ‘लो,’ मैंने बड़े आश्चर्य से कहा, ऐसा कौन कहता है, लेकिन तुम बकरी भी तो नहीं हो जो हर वक्त गंधाती रहो। न मुझे राजयक्ष्मा का रोग है, जो सूंघने को मजबूर होऊं।’

    श्रीमती जी जैसे बिजली के जोर से उठ कर बैठ गईं । बोलीं, तुम्हारी ऐसी ही इच्छा है तो लो मैं जाती हूं।’

    सिर्फ मेरे जवाब के लिए जैसे रुकी रहीं।
    मैंने बड़े स्नेह के स्वर से कहा, ‘मेरी अकेली इच्छा से तो यहां सोती नहीं, तुम अपनी इच्छा की भी सोच लो।’
    श्रीमती जी ने जवाब न दिया, जैसे मैंने बहुत बड़ा अपमान किया हो, इस तरह उठीं, और दरवाजा खुला छोड़ कर चली गईं।
    मैंने मन में कहा, ‘आज दूसरा दिन है।’

  • रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव- हरजिंदर कौर


    विधान परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है भाजपा- विधायक ओम कुमार

    बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद चुनाव के लिए नजीबाबाद में कोतवाली मार्ग पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का एक राजनैतिक संगठन है। इसमें कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पदों तक जा सकता है, जिसका उदाहरण डॉ जयपाल सिंह व्यस्त हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य के रूप में संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी को समय देने वाले सामान्य कार्यकर्ता डॉ जयपाल सिंह व्यस्त लगातार तीसरी बार कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास मेहनत एवं सहयोग के बल पर विधान परिषद का चुनाव जीतने जा रहे हैं। इसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को है। श्रीमती हरजिंदर कौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट हैं। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता के उत्साह को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि नजीबाबाद ही नहीं बल्कि बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र में डॉ जयपाल सिंह व्यस्त की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नहटौर विधानसभा से भाजपा के विधायक ओम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास के आधार पर कार्य करने वाला राष्ट्र भक्तों का एक राजनीतिक संगठन है। देश में एकमात्र भारतीय जनता पार्टी  ही है, जो सबसे पहले राष्ट्र हित पर विचार करता है। इसलिए हम सब को अपने क्षेत्र प्रदेश और देश के विकास में सहयोग करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पहले मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जिस किसी कार्यकर्ता को मेरी आवश्यकता हो, मैं हर समय कार्य करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने अधिकारियों को दो टू कहा कि सारे अधिकारी अपने मन में यह विचार रखे कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि सबसे पहले क्षेत्र का विकास और दूसरा कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस विधानसभा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त को 30 तारीख में अपना अपना मतदान करके जीत दिलाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

    अपने संबोधन में पूर्व सांसद पूर्व मंत्री राजा भारतेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ जयपाल सिंह व्यस्त सदैव कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले बहुत सामान्य व्यक्ति हैं और यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि वह अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देती है जबकि अन्य पार्टियां परिवारवाद जातिवाद में  लिप्त हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में स्वयं का एवं अपने परिचितों का मतदान करने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि जिस तरह सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ब्लॉक में रिकॉर्ड 3662 बोर्ड बनाने का कार्य किया है, उसी तरह सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इन वोटों को 30 तारीख में पहले मतदान फिर जलपान के आधार पर कार्य करें। हम सब की प्राथमिकता है कि हमारे सभी वोट पड़ जाएं।

    कार्यक्रम को संयोजक सरदार कुलवंत सिंह एडवोकेट, जिला मंत्री बलराज त्यागी, राजन टंडन गोल्डी, संदीप तायल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, जुग्नेश कुमार, मुकुल रंजन दीक्षित, आर्य वीरेंद्र शर्मा, चौधरी ईशम सिंह, डा रितेश सेन, अरविंद विश्वकर्मा ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला मंत्री बलराज त्यागी, संचालन राहुल तिवारी एवं चौधरी ईशम सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

    इस दौरान मुख्य रुप से मुकेश अग्रवाल, अतुल रुहेला, शिवम चौहान, वरुण आत्रे, अशोक राजपूत, डॉ अशोक पाल, मयंक चौहान, निखिल कुमार, निकुल आर्य, अभय रघुवंशी, ओम शर्मा, मनोज शर्मा, संजीव गुर्जर, नरपाल सिंह, रेशम सिंह, नवबहार सिंह, चौधरी कुलवीर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार, देवेंद्र सिंह चेयरमैन गन्ना समिति, सुभाष सिंह सरदारजी, गुरजीत सिंह, धूम सिंह, दिलीप कुमार बौद्ध, जोगराज सिंह, महिपाल सिंह, राजपाल चौहान, हेमेंद्र सिंह, नीरज कुमार, नागेंद्र सिंह, प्रज्ञा रानी आर्य, मुन्नू खलीफा, डा भूपेन्द्र राजपूत, सहदेव प्रजापति, अंकित वशिष्ठ आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एकजुट होकर विधान परिषद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक सरदार कुलवंत सिंह एडवोकेट ने सभी अतिथियों, मतदाताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट करते हुए उनसे पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

  • निराला जयंती (वसंत पंचमी 26 जनवरी) पर विशेष:

    निराला ने ‘एकलव्य’ की भांति ‘सरस्वती’ से सीखी हिंदी

    सरस्वती का मनन कर हिंदी के ‘महाप्राण’ बने निराला

    वसंत पंचमी। छायावाद के प्रमुख स्तंभ सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ की स्वघोषित जयंती। जानने वाले जानते ही हैं कि गद्य और पद्य दोनों विधाओं में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले महाप्राण निराला ने अपने ‘फक्कड़’ स्वभाव से साहित्य और समाज में नई लकीरें खींची। वह एकमात्र साहित्यकार हैं, जो अपने निराले अंदाज के चलते साहित्य से अधिक समाज में ‘किंवदंतियों’ में आज भी याद किए जाते हैं लेकिन कम लोग जानते हैं कि बांग्ला भाषी निराला जी ने एकलव्य की तरह हिंदी अपने समय की सचित्र मासिक पत्रिका ‘सरस्वती’ को पढ़कर ही सीखी थी। इसकी कहानी उनके अपने ‘जीवन चरित’ से ही सामने भी आती है।

    छुआछूत और रूढ़ियों पर प्रहार करने वाले अपने चर्चित उपन्यास ‘कुल्ली भाट’ में निराला स्वीकार करते हैं कि हिंदी की ‘अज्ञानता’ का ज्ञान धर्मपत्नी मनोहरा देवी ने ही कराया-‘मुझे श्रीमतीजी की विद्या की थाह नहीं थी। एक दिन बात लड़ गई। मैंने कहा-‘ तुम हिंदी-हिंदी करती हो हिंदी में क्या है?’ उन्होंने कहा, ‘जब तुम्हें आती ही नहीं तब कुछ नहीं है।’ मैंने कहा-‘ हिंदी मुझे नहीं आती?’ उन्होंने कहा-‘ यह तो तुम्हारी जबान बतलाती है। बैसवाड़ी बोल लेते हो। तुलसीकृत रामायण पढ़ी है, बस। तुम खड़ी बोली का क्या जानते हो?’ तब मैंने खड़ी बोली का नाम भी नहीं सुना था। पंडित महावीर प्रसाद जी द्विवेदी, पंडित अयोध्या सिंह जी उपाध्याय, बाबू मैथिली शरण गुप्त जी तब मेरे स्वप्न में भी नहीं थे, जैसे आज हैं। श्रीमतीजी के हिंदी ज्ञान के आगे अपनी दाल न गलने की बात से लजाते हुए ही ‘गवहीं’ में गए निराला जी ससुराल (डलमऊ) से विदा लेकर गढ़ाकोला (घर) के बजाए सीधे कलकत्ते पहुंच जाते हैं। पत्नी की उलाहना ही उनमें हिंदी ज्ञान अर्जित करने की लालसा पैदा करती है। इसी लालसा में आचार्य द्विवेदी को मन ही मन ‘गुरु’ (द्रोणाचार्य) मानते हुए स्वयं को ‘एकलव्य’ बना लिया और माध्यम बनी सरस्वती। निराला ऐसे एकलव्य हैं, जिनकी शिक्षा आजन्म पूरी ही नहीं होती।

    ‘कुल्ली भाट’ उपन्यास में ही निराला ने लिखा- ‘एक आग दिल में लगी थी, मैंने हिंदी नहीं पढ़ी। बंगाल में हिंदी का कोई जानकार नहीं था। राजा के सिपाही जो हिंदी जानते थे, वह मुझे मालूम थी-ब्रजभाषा। खड़ी बोली के लिए अड़चन पड़ी। तब हिंदी की दो पत्रिकाएं थीं- सरस्वती और मर्यादा। सरस्वती चेहरे की भी सरस्वती थी और मर्यादा अमर्यादा। दोनों मंगाने लगा। सरस्वती पढ़कर भाव अनायास समझने लगा। मैं रात 2-2 और 3-3 बजे तक सरस्वती लेकर एक-एक वाक्य संस्कृत, अंग्रेजी और बांग्ला व्याकरण के अनुसार सिद्ध करने लगा। ऐसी अनेक अड़चनें पार कीं। आचार्य द्विवेदी जी को गुरु माना लेकिन शिक्षा अर्जुन की तरह-नहीं एकलव्य की तरह पाई।’

    ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिन्दी नवजागरण’ (पृ. 391) में रामविलास शर्मा लिखते हैं-‘ सरस्वती के अंकों का जैसा मनन निराला ने किया था, वैसा अन्य किसी हिंदी लेखक या पाठक ने न किया था। जब 1921 में उन्होंने द्विवेदी जी को लिखा था- ‘हिंदी सिखाइए’ तब तक वह सरस्वती के अंक घोटकर इतनी हिंदी सीख चुके थे कि बाद को सीखने के लिए बहुत कम रह गया था। सरस्वती के अध्ययन का प्रभाव भी उनकी गद्य शैली पर परिलक्षित होता है।’

    सच है कि अपने सिद्धांतों पर अडिग आचार्य द्विवेदी से निराला को समय रहते सरस्वती का सहारा नहीं मिला लेकिन बावजूद इसके निराला में आचार्य के प्रति आदर कम नहीं हुआ। निराला ने ‘द्विवेदी युग’ के लेखकों में ‘पूज्य’ केवल आचार्य द्विवेदी को ही माना। महाप्राण निराला के कथन में द्विवेदी जी के प्रति ‘आंतरिक श्रद्धा’ एक नहीं अनेक बार व्यक्त होती है। रामविलास शर्मा लिखते हैं-‘द्विवेदी जी के प्रति निराला की श्रद्धा ज्ञानजन्य थी।’
    प्रयाग में द्विवेदी जी को अभिनंदन ग्रंथ भेंट किए जाने पर निराला जी ने सुधा पत्रिका के जुलाई 1933 के अंक में ‘आचार्य अमर हों!’ शीर्षक से संपादकीय टिप्पणी लिखी-‘ वह उस दिन कैसे भव्य लगते थे। कभी उनके मुख मंडल पर बृहस्पति का पांडित्य प्रतिबिंबित हो उठता था तो कभी स्वयं सरस्वती की प्रतिभा। हम दोनों (राष्ट्रभाषा और आचार्य) ही के उपासक हैं। ऐसे स्नेही पथ प्रदर्शक, ऐसे उदार गुरु, ऐसे भक्तवत्सल देवता, ऐसे निरभिमान आचार्य पाकर हम अपने को धन्य समझते हैं। आचार्य हिंदी के गौरव हैं।’ रामविलास शर्मा लिखते हैं-‘निराला ने द्विवेदी जी के जीवन काल में ही उनके कार्य अपनाए। उसका अध्ययन किया और विकास भी। श्रद्धा की यह रचनात्मक अभिव्यंजना वृहदाकार अभिनंदन ग्रंथों से अधिक महत्वपूर्ण है।’

    गुरु-शिष्य का यह संबंध एकांगी नहीं था। निराला ने भले ही अपने को ‘एकलव्य’ सा शिष्य माना हो लेकिन उनकी प्रतिभा से प्रसन्न आचार्य द्विवेदी को निराला जी भी अतिप्रिय थे। इसका प्रमाण ‘स्वामी सारदानंद जी महाराज और मैं’ (कहानी, संस्मरण, लेख या निबंध आप जो भी मानें) में निराला स्वयं देते हैं -‘एक साधारण से विवाद पर महिषादल राज्य की नौकरी नामंजूर इस्तीफे पर भी छोड़कर मैं देहात (गढ़ाकोला) में अपने घर रहता था। साहित्य में द्विवेदी जी का गुरुत्व मैं उन्हीं के गुरुत्व के कारण मानता था (मानता भी हूं)। अपने किसी अर्थ निष्कर्ष या स्वार्थ लघुत्व के लिए नहीं। पर इष्ट तो निर्भर भक्त की भक्ति की ओर देखता ही है। इसी निबंध में वह लिखते हैं -‘ द्विवेदी जी भी मेरी स्वतंत्रता से पैदा हुई आर्थिक परतंत्रता पर विचार करने लगे। उनकी कोशिश- मैं किसी अखबार के दफ्तर में जगह पा जाऊं-कारगर रही। दो पत्र उन्होंने अपनी आज्ञा से चिन्हित कर गांव के पते पर मेरे पास भेज दिए, एक काशी के प्रसिद्ध रईस राजनीतिक नेता का था, एक कानपुर ही का। मालूम हो कि यह सब उदारता पूज्य द्विवेदी जी अपनी तरफ से स्नेहवश कर रहे थे।’

    आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी और निराला समकालीन न थे। दोनों में 32 साल का फर्क। आचार्य द्विवेदी 1864 मे दौलतपुर (रायबरेली ) में जन्मे और निराला का जन्म 1896 में महिषादल (पश्चिम बंगाल) में हुआ लेकिन दोनों का संबंध बैसवारे से है। निराला का पैतृक गांव गढ़ाकोला (उन्नाव) भी बैसवारे में ही। गुरु-शिष्य के इस पवित्र रिश्ते की नींव है आचार्य द्विवेदी और निराला के व्यक्तित्व और कृतित्व में साम्य। दोनों ही महापुरुष वैचारिक, व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक धरातल पर समान हैं। दोनों सिद्धांतों के पक्के। राष्ट्रभाषा और राष्ट्र के प्रति समर्पित। गरीबों, शोषितों, वंचितों दुखों के गायक-विधायक और उन्नायक। किसानों की दुर्दशा पर दोनों की ही कलम चली। किसानों के संगठन के मामले में निराला आचार्य से एक कदम आगे जाकर आंदोलनों में शामिल भी होते हैं।

    ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिन्दी नवजागरण’ ( पृष्ठ-390) में रामविलास शर्मा की भी यही स्थापना है-‘ द्विवेदी जी प्रणाम करने वालों को आशीर्वाद न देकर ‘नमो नमः’ कहा करते थे। निराला ने ‘नमो नमः’ कहना उन्हीं से सीखा। दोनों के स्वभाव में विनम्रता थी। मर्यादा का भी दोनों बराबर ही ध्यान रखते थे। द्विवेदी जी ने जैसे लक्ष्मीधर बाजपेई के जूते पोंछ कर रख दिए थे, वैसे ही निराला ने जानकी वल्लभ शास्त्री के जूते नीचे से उठाकर ऊपर की मंजिल में लाकर रखे थे। मर्यादा की सीमा लांघने पर दोनों ही फटकार लगा देते थे, सामने चाहे कितना ही कोई बड़ा आदमी क्यों न हो? दोनों को उनके जीवनकाल में ही लोग ऋषि बनाकर पूजने लगे थे। इस पूजा भाव से उनके उपासक उनके साहित्य की उपलब्धियों को ढंक लेते हैं। दोनों ही घोर तार्किक हैं। दोनों का प्रबल विरोध होता है और दोनों संग्राम में योद्धा की तरह डटे भी रहते हैं।’

    यह परमतत्व है कि निराला आचार्य का शिष्यत्व ‘एकलव्य’ की तरह ग्रहण करते हैं लेकिन बिना किसी शिकवा-शिकायत के। निराला का एक ही लक्ष्य है – हिंदी ज्ञान का संधान। इसमें वह सफल नहीं अतिसफल और अतिसफल से अधिक सार्थक। सार्थक इसलिए कि उनका अधिकांश लेखन (गद्य और पद्य दोनों ) परमार्थक है। देवी, कुल्ली भाट, चतुरी चमार, हिरनी, परिवर्तन, न्याय, राजा साहब को ठेंगा दिखाया आदि आदि..! एकलव्य की तरह ज्ञान अर्जित करने वाले के मन में गुरु के प्रति ऐसी ‘श्रद्धा’ की कल्पना न तब की जा सकती थी और न अब लेकिन निराला तो निराले थे। ऐसे ‘निराले’ निराला की इस वसंत पंचमी को 127 वीं जयंती है । हिंदू समाज में जिस तरह बसंत पंचमी पर मां ‘सरस्वती’ की पूजा-आराधना का विधान है, उसी तरह साहित्यिक समाज में निराला का।
    डॉ शिव मंगल सिंह ‘सुमन’ की इन पंक्तियों-
    ‘तुम जीवित थे तो सुनने का जी करता था,
    तुम चले गए तो गुनने का जी करता है,
    तुम सिमटे थे तो सहमी सहमी सांसें थी,
    तुम बिखर गए तो चुनने का जी करता है।’
    …के साथ वसंत पंचमी पर सरस्वती के वरदपुत्र महाप्राण निराला को शत्-शत् नमन!

    – गौरव अवस्थी
    रायबरेली (उत्तर प्रदेश)

  • डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

    बिजनौर। डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज बिजनौर में प्रधानाचार्य डॉ मनोज गोस्वामी ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

  • अब बिना सेट-टॉप बॉक्स देख पाएंगे TV चैनल्स, BSNL ने लॉन्च की गजब की सर्विस! जानिए कैसे करता है काम…

    BSNL ने IPTV सर्विस लॉन्च कर दी है. IPTV सर्विस को Ulka TV ब्रांड के अंतगर्त प्रोवाइड किया जाएगा. ये ब्रांड सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अंदर आता है. नई IPTV सर्विस में कंपनी 1000 से ज्यादा TV चैनल्स ऑफर करेगी. इसका फायदा नए और पुराने कस्टमर्स उठा सकते हैं.


    भारत संचार निगम लिमिटेड या BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को लॉन्च कर दिया है. इसके लिए कंपनी ने सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है. इससे ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को IPTV सर्विस दी जाएगी.

    टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, IPTV सर्विस को Ulka TV ब्रांड के अंतगर्त प्रोवाइड किया जाएगा. ये ब्रांड सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अंदर आता है. नई IPTV सर्विस में कंपनी 1000 से ज्यादा TV चैनल्स ऑफर करेगी.

    इसके लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन का होना जरूरी है. रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को टीवी और ब्रॉडबैंड अलग-अलग कनेक्शन नहीं लेना पड़ेगा. चैनल की एग्जैट लिस्ट अभी तक कंफर्म नहीं की गई है. लेकिन, आने वाले समय में इसके बारे में कंपनी ज्यादा जानकारी शेयर करेगी.

    क्या है IPTV?

    आपको बता दें कि IPTV या इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन एक ऑनलाइन सर्विस है. इससे यूजर्स अपने टीवी या स्मार्टफोन पर कंटेंट और लाइव टीवी को स्ट्रीम कर सकते हैं. BSNL के केस में ये सर्विस Ulka TV के अंतर्गत दी जाएगी. इसके लिए Ulka TV ऐप है जिसे टीवी या स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है.


    रिपोर्ट में बताया गया है कि BSNL ने अभी इस सर्विस को केवल आंध्र प्रदेश में लॉन्च किया है. हालांकि, आने वाले समय में इसको दूसरी जगहों पर पेश किया जा सकता है. बीएसएनएल के नए और पुराने दोनों कस्टमर्स इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं.

    इसके अलावा IPTV सर्विस RailTel भी देगी. इसके लिए कंपनी ने भी सिटी ऑनलाइन मीडिया के साथ पार्टनरशिप की है. RaiWire यूजर्स को IPTV सर्विस सिटी ऑनलाइन मीडिया के जरिए देगा. यूजर्स को इसके लिए ऑप्शन दिया जाएगा.

  • ख़त्म होगा SIM और WIFI का खेल, भारत में सरकार ख़ुद देने जा रही है Satellite Internet. नहीं लगाना है सिम

    India introducing satellite internet service: देश में उपग्रह संचार सेवा की तैयारी जोरों पर चल रही है और जल्द ही इसकी शुरुआत हो सकती है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अगले सात से आठ महीनों में उपग्रह संचार सेवा की शुरुआत हो सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बड़े शहरों की तरह ही दूरदराज के छोटे गांवों में भी गुणवत्ता वाली डिजिटल सेवा पहुंचाई जा सकेगी।

    ख़त्म होगी SIM वाली कंपनियों की मनमानी

    इससे एक फायदा यह होगा कि इंटरनेट के लिए सिर्फ दूरसंचार कंपनियों पर लोगों की निर्भरता खत्म होगी। उपग्रह के जरिये फोन पर सीधे इंटरनेट की सुविधा प्राप्त की जा सकेगी। इससे डिजिटल भारत के कार्यक्रम को सफल बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। क्योंकि दूरसंचार कंपनियों की तरफ से मिलने वाली इंटरनेट सेवा में स्पीड से लेकर नेटवर्क ड्राप होने की कई प्रकार की दिक्कत रहती है। अब भी रक्षा और सीमावर्ती इलाके में उपग्रह संचार सेवा का इस्तेमाल हो रहा है।

    Elon Musk की कंपनी Starlink भी भारत में

    उपग्रह संचार सेवा शुरू होने से कारोबार के भी बड़े अवसर खुलेंगे। ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 तक भारत में उपग्रह संचार सेवा का कारोबार 13 अरब डालर तक होने का अनुमान है। तभी एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भी उपग्रह संचार सेवा के लिए आवेदन किया है। मंत्रालय के मुताबिक, पांच टेलीकाम कंपनियों को दूरसंचार सेवाओं के लिए लाइसेंस दिया जा चुका है। स्टारलिंक मस्क द्वारा प्रवर्तित स्पेसएक्स की सब्सिडियरी है।

    1.2 अरब मोबाइल फ़ोन पर मिलेगा Internet 

    इलेक्ट्रानिक्स और आइटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि उपग्रह संचार सेवा से एक लाख करोड़ डालर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण में मदद मिलेगी। वर्ष 2025-26 तक 1.2 अरब भारतीय अपने हैंडसेट से सीधे तौर पर इंटरनेट से जुड़ सकेंगे। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि नागालैंड के एक जिले में वहां के कलेक्टर के पास भी इंटरनेट की सुविधा नहीं है। उपग्रह संचार सेवा ऐसी जगहों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

    कहीं भी ले जा सकेंगे अपना VSAT

    संचार मंत्रालय ने वीसैट (वेरी स्माल अपर्चर टर्मिनल) उपग्रह तकनीक के प्रसार के लिए भी कई बदलाव किए हैं। खदान से लेकर समुद्र, एटीएम, अस्पताल, बैंक जैसी कई जगहों पर वी-सैट उपग्रह तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। वी-सैट में एक गोलाकार एंटीना होता है तो डाटा को लेने और छोड़ने का काम करता है। सरकार के नए नियम के मुताबिक अब इस एंटीना को कहीं भी ले जाया जा सकता है। पहले इसके एक निर्धारित जगह पर ही रखना होता था। एंटीना के सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को भी सरल बना दिया गया है।

    ~Lov Singh, Gulfhindi
  • मंडावर में जिंघाला डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन

    बिजनौर। मंडावर में डॉ. पंकज व डॉक्टर विकास के जिंघाला डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन सोमवार को बड़े ही सादगी के साथ हुआ। डा. पंकज और डॉ. विकास ने बताया कि उनके क्लीनिक पर दांतों से संबंधित सभी मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि उनके क्लीनिक पर मरीजों को बहुत ही अच्छी, उच्च कोटि की सुविधाएं मिलेगी, जिससे मरीजों को बहुत ही लाभ होगा। दांतों से संबंधित रोग जैसे डेंटल एक्स-रे दांतों की नसों का इलाज, पायरिया का इलाज, दांतों पर कैप लगाना, दांतों की धुलाई, दांतों के रंग की फिलिंग, मुंह के कम खुलने का इलाज, बत्तीसी बनाना, टेढ़े मेढ़े दांतों का इलाज, दाढ़ दांतों को बिना दर्द के निकालना, ब्लीचिंग से दांत चमकाना, डेंटल इंप्लांट, मुंह के कैंसर का उपचार, डेंटल एक्स-रे, दांतों की नसों का इलाज, आरसीटी आदि दांतों से संबंधित रोगों का बहुत ही सफलतापूर्वक उपचार किया जाएगा।

    इस अवसर पर गढ़ी बगीची निवासी महात्मा मदन पाल सिंह निरंकारी व आसपास के गणमान्य व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

  • मानवता के कार्य करती रहेगी मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी: खालिद इस्लाम

    मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास

    लखनऊ। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने पेश की मानवता की मिसाल। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से लखनऊ के इंदिरा नगर अमन विहार चांदन क्षेत्र में 3000 स्क्वायर फीट जमीन कम्युनिटी सेंटर के लिए दी गई है। इसका शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी द्वारा किया गया। इस जमीन पर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसमें सभी धर्म के होने वाले प्रोग्रामों को किया जाएगा। गरीब लड़कियों की शादी भी करवाई जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर प्रोग्राम्स सड़क और रोड को पर होते हैं। इसको लेकर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की एक अच्छी पहल देखने को मिली है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी इसी तरह मानवता के कार्य करती रहेगी। इस मौके पर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य पत्रकार शाहिद सिद्दीकी का मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अंग वस्त्र देकर आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदर अध्यक्ष अहमद रजा, उपाध्यक्ष साबिर खान, जनरल सेक्रेटरी मुस्तकीम सिद्दीकी, सोशल वेलफेयर एक्टिविटीज सोसायटी के सदर खालिद इस्लाम, एडवोकेट सईद आरिफ सिद्दीकी, सोशल वेलफेयर एक्टिविटीज सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी मुर्तजा अली, अतहर सिद्दीकी, महफूज अहमद, हबीब उल्लाह अंसारी, अरमान, मोहसिन, मुमताज, साहबान, रियाज सिद्दीकी, मोहम्मद अली अल्वी, बशीर खान आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

  • डीपीएस के बच्चे बोले जुगजुग जियें कौशल किशोर

    • केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुई संकल्प सभा
    • डीपीएस अकादमी के 450 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आजीवन नशामुक्त रहने का लिया संकल्प

    लखनऊ। नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का’ के तहत बीकेटी में विगत पांच महीने से जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में नशामुक्ति अमृत कलश यात्रा चल रही है। इस यात्रा के अगुवा नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान आज नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर डीपीएस एकेडमी, इटौंजा पहुँचे।

    डीपीएस अकादमी में मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के 63वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नशामुक्त संकल्प सभा का आयोजन किया गया। नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने डीपीएस अकादमी के बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। नशे से बचे रहने के तमाम उपाय भी सुझाए। उन्होंने तकरीबन 445 बच्चों एवं शिक्षकों को जीवनपर्यंत किसी प्रकार कोई नशा न करने का संकल्प दिलाया।
    इस मौके पर आंदोलन की तरफ से नागेन्द्र ने डीपीएस की मैनेजर शैल सिंह और कार्यवाहक प्रधानाचार्य गरिमा सिंह को सम्मानित किया। इसके पहले डीपीएस अकादमी की तरफ से नशामुक्त सेनानी नागेन्द्र का अभिनंदन किया गया। संकल्प सभा में बच्चों ने एक स्वर में ‘जुगजुग जियें कौशल किशोर जी’ का उदघोष किया।
    इस संकल्प सभा में नशामुक्त सेनानी अभिषेक अवस्थी, अनुपम शुक्ला व समाजसेवी धीरज पाण्डेय आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित

    सपा जिला कार्यालय लखनऊ में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    लखनऊ। महान समाजवादी चिन्तक व क्रान्तिकारी तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान द्वारा कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

    इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान समाजवादी नेता थे। उन्होंने गरीबों, शोषितों, पिछड़ों, किसानों, युवाओं के हित के लिए बहुत संघर्ष किया। दो बार कर्पूरी जी बिहार राज्य के मुख्यमंत्री रहे एवं भारत छोड़ों आन्दोलन के समय 26 महीने जेल में रहे। समाजवादी रास्तों पर चलते हुए वे बिहार के एक ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री बने जिनको हर समाजवादी ही नहीं सभी लोग नमन करते हैं। साथ ही तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष पी0 लोगनाथन यादव एवं कृष्ण मूर्ति यादव का निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ अन्य नेताओं ने जिला कार्यालय पर अंगवस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

    जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, वरिष्ठ नेता राशिद अली, वरिष्ठ नेता टी0बी0 सिंह, विजय सिंह यादव, चौधरी मुल्तान सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केशरी राव धारा सिंह यादव, महेश सिंह लोधी, हाजी इश्तियाक अहमद, भरत यादव, शशीलेन्द्र यादव, डॉ0 संतोष रावत, सहीम खान, इब्राहीम मंसूरी, रमेश राही, पंकज रावत, रामअवतार धीमान, मायाराम वर्मा, अरविन्द यादव पार्षद, बृजेश गुप्ता, महेन्द्र सिंह यादव, त्रिभुवन सिंह यादव, गोविन्द यादव, राघवेन्द्र पाण्डेय, शिवम यादव ‘गोलू’, संजय यादव, आकाश रावत, मयंक यादव, शर्मीला महाराज, संघ्या यादव, हिमांषू सघर्षी, सुमित पाल एवं शिवम कृष्णा के साथ अन्य समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

  • 10 स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर यूपी लौटी टीम

    आठवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का धमाकेदार एवं मनमोहक प्रदर्शन

    21-22 जनवरी को मुम्बई में आयोजित हुई आठवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप

    लखनऊ। बैटल स्पोर्ट्स डांस की यूपी की टीम मंगलवार को मुंबई से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर और 10 स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लौटी। बैटल स्पोर्ट्स डांस की यूपी की टीम के सचिव कमल जोशी ने लखनऊ पहुंचकर जारी एक बयान में बताया कि दिनांक 21-22 जनवरी को आठवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप कल्याण, मुम्बई में आयोजित हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश बैटल स्पोर्ट्स डान्स एसोसिएशन के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने मनमोहक एवं धमाकेदार प्रस्तुति करके 10 स्वर्ण एवम 1 रजत पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण बैटल डांस की प्रतियोगिता रही। इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बहुत ही दमदार प्रस्तुति की एवं विपक्षियों को लोहे के चने चबवा दिए। कई राउंड के बाद हुए प्रतियोगिता के अंतिम राउड में उत्तर प्रदेश के रचित पटेल, तनिष्क बंसल एवम महाराष्ट्र की नीलम सेठी ने अपनी जगह बनाई तथा शानदार प्रदर्शन के आधार पर रचित पटेल और नीलम को सयुक्त रूप से विजेता तथा तनिष्क बंसल को उपविजेता घोषित किया गया।

    स्निग्धा मालवीय ने माडर्न मिक्सर एवं शास्त्रीय नृत्य में तमिलनाडु, मुम्बई एवं अन्य राज्यों से आये प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने अपने स्थान पर खड़े होकर उनकी भाव भंगिमाओं एवं ह्रदयस्पर्शी नृत्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अबतक हुई किसी भी राष्ट्रीय बैटल डान्स प्रतियोगिता के सर्वोच्च अंक दिए हैं और बैटल डान्स प्रतियोगिता में रिकार्ड तोड़कर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया है।
    प्रतिभागी श्रीयशी विश्वकर्मा ने मॉडर्न मिक्सर एवं पारम्परिक भारतीय नृत्यकला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गुजरात, आन्ध्र प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आये प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल उनके भाव भंगिमाओं, नृत्य की शानदार प्रस्तुति एवं वेषभूषा के कायल हो गये। उन्होंने अपने शानदार प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं दर्शकों के मन मोह लिया।
    आयुष वाजपेयी ने फ्री स्टाइल नृत्य में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा निर्णायक मंडल एवं उपस्थित दर्शक गणों को अपने स्टेजतोड़ प्रस्तुति से अचंभित कर दिया तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    शगुन ने फ्रीस्टाइल नृत्य में अपने आयु वर्ग में तमिलनाडु, मुम्बई, गुजरात और अन्य राज्यों से आये प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसके नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति, टाइमिंग एवं स्पष्ट मूवमेंट की निर्णायक मंडल के साथ साथ प्रतिद्वंदियों ने भी प्रशंसा की।
    तनिष्क बंसल ने कंटेंपरेरी एवं एक्रोबैट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल द्वारा उसके नियंत्रित लेगवर्क, फ्लोर वर्क, फाॅल एंड रिकवरी की प्रशंसा की।
    प्रतिभा मिश्रा ने फ्री स्टाइल नृत्य में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, निर्णायक मंडल ने उनके नृत्य प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा की। ममता ने फ्री स्टाइल नृत्य में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने उनके नृत्य प्रस्तुति से प्रभावित होकर प्रथम स्थान दिया।

    उत्तर प्रदेश बैटल स्पोर्ट्स डांस के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, संरक्षक श्रीमती रचना गोविल (अर्जुन अवॉर्डी एवं पूर्व कार्यकारी निदेशक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया), राधेश्याम सिंह (लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित), डा अल्पना बाजपेई (प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय), डा कुमकुम धर (विश्व विख्यात नृत्यांगना), कार्यकारी अधिकारी केबी पंत, चेयरमैन रामानुज दीक्षित, उपाध्यक्ष सदन यादव, उपाध्यक्ष तुषार कोहली, कोषाध्यक्ष विनय कुमार, कल्चरल प्रमुख अमित दिक्षित, कार्यकारी सदस्य श्रीमती नूपुर सिंह, सचिव कमल जोशी के नेतृत्व में टीम ने चैम्पियनशिप में भाग लिया।

    स्वर्णपदक विजेता खिलाड़ी- शगुन (फ्री स्टाइल) , श्रीयशी विश्वकर्मा ने दो स्वर्ण (ट्रेडिशनल एवं मॉडर्न मिक्सर), स्निग्धा मालविया ने दो स्वर्ण (क्लासिकल एवं मॉडर्न मिक्सर), आयुष वाजपेयी (फ्री स्टाइल), प्रतिभा मिश्रा (मॉडर्न मिक्सर), रचित पटेल (फ्री स्टाइल), ममता गौतम (फ्री स्टाइल)।
    रजत पदक- तनिष्क बंसल
    खिलाड़ियों ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केबी पंत के सहयोग एवं डेडिकेशन के कारण ही हम सब इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर पाये।

  • भूकंप: दिल्ली-NCR, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक हिली धरती
    दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 5.8 बताई गई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    पूरे दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। द‍िल्‍ली में भूकंप के झटकों के साथ यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। भूकंप का केन्‍द्र नेपाल से 12 कि.मी. दूर कालिका बताया जा रहा है। उत्तराखंड के चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों, दुकानों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने भूकंप की पुष्टि करते हुए कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.4 रिक्‍टर स्केल पर रिकार्ड की गई।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया। इनकी तीव्रता 5.8 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के भीतर 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। झटके इतने तेज थे कि घरों-दफ्तरों में लोगों ने इन्हें महसूस किया। हालांकि, अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जन्मांतर तक ऋणी रहेंगे देशवासी: चौधरी इसम सिंह

    नजीबाबाद (बिजनौर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जन्मतिथि पर नजीबाबाद के लाला मग्घू शरण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी इसम सिंह ने विस्तार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय की चर्चा करते हुए कहा कि हमें आजादी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अथक प्रयासों एवं अनेक अमर शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुई है। हम सब देशवासी सदैव नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जन्मांतर तक ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भागूवाला मंडल के अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह, अरविन्द विश्वकर्मा, संजीव गुर्जर, सुमित कुमार आदि ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • धामपुर में श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री कैलाशानंद जी का भव्य स्वागत

    बिजनौर। श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री कैलाशानंद जी का भव्य स्वागत धामपुर में किया गया।वह पूर्व चेयरमैन नगर पालिका और भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल के दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे थे। श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री कैलाशानंद जी का स्वागत इंजीनियर आशीष सिंघल, प्रेम शंकर अग्रवाल, कुसुम लता अग्रवाल, गजेन्द्र चौहान, प्रतिभा अग्रवाल, भाजपा के जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, राजीव अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, वीर चौहान, रविन्द्र त्यागी, रिंकू चौहान, हेमेंद्र चौहान, अनुज चौधरी आदि ने किया।

  • 185 जिलों में एक साथ शुरू हुआ ‘हर दिल में संविधान’ अभियान

    26 जनवरी 2024 तक देश के 763 जिलों में जारी रखने की उम्मीद

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय संविधान के विषय में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से देश के 185 जिलों में ‘हर दिल में संविधान’ अभियान शुरू किया गया। सोमवार को इस अभियान में स्कूलों, कॉलेजों, नागरिक संगठनों और आम नागरिकों ने भागीदारी की। यह अभियान 2023 में पूरे वर्ष चलेगा। इसे 26 जनवरी 2024 तक देश के 763 जिलों में जारी रखने की उम्मीद जताई गई है।

    कार्यक्रम की सह आयोजक और “वी द पीपल” अभियान की मैनेजिंग ट्रस्टी विनीता गुरसाहनी सिंह ने कहा कि अगर लोग संविधान की प्रस्तावना की केवल एक पंक्ति को समझ लेते हैं तो यह हमारे चारों ओर असमानता और अन्याय को पहचानने और उन्हें दूर करने के लिए कार्रवाई करने की उनकी क्षमता में बड़ा अंतर लाएगा।

  • डीएम के आदेश पर जांच करने पहुंची टीम

    शिकायत में पाई सत्यता तो कार्यशैली में सुधार लाने के दिए निर्देश

    समाजसेवी आदिल‌ की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    समय पर पूर्ण पुष्टाहार वितरण नहीं करती आंगनबाड़ी कार्यकत्री

    झालू (बिजनौर)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा समय पर पूर्ण पुष्टाहार वितरण न करने के संबंध में शिकायत की जांच डीएम के आदेश पर हुई। शिकायतकर्ताओं के आरोपों को गंभीरता पूर्वक सुनने, जांच में त्रुटियां और सत्यता मिलने पर टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को फटकार लगाते हुए सख्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता मिश्रा कस्बा झालू के मोहल्ला पीरजादगान, चौधरियान, मौलवियान में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर रहकर पुष्टाहार वितरण करती है। वह बिजनौर रहती हैं। आंगनबाड़ी द्वारा पुष्टाहार का समय पर व पूर्ण वितरण न करने की शिकायत मोहल्ला चौधरियान निवासी मोहम्मद आदिल सहित दो दर्जन लोगों ने करीब एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से की थी। इसमें पुष्टाहार के वितरण संबंधी अनियमितताओं की जांच कराकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई ‌कराने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच के आदेश दिये थे।जिलाधिकारी के आदेश पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक, विनोद देवी सुपरवाइजर, पुष्पा कुमारी मामले की जांच करने पहुंचे। मौके पर मौ0 आदिल, जावेद, हाशिम, सलमान, नजराना, यासमीन, शाहजहां, सईदा, सलमा, हुमा नाज, नजमा, शबाना, शाईस्ता, प्रियंका आदि शिकायतकर्ताओं के आरोपों को गंभीरता पूर्वक सुना और जांच में त्रुटियां और सत्यता मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता मिश्रा को फटकार लगाते हुए सख्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जांच के दौरान पुष्टाहार वितरण धांधली और समय पर पूर्ण पुष्टाहार न बांटने का मुद्दा हावी रहा। वहीं आंगनबाड़ी द्वारा पूरे महीने केंद्र संचालित न करने पर जांच करने पहुंचे अधिकारी ने नाराजगी जाहिर प्रकट कर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने, दीवार लेखन कराने का आदेश दिया। साथ ही भविष्य में अपनी कार्यशैली व कार्य व्यवहार में सुधार लाकर समय से पुष्टाहार का पूर्ण वितरण करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित करने का आश्वासन दिया।

  • उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्टरी 2023 एवं भगवान श्री राम पर आधारित लीडरशिप लेसन्स फ्राम रामायण का विमोचन

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया विमोचन

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्टरी 2023 एवं भगवान श्री राम पर आधारित लीडरशिप लेसन्स फ्राम रामायण का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की गरिमामई उपस्थिति में लखनऊ में सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश के कई सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे।

    डायरेक्टरी का विमोचन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ ही खासतौर पर डायरेक्टरी में उत्तर प्रदेश को लेकर दी गई जानकारियां इसे सार्थक बनाती हैं।विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब की डायरी पिछले 5 वर्षों से प्रकाशित हो रही है, जो प्रदेश में काफी लोकप्रिय है। इसमें प्रदेश के राजनेताओं अधिकारियों, प्रदेश के अलावा जिले स्तर के पत्रकारों के नंबर रहते हैं,जिससे कोई भी व्यक्ति प्रदेश के किसी अधिकारी से संपर्क कर सकता है। नेशनल मीडिया क्लब द्वारा वर्ष 2023 में भी इतनी उपयोगी डायरेक्टरी का प्रकाशन करने के लिए खासतौर पर क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी बधाई के पात्र हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब के द्वारा भगवान राम को लेकर जो डायरी का प्रकाशन किया गया है, वह भी एक सराहनीय कदम है।
    विधानसभा अध्यक्ष ने नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मीडिया डायरेक्ट्री से प्रदेश के आम लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होती है।
    डायरेक्टरी के विमोचन के मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र द्विवेदी, अजय कुमार, विजय शंकर पंकज, प्रदेश मान्यता समित के सचिव शिव शरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय, राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय संपादक कलानिधि मिश्रा, शशि पांडेय, दिलीप सिंह, चन्द्र किशोर शर्मा, यूपीडा के सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे समेत विधानसभा के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

  • डा. दामोदरन भारतीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के नए निदेशक नियुक्त

    लखनऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा, लखनऊ के नये निदेशक के रूप में डा. दामोदरन तुकाराम ने कार्यभार गृहण किया। डा. शैलेंद्र राजन के सेवानिवृत्त होने के बाद डा. नीलिमा गर्ग एवम डा. देवेंद्र पांडेय ने कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया।

    सोमवार सुबह डा. दामोदरन ने डा. देवेंद्र पांडेय से कार्यभार ग्रहण किया । डा. दामोदरन एक ख्यातिप्राप्त उद्यान वैज्ञानिक हैं जोकि गत कई वर्षों से भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में प्रधान वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों एवम अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने सबके साथ मिलकर संस्थान को आगे ले जाने का संदेश दिया। डा. दामोदरन ने केले के उकठा रोग के जैविक प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

    डा. दामोदरन तुकाराम

    डा. दामोदरन का जन्म 1973 में चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ था। उन्होंने कृषि /बागवानी में परास्नातक एवम पीएचडी उपाधियां तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त कीं। उन्होंने 1999 में उद्यान वैज्ञानिक के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कृषि अनुसंधान सेवा ज्वाइन की। इसके बाद 2008 में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में चयन होने पर भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान, करनाल के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में ज्वाइन किया।

    बागवानी के क्षेत्र में हासिल किए राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार

    डा. दामोदरन की वैज्ञानिक उपब्धियों में केले के उकठा रोग प्रबंधन हेतु जैविक उत्पाद आईसीएआर फ्युजीकॉन्ट, केले की पौध का बीमारियों से बचाव हेतु जैविक टीकाकरण तकनीक मुख्य हैं। इन तकनीकों से केले की बीमारियों के प्रबंधन में काफी मदद मिली है। आईसीएआर फ्युजीकॉन्ट उत्पाद को विश्व के अन्य देशों में भी केले के उकठा प्रबंधन हेतु विश्व बाजार में बिक्री के लिये भी लाईसेंस दिया गया है। उन्होंने आम के लिये एक लवण सहिष्णु मूलवृंत एमएल-2 भी विकसित किया जोकि इजराइल के 13-1 से भी अधिक प्रभावी है। उद्यानिकी फसलों की ऊसर एवं बंजर भूमियों में उत्पादकता बढाने के लिये जैविक उत्पाद सीएसआर बायो एवम सीएसआर ग्रोश्योर भी विकसित किये। डा. दामोदरन ने बागवानी के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार यथा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार, बायोटेक प्रोडक्ट एवम प्रोसेस विकास एवम व्यवसायीकरण पुरस्कार तथा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्त किये। उन्होंने देश विदेश के सम्मानित शोध पत्रिकाओं में अपने 70 से अधिक शोध पत्र प्रकशित किये।

  • शराब बंदी संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का गठन
    मुर्तजा अली को शराबबंदी संघर्ष समिति का दोबारा चुना गया अध्यक्ष

    लखनऊ। शराब बंदी संघर्ष समिति की मीटिंग समिति के कार्यालय में सोमवार को आरबी लाल (वरिष्ठ समाजसेवी) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मुर्तजा अली को अध्यक्ष और मिर्जा इशरत बेग को जनरल सेक्रेटरी, रोहित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिर्जा साद बेग को प्रभारी युवा प्रकोष्ठ चुना गया।

    अध्यक्ष मुर्तजा अली ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित की जाएगी। जनरल सेक्रेटरी मिर्जा इशरत बेग ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी के द्वारा शहर में धार्मिक स्थलों और स्कूल कालेज तथा अस्पतालों के पास नियमों के विरुद्ध संचालित शराब की दुकानों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसी दुकानों को अभियान चला कर बंद करवाने का कार्य किया जाएगा। इसकी शुरुआत कपूरथला में मस्जिद के सामने संचालित शराब की दुकानों से की जा चुकी है।
    वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। प्रभारी युवा प्रकोष्ठ मिर्जा साद बेग ने बताया कि शहर के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के छात्रों को संगठित किया जा रहा है, जिनको समिति में अहम जिम्मेदारियां दे कर संगठन से जोड़ा जाएगा। इसकी शुरुआत नेशनल पीजी कालेज से की जा चुकी है।

    बैठक में संरक्षक शिवपाल सिंह यादव, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, प्रभारी अनुशासन व सलाहकार समिति खालिद इस्लाम, स्वामी लक्ष्मी शंकराचार्य, धर्मशील अग्रवाल, डॉक्टर आरबी लाल, अफजाल अहमद, पी०सी० कुरील, अध्यक्ष मुर्तजा अली, महामंत्री मिर्जा इशरत बेग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बदरूल हसन, इमरान खान उर्फ लड्डन, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अफाक, फहीम सिद्दीकी, सोशल मीडिया प्रभारी, शादाब सिद्दीकी, यशपाल गुप्ता, अनुपम गुप्ता, इमरान शेख, मोहम्मद कैफ, ताबीर अली, संयुक्त मंत्री अमित सिंह, कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, संगठन मंत्री अमन मिश्रा, लखनऊ जिला अध्यक्ष फैजुद्दीन सिद्दीकी, प्रभारी युवा प्रकोष्ठ मिर्जा साद बेग, प्रभारी आरटीआई प्रकोष्ठ मूसा हसन, कानूनी सलाहकार रंजीत श्रीवास्तव, युसूफ सिद्दीकी, राजेश्वर मिश्र कार्यकारिणी सदस्य इमरान खान, शाहिद सिद्दीकी, राज उपाध्याय, ऋषि शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, सिविल तिवारी, सुरेश रावत, खुर्शीद सिद्दीकी उपस्थित रहे।

  • बागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव को जान से मारने की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

    रायपुर। बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बाबा के पास कोई सिद्धी नहीं है, वह ढोंग रच रहे हैं। श्याम मानव ने बाबा को चुनौती दी थी कि वो नागपुर में उनके मंच पर आकर अपना चमत्कार दिखाएं। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

    विहिप भी बाबा के पक्ष में~ नागपुर में 5 से 11 जनवरी तक आयोजित रामकथा में धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री भी आए थे। श्याम मानव और उनकी संस्था का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा अधूरी छोड़कर भाग गए। वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया कि जब तक धीरेंद्र नागपुर में थे, तब तक श्याम मानव और उनकी संस्था ने महाराज जी से संपर्क कर चुनौती देने का कोई प्रयास नहीं किया। श्याम मानव बागेश्वर बाबा के बहाने सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं।

    महाराज के समर्थन में बीजेपी नेता~ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बीजेपी नेताओं का समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने बागेश्वर धाम के महाराज के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने कहा बागेश्वर धाम महराज धीरेद्र शास्त्री के खिलाफ साजिश रची जा रही है और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। श्याम मानव के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करे। अगर मामला दर्ज नहीं होता है तो हम कोर्ट भी जाएंगे।

    अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक~ 9 सितंबर, 1951 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में जन्मे श्याम मानव के पिता किसान और सामाजिक कार्यकर्ता तथा मां शिक्षिका रही हैं। परिवार में एक भाई और दो बहन हैं। श्याम मानव देश में अंधविश्वास विरोधी आंदोलन को चलाने वाली अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक हैं। उन्हें हिप्नोथेरेपी का विशेषज्ञ माना जाता है। वह मेमोरी को बढ़ाने वाली तकनीक पर वर्कशॉप करते रहते हैं।

  • यातायात व्यवस्था को लेकर बहुत ही सजग है पुलिस: सीओ ट्रैफिक भरत कुमार

    हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार भी रहेगा सुखी: बलराम सिंह यादव

    बिजनौर। पुलिस कप्तान दिनेश सिंह के दिशा निर्देशन में सीओ ट्रैफिक भरत कुमार व यातायात प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को लेकर बहुत मेहनत कर रहे हैं। रविवार शाम स्थानीय नगर पालिका चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। साथ ही नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया ताकि आम लोगों को कोई समस्या ना हो तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से जारी रहे। सीओ ट्रैफिक भरत कुमार ने बताया कि वह स्वयं और ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को लेकर बहुत ही सजग हैं। जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, कार में लोग सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी ना बैठे। कोई भी वाहन पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, क्योंकि ऐसे में दुर्घटना की प्रबल संभावना रहती है।

    वहीं यातायात प्रभारी बलराम सिंह यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर बहुत ही सजग है। जगह जगह चेकिंग अभियान चला रही है। सभी लोग यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। अगर हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार भी सुखी रहेगा। अपनी सुरक्षा अपने हाथों में होती है। सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इस दौरान अरविंद तिवारी, हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, कुलदीप यादव, मोहित चौहान, वीरपाल सिंह, विनीत आदि उपस्थित रहे।

  • करणी फाउंडेशन ने किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    ग्राम वासियों ने फ्री चेकअप करा कर उठाया शिविर का लाभ

    ~भूपेंद्र सिंह

    बिजनौर। करणी फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भारती व सचिव राजेश कुमार द्वारा ग्राम इनामपुरा मंडावर रोड में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर राजकुमार त्यागी बीएएमएस ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्राम वासियों ने अपनी परेशानियों का फ्री चेकअप करा कर शिविर का फायदा उठाया।

    शिविर में डॉक्टर शेर सिंह बीईएमएस, डॉ आनंद सिंह बीईएमएस, डॉक्टर संजीव सिंह बीईएमएस, बृजपाल सिंह, अजय सैनी, तुषार कश्यप, मीडिया प्रभारी विनय कुमार, स्वाति कश्यप, संगठन मंत्री आदित्य कुमार, पुष्पा देवी, विनीता देवी, उपाध्यक्ष रत्नेश पूषण आदि मौजूद रहे।

  • बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के तत्वावधान में संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को एक साप्ताहिक साध संगत का आयोजन किया गया।

    धामपुर ब्रांच के मुखी महात्मा भीम सिंह एडवोकेट ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि समय गया फिर हाथ नए आए अंत समय पछताएगा जब संदेशा यम का पहुंचे नैना नीर बहाएगा। इस भाव को प्रकट करते हुए उन्होंने बताया कि जीवन के रहते परमात्मा की जानकारी पूर्ण सद्गुरु से कर लेनी चाहिए। अगर हम समय पर चेतन नहीं होते तो बाद में बहुत ही पछताना पड़ता है। आज समय की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमें ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर हमारा बेड़ा पार कर रहे हैं और रूहानियत व इंसानियत संग संग का संदेश दे रहे हैं। हमें सद्गुरु माता के जितने वचन आ रहे हैं, उनको मानना है क्योंकि वचन को मानना ही भक्ति है। अगर हम गुरु के पूर्ण वचनों को मानकर भक्ति करते हैं तो वह हमारा सर्वदा कल्याण करेंगे क्योंकि गुरु के वचनों को मानना ही भक्ति है।

    महात्मा डीके सागर निरंकारी के संचालन में हुई साथ संगत में संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी, संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, शिक्षक आदित्य सोनू, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, सुरेंद्र पाल, लकी, अजय, आशु, अक्षय सागर, बृजेश सागर, यादराम फॉर मैन, रूपल सिंह, झंडू सिंह, शंकर खुल्बे, मनोज सिंह, धामपुर से शशि, देवेश और सुषमा, पूर्व संचालक कृपाल सिंह त्यागी, ब्रजवीर, भारती, वर्षा, शिक्षिका कलावती, सुशीला, अश्विंदर, आशु, पारुल, गीता, श्वेता, अंजलि, सुनीता, नरेंद्र, विमला, नेहा, पुष्पा, श्वेता, चंद्रपाल, चंद्रपाल सिकंदरी, दयाराम, कुल, ध्रुव, आर्यन, खुशी, सर्वेश, वंश आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक अनुयाई उपस्थित रहे।

  • नूरपुर के डॉ मोहम्मद इश्तियाक बने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर

    केंद्रीय मंत्री किरन रिजुजू ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    बिजनौर। नूरपुर के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी डॉ मोहम्मद इश्तियाक अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में चयनित हुए हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद बताया।

    दूरभाष पर डॉक्टर मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि उन्होंने नूरपुर सेंट मैरी स्कूल से 2004 में 10वीं और 2006 में 12वीं की परीक्षा पास की, फिर 2009 में बीएससी करने एएमयू पहुंचे जहां 2011 में एमएससी जामिया से की और उसके बाद 2013 में बीएड जामिया से किया। इसके बाद वर्ष 2018 में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्थाई प्रोफेसर के रूप में सेवा दीं।

    प्रदेश सरकार द्वारा 20 जनवरी 2023 को 71000 नियुक्तियां की गई, जिसमें नूरपुर के डॉक्टर मोहम्मद इश्तियाक ने भी नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। उन्होंने इसका श्रेय गुरु दीपक जोशी को दिया। उन्होंने बताया कि उनके माता मीना खातून-पिता अब्दुल हकीम का भी विशेष योगदान रहा है, जिनके आशीर्वाद से वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में तैनात हुए हैं। केंद्रीय मंत्री किरन रिजुजू द्वारा उनको नियुक्ति पत्र दिया गया। यह खबर मिलते ही उनके परिवर में खुशी का माहौल हो गया।

  • डॉ. उर्मिला बनीं बिजनौर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल

    अभी तक रहीं एलएलआरएम मेडिकल कालेज मेरठ में तैनात

    झांसी मेडिकल कॉलेज से किया है एमबीबीएस

    लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी है। यह मेडिकल कॉलेज अभी निर्माणाधीन हैं। इनका संचालन 2023- 24 के अकादमिक सत्र से शुरू हो जाएगा। एलएलआरएम मेडिकल कालेज मेरठ की डॉ. उर्मिला कार्या को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर का प्रधानाचार्य बनाया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने शनिवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री योगी ने पहले कार्यकाल में प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान किया था ताकि मरीजो को इलाज के लिए एक से दूसरे जिले में न भटकना पड़े। जिन जिलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई है, उनमें अमेठी, औरैया, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, पीलीभीत, बुलंदशहर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, सुल्तानपुर और सोनभद्र शामिल हैं। अभी इन जिलों में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं।

    मरीजों का बेहतर इलाज करना प्राथमिकता: डॉ. उर्मिला

    एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ की गायनिक विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला कार्या ने बिजनौर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य नियुक्त होने के बाद बताया कि कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति, छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल और इसके साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज करना उनकी प्राथमिकता है।

    डॉ. उर्मिला ने 1990 में एमबीबीएस झांसी मेडिकल कॉलेज और गायनिक में पीजी इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से किया। वर्ष 2000 में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर वह एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में तैनात हुई। पिछले डेढ़ वर्ष से वह गायनिक विभागाध्यक्ष पद कार्यरत रहीं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि डॉ. कार्या ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में चिकित्सकीय पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज किया। उर्मिला कार्या के पिता आर्मी में थे। इस कारण उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर रहकर अपनी पढ़ाई की।

    Dr. Karya Urmila in Meerut is one of the most renowned Gynaecologist & Obstetrician Doctors in the area. Countless locals in have placed immense trust in the practitioner over the years.

  • इस बार भी मत प्रतिशत बढ़ाकर बीजेपी को दिलानी है विजयश्री: हरजिंदर कौर

    नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भागूवाला मंडल की बैठक

    बिजनौर। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भागूवाला मंडल में दाना पानी रेस्टोरेंट पर बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा जयपाल सिंह “व्यस्त” के समर्थन में चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने हेतु कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई। बैठक को श्रीमती हरजिंदर कौर क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

    मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता एवं चौधरी ईशम सिंह के संचालन में संपन्न कार्यकर्ताओं की इस बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता हर समय संगठन के लिए कार्य करने में लगे होते हैं। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से इस चुनाव में लगकर पार्टी को विजय श्री दिलाने हेतु मतदाताओं से घर-घर संपर्क करके उनसे 30 तारीख को मतदान करने की अपील करेंगे तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से इस चुनाव को जीतने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में भी नजीबाबाद के बूथ से सर्वाधिक मत भारतीय जनता पार्टी को मिले थे। इस बार भी हमें अपने मत प्रतिशत बढ़ाकर पार्टी को विजय श्री दिलानी है। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरे मनोयोग से इस चुनाव में सहयोग करने की अपील की।

    बैठक में ब्लाक प्रमुख नजीबाबाद तपराज सिंह देशवाल, मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, अशोक राजपूत, नरपाल सिंह, रोहताश सिंह, सागर बड़ौला मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, संदीप उपाध्याय, संजीव गुर्जर, दीपक सैनी, अरविंद विश्वकर्मा, मयंक चौहान, कपिल राजपूत, जयपाल सिंह, शर्मा जी श्यामीवाला, ऋषिपाल सिंह, नौबाहर सिंह, रेशम सिंह, ओमकार सिंह, महेन्द्र कश्यप, ओम शर्मा, सरदार कुलवंत सिंह एडवोकेट, कपिल राजपूत आदि उपस्थित रहे।

  • सीओ इंदु सिद्धार्थ की प्रोन्नति होने पर उज्जवल भविष्य की कामना

    एसपी दिनेश सिंह व एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने धामपुर सीओ श्रीमती इंदु सिद्धार्थ को लगाया अशोक स्तंभ

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने धामपुर सीओ श्रीमती इंदु सिद्धार्थ को प्रोन्नति होने पर अशोक स्तंभ लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    धामपुर स्थित एसपी पूर्वी के कार्यालय पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि धामपुर सर्किल में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती इंदु सिद्धार्थ का प्रमोशन हुआ है। उन्होंने प्रोन्नति होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ को अशोक स्तंभ लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं गईं।

  • चार पहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर यातायात के नियमों की दी जानकारी
    द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादरपुर अफजलगढ़ में अधिकारियों ने किसानों की किया जागरूक

    बिजनौर। द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादरपुर अफजलगढ़ में एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह, सीओ सर्वम सिंह व शुगर मिल महाप्रबंधक एसपी सिंह ने चार पहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक किया।
    सर्दियों में कोहरा बढ़ने के साथ ही सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में शुगर मिल का पेराई सत्र चलने के दौरान कई बार गन्ना के वाहनों के साथ भी हादसे हो जाते हैं। इसके प्रति चालकों को सजग किया गया। शुक्रवार को शुगर मिल अफजलगढ़ में एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह और सीओ सर्वम सिंह व मिल मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह की ओर से गन्ना वाहन चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह और मिल अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रिपलर, ट्रक और गन्ने के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर चालकों को सजग रहने के लिए कहा। इस दौरान चालकों को गन्ना लाते समय विशेष रुप से वाहन के पीछे की ओर लाल कपड़ा बांधने या रात में लाल लाइट लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे सड़क हादसों से बचा जा सके। मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल में आने वाले समस्त वाहनों टैक्टर ट्राली टिपलर, बैलगाड़ी व ट्रकों में रिफ्लेक्टर लगाये जाने का कार्य जारी रहेगा। इस दौरान सीओ सर्वम सिंह, मिल महाप्रबंधक एसपी सिंह,महाप्रबंधक गन्ना अजय कुमार ढाका तथा मुख्य प्रबंधक प्रशासन कुमेर सिंह शेखावत, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

  • कानूनगो व हलका लेखपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

    बिजनौर। स्योहारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हलका लेखपाल व कानूनगो सहित 15 लोगों पर एक व्यक्ति की संपत्ति को हड़प करने व मौके पर मौजूद निर्माण को गिराने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

    स्योहारा के मोहल्ला चौधरियान निजामुद्दीन पुत्र मो.यूसुफ ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने एक आराजी 11 जून 2018 को कमर जहा पत्नी शमीमुर्रहमान से बेनामीशुदा खरीदी थी। वह चार 4 वर्ष से उक्त संपत्ति पर काबिज था, जिसको तशरीफ़ अहमद, सितारा अंजुम, अय्यूब, लेखपाल बिजेंद्र सिंह, कानूनगो गजेंद्र सिंह सहित 10 अज्ञात लोग कब्जाना चाहते थे। 30 सितंबर को 22 जब निजामुद्दीन को अहले कमीशन होने की जानकारी हुई तो वह कुछ लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा। उक्त लोग जेसीबी मशीन से प्रार्थी की आराजी पर बनी चारदीवारी को उखाड़ कर तोड़फोड़ कर सरिया व स्लैब ट्राली ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे। तब प्रार्थी ने रोकने की कोशिश की तो तशरीफ सहित सभी लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे सिविल कोर्ट के अमीन के सामने नापतौल से रोकना चाहा परन्तु प्रार्थी ने बमुश्किल नाप तौल कराई। पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस कारण प्रार्थी ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

  • लूट की योजना बनाते स्योहारा पुलिस ने दो चोर दबोचे

    बिजनौर। थाना स्योहारा पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब रात्रि में लूट की योजना बनाते समय दो लोगों को दबोच लिया। दोनों के पास से 315 बोर के दो तमंचे व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि एसआई कुँवर पाल सिंह, एसआई रोबिन सिंह, हेड का. राजीव, है. का. उमेश, है. का.राहुल कुमार व का. सतपाल द्वारा मुखबिर की सूचना पर पालनपुर ट्यूबवेल के पास समीर उर्फ हसनैन पुत्र शकील निवासी ग्राम बल्ला नंगला व शकील पुत्र रफीक निवासी ग्राम फैजुल्लापुर को लूट की योजना बनाते हुए बीती रात लगभग 1 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी ली गयी तो उन दोनों के पास से दो अवैध तमंचे व ज़िंदा कारतूस बरामद हुए दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

  • मासिक पंचायत गन्ना समिति परिसर बिजनौर में संपन्न
    विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    बिजनौर। किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर गन्ना समिति परिसर बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया।
    पंचायत में भाकियू लोकशक्ति के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों के विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा और एक बड़ा आंदोलन करने पर विचार किया गया। इसके बाद किसानों के बीच पहुंचे उपजिलाधिकारी बिजनौर सदर को किसानों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया।
    मासिक पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि हमारे भारत वर्ष को कृषि प्रधान देश की संज्ञा दी जाती है। लेकिन इस देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यही है, यहां किसान की हमेशा उपेक्षा की जाती है। इस देश और प्रदेश में किसान की हालत बहुत खराब है। किसानों को ना तो उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलता है और ना ही समय से भुगतान किया जाता है। शुगर मिलों का संचालन शुरू हुए महीनों बीत गये लेकिन अभी तक सरकार द्वारा गन्ने का भाव भी घोषित नहीं किया गया है। सरकारों की इन्हीं नीतियों के कारण आज किसानों की आर्थिक स्थिति भी विचारणीय बनी हुई है। कर्ज चुकाने के दबाव में हर साल पता नहीं कितने किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं।
    जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसी भी किसान का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान हित के लिए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन किसी भी संघर्ष को तैयार है। अगर किसानों की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन के बैनर तले जिले में बहुत बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
    इस दौरान गन्ना समिति बिजनौर में किसानों के बीच पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर अमित कुमार को किसानों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित किसानों की प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप कर सभी समस्याओं के शीध्र निस्तारण की मांग की।

    ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगे –
    1 – जिन शुगर मिलों पर पिछले पिराई सत्र 2021–2022 के गन्ने का बकाया भुगतान शेष है उसे अविलंब भुगतान कराया जाए।
    2- चालू पिराई सत्र में गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने का प्रावधान लागू किया जाए ऐसा ना करने वाली शुगर मिलों पर मुकदमा दर्ज करके उनके अधिकारियों को जेल भेजा जाए।
    3- गन्ने की फसल में लागत के अनुसार गन्ने का भाव 500 रू/क्विंटल अविलंब घोषित किया जाए।
    4- शुगर मिल गेट व उनके क्रय केंद्रों पर होने वाली घटतौली को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए।
    5- किसानों को कम दरों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाए।
    6- बिजली की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए।
    7- चंदक रेलवे फाटक पर किसानों व राहगीरों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में यहां फ्लाईओवर /अंडरपास बनवाया जाए।
    8- किसानों पर बैंकों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए।
    9- 60 वर्ष से ऊपर के किसानों व मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए।
    10- निराश्रित घूम रहे गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने की उचित व्यवस्था की जाए।
    11-गंगा जी से होने वाले कटान को रोकने के लिए स्थायी तटबंध बनाएं जाए।
    12- ट्रैक्टर सवारी पर लगने वाले जुर्माना कानून को रद्द किया जाए आदि।

    मासिक पंचायत में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, प्रदेश महासचिव चौ. सतबीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल महासचिव अमरीश चौधरी, मंडल प्रभारी जग्गन अली, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी डा. अरूण कुमार, मनीष चौधरी, योगेन्द्र सिंह काकरान, गौरव चौधरी, फुरकान अली, सरदार जरनैल सिंह, तारा सिंह, राहुल चौधरी, सुखवीर सिंह, नरेश कुमार, अमित कुमार, प्रीतम सिंह, नौबहार सिंह, फूल सिंह, कामेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, आदिल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • अब तक 4500 करोड़ के निवेश पर सहमति, 120 निवेशकों ने कराया पंजीयन

    इन्वेस्टर्स समिट से मिलेगा 20 हजार लोगों को रोजगार

    23 जनवरी को होने वाली है इंवेस्टर्स समिट

    बिजनौर। जिले में 23 जनवरी को होने वाली इंवेस्टर्स समिट के लिए अब तक 4500 करोड़ के निवेश पर सहमति बन चुकी है। निवेश करने के लिए 120 निवेशकों ने अपना पंजीयन कराया है। यह संख्या अभी और बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए लगातार उद्यमी आगे आ रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। बिजनौर विकास की नई गाथा लिखेगा और जिले में विकास की बयार बहेगी।

    पत्रकारवार्ता के दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि अभी तक 120 उद्यमियों ने 4500 करोड़ का निवेश जनपद में करने के लिए पंजीयन कराया है। इससे 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने इन्वेस्टर सम्मिट का लोगो भी जारी किया। डीएम ने कहा कि नई पर्यटन नीति 2022 में 25 से 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान है। तहसील स्तर पर उद्यमियों से वार्ता कर उन्हें निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश व जनपद में सुरक्षा का माहौल है और निवेश के लिए उपयुक्त है।

    ऋषि कण्व आश्रम के लिए कमेटी~ डीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चांदपुर बस अड्डे का नाम गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर द्रोणाचार्य बस अड्डा रखा गया है। साथ ही ऋषि कण्व आश्रम के बेहतर संचालन के लिए कमेटी के गठन भी किया जा रहा है। सीडीओ पूर्ण बोरा, उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी आदि रहे ।

    सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध~ एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। ग्लोबल इंवेस्टर समिति की तैयारी तेज हो चुकी है। प्रदेश में उद्यमी आएंगे, तो उनकी सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। पुलिस ने इंवेस्टर सैल का गठन किया है। सीओ शुभ सुचित को प्रभारी बनाया गया है। इसमें इंस्पेक्टर नाथीराम पंवार, दरोगा सतीश कुमार, एक-एक दीवान व आरक्षी को नियुक्त किया गया है।

  • जहां उद्योग लगे हैं, वहां विकास भी तेज हुआ: डीएम

    डीएम उमेश मिश्रा ने किया उद्यमियों से आगे आने का आह्वान, सुरक्षा की गारंटी हमारी

    धामपुर (बिजनौर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि इच्छाशक्ति से ही औद्योगिक विकास को तेज किया जा सकता है। उन्होंने कारोबारियों को सुरक्षा और औद्योगिक विकास में आने वाली दिक्कतों को दूर करने का भरोसा भी दिया।
    नगीना चौराहा स्थित एक होटल में गुरुवार को हुई निवेशक कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमी बेखौफ होकर उद्योगों को स्थापित करने के लिए आगे आएं।
    इसके बावजूद भी कोई दिक्कत आती है तो प्रशासन उसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर दूर करने का प्रयास करेगा।
    उन्होंने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए वहां उद्योगों का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर इन्वेस्टर्स मीट आयोजित की जा रही हैं। जिस क्षेत्र में उद्योग होते हैं, वह क्षेत्र अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा विकसित होता है।इसलिए हम सभी को एक दूसरे के सहयोग से जिले को विकास की दौड़ में नंबर वन पर लाने को आगे आना होगा।ऐसा नहीं है कि हम लोग सक्षम नहीं है।बीइसके लिए हमें लोगों की इच्छा शक्ति को पैदा करना होगा।
    उन्होंने कहा कि धामपुर तहसील जिले की अन्य तहसीलों की तुलना में सबसे ज्यादा विकसित है। इसलिए यहां के व्यापारियों और उद्यमियों को देश की तरक्की में योगदान देने, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए आगे आना चाहिए।

    इस दौरान कई उद्यमियों धामपुर शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुभाष पांडे, अनिल के गोयल, डा.बीके सिंह, पूर्व चेयरपर्सन लीना सिंघल, स.सतवंत सिंह सलूजा ने अपने विचार व प्रोजेक्ट रखे और उन्हें धरातल पर उतारने का भरोसा दिया। एसपी दिनेश सिंह ने सुरक्षा का भरोसा दिया।
    इस मौके पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदू सिद्वार्थ व अफजलगढ सरवन कुमार, डीएसएम के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, डा.आदित्य अग्रवाल, डा. गगन प्रताप सिंह, डा.निश्चल पाल, एड. स.जसप्रीत सिंह, स.जसमीत सिंह, इंजी.आशीष सिंघल, अरुण अग्रवाल वालसन, शिवेन्द्र अग्रवाल, जावेद रहमान शम्सी, राजीव चौहान, गुरशरन मोहन आदि मौजूद रहे।

  • थाना स्योहारा का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दिनेश सिंह का एमआर पाशा ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

    स्योहारा। थाना स्योहारा का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह का स्वागत राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने गुलदस्ता देकर किया। एमआर पाशा ने कहा कि जब से जनपद में पुलिस अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह आए हैं, तब से कानून व्यवस्था दुरुस्त है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नशा मुक्ति अभियान, जगह-जगह पर चेकिंग अभियान, पैदल गश्त आदि का कार्य पूरे जनपद में चल रहा है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
    एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि एमआर पाशा दिव्यांग होकर भी दिव्यांगों, गरीब वर्गो के प्रति काफी संघर्ष कर रहे हैं। यह बधाई के पात्र हैं। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

  • एमएलसी स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान

    बिजनौर। मोहल्ला लाल सराय नगीना स्थित सैनी धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल उपस्थित रहे। उन्होंने एमएलसी स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा विवेक कर्णवाल ने भाजपा प्रत्याशी के एमएलसी स्नातक चुनाव में जीतने तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लगातार वोटरों के संपर्क में रहने को कहा। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने बूथ मैनेजमेंट के टिप्स दिए। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई, अजीत अग्रवाल, दिनेश त्यागी, रोहित रवि, शिव शंकर सक्सेना, अरुण शर्मा, गोपाल शर्मा, शाकुंभरी देवी, प्रहलाद कुशवाहा, लवी मित्तल, कृष्ण बलदेव सिंह, शिवकुमार, सोहन लाल, धर्मेंद्र राठी, मनोज टंडन, धर्मेंद्र चौधरी, अरनव चौधरी, सचिन शर्मा, कयूम राइन, सौरव मित्तल, महावीर सैनी सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।

  • शादी से एक दिन पहले दूल्हा घर से फरार

    दुल्हन पक्ष पर तमंचे के बल पर घर से उठाकर ले जाने का आरोप

    बिजनौर। बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन पक्ष से नाराज दूल्हा घर से फरार हो गया। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।

    अफजलगढ़ के मोहल्ला जैनुलआबेदिन निवासी दूल्हे शमशाद ने दुल्हन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए शादी से साफ इंकार कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गया। यह सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। दूल्हे पक्ष का आरोप है की दुल्हन पक्ष के लोग तमंचे के बल पर घर से कार में उठाकर ले गये और जबरन लगभग 18 लाख रुपए की जमीन का अवैध तरीके से बैनामा करा लिया। यही नहीं 7 लाख रुपए नकद लेकर परिवार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के कारण दूल्हे की माँ गम्भीर रुप से घायल हो गई है। दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस पूरे मामले में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।

    पुलिस के अनुसार अफजलगढ़ के मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी इल्यास पुत्र तसलीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने पुत्र शमशाद का रिश्ता गांव शेरगढ़ निवासी शमीम अहमद की पुत्री से किया था। 18 जनवरी को उसके पुत्र की बारात गांव शेरगढ़ में जानी थी। 17 जनवरी को रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे समीम पुत्र शौकत, साकिब पुत्र समीम, रियाज पुत्र शराफत निवासी गांव शेरगढ़ सहित चार लोग बुलैरो कार से पीड़ित के घर आ गए। साकिब ने उसकी पत्नी ताहिरा को तमंचा दिखाकर अपने साथ गाड़ी में बैठने को कहा और पीड़ित को जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी में बिठा कर अपने घर गांव शेरगढ़ ले गए। वहां पीड़ित को कमरे में बंधक बनाकर रख लिया और 18 जनवरी को जबरदस्ती उसे व उसकी पत्नी ताहिरा के साथ मारपीट कर धामपुर ले जाकर उसकी जमीन का अवैध बैनामा करा लिया। पीड़ित ने मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

  • ईपीएस पेंशनर्स की मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

    बिजनौर तहसील शाखा का गठन, अनंत सिंह को अध्यक्ष, सुधा रानी को सचिव की जिम्मेदारी

    बिजनौर। ईपीएस पेंशनर्स की मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। शुक्रवार को स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड के मीटिंग हाल में eps-95 पेंशनर्स रोडवेज निगम, चीनी निगम, एग्रो, आवश्यक वस्तु निगम, खाद्य निगम, शुगर मिलों के कर्मचारियों की एक बैठक की गई। बैठक में सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित हुए। इस दौरान eps-95 की पेंशन बढ़ाने की मांग दोहराई गई। साथ ही 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश को लागू करने की मांग भी की गई। मीटिंग की अध्यक्षता एके सिंह जिलाध्यक्ष ने की। सचिव सुभाष सिंघल, समन्वयक कमल, नरेश राजपूत, आरपी सिंह, राजीव, राजवीर, केके रंजन, आरपी सिंह आदि ने भागीदारी कर मीटिंग को सफल बनाने में सहयोग किया। बिजनौर तहसील शाखा का गठन किया गया जिसमें चार पदाधिकारी अनंत सिंह रोडवेज को अध्यक्ष, सुधा रानी रोडवेज को सचिव, अमरीश कुमार शर्मा चीनी निगम और शिशुपाल किसान एग्रो को उपाध्यक्ष तथा केके रंजन समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया। गठन के पश्चात जिलाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि यदि समय से मांग पूरी नहीं हुई तो आगे रोड जाम, रेल रोको आंदोलन करने की भी राष्ट्रीय नेताओं की कार्य योजना है।

  • आईएएस रजत कुमार सैनी को दीं शुभकामनाएं

    उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में नियुक्त किए गए हैं डायरेक्टर

    बिजनौर। आईएएस रजत कुमार सैनी को भारत सरकार द्वारा उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में डायरेक्टर नियुक्त किए जाने पर महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी बिजनौर के अध्यक्ष प्रधान कल्याण सिंह सैनी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

    इस अवसर पर कल्याण सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद बिजनौर में समाज कल्याण अधिकारी रहे बीके सैनी के होनहार सुपुत्र रजत कुमार सैनी 2007 बैच के तेलंगाना कैडर के आईएएस हैं। रजत सैनी ने 2005 में दिल्ली आईआईटी से बीटेक किया है। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका से अर्थशास्त्र व इंटरनेशनल डेवलपमेंट में पीजी डिग्री प्राप्त की है। भारत सरकार ने उन्हें डायरेक्टर उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में डायरेक्टर बनाया है। मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाले रजत सैनी की पत्नी श्वेता सैनी भी आईएएस हैं और वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग तेलंगाना में डायरेक्टर हैं। वे 2011 बैच की आईएएस और देश की द्वितीय टॉपर हैं। रजत कुमार सैनी के पिता बीके सैनी बिजनौर जनपद में कई वर्षों तक समाज कल्याण अधिकारी रहे हैं। वह एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं। रजत सैनी का बिजनौर जनपद से गहरा नाता रहा है। उनके डायरेक्टर बनाए जाने पर सैनी समाज में खुशी है। अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें व उनके पिता बीके सैनी को बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मास्टर राजपाल सैनी, प्रधान कल्याण सिंह सैनी, देवेंद्र सैनी, सैनी सभा के अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी ( निजामत पुरा ) मास्टर इंद्रपाल सैनी, डॉक्टर शिवराज सैनी, करण सिंह सैनी, मास्टर अनिल सैनी, सरिता सैनी, सूरज मल सैनी, सुमन सैनी आदि सम्मिलित हैं।

  • उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक बने डॉ. पंकज भारद्वाज

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयोजक / प्रधान एवं देश के वरिष्ठ साहित्यकार सर्वेश अस्थाना व अध्यक्ष डॉ. विष्णु सक्सेना ने जनपद बिजनौर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पंकज भारद्वाज को सभा का जिला संयोजक / प्रधान नियुक्त किया है। दोनों ने डॉ. भारद्वाज से साहित्य की समृद्धि के लिए सभा के उद्देश्यों के प्रचार एवं प्रसार के उच्च मानक स्थापित करने की आशा प्रकट की है। डॉक्टर भारद्वाज का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा।

  • प्रेमी संग मिलकर मां ने ही की थी पुत्र की हत्या!

    बिजनौर। प्रेम-प्रसंग के चलते महिला ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।

    चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर कोट निवासी ओमपाल का 10 वर्षीय पुत्र वरुण उर्फ कालू 16 जनवरी को खेलते-खेलते गायब हो गया था। अगले दिन शाम वरुण का शव समीप के जंगल किनारे ईख के खेत में पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

    4 दिन में घटना का खुलासा

    एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक बच्चे वरुण की मां नन्ही और उसके प्रेमी ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की थी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था।

    मृतक वरुण उर्फ कालू का फाइल फोटो

    बताया कि 16 जनवरी को महिला का पति ओमपाल सिंह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच टिंकू उससे मिलने घर पर आया। वरुण ने अपनी मां को टिंकू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। वरुण यह बात किसी को बता न दे, इसी डर से दोनों ने मिलकर वरुण की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि मृतक की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पूरा मामला कुबूल करते हुए बताया कि काफी समय से उन दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह चोरी छिपे एक-दूसरे से मिला करते थे। प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सुनीता दहिया, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

  • अमेठी में AK-203 असाल्ट राइफल का निर्माण शुरू

    लखनऊ (एजेंसी)। लंबे इंतजार के बाद AK-203 असाल्ट राइफल का अमेठी के कोरवा में निर्माण शुरू हो गया है। भारत और रूस के साझा वाली कंपनी इंडो रशियन प्राइवेट लिमिटेड ने कलासनिकोव सीरीज की इस राइफल का निर्माण शुरू किया है। इसका पहला बैच सीधे रूस से तैयार कर लाया गया है। मार्च, 2023 तक राइफल सेना के हाथ में होगी। सैन्य सूत्रों ने करीब 25 हजार राइफल के बैच के लाने की पुष्टि की है। कोरवा में स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री में करीब 7 लाख राइफल का निर्माण किया जाएगा। इसमें 100 फीसदी स्थानीयकरण यानी इस राइफल को स्वदेशी बनाया जाएगा । भारतीय सेना को और सेंट्रल पुलिस को इसकी आपूर्ति करने के बाद इसके निर्यात की योजना बनाई गई है।

    दुनिया की बेहतरीन राइफलों में से एक AK-203 असाल्ट राइफल

    रोस्टेक के जनरल डायरेक्टर सर्गेई चेमोजोव का कहना है, AK-203 असाल्ट राइफल दुनिया की बेहतरीन राइफलों में से एक है। इसका प्रदर्शन और निशाना एकदम सटीक है। अब इस राइफल का उत्पादन उच्च गुणवत्ता के साथ शुरू हो चुका है। यह आधुनिक छोटी राइफल भारत की सेनाओं और सेंट्रल पुलिस बलों को सौंपी जानी है। AK-203 रूसी हथियार कंपनी रोसोबोरोनेक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव का कहना है, अमेठी के कोरवा आयुध फैक्ट्री ने कलासनिकोव AK – 203 असाल्ट राइफलों के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है। भारतीय सेना को डिलीवरी की शुरुआत जल्द ही होने की उम्मीद है। इसके लिए फैक्ट्री की क्षमता उत्पादन के अनुकूल पूरी तरह से तैयार है। भारत में सेना के अलावा प्रवर्तन एजेंसियों को AK-203 असाल्ट राइफलों से लैस किया जाएगा। इसके अलावा दोनों देशों का ये संयुक्त उपक्रम इस राइफल को अन्य देश को निर्यात करने में सक्षम होगा। भारतAK – 203 सीरीज की असाल्ट राइफल का उत्पादन करने वाला पहला देश बन जाएगा। ये भारत सरकार के मेड इन इंडिया के तहत स्वदेशी राइफल बनने जा रही है।

    अमेठी के कोरवा में कारखाना, जहां बनेंगी AK-203 असाल्ट राइफल

    अभी तीनों सेनाओं के पास करीब 7 से 8 लाख इंसास हैं। इस डील के तहत इंसास की जगह 25 हजार AK – 203 राइफल की पहली खेप सीधे रूस से भारत पहुंच गई है। आगामी मार्च तक ये राइफल चीन और पाकिस्तान सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के हाथों में सौंपे जाने की संभावना है। पहले 5 हजार के बैच में 5 प्रतिशत स्वदेशीकरण किया गया है। 70 हजार में 70 फीसदी स्वदेशीकरण किया जाएगा। इसके लिए 32 माह का समय लगेगा। इसी तरह 100 फीसदी यानी 6 लाख राइफल के पूरी तरह स्वदेशीकरण में 128 माह यानी दस साल लगेंगे।

  • स्वाति मालीवाल को 15 मीटर तक कार से घसीटा, DCW चीफ बोलीं- दिल्ली में मैं सुरक्षित नहीं तो…

    By ~prakhar news views express
    Archana sharma – January 19, 2023

    महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल खुद बदसलूकी का शिकार हो गईं. घटना देर रात एम्स के पास हुई. बलेनो कार के चालक ने पहले तो उन्हें कार में बैठने के लिए कहा. मना करने पर वह दोबारा यू टर्न लेकर आया और फिर बैठने को कहा. मालीवाल के मना करने पर वह तुरंत शीशा चढ़ाकर भागने लगा. स्वाती मालीवाल का हाथ कार में फंसने के चलते वह कुछ मीटर तक घिसटती चली गईं.

    दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार चालक ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा है. घटना दिल्ली एम्स के पास की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि कल देर रात वे दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी. तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की. जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर चालक ने उन्हें घसीटा. मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.

    जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है. स्वाती AIIMS के गेट नंबर 2 के करीब थीं. इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा. स्वाती ने जब कार चालक को फटकारा तो उसने तुरंत कार का शीशा ऊपर कर लिया. इस दौरान स्वाती का हाथ कार में फंस गया और चालक उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीट लिया. पुलिस के मुताबिक रात 3.11 बजे एक पीसीआर पर उन्हें एक कॉल आया कि एम्स बस स्टॉप के पीछे सफेद रंग की बलेनो कार के चालक ने एक महिला को गलत इशारे किए और उन्हें घासीटा, लेकिन महिला बचने में कामयाब रहीं.

    पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग वाहन को देर रात 3.05 बजे एम्स गेट नंबर 2 के सामने फुटपाथ पर एक महिला दिखी. पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उससे कार से घसीटा गया है. महिला ने बताया कि नशे में एक बलेनो कार चालक उनके पास रुका, उसने बुरी नीयत से महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला के मना करने पर वह चला गया और सर्विस लेन से यू टर्न लेकर वापस आ गया. चालक ने एक बार फिर महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला ने उसे फटकार लगाई. वह ड्राइवर साइड की खिड़की के पास पहुंची तो कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा चढ़ा लिया. महिला का हाथ कार में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई.

    रात 3.12 बजे पुलिस ने बलेनो कार के बारे में सभी को मैसेज प्रसारित किया. आरोपी चालक को गाड़ी सहित रात 3.34 बजे पकड़ लिया गया. बाद में पुलिस को पता चला कि जिस महिला से छेड़छाड़ हुई है, वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हैं. पकड़े गए आरोपी का नाम हरीश चंद्र (47) है. उसके पिता का नाम दुर्जन सिंह बताया जा रहा है. वह संगम विहार का रहने वाला है.

    ये भी जानकारी सामने आई है कि जिस समय ये घटना हुई, स्वाति के ही साथ उनकी टीम के कुछ दूसरे लोग मौजूद थे. उनकी तरफ से वीडियो बनाया गया था. अब उस इलाके में क्योंकि कोई सीसीटीवी नहीं है, ऐसे में पुलिस भी उस वीडियो के आधार पर ही आगे की जांच करने की तैयारी कर रही है. अभी केप लिए आरोपियों का मेडिकल किया जा रहा है. आरोप है कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी. वहीं स्वाति मालीवाल का भी मेडिकल करवाया जाएगा.

    इस पूरे मामले पर स्वाति मालीवाल की तरफ से एक वीडियो मैसेज भी जारी किया गया है. उस मैसेज में उन्होंने कहा है कि मैं तो बस ये चेक करने के लिए निकली थी कि दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है. फिर सफेद बलेनो गाड़ी में बैठे एक शख्स ने मेरी तरफ गंदे इशारे किए. जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने खिड़की बंद कर दी और मेरा हाथ फंस गया. वो कई मीटर तक घसीटता रहा. मैं काफी लकी रही, वरना मेरे साथ भी अंजलि जैसा ही कुछ हो जाता.

  • यात्री बसों में लूटपाट की योजना बनाते हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

    बिजनौर। बस में यात्रियों के साथ लूटपाट की योजना बनाते हिस्ट्रीशीटर समेत तीन अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों सहित थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने बुधवार देर शाम 11:45 बजे मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट प्रभात गुप्ता की बन्द कोठी के बाहर रखे खोखे के पीछे दबिश दी। पुलिस ने यहां से रोडवेज बस यात्रियों के साथ लूटपाट की योजना बनाते हुए मनीष कुमार पुत्र विरेश सिंह निवासी अखलाशपुर थाना हल्दौर, राशिद पुत्र रईस निवासी ऊंची दनकौर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व कार्तिक पुत्र रितेश कुमार निवासी ग्राम हादरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। जामातलाशी में इनके कब्जे से एक पिस्टल मय चार जिंदा कारतूस व दो तमंचे 315 बोर मय आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 42 / 23 धारा 401 भादवि व धारा 3/25 शस्त्र अधि. बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में बताया कि अभियुक्त राशिद गिरोह का सरगना है, जो उपरोक्त सभी के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। चोरी / लूट से प्राप्त धन को वे सभी आपस में बांट लेते हैं। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि वह तीनों आपस में दोस्त है तथा रोडवेज बस में यात्रियों के साथ लूटपाट के इरादे से आये थे। वह सभी मिलकर रोडवेज में बैठकर सवारियों से लूटपाट करना चाहते थे।

    टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार गौड़, निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र तोमर, वरिष्ठ उ.नि. श्री मीर हसन, उ.नि. यश देव शर्मा, हे का. हरेन्द्र कुमार, कां. दीपक कुमार, का. सन्नी डागर, कां. राहुल शर्मा, कां. अर्पित शामिल रहे।

  • ~भूपेंद्र निरंकारी स्टाफ रिपोर्टर पब्लिक इमोशन

    बिजनौर। पापी पेट की खातिर इंसान न जाने क्या क्या करने को तैयार हो जाता है। गरीबी व लाचारी इंसान के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है। न जाने कितने लोग तो गरीबी व लाचारी के आगे टूट कर बिखर जाते हैं और दृढ़ निश्चय वाले लोग गरीबी व लाचारी के आगे घुटने नहीं टेकते और जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहते हैं, कठिनाइयों का डटकर सामना करते हैं और एक दिन जीत जाते हैं क्योंकि दृढ़ इरादों वाले व कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। वह एक दिन अपनी मंजिल को पा ही लेते हैं। कल शाम शक्ति चौराहा के निकट सिविल लाइन में एक महिला अपनी छोटी बच्ची से बांस हाथ पर लेकर करतब करवा रही थी। यह एक बहुत ही गरीब महिला है जिसके छोटे-छोटे बच्चे हैं गरीबी की मारी यह महिला जगह जगह बांस गाड़ कर अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों से करतब करवाती है। रस्सी पर चलकर करतब करना एक बहुत ही खतरनाक कार्य है लेकिन पापी पेट की खातिर यह महिला अपने बच्चों से करतब करवाने को मजबूर है। राह चलते लोग, कोई ₹10, कोई ₹20 देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। बहुत से दयालु व अच्छे लोग ज्यादा भी दे देते हैं। यह महिला 200 से 300 रुपए बमुश्किल इकट्ठा कर पाती है। सरकार, जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और ऐसे लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। कहते हैं कि नर सेवा नारायण सेवा। गरीबों की मदद करना एक बहुत ही पुण्य का कार्य है। भगवान ऐसे ही पुण्य कार्यों से खुश होते हैं। हमें एक दूसरे की हमेशा मदद करनी चाहिए।

  • नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ

    बिजनौर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती दिनांक 23 जनवरी 2023 को जनपद में पूर्वान्ह 11:00 बजे मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलवायी जाएगी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी 04 फरवरी तक सडक सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत ही नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती दिनांक 23 जनवरी 2023 को जनपद में पूर्वान्ह 11:00 बजे मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलवायी जाएगी। वेबीनार पर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मानव श्रृंखला निर्माण में समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, एन0जी0ओ0, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, स्काउट गाइड, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के छात्रों तथा आम जनमानस की अधिकाधिक संख्या से एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण कराया जाएगा तदोपरान्त सड़क सुरक्षा शपथ दिलवायी जाएगी।

    जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को ब्लॉक स्तर व समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकायों का नोडल नामित किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल की फोटो भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस व चिकित्सकों की व्यवस्था करने, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात को यातायात को सुदृढ़ व सुचारू रखने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षाधिकारी को कार्यक्रम में स्कूल व विद्यालयों की ओर से स्लोगन प्लेकार्ड व बैनर आदि की व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम में कक्षा 08, 09 व 11 के छात्र – छात्राओं को ही प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए।

  • पीएम आवास योजना के प्रति लापरवाही बरतने पर तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय के अंतर्गत निर्मित आवास का पर्यवेक्षण कार्य एवं जीओ टैगिंग के लिए नामित संस्था के तीन कर्मचारियों/सर्वेयरर्स के द्वारा कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने तथा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय के अंतर्गत निर्मित आवास का पर्येवेक्ष्ण कार्य एवं जीओ टैगिंग के लिए नामित संस्था के तीन कर्मचारियों/सर्वेयरर्स के द्वारा कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने तथा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही अक्ष्म्य होगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोई भी अनियमितता का मामला प्रकाश में आए तो तत्काल संबंधित के विरूद्व एफआईआर दर्ज करा कर दण्डात्मक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
    जिलाधिकारी स्थानीय कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय योजना के अंतर्गत सम्पादित कार्याें की प्रगति समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही आवास का आवंटन करना सुनिश्चित करें। कोई पात्र व्यक्ति योजना से लाभान्वित होने बाक़ी न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ अर्जित न करने पाए। योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को उपलब्ध कराया जाए जिनके पास अपनी भूमि उपलब्ध हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों को पहली या दूसरी किश्त उपलब्ध कराई जा चुकी है, वे आगामी किश्त जारी करने के लिए अविलम्ब अपनी आख्या संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराएं ताकि लाभाथियों को अगली किश्त जारी की जा सके।

    समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि चांदपुर में नामित संस्था मैसर्स क्रिएटिव कंसोर्टियम के तीन कर्मचारी, जिनमें दिवेन्द्र कुमार, विनीत कुमार तथा सेंकि कुमार शामिल हैं, और जो कि सर्वे का कार्य कर रहे हैं कार्य के प्रति लापरवाह और शिथिल हैं और सूचना के बावजूद बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। उन्होंने संस्था के जिला प्रबंधक योगेन्द्र चैहान को निर्देश दिए कोई भी कर्मचारी यदि अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने तथा अनिमितता में संलिप्त पाया जाए तो तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारी को संज्ञानित कराएं ताकि उसके उसके विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जा सके।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा शक्ति सिंह, जिला अग्रिणी बैंक प्रबंधक, सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, बैंक शाखा प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  • डीएम की मीटिंग से नदारद ईओ स्योहारा से मांगा स्पष्टीकरण

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बैठक में अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्योहारा का स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश

    प्रधानमंत्री स्वरोजगार निधि योजना भारत सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है, इसमें लापरवाही शासकीय कार्याें में लापरवाही की द्योतक: डीएम

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बैठक में अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्योहारा का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि शासकीय कार्याें में लापरवाही कतई बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार निधि कार्य की नियमित रूप से समीक्षा करें और लाभार्थियों की जीओ टेगिंग तथा उनकी सूचना डिजिटिलाइजेशन कराने कार्य पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार निधि रोजगार कार्यक्रम स्वरोजगार से जुड़ा है और लाभार्थी इस योजना में सही कार्य कर रहे हैं और उनके द्वारा ऋण की अदायगी भी पूरे मानक के अनुरूप की जा रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ऋण की अगली किस्त उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
    जिलाधिकारी श्री मिश्रा बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्वरोजगार निधि योजना के अंतर्गत सम्पादित कार्याें की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार निधि योजना भारत सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है, जिसमें की लापरवाही शासकीय कार्याें में लापरवाही की द्योतक है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना में जिस स्तर पर भी लापरवाही प्रकाश में आएगी, संबंधिति अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जिला लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि बैंको की जिन शाखाओं द्वारा लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने अथवा उनका डिजिटिलाईजन कार्य मेें शिथिलता बरती जा रही है, उनकी मीटिंग बुलाएं और उन्हें संवेदनशीलता से अवगत कराते हुए मानक के अनुरूप कार्य में प्रगति लाने के लिए निर्देशित करें। इसके बावजूद यदि किसी बैंक शाखा द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही संज्ञान में आती है तो तत्काल संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा शक्ति सिंह, जिला अग्रिणी बैंक प्रबंधक, सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, बैंक शाखा प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  • सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के होनहारों का सम्मान

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के टीम मैच में अंडर-19 और अंडर-14 के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर किया सम्मानित

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के टीम मैच में अंडर-19 और अंडर-14 के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड के नीलम इंटरनेशनल स्कूल रांची में 9 जनवरी से 15 जनवरी तक किया गया।

    झारखंड के नीलम इंटरनेशनल स्कूल रांची में 9 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के टीम मैच में अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों आदित्य यादव, देववंश चौधरी और अनुभव चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। डीएम उमेश मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें रजत पदक एवं ट्रॉफी उपलब्ध करा कर सम्मानित किया। इसके अलावा दूसरा स्थान हासिल करने वाले अंडर-14 के खिलाड़ियों पार्थ तोमर, समीर यादव और सक्षम यादव को भी पुरस्कृत किया गया।
    इस अवसर पर कोच आकाश, जिला शूटिंग एसोसिएशन के सदस्य ख़ान ज़फ़र सुल्तान तथा कौशल सिंह मौजूद थे।

  • मुकीमपुर धर्मसी में अस्थायी गो आश्रय स्थल का उद्घाटन

    गो संरक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान करने पर ग्राम प्रधान का सम्मान

    नोडल अधिकारी व विशेष सचिव वन विभाग गौरव वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया ग्राम मुकीमपुर धर्मसी में अस्थायी गो आश्रय स्थल का विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन

    गो संरक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान करने पर नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान को किया सम्मानित

    बिजनौर। नोडल अधिकारी व विशेष सचिव, वन विभाग गौरव वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा द्वारा आज ग्राम मुकीमपुर धर्मसी में अस्थायी गो आश्रय स्थल का विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
    मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गौशाला में 150 पशुओं को रखने की क्षमता है, जिसके स्थायीकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निराश्रित पशुओं तथा गोवंश को समुचित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि कोई भी पशु निराश्रित रूप से सड़कों पर घूमता हुआ न पाया जाए। इस अवसर पर गांव के ग्राम प्रधान द्वारा गो संरक्षण कार्य में उत्कृष्ट योदान करने पर नोडल अधिकारी श्री वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। गांव में पशुगणना कार्य पूरा पाया गया तथा पशुगणना पंजिका भी पूर्ण पाई गई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों को समुचित मात्रा में चारा पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

  • जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में सामूहिक रुप से दिलाई गई मिशन शक्ति-2023 की शपथ

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में अधिकारियों को सामूहिक रूप से मिशन शक्ति-2023 की शपथ ग्रहण कराई गई। उन्होंने शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि “मैं शपथ लेता हूँ और सत्यनिष्ठा पूर्वक प्रतिज्ञा करता हॅू कि मैं लिंग चयन या कन्या भ्रूण हत्या में किसी भी रूप में भागीदार नहीं बनूंगा। मैं यह भी शपथ लेता हूँ कि मैं अपने साथियों एवं रिश्तेदारों को भी भ्रूण हत्या जैसे पाप नहीं करने दूंगा। मैं शपथ लेता हूँ कि मैं भ्रूणहत्या के खिलाफ यथाशक्ति जनसामान्य को जागरूक भी करूंगा। मैं शपथ लेता हूँ कि मैं बेटियों को पढ़ाऊंगा और नारी सशक्तिकरण में भागीदार बनूंगा”।
    शपथ ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर भी किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

  • बसपा नेता कर रहे हैं विधायक सुशांत की छवि धूमिल!

    मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

    एक सप्ताह में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

    इस अवधि तक नहीं की गई कार्यवाही तो किया जाएगा आंदोलन

    बिजनौर। बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के समर्थन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बहुजन समाज पार्टी के कुछ लोगों पर विधायक सुशांत सिंह की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

    भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के समर्थन का बीड़ा उठाया है। बुधवार को हालिया प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी के लव कुमार व विपिन कुमार पुत्रगण विजयपाल सिंह निवासी सीवासचन्द थाना अफजलगढ़, मो० रजी पुत्र जफरुल्ला निवासी कासमपुर गढ़ी थाना अफजलगढ़, इस्लामुदीन पुत्र अब्दुल गफूर निवासी शेरकोट  विधायक की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

    ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मलकीत सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा खेल सिंह राजपूत, देवराज सिंह गहलौत, अरविंद सिंह गहलौत, ब्लॉक प्रमुख कोतवाली, ब्लॉक प्रमुख अफजलगढ़, चेयरमैन अफजलगढ़ समेत कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान और उनके रिश्तेदार लव कुमार ने रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर विधायक सुशांत सिंह और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए थे। भाजपा नेत्री अनीता चौहान के अनुसार वह अपने रिश्तेदार लव के निर्माणाधीन मकान पर गई थी। शनिवार की शाम बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के समर्थक वहां पहुंचे और उनके ड्राइवर को बंधक लिया। गाली गलौच करते हुए ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मारकर मकान में तोड़फोड़ की। मकान निर्माण न करने को लेकर धमकी भी दी। ‌निर्माण में लगे मजदूरों को भगा दिया गया, जिन्होंने पास में ही एक डेरे पर पहुंचकर जान बचाई।

  • मौसम विभाग ने जारी किया 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट

    22 या 23 जनवरी से हल्की बारिश की आशंका

    दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़, आगरा व पूर्वांचल रूटों की 54 बसों को किया गया निरस्त

    ट्रेनों के संचालन में देरी होने से दो हजार से अधिक टिकट किए गए कैंसिल

    मौसम विभाग ने बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर में रेड अलर्ट जारी किया है।

    लखनऊ। मौसम विभाग ने बुधवार को फिर 15 जिलों को फिर 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। लखनऊ में दिन में धूप निकलेगी और अगले 24 घंटे में कोहरा पड़ेगा । इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज होगा। कानपुर में सीजन में दूसरी बार न्यूनतम पारा दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी के साथ 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया और कानपुर यूपी में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यूपी में निकली धूप के बाद दो तीन दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन अब फिर गलन बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं कानपुर में ठंड ने 19 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए । जबकि 22 जनवरी से बारिश के भी आसार जताए गए हैं। मंगलवार – बुधवार की रात का पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। पहले नंबर पर मुजफ्फरनगर 1.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं, दो दिन कोहरा न पड़ने से ट्रेन और उड़ान सेवाओं के संचालन में सुधार हुआ।

    मौसम विभाग के अनुसार अभी रातें सर्द बनी रहेंगी। 22 या 23 जनवरी से हल्की बारिश हो सकती है। कानपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 0.6 डिग्री तक घट गया । यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री था। कानपुर में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

    प्रयागराज में सबसे तेज धूप: प्रयागराज में सबसे ज्यादा कड़ाके की धूप निकली। प्रयागराज में दिन का पारा सर्वाधिक 22 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे था। इसके विपरीत कानपुर बांदा और हमीरपुर में दिन के समय कड़ाके की ठंड़ पड़ी। इन तीनों जिलों में अधिकतम पारा 4.8 डिग्री तक नीचे गया। 2 दोनों से कोहरे का असर कम होते ही ट्रेन और उड़ान सेवाएं पटरी पर लौटने लगी हैं। दिल्ली और हावड़ा की ओर से आने वाली श्रमशक्ति, हावड़ा राजधानी सहित 33 ट्रेनें एक से चार घंटे तक सेंट्रल स्टेशन देरी से पहुंची। इसके अलावा मंगलवार रात के समय झकरकटी व चुन्नीगंज डिपो में यात्रियों के कम पहुंचने की वजह से दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़, आगरा व पूर्वांचल रूटों की 54 बसों को निरस्त किया गया। ट्रेनों के संचालन में देरी होने से दो हजार से अधिक टिकट कैंसिल किए गए।

  • बिजनौर। राज हॉस्पिटल के डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह द्वारा बिजनौर चैरिटेबल ब्लड बैंक बिजनौर का उद्घाटन किया गया।

    कार्यक्रम में एसके बबली पूर्व जिला बार अध्यक्ष, एड रामेंद्र सिंह, एड नरदेव, एड कामेंद्र चौधरी, प्रभा चौधरी, एड उदय सैनी, एड यशपाल सिंह, अचल अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, सरिता सैनी, एड लोकेश सैनी, मास्टर जगराम सैनी, एड अरविंद कुमार, कैलाश सिंह, राजेश सैनी, कपिल सैनी उपस्थित रहे। ब्लड बैंक के डायरेक्टर एडवोकेट मदन लाल सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीरथ सेना एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दुष्यंत कुमार द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान लोगों में ब्लड डोनेट करने का भारी उत्साह दिखाई दिया।

  • बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के तत्वाधान में संत निरंकारी सत्संग भवन पर साप्ताहिक संगत का आयोजन किया गया। निरंकारी मिशन के संतों, महापुरुषों व छोटे-छोटे बच्चों ने गीत व अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।

    गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए गढ़ी बगीची से पधारे महात्मा मदन पाल ने कहा कि भाई संतोष सिंह जी ने बाबा अवतार सिंह जी के कहने पर जंगल में आवास अयोग्य भूमि पर रहकर निरंकारी मिशन की भरपूर सेवा की। उन्हीं की याद में भक्ति पर मनाया जाता है। भक्ति पर्व समागम होता है। महात्मा जी ने कहा कि जहां सद्गुरु कृपा होती है, वह सब कार्य आसानी से हो जाते हैं। हमारा विश्वास अपने सतगुरु पर पूर्ण होना चाहिए। आज समय की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमें ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर हमारा कल्याण कर रही हैं। वह प्रेम ज्ञान देकर मानव जीवन को आसान और भक्ति वाला बना रही हैं। महात्मा श्रवण कुमार गीतकार के संचालन में हुई साध संगत में संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, डीके सागर, मास्टर अरुण त्यागी, शंकर खुल्बे, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, सुरेंद्र पाल लक्की, डॉ जितेंद्र सिंह, बृजेश सागर, ब्रजवीर भारती, इंद्राज भारती, मुकेश, मनजीत, रोबिन सिंह, वैभव कुमार, मोहित कुमार, चंद्रपाल सिंह, नरेश आनंद, स्वरूप गौतम, विमला, कल्पना, पारुल जहान्वी मानवी चंद्रपाल सिकंदरी शिवम आयुष संजीव, ध्रुव, दीपा जाटान, झंडू सिंह, शिक्षिका कलावती, श्वेता, अंजलि उपस्थित रहे।

  • बिजनौर। श्री भाग्यलक्ष्मी ट्रेडर्स चक्का चौराहा नगीना रोड बिजनौर के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी व चाय का प्रसाद वितरित किया गया।

    इस अवसर पर संजू शर्मा इकाई अध्यक्ष चक्कर चौराहा बिजनौर, मदन पाल सिंह दरोगा, उपाध्यक्ष मुन्नू सिंह फौजी, महामंत्री आदेश कुमार उर्फ दिल्लू पेंट्स, राजकुमार गोयल, जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर,, भूपेंद्र निरंकारी स्टाफ रिपोर्टर पब्लिक इमोशन, सुभाष तोमर फौजी, डॉक्टर अनिल कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति व अनेक लोग उपस्थित रहे और सभी ने बड़े शौक से खिचड़ी व चाय का प्रसाद ग्रहण किया।

  • “सारथी हम” संस्था ने अनाथ बच्चों को दिया मकान
    -दो साल पहले चार बच्चे हो गए थे अनाथ
    – बढ़ापुर विधानसभा के ग्राम जलालपुर सुल्तान का मामला

    ~भूपेंद्र निरंकारी

    बिजनौर। सारथी हम संस्था ने दो साल पूर्व अनाथ हुए 4 बच्चों को पक्का मकान बनाकर दिया। इसका पूरा खर्च संस्था ने वहन किया।

    बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर सुलतान में अनाथ हुए चार बच्चों को संस्था द्वारा बनवाया गया मकान सुपुर्द किया गया।रविवार को हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार रहे। संस्था के अध्य्क्ष डॉक्टर दीपेंदर सिंह, महासचिव आशीष तोमर, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, कानूनी सलाहकार मोहित कुमार, अमर उजाला के जिला प्रभारी रजनीश त्यागी, कोतवाली ब्लॉक प्रमुख विकास राजपूत, विक्रांत चौधरी, मोहित मलिक, विशाल चौधरी, विपिन दोदवाल, नरदेव सिंह, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।

    गौरतलब है कि थाना रायपुर क्षेत्र के  ग्राम जलालपुर सुल्तान निवासी सुनील कुमार की बिजली करंट से मौत हो गयी थी। उसके बाद उसकी पत्नी राखी की बीमारी से मौत हो गयी, जिससे उनके चार बच्चे वर्षा (6 वर्ष), उपासना (7 वर्ष), परी  (5 वर्ष), लक्की (3 वर्ष), अनाथ हो गए। अब बच्चों के लालन पालन के लिए बच्चों की दादी प्रमोद देवी (70 वर्ष) बची है। एक साल पूर्व संस्था को इनकी सूचना मिली। संस्था के पदाधिकारियों ने जाकर देखा तो बच्चों एक झोपड़ी में रह रहे थे। तब संस्था ने उन बच्चों का मकान बनवाने का बीड़ा उठाया था।

  • कैप्टन रामनिवास शर्मा की स्मृति में हुआ आयोजन

    बिनौली (बागपत)। कैप्टन रामनिवास शर्मा की स्मृति में सिरसली गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 538 रोगियों की जांच कर दवाइयां वितरित की।
    जेपी हेल्थकेयर हॉस्पिटल मेरठ के तत्वाधान में आयोजित शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. आकांक्षा व डॉ. प्रियंका शर्मा आदि चिकित्सकों ने खांसी, जुकाम, बुखार, खुजली, कमर दर्द आदि रोगों से पीड़ित 538 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां नि:शुल्क वितरित की। इस दौरान रोगियों की शुगर जांच व ईसीजी भी किया गया। चिकित्सकों ने रोगियों को सरकार की आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमित मास्क लगाने तथा वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की भी हिदायत दी गई। विजय चौधरी, बाबूराम, राशिद, सतबीर प्रधान, धर्मपाल फौजी, हरेंद्र तोमर, जयवीर शर्मा, धर्मबीर, कृष्णपाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

  • गौ शालाओं का निरीक्षण कर नोडल अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    पशु को आवारा छोड़ने वालों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी- नोडल अधिकारी

    गो वंशों को आवारा छोड़ने वालों पर लगाएं जुर्माना- नोडल अधिकारी

    ग्रामों में बनाएं गौ संरक्षण का माहौल – नोडल अधिकारी

    मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है गौवंशों का संरक्षण- नोडल अधिकारी

    नोडल अधिकारी ने गौवंश को खिलाया हरा चारा व गुड़

    बिजनौर। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/विशेष सचिव वन विभाग गौरव वर्मा ने जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन किया जाए। गोवंशों की देखभाल अच्छी प्रकार से की जाए। उन्हें अच्छा चारा, स्वच्छ जल व वातावरण उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गोवशों को आवारा छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए कहा।

    गो आश्रय स्थलों व गोवंश की स्थिति को जानने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नोडल अधिकारी शासन स्तर से नामित किए गए हैं। जनपद के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी/विशेष सचिव वन विभाग उत्तर प्रदेश शासन गौरव वर्मा ने जनपद में संचालित विभिन्न आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने किरतपुर व जलालाबाद की कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया।

    नोडल अधिकारी/विशेष सचिव वन विभाग उत्तर प्रदेश शासन गौरव वर्मा ने कहा कि गौशालाओं और गोवंश का संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने वहां संरक्षित गोवंशओं को गुड व चारा खिलाया। साथ ही वहां की गई व्यवस्थाएं जैसे स्वच्छ जल की व्यवस्था, अच्छे चारे की व्यवस्था, विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि गोवंश को अपने परिवार के सदस्यों की तरह उनका पालन करें। उन्होंने हिदायत दी कि अपने पशु को आवारा व छुट्टा छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामों में पशु गणना रजिस्टर बनाया जा रहा है तथा पशुओं की ईयर टैकिंग भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो गोवंश आवारा घूमता हुआ मिलता है, उसको पशु गणना रजिस्टर के आधार पर यह जाना जाएगा कि है किसका गोवंश है तथा इसके बाद संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जिस पशु को आवारा छोड़ते हैं वह गांव में ही चरता है, जिससे अन्य को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से गायों को पूजनीय माना गया है और यह हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। जो ग्रामवासी गौ सेवा में अनुकरणीय कार्य करेंगे, उनको सम्मानित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सहभागिता योजना चलाई जा रही है जिसमें पशुपालकों को गोवंश पालने हेतु दिए जाते हैं। इस हेतु रुपए 30 प्रतिदिन/रुपए 900 प्रति माह के हिसाब से दिए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पशुपालक गोवंश को पालना चाहते हैं, उन्हें गोवंश दिए जाएं।

    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 मुकेश गुप्ता ने बताया कि किरतपुर कान्हा गौशाला मे 76 गोवंश तथा जलालाबाद कान्हा गौशाला में 145 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन सिंह तोमर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • एडीजी ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी में कानून वयवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण के दिए दिशा निर्देश

    थाना क्षेत्र का स्थिति अपराध की प्रवृति और चुनौतियों का जाना हाल

    बरेली। एडीजी बरेली जोन प्रेमचंद्र मीना ने मंगलवार को राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर जनपद में कानून वयवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    एडीजी बरेली जोन प्रेमचंद्र मीना ने ऑनलाइन कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा गोष्ठी में समस्त जनपदों के पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी आदि की रोकथाम हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही समस्त पुलिस अधीक्षक और  थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु एवं पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने के निर्देश दिए गए। एडीजी ने शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने, अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा जुआ, मिलावटी शराब और अन्य विषयों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पेंडिंग पड़े कार्यों/विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई सभी पर की जाए गुंडों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाए, क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री द्वारा आए निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जाए।


  • 20 जनवरी से अनुदान पर सोलर पम्प हेतु ऑनलाईन बुकिंग करें किसान- उप कृषि निदेशक

    सोलर पम्प स्थापना हेतु जनपद को मिला अतिरिक्त लक्ष्य, किसान करें ऑनलाइन आवदेन- उप कृषि निदेशक

    बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी0एम0-कुसुम) योजना अन्तर्गत जनपद बिजनौर को वर्ष 2022-23 में पुनः 2 एचपी (एसी/डीसी), 3एचपी ((एसी/डीसी), 5एचपी एसी, 7.5एचपी एसी एवं 10 एचपी एसी सोलर पम्प वितरण हेतु 361 का अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र द्वारा जनपद के समस्त किसान भाईयों को सूचित करते हुए बताया कि अनुदान पर सोलर पम्प हेतु विभागीय बेवसाइट पर ऑनलाईन टोकन जनरेट/बुकिंग दिनांक 20 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से लक्ष्य पूरा होने तक/दिनांक 06 फरवरी 2023 तक होगी।

    उन्होंने बताया कि 2 एचपी, 5एचपी एसी, 7.5एचपी एवं 10 एचपी पम्प स्थापित करने हेतु टाटा पावर सोलर सिस्टम लि0 संस्था तथा 3 एचपी सोलर पम्प स्थापित करने हेतु प्रकाश गोल्ड इंडस्ट्रीज संस्था नामित है। इच्छुक कृषक भाई जो अपने प्रक्षेत्र पर सोलर पम्प स्थापित कराना चाहते हैं, वह अपने विकास खण्ड स्तर पर राजकीय कृषि निवेश बीज भण्डार से/जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक बिजनौर के कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि 2 एचपी डीसी सर्फेस के 20, 2 एचपी एसी सर्फेस के 20, 2 एचपी डीसी सब्मर्सिबल के 32, 2 एचपी एसी सब्मर्सिबल के 20, 3 एचपी डीसी सब्मर्सिबल के 100, 3 एचपी एसी सब्मर्सिबल के 100, 5 एचपी एसी सब्मर्सिबल के 50, 7.5 एचपी एसी सब्मर्सिबल के 15 एवं 10 एचपी एसी सब्मर्सिबल के 04 का लक्ष्य है।

    यह भी बताया कि पात्रता एवं शर्तों के अन्तर्गत योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों का विभागीय बेवसाइट http://www.upagriculture.com पर किसान पंजीकरण होना अनिवार्य है। अनुदान पर सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय बेवसाइट http://www.upagriculture.com पर अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें। लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी। सोलर पम्प की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 110 प्रतिशत तक पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त पर की जायेगी। कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ रू0 5000 -टोकन मनी के रूप में ऑनलाईन जमा करना होगा। टोकन कन्फर्म करने के एक सप्ताह के अन्दर कृषकों को अवशेष कृषक अंश की धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा ऑनलाइन निर्धारित बैंक खाता सं0 में जमा करनी होगी, अन्यथा कृषक का चयन स्वतः ही निरस्त हो जायेगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी। 2 एचपी सोलर पम्प हेतु 4 इंच, 3 एच०पी० एवं 5 एचपी सोलर पम्प हेतु 6 इंच एवं 7.5 एचपी 10 एचपी सोलर पम्प हेतु 8 इंच का क्रियाशील बोरिंग कृषक के पास होना अनिवार्य है। बोरिंग किसान का स्वयं का होगा। सत्यापन के समय उपयुक्त बोरिंग न पाये जाने पर टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी एवं आवेदन निरस्त हो जायेगा। जनपद में सिंचाई हेतु विद्युत रहित क्षेत्रों में प्रयोग किये जा रहे डीजल पम्प अथवा अन्य सिंचाई साधनों को सोलर पम्प में परिवर्तित किया जा सकेगा। दोहित एवं अतिदोहित क्षेत्रों में नये सोलर पम्पों की स्थापना नहीं की जायेगी, किन्तु यदि कृषक सूक्ष्म सिंचाई तकनीकी का प्रयोग करें तो पूर्व से स्थापित डीजल पम्प सेटों को सोलर पम्प में परिवर्तित किया जा सकता है। 2 एचपी सरफेस सोलर पम्प अधिकतम 22 फिट गहराई जल स्तर 2 एचपी सबमर्सिबल अधिकतम 50 फिट गहराई जल स्तर, 3 एचपी अधिकतम 150 फिट गहराई जल स्तर 5 एचपी अधिकतम गहराई 200 फिट गहराई जल स्तर 7.5 एचपीएवं 10 एचपी सोलर पम्प अधिकतम 300 फिट गहराई उपलब्ध जल स्तर हेतु उपयुक्त होंगे।

  • मकर संक्रांति के अवसर पर गौ सेवकों एवं कंट्रेक्ट चालकों को किया गया कंबल वितरण

    मलिहाबाद लखनऊ। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पशुपालन विभाग लखनऊ के पशु चिकित्सको ने गो आश्रय एवं स्थलों में कार्यरत गौ सेवकों एवं सचल वाहन चालक कंडक्टर को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर पीएन सिंह अपर निदेशक ग्रेड 2 लखनऊ एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके वर्मा ने किया।

    इस दौरान 311 गौ सेवकों एवं चालकों को कंबल वितरण किये गए। इस मौके पर डॉ एके अवस्थी, डॉ आर एस मिश्र, डॉ कुलदीप द्विवेदी, डॉ विनीत कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉक्टर संजीव रस्तोगी, डॉ रमाकांत, डॉक्टर विकास, डॉक्टर बृजेश, डॉक्टर राम राघवेंद्र, डॉक्टर करन, डॉ राहुल सहित अन्य पशुचिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

    मलिहाबाद, लखनऊ। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप तहसील क्षेत्र के पशु को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य को लेकर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस मिश्र के निर्देशन में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।
    विकासखंड मलिहाबाद के अंतर्गत ग्राम सभा गोसवा कैथुलिया मोहम्मद नगर ताल्लुकेदारी माधवपुर दौलतपुर में गौवंशो को खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। टीकाकरण अभियान के पहले दिन लगभग 700 जानवरों का टीकाकरण किया गया। रहीमाबाद क्षेत्र में डॉक्टर विनीत कुमार के निर्देशन में पशु आश्रय केंद्रों पर टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में अमान, रहमान, वंदना, जितेंद्र, सतीश मिश्रा, धर्मेंद्र, रामपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने टीकाकरण किया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राम सागर मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत सभी जानवरों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पशुपालकों को इन बीमारियों से संबंधित जागरूक भी किया जाएगा।

  • सदस्य विधान परिषद ने वितरित किये कंबल खिले बुजुर्गो के चेहरे

    मलिहाबाद। ग्राम सभा भतोइया में जरूरतमंदों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों निराश्रित जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद रामचंद्र सिंह प्रधान, विशिष्ट अतिथि विधायक जयदेवी कौशल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामसभा भतोइया और भिम्माखेड़ा गांवो से पहुँचे सैकड़ों बुजुर्गों को तीन सौ से अधिक कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर एमएलसी रामचंद्र सिंह ने नवनिर्मित हाइटेक पंचायत भवन और सुंदरीकरण प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर प्रधान प्रतिनिधि फैसल का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। एमएलसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में साफ साफ स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र के प्रतिनिधि होने के नाते मैं यह कह रहा हूं कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गुंडों की जगह जेल है। उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीणों को नववर्ष की बधाई दी और शुभकामना दी। कार्यक्रम में विकास किशोर, विकास पाठक, प्रमुख मीनू वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक, महामंत्री युवा मोर्चा विनय प्रताप सिंह, मोहम्मद अली सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • नन्ही गौरैया का कृत्रिम घोंसला भेंट कर गौरैया संरक्षण पर चर्चा

    लखनऊ। मेरी प्यारी गौरैया मुहिम संचालक पंक्षी प्रेमी महेश साहू ने डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविधालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर मेरी प्यारी गौरैया का कृत्रिम घोंसला भेंट कर नन्ही गौरैया संरक्षण पर चर्चा की।
    राजधानी निवासी मेरी प्यारी गौरैया मुहिम संचालक पंक्षी प्रेमी महेश साहू ने बताया कि विश्वविधालय के कुलपति से मुलाकात कर नन्ही गौरैया व पार्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। शीघ्र ही विश्वविधालय परिसर में गौरैया व पार्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    आपको बता दें कि पक्षी प्रेमी महेश साहू द्वारा वर्ष 2017 से मेरी प्यारी गौरैया मुहिम चलाकर नन्ही गौरैया व पार्यावरण संरक्षण के लिए आम जनमानस व छात्र छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं ‌।
    इस मौके पर सेवा भारती पश्रिम भाग सह सचिव मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।

  • बढ़ापुर विधायक के इशारे पर निर्माणाधीन मकान में समर्थकों ने की तोड़फोड़!

    भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस में लगाया आरोप

    पीड़ित ने दी न्याय न मिलने पर परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी

    एनओसी देने के बावजूद वन विभाग ने कराई मकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट

    बिजनौर। बढ़ापुर के भाजपा विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा अमानगढ़ रेंज के समीप एक निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ की गई? यह आरोप पार्टी की ही महिला पदाधिकारी ने लगाया है! भाजपा नेत्री ने अपने रिश्तेदार के साथ अपनी व्यथा सुनाने को प्रेस कांफ्रेंस कर ये खुलासा किया। वहीं चार दिन पहले निर्माण को एनओसी देने के बावजूद वन विभाग की ओर से मकान स्वामी के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है!

    भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान और उनके रिश्तेदार लव कुमार ने रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की। धामपुर निवासी अनीता चौहान ने आरोप लगाया कि वह अपने रिश्तेदार लव के निर्माणाधीन मकान पर गई थी। शनिवार की शाम बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के समर्थक वहां पहुंचे और उनके ड्राइवर को बंधक लिया। गाली गलौच करते हुए ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मारकर मकान में तोड़फोड़ की। यही नहीं मकान निर्माण न करने को लेकर धमकी दी। ‌निर्माण में लगे मजदूरों को भगा दिया गया, जिन्होंने पास में ही एक डेरे पर पहुंचकर जान बचाई।

    यह भी आरोप लगाया कि सात महीने से मकान के चल रहे निर्माण को कई बार रुकवाया जा चुका है। डीएम और सीडीओ को अवगत कराने के बाद निर्माण फिर से शुरु हुआ था। बीजेपी पदाधिकारी के रिशेतदार लव कुमार ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन के लिहाज से बेशकीमती हो चुकी इस जमीन पर ‌क्षेत्रीय विधायक की नजरें टिकी हुई हैं। वह उक्त जमीन में हिस्सा देने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में बढ़ापुर विधायक से उनका पक्ष जानने का प्रयास सफल नहीं हो सका।

    डिप्टी रेंजर ने मकान स्वामी के खिलाफ दर्ज कराया केस

    इधर डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान केहरीपुर जंगल की वन चौकी के समीप इकोसेंसेटिव जोन में निर्माण कार्य होता देखा। कुछ लोग उच्च अधिकारियों के रोक के बावजूद अपने खेत में व्यवसायिक गतिविधियों हेतु रिसोर्ट का निर्माण करा रहे थे। उन्होंने नियमावली व उच्चाधिकारियों का हवाला देते हुए निर्माण कार्य को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर मौके पर मौजूद लव कुमार व विपिन कुमार पुत्रगण विजयपाल ने लाठी डंडों से हमला कर डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव व वनकर्मी मनोज कुमार को घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।

  • मायावती ने मंगाई पार्टी पदाधिकारियों की रिपोर्ट, काम के आधार पर मिलेगा इनाम

    बसपा प्रमुख मायावती ने 2024 के आम चुनाव को लेकर गांवों पर फोकस करने की योजना तैयार की है। इस योजना को गति देने के लिए तमाम नेताओं को कार्य सौंपा गया है। अब मायावती पार्टी पदाधिकारियों के स्तर पर होने वाले कार्य की समीक्षा कर रही हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने अधिकारियों के स्तर पर चलने वाले अभियान का खुद दोतरफा फीडबैक लेना शुरू किया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र स्तर तक के पदाधिकारियों के कामकाज की साप्ताहिक रिपोर्ट मांगी है। वहीं, नए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के मंडल स्तरीय सम्मेलन भी जारी हैं। वह खुद भी इन सम्मेलनों का फीडबैक मायावती को दे रहे हैं। इस बाबत उन्होंने गुरुवार को भी लखनऊ में मायावती से मुलाकात की।

    20 से शुरू होंगी हर जिले में बैठक
    विश्वनाथ को मायावती ने पिछले महीने ही प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा था। इसके बाद से वह हर मंडल पर सम्मेलन के बाद विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ताओं से अलग से बात कर रहे हैं। उनका अंतिम मंडल स्तरीय सम्मेलन लखनऊ में 18 जनवरी को होगा। इसके बाद 20 जनवरी से जिला स्तरीय बैठकें शुरू करेंगे। पाल हर जिले में दो सेक्टरों में बैठक करेंगे।

    निष्क्रिय होंगे बाहर
    मायावती ने बूथ स्तर तक की सभी कमिटियों की समीक्षा के निर्देश पिछले महीने दिए थे। उन्होंने साफ कहा था कि जो निष्क्रिय हैं, उनको बाहर कर सक्रिय युवाओं को जगह दी जाए। संगठन के इस काम की समीक्षा सभी जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी कर रहे हैं। जिला स्तरीय पदाधिकारी हर हफ्ते सभी के कामकाज की रिपोर्ट मंडलीय पदाधिकारियों को भेजेंगे। मंडलीय पदाधकारी यह रिपोर्ट सीधे मायावती को देंगे। इस कवायद का मकसद है कि 2024 से पहले हर गांव में बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार हो।

  • 10 साल पुराने मामले में पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सहित तीन नेताओं के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने जारी किया फरारी वारंट

    भड़काऊ भाषण देकर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

    बिजनौर। एमपी एमएलए कोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया समेत तीन के फरारी वारंट जारी किया है। एसीजेएम अभिनव यादव ने पुलिस को 18 जनवरी तक उन को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

    चांदपुर थाने में 3 सितंबर 2012 को दरोगा इशेंद्र सिंह द्वारा पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा नेता कविता चौधरी और शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि सूचना मिली थी कि चांदपुर के ग्राम अथाई शेख में बिना अनुमति की जा रही मीटिंग में दूसरे समुदाय के खिलाफ भाषण दिया जा रहा है। भाषण रुकवाते हुए अनुमति पत्र मांगा और सभा बंद करने को कहा तो सभा बंद नहीं की गई। भाजपा के पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा नेत्री कविता चौधरी, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भाषण दिया। इसके चलते धारा 188 और 153 के तहत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। काफी समय से आरोपी उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। इसके बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने फरारी वारंट जारी किया है।


  • ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर के छात्र सिद्धान्त गोयल की उपलब्धि

    अंडर 19 राष्ट्रीय शूटिंग 10 मीटर एयर राईफल प्रतियोगिता में भारत की राष्ट्रीय टीम में चयन क्वालीफाई कर बिजनौर का नाम किया रौशन

    बिजनौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर के 12 वी के छात्र सिद्धान्त गोयल ने केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित अंडर 19 राष्ट्रीय शूटिंग 10 मीटर एयर राईफल प्रतियोगिता में भारत की राष्ट्रीय टीम में चयन हेतु क्वालीफाई कर नहटौर तथा जनपद बिजनौर का नाम रौशन किया। सिद्धान्त ने उत्तर प्रदेश स्टेट राईफल एसोसिएशन की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लिया था तथा पूरे राज्य से केवल दो खिलाड़ियों ने अंडर 19 वर्ग में क्वालीफाई किया है।
    विद्यालय परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राईफल एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य मुख्य अतिथि चौधरी फहीमुद्धीन एवं विद्यालय के अध्यक्ष इं0. आशीष सिंघल ने संयुक्त रूप से सिद्धान्त गोयल को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौधरी फहीमुद्धीन ने कहा कि आज खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की जा सकती है और अपना भविष्य बनाया जा सकता है, केवल जरूरत है मेहनत और ईमानदारी के साथ लगन की। चौधरी फहीमुद्धीन ने कहा कि आज केन्द्र तथा देश की सभी राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए खिलाड़ियों का कोटा आरक्षित है तथा पहले के मुकाबले खिलाड़ियों को मीडिया, सोशल मीडिया तथा इलैक्ट्रोनिक माध्यमों के द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर रातों-रात प्रसिद्धि मिल जाती है।

    ऑक्सफोर्ड स्कूल के आयोजित कार्यक्रम में सिद्धान्त गोयल को सम्मानित करते अतिथि

    इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष इं0. आशीष सिंघल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों के समक्ष सिद्धान्त गोयल को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय परिवार के द्वारा हर संम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। विद्यालय के अध्यक्ष इं0. आशीष सिंघल ने कहा कि प्रतिभा किसी जाति, धर्म अथवा किसी विशेष क्षेत्र की नहीं होती है तथा सभी को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने छात्र – छात्राओं से अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से सफलता के लिए जुट जाने की अपील की। अभिनन्दन समारोह के शुभारम्भ के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इदरीस अहमद ने मुख्य अतिथि चौधरी फहीमुद्धीन का बुके देकर स्वागत किया तथा सभी अतिथियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यापक अनुज कुमार, अमित शर्मा, ललित कुमार, अज़ीम हैदर, मोनोजीत विश्वास, डॉ0 कपिल शर्मा, दानिश खान, रणवीर सिंह, फरज़ाना खातून, रूकैया परवीन, नेहा मेहरौत्रा, सचिन कुमार, योगराज सिंह, चारू सिंह, क्षितिज चौधरी दयानन्द सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी अनुज कुमार एवं अध्यापक त्रिमोहन गंगोत्री ने संयुक्त रूप से किया।

  • थाना दिवस पर अधिकारियों ने सुनी पीड़ितों की समस्या
    बिजनौर। थाना दिवस पर थाना स्योहारा में एसपी पूर्वी राम अर्ज, थानाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान सभी लेखपाल, पटवारी और समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बाद में समस्या के समाधान के लिए थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस की टीम गठित की गई ताकि पीड़ित की प्रार्थना पत्र से जुड़ी समस्या का समाधान कराया जा सके। थाना दिवस पर 6 शिकायत पत्र पहुंचे। एसपी पूर्वी राम अर्ज ने पीड़ित को पुलिस के द्वारा जल्द इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे तक थाना दिवस चालू रहा, जिसके बाद थाने से जुड़ी हुई अन्य कार्यवाही भी शुरू की गई। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि कोई भी पीड़ित, किसी भी समय थाना आकर अपनी परेशानी बताकर समस्या का समाधान करा सकता है। वह जनता के प्रति रात और दिन तत्पर रहते हैं। कोई भी पीड़ित निडर होकर मिल सकता है।

  • मकर संक्रांति पर्व पर किया गया खिचड़ी वितरण

    नगीना। मकर सक्रांति के अवसर पर मोहल्ला लाल सराय नगीना स्थित शिव मंदिर पर भाजपा नेता रोहित रवि द्वारा खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    शनिवार प्रातः 10:00 साधु-संतों एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कथा वाचक गुरु सागर आनंद एवं पूर्व विधायक सतीश गौतम द्वारा किया गया। गुरु सागर आनंद ने मकर सक्रांति के पर्व को सामाजिक समरसता का पर्व बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश गौतम, रोहित रवि, संतोष देवी, सीताराम सिंह, नवीन कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, अमिचंद एडवोकेट, शीशराम सिंह, बाबू राम सिंह, रविंद्र उर्फ गोलू, अमन कुमार, प्रिंस कुमार,कैलाश सिंह, निर्मल सिंह पिंटू कुमार, दीपक एवं तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • इलेक्ट्रो होम्योपैथी औषधियों से नशा छुड़ाने का निःशुल्क अभियान शुरू

    धामपुर। इलेक्ट्रो होम्योपैथी औषधियों से नशा छुड़ाने के लिए निःशुल्क नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया है।
    मैटी साइंस ग्रुप की ओर मनाए जा रहे मैटी स्मृति सप्ताह के तहत स्किन क्लीनिक कार्यक्रम में डॉ भूपेंद्र कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए निःशुल्क सलाह और उपचार किया जा रहा है। इन औषधियों से सहज रुप से नशे की लत से छुटकारा पाया जा सकता है।

    डॉ अनिल शर्मा ने बताया कि ईएच में एक सौ चौदह प्लांट से तैयार अड़तीस दवाईयों का चमत्कारिक प्रभाव होता है। मैटी की मानवता को यह अनमोल देन है। मुख्य अतिथि एमआईटी निदेशक हिमांशु विश्वास ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी बिना किसी केमिकल या हानिकारक पदार्थ के उपचार करने वाली पद्धति है। डॉ सत्यवीर चावला ने बताया कि त्वचा रोग में ईएच मेडिसिन किसी इंजेक्शन की तरह अपना त्वरित प्रभाव दिखाती है। डॉ अभिनव शर्मा ने कहा कि यह औषधियां केवल रोग का ही नहीं उसके कारणों का इलाज करती हैं।

  • जेनेरिक आधार के फ्रेंचाइजी आउटलेट का शुभारंभ

    डॉ राधेश्याम मेमोरियल हॉस्पिटल में मिलेगी आमजन को सुविधा

    बिजनौर। गुरुद्वारा रोड बिजनौर स्थित डॉ राधेश्याम मेमोरियल हॉस्पिटल में आम जनता तक सस्ती और उत्तम दवाइयों को पहुंचाने हेतु जेनेरिक आधार के फ्रेंचाइजी आउटलेट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। किया गया। पंडित पूरन चन्द्र द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया। तदुपरांत मुख्य अतिथि पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने फीता काटकर तथा दीप जलाकर आउटलेट का शुभारंभ किया। जिले की प्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉक्टर मंजू गौड़ व उनके पुत्र सुश्रुत गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ संजय गौड़ ने बताया कि जन जन तक जेनेरिक दवाई पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार व जेनेरिक आधार के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में 700 मेडिकल स्टोर खोलने का लक्ष्य है। इसी के अंतर्गत बिजनौर में राधेश्याम मेडिकल स्टोर खोला गया। डॉक्टर संजय गौड़ ने बताया कि मरीजों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी।

    जेनेरिक आधार के संचालक अर्जुन देशपांडे ने जूम मीटिंग के माध्यम से डॉक्टर संजय गौड़ व डॉक्टर मंजू गौड़ को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्वश्री भाग सिंह, नीरज चौधरी, राजीव कुमार शर्मा (प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक), अजय शर्मा, वरिष्ठ नागरिक परिषद ईकाई बिजनौर के अध्यक्ष शिवराम शर्मा, सतीश त्यागी, राजेंद्र गौतम, रिफाकत मिर्जा, मोहित गौड़, विजय वत्स, राजीव अग्रवाल, मोनिका, प्रदीप, अनित, शुभम भटनागर, सुनील कर्णवाल सहित काफी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में सुश्रुत गौड़ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

  • गंदगी के लिए पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा

    घरों में गन्दा पानी भरने से लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका

    बिजनौर। पानी की निकासी न होने से नाराज मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले लोगों का कहना है कि उनके घरों में गन्दा पानी भर जाने से संक्रामक रोग फैलने की संभावना है। इस सम्बन्ध में उन्होंने वार्ड के पूर्व सभासद जोनी जोशी को भी अवगत कराया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।

    नहटौर के मोहल्ला जोशियांन स्थित आकाशदीप पैलेस के पीछे बनी कालोनी में पानी की निकासी न होने से नाराज लोगों ने पालिका प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कालोनी निवासी हेमराज सिंह, कृपाल सिंह, सचिन सैनी, विकास सैनी, कपिल कुमार, छोटे लाल सैनी, त्रिशूल सैनी, विनीत सैनी, बाला देवी, पुनिया देवी, बबिता देवी, आरती देवी, आशा देवी आदि ने आरोप लगाया कि गन्दा पानी घरों में घुसने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।

    बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बीच आबादी से कूड़ा कचरा खत्म करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बीच आबादी से कूड़ा साफ कर दिया गया था परन्तु चेयरमैन और सभासदों का कार्यकाल खत्म होते ही नगर पालिका परिषद द्वारा शहर का कूड़ा कचरा फिर डालना शुरू कर दिया गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था पर लापरवाही बरतनी शुरू कर दी गई है, जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लग रहा है।

    वहीं पूर्व सभासद जॉनी जोशी ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी को समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन पालिका का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो गया है, जिसकी वजह से हमारी भी कोई सुनने को तैयार नहीं है।

  • लाखों की धोखाधड़ी में किराना स्टोर संचालक पिता पुत्र के खिलाफ एफआईआर

    डिटर्जेंट पाउडर व केक का पेमेंट करने में नीयत हुई खराब

    कुछ जमा किया पेमेंट, थमा दिया बैंक का फर्जी चैक

    बिजनौर। नहटौर स्थित बीकलैंड मल्टी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से माल लेने के बाद रूपए नहीं देने पर नगीना देहात क्षेत्र के रायपुर में स्थित किराना स्टोर संचालक के पिता पुत्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर जालसाजी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    नहटौर क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर उर्फ नवादा चौहान स्थित बीकलैंड मल्टी प्राइवेट लिमिटेड के वाईस प्रेसीडेंट एसजी भटनागर ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में डिटर्जेंट पाउडर व केक बनता है। कुछ माह पूर्व नगीना देहात क्षेत्र के रायपुर स्थित शहबाज किराना स्टोर के संचालक शहबाज व अफजाल ने उनकी फैक्ट्री 4 लाख 78 हजार 329 रूपए का माल खरीदा था। माल खरीदने के बाद से ही पैसे देने के लिए आनाकानी करने लगे। बार बार कहने पर 97 हजार 200 रूपए व 62 हजार देते हुए 58 हजार 385 रूपए का माल वापस कर दिया। करीब 2लाख 60 हजार 744 रूपए बकाया रह गए।

    बकाया मांगने के लिए जब उसके किराना स्टोर पर पहुंचे तो रूपए देने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। रूपए मांगने के दौरान ही एक चैक आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर बैंक की पीएनबी शाखा का दे दिया गया। बैंक जाने पर बैंक के मैनेजर ने बताया कि यह चैक उनके बैंक का नहीं हैं और न ही इस चैक की सीरीज उनके बैंक की हैं। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर शहबाज किराना स्टोर के संचालक शहबाज व अफजाल के खिलाफ 420,467,468,471,406,504,506,120 बी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

  • मकर संक्रांति कब? 14 या 15 जनवरी को? संशय दूर करें… जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और उपाय

    मकर संक्रांति भगवान सूर्य के मकर में आने का पर्व है। इस पर्व के साथ देवलोक में रात्रि काल समाप्त होता है और दिन का आरंभ होता है। इसलिए इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का शास्त्रों में विधान बताया गया है।

    हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है. इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जिसका अर्थ है कि सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है. मकर संक्रांति से मौसम परिवर्तन की शुरुआत होने लगती है. माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ होता है.

    ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक मालवीय का कहना है कि मकर संक्रांति का पावन पर्व इस बार 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को मनाया जाएगा. यह पर्व हिन्दू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं. इस दिन मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर जाते हैं और इसलिए ही इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. बहुत सी जगहों पर इसे खिचड़ी और उत्तरायण भी कहते हैं. मकर संक्रांति पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं का मेला विभिन्न नदियों के घाटों पर लगता है. इस शुभ दिन तिल खिचड़ी का दान करते हैं.

    मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त~

    उदयातिथि के अनुसार, मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी. मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगी. मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा. वहीं, महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. मकर संक्रांति के दिन पुण्य और महापुण्य काल में स्नान और दान करना चाहिए.

    मकर संक्रांति पूजन विधि~

    इस दिन प्रातःकाल स्नान कर लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें. सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें. श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें या गीता का पाठ करें. नए अन्न, कम्बल, तिल और घी का दान करें. भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं. भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप से ग्रहण करें. संध्या काल में अन्न का सेवन न करें. इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को बर्तन समेत तिल का दान करने से शनि से जुड़ी हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है.

    मकर संक्रांति के दिन करें ये खास उपाय~

    1. मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के पानी में काले तिल डालें. तिल के पानी से स्नान करना बेहद ही शुभ माना जाता है. साथ ही ऐसा करने वाले व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलती है.

    2. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव को चढ़ाए जाने वाले जल में तिल अवश्य डालें. ऐसा करने से इंसान की बंद किस्मत के दरवाज़े खुलते हैं.

    3. इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, घी, दाल चावल की खिचड़ी और तिल का दान करने से गलती से भी हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है.

    4. इस दिन पितरों की शांति के लिए जल देते समय उसमें तिल अवश्य डालें. ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.

    5. अगर आर्थिक रूप से कोई समस्या आ रही है तो इस दिन घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें और सूर्य मंत्र का 501 बार जाप करें.

    6. कुंडली में मौजूद किसी भी तरह का सूर्य दोष को कम करने के लिए तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें.

  • बूथ स्तर पर संगठन मजबूत बनाएं कार्यकर्ता: आवेज ताजीम अहमद

    धामपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता आवेज ताजीम अहमद ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। वह आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता आवेज ताजीम अहमद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट जाएं। बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। मोहल्ला नई सराय में आयोजित बैठक में आवेज ताजीम अहमद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में काम करना होगा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान भी किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान ने बैठक में परिचय कराया। बैठक में सभी कार्यकताओं ने आजाद समाज पार्टी को नगीना लोकसभा से 2024 में चुनाव जिताने का संकल्प लिया।

    इससे पहले आजाद समाज पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेकर दिल्ली से धामपुर पहुंचे राष्ट्रीय नेता आवेज ताजीम अहमद का पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान ने डा. रामकुमार सिंह को धामपुर विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया।
    बैठक में धमेन्द्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष, रोहिल सागर मंडल सह संयोजक, ललित कुमार, भीम सैन हल्दिया, प्रशान्त सागर, सूर्यकांत गौतम, विपिन गुगलिया, जितेंद्र सिंह, डॉ० देशराज सिंह, गौरव कुमार राजन, मौहम्मद युनूस, इमरान अंसारी, वहाजुद्दीन, जुल्फिकार भूट्टू, बिजेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, हरिश्चन्द्र भगत, अशोक कुमार, शिवनाथ सिंह, नासिर अंसारी आदि ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र प्रधान ने, संचालन जिला पंचायत सदस्य आलोक भारती ने किया।

  • मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी

    डीएम उमेश मिश्रा ने औचक रूप से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया गया निरीक्षण

    – जून जुलाई से शुरू होगा शिक्षण सत्र, कार्यदाई संस्था को मानक अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने औचक निरीक्षण में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में कार्य की प्रगति धीमी गति से पाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके अलावा सीमेंटेड ब्रिक्स में भी मानक के अनुसार सामग्री नहीं पाई। इस पर संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ माह मार्च,23 तक इस कार्य को पूरा कराना सुनिश्चित कराएं क्योंकि माह जून-जुलाई में मेडिकल छात्र छात्राओं का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आवासीय भवन, क्लासरूम और प्रशासनिक भवन को प्राथमिकता के आधार पर बिजली-पानी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ पूरा कराना सुनिश्चित करें ताकि शिक्षण सत्र 2023-24 के संचालन में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    जिलाधिकारी श्री मिश्रा पूर्वाहन में मेडिकल कॉलेज का अकास्मिक निरीक्षण करते हुए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

    डीएम ने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाएं और यथासंभव माह मार्च 2023 तक प्रशासनिक भवन, आवासीय भवन एवं क्लासरूम तथा उससे संबंधित अन्य भवनों का निर्माण शत-प्रतिशत रूप से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष माह जून – जुलाई में शैक्षिक सत्र प्रारंभ होगा, जिसमें मेडिकल के छात्र छात्राओं को पूरे मानकों के चिकित्सकीय शिक्षा साथ उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता वाले कार्यों में से एक है, अतः इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।

    जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज के लिए विद्युत लाइन में किसी भी प्रकार का अवरोध पाया जाए तो उसे तत्काल दूर करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू कराएं और निर्मित भवनों में विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री, उपकरण सहित सभी कार्य मानक के अनुरूप पूरे कराए जाए तथा शिक्षण कार्य के लिए तैयार होने वाले भवनों में विद्युत, पानी का कनेक्शन तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी कराएं ताकि किसी भी स्तर पर शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य में असुविधा न होने पाए।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • लोदीपुर मिलक में अस्थाई गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन

    गौशाला में 150 पशुओं को रखने की क्षमता

    बिजनौर। विकासखंड नूरपुर की ग्राम पंचायत लोदीपुर मिलक में अस्थाई गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में 150 पशुओं को रखने की क्षमता है, जिसके स्थायीकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त गौशाला के समीप भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उसमें चारा उत्पादन की व्यवस्था की गई है ताकि यहां संरक्षित होने वाले पशुओं को समुचित रूप से चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

    मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निराश्रित पशुओं तथा गोवंश को समुचित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि कोई भी पशु निराश्रित रूप से सड़कों पर घूमता हुआ न पाया जाए।

    उन्होंने खंड विकास अधिकारी नूरपुर को निर्देशित किया कि उक्त आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों को समुचित मात्रा में चारा पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं और समय-समय पर पशु चिकित्सा अधिकारी से पशुओं के चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण की कार्यवाही कराएं और यदि कोई पशु बीमार अवस्था में पाया जाए तो तत्काल उसके चिकित्सा की समुचित व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें।

    इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चांदपुर, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, खंड विकास अधिकारी नूरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

  • बहन की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था को गढ़ी थी लूट की झूठी कहानी

    मामले का सूत्रधार फाइनेंस कंपनी का एजेंट रकम सहित गिरफ्तार

    बढ़ापुर के ग्राम बेनीपुर कोपा के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा दो लाख रुपए लूट का खुलासा

    बिजनौर। बहन की शादी के लिए पैसों की व्यवस्था न हो पाने पर फाइनेंस कंपनी के एजेन्ट ने कलेक्शन की राशि हड़पने को लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बढ़ापुर के ग्राम बेनीपुर कोपा के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की वारदात का खुलासा किया है। एएसपी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली गई है।

    अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी जय सिंह पुत्र नरवेश सिंह ने 9 जनवरी को पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि वह नगीना की नम्र फाइनेंस कंपनी में एजेंट है और वह कलेक्शन कर बाइक द्वारा लौट रहा था। बढ़ापुर के ग्राम बेनीपुर कोपा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया। बैग में करीब दो लाख रुपए की रकम लूट थी। पुलिस ने विवेचना में मामला झूठा पाया। दरअसल वह अपनी बहन की शादी के लिए रकम नहीं जुटा पा रहा था। इसलिए जय सिंह ने फर्जी लूट का नाटक रचा था। उसे बढ़ापुर तिराहा कस्बा नगीना से 1.80.990 रुपए व एक बैग सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

    दरअसल घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना बढ़ापुर पुलिस को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व क्षेत्राधिकारी नगीना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बढ़ापुर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में आसपास की गई पूछताछ, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि जयसिंह द्वारा स्वयं ही पैसों का गबन कर लूट की घटना का षडयंत्र रचा गया था।

    स्थानीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 13/01/2023 को मुखबिर की सूचना पर अभि0 जयसिंह को बढ़ापुर तिराहा कस्बा नगीना से 1.80.990 रुपए व एक बैग सहित गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ विवरण- अभियुक्त जयसिंह उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसको अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। कहीं से भी पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु उसने योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर फाइनेन्स कम्पनी के कलैक्ट किए हुए कैश को स्वयं ही गबन कर लूट की झूठी घटना दर्शा दी थी। अभियुक्त द्वारा अपने अपराध को स्वीकार किया गया। अभियोग में धारा 279/337/379 भादवि का लोप कर 193/409 भादवि की वृद्धि की गई।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

    जयसिंह पुत्र नरवेश सिंह नि० ग्राम भोगपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर

    बरामदगी विवरण

    1. लूट / गबन के 1,80,990/- रुपए

    2. घटना में प्रयोग किया गया बैग

    गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

    निरीक्षक अनुज तोमर (प्रभारी निरीक्षक थाना बढापुर), उप निरीक्षक चन्द्रवीर सिंह, आरक्षी सोबरन सिंह, का० रजनीश, का० जितेन्द्र, का0 श्याम कुमार, का० उत्तम धामा।